सियासत
प्रेमी युगल ने मंदिर पहुंचकर साथ मरने की खाई कसम, फिर एक-दूसरे को खिलाया जहर
बुलंदशहर. जिला बुलंदशहर के सिकंदराबाद में घर से भागे एक प्रेमी युगल ने मंदिर में साथ मरने की कसम खाने के बाद जहर खाकर जान दे दी है. दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया. जहां पर इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई है. दोनों का करीब दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों अपने घर से सुबह के समय फरार हो गए थे.
सिकंदराबाद के नया गांव निवासी शनि का सिकंदराबाद में कार श्रृंगार का कार्य करता था. जबकि युवती साक्षरता मिशन के प्रोजेक्ट से जुड़े एक एनजीओ में काम करती थी. दोनों अपने घर से सुबह के समय फरार हो गए थे. दोनों के परिजन लगातार उनको फोन कर रहे थे. लेकिन दोनों के फोन बंद आ रहे थे. युवती के परिजनों ने शनि के खिलाफ बेटी को बहला-फुसलाकर अगवा करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. शाम को करीब 7 बजे युवक शनि ने अपने भाई मनीष को फोन कर कहा कि दोनों ने जहर खा लिया है.
मौत से पहले युवती ने पुलिस को दिया बयान
मौत से पहले युवती ने पुलिस को बयान दिया कि वो और शनि एक-दूसरे से प्यार करते थे. दोनों ने साथ जीने-मरने की कसम खाई थी. शनि की शादी के बाद से दोनों काफी आहत थे. इसलिए दोनों ने साथ मरने का फैसला किया. दोनों ने सपनावत मंदिर में मरने की कसम खाते हुए जहर खा लिया. प्रेमी युगल के परिजन कुछ भी कहने और बताने से बच रहे हैं.
आ रही है माँ दुर्गा ,इस तरह करें शारदीय नवरात्री में माँ दुर्गा की पूजा
Shardiya Navratri 2023: इस साल नवरात्रि की शुरुआत रविवार 15 अक्टूबर 2023 से होगी. 23 अक्टूबर 2023 को नवरात्रि समाप्त होगी. वहीं 24 अक्टूबर विजयादशमी या दशहरा का पर्व मनाया जाएगा. आश्विन माह की प्रतिपदा तिथि 14 अक्टूबर 2023 की रात 11:24 मिनट से शुरू होगी. ये 15 अक्टूबर की दोपहर 12:32 मिनट तक रहेगी. उदया तिथि के अनुसार, शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 15 अक्टूबर से होगी.
Shardiya Navratri 2023: कलश स्थापना शुभ मुहूर्त (Kalash Sthapan Muhurat)
पंचांग के अनुसार शारदीय नवरात्रि की प्रतिपदा तिथि को यानी पहले दिन कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त 15 अक्टूबर को 11:48 मिनट से दोपहर 12:36 तक है. ऐसे में कलश स्थापना के लिए शुभ मुहूर्त इस साल 48 मिनट ही रहेगा.
Shardiya Navratri 2023: घटस्थापना तिथि: रविवार 15 अक्टूबर 2023
घटस्थापना मुहूर्त: प्रातः 06:30 मिनट से प्रातः 08: 47 मिनट तक
अभिजित मुहूर्त: सुबह 11:48 मिनट से दोपहर 12:36 मिनट तक
शारदीय नवरात्रि की तिथियां (Important Dates of Shardiya Navratri 2023)
15 अक्टूबर 2023 – मां शैलपुत्री (पहला दिन) प्रतिपदा तिथि
16 अक्टूबर 2023 – मां ब्रह्मचारिणी (दूसरा दिन) द्वितीया तिथि
17 अक्टूबर 2023 – मां चंद्रघंटा (तीसरा दिन) तृतीया तिथि
18 अक्टूबर 2023 – मां कुष्मांडा (चौथा दिन) चतुर्थी तिथि
19 अक्टूबर 2023 – मां स्कंदमाता (पांचवा दिन) पंचमी तिथि
20 अक्टूबर 2023 – मां कात्यायनी (छठा दिन) षष्ठी तिथि
21 अक्टूबर 2023 – मां कालरात्रि (सातवां दिन) सप्तमी तिथि
22 अक्टूबर 2023 – मां महागौरी (आठवां दिन) दुर्गा अष्टमी
23 अक्टूबर 2023 – महानवमी, (नौवां दिन) शरद नवरात्र व्रत पारण
24 अक्टूबर 2023 – मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन, दशमी तिथि (दशहरा)
Shardiya Navratri 2023: शारदीय नवरात्रि का महत्व (Importance of Shardiya Navratri)
नवरात्रि मां भगवती दुर्गा की आराधना करने का श्रेष्ठ समय होता है. इन नौ दिनों के दौरान मां के नौ स्वरूपों की आराधना की जाती है. नवरात्रि का हर दिन मां के विशिष्ट स्वरूप को समर्पित होता है, और हर स्वरूप की अलग महिमा होती है. आदिशक्ति जगदम्बा के हर स्वरूप से अलग-अलग मनोरथ पूर्ण होते हैं. यह पर्व नारी शक्ति की आराधना का पर्व है.
