सियासत

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री भक्त चरणदास पत्रकारवार्ता लेकर जातिगत जनगणना, आरक्षण और धान के मामले में भारतीय जनता पार्टी को घेरा

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री भक्त चरणदास पत्रकारवार्ता लेकर जातिगत जनगणना, आरक्षण, धान के मामले में भारतीय जनता पार्टी को कटघेरे में खड़ा करते हुये कहा कि भाजपा वंचित वर्ग के लोगो को उनका अधिकार नहीं देने चाहती वह जातिगत जनगणना छत्तीसगढ़ में आरक्षण विधेयक तथा धान खरीदी के विरोध में है। प्रधानमंत्री छत्तीसगढ़ में सत्ता हासिल करने 4 बार छत्तीसगढ़ आ सकते है। गृहमंत्री हर हफ्ते छत्तीसगढ़ आ रहे है लेकिन देश का एक राज्य मणीपुर जल रहा है अंशात है प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को मणीपुर जाने की फुर्सत नहीं है। मणीपुर में डबल इंजन की सरकार है वहां पर भुखमरी है महिलाओं की इज्जत सुरक्षित नहीं है, लेकिन केन्द्र सरकार नक्कारा बनी हुई है। छत्तीसगढ़ में इनके पास मुद्दे नहीं है। भाजपा के महत्वपूर्ण पद पर बैठे नेता यहां अंशाति फैलाकर सांप्रदायिकता फैलाकर चुनाव में ध्रुवीकरण करने लगे है।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार देश की जनगणना नहीं करवाना चाहती है। चुनाव आते ही प्रधानमंत्री मोदी स्वयं ओबीसी बन जाते हैं लेकिन जब-जब पिछड़ा वर्ग को उनका अधिकार देने की बारी आती है तब तब भाजपा ने सदैव ही निराश किया है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री मोदी से लगातार अनुरोध किया है कि जनगणना रजिस्टर में जाति का कॉलम जोड़ा जाए लेकिन मोदी सरकार आरएसएस पर भाजपाई नहीं जाती की ओबीसी को उनकी संख्या के अनुपात में न्याय मिले सरकारी योजनाओं का लाभ मिले भाजपा और केंद्र की मोदी सरकार नहीं चाहती कि पिछड़ा वर्ग की हार्दिक सामाजिक स्थिति का सही आकलन हो सके।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने सर्वसमाज के हित में राज्य के अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, ओबीसी, अनारक्षित वर्ग के गरीबों के हित में छत्तीसगढ़ नवीन आरक्षण विधेयक विधानसभा में पारित करवा कर राजभवन भेजा है। दुर्भाग्यजनक है आरक्षण विधेयक कानून का रूप नहीं ले पा रहा। वंचित वर्गो को उनका संवैधानिक हक भाजपा के षड़यंत्रों के कारण नहीं मिल पा रहा है। आरक्षण संशोधन विधेयक को राजभवन में 9 महिनों से अटका हुआ है। अभी तक राजभवन ने इस पर हस्ताक्षर नहीं किया है। प्रदेश में चुनावी दौरे पर भाजपा के बड़े-बड़े नेता आ रहे प्रधानमंत्री, भाजपा अध्यक्ष से लेकर केंद्रीय मंत्री तक आ रहे लेकिन राजभवन में रूके आरक्षण बिल पर सब मौन है। भाजपा के कारण आरक्षण बिल राजभवन में रुका हुआ है। भाजपा के आरक्षण विरोधी रवैये को कांग्रेस जनता के बीच लेकर जायेगी। भाजपा आरक्षित वर्ग के गरीबों के हितों में बाधक बनी हुई है। आरक्षण संशोधन विधेयक में आदिवासी समाज के लिये 32 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था है। आरक्षण विधेयक राजभवन में रुका है तो इसका खामियाजा आदिवासी समाज को सबसे ज्यादा हो रहा। कांग्रेस ने सर्व समाज को आरक्षण देने अपना काम पूरी ईमानदारी से करके सभी वर्गो के लिये आरक्षण का प्रावधान किया है। अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति को उनकी जनगणना के आधार पर तथा पिछड़ा वर्ग को क्वांटी फायबल डाटा आयोग की रिपोर्ट के आधार पर आरक्षण का प्रावधान किया। इस विधेयक में अनुसूचित जनजाति के लिये 32 प्रतिशत, अनुसूचित जाति के लिये 13 प्रतिशत तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के लिये 27 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान है। आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग के लोगो को भी 4 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया गया है। 76 प्रतिशत का आरक्षण सभी वर्गो की आबादी के अनुसार निर्णय लिया है। यह विधेयक यदि कानून का रूप लेगा तो हर वर्ग के लोग संतुष्ट होंगे। सभी वंचित वर्ग के लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने सामाजिक न्याय को लागू करने यह विधेयक बनाया गया है। इस विधेयक को विधानसभा ने सर्वसम्मति से पारित किया है इसको रोकना जनमत का अपमान है।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार के प्रति केंद्र सरकार की दुर्भावना इतनी ज्यादा है कि केंद्र के पास राज्यों को देने चावल का स्टॉक नहीं है। कर्नाटक सरकार ने केंद्र से 35 लाख मीट्रिक टन चावल मांगा उसके लिये कर्नाटका सरकार भुगतान भी करती लेकिन केंद्र ने स्टॉक नहीं होने की बात कर कर्नाटका को चावल देने से मना कर दिया। वहीं केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ से इस वर्ष 86 लाख टन चावल लेने का एमओयू करती है लेकिन बाद में केंद्र इस एमओयू से चावल लेने की मात्रा घटाकर 61 लाख मीट्रिक टन कर देता है। यह छत्तीसगढ़ के साथ दुर्भावना नहीं है तो और क्या है? आपको विभिन्न योजनाओं में चावल देने के लिये चाहिये आपके पास स्टॉक भी नहीं है। छत्तीसगढ़ राज्य में किसान भरपूर धान पैदा कर रहे यहां पर इस वर्ष कांग्रेस की सरकार ने 125 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य रखा है। छत्तीसगढ़ में चुनाव है। छत्तीसगढ़ सरकार को असहयोग करना है इसलिये वहां की सरकार से चावल नहीं लेना है यह केंद्र की दुर्भावना है। केंद्र भले एक दाना चावल मत ले कांग्रेस सरकार छत्तीसगढ़ के किसानों का दाना-दाना धान खरीदेगी। इस वर्ष भी कांग्रेस सरकार ने 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी का लक्ष्य रखा है तथा इस वर्ष राज्य के किसानों से कांग्रेस सरकार 125 लाख मीट्रिक टन धान खरीदेगी। मोदी सरकार तो घोषित समर्थन मूल्य से 1 रूपये भी ज्यादा कीमत देने पर राज्य सरकार को धमकाती है की वह राज्य से केन्द्रीय योजनओं के लिये लगने वाला चावल नही खरीदेंगे। अकेली छत्तीसगढ़ सरकार है जो अपने धान उत्पादक किसानों को देश में सबसे ज्यादा कीमत देती है। छत्तीसगढ़ के किसानों को पिछले वर्ष धान की कीमत 2640 मिली, उत्तरप्रदेश, गुजरात, जैसे राज्यों में तो किसानों को धान का मूल्य 1100 रूपये मिलता है। छत्तीसगढ़ देश का अकेला ऐसा राज्य है जहां किसानों को प्रति एकड़ धान पर 9,000 रूपये तथा अन्य फसल पर 10,000 रूपये की इनपुट सब्सिडी मिलती है। छत्तीसगढ़ देश का अकेला राज्य है जहां पर कृषि मजदूरों को प्रतिवर्ष 7000 रूपये मिलता है छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों के खाते में 1.75 लाख करोड़ रूपये सीधे डाला है।
छत्तीसगढ़ में हम फिर से 75 सीटो से अधिक जीतकर सरकार बनायेंगे।

और पढ़ें ...

बृहस्पत सिंह की टिकट मेरे वजह से कटी ऐसा नहीं है. डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव

विधायकों की टिकट कटने पर सिंहदेव ने कहा कि ये सर्वे का आधार था. सर्वे का ज्यादा प्रभाव रहा. सर्वे के हिसाब से टिकट बाटें गए हैं विधायकों की टिकट कटने पर बीजेपी के आरोप को लेकर सिंहदेव ने कहा कि अपना अपना तर्क सब देते हैं. हमको लगता है जो जितने की स्तिथि में हैं उनको टिकट देना है. कांग्रेस ने काम अच्छा किया है. इसके बाद भी कांग्रेस नहीं जीतेगी तो काम करने का कोई अर्थ नहीं रहेगा. बृहस्पति सिंह की टिकट मेरे वजह से कटी ऐसा नहीं- सिंहदेव

छन्नी साहू और बृहस्पति सिंह की टिकट कटने पर उन्होंने कहा कि टिकट मिलने का आधार सर्वे था. बृहस्पत सिंह की टिकट मेरे वजह से कटी ऐसा नहीं है. सर्वे में आया होगा इनके जीतने के चांस कम हैं, तब कटा होगा. चुन्नी के साथ भी कहीं न कहीं ऐसी बात हुई होगी.

