प्रदेश

स्वीप के तहत मतदान दल के सदस्यों को शपथ दिलाई गई लोकसभा आम निर्वाचन-2024

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में आगामी लोकसभा निर्वाचन-2024 हेतु मतदाता जागरूकता अभियान (स्वीप) के तहत जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा आयोजित निर्वाचन प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षण केन्द्र में भाग ले रहे लगभग कुल 600 अधिकारियों को प्रशिक्षण के पूर्व मतदान शपथ दिलाई गई। इसी तरह दो निजी विद्यालयों में भी प्रशिक्षण लेने आए लगभग एक हजार मतदान दल के अधिकारियों को भी अनिवार्य मतदान की शपथ दिलाई गई।

और पढ़ें ...

भीषण गर्मी में लू से बचाव एवं उसके उपाय हेतु आवश्यक सुझाव

उत्तर बस्तर कांकेर, 15 अप्रैल 2024/ जिले में ग्रीष्म ऋतु में तापमान में वृद्वि होने के कारण लू ;भ्मंज ैजतवामद्ध की संभावना अधिक होती है। लू से बचाव व उसके उपाय हेतु मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कांकेर द्वारा आम नागरिकों को आवश्यक सुझाव दिया गया है।
लू के लक्षण :- सिर में भारीपन और दर्द का अनुभव होना, तेज बुखार के साथ मुंह का सूखना, चक्कर और उल्टी आना, कमजोरी के साथ शरीर में दर्द होना, शरीर का तापमान अधिक होने के बावजूद पसीने का न आना, अधिक प्यास लगना और पेशाब कम आना, भूख न लगना व बेहोश होना।
लू से बचाव के उपाय :- लू लगने का प्रमुख कारण तेज धूप और गर्मी में ज्यादा देर तक रहने के कारण शरीर में पानी और खनिज मुख्यता नमक की कमी हो जाना होता है, अतः इससे बचाव के लिए निम्न बातों का ध्यान रखना चाहिए-
बहुत जरूरी न हो तो घर से बाहर ना जाएं, धूप में निकलने से पहले सिर व कानों को कपड़े से अच्छी तरह से बांध लें, पानी अधिक मात्रा में पीये, अधिक समय तक धूप में न रहे, गर्मी के दौरान नरम, मुलायम सूती के कपड़े पहनने चाहिए ताकि हवा और कपड़े पसीने को सोखते रहें, अधिक पसीना आने की स्थिति में ओ.आर.एस. घोल पिएं, चक्कर आने, मितली आने पर छायादार स्थान पर आराम करें तथा शीतल पेय जल अथवा उपलब्ध हो तो फलों का रस, लस्सी, मठा आदि का सेवन करें। प्रारंभिक सलाह के लिए 104 आरोग्य सेवा केन्द्र से निःशुल्क परामर्श लिया जाए तथा उल्टी, सर दर्द, तेज बुखार की दशा में निकट के अस्पताल अथवा स्वास्थ्य केन्द्र में जरूरी सलाह लें।
लू लगने पर किया जाने वाला प्रारंभिक उपचार :- बुखार पीड़ित व्यक्ति के सर पर ठंडे पानी की पट्टी लगाएं, अधिक पानी व पेय पदार्थ जैसे कच्चे आम का पना, जलजीरा आदि पिलाएं। पीड़ित व्यक्ति को पंखे के नीचे हवा में लेटाकर शरीर पर ठंडे पानी का छिड़काव करते रहें। पीड़ित व्यक्ति को शीघ्र ही किसी नजदीक चिकित्सक या अस्पताल में इलाज के लिए ले जाएं तथा मितानिन, ए.एन.एम. से ओ.आर.एस. के पैकेट के लिए संपर्क करें।
क्रमांक/470/सिन्हा
 

और पढ़ें ...

मतदान दिवस 26 अप्रैल को सवैतनिक अवकाश घोषित लोकसभा आम निर्वाचन-2024

 लोकसभा निर्वाचन-2024 संसदीय निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-11 कांकेर (अजजा) हेतु द्वितीय चरण मतदान तिथि 26 अप्रैल 2024 को सम्पन्न होना है। कलेक्टर एवं  जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अभिजीत सिंह ने उक्त दिवस को सार्वजनिक तथा सामान्य अवकाश घोषित किया है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ शासन श्रम विभाग द्वारा जारी आदेश के परिपालन में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा मतदान की तिथि 26 अप्रैल को सवैतनिक अवकाश घोषित किया गया है। जारी आदेशानुसार लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 135 ख, ‘‘मतदान के दिन कर्मचारियों को सवेतन अवकाश की मंजूरी’’ में नियत मतदान तिथि में कारखाना अधिनियम 1948 तथा छत्तीसगढ़ दुकान एवं स्थापना अधिनियम-1953 के अंतर्गत आने वाले कारखानों, संस्थाओं के स्थापनाओं में कार्यरत प्रत्येक श्रमिक, कर्मचारियों को मतदान के दिन अर्थात द्वितीय चरण में 26 अप्रैल 2024 शुक्रवार को राज्य शासन द्वारा सवेतन अवकाश घोषित किया गया है।
                 श्रम पदाधिकारी ने बताया कि उक्त मतदान तिथि को पड़ोसी राज्य के बहुत से मतदाता जो छत्तीसगढ़ में निजी या सार्वजनिक प्रतिष्ठानों, दुकान, औद्योगिक उपक्रम या कारोबार, व्यवसाय में नियोजित हैं, ऐसे नियोजित/कार्यरत संबंधितों को भी उनके गृह राज्य के मतदान दिवस के दिन सवैतनिक अवकाश प्रदान किया जाता है। साथ ही ऐसे कारखानों जो सप्ताह में सातों दिन कार्य करते हैं, वहां प्रथम एवं द्वितीय पाली के श्रमिकों को मतदान के दिन 02-02 घंटे का अवकाश घोषित किए जाने तथा जो कारखाने निरंतर प्रक्रिया के अंतर्गत आते हैं, उनमें काम करने वाले श्रमिकों को बारी-बारी से मतदान की सुविधा देने हेतु निर्देशित किया गया है।
क्रमांक/469/सिन्हा

और पढ़ें ...