Aaj Ka Panchang: आज 12 अक्टूबर 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 12 अक्टूबर 2023
विक्रम संवत- 2080, अनला
शक सम्वत- 1945, शोभकृत
पूर्णिमांत- आश्विन
अमांत- भाद्रपद
तिथि
कृष्ण पक्ष त्रयोदशी- अक्टूबर 11 05:37 PM- अक्टूबर 12 07:54 PM
कृष्ण पक्ष चतुर्दशी- अक्टूबर 12 07:54 PM- अक्टूबर 13 09:51 PM
नक्षत्र
पूर्व फाल्गुनी- अक्टूबर 11 08:45 AM- अक्टूबर 12 11:36 AM
उत्तर फाल्गुनी- अक्टूबर 12 11:36 AM- अक्टूबर 13 02:11 PM
योग
शुक्ल- अक्टूबर 11 08:42 AM- अक्टूबर 12 09:30 AM
ब्रह्म- अक्टूबर 12 09:30 AM- अक्टूबर 13 10:05 AM
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय- 6:23 AM
सूर्यास्त- 5:51 PM
चन्द्रोदय- अक्टूबर 12 4:00 AM
चन्द्रास्त- अक्टूबर 12 4:49 PM
अशुभ काल
राहू- 1:33 PM- 2:59 PM
यम गण्ड- 6:23 AM- 7:49 AM
गुलिक- 9:15 AM- 10:41 AM
दुर्मुहूर्त- 10:13 AM- 10:58 AM, 02:47 PM- 03:33 PM
वर्ज्यम्- 07:34 PM- 09:21 PM
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त- 11:44 AM- 12:30 PM
अमृत काल- None
ब्रह्म मुहूर्त- 04:47 AM- 05:35 AM
Horoscope 12 October 2023 : सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल
पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…
मेष राशि- आपके समय और ऊर्जा की बहुत मांग हो सकती है। हालांकि, ध्यान केंद्रित रहना और अपने कार्यों को प्राथमिकता देना महत्वपूर्ण है। एक टू-डू लिस्ट बनाएं और सबसे महत्वपूर्ण कामों को पहले निपटाएं। साथ-साथ सीखना जारी रखें और अपने स्किल का विस्तार करते रहें।
वृष राशि- आपको ऐसा महसूस हो सकता है मेहनत के बदले उतनी तरक्की नहीं कर रहे हैं जितनी आप चाहते हैं। याद रखें, तरक्की में समय लगता है। अपने आप को आगे बढ़ाते रहें, केंद्रित रहें और रास्ते में हर जीत का जश्न मनाएं।
मिथुन राशि- साहसिक कदम उठाने और बड़े सपने देखने से डरें नहीं। किसी भी करियर के बड़े फैसले लेने से पहले संभावित लाभों और कमियों का आकलन करने के लिए समय निकालें। अपने विकल्पों को ध्यान से देखें। पैसों से जुड़े किसी अप्रत्याशित घटनाक्रम के लिए तैयार रहें।
कर्क राशि- दिन की शुरुआत असंतोष की भावना से हो सकती है। आपको ऐसा महसूस हो सकता है कि आप प्रशंसा या पुरस्कार पाने के बिना बहुत प्रयास कर रहे हैं जिसके आप हकदार हैं। यह निराशाजनक और हतोत्साहित करने वाला हो सकता है। लेकिन अपना बेस्ट काम करते रहो, और हार मत मानो।
सिंह राशि- नौकरी से संतुष्ट नहीं हैं तो यह बदलाव करने पर विचार करने का समय है। इसमें आपके वर्तमान क्षेत्र में नए अवसरों की तलाश करना या पूरी तरह से नए क्षेत्र में प्रवेश करना शामिल हो सकता है।
कन्या राशि- करियर के लिए एक ठोस नींव बनाएं। अपने काम के लिए अधिक रणनीतिक दृष्टिकोण अपनाएं, अपने स्किल को विकसित करें और अपना नेटवर्क बनाने और अपने पेशेवर विकास के लिए एक स्पष्ट रोडमैप बनाने पर ध्यान केंद्रित करें।
तुला राशि- नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन कार्यक्षेत्र में कुछ अप्रत्याशित चुनौतियां लेकर आ सकता है। कठिन परिस्थितियों में भी शांत और संयमित रहना महत्वपूर्ण है। अपना ध्यान समाधान खोजने और अपने सहयोगियों के साथ मिलकर काम करने पर केंद्रित रखें।
वृश्चिक राशि- मेहनत और लगन के लिए पहचान मिल सकती है। उन्नति के नए अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि के योग हैं या आपको अप्रत्याशित वित्तीय लाभ प्राप्त हो सकता है। यह पदोन्नति, बोनस या नौकरी के नए अवसर का परिणाम हो सकता है। हालांकि, जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें।
धनु राशि- नौकरीपेशा लोग काम का बोझ महसूस कर सकते हैं। याद रखें कि आप भी इंसान हैं और जरूरत पड़ने पर मदद मांगना ठीक है। समर्थन के लिए अपने सहकर्मियों या वरिष्ठों तक पहुंचने पर विचार करें। संभव हो तो अपने कुछ कार्यों को दूसरों को सौंपने पर भी विचार करें।
