प्रदेश

महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव 2024 की भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जैन सैलाब

श्री महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव 2024 समिति द्वारा सकल जैन समाज एक साथ मिलकर 24 वे तीर्थंकर भगवान महावीर का जन्म महोत्सव बड़े धूम धाम से धार्मिक वातावरण में श्रद्धा के साथ मनाता है। इस वर्ष मनाए जा रहे भगवान महावीर के 2623 वे जन्म महोत्सव पर विभिन्न आयोजन आयोजित कर सभी जैन धर्म के अनुयायी जैन एकता का परिचय देते है महोत्सव समिति के अध्यक्ष जितेंद्र गोलछा एवं प्रणीत जैन मीडिया प्रभारी ने बताया की समिति द्वारा 15 दिवसीय सामाजिक,धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन में सभी समाजजन, महिला मंडल एवं समितियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। राजधानी रायपुर में महावीर जयंती पूरे भारत वर्ष में बढ़ चढ़ कर मानने के कारण काफी प्रसिद्ध है। सुबह प्रातः 6.30 बजे से प्रभात फेरी सामाजिक एकता परिचायक बन समाज को एक सूत्र में बांधने का प्रयास पिछले कई वर्षो से कर रही है। इस आयोजन में श्री साधु मार्गी समता युवा संघ का विशेष सहयोग प्रतिवर्ष प्राप्त होता रहा है। विभिन्न मंडलों द्वारा जीवदया का बहुत ही सुंदर प्रयास कर महावीर का संदेश जियो और जीने दो को सार्थक करते है।महावीर प्रसादी भंडारे के माध्यम से इस वर्ष लगभग 30,000 लोगो को शुद्ध भोजन करवाया गया है। जरूरतमंदों को कपड़ा,स्टेशनरी,कॉपी,आदि सामग्री का वितरण महिला मंडल द्वारा प्रतिदिन किया गया। रक्त दान शिविर के माध्यम से लगभग 500 लोगो ने रक्तदान कर सेवा कार्य किया।चिकित्सा जांच में कई बड़े चिकित्सकों ने शिविर लगा कर लोगो को स्वस्थ की प्रति जागरूक किया। एवं बीमार लोगो का निःशुल्क इलाह भी किया।महिला मंडल द्वारा लगभग 150 कार्यक्रम 15 दिनों में किए गए। जिसमे समाज के सभी वर्ग के लोगो ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। दिनांक 21 अप्रैल को जन्म कल्याणक महोत्सव के दिन सभी सकल जैन समाज के सदस्य एक साथ शोभा यात्रा निकलेंगे। यह शोभा यात्रा सुबह 9.00 बजे श्री आदिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर मालवीय रोड से शुरू होकर सदर बाजार,सत्तीबाजार,तात्यापारा, बढ़ईपारा,रामसागर पारा ,राठौड़ चौक,से गुरुनानक चौक होते हुए वापस एवं जी रोड स्थित जैन दादा बाड़ी में समाप्त हुई । पूरे दिनभर विभिन्न आयोजन में सम्पूर्ण स्वास्थ्य जांच शिविर जैन दादा बाड़ी में हो रहे है। सभी समाज जन जैन दादा बाड़ी पहुंच कर अपनी अपनी पूजा पद्धति से भगवान महावीर का जन्म कल्याणक पूजन कर महावीर जयंती मना रहे है । 