मुख्यमंत्री ने यादव समाज का अपमान किया है, यादव समाज से निःशर्त माफी मांगे विष्णुदेव साय

वरिष्ठ कांग्रेस नेता, खल्लारी विधायक एवं पूर्व संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव ने पत्रकारों से चर्चा करते हुये कहा कि संवैधानिक पद पर बैठे प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिलासपुर लोकसभा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए यादव समाज को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की है कांग्रेस पार्टी उनके बयान की निंदा करती है और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से यह मांग करती है कि यादव समाज से सार्वजनिक रूप से माफी मांगे 


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने यादव समाज को लठैत कहा है, इस सामाजिक टिप्पणी से पूरे यादव समाज को नीचा दिखाने का प्रयास किया है।

मुख्यमंत्री जी यादव समाज गौ रक्षा के लिए लाठी उठाना है, गौ सेवा ही उनका प्रमुख रोजी रोजगार भी है, आपने केवल राजनीतिक लाभ के लिए उन पर लठैत होने का अमानवीय आरोप लगाया है।

मुख्यमंत्री जी, यादव समाज एक सीधा सादा चरवाहा समाज है। लाठी उनका प्रतीक है, हमारा स्वाभिमान है। जिसे आप लठैत कहकर मजाक बना रहे हैं।

मुख्यमंत्री जी आपके द्वारा जातिसूचक इशारे से यह प्रमाणित होता है कि अन्य पिछड़ा वर्ग के प्रति आरएसएस और भाजपा में कितनी नफरत भरी है।

मुख्यमंत्री जी आपको प्रदेश की जनता ने सत्ता चलाने का अधिकार दिया है आप प्रदेश के पौने तीन करोड़ जनता के संवैधानिक मुखिया हैं, आप यादव समाज के भी मुख्यमंत्री हैं, यादव समाज के प्रति आपकी टिप्पणी अशोभनीय और निंदनीय है।

मुख्यमंत्री जी यदुवंशी सीधे सादे जरूर हैं लेकिन ये गरवा चरइया अपने स्वाभिमान की लड़ाई भी लड़ना जानते हैं।

एक मुख्यमंत्री का दिल बड़ा होना चाहिए जिसमें सभी समाज, जाति, धर्म के प्रति आदर का भाव हो।

भाजपा को यह स्पष्ट करना चाहिए कि क्या उनके हिसाब से भगवान श्री कृष्ण भी लठेत हैं ?

10 साल से केंद्र की सत्ता में बैठी मोदी सरकार और भारतीय जनता पार्टी के पास अपनी उपलब्धि बताने के लिए कुछ नहीं है तो एक बार आरएसएस के आजमाए हुए नुस्खे पर काम करना शुरू कर दिया है। व्यक्तिगत टिप्पणी और जाति सूचक आरोप लगाकर समाज में आपसी वैमनस्य बढ़ाने, बांटने और काटने का कुत्सित प्रयास किया जा रहा है।

बीफ कंपनियों से चंदा खाने वाले भाजपाई, गौ हत्या और गौ तस्करी को संरक्षण देने वाले भाजपाई, यादव समाज पर अनर्गल और आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहे हैं।

डबल इंजन सरकार बनते ही छत्तीसगढ़ में गौठानों की व्यवस्था बिगड़ गई, सैकड़ो गायें कंटेनर में भरकर हाईवे पर सरपट दौड़ रही हैं उस पर विष्णुदेव साय की चुप्पी साय सरकार की नियत पर प्रश्नचिन्ह लगाता है।

भाजपा बताए कि छत्तीसगढ़ की सामाजिक समरसता से भाजपा को इतनी हिकारत क्यों है? यादव समाज को प्रतिनिधित्व मिलने से मुख्यमंत्री जी इतने बौखला क्यों गए हैं?

पत्रकार वार्ता में प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर, सुरेन्द्र वर्मा, वरिष्ठ नेत्री शोभा यादव, देवेंद्र यादव, प्रवक्ता अजय गंगवानी, अमित श्रीवास्तव उपस्थित थे।
और पढ़ें ...

कांग्रेस का घोषणा पत्र स्वास्थ्य की दिशा में बेहतर, भाजपा का घोषणा पत्र ठगने वाला : कांग्रेस

