प्रदेश

अधिक से अधिक लोग करें मताधिकार का उपयोग, मतदान केंद्रों में सारी बुनियादी सुविधाओं का ख्याल : कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह

लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में आज व्यय प्रेक्षक  आस्थानंद पाठक ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मल्टीलेवल पार्किंग की टेरिस से जिले के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. गौरव सिंह, एसएसपी  संतोष सिंह, नगर निगम आयुक्त  अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप उपस्थित थे। व्यय प्रेक्षक श्री पाठक ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की जा रही है। मतदान के लिए जागरूक करने शत-प्रतिशत लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। मतदान केंद्रों में सारी बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित की गई है। हमारे पूर्वजों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के संघर्ष और बलिदान के बाद मतदान का अधिकार मिला है। हमें ब्रिटिश काल में मतदान के अधिकार नहीं थे। कुछ संघर्ष के बाद सीमित लोगों को अधिकार दिए गए। उसके बाद संघर्ष किया गया और स्वतंत्रता के बाद सभी वर्ग के लोग को यह अधिकार मिला है। इसलिए हमें इसे अधिकार समझते हुए अवश्य मतदान करना होगा। अधिक से अधिक लोग मतदान केंद्रों में पहुंचकर मताधिकार का उपयोग करें और मजबूत लोकतंत्र का निर्माण करने में भूमिका अदा करें। साथ ही दूसरों को मतदान करने के लिए भी प्रेरित करें। 

कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने कहा कि आज मतदाता जागरूकता के लिए अधिक से अधिक स्थानों पर शपथ लिया जा रहा है। अधिकारी-कर्मचारी के अलावा गांव-गांव में नरेगा मजदूर, स्कूल-काॅलेज के शिक्षक सहित स्वयं सेवी संस्थाओं के कर्मचारियों के द्वारा मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई गई। डाॅ. सिंह ने कहा कि अधिक से अधिक लोग मतदान केंद्रों में पहुंचकर मतदान करें। मतदान केंद्रों में सारी बुनियादी सुविधाओं का ख्याल रखा गया है। कर्मचारियों की सुविधाओं पर भी ध्यान दिया गया है। मतदाता जागरूकता के लिए कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है और मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए बाइक रैली, स्वीप एक्सप्रेस के माध्यम से भी मतदाता जागरूकता का संदेश दिया जा रहा है। 

एसएसपी  संतोष सिंह ने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए अधिक से अधिक मतदान जरूरी है। मतदाता जागरूकता का संदेश हर तरफ हो, इसके लिए आयोजन किए जा रहे है। लोकतंत्र की भागीदारी में मतदान आवश्यक है। मतदाता जागरूकता के इस आयोजन के लिए प्रशासन की टीम को धन्यवाद देता हूं। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मल्टीलेवल पार्किंग की टेरिस पर हजारों की संख्या में आज अधिकारी व कर्मचारी मतदाता जागरूकता की शपथ ली। इस अवसर पर दिव्यांग, तृतीय लिंग समुदाय और मुकबधिरों मतदान के लिए संदेश दिया। साथ ही सबसे अधिक उम्र के मतदाता श्री कन्हैया राम बंछोर और श्री आर. एस. गुप्ता ने भी मतदाता जागरूकता का संदेश दिया। साथ ही नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया और इस अवसर पर अधिकारी- कर्मचारियों ने एक स्वर में मतदाता जागरूक के संदेष का नारे भी लगाए। पूरा टेरिस मतदाता जागरूकता के संदेश से गूंज उठा।

और पढ़ें ...

ब्रेकिंग : आज बस्तर दौरे पर रहेंगे राहुल गांधी...आदिवासियों के बीच करेंगे जनसभा

बस्तर । छत्‍तीसगढ़ में अंतिम चरण के मतदान के लिए नामांकन की प्रक्रिया 12 अप्रैल से शुरू होगी। पहले व दूसरे चरण के लिए मतदाता, प्रत्याशी व नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। तीसरे चरण के चुनाव में प्रदेश में सात लोकसभा सीटों पर मतदान होगा, जिसमें रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, सरगुजा, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, कोरबा शामिल हैं।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज बस्तर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा के पक्ष में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रचार करेंगे। वहीं दूसरी तरफ कन्हैया कुमार आज बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र का दौरा कर सकते हैं। बिलासपुर के मस्तूरी में कांग्रेस की एक बड़ी जनसभा प्रतावित है। वहीं दूसरी तरफ भाजपा की तरफ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी आज बस्तर और कांकेर जिले के दौरे पर रहेंगे और दोनों जगहों पर बड़ी चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

और पढ़ें ...

धारदार हथियार से बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या...इलाके में फैली सनसनी

बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के ग्राम कोरगुडा में हत्या का मामला सामने आया है, यहां धारदार हथियार से एक बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या कर दी गई है. वृद्ध की लाश खेत में खून से लथपथ मिली है. लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई हैं. मामला बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम कोरगुडा का है.जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान कोरगुडा गांव के ही फगवा राम के नाम से हुई है. मृतक के गले में धारदार हथियार से हमला की गई हैं। बुजुर्ग के हत्या का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है. घटना की सूचना मिलते ही एडीशनल एसपी अशोक जोशी, बालोद थाना प्रभारी रविशंकर पांडे सहित बालोद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर शव को पीएमक के लिए भेजकर आगे की जांच और कार्रवाई में जुट गई हैं।

और पढ़ें ...

फिर इतनी ट्रेनें हुई रद्द...तो इतनी ट्रेने चलेंगी लेट, सफर करने से पहले जरूर पढ़े ये खबर

बिलासपुर : रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास हेतु ईस्ट कोस्ट रेलवे के संबलपुर रेल मण्डल के अंतर्गत टिटलागढ़-सिंगापूर रोड सेक्शन में लांजीगढ़ रोड-आम्बोदला-दहीखालु रेलवे स्टेशनों के बीच तीसरी रेलवे लाइन को जोड़ने का कार्य के लिए नॉन इंटरलोकिंग का कार्य किया जाएगा । यह कार्य दिनांक 21 से 24 अप्रैल, 2024 तक किया जाएगा ।
इस कार्य के फलस्वरुप कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा । जानकारी इस प्रकार है :-

*रद्द होने वाली गाड़ी* :-
01. दिनांक 15 से 24 अप्रैल, 2024 तक रायपुर से चलने वाली 08527 रायपुर-विशाखापटनम स्पेशल पैसेंजर रद्द रहेगी ।

02. दिनांक 15 से 24 अप्रैल, 2024 तक विशाखापटनम से चलने वाली 08528 विशाखापटनम-रायपुर- स्पेशल पैसेंजर रद्द रहेगी ।

03. दिनांक 15 से 24 अप्रैल, 2024 तक रायपुर से चलने वाली 08275 रायपुर-जुनागड़ रोड़ स्पेशल पैसेंजर रद्द रहेगी ।

04. दिनांक 16 से 25 अप्रैल, 2024 तक जुनागड़ रोड़ से चलने वाली 08276 जुनागड़ रोड़-रायपुर स्पेशल पैसेंजर रद्द रहेगी ।

देर से चलाने वाली गाडियां:-
05. दिनांक 15 एवं 18 अप्रैल, 2024 को विशाखापटनम से चलने वाली 18573 विशाखापटनम-भगत की कोठी एक्सप्रेस 02 घंटे 30 मिनिट देरी से रवाना होगी ।

06. दिनांक 22 अप्रैल, 2024 को निज़ामुद्दीन से चलने वाली 12808 निज़ामुद्दीन-विशाखापटनम एक्सप्रेस 02 घंटे देरी से रवाना होगी
 रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास हेतु पूर्व मध्य रेलवे के आसनसोल रेल मण्डल के अंतर्गत सीतारामपुर-झाझा सेक्शन के मधुपुर-मथुरापुर स्टेशनों के बीच गर्डर लॉन्चिंग का कार्य को  ब्लॉक लेकर किया जाएगा । यह कार्य दिनांक 14 एवं 21 अप्रैल, 2024 को किया जाएगा ।
                  