दिगंबर जैन समाज ने आज सकल जैन समाज की शोभायात्रा में शामिल होकर भगवान महावीर को रथ में विराज मान कर शोभा यात्रा के माध्यम से नगर भ्रमण करवाया। समाज के अध्यक्ष संजय जैन नायक ने बताया की शोभा यात्रा समाप्ति के बाद सभी जैन दादा बाड़ी में एकत्रित होकर भगवान महावीर को पांडुकशीला में विराज मान कर के प्रासूक जल से भगवान का अभिषेक,शांति धारा किया। आज भगवान को प्रथम चार इंद्रो ने अभिषेक करने वाले मनोज कुमार ,महेंद्र कुमार जैन, हिमांशु अभिषेक थे।आज की वृहद शांति धारा करने का सौभाग्य आशीष सपना जैन चिरमिरी वालो को प्राप्त हुआ। आरती करने का सौभाग्य बंशी लाला भारत कुमार परिवार को प्राप्त हुआ। तत्पश्चात उपस्थित धर्म प्रेमी बंधुओ ने प.पु.आचार्य श्री विद्यासागर महाराज जी का भी याद किया कर पूजन किया।अंत में विसर्जन पाठ किया गया।इस पूरे 15 दिवसीय आयोजन में प्लास्टिक एक पौलिथन का उपयोग न कर रायपुर सकल जैन समाज ने एक मिसाल प्रस्तुत को है। 
श्वेतांबर जैन समाज द्वारा भी ऋषभ देव जैन मंदिर सदर बाजार से रजत रथ में भगवान को विराज मान कर नगर भ्रमण करवाया गया अंत में जैन दादा बाड़ी में भगवान महावीर के जन्म कल्याणक पर पंच कल्याणक पूजा कर भगवान की आरती की गई। जिसमे बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

शाम 7 बजे विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जायेंगे जिसमे प्रभु महावीर सेवा सम्मान समारोह का आयोजन भी किया गया है ।इस आयोजन में रात्रि 8 बजे छत्तीसगढ़ प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी शामिल होंगे। श्रीमद रामचंद्र आत्म तत्व रिसर्च सेंटर द्वारा रात्रि 9 बजे भगवान महावीर के जन्म के पूर्व जो 14 स्वप्न आए थे। उसी पर आधारित आज के परिपेक्ष में 14 स्वप्नों की प्रस्तुति का आयोजन किया गया है । रात्रि 11.26 को भगवान महावीर की 2623 दीपो की आरती उपस्थित सभी धर्म प्रेमी बंधुओ द्वारा की जाएगी।


इस वर्ष शोभा यात्रा में प्लास्टिक डिस्पोजल आदि पूर्णतः प्रतिबाधित थे।सकल जैन समाज द्वारा पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए शोभायात्रा में प्लास्टिक/डिस्पोजन खाने पीने की किसी भी प्रकार की सामग्री प्रतिबंधित थी। केवल शुद्ध जल तांबे के लोटे स्टील को ग्लास या कागज के डिस्पोजल में वितरण किया गया। 

इसी क्रम में शोभायात्रा मे महामंत्र ग्रुप पारुल जैन, हिना जैन आदि के प्रयास से वृद्व ,विकलांग व चलने में असमर्थ लोगों की जुलुस में शामिल होने की भावनाओं का सम्मान करते हुए 15 ई रिक्शा लगवाए गए थे।

सुधर्म नवयुवक मंडल द्वारा जल संरक्षण को लेकर विशेष प्रयास कर लगभग 25000 लीटर पानी की बचत की गई।संस्था द्वारा भोजन की झूठी प्लेटो को लकड़ी के बुरादे से साफ किया।इस कार्य में राजस्थान से आए कारीगरों एवं समाजजन के विशेष सहयोग से जूठी प्लेट साफ कर पानी बचाया गया। 

जैन आदर्श ग्लोबल ओर्गनिजेशन द्वारा जीवदया को और विशेष प्रयास किया गया।पिछले 10 वर्षो से संस्था द्वारा हर वर्ष महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव पर पशु पक्षियों के लिए पीने के पानी के लिए मिट्टी के सकोरे एवं दाना बाटा जाता है।इस वर्ष संस्था द्वारा 2500 सकोरो का निःशुल्क वितरण किया गया। 

महावीर प्रसादी भंडारे का आयोजन महावीर जन्म कल्याणक के दिन 2 अलग अलग स्थानों में किया गया था। जिसमे लगभग 3000 लोगो को भोजन करवाया गया। 

आज रक्तदान शिविर में लगभग 210 लोगो ने अपना रक्त दान किया।

और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ के भावी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय,दक्षिण विधायक रायपुर लोकसभा के प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल,उत्तर विधान सभा के विधायक पुरंदर मिश्रा उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ प्रदेश के लाडले मुख्यमंत्री मा विष्णुदेव साय एवं दक्षिण विधान सभा के विधायक बृजमोहन अग्रवाल,एवं उत्तर विधायक पुरिंदर मिश्रा जी द्वारा आज भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव में शामिल होकर सकल जैन समाज के विभिन्न मंडल जो अपने सेवाए विभिन्न क्षेत्रों में कर रहे है उनका सम्मान मुख्यमंत्री जी ने किया 

