राशिफल

.मछुआरे ने मशक्कत कर अपने साथियों की मदद से सरोदा बांध से 80 किलो की मछली को उपर निकालने में सफल हुए।

मछुआरों ने सोमवार सुबह मछली पकड़ने के लिए जाल फैलाया था, लेकिन एक मछुआरा मछली को बाहर निकालने में असफल हो गया। उन्हें लगा कि कोई भारी भरकम वस्तु जाल में फंस गई है। मछुआरे ने अपने साथियों को आवाज दी और अन्य लोगों की मदद से जाल को पानी से बाहर निकाला। जाल को पानी से बाहर निकालने पर मछुआरे अचंभित हो गए। जाल में मछुआरों को लगभग 5 फीट 02 इंच की 80 किलो की विशालकाय मछली मिली। मछुआरे अपने तीन साथियों की मदद से सरोदा बांध से मछली को उपर निकालने में सफल हुए।

और पढ़ें ...

ब्रेकफास्ट में बनाएं स्वाद से भरपूर बेसन प्याज का चीला

सुबह का नाश्ता अगर स्वाद से भरा करना हो तो बेसन प्याज से बना चीला एक परफेक्ट रेसिपी होती है. भारतीय खाने में चीला एक पारंपरिक फूड डिश है. इसे कई तरह से बनाया जाता है और इस डिश की खासियत है कि इसे किसी भी वक्त बनाकर खाया जा सकता है और ये मिनटों में तैयार हो जाती है. पारंपरिक तौर पर बेसन का चीला बनाया जाता है. अगर इसे प्याज के साथ बनाया जाए तो इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है. ब्रेकफास्ट में आप अगर घर के लोगों को कुछ स्वादभरी डिश खिलाना चाहते हैं तो बेसन प्याज का चीला बना सकते हैं.
बेसन प्याज का चीला बनाने में ज्यादा वक्त नहीं लगता है और इसकी रेसिपी भी आसान है. इस फूड डिश की सबसे बड़ी बात है कि ये जितना बड़ों को पसंद आती है, बच्चे भी इसे उतना ही चाव लेकर खाते हैं

 

बेसन प्याज का चीला बनाने के लिए सामग्री
बेसन – 1 कटोरी
प्याज – 1
हरी मिर्च – 2
अजवाइन – 1 टी स्पून
लाल मिर्च – 1 टी स्पून
कढ़ी पत्ते – 8-10
तेल – जरुरत के अनुसार
नमक – स्वादानुसार

बेसन प्याज का चीला बनाने की विधि
बेसन और प्याज का चीला बनाने के लिए सबसे पहले एक मिक्सिंग बाउल लें और उसमें बेसन डाल दें. अब प्याज और हरी मिर्च को बारीक काट लें और उसे बेसन में डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर दें. अब इस मिश्रण में लाल मिर्च पाउडर, अजवाइन और स्वादानुसार नमक डालकर सभी को मिला लें. आखिर में कढ़ी पत्ते डालकर थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए घोल तैयार कर लें.

अब एक नॉनस्टिक पैन/तवा लें और उसे मीडियम आंच पर गर्म करने के लिए रख दें. जब तवा गर्म हो जाए तो उस पर थोड़ा सा तेल डालकर चारों ओर फैला दें. अब एक कटोरी में बेसन का घोल लें और उसे तवे के बीच में डालते हुए चारों ओर गोलाकर में फैलाएं. कुछ देर तक चीले को ऐसे ही सिकने दें फिर पलट दें. अब चीले के दूसरी ओर भी तेल लगाकर सेकें. चीले को पलट-पलटकर तब तक सेकें जब तक कि उसका रंग सुनहरा न हो जाए. इसके बाद चीले को एक प्लेट में निकाल लें.
आपका स्वादिष्ट बेसन प्याज चीला बनकर तैयार हो चुका है. इसी तरह सारे घोल से चीले तैयार कर लें. इसे ब्रेकफास्ट में टमाटर सॉस या हरी चटनी के साथ सर्व करें. आप चाहें तो बेसन चीला बिना प्याज डाले भी बना सकते हैं.

