प्रदेश
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा कार्यकर्ताओं को स्लीपर सेल कहना कांग्रेस को भरी पड़ रहा है
भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव की पत्रकार वार्ता पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा कार्यकर्ताओं को स्लीपर सेल कहना कांग्रेस को भरी पड़ रहा है सुशील मौर्य ने साबित किया है लिखित कांग्रेस के शासन में महिलाओं का सम्मान नही होता था इसलिए दिग्गज नेता भाजपा प्रवेश कर रहे हैं झीरम के लिए भूपेश बघेल पर आरोप लगाया है भूपेश बघेल ने अपने नेताओं की हत्या के साथ उचित निर्णय क्यों नहीं लिया ? फर्जीवाड़ा 5 साल चला अभी भी भूपेश बघेल और उनकी टीम सुधरी नहीं है भ्रम का जाल फैला कर वोट बटोरने का काम कांग्रेस कर रही हैं - संजय श्रीवास्तव
Lok Sabha Chunav 2024 : नक्सलगढ़ में मतदान कराने के लिए हेलीकाप्टर से रवाना हुई पोलिंग पार्टी
बस्तर : छत्तीसगढ़ में नक्सल प्रभावित एकमात्र बस्तर लोकसभा सीट पर 19 अप्रैल को होने जा रहे लोकतंत्र के महायज्ञ के लिए तैयारी अब अंतिम चरण में है।आपको बता दे 9 अप्रैल को पहले चरण का चुनाव है। 33 मतदान केंद्रों पर मतदान दल को हेलीकाप्टर से भेज रहे हैं। इलाके की संवेदनशीलता, नक्सली गतिविधियों और जीरो एरर को ध्यान में रखते हुए 4 हेलीकाप्टर लगाए गए हैं। 9 हेलीपैड बनाए गए हैं।बस्तर लोकसभा सीट के 1,957 मतदान केंद्र में से अतिसंवेदनशील 150 मतदान केंद्रों के लिए तीन दिन पहले हेलीकाप्टर से दलों को भेजा गया। इसमें से करीब 75 दल मंगलवार को भेजा गया, जबकि बाकी 75 दल बुधवार को भेजे जाएंगे। इसके लिए सुबह छह बजे से ही मतदान दलों को बुला लिया गया।सुबह आठ बजे से पोलिंग पार्टी को लेकर वायुसेना के हेलीकाप्टर ने उड़ान भरी। इसके लिए वायुसेना के दस से अधिक हेलीकाप्टर की व्यवस्था की गई है। दूसरी ओर बस्तर में सुरक्षित मतदान कराने का संकल्प लेकर एक लाख से अधिक बल पिछले एक माह से बस्तर में निगरानी कर रहा है। केंद्र से सुरक्षा बल की 350 टुकड़ियां भी बस्तर पहुंच चुकी हैं।
लखमा-महेश सहित 11 प्रत्याशी मैदान में
लोकसभा चुनाव में प्रमुख राजनीतिक दल भाजपा के महेश कश्यप व कांग्रेस के कवासी लखमा सहित सीपीआइ, बहुजन समाज पार्टी व अन्य दल व निर्दलीय को मिलाकर 11 प्रत्याशी 19 अप्रैल को होने वाले चुनावी मुकाबले में होंगे। अभी प्रचार-प्रसार का जोर पकड़ चुका है जो कि 17 अप्रैल को थम जाएगा। मुख्य मुकाबला भाजपा के महेश कश्यप व कांग्रेस के कवासी लखमा के मध्य दिखाई दे रहा है।
BREAKING : जिलों के विधिक सेवा प्राधिकरण में हुए जजों के तबादले...देखें सूची…!!
