सियासत
Bhojpuri Actress: भोजपुरी फिल्मों में साउथ की इन हसीनाओं का चलता था सिक्का, एकाएक हो गईं लापता! वजह बनीं ये
नई दिल्ली: मनोरंजन जगत के कुछ स्टार्स ऐसे भी हैं, जो अपनी किस्मत आजमाने के लिए अक्सर हॉलीवुड या रीजनल सिनेमा का रुख करते हैं। साउथ सुपरस्टार बॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमाते हैं, लेकिन कुछ कलाकार ऐसे भी होते हैं,जो हॉलीवुड और बॉलीवुड को छोड़कर भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में काम करते हैं। जी हां, ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं, जिन्होंने साउथ इंडस्ट्री में काम करने के बाद भोजपुरी सिनेमा में भी अपनी किस्मत आजमाई। आइए जानते हैं इन हसीनाओं के बारे में…
मधु शर्मा
Bhojpuri Actress: इस लिस्ट में सबसे पहला नाम एक्ट्रेस मधु शर्मा का आता है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 1998 में रिलीज हुई तमिल फिल्म ‘गुरुगु पारवाई’ से की थी। इस फिल्म में मधु ने दमदार एक्टिंग की थी। इसके बाद उन्होंने एक से बढ़ कर एक हिट फिल्में कीं। 15 साल तक साउथ सिनेमा में काम करने के बाद एक्ट्रेस ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा।
साल 2013 में आई भोजपुरी फिल्म ‘एक दूजे के लिए’ में वह नजर आईं। इस फिल्म के हिट होने के बाद उन्होंने भोजपुरी सुपरस्टार्स पवन सिंह, निरहुआ और खेसारी लाल यादव के साथ कई हिट फिल्में कीं। मधु अब भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव नहीं हैं।
हर्षिका पूनाचा
Bhojpuri Actress: साउथ इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस हर्षिका पूनाचा ने साल 2008 में कन्नड़ फिल्म ‘पीयूसी’ से सिनेमा की दुनिया में कदम रखा था। एक्ट्रेस ने 13 साल तक साउथ में काम किया और फिर भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का रुख कर लिया। अपनी भोजपुरी डेब्यू फिल्म में उन्होंने पवन सिंह के साथ काम किया, लेकिन कुछ फिल्में करने के बाद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली।
राय लक्ष्मी
Bhojpuri Actress: साउथ इंडस्ट्री की हसीन अदाकारा राय लक्ष्मी ने भी भोजपुरी फिल्मों में अपनी किस्मत आजमाई। उन्होंने कई फिल्मों में दमदार एक्टिंग की। इसके अलावा उन्होंने पवन सिंह के साथ हिंदी म्यूजिक वीडियो ‘करंट’ में भी काम किया। फिलहाल अभिनेत्री लंबे समय से फिल्म इंडस्ट्री से गायब हैं।
Vikramshila Express blast : विक्रमशिला एक्सप्रेस ट्रेन में यात्री का मोबाइल हुआ विस्फोट, कई यात्री घायल, मची अफरा- तफरी
जमालपुर रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को भागलपुर से आनंद विहार जा रही विक्रमशिला ट्रेन में विस्फोट (blast in Train at Jamalpur station) हुआ है. जब घटना हुई उस वक्त ट्रेन प्लेटफार्म नंबर 1 पर खड़ी थी।
संदीप ने बताया कि आनंद विहार जाने के लिए बरियारपुर से एस-9 बोगी में चढ़े थे. ट्रेन में अत्यधिक भीड़ होने के कारण गेट पर ही खड़ा था. जमालपुर स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 1 पर ट्रेन रुकी. ट्रेन रुकते ही अचानक एक महिला के बैग से धुंआ निकलने लगा और जबरदस्त विस्फोट हुआ. विस्फोट के बाद ट्रेन के अंदर अफरा-तफरी मच गई।
मेडिकल टीम आधे घंटे बाद प्लेटफार्म पर पहुंची
स्टेशन पर तैनात आरपीएफ के जवान ने ट्रेन से उसे उतारते हुए प्लेटफार्म पर लिटाया. इस बीच ट्रेन कुछ देर रुकने के बाद खुल गई. घायल युवक ने यह भी बताया कि उसके अलावा ट्रेन में कई अन्य यात्री भी विस्फोट में मामूली रूप से घायल हुए थे, लेकिन दिल्ली जाने के कारण वे ट्रेन से नहीं उतरे. घायल यात्री का इलाज करने के लिए मेडिकल टीम आधे घंटे बाद प्लेटफार्म पर पहुंची. इस बीच घायल यात्री दर्द से छटपटा रहा था. घायल युवक का रेल अस्पताल जमालपुर में इलाज किया जा रहा है।
fire broke out in Complex : कॉम्प्लेक्स में लगी भीषण आग, 4 लड़कियों सहित 6 की मौत,7 को बचाया गया
तेलंगाना के सिकंदराबाद के स्वप्नलोक परिसर में भीषण आग लगने से छह लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में चार लड़कियां और दो लड़के शामिल हैं. नॉर्थ जोन के डीसीपी चंदना दीप्ति ने बताया कि सात लोगों को रेस्क्यू भी किया है. आग लगने के दौरान ये सभी लोग स्वप्नलोक परिसर में थे. जब तक उन्हें बाहर निकाला गया, तब तक उनकी हालत गंभीर थी और अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
एडिशनल डीसीपी सैयद रफीक के मुताबिक, शाम 7:30 बजे के आसपास आग लगी. आग लगने की सूचना पर दमकल विभाग की गाड़ियों को बुलाया गया. आग पर अब काबू पा लिया गया है।
Chanakya Niti: करियर में बुलंदियों पर पहुंचना है तो न करें ये 5 गलती, मंजिल पाना होगा आसान
Chanakya Niti: करियर में आसमान की ऊंचाईयों को छूना है तो चाणक्य की ये 4 बातें कभी न भूलें, क्योंकि एक गलती व्यक्ति की सारी मेहनत पर पानी फेर सकती है.
चाणक्य कहते हैं कि करियर में लक्ष्य प्राप्ति के लिए आपने जो योजनाएं(प्लानिंग) बनाई है उसे हमेशा गुप्त रखें. ऐसा इसलिए क्योंकि इन योजनाओं का दूसरे से जिक्र करने पर लोग उसका फायदा उठा सकते हैं और सफलता की राह में रोड़ा बन सकते हैं. आपकी योजना को कोई दूसरा व्यक्ति पूरा करके आपका मान-सम्मान और श्रेय दोनों छीन सकता है.
जीवन में कई बार ऐसा पड़ाव आता है जब व्यक्ति को आर्थिक और पारिवारिक तौर पर नुकसान झेलने पड़ते हैं. ऐसे में व्यक्ति का आत्मविश्वास डगमगा जाता है और इसका असर करियर पर भी भी पड़ता है. मुश्किल समय में साहस ही व्यक्ति का सबसे बड़ा गुण है. ऐसे वक्त में हार न माने क्योंकि जब एक रास्ता बंद होता है जब कई रास्ते खुल जाते हैं.
चाणक्य नीति के अनुसार दूसरों की गलतियों से सीख लेनी चाहिए. यदि खुद पर प्रयोग करके सीखोगे तो आयु कम पड़ जाएगी. गलतियों से जो सीखते हैं, वे जीवन में अपार सफलताएं प्राप्त करते हैं.
वाणी ऐसी चीज है, जो इंसान को अर्श से फर्श तक पहुंचा सकती है और गर्त में भी डाल सकती है. मंजिल तक पहुंचना है तो अपनी वाणी में सदा मिठास बनाए रखे. मीठी वाणी का अर्थ है मन से शुद्ध विचारों को जुबान पर लाना.
जीवन में सफलता पाना चाहते हैं तो कभी गलत रास्त न अपनाएं, क्योंकि शॉर्ट कर्ट और अनैतिक कार्य दो पल की खुशी जरुर दे सकते हैं लेकिन पर्दा फाश होने पर व्यक्ति का भविष्य बिगड़ सकता है.
Aaj Ka Panchang 17 March 2023: आज एकादशी की तिथि कब से लगेगी? पंचांग अनुसार जानें नक्षत्र और आज का राहुकाल
Today Panchang, Aaj Ka Panchang 17 March 2023: पंचांग के अनुसार 17 मार्च 2023, शुक्रवार का दिन धर्म-कर्म की दृष्टि से विशेष है. आज दशमी की तिथि है. इस दिन ग्रहों की चाल और नक्षत्र की स्थिति महत्वपूर्ण है. चंद्रमा धनु राशि में गोचर कर रहा है. आइए जानते हैं आज का पंचांग (Panchang in Hindi)-
आज की तिथि (Aaj Ki Tithi)
आज के पंचांग के अनुसार 17 मार्च 2023, शुक्रवार को चैत्र मास की कृष्ण पक्ष की दशमी की तिथि है. जो दोपहर 2 बजकर 10 मिनट तक रहेगी. इसके बाद चैत्र माह की एकादशी की तिथि प्रारंभ होगी. चैत्र मास की कृष्ण पक्ष की एकादशी को पापमोचनी एकादशी भी कहा जाता है. एकादशी का व्रत सभी व्रतों में कठिन बेहद पुण्य फल प्रदान करने वाला माना गया है.
आज का नक्षत्र (Aaj Ka Nakshatra)
17 मार्च 2023 को पंचांग के अनुसार उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा. उत्तराषाढ़ा नक्षत्र आकाश मंडल का 21वां नक्षत्र है. इस नक्षत्र का स्वामी सूर्य ग्रह है. इस नक्षत्र में जन्मे लोग तीक्ष्ण बुद्धि और प्रभावशाली व्यक्तित्व के धनी होते हैं. यह कठिन कार्य को भी आसानी से करने में महारत रखते हैं. उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में जन्मे व्यक्ति के भीतर अछूते क्षेत्रों पर शोध करने की अद्भुत क्षमता होती है. इस नक्षत्र में जन्मे लोग समाज कल्याण के बारे में भी विचार रखते हैं.
आज का राहुकाल (Aaj Ka Rahu Kaal)
पंचांग के अनुसार 17 मार्च 2023, शुक्रवार को राहुकाल प्रात: 10 बजकर 59 मिनट से दोपहर: 12 बजकर 29 मिनट तक रहेगा. राहुकाल में शुभ कार्य करना वर्जित माना गया है.
लक्ष्मी जी की पूजा (Lakshmi Ji Puja)
आज शुक्रवार है. धन की देवी लक्ष्मी जी की कृपा पाने के लिए शुक्रवार का दिन उत्तम माना गया है. इस दिन लक्ष्मी जी की पूजा करने से धन संबंधी परेशानियां दूर होती हैं. इस दिन सुबह और शाम के समय लक्ष्मी जी की पूजा करना शुभ माना गया है. इस दिन कन्याओं को उपहार देने से लक्ष्मी जी प्रसन्न होती हैं.
आज का मंत्र (Mantra in Hindi)
ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्री सिद्ध लक्ष्म्यै नम:
| 17 मार्च 2023 पंचांग (Aaj Ka Panchang 17 March 2023) |
| विक्रमी संवत्: | 2080 |
| मास पूर्णिमांत: | चैत्र |
| पक्ष: | कृष्ण |
| दिन: | शुक्रवार |
| ऋतु: | वसंत |
| तिथि: | दशमी - 14:10:03 तक |
| नक्षत्र: | उत्तराषाढ़ा - 26:47:23 तक |
| करण: | विष्टि - 14:10:03 तक, बव - 24:45:41 तक |
| योग: | वरियान - 06:58:17 तक, परिघ - 27:32:11 तक |
| सूर्योदय: | 06:29:18 AM |
| सूर्यास्त: | 18:30:27 PM |
| चन्द्रमा: | धनु राशि- 10:19:38 तक |
| राहुकाल: | 10:59:44 से 12:29:52 तक (इस काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है) |
| शुभ मुहूर्त का समय, अभिजीत मुहूर्त: | 12:05:50 से 12:53:55 तक |
| दिशा शूल: | पश्चिम |
| अशुभ मुहूर्त का समय |
| दुष्टमुहूर्त: | 08:53:32 से 09:41:37 तक, 12:53:55 से 13:41:59 तक |
| कुलिक: | 08:53:32 से 09:41:37 तक |
| कंटक: | 13:41:59 से 14:30:04 तक |
| कालवेला / अर्द्धयाम: | 15:18:08 से 16:06:13 तक |
| यमघण्ट: | 16:54:17 से 17:42:22 तक |
| यमगण्ड: | 15:30:09 से 17:00:18 तक |
| गुलिक काल: | 07:59:27 से 09:29:35 तक |
Horoscope Today 17 March 2023: मेष, वृषभ, कुंभ राशि वाले धन के मामले में बरतें सावधानी, सभी 12 राशियों का जानें आज का राशिफल
Horoscope Today 17 March 2023, Aaj Ka Daily Horoscope: ज्योतिष के अनुसार 17 मार्च 2023, शुक्रवार का दिन महत्वपूर्ण है. आज दोपहर 02:06 तक दशमी तिथि फिर एकादशी तिथि रहेगी. आज पूरे दिन उत्तराषाढा नक्षत्र रहेगा. आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, वरियान योग, परिध योग का साथ मिलेगा. अगर आपकी राशि मिथुन, कन्या, धनु, मीन राशि है तो हंस योग व वृषभ, सिंह, वृश्चिक, कुंभ राशि है तो शश योग का लाभ मिलेगा. चन्द्रमा सुबह 10:18 के बाद मकर राशि में रहेगे.
आज के शुभ समय दो है. सुबह 08:15 से 10:15 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया एंव दोपहर 01:15 से 02:15 बजे तक शुभ चौघड़िया रहेगा. वहीं सुबह 10:30 से 12:00 बजे तक राहुकाल रहेगा. आइए जानते हैं आज का राशिफल (Rashifal in Hindi)-
मेष राशि (Aries)-
चन्द्रमा 10वें हाउस में रहेंगे जिससे राजनीतिक उन्नति होगी. बुधादित्य, परिध, वासी और वरियान योग के बनने से मेडिकल और फार्मेसी बिजनेस में कुछ बदलाव करने के प्रयास में आप सफलता प्राप्त करेंगे. ऑफिस में आपकी कम्युनिकेशन स्किल्स आपको बहुत आगे ले जाएगी. सेहत के मामले में नई बीमारी आपके लिए परेशानी का कारण बन सकती है. फैमिली के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन आप करवा सकते है. लव और शादी-शुदा जिंदगी में आप एक-दूसरें पर विश्वास करेंगे तब ही आपकी लाइफ बेहतर चलेगी. कंपीटीटीव एग्जाम की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स अपने नोट्स संभालकर रखें. एग्जाम की डेट्स कभी भी डिक्लेयर हो सकती है. खिलाड़ियों को हार्ड वर्क का अच्छा प्राइज मिलेगा
वृषभ राशि (Taurus)-
चन्द्रमा 9वें हाउस में रहेंगे जिससे नॉलेज बढेगा. बिजनेस में अकाउंट मैनेजमैन को लेकर आप कुछ बदलाव करने के बारे विचार कर सकते है. वर्कस्पेस पर आपकी कार्यशैली की दूसरे कॉपी करेंगे. समाजिक स्तर पर रिटायर्ड पर्सन का आपके कार्यों में सहयोग मिलