राशिफल
बहुत आसान रेसिपी है और बेहद कम वक्त में ही तैयार हो जाती है.रसगुल्ला चाट
रसगुल्ला भारतीय पारंपरिक मिठाई है और चाट सबसे ज्यादा फेमस स्ट्रीट फूड के तौर पर पहचान रखता है. रसगुल्ला और चाट का नाम सुनकर मुंह में अलग-अलग स्वाद का मजा आने लगता है. रसगुल्ले की मिठास और चाट का चटपटापन हर किसी के जेहन में आ जाता है. ये दोनों ही आइटम्स अलग-अलग तो सभी ने कई बार ट्राई किए होंगे, लेकिन क्या आपने कभी रसगुल्ला चाट ट्राई किया है. अगर नहीं तो आज हम आपको रसगुल्ला चाट की रेसिपी बताने जा रहे हैं. यह चाट रसगुल्लों के साथ ही भारतीय मसालों का मिश्रण है.
ये बहुत आसान रेसिपी है और बेहद कम वक्त में ही तैयार हो जाती है.रसगुल्ला चाट को इन सिंपल स्टेप्स को फॉलो कर आसानी से घर में ही तैयार किया जा सकता है.
रसगुल्ला चाट के लिए सामग्री
रसगुल्ला – 6
उबले आलू – 1/2 कप
प्याज कटा – 1/2 टेबल स्पून
जीरा पाउडर – 1/4 टी स्पून
काली मिर्च – 1 चुटकी
सेव पुरी – 1/2 कप
दही – 2 टेबल स्पून
अनार दाने – 2 टेबल स्पून
पुदीना धनया चटनी – 2 टेबल स्पन
इमली पेस्ट – 1 टेबल स्पून
नमक – स्वादानुसार
रसगुल्ला चाट बनाने की विधि
रसगुल्ला चाट बनाने के लिए सबसे पहले रसगुल्ले लें. उन्हें एक-एक कर चाशनी में से बाहर निकालें और अलग प्लेट में ऱख दें. अब उबले आलू लें और उन्हें अच्छी तरह से मैश कर लें. इसके बाद रसगुल्लों के ऊपर आलू का मिश्रण डाल दें. अब इसमें इमली का पेस्ट, पुदीना-धनिये की चटनी, दही डाल दें. इसके बाद ऊपर से काला नमक, जीरा पाउडर, चाट मसाला और अन्य मसाले भी ऊपर से छिड़क दें.
अब इस तरह रसगुल्ला चाट बनकर तैयार हो चुकी है. अब इसमें ऊपर से हरा धनिया पत्ती, सेव पुरी और अनार के दानें डालकर गार्निश करें. अब इसे मेहमानों को सर्व करें और खुद भी इस स्पेशल रसगुल्ला चाट
का मजा लें.
अगर मिल्क केक को पसंद करते हैं तो इसे घर में ही बना सकते हैं.
किसी भी त्यौहार का पूरा मजा मुंह मीठा किए बिना नहीं हो सकता है. आमतौर पर फेस्टिवल सीजन के दौरान हम सभी मार्केट में बनने वाली मिठाइयों को घरों में लाते हैं. कई मिठाइयां ऐसी हैं जो खाने में बहुत टेस्टी लगती हैं और घर में भी बनाई जा सकती है लेकिन जानकारी न होने की वजह से मिलावट के डर के बावजूद उन्हें हमें बाजार से ही खरीदना पड़ती है. ऐसी ही एक मिठाई है मिल्क केक. यह मिठाई खाने में बहुत स्वादिष्ट लगती है. ज्यादातर घरों की यह मिठाई पहली पसंद है. आप भी अगर मिल्क केक को पसंद करते हैं तो इसे घर में ही बना सकते हैं. इसके लिए कुछ सिंपल स्टेप्स फॉलो करना होंगे.
