राशिफल
गुस्से से क्या पड़ता है प्रभाव कैसे करें गुस्से पर काबू
गुस्सा आना एक सामान्य बात है. जो लोग अक्सर शांत रहते हैं उन्हें भी कभी-कभी गुस्सा आ जाता है. लेकिन बार-बार गुस्सा आना एक समस्या है. कई बार हम देखते हैं कि लोगों का गुस्से में खुद पर काबू नहीं रहता.
कभी-कभी लोग क्षणिक गुस्से में कुछ ऐसा कर बैठते हैं जिसका बाद में उन्हें पछतावा होता है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि गुस्सा आने का बायोलॉजिकल कारण क्या होता है. गुस्से के इस दौरान हमारे शरीर में,दिमाग में किस तरह के बदलाव आते हैं. अपने इस आर्टिकल में हम आपको इसी के बारे में जानकारी देंगे-
ये हार्मोन है जिम्मेदार
गुस्से के लिए जिम्मेदार हार्मोन की अगर बात करें तो 'सेरोटोनिन हार्मोन' इसके लिए जिम्मेदार है. सेरोटोनिन की कमी के चलते लोगों को ज्यादा गुस्सा आता है. इसकी कमी को हेल्दी फूड से दूर किया जा सकता है. आपको यह जानकर दिलचस्प लगेगा कि हमारे शरीर में गुस्से के अलावा प्यार,खुशी,भावुकता जैसे इमोशन इन सबको हार्मोन कंट्रोल करते हैं.
गुस्से से क्या पड़ता है प्रभाव
गुस्सा हमारे शरीर और दिमाग को नकारात्मक तौर पर प्रभावित करता है. इसकी वजह से मन अशांत रहने लगता है. ब्लड प्रेशर,तेज हार्टबीट गुस्से की वजह से होने लगते हैं. गुस्सा आने पर शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा भी कम हो जाती है.
कैसे करें गुस्से पर काबू
गुस्सा काबू करने का सबसे अच्छा तरीका होता है कि तुरंत शांत होकर कहीं एकांत में चले जाएं. गुस्सा आने पर खुद का ध्यान उस बात से भटाकाना बेहतर होगा जिसकी वजह से आपको गुस्सा आ रहा है. खानपान का असर भी गुस्से पर पड़ता है ऐसे में नशीली चीजों का सेवन ना करें. फल,जूस,पौष्टिक खाना खाकर आप अपने गुस्से की समस्या को कम कर सकते हैं.
Kapil Sharma और Sunil Grover की खत्म हुई लड़ाई...6 साल बाद इस कॉमेडी शो में दोनों फिर आएंगे साथ
कॉमेडियन कपिल शर्मा जल्द ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर अपना नया शो ‘कपिल शर्मा कॉमेडी शो’ लेकर आने वाले हैं। कुछ समय पहले ही उन्होंने इस बात की घोषणा की थी। अब दर्शकों के लिए एक और अच्छी खबर आ रही है।
टेलीविजन पर आने वाले ‘द कपिल शर्मा शो’ में सुनील ग्रोवर ने गुत्थी और डॉ. मशहूर गुलाटी का किरदार निभाया था। इन किरदार को लोगों ने काफी पसंद किया। इसके बाद सुनील ग्रोवर ने कपिल शर्मा से अपने झगड़े के बाद साल 2018 में शो छोड़ दिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर फिर 6 साल के बाद एक बार फिर वापस लौट रहे हैं। वीडियो में कपिल शर्मा की अपनी पूरी टोली के साथ नजर आ रहे हैं। इसमें सुनील ग्रोवर, कपिल शर्मा के अलावा कीकू शारदा, कृष्णा अभिषेक, राजीव ठाकुर और अर्चना पूरन सिंह दिखाई दे रही हैं।
ऑस्ट्रेलिया से शो करके आते वक्त फ्लाइट में दोनों के बीच कहासुनी
रिपोर्ट्स के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया से शो करके आते वक्त फ्लाइट में दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। कपिल ने शराब के नशे में टीम के लोगों और सुनील ग्रोवर के साथ लड़ाई की, यहां तक की उनकी कॉलर भी पकड़ ली। इसके बाद सुनील ने शो छोड़ दिया
लड़ाई का जिक्र करते नजर आए स्टार्स
इस वीडियो में सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा अपनी फ्लाइट में हुई लड़ाई का भी जिक्र करते हुए नजर आते हैं। कपिल शर्मा कहते हैं कि वह फिर साथ में लौट रहे हैं। तभी सुनील ग्रोवर कहते हैं कि ऑस्ट्रेलिया रहने देते हैं। इसके बाद वह यह भी कहते हैं कि इस बार फ्लाइट से नहीं, बल्कि बाय रोड जाएंगे।
मोनालिसा ने कैमरे के सामने दिए कातिलाना पोज, तस्वीरें वायरल
Bollywood Desk: अभिनेत्री मोनालिसा आए दिन सुर्खियों में छाई रहती हैं. वो अक्सर सोशल मीडिया पर अपने हुस्न के जलवे दिखाती रहती हैं. एकबार फिर मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर अपनी बेहद हॉट तस्वीरें साझा की हैं, जिसे देखने के बाद फैंस पानी पानी हो गई है.
मोनालिसा ने चैक्स डीप नेक बॉडीकॉन ड्रेस पहना है. लाइट मेकअप के साथ अपने केस को खूबसूरत अंदाज में संवारा है. मोना कैमरे के सामने सेक्सी पोज देते दिखाई दे रहीं हैं. एक्ट्रेस की इन तस्वीरों ने सोशल मीडिया का पारा बढ़ा दिया है और फैंस उनकी हॉटनेस से पानी पानी हो गए हैं.
बता दें, आर्टिकल लिखे जानें तक मोना की इस तस्वीरें में पर 70 हजार लाइक्स मिल चूके है, उनके कमेंट बॉक्स पर रेड हार्ट और फायर इमोजी की बाढ़ आ गई है. मोनालिसा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 5.6 मिलियन फॉलोवर्स है.
बॉक्स ऑफिस पर धीमी हुई 'सैम बहादुर' की शुरुआत
बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की फिल्म 'सैम बहादुर' (Sam Bahadur) 1 दिसंबर, 2023 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की 'एनिमल' (Animal) से क्लैश के बावजूद 'सैम बहादुर' बॉक्स ऑफिस पर डटी हुई है. बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का खाता 6.25 करोड़ रुपये से खुला है. अब फिल्म 'सैम बहादुर' के दूसरे दिन की कमाई का भी आंकड़ा सामने आ चुका है.
दूसरे दिन 'सैम बहादुर' ने कर ली इतनी कमाई
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, विक्की कौशल की फिल्म 'सैम बहादुर' ने दूसरे दिन 3.32 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. हालांकि, ये अर्ली एस्टीमेट है. फाइनल डेटा आने के बाद इसे आंकड़े में बढ़त देखने को मिल सकती है. 'सैम बहादुर' विक्की कौशल के करियर की तीसरी हाईएस्ट ओपनर फिल्म बन गई है.
तीसरी हाईएस्ट ओपनर फिल्म बनी 'सैम बहादुर'
साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 8.20 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. वहीं, दूसरे नंबर पर 'राजी' है, जिसमें विक्की कौशल के साथ आलिया भट्ट की जोड़ी नजर आई थी. साल 2018 में रिलीज हुई इस मूवी का फर्स्ट डे कलेक्शन 7.53 करोड़ रुपये रहा था.
बॉक्स ऑफिस पर धीमी हुई 'सैम बहादुर' की शुरुआत
रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म 'एनिमल' (Animal) से क्लैश होने पर भी 'सैम बहादुर' (Sam Bahadur) ने ठीक-ठाक शुरुआत की है. हालांकि, फिल्म की खूब तारीफ हो रही है. उससे भी ज्यादा विक्की कौशल की एक्टिंग को सराहा जा रहा है. ऐसे में फिल्म को वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिल सकता है और वीकेंड पर फिल्म की कमाई में उछाल आ सकता है. अब देखना होगा कि बॉक्स ऑफिस पर आने वाले दिनों में विक्की कौशल की फिल्म कमाई के मामले में क्या कमाल दिखा पाती है. इस मूवी का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया है.
