प्रदेश

यात्रीगण कृपया ध्यान देवें ! रेलवे ने फिर किया बड़ी संख्या में ट्रेनों को रद्द...परिवतित मार्ग से चलाई जायेगी ट्रेनें

बिलासपुर:- दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के सरोना-कुम्हारी रेलवे स्टेशनों के मध्य तीसरी लाइन में ऑटोमेटिक सिग्नलिंग प्रणाली का कार्य किया जाना है।जिसके कारण 21 अप्रैल सुबह 6.00 बजे तक बाधित होने से ट्रेनों को रद्द किया गया है जिन ट्रेनों को रद्द किया गया है वे है रायपुर-दुर्ग मेमू स्पेशल पैसेंजर ,रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू,गोंदिया-रायपुर मेमू , टाटानगर- नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) एक्सप्रेस रद्द रहेगी । इसके अलावा कुछ गाड़ियों को बीच में समाप्ति किया जा रहा है जो गाड़ियों को समाप्त किया गया है वे है झारसुगुडा-गोंदिया-झारसुगुडा मेमू पैसेंजर बिलासपुर ,अंतागढ़-रायपुर–अंतागढ़ डेमू पैसेंजर, ताड़ोकी-रायपुर–ताड़ोकी डेमू पैसेंजर, विशाखापटनम-दुर्ग एक्सप्रेस बीच रास्ते में समाप्त होगी इसके अलावा दक्षिण मध्य रेलवे,के विजयवाड़ा रेल मण्डल के विजयवाड़ा -गोधरा के बीच तीसरी रेलवे लाइन का कार्य किया जाना है ।जिसके कारण कोरबा-कोचुवेलि एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।

वही विशाखापटनम-नई दिल्ली एक्सप्रेस, विशाखापटनम-गांधीधाम एक्सप्रेस , पूरी-ओखा एक्सप्रेस विशाखापटनम-निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस को परिवर्तित मार्ग से चलाया जा रहा है जिससे आने वाले समय में यात्रियों को अपने निर्धारित स्थान तक पहुंचने में काफी दिक्कत होगी हालांकि रेलवे का मानना है कि आने वाले समय में ट्रेन परिचालन इससे बेहतर होगा लेकिन यात्राओं की माने तो भीषण गर्मी में जिस तरह से ट्रेनों को लेट किया जा रहा ट्रेन परिचालन इससे बेहतर होगा तो वही भीषण गर्मी में ट्रेनों के रद्द होने से यात्री खासे परेशान हो रहे हैं।

 
 
और पढ़ें ...

Breaking : महानदी में नाव डूबने से अब तक 7 की मौत...परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

रायगढ़/ओडिशा। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले की सीमा से लगे ओडिशा के रेंगाली थाना क्षेत्र के शर्धा महानदी घाट पर एक नाव पलट गई। हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत हो गई। नाव में करीब 70 लोग सवार थे। उसमें सवार बाकी लोग तैरकर बाहर निकल गए। कोतरलिया के पूर्व सरपंच मिनकेतन प्रधान ने बताया कि रायगढ़ के ग्राम कोतरलिया निवासी गंगाराम लोहर के घर खरसिया से करीब 50 लोग आए थे। जहां से सभी लोग पिकअप, मार्शल और कार से शर्धा पथरसेनी मंदिर में पूजा करने जा रहे थे। इसी दौरान ओडिशा के पचगांव के आगे नदी पार करने के दौरान करीब 70 लोगों से भरी नाव एकाएक पलट गई। जिससे अफरा-तरफा मच गई। तैरकर अधिकतर लोग बाहर आ गए। अब तक 7 शव बरामद हुए है।

और पढ़ें ...

नाव दुर्घटना में लापता लोगों की तलाश के लिए 6 बजे से महानदी में रेस्क्यू और सर्च ऑपरेशन शुरू…03 लोगों का मिला शव

रायगढ़। महानदी में हुए नाव दुर्घटना में लापता लोगों की तलाश के लिए सुबह से 06 बजे से फिर से रेस्क्यू और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। गोताखोरों के साथ भुवनेश्वर से पहुंचे स्कूबा डाइवर्स की टीम खोजबीन में जुटी है

बता दे सुबह 8.20 के करीब एक बच्चे मास्टर पीकू राठिया उम्र 07 वर्ष, निवासी अंजोरीपाली, ब्लॉक खरसिया का शव बरामद कर लिया गया है।एक बच्चे मास्टर पीकू राठिया उम्र 07 वर्ष, निवासी अंजोरीपाली, ब्लॉक खरसिया का शव बरामद कर लिया गया है। इसके साथ गोताखोरों ने 2 शव और निकाले हैं। जिनमें एक महिला राधिका राठिया, और एक बच्चे नवीन राठिया का भी शव मिला है। सुबह से अब तक तीन शव निकाले जा चुके हैं।

 
और पढ़ें ...

छोटे भाई को जन्मदिन के दिन मिली बड़े भाई के शहीद होने की खबर, घर में पसरा मातम

बीजापुर। छोटा भाई हतप्रभ रह गया जब उसे खबर लगी की उसका बड़ा भाई इस दुनिया में नहीं रहा. वो भी तब जब आज उसका जन्मदिन है और छोटे भाई के जन्मदिन की खुशियां मातम में बदल गई. सुबह ही तो बड़े भाई ने उसे जन्मदिन की बधाई दी थी.बता दें कि बीजापुर जिले के गलगम इलाके में चुनाव ड्यूटी में तैनात जवान देवेंद्र कुमार सेठिया शहीद हो गए. बताया जा रहा है की UBGL सेल फटने से देवेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए थे और देवेंद्र को प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए जगदलपुर मेडिकल कॉलेज लाया गया था, जहां इलाज के दौरान देवेंद्र ने दम तोड दिया.जब लल्लूराम डॉटकॉम की टीम ने परिजन से बात की तो पता चला की आज ही देवेंद्र के छोटे भाई का जन्मदिन है और देवेंद्र ने अपने छोटे भाई को जन्मदिन की बधाई भी दी थी और चुनाव ड्यूटी में जाने की बात भी बताई थी. तब छोटे भाई ने ये सोचा भी नहीं था की जिस भाई से आज सुबह ही उसने बात की है उसके शहीद होने की खबर शाम तक घर आएगी.

और पढ़ें ...

बस्तर के इस गांव में नहीं हुई वोटिंग...पोलिंग बूथ में पसरा सन्नाटा, लापता ग्रामीण घरो में लगा ताला, जानिए वजह

सुकमा : छत्तीसगढ़ के बस्तर में लोकतंत्र का महापर्व मनाया गया . लोकसभा चुनाव के महापर्व में बस्तर के हर जिले में मतदाता मतदान करने पहुंचे। और महिला पुरुषो सहित सभी लोगों ने लोकतंत्र के इस महापर्व पर वोटिंग किया और अपना कर्तव्य पूरा किया। लेकिन इसी बीच एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही हैं. जहां एक क्षेत्र ऐसा भी है जहां लोकतंत्र के महापर्व की आहुति में किसी भी ग्रामीण ने हिस्सा नहीं लिया. और किसी में इतनी हिम्मत न थी की वह बाहर आकर मतदान करें। मतदान के नाम से ग्रामीणों ने दूरी बना ली है. इस गांव का नाम है पूवर्ती गांव. जो नक्सली कमांडर हिड़मा का पैतृक गांव है

हिड़मा के गांव में नहीं हुई वोटिंग

हिड़मा के गांव में पूरी तरह सन्नाटा पसरा हुआ था. गांव में एक भी ग्रामीण मौजूद नही था. सभी घरों में ताला लगा था. पूवर्ती अतिसंवेदनशील क्षेत्र होने की वजह से पूवर्ती के पोलिंग बूथ को सिलगेर में शिफ्ट किया गया है

गौरतलब हैं कि पूवर्ती पोलिंग बूथ के अंतर्गत तीन गांव आते हैं. इनमें खुद पूवर्ती, टेकलगुडेम और जोनागुड़ा शामिल हैं. इस बूथ में कुल मतदाता की संख्या 547 है. जिसमें पुरुषों की संख्या 353 और महिलाओं की संख्या 294 है. इसके बावजूद भी एक भी वोट बूथ में नहीं पड़ा है. इस इलाके में जगह-जगह नक्सलियों के बैनर पोस्टर लगे हैं. इन बैनरों में नक्सलियों ने चुनाव बहिष्कार की बात कही है. इस गांव में हिड़मा का खौफ इतना है कि कड़ी सुरक्षा के बीच भी किसी भी ग्रामीण ने वोट नहीं डाला

 
और पढ़ें ...

चुनाव के बीच कांग्रेस को लगा झटका...नगर पालिका अध्यक्ष, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव सहित बड़ी संख्या में कार्यकता भाजपा में शामिल

कोरबा। प्रदेश में कांग्रेस पार्टी से पलायन का दौर जारी है। इसी के तहत आज कोरबा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सभा में दीपका नगर पालिका अध्यक्ष संतोषी दीवान ने कांग्रेस का दामन छोड़कर भाजपा में प्रवेश कर लिया है। वहीं युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव आकाश शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकताओं ने मुख्यमंत्री की मौजूदगी में भाजपा प्रवेश किया है।

बता दे कि आज कोरबा जिला के पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र स्थित पसान में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की चुनावी सभा थी। इस सभा के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी और सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रवेश किया। दीपका नगर पालिका अध्यक्ष संतोषी दीवान सहित युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव आकाश शर्मा ने अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ आज सीएम की सभा में बीजेपी प्रवेश किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम अरूण साव ने सभी लोगों को भगवा गमछा पहनाकर बीजेपी प्रवेश कराया। आपको बता दे कि एक दिन पहले ही कोरबा के घंटाघर में आयोजित मुख्यमंत्री की सभा में करतला जनपद की अध्यक्ष धनेश्वरी कंवर ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा ज्वाइन किया था।

और पढ़ें ...

*अडानी परस्त मोदी सरकार की बेदखली के साथ, केन्द्र में कांग्रेस की सरकार में श्रमिकों के साथ होगा न्याय - कांग्रेस*

*अडानी परस्त मोदी सरकार की बेदखली के साथ, केन्द्र में कांग्रेस की सरकार में श्रमिकों के साथ होगा न्याय* *मनरेगा की मजदूरी 200 से बढ़ाकर 400 करने का कांग्रेस का वादा* रायपुर/19 अप्रैल 2024। भारतीय जनता पार्टी की अडानी परस्त मोदी सरकार ने विपक्षी दलों को सदन में बाहर रखकर 1 दिन में 12-12 श्रम कानून में श्रमिक विरोधी संशोधन किये, कांग्रेस की सरकार आने पर उन सभी संशोधन समीक्षा होगी। देश के श्रमिकों के साथ न्याय होगा। केन्द्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर देश में मजदूरों के हालात में सुधार होगा। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेन्द्र वर्मा ने कहा कि जब देश में कांग्रेस की सरकार थी तब रोजगार को कानूनी गारंटी कांग्रेस ने दिया था। इसके लिये महात्मा गांधी रोजगार गारंटी (मनरेगा) बनाया था। जिसमें हर मजदूर को 100 दिन काम मिलना उसका कानूनी अधिकार हो गया। मोदी सरकार ने हर वर्ष मनरेगा के बजट में दुर्भावनापूर्वक 15 से 25 प्रतिशत की भारी भरकम कटौती की है, जिसके चलते 100 दिन तो दूर औसत 20 दिन का रोजगार मिलना मुश्किल हो गया है। फिर से केन्द्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर कांग्रेस ने श्रमिकों के लिये श्रमिक न्याय योजना शुरू करने का वादा कांग्रेस ने किया है। कांग्रेस मनरेगा के तहत मजदूरी 200 से बढ़ाकर 400 रूपये प्रतिदिन करेगी। मनरेगा की मजदूरी के दायरे का विस्तार होगा। कक्षाओं, पुस्तकालयों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों जैसी सार्वजनिक संपत्तियों के निर्माण के लिये मनरेगा निधि और श्रमिकों को भी तैनात किया जा सकेगा। कांग्रेस एक शहरी रोजगार कार्यक्रम शुरू करेगी, जो शहरी बुनियादी ढांचे के पुनर्निर्माण और नवीकरण में काम की गारंटी देगा। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेन्द्र वर्मा ने कहा कि कांग्रेस महिला श्रमिकों के लिये समानता का अधिकार लायेगी। कांग्रेस कार्यस्थलों एवं आर्थिक अवसरों तक पहुंच में लैंगिक भेदभाव और लैंगिक असमानता के मुद्दों का समाधान करेगी। कांग्रेस यह सुनिश्चित करेगी कि महिलाओं के वेतन में भेदभाव को रोकने के लिये ‘समान वेतन‘ का सिद्धांत लागू किया जाए। मोदी सरकार द्वारा मजदूरों के हितों के खिलाफ श्रम कानूनों में किये गये अनुचित और अन्याय पूर्ण संशोधनों पर श्रमिक हित में सुधार किया जायेगा। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेन्द्र वर्मा ने कहा कि कांग्रेस डिल्वरी ब्वाय के कामो को भी संगठित बनाने का काम करेगी। कांग्रेस गिग और असंगठित श्रमिकों के अधिकारों को निर्दिष्ट और संरक्षित करने और उनकी सामाजिक सुरक्षा बढ़ाने के लिये एक कानून बनाएगी। कांग्रेस घरेलू नौकरों और प्रवासी श्रमिको के रोजगार को विनियमित करने और उनके बुनियादी कानूनी अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए कानूनों का प्रस्ताव करेंगी।
और पढ़ें ...

पहले चरण के मतदान के बाद कांग्रेस का दावा बस्तर सहित पूरी छत्तीसगढ़ जीतेंगे

पहले चरण के मतदान के बाद कांग्रेस ने दावा किया कि बस्तर में कांग्रेस के पक्ष में मतदान हुआ है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि बस्तर सहित छत्तीसगढ़ की सभी लोकसभा सीटो को कांग्रेस पार्टी जीतेगी। बस्तर की जनता ने साफ संकेत दिया है कि देश में बदलाव की हवा चल रही है। छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में भाजपा और मोदी सरकार के खिलाफ जबरदस्त जनाक्रोश है जो बस्तर के मतदान केन्द्रों पर साफ दिख रहा था। देश की जनता ने महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और जुमलेबाजी के खिलाफ मतदान किया है। आज प्रथम चरण के जिन 102 सीटों पर मतदान हुई है उनमें इंडिया गठबंधन 70 प्रतिशत सीटों पर जीतेगी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ में परिवर्तन करने को जनमानस तैयार बैठा है। चार महीने पहले छत्तीसगढ़ में झूठे वादे करके सरकार बनी और चार महिने में ही लोगो को लग नहीं रहा है कि छत्तीसगढ़ में कोई सरकार भी है। इसीलिये पूरे देश में और प्रदेश में लोग बदलाव चाहते है। 10 सालों से जो सरकार दिल्ली में बैठी है सिर्फ भाषण देना, जुलमें देना, लोगो को बरगलाना आपस में लड़वाना, हिन्दु और मुस्लमान को लड़वाना, आदिवासी को लड़वाना, मंदिर और मस्जिदो की राजनीति करना, किसानों के साथ शोषण करना और नौजवानों को बेरोजगार रखना जो देश में संपत्ति थी चंद लोगो के हाथ में देने का काम किया। छत्तीसगढ़ और देश में लोग कांग्रेस और इंडिया एलाईंस को जिताना चाहते है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा चुनाव के पहले जनता को ठगने के लिये चुनावी वायदे करती है तथा चुनाव जीतने के बाद उसको जुमला बता देती है। यह भाजपा का असली चरित्र है। 2014 में भी मोदी ने देश की जनता से 100 दिन में महंगाई कम करने का वायदा किया था। हर साल 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देने की वादा किया था। हर नागरिक के खाते में 15 लाख आने का वादा किया था। किसानों की आय दुगुनी करने का भी वादा था लेकिन 10 साल सरकार बनाने के बाद भी कोई वादा पूरा नहीं हुआ। अब छत्तीसगढ़ की जनता को ठगने के लिये नये जुमले फेंक कर मोदी की गारंटी बता दिया। लेकिन जनता भाजपा और मोदी दोनो के चरित्र को समझ चुकी है। राज्य में भाजपा बुरी तरह चुनाव हार रही है।
 
और पढ़ें ...

बस्‍तर सीट में वोटिंग खत्‍म...संवेदनशील इलाके से मतदान कराकर लौट रहीं पोलिंग पार्टियां

बस्तर। छत्‍तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए बस्‍तर सीट पर मतदान खत्‍म हो गया है। शाम 5 बजे तक लोकसभा सीट पर 63.41 प्रतिशत मतदान हुआ है। अभी कुछ बूथों पर मतदान जारी है। इस लिए मतदान का प्रतिशत बढ़ सकता है। संवेदनशील इलाके की पोलिंग पार्टियों की वापसी शुरू हो गई है।

बता दें नक्‍सल प्रभावित छह विधानसभा क्षेत्रों में मतदान दोपहर तीन बजे तक वोटिंग हुई, जबकि बस्तर के 85 और जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के 86 केंद्रों पर मतदान शाम पांच बजे समाप्‍त हुआ। हालांकि बूथों के अंदर अभी जितने मतदाता है उनका मतदान जारी है।

और पढ़ें ...

CG - कुएं में तैरता मिला नवजात शिशु का शव...इलाके में मचा हड़कंप, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

पत्थलगांव। जशपुर जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे इलाके में हड़कंप मच गया। लाश मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। मामला पत्थलगांव थाना क्षेत्र के मुड़ापारा गांव का है। मौके पर पहुंची पुलिस का कहना है कि प्रथमदृष्टि में यह बिन व्याही मां की करतूत का मामला प्रतीत हो रहा है। फिलहाल पुलिस ने कुएं से नवजात शिशु का शव निकाल कर उसे अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस अज्ञात आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

और पढ़ें ...

यात्रीगण ध्यान दें! रेलवे ने फिर किया इतने ट्रेनों को रद्द...यात्रा करने से पहले देखें सूची

बिलासपुर : रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल के सरोना-कुम्हारी रेलवे स्टेशनों के मध्य तीसरी लाइन में ऑटोमेटिक सिग्नलिंग प्रणाली का कार्य किया जाएगा । यह  कार्य दिनांक 20 अप्रैल, 2024 से सुबह 09.00 बजे से दिनांक 21 अप्रैल, 2024 को सुबह 06.00 बजे तक किया जायेगा । इस कार्य के पूर्ण होते ही गाडियों की समयबद्धता एवं गति में तेजी आयेगी ।     

रायपुर–दुर्ग सेक्शन में ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नल सिस्टम के लागू हो जाने से एक ब्लॉक सेक्शन में एक  ही रूट पर एक से अधिक ट्रेनें चल सकती है ।  इससे रेल लाइनों पर ट्रेनों की रफ्तार के साथ ही संख्या भी बढ़  जाती है । वहीं, कहीं भी खड़ी ट्रेन को निकलने के लिए आगे चल रही ट्रेन के अगले स्टेशन तक पहुंचने का भी इंतजारनहीं करना पड़ता है ।

स्टेशन यार्ड से ट्रेन के आगे बढ़ते ही ग्रीन सिग्नल मिल जाता है,यानि कि  एक ब्लॉक सेक्शन में एक के पीछे दूसरी ट्रेन आसानी से चलती है । इसके साथ ही ट्रेनों के लोकेशन की जानकारी मिलती रहती है।  इस कार्य के फलस्वरूप कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा । जिसका विवरण इस प्रकार हैः-

*रद्द होने वाली गाडियां*:-
1) दिनांक 20 एवं 21 अप्रैल, 2024 को रायपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08701 रायपुर-दुर्ग मेमू स्पेशल पैसेंजर रद्द रहेगी ।
2) दिनांक 20 एवं 21 अप्रैल, 2024 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08702 दुर्ग-रायपुर मेमू स्पेशल पैसेंजर रद्द रहेगी ।
3) दिनांक 20 अप्रैल, 2024 को रायपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08705 रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू स्पेशल पैसेंजर रद्द रहेगी ।
4) दिनांक 20 अप्रैल, 2024 को डोंगरगढ़ से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08706 डोंगरगढ़-रायपुर मेमू स्पेशल पैसेंजर रद्द रहेगी ।
5) दिनांक 20 अप्रैल, 2024 को रायपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08707 रायपुर-दुर्ग मेमू स्पेशल पैसेंजर रद्द रहेगी ।
6) दिनांक 20 अप्रैल, 2024 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08708 दुर्ग-रायपुर मेमू स्पेशल रद्द रहेगी ।
7) दिनांक 19 एवं 20 अप्रैल, 2024 को रायपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08709 रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू स्पेशल पैसेंजर रद्द रहेगी ।
8) दिनांक 20 एवं 21 अप्रैल, 2024 को डोंगरगढ़ से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08710 डोंगरगढ़-रायपुर मेमू स्पेशल पैसेंजर रद्द रहेगी ।
9) दिनांक 19 एवं 20 अप्रैल, 2024 को रायपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08725 रायपुर-दुर्ग मेमू स्पेशल पैसेंजर रद्द रहेगी ।
10) दिनांक 20 एवं 21 अप्रैल, 2024 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08726 दुर्ग-रायपुर मेमू स्पेशल पैसेंजर रद्द रहेगी ।
11) दिनांक 19 एवं 20 अप्रैल, 2024 को रायपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08721 रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू स्पेशल पैसेंजर रद्द रहेगी ।
12) दिनांक 19 एवं 20 अप्रैल, 2024 को डोंगरगढ़ से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08723 डोंगरगढ़-रायपुर मेमू स्पेशल पैसेंजर रद्द रहेगी ।
13) दिनांक 20 एवं 21 अप्रैल, 2024 को गोंदिया से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08724 गोंदिया-रायपुर मेमू स्पेशल रद्द रहेगी ।
14) दिनांक 19 एवं 20 अप्रैल, 2024 को रायपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08729 रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू स्पेशल पैसेंजर रद्द रहेगी ।
15) दिनांक 20 एवं 21 अप्रैल, 2024 को डोंगरगढ़ से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08730 डोंगरगढ़-रायपुर मेमू स्पेशल पैसेंजर रद्द रहेगी ।
16) दिनांक 20 अप्रैल, 2024 को रायपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08767 रायपुर- नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) स्पेशल पैसेंजर रद्द रहेगी ।
17) दिनांक 21 अप्रैल, 2024 को रायपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08768 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-रायपुर स्पेशल पैसेंजर रद्द रहेगी ।
18) दिनांक 19 अप्रैल, 2024 को टाटानगर रवाना होने वाली गाडी संख्या 18109 टाटानगर- नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
19) दिनांक 21 अप्रैल, 2024 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18110  नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-टाटानगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।

*बीच में समाप्त होने वाली गाडियां*:-
1) दिनांक 20 अप्रैल, 2024 को झारसुगुडा एवं गोंदिया से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08862/08861 झारसुगुडा-गोंदिया-झारसुगुडा मेमू पैसेंजर बिलासपुर एवं गोंदिया के बीच रद्द रहेगी । 
2) दिनांक 20 एवं 21 अप्रैल, 2024 को अंतागढ़ एवं रायपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08816/08815 अंतागढ़-रायपुर–अंतागढ़ डेमू पैसेंजर दुर्ग एवं रायपुर के बीच रद्द रहेगी । 
3) दिनांक 20 अप्रैल, 2024 को ताड़ोकी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08834/08833 ताड़ोकी-रायपुर–ताड़ोकी डेमू पैसेंजर दुर्ग एवं रायपुर के बीच रद्द रहेगी । 
4) दिनांक 19 एवं 20 अप्रैल, 2024 को विशाखापटनम से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18530 विशाखापटनम-दुर्ग एक्सप्रेस बेलसोंडा एवं दुर्ग  के बीच रद्द रहेगी । 
5) दिनांक 20 एवं 21 अप्रैल, 2024 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18529 दुर्ग-विशाखापटनम एक्सप्रेस दुर्ग  एवं बेलसोंडा के बीच रद्द रहेगी ।

और पढ़ें ...

BREAKING : दो कर्मचारी को कलेक्टर ने किया निलंबित...इस वजह से गिरी गाज...जानें पूरा मामला...!!

बीजापुर। लोकसभा चुनाव के ठीक पहले दो कर्मचारियों पर निलंबन की कार्रवाई हुई है। राजनैतिक पार्टी का प्रचार-प्रसार करने के मामले में कलेक्टर बीजापुर ने गिरेला खान सचिव, ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत भोपालपटनम को सस्पेंड कर दिया गया है।  निलंबन अवधि के इनका मुख्यालय कार्यालय मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत बीजापुर रहेगा। 

वहीं एक दूसरे मामले में प्रकाश ठाकुर सहायक ग्रेड-3 को निर्वाचन कार्य में लापरवाही के चलते निलंबित कर दिया गया है। निलंबन के दौरान इनका मुख्यालय कार्यालय मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बीजापुर निर्धारित रहेगा।

 
और पढ़ें ...

कांग्रेस अब विलुप्त होने की कगार पर :विष्णु देव साय कांग्रेस के जहाज को डूबने से कोई नही बचा सकता:अरुण साव

 भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में चल रहीं जनकल्याणकारी योजनाओं व विकसित भारत के संकल्प से प्रभावित होकर गुरुवार को काँकेर के पूर्व विधायक शिशुपाल सोरी सहित सैकड़ों राजनीतिक व सामाजिक कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों ने कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा प्रवेश किया। लोकसभा के लिए प्रथम चरण में होने जा रहे बस्तर लोकसभा में मतदान से ठीक एक दिन पहले बस्तर में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। प्रदेश में भाजपा प्रवेश का सिलसिला लगातार जारी है। भाजपा प्रवेश उत्सव में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नवप्रवेशी भाजपा सदस्यों को भाजपा का दुपट्टा पहनाकर उनका भाजपा परिवार में स्वागत किया।

भाजपा के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में पहले आयोजित प्रवेश उत्सव में   पूर्व विधायक कांग्रेस विधान मिश्रा, पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा, पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू, कांग्रेस के संगठन महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला, जगदलपुर महापौर सफीरा साहू, पूर्व महापौर वाणी राव, जिला पंचायत अध्यक्ष महासमुंद उषा पटेल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनिता रावटे, विष्णु यादव, जोगी कांग्रेस यूथ विंग प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप साहू, पूर्व मंत्री हरिदास भारद्वाज, मंतूराम पवार, राजेन्द्र कुमार लुंकड़, बिलासपुर जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चैहान, राजा नीलेन्द्र बहादुर जैसे दिग्गज पहले भी भाजपा में प्रवेश कर चुके है।

भाजपा में आज  प्रवेश कार्यक्रम में गुरुवार को जिन लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली है, उनमें प्रमुख रूप से कांग्रेस के दिग्गज नेता शिशुपाल सोरी, विजय गुरु की सुपुत्री प्रियंका गुरु, चंद्रप्रकाश वाजपेई, कांग्रेस की बिलासपुर लोकसभा की जिम्मेदारी संभाल रहे, संतोष कौशिक, दंतेवाड़ा से जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुभाष सुराना,शरद रण सिंह सहित 700 से ज्यादा लोगों ने भाजपा प्रवेश किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अब चला चली की बेला है। पतझड़ की तरह कांग्रेस रूपी वृक्ष को उनके नेता और कार्यकर्ता पार्टी को छोड़कर उसे ठूँठ में बदलने का काम कर रहे हैं। वैसे तो पूरे देश में यही आलम है। केंद्रीय राजनीति में भी कई  दिग्गज नेता कांग्रेस छोड़ रहे हैं। श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के नेता एक-एक कर पार्टी छोड़ते जा रहे हैं। कांग्रेस में आम कार्यकर्ताओं की कोई पूछ-परख नहीं हो रही है।, उल्टे अपनी व्यथा व्यक्त करने, बड़े नेताओं को खरी-खरी सुनाने, सरकार से लेकर संगठन तक मचाई गई लूट पर बोलने वालों को 'स्लीपर सेल' तक कहकर अपमानित किया गया। श्री साय ने कहा कि इसीलिए अब कांग्रेस अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रही है। श्री साय ने सभी कार्यकर्ताओं से प्रदेश की सभी 11 लोकसभा सीटों पर भाजपा की विजय के लिए प्राण-पण से जुटने का आह्वान किया।


उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस रूपी जहाज को अब डूबने से कोई नहीं बचा सकता ,ऐसा कोई दिन नहीं जब कांग्रेस के दिग्गज कांग्रेस पार्टी नहीं छोड़ रहे हैं अब सभी को यह मालूम हो चल चुका है कि कांग्रेस राष्ट्रहित की राजनीति करने वाला दल नहीं रहा, कांग्रेस ने कई कार्य ऐसे किए हैं जो राष्ट्र का भारत का अपमान और अहित करने वाले हैं इसीलिए कांग्रेस के नेता राष्ट्रहित सर्वोपरि के उद्देश्य से आगे बढ़ रही भाजपा का दामन थाम रहे हैं।


कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, विधायक धर्मजीत सिंह, प्रदेश कार्यालय प्रभारी नरेश गुप्ता ,प्रदेश प्रवक्ता केदार गुप्ता प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल सहित पदाधिकारी मौजूद रहे।

और पढ़ें ...

Crime : समोसे को लेकर चलती ट्रेन में दो नाबालिग भिड़े...धक्का देने से एक की मौत

राजनांदगांव। समोसा खाने को लेकर हुए विवाद में एक नाबालिग को चलती ट्रेन से धक्का देकर जान से मारने के मामले में सोमनी पुलिस ने एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि रायपुर के रहने वाले आरोपी और मृतक डोंगरगढ़ से लोकल ट्रेन में सवार होकर घर लौट रहे थे। तभी मुढ़ीपार और मोहभट्टा के रेल्वे ट्रैक के बीच समोसा खाने और खिलाने को लेकर विवाद हुआ, जिसमें एक नाबालिग ने अपने साथी को चलती ट्रेन से धक्का दे दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

बता दें कि 16 अप्रैल को रेल्वे ट्रैक में एक नाबालिग की लाश मिली थी। जिसकी पहचान समीर महानंद निवासी गुढ़ियारी रायपुर के रूप में हुई। पुलिस ने मामले की छानबीन करते पाया कि मृतक अपने नाबालिग साथी के साथ डोंगरगढ़ से रायपुर की ओर लौट रहा था। इस दौरान चलती ट्रेन में एक वेंडर से समोसे खरीदे और आपस में खा लिया। इस बीच आरोपी को दोबारा समोसा खाने की इच्छा हुई।

जिसके लिए उसने मृतक को समोसा खिलाने के लिए दबाव बनाया। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ। मृतक ने विवाद के दौरान आरोपी को एक तमाचा भी जड़ दिया, जिससे गुस्से में आकर आरोपी ने चलती ट्रेन में मृतक को धकेल दिया। इस मामले में 302 के तहत अपराध कायम करते हुए नाबालिग को पुलिस गिरफ्तार कर लिया है।

और पढ़ें ...

कांग्रेस में 10 साल तक निष्ठा से कार्य करने के बाद भी पार्टी में अनदेखी होती रही-शिशुपाल शोरी

शिशुपाल शोरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश को आदिवासी सीएम देकर आदिवासियों का मान बढ़ाया है। शिशुपाल शोरी के साथ आज बालोद क्षेत्र से भी कांग्रेस के कई लोग भाजपा प्रवेश करने जा रहे हैं। शिशुपाल शोरी ने कहा कि कांग्रेस में 10 साल तक निष्ठा से कार्य करने के बाद भी पार्टी में उनकी अनदेखी होती रही। लेकिन अब वो मन बना चुके हैं कि आम जनता के हित में काम करने वाली भाजपा के साथ जाकर लोगों की सेवा करेंगे।

और पढ़ें ...

अब तक के वोटिंग परसेंटेज का आंकड़ा हुआ जारी, इस विधानसभा में पड़े सबसे ज्यादा वोट...देखिए विधानसभा वार कितना प्रतिशत हुआ मतदान

बस्तर। छत्‍तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए बस्‍तर सीट पर सुबह सात बजे से मतदान जारी है। संवेदनशील इलाकों में सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक और सामान्य इलाकों में सुबह 7 बजे से 5 बजे तक मतदान होगा। वहीं परिणाम 4 जून को घोषित किए जाएंगे। 

मतदान केन्द्र के बाहर सुबह से ही लंबी-लंबी लाइन दिख रही है। इसी बीच निर्वाचन आयोग ने सुबह 11 बजे तक के वोटिंग परसेंटेज जारी कर दिए हैं। निर्वाचन आयोग की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक बस्तर लोकसभा में अब तक 42.57 % मतदान हुआ है। 

बस्तर लोकसभा क्षेत्र में अब तक सबसे ज्यादा मतदान कोंडागांव विधानसभा में 56.12 प्रतिशत हुआ है। वहीं सबसे कम मतदान बीजापुर विधानसभा क्षेत्र में 24.93 प्रतिशत हुआ है। 

विधानसभावार वोटिंग प्रतिशत

बस्तर – 49. 32 प्रतिशत

बीजापुर – 24.93 प्रतिशत

चित्रकोट – 42.03 प्रतिशत

दंतेवाडा – 45.86 प्रतिशत

जगदलपुर – 41.19 प्रतिशत

कोंडागांव – 56.12 प्रतिशत

कोंटा – 32.10 प्रतिशत

नारायणपुर – 37. 20 प्रतिशत

बस्तर से ये 11 प्रत्याशी इस बार मैदान में

कवासी लखमा (इंडियन नेशनल कांग्रेस)
महेशराम कश्यप (बीजेपी)
नरेंद्र बुरका (हमरराज पार्टी)
कवलसिंह बघेल (राष्ट्रीय जनसभा पार्टी)
आयतूराम मंडावी (बहुजन समाज पार्टी)
फूलसिंग कचलाम (सीपीआई)
शिवराम नाग (सर्व आदि दल)
सुंदर बघेल (निर्दलीय)
टीकम नागवंशी (गोड़वाना गणतंत्र पार्टी)
जगदीश प्रसाद नाग (आजाद जनता पार्टी)
प्रकाश कुमार गोटा (स्वंतत्र दल)

और पढ़ें ...