सियासत

अमित शाह नगरनार नहीं बेचने का आदेश दिखाएं - प्रमोद तिवारी

सांसद प्रमोद तिवारी ने अमित शाह को चुनौती देते हुये कहा कि कल केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आये, एक और झूठ बोलकर गये कि बस्तर एनएमडीसी संयंत्र नहीं बेचा जायेगा। यदि नगरनार संयंत्र नहीं बेचा जा रहा तो इसका फैसला कब हुआ। कब केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने नगरनार संयंत्र को विनिवेशीकरण की सूची से बाहर किया, उसको नहीं बेचने का आदेश कहां है इसका मोदी और अमित शाह जवाब दें?
मोदी सरकार ने नगरनार को बेचने का फैसला कर लिया है। इसके बेचने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। 14 अक्टूबर 2020 में भारत सरकार ने एनएमडीसी (नगरनार) स्टील प्लांट में 50.79 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने का निर्णय लिया था। उक्त कार्य हेतु भारत सरकार के वित्त विभाग के अधीन “निवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग” (डीआईपीएएम) को सौंपा गया। यह निर्णय प्रधानमंत्री जी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति द्वारा लिया गया। इस बैठक में नगरनार स्टील प्लांट के राजनीतिक विनिवेश का कार्य सितंबर 2021 तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया। (पीआईबी रिपोर्ट)। उक्त निर्णय के क्रियान्वयन हेतु “दीपम” (डीआईपीएएम) ने 2 दिसंबर 2022 को नगरनार की रणनीतिक बिक्री हेतु प्रारंभिक बोलियां आमंत्रित की गयी। इस निविदा के संबंध में निजी निवेशकों को अन्य जानकारी प्राप्त करने हेतु प्रश्न जमा करने की अंतिम तारीख 29 दिसंबर 2022 तथा बोली जमा करने की अंतिम तिथि 27 जनवरी 2023 रखी गयी थी।


देशभर के चुनाव में कांग्रेस 5-0 से जीतेगी

इन पांच राज्यों में जनता को जिस घड़ी का इंजार था वह समय अब आ गया है। महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और किसान तथा युवाओं के साथ-साथ लगभग हर वर्ग के साथ भाजपा ने धोखा एवं विश्वाघात किया है, सार्वजनिक कंपनियां को बेचा है। अब जनता उसका सही फैसला करेगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जी तथा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी सहित ज्यादातर केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के नेता छत्तीसगढ़ में आकर झूठ बोलते है, स्तरहीन राजनीति करते है और महंगाई, बेरोजगार, किसानों की समस्याओं, छोटे एवं मध्यम व्यापारियों तथा हर स्तर पर फेल भाजपा सरकार की असफलताओं से जनता का ध्यान भटकाने का कुत्सित प्रयास करते है।
श्री तिवारी ने कहा है कि ‘‘मोदी सरकार’’ लगातार छत्तीसगढ़ के साथ भेदभाव पूर्ण सौतेला व्यवहार करती रही है तथा छत्तीसगढ़ के हक और अधिकारों का हनन कर रही है, केंद्रीय योजनाओं की धनराशि ही समय पर नहीं प्रदान की जाती है जिससे समयबद्ध ढंग से उन योजनाओं की शुरूआत नहीं होती है। यही नहीं छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली तमाम ट्रेनों को भी निरस्त कर दिया जाता है जिससे जनता को अपनी आवश्यकताओं के लिये एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने में परेशानी होती है। छत्तीसगढ़ में जनता की अदालत में जाने के लिये भारतीय जनता पार्टी के पास कोई मुद्दा नहीं रह गया है जिसको लेकर वह जनता के सामने जाये, और न ही कोई लोकप्रिय चेहरा ही उसके पास है, जिसके मुखौटे पर वह चुनाव मैदान में उतर सके। सबसे दुःखद एवं और चिंताजनक तो यह है कि भारतीय जनता पार्टी ने 15 साल के भ्रष्टाचारियों और कमीशन खोरी के संगीन आरोपियों को पुनः प्रत्याशी बनाया है।
श्री तिवारी ने कहा है कि विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना में कांग्रेस की सरकार बन रही है, मिजोरम में कांग्रेस के गठबंधन की सरकार बनने जा रही है।
श्री तिवारी ने कहा है कि इस चुनाव में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आर.एस.एस.) की वह भविष्यवाणी सही साबित होगी जो उन्होंने अपने मुखपत्र आर्गनाइजर में चिंता व्यक्त करते हुये कहा था कि अकेले दम पर ‘‘मोदी’’ अब जिताऊ चेहरा नहीं रहे। हमें जीतने के लिये अब कुछ और करना होगा। इस पर चिंतन की आवश्यकता है। हिमांचल एवं कर्नाटका में न दुखड़ा चला न मुखड़ा चला।
इन पांच राज्यों के चुनाव में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की यह आशंका सही साबित होगी और हिमांचल प्रदेश से निकली हुई मोदी जी के पराजय की श्रृंखला कर्नाटक होते हुये तेलंगाना, मिजोरम, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान होकर पूरे देश में लोकसभा के चुनाव में उसका सफाया करेगी।
श्री तिवारी ने कहा है कि आखिर झूठे और खोखले वायदे से मोदी जी देश की जनता को कब तक भ्रमित करते रहेंगे। आगामी 3 दिसंबर 2023 की सुबह का सूरज जैसे-जैसे ढलता जायेगा वैसे-वैसे भाजपा की पराजय का नया अभूतपूर्व इतिहास देश की जनता लिखेगी, और शाम होते-होते इन पांच राज्यों (तेलंगाना, मिजोरम, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान) में कांग्रेस का तिरंगा फहर जायेगा।
 