पिंक साल्ट में नॉर्मल नमक की तुलना में ज्यादा बेहतर होता है
पाचन तंत्र ठीक करे- पाचन तंत्र को दुरुस्त करने के लिए भी पिंक साल्ट का सेवन काफी फायदेमंद साबित हो सकता है.पिंक साल्ट मुंह में लार वाली ग्रंथि को सक्रिय करने में मदद करता है, जिससे खाने के पचने की प्रक्रिया बेहतर होती है यह पाचन की समस्याओं को हल करके गैस बनने से रोकता है.ये आंतों की अच्छे से सफाई करता है.
वजन घटाने में मददगार- पिंक साल्ट वजन घटाने में भी मददगार साबित हो सकता है. ये एक्स्ट्रा कैलोरी कम करने में मददगार साबितहुआ है. अगर आप हर सुबह एक गिलास गर्म पानी में सेंधा नमक मिलाकर पीते हैं तो आपके मेटाबॉलिज्म रेट को बेहतर बनने के साथ ही आपके पाचन तंत्र को सही करता है. मेटाबॉलिज्म रेट सही होने से एक्स्ट्रा फैट बर्न होता है और वजन कंट्रोल होता है.
गले की खराश- पिंक साल्ट से गले की खराश की समस्या भी ठीक हो सकती है. इसके लिए नमक के पानी के गरारे करने चाहिए. इसमें मौजूद मिनरल्स गले की खराश को दूर करते हैं और बैक्टीरिया को खत्म करते हैं
इन सर्दियों में खाएं पालक सरसों का मजेदार साग, पढ़िए क्या है पूरी रेसिपी
सर्दियों का मौसम और सरसों का साग जैसे एक-दूसरे के लिए ही बने हैं. पंजाब की ये लोकप्रिय डिश न केवल भारत बल्कि दुनियाभर में भी पसंद की जाती है. इसकी सबसे खास बात ये है की ये हरा साग काफी टेस्टी होने के साथ ही पोषक तत्व से भरपूर होता है. काफी कम लोगों को पता है कि सरसों का साग अगर पालक मिक्स करके बनाया जाये, तो ये स्वास्थ्य के लिए भी सोने पे सुहागा होता है.
तो आईये जानते हैं की कैसे बनता है पालक वाला सरसों का साग
पालक-सरसों का साग बनाने की सामग्री (Palak Sarso ka Saag Key Ingredients)
400 ग्राम सरसों के पत्ते
350 ग्राम पालक
1 मध्यम आकार का प्याज
5 कलियां लहसुन
1/4 चम्मच मेथी पाउडर
4 हरी मिर्च
एक छोटा अदरक का टुकड़ा
एक बड़ा चमच्च मक्के का आटा
नमक स्वादानुसार
1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला
1 छोटा चम्मच नींबू का रस
5 बड़ा चम्मच घी
पानी 2 कप
पालक-सरसों का साग बनाने की विधि
1. सबसे पहले सरसों के मोटे डंठल निकालकर एक तरफ रख दें, जिससे साग के गलने में कोई भी परेशानी न हो. ठीक ऐसा पालक के साथ भी करें.
2. पालक और सरसों को शुरू से ही एक-दूसरे से अलग रखें, क्योंकि पालक-सरसों से काफी जल्दी गल जाता है.
3. इसके बाद 2 कप गरम पानी करें और आधा चम्मच नमक के साथ पहले पालक और फिर यही प्रक्रिया दोहराते हुए सरसों को भी उबाल लें.
4. अब हरी मिर्च के डंठल हटाएं और उबले हुए पालक और सरसों के साथ हरी मिर्च को भी ग्राइंड कर लें. ग्राइंड करते वक़्त बस ध्यान रखें की साग मोटा पीसे, क्योंकि ज्यादा पतला पीसा हुआ साग स्वादिष्ट नहीं बनता है.
5. अदरक और प्याज को छिलकर धो लें.
6. अब एक कढ़ाई में घी निकालें और गरम होने दें. उसमें कटे हुए प्याज डालें और गुलाबी होने तक भूनें.
7. 3 मिनट के बाद अदरक डालकर उसे भी 10 सेकेंड तक भूनें.
8. अब कढ़ाई में मोटा पीसा हुआ साग डाल दें. इसे अच्छे से मिलाएं और 4 मिनट तक पकने के लिए छोड़ दें.