मुख्यमंत्री  का उद्बोधन

जैन समाज का आभार व्यक्त करना चाहूंगा मैं पहली बार इस भारत में प्रसिद्ध जैन दादा बाड़ी में आया हु। महावीर स्वामी सत्य अहिंसा का उपदेश दिए है वो जैन धर्म के अलावा सभी जनमानस के लिए है उन उपदेशों को सभी को अंगीकार करना चाहिए। छत्तीसगढ़ सौभाग्यशाली है।जहा विश्वप्रसिद्ध आचार्य विद्यासागर महाराज जी ने समाधि ली है जिनकी समाधि का दर्शन अभी कुछ दिन पूर्व में मैने किया है।छत्तीसगढ़ की धरा काफी धन्य हो गई जहा इतने महान संत ने समाधि ली और एक बड़ा तीर्थ का निर्माण वहा हो रहा है जैन समाज सेवा कार्य में हमेशा आगे रहता है मैं सभी मंडलों को बधाई एवं शुभकामनाएं देता हु

और पढ़ें ...

महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के दशहरा मैदान, बसना में विशाल जनसभा का आयोजन

भारतीय जनता पार्टी द्वारा महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के दशहरा मैदान, बसना में विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai , सांसद Chunnilal Sahu , लोकसभा प्रत्याशी श्रीमती Rupkumari Choudhary , विधायक Sampat Agrawal, कार्यकारी जिलाध्यक्ष संजय शर्मा , विधानसभा प्रभारी अमरजीत छाबड़ा , विधानसभा संयोजक एम के अग्रवाल , जिला उपाध्यक्ष रमेश अग्रवाल , जितेंद्र त्रिपाठी सहित नेतागण पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
और पढ़ें ...

राइस मिल में लगी भीषण आग...लाखों रूपए का धान और बारदाने जलकर खाक…

बलरामपुर। जिले के बरियों पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम ककना स्थित शांति राइस मील में भीषण आग गई। इस आगजनी में लाखों रुपए का धान और बारदाने जलकर खाक हो गया। अंबिकापुर से दो फायर ब्रिगेड बुलाकर आग बुझाया जा रहा है।बता दें कि बरियों के ककना में योगेश अग्रवाल की शांति राइस मिल संचालित है। राइस मिल बहुत दिनों से बंद पड़ा हुआ था। रविवार को दोपहर करीब ढाई बजे राइस मिल में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें देख राइस मिल के मुंशी नरेंद्र दुबे से अपने मालिक योगेश अग्रवाल व पुलिस चौकी को सूचना दी। मौके पर चौकी प्रभारी सुधीर मिंज पुलिसकर्मियों के साथ पहुंचकर अंबिकापुर से दो फायर ब्रिगेड बुलाकार आग बुझाया जा रहा है।राइस मिल के मालिक योगेश अग्रवाल बिलासपुर गए हुए थे सूचना के बाद वापस लौट रहे हैं। राइस मिल में आग किन कारणों से लगी स्पष्ट नहीं हो पाया। बताया जा रहा है राइस मिल में धान और बारदाने लाखों रुपए के जलकर खाक हो गया।

 

 

और पढ़ें ...

पिकनिक मनाने गए दो युवक नदी में डूबे, एक आया बाहर दूसरे की तलाश जारी

कोरबा : जिले में कटघोरा थाना अंतर्गत कोड़ा नदी के पास पिकनिक मनाने गए दो युवक पाने के तेज बहाव में बह गए। एक युवक को तो किसी तरह बचा लिया गया लेकिन दूसरा पानी में डूब गया। सूचना के बाद कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंच गई है और युवक की तलाश कर रही है।

पिकनिक मनाने के दौरान नदी में नहाना दो युवकों को काफी महंगा पड़ गया। डेम से पानी छोड़े जाने के बाद नदी में पानी का बहाव अचानक तेज हो गया और दोनों युवक बह गए। एक युवक को तो किसी तरह बचा लिया गया लेकिन दूसरे को नहीं बचाया जा सका। बताया जा रहा है,कि कटघोरा निवासी विपिन दुबे अपनी छोटी बहन के साथ ही पांच लोग पिकनिक मनाने कोड़ा नदी के पास पहुंचे हुए थे। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की तलाश में जुट गई।

 
और पढ़ें ...