रायपुर। राज्य शासन ने छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट की अनुशंसा पर 14 जजों के तबादले किये हैं। इन जजों को विभिन्न जिलों में गठित विधिक सेवा प्राधिकरण में बतौर सचिव नियुक्त किया गया है। इनकी सूची पर डालिये एक नजर…


CG - शिक्षा का मंदिर हुआ कलंकित...शिक्षक ने छात्रा से की ये शर्मनाक हरकत
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जिले के बिल्हा ब्लॉक के एक हायर सेकेंड्री स्कूल में व्यायाम शिक्षक द्वारा छात्राओं से छेड़खानी का बडा मामला सामने आया है। हालांकि, घटना दो महीने पुराना है। मगर तब स्कूल प्रबंधन ने मामले को दबा दिया। पराकाष्ठा यह कि संवाददाता जब इस स्कूल में घटना की तफ्तीश करने पहुंचे तो प्राचार्या ने माना कि उसके पास शिकायत आई थी। शिकायत की कॉपी मांगने पर बताया गया कि फाइल गुम गई है। फिर संवाददाता की मौजूदगी में आरोपी शिक्षक को बुलवाकर रजिस्ट्रर्ड में बैक डेट से प्रकरण दर्ज किया गया। और आरोपी शिक्षक से माफीनामा लिखवाया गया। ताकि, बचाव में कहा जा सके कि हमने माफीनामा लिखवा लिया है। और हमारे रजिस्टर में ये केस दर्ज है। जाहिर है, स्कूल प्रबंधन की ये बड़ी चूक है। छेड़छाड़ का मामला अपराधिक प्रकरण है, स्कूल स्तर पर राजीनामा, माफीनामा नहीं हो सकता।
बता दें, इसी वर्ष फरवरी में कुछ स्कूली छात्राओं और उसके परिजनों ने घर पहुंचकर अभद्रता करने की शिकायत स्कूल में की थी। स्कूल की प्राचार्या ने संवाददाता से बातचीत में स्वीकार किया कि घटना के समय वे छुट्टी पर थी। छुट्टी से लौटने पर शिक्षक को नोटिस देकर मामले को स्कूल की विशाखा कमेटी के समक्ष रखा। विशाखा कमेटी के सामने शिक्षक से पूछताछ की गई। शिक्षक ने प्राचार्या के नोटिस के जवाब में लिखित में माफी मांगी। प्राचार्या ने बताया कि पीड़ित छात्राओं द्वारा भी शिक्षक को माफी देने की बात कही गई। जिसके बाद मामला वही रफा दफा कर दिया गया।
पड़ताल करने पर पता चला कि व्यायाम शिक्षक छात्राओं को व्हाट्सएप, इंस्टा में मैसेज भेजता था। यही नहीं, शिक्षक किसी बहाने से छात्राओं के घर भी पहुंच गया। स्कूल प्रबंधन के द्वारा पूछताछ करने पर शिक्षक ने बताया कि किसी मामले में छात्राओं को गलतफहमी हो गई थी। जिसके चलते उनके घर माफी मांगने गया था।
CG - चुनाव से पहले 26 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण...6 महिला समेत इनामी नक्सली शामिल
दंतेवाड़ा। लोकसभा चुनाव से पहले पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सोमवार को समाज की मुख्यधारा में शामिल होने के लिए 26 नक्सलियों ने जिला पुलिस अधीक्षक गौरव राय के समक्ष आत्मसर्मपण किया है। इसमेें 20 पुरुष और 6 महिला माओवादी शामिल है, जो लोन वर्राटू (घर वापस आइए) अभियान से प्रभावित होकर अपने हथियार डाले है।
बता दें कि आत्मसमर्पित माओवादी दंतेवाड़ा, बीजापुर, कोंडागांव, सुकमा एरिया कमेटी सहित चारों जिलों में सक्रिय थे। समर्पित माओवादियों में डीएकेएमएस अध्यक्ष पर छत्तीसगढ़ शासन ने लाखों रुपए का इनाम घोषित किया था। इसके अलावा समर्पित माओवादियों में सुकमा जिला का पंचायत जनताना सरकार अध्यक्ष जोगा मुचाकी पर भी एक लाख का इनाम घोषित है।
नक्सलियों की बौखलाहट फिर आई सामने...ग्रामीण की हत्या कर गांव के पास फेंका शव
कांकेर:- छत्तीसगढ़ के कांकेर सीट पर लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में मतदान होना है. यहां 26 अप्रैल को वोटिंग होगी. चुनाव को लेकर सरगर्मिया काफी तेज है, लोकसभा चुनाव को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया गए हैं. वावजूद इसके नक्सलियों के हौसले बुलंद हो रहे हैं. बड़ी खबर कांकेर से मिल रही हैं, इसी कड़ी में नक्सलियों ने कांकेर के छोटेबेठिया में एक ग्रामीण की सोमवार को हत्या कर दी. छोटेबेठिया में ग्रामीण की हत्या कर नक्सलियों ने उसका शव गांव के पास फेंक दिया है. कांकेर के एसपी आईके एलिसेला ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि नक्सलियों ने हिदुर गांव के ग्रामीण की हत्या की है. इस नागरिक की हत्या क्यों की गई है इसे लेकर पुलिस पतासाजी कर रही है.
पिता पुत्र का रिश्ता हुआ शर्मसार; कलयुगी बेटे ने विवाद के बाद पिता की धारदार हथियार से की हत्या, ऐसे हुआ मामले का खुलासा
सूरजपुर:- एक ओर पिता अपने बेटे के शादी का सपना सजा रहा था, वही बेटा मामूली सी बात पर अपने पिता को मौत के घाट उतार दिया। फ़िलहाल पुलिस ने इस कलयुगी बेटे को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, लेकिन इस घटना ने पिता पुत्र जैसे पवित्र रिश्ते को तार तार कर दिया है.