मकर राशि- आप सामान्य से अधिक महत्वाकांक्षी महसूस करेंगे। दिन चढ़ने के साथ आपके कामकाजी रिश्तों में कुछ तनाव हो सकता है। किसी सहकर्मी या बॉस के साथ मतभेद हो तो एक कदम पीछे हटें और चीजों को उनके नजरिए से देखने की कोशिश करें।
कुंभ राशि- प्राथमिकताओं को लेकर स्पष्टता की कमी हो सकती है। अलग-अलग कार्यों और जिम्मेदारियों के कारण यह जानना कठिन हो सकता है कि अपनी ऊर्जा कहां लगाया जाए। उन कार्यों को प्राथमिकता दें जो आपकी सफलता के लिए सबसे महत्वपूर्ण हैं।
मीन राशि- खुद को थोड़ा अव्यवस्थित महसूस कर सकते हैं। अपने लक्ष्यों पर फिर से ध्यान केंद्रित करने के लिए समय निकालना होगा। धैर्य रखें और एक बार में एक कदम उठाएं। अपनी नौकरी से असंतुष्ट हैं तो बदलाव की तलाश कर सकते हैं। नए करियर विकल्पों की खोज शुरू करने के लिए अलग से तैयारी जरूरी है।
BREAKING : इस राज्य में बदल गई चुनाव की तारीख... चुनाव आयोग ने लिया बड़ा फैसला
राजस्थान में विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का बदलने का ऐलान किया है. 23 नवंबर की तारीख राजनीतिक दलों को रास नहीं आ रही थी. इसलिए अब राजस्थान में 25 नम्वबर को चुनाव कराने का निर्णय लिया गया है. तमाम राजनीतिक दल चाहते थे कि चुनाव की तारीख में बदलाव किया जाए. सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस ने चुनाव आयोग से चुनाव की तारीख का बदलने की मांग की है. वहीं भाजपा को भी लगता है कि 23 नवंबर को मतदान होने से उसे नुकसान हो सकता है. इसलिए अब 25 नवंबर को चुनाव कराने का निर्णय लिया गया है. बुधवार को चुनाव आयोग ने इसका फैसला लिया.
चुनाव आयोग ने 200 सीटों वाले राजस्थान में विधानसभ चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया है। राजस्थान में 25 नवंबर को वोटिंग होगी और 10 दिन बाद यानि 3 दिसंबर को चुनाव के परिणाम घोषित किए जाएंगे.वोटिंग वाले दिन देवउठनी एकादशी पड़ रही है, इस दिन हाजारों की संख्या में विवाह होते हैं. इसी कारण मतदान भी कम हो सकता है. इसका बड़ा खामियाजा राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों को उठाना पड़ सकता है.
यहां हुआ भीषण सड़क हादसा, छह लोगो की मौत
नई दिल्ली : मंगलवार देर रात करीब साढ़े 11 बजे भिवानी के बहल क्षेत्र के गांव सेरला के समीप बड़ा सड़क हादसा हो गया। हादसे में चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, और दो युवकों ने इलाज के लिए लेकर जाते समय रस्ते में दम तोड़ दिया। दुर्घटना कार और ट्रक के बिच हुआ।
बीते मंगलवार की देर रात छह युवक गाड़ी में सवार हो कर गांव सेरला की ओर आ रहे थे तभी सड़क पर खड़े एक ट्रक से उनकी गाड़ी की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। टक्कर इतना भीषण था कि गाड़ी के परखर्चे उड़ गए. गाड़ी में सवार चार युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि दो युवकों की इलाज के लिए लेकर जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई।
सभी युवकों के शवों को नागरिक अस्पताल लाया गया। पुलिस मृतकों के शवों का बुधवार को पोस्टमार्टम कराएगी। पुलिस की एक टीम ने बुधवार को मौके पर पहुुंचकर छानबीन की है। वहीँ पुलिस मृतकों की पहचान कराने के साथ आगे की कार्रवाई में जुटी है।
भिवानी के गांव भुंगला से बलेनो गाड़ी में से पांच युवक बहल जा रहे थे। कार और ट्रक के भीषण टक्कर से ट्रक के पीछे रस्से खींच रहे ट्रक के क्लीनर की भी मौत हो गई। मृतक प्रदीप के भाई सुनील ने बताया कि प्रदीप अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। वहीं बाकि मृतकों की अभी पहचान की जा रही है।
PM Kisan सम्मान निधि में मिलेंगे 8000 रुपए, मोदी सरकार की किसानों को बड़ा गिफ्ट देने की तैयारी
नई दिल्ली। मोदी सरकार छोटे किसानों को बड़ा गिफ्ट देने जा रही है। 2024 के चुनावों को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पीएम किसान की रकम को 6000 रुपए से बढ़ाकर 8000 रुपए कर सकते हैं।
इस मामले को जानने वाले दो अधिकारियों के अनुसार, सरकार छोटे किसानों के लिए साल में तीन किस्तों के रूप में दी जाने वाली पीएम किसान सम्मान निधि की रकम 6,000 रुपए से बढ़ाकर 8,000 रुपए करने के विकल्पों पर विचार कर रही है।
पीएम किसान सम्मान निधि में इस अपडेट पर नाम न बताने की शर्त पर इन अधिकारियों ने सूत्रों के हवाले से कहा मामला अभी विचाराधीन है। यदि इसे मंजूरी मिल जाती है तो योजना पर सरकार को 20,000 करोड़ रुपए का अतिरिक्त खर्च आएगा।
यह चालू वित्तीय वर्ष में मार्च 2024 तक कार्यक्रम के लिए बजट में 60,000 करोड़ रुपए के अलावा होगा। हालांकि, वित्त मंत्रालय के प्रवक्ता नानू भसीन ने इस मामले पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
ऐसी कौन सी जगह है, जहां अगर 100 लोग जाते हैं तो 99 ही वापस आते हैं?, इंटरव्यू में पूछे जाते हैं सवाल
GK Quiz: IAS अफसर बनने का सपना तो हरेक विद्यार्थी का होता है, लेकिन UPSC की परीक्षा क्लियर करना इतना आसान नहीं होता। प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। UPSC की परीक्षा में हर साल देश के लाखों युवा शामिल होते हैं पर उनमें से सबसे काबिल परीक्षार्थियों का चयन ही इसमें हो पाता है। IAS/ IPS अफसर बनने के लिए परीक्षार्थियों का चयन UPSC की परीक्षा में प्री, मेंस और इंटरव्यू राउंड पास करने के बाद होता है।
GK Quiz: अगर उम्मीदवार लिखित परीक्षा ( प्री और मेंस ) पास कर लेता है तो उसे इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है। इंटरव्यू राउंड में उम्मीदवारों से जनरल नॉलेज के साथ ही कई ट्रिकी सवाल पूछे जाते हैं, जिनके उत्तर देना आसान नहीं होता। आईएएस इंटरव्यू में जिस चीज की सबसे ज्यादा आवश्यकता होती है, वह है आत्मविश्वास। इंटरव्यू में ये सवाल आपके प्रजेंस ऑफ माइंड का पता लगाने के लिए पूछे जाते हैं।
GK Quiz: दोस्तों, अक्सर इस तरह के सवाल सुनने-पढ़ने के बाद दिमाग थोड़ा घूम जाता है। लेकिन यह सवाल दिखने में जितने कठिन हैं, इसका जवाब भी उतना ही सरल है। कई बार कुछ मजेदार सवाल भी पूछा जाता है, जिनका जवाब, सवाल में ही छिपा होता है। थोड़ा सा दिमाग लगाकर इनका उत्तर दिया जा सकता है। आज हम आपके लिए ऐसे ही चुनिंदा सवालों की श्रृंखला लेकर आए हैं, जो इंटरव्यू में पूछे जा सकते हैं।
GK Quiz: IAS Interview question: IAS इंटरव्यू प्रश्न
✓ ऐसी कौन सी जगह है जहां अगर 100 लोग जाते हैं तो 99 ही वापस आते हैं?
उत्तर : इस प्रश्न का उत्तर सबसे अंत में दिया गया है।
???? सवाल– सबसे अधिक दिन तक जीवित रहने वाला प्राणी कौन सा है?
उत्तर : ✓ कछुआ ।
???? सवाल : ऐसा कौन सा पेड़ है जिस पर हम चढ़ नहीं सकते?
उत्तर : ✓ केले का पेड़ ।
???? सवाल– वह कौन सा प्राणी है जो नर से मादा बन सकता है?
उत्तर : ✓ छिपकली और ऑक्टोपस ।
???? सवाल– सबसे पहले नोटबंदी किस देश में हुई थी?
उत्तर : ✓ घाना देश में ।
???? सवाल– मनुष्य का सबसे बड़ा दुश्मन कौन सा जीव है?
उत्तर : ✓ मच्छर ।
???? सवाल– किस देश में सबसे ज्यादा फिल्में बनाई जाती है?
उत्तर : ✓ माभारत में ।
???? सवाल सवाल– ऐसा कौन है जो नाक पर चढ़ता है और कान पकड़कर पढ़ाता है?
उत्तर : ✓ चश्मा ।
???? सवाल : किस देश में एक भी नदी नहीं है?
उत्तर : ✓ सउदी अरब में ।
???? सवाल– किस देश में सबसे ज्यादा फांसी की सजा दी जाती है?
उत्तर : ✓ दक्षिण कोरिया में ।
???? सवाल– कौन सी ऐसी मछली है जो पानी में तैरती है, जमीन पर चलती है और हवा में उड़ती है?
उत्तर : ✓ गरनाई मछली ।
???? सवाल– किस देश में न्यू ईयर की तारीख हर साल बदलती रहती है?
उत्तर : ✓ चीन में ।
???? सवाल– किस देश में 50,000 का नोट चलता है?
उत्तर : ✓ वियतनाम में ।
सवाल– दुनिया के किस देश में कपड़े पर अखबार छपता है?
उत्तर : ✓ स्पेन में ।
???? सवाल : ऐसा कौन सा प्राणी है जिसके खून का रंग नीला होता है?
