प्रदेश
Breaking : नक्सलियों की काली करतूत पर जवानों ने फेरा पानी, बड़ी साजिश नाकाम, डिफ्यूज किया IED बम…
दंतेवाड़ा। विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही नक्सलियों की गतिविधियां संवेदनशील क्षेत्रों में बढ़ गई है। वहीं नक्सलियों को बैकफुट पर धकेलने के लिए लगातार सुरक्षाबल अंदुरुनी इलाकों में गश्त कर रहे हैं। इस दौरान जवानों ने आईईडी (IED) जप्त कर उसे निष्क्रिय किया।
बता दें कि, किरंदुल के हिरोली सीएएफ कैम्प के एसटीएफ, डीआरजी और सीएफ के जवान गश्त पर जंगलों की तरफ निकले हुए थे। इस दौरान कैंप से लगभग 3 किमी दूर नक्सलियों ने प्रेशर आईईडी (IED) प्लांट किया था, जिसे जवानों ने बरामद किया। इसके बाद जिले में मौजूद बीडीएस की टीम की मदद से आईईडी को निष्क्रिय कर दिया। निष्पक्ष और सुरक्षित चुनाव करवाने के लिए जवान लगातार गश्त कर रहे हैं।
PM कल दुर्ग में लेंगे चुनावी सभा : भाजपा प्रत्याशियों को विजय दिलाने हुंकार भरेंगे मोदी
दुर्ग. छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार चुनावी सभा ले रहे हैं. वे 4 नवंबर को फिर दुर्ग दौरे पर रहेंगे, जहां बड़ी चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. दुर्ग के रविशंकर स्टेडियम में आयोजित सभा के माध्यम से पीएम मोदी दुर्ग जिले के छह विधानसभा सीटों एवं दुर्ग संभाग के 20 सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों को विजय दिलाने की अपील आम जनता से करेंगे. इस सभा की तैयारी के लिए दुर्ग जिला पुलिस प्रशासन, भाजपा कार्यकर्ता जुट गए हैं.
एसपीजी के जवानों ने तारीख का ऐलान होते ही दुर्ग के रवि शंकर स्टेडियम को अपने कब्जे में ले लिया है. आज भिलाई में एसपीजी ने पीएम मोदी के आगमन को लेकर हेलीपेड से सभा स्थल तक मॉक ड्रिल कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. वहीं अब भिलाई के जयंती स्टेडियम में बने हेलीपैड से लेकर पीएम मोदी की सभा स्थल तक सुरक्षा के चाक चौबन्द व्यवस्था की जा रही है.

सीआरपीएफ के जवान एवं बीएसएफ के जवानों को खास तौर पर पीएम मोदी की सुरक्षा में लगाया गया है. इसके अलावा छत्तीसगढ़ पुलिस के अधिकारियों को पीएम मोदी के सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है. पीएम मोदी की सभा में भाजपा नेताओं समेत केंदीय मंत्री मनसुख मंडविया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, डॉ. सरोज पांडेय समेत 20 विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी मौजूद रहेंगे.