छत्तीसगढ़ में बघेल सरकार की वापसी होगी
 
श्री तिवारी ने कहा है कि मोदी सरकार छत्तीसगढ़ में केंद्रीय एजेंसियों का दुरूपयोग करके छत्तीसगढ़ की जनता का अपमान कर रही है, जिसका करारा जवाब भारतीय जनता पार्टी को छत्तीसगढ़ की महान जनता चुनाव में देगी और उसका सूपड़ा साफ करेगी। भाजपा चाहे जितने हथकण्डे अपना ले किन्तु छत्तीसगढ़ में कांग्रेस 75 से अधिक सीटें जीत रही है। छत्तीसगढ़ में बघेल सरकार की वापसी होगी।
श्री तिवारी ने कहा है कि ‘कांग्रेस का हाथ-जनता के साथ।’ छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार ने अब तक हितग्राहियों के खाता में सीधे-सीधे तौर पर रूपये 1 लाख75 हजार करोड़ जमा करया है जो यह साबित करता है कि कांग्रेस सरकार हमेशा जनता के दुःख, दर्द में उसके साथ खड़ी रहती है। छत्तीसगढ़ के किसानों को धान की कीमत इस वर्ष 2640 और 2660 रू. प्रति क्विंटल मिला है जो भाजपा शासित किसी राज्य के किसानों को नहीं मिला।
चालू खरीफ सीजन में कांग्रेस सरकार ने किसानों से प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदी की घोषणा की है और इस बार किसानों को धान की कीमत लगभग 2800 रू. प्रति क्विंटल मिलेगा। यही नहीं राजीव गांधी किसान न्याय योजना का लाभ 27 लाख किसानों को मिल रहा है। प्रति एकड़ 9 से 10 हजार की इनपुट सब्सिडी किसानों को मिल रही है।
श्री तिवारी ने कहा है कि देश में सबसे कम बेरोजगारी दर आधा प्रतिशत छत्तीसगढ़ की है तथा बेरोजगार युवाओं को 2500 रू. का भत्ता कांग्रेस की सरकार देती है। आम आदमी को राहत देने के लिये भूपेश सरकार ने बिजली बिल हाफ योजना लागू किया है जिसका फायदा 44 लाख नागरिकों को हुआ उनका 4000 करोड़ का बिजली बिल कांग्रेस सरकार ने माफ कर दिया।
राजीव गांधी कृषि भूमिहीन न्याय योजना का लाभ साढ़े पांच लाख लोगों को मिल रहा है, इस योजना से सालाना 7000 रू. दिया जाता है। राजीव गांधी गो-धन न्याय योजना के माध्यम से 10 हजार से अधिक गोठान बनाये गये है, 2 रू. किलो में गोबर और 4 रू. में गौमूत्र की खरीदी हो रही है इस योजना से पशुधन का संरक्षण हो रहा है पशुपालकों और महिला स्व सहायता समूह को लाभ हो रहा है।
मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के माध्यम से प्रदेश के 10 लाख 43 हजार परिवार को घर बनाने आर्थिक मदद की जा रही है। पहली किस्त में 43 हजार परिवार को एक-एक लाख रुपये प्रदान किया गया।
श्री तिवारी ने कहा है कि 5 लाख युवाओं को रोजगार एवं स्व रोजगार तथा सरकारी नौकरियों के अवसर सरकार ने प्रदान किये है। इसके अतिरिक्त एक लाख से अधिक सरकारी पदों पर नियमित भर्ती। की गयी है।
‘‘रोजगार मिशन’’ के माध्यम से आने वाले 5 साल में 15 लाख रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है। केंद्र सरकार ने राज्य सरकार की योजनाओं को 65 से अधिक पुरस्कार दिये है।
राज्य सरकार ने व्यक्ति विकास की दिशा में प्रयास किया जिसका परिणाम है प्रदेश के 40 लाख लोग गरीबी रेखा से ऊपर आये। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल योजना से 727 स्कूल खोले गए जिससे 4 लाख से अधिक बच्चे निःशुल्क अंग्रेजी की शिक्षा प्राप्त कर रहे। यह सारी योजनाएं कांग्रेस की जीत का आधार बनेगी।
और पढ़ें ...

अगले 24 घंटों में इन 10 जिलों में धूलभरी आंधी के साथ होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

IMD Rain Alert Today: दिल्ली सहित उत्तर भारत के सभी राज्यों में सोमवार और मंगलवार को हुए मौसम में अकस्मात परिवर्तन के चलते में कहीं कहीं वर्षा का दौर देखने को मिला था, लेकिन कल यानी की बुधवार को पुनः तापक्रम के क्रम में बढ़ोतरी देखने को मिली। मौसम मंत्रालय (IMD) के आधार पर, दक्षिण-पूर्व अरब सागर पर साइक्लोनिक चक्र के असर के चलते दक्षिण-पूर्व और इससे लगे पूर्वी मध्य अरब सागर पर एक कम नमी वाला इलाका बन गया है। वहीं कम नमी के इलाके के चलते पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा की तरफ तेजी से बढ़ने और अगले 24 घंटों के बीच शानदार रूप से प्रतिबिंबित होने की आशंका जताई गई है। 21 अक्टूबर के करीब करीब मध्य अरब सागर के ऊपर एक दवाब बना हुआ हैं और साथ ही ज्यादा बढ़ने की आशंका है।

जानिए आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

नई दिल्ली के मौसम का मिजाज

मौसम कार्यालय की राय मुताबिक गुरुवार को यानी आज 19 अक्टूबर को देश की राजधानी नई दिल्ली में कम से कम टेंपरेचर 16 डिग्री और ज्यादा से ज्यादा टेंपरेचर 31 डिग्री रिकॉर्ड किया जा सकता है। इसी के साथ, नई दिल्ली में आज बादल स्पष्ट रूप से दिखाई देंगे। आगामी दिनों में नई दिल्ली के तापक्रम में हल्की उथल पुथल देखने को मिल सकती हैं।

उत्तर प्रदेश के मौसम का मिजाज

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज कम से कम टेंपरेचर 18 डिग्री और ज्यादा से ज्यादा पर 33 डिग्री रिकॉर्ड किया जा सकता है। इसी के साथ, लखनऊ में भी आज आसमान साफ रहेगा। गाजियाबाद के विषय में बात करें तो आज यहां सबसे कम टेंप्रेचर 17 डिग्री और ज्यादा से ज्यादा टेंपरेचर 30 डिग्री रिकॉर्ड किया जा सकता है। वहीं, गाजियाबाद में भी आज आकाश क्लियर साफ रहेगा।

अन्य राज्यों के मौसम का मिजाज

दरअसल मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के जारी अनुमान के मुताबिक आज लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में सामान्यसे भारी के साथ एक या दो जगहों पर धूलभरी आंधी समेत वर्षा के संकेत जताए गए है। केरल और तमिलनाडु के छिटपुट भागों में मामूली से तेज वर्षा हो सकती है। इसी के साथ, सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत, तटीय आंध्र प्रदेश, तटीय कर्नाटक और पश्चिमी मंजिलों में सामान्य वर्षा होगी।

यहां बना साइक्लोनिक हवाओं का इलाका 

आपको बता दें कि दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह की ओर से समुद्र के ऊपर एक सैक्लोनिक हवाओं का इलाका बना हुआ है। इसकी वजह से 20 अक्टूबर के लगभग बंगाल की खाड़ी के मध्य में एक बेहद कम नमी का इलाका निर्मितहो रहा है। यहां जान लें कि एक ट्रफ लाइन साउथ-वेस्ट बंगाल की चोटी पर बने साइक्लोनिक चक्र से लेकर तमिलनाडु के साउथ कोस्टल इलाके तक पहुंची हुई है।

भारत में किन स्थानों पर हुई भीषण बर्फबारी?

आपको बता दे कि पिछले 24 घंटे में लक्षद्वीप, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु, केरल, हरियाणा के कुछ इलाकों, कोंकण, मध्य प्रदेश और गोवा में मामुली से सामान्य वर्षा बारिश दर्ज की गई हफज्ज।. इसके अतिरिक्त जम्मू कश्मीर, मुजफ्फराबाद, गिलगित-बाल्टिस्तान, हिमाचल प्रदेश और लद्दाख में मामूली सेसामान्य वृष्टि के अतिरुक6 बर्फबारी भी हुई।. वहीं, पंजाब, उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों, हरियाणा, छत्तीसगढ़, कोस्टल कर्नाटक, सिक्किम, राजस्थान और असम के छिटपुट क्षेत्रों में भी मामूली वर्षा देखने को मिली।

और पढ़ें ...