उत्तर : ✓ ऑक्टोपस का ।
???? सवाल– भारत की सबसे महंगी फिल्म कौन सी है?
उत्तर : ✓ बाहुबली-2
???? सवाल– भारत के अलावा किस देश में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है?
उत्तर : ✓ दक्षिण कोरिया में ।
???? सवाल– सबसे बड़ा अंडा किस पक्षी का होता है?
उत्तर : ✓ शुतुरमुर्ग ।
???? सवाल– ऐसा कौन सा जीव है जो कभी नहीं सोता है?
उत्तर : ✓ बुलफ्रॉग ।
सबसे ऊपर दिए गए प्रश्न का सही उत्तर है…
???? शमशान घाट ।
ये तो गजब हो गया...जब पुलिस की ही डायल 112 ले उड़े चोर, फिर जो हुआ…
यमुनानगर: हरियाणा पुलिस के उस वक्त होश उड़ गए, जब ईआरवी (इमरजेंसी रिस्पॉन्स व्हीकल) को पुलिसकर्मियों की आंखों के सामने ही एक चोर भगा ले गया. काफी समय बाद डायल-112 गाड़ी लगभग 10 किलोमीटर दूर एक सुनसान इलाके से बरामद हुई, मगर उसकी चाबी गायब थी. पुलिस खेतों में गाड़ी की चाबी तलाश करती नजर आई.
डीएसपी कंवलजीत ने बताया कि 681 नंबर इआरवी को सूचना देकर बताया गया था कि यमुनानगर जिले के गांव खुर्दी में पति-पत्नी के बीच झगड़ा हो रहा है. इसके बाद पुलिस की टीम वहां के लिए निकली थी, इसी बीच रास्ते में गांव खंडवा मोड़ पर कुछ लोग आपस में झगड़ा कर रहे थे. ईआरवी को लोगों ने रोका और पूरी बात बताई. इस पर पुलिस ने झगड़ा करने वाले को हिरासत में लेकर गाड़ी में बैठा लिया.
इसके बाद ईआरवी गांव खुर्दी पहुंची, पुलिसकर्मी गाड़ी से उतरकर वहां आपस में विवाद करने वाले पति-पत्नी को समझाने लगे, लेकिन गाड़ी की चाबी निकालना भूल गए. वहीं गाड़ी में बैठे आरोपी ने जब देखा कि सभी पुलिसकर्मी विवाद सुलझाने में व्यस्त हैं और गाड़ी में चाबी लगी तो वह आगे सीट पर बैठ गया और गाड़ी को स्टार्ट कर भगा ले गया. जब पुलिसकर्मियों ने देखा तो वे हैरान रह गए. पुलिस ने तुरंत बाइक से उसका पीछा करना शुरू कर दिया. आरोपी युवक घटनास्थल से करीब दस किलोमीटर दूर तक गाड़ी को भगा ले गया था.
घटनास्थल से 10 किलोमीटर दूर हुड्डा सेक्टर 18 के एक सुनसान इलाके से यह गाड़ी बरामद हुई. मगर जब तक पुलिस इस गाड़ी के पास पहुंची चोर फरार हो चुका था. फरार चोर की तलाश में पुलिस की कई टीमें जगह-जगह दबिश दे रही हैं. डीएसपी कंवलजीत ने कहा कि आरोपी की पहचान कर ली गई है और बहुत जल्द वह सलाखों के पीछे होगा
NIA RAID : यूपी-एमपी समेत 6 राज्यों में NIA की छापेमारी
PFI से जुड़े संगठनों पर एनआईए का एक्शन जारी है और अब एजेंसी ने पीएफआई के ठिकानों पर उत्तर प्रदेश में छापेमारी कर रही है. लखनऊ में मदेगंज के बड़ी पकरिया इलाके में एक ही मोहल्ले के तीन घरों में NIA की छापेमारी सुबह 5:00 बजे से चल रही है. एनआईए की टीम पैरा मिलिट्री फोर्सेस के साथ कर रही पहुंची है
NIA जांच में खालिस्तान- ISI और गैंगस्टर नेक्सस पर कई इनपुट्स जुटाए हैं. अभी तक गिरफ्तार हुए गैंगस्टर और खालिस्तानियों से पूछताछ में भी सामने आया है कि गैंगस्टर -खालिस्तानी नेक्सस का इस्तेमाल टेरर फंडिग, हथियार सप्लाई के साथ साथ विदेशी धरती से देश विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए किया जा रहा है.