कांग्रेस की जनहितैषी योजनाओं को बंद कर रही है भाजपा : भूपेश बघेल

राजनांदगांव : राजनादगांव से कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शनिवार को कबीरधाम ज़िले के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकारों को खूब घेरा। भूपेश ने कहा कि प्रदेश कि प्रदेश की सांय-सांय सरकार हमारी सभी जनहितैषी योजनाओं को सांय-सांय बंद कर रही है, अब ना तो गोबर की खरीदी की जा रही है और न ही बेरोजगार युवाओं को कोई बेरोजगारी भत्ता दिया जा रहा है। भाजपा ने मजदूरों को सालाना 10,000 रूपये देने का वादा किया था लेकिन एक भी मजदूर को अभी तक सहायता नहीं मिली। साथ ही कांग्रेस सरकार में मिलने वाली 7000 रुपए वार्षिक सहायता भी बंद कर दी।

भूपेश ने कहा कि कबीरधाम के ग्राम मानिकचौरी में जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि पिछले 4 महीनों से मनरेगा के पैसे उन्हें नहीं मिले हैं और न ही मनरेगा के तहत कोई काम उन्हें मिला है, इन सब के साथ ही भूपेश ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा केवल वोट के लिए गाय की बात करती है जबकि इनका गौ-सेवा से कोई सरोकार नहीं है, प्रदेश में भाजपा की सरकार आते ही गौ तस्करी के मामले बढ़ गए हैं, यहां तक कि बीफ बेचने वालों से भाजपा चंदा भी लेती है, यह बात इलेक्टोरल बांड के डाटा से साफ हो जाती है।

आगे भूपेश ने बताया कि आज चुनाव भाजपा या कांग्रेस के बीच नहीं है बल्कि तानाशाही के खिलाफ लोकतंत्र का है, इस देश के संविधान को बचाने का है, जुमलेबाजी के खिलाफ जनता के मुद्दों का है, कांग्रेस जनता के मुद्दों की, उनकी जरूरतों की बात कर रही है, सभी को न्याय दिलाने की बात कर रही है।अपने जनसंपर्क कार्यक्रम में भूपेश बघेल ने जिला कबीरधाम के पनेका, मानिकचौरी, बिरकोना, खैरझिटी, सेमो, लखनपुर, रवेली, सूरजपुरा, सुखाताल, पोडी, भालूचुआ, राजनवागांव, खैरबना, बम्हनी, सोनपुरी(रानी), रेवाबंद तालाब चौक, भामाशाह परिसर में जनता को संबोधित किया।

इस दौरान उनके साथ ज़िला अध्यक्ष होरी राम साहू पीतांबर वर्मा, नीलकंठ चन्द्रवंशी, लाल जी चन्द्रवंशी, लाल बहादुर चन्द्रवंशी, मणिकांत त्त्रिपाठी, सतेंद्र वर्मा, अशोक चन्द्रवंशी, नीलकंठ साहू, रामकुमार पटेल सहित कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

और पढ़ें ...