*बीच में समाप्त होने वाली गाड़ी* :-
01. दिनांक 12 एवं 19 अप्रैल, 2024 को वास्को-द-गामा से चलने वाली 17321 वास्को-द-गामा-जसीडीह जंक्शन एक्सप्रेस  मधुपुर स्टेशन में ही समाप्त होगी अर्थात यह गाड़ी मधुपुर एवं जसीडीह के बीच रद्द रहेगी ।

दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर अंतर्गत राऊरकेला –झारसुगुढ़ा  रेलवे स्टेशनो के बीच लेवल क्रॉसिंग में गर्डर लॉन्चिंग का कार्य किया जाएगा ।  यह कार्य दिनांक 20 अप्रैल, 2024 को को किया जाएगा ।
 इस कार्य के फलस्वरुप दिनांक 20 अप्रैल, 2024 को टाटानगर एवं से चलने वाली 18109/18110 टाटानगर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-टाटानगर  एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।

रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास हेतु मध्य रेलवे के अंतर्गत चालीसगांव जंक्शन यार्ड का आधुनिकीकरण का कार्य एवं तीसरी रेलवे लाइन को जोड़ने का कार्य किया जाएगा । यह कार्य दिनांक 15 एवं 16 अप्रैल, 2024 को को किया जाएगा ।
                  
*देर से रवाना होने वाली गाड़ी* :-
01. दिनांक 16 अप्रैल, 2024 को मुंबई से चलने वाली 12859 मुंबई-हावड़ा गीतांजली एक्सप्रेस मुंबई से 02 घंटे 55 मिनिट देरी से रवाना होगी ।

परिवर्तित मार्ग से चलाने वाली गाडियां:-
02. दिनांक 15 अप्रैल, 2024 को भुवनेश्वर से चलने वाली 112880 भुवनेश्वर-कुर्ला एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग जलगांव-उधना जंक्शन-वसई रोड-ढिलवां होकर चलेगी ।

और पढ़ें ...

विचाराधीन कैदी की जेल में मौत…परिजन लगा रहे हत्या का आरोप

बलरामपुर। रामानुजगंज जिला जेल में एक विचाराधीन कैदी की मौत हो गई है, जिसके बाद जेल प्रशासन पर अब गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं. मामले में मृतक के परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं.

जेल प्रबंधन ने बताया कि कुसमी थाना क्षेत्र का रहने वाला विचाराधीन कैदी राजकुमार दुष्कर्म के मामले में 8 महीने पहले जेल दाखिल किया गया था. आज कैदी के सीने में अचानक दर्द हुआ. जिला जेल में प्राथमिक उपचार के बाद रामानुजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया, जहाँ डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

संबंधित मामले में चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि कैदी की मौत अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो चुकी थी. स्वास्थ्य विभाग अब मृतक की हेल्थ हिस्ट्री खंगालने की बात कर रहा है. वहीं मृतक के परिजन जेल प्रशासन पर हत्या का आरोप लगाते हुए फारेंसिक टीम से जांच कराकर न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं.

और पढ़ें ...

19 अप्रैल और 4 जून को बंद रहेगी शराब, बार-रेस्टोरेंट की दुकानें, जानिएं वजह

नारायणपुर : देश में लोकसभा के चुनाव सात चरणों में होंगे वहीं, छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में चुनाव पूरे होंगे। राज्य के कई इलाके नक्सलवाद से प्रभावित हैं जिस कारण से चुनाव आयोग ने तीन चरणों में चुनाव कराने का फैसला लिया है। छत्तीसगढ़ में विधानसभा के चुनाव भी दो चरणों में कराए गए थे। बता दें कि राज्य में लोकसभा की 11 सीटें हैं।