मिल्क केक बनाने के लिए सामग्री
दूध – 2 लीटर
चीनी – 2 कप
घी – 2 टेबल स्पून
फिटकरी पिसी – 2 चुटकी
मिल्क केक बनाने की विधि
मिल्क केक बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़ी कड़ाही में दूध डालकर उसे गर्म करने के लिए रख दें. इस दौरान गैस की फ्लेम को फुल पर रखें. जब दूध में अच्छे से उबाल आ जाए तो उसमें दो चुटकी फिटकरी डाल दें. फिटकरी डालने के कुछ देर बाद दूध फट जाएगा और दानेदार हो जाएगा. दूध को उबालते रहें और इसे गाढ़ा होने तक पकाएं. जब दूध अच्छी तरह से गाढ़ा हो जाए तो इसके अंदर दो कप चीनी डाल दें. अब चमचे की सहायता से चीनी को दूध के साथ अच्छे से मिक्स करें और पकने दें.
मिल्क केक बनाने की विधि
मिल्क केक बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़ी कड़ाही में दूध डालकर उसे गर्म करने के लिए रख दें. इस दौरान गैस की फ्लेम को फुल पर रखें. जब दूध में अच्छे से उबाल आ जाए तो उसमें दो चुटकी फिटकरी डाल दें. फिटकरी डालने के कुछ देर बाद दूध फट जाएगा और दानेदार हो जाएगा. दूध को उबालते रहें और इसे गाढ़ा होने तक पकाएं. जब दूध अच्छी तरह से गाढ़ा हो जाए तो इसके अंदर दो कप चीनी डाल दें. अब चमचे की सहायता से चीनी को दूध के साथ अच्छे से मिक्स करें और पकने दें.
आधा घंटे बाद चेक करें कि मिश्रण अच्छे से जमा कि नहीं अगर ठीक से नहीं जमा हो तो कुछ वक्त और ठंडा होने दें और अगर अच्छी तरह से जम गया हो तो उसे अपने पसंद के आकार में काट लें. इस तरह आपका मिल्क केक बनकर पूरी तरह से तैयार हो चुका है. इस दशहरे पर घर आए मेहमानों का इसी मिल्क केक से मुंह मीठा कराएं
द कपिल शर्मा शो फेम और कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा बनीं मां, दिया बेटी को जन्म
मुंबई । द कपिल शर्मा शो फेम और लोकप्रिय कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा मां बन गई हैं। उन्होंने 15 दिसंबर को मुंबई के अस्पताल में एक बेटी को जन्म दिया है। इस खबर की जानकारी सुगंधा के पति और कॉमेडियन संकेत भोसले ने दी। संकेत ने बताया कि सुगंधा और बच्चे की हालत स्थिर है और उन्होंने अपने प्रशंसकों से आशीर्वाद मांगा है। संकेत और सुगंधा को उनके प्रशंसक से लेकर करीबी दोस्त और मशहूर सितारे लगातार बधाई दे रहे हैं।
संकेत ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह कहते नजर आ रहे हैं, आज की ताजा खबर यह है कि मैं बाप बन गया हूं और ये मां (सुगंधा)। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ब्रह्मांड ने हमें सबसे खूबसूरत आशीर्वाद दिया है। हमें एक प्यारी सी बच्ची का आशीर्वाद मिला है। कृप्या अपना प्यार और आशीर्वाद बरसाते रहें। बता दें, संकेत और सुगंधा की शादी 26 जुलाई, 2021 को हुई थी।
क्रिसमस ईसाई धर्म का प्रमुख त्योहार है। हर साल 25 दिसंबर को भारत समेत पूरी दुनिया में इस त्योहार को धूमधाम से मनाया जाता है।
क्रिसमस ईसाई धर्म का प्रमुख त्योहार है। हर साल 25 दिसंबर को भारत समेत पूरी दुनिया में इस त्योहार को धूमधाम से मनाया जाता है। क्रिसमस का पर्व ईसाई धर्म के संस्थापक प्रभु यीशु के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है। दिसंबर महीना शुरू होते ही लोग क्रिसमस के लिए तैयारियों में जुट जाते हैं। लोग अपने-अपने घरों को सुंदर तरीके सजाते हैं। इस दिन ईसाई धर्म के लोग चर्च में जाकर प्रार्थना करते हैं, कैंडल जलाते हैं, घर में क्रिसमस ट्री सजा कर प्रार्थना करते हैं और केक काटते हैं। इसके अलावा तमाम तरह की डिशेज बनाकर और पार्टी करके इस त्यौहार को मानते हैं। साथ ही इस दिन छोटे बच्चों को अपने सांता क्लॉज का इंतजार रहता है।
. टीवी स्टार्स भी क्रिसमस सेलिब्रेशन तैयारियों में जुटे हैं
क्रिसमस को लेकर स्टार्स में क्रेज देखने को मिल रहा है. स्टार्स ने क्रिसमस सेलिब्रेशन की तैयारियां शुरू कर दी हैं. टीवी स्टार्स भी तैयारियों में जुटे हैं. कोई क्रिसमस ट्री को डेकोरेट कर रहा है तो कोई गिफ्ट्स को लेकर तैयारियों में लगे हैं. एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने इंस्टाग्राम पर कई फोटोज शेयर की हैं, जिसमें क्रिसमस ट्री डेकोरेट करती दिख रही हैं. उनका बेटा रेयांश भी साथ में नजर आ रहा है.