केंद्रीय नेताओं के दौरे और अमित शाह के बयान पर डिप्टी सीएम ने कहा कि इसमें चुनाव आयोग को संज्ञान लेना चाहिए. प्रशासन उनके हाथ में है, चुनी हुई सरकार के नियंत्रण में प्रशासन नहीं है. बयान जो भी दे रहे हैं उनको संज्ञान में लेकर कार्रवाई करनी चाहिए.

और पढ़ें ...

रेलवे के इन कर्मचारियों मोदी का दिवाली गिफ्ट, मिलेगा 78 दिन के वेतन के बराबर बोनस

नई दिल्ली। रेलवे कर्मचारियों को उनके 78 दिनों के वेतन के बराबर बोनस मिलेगा। इस कदम से रेलवे के 11.07 लाख से अधिक अराजपत्रित कर्मचारियों को लाभ होगा। सरकार ने बुधवार को यह घोषणा की।

Diwali Bonus: सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सभी पात्र गैर-राजपत्रित रेलवे कर्मचारियों के लिए वित्त वर्ष 2022-23 के वास्ते 78 दिनों के वेतन के बराबर प्रदर्शन आधारित बोनस (पीएलबी) को मंजूरी दी है।

और पढ़ें ...

फुटपाथ पर चल रहे पांच लोगों को कार ने रौंदा, एक की मौत

कर्नाटक के मंगलुरु में हिट एंड रन का मामला सामने आया है। यहां फुटपाथ पर पैदल चल रहे पांच लोगों को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना बुधवार शाम 4 बजे मेंगलुरु के लेडीहिल इलाके के पास हुई।

बताया जा रहा है कि महिलाएं मेंगलुरु सिटी कॉरपोरेशन स्विमिंग पूल के पास फुटपाथ पर जा रही थीं। तभी एक कार सवार ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। इसके बाद वहां से भागने लगा, तो उसने एक पोल और एक महिला को और टक्कर मार दी। इस कार को कमलेश बलदेव चला रहा था।

मृतक महिला की पहचान 23 साल की रुपाश्री के तौर पर हुई है। चार घायलों में तीन नाबालिग हैं। पुलिस के मुताबिक, कमलेश ने महिलाओं को टक्कर मारने के बाद अपनी कार एक कार शो रूम के सामने खड़ी कर दी और घर भाग गया। पुलिस ने बलदेव के खिलाफ धारा 279 (तेज और लापरवाही से गाड़ी चलाना), 337 (दूसरों के जीवन या निजी सुरक्षा को खतरे में डालने वाले कृत्य से चोट पहुंचाना), 338 (दूसरों के जीवन या निजी सुरक्षा को खतरे में डालने वाले कृत्य से गंभीर चोट पहुंचाना) और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 304(ए) (लापरवाही से मौत का कारण बनना) के तहत मामला दर्ज किया है।

और पढ़ें ...

नितिन गडकरी आज फहराएंगे देश का सबसे ऊंचा तिरंगा, पाकिस्तान तक देगा दिखाई, इतनी होगी ऊंचाई

नई दिल्ली। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी आज अमृतसर में देश का सबसे ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। यह तिरंगा आईसीपी अटारी पर स्थापित किया गया है। तिरंगे की ऊंचाई 418 फुट है।

बताया जा रहा है कि यह तिरंगा पाकिस्तान तक साफ दिखाई देगा। इससे पहले वह श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकेंगे।

नितिन गडकरी गुरुवार सुबह अमृतसर पहुंचेंगे और श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकने के बाद दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे के कार्यों की समीक्षा करेंगे और इसके बाद वह गांव हर्षा छीना के पास चल रहे नेशनल हाईवे के कार्यों की भी समीक्षा करेंगे।

इसके बाद केंद्रीय मंत्री हेलीकॉप्टर से अमृतसर और तरनतारन में राष्ट्रीय राजमार्ग के कार्यों की समीक्षा के बाद अटारी सीमा पर राष्ट्रीय ध्वज का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान नितिन गडकरी रिट्रीट सेरेमनी भी देखेंगे और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) संग्रहालय का भी दौरा करेंगे। प्रशासन ने इस संबंध में विभिन्न अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी है।

और पढ़ें ...