9. अब मक्के के आटे की 2 बड़े चम्मच लें और पानी मिलाकर उसका पेस्ट बनाकर साग में डाल दें.
10. इसके बाद साग में नमक, मेथी पाउडर और गरम मसाला डालकर पका लें. कम से कम 10 मिनट तक पकने के बाद आंच बंद कर दें.
11. नींबू का रस निचोड़ ऊपर से घी डालकर मक्के की रोटी और गुड़ के साथ सर्व करें.
फिल्म का दमदार ट्रेलर देखने के बाद रणबीर कपूर के अलावा बॉबी देओल के किरदार को लेकर भी खूब बज बना हुआ था
रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म 'एनिमल' आज 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म का दमदार ट्रेलर देखने के बाद रणबीर कपूर के अलावा बॉबी देओल के किरदार को लेकर भी खूब बज बना हुआ था. उनके किरदार को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे थे. किसी ने कहा कि वह फिल्म में एक 'गूंगे' का किरदार निभा रहे हैं तो किसी ने उन्हें 'नरभक्षी' भी कहा. वहीं अब बॉबी देओल के किरदार से पर्दा उठ गया है. तो आइए जानते हैं संदीप रेड्डी वांगा की इस वायलेंट फिल्म में बॉबी देओल का काम कैसा रहा...
Animal में दमदार एक्टिंग से छाए बॉबी देओल
फिल्म में बॉबी देओल एक विलेन के किरदार में हैं, जो रणबीर कपूर का सौतेला भाई है और गूंगा है, नाम अबरार है. फिल्म के फर्स्ट हाफ में तो उनकी झलक भी नहीं मिलती है.
सेकेंड हाफ में बॉबी देओल की एंट्री होती है, जहां वह अपनी तीसरी शादी में जमकर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं. इस दौरान उनके साथ एक ऐसी घटना घटती है, जिसके बाद शादी वाले घर में खून खराबा देखने को मिलता है.
खाना है कुछ मीठा? तो इस रेसिपी से झटपट घर में बनाएं कुरकुरी जलेबी
जलेबी एक प्रसिद्ध भारतीय मिठाई है और बच्चे-बड़े सभी इसे खाना पसंद करते हैं. जलेबी को आप घर पर आसानी से और कम समय में बना सकते हैं. इसे आप खास त्योहारों पर या घर में आए मेहमानों को झटपट बनाकर खिला करते हैं. आइए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी.
सामग्री:
1 कप मैदा
2 चम्मच दही
1 छोटा चम्मच सूजी (रवा)
1 चुटकी केसर
1/2 छोटा चम्मच खाने का सोडा
1 कप चीनी
1 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
तेल (तलने के लिए)
पानी
पिस्ता (सजाने के लिए)
बनाने का तरीका:
- एक बाउल में मैदा, दही, सूजी और खाने का सोडा डालकर इसे अच्छी तरह से मिक्स करें.
- अब इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर एक गाढ़ा बेटर बनाएं. अब इस बेटर को ढककर 4-5 घंटे के लिए रख दें.
- इसके बाद एक कढ़ाही में 1 कप चीनी और 3 कप पानी मिलाकर इसे मीडियम फ्लेम पर पकाएं. एक तार वाली चाशनी बनने तक इसे पकाते रहें. इसमें हल्का कलर लाने के लिए एक चुटकी केसर डालें.
- अब दूसरी कढ़ाही में तेल गर्म करें. जब तेल अच्छी तरह से गर्म हो जाए. तब तैयार बेटर को पतले छेद वाली बोतल में डालकर जलेबी का आकार बनाते हुए कढ़ाही में डालें. इसे सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें.
- कढ़ाही में एक बार में 4-5 जलेबी ही तलें, ताकि ये एक-दूसरे से न चिपके.
- तली हुए जलेबी को लगभग 2-3 मिनट तक चाशनी में डूबाकर रखें. तैयार है आपकी स्वादिष्ट जलेबी.
- अब जलेबी को प्लेट में निकालें और पिस्ता से सजाकर इसका लुफ्त उठाएं.