प्रदेश कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. राकेश गुप्ता ने पत्रकारों से चर्चा करते हुये कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के विगत 10 वर्षों में देश में स्वास्थ्य सेवा बदहाल हुई है। सीएजी के रिपोर्ट में प्रमाणित हुआ है कि आयुष्मान योजना के नाम पर हजारों करोड़ के घपले, घोटाले किये गये। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए दोनों प्रमुख राष्ट्रीय पार्टियों का घोषणा पत्र जारी हो चुका है। स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण विषय पर जहां कांग्रेस पार्टी ने 19 महत्वपूर्ण वादे किये है, वहीं भारतीय जनता पार्टी अपने तथाकथित संकल्प पत्र में भी आम जनता को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने की दिशा में कोई ठोस वादा करने में नाकाम रही। भाजपा के घोषणा पत्र में स्वास्थ्य सेवा के संबंध में केवल पुराने वादे ही है, जो पूर्व में भी पूरे नहीं हुये। एम्स में डॉक्टर, नर्स, तकनीशियनों के लगभग 45 प्रतिशत से अधिक पद रिक्त हैं, मोदी सरकार ने भर्तियां रोक रखी है जिसका नुकसान मरीजों को उठाना पड़ रहा है। आयुष्मान योजना नई नहीं है। आजादी के बाद से ही कांग्रेस की सरकारों ने तमाम तरह के टीके निःशुल्क लगवाने की व्यवस्था की। मोदी सरकार ने तो वैक्सीन निर्माता कंपनी से चुनावी बांड वसूले, मोदी सरकार में दवाओं की गुणवत्ता को लेकर भी लगातार सवाल उठते रहे है। मोदी सरकार ने स्वास्थ्य के बजट में भी लगातार कटौती की है। भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र में भी स्वास्थ्य सेवा की उपेक्षा स्पष्ट तौर पर दिख रही है।  
कांग्रेस ने अपने न्याय पत्र में देश की जनता से स्वास्थ्य सेवा बेहतरी के लिए 19 बिंदुओं का वादा किया है।


1. कांग्रेस वादा करती है कि सरकारी स्वास्थ्य संस्थाओं, जैसे अस्पताल, क्लिनिक, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, मोबाइल स्वास्थ्य इकाई, औषधालय और स्वास्थ्य शिविर में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य देखभाल हर नागरिक के लिए निःशुल्क उपलब्ध होगी। निःशुल्क स्वास्थ्य देखभाल में परामर्श, जांच, उपचार, सर्जरी, दवाएं और पुनर्सुधार शामिल होंगे।
2. राजस्थान में कांग्रेस सरकार द्वारा लागू की गई चिरंजीवी योजना के तर्ज पर देशभर में 25 लाख रुपए तक निःशुल्क इलाज के लिए कैशलेस बीमा योजना लागू की जाएगी।
3. कांग्रेस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) को भारतीय सार्वजनिक स्वास्थ्य मानक मानदंडों (IPHS) के अनुसार विकसित करेगी, और प्रत्येक पीएचसी में डायग्नोस्टिक्स (आधुनिक जांच सुविधाएं) उपलब्ध कराएगी।
4. कांग्रेस निजी और सरकारी क्षेत्र में स्वास्थ्य बीमा योजनाओं की शुरूआत को बढ़ावा देगी। मौजूदा यूनिवर्सल स्वास्थ्य सेवा कार्यक्रम को विभिन्न वर्गों की जरूरतों के अनुरूप नया स्वरूप दिया जाएगा और निजी अस्पतालों, गैर-लाभकारी स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने वाली संस्थाओं और स्वास्थ्य केंद्रों को इसके तहत सूचीबद्ध करने की अनुमति दी जाएगी।
5. कांग्रेस यह सुनिश्चित करेगी कि मातृत्व लाभ सभी महिलाओं को मिले। सभी नियोक्ता अनिवार्य रूप से अपने कर्मचारियों के लिए सवैतनिक (वेतन के साथ) मातृत्व अवकाश देंगे।
6. कांग्रेस स्वास्थ्य के लिए बजट आवंटन को हर साल चरणबद्ध तरीके से बढ़ाकर वर्ष 2028-29 तक बजट का न्यूनतम 4 प्रतिशत करेगी।
7. कांग्रेस ग्रामीण क्षेत्रों में सेवा देने वाले डॉक्टरों के लिए कठिनाई भत्ता दोगुना करेगी और उनके रहने के लिए उपयुक्त सुविधाएं प्रदान करेगी।
8. कांग्रेस फ्रंटलाइन स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं (जैसे आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, मध्याह्न भोजन रसोइया, आदि) के मानदेय में केंद्र सरकार का योगदान दोगुना करेगी।
9. कांग्रेस प्रत्येक जिले में एक सरकारी मेडिकल कॉलेज - सह - अस्पताल स्थापित करेगी।
10. कांग्रेस सरकारी स्वास्थ्य संस्थाओं और मेडिकल कॉलेजों में रिक्त सभी पदों (मेडिकल और पैरामेडिकल) को तीन साल के भीतर भरेगी।
11. मेडिकल कॉलेज खोलने के लिए 75 प्रतिशत पदों को भरने की न्यूनतम कानूनी अनिवार्यता होगी।
12. कांग्रेस राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग अधिनियम की समीक्षा करेगी और कमियों को दूर करेगी। आयोग (NMC) को अपने दायित्वों का निर्वहन करने की पूरी स्वतंत्रता दी जाएगी।
13. कांग्रेस 2,500 से अधिक आबादी वाली बसाहट में एक अतिरिक्त आशा कार्यकर्ता की नियुक्ति करेगी।
14. कांग्रेस यह सुनिश्चित करेगी कि चिकित्सा की सभी प्रणालियों को सरकार द्वारा बढ़ावा दिया जाए।
15. कांग्रेस यह सुनिश्चित करेगी कि दवाओं के सभी निर्माताओं पर कड़ाई से निगरानी रखी जाए ताकि वे अच्छी गुणवत्ता बनाए रखे और अच्छी उत्पादन प्रक्रिया का पालन करे।
16. कांग्रेस केंद्र सरकार के औषधालयों की संख्या में तेजी से विस्तार करेगी। सभी केंद्रीय सरकारी औषधालय उचित मूल्य पर अच्छी गुणवत्ता की ब्रांडेड और जेनेरिक दवाएं वितरित करेंगे।
17. कांग्रेस टीकाकरण के लिए एक राष्ट्रीय मिशन शुरू करेगी। अभी देश के केवल 76 प्रतिशत बच्चों का पूर्ण टीकाकरण हो पाता है। कांग्रेस 5 वर्षों के भीतर 100 प्रतिशत बच्चों का पूर्ण टीकाकरण सुनिश्चित करेगी।
18. कांग्रेस मध्याह्न भोजन योजना का विस्तार बारहवीं कक्षा तक करेगी ताकि बच्चों में पोषण की कमी दूर की जा सके और बौनापन (स्टंटिंग) (उम्र के हिसाब से कम लंबाई) और कुपोषण (वेस्टिंग) (लंबाई के हिसाब से कम वज़न) की घटनाओं को तेजी से कम किया जा सके।
19. कांग्रेस एक सुरक्षा कानून पारित करेगी जिसके अंतर्गत अपने कर्तव्यों का पालन करते समय डॉक्टरों और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ हिंसा की घटनाओं को अपराध का दर्जा दिया जाएगा।