और पढ़ें ...

दूरदर्शन के प्रसिद्ध धारावाहिक उड़ान की स्‍टर कविता चौधरी दुनिया को अलविदा कह गई हैं।

दूरदर्शन के प्रसिद्ध धारावाहिक उड़ान की स्‍टर कविता चौधरी दुनिया को अलविदा कह गई हैं। कविता का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। कविता 67 साल की उम्र की थी। अभिनेत्री 1980 के दशक में भारत में सर्फ डिटर्जेंट विज्ञापनों में गृहिणी का रोल अदा कर चुकी हैं।

और पढ़ें ...

हफ्तेभर की सब्जियां खरीदकर ले आते हैं तो फ्रिज में सब्जियों को अच्छी तरह स्टोर करें.

फ्रिज में कैसे स्टोर करें हरी सब्जियां ?

1 जब भी मार्केट से सब्जियां लाएं उन्हें धोकर अच्छी तरह सूखने के बाद ही फ्रिज में स्टोर करें.
2 सब्जियों में अगर पानी रह जाए या गीली हों तो फ्रिज में जल्दी खराब होने लगती हैं.
3 हरी पत्तेदार सब्जियों को धोकर फ्रिज में न रखें, इससे सब्जियां जल्दी गलने लगेंगी.
4 फ्रिज में सब्जियां रखने के लिए आप पॉलीथिन या वेजिटेबल बैग का उपयोग करें. 
5 जिस पॉलीथिन में सब्जियां रख रहे हैं उसमें 1-2 छेद जरूर कर दें. ऐसा करने से सब्जियां लंबे समय तक चलेंगी.
6 फ्रिज के वेज बास्केट में कोई अखबार या किसी तरह का पेपर बिछा दें. इस पर एक-एक करके सब्जियों को व्यवस्थित रूप से रखें. 
7 इस तरह सब्जियों का पानी पेपर पर निकल जाएगा और सब्जियां ताजा रहेंगी.
8 फ्रिज में सब्जियों के साथ कभी भी फलों को न रखें. इससे दोनों चीज जल्दी खराब हो सकती हैं.
9 कोशिश करें सभी सब्जियों को किसी पेपर टॉवल में लपेट कर रखें. 
10 अगर प्लास्टिक बैग में रख रहे हैं तो उसे अच्छी तरह से बंद कर दें. इससे सब्जियां कई दिनों तक खराब नहीं होंगी.
11 जब भी ज्यादा सब्जियां खरीदने तो हरी सब्जियों को सबसे पहले इस्तेमाल करें. हरी सब्जियां अन्य सब्जियों से जल्दी खराब होती हैं.
12 अगर कोई सब्जी कटी हुई या किसी सब्जी को छील लिया है तो उसे फ्रिज में पानी से भरे कंटेनर के अंदर ही रखें.
13 आप हरी पत्तेदार सब्जियों को काटकर भी रख सकते हैं. इसके लिए एयरटाइट कंटेनर का इस्तेमाल करें. 
14 हरा धनिए को हमेशा किसी एयरटाइट बॉक्स या प्लास्टिक बैग में करके रखें. इस तरह धनिया 15 दिन तक खराब नहीं होगा.
15 हरी मिर्च को स्टोर करने के लिए डंठल हटाकर किसी पेपर में रैप करके एयरटाइट डब्बे में रखें.

और पढ़ें ...

बसंत पंचमी के दिन बनाएं केसर के स्वाद वाले... केसरी खीर:

मीठे चावल: यह इस दिन घरों में बनाए जाने वाले सबसे लोकप्रिय व्यंजनों में से एक है. इसे केसर चावल या जर्दे के नाम से भी जाना जाता है. केसर के स्वाद वाले... 

केसरी खीर: केसरी खीर एक मलाईदार दूध का हलवा है जिसे आम तौर पर सेवई या चावल के साथ बनाया जाता है. 

और पढ़ें ...