छत्तीसगढ़ में पहले चरण के लिए 19 अप्रैल को वोटिंग होगी। वहीं, दूसरे चरण के लिए 26 अप्रैल को वोटिंग होगी। राज्य में तीसरे और अंतिम चरण के लिए 7 मई को वोटिंग होगी। चुनाव का रिजल्ट 4 जून को आएगा।

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा राज्य के समस्त संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों हेतु लोकसभा निर्वाचन 2024 हेतु निर्वाचन कार्यक्रम के तहत् छत्तीसगढ़ राज्य में मतदान 03 चरणों में सम्पन्न कराया जाएगा, जिसमें प्रथम चरण के अंतर्गत 10-बस्तर (अ.ज.जा.) लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में मतदान तिथि 19 अप्रैल 2024 को नियत की गई है।

इस हेतु जिले में 19 अप्रैल को निर्वाचन के दौरान शराब की बिक्री इत्यादि पर प्रतिबंध लगाया गया है। लोकसभा निर्वाचन 2024 की मतगणना तिथि 04 जून 2024 (मंगलवार) के दिन संबंधित मतगणना स्थल क्षेत्र की समस्त देशी मदिरा एवं विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानों रेस्टॉरेन्ट-बार होटल-बार क्लब जैसे समस्त दुकानों को को मतगणना दिवस पर बंद रखने हेतु छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 24 की उप-धारा (01) के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए लोकसभा क्षेत्र क्रमांक 10-बस्तर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 84 नारायणपुर अन्तर्गत 19 अप्रैल 2024 एवं 04 जून 2024 को शुष्क दिवस घोषित किया गया है।यह आदेश तत्काल प्रभावशील रहेगा।

और पढ़ें ...

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग ने की पर्यवेक्षकों की नियुक्ति...देखे लिस्ट

नई दिल्ली: 19 अप्रैल 2024 को 21 राज्यों के 102 संसदीय क्षेत्रों में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होना है, जिसके लिए निर्वाचन आयोग ने 127 सामान्य पर्यवेक्षक, 67 पुलिस पर्यवेक्षक और 167 व्यय पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं। नामांकन की अंतिम तिथि यानी 26 मार्च 2024 से पहले सभी ने निर्वाचन क्षेत्रों में रिपोर्ट कर दी है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने चुनाव आयुक्तों ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू के साथ सभी पर्यवेक्षकों से कहा कि वे सख्ती से सुनिश्चित करें कि मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के लिए सभी सुविधाएं मौजूद हों, खासकर गर्मी से निपटने के लिए, पहले चरण के मतदान के करीब कोई प्रलोभन न दिया जाए, बलों का अधिकतम उपयोग किया जाए और कानून व्यवस्था पर कड़ी नजर रखी जाए।

 
 
 
 
 
और पढ़ें ...

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा, 14 अप्रैल को खैरागढ़ में करेंगे आम सभा

राजनांदगांव : जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव की तारीख नजदीक आ रही हैं चुनावी मैदान में नए- नए रंग देखने को मिल रहे हैं। न केवल प्रत्याशियों और स्थानीय नेताओं के प्रचार में वृद्धि हो रही है, बल्कि अब स्टार प्रचारक भी उनके साथ मैदान में उतर रहे हैं। भाजपा के मंत्रियों ने भी मोर्चा संभालने की तैयारी शुरू कर दी है। वहीं कांग्रेस से प्रत्याशी भूपेश बघेल भी अपनी प्रचार अभियान में कार्यकर्ताओं के साथ गहरा संवाद स्थापित कर रहे हैं।

14 को खैरागढ़ में शाह की सभा
लंबी प्रतीक्षा के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का चुनावी दौरा तय हो गया है। वे 14 अप्रैल को खैरागढ़ में सभा लेंगे। यह सभा खैरागढ़ के प्रसिद्ध फतेह मैदान में होगा। कार्यक्रम तय होने के साथ ही भाजपा संगठन के साथ प्रशासन भी तैयारी में जुट गया है। जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश पटेल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 19 अप्रैल को राजनांदगांव में रैली प्रस्तावित है। हालांकि अभी उनका कार्यक्रम अंतिम रूप से तय नहीं हुआ है। कल तक फाइनल होने की संभावना जताई गई है।

और पढ़ें ...