छत्तीसगढ़ में पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार ने प्रदेश में स्वास्थ्य का इंफ्रास्ट्रचर लगभग ढाई गुना बेहतर किया, 4000 से अधिक पदों पर स्वास्थ्य विभाग में नियमित पदों पर भर्तियां की। हमर अस्पताल, मोहल्ला क्लिनिक, हाट बाजार क्लिनिक और स्लम चिकित्सा योजना के तहत निःशुल्क जांच, इलाज और दवा की व्यवस्था करवायी। डबल इंजन की सरकार आने के बाद से छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधा पूरी तरह से चरमरा गयी है। आयुष्मान कार्ड से इलाज अघोषित रूप से बंद है, भुगतान नहीं मिलने से कई अस्पताल मरीजों को बिना इलाज के लौटा रहे है। भाजपाई बतायें कि देश की जनता को स्वास्थ्य सेवा के अधिकार से क्यों वंचित रखा जा रहा है?

पत्रकार वार्ता में प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर, सुरेन्द्र वर्मा, डॉ. अरुण केडिया, डॉ. सत्यजीत साहू, प्रवक्ता अजय गंगवानी, अमित श्रीवास्तव उपस्थित थे।
और पढ़ें ...

अचला सप्तमी के दिन शुभ मुहूर्त में बीजेपी प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

"विशाल नामांकन रैली में जनसैलाब उमड़ा"
एकात्म परिसर से शुरू हुई रैली जय स्तंभ चौक होते हुए तात्यापारा पहुंची जहां जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ।
नामांकन के अवसर पर ही राजधानीवासियों का मूड बहुत कुछ बयां कर रहा है।
और पढ़ें ...

Breaking : मतदान से पहले पुलिस बल को मिली बड़ी कामयाबी...सात नक्सलियों को किया गिरफ्तार, एक इनामी भी शामिल..!!

सुकमा: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में रविवार को सात नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से एक नक्सली पर एक लाख रुपये का इनाम था। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह गिरफ्तारियां ऐसे समय में हुईं हैं जब 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान होना है। (7 Naxalites arrested in Sukma) पुलिस ने गिरफ्तार किए गए नक्सलियों के पास से एक मजल-लोडिंग बंदूक, तीन किलोग्राम काला पाउडर विस्फोटक, आठ किलोग्राम वजनी एक संवर्धित विस्फोटक उपकरण (आईईडी), तीन किलोग्राम वजनी एक टिफिन बम और दो जिलेटिन की छड़ें बरामद की हैं।

सुकमा के पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने कहा कि सुरक्षाबलों ने किस्तराम क्षेत्र में तलाशी अभियान के दौरान नक्सलियों को पकड़ लिया, जिनकी पहचान माड़वी देवा उर्फ दिनेश माड़वी, बंजाम पोज्जा, कवासी उर्फ वांडो अयाता, कलमू गंगा, कलमु सन्ना, नुप्पो पोज्जा और रावा जोगा के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि कवासी पर एक लाख रुपये का इनाम था, वह टेटमगुडु रिवोल्यूशनरी पीपुल्स काउंसिल (आरपीसी) के तहत डीएकेएमएस का अध्यक्ष था। दंडकारण्य आदिवासी किसान मजदूर संगठन (डीएकेएमएस) माओवादियों का एक मुखौटा संगठन है।

उन्होंने कहा कि बंजाम पोज्जा गैरकानूनी संगठन की किस्तराम क्षेत्रीय समिति के तहत पदियारो परिवार समिति का अध्यक्ष था। अधिकारी ने बताया कि कलमू गंगा डिप्टी मिलिशिया कमांडर था और अन्य निचले स्तर के कैडर थे।

और पढ़ें ...