तृप्ति डिमरी के साथ रोमांस करते दिखे विक्की कौशल, केमिस्ट्री देख फैंस हुए दीवाने, इस फिल्म में आएंगे नजर
Vicky Kaushal Tripti Dimri Viral Photo: तृप्ति डिमरी और विक्की कौशल की क्रोएशिया में एक साथ अगली फिल्म की शूटिंग की लीक फोटोज सोशल मीडिया पर सामने आई हैं. तस्वीरों में दोनों कलाकार एक सीन में रोमांटिक मोमेंट शेयर करते नजर आ रहे हैं और विक्की तृप्ति को अपनी बाहों में उठा रहे हैं. ऐसा मना जा रहा है कि, ये तस्वीरें तब की हैं जब वे पिछले साल रोमांटिक कॉमेडी फिल्म की शूटिंग कर रहे थे. तस्वीरों में विक्की और तृप्ति की केमिस्ट्री साफ देखी जा सकती है. इस समय तृप्ति की फिल्म एनिमल के आगे सैम बहादुर बॉक्स ऑफिस पर स्ट्रगल कर रही है. एनिमल में तृप्ति डिमरी ने अपने काम से सभी का दिल जीत लिया. साथ ही पूरे देश का नेशनल क्रश बन गईं.
विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी की फिल्म के लिए करण जौहर ने कही ये बात
तृप्ति डिमरी और विक्की कौशल स्टारर इस फिल्म का नाम पहले मेरे मेहबूब मेरे सनम था, हालांकि, जब करण जौहर ने जुलाई में फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा की, तो उन्होंने फिल्म का टाइटल शेयर नहीं किया. जुलाई में फिल्म की रिलीज की तारीख की घोषणा करते हुए, करण ने सोशल मीडिया पर एक नोट पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था, “एक फिल्म जो विभिन्न कारणों से मेरे दिल के बेहद करीब है…. @बिंद्राअमृतपाल (मेरे लिए निर्माता और परिवार) न केवल कंटेंट और टैलेंट की ताकत बन गए हैं, बल्कि मुझे इस बात पर प्राउड है कि उन्होंने गर्मजोशी और क्रिएटिविटी की कंपनी कैसे बनाई है."
करण जौहर ने आगे लिखा, “मैं @vickykaushal09 के साथ सहयोग करने के लिए बहुत एक्साइटेड हूं, जिनकी मैं न केवल एक कलाकार के रूप में बल्कि एक मजबूत इंसान के रूप में भी बहुत तारीफ करता हूं. मैं जल्द ही एक दिन फिर से उन्हें निर्देशित करने के लिए इंतजार नहीं कर सकता...हमने लस्ट स्टोरीज में ऐसा धमाका किया था!!! @ammyvirk उतनी ही एनर्जी का पावरहाउस है. और मेरी प्यारी @tripti_dimri जो पहली बार व्यावसायिक अवतार में है. उनकी प्रेजेंस ने फिल्म में उनकी हर लय को बढ़ा दिया है. वह बहुत ठोस है!''
