प्रदेश
मतदान के बाद जनसंपर्क एवं परिवहन आयुक्त दीपांशु काबरा
छत्तीसगढ़ में 11 बजे तक 70 सीटों में 19.65 % हुए मतदान
रायपुर। प्रदेश में दूसरे चरण की वोटिंग जारी है। चुनाव आयोग के मुताबिक 11 बजे तक 70 सीटों में 19.65 प्रतिशत वोटिंग हुई है. बता दें कि सुबह से ही पोलिंग सेंटरों में बड़ी संख्या में लोग लाइन में लगे दिख रहे हैं। इस बीच प्रत्याशी भी अपना मतदान करने के लिए पहुंच रहे हैं।
अब तक रायपुर की सीटों पर 19.07 प्रतिशत वोटिंग हुई
अभनपुर –24.00%
आरंग – 21.00%
धरसीवा – 18.63%
रायपुर नगर उत्तर –18.60%
रायपुर नगर दक्षिण -17.30%
रायपुर नगर पश्चिम – 17.14%
रायपुर ग्रामीण– 18.25%
इसी कड़ी में बिल्हा से भाजपा प्रत्याशी धरमलाल कौशिक ने भी मतदान किया है। कौशिक ने बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के परसदा प्राथमिक शाला में मतदान किया है।
इधर बिलाईगढ़ विधानसभा कि कांग्रेस प्रत्याशी कविता प्राण लहरें और उनके पति ने भी अपने गृह ग्राम कोसमकुंडा में अपना मत डाला है। वहीं रामपुर से भाजपा प्रत्यशी ननकी राम कंवर ने भी अपना मत डाला है।
नक्सलियों ने कायराना करतूत को दिया अंजाम, मोबाइल टावर को किया आग के हवाले
कांकेर। जिले के छोटेबेटिया क्षेत्र में नक्सलियों ने मोबाइल टावर में आग लगा दी। नक्सलियों ने घटना को बीती रात अंजाम दिया है। घटना में मोबाइल का टावर का जनरेटर जल कर खाक हो गया है। पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची है। पूरा मामला छोटेबेठिया थाना क्षेत्र का है।
कांकेर जिले के अचिनपुर गांव में लगे मोबाइल टॉवर को नक्सलियों ने बीती रात आग लगा दिया। टॉवर जियो कंपनी का बताया गया है। छोटेबेठिया थाना क्षेत्र में घटी घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस पार्टी मौके पर पहुंच गई है। मामले में सज्ञान लेते हुए पुलिस के द्वारा अग्रिम करवाई की जा रही है।
नहाय खाय के साथ शुरू हुआ महापर्व छठ, जानें इस दिन का विशेष महत्व
हर साल कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को छठ पर्व मनाया जाता है। नहाय खाय के साथ इस पर्व की शुरूआत हो चुकी है। ये पर्व चार दिन तक चलता है। इस बार छठ पूजा की शुरुआत 17 नवंबर यानी आज से हो रही है। चार दिनों तक चलने वाले इस त्यौहार के बारे में जाने सब कुछ…
पहला दिन- नहाय खाय
छठ पूजा पर्व की शुरुआत नहाय खाय के साथ होती है। इस दिन सूर्योदय 06.45 बजे होगा। वहीं, सूर्यास्त शाम 05.27 बजे होगा। नहाय-खाय में व्रती सहित परिवार के सभी सदस्य चावल के साथ कद्दू की सब्जी, चने की दाल, मूली आदि ग्रहण करते हैं।
दूसरा दिन- खरना
18 नवंबर को खरना है। इस दिन का सूर्योदय सुबह 06.46 बजे और सूर्यास्त शाम 05.26 बजे होगा। इस दिन गुड़ और खीर का प्रसाद बनाकर ग्रहण करते हैं। इस प्रसाद को ग्रहण करने के बाद व्रती 36 घंटे निर्जला उपवास पर चली जाती हैं। इस प्रसाद को बनाने में मिट्टी के चूल्हे और आम की लकड़ी का प्रयोग किया जाता है।
तीसरा दिन- अर्घ्य
19 नवंबर को डूबते सूर्य को अर्ध्य दिया जाता है, जिसे संध्या अर्घ्य भी कहते हैं। 19 नवंबर को सूर्यास्त शाम 05.26 बजे होगा। छठ पूजा का तीसरा दिन बहुत खास होता है। इस दिन टोकरी में फलों, ठेकुआ, चावल के लड्डू आदि अर्घ्य के सूप को सजाया जाता है। इसके बाद नदी या तालाब में कमर तक पानी में रहकर अर्घ्य दिया जाता है।
चौथा दिन- अर्घ्य
चौथे दिन यानी 20 नवंबर को उगते सूर्य को अर्ध्य दिया जाएगा। ये अर्घ्य लगभग 36 घंटे बाद दिया जाएगा। इस दिन सूर्योदय सुबह 06.47 बजे होगा।
कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव ने किया मतदान, जानता से की वोट करने की अपील