प्रियंका गांधी ने राजनांदगांव लोकसभा के बालोद में जनसभा को किया संबोधित

बालोद। कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी ने राजनांदगांव लोकसभा के बालोद में जनसभा को संबोधित किया। दूसरे चरण का चुनाव 26 अप्रैल को महासमुंद, राजनांदगांव और कांकेर लोकसभा सीट में है। वहीं तीसरे चरण का मतदान रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, रायगढ़, सरगुजा, कोरबा और जांजगीर-चांपा लोकसभा सीट पर सात मई को होगा। परिणाम चार जून को आएगा। गौरतलब है कि प्रदेश की 11 लोकसभा सीटों में से अब तक केवल एक सीट बस्तर के लिए चुनाव हुआ है। बाकी 10 सीटों के लिए मतदान बाकी है। बस्तर में शनिवार को मतदान दल सकुशल लौटा। ईवीएम, बैलेट यूनिट और वीवीपैट सहित अन्य मतदान सामग्रियों को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों तथा सामान्य प्रेक्षक की उपस्थिति में जिला निर्वाचन अधिकारी की उपस्थिति में स्ट्रांग रूम में सील बंद किया गया। बस्तर जिले अंतर्गत तीन निर्वाचन क्षेत्र की मतदान सामग्री शासकीय आदर्श महाविद्यालय स्थित स्ट्रांग रूम में रखकर सीलिंग की कार्यवाही की गई।
 

https://x.com/priyankagandhi/status/1781954909660999684

और पढ़ें ...

2 दिनों के Chhattisgarh दौरे पर आएंगे PM Modi। चुनावी सभा को करेंगे संबोधित

 अंबिकापुर : - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 दिवसीय छत्तीसगढ़ के दौरे पर आने वाले है. वे 23 और 24 अप्रैल को छत्तीसगढ़ में रहेंगे छत्तीसगढ़ में अब दूसरे चरण का लोकसभा चुनाव होना है. 26 अप्रैल को राजनांदगांव, कांकेर और महासमुंद लोकसभा सीटों के लिए चुनाव कराये जाएंगे. अब दूसरे चरण के लिए बीजेपी के स्टार प्रचारकों का छत्तीसगढ़ दौरा हो रहा है. इस क्रम में पीएम नरेंद्र मोदी 23 अप्रैल को सुबह में जांजगीर-चांपा में पीएम मोदी चुनावी सभा लेंगे. इसके बाद दोपहर में धमतरी में सभा लेंगे. वहीं 24 अप्रैल को सुबह 10 अंबिकापुर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बड़ी सभा होगी.

और पढ़ें ...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बिलासपुर आगमन पर निकाली गई बुलडोजर रैली...बाबा का ऐसे हुआ स्वागत

बिलासपुर : हिंदुत्व तिलक और बुलडोजर बाबा की उपाधि से सम्मानित उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बिलासपुर आगमन के पूर्व रविवार को सुबह बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला के सरकंडा लोधी पर विधायक कार्यालय से बुलडोजर रैली निकालकर प्रदर्शन किया गया इस अनोखे बुलडोजर रैली को देखने लोगों में कौतूहल बना रहा. बुलडोजर रैली नेहरू चौक राजेंद्र नगर विधायक अमर अग्रवाल के निवास से होते हुए सत्यम चौक तालापारा व्यापार विहार मैग्नेटो मॉल लिंक रोड तार बहार गांधी चौक दयालबंद पुलिया से लिंगियाडीह चिंगराजपारा अपोलो हॉस्पिटल से होते हुए सभा स्थल पहुंची। शहर में पहली बार इस अनोखे बुलडोजर रैली को देखने शहर वासियों में उत्सुकता दिखी लोग सड़क पर खड़े होकर बुलडोजर रैली को देखते खड़े रहे.

और पढ़ें ...

शादी का प्रलोभन देकर बनाया शारीरिक संबंध...फिर जो हुआ,डॉक्टर की करतूत जान रह जाएंगे दंग...!!

कोंडागांव  :- जिले में एक डॉक्टर ने शादी करने और नौकरी लगवाने का झांसा देकर युवती से रेप किया है। पिछले 5 सालों से वह लगातार युवती का शारीरिक शोषण कर रहा था। ढाई लाख रुपए नगद और सोने के गहने भी ले लिया। पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला विश्रामपुरी थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, डॉक्टर सुरेंद्र कुमार साहू जिले के बेलर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ है। इसी इलाके की एक युवती से उसका संपर्क हुआ। दोनों के बीच बातें हुआ करती थी। युवती के आरोपों के अनुसार डॉक्टर ने उसे प्यार के जाल में फंसाया। शादी करूंगा और फिर नौकरी दिलाउंगा कहा था। साल 2019 से 2023 तक लगातार शारीरिक शोषण करता रहा।

