सियासत
जेल में बंद पति के साथ सलाखों के पीछे पत्नी बना सकेंगी संबंध! सरकार ने गृह मंत्रालय को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली। जेल में बंद कैदियों के लिए बहुत अच्छी खबर निकलकर सामने आई है। यहां कि केजरीवाल सरकार ने जेल में बंद कैदियों के लिए पति-पत्नी को मुलाकात कराने की योजना बना रही है। यानी जल्द ही दिल्ली की जेलों में कैदियों के लिए वैवाहिक मुलाक़ातों की अनुमति मिल सकती है।
इतना ही नहीं सलाखों के पीछे पति-पत्नी संग ‘रोमांस’ करने की मंजूरी मिल सकती है, जिसे जेलों में वैवाहिक मुलाकात के रूप में जाना जाता है। दिल्ली हाईकोर्ट में दायर एक जनहित याचिका में कहा गया है कि जेल अधिकारियों की नजरों से दूर पति-पत्नी का मिलन एक ‘मौलिक अधिकार’ है और इसके जवाब में दिल्ली सरकार ने अदालत को सूचित किया है कि जेल महानिदेशक ने मंत्रालय को एक प्रस्ताव भेजा है। इस मामले में दिल्ली सरकार ने कहा कि कई देशों में ऐसे मुलाकात की अनुमति है। जिसको ध्यान में रखते हुए राज्य के गृह विभाग को एक प्रस्ताव भेजा है। जिसमें कैदियों के जीवन साथी से मिलन के अधिकारों के बारे में कहा गया है। कई देशों द्वारा इस तरह के मिलन की अनुमति दिए जाने को ध्यान में रखते हुए जेल महानिदेशक ने कैदियों के जीवनसाथी से ‘मिलन’ के अधिकारों के बारे में राज्य के गृह विभाग को एक प्रस्ताव भेजा है। दिल्ली सरकार ने कहा है कि आवश्यक दिशानिर्देश जारी करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय को भी प्रस्ताव भेजा गया है।
मुख्य न्यायाधीश सतीश चंद्र शर्मा और न्यायमूर्ति संजीव नरूला की पीठ ने दिल्ली सरकार को अपनी सिफारिश के बाद घटनाक्रम से अवगत कराने के लिए छह सप्ताह का समय दिया है। कोर्ट ने इस मामले की अगली सुनवाई 15 जनवरी 2024 तय की है।
नवरात्री में मां दुर्गा का दूसरा स्वरूप है ब्रह्मचारिणी, जाने पूजा में पीले रंग के वस्त्र का महत्त्व
नवरात्रि का आज दूसरा दिन है और इस दिन मां दुर्गा की दूसरी शक्ति ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चना की जाती है। इस त्योहार में भक्त मां की पूजा पूरी विधि-विधान से करते हैं. साथ ही मां के लिए नौ दिनों तक व्रत रखते हैं. मान्यता हैं कि माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में प्राप्त करने के लिए कड़ी तपस्या की थी, उसी तपस्या के कारण माता का ब्रह्मचारिणी नाम पड़ा। आइए जानते हैं नवरात्रि के दूसरे दिन ब्रह्मचारिणी पूजा का मंत्र, आरती, भोग और इस दिन पीले रंग का क्या है महत्व…
जानें शुभ मुहूर्त
नवरात्रि के दूसरे दिन पूजा के लिए 2 शुभ मुहूर्त रहेंगे. सुबह 10.17 बजे से सुबह 11.58 बजे तक अमृत काल रहेगा. फिर सुबह 11.44 बजे से दोपहर 12.29 बजे तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा. पूजा के लिए ये दोनों ही मुहूर्त श्रेष्ठ हैं.
मां ब्रह्मचारिणी पूजा विधि
मां दुर्गा की दूसरा स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी सिद्धि और सफलता की प्रतीक मानी जाती है. इनकी पूजा नवरात्रि के दूसरे दिन की जाती है. इस दिन पूजा के समय आपको हरे रंग का वस्त्र धारण करना चाहिए. पूजा के समय पीले या सफेद रंग के कपड़े का इस्तेमाल करें. मां का अभिषेक पंचामृत से करें और रोली, अक्षत, चंदन, जैसी चीजों का भोग लगाएं. मां ब्रह्मचारिणी को प्रसन्न करने के लिए आप उन्हें चीनी और पंचामृत का भी भोग लगा सकते हैं. मां को गुड़हल और कमल का फूल पसंद हैं। इसके साथ ही मन में माता के मंत्र या जयकारे लगाते रहें। इसके बाद पान-सुपारी भेंट करने के बाद प्रदक्षिणा करें। फिर कलश देवता और नवग्रह की पूजा करें। घी और कपूर से बने दीपक से माता की आरती उतारें और दुर्गा सप्तशती, दुर्गा चालीसा का पाठ करें। पूजा पाठ करने के बाद पूरे परिवार के साथ माता के जयकारे लगाएं। इससे माता की असीम अनुकंपा प्राप्त होगी।
मां ब्रह्मचारिणी देवी का पूजा मंत्र
या देवी सर्वभूतेषु मां ब्रह्मचारिणी रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।
दधाना कपाभ्यामक्षमालाकमण्डलू।
देवी प्रसीदतु मयि ब्रह्मचारिण्यनुत्तमा।
मां ब्रह्मचारिणी से जुड़ी मान्यता और पीले रंग का महत्व
मां ब्रह्मचारिणी पीला रंग बहुत प्रिय है इसलिए माता की पूजा में पीले रंग के कपड़े पहनकर पूजा करनी चाहिए। साथ ही पीले रंग के वस्त्र और फूल अवश्य अर्पित करने चाहिए। पीला रंग मां के पालन-पोषण करने वाले स्वभाव को दर्शाता है। साथ ही यह रंग सीखने और ज्ञान का संकेत है और उत्साह, खुशी और बुद्धि का प्रतीक माना जाता है। हिन्दू मान्यताओं के अनुसार जब माता पार्वती भगवान शिव को अपना वर बनाने के लिए तपस्या पर बैठी थी तो उन्होंने सब कुछ त्याग करके ब्रह्मचर्य अपना लिया था. मां के इसी रूप को ब्रह्मचारिणी के नाम से जाना जाता है. दुर्गा मां की इस रूप की पूजा अविवाहित देवी के रूप में किया जाता है. इनके एक तरफ कमंडल होता है और दूसरी तरफ जप माला होती है. मां को सरलता, शांति और सौम्य रूप में पूजा जाता हैं।
ऐसे पड़ा ब्रह्मचारिणी नाम
शास्त्रों में बताया गया है कि मां दुर्गा ने पार्वती के रूप में पर्वतराज के यहां पुत्री बनकर जन्म लिया और महर्षि नारद के कहने पर अपने जीवन में भगवान महादेव को पति के रूप में पाने के लिए कठोर तपस्या की थी। हजारों वर्षों तक अपनी कठिन तपस्या के कारण ही इनका नाम तपश्चारिणी या ब्रह्मचारिणी पड़ा। अपनी इस तपस्या की अवधि में इन्होंने कई वर्षों तक निराहार रहकर और अत्यन्त कठिन तप से महादेव को प्रसन्न कर लिया। उनके इसी तप के प्रतीक के रूप में नवरात्र के दूसरे दिन इनके इसी रूप की पूजा और स्तवन किया जाता है।
व्हाट्सऐप ला रहा गजब का फीचर, मिलेगा प्राइवेसी प्रोटेक्शन, अब हैकर्स ट्रैक नहीं कर पाएँगे डिटेल्स
पॉपुलर मैसेंजर व्हाट्सऐप जल्द ही एक नया प्राइवेसी फीचर पेश करने जा रहा है। इस नए फीचर के रिलीज होने के बाद कॉल में आईपी एड्रेस को सिक्योर कर किसी भी दुर्भावनापूर्ण एक्टर्स को आपके लोकेशन का पता लगाना कठिन बना देगा।
व्हाट्सऐप यूजर्स को अब प्राइवेसी सेटिंग्स स्क्रीन के अन्दर Advanced नामक एक नया सेक्शन दिखाई देगा। इस नए सेक्शन में कॉल ऑप्शन में नया प्रोटेक्ट आईपी एड्रेस शामिल है, जो कॉल में किसी के लिए भी व्हाट्सऐप सर्वर के जरिये सुरक्षित तरीके से रिले करके आपके लोकेशन का अनुमान लगाना निश्चित रूप से कठिन बना देता है।
इसमें कहा गया है कि व्हाट्सऐप में कॉल रिले ऑप्शन को एक्टिव करके, आप अपने कम्यूनिकेशन में गुमनामी का एक अतिरिक्त लेयर जोड़ देंगे, और हमें लगता है कि यह विशेष रूप ज्यादा मायने रखता है, जब आप उन लोगों के साथ बातचीत कर रहे हैं जिन पर आपने पहले से भरोसा नहीं किया है। यह अतिरिक्त सुरक्षा संभावित रूप से धीमी कॉल गुणवत्ता की कीमत पर आती है, क्योंकि डेटा को गुमनाम करने के लिए व्हाट्सऐप के सर्वर के जरिये ट्रैवल करना पड़ता है।
व्हाट्सऐप ने आगामी सप्ताह से स्पेसिफिक Android और iPhone डिवाइस के लिए सपोर्ट बंद करने की अपनी योजना की घोषणा की है। gadgetsnow की खबर के मुताबिक, 24 अक्टूबर, 2023 से व्हाट्सएऐप अब कुछ पुराने स्मार्टफोन मॉडलों पर काम नहीं करेगा।
नवरात्रि के नौ दिनों में माता रानी को लगाएं इन पकवानों का भोग, मैया होंगी प्रसन्न
नवरात्रि के नौ दिन हर किसी के लिए बेहद खास होते हैं। सालभर में दो बार माता रानी नवरात्रि में लोगों के घरों में पधारती हैं। उदया तिथि के आधार पर इस साल शारदीय नवरात्रि आज यानी कि 15 अक्तूबर 2023 से शुरू होगी वहीं इसका समापन 23 अक्तूबर को होगा और 24 अक्तूबर को दशमी तिथि पर विजयादशमी मनाई जाएगी।
दूसरा दिन
नवरात्रि के दूसरे दिन आप माता ब्रह्मचारिणी को चीनी से बने पंचामृत का भोग लगाकर उसे प्रसाद के तौर पर बांट सकते हैं।
तीसरे दिन
माता चंद्रघंटा की पूजा में आप दूध से बर्फी बनाकर इसको भोग लगा सकते हैं। इसको प्रसाद में बांटना भी सही विकल्प है।
चौथा दिन
माता कुष्मांडा को भोग लगाने के लिए आप घर पर मालपुआ बना सकते हैं। इसे बनाना बेहद आसान होता है।
पांचवां दिन
मां स्कंदमाता को वैसे तो केले का भोग लगाया जाता है लेकिन अगर आप कुछ अलग बनाना चाहते हैं तो केले की फलाहारी चाट बना सकती हैं।
छठा दिन
मां कात्यायनी को पान का भोग लगाना बेहद शुभ होता है। ऐसे में आप घर पर पान की खीर बनाकर इसका भोग लगा सकती हैं।
सातवां दिन
नवरात्रि के सातवें दिन अगर गुड़ से बनी मिठाई का भोग आप माता कालरात्रि को लगाएंगी तो इससे मां जरूर प्रसन्न होंगी। गुड़ की खीर खाने में काफी स्वादिष्ट लगती है।
आठवां दिन
नवरात्रि की अष्टमी के दिन माता महागौरी आप नारियल की बर्फी का भोग लगा सकते हैं। माता रानी को नारियल से बने पकवान काफी पसंद होते हैं।
नौवां दिन
नवरात्रि के आखिरी दिन यानी कि महानवमी के दिन माता सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। इस दिन सूजी का हलवा, पूरी और काले चने का भोग लगाना सबसे शुभ होता है।
नवरात्रि में सोने-चांदी की कीमतों में लगी आग, जानें आज क्या है 10 ग्राम गोल्ड का रेट
नवरात्रि में सोने की कीमतों में आग लग गई है। एक वेबसाइट के अनुसार, सोमवार को सोना पिछले दिन की समान दरों की तुलना में प्रति ग्राम 1 रुपये महंगा हो गया है. इसलिए, 22 कैरेट गोल्ड का एक ग्राम ₹5541 रुपये हो गयी है. जबकि, आठ ग्राम, ₹44,328 में, 10 ग्राम और 100 ग्राम क्रमश: ₹55,410 और ₹5,54,100 में मिलेगा. वहीं, 24K सोने खरीदने के लिए एक ग्राम की कीमत ₹6045, आठ ग्राम की ₹48,360, 10 ग्राम की ₹60,450 और 100 ग्राम की ₹6,04,500 का भुगतान करना होगा।
अन्य शहरों में सोने की कीमत
अहमदाबाद ₹55,450 ₹60,500
बेंगलुरु ₹55,410 ₹60,450 हैदराबाद ₹55,410 ₹60,450
कोलकाता ₹55,410 ₹60,450
मुंबई ₹55,410 ₹60,450
चेन्नई ₹55,560 ₹60,610
दिल्ली ₹55,560 ₹60,600
सोने की शुद्धता नापने
सोने की शुद्धता का पता कैरेट के आधार पर लगाया जा सकता है. सरकार के द्वारा सोने की शुद्धता नापने के लिए BIS हॉलमार्क शुरू किया गया है. इसमें ज्यादा कैरेट का अर्थ है, ज्यादा शुद्ध सोना सोने को 24K, 22K और 18K कैरेट में बांटा गया है. सबसे शुद्ध 24K सोना माना जाता है. इसमें किसी तरह की कोई मिलावट नहीं होती है. 22K सोने में दो भाग चांदी, जस्ता, निकल जैसी धातुएं होती हैं, बाकी भाग सोना होता है. ज्यादातर गहनों का निर्माण 22k गोल्ड में ही किया जाता है.