भिलाई नगर कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव मीडिया से चर्चा कर कहा उन्हें विश्वास है की इस बार भी जानता उन्हें ही चुनेगी, आगे कहा कि भिलाई की जानता को 1 महीने के कैंपेन से ज्यादा 05 साल में लिए गए कार्यों पर भरोसा है। छत्तीसगढ़ को सुदृढ़ बनाने, एक मजबूत सरकार बनाने मैनें अपना वोट दे दिया.. आप सभी भी अपने पोलिंग बूथ पहुंचिए.. लोकतंत्र के इस महापर्व में अपना मतदान दें
पहले से भी बड़ी जीत ला रहे हैं हमः सीएम भूपेश
रायपुर। सीएम भूपेश ने अपने ट्वीटर पर एक पोस्ट किया है। ‘जिसमें उन्होंने कहा कि गजब! प्रदेश भर से आ रही खबरें उत्साहजनक हैं। मतदाताओं में मतदान को लेकर बहुत उत्साह है। सभी लोग सुनिश्चित करें कि उनके जानने वाले सब लोग अपना वोट जरूर डालें। बस थोड़ा सा और दम..पहले से भी बड़ी जीत ला रहे हैं हम’।
प्रदेश में आज लोकतंत्र का महापर्व है। आज विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेशभर के 70 सीटों पर मतदान जारी है। लोकतंत्र के इस पर्व में आज प्रदेशभर की जनता में उत्साह देखने को मिल रहा है। मतदान केंद्रों में सुबह से ही लोगों की कतारे लगी हुई है। अलग-अलग विधानसभा में काफी भीड़ देखने को मिल रहा है। इसी बीच प्रदेश के सीएम भूपेश ने मतदान के लिए जनता का आभार जताया है।
आज प्रदेश में 70 सीटों पर जमकर मतदान हो रहा है। वादों को लेकर बीजेपी और कांग्रेस अपनी अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। आज छत्तीसगढ़ के 958 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद होगी। जिसके बाद इसका पारिणाम 3 दिसंबर को आएगा।
धमतरी। कुरुद में बीजेपी प्रत्याशी अजय चंद्राकर ने सपरिवार मतदान किया।
धमतरी। कुरुद में बीजेपी प्रत्याशी अजय चंद्राकर ने सपरिवार मतदान किया।
गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू किया अपना मतदान, जनता से मतदान करने की अपील की
दुर्ग। विधानसभा चुनाव 2023 के दूसरे चरण का चुनाव आज 17 नवंबर को दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू अपने गृहग्राम के शास. उच्च. माध्यामिक स्कूल ग्राम पंचायत पाऊवारा में सुबह 8 बजे बुथ क्रामंक 206 में अपना मतदान किया। श्री साहू ने सबसे अपील कि है मतदान अवश्य करें और अपना आशीर्वाद प्रदान करें। श्री साहू ने कहा कि किसानो, मजदूरों, महिलाओं और आम जनता के लिए कांग्रेस हमेशा खड़ी रही है। काग्रेस ने जो वादा किया था उसे निभाया। और इस बार भी जो आपसे वादा किया है कि उन्हें निश्चित ही पूरा करेंगे। इसलिए आप सभी लोग मतदान अवश्य करें और पूर्ण बहुमत से छत्तीसगढ़ में भरोसे की सरकार पुनः बनाये।
70 सीटों पर आज मतदान: बिलासपुर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने डाला वोट
रायपुर। छत्तीसगढ़ में यह दूसरे चरण का मतदान है.प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और लोरमी से पार्टी के उम्मीदवार अरुण साव ने बिलासपुर के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।
इन 70 विधानसभा सीटों पर मतदान
विधानसभा आम निर्वाचन के लिए दूसरे चरण में भरतपुर-सोनहट, मनेन्द्रगढ़, बैकुंठपुर, प्रेमनगर, भटगांव, प्रतापपुर, रामानुजगंज, सामरी, लुण्ड्रा, अम्बिकापुर, सीतापुर, जशपुर, कुनकुरी, पत्थलगांव, लैलूंगा, रायगढ़, सारंगढ़, खरसिया, धर्मजयगढ़, रामपुर, कोरबा, कटघोरा, पाली-तानाखार, मरवाही, कोटा, लोरमी, मुंगेली, तखतपुर, बिल्हा, बिलासपुर, बेलतरा, मस्तूरी, अकलतरा, जांजगीर-चांपा, सक्ती, चंद्रपुर, जैजैपुर, पामगढ़, सराईपाली, बसना, खल्लारी, महासमुंद, बिलाईगढ़, कसडोल, बलौदाबाजार, भाटापारा, धरसींवा, रायपुर ग्रामीण, रायपुर नगर पश्चिम, रायपुर नगर उत्तर, रायपुर नगर दक्षिण, आरंग, अभनपुर, राजिम, बिन्द्रानवागढ़, सिहावा, कुरूद, धमतरी, संजारी-बालोद, डौंडीलोहारा, गुण्डरदेही, पाटन, दुर्ग ग्रामीण, दुर्ग शहर, भिलाई नगर, वैशाली नगर, अहिवारा, साजा, बेमेतरा और नवागढ़ विधानसभा क्षेत्रों में वोट डाले जाएंगे.