माइनिंग और कंस्ट्रक्शन क्षेत्र में उपयोग होने वाले इक्विपमेंट का एक्सपो
छत्तीसगढ़ में प्रथम बार माइनिंग और कंस्ट्रक्शन क्षेत्र में उपयोग होने वाले इक्विपमेंट का एक्सपो का आयोजन किया जा रहा है। इस एक्सपो का आयोजन आइकोनिक द्वारा किया गया है। सभी अंतरराष्ट्रीय मशीनरी बनाने वाली कंपनी और उनके डिस्ट्रीब्यूटर द्वारा प्रदर्शनी में अपने मशीनरी को प्रदर्शित किया जाएगा। प्रदर्शनी में विशेष रूप से सभी प्रतिष्ठित कंपनियां हिस्सा ले रही है जिससे खनन के क्षेत्र में और निर्माण के क्षेत्र में उपयोग होने वाली भारी मशीनरी का उपयोग और उनके रखरखाव के साथ ही नई तकनीक और नई मशीनरी का लांचिंग किया जाएगा। साथी इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट्स मशीनरी कभी लॉन्चिंग किया जाएगा जो की आकर्षण का केंद्र रहेगा। साथी माइंस ओनर एसोसिएशन और कॉन्ट्रेक्टर एसोसिएशन का सेमिनार आयोजित है। साथ ही व्यावसायिक मीटिंग भी किया जाएगा। आईआईटी के छात्रों का और मैनेजमेंट का विकसित और मीटिग्स भी आयोजित किया गया है इस मीटिंग में राष्ट्रीय स्तर के मीनिंग एक्सपर्ट अपना अनुभव साझा करेंगे साथी आईआईटी के छात्रों के साथ चर्चा सत्र विशेषज्ञों के साथ आयोजित है इस एक्सपो में सभी निर्माता कंपनियों को एक ही स्थान पर अपने ग्राहकों से चर्चा करने के साथ ही अपने मशीनरी की उपयोगिता को समझने में सुविधा होगी। ग्राहकों को इस प्रदर्शनी से फायदा होने वाला है क्योंकि सभी निर्माता कंपनी नई स्कीम और विशेष छूट का लाभ ग्राहकों को देगी जिससे ग्राहकों को सीधा फायदा पहुंचाने वाला है। इस आईकोनिक एक्सपो में सभी निर्माता कंपनियों के मशीनरियों के तकनीक के साथ ही उनकी गुणवत्ता को समझने में फायदा होगा। आईकोनिक एक्सपो रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में 17, 18, 19 अक्टूबर को 2023 में आयोजित है समय सुबह 11 बजे से शाम 5:30 बजे तक रहेगा।
Aaj Ka Panchang 11 October: आज का पंचांग, जानें तिथि, ग्रह, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
Aaj ka Panchang 11 October 2023: हिंदू कैलेंडर में पंचांग एक जरूरी हिस्सा होता है. यह महीने की तीस तिथियों और पांच अंगों (वार, योग, तिथि, नक्षत्र और करण) से मिलकर बनता है. दैनिक पंचांग में आपको शुभ समय, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदू माह और पहलू आदि के बारे में हर प्रकार की जानकारी प्रदान करता है. आइये जानते हैं 11 अक्टूबर 2023 का पंचाग...
सूर्योदय- 06:20 एएम
सूर्यास्त- 05:55 पीएम
वार- गुरुवार
पक्ष- कृष्ण पक्ष
तिथि- त्रयोदशी, 07:53 पीएम तक
नक्षत्र- पूर्वाफाल्गुनी, 11:36 एएम तक
योग- शुक्ल, 09:30 एएम तक
करण- गर, 06:47 एएम तक
अशुभ मुहूर्त
दुष्टमुहूर्त 11:44:31 से 12:31:00 तक
कुलिक 11:44:31 से 12:31:00 तक
कंटक 16:23:22 से 17:09:51 तक
राहु काल 12:07:46 से 13:34:54 तक
कालवेला/अर्द्धयाम 07:05:40 से 07:52:09 तक
यमघण्ट 08:38:37 से 09:25:06 तक
यमगण्ड 07:46:20 से 09:13:29 तक
गुलिक काल 10:40:37 से 12:07:46 तक
शुभ मुहूर्त
अभिजीत: कोई नहीं
ग्रेगोरियन कैलेंडर के हिसाब से किसी महीने में 31 और किसी महीने में 1 दिन होते हैं. अगर हम हिंदू कैलेंडर की बात करें तो उसके हिसाब से हर माह में 1 दिन ही होते हैं, जिन्हें तिथि कहा जाता है. ये तिथियां दो पक्षों में होती हैं. इनमें से एक पक्ष को शुक्ल और एक पक्ष को कृष्ण कहा जाता है. ये 15-15 दिन के होते हैं. हिंदू कैलेंडर के हिसाब से इन तिथियों को प्रतिप्रदा, द्वितीया, तृतीया, चतुर्थी, पंचमी, षष्ठी, सप्तमी, अष्टमी, नवमी, दशमी, एकादशी, द्वादशी, त्रयोदशी और एक पक्ष की आखिरी तिथि को अमावस्या और दूसरे पक्ष की अंतिम तिथि को पूर्णिमा कहा जाता है. इन्हीं सब के आधार पर पंचांग बनता है.