चुनाव की दृष्टि से प्रदेश की 230 विधानसभा क्षेत्र में मीडिया संयोजकों की नियुक्ति की गई

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने अपने ट्विटर अकाउंट पर विधानसभा मीडिया संयोजकों की सूची पोस्ट करते हुए लिखा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का पूर्ण निष्ठा और कर्मठता के साथ निर्वहन करेंगे आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।

भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश के अध्यक्ष एवं सांसद विष्णुदत्त शर्मा के निर्देश अनुसार विधानसभा चुनाव की दृष्टि से प्रदेश के 230 विधानसभा क्षेत्र में विधानसभा मीडिया संयोजकों की निम्न नियुक्तियां की गई हैं।

कांग्रेस की उम्मीदवारों की सूची आने के बाद नकुल नाथ ने छिंदवाड़ा में मंच से दो प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की थी जिसके बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला उन्होंने कांग्रेस से बड़ा सवाल किया है।

शर्मा ने कांग्रेस को परिवारवाद का गारंटी बताते हुए बड़ा सवाल किया उन्होंने पूछा कि क्या कांग्रेस के नए नाथ नकुलनाथ है? शर्मा ने बुधवार को प्रेस से चर्चा के दौरान कहा कि ऐसा पहली बार है जब किसी नेता का बेटा टिकट बांट रहा है। जिस तरह नकुलनाथ छिंदवाड़ा में टिकट बांट रहे हैं, उससे सीधा यह सवाल उठता है कि क्या नकुलनाथ गांधी परिवार, मल्लिकार्जुन खड़गे और सीडब्लूसी से भी ऊपर है।

और पढ़ें ...

Election : समाजवादी पार्टी ने जारी की उम्मीदवारों की तीसरी सूची, जानिए कहां से किसे मिला मौका

MP Election 2023 : मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों द्वारा प्रत्याशियों की सूची जारी की जा रही है। इस बार मध्य प्रदेश के रण में कांग्रेस और बीजेपी के अलावा भी कई राजनीतिक पार्टियों अपना दाव आजमाते हुई नजर आ रही है। ऐसे में अब चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी द्वारा अपनी तीसरी सूची जारी कर दी गई है।

और पढ़ें ...

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की दूसरी लिस्ट, जानिए किसे कहां से मिला मौका

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा गुरुवार देर रात 88 उम्मीदवार की अपनी दूसरी सूची भी जारी कर दी गई है, जिसमें कई दिग्गज नेताओं को उन्होंने मैदान में उतारा है।

मध्य प्रदेश कांग्रेस ने आज अपनी प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में कांग्रेस ने 88 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। इस सूची में दतिया और पिछोर से टिकट बदले गए हैं। दतिया से अभिषेक नायक की जगह राजेंद्र भारती पिछोर से शैलेंद्र सिंह की जगह अरविंद लोधी को टिकट दे दिया गया है। गोटेगांव सीट से शेखर चौधरी की जगह एमपी प्रजापति उम्मीदवार बनाए गए हैं।

 

और पढ़ें ...

MP विधानसभा चुनाव के लिए BSP ने जारी की छठवीं सूची, जानिए किसे कहां से मिला मौका

MP Election : मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों द्वारा आप अपने प्रत्याशियों की सूची को जारी किया जा रहा है आज समाजवादी पार्टी द्वारा भी अपनी तीसरी सूची जारी की गई है जिसमें दो प्रत्याशियों के नाम सामने आए हैं।

इस बीच बसपा ने भी अपनी छठी सूची जारी करती है जिसमें 28 उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है। अपनी छठी सूची में बसपा ने टिकट किस प्रकार वितरित किए हैं। इसमें नरसिंहपुर से रिटायर्ड डीआईजी महेश प्रसाद चौधरी को टिकट दिया है। इछावर से हरी प्रसाद सिसोदिया, बड़वाह से त्रिलोक राठौर, उज्जैन दक्षिण से मुकेश परमार, नागदा खाचरौद से सीमा गोकुल गोयल, महेश्वर से सुखराम उपाध्याय, कसरावद से केशरी लाल पिपल्दे, आगर से गंगाराम जोगचंद्र, भोपाल उत्तर से महेंद्र वानखेड़े, हुजूर से रणधीर भोजने को प्रत्याशी बनाया है।

इसके अलावा तेंदूखेड़ा रमा कुशवाह, हरदा से प्रहलाद राठौर, करेरा से शांतीदास फले, नरसिंपहुर से संजय मागर, गाडरवारा से शंकर लाल निनामा, बुरहानपुर से सुनील नायके, गुना से भगवान लाल भण्डारी, मैहर से वीरेंद्र सिंह कुशवाह, दमोह से प्रताप  रोहित, बरघाट से किरन मरकाम, बसौदा से चंदा बी, नरेला से मुकेश गौर, भोपाल दक्षिण-पश्चिम से सुरेश उबनारे, सुरखी से सतनाम सिंह दांगी, विदिशा से द्वारिका प्रसाद धाकड़, शमशाबाद से महाराज सिंह, कुरवाई से जानकी प्रसाद और सिरोंज से तोषनी पंथी को प्रत्याशी बनाया है।

और पढ़ें ...

PM मोदी आज करेंगे रैपिड एक्स कॉरिडोर का उद्घाटन, दिखाएंगे हरी झंडी, ट्रेनों का होगा ये नाम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शुक्रवार यानी 20 अक्टूबर को रैपिड एक्स कॉरिडोर का उद्घाटन करने वाले हैं। आज वे रैपिड रेल को हरी झंडी दिखाने जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी आज यानी 20 अक्टूबर सुबह गाजियाबाद के साहिबाबाद से इस कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे।

इसके बाद पीएम मोदी वसुंधरा सेक्टर 8 में से एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। रैपिड एक्स ट्रेनों का परिचालन सुबह 6 बजे से रात 11 बजे के बीच होगा। आपको बता दें, पहले चरण के उद्घाटन के बाद साहिबाबाद से दुहाई तक 17 किलोमीटर लंबे ट्रैक पर रैपिड एक्स ट्रेन का परिचालन शुरू हो जाएगा।

आपको बता दें, रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम रेल गाड़ियों को ‘नमो भारत’ के नाम से जाना जाएगा। पीएम मोदी रैपिड एक्स ‘नमो भारत’ को आज हरी झंडी दिखाएंगे। इसके तहत दिल्ली- गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर के 17 किलोमीटर लंबे पहले हिस्से का उद्घाटन आज होगा। आम लोगों के लिए यह 21 अक्टूबर यानी कल से शुरू हो जाएगा। इसका 82 किमी लंबा प्रथम कॉरिडोर दिल्ली- गाजियाबाद- मेरठ के बीच निर्माणाधीन है।

टिकट लेकर ट्रेन में बैठेंगे पीएम मोदी

पीएम मोदी रैपिडेक्स कॉरिडोर का उद्घाटन करने के लिए आज सुबह 11 बजे साहिबाबाद पहुंचेंगे। यहां वे ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। साथ ही वे टिकट लेकर ट्रेन में दुहाई तक सफर करेंगे। उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और एनसीआरटीसी के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा करीब 12 बजे पीएम गाजियाबाद के वसुंधरा से एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

पीएम मोदी के कार्यक्रम में कड़ी सुरक्षा

प्रधानमंत्री की कार्यक्रम को लेकर आज यहां कड़ी सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। जनसभा में लोगों को पानी की बोतल, खाने पीने का सामान, झंडा बैनर ले जाने की अनुमति बिल्कुल भी नहीं दी गई है। मोबाइल और पर्स के अलावा कुछ भी नहीं ले जाने दिया जाएगा।

और पढ़ें ...