लावारिस हालत मे मिला चुनावी शराब...पुलिस ने किया जप्त..!!
बिलासपुर -तोरवा पुलिस को पेट्रोलिंग के दौरान तोरवा मुक्तिधाम के पास एक स्थान पर 3 बोरियो मे 180 नग देशी शराब मिला है. थाना प्रभारी तोरवा कमला पूसाम के नेतृत्व मे निकली टीम ने 3 बोरियो मे मिले देशी शराब को जप्त कर 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाही क़ी है.
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले और विशेष प्रेक्षकों ने किया रायगढ़ और महासमुंद जिले का दौरा, निर्वाचन की तैयारियों का लिया जायजा
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त विशेष प्रेक्षकों और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने द्वितीय चरण के मतदान के पूर्व रायगढ़ एवं महासमुंद जिले के विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा की। विशेष सामान्य प्रेक्षक श्री धर्मेन्द्र एस. गंगवार, विशेष पुलिस प्रेक्षक श्री अनिल कुमार शर्मा, विशेष व्यय प्रेक्षक श्री राजेश टूटेजा और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने रायगढ़ एवं महासमुंद जिला मुख्यालयों में बैठक कर निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने इस दौरान मतदान केन्द्रों का भी दौरा किया और मतदान दिवस पर मतदाताओं के सुविधाजनक मतदान के लिए की गई तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस दौरान भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त संबंधित जिलों के सामान्य प्रेक्षक, पुलिस प्रेक्षक एवं व्यय प्रेक्षक, संबंधित जिलों के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं स्वीप कार्यक्रम के नोडल अधिकारी भी उपस्थित थे।
विशेष प्रेक्षक धर्मेंद्र एस. गंगवार, राजेश टूटेजा एवं अनिल कुमार शर्मा ने रायगढ़ और महासमुंद जिले में सभी मतदान केन्द्रों में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कानून-व्यवस्था की स्थिति की जानकारी लेने के साथ ही संवेदनशील मतदान केंद्रों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम करने को कहा। उन्होंने बैठक में सी-विजिल में आदर्श आचरण संहिता के उल्लंघन के मामलों के निराकरण के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने एफएसटी, वीवीटी, एसएसटी, सी-विजिल, एमसीएमसी टीम, कंट्रोल रूम के संबंध में भी जानकारी ली। प्रेक्षकों ने मतदान की समयबद्ध जानकारी प्रदान करने के लिए नियुक्त माइक्रो आब्जर्वरों के कार्यों की भी जानकारी ली। उन्होंने मतदान केन्द्रों के निरीक्षण के दौरान बीएलओ से चर्चा कर मतदान पर्ची के वितरण के बारे में पूछा।
विशेष प्रेक्षकों और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने दोनों जिलों में संचालित मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों की भी जानकारी ली और शत-प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को पूरा करने के लिए पूरी क्षमता से कार्य करने को कहा। उन्होंने रायगढ़ और महासमुंद जिलों में स्वीप गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि मतदान के लिए जन-जागरूकता ही लोकतंत्र के इस पर्व को सफल बनाएगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने मतदाताओं को स्वतंत्र, निर्भीक और निष्पक्ष होकर मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रलोभन एवं भय रहित मतदान सुनिश्चित करना ही हमारा लक्ष्य है।
3 दिसंबर को छत्तीसगढ़ के लोग फिर से दीपावली मनाएंगे-अरुण साव
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव का बयान...