राहुल गांधी ने मां सोनिया को दिया ऐसा तोहफा, कोर्ट पहुंच गया मामला

नई दिल्ली। राहुल गांधी के खिलाफ असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के एक नेता ने उनके खिलाफ कोर्ट में केस दायर किया है। मामला एक डॉगी के नाम से जुड़ा हुआ है। याचिकाकर्ता ने राहुल गांधी पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया है। दरअसल राहुल गांधी ने विश्व पशु दिवस पर मां सोनिया गांधी को नूरी नाम का एक डॉगी गिफ्ट किया था। इस डॉगी को गिफ्ट करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया था।

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के नेता मोहम्मद फरहान ने अपनी याचिका में कहा है कि डॉगी के नाम ने उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। कारण, ‘नूरी’ शब्द विशेष रूप से इस्लाम से संबंधित है और कुरान में भी इसका उल्लेख है। फरहान के वकील मोहम्मद अली ने आईपीसी की धारा 295 ए (धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना) के तहत राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग करते हुए सोमवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट अविरल सिंह की अदालत का दरवाजा खटखटाया।

वकील ने कहा कि एआईएमआईएम नेता को डॉगी के नाम के बारे में विभिन्न समाचार पत्रों, राहुल गांधी के फेसबुक पेज और यूट्यूब चैनल से पता चला। इसके बाद उन्होंने न्यूज चैनलों और अखबारों के जरिए राहुल गांधी को कुत्ते का नाम बदलने और सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने की सलाह दी थी, लेकिन उन पर इसका कोई असर नहीं हुआ। वकील ने कहा कि कोर्ट ने फरहान को अपना बयान दर्ज कराने के लिए 8 नवंबर को बुलाया है। शिकायत पर गौर करने के बाद अदालत राहुल गांधी को समन कर सकती है।

और पढ़ें ...

दो राज्यों के बदल गए राज्यपाल, जानें किन्हें मिली जिम्मेदारी

नई दिल्ली। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को ओडिशा और भारतीय जनता पार्टी के नेता इंद्र सेना रेड्डी नल्लू को त्रिपुरा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति भवन से बुधवार को जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई।

दोनों पदों पर नियुक्ति उस तारीख से प्रभावी होंगी जब दास और नल्लू अपने-अपने कार्यभार संभालेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दास 2014 से 2019 तक झारखंड के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। इंद्र सेना रेड्डी नल्लू तेलंगाना से भाजपा के नेता हैं।

 
और पढ़ें ...

Elections: चुनाव से पहले ही शुरू हुई अंदरूनी बगावत? मध्य प्रदेश में कांग्रेस द्वारा कई उम्मीदवारों के बदले जाने के संकेत

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी ने हाल ही में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए 144 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची का अनावरण किया है, जिससे व्यापक विपक्ष का विरोध शुरू हो गया है और उम्मीदवार चयन को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। विकल्पों ने चयन प्रक्रिया के पीछे के मानदंडों और प्रभाव पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं, जिससे आने वाले दिनों में बदलाव की उम्मीद है। सूची में लगभग आधा दर्जन उम्मीदवार शामिल हैं जिनके नामांकन ने भौंहें चढ़ा दी हैं और उनके चयन के पीछे के उद्देश्यों पर संदेह जताया है। कई लोग सोच रहे हैं कि किसकी सिफारिश या प्रभाव ने इन व्यक्तियों को रोस्टर में स्थान दिलाया। यहां तक कि प्रमुख कांग्रेस नेताओं ने भी उम्मीदवार चयन प्रक्रिया में महत्वपूर्ण अनियमितताओं को स्वीकार किया है, जिससे कई लोग हैरान हैं कि इतनी बड़ी लापरवाही कैसे हुई।

congress vachan patra mp 1

विवादों से घिरे के.पी. सिंह की उम्मीदवारी

एक नाम जिसने काफी ध्यान खींचा है वह है के.पी. का। सिंह, जो पहले पिछोर से चुनाव जीत चुके हैं। हालांकि, इस बार उन्हें शिवपुरी से उम्मीदवार बनाया गया है। यहां तक कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमल नाथ भी इस विकल्प से आश्चर्यचकित हैं, जो पार्टी के भीतर आंतरिक संघर्ष और अव्यवस्था को उजागर करता है।