स्टूडेंट्स को अपने लक्ष्य को पाने के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी
चन्द्रमा चौथें हाउस में रहेंगे जिससे घर के रिनोवेशन में समस्या आ सकती है. मंथ स्टटिंग ऑफिशियल काम में गलती न हो पाए इसका ध्यान रखें, इसके साथ ही उच्च अधिकारियों तक कोई भी गलत फीडबैक नहीं जाना चाहिए, अन्यथा नौकरी तक बात आ सकती है. पार्टनरशिप बिजनेस में बिजनेस करने वाले पार्टनर से ज्यादा उम्मीद रखने से बचना चाहिए. उनसे उम्मीद आप की निराशा का कारण बन सकती है. घर हो या बाहर युवा वर्ग को मित्रों की संख्या में बढ़ोतरी करने पर ध्यान देना चाहिए. सभी पारिवारिक सदस्य अपने कार्य में व्यस्त रहेंगे,
जिस कारण एक दूसरे का हाल चाल लेने का भी किसी को समय नहीं मिल सकेगा. पॉलिटिशियन को भीतरघात से अपनी ही सीट पर हार का डर सताएगा. जिन लोगों को क्रोध अधिक आता है उन्हें इस पर कंट्रोल करना होगा, अन्यथा बेवजह ही अस्वस्थ हो जाएंगे. स्टूडेंट्स को अपने लक्ष्य को पाने के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी. "दो अक्षर का होता है लक, ढाई अक्षर का होता भाग्य, तीन अक्षर का होता है नसीब, साढे तीन अक्षर का होता है किस्मत, पर ये चारो के चारो चार अक्षर के मेहनत से छोटे होते है .
रोज रोज सब्जी या दाल खाकर बोर हो गए है तो आज अपने परिवार के लिए बनाएं मटन कीमा
मटन कीमा बनाने के लिए जरुरी सामग्री 250 ग्राम मटन कीमा, दो बारीक कटी हुई प्याज, दो बारीक कटे हुए टमाटर, एक चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट, एक कप फेंटी हुई दही, एक चम्मच जीरा, एक दालचीनी का टुकड़ा, चार काली मिर्च, चार लौंग, एक तेज़पत्ता, चार हरी इलायची, एक चम्मच धनियां पॉउडर, एक चम्मच गरम मसाला, आधा चम्मच हल्दी पॉउडर, स्वादनुसार लाल मिर्च पॉउडर, दो चम्मच बारीक कटा हुआ हरा धनियाँ, जरुरत के अनुसार तेल, स्वादनुसार नमक
मटन कीमा बनाने के लिए सबसे पहले मटन कीमा को पानी से दो या तीन बार अच्छी तरह से धो लें। उसके बाद एक कूकर में धुला हुआ कीमा, आधी बारीक कटी हुई प्याज, हल्दी पॉउडर और स्वादनुसार नमक डालकर गर्म होने के लिए रख दें। कूकर का ढक्कन ढककर मध्यम आँच पर 10 मिनट तक पकाने के बाद गैस को बंद कर दें। फिर एक कड़ाही में दो चम्मच तेल डालकर गर्म के लिए रख दें। जब तेल गर्म हो आएं तब कड़ाही में जीरा, हींग, तेज पत्ता डालकर भूनें। उसके बाद कड़ाही में इलायची, दालचीनी, कालीमिर्च डालकर भून लें। एक मिनट भूनने के बाद कड़ाही में बारीक कटी हुई प्याज और अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर भून लें। उसके बाद बारीक कटा हुआ टमाटर, धनियाँ पॉउडर, गरम मसाला, लाल मिर्च पॉउडर, हल्दी पॉउडर और स्वादनुसार नमक डालकर मिक्स कर लें। दो मिनट पकने के बाद कड़ाही में दही डालकर मिक्स कर लें। चार से पांच मिनट पकाने के बाद कड़ाही में उबला हुआ कीमा डालकर अच्छी तरह से मिलाते हुए पकाएं।
फिर कड़ाही में जरुरत के अनुसार पानी और बारीक कटा हुआ हरा धनियाँ डालकर मिला दें। पाँच मिनट पकाने के बाद गैस को बंद कर दें। स्वादिष्ट मटन कीमा बनकर तैयार हो गया है।
ठंडी – ठंडी सर्दियों में गर्मा गर्म मटर पराठे
इसे बनाने के लिए आपको चाहिए
1 किलो ताजा मटर
एक चुटकी हिंग
एक चुटकी जीरा
घी
अपनी पसंद के अनाज का आटा गूंथ लें।
नमक
लाल मिर्च
आमचूर
गरम मसाला
मटर के पराठे बनाने की विधि
1. एक किलो ताजे मटर लें।
2. मटर को हल्का दरदरा छोड़ कर पीस लीजिये
3. एक कढ़ाई में एक चम्मच घी डालिये
4. इसमें हींग और जीरा डालें
5. 2 मिनिट बाद पिसे मटर डाल दीजिये
6. इसे कम से कम 15 मिनट तक पकाएं।
7. पकने के बाद इसमें चुटकी भर नमक, लाल मिर्च, अमचूर और गरम मसाला स्वादानुसार डालें।
8. इस मिश्रण को ठंडा करके परांठे में स्टफिंग की तरह इस्तेमाल करें!