लहसुन के दाम और बढ़ती महंगाई से कब तक मिलेगी ग्राहकों को राहत

लहसुन के दाम और बढ़ती महंगाई से कब तक मिलेगी ग्राहकों को राहत

मंडी में लहसुन (Garlic) की आवक कम होने से लहसुन के दामों में आचानक से बड़ी उछाल आई है. जिसके वजह से आम इंसान की थाली से लहसुन गायब हो चुका है. आने वाले दिनों में कब घटेंगे लहसुन के दाम और बढ़ती महंगाई से कब तक मिलेगी ग्राहकों को राहत

और पढ़ें ...

फेमस सिंगर व एक्ट्रेस की संदिग्ध परिस्थितयों में मौत...पंखे से लटकती मिली लाश

Mallika Rajput : यूपी के सुल्तानपुर में रहने वाली फेमस सिंगर व एक्ट्रेस विजय लक्ष्मी उर्फ मल्लिका राजपूत (Mallika Rajput) की संदिग्ध परिस्थितयों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मल्लिका राजपूत का शव घर के अंदर कमरे में पंखे से लटकती मिली है। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जाँच में जुट गई है।

इन्हें भी पढ़ें : बड़ी ख़बर : डर्टी पिक्चर की एक्ट्रेस का निधन संदिग्ध परिस्थिति में मिला शव
मृतका की मां सुमित्रा सिंह ने बताया कि उनकी बेटी मालिका राजपूत रोज की तरह रात को कमरे में गई और दरवाजे को अंदर से बंद कर लिया सुबह जब दरवाजा नहीं खुला तो किसी तरीके से दरवाजे को खोला गया तो देखा उसकी बेटी पंखे से लटकी हुई है।

कोतवाली नगर प्रभारी श्रीराम पाण्डेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया तो मामला सुसाइड का ही लग रहा है। पीएम रिपोर्ट आने पर ही स्पष्ट हो पाएगा।
मल्लिका ने कंगना रनौत के साथ भी किया था काम

मल्लिका राजपूत ने बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के साथ रिवाल्वर रानी फिल्म में सपोर्टिंग रोल में नजर आई थीं। मल्लिका को सिंगर शान के म्यूजिक एल्बम यारा तुझे से नेम और फेम मिला था। मल्लिका ने इनके अलावा भी कईं सीरीज, एल्बम्स और सीरियल में काम किया था।

और पढ़ें ...

वैलेंटाइन डे को सेलिब्रेट करने के साथ-साथ पार्टनर संग घर पर इन लाजवाब डिशेज का लुत्फ़ उठाना आप भी न भूलें।

सामग्री

मैदा- 2 कप, बेसन-2 चम्मच, कस्टर्ड पाउडर- 1 चम्मच, बटर-1/2 चम्मच, चीनी-1/2 कप, बेकिंग पाउडर-1/3 चम्मच

हार्ट शेप कुकीज

बनाने का तरीका

  • सबसे पहले आप एक बर्तन में बटर और चीनी को डालकर पेस्ट बना लीजिये।
  • अब इस मिश्रण में बेसन, मैदा, बेकिंग पाउडर और कस्टर्ड पाउड को भी डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिये।
  • इधर आप ओवन को प्री-हिट होने के लिए रख दीजिये।
  • इसके बाद तैयार मिश्रण को हार्ट शेप कुकीज खांचे में डालकर ओवन में 10-15 मिनट के लिए बेक कर लीजिये।
  • 15 मिनट बाद ओवन से निकालर खाने के लिए सर्व कीजिये।

 

और पढ़ें ...

गुलाब देकर ही क्यों होती है वैलेंटाइन वीक की शुरुआत

रेड रोज प्यार और सम्मान का प्रतीक होता है और लाल रंग गहरे प्यार को दर्शाता है। कपल्स जब अपने प्यार का इजहार करते हैं तो वह लाल रंग का गुलाब जरूर खरीदते हैं। आपको बता दें कि गुलाब का खास संबंध मुगल काल से है। ऐसा कहा जाता है कि मुगल बेगम नूरजहां को लाल रंग के गुलाब से बेहद ही पसंद थे। नूरजहां को खुश करने के लिए मुगल शासक जहांगीर रोज उन्हें 1 ताजा गुलाब भेंट स्वरूप भेजा करते थे। इसके अलावा महारानी विक्टोरिया ने अपने पति प्रिंस अल्बर्ट से प्यार का इजहार करते वक्त गुलाब का गुलदस्ता उपहार स्वरूप भेंट किया था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार महारानी विक्टोरिया के समय से ही रोज डे सेलिब्रेट किया जा रहा है।