हर जनसंपर्क से मेरा विश्वास और बढ़ता जा रहा है जनता अब सिर्फ़ भाजपा को लाना चाहती है-भाजपा प्रत्याशी गोमती साय भगवान श्री जगन्नाथ के दर्शन कर आशीवार्द ली एवं भाजपा कार्यालय तमता का उद्धघाटन की
शिक्षक ट्रांसफर घोटाला मामले में हाई कोर्ट का बड़ा आदेश...प्रमुख सचिव की कमेटी करेगी मामले का निराकरण
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शिक्षक ट्रांसफर घोटाले की सुनवाई करते हुए शुक्रवार को हाई कोर्ट ने बड़ा आदेश देते हुए प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा की अध्यक्षता में कमेटी बनाने कहा है। कमेटी में पांचों ज्वाइंट डायरेक्टर सदस्य होंगे।
कोर्ट के आदेश में कहा गया है कि ये कमेटी सभी मामलों की सुनवाई करेगी। जिन शिक्षकों का ट्रांसफर संशोधन निरस्त हुआ है, वे इस कमेटी को अभ्यावेदन देंगे। कमेटी निर्णय करेगी। बता दें शिक्षा विभाग में शिक्षकों के ट्रांसफर में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी पाई गई थी जिसके बाद सरकार ने 2713 शिक्षकों का ट्रांसफर संशोधन निरस्त कर दिया था।
BREAKING : नक्सलियों की नापाक करतूत...2 गाड़ियों को किया आग के हवाले
सुकमा।छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहा है वैसे ही बस्तर में नक्सलियों की सक्रियता तेज हो गई है. 7 नवम्बर को प्रथम चरण दूसरा 17 को मतदान होना है. इससे पहले नक्सलियों की ओर से कहीं पर्चा जारी कर दिया है। वहीं आगजनी की वारदातों को अंजाम देकर चुनाव बहिष्कार कर रहे हैं. इसी बीच गुरुवार देर रात्रि साप्ताहिक बाजार कोंटा से ग्रामीणों को लेकर लौट रही 2 टाटा मैजिक वाहनों को नक्सलियों ने आग के हवाले कर दिया।
नक्सल प्रभावित सुकमा जिले के कोंटा के बेलपांचा के पास नक्सलियों ने दो सवारी वाहनों में आग लगा दिया है। बस्तर के 12 विधानसभा सीटों में से सबसे ज्यादा नक्सल प्रभावित इलाका कोंटा विधानसभा है. नक्सलियों ने मौके पर चुनाव बहिष्कार को लेकर पर्चे भी फेंके है। अब देखना होगा कि 7 तरिख को मतदान कितने शांत तरीके से करने में निर्वाचन आयोग सफल होगा.
मतदान के लिए 07 नवम्बर को सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश घोषित
जगदलपुर: कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विजय दयाराम के. द्वारा विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए परक्राम्य लिखित अधिनियम (निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट) 1881 के तहत जिला बस्तर के अंतर्गत समाहित निर्वाचन क्षेत्रों में स्थित शासकीय संस्थानों तथा कार्यालयों के लिए 07 नवम्बर 2023 दिन मंगलवार को मतदान के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।
इसके साथ ही विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2023 समय अनुसूची (कार्यक्रम) में अंकित अनुसार निर्वाचन सम्पन्न कराने के लिए जिला बस्तर अंतर्गत समाहित निर्वाचन क्षेत्रों में स्थित शासकीय संस्थानों एवं कार्यालयों के लिए 07 नवम्बर 2023 दिन मंगलवार को मतदान करने के लिए सामान्य अवकाश का दिन भी रहेगा।
सनसनी खेज मामला : मॉर्निंग वॉक पर निकले रिटायर्ड आर्मी जवान की दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या, क्षेत्र में फैली सनसनी
बलरामपुर। जिले से हत्या की सनसनी खेज खबर सामने आई है। जहां एक रिटायर्ड आर्मी जवान की दिनदहाड़े अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दिया है. इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचीं और जांच में जुट गई. यह पूरा मामला बसंतपुर थाना क्षेत्र का है. बताया जा रहा है रिटायर्ड फौजी मॉर्निंग वॉक पर निकला था तभी अज्ञात आरोपियों ने पीछे से वार घटना को अंजाम दिया.
बसंतपुर थाना क्षेत्र के करमडीहा गांव में रिटायर्ड फौजी की सरेराह हत्या कर दिया गया है. रोजाना की तरह वे मॉर्निंग वॉक पर निकला था. तभी अज्ञात आरोपियों ने पीछे से धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है. 2 वर्ष पूर्व ही आर्मी रिटायर होकर मृतक अपने गृह ग्राम पहुंचा था. जहां खेती बाड़ी का कार्य करता था और DAV स्कूल में बतौर शिक्षक के पद पर पदस्थ था.