कई अन्य सीटें भी सवालों के घेरे में हैं, जिनमें दतिया, छतरपुर जिले की बिजावर, टीकमगढ़ जिले की खरगापुर और निमाम-मालवा शामिल हैं। कांग्रेस नेताओं को इन नामांकनों की उत्पत्ति का पता लगाने के लिए संघर्ष करना पड़ा, क्योंकि जिला स्तर से भेजे गए नाम चुने गए वास्तविक उम्मीदवारों के साथ मेल नहीं खाते थे। इस ग़लत संरेखण ने उम्मीदवार चयन प्रक्रिया को लेकर विवाद को और बढ़ा दिया है।

भाई-भतीजावाद और स्वार्थ के आरोप उभरे

अंदरूनी सूत्रों का दावा है कि कुछ वरिष्ठ नेताओं ने ऐसे उम्मीदवारों का चयन करने के लिए अपने विवेक का इस्तेमाल किया होगा जो कांग्रेस पार्टी के लिए हानिकारक साबित हो सकते हैं और इससे जमीनी स्तर के पार्टी कार्यकर्ता असंतुष्ट हो गए होंगे। भाई-भतीजावाद और स्वार्थ के आरोप सामने आने लगे हैं और कई नेता खुलेआम अपने कुछ सहयोगियों पर संदिग्ध सौदों में शामिल होने का आरोप लगा रहे हैं। इन चिंताओं के जवाब में पार्टी नेतृत्व सूची में कुछ नामों में बदलाव करने पर विचार कर रहा है और आने वाले दिनों में यह कदम सार्वजनिक हो सकता है.

और पढ़ें ...

दूसरी बार परिवार सहित जेल जाने पर छलका आजम खान का दर्द, बोले, ‘इंसाफ और फैसले में अंतर होता है’

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान, उनकी पत्नी और बेटे अब्दुल्ला आजम को फर्जी जन्म प्रमाण पत्र से जुड़े एक मामले में बुधवार को सात साल की जेल की सजा सुनाई गई। यह आजम खान की तीन साल में दूसरी बार सलाखों के पीछे है। इससे पहले उन्होंने 26 फरवरी 2020 को स्वेच्छा से कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था. हालाँकि, पूरे शहर में व्यापक प्रत्याशा के बाद आज ही सज़ा सुनाई गई।फैसले के बाद, आजम खान ने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा, “न्याय और फैसले के बीच अंतर है। यह न्याय नहीं है, यह एक फैसला है। यह एक ऐसा फैसला है जिसके बारे में कल से ही पूरा शहर जानता था, मीडिया से लेकर हर व्यक्ति तक।” . हमें आज ही सूचित किया गया। हमारी कानूनी टीम अदालत के फैसले का अध्ययन करने के बाद हमारी अगली कार्रवाई तय करेगी।”

इस फैसले का रामपुर के राजनीतिक परिदृश्य पर प्रभाव पड़ा है, जहां पिता और पुत्र दोनों संसदीय पदों पर थे। यह पहली बार नहीं है कि दोनों को कानूनी अड़चनों का सामना करना पड़ा है। पिछली सजाओं के कारण उनकी संबंधित संसदीय सीटों का नुकसान हुआ है। अपने उग्र भाषणों के लिए जाने जाने वाले आजम खान को पहले भी भड़काऊ भाषण देने के लिए एमपी-एमएलए कोर्ट ने सजा सुनाई थी, जिसके परिणामस्वरूप उनकी विधायकी सदस्यता समाप्त हो गई थी। हालाँकि, बाद में उन्होंने सत्र न्यायालय में अपील की, जहाँ उन्हें सभी आरोपों से बरी कर दिया गया।

azam khan and abdullah azam

इसी तरह, मुरादाबाद के छजलेट मामले में, आजम खान और अब्दुल्ला आजम दोनों को सजा सुनाई गई, जिसके कारण अब्दुल्ला आजम को विधायक के रूप में अयोग्य घोषित कर दिया गया। हालाँकि, यह मामला अब सुप्रीम कोर्ट तक पहुँच गया है, जहाँ अब्दुल्ला आज़म ने खुद को नाबालिग बताया है। सुप्रीम कोर्ट ने इस दावे के आलोक में पूरे मामले की दोबारा जांच का आदेश दिया है। यह फैसला न केवल आजम खान और उनके बेटे के राजनीतिक करियर पर असर डालता है बल्कि भारतीय कानूनी प्रणाली की पेचीदगियों और जटिलताओं की याद भी दिलाता है। 

और पढ़ें ...