इसी बीच अलग-अलग समय में लगभग 2 लाख 50 हजार रुपए भी लिए। कुछ गहने भी मांगे थे, जिसे भी दिया। युवती जब भी नौकरी लगाने कहती थी तो टाल मटोल करता रहा। जिसके बाद युवती को पता लग गया था कि, डॉक्टर उसके साथ धोखा कर रहा है। वहीं, युवती 19 अप्रैल को विश्रामपुरी थाना पहुंचकर डॉक्टर के खिलाफ FIR दर्ज करवा दी

युवती की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच की। फिर आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया। SDOP भूपत सिंह धनेश्री ने बताया कि, डॉक्टर धमतरी का रहने वाला है। युवती की शिकायत के बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया। फिर न्यायालय में पेशकर जेल भेज दिया गया है

 
और पढ़ें ...

ब्रेकिंग : 144 अधिकारी- कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी...जानिए क्या है पूरा मामला

बिलासपुर। चुनाव प्रशिक्षण में अनुपस्थित 144 अधिकारी-कर्मचारियों को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण के निर्देश पर जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा शो कॉज नोटिस जारी किया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण ने चुनाव जैसे महत्वपूर्ण कार्य में गैर जिम्मेदार तरीके से अनुपस्थिति को गंभीरता से लिया है।

कलेक्टर ने सख्त निर्देश जारी करते हुए कहा है कि जवाब असंतोषप्रद पाये जाने पर चुनाव एवं सिविल सेवा आचरण नियमों के तहत कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जायेगी। गौरतलब है कि इस महीने के 8 से 10 तारीख तक चुनाव प्रशिक्षण का प्रथम दौर संपन्न हो चुका है। शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों को मतदान दल के सदस्य के तौर पर पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी एक, दो एवं तीन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बिना सूचना अथवा उचित कारण के 144 अधिकारी गैर हाजिर पाये गये हैं।
 
कलेक्टर अवनीश शरण ने इन अनुपस्थित कर्मियों के लिए 22 तारीख को जल संसाधन विभाग के प्रार्थना सभाकक्ष में सवेरे 11 बजे से विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया है। उन सभी को इसमें अनिवार्य रूप से शामिल होकर प्रशिक्षित होने के निर्देश दिए हैं।

और पढ़ें ...

CG ब्रेकिंग : CRPF जवानों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी...15 जवान गंभीर रूप से घायल

जगदलपुर : छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से इस वक्त की एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां CRPF जवानों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई है। इस हादसे में 15 से ज्यादा जवान घायल हो गए हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम और अधिकारी मौके पर पहुंचे। इसके बाद सभी घायल जवानों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाय गया। सभी घायल जवानों का अस्पताल में इलाज जारी है।

घायल जवानों का इलाज जारी

मिली जानकारी के अनुसार, जगदलपुर के रायकोट के पास CRPF जवानों की बस अनियंत्रित होकर पलट गई। यह हादसा सड़क पर मवेशियों के आने के कारण हुआ। इस हादसे में 15 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे एवं घायल जवानों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सभी घायल जवानों का इलाज जारी है। बता दें कि, CRPF जवानों से भरी बस रायकोट पहुंची थी कि, तभी बस के सामने मवेशी आ गए। मवेशियों को बचाने के चलते बस अनियंत्री हो गई और पलट गई।

और पढ़ें ...

BREAKING: बीजापुर में पुलिस और नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़,एक नक्सली ढेर...हथियार भी बरामद

कांकेर : -  जिले में 16 अप्रैल को हुई मुठभेड़ में 15 महिला समेत कुल 29 नक्सली मारे गए थे । छत्‍तीसगढ़ के नक्‍सल प्रभावित बीजापुर के केशकुतुल इलाके में पुलिस और नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर आ रही है।एक नक्सली मारा गया है, वहीं हथियार भी बरामद किए गए हैं।

बता दे भैरमगढ़ क्षेत्रान्तर्गत् केशकुतुल-केशामुंडी के जंगलों में डिविजन सप्लाई टीम कमांडर कवासी पण्डरू एवं अन्य 15-20 नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर डीआरजी बीजापुर की टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। प्रात: 5.30 बजे केशकुतुल के जंगल में पुलिस बीच नक्सलियों के बीच हुए मुठभेड़ में 1 नक्सली ढेर, मौके से हथियार, विस्फोटक एवं अन्य नक्सली सामग्री बरामद। क्षेत्र में सघन गश्त सर्चिंग की कार्यवाही जारी है। एसपी जितेंद्र यादव ने कहा कि मुठभेड़ स्थल के आसपास सर्चिंग अभियान जारी है।

और पढ़ें ...

महानदी नाव हादसे में जान गवाने वाले लोगों का किया गया अंतिम संस्कार...गांव में पसरा मातम

रायगढ़। महानदी नाव हादसे में कल से आज तक मिले सभी शवों को पोस्टमार्टम के बाद गृह ग्राम अंजोरीपाली रवाना किआ गया। वित्त मंत्री ओपी चौधरी व खरसिया विधायक उमेश पटेल की उपस्थिति मे सभी शवों का अंतिम संस्कार किया गया।

वहीं इसके बाद छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री और रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी मृतकों के परिजन से अपनी संवेदना व्यक्त करने के लिए पहुंचे और अंतिम संस्कार में शामिल हुएजहां उन्होंने परिजनों से मिलकर दुख की घड़ी में परिजनों को सरकार की ओर से पूरी मदद देने का भी आश्वासन दिया उन्होंने कहा की नियम के अनुसार मृतक के परिजनों को मुवजा राशि दिया जाएगा कलेक्टर रायगढ़ को चार लाख रुपए राजस्व नियम के अनुसार सहायता राशि देने की निर्देश दिया गया है घायलों को राज्य सरकार की खर्चे पर इलाज करने की व्यवस्था की जा रही है झारसुगुड़ा में महानदी में हुई घटना में कई त्रुटियां सामने आई थी बता दे की नाविक के द्वारा क्षमता से अधिक लोगों को नाव में बिठाया गया था और नाविक अवैध रूप से घाट पर नव का संचालित कर रहा था जिस पर झारसुगुड़ा पुलिस ने दोनों नाविक को हिरासत में ले लिया है इस पर ओपी चौधरी ने निष्पक्ष जांच करने की बात कही है और उड़ीसा के मुख्यमंत्री और सचिव के द्वारा भी पूर्ण जांच करने का आश्वासन दिया गया है उड़ीसा में हुई घटना को लेकर राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू ने दी अपनी संवेदना व्यक्त की है

बता दें कि महानदी नाव हादसे में मृत सभी लोगों के शव निकाले जा चुके हैं। शवों के पोस्टमार्टम करवा कर उनके गृहग्राम अंजोरीपाली, खरसिया के लिए दोपहर मे हीं रवाना कर दिया गया। आज उन सभी का अंतिम संस्कार कर दिआ गया है। हादसे में प्रभावित सारे लोग खरसिया ब्लॉक के ग्राम अंजोरीपालीं के निवासी है। काफ़ी मशक्कत के बाद ओडीआरएएफ, फायर इमरजेंसी और सेफ्टी की टीमें स्कूबा डाइवर्स ने सर्च ऑपरेशन के बाद सभी शव निकाल लिए।

सभी प्राप्त शवों के पोस्टमार्टम और विधिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद शवों को उनके गृहग्राम के लिए रवाना किआ गया। पोस्टमार्टम के समय व शवों को गृहग्राम लाने के दौरान पुरे समय खरसिया विधायक उमेश पटेल परिजनों के सतग मौजूद रहे। वित्त मंत्री ओपी सिंह व खरसिया विधायक की मौजूदगी मे गांव मे सभी शवों का अंतिम संस्कार हिन्दू रीती रीवाज से सम्पन्न हुआ। बता दे की सभी मृतकों के परिवार को मुआवज़ा देने की घोषणा पहले भी की जा चुकी है।

और पढ़ें ...