ED की छापेमार कार्रवाई...पार्षद के ड्राइवर के घर में मिले 5 करोड़ कैश, पूछताछ जारी
रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के बीच का ईडी ने रायपुर और भिलाई में छापेमारी कर 4.2 करोड़ कैश ज़ब्त किया है और बैंक में जमा 10करोड़ फ़्रीज़ किया। ED के मुताबिक़ ये पैसे चुनावों के लिये महादेव एप के प्रोमोटर की तरफ से दुबई से कुरियर के जरिये कार में भेजे जा रहे थे। एजेंसी को इस मामले में छत्तीसगढ़ सरकार के कुछ सरकारी अधिकारियों की भूमिका का शक है। बताया जा रहा है कि ईडी ने भिलाई के हाउसिंग बोर्ड के ब्लाक 15 निवासी असीम उर्फ बप्पा के घर में छापेमारी कर करोड़ों नगदी जब्त किया है।
ईडी एक खुफिया इनपुट पर कार्रवाई कर रहा है कि विधानसभा चुनावों के संबंध में महादेव एपीपी के प्रमोटरों द्वारा छत्तीसगढ़ में बड़ी मात्रा में नकदी ले जाया जा रहा है, एक तलाशी अभियान चला रहा है। ईडी ने महादेव एपीपी के एक कूरियर को पकड़ा है, जो चुनावी खर्चों के लिए बड़ी मात्रा में नकदी पहुंचाने के लिए संयुक्त अरब अमीरात से भेजा गया था। ईडी की इस करवाई को महादेव सट्टा एप से जोड़कर देखा जा रहा है।
ED ने रायपुर और भिलाई में छापेमारी कर ₹4.2 करोड़ कैश ज़ब्त किये और बैंक में जमा ₹10करोड़ फ़्रीज़ किये। ED के मुताबिक़ ये पैसे चुनावों के लिये महादेव एप के प्रोमोटर की तरफ से दुबई से कुरियर के जरिये कार में भेजे जा रहे थे। एजेंसी को इस मामले में छत्तीसगढ़ सरकार के कुछ सरकारी… pic.twitter.com/jB5qsVVyxv
— Jitender Sharma (@capt_ivane) November 2, 2023
जानकारी के अनुसार, ईडी की टीम ने पूर्व पार्षद के ड्राइवर के घर छपा मारा है, ईडी की टीम भिलाई के हाउसिंग बोर्ड के ब्लाक 15 निवासी असीम उर्फ बप्पा के घर जिस वक्त छापा मारी उस समय घर पर कोई नहीं था. ईडी की टीम घर के अंदर दरवाजा तोड़कर घुसी. जहां ED की टीम ने दीवान से लगभग 5 करोड़ रुपये नोट बरामद किया है. फ़िलहाल नोटों की गिनती की जा रही है. ईडी के इस छापेमारी कार्रवाई में एक महिला अफसर समेत 7 आधिकरी शामिल हैं।
भूपेश सीआरपीएफ के जवानों पर ऐसे आरोप लगाते हुए थोड़ी तो शर्म कर लेते : रमन
आदतन अपराधी को कलेक्टर ने किया जिलाबदर एक वर्ष के लिए जिले के साथ ही सीमावर्ती जिलों से भी किया गया निष्कासित
आसन्न विधानसभा चुनावों के दौरान आम मतदाताओं को शांतिपूर्वक मतदान का अवसर मिल सके। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है तथा आपराधिक गतिविधियों में भी प्रभावी अंकुश लगाया जा रहा है। इसी कड़ी में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी दीपक सोनी ने एक माह के भीतर तीसरे आदतन अपराधी राहुल गुप्ता को एक वर्ष के लिए जिलाबदर करने का आदेश दिया है। कलेक्टर द्वारा जिलाबदर की यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक के प्रतिवेदन पर की गई। जिला दण्डाधिकारी कोण्डागांव न्यायालय में पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार द्वारा आदतन अपराध करने वाले आरोपियों के विरूद्ध मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 3, 5 के तहत जिला बदर की कार्रवाई करने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया था। जिस पर न्यायालय द्वारा विधिवत आदेश पारित किया गया है।