नवरात्रि के पांचवें दिन : आज होगी मां स्कंदमाता की पूजा, जानें विधि, मंत्र और विशेष भोग की रेसिपी

नवरात्रि के पांचवें दिन (Navratri 5th Day) मां स्कंदमाता (Maa Skandmata) की पूजा की जाती है. स्कंद यानी कार्तिकेय की माता होने के कारण देवी को स्कंदमाता का नाम मिला है. माता के इस रूप में उनके गोद में कार्तिकेय विराजमान रहते हैं. माना जाता है कि माता के इस ममतामयी रूप की पूजा अर्चना से बुद्धि और विवेक में वृद्धि होती है.

पांच केलों को छीलकर एक इंच के टुकड़े काट लें. आंच पर कड़ाही चढ़ाएं और एक कप घी डालकर गर्म करें. कटे और मैश किए हुए केले घी में डाल दें. कुछ समय के लिए भुने और  एक कप चीनी डाल दें. अब गाढ़ा होने तक पकाएं. आंच से उतारने के बाद इलायची पाउडर डालें.

पूजन विधि- 

नवरात्रि के पांचवे दिन स्कंदमाता की पूजा के लिए प्रात: स्नान के बाद पीले रंग के वस्त्र धारण करें. पूजा के लिए हाथ में लाल पुष्प लेकर देवी स्कंदमाता का आह्वान करें. देवी को अक्षत, धूप, गंध, फूल, बताशा, पान, सुपारी, लौंग चढ़ाएं. माता की आरती कर, शंख बजाएं और मंत्रों का जाप करें.

मां स्कंदमाता मंत्र जाप- (Maa Skandmata Mantra)

स्कंदमाता की पूजा के समय इस मंत्र का जाप करें

या देवी सर्वभूतेषू मां स्कंदमाता रूपेण संस्थिता

नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:

और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: आज 19 अक्टूबर 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग- 19 अक्टूबर 2023

विक्रम संवत - 2080, अनला
शक सम्वत - 1945, शोभकृत
पूर्णिमांत - आश्विन
अमांत - आश्विन

तिथि
शुक्ल पक्ष पंचमी- अक्टूबर 19 01:12 AM- अक्टूबर 20 12:31 AM
शुक्ल पक्ष षष्ठी- अक्टूबर 20 12:32 AM- अक्टूबर 20 11:25 PM

नक्षत्र
ज्येष्ठा - अक्टूबर 18 09:00 PM- अक्टूबर 19 09:03 PM
मूल - अक्टूबर 19 09:03 PM- अक्टूबर 20 08:41 PM

योग
सौभाग्य - अक्टूबर 18 08:18 AM- अक्टूबर 19 06:54 AM
शोभन - अक्टूबर 19 06:54 AM- अक्टूबर 20 05:08 AM
अतिगण्ड - अक्टूबर 20 05:08 AM- अक्टूबर 21 03:02 AM

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 6:28 AM
सूर्यास्त - 5:44 PM
चन्द्रोदय - अक्टूबर 19 10:45 AM
चन्द्रास्त - अक्टूबर 19 8:55 PM

अशुभ काल
राहू - 1:30 PM- 2:54 PM
यम गण्ड - 6:27 AM- 7:52 AM
गुलिक - 9:16 AM- 10:41 AM
दुर्मुहूर्त - 10:13 AM- 10:58 AM, 02:43 PM- 03:28 PM
वर्ज्यम् - 07:06 PM- 08:41 PM

शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 11:43 AM- 12:28 PM
अमृत काल - 12:14 PM- 01:50 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 04:52 AM- 05:40 AM

 

 
और पढ़ें ...

Horoscope 19 October 2023 : सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि- आपके समय और ऊर्जा की बहुत मांग हो सकती है। हालांकि, ध्यान केंद्रित रहना और अपने कार्यों को प्राथमिकता देना महत्वपूर्ण है। एक टू-डू लिस्ट बनाएं और सबसे महत्वपूर्ण कामों को पहले निपटाएं। साथ-साथ सीखना जारी रखें और अपने स्किल का विस्तार करते रहें।

वृष राशि- मेहनत और लगन के लिए पहचान मिल सकती है। उन्नति के नए अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि के योग हैं या आपको अप्रत्याशित वित्तीय लाभ प्राप्त हो सकता है। यह पदोन्नति, बोनस या नौकरी के नए अवसर का परिणाम हो सकता है। हालांकि, जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें।

मिथुन राशि- आपको ऐसा महसूस हो सकता है मेहनत के बदले उतनी तरक्की नहीं कर रहे हैं जितनी आप चाहते हैं। याद रखें, तरक्की में समय लगता है। अपने आप को आगे बढ़ाते रहें, केंद्रित रहें और रास्ते में हर जीत का जश्न मनाएं।