BREAKING : दुर्ग भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल ने भरा नामांकन, जल्द होगी आम सभा

दुर्ग : छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में दुर्ग लोकसभा चुनाव के लिए 12 अप्रेल से शुरू हो चुका है इसी कड़ी में दुर्ग लोकसभा के बीजेपी प्रत्याशी विजय बघेल (BJP candidate Vijay Baghel) आज अपना नामांकन दाखिल किया। प्रत्याशी बघेल ने अपना प्रथम पत्रक निर्वाचन अधिकारी ऋचा चौधरी के पास जमा किया। उनके साथ अधिवक्ता शौरभ चौबे, दीपक ताराचंद साहू, विजय साहू, पोषण वर्मा, सौरभ बघेल और शारदा गुप्ता मौजूद रहे। वहीं नामांकन के भरने के कुछ देर बाद दुर्ग लोकसभा के 9 विधानसभा तमाम भाजपा कार्यकर्ता मानस भवन में इकट्ठा हो रहे है। जल्द ही आम सभा में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, डिप्टी सीएम अरुण साव व विजय शर्मा, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह समेत मंत्री मंडल के शामिल होंगे।

वही दुर्ग लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी राजेन्द्र साहू भी आज नामांकन दाखिल करेंगे। दुर्ग के गंजमंडी में कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं एकत्रित होने के बाद रैली के रूप में दुर्ग कलेक्ट्रेट पहुंचकर कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू नामांकन दाखिल करेंगे। इस रैली में कांग्रेस के छग प्रभारी सचिन पायलट, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत समेत अन्य विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। वहीं नौ विधानसभा क्षेत्रों के कांग्रेस पदाधिकारी, एनएसयूआई व सभी विंग के कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।

और पढ़ें ...

कुछ मामलों में कांग्रेस की नकल की कोशिश किया है भाजपा का संकल्प पत्र

कांग्रेस ने भाजपा के संकल्प पत्र को जुमला पत्र बताया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि पिछले दो बार के चुनावों में अपने वादों को भूल जाने वाले किस नैतिकता से नया संकल्प पत्र जारी किये है। भाजपा को जनता से नया वादा करने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। भाजपा के लिये घोषणा पत्र जिसे वे संकल्प पत्र कहते है, केवल जनता को ठगने का एक हथियार है। यह दल चुनाव में वोट लेने के बाद अपने संकल्प पत्र के वादों को खुद चुनावी जुमला बता देता हैं जनता में भाजपा और मोदी दोनों की ही विश्वसनीयता समाप्त हो चुकी है। भाजपा का संकल्प पत्र नहीं माफीनामा जारी करें।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि 2014 और 2019 के संकल्प पत्र के वादों के बारे में बात करने की भाजपाई हिम्मत नहीं करते। भाजपा बताये युवाओं के लिए सालाना 2 करोड़ नौकरियों देने का क्या हुआ? किसानों की आय दोगुनी करने का क्या हुआ? एमएसपी की कानूनी गारंटी का क्या हुआ? किसानों को लागत पर 50 प्रतिशत जोड़कर समर्थन मूल्य देने के वायदे का क्या हुआ? हर बैंक अकाउंट में 15-15 लाख देने का क्या हुआ? भाजपा बताये एससी, एसटी, के अधिकारों को सुरक्षित करने के वादे का क्या हुआ? एससी व एसटी पर 46 प्रतशित व 48 प्रतिशत अपराध क्यों बढ़ा? महिला आरक्षण लागू करने व महिला अत्याचार रोकने का क्या हुआ? 100 स्मार्ट सिटी का क्या हुआ? भाजपा के सांसदां के द्वारा गोद लिये गांवो का क्या हुआ? 2020 तक गंगा सफ़ाई का क्या हुआ? 2022 तक हर परिवार के सर पर  छत का क्या हुआ? 2022 तक सबको चौबीस घंटे बिजली देने का क्या हुआ? 2022 तक भारत को 5 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था बनाने का क्या हुआ? “लाल आँख“ व “मैं देश नहीं झुकने दूँगा” का क्या हुआ? हमारी जमीन पर चीन ने 2000 किलोमीटर तक कब्जा कैसे कर लिया? 2022 तक 40 करोड़ युवाओं को स्किल ट्रेनिंग का क्या हुआ? केन्द्रीय विभागों में लाखों पद रिक्त होने के बावजूद भर्तीया क्यों बंद हुई? सेना में नियमित भर्ती बंद करके ठेके पर 4 साल के लिये अग्निवीर योजना का क्या औचित्य है? पहली बुलेट ट्रेन का क्या हुआ? मोदी और भाजपा के इन वादों का हिसाब जनता मांग रही है इस लोकसभा चुनाव में पूरा भारत जुमलेबाजों को हरायेगा।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि 10 सालों में वादाखिलाफी का रिकॉर्ड बना चुकी भाजपा में साहस नहीं कि वह कोई नया वादा जनता से कर पाये। इसीलिये भाजपा का घोषणा पत्र पूरी तरह सतही और चुनावी औपचारिकता दिख रहा है। भाजपा के घोषणा पत्र में भाजपा के हार की झलक साफ दिख रही है। इसीलिये भाजपाई नया वादा करने की हिम्मत नहीं कर पा रहे है। ट्रेनों को बंद करने वाले वर्ल्ड क्लास स्टेशन बुलेट ट्रेन बनाने के लिये झूठे वादे कर रहे है। कांग्रेस के घोषणा पत्र से चुराकर गिगवर्कस के बारे में भी वादा कर रहे है। जबकि 10 सालों के मोदी राज में सबसे ज्यादा शोषण गिगवर्कर और असंगठित क्षेत्र का हुआ है। भाजपा के घोषणा पत्र में सक्षम और स्वावलंबी भारत बनाने की दिशा में कुछ भी नहीं है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कांग्रेस के न्याय पत्र और भाजपा के संकल्प पत्र के कुछ बिन्दुओं की तुलना करते हुये बताया कि 
 

 