CG CRIME NEWS : धारदार हथियार से युवक की गला रेतकर हत्या...जानिए क्या है पूरा मामला

सूरजपुर : जिले के करंजी इलाके में एक युवक की सड़क किनारे शव मिली है, लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान दतिमा इलाके में रहने वाला सुकूल राजवाडे के रूप में की गई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, मृतक आयुर्वेदिक दवाइयां बेचता था, आज सुबह लगभग 3 बजे अपने घर से ग्रामीणों को दवाई देने के लिए निकला था। मृतक के गले में धारदार हथियार से वार का निशान है, वहीं सड़क के बगल के खेत में टांगिया फेंका हुआ है, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि इसी टांगिया से ग्रामीण की हत्या की गई होगी।सुबह लगभग 7 बजे पुलिस को स्थानीय लोगो के द्वारा जानकारी दी गई की करंजी रेलवे स्टेशन के नजदीक सड़क पर एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर जांच में जुट गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के द्वारा डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को भी मौके पर बुला लिया गया है।  वही एडिशनल एसपी सहित पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए है। पुलिस जल्द ही पूरे मामले के खुलासा का दावा कर रही है।

और पढ़ें ...

आलपरस पुलिस-माओवादी मुठभेड़ के संबंध में जांच अधिकारी नियुक्त 24 अप्रैल तक घटना के संबंध में दे सकते हैं जानकारी

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री अभिजीत सिंह ने जिले के कोयलीबेड़ा थाना अंतर्गत ग्राम-आलपरस के जंगल पहाड़ी में हुई पुलिस-माओवादी मुठभेड़ की घटना की दण्डाधिकारी जांच हेतु अनुविभागीय दण्डाधिकारी अंतागढ़ श्री एन.के. बंजारा को जांच अधिकारी नियुक्त किया है। इस संबंध में अंतागढ़ एसडीएम श्री एन.के. बंजारा द्वारा आम नागरिकों को सूचित किया गया है कि उक्त घटना के संबंध में जिस किसी व्यक्ति के पास लिखित या मौखिक जानकारी हो तो वे उनके समक्ष या डाक के माध्यम से अंतागढ़ के न्यायालय में 24 अप्रैल को शाम 5.30 बजे तक कार्यालयीन समय में उपस्थित होकर प्रस्तुत कर सकते हैं। नियत तिथि के बाद प्राप्त होने वाले आवेदन पत्रों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।

और पढ़ें ...

14 लोगों के मौत के बाद जागा प्रशासन, कुम्हारी ओवर ब्रिज पर मरम्मत कार्य शुरू....इतने दिन बंद रहेगा मार्ग

कुम्हारी :- खपरी रोड कुम्हारी के खदान में बस के गिरने से 12 लोगों की मौत के बाद प्रशासन की नींद खुली है। सालों से लोग खतरा उठाकर इस सड़क से आवाजाही करते रहे लेकिन, कभी भी सड़क के संधारण या उसे सुरक्षित करने को लेकर कोई कदम नहीं उठाए गए। हादसे के दूसरे दिन सड़क के दिनों तरफ बेरीकेडिंग कर दी गई और इस मार्ग पर भारी वाहनों को प्रतिबंधित भी कर दिया गया है। इसी बीच एक और बड़ी खबर कुम्हारी ओवरब्रिज से सामने आ रही है. कुम्हारी ओवरब्रिज 12 से 17 अप्रैल तक पूरी तरह बंद रहेगा.