छत्तीसगढ़ में आज का सोने का भाव
छत्तीसगढ़ में आज का सोने का भाव 24 कैरट के लिए ₹ 60450 प्रति 10 ग्राम तथा 22 कैरट के लिए ₹ 55410 प्रति 10 ग्राम है |
आज का पंचांग 16 अक्टूबर 2023: शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन, करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल
आज का पंचांग 16 अक्टूबर 2023 (Aaj Ka Panchang): आज आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि, विष्कुंभ योग, स्वाति नक्षत्र, बलव करण, सोमवार का दिन और दिशाशूल पूर्व है. आज शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन है, जिसमें मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा विधि-विधान से की जाती है. पूजा करने का शुभ समय अमृत काल में सुबह 06:27 में 07:52 बजे तक और शुभ काल में सुबह 09:19 से 10:44 बजे तक है. विधि-विधान से मां ब्रह्मचारिणी की उपासना करने से जरूरी कार्यों और जीवन के उद्देश्यों को आसानी से पूरा कर सकते हैं. कठिन से कठिन कार्य करने के लिए आपके अंदर साहस, हिम्मत आएगा.
सप्ताह का हर दिन एक देवी-देवता को समर्पित होता है और उनकी पूजा की जाती है. सोमवार का दिन शंकर भगवान को समर्पित है. शंकर भगवान की पूजा करने के लिए सुबह सवेरे उठकर स्नान करें और साफ वस्त्र धारण करें. पूजा घर में शिव जी, मां पार्वती की मूर्ति या तस्वीर स्थापित करें. इनके समक्ष व्रत करने के संकल्प लें. शिवलिंग पर जलाभिषेक करें. शिव जी को धतूरा, भस्म, सफेद फूल, बेलपत्र आदि अर्पित करें. दीपक, अगरबत्ती जलाएं. शिव मंत्र का जाप करते रहें. सोमवार व्रत की कथा पढ़ें या सुनें. अंत में आरती करें. श्रद्धा भाव से शिव जी की पूजा करने से घर-परिवार में खुशियां, सुख-शांति बनी रहती हैं. जानते हैं नवरात्रि के दूसरे दिन का सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय, शुभ अशुभ मुहूर्त, योग, नक्षत्र, राहुकाल, दिशाशूल आदि के बारे में.
16 अक्टूबर 2023 का पंचांग
आज की तिथि – आश्विन शुक्ल द्वितीया
आज का करण – बलव
आज का नक्षत्र – स्वाति
आज का योग – विष्कुंभ
आज का पक्ष – शुक्ल
आज का वार – सोमवार
आज का दिशाशूल – पूर्व
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय – 06:36:00 AM
सूर्यास्त – 06:13:00 PM
चन्द्रोदय – 07:37:59
चन्द्रास्त – 18:44:00
चन्द्र राशि– तुला
हिन्दू मास एवं वर्ष
शक सम्वत – 1945 शुभकृत
विक्रम सम्वत – 2080
दिन काल – 11:28:51
मास अमांत – आश्विन
मास पूर्णिमांत – आश्विन
शुभ समय – 11:43:37 से 12:29:32 तक
अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
दुष्टमुहूर्त– 12:29:32 से 13:15:28 तक
कुलिक– 14:47:19 से 15:33:14 तक
कंटक– 08:39:55 से 09:25:50 तक
राहु काल– 08:03 से 09:30
कालवेला/अर्द्धयाम– 10:11:46 से 10:57:41 तक
यमघण्ट– 11:43:37 से 12:29:32 तक
यमगण्ड– 10:40:28 से 12:06:34 तक
गुलिक काल– 13:52 से 15:19
Rashifal 16 October 2023: दैनिक राशिफल से जानिए आज किन राशियों को मिलेगा लाभ
Aaj ka Rashifal 16 October 2023: दैनिक राशिफल के इस भाग में बात करेंगे 16 अक्टूबर 2023, सोमवार दिन की. राशिफल के अनुसार, आज के दिन कुछ राशियों को आर्थिक व व्यवसायिक क्षेत्र में लाभ मिलने के संकेत मिल रहे हैं. साथ ही कुछ राशियों को आज के दिन कार्यक्षेत्र में सतर्कता बरतने की आवश्यकता है. आज आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि 17 अक्टूबर रात्रि 01 बजकर 13 मिनट तक रहेगी और इसके बाद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि शुरू हो जाएगी. आइए, एस्ट्रो गुरु पंडित शिरोमणि सचिन से जानें कि सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन और क्या है आपके सितारों की चाल? राशिफल मून शाइन यानी कुंडली पर आधारित है.
मेष- मेष राशि के जातक आज के दिन अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें. साथ ही आज के दिन पिता का विरोध ना करें. किसी जरूरतमंद के लिए एक नेक काम जरूर करें. आज का शुभ रंग- सुनहरी
वृषभ- आज के दिन वृषभ राशि के जातकों को जमीन जायदाद में नया साझेदार मिलेगा. साथ ही आज के दिन रुका हुआ धन मुश्किल से मिलेगा. इसलिए किसी को पैसा उधार ना दें, नुकसान हो सकता है. आज का शुभ रंग- गेरुआ
मिथुन- आज के दिन मिथुन राशि के जातकों के भाई-बहनों में संबंध सुधरेंगे. साथ ही आज के दिन व्यापार-व्यवसाय में नया अवसर मिलेगा. सलाह दी जाती है कि व्यापारिक स्थल पर कपूर जलाएं. आज का शुभ रंग- हरा
कर्क- कर्क राशि के जातकों का अपने परिवार के सदस्यों और कुटुंब से कलह खत्म होंगे. साथ ही नौकरी में तरक्की का योग है और परिवार में शांति बनाए रखने का प्रयास करें. आज का शुभ रंग- कत्थई
सिंह- आज के दिन सिंह राशि के जातकों को अधिकारियों से लाभ होगा. साथ ही व्यापार से भी लाभ के योग बन रहे हैं. किसी को उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है. आज का शुभ रंग- नारंगी
कन्या- आज के दिन कन्या राशि के जातक किसी नए कार्य में आलस्य न करें. साथ ही आज आखों के कारण चिंता बढ़ सकती है. घर में मेहमान आने के योग हैं. आज का शुभ रंग- लाल
तुला राशि- आज के दिन तुला राशि के जातकों को महत्वपूर्ण काम सफलता प्राप्त हो सकती है. साथ ही मित्र से मतभेद खत्म होंगे. इसके साथ कारोबार में व्यस्त रहेंगे. आज का शुभ रंग- आसमानी
वृश्चिक- आज के दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सरकरी नौकरी के योग बनेंगे. साथ ही सेहत में थोड़ा उतार-चढ़ाव होगा. आज के दिन धन खर्च बढ़ेगा. आज का शुभ रंग- लाल
धनु: धनु के जातकों के विवाह में देरी हो सकती है. आज के दिन अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें. साथ ही रुके हुए धन की प्राप्ति होगी. आज का शुभ रंग- पीला
मकर- आज के दिन मकर राशि के जातकों की पित्त से जुड़ी समस्या पहले से कम होगी. साथ ही परिवार में वाद-विवाद खत्म होगा. सलाह दी जाती है कि किसी को बड़ी धनराशि उधार में ना दें. आज का शुभ रंग- गेरुआ
कुंभ- आज के दिन कुंभ राशि के जातक नई संपत्ति खरीदारी कर सकते हैं, इसके अच्छे योग बन रहे हैं. आज के दिन मित्रों का सहयोग मिलेगा. साथ ही अचानक धन लाभ होगा. आज का शुभ रंग- नीला
मीन- आज के दिन मीन राशि के जातकों के मन की निराशा खत्म होगी. साथ ही सलाह दी जाती है कि नौकरी में परिवर्तन न करें. आज के दिन धन प्राप्ति का प्रबल योग हैं. आज का शुभ रंग- मरून
एक्सप्रेस-वे पर कंटेनर से टकराई यात्रियों से भरी बस, 12 की दर्दनाक मौत, प्रधानमंत्री ने किया मुआवजे का ऐलान…
महाराष्ट्र : महाराष्ट्र में बहुत बड़ा बस हादसा हुआ है। खबर है कि समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर यात्रियों से भरी एक बस कंटेनर से जा टकराई। इस हादसे में अबतक 12 लोगों की मौत की खबर है और 23 लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि ये हादसा छत्रपति संभाजीनगर (पूर्व में औरंगाबाद) जिले में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर हुआ जहां एक बस एक कंटेनर से टकरा गई। अधिकारियों के मुताबिक, दुर्घटनाग्रस्त निजी बस में 35 यात्री सवार थे।
समृद्धि एक्सप्रेसवे पर वैजापुर इलाके में हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर रविवार तड़के ये हादसा हुआ जब तेज गति से आ रही एक मिनी बस ने एक कंटेनर को टक्कर मार दी। इस हादसे में अब तक 12 लोगों की मौत की खबर है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह हादसा जिले में एक्सप्रेसवे के वैजापुर इलाके में देर रात करीब साढ़े 12 बजे हुआ। यह स्थान मुंबई से करीब 350 किलोमीटर दूर है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बस ड्राइवर ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण बस ने पीछे से कंटेनर को टक्कर मार दी।
पुलिस ने बताया कि हादसे में 12 यात्रियों की मौत हो गयी। मृतकों में 5 पुरुष, 6 महिलाएं और 1 नाबालिग लड़की शामिल है। अधिकारी ने बताया कि 23 अन्य यात्री घायल हो गए हैं और उन्हें एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पीएम मोदी मृतकों के परिजनों को देंगे 2 लाख रुपये
वहीं इस घटना पर प्रधानमंत्री मोदी ने भी शोक प्रकट किया है और सहायता राशि का ऐलान किया है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर लिखा, “छत्रपति संभाजीनगर जिले में एक दुर्घटना के कारण लोगों की मृत्यु से दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिये जायेंगे।”
मंदिर दर्शन करने गए थे बस में सवार यात्री
बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार ये लोग मंदिर दर्शन करने गए थे। मरने वालों में एक चार महीने का बच्चा भी शामिल है। बाकी के 23 घायलों का वैजापुर और संभाजीनगर के घाटी अस्पताल में इलाज शुरू कर दिया गया है। यह हादसा वैजापुर के पास समृद्धि हाईवे पर जंबार गांव टोल बूथ पर हुआ। एक तेज रफ्तार ट्रैवलर बस के खड़े ट्रक से टकराने के कारण ये हादसा हुआ। प्रारंभिक जानकारी है कि सभी यात्री नासिक जिले के पाथर्डी और इंदिरानगर के रहने वाले हैं।
पेपर लीक मामले मेंED ने कई नेताओं के ठिकानों पर मारा छापा, दस्तावेज और लाखों रूपये जब्त
जयपुर। राजस्थान PSC में पेपर लीक मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने कांग्रेस नेता दिनेश खोड़निया, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की नेता प्रेरणा चौधरी समेत लोगों के सात ठिकानों पर छापा मारा। इस दौरान आपत्तिजनक दस्तावेज, संपत्ति बिक्री की प्रतियां, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और 12 लाख रुपये जब्त किए गए हैं। एजेंसी ने एक बयान में कहा कि वरिष्ठ शिक्षक द्वितीय श्रेणी प्रतियोगी परीक्षा 2022 के प्रश्नपत्र कथित रूप से लीक होने के मामले में कांग्रेस नेता दिनेश खोड़निया, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की नेता स्पर्धा चौधरी, अशोक कुमार जैन, सुरेश ढाका और अन्य के सात आवासीय परिसरों पर तलाशी ली गई।
खोड़निया ने लगाए कई आरोप
इधर, खोड़निया ने ईडी की कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित बताया। उन्होंने यह भी कहा कि कथित तौर पर झूठे आरोप लगाने के लिए वह जल्द ही राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा के खिलाफ मानहानि का मामला दायर करेंगे। खोड़निया ने कहा, इस मामले में गिरफ्तार राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) के सदस्य बाबूलाल कटारा से उनका कोई संबंध नहीं है। ईडी ने राजस्थान पुलिस की भूपेंद्र सरन समेत आरोपियों के खिलाफ दर्ज एफआईआर के आधार पर मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच शुरू की है। ईडी ने हाल ही में भूपेंद्र सरन को गिरफ्तार किया था।