 कांग्रेस का न्याय पत्र 

भाजपा का जुमला पत्र 

सरकारी नौकरी

30 लाख भर्ती होगी 

कोई जिक्र नहीं 

एमएसपी

कानूनी गारंटी दिया जायेगा

कोई जिक्र नहीं 

नारी न्याय

महिलाओं को हर साल 1 लाख

कोई जिक्र नहीं 

सरकारी नौकरी में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण

कोई जिक्र नहीं 

महंगाई

दाम को नियंत्रित करेंगे 

कोई जिक्र नहीं 

मणिपुर

शांति स्थापित करेंगे 

कोई जिक्र नहीं 

लद्दाख

जनजातीय क्षेत्र संविधान के छठे शेड्यूल में होंगे शामिल

कोई जिक्र नहीं 

स्वास्थ्य 

25 लाख का हेल्थ इंश्योरेंस 

कोई जिक्र नहीं 

किसान

कर्ज माफ होगा 

कोई जिक्र नहीं 

जातिगत जनगणना

कांग्रेस कराएगी 

कोई जिक्र नहीं 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
और पढ़ें ...

महादेव सट्टा ऐप को चालू रखने के लिए भाजपा ने कितना चंदा लिया - भूपेश बघेल

पूर्व मुख्यमंत्री और राजनांदगांव संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल ने कहा है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह खैरागढ़ की चुनावी सभा में राज्य की भाजपा सरकार के कारनामों को छिपाकर बड़े बड़े झूठ बोलकर चले गए. उन्होंने महादेव ऐप के बारे में तो ढेर सारी बातें की लेकिन यह नहीं बताया कि अब जबकि डबल इंजन की सरकार है तो महादेव ऐप क्यों चल रहा है? उन्हें बताना चाहिए कि भाजपा ने महादेव ऐप को चालू रखने के लिए चलाने वालों से कितना चुनावी चंदा लिया है?
भूपेश बघेल ने कहा है कि महादेव ऐप पर कार्रवाई तो कांग्रेस की सरकार ने की थी और केंद्र की भाजपा सरकार से अनुरोध किया था कि महादेव ऐप को बंद करके उसके संचालकों को गिरफ़्तार कर लें लेकिन गिरफ़्तारी तो दूर की बात केंद्र सरकार ने महादेव ऐप को बंद तक नहीं करवाया. उन्होंने पूछा कि क्या वजह है कि महादेव सट्टा ऐप अभी भी बिना रोक टोक चल रहा है तो भाजपा ने उनसे कितना चंदा लिया है? श्री बघेल ने कहा है कि अगर वे सच में सट्टेबाज़ी के खिलाफ होते तो केंद्र की भाजपा सरकार सट्टेबाज़ी पर जीएसटी वसूलकर उसे कानूनी रूप नहीं देती. उन्होंने कहा है कि राजनीतिक रूप से भाजपा लड़ नहीं पा रही है तो बेवजह आरोप लगाकर कांग्रेस को बदनाम करने की साज़िश रच रही है.
उन्होंने कहा कि धर्म की बात करने वाले अमित शाह को बताना चाहिए उनकी पार्टी की सरकार ने गाय की देखभाल के लिए बने गौठानों को बंद कर दिया? क्यों गोबर की खरीदी बंद हो गई? और क्या वजह है कि भाजपा की सरकार बनते ही गौ-तस्करी शुरू हो गई? और गौ तस्करी इसी राजनांदगांव ज़िले के बाघ नदी वाली सीमा से हो रही है. अमित शाह को यह भी बताना चाहिए कि यदि वे इतने ही गौरक्षक हें तो उनकी पार्टी ने गौमांस तैयार करने वाली कंपनी से करोड़ों रुपयों का चंदा क्यों लिया?
अमित शाह पर तमाम तरह के झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा, “हमने गंगाजल हाथ में लेकर किसानों की कर्जमाफ़ी और प्रति क्विंटल 2500 रुपए देने का वादा किया था और वह हमने समय पर पूरा कर दिया था. शराबबंदी को लेकर कोई शपथ हमने नहीं ली थी और हम धीरे धीरे शराबबंदी की ओर बढ़ रहे थे.” भूपेश बघेल ने कहा कि या तो प्रदेश के भाजपा नेता अमित शाह को सच नहीं बता रहे हैं, या फिर अमित शाह आदतन झूठ बोल रहे हैं.
तीन साल में नक्सली समस्या हल करने के दावे को आड़े हाथों लेते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता इस बात की गवाह है कि भाजपा की सरकार बनते ही बस्तर में नक्सली घटनाएं बढ़ गई हैं. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार के पांच साल में नक्सलियों के नाम पर आदिवासियों की प्रताड़ना बंद हो गई थी पर भाजपा की सरकार आते ही फ़र्जी एनकाउंटर फिर शुरु हो गए हैं. इसलिए कम से कम भाजपा को नक्सली हिंसा खत्म करने की बात नहीं करनी चाहिए.
संसद का चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा ने पहले अपने केंद्रीय मंत्रियों को विधानसभा का चुनाव लड़वा दिया फिर न मुख्यमंत्री बनाया न मंत्री और अब वे प्रदेश के एक ताक़तवर मंत्री को संसद का चुनाव क्यों लड़वा रहे हैं?
उन्होंने कहा कि जनता सब समझती है और एक निष्क्रिय सांसद को मोदी के नाम पर वोट डलवाने की अमित शाह की साज़िश का ठीक तरह से जवाब देगी.
 

और पढ़ें ...