तृप्ति और विक्की दोनों के लिए यह साल बहुत अच्छा रहा है क्योंकि उनकी फिल्मों को फिल्म समीक्षकों और दर्शकों ने खूब सराहा है. तृप्ति और विक्की की फिल्म 23 फरवरी 2024 को रिलीज होने वाली है.
पान मसाला का विज्ञापन कर बुरे फंसे Akshay Kumar, Shahrukh Khan और Ajay Devgn, हाई कोर्ट ने जारी किया नोटिस
यूपी। केंद्र सरकार ने एक अवमानना याचिका के जवाब में इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ को सूचित किया कि गुटखा कंपनियों के विज्ञापन करने के मामले में बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार, शाहरुख खान व अजय देवगन को नोटिस जारी किए गए हैं. हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में दाख़िल याचिका में सुनवाई के दौरान भारत सरकार के डिप्टी सॉलिसिटर जनरल ने लखनऊ खंडपीठ में जस्टिस राजेश चौहान की बेंच में सुनवाई के दौरान दलील दी कि केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण की तरफ से गुटखा कंपनियों का प्रचार करने के मामले में अक्षय कुमार शाहरुख खान और अजय देवगन को बीते अक्टूबर महीने में नोटिस जारी की गई है.
अधिवक्ता मोतीलाल यादव की तरफ से दाखिल की गई इस याचिका में भारत सरकार के द्वारा पदम सम्मान से सम्मानित कलाकारों के द्वारा गुटखा का प्रचार किया जा रहा है. कलाकारों के द्वारा गुटखा का प्रचार कर लोगों को भ्रमित किया जा रहा है. इसी याचिका पर नोटिस का जवाब नही देने पर बीते अगस्त 2023 को हाई कोर्ट ने कैबिनेट सेक्रेटरी, चीफ कमिश्नर और उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण को अवमानना का नोटिस जारी किया गया था.
मशहूर एक्ट्रेस ने 85 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा...600 से ज्यादा फिल्मों में किया काम
Actress Lilavati passes away : साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कन्नड़ सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस लीलावती का 85 साल की उम्र में निधन हो गया। इस दुखद खबर से साउथ फिल्म इंडस्ट्री में शोक का माहौल है। लीलावती अपने दशक की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक हैं।
बता दें कि अभिनेत्री उम्र संबंधी बीमारियों से पीड़ित थीं जिसके कारण अस्पताल में उनका निधन हो गया। 1958 से कन्नड़ फिल्मों से अपने करियर की शुरूआत करने वाली अभिनेत्री लीलावती का तेलुगु और तमिल की कुछ फिल्मों में शानदार काम देखने को मिला।
600 से अधिक कन्नड़ सिनेमा की फिल्मों में की काम
अभिनेत्री लीलावती (Actress Lilavati passes away) अपने 50 साल के करियर में 600 से अधिक कन्नड़ सिनेमा की फिल्मों में काम कर चुकी थीं। लीलावती ने सोलह साल की उम्र में अभिनय की शुरुआत की थी। उन्होंने शिवाजी गणेशन, जेमिनी गणेशन, एन टी रामाराव, डॉ. राजकुमार और एम जी रामचंद्रन जैसे उल्लेखनीय अभिनेताओं के साथ सह-अभिनय किया।
लीलावती के बारे में
अभिनेत्री कई वर्षों से अपने बेटे अभिनेता और नर्तक विनोद राज के साथ नेलमंगला में रह रही थीं। अपने करियर के दौरान लीलावती को कई पुरस्कार और सम्मान प्राप्त हुए, जिनमें 1999 में लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड भी शामिल है और 2008 में तुमकुर विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट की मानद उपाधि भी अर्जित की।
मशहूर अभिनेता का निधन...67 की उम्र में कहा दुनिया को अलविदा..!!