जिला दण्डाधिकारी कोण्डागांव द्वारा पारित आदेशानुसार कोण्डागांव तहसील के बाजारपारा निवासी 38 वर्षीय राहुल गुप्ता पिता स्व. गिरीश चन्द्र गुप्ता के विरूद्ध धारा 4, 5 (क) (ख) के तहत् छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 के अंतर्गत जिला बदर किया गया है। पुलिस अधीक्षक द्वारा दी गई जानकारी अनुसार राहुल गुप्ता द्वारा निरंतर आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहकर आम जनता से गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर भयाक्रांत कर समाज में भय और आतंक का माहौल उत्पन्न कर शांति व्यवस्था बनाये रखने में बाधा उत्पन्न किया जाता है। उनके विरूद्ध अब तक भारतीय दण्ड विधान के तहत 06 प्रकरण, दण्ड प्रक्रिया संहिता के तहत धारा 151 के 02 प्रकरण, धारा 107, 116 (3) के तहत 04 प्रकरण एवं धारा 110 के तहत 04 प्रकरण एवं आर्म्स एक्ट के तहत 01 प्रकरण पंजीबद्ध कर अपराधिक गतिविधियों से दूर रहने एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु राहुल गुप्ता को प्रतिबंधित कराया गया है किन्तु राहुल गुप्ता द्वारा अपराधिक गतिविधियों में लगातार संलिप्त रहकर आम जनता को मारपीट गाली गलौच कर भयाक्रांत कर शांति व्यवस्था भंग किया जा रहा है।
जिसे देखते हुए प्रतिवेदन के आधार पर उनकी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगा कर समाज में आम जन अमन, चौन, बेखौफ भय मुक्त वातावरण करने हेतु उनके विरूद्ध छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 4, 5 (क) (ख) के अंतर्गत जिला कोण्डागांव एवं सीमावर्ती जिलों से बाहर जाने हेतु जिला बदर की कार्यवाही की गई है। जिला दंडाधिकारी द्वारा राहुल गुप्ता को आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 को दृष्टिगत रखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 356 के प्रावधानों के तहत आगामी एक वर्ष के लिए जिला कोण्डागांव, कांकेर, नारायणपुर बस्तर बीजापुर, दंतेवाड़ा, धमतरी की राजस्व सीमाओं से हट जाने एवं जिला बदर करने का आदेश पारित किया गया है। इस हेतु उन्हें आदेश के जारी होने दिनांक के चौबीस घंटे के भीतर उपरोक्त जिलों की राजस्व सीमाओं के बाहर जाने एवं एक वर्ष की कालावधि अर्थात 01 नवम्बर 2024 के पहले प्रवेश न करने हेतु आदेश दिया गया है, जिसका पालन न करने पर उसे बलपूर्वक उपरोक्त जिलों की सीमाओं से बाहर निकाल दिया जाएगा।
कांकेर में पीएम मोदी ने भरी हुंकार, कहा- सरकार बनने पर मातृ भाषा में होगी पढ़ाई
कांकेर। जिले में भाजपा की विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा, छत्तीसगढ़ में भाजपा के समर्थन में जो आंधी चल रही है, वो कांकेर में भी दिख रही है। भाजपा का संकल्प छत्तीसगढ़ के लोगों को सशक्त करने और प्रदेश को देश के टाॉप राज्यों में लाने का है। कांग्रेस और विकास में छत्तीस का आंकड़ा है। छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने पर डॉक्टर, इंजीनियर की पढ़ाई मातृ भाषा में होगी। इससे आदिवासी समाज के बेटे-बेटियां भी डाक्टर, इंजीनियर बन सकते हैं।
उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जहां कांग्रेस रहेगी, वहां विकास हो ही नहीं सकता। मोदी ने नारा लगवाया कि, अऊ नहीं सहिबो, बदल के रहिबो। साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सिर्फ OBC को गाली देने का काम किया। मोदी को गाली इसलिए दी क्योंकि मैं OBC से आता हूं।
पांच वर्षों में कांग्रेस नेताओं के बंगले, कारों का ही विकास हुआ