सबका साथ-सबका विकास के मूल मंत्र पर सभी वर्गों का होगा उत्थान-भाजपा

रायपुर सांसद सुनील सोनी ने कहा है कि भाजपा ने लोकसभा चुनाव के अपने संकल्पपत्र को मोदी की गारंटी-2024 नाम दिया है, क्योंकि मोदी की गारंटी की सभी वादे केंद्र की सरकार ने पूरे किए है। आज देश ही नहीं छत्तीसगढ़ में भी विधानसभा चुनाव में भाजपा ने मोदी की गारंटी पर चुनाव लड़ी थी, जिस पर जनता ने विश्वास किया और कांग्रेस की कुशासन वाली भूपेश सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंका। इस बार भी लोकसभा चुनाव में प्रदेश की जनता केंद्र की मोदी गारंटी पर विश्वास करते हुए यहां छत्तीसगढ़ में डबल इंजन वाली सरकार बनाकर विकसित भारत के संकल्प को पूरा करेगी। विधानसभा चुनाव में मोदी की गारंटी की अधिकांश वादों को विष्णुदेव सरकार ने पूरा कर दिया है। भाजपा संकल्प पत्र के सभी वादों को पूरा करने का नाम ही मोदी की गारंटी है।  

सांसद सुनील सोनी ने कहा कि सबका साथ-सबका साथ के मूत्र मंत्र के साथ केंद्र की मोदी सरकार 10 साल तक एक नए भारत को गढ़ने का काम किया है। यही वजह रही है कि कोरोना काल के आपदा काल और वैश्विक मंदी के बावजूद देश को विश्व की पांचवी अर्थव्यवस्था बनाने का ऐतिहासिक काम प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने किया है। आने वाले 2029 तक देश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी अर्थव्यवस्था बनने से कोई नहीं रोक सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में 25 करोड़ों लोगों को गरीबी रेखा से बाहर आ चुके हैं।

सांसद सुनील सोनी ने कहा कि पूर्ववर्ती केंद्र की कांग्रेस की सरकारों में भ्रष्टाचार का इस कदर पूरी व्यवस्था में फैला हुआ था कि विकास के लिए राज्य में आने वाले पैसे की लूट मचती थी। यूपीए की सरकार में देश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह से खोखली हो गई थी। लेकिन मोदी की सरकार ने सरकार ने हर वर्ग के लिए बनाई गई जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू करने में पारदर्शिता का ऐसा सिस्टम विकसित किया, जिसमें भ्रष्टाचार की कोई गुंजाइश नहीं बची है। आज हर योजना के लाभार्थी के खाते में सीधे पैसा जाता है। लेकिन जब यही कांग्रेस की सरकार थी, जनता के पैसे को हड़पने का काम इनके नेता करते थे। पीएम मोदी की भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई पर कांग्रेस और इसके इंडी गठबंधन के दल अपने झूठे संकल्पपत्र से फिर से जनता को झांसे में लेने के लिए कुचक्र रच रहे हैं। लेकिन जनता कांग्रेस और इंडी गठबंधन दलों के झूठे संकल्प पत्र को नाकार देगी और मोदी की गारंटी पर विश्वास करते हुए पीएम मोदी को 400 पार सीटों के साथ तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने जा रही है। यहां छत्तीसगढ़ में भी भाजपा 11 की 11 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करेगी।
 
और पढ़ें ...

CG ब्रेकिंग : तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को मारी टक्कर...दर्दनाक सड़क हादसे में जीजा-साली की मौत

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में भीषण सड़क हादसे में जीजा-साली की मौत हो गई है। जबकि बाइक पर सवार एक 5 साल के बच्चे को गंभीर चोट आयी है। बताया जा रहा है कि मृतिका अपने जीजा के साथ रायपुर जाने के लिए बच्चे के साथ बाइक पर रवाना हुई थी। तभी अज्ञात वाहन ने बाइक सवार लोगों को चपेट में लेकर जोरदार टक्कर मारने के बाद फरार हो गया। दुर्घटना में महिला-पुरूष की जहां मौके पर ही मौत हो गयी,वही बच्चे को चिंताजनक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सड़क दुर्घटना का ये मामला महासमुंद जिले के पटेवा थाना क्षेत्र का है। पटेवा थाना प्रभारी शरद दुबे ने बताया कि दुर्घटना में बाइक सवार मृतक की पहचान केशव खड़िया और पुनिता भारद्वाज के रूप में किया गया है। टी.आई ने बताया कि प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि मृतक केशव खड़िया मूलतः कसडोल का रहने वाला था, जो कि आज खपराखोल से अपनी पत्नी की बहन पुनिता और उसके 5 साल के बच्चे रूद्र भारद्वाज को लेकर बाइक से रायपुर जाने के लिए रवाना हुआ था। लेकिन रायपुर पहुंचने से पहले ही महासमुंद जिले में नेशनल हाइवे-53 पर बोडरा ग्राम के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को चपेट में लेकर जोरदार टक्कर मार दी।

इस भीषण सड़क दुर्घटना में बाइक चला रहे केशव खड़िया और पुुनिता भारद्वाज की जहां मौके पर ही मौत हो गयी, वही 5 साल के बच्चे को गंभीर चोट आने पर उसे तत्काल पुलिस की मदद से तुमगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि बच्चे को भी गंभीर चोट आई है। पटेवा थाना प्रभारी शरद दुबे ने बताया कि दुर्घटना के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात आरोपी वाहन चालके खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर इस घटना की जानकारी के बाद मृतक के गांव और परिवार में मातम व्याप्त है।

और पढ़ें ...