फूलों में लाल गुलाब को बेहद ही सुंदर माना जाता है। गुलाब को उपहार के रूप में इसलिए दिया जाता है क्योंकि इसकी महक ना सिर्फ लोगों को आकर्षित करती हैं बल्कि रिश्तों में भी महक बनी रहती है। ऐसे में प्यार के वीक को स्पेशल और खास बनाने के लिए इस वीक की शुरुआत गुलाब से की जाती है। ऐसे में आप अपने लव पार्टनर को स्पेशल फील कराने के लिए गुलाब का फूल दे सकती हैं। 

और पढ़ें ...

ऐसे बनाएं अंडा करी, चाटते रह जाएंगे अपनी उंगलियां

 

अंडा करी बनाने के लिए आपको चाहिए ये सामग्री (Egg Curry Ingredients)
6 अंडा
3 प्याज
1 साबुत लहसुन
1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
आधी छोटी चम्मच हल्दी पाउडर
1 चम्मच गरम मसाला पाउडर
1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
नमक स्वादानुसार
2 बड़े चम्मच सरसों तेल
पानी

अंडा करी बनाने का तरीका (Egg Curry Recipe)

एक बर्तन में पानी डालकर गैस पर चढ़ाएं. इसमें सभी अंडों को डालकर उबालें. 10 मिनट के अंदर अंडे उबल जाएंगे. इन्हें ठंडा करके छिलका हटा लें. अब एक पैन में थोड़ा सा तेल डालें. जब तेल गर्म हो जाए तो इन अंडों को गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई कर लें. इसे अलग रख लें. अब आप प्याज और लहसुन को मिक्सी में डालकर पेस्ट तैयार कर लें. इसके बाद सभी मसालों जैसे हल्दी, गरम मसाला, मिर्ची पाउडर, धनिया पाउडर को एक कटोरी में डाल लें. इन मसालों में प्याज-लहसुन का पेस्ट डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें.

 

पैन को फिर से गैस पर रखें, इसमें बाकी बचे सरसों का तेल डालकर अच्छी तरह से गर्म करें. प्याज और मसालों वाले पेस्ट को पैन में डालकर भूनें. इसे चलाते रहें, जब मसाले अच्छी से गोल्डन ब्राउन हो जाएं और पैन से तेल छोड़ने लगे, तो समझ लें मसाले अच्छी तरह से भुन गए हैं. अब इसमें फ्राई किए हुए अंडों को डालें. ग्रेवी बनाने के लिए इसमें एक गिलास पानी डालें. इसे ढंककर 10 मिनट उबलने दें. आंच बंद कर दें. इसे हरी मिर्च, धनिया पत्ती से गार्निश करके गरमागर्म खाने का लुत्फ उठाएं.

और पढ़ें ...

इस वैलेंटाइन आप अपनी गर्लफ्रेंड या वाइफ को ये खूबसूरत ज्वेलरी गिफ्ट कर सकते हैं

इस वैलेंटाइन आप अपनी गर्लफ्रेंड या वाइफ को ये खूबसूरत ज्वेलरी गिफ्ट कर सकते हैं. अक्सर खास मौके पर ट्रेडिशनल वेयर्स के साथ ज्वेलरी का कॉम्बिनेशन बहुत ही खूबसूरत लुक देता है. अपनी पार्टनर की खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए आप इन ज्वेलरी को गिफ्ट कर सकते हैं.

बात जब सजने-संवरने की हो तो हर एक महिला सुंदर दिखना चाहती हैं, ऐसे में आपका यह गिफ्ट उनके दिल को छू सकता है. वो आपके इस गिफ्ट को एक बार नहीं, बल्कि बार-बार पहन सकती हैं, तो सोचना क्या है आज ही अपने पार्टनर की पसंद को ध्यान में रखते हुए इन ज्वेलरी को ऑर्डर करें.