Navratri 6th Day: मातारानी के छठे स्वरुप मां कात्यायनी की ऐसे करें पूजा, मिलेगी परेशानियों से मुक्ति

Navratri 6th Day: नौ दिनों तक चलने वाले इस त्यौहार नवरात्रि की जोरों शोरों से तैयारियां चलती है। देशभर में नवरात्रि को लेकर अलग ही उत्साह और उल्लास देखने को मिलता है। नवरात्रि भारत के सबसे लोकप्रिय त्योहारों में से एक है और लाखों भक्तों के दिलों में इसका एक विशेष स्थान रहता है। हर साल पूरे देश में नवरात्रि बड़े उत्साह के साथ मनाई जाती है। इस दौरान देवी दुर्गा के नौ रूपों की पूजा व अर्चना की जाती है। इसके अलावा भक्तजनों के द्वारा व्रत भी रखा जाता है। इसके चलते आज हम आपको इस लेख के द्वारा बताएंगे की नवरात्रि के छठवें दिन का क्या महत्व है, किस विधि विधान से पूजा करनी चाहिए और माता कात्यायनी को भोग में क्या लगाना चाहिए, तो चलिए जानते हैं।

नवरात्रि के छठवें दिन का महत्व

साल 2023 की नवरात्रि 15 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है। देवी कात्यायनी मां दुर्गा का छठा स्वरूप है। जिनकी पूजा नवरात्रि के छठे दिन की जाती है। नवरात्रि की शुरुआत मां शैलपुत्री की पूजा से होती है इसके बाद मां ब्रह्मचारिणी, मां चंद्रघंटा, मां कुष्मांडा और स्कंदमाता जैसे अन्य अवतारों की पूजा की जाती है।

नवरात्रि के छठे दिन माता रानी के कात्यायनी रूप की पूजा व अर्चना की जाती है। मां कात्यायनी के बारे में ऐसा कहा गया है की मां कात्यायनी की पूजा करने से विवाह संबंधी परेशानियां दूर हो जाती है। जैसे विवाह नहीं होना, विवाह में बाधाओं का आना आदि। जिन लोगों की शादी ना हो रही हो या उसमें बाधा आ रही हो, उन्हें नवरात्रि के छठवें दिन मां दुर्गा के कात्यायनी स्वरूप की आराधना करनी चाहिए। इसके अलावा दुर्गा सप्तशती का पाठ जरूर करना चाहिए।

मां कात्यायनी पूजा विधि

नवरात्रि के छठे दिन माता के कात्यायनी स्वरूप की पूजा करने के लिए सुबह नहाने के बाद साफ वस्त्र धारण करें। माता रानी को पीला रंग बेहद प्रिय है। इसलिए पीले रंग का वस्त्र धारण करना शुभ माना जाता है। मां को अक्षत, रोली, कुमकुम, पीले पुष्प और भोग चढ़ाएं माता की आरती और मंत्रों का जाप करें।

माता कात्यायनी को लगाएं ये भोग

माता कात्यायनी को शहद और पीले रंग का भोग अत्यंत प्रिय हैं। इसलिए माता को शहद से बनाया हुआ हलवे का भोग जरूर लगाना चाहिए। भोग बनाने के लिए कढ़ाई में गाय का शुद्ध घी गर्म करें और उसमें सूजी अच्छी तरह से भूनें। दूसरे बर्तन में एक कप पानी चढ़ाएं और उसमें कटे हुए काजू, किशमिश, बादाम और चिरौंजी डालें। पानी के उबलने पर उसमें भुनी हुई सूजी मिला दें और चीनी की जगह शहद का उपयोग करें। जब हलवा अच्छे से गाढ़ा हो जाए। तब आंच को बंद करें और इलायची पाउडर मिला दें।

मां कात्यायनी की पूजा के लिए इस मंत्र का करें जाप

मां कात्यायनी की पूजा के समय इस मंत्र का जाप करेंया देवी सर्वभूतेषु मां कात्यायनी रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।। पूजा समाप्त होने के बाद इस मंत्र का 108 बार जाप करें

मां कात्यायनी का स्वरूप

मां कात्यायनी स्वरूप में शेर पर सवार, उनके सर पर मुकुट सुशोभित है। माता की चार भुजाएं है। पौराणिक कथा के अनुसार एक बार कात्या नाम के एक महान ऋषि थे। उनकी कोई संतान नहीं थी उन्होंने मां भगवती को पुत्री के रूप में पाने के लिए कठोर तपस्या की। महर्षि कात्यायन की तपस्या से प्रसन्न होकर मां भगवती ने उन्हें साक्षात दर्शन दिए। कात्यायन ऋषि ने माता को अपनी मंशा बताई। देवी भगवती ने वचन दिया कि वह उनके घर पुत्री के रूप में जन्म लेंगी। जब तीनों लोक पर महिषासुर नामक राक्षस का अत्याचार बढ़ गया और देवी देवता उसके कृत्य से परेशान हो गए। तब ब्रह्मा, विष्णु भगवान शिव के गुस्सा बढ़ गया। तब माता ने महर्षि कात्यायन के घर जन्म लिया। इसलिए माता के इस स्वरूप को कात्यायनी के नाम से जाना जाता है। माता के जन्म के बाद कात्यायन ऋषि ने सप्तमी, अष्टमी और नवमी तीन दिनों तक मां कात्यायनी की विधिवत पूजा अर्चना की। इसके बाद मां कात्यायनी ने दशमी के दिन महिषासुर का वध कर तीनों लोक को उसके अत्याचार से बचाया।

और पढ़ें ...

Chanakya Niti: विवाहित पुरुषों को आखिर क्यों पसंद आती है दूसरी स्त्रियां...जानें इसके पीछे का रहस्य..!!

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य बहुत ही ज्यादा चतुर, बुद्धिमता में महारथ हासिल और कुशल राजनीतिज्ञ थे। उन्होंने अपनी नीतियों में न केवल मनुष्य को सक्सेस हासिल करने के अनेकों रास्ते बताए हैं, बल्कि इनके माध्यम से समाज का कल्याण भी किया है। महान आचार्य चाणक्य का नाम भारत के साथ-साथ विश्व के सबसे बड़े अर्थशास्त्रियों, कूटनीतिज्ञ और राजनीतिज्ञों में लिया जाता है। उनकी पॉलिसी आज भी काफी ज्यादा लोकप्रिय हैं और समाज के लोगों को अनेकों मार्ग दिखा रही हैं। चाणक्य नीति में आचार्य कौटिल्य की नीतियों के विषय में विस्तार से लिखा गया है। ये आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं, जितनी तब थीं, जब इनको लिखा गया था। इनसे मनुष्य को सही दिशा मिलती है। आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में स्त्री, पुरुष, भविष्य, मित्रता, धन-संपत्ति एवं अपने अगले कदम के बारे में विस्तार से समझाया हैं।

जैसा की हम सब जानते हैं कि विवाह के कुछ वक्त पूर्व ही कई दफा पुरुषों को दूसरी महिलाएं भाने लगती हैं। पुरुष उनकी तरफ अट्रैक्ट होने लग जाता हैं, साथ ही साथ उनके साथ फिजिकल रिलेशन बनाने की भी योजना बनाने लगता हैं। परंतु क्या अपने कभी इस पर विचार किया हैं आखिर इसका क्या प्रमुख कारण क्या हो सकता हैं।