कहा 3 दिसंबर को छत्तीसगढ़ के लोग फिर से दीपावली मनाएंगे
छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन रही है और...बनते ही 18 लाख से अधिक आवास हितग्राहियों को मिलेगा
आगे कह की 25 दिसंबर को 2 साल से रुके हुए बोनस के पैसे किसानों को मिलेगा
महिलाओं को ₹1000 प्रति महीना मिलना शुरू हो जाएगा साथ ही पीएससी घोटाले की जांच शुरू कर दी जाएगी
CG NEWS : नवविवाहीता ने फांसी लगाकर कर की खुदकुशी...तीन साल पहले किया था प्रेम विवाह..!!
जांजगीर-चांपा। जिले से आत्महत्या का मामला सामने आ रहा है, यहाँ ग्राम कुथूर में एक नवविवाहीता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है, जिसके बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। देखते ही देखते मृतक के घर के पास लोगों का हुजूम इकट्ठा हो गया। सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टर्म के लिए भेज दिया है। वहीँ मामले में जुट गई है।मिली जानकारी के अनुसार मृतिका का नाम अमृता यादव ने फांसी लगाकर ख़ुदकुशी कर ली, सुचना के बाद से इलाके में सनसनी फ़ैल गई, आत्महत्या के कारणों का खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। वहीँ मौके पर पहुंची पुलिस कारणों की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि मृतका का पति सोनू साव रायगढ़ में ट्रक चालक है। दिवाली में वह ग्राम कुथूर स्थित अपने घर आया था और वापस चला गया था। मृतिका अपने दादा दादी के साथ रहती थी, जिसके दो जुड़वा बच्चे भी है। अमृता ने तीन वर्ष पूर्व प्रेम विवाह किया था, जिसने किन कारणों से आत्महत्या की इस बात का पता नहीं चल सका है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पूर्व मंत्री ने की बड़ी घोषणा प्रदेश में भाजपा सरकार बनते ही 15 दिनों तक होगा तेंदूपत्ता की खरीदी’
छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण का मतदान होने में अब एक ही दिन का समय बचा हुआ है। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियों ने पूरी ताकत झोक दी है। मतदान से एक दिन पहले पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनते ही 15 दिनों तक तेंदूपत्ता की खरीदी होगी।
उन्होंने अपने घोषणाओं में कहा कि तेंदूपत्ता की खरीदी 5500 रुपए प्रति मानक बोरा होगी और 4500 रुपए बोनस दिया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा शासन के समय से चल रहे चरण पादुका और बीमा छात्रवृति योजनाएं पुन: प्रारंभ की जाएगी।
आपको बता दें कि कल यानी 17 नवंबर को 70 सीटों के लिए मतदान होना है। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियों ने पूरी ताकत झोक दी है। जिसके बाद 3 दिसंबर को परिणाम आएगा।
छत्तीसगढ़ में सरकार बनते ही दिसंबर में फिर होगी दिवाली: भाजपा
रायपुर । छत्तीसगढ़ भाजपा के चुनाव सह प्रभारी व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डा. मनसुख मांडविया ने दावा किया कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की जीत की बुनियाद तैयार हो चुकी है। 17 नवंबर को दूसरे चरण के मतदान में जनता छत्तीसगढ़ को कुशासन से मुक्त करने, विकास की बुलंद इमारत खड़ी करने आतुर है। छत्तीसगढ़ में अंधेरा छंट रहा है। सूरज निकलने वाला है। कमल खिलने वाला है। तीन दिसंबर को कमल खिलते ही जनता की फिर दीवाली होगी।