ब्रेकिंग : चुनावी उड़नदस्ते की गाड़ी हुई जलकर खाक, अज्ञात लोगों ने लगाई आग...अवैध शराब भंडारण की सूचना पर पहुंची थी टीम

महासमुंद। जिले से बड़ी खबर सामने आई है। शराब की अवैध भंडारण की सूचना पर चुनावी उड़नदस्ता की टीम परसापाली पहुंची थी। टीम के सदस्य निरीक्षण के लिए गाड़ी छोड़कर जंगल में गए, वापस लौटने पर पाया कि अज्ञात लोगों ने गाड़ी को आग के हवाले कर दिया है। बलौदा पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। 

जानकारी के अनुसार, बलौदा थाना क्षेत्र के पलसापाली के जंगल में अवैध शराब बनाए जाने की सूचना पर राजस्व, आबकारी व एसएसटी की संयुक्त टीम कार्यवाही के लिए गई थी। गाड़ी को सड़क पर छोड़कर टीम के सदस्य जंगल की ओर रवाना हुए, जहां मौके से शराब बनाए जाने के सामानों के साथ लगभग 6 लाख 50 हजार रुपए मूल्य का शराब और महुआ बरामद किया। 

इधर टीम के सदस्य शराब बनाने के सामान और शराब को नष्ट करने में जुटे हुए थे, उधर दूसरी ओर सड़क पर खड़ी उड़नदस्ते की गाड़ी CG 02 7435 को अज्ञात लोगों ने आग के हवाले कर दिया। कार्रवाई कर टीम के सदस्यों के वापस लौटते तक उनकी गाड़ी पूरी तरह से जल चुकी थी। घटना की सूचना पर एसडीएम, तहसीलदार और पुलिस मौके पर पहुंच गए हैं। 

और पढ़ें ...

उच्च न्यायालय बिलासपुर में मनायी गई अम्बेडकर जयंती*

*उच्च न्यायालय बिलासपुर में मनायी गई अम्बेडकर जयंती* रायपुर, 14 अप्रैल 2024/ छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर में भारतीय संविधान के जनक, भारत रत्न, डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 134वीं जयंती मनायी गई। न्यायमूर्ति संजय के. अग्रवाल ने उच्च न्यायालय परिसर में स्थापित डॉ. बी.आर. अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए पुष्प अर्पित किये। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति रमेश सिन्हा के कुशल मार्गदर्शन व दिशा-निर्देशन में आयोजित किए गए इस समारोह में छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के न्यायिक अधिकारीगण और कर्मचारीगण शामिल हुए। गौरतलब है कि इसी वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय भवन में डॉ. बी.आर. अम्बेडकर की प्रतिमा का अनावरण मुख्य न्यायाधिपति रमेश सिन्हा द्वारा किया गया था।
और पढ़ें ...

हाथियों के झुंड को देखकर भाग रही थी महिला, पत्थर से टकराकर हुई मौत

जशपुर : जिले के तमनार वन परिक्षेत्र के झिंगोल बीट में एक महिला की गिरने से सिर चोट लगने से मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि, मृतिका जयंती बाई शनिवार दोपहर करीब 3 बजे नदी नहाने गई थी। इसी बीच उसे 4 हाथियो का झुंड दिखा और हाथियों  के झुंड को देखते ही माहिला चीखते चिल्लाते भागने लगी। भागने के दौरान पत्थर से टकराकर गम्भीर रूप से घायल हो गई और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया।

मिली जानकारी के अनुसार,  ये घटना ओड़िसा की सीमा से लगे सागजोर जंगल की है। डीएफओ जितेंद्र उपाध्याय ने बताया कि, मृतिका ने मृत्यु से पहले घरवालों और वन कर्मचारियों की मौजूदगी में बयान दिया है। बयान में उसने बताया कि वह हाथी को देखकर डर गई और डरकर भागने के दौरान वह गिरने के चलते चोटिल हो गईं। जिसके बाद उसे आनन फानन में फरसाबहार अस्पताल ले जाया गया जहाँ उसकी मौत हो गई।

और पढ़ें ...

CG BREAKING : कांग्रेस को एक और झटका...जिला ग्रामीण अध्यक्ष ने सैकड़ो समर्थकों के साथ थामा भाजपा का दामन

बस्तर : लोकसभा चुनाव के नजदीक आते ही देश भर के प्रमुख राजनीतिक दल भी अपने जोर आजमाइश में लगी हुई है, इसी कड़ी में बस्तर संभाग में राजनीतिक उथल-पुथल मची है। चुनाव प्रचार के बीच नेताओं द्वारा अपने-अपने आस्था के अनुरूप दल बदलने की राजनीति भी परवान चढ़ रही है। इस कड़ी में आज बस्तर लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के बस्तर से ग्रामीण जिला अध्यक्ष बलराम मौर्य अपने 100 से अधिक समर्थकों के साथ बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर के भाजपा जिला कार्याल में केबिनेट मंत्री केदार कश्यप सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के समक्ष भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो चुके हैं।

 

इस दौरान बलराम मौर्य ने संबोधित करते हुए कहा कि मैं कांग्रेस पार्टी में 27 वर्ष से काम कर रहा था, लेकिन वर्तमान में कांग्रेस की दूषित विचारधारा से मैं आहत हूँ। साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी औल प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की कार्यशैली से अत्यंत प्रभावित भी हूँ, इसलिए आज अपने 100 से अधिक साथियों के साथ मैंने कांग्रेस पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया हैइस दौरान केबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने सभी नवप्रवेशियों को गमछा पहनाकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलायी, साथ ही भाजपा प्रवेश कर मुख्य धारा में जुड़ने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को बधाई और शुभकामनाएँ भी दीं।

और पढ़ें ...