मशहूर अभिनेता जूनियर महमूद नहीं रहे। पेट के कैंसर के चलते 67 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया है। अभिनेता का पेट का कैंसर चौथी स्टेज पर पहुंच गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेता का निधन अपने आवास पर हुआ। उनका उपचार परेल के टाटा मेमोरियल अस्पताल से चल रहा था। लेकिन, कैंसर से जंग में वे हार गए।
जूनियर महमूद के निधन की पुष्टि उनके करीबी दोस्त सलाम काजी ने की है। बता दें कि उपचार के दौरान अभिनेता महमूद ने अपने पुराने दोस्तों, अनुभवी अभिनेता जितेंद्र और सचिन पिलगांवकर से मिलने की इच्छा जाहिर की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेता को करीब एक महीना पहले ही अपनी कैंसर संबंधी बीमारी के बारे में मालूम चला था। तब तक बहुत देर हो गई थी और उनकी सेहत भी काफी ज्यादा बिगड़ गई थी। उनके करीबी दोस्त सलाम काजी ने कहा कि उनकी सेहत बिगड़ती ही जा रही थी और वे लाइफ सपोर्ट पर थे, लेकिन दुखद कि वे बच नहीं सके।
10 दिसंबर 2023 को है. शास्त्रों के अनुसार इस दिन कुछ खास चीजों का दान, उपाय करने से शिव शीघ्र ही मनोकामना पूरी करते हैं.
धन प्राप्ति के लिए पीला चंदन - रवि प्रदोष व्रत के दिन पीले चंदन का लेपन बनाकर शिवलिंग पर त्रिपुंड बनाएं. फिर एक बेलपत्र पर शहद लगाकर दाहिने हाथ से शिवलिंग पर चढ़ाए और अपनी मनोकामना कहें. ये उपाय सूर्यास्त के समय करना है. मान्यता है इस उपाय से धन का अभाव नहीं रहता. दूर्भाग्य दूर भागता है और लक्ष्मी दौड़ी आती है.
इन चीजों का करें दान - मान्यता है कि रवि प्रदोष व्रत के दिन सफेद चीजें जैसे चावल, दही, दूध का दान करने से नौकरी में प्रमोशन के योग बनते है. इस दिन रविवार भी है, ऐसे में गेहूं, जौ, तांबा, लाल पुष्प भी दान कर सकते हैं इससे तरक्की की राह आसान हो जाती है.
तीन तीन स्टार किड जब एक फिल्म में लॉन्च होंगे तो क्या लगेगा.जो भी लगेगा लेकिन फिल्म देखने के बाद जो लगा वो सरप्राइज निकला.
ये कहानी Archies Comics के किरदारों से प्रेरित है. riverdelle नाम की एक जगह है जहां करीब 9 हजार लोग रहते हैं.वहां की शान है द ग्रीन पार्क लेकिन कुछ कोरपोरेट उस पार्क को तोड़कर होटल बनाना चाहते हैं और वहां के यंगस्टर्स उन्हें ऐसा करने से रोकते हैं. कहानी सिंपल सी है लेकिन दिखाई काफी दिलचस्प तरीके से गई है.
कैसी है फिल्म
ये ना तो जवान है ..ना ही पठान और ना ही एनिमल. ये बिल्कुल फ्रेश फिल्म है. 60 के दशक की सेटिंग और वैसे ही किरदार.फिल्म शुरू होती है तो लगता है कुछ खास नहीं निकलेगी. लेकिन धीरे धीरे फिल्म में दिलचस्पी बढ़ने लगती है.अच्छे म्यूजिक के साथ फिल्म आगे बढ़ती है और आप कहानी से जुड़ते जाते हैं. कहानी के किरदार आपको अपने लगने लगते हैं.आप उनके इमोशन्स को महसूस करते हैं.किरदारों से कनेक्ट करते हैं और इन यंगस्टर्स के साथ आप भी उनके मिशन में शामिल हो जाते हैं.ये फिल्म आपको एक अलग ही जर्नी पर ले जाते हैं और इस जर्नी को आप एन्जॉय करते हैं. ऐसा नहीं है कि फिल्म में शाहरुख की बेटी हैं तो बाकियों की जगह कम कर दी गई या अमिताभ के नाती हैं तो बाकी एक्टर्स के सीन काट दिए गए.सबको उनकी वाजिब जगह दी गई और हर किरदार खुलकर सामने आता है.