Horoscope 11 October 2023 : इन राशि वालों को सफलता की राह पर होगा मार्गदर्शन, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…
पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…
मेष राशि- करियर में आगे बढ़ने के लिए मेंटर की सलाह लें।आलोचना के लिए तैयार रहें। इससे तरक्की करने में मदद मिलेगा और सफलता की राह पर मार्गदर्शन होगा। प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ में दूसरों से जुड़ने की योग्यता पर आपकी व्यावसायिक सफलता निर्भर करेगी।
वृषभ राशि- विचारों में स्पष्टता रखें और अपने करियर को लेकर नए प्लान बनाएं। अपने कार्यों की प्राथमिकता तय करें। लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत से पीछे ना हटें। आज अपनी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए जरूरी प्रयास करें। धन संबंधी फैसलों के लिए आर्थिक सलाहकार की मदद लें।
मिथुन राशि- इमोशनल इंटिलिजेंस को एक्सप्लोर करें, ताकि करियर में समझदारी से कोई फैसला ले सकें। अपने यूनिक आइडियाज और दृष्टिकोण को व्यक्त करने में संकोच ना करें। आपके आकर्षण से लोग आपकी ओर खींचे चले आएंगे। सहकर्मियों के साथ अच्छे रिश्ते बनाए रखें। इससे करियर में तरक्की करने के अवसर मिलेंगे। आज अप्रत्याशित स्त्रोतों से अवसर मिल सकते हैं।
कर्क राशि- अपने कार्यों या प्रोजेक्ट्स को पूरे लगन के साथ कंपलीट करें। अपने डेली रूटीन पर ध्यान दें। लक्ष्यों में स्पष्टता रखने से आप अपने करियर गोल्स पर फोकस कर पाएंगे। आज आपको कुछ चुनौतियों का भी सामना करना पड़ सकता है। कार्यस्थल पर कार्य का दबाव ज्यादा रहेगा या आलोचना हो सकती है।
सिंह राशि- आपकी बेहतरीन कम्युनिकेशन स्किल से लोग इंप्रेस होंगे। खुद पर भरोसा रखें और अपने विचारों को स्पष्ट रूप से व्यक्त करें। अपने काम के जरूरी पहलूओं की खोज करने में संकोच ना करें। आप करियर में महान उपलब्धि पाने की अपार क्षमता रखते हैं।
कन्या राशि- कार्यस्थल पर आपकी संतुलन बनाए रखने की क्षमता से तरक्की के कई अवसर प्राप्त होंगे। चुनौतियों का मुकाबला आसानी से कर सकेंगे। स्वभाव से सरल और विनम्र रहें। लॉन्ग टर्म गोल्स पर फोकस करें। आपको सफलता जरूर मिलेगी।
तुला राशि- परिवर्तनों को स्वीकार करें। खुद की योग्यता पर भरोसा रखें। अवसरों का भरपूर लाभ उठाएं। करियर के मामले में अपने फैसले पर विश्वास करें। आपका अवचेतन मन काम की चुनौतियों को पार करने में आपकी मदद करेगा। सेल्फ केयर के लिए टाइम निकालें और थोड़ा आराम करें।
वृश्चिक राशि- आज आपकी बातों पर लोग ध्यान देंगे। आपके शब्द, काम और फैसले आपको प्रोफेशनल लाइफ को प्रभावित करेंगे। इसलिए प्रभावी ढंग से बातचीत करने के लिए तैयार रहें और जीवन में मिलने वाले अवसरों को जाने ना दें। आज आप एक सलाहकार का रोल निभाएंगे और सहकर्मियों को सपोर्ट करेंगे।
धनु राशि- अपने कार्यों को क्रिएटिविटी के साथ पूरा करने की कोशिश करें। चाहे आप लेखक हों या कलाकार हों। आज नए आइडियाज के साथ अपने कार्य की शुरुआत करें। आने वाले दिनों में आप समझौते से किसी भी दिक्कत को सुलझाने में सक्षम होंगे। यह कठिन कार्यों को पूरा करने का उत्तम समय है।
मकर राशि- अपने विचारों में स्पष्टता रखें या अपने लॉन्ग टर्म फाइनेंसशियल गोल्स पर फोकस करें। अपने जीवन लक्ष्यों की कल्पना करें। इससे आप मोटिवेटेड रहेंगे और अपने उद्देश्यों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। आज करियर और आर्थिक मामलों का असर आपकी पर्सनल लाइफ में भी रहेगा। हालांकि, अपने करियर के उद्देश्यों को नजरअंदाज ना करें।
कुंभ राशि- यह आगे की शिक्षा को लेकर विचार करने का उत्तम समय है। इससे आपकी प्रोफेशनल स्किल बेहतर होगी और तरक्की के नए अवसर प्राप्त होंगे। आज अपने करियर को लेकर विचार करें कि कैसे घरेलू चीजें आपके करियर को प्रभावित कर रही हैं। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में आगे बढ़ने के लिए अवसरों की तलाश करें।
मीन राशि- अपनी सोशल लाइफ को बेहतर बनाने की कोशिश करें। अपने काम की आदतों पर फोकस करें। साझेदारी और लगन के साथ किए गए कार्यों से सभी चुनौतियों पर सफलता हासिल करेंगे। अप्रत्याशित अवसरों पर नजर रखें।
anurag bhadouria: करोड़ों के मालिक, फिर भी चराते हैं बकरी, पत्नी भी है PCS अधिकारी, पढ़िए खबर
नई दिल्ली: एक ऐसी खबर के बारे में बताने जा रहे हैं. जिसके बारे में जानकर आपको यकीन नहीं होगा। क्या करोड़ों कमाने वाले बकरी चरा सकते हैं. लेकिन ऐसा हुआ है. सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह बकरी चराते दिखाई दे रहे हैं। अनुराग भदौरिया समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता हैं, लखनऊ से विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं।