जानकारी के मुताबिक कुम्हारी ओवर ब्रिज के दुर्ग से रायपुर मार्ग नेशनल हाइवे 53 में मरम्मत कार्य किया जा रहा है. साथ थी लोड टेस्ट करने का भी काम किया जाएगा. मरम्मत का कार्य आज 12 अप्रैल से शुरू होगा. इस मार्ग पर यात्रा करने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा. ओवर ब्रिज मार्ग 6 दिनों पूरी तरह बंद रहेग

जिला यातायात पुलिस ने रायपुर दुर्ग आने-जाने वाले हल्के चार पहिया वाहन (कार, जीप, सूमो, माल वाहक आदि) एवं दो पहिया वाहन चालक के लिए वैकल्पिक मार्ग तैयार किया गया है. डायवर्टेड रूट इस प्रकार है –

डायवर्टेड रूट इस प्रकार है –

-चरोदा के नागरिकगण रायपुर आने-जाने के लिए रायल खालसा ढाबा से ग्राम उरला-ग्राम कुरूदडीह, ग्राम पाहंदा से अमलेश्वर होकर महादेव घाट मार्ग का उपयोग करें.

-खुर्सीपार और पुरानी भिलाई के आमजन रायपुर आने-जाने के लिए सिरसा गेट चौक से ग्राम सिरसा कला से मोतीपुर से अमलेश्वर मार्ग का उपयोग करें.

-वहीँ दुर्ग, सेक्टर एरिया, नेहरू नगर, सुपेला और पावर हाउस के रहवासी रायपुर आने-जाने के लिए नेवई-उतई-फुण्डा-मोतीपुर से अमलेश्वर होकर रायपुरा चौक मार्ग का उपयोग करें.

और पढ़ें ...

पैसा दोगुना करने का झांसा देकर करोड़ों की धोखाधड़ी, पति गिरफ्तार, प​त्नी की तलाश में जुटी पुलिस

बिलासपुर :-  लोन और इन्वेस्टमेंट के नाम पर करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है. सरकंडा क्षेत्र में रहने वाले पति पत्नी ने पैसा दोगुना करने का झांसा देकर लोगों को धोखाधड़ी का शिकार बनाया था. पुलिस ने आरोपी पति मानस रंजन मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है और पत्नी प्रभा मिश्रा की तलाश कर रही है.

बता दें कि मानस रंजन मिश्रा व प्रभा मिश्रा सरकंडा थाना क्षेत्र में पिछले 4-5 वर्षों से त्वरित निदान माइक्रो फाउंडेशन नामक माइक्रो फाइनेंसिंग कंपनी चला रहे थे. इनकी यह कंपनी भारत सरकार के कॉर्पोरेट अफेयर्स मंत्रालय में रजिस्टर्ड थी. इस कंपनी को ऐंजल इन्वेस्टर्स, वेंचर केपिटल व इंस्टिट्यूशनल इन्वेस्टर्स से पैसे प्राप्त करने की पात्रता थी. इन्होंने बीते कुछ वर्षों में सैकड़ों लोगों से नगद, चेक एवं अन्य माध्यमों से कंपनी के अलावा एपी वेंचर्स नामक कंपनी में अलग-अलग प्रकार के प्रलोभन देकर पैसे इन्वेस्ट कराए थे

इसी कड़ी में प्रार्थी वीरेंद्र मसीह ने 23 लाख 27 हजार रुपए 12 माह बाद दोगुने होकर मिलेंगे, इस झांसे में आकर जमा किए. इसी तरह अन्य लोगों से मिश्रा दंपति ने लगभग 2.5 करोड़ रुपए से अधिक इन्वेस्ट कराए थे और इनके पैसे वापस नहीं किए. पुलिस ने आरोपी मानस रंजन मिश्रा के ऑफिस से फर्जीवाड़े के विभिन्न दस्तावेज एवं कम्प्यूटर सिस्टम जब्त किया है. पुलिस आरोपियों के खिलाफ धारा 420, 409 और 120 बी के तहत कार्रवाई कर रही है. बिलासपुर पुलिस ने लोगों से ऐसे ठगी करने वालों के झांसे में न आने की अपील की है.

और पढ़ें ...