दही के साथ गरमा गरम इनका आनंद लें!
स्पेशल गोभी के पराठे बनाने की रेसिपी
सर्दियों में बथुआ, मेथी, मूली और गोभी समेत कई तरह के स्वादिष्ट पराठे बनाए जाते हैं. आज हम आपको स्पेशल गोभी के पराठे बनाने की रेसिपी बता रहे हैं. इनका स्वाद बेहद उम्दा लगता है. ठंड के मौसम में लोग इन्हें अचार और रायते के साथ खाना पसंद करते हैं. अगर आपको भरवां पराठे बनाने में परेशानी होती है तो ऐसे में घबराएं नहीं. नीचे दी गई रेसिपी से आप परफेक्ट गोभी के पराठे बना सकते हैं.
गोभी के पराठे बनाने के लिए सामग्री-
- गेंहू का आटा - 2 कप
- नमक स्वादानुसार
- तेल - 2 छोटे चम्मच
- फूलगोभी - 350 ग्राम
- कद्दूकस किया हुआ अदरक - 1 छोटा चम्मच
- बारीक कटी हरी मिर्च - 2
- जीरा - 1/2 छोटा चम्मच
- अजवाइन - 1/2 छोटा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - 1 छोटा चम्मच
- धनिया पाउडर - 1 छोटा चम्मच
- अमचूर पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच
- हींग - 2 चुटकी
- गरम मसाला - 1/2 छोटा चम्मच
- बारीक कटा हरा धनिया.
- गोभी के पराठे बनाते वक्त कई लोगों की शिकायत होती है कि वह बेलते वक्त फट जाते हैं या फिर स्टिफिंग नीचे रह जाती है और आटा बेलन पर चिपक जाता हैं. इन चीजों से बचने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है.
- गोभी के पराठे बनाते वक्त हमेशा मोटी लोई लें.
- गोभी पराठे के लिए कद्दूकस की हुई गोभी में बिल्कुल भी पानी नहीं होना चाहिए.
- अगर ग्रेटेड गोभी में आपको पानी लग रहा है तो उसे कॉटन के कपड़े में डालकर निचोड़ लें.
- गोभी की स्टफिंग में नमक तब ही मिलाएं जब आपको पराठे बनाने हों.
-
गोभी के पराठे तैयार करने के लिए सबसे पहले सभी सामग्री को इक्ट्ठा कर लें. 4-5 पराठे बनाने के लिए आपको 350 ग्राम गोभी लेनी है. गोभी में कई बार कीड़े निकल आते हैं इसीलिए इसे अच्छे से देख कर साफ करें फिर गोभी के छोटे टुकड़े करके धोकर रख लें. इसके बाद हम गोभी पराठे का आटा तैयार कर लेंगे.