और पढ़ें ...

एंटरटेनमेंट का जबरदस्त डोज: फरवरी में बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने आ रही है ये फिल्में , देखिए पूरी लिस्ट

 बॉक्स ऑफिस पर एक से बढ़कर एक जॉनर की फिल्में रिलीज होने वाली हैं. इसमें रोमांस के अलावा कॉमेडी तो वहीं जागरूकता फैलाने वाली फिल्में भी शामिल हैं

कुछ खट्टा हो जाए
अगर आप कुछ हटके कॉमेडी फिल्म देखना चाहते हैं तो ‘कुछ खट्टा हो जाए’ आपके लिए बेस्ट है. ये कॉमेडी फिल्म 16 फरवरी को रिलीज होगी. इससे गुरु रंधावा डेब्यू कर रहे हैं. इनके अलावा अनुपम खेर और ईला अरुण और सई मांझरेकर भी इस फिल्म में है.

आर्टिकल 370 
अगर आप पॉलिटिकल ड्रामा वाली फिल्म देखना चाहते हैं तो ‘आर्टिकल 370’ फिल्म आपके लिए बेस्ट हो सकती है. इस फिल्म की कहानी कश्मीर और ‘आर्टिकल 370’ के इर्द-गिर्द होगी. ये फिल्म 23 फरवरी को रिलीज होगी.

लव सेक्स और धोखा 2
16 फरवरी को एक और फिल्म रिलीज होगी. इस फिल्म का नाम ‘लव सेक्स और धोखा 2’ है. इस फिल्म की कहानी मॉडर्न रिलेशनशिप पर बेस्ड है.

आखिर पलायन कब तक?
एक और पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म ‘आखिर पलायन कब तक’ 16 फरवरी को रिलीज होगी. इसमें राजेश शर्मा, भूषण, गौरव शर्मा के अलावा कई और सितारे है

मिर्ग

इसके अलावा सतीश कौशिक की फिल्म ‘मिर्ग’ भी इसी 9 फरवरी को रिलीज हो रही है. ये फिल्म चुनाव और चुनावी माहौल के इर्द-गिर्द होगी. इसमें सतीश कौशिक के अलावा राज बब्बर और अनूप सोनी हैं.

तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया
शाहिद कपूर और कृति सेनन इन दोनों अपनी आने वाली फिल्म ‘तेरी बातों में उलझा जिया’ को लेकर सुर्खियों में है. इस फिल्म के कई गाने आउट हो चुके हैं और ट्रेलर को भी काफी ज्यादा पसंद किया गया है. ये फिल्म 9 फरवरी को थियेटर में रिलीज होगी.

और पढ़ें ...

बेहद आसानी से लंच या डिनर में टमाटर की कढ़ी को बनाकर खा सकते हैं.

टमाटर की कढ़ी का सुनकर हो सकता है एक बानगी आप चौंक जाएं. टमाटर की सब्जी, टमाटर का सूप का लुत्फ तो आपने कई बार उठाया होगा लेकिन क्या कभी टमाटर की कढ़ी का ज़ायका लिया है. आमतौर पर भारतीय घरों में बेसन और दही से कढ़ी बनायी जाती है लेकिन पारंपरिक कढ़ी के साथ ही टमाटर की कढ़ी का स्वाद भी काफी पसंद किया जाता है. टमाटर की कढ़ी पौष्टिकता से तो भरपूर होती ही है, इसे बनाना भी आसान होता है. आप चाहें हो बेहद आसानी से लंच या डिनर में टमाटर की कढ़ी को बनाकर खा सकते हैं.
रूटीन की सब्जियों को खा-खाकर अगर आप बोर हो चुके हैं तो टमाटर की कढ़ी को एक बार ज़रूर ट्राई कर सकते हैं. टमाटर की कढ़ी को रोटी के अलावा चावल से भी खाया जा सकता है. आइए जानते हैं टमाटर की कढ़ी बनाने की आसान रेसिपी.