BREAKING : 25 अप्रैल को इन तीन जिले बंद कराने का नक्सलियों ने फेंके पर्चे

 कांकेर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिलों में नक्सलियों का आतंक लगातार जारी है इसी बीच कांकेर जिले में 16 अप्रैल को हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हासिल हुई थी। इस मुठभेड़ में 15 महिला समेत कुल 29 नक्सली मारे गए।

वहीं 19 अप्रैल को बस्तर लोकसभा सीटों पर जारी मतदान के बीच नक्सल संगठन ने सभी की मौत का जिम्मेदार भाजपा सरकार को बताया है। साथ ही धमकी दी है कि सभी भाजपा नेताओं को वे जल्द ही जन अदालत लगाकर सजा देंगे। नक्सलियों का कहना है कि मुठभेड़ में पुलिस ने उनके 29 साथियों की हत्या की है।

 

 

मंगली ने प्रेस नोट में कहा

इसी के विरोध में उन्होंने 25 अप्रैल को मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, कांकेर और नारायणपुर जिला बंद करने का ऐलान किया है। नक्सलियों की उत्तर सब जोनल ब्यूरो की प्रवक्ता मंगली ने प्रेस नोट जारी किया है। जिसमें कांकेर के छोटे बेठिया के कलपर-आपाटोला में मारे गए अपने 29 साथियों के नामों की सूची जारी की है। मंगली ने प्रेस नोट में कहा है कि अपने सुरक्षित ठिकाने पर हमारे साथी थे, लेकिन किसी ने साथियों की मौजूदगी की सूचना पुलिस को दे दी।

जिसके बाद करीब 2 बजे पुलिस ने चारों तरफ से हमारे साथियों को घेर लिया और ताबड़तोड़ फायरिंग की। मंगली ने कहा कि हमारे 12 साथियों को मुठभेड़ में मारा गया। 3 बजे मुठभेड़ खत्म हो गई थी, तब कुछ साथी घायल और निहत्थे थे। उन्हें भी बाद में पकड़कर पुलिस ने शहीद स्मारक के पास ले जाकर उनकी हत्या कर दी। 6 बजे तक रुक-रुक कर गोलियां चलीं, जिसमें अन्य 17 को मारा गया। इस घटना में 29 नक्सलियों की मौत हुई है।

और पढ़ें ...

गला घोंटकर की पत्नी की हत्या, फिर थाने जाकर किया खुद को सरेंडर, जानें क्या है वजह…

दुर्ग। जिले के धमधा थाना क्षेत्र के ग्राम देवरी में एक युवक ने अपनी पत्नी की हत्या कर उसे म्यार पर लटका दिया। युवक ने पहले अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या की, फिर उसकी लाश को घर के म्यांर पर लटका दिया। इसके बाद आरोपी ने खुद थाने जाकर सरेंडर कर दिया।

धमधा थाना प्रभारी अजय सिंह ने बताया कि ग्राम देवरी निवासी किशुन साहू 35 वर्ष ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी पत्नी कविता साहू की हत्या कर दी है। उसकी बात सुनकर पुलिस हैरान रह गई। पुलिस ने उसे अपनी हिरासत में लिया और फिर उसके घर पहुंची। घर जाने पर आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी पत्नी के शव को कहां छिपाया है। आरोपी ने बताया कि पुलिस उसके घर में बने कोठा के म्यांर पर पहुंची। वहां उसकी पत्नी का शव म्यार पर लटका हुआ था। पुलिस ने शव को नीचे उतारा। इसके बाद उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

किशुन साहू और कविता के 4 बच्चे हैं। किशुन ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 15-16 साल पहले हुई थी। वो पेशे से किसान है। शादी के बाद से उसकी पत्नी और उसका किसी ना किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। कई बार नाराज होकर कविता अपने मायके भी चली गई थी। शुक्रवार को भी किशुन और कविता के बीच किसी बात को लेकर काफी विवाद हुआ। इससे नाराज होकर किशुन ने जानवर को बांधने वाली रस्सी से उसका गला दबा दिया। जब उसकी मौत हो गई, तो उसके शव को लकड़ी के म्यांर से लटका दिया और खुद थाने जाकर सरेंडर कर दिया। फिलहाल आरोपी को कोर्ट के आदेश से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

और पढ़ें ...