दरअसल आपको बता दें कि आचार्य चाणक्य की नीतियों में धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष, परिवार, रिश्ते, मर्यादा, समाज, संबंध, देश और विश्व से संबंधित सिद्धांतों के विषय में बताया गया है। चाणक्य नीति में आचार्य चाणक्य ने हसबैंड वाइफ के संबंध पर भी कई सारे मशवरे और राय दी हैं।

वैसे इस बात से सभी भली भांति अवगत हैं कि औरत और मर्द एक दूसरे की ओर अट्रैक्ट होते हैं और यह बेहद साधारण बात भी है। त्रुटि वहां होती है जब अट्रैक्शन प्रशंसा करने से आगे बढ़ने लगता हैं और साथ ही एक गलत रिलेशन में बदल जाता हैं।

ऐसा होने पर दोनो की मैरिड लाइफ उजड़ भी सकती है। वहीं एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को सदैव हर दृष्टिकोण से एक घिनौना पाप ही माना गया है। आइए यहां जानते हैं उन कारणों के विषय में जो एक मर्द को दूसरी औरत के चलते अपनी बीवी से कोसों दूर कर देता हैं।

बाली उम्र में विवाह होना हैं कारण

यहां हम बात करने जा रहे हैं बाली उम्र में जिन युवक युवतियों का विवाह हो जाता हैं। वो होना मिया बीवी के संबंधों के लिए सरासर गलत है। कम आयु में मनुष्य करियर के प्रति काफी ज्यादा सीरियस होता है। इस एज में अक्ल भी काफी कम होती है। इस आयु में भविष्य को लेकर चिंता इतनी ज्यादा होती है कि किसी और कार्य पर ध्यान नहीं जाता हैं। समय के साथ जब लाइफ में रुकने का पल आता है और करियर विकसित हो जाता है तो मनुष्य अपनी अपेक्षाओं पर ध्यान देता है। ऐसे में एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का चांस काफी हद तक बढ़ने लगता है।

फिजिकल नीड्स फुलफिल न होना

यहां हसबैंड वाइफ के रिलेशन में फिजिकल सैटिफेक्शन का भी महत्वपूर्ण रोल है। जिसकी कमी के चलते दोनों के मध्य अट्रैक्शन काफी कम होने लगता है। ऐसे में भी एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के चांसेस काफी ज्यादा बढ़ने लगते हैं।

रिलेशन में ट्रस्ट होना बेहद आवश्यक हैं

यहां कुछ पुरुष अपनी बीवी के होते हुए भी एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर को सही ठहराते हैं। ऐसे में हसबैंड वाइफ के रिलेशन में विश्वास बहुत मुख्य किरदार निभाता है। यकीन रहेगा तो दोनों ही एक दूसरे के साथ ऑनेस्ट और वफादार रहेंगे।

बच्चों के बाद रिलेशन में आता हैं बदलाव

मैरिड लाइफ में प्रेम की अधिकता तब तक होती है जब तक आप पैरेंट्स नहीं बन जाते। ऐसा देखा गया है कि औलाद के पैदा होने के बाद पुरुष अपनी बीवी से दूर होने लगते हैं। इसके पीछे का प्रमुख कारण यही है कि वाइफ अपने बच्चे के चलते अपने पति को कम तवज्जों देने लगती है।

और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang 20 October: आज का पंचांग, जानें तिथि, ग्रह, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj ka Panchang 20 October 2023: हिंदू कैलेंडर में पंचांग एक जरूरी हिस्सा होता है. यह महीने की तीस तिथियों और पांच अंगों (वार, योग, तिथि, नक्षत्र और करण) से मिलकर बनता है. दैनिक पंचांग में आपको शुभ समय, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदू माह और पहलू आदि के बारे में हर प्रकार की जानकारी प्रदान करता है. आइये जानते हैं 20 अक्टूबर 2023 का पंचाग... 

सूर्योदय- 06:25 एएम
सूर्यास्त- 05:47 पीएमवार- शुक्रवार
पक्ष- शुक्ल पक्ष
तिथि- षष्ठी, 11:24 पीएम तक
नक्षत्र- मूल, 08:41 पीएम तक
योग- अतिगण्ड, 03:03 एएम, अक्टूबर 21 तक
करण- कौलव, 12:01 पीएम तक 
द्वितीय करण- तैतिल, 11:24 पीएम तक

अशुभ मुहूर्त 
दुष्टमुहूर्त 08:41:05 से 09:26:34 तक, 12:28:32 से 13:14:02 तक
कुलिक 08:41:05 से 09:26:34 तक
कंटक 13:14:02 से 13:59:31 तक
राहु काल 10:40:30 से 12:05:47 तक
कालवेला / अर्द्धयाम 14:45:01 से 15:30:30 तक
यमघण्ट 16:16:00 से 17:01:29 तक
यमगण्ड 14:56:23 से 16:21:41 तक
गुलिक काल 07:49:54 से 09:15:12 तक

शुभ मुहूर्त
अभिजीत: 11:43:03 से 12:28:32 तक

ग्रेगोरियन कैलेंडर के हिसाब से किसी महीने में 31 और किसी महीने में 1 दिन होते हैं. अगर हम हिंदू कैलेंडर की बात करें तो उसके हिसाब से हर माह में 1 दिन ही होते हैं, जिन्हें तिथि कहा जाता है. ये तिथियां दो पक्षों में होती हैं. इनमें से एक पक्ष को शुक्ल और एक पक्ष को कृष्ण कहा जाता है. ये 15-15 दिन के होते हैं. हिंदू कैलेंडर के हिसाब से इन तिथियों को प्रतिप्रदा, द्वितीया, तृतीया, चतुर्थी, पंचमी, षष्ठी, सप्तमी, अष्टमी, नवमी, दशमी, एकादशी, द्वादशी, त्रयोदशी और एक पक्ष की आखिरी तिथि को अमावस्या और दूसरे पक्ष की अंतिम तिथि को पूर्णिमा कहा जाता है. इन्हीं सब के आधार पर पंचांग बनता है. 

और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal 20 October 2023: नवरात्रि के छठे दिन इन राशियों पर मां कात्यायनी होंगी मेहरबान, जानें अपना दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 20 October 2023: आज आश्विन शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और शुक्रवार का दिन है। षष्ठी तिथि आज रात 11 बजकर 25 मिनट तक रहेगी। आज नवरात्र का छठवां दिन है। आज रात 8 बजकर 41 मिनट तक रवियोग रहेगा। साथ ही आज रात8 बजकर 41 मिनट तक मूल नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 20 अक्टूबर 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

आज का राशि फल मेष से लेकर मीन तक

मेष -  मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है । व्यापार को बढ़ाने के कुछ नए तरीके आपके दिमाग में आयेंगे। आप अपनी बातों को अपने पिता से जरूर शेयर करें, इससे जीवन में चल रही परेशानियों का हल मिलेगा। मिल कर किये गए कार्यों में आपको बहुत हद तक सफलता मिलेगी। घर के बड़ो से कोई नई बात सीखेंगे। व्यापार में धन लाभ की प्राप्ति होगी। आज किसी काम में जल्दबाजी और गुस्सा नहीं करेंगे तो आपका काम आसानी से हो जायेगा। मां कात्यायनी को इलायची अर्पित करें, आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