टमाटर की कढ़ी बनाने के लिए सामग्री
टमाटर – 7-8
बेसन – 1/4 कप
जीरा – 1/2 टी स्पून
धनिया पाउडर – 1 टी स्पून
हल्दी – 1/4 टी स्पून
राई – 1/4 टी स्पून
हरा धनिया – 3 टेबलस्पून
अदरक – 1/2 टी स्पून
हींग – 2 चुटकी
तेल – 3 टेबलस्पून
नमक – स्वादानुसार

टमाटर की कढ़ी बनाने की विधि
टमाटर की कढ़ी बनाने के लिए सबसे पहले टमाटर को धोएं और उन्हें बड़े-बड़े टुकड़ों में काट लें. इसके बाद टमाटर को मिक्सी जार में डालकर इन्हें ग्राइंड करें और पेस्ट तैयार कर लें. अब पेस्ट को एक बर्तन में निकाल लें. अब एक कड़ाही में 3 टेबलस्पून तेल डाले और उसे मीडियम आंच पर गर्म करें. जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें राई, हींग और जीरा डालकर तड़काएं. कुछ सेकंड बाद इसमें हल्दी, अदरक के बारीक कटे टुकड़े, धनयिा पाउडर और कढ़ी पत्ते डाल दें और भूनें.

जब मसाले अच्छी तरह से भुन जाएं तो इसमें तैयार किया हुआ टमाटर का पेस्ट डालें और बड़ी चम्मच से मिक्स करने के बाद पकने दें. इस दौरान एक बर्तन में बेसन डालें और उसमें थोड़ा सा पानी डालकर फेंट लें जिससे बेसन की गुठलियां पूरी तरह से खत्म हो जाएं. इसके बाद बेसन के घोल में एक से डेढ़ कप पानी मिलाकर घोल को पतला कर दें.

जब घोल पतला हो जाए तो उसे कड़ाही में डाल दें और टमाटर पेस्ट के साथ अच्छी तरह से घोल दें. 1 मिनट तक पकाने के बाद अब कढ़ी जितनी मात्रा में बनाना चाहते हैं उस हिसाब से पानी और मिलाएं. इसके बाद कढ़ी को धीमी आंच पर पकाएं. कढ़ी को तब तक पकाना है जब तक कि यह गाढ़ी न हो जाए. इस दौरान कढ़ी को बीच-बीच में चम्मच की मदद से चलाते रहे. इसके बाद गैस बंद कर दें. स्वादिष्ट टमाटर क कढ़ी बनकर तैयार है. इसे हरी धनिया पत्ती से गार्निश कर सर्व करें.

 

और पढ़ें ...

आलू मेथी की सूखी सब्जी, इस रेसिपी की मदद से बनाएं

आलू मेथी की सब्जी लंच या डिनर किसी भी वक्त बनाकर खायी जा सकती है. स्वाद और पोषण से भरपूर आलू मेथी की सब्जी का स्वाद बड़ों के साथ बच्चों को भी काफी पसंद आता है और वे इसे बड़े चाव से खाते हैं. आलू मेथी की सूखी सब्जी को बच्चे टिफिन में ले जाना भी पसंद करते हैं. सर्दियों का सीजन शुरू होते हैं बाजार में मेथी की आवक शुरू हो जाती है और इसी के साथ आलू मेथी की सूखी सब्जी (Aloo Methi Ki Sabji) बनाकर खाने का दौर चल पड़ता है. स्वाद के साथ ही सेहत के लिहाज से भी आलू मेथी की सब्जी काफी लाभकारी होती है.
आलू मेथी की सब्जी का स्वाद जितना जानदार है, इसे बनाना उतना ही सरल है. आप भी अगर आलू मेथी की सूखी सब्जी खाना पसंद करते हैं और इसे घर पर बनाना चाहते हैं तो हमारी बताई रेसिपी को फॉलो कर इसे आसानी से तैयार कर सकते हैं.

आलू मेथी की सब्जी बनाने के लिए सामग्री
मेथी कटी – 4 कप
आलू उबले – 2 कप
जीरा – 1 टी स्पून
हींग – 1 चुटकी
लहसुन कटा – 1 टी स्पून
अदरक कटा – 1 टी स्पून
हरी मिर्च कटी – 1
सूखी लाल मिर्च – 2
हल्दी – 1/2 टी स्पून
धनिया पाउडर – 1 टी स्पून
जीरा पाउडर – 1 टी स्पून
तेल 3-4 टेबलस्पून
नमक – स्वादानुसार

आलू मेथी की सब्जी बनाने की विधि
आलू मेथी की सूखी सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले मेथी को लें और उसे साफ कर धो लें. इसके बाद मेथी के पत्ते तोड़कर डंठल को अलग कर दें. इसके बाद पत्तों को बारीक काट लें. अब आलू को उबालें और उनके छिलके उतारकर चौकोर टुकड़ों में काटें. इसके बाद अदरक, लहसुन, हरी मिर्च के बारीक-बारीक टुकड़े कर लें. अब एक बाउल में कटी हुई मेथी डालें और उसमें थोड़ा सा नमक डालकर अच्छे से टॉस करें और 15 मिनट के लिए अलग रख दें.

अब एक कड़ाही में तेल डालकर उसे मीडियम आंच पर गर्म करें. जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें जीरा और हींग डालर कुछ सेकंड तक भूनें. इसके बाद कटा लहसुन, अदरक, हरी मिर्च और लाल मिर्च डालें और सभी को 30 सेकंड तक भून लें. इसके बाद ऊपर से हल्दी पाउडर और आलू के टुकड़े डालकर करछी की मदद से अच्छी तरह से मिक्स करें और आलू को चलाते हुए 3-4 मिनट तक पकाएं.

अब आलू में मेथी के पत्ते, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर और स्वादानुसार नमक डालकर सभी को अच्छी तरह से मिक्स कर दें. इसके बाद सब्जी को ढककर 45 मिनट तक और पकने दें. इस दौरान बीच-बीच में करछी की मदद से सब्जी को चलाते रहें. जब मेथी अच्छी तरह से नरम हो जाए तो गैस बंद कर दें. लंच या डिनर के लिए स्वादिष्ट आलू मेथी की सब्जी बनकर तैयार हो चुकी है. इसे रोटी या पराठे के साथ सर्व करें.

और पढ़ें ...

Monalisa: मोनालिसा ने ऑफ शोल्डर सिजलिंग गाउन में बढ़ाया इंटरनेट का पारा, देखें हॉट हॉट…

Monalisa: मनोरंजन डेस्क: डायन सीरियल से अपने एक्टिंग की जौहर दिखने वाली Monalisa अक्सर सोशल मीडिया में एक्टिव रहती है. उनका एक फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. Monalisa इस तस्वीर में ऑफ शोल्डर सिजलिंग गाउन पहने नज़र आ रही है. मोना लाइट मेकअप और बालों को खास अंदाज में संवारे कैमरे के सामने सेक्सी पोज देती दिखाई दे रही हैं.

Monalisa: मोनालिसा आये दिन अपने हॉट और सेक्सी अंदाज के चलते ख़बरों में बनी रहती है. इस नए तस्वीर को मोना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में पोस्ट किया है. इन तस्वीरों को देख आप मोना पर फ़िदा हो जाएंगे. मोनालिसा ने ऑफ शोल्डर रेड और सिल्वर कलर का सिजलिंग गाउन पहना है. लाइट मेकअप और बालों को खास अंदाज में संवारे कैमरे के सामने सेक्सी पोज देती दिखाई दे रही हैं.

Monalisa: यह तस्वीर सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही है. कमेंट बॉक्स पर रेड हार्ट और फायर इमोजी की बाढ़ सी आ गई है. इस तस्वीर पर 28 हजार से ज्यादा लाइक मिल चुके है. वहीँ उनके फैंस बढ़ बढ़ कर तारीफ़ कर रहे है. बता दें मोनालिसा के इंस्टाग्राम पर 5.7 मिलियन यानी 57 लाख फॉलोवर्स है.

और पढ़ें ...

सर्दियों के मौसम में तो खास तौर पर मेथी मटर मलाई का लुत्फ उठाया जाता है.मेथी मटर मलाई बनाने की सिंपल रेसिपी.