तस्वीरों में दिख रहा यह शख्स विक्रम राजवाड़े है, इस पर आरोप है कि इसने क्रूरता पूर्वक अपने पिता की हत्या कर दी. 12 अप्रैल शुक्रवार की सुबह लगभग 7:00 बजे करंजी पुलिस को सूचना मिले की रेलवे स्टेशन के समीप सड़क पर एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है
जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक की शिनाख्ती दतिमा गांव के रहने वाले सुकुल सहाय राजवाड़े के रूप में की गई. जिसके बाद शव का पंचनामा कर डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम के सहायता से मामले की जांच में जुट गई.
जांच में पुलिस को पता चला कि घटना के दिन लगभग ढाई बजे रात में आरोपी ने अपने पिता को फोन किया था जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया, इसके बाद पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया और न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.
आरोपी पुत्र विक्रम ने बताया कि कुछ वर्ष पहले उसके पिता ने जमीन बेची थी, जिसका उपयोग आरोपी के शादी में होना था, अभी हाल ही में विक्रम की शादी तय हुई थी और जब विक्रम ने उसे पैसे की मांग अपने पिता से की तो उसने पैसा खर्च करने की बात कही, जिससे कलयुगी बेटा भड़क गया और पिता पुत्र के बीच विवाद हो गया.
इसी बात से गुस्साए विक्रम ने अपने पिता की हत्या का प्लान बना लिया और घटना की सुबह आयुर्वेदिक दवाई अपने दोस्त को दिलाने के नाम पर अपने पिता के साथ घर से निकला और मौका देखकर धारदार हथियार से गले पर हमला कर निर्ममता से उसकी हत्या कर दी.पिता पुत्र का रिश्ता सबसे पवित्र रिश्ता माना जाता है, ऐसे में यह घटना इस रिश्ते को कलंकित करने वाला है. जो पिता बचपन से अपने बच्चों को सभी समस्याओं से दूर रखा आज वही लड़का उसकी मौत का कारण बन गया.
रायपुर लोकसभा में 8 लाख से अधिक वाटों की लीड से जीतना है - विष्णुदेव साय
रायपुर। रायपुर लोकसभा भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल की नामांकन रैली में सोमवार को रायपुर लोक सभा क्षेत्र के 9 विधानसभा क्षेत्रों से ऐतिहासिक जन सैलाब उमड़ पड़ा। रायपुर जिला भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर से भव्य जुलूस की शक्ल में निकली रैली में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के अलावा बड़ी संख्या में मातृ-शक्ति भी हाथों में भाजपा का झंडा और पोस्टर लेकर शामिल हुईं। नामांकन रैली बाजे गाजे के साथ निकाली गई।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नामांकन रैली सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह लोकसभा का चुनाव बडा़ महत्वपूर्ण चुनाव है। यह नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव है। प्रधानमंत्री मोदी जी 10 वर्षों से लगातार देश की सेवा कर रहे हैं और यह गांव गरीब किसान मजदूर सब की चिंता करने वाले हैं। सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास को मूलमंत्र मानते हुए काम कर रहे हैं। इसलिए हमें भी केन्द्र में नरेन्द्र मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए रायपुर लोकसभा से अपराजेय योध्दा बृजमोहन अग्रवाल 8 लाख से अधिक वोटों से जिताना है। उन्होंने कहा कि 5 वर्ष पहले कांग्रेस को प्रदेश की जनता ने सत्ता सौंपी थी लेकिन कांग्रेस ने सत्ता का दुरुपयोग करते हुए छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार और घोटालों के नये रिकॉर्ड बनाए हैं। भ्रष्टाचार में इनका साथ देने वाले कई अधिकारी और साथी जेल में है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि कांग्रेस एक डूबता हुआ जहाज है, इसलिए कई कांग्रेसी पार्टी को छोड़कर लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं। इस डूबते जहाज को हमें लोकसभा चुनाव में पूरी तरह डुबोना है। ‘मोदी की गारंटी’ में जो भी वादे किए थे सभी वादे लगातार पूरे होते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सभी 11 लोकसभा सीटों में कमल खिलाकर देश में मोदी जी की सरकार बनानी है। डबल इंजन की सरकार छत्तीसगढ़ में तेजी से विकास करेगी
मोदी है तो विकास, विश्वास, सुरक्षा की गारंटी है - किरण सिंह देव
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 10 वर्षों से लगातार काम कर रहे हैं। “मोदी है तो विकास की गारंटी है,” “मोदी है तो विश्वास की गारंटी है” “मोदी है तो सुरक्षा की गारंटी है” और “मोदी है तो गांरटी पूरी होने की गारंटी है”। उन्होंने कहा कि 5 वर्ष से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार रही। जनता ने कांग्रेस को प्रदेश की बागडोर सौंपी थी लेकिन कांग्रेस पार्टी ने तो इन 5 वर्षों में छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार और घोटालों के रिकाॅर्ड बना डाले। कांग्रेस सरकार जनता की खून पसीने की गाढ़ी कमाई पर डाका डालकर अपना जेब भरने का काम किया। इसलिए 2023 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता ने कांग्रेस को सत्ता से बेदखल करते हुए भाजपा के हाथों फिर से सत्ता की बागडोर सौंप दी। श्री किरण सिंह देव ने कहा कि भाजपा की विष्णुदेव साय जी की नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार ने 90 दिनों में ही मोदी की गारंटी में किए अधिकांश वादों को पूरा करके दिखाया है। आज प्रदेश की भाजपा सरकार गांव, गरीब, किसान, मजदूर, युवा सबके लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि यह रायपुर लोकसभा की नामांकन रैली नहीं बल्कि भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल की विजय रैली है। प्रदेश की जनता भाजपा के साथ है।
60 साल देश कर राज करने वाली कांग्रेस अब फिर से एक झटके में गरीबी हटाने की बात कर रही है ऐसे झूठे लोगो को सबक सिखाना है:अरुण साव
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा इंदिरा गांधी के जमाने से कांग्रेस गरीबी हटाने का नारा देकर जनता को बेवकूफ बना रही है अब राहुल गांधी ने फिर एक झटके में गरीबी हटाने की बात की है झूठ का कारोबार करने वाली ऐसी कांग्रेस को सबक सिखाना है कांग्रेस के पास न ट्रैक रिकार्ड है न आगे का विजन है , न नेतृत्व है न संगठन जबकि भाजपा के पास विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता श्री नरेंद्र मोदी है,उनका 10 साल का ट्रैक रिकॉर्ड है आने वाले 25 साल का विजन है भारत ने अब मोदी जी नेतृत्व में आर्थिक महाशक्ति बनने का निर्णय ले लिया है।हम सभी को हर देशवासी की तरह कमल के बटन को दबाकर मोदी जी को मजबूत करना है।
स्वीप के तहत मतदान दल के सदस्यों को शपथ दिलाई गई लोकसभा आम निर्वाचन-2024
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में आगामी लोकसभा निर्वाचन-2024 हेतु मतदाता जागरूकता अभियान (स्वीप) के तहत जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा आयोजित निर्वाचन प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षण केन्द्र में भाग ले रहे लगभग कुल 600 अधिकारियों को प्रशिक्षण के पूर्व मतदान शपथ दिलाई गई। इसी तरह दो निजी विद्यालयों में भी प्रशिक्षण लेने आए लगभग एक हजार मतदान दल के अधिकारियों को भी अनिवार्य मतदान की शपथ दिलाई गई।
भीषण गर्मी में लू से बचाव एवं उसके उपाय हेतु आवश्यक सुझाव
उत्तर बस्तर कांकेर, 15 अप्रैल 2024/ जिले में ग्रीष्म ऋतु में तापमान में वृद्वि होने के कारण लू ;भ्मंज ैजतवामद्ध की संभावना अधिक होती है। लू से बचाव व उसके उपाय हेतु मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कांकेर द्वारा आम नागरिकों को आवश्यक सुझाव दिया गया है।
लू के लक्षण :- सिर में भारीपन और दर्द का अनुभव होना, तेज बुखार के साथ मुंह का सूखना, चक्कर और उल्टी आना, कमजोरी के साथ शरीर में दर्द होना, शरीर का तापमान अधिक होने के बावजूद पसीने का न आना, अधिक प्यास लगना और पेशाब कम आना, भूख न लगना व बेहोश होना।
लू से बचाव के उपाय :- लू लगने का प्रमुख कारण तेज धूप और गर्मी में ज्यादा देर तक रहने के कारण शरीर में पानी और खनिज मुख्यता नमक की कमी हो जाना होता है, अतः इससे बचाव के लिए निम्न बातों का ध्यान रखना चाहिए-
बहुत जरूरी न हो तो घर से बाहर ना जाएं, धूप में निकलने से पहले सिर व कानों को कपड़े से अच्छी तरह से बांध लें, पानी अधिक मात्रा में पीये, अधिक समय तक धूप में न रहे, गर्मी के दौरान नरम, मुलायम सूती के कपड़े पहनने चाहिए ताकि हवा और कपड़े पसीने को सोखते रहें, अधिक पसीना आने की स्थिति में ओ.आर.एस. घोल पिएं, चक्कर आने, मितली आने पर छायादार स्थान पर आराम करें तथा शीतल पेय जल अथवा उपलब्ध हो तो फलों का रस, लस्सी, मठा आदि का सेवन करें। प्रारंभिक सलाह के लिए 104 आरोग्य सेवा केन्द्र से निःशुल्क परामर्श लिया जाए तथा उल्टी, सर दर्द, तेज बुखार की दशा में निकट के अस्पताल अथवा स्वास्थ्य केन्द्र में जरूरी सलाह लें।
लू लगने पर किया जाने वाला प्रारंभिक उपचार :- बुखार पीड़ित व्यक्ति के सर पर ठंडे पानी की पट्टी लगाएं, अधिक पानी व पेय पदार्थ जैसे कच्चे आम का पना, जलजीरा आदि पिलाएं। पीड़ित व्यक्ति को पंखे के नीचे हवा में लेटाकर शरीर पर ठंडे पानी का छिड़काव करते रहें। पीड़ित व्यक्ति को शीघ्र ही किसी नजदीक चिकित्सक या अस्पताल में इलाज के लिए ले जाएं तथा मितानिन, ए.एन.एम. से ओ.आर.एस. के पैकेट के लिए संपर्क करें।
क्रमांक/470/सिन्हा
मतदान दिवस 26 अप्रैल को सवैतनिक अवकाश घोषित लोकसभा आम निर्वाचन-2024
लोकसभा निर्वाचन-2024 संसदीय निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-11 कांकेर (अजजा) हेतु द्वितीय चरण मतदान तिथि 26 अप्रैल 2024 को सम्पन्न होना है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अभिजीत सिंह ने उक्त दिवस को सार्वजनिक तथा सामान्य अवकाश घोषित किया है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ शासन श्रम विभाग द्वारा जारी आदेश के परिपालन में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा मतदान की तिथि 26 अप्रैल को सवैतनिक अवकाश घोषित किया गया है। जारी आदेशानुसार लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 135 ख, ‘‘मतदान के दिन कर्मचारियों को सवेतन अवकाश की मंजूरी’’ में नियत मतदान तिथि में कारखाना अधिनियम 1948 तथा छत्तीसगढ़ दुकान एवं स्थापना अधिनियम-1953 के अंतर्गत आने वाले कारखानों, संस्थाओं के स्थापनाओं में कार्यरत प्रत्येक श्रमिक, कर्मचारियों को मतदान के दिन अर्थात द्वितीय चरण में 26 अप्रैल 2024 शुक्रवार को राज्य शासन द्वारा सवेतन अवकाश घोषित किया गया है।
श्रम पदाधिकारी ने बताया कि उक्त मतदान तिथि को पड़ोसी राज्य के बहुत से मतदाता जो छत्तीसगढ़ में निजी या सार्वजनिक प्रतिष्ठानों, दुकान, औद्योगिक उपक्रम या कारोबार, व्यवसाय में नियोजित हैं, ऐसे नियोजित/कार्यरत संबंधितों को भी उनके गृह राज्य के मतदान दिवस के दिन सवैतनिक अवकाश प्रदान किया जाता है। साथ ही ऐसे कारखानों जो सप्ताह में सातों दिन कार्य करते हैं, वहां प्रथम एवं द्वितीय पाली के श्रमिकों को मतदान के दिन 02-02 घंटे का अवकाश घोषित किए जाने तथा जो कारखाने निरंतर प्रक्रिया के अंतर्गत आते हैं, उनमें काम करने वाले श्रमिकों को बारी-बारी से मतदान की सुविधा देने हेतु निर्देशित किया गया है।
क्रमांक/469/सिन्हा
मुख्यमंत्री ने यादव समाज का अपमान किया है, यादव समाज से निःशर्त माफी मांगे विष्णुदेव साय
वरिष्ठ कांग्रेस नेता, खल्लारी विधायक एवं पूर्व संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव ने पत्रकारों से चर्चा करते हुये कहा कि संवैधानिक पद पर बैठे प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिलासपुर लोकसभा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए यादव समाज को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की है कांग्रेस पार्टी उनके बयान की निंदा करती है और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से यह मांग करती है कि यादव समाज से सार्वजनिक रूप से माफी मांगे ।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने यादव समाज को लठैत कहा है, इस सामाजिक टिप्पणी से पूरे यादव समाज को नीचा दिखाने का प्रयास किया है।
मुख्यमंत्री जी यादव समाज गौ रक्षा के लिए लाठी उठाना है, गौ सेवा ही उनका प्रमुख रोजी रोजगार भी है, आपने केवल राजनीतिक लाभ के लिए उन पर लठैत होने का अमानवीय आरोप लगाया है।
मुख्यमंत्री जी, यादव समाज एक सीधा सादा चरवाहा समाज है। लाठी उनका प्रतीक है, हमारा स्वाभिमान है। जिसे आप लठैत कहकर मजाक बना रहे हैं।
मुख्यमंत्री जी आपके द्वारा जातिसूचक इशारे से यह प्रमाणित होता है कि अन्य पिछड़ा वर्ग के प्रति आरएसएस और भाजपा में कितनी नफरत भरी है।
मुख्यमंत्री जी आपको प्रदेश की जनता ने सत्ता चलाने का अधिकार दिया है आप प्रदेश के पौने तीन करोड़ जनता के संवैधानिक मुखिया हैं, आप यादव समाज के भी मुख्यमंत्री हैं, यादव समाज के प्रति आपकी टिप्पणी अशोभनीय और निंदनीय है।
मुख्यमंत्री जी यदुवंशी सीधे सादे जरूर हैं लेकिन ये गरवा चरइया अपने स्वाभिमान की लड़ाई भी लड़ना जानते हैं।
एक मुख्यमंत्री का दिल बड़ा होना चाहिए जिसमें सभी समाज, जाति, धर्म के प्रति आदर का भाव हो।
भाजपा को यह स्पष्ट करना चाहिए कि क्या उनके हिसाब से भगवान श्री कृष्ण भी लठेत हैं ?
10 साल से केंद्र की सत्ता में बैठी मोदी सरकार और भारतीय जनता पार्टी के पास अपनी उपलब्धि बताने के लिए कुछ नहीं है तो एक बार आरएसएस के आजमाए हुए नुस्खे पर काम करना शुरू कर दिया है। व्यक्तिगत टिप्पणी और जाति सूचक आरोप लगाकर समाज में आपसी वैमनस्य बढ़ाने, बांटने और काटने का कुत्सित प्रयास किया जा रहा है।
बीफ कंपनियों से चंदा खाने वाले भाजपाई, गौ हत्या और गौ तस्करी को संरक्षण देने वाले भाजपाई, यादव समाज पर अनर्गल और आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहे हैं।
डबल इंजन सरकार बनते ही छत्तीसगढ़ में गौठानों की व्यवस्था बिगड़ गई, सैकड़ो गायें कंटेनर में भरकर हाईवे पर सरपट दौड़ रही हैं उस पर विष्णुदेव साय की चुप्पी साय सरकार की नियत पर प्रश्नचिन्ह लगाता है।
भाजपा बताए कि छत्तीसगढ़ की सामाजिक समरसता से भाजपा को इतनी हिकारत क्यों है? यादव समाज को प्रतिनिधित्व मिलने से मुख्यमंत्री जी इतने बौखला क्यों गए हैं?
पत्रकार वार्ता में प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर, सुरेन्द्र वर्मा, वरिष्ठ नेत्री शोभा यादव, देवेंद्र यादव, प्रवक्ता अजय गंगवानी, अमित श्रीवास्तव उपस्थित थे।
कांग्रेस का घोषणा पत्र स्वास्थ्य की दिशा में बेहतर, भाजपा का घोषणा पत्र ठगने वाला : कांग्रेस
प्रदेश कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. राकेश गुप्ता ने पत्रकारों से चर्चा करते हुये कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के विगत 10 वर्षों में देश में स्वास्थ्य सेवा बदहाल हुई है। सीएजी के रिपोर्ट में प्रमाणित हुआ है कि आयुष्मान योजना के नाम पर हजारों करोड़ के घपले, घोटाले किये गये। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए दोनों प्रमुख राष्ट्रीय पार्टियों का घोषणा पत्र जारी हो चुका है। स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण विषय पर जहां कांग्रेस पार्टी ने 19 महत्वपूर्ण वादे किये है, वहीं भारतीय जनता पार्टी अपने तथाकथित संकल्प पत्र में भी आम जनता को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने की दिशा में कोई ठोस वादा करने में नाकाम रही। भाजपा के घोषणा पत्र में स्वास्थ्य सेवा के संबंध में केवल पुराने वादे ही है, जो पूर्व में भी पूरे नहीं हुये। एम्स में डॉक्टर, नर्स, तकनीशियनों के लगभग 45 प्रतिशत से अधिक पद रिक्त हैं, मोदी सरकार ने भर्तियां रोक रखी है जिसका नुकसान मरीजों को उठाना पड़ रहा है। आयुष्मान योजना नई नहीं है। आजादी के बाद से ही कांग्रेस की सरकारों ने तमाम तरह के टीके निःशुल्क लगवाने की व्यवस्था की। मोदी सरकार ने तो वैक्सीन निर्माता कंपनी से चुनावी बांड वसूले, मोदी सरकार में दवाओं की गुणवत्ता को लेकर भी लगातार सवाल उठते रहे है। मोदी सरकार ने स्वास्थ्य के बजट में भी लगातार कटौती की है। भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र में भी स्वास्थ्य सेवा की उपेक्षा स्पष्ट तौर पर दिख रही है।
कांग्रेस ने अपने न्याय पत्र में देश की जनता से स्वास्थ्य सेवा बेहतरी के लिए 19 बिंदुओं का वादा किया है।
1. कांग्रेस वादा करती है कि सरकारी स्वास्थ्य संस्थाओं, जैसे अस्पताल, क्लिनिक, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, मोबाइल स्वास्थ्य इकाई, औषधालय और स्वास्थ्य शिविर में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य देखभाल हर नागरिक के लिए निःशुल्क उपलब्ध होगी। निःशुल्क स्वास्थ्य देखभाल में परामर्श, जांच, उपचार, सर्जरी, दवाएं और पुनर्सुधार शामिल होंगे।
2. राजस्थान में कांग्रेस सरकार द्वारा लागू की गई चिरंजीवी योजना के तर्ज पर देशभर में 25 लाख रुपए तक निःशुल्क इलाज के लिए कैशलेस बीमा योजना लागू की जाएगी।
3. कांग्रेस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) को भारतीय सार्वजनिक स्वास्थ्य मानक मानदंडों (IPHS) के अनुसार विकसित करेगी, और प्रत्येक पीएचसी में डायग्नोस्टिक्स (आधुनिक जांच सुविधाएं) उपलब्ध कराएगी।
4. कांग्रेस निजी और सरकारी क्षेत्र में स्वास्थ्य बीमा योजनाओं की शुरूआत को बढ़ावा देगी। मौजूदा यूनिवर्सल स्वास्थ्य सेवा कार्यक्रम को विभिन्न वर्गों की जरूरतों के अनुरूप नया स्वरूप दिया जाएगा और निजी अस्पतालों, गैर-लाभकारी स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने वाली संस्थाओं और स्वास्थ्य केंद्रों को इसके तहत सूचीबद्ध करने की अनुमति दी जाएगी।
5. कांग्रेस यह सुनिश्चित करेगी कि मातृत्व लाभ सभी महिलाओं को मिले। सभी नियोक्ता अनिवार्य रूप से अपने कर्मचारियों के लिए सवैतनिक (वेतन के साथ) मातृत्व अवकाश देंगे।
6. कांग्रेस स्वास्थ्य के लिए बजट आवंटन को हर साल चरणबद्ध तरीके से बढ़ाकर वर्ष 2028-29 तक बजट का न्यूनतम 4 प्रतिशत करेगी।
7. कांग्रेस ग्रामीण क्षेत्रों में सेवा देने वाले डॉक्टरों के लिए कठिनाई भत्ता दोगुना करेगी और उनके रहने के लिए उपयुक्त सुविधाएं प्रदान करेगी।
8. कांग्रेस फ्रंटलाइन स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं (जैसे आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, मध्याह्न भोजन रसोइया, आदि) के मानदेय में केंद्र सरकार का योगदान दोगुना करेगी।
9. कांग्रेस प्रत्येक जिले में एक सरकारी मेडिकल कॉलेज - सह - अस्पताल स्थापित करेगी।
10. कांग्रेस सरकारी स्वास्थ्य संस्थाओं और मेडिकल कॉलेजों में रिक्त सभी पदों (मेडिकल और पैरामेडिकल) को तीन साल के भीतर भरेगी।
11. मेडिकल कॉलेज खोलने के लिए 75 प्रतिशत पदों को भरने की न्यूनतम कानूनी अनिवार्यता होगी।
12. कांग्रेस राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग अधिनियम की समीक्षा करेगी और कमियों को दूर करेगी। आयोग (NMC) को अपने दायित्वों का निर्वहन करने की पूरी स्वतंत्रता दी जाएगी।
13. कांग्रेस 2,500 से अधिक आबादी वाली बसाहट में एक अतिरिक्त आशा कार्यकर्ता की नियुक्ति करेगी।
14. कांग्रेस यह सुनिश्चित करेगी कि चिकित्सा की सभी प्रणालियों को सरकार द्वारा बढ़ावा दिया जाए।
15. कांग्रेस यह सुनिश्चित करेगी कि दवाओं के सभी निर्माताओं पर कड़ाई से निगरानी रखी जाए ताकि वे अच्छी गुणवत्ता बनाए रखे और अच्छी उत्पादन प्रक्रिया का पालन करे।