  • लकी रंग - हरा 
  • लकी अंक - 4

वृष - वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज नए कार्यों को करने में आपको अपनों का पूरा साथ मिलेगा। आपका मन ईश्वर की भक्ति में लगा रहेगा, आप किसी मंदिर जा सकते हैं, जहां आपको ख़ुशी मिलेगी। करियर में आप नये आयाम स्थापित करेंगे। किसी काम में जीवनसाथी की सलाह फायदेमंद रहेगी। दोस्तों के साथ पुरानी बाते याद करतें हुए समय बितायेंगे। बॉस आपके किसी काम को लेकर आपकी तारीफ करेंगे। व्यायाम करें इससें आपके अंदर साकारात्मक ऊर्जा बढ़ेगी। मां दुर्गा के सामने कपूर जलाने सें, लाभ के अवसर मिलेंगे।

  • लकी रंग - नारंगी
  • लकी अंक - 5

मिथुन - मिथुन राशि वालों आज आपका दिन व्यस्तता में बीतेगा। आप नई जिम्मेदारी लेने में थोड़ा संकोच करेंगे, लेकिन धैर्य से काम करने पर सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा। कला और साहित्य के क्षेत्र में रुझान रहेगा, लोग आपकी तारीफ़ करेंगे। इस राशि के जो लोग खेल जगत से जुड़े हैं, वे अपनी प्रैक्टिस में व्यस्त रहेंगे। आज आर्थिक मामलों में दोस्तों से मदद मिलेगी। आखों का खास ख्याल रखें। मां कात्यायनी के सामने हाथ जोड़ें, माता-पिता का सहयोग मिलता रहेगा।

  • लकी रंग - पीला
  • लकी अंक - 3

कर्क - कर्क राशि वालों आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज रोजमर्रा के कार्यों से आपको फायदा होगा। कारोबार में पैसा लगाने के बारे में सोचेंगे, बड़ो की राय बेहतर साबित होगी । सामाजिक कार्यों में सहयोग देने से आपको अच्छा फील होगा। परिवार वालों के साथ घर पर मूवी देखने का प्लान बनायेंगें। आज आपको किसी सम्मानित व्यक्ति से मिलने का मौका मिल सकता है। आज घर में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन होगा, घर में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। मां दुर्गा को लौंग अर्पित करें, धन-धान्य में बढ़ोतरी होगी।

  • लकी रंग - गुलाबी
  • लकी अंक - 8

सिंह- सिंह राशि वालों आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज घर के बड़ों की मदद से आपके जरूरी कार्य पूरे हो सकते हैं। किसी रिश्तेदार से आपको कोई अच्छी खुशखबरी मिलेगी। जीवनसाथी आज आपकी हर बात समझने की कोशिश करेंगे, इससे रिश्ते में नयापन आयेगा। पिता बच्चों की इच्छाएं पूरी करने की कोशिश करेंगे। इस राशि के जो लोग नया बिजनेस करना चाहते हैं उनका दिन आज मार्केट एनालिसिस करने में बीतेगा। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों का समाज में सम्मान बढ़ेगा। मां कात्यायनी को नारियल अर्पित करें, जीवन में सफलता मिलेगी।

  • लकी रंग - भूरा
  • लकी अंक - 7

कन्या - कन्या राशि वालों आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। आज के दिन आपको इच्छित फल प्राप्त होंगे। सरकारी कार्यों में आपको बड़े लाभ की संभावना है। ऑफिस में आज आपको नया प्रोजेक्ट मिलेगा, जिसे पूरा करने में कलीग की सहायता भी प्राप्त होगी ।संतान पक्ष से आपको सुख मिलेगा। पिता का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा। आज किसी समारोह में जाने का प्लान बना सकते हैं। जहां किसी दूर के रिश्तेदार से आपकी मुलाकात हो सकती है। आज कुछ खास लोगों से आपकी बात होगी जिनसे भविष्य में आपको फायदा होगा। मां कात्यायनी का ध्यान करें, रुके हुये कार्य पूर्ण होंगे।

  • लकी रंग - मैजेंटा
  • लकी अंक - 9

तुला - तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहने वाला है। परिवार को समय देने से घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। कार्यस्थल पर आप साकारात्मक माहौल में काम करेंगे। इस दौरान आपको अपनी वाणी में कटुता लाने से बचना चाहिए। आफिस के काम को आज आप जल्द पूरा कर लेंगें। अपनी ऊर्जा से आप बहुत कुछ हासिल करेंगे बस अपनी काबिलियत पर भरोसा करें। आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। बच्चों से कोई अच्छी खबर मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। मां दुर्गा की आरती करें, घर से कलह दूर होगी।

  • लकी रंग - बैंगनी
  • लकी अंक - 1

वृश्चिक - वृश्चिक राशि वालों आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। आज परिवार के साथ घर पर मूवी देखने की प्लानिंग करेंगे। कार्यों में किसी अन्य व्यक्ति की दखल अंदाजी से आपको उलझन महसूस होगी। सेहत के लिहाज से आप खुद को तंदरुस्त महसूस करेंगे। मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। ऑफिस के उच्चधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा, बिगड़े काम भी बन जायेंगे। आज आप कुछ नये प्लान बनाने पर सोच विचार करेंगे। आज आपका दिन भक्तिमय रहेगा । मां दुर्गा को कुमकुम का टीका लगायें, कार्यक्षेत्र में तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे।

  • लकी रंग - बैंगनी
  • लकी अंक - 8

धनु - धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिये अच्छा रहने वाला है। आज आप कुछ बड़ा और अलग काम करने की सोच सकते है। संतान के साथ मिलाकर घर के कार्यों को पूरा करेंगे। शाम को दोस्तों के साथ अधिक समय बितायेंगे, उनके साथ भविष्य को लेकर विचार करेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज आप अच्छा महसूस करेंगे। दाम्पत्य जीवन में नयी-नयी खुशियाँ आयेंगी। लवमेट कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे। छात्रों के लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है, किसी टॉपिक को समझने में शिक्षकों का सहयोग मिलेगा। मां दुर्गा के सामने घी का दीपक जलायें, सारे काम बनेगें।

  • लकी रंग - गौल्डन
  • लकी अंक - 2

मकर - मकर राशि वालों आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आज आपको जरूरत से ज्यादा सोचने से बचना चाहिए। आज आपका सोशल नेटवर्क मजबूत बनेगा। संतान पक्ष से कोई खास खुशखबरी मिलेगी, घर में सभी लोग खुश होंगे। आपको अपनी वाणी पर संयम बनाये रखना चाहिए। किसी बात को लेकर ज्यादा जिद्द करने से आज आपको बचना चाहिए। जीवनसाथी से आज आपको उपहार मिलेगा। आप सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे, समाज में आपका सम्मान होगा। मां कात्यायनी को फूल अर्पित करें, जीवन में खुशहाली आयेगी ।

  • लकी रंग - सिलवर
  • लकी अंक - 7

कुम्भ - कुम्भ राशि वालों आज आपका दिन शानदार रहेगा। मेडिकल स्टोर वालों को आज उम्मीद से ज्यादा धन लाभ होगा। परिवार के सामने आपको अपनी राय रखने का पूरा मौका मिलेगा, आपकी योजना से लोग काफी प्रभावित होंगे। आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बनेगा। विरोधी पक्ष आपके सामने नतमस्तक होगा। आस-पास के लोग आपके लिए मददगार साबित होंगे। किस्मत के सहयोग से जो भी होगा, आपके फेवर में होगा। अपनी कार्य कुशलता को बढ़ाने के लिए आप नई तकनीको का सहारा लें आपका काम आसान होगा दुर्गा जी को लौंग अर्पित करें, सेहत अच्छी रहेगी।

  • लकी रंग - नीला
  • लकी अंक - 3

मीन - मीन राशि वालों आज आपका दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। आज आपको पुरानी बातों में उलझने से बचना चाहिए। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से कुछ लोग आपका विरोध कर सकते हैं, आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना चाहिए। निवेश के मामलें में आपको घर के बड़ों से कोई नई सलाह मिलेगी। काम की जगह बदलने से आपकी ऊर्जा में बदलाव आएगा। लोगों की नजरों में आपकी पॉजिटिव इमेज बनेगी। कंप्यूटर स्ट्रीम के स्टूडेंट्स को अच्छा सीखने का मौका मिलेगा। मां दुर्गा को हलवा का भोग लगायें, रिश्तों में मिठास बनी रहेगी।

  • लकी रंग - सफेद
  • लकी अंक - 9
और पढ़ें ...

मंदिर परिसर में साधु की गला घोंटकर हत्या, आरोपी की तलाश में पुलिस

उत्तर प्रदेश। अयोध्या के प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर में एक नागा साधु की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। ये राम जन्मभूमि थाना क्षेत्र के कटरा चौकी क्षेत्र के हनुमानगढ़ी मंदिर का मामला है। मृतक की पहचान साधु राम सहारे दास (44) के रूप में की गई है।

मृतक साधु का शव उनके कमरे में पाया गया और उनके गले पर गहरा निशान पाया गया। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर जांच में जुटी है। पुलिस को साधु की हत्या के मामले में मंदिर परिसर में रहने वाले ऋषभ शुक्ला पुत्र उमेश शुक्ला को संदिग्ध मानकर उसकी तलाश कर रही है जो कि घटना के समय से ही फरार है। मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे भी बंद मिले हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

और पढ़ें ...

पूर्व स्वास्थ्य मंत्री को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने 6 नवंबर तक बढ़ाई जमानत

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने आम आदमी पार्टी और दिल्ली सरकार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन की अंतरिम जमानत 6 नवंबर तक बढ़ा दी है। सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल आधार पर जैन की अंतरिम जमानत बढ़ाई है। अब सुप्रीम कोर्ट में सत्येन्द्र जैन की नियमित जमानत पर 6 नवंबर को सुनवाई होगी।

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन को खराब सेहत के आधार पर 26 मई को 6 हफ्ते की अंतरिम जमानत दी थी। जिसके बाद अपोलो अस्पताल में सत्येंद्र जैन के लोअर स्पाइन का ऑपरेशन हुआ। इसके बाद से वह लगातार जमानत पर हैं।

और पढ़ें ...

गूगल ने 3 माह में 20 लाख यूट्यूब वीडियो किए डिलीट, 12 हजार करोड़ का स्कैम भी रोका

गूगल का कहना है कि कंपनी ने अपनी नीतियों का उल्लंघन करने के लिए 20 लाख से अधिक यूट्यूब वीडियो को प्लेटफार्म से हटा दिया है। गूगल ने अप्रैल और जून 2023 के बीच यह कार्रवाई की है। गूगल का दावा है कि कंपनी ने गूगल पे के जरिए एक साल में करीब 12 हजार करोड़ रुपये के स्कैम भी रोके हैं।

नीतियों का उल्लंघन करने पर हुई कार्रवाई

गूगल ने कहा कि इन वीडियो को नीतियों का उल्लंघन करने पर डिलीट किया गया है। गूगल के अनुसार, अप्रैल और जून 2023 में दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने के लिए भारत में उत्पन्न होने वाले लगभग 20 लाख वीडियो हटाए हैं। इससे पहले, कंपनी ने जनवरी और मार्च 2023 के बीच नीतियों का उल्लंघन करने के लिए भारत में अपने प्लेटफॉर्म से 1.9 मिलियन से अधिक वीडियो को हटाया था। ग्लोबल स्तर पर, वीडियो-स्ट्रीमिंग दिग्गज ने इसी अवधि के दौरान नियम उल्लंघन के लिए 6.48 मिलियन से अधिक वीडियो को हटाया था।

12 हजार करोड़ का स्कैम रोका

गूगल ने कहा कि हमने पिछले एक साल में करीब 12 हजार करोड़ रुपये के स्कैम भी रोके हैं। कंपनी के अनुसार, गूगल पे पर हमने लोगों को उनकी पसंदीदा भाषा में संदिग्ध लेनदेन के बारे में तुरंत अलर्ट किया और धोखाधड़ी के प्रयासों को तुरंत रोक दिया। इसकी वजह से पिछले साल अकेले गूगल पे ने 12,000 करोड़ रुपये के घोटाले रोके हैं।

 
और पढ़ें ...

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री भक्त चरणदास पत्रकारवार्ता लेकर जातिगत जनगणना, आरक्षण और धान के मामले में भारतीय जनता पार्टी को घेरा