लंच या डिनर के लिए मेथी मटर मलाई एक परफेक्ट फूड डिश है. इसके लाजवाब स्वाद की वजह से अक्सर पार्टी या फंक्शन में मेथी मटर मलाई को बनाया जाता है. सर्दियों के मौसम में तो खास तौर पर मेथी मटर मलाई का लुत्फ उठाया जाता है. स्वाद से भरपूर इस सब्जी को बनाना भी ज्यादा मुश्किल नहीं है. आपके घर अगर कोई मेहमान आने वाले हैं और आप उन्हें इंप्रेस करना चाहते हैं तो भी सब्जी के तौर पर मेथी मटर मलाई एक बढ़िया ऑप्शन हो सकता है.
मेथी मटर मलाई बनाने के लिए हरी मटर, मेथी के पत्ते और ताजा क्रीम का उपयोग किया जाता है. इसके साथ ही इसमें पड़ने वाले मसाले सब्जी का स्वाद काफी बढ़ा देते हैं. आइए जानते हैं मेथी मटर मलाई बनाने की सिंपल रेसिपी.

मेथी मटर मलाई बनाने के लिए सामग्री
मटर दाने – डेढ़ कप
मेथी भाजी – 2 कप
ताजा क्रीम – 3-4 टेबलस्पून
प्याज – 1
लहसुन कलियां – 3-4
हरी मिर्च – 1
काजू – 2 टेबलस्पून
दालचीनी – 1 इंच टुकड़ा
अदरक कटा – 1 टी स्पून
हरी इलायची – 1
दूध – 1/2 कप
तेल – 2-3 टेबलस्पून
नमक – स्वादानुसार

मेथी मटर मलाई बनाने की विधि
मेथी मटर मलाई बनाने के लिए सबसे पहले मेथी पत्तो को साफ कर उन्हें अच्छी तरह से धो लें. इसके बाद पत्ते तोड़कर डंठल अलग कर लें. फिर प्याज और हरी मिर्च बारीक काट लें. अब एक कड़ाही में 1 टेबलस्पून तेल डालकर उसे मीडियम आंच पर गर्म करें. जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें बारीक कटा प्याज, इलायची और दालचीनी डालकर भूनें. प्याज को तब तक भूनना है जब तक कि नरम होकर उसका रंग हल्का गुलाबी न हो जाए.

जब प्याज का रंग हल्का गुलाबी हो जाए तो उसमें बारीक कटा लहसुन, अदरक, हरी मिर्च और काजू डालकर मिलाएं. इसके बाद सभी चीजों को चलाते हुए 2 मिनट तक भूनें. इसके बाद गैस बंद कर दें. जब मिश्रण ठंडा हो जाए तो उसे मिक्सर ग्राउंडर में डालकर ग्राइंड करें और बारीक पेस्ट तैयार कर लें. पेस्ट बनाने के दौरान जरुरत के हिसाब से पानी भी मिक्स किया जा सकता है.

अब एक अन्य कड़ाही में 2 टी स्पून तेल डालकर गर्म करें. तेल गर्म होने के बाद उसमें तैयार किया गया पेस्ट डालें. पेस्ट को चलाते हुए तब तक भूनना है जब तक कि उसका तेल अलग न हो जाए. इसके बाद इसमें कटे हुए मेथी के पत्ते डालें और 2-3 मिनट तक और पकने दें. इसके बाद सब्जी में मटर के दानें और स्वादानुसार नमक डालकर करछी की मदद से मिलाएं.

इस मिश्रण को 2 से 3 मिनट तक और भून लें. इसके बाद इसमें आधा कप दूध और आधा कप पानी डालकर मिलाएं और करछी से मिक्स करें. अब सब्जी को तब तक पकाएं जब तक कि मिश्रण गाढ़ा न हो जाए. इसके बाद गैस बंद कर दें. स्वाद से भरपूर मेथी मटर मलाई की सब्जी बनकर तैयार हो चुकी है. इसे रोटी, नान या पराठे के साथ सर्व करें.

और पढ़ें ...