16. कांग्रेस केंद्र सरकार के औषधालयों की संख्या में तेजी से विस्तार करेगी। सभी केंद्रीय सरकारी औषधालय उचित मूल्य पर अच्छी गुणवत्ता की ब्रांडेड और जेनेरिक दवाएं वितरित करेंगे।
17. कांग्रेस टीकाकरण के लिए एक राष्ट्रीय मिशन शुरू करेगी। अभी देश के केवल 76 प्रतिशत बच्चों का पूर्ण टीकाकरण हो पाता है। कांग्रेस 5 वर्षों के भीतर 100 प्रतिशत बच्चों का पूर्ण टीकाकरण सुनिश्चित करेगी।
18. कांग्रेस मध्याह्न भोजन योजना का विस्तार बारहवीं कक्षा तक करेगी ताकि बच्चों में पोषण की कमी दूर की जा सके और बौनापन (स्टंटिंग) (उम्र के हिसाब से कम लंबाई) और कुपोषण (वेस्टिंग) (लंबाई के हिसाब से कम वज़न) की घटनाओं को तेजी से कम किया जा सके।
19. कांग्रेस एक सुरक्षा कानून पारित करेगी जिसके अंतर्गत अपने कर्तव्यों का पालन करते समय डॉक्टरों और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ हिंसा की घटनाओं को अपराध का दर्जा दिया जाएगा।
छत्तीसगढ़ में पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार ने प्रदेश में स्वास्थ्य का इंफ्रास्ट्रचर लगभग ढाई गुना बेहतर किया, 4000 से अधिक पदों पर स्वास्थ्य विभाग में नियमित पदों पर भर्तियां की। हमर अस्पताल, मोहल्ला क्लिनिक, हाट बाजार क्लिनिक और स्लम चिकित्सा योजना के तहत निःशुल्क जांच, इलाज और दवा की व्यवस्था करवायी। डबल इंजन की सरकार आने के बाद से छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधा पूरी तरह से चरमरा गयी है। आयुष्मान कार्ड से इलाज अघोषित रूप से बंद है, भुगतान नहीं मिलने से कई अस्पताल मरीजों को बिना इलाज के लौटा रहे है। भाजपाई बतायें कि देश की जनता को स्वास्थ्य सेवा के अधिकार से क्यों वंचित रखा जा रहा है?
पत्रकार वार्ता में प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर, सुरेन्द्र वर्मा, डॉ. अरुण केडिया, डॉ. सत्यजीत साहू, प्रवक्ता अजय गंगवानी, अमित श्रीवास्तव उपस्थित थे।
अचला सप्तमी के दिन शुभ मुहूर्त में बीजेपी प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन
Breaking : मतदान से पहले पुलिस बल को मिली बड़ी कामयाबी...सात नक्सलियों को किया गिरफ्तार, एक इनामी भी शामिल..!!
सुकमा: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में रविवार को सात नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से एक नक्सली पर एक लाख रुपये का इनाम था। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह गिरफ्तारियां ऐसे समय में हुईं हैं जब 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान होना है। (7 Naxalites arrested in Sukma) पुलिस ने गिरफ्तार किए गए नक्सलियों के पास से एक मजल-लोडिंग बंदूक, तीन किलोग्राम काला पाउडर विस्फोटक, आठ किलोग्राम वजनी एक संवर्धित विस्फोटक उपकरण (आईईडी), तीन किलोग्राम वजनी एक टिफिन बम और दो जिलेटिन की छड़ें बरामद की हैं।
सुकमा के पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने कहा कि सुरक्षाबलों ने किस्तराम क्षेत्र में तलाशी अभियान के दौरान नक्सलियों को पकड़ लिया, जिनकी पहचान माड़वी देवा उर्फ दिनेश माड़वी, बंजाम पोज्जा, कवासी उर्फ वांडो अयाता, कलमू गंगा, कलमु सन्ना, नुप्पो पोज्जा और रावा जोगा के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि कवासी पर एक लाख रुपये का इनाम था, वह टेटमगुडु रिवोल्यूशनरी पीपुल्स काउंसिल (आरपीसी) के तहत डीएकेएमएस का अध्यक्ष था। दंडकारण्य आदिवासी किसान मजदूर संगठन (डीएकेएमएस) माओवादियों का एक मुखौटा संगठन है।
उन्होंने कहा कि बंजाम पोज्जा गैरकानूनी संगठन की किस्तराम क्षेत्रीय समिति के तहत पदियारो परिवार समिति का अध्यक्ष था। अधिकारी ने बताया कि कलमू गंगा डिप्टी मिलिशिया कमांडर था और अन्य निचले स्तर के कैडर थे।