कर्क राशि- नौकरीपेशा लोग काम का बोझ महसूस कर सकते हैं। याद रखें कि आप भी इंसान हैं और जरूरत पड़ने पर मदद मांगना ठीक है। समर्थन के लिए अपने सहकर्मियों या वरिष्ठों तक पहुंचने पर विचार करें। संभव हो तो अपने कुछ कार्यों को दूसरों को सौंपने पर भी विचार करें।

सिंह राशि- साहसिक कदम उठाने और बड़े सपने देखने से डरें नहीं। किसी भी करियर के बड़े फैसले लेने से पहले संभावित लाभों और कमियों का आकलन करने के लिए समय निकालें। अपने विकल्पों को ध्यान से देखें। पैसों से जुड़े किसी अप्रत्याशित घटनाक्रम के लिए तैयार रहें।

कन्या राशि- नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन कार्यक्षेत्र में कुछ अप्रत्याशित चुनौतियां लेकर आ सकता है। कठिन परिस्थितियों में भी शांत और संयमित रहना महत्वपूर्ण है। अपना ध्यान समाधान खोजने और अपने सहयोगियों के साथ मिलकर काम करने पर केंद्रित रखें।

तुला राशि- आप सामान्य से अधिक महत्वाकांक्षी महसूस करेंगे। दिन चढ़ने के साथ आपके कामकाजी रिश्तों में कुछ तनाव हो सकता है। किसी सहकर्मी या बॉस के साथ मतभेद हो तो एक कदम पीछे हटें और चीजों को उनके नजरिए से देखने की कोशिश करें।

वृश्चिक राशि- दिन की शुरुआत असंतोष की भावना से हो सकती है। आपको ऐसा महसूस हो सकता है कि आप प्रशंसा या पुरस्कार पाने के बिना बहुत प्रयास कर रहे हैं जिसके आप हकदार हैं। यह निराशाजनक और हतोत्साहित करने वाला हो सकता है। लेकिन अपना बेस्ट काम करते रहो, और हार मत मानो।

धनु राशि- प्राथमिकताओं को लेकर स्पष्टता की कमी हो सकती है। अलग-अलग कार्यों और जिम्मेदारियों के कारण यह जानना कठिन हो सकता है कि अपनी ऊर्जा कहां लगाया जाए। उन कार्यों को प्राथमिकता दें जो आपकी सफलता के लिए सबसे महत्वपूर्ण हैं।

मकर राशि- नौकरी से संतुष्ट नहीं हैं तो यह बदलाव करने पर विचार करने का समय है। इसमें आपके वर्तमान क्षेत्र में नए अवसरों की तलाश करना या पूरी तरह से नए क्षेत्र में प्रवेश करना शामिल हो सकता है।

कुंभ राशि- करियर के लिए एक ठोस नींव बनाएं। अपने काम के लिए अधिक रणनीतिक दृष्टिकोण अपनाएं, अपने स्किल को विकसित करें और अपना नेटवर्क बनाने और अपने पेशेवर विकास के लिए एक स्पष्ट रोडमैप बनाने पर ध्यान केंद्रित करें।

मीन राशि- खुद को थोड़ा अव्यवस्थित महसूस कर सकते हैं। अपने लक्ष्यों पर फिर से ध्यान केंद्रित करने के लिए समय निकालना होगा। धैर्य रखें और एक बार में एक कदम उठाएं। अपनी नौकरी से असंतुष्ट हैं तो बदलाव की तलाश कर सकते हैं। नए करियर विकल्पों की खोज शुरू करने के लिए अलग से तैयारी जरूरी है।

और पढ़ें ...

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार ने महंगाई भत्ता 4% बढ़ाया

नई दिल्ली। केंद्रीय कैबिनटे की बैठक में केंद्र सरकार के कर्मचारियों के डीए (महंगाई भत्ता) में 4 फीसदी का इजाफा कर दिया गया है। कैबिनेट ने इसे अपनी मंजूरी दे दी है। डीए की नई दर 1 जुलाई से लागू मानी जाएगी। इसका मतलब है कि कर्मचारियों को 4 महीने का एरियर भी मिलेगा। कर्मचारियों को अब तक जो 42 फीसदी डीए मिल रहा था अब वह 46 फीसदी हो जाएगा। इसका लाभ पेंशनर्स को भी मिलेगा।

साल 2023 के लिए सरकार ने पहला संशोधन करते हुए 24 मार्च, 2023 DA Hike का ऐलान किया था, तब 38 फीसदी डीए को 4 फीसदी बढ़ाकर 42 फीसदी कर दिया गया था। इसके बाद इस बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए 1 जनवरी, 2023 से मिल रहा है। पेंशनर्स के लिए DR यानी महंगाई राहत में बढ़ोतरी की जाती है। रकार के इस फैसले से देश के करीब 1 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों को फायदा होगा और उनकी सैलरी-पेंशन में जोरदार बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

और पढ़ें ...