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री भक्त चरणदास पत्रकारवार्ता लेकर जातिगत जनगणना, आरक्षण, धान के मामले में भारतीय जनता पार्टी को कटघेरे में खड़ा करते हुये कहा कि भाजपा वंचित वर्ग के लोगो को उनका अधिकार नहीं देने चाहती वह जातिगत जनगणना छत्तीसगढ़ में आरक्षण विधेयक तथा धान खरीदी के विरोध में है। प्रधानमंत्री छत्तीसगढ़ में सत्ता हासिल करने 4 बार छत्तीसगढ़ आ सकते है। गृहमंत्री हर हफ्ते छत्तीसगढ़ आ रहे है लेकिन देश का एक राज्य मणीपुर जल रहा है अंशात है प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को मणीपुर जाने की फुर्सत नहीं है। मणीपुर में डबल इंजन की सरकार है वहां पर भुखमरी है महिलाओं की इज्जत सुरक्षित नहीं है, लेकिन केन्द्र सरकार नक्कारा बनी हुई है। छत्तीसगढ़ में इनके पास मुद्दे नहीं है। भाजपा के महत्वपूर्ण पद पर बैठे नेता यहां अंशाति फैलाकर सांप्रदायिकता फैलाकर चुनाव में ध्रुवीकरण करने लगे है।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार देश की जनगणना नहीं करवाना चाहती है। चुनाव आते ही प्रधानमंत्री मोदी स्वयं ओबीसी बन जाते हैं लेकिन जब-जब पिछड़ा वर्ग को उनका अधिकार देने की बारी आती है तब तब भाजपा ने सदैव ही निराश किया है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री मोदी से लगातार अनुरोध किया है कि जनगणना रजिस्टर में जाति का कॉलम जोड़ा जाए लेकिन मोदी सरकार आरएसएस पर भाजपाई नहीं जाती की ओबीसी को उनकी संख्या के अनुपात में न्याय मिले सरकारी योजनाओं का लाभ मिले भाजपा और केंद्र की मोदी सरकार नहीं चाहती कि पिछड़ा वर्ग की हार्दिक सामाजिक स्थिति का सही आकलन हो सके।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने सर्वसमाज के हित में राज्य के अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, ओबीसी, अनारक्षित वर्ग के गरीबों के हित में छत्तीसगढ़ नवीन आरक्षण विधेयक विधानसभा में पारित करवा कर राजभवन भेजा है। दुर्भाग्यजनक है आरक्षण विधेयक कानून का रूप नहीं ले पा रहा। वंचित वर्गो को उनका संवैधानिक हक भाजपा के षड़यंत्रों के कारण नहीं मिल पा रहा है। आरक्षण संशोधन विधेयक को राजभवन में 9 महिनों से अटका हुआ है। अभी तक राजभवन ने इस पर हस्ताक्षर नहीं किया है। प्रदेश में चुनावी दौरे पर भाजपा के बड़े-बड़े नेता आ रहे प्रधानमंत्री, भाजपा अध्यक्ष से लेकर केंद्रीय मंत्री तक आ रहे लेकिन राजभवन में रूके आरक्षण बिल पर सब मौन है। भाजपा के कारण आरक्षण बिल राजभवन में रुका हुआ है। भाजपा के आरक्षण विरोधी रवैये को कांग्रेस जनता के बीच लेकर जायेगी। भाजपा आरक्षित वर्ग के गरीबों के हितों में बाधक बनी हुई है। आरक्षण संशोधन विधेयक में आदिवासी समाज के लिये 32 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था है। आरक्षण विधेयक राजभवन में रुका है तो इसका खामियाजा आदिवासी समाज को सबसे ज्यादा हो रहा। कांग्रेस ने सर्व समाज को आरक्षण देने अपना काम पूरी ईमानदारी से करके सभी वर्गो के लिये आरक्षण का प्रावधान किया है। अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति को उनकी जनगणना के आधार पर तथा पिछड़ा वर्ग को क्वांटी फायबल डाटा आयोग की रिपोर्ट के आधार पर आरक्षण का प्रावधान किया। इस विधेयक में अनुसूचित जनजाति के लिये 32 प्रतिशत, अनुसूचित जाति के लिये 13 प्रतिशत तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के लिये 27 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान है। आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग के लोगो को भी 4 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया गया है। 76 प्रतिशत का आरक्षण सभी वर्गो की आबादी के अनुसार निर्णय लिया है। यह विधेयक यदि कानून का रूप लेगा तो हर वर्ग के लोग संतुष्ट होंगे। सभी वंचित वर्ग के लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने सामाजिक न्याय को लागू करने यह विधेयक बनाया गया है। इस विधेयक को विधानसभा ने सर्वसम्मति से पारित किया है इसको रोकना जनमत का अपमान है।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार के प्रति केंद्र सरकार की दुर्भावना इतनी ज्यादा है कि केंद्र के पास राज्यों को देने चावल का स्टॉक नहीं है। कर्नाटक सरकार ने केंद्र से 35 लाख मीट्रिक टन चावल मांगा उसके लिये कर्नाटका सरकार भुगतान भी करती लेकिन केंद्र ने स्टॉक नहीं होने की बात कर कर्नाटका को चावल देने से मना कर दिया। वहीं केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ से इस वर्ष 86 लाख टन चावल लेने का एमओयू करती है लेकिन बाद में केंद्र इस एमओयू से चावल लेने की मात्रा घटाकर 61 लाख मीट्रिक टन कर देता है। यह छत्तीसगढ़ के साथ दुर्भावना नहीं है तो और क्या है? आपको विभिन्न योजनाओं में चावल देने के लिये चाहिये आपके पास स्टॉक भी नहीं है। छत्तीसगढ़ राज्य में किसान भरपूर धान पैदा कर रहे यहां पर इस वर्ष कांग्रेस की सरकार ने 125 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य रखा है। छत्तीसगढ़ में चुनाव है। छत्तीसगढ़ सरकार को असहयोग करना है इसलिये वहां की सरकार से चावल नहीं लेना है यह केंद्र की दुर्भावना है। केंद्र भले एक दाना चावल मत ले कांग्रेस सरकार छत्तीसगढ़ के किसानों का दाना-दाना धान खरीदेगी। इस वर्ष भी कांग्रेस सरकार ने 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी का लक्ष्य रखा है तथा इस वर्ष राज्य के किसानों से कांग्रेस सरकार 125 लाख मीट्रिक टन धान खरीदेगी। मोदी सरकार तो घोषित समर्थन मूल्य से 1 रूपये भी ज्यादा कीमत देने पर राज्य सरकार को धमकाती है की वह राज्य से केन्द्रीय योजनओं के लिये लगने वाला चावल नही खरीदेंगे। अकेली छत्तीसगढ़ सरकार है जो अपने धान उत्पादक किसानों को देश में सबसे ज्यादा कीमत देती है। छत्तीसगढ़ के किसानों को पिछले वर्ष धान की कीमत 2640 मिली, उत्तरप्रदेश, गुजरात, जैसे राज्यों में तो किसानों को धान का मूल्य 1100 रूपये मिलता है। छत्तीसगढ़ देश का अकेला ऐसा राज्य है जहां किसानों को प्रति एकड़ धान पर 9,000 रूपये तथा अन्य फसल पर 10,000 रूपये की इनपुट सब्सिडी मिलती है। छत्तीसगढ़ देश का अकेला राज्य है जहां पर कृषि मजदूरों को प्रतिवर्ष 7000 रूपये मिलता है छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों के खाते में 1.75 लाख करोड़ रूपये सीधे डाला है।
छत्तीसगढ़ में हम फिर से 75 सीटो से अधिक जीतकर सरकार बनायेंगे।

और पढ़ें ...

बृहस्पत सिंह की टिकट मेरे वजह से कटी ऐसा नहीं है. डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव

विधायकों की टिकट कटने पर सिंहदेव ने कहा कि ये सर्वे का आधार था. सर्वे का ज्यादा प्रभाव रहा. सर्वे के हिसाब से टिकट बाटें गए हैं विधायकों की टिकट कटने पर बीजेपी के आरोप को लेकर सिंहदेव ने कहा कि अपना अपना तर्क सब देते हैं. हमको लगता है जो जितने की स्तिथि में हैं उनको टिकट देना है. कांग्रेस ने काम अच्छा किया है. इसके बाद भी कांग्रेस नहीं जीतेगी तो काम करने का कोई अर्थ नहीं रहेगा. बृहस्पति सिंह की टिकट मेरे वजह से कटी ऐसा नहीं- सिंहदेव

छन्नी साहू और बृहस्पति सिंह की टिकट कटने पर उन्होंने कहा कि टिकट मिलने का आधार सर्वे था. बृहस्पत सिंह की टिकट मेरे वजह से कटी ऐसा नहीं है. सर्वे में आया होगा इनके जीतने के चांस कम हैं, तब कटा होगा. चुन्नी के साथ भी कहीं न कहीं ऐसी बात हुई होगी.

केंद्रीय नेताओं के दौरे और अमित शाह के बयान पर डिप्टी सीएम ने कहा कि इसमें चुनाव आयोग को संज्ञान लेना चाहिए. प्रशासन उनके हाथ में है, चुनी हुई सरकार के नियंत्रण में प्रशासन नहीं है. बयान जो भी दे रहे हैं उनको संज्ञान में लेकर कार्रवाई करनी चाहिए.

और पढ़ें ...