किरोड़ी लाल मीणा बैठे धरने पर
गौरतलब है कि बीजेपी के राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा जयपुर में धरने पर बैठे। उनका दावा है कि कांग्रेस नेता दिनेश खोड़निया के पर्सनल लॉकर हैं जिनमें 500 करोड़ रुपये रखे हुए। मीणा का दावा है कि यह पैसा राजस्थान पेपर लीक के जरिए बनाया गया है। वहीं, उन्होंने ये भी कहा कि बाबूलाल कटारा ने आरपीएससी सदस्य बनने के लिए दिनेश खोड़निया को रिश्वत दी थी। सुरेश ढाका की दोस्त स्पर्धा चौधरी के घर में पहला छापा पड़ा। फिर सीएम गहलोत के करीबी दिनेश खोड़निया के घर भी रेड डाली गई।
BIG BREAKING : कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी, पूर्व सीएम समेत 144 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान, देखें पूरी सूची
भोपाल। लम्बे इंतजार के बाद आखिरकार एमपी कांग्रेस ने विधानसभा चुनावों के लिए प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। आज नवरात्रि के पहले दिन कांग्रेस ने 144 नामों के साथ पहली सूची जारी की है। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, जयवर्धन सिंह, गोविंद सिंह, तरुण भनोट, विजयलक्ष्मी साधौ, सज्जन वर्मा, उमंग सिंघार, विक्रांत भूरिया, बाला बच्चन, हिना कावंरे, संजय यादव, जयवर्धन, सतीश सिकरवार, केपी सिंह, सुरेश राजे, प्रवीण पाठक और जीतू पटवारी सहित कई दिग्गज कांग्रेसी नेताओं के नाम शामिल हैं।
दिल्ली में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के दफ्तर में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। कांग्रेस ने अपने एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर इसकी जानकारी दी है। कांग्रेस ने अपनी पहली लिस्ट में पुराने चेहरों पर दांव लगाया है।
देखें पूरी लिस्ट


कांग्रेस ने जारी की छत्तीसगढ़ के प्रत्याशियों की पहली सूची, 30 नामों की हुई घोषणा, देखिए किसे कहां से मिला मौका ?
Aaj Ka Panchang: आज 15 अक्टूबर 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 15 अक्टूबर 2023
विक्रम संवत- 2080, अनला
शक सम्वत- 1945, शोभकृत
पूर्णिमांत- आश्विन
अमांत- भाद्रपद
तिथि
कृष्ण पक्ष प्रतिपदा - 12:32 ए एम, अक्टूबर 16 तक
नक्षत्र
चित्रा - 06:13 पी एम तक
योग
वैधृति - 10:25 ए एम तक
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय- 6:21 ए एम
सूर्यास्त- 05:53 पी एम
चन्द्रास्त- 06:13 पी एम
चन्द्रोदय- 06:41 ए एम
अशुभ काल
राहू- 04:26 पी एम से 05:52 पी एम
यम गण्ड- 12:07 पी एम से 01:33 पी एम
गुलिक- 2:59 पी एम से 04:26 पी एम
दुर्मुहूर्त- 04:20 पी एम से 05:06 पी एम
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त- 11:44 ए एम से 12:30 पी एम
ब्रह्म मुहूर्त- 04:41 ए एम से 05:31 ए एम
गोधूलि मुहूर्त- 05:52 पी एम से 06:17 पी एम
Aaj Ka Rashifal 15 October 2023: जानिए सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नवरात्र का पहला दिन, पढ़िए दैनिक राशिफल
Aaj Ka Rashifal 15 October 2023 Horoscope Today: राशिफल के अनुसार, आज यानी 15 अक्टूबर, रविवार का दिन का सभी 12 राशियों के लिए मिला-जुला रह सकता है। जहां कुछ राशियों को आज व्यापार-व्यवसाय में सफलता मिलेगा, तो वहीं कुछ राशियों के यात्रा के योग भी बन सकते हैं। पढ़िए आज का राशिफल और जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए आज का दिन।
मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)
आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। कई दिनों से चली आ रही स्वास्थ्य समस्या से राहत महसूस करेंगे, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आप कोई नया बड़ा काम शुरू कर सकते हैं, व्यापार-व्यवसाय में आपको लाभ प्राप्त होगा। परिवार का पूर्ण सहयोग मिलेगा।
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)
आज का दिन आपका उतार-चढ़ाव वाला बना रहेगा। आप आज अपनी वाणी पर संयम रखें, आपका किसी परिचित से विवाद हो सकता है। व्यवसाय-व्यापार में आपको अपने पार्टनर से धोखा मिल सकता है। परिवार में किसी अपने का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)