सपा नेता आजम खान, अब्‍दुल्‍ला और तंजीन फातिमा को 7-7 साल की सजा, कोर्ट ने इस मामले में सुनाया फैसला

उत्तर प्रदेश। सपा नेता आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में रामपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए आजम खान, पत्नी तंजीन फातिमा और अब्दुल्ला आजम को दोषी करार देते हुए 7-7 साल की सजा सुनाई है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया है।

बीजेपी विधायक आकाश सक्‍सेना ने 2019 में अब्‍दुल्‍ला आजम के खिलाफ दो जन्‍म प्रमाणपत्र होने का मामला दर्ज कराया था। इसमें आजम खान और उनकी पत्‍नी तंजीन फातिमा भी आरोपी हैं। इसी मामले में आजम खान करीब ढाई साल जेल में बंद थे। पत्नी और बेटे भी जेल गए थे।

दो जन्म प्रमाणपत्र बनवाने का आरोप

गौरतलब है कि अब्‍दुल्‍ला आजम पर एक जन्‍म प्रमाणपत्र रामपुर नगर पालिका और दूसरा लखनऊ लखनऊ नगर निगम से बनवाने का आरोप लगा है। आरोप है कि दोनों जन्‍म प्रमाणपत्र का सुविधानुसार इस्‍तेमाल किया गया। विधायक आकाश सक्‍सेना के वकील संदीप सक्‍सेना ने बताया कि मंगलवार को अब्‍दुल्‍ला आजम की ट्रांसफर अपील सुप्रीम कोर्ट से खारिज हो चुकी थी।

और पढ़ें ...

BREAKING : फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की 26 गाड़ियां मौके पर

नई दिल्ली। दिल्ली के बवाना इलाके में बुधवार को एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 26 गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। आग किस वजह से लगी अभी इसका पता नहीं चल सका है। हादसे में अभी तक किसी तरह की जानहानि की खबर नहीं है।

और पढ़ें ...

अल्लू अर्जुन को मिला बेस्ट एक्टर का नेशनल फिल्म अवार्ड, पत्नी स्नेहा रेड्डी ने लुटाया प्यार, पोस्ट शेयर कर दी बधाई

नई दिल्ली। साउथ स्टार अल्लू अर्जुन को ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पुष्पा’ में अपनी दमदार एक्टिंग के लिए बेस्ट एक्टर का 69वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता है। साउथ स्टार अल्लू अर्जुन का हर कोई दीवाना है। वे इस प्रतिष्ठित सम्मान को पाने वाले पहले तेलुगु एक्टर हैं। सुपरस्टार की पत्नी अल्लू स्नेहा रेड्डी भी उनके साथ इस कार्यक्रम में शामिल हुईं थी। वहीं अब स्नेहा रेड्डी ने अब अपने पति की उपलब्धि पर सोशल मीडिया पर एक स्पेशल नोट लिखकर अपनी खुशी जाहिर की है।

अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की ‘पुष्पा: द राइज’ साल 2021 की ब्लॉकबस्टर मूवी रही। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने तहलका मचाया था। अब मेकर्स इस मूवी का दूसरा पार्ट भी लेकर आ रहे हैं। फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ अगले साल 2024 में रिलीज होगी। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के अलावा फहद फासिल, रश्मिका मंदाना, प्रकाश राज, जगपति बाबू, सुनील और कई अन्य कलाकार नजर आएंगे। ये 15 अगस्त के मौके पर रिलीज होगी।

स्नेहा रेड्डी ने लिखा स्पेशल मैसेज

अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की वाइफ स्नेहा रेड्डी पति के साथ विज्ञान भवन में शामिल हुई। पति को नेशनल अवॉर्ड मिलता देख स्नेहा अपनी खुशी जाहिर करने से खुद को रोक नहीं पाई। उन्होंने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर लिखा- एक खास दिन, एक महत्वपूर्ण स्मृति…अपने काम के प्रति आपकी प्रतिबद्धता को देखकर हमेशा खुशी होती है।

और पढ़ें ...