उन्होंने कहा, कल ही छत्तीसगढ़ का स्थापना दिवस मनाया है। कितनी चुनौती से लड़ते हुए भाजपा ने नई व्यवस्था बनाई। लेकिन यहां की कांग्रेस की सरकार भाजपा से दुश्मनी निकालती रही। इन पांच वर्षों में कांग्रेस नेताओं के बंगले, कारों का ही विकास हुआ है। उनके और उनके रिश्तेदारों का ही फायदा हुआ है। गरीब, दलित, पिछड़ों को क्या मिला। कांग्रेस सरकार ने टूटी-फूटी सड़कें दी है। इस वजह से आज पूरा छत्तीसगढ़ कह रहा है अउ नहीं सहिबो, अब बदल के रहिबो।
भाजपा की सरकार बनने के बाद पीएम आवास के काम को तेज किया जाएगा
बीते नौ वर्षों के दौरान केंद्र की भाजपा सरकार का एक ही लक्ष्य रहा है। गरीब का कल्याण, आदिवासी का कल्याण। इसलिए हमने पक्के मकान की योजना बनाई। अभी तक चार करोड़ अधिक पक्का मकान मिल चुका है। लेकिन छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार अड़ंगा डाल रही है। मैं आज आपको वादा करता हूं। छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने के बाद पीएम आवास के काम को और तेज किया जाएगा।
तीस टका कका, आपका काम पक्का
पीएम मोदी ने कहा, यहां के मुख्यमंत्री के बारे में कहा जाता है, तीस टका कका, आपका काम पक्का। आपने बीते 5 साल में कांग्रेस सरकार की नाकामी देखी है। इन 5 वर्षों में कांग्रेस के नेताओं की कोठियां, उनके बंगले, उनकी कारें, इन्हीं का विकास हुआ है। इन 5 वर्षों में कांग्रेस के नेताओं के बच्चों और उनेक रिश्तेदारों को ही फायदा हुआ। कांकेर के, बस्तर के गरीब, दलित, पिछड़े, आदिवासी परिवारों को क्या मिला? छत्तीसगढ़ के लोगों को कांग्रेस ने टूटी-फूटी सड़कें दी हैं। कांग्रेस ने सरकारी दफ्तरों में घूसखोरी का नया रिकॉर्ड बनाया है।
राहुल गांधी इस दिन जगदलपुर में जनसभा को करेंगे संबोधित…
जगदलपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी 04 नवंबर को जगदलपुर आएंगे, वे यहां कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान के लिए एक जनसभा को संबोधित करेंगे। राहुल गांधी के दौरे से संबंधित तैयारियों के लिए कांग्रेस के महामंत्री मलकीत सिंह गैदू को समन्वयक बनाया गया है, दौरे के दौरान वे पूरी व्यवस्था को देखेंगे। राहुल गांधी के दौरे को देखते हुए कांग्रेसियों ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राहुल गांधी स्थानीय लालबाग मैदान से सभा को संबोधित करेंगे। पिछले विधानसभा चुनावों में राहुल गांधी मतदान के 48 घंटे पहले जगदलपुर पहुंचे थे और लोहंडीगुड़ा में आदिवासियों की जमीन वापसी, किसानों की कर्ज माफी जैसी बड़ी घोषणाएं की थी। इधर राहुल गांधी का जगदलपुर प्रवास तय होते ही कांग्रेसियों ने तैयारियों की शुरूआत कर दी है।
आज कांग्रेस भवन में वरिष्ठ कांग्रेस नेता और क्रेडा अध्यक्ष मिथलेश स्वर्णकार, कार्यक्रम समन्वयक मलकीत सिंह गैदू और शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र के लुड़ेग तमता मण्डल मे भाजपा प्रत्याशी श्रीमती गोमती साय का बाइक रैली के साथ जनसंपर्क
पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र के लुड़ेग तमता मण्डल मे भाजपा प्रत्याशी श्रीमती गोमती साय का आज जनसंपर्क एवं नुक्कड़ सभा कार्यक्रम मे भाजपा के कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली के साथ सभा स्थल भव्य स्वागत ।
आज कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली के साथ जनसंपर्क सभा तक साथ चले जहां के निवासियों ने किया भव्य स्वागत जिसके बाद गोमती दीदी ने जन सभा को सम्बोधित किया ।
इस जनसभा मे मुख्य अतिथि के रूप मे " नरेश नंदे जी , भुवनेश्वर जी , योगेन्द्र नायक , संगीत पेंकरा जी , घनश्याम , मुरली डनसेना संजीव अग्रवाल , संजय अग्रवाल , संजय शर्मा जी , रविन्द्र शर्मा जी , विशु शर्मा जी, शत्रुघन , विरंची नंदे जी , गजानंद प्रसाद , अग्रवाल , पुरूषोतम यादव मनीष अग्रवाल जी, विवेकानंद झा जी , रोशन साय पैंकरा जी , संजू अग्रवाल जी ,श्री सूबे देहरी जी एवं समस्त भाजपा कार्यकर्ता और युवा मोर्चा के सदस्य उपस्थित रहे ।
कांग्रेस के कार्यों से परेशान होकर ग्रामीण अब भाजपा के कामो तथा गोमती साय से प्रभावित होकर ग्रामीण थाम रहे है भाजपा का हाथ दे रहे है अपना समर्थन और आशीर्वाद जनसभा मे लोगो ने गोमती दीदी जिंदाबाद के नारे लगाए ।
गांव की बेटी ने ठाना है , सब का विकास करना है
छत्तीसगढ़ असेंबली चुनाव के लिए गुरमुख सिंह होरा को संयोजक नियुक्त किया गया
कांकेर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, BJP के विजय संकल्प रैली में हुऐ शामिल…देखें वीडियो
कांकेर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। बता दें कि प्रदेश में दो चरणों में मतदान होने है। पहले चरण का मतदान 7 नवंबर को तो वहीं, 17 नवंबर को दूसरे चरण का मतदान होगा। वहीं, 3 दिसंबर को मतगणना होगी। चुनाव नजदीक आते ही पार्टियों का प्रचार-प्रसार भी जोरो पर है। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बस्तर दौरे पर हैं।पीएम मोदी बस्तर के कांकेर जिले में आए हुए हैं। वे यहां आज भाजपा के विजय संकल्प रैली में शामिल होंगे और सभा को संबोधित करेंगे। लगभग 1 घंटे तक पीएम मोदी कांकेर में रहेंगे। बस्तर में पहले चरण का चुनाव होना है। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव 2023 के लिए पहले चरण का मतदान 7 नवंबर को होने वाला है। बीजेपी ने अब पहले चरण के मतदान के लिए माहौल बनाने में अपनी पूरी ताकत लगा दी है।
भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री @narendramodi जी का छत्तीसगढ़ की पावन धरा कांकेर में "विजय संकल्प महारैली" में संबोधन#विजय_संकल्प_महारैली https://t.co/vJkoy2LX3U
— BJP Chhattisgarh (@BJP4CGState) November 2, 2023
प्रधानमंत्री के दौरे के पहले नक्सलियों ने की तीन ग्रामीणों की हत्या, 4 दिन पहले किया था अगवा
कांकेर। छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर सामने आ रही है, प्रधानमंत्री मोदी के दौरे से पहले नक्सलियों ने तीन ग्रामीणों की हत्या कर दी है। नक्सलियों की इस वारदात के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि नक्सली ग्रामीणों को चार दिनों पहले घर से उठाकर ले गए थे। जिसके बाद आज सभी की हत्या कर दी गई। घटना छोटेबेठिया थाना क्षेत्र की है
मिली जानकारी के अनुसार नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के शक में चार दिनों पहले ग्रामीणों को घर से उठाकर ले गए थे, जिसके बाद आज नारायणपुर सीमा क्षेत्र और गढ़चिरौली (एमएच) जिले के ट्राइजंक्शन के पास तीन ग्रामीणों की हत्या कर दी और मुरखोंडी गांव के पास शव फेंक दिया। सभी मृतक निवासी मोरखंडी, तह- पखांजूर का होना बताया जा रहा है। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं बड़ी संख्या में मोरखंडी के ग्रामीण ट्रेक्टर में शव को लेकर छोटेबेठिया थाना पहुंचे है। ग्राम मोरखंडी छोटे बेटिया जिला कांकेर से महज लगभग 13 किलोमीटर दूर में स्थित है।