आज दिन आपका शानदार निकलने वाला है, स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। व्यापार-व्यवसाय में आपको किसी परिचित व्यक्ति से लाभ प्राप्त होगा। आप आज कोई बड़ी डील या समझौता कर सकते हैं। किसी धार्मिक यात्रा पर आज आप जा सकते हैं।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)
आज काम के मामले में आप कोई बड़ा जोखिम न उठाएं, पार्टनरशिप में कोई नया काम सोच विचार कर करें। व्यापार में नुकसान उठाना पड़ सकता है। वाणी पर संयम रखें, वाद-विवाद से खुद को दूर रखें। पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे।
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)
आज का दिन शानदार रहेगा, परिवार समाज में मान-सम्मान की बढ़ोत्तरी होगी। किसी परिचित से मिलना होगा। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ा निर्णय आप आज ले सकते हैं। कार्यक्षेत्र में बड़ा निवेश आप कर सकते हैं, विरोधियों से सतर्क रहें।
भगवद गीता के चतुर्थ अध्याय के इस श्लोक में भगवान श्री कृष्ण अर्जुन से कहते हैं कि जो मनुष्य कर्म में अकर्म देखता है और जो अकर्म में कर्म देखता है, अर्थात जिसे इस बात का ज्ञान हो कि 'मैं इष्ट द्वारा संचालित हूं' वही मनुष्यों में बुद्धिमान है, योगी है और सम्पूर्ण कर्मों को करने वाला है।
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)
आज आपका मन अशांत रहेगा, व्यापार-व्यवसाय में अपने सहयोगी पार्टनर से आप धोखा खा सकते है। कोई बड़ा लेन-देन आप आज व्यापार आदि में न करें, नहीं तो हानि उठानी पड़ सकती है। यात्रा आदि पर जाएं तो वाहन आदि संभलकर चलाएं।
तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)
आज आप अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, खानपान पर नियंत्रण रखें। किसी को बड़ी रकम उधार न दें, व्यापार में पुराने किसी सहयोगी पार्टनर के कारण आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। वाद-विवाद से दूर रहें।
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)
आज के दिन आपको अपने स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। काम की अधिकता के रहते मानसिक तनाव शारीरिक और थकावट रहेगी। किसी काम के चलते आपको लम्बी यात्रा करना पड़ सकता है। किसी अपने के कारण आज आप विवाद से फंस सकते हैं। परिवार से मतभेद उत्पन्न हो सकता हैं।
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)
आज आप किसी धार्मिक यात्रा आदि पर जा सकते हैं। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा, घर परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। मन आध्यात्म की और झुका रहेगा। आपके स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढाव बना रहेगा। व्यापार में नया काम हाथ आयेगा। कोई नया वाहन या मकान आदि खरीद सकते हैं।
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)
आज आप बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं, वाहन आदि के चलाने में आज आप सावधानी बरतें। परिवार में किसी बात को लेकर आपको मतभेद का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में पुराने साथियों से आपको धोखा मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में रुकावट आएगी, बनता हुआ कार्य बिगड़ सकता है।
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)
आज का दिन आपको स्वास्थ्य लाभ देगा। व्यापार में आपको सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, कार्यक्षेत्र में नए संबंध स्थापित होंगे। नौकरी वालों को पदोन्नति मिल सकती है। परिवार और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा, न्यायालय पक्ष में विरोधी परास्त होंगे।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)
आज आप किसी विशेष गेस्ट के आने से प्रसन्नता से भरे रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। किसी परिचित व्यक्ति से आज आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। ससुराल पक्ष से काम के क्षेत्र में सहयोग मिलेगा। पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी, कोई नया काम आज आपको मिल सकता है।