पत्नी PCS अधिकारी है और खुद लगभग 16 करोड़ के मालिक हैं। ऐसे में अपने X अकाउंट पर जब अनुराग भदौरिया ने बकरी चराने का वीडियो शेयर किया तो यह वायरल हो गया। राजनीतिक विरोधी उन पर तंज कसने लगे तो वहीं तमाम लोगों ने इसे सादगी कहकर सराहना की है।
अनुराग भदौरिया लगातार अपने X अकाउंट पर घरेलू काम करने के वीडियो शेयर कर रहे हैं, किसी वीडियो में वह खेत में काम करते दिखाई देते हैं तो कभी चारा काटने का वीडियो शेयर करते हैं। अब उन्होंने बकरी चराने का वीडियो शेयर किया है जिसपर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। सत्य प्रकाश यादव ने लिखा, ‘ऐसे तो लगता है कि आप जमीनी नेता हो, लोगों का दुख दर्द समझ सकते हो, लेकिन काश ये सच्चाई होती दिखावापन नहीं।’ एक ने लिखा, ‘जब से महाराज जी सीएम बने हैं तब से सपा नेताओं के पास यही काम बचा है।’ संदीप नाम के यूजर ने लिखा, ‘जिस तरह सपा को जनता नकार रही है आप ने नया काम ढूंढ लिया तो अच्छा किया।’
anurag bhadouria: @ShachindraNath ने लिखा. ‘ये कैसे चरवाह हैं, जो जींस पैंट, जूते पहनकर बकरी चराने जाते हैं।’ रामकेश ने लिखा, ‘गांव तो गांव है, गांव जैसे मजे शहर में कहां है लेकिन आपका जानवरों के प्रति प्रेम देखकर बड़ी ख़ुशी हुई।’ एक अन्य ने लिखा, ‘जानवरों का हमेशा ध्यान रखना चाहिए, आप जानवरों से प्रेम करते है, इससे आपके व्यक्तित्व का पता चलता है
बता दें कि अनुराग भदौरिया और अनुपमा राग से शादी की है। अनुपमा पेशे से पीसीएस अधिकारी हैं। उन्होंने यूपीपीएससी की परीक्षा पास की थी। अनुपमा की मां सुशीला सरोज समाजवादी पार्टी की सांसद रह चुकी हैं, जबकि पिता आईपीएस अधिकारी रहे हैं।
कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में प्रत्याशियों के नामों पर होगा मंथन, 15 अक्टूबर को जारी होगी पहली लिस्ट !
भोपाल। BIG NEWS : भारत निर्वाचन आयोग ने मध्यप्रदेश समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। ऐसे में राजनीतिक दलों ने भी अपनी चुनावी तैयारी तेज कर दी है। इस बीच मध्यप्रदेश में कांग्रेस की टिकट से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। 13 और 14 अक्टूबर को कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति ने बैठक बुलाई है। जिसमें प्रत्याशियों के नामों को लेकर मंथन किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस 15 अक्टूबर को अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर सकती है।
बता दें मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को वोटिंग होगी। 3 दिसंबर को मतगणना की जाएगी। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने विस चुनाव को लेकर सोमवार को अपने उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी कर दी है। जबकि कांग्रेस ने अब तक एक भी प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं की है। इस बीच खबर सामने आ रही है कि 13 और 14 अक्टूबर को कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति ने बैठक बुलाई है। दिल्ली में दो दिन तक लगातार प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा की जाएगी। जिसमें मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए टिकट पर मंथन किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, 15 अक्टूबर को कांग्रेस पहली लिस्ट जारी करेगी। बताया जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी पहली लिस्ट में 150 नाम जारी करने की तैयारी में हैं। बीजेपी के टिकट ऐलान के बाद कांग्रेस में मंथन तेज हो गया है।
एक और आप विधायक पर ईडी का शिकंजा: मनी लॉन्ड्रिंग मामला, दिल्ली में अमानतुल्ला खान के घर छापेमारी
आम आदमी पार्टी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह के जेल जाने के बाद आज सुबह ओखला से विधायक अमानतुल्लाह खान के घर छापेमारी की गई है।
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के सिलसिले में मंगलवार को विधायक अमानतुल्लाह खान के परिसरों पर छापे मारे। खान (49) दिल्ली विधानसभा में ओखला का प्रतिनिधित्व करते हैं। केंद्रीय जांच एजेंसी ने दिल्ली वक्फ बोर्ड में गैरकानूनी नियुक्तियों से जुड़े कथित भ्रष्टाचार मामले में उनके खिलाफ CBI की एक प्राथमिकी और दिल्ली के भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो की एक प्राथमिकी पर संज्ञान लिया है।
मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के तहत कई ठिकानों पर आज सुबह एक साथ छापेमारी
बता दे मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के तहत ईडी ने अमानतुल्लाह खान के कई ठिकानों पर आज सुबह एक साथ छापेमारी की। मामला वक्फ बोर्ड की जमीन से जुड़ा है। हवाला लेनदेन के गंभीर आरोप लगे हैं।