एक्टिंग
इस फिल्म के एक्टर्स आपको हैरान कर देते हैं.अमिताभ के नाती अगस्तय नंदा एक ऐसे लड़के के किरदार में हैं जिसे हर लड़की से इश्क हो जाता है लेकिन तब भी वो घटिया नहीं लगता, प्यारा लगता है और इस किरदार में अगस्तया ने शानदार काम किया है. उन्होंने दिखा दिया है कि वो अमिताभ के खानदान से हैं और एक्टिंग उनके खून में है. सुहाना खान को हमने अक्सर चुपचाप देखा है. एक दो ही बार उनके बयान सुनने में आए हैं. हाल ही में वो आलिया के अपनी शादी की साड़ी नेशनल अवॉर्ड्स पर रिपीट करने को लेकर बोली थीं.बाकी वो ज्यादा बोलती नहीं हैं लेकिन यहां वो कमाल का काम कर गई हैं. उनमें एक अलग ही एटीट्यूड दिखता है..जो उनके किरदार का हिस्सा है और उनपर काफी सूट किया है. उन्होंने दिखा दिया कि वो शाहरुख की बेटी हैं और एक्टिंग की बारीकियां सीखकर ही आई हैं. खुशी कपूर का किरदार भी कमाल का है उन्हें अगस्तय से प्यार है लेकिन अगस्तय को तो किसी से भी प्यार हो जाता है. ऐसी लड़की के किरदार में खुशी ने गजब काम किया है. अगस्तय के बात करने पर खुशी और उसे किसी और के साथ देखकर नाराजगी दोनों ही तरह के इमोशन खुशी अच्छे से निभा गई हैं. वैदांग रैना का काम भी अच्छा है वो अगस्तय के आगे फीके नहीं पड़े उनके किरदार में दम दिखता है. मिहिर आहूजा भी जमे हैं. युवराज मेंदा का किरदार अलग तरह का है और वो अलग से चमकते हैं. अदिति सेगल का किरदार भी अच्छे से निकलकर सामने आता है.सैलून में काम करने वाली लड़की के किरदार में वो जमी हैं.
डायरेक्शन
जोया अख्तर क्यों जोया अख्तर हैं वो ये फिल्म बताती है.तीन तीन बड़े स्टार किड्स को लॉन्च करने का जो प्रेशर उनपर रहा होगा ये वही समझ सकती हैं लेकिन उन्होंने इन्हें जिस तरह से पेश किया वो एक बहुत अच्छा डायरेक्टर ही कर सकता है.जोया ने फिल्म को एक कविता की तरह पेश किया है और ये कविता दिल में उतरती है.आयशा ढिल्लों, रीमा कागती और जोया अख्तर ने फिल्म को लिखा है और बखूबी लिखा है. जिस तरह उन्होंने हर किरदार को पिरोया है वो शानदार है.फिल्म में कई डायलॉग ऐसे आते हैं जो आपके दिल को छूते हैं.
म्यूजिक
शंकर एहसान लॉय का म्यूजिक अच्छा है.फिल्म को एक अलग फील देता है.गाने सुनकर मजा आता है.
कमी
फिल्म के किरदारों के नाम अंग्रेजी में हैं.क्योंकि ये आर्चीज कॉमिक्स से इंसप्यार है. यहां पर थोड़े कन्फ्यूज भी होते हैं.सब नए सितारे हैं तो पहचानने में दिक्कत होती है.लेकिन धीरे धीरे ये किरदार आपसे कनेक्ट कर जाते हैं.कहानी मुद्दे पर आने में थोड़ा वक्त लेती है.थोड़ी सा छोटा किया जा सकता था.ऐसा होता है ये और बेहतर फिल्म बन जाती.
कुल मिलाकर ये फिल्म एक अच्छी फिल्म हैऔर नेटफ्लिक्स पर इसे रिलीज करना मास्टर स्ट्रोक है क्योंकि थिएटर में ये नहीं चलती लेकिन ओटीटी पर ये वहां तक पहुंच सकती है जहां तक इसे पहुंचना है.