मांडविया ने भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में पत्रकार वार्ता की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ को जिस भाजपा ने बनाया है, वही छत्तीसगढ़ राज्य को संवार सकती है। छत्तीसगढ़ के जन जन का जीवन स्तर ऊंचा उठा सकती है। हम अपने प्रयासों में सौ प्रतिशत सफल रहे हैं
तीन दिसंबर को भाजपा की सरकार बनते ही पूरा दिसंबर माह भाजपा के लिए मोदी की गारंटी पूरा करने का होगा। पहले कैबिनेट में 18 लाख आवास के लिए हम राशि जारी करेंगे और गरीब को आशियाना देना सुनिश्चित करेंगे। दूसरा काम करेंगे छत्तीसगढ़ के युवाओं को न्याय देंगे।
पीएससी परीक्षा में छत्तीसगढ़ के युवाओं का हक मारते हुए इस कांग्रेस ने अपने चहतों को उपकृत किया है, इन घोटाले की तुरंत जांच कर दोषियों को सजा देंगे। 25 दिसंबर छत्तीसगढ़ राज्य निर्माता अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन सुशासन दिवस के अवसर पर किसानों को दो साल का बोनस देंगे।
धान बेचने वाले प्रत्येक किसान को 65,100 रुपये प्रति एकड़ एकमुश्त सीधा किसानों के खाते में डालेंगे। महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं के खाते में 1,000 रुपये प्रति माह देने का संकल्प पूरा करेंगे। जनवरी में यहां के लोगों को रामलला का दर्शन कराएंगे।
केंद्रीय मंत्री मांडविया की निर्वाचन कार्यालय में शिकायत
छत्तीसगढ़ भाजपा के चुनाव सह प्रभारी व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डा. मनसुख मांडविया के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मुख्य निर्वाचन कार्यालय रायपुर में शिकायत की है। कांग्रेस का आरोप है कि केंद्रीय मंत्री लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की खुलेआम उल्लंघन कर धज्जियां उड़ा रहे हैं।
15 नवंबर को मतदान के 48 घंटे पहले प्रचार-प्रसार पर विराम लग चुका है मगर केंद्रीय व अन्य राज्यों से आए भाजपा के नेता प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में ठहरे हुए हैं। कांग्रेस का कहना है कि इससे मतदान की प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है। अत: कांग्रेस ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से केंद्रीय नेताओं पर कार्रवाई करने की मांग की है।
एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत...कोहरा बना दुर्घटना का कारण
जगदलपुर। ओडिशा के कोरापुट जिले में मंगलवार देर रात जोड़ीमाडेली घाट रोड पर सड़क दुर्घटना में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना का शिकार होने वाले राजनांदगांव(Rajnandgaon)के ठक्कर परिवार के सदस्य हैं।
मृतकों की पहचान नंदलाल ठक्कर, गौरव ठक्कर और नमन ठक्कर के रूप में हुई है। घायल रचना ठक्कर को पोट्टांगी के एक अस्पताल (hospital)में भर्ती कराया गया था। यह दुर्घटना आधी रात के आसपास हुई, जब परिवार छुट्टियों के लिए छत्तीसगढ़ से आंध्र प्रदेश के विशाखापटनम (Visakhapatnam)की यात्रा कर रहा था।
जानकारी के मुताबिक, तीनों शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा गया। बुधवार शाम परिजनों ने तीनों शवों के साथ राजनांदगांव रवाना हो गए। साथ ही घायल रचना को पोटांगी हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया। जिसे परिजन अपने साथ बेहतर उपचार के लिए साथ ले गए।
आशंका है कि कोहरे की वजह से कार चालक ने एक मोड़ पर नियंत्रण खो दिया और कार सड़क से 60 से 70 फीट नीचे गिर गई। हादसे की जानकारी आज सुबह हुई। मौके पर पहुंची पोट्टांगी पुलिस ने शव बरामद कर जांच कर शव को पीएम के लिए भेजा।