गोभी पराठे का आटा तैयार करने की विधि:
गोभी पराठे का आटा तैयार करने के लिए पराथ में आटा डालें फिर धीरे-धीरे पानी डालते हुए मुलायम डो तैयार कर लें. अब इसमें 2 चम्मच तेल डालेंगे. अब 15 मिनट के लिए आटे को ढककर सेट होने रख देंगे. इतने में हम गोभी पराठे की फिलिंग तैयार कर लेंगे.फिलिंग तैयार करने की विधि:
गोभी पराठे की फिलिंग के लिए सबसे पहले गोभी को कद्दूकस की मदद से बारीक गोभी को ग्रेट कर लें. गोभी में बिल्कुल भी पानी नहीं रहना चाहिए, अगर आपको यह हल्की गीली लगे तो कॉटन के कपड़े में बांधकर सारा पानी निचोड़ लें. इसके बाद गोभी को एक बाउल में निकाल लेंगे ऊपर से ग्रेट किया हुआ अदरक, बारीक कटी हरी मिर्च, आधा छोटी चम्मच जीरा, आधा छोटी चम्मच अजवाइन क्रश करके डाल दें, 1 छोटी चम्मच धनिया, लाल मिर्च, आमचूर पाउडर डाल दें. आखिरी में 1 चुटकी हींग आधा छोटी चम्मच गरम मसाला फिर ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया मिलाकर अच्छे से मिला दें. फिलिंग में नमक तब ही डालें जब आपको तुरंत पराठे बनाने हो. पहले नमक डालने से वह पानी छोड़ देगा और आपको बेलने में परेशानी होगी. इतने में हमारा आटे भी तैयार हो चुका होगा.ऐसे सेकें गोभी के पराठे:
अब पराठे बनाने के लिए सबसे पहले फिलिंग में स्वादानुसार नमक डाल दें. फिर आटे की मोटी सी लोई लें. इसमें हम स्टफिंग करने वाले हैं इसीलिए लोई मोटी ही लेनी है. अब लोई को हल्का बेलकर 1 चम्मच गोभी के मिश्रण की डाल दें फिर पराठा बेलकर लो फ्लेम पर सेक लें. दोनों तरफ से गुलाबी होने पर अचार या रायते के साथ सर्व करें. इसी तरह सभी पराठे तैयार कर लें और मजा लें.
रितेश देशमुख ने थपथपाई रेस्क्यू टीम की पीठ
रितेश देशमुख ने भी रेस्क्यू टीम की कामयाबी के लिए उनकी पीठ थपथपाई है. एक्टर ने एक्स पर लिखा- 'शाबाश!!! हमारी रेस्क्यू टीम को सलाम जिन्होंने पिछले 17 दिनों से फंसे मजदूरों को बाहर निकालने के लिए दिन-रात अथक मेहनत की है. परिवारों और देश की दुआओं का जवाब दिया जा रहा है. गणपति बप्पा मोरया.'
आपको सफलता अवश्य मिलेगी. तुला राशि के जातकों के लिए दिन बहुत बढ़िया रहेगा.
आपको सफलता अवश्य मिलेगी. नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो नौकरी वाले जातकों के लिए कल का दिन अच्छा रहेगा. उन्हें आपके ऑफिस अपने ऑफिस में अच्छा कार्य करने के लिए मिलेगा, जिससे आपका मन बहुत अधिक प्रसन्न रहेगा. आप अपने घर से बाहर निकलने से पहले अपने बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लेना ना भूले. आपके कार्य जल्दी पूरे होंगे तथा समय से पूरे होंगे. यदि आप घर मकान या दुकान खरीदने की सोच रही है तो थोड़ी सी सावधानी बरते. आपको हानि भी उठानी पड़ सकती है
गुलाब की पंखुड़ियां और शहद का फेस पैक
सूखे गुलाब की पंखुड़ियां और शहद का फेस पैक लगाने से चेहरा कोमल और चमकदार बनेगा. त्वचा मॉइश्चराइज होगा, और चेहरे पर निखार भी आएगा. इसके लिए गुलाब की पंखुड़ियों का पाउडर बना लें इसमें शहद मिलाएं. अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं. आधे घंटे के बाद चेहरे को नार्मल पानी से धो लें.
गुलाब की पंखुड़ियां और दूध का फेस पैक
तुलसी का पानी पीने और पत्ते खाने के फायदे
रोजाना तुलसी का पानी पीने से टॉक्सिक पदार्थ शरीर से बाहर निकल जाते हैं और इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। - तुलसी का पानी पीने से पाचन से जुड़ी समस्याएं भी कोसों दूर रहती हैं। यहां तक कि कब्ज और लूज मोशन की समस्या से भी राहत मिलती है। इसके अलावा पेट भी ठीक रहता है।