मुमताज की कातिल अदाएं, 'कोई शहरी बाबू' पर जमकर नाचीं
कोई शहरी बाबू दिल लहरी बाबू, हाय रे पग बांध गया घुंघरू… मैं छम छम नचदी फिरां…’. आपने कई बार यह गाना सुना होगा, डांस भी किया होगा और इस गाने को सुनते ही खूबसूरत मुमताज को याद भी किया होगा. यह गाना सुनने में जितना कर्णप्रिय है, उतना ही इस गाने को खास बनाने में मुमताज का भी योगदान है. अपनी प्यारी सी मुस्कान और डांस के जरिए मुमताज ने दर्शकों को दीवाना बना लिया था. अब एक बार फिर मुमताज ने बीते दिन याद दिला दिए हैं. मुमताज ने इसी गाने पर एक डांस किया है, जिसमें उनके साथ सिंगर आशा भोसले भी नजर आ रही हैं. मुमताज का यह क्यूट डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
झमाझम बरसात, हाथ में चाय की कप और चटपटा-मसालेदार स्नैक्स...खाने का स्वाद ही बदल जाता है
झमाझम बरसात, हाथ में चाय की कप और चटपटा-मसालेदार स्नैक्स...खाने का स्वाद ही बदल जाता है और मजा अलग से मिलता है. यह मौसम खाने के लिहाज से काफी पसंदीदा माना जाता है. खासकर इस मौसम में स्ट्रीट फूड्स खाने को जी ललचाता रहता है. ऐसे में अगर आप घर से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं तो अपने किचन में ही दाल कचौरी बना सकते हैं. इसे बनाना काफी सिंपल है और इसका स्वाद लाजवाब है. शाम को चाय के साथ नाश्ता करना हो या मेहमानों का स्वागत, बारिश में दाल-कचौरी (Dal kachori Recipe) आपका दिल खुश कर देगा. आइए जानते हैं दाल कचौरी बनाने की रेसिपी...
ऐसे बनाइए आलू के करारे पकौड़े, खाकर आ जाएगा मजा
आलू से बनी अधिकतर सभी चीजें लोगों को बहुत पसंद आती है. इसके बने पकौड़े तो खाने में लाजवाब लगते हैं. साथ में गरमागरम चाय और हरी चटनी आलू के पकौड़ों में चारचांद लगा देते हैं. बारिश के मौसम में तो हर घर में ही पकौड़ों की डिमांड बढ़ जाती है. तो देर किस बात की...आइए जानते हैं आलू के पकौड़ों की रेसिपी.
आलू पकौड़े बनाने की सामग्री:
2 आलू
1/2 कप बेसन
2 टेबलस्पून सूजी
1 टीस्पून अजवाइन
1 टेबलस्पून धनिया पाउडर
1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
2 टेबलस्पून हरा धनिया (बारीक कटा हुआ)
2-3 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
पानी घोल बनाने के लिए
नमक स्वादानुसार
तेल तलने के लिए
आलू पकौड़े बनाने की विधि:
- सबसे पहले एक बर्तन में बेसन, सूजी, नमक और पानी डालकर घोल तैयार कर लें.
- दूसरी ओर गोलाकार शेप में आलू के स्लाइस काट लें.
- मीडियम आंच पर एक नॉन-स्टिक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें.
- तेल के गरम होते ही आलू के स्लाइस को घोल में डिप करें और पैन में डालते जाएं.
- एक साइड से सुनहरा तल जाने के बाद इसे पलटकर दूसरे साइड से भी तल लें.
- तैयार हैं आलू के गरमागरम पकौडे़. हरे धनिये की चटनी या सॉस के साथ सर्व करें.
ऐसे बनाएं राजस्थानी स्टाइल हरी मिर्च के भरवां पकौड़े
हरी मिर्च का इस्तेमाल सब्जी से लेकर अचार बनाने तक किया जाता है, लेकिन आज हम बता रहे हैं कैसे बनाए जाते हैं हरी मिर्च के भरवां पकौड़े. उबले आलू की स्ट्फिंग से बनाए गए ये हरी मिर्च के पकौड़े खाने में बहुत ही मजेदार लगते हैं. इसे राजस्थान में खूब बनाया जाता है. तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं हरी मिर्च के भरवां पकौड़े बनाने की विधि.
हरी मिर्च के भरवां पकौड़े बनाने की सामग्री:
6 अचार वाली हरी मिर्च
1 कप बेसन
1/2 टी स्पून गरम मसाला
1/2 टी स्पून चाट मसाला
1/4 टी स्पून बेकिंग सोडा
1/2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
नमक स्वादानुसार
तलने के लिए तेल
भरावन की सामग्री:
1 बड़ा आलू उबला हुआ
1 छोटी प्याज, बारीक कटी हुई
1/2 टी स्पून गरम मसाला
1/2 टी स्पून चाट मसाला
1/2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
1 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई
नमक स्वादानुसार
हरी मिर्च के भरवां पकौड़े बनाने की विधि:
- एक बाउल में भरावन की सारी सामग्री डालें और आलू मैश कर मिला लें. पकौड़ों का भरावन तैयार है.
- अब बड़ी हरी मिर्च को एक तरफ से फाड़ लें और अगर बीज ज्यादा हों तो निकाल दें.
- मीडियम आंच पर एक कड़ाही में तेल डालकर गरम होने के लिए रखें.
- एक बाउल या बर्तन में बेसन, गरम मसाला, चाट मसाला, नमक, लाल मिर्च पाउडर, बेकिंग सोडा और आधा चम्मच तेल डालें.
- फिर इसमें धीरे-धीरे पानी डालकर घोल तैयार करें. ध्यान रखें घोल न ज्यादा गाढ़ा हो और न ही ज्यादा पतला.
- घोल ऐसा हो जो मिर्ची पर एक पतली परत बना दे.
- अब सारी मिर्च में भरावन भर लें.
- तेल गर्म हो चुका है,अब भरावन वाली मिर्च को एक-एक कर बेसन में डुबोएं और कड़ाही में डालें. जब मिर्च हल्की भूरी हो जाएं तो निकाल लें.
- पकौड़ों को प्लेट पर रखकर इन पर चाट मसाला छिड़ककर चटनी या सॉस के साथ सर्व करें.
सिनेमा जगत से आई बुरी खबर,नहीं रहे CID के ‘इंस्पेक्टर
Dinesh Phadnis passes away : टीवी इंड्रस्ट्री से बेहद दुःखद खबर सामने आ रही है ,सोनी चैनल पर लोकप्रिय टीवी शो CID में इंस्पेक्टर फ्रेडिक्स का रोल निभाने वाले अभिनेता दिनेश फडनिस का आज निधन हो गया है.बता दे की एक्टर की हार्ट अटैक आने के बाद बीते कुछ दिनों से मुंबई के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था जहाँ दिनेश की तबियत नाजुक बताई जा रही थी जिसके कारण उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था.लेकिन जिंदगी और मौत से जूझ रहे अभिनेता की कल रात करीब 12 बजे मौत हो गई.
बता दे की 57 साल की उम्र में एक्टर ने CID के अलावा भी कई सारे टीवी शोज में काम किया है.दिनेश फडनिस ने फिल्म सरफरोश में इंस्पेक्टर का भी किरदार निभाया था.वहीँ एक्टर ने मेला फिल्म में भी कैमियो रोल प्ले किया था,जिसमे मेला दिलों का आता है गाने में दिनेश नजर आए थे.इसके साथ हीअभिनेता को 2012 में आए शो अदालत में भी देखा गया था.
रिपोर्ट्स के अनुसार दिनेश के अंतिम संस्कार दौलत नगर श्मशान घाट में किया जाएगा वहीं 57 साल की कम उम्र में एक्टर के चले जाने से उनके फैंस का दिल टूट गया है.उनके परिवार और करीबी दोस्त भी उनके जाने से दुखी हैं. हर कोई एक्टर को श्रद्धांजलि दे रहा है.