चेन स्नेचिंग की महिला गिरोह का बिलासपुर पुलिस ने किया पर्दाफाश, गैंग में 7 महिला आरोपी शामिल

बिलासपुर। पुलिस ने महिलाओं के गले से सोने की चेन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. गिरोह में 7 महिला आरोपी शामिल हैं, जो महिलाओं का ध्यान भटकाकर चैन उड़ाकर भाग निकलती थी. आरोपियों के खिलाफ धारा 379 34 भादवि के तहत मामला दर्ज कर सभी को जेल भेजा गयाएडिशनल एसपी उमेश कश्यप ने बताया, यूपी के इलाहाबाद निवासी बिन्दु देवी, पूजा देवी, प्रिति देवी, अनिता देवी, सविता देवी, शालू और आरती कुमारी इस चोर गिरोह में शामिल हैं, जो ऑटो में महिला यात्रियों और भीड़ भाड़ वाले इलाके में भी महिलाओं का ध्यान भटकाकर उनके गले से सोने का चेन पार कर देती थी.

एडिशनल एसपी ने बताया, शहर में लगातार हो रही चेन स्नेचिंग की घटनाओं को लेकर पुलिस ने मुखबिर लगाए थे, जिनकी सूचना पर पुलिस ने इस गिरोह का पर्दाफाश किया है. इन महिलाओं के पास से सोने की चेन जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

और पढ़ें ...

विधायक कवासी लखमा के खिलाफ के कई थानों में शिकायत...बीजेपी नेताओं में आक्रोश

जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी ने कवासी लखमा के पीएम मोदी के खिलाफ दिए गए बयान को लेकर आक्रामक तरीके से विरोध दर्ज कराया है। इस मामले में सभी जिलों में एफआईआर दर्ज करवाने के साथ ही भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने कांग्रेस के सीनियर नेता को गैर जिम्मेदार बताया है

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि कवासी लखमा गंभीर और निर्वाचित प्रतिनिधि होने के बावजूद भी गैर जिम्मेदाराना व्यवहार कर रहे हैं। देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ इस तरह की अपराधिक भाषा का इस्तेमाल करना पूरी तरह से गलत है और इसके खिलाफ भाजपा ने चुनाव आयोग को भी शिकायत की है। इस मामले में भाजपा नेताओं ने एफ आई आर दर्ज करवाने का सिलसिला भी जारी रखा है। जगदलपुर में ही दो एफआईआर दर्ज करवाई गई है।

और पढ़ें ...

दर्दनाक हादसा : तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा,मौके पर मौत

बलौदा बाजार :- जिले गिधौरी थाना क्षेत्र अंतर्गत गिधौरी मुख्य सड़क मार्ग में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, हादसे में हुई दो युवकों की मौत।आपको बता दे की गिधौरी रायपुर- रायगढ़ मुख्य सड़क मार्ग का है, जहा तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, मौके पर हुई युवकों की मौत। मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार दोनों युवक जांजगीर-चांपा जिले नगर पंचायत शिवरीनारायण का बताया जा रहा है, मौके की जांच में गिधौरी पुलिस टीम।

और पढ़ें ...

41 अधिकारी- कर्मचारियों को कलेक्टर ने थमाया नोटिस..जानिए क्या है पूरा मामला...!!

मुंगेली :- लोकसभा निर्वाचन 2024 में मतदान दलों के प्रथम चरण के प्रशिक्षण में अनुपस्थित 41 अधिकारी-कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. बता दें कि कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल देव के निर्देशानुसार जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से लोकसभा निर्वाचन को संपन्न कराने के लिए मतदान दल में ड्यूटी लगे अधिकारी-कर्मचारियों को प्रथम चरण का प्रशिक्षण दिया गया. इस दौरान 41 अधिकारी-कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए.

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने इसे गंभीरता से लेते हुए अनुपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए थे. उप जिला निर्वाचन अधिकारी मेनका प्रधान ने बताया कि जिला मुख्यालय स्थित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल और ग्राम पंचायत करही के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित प्रशिक्षण में अनुपस्थित कुल 41 अधिकारी-कर्मचारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. नोटिस का जवाब संतोषप्रद नहीं होने पर निर्वाचन आयोग के गाइडलाइन के अनुसार कार्रवाई की जाएगी.

और पढ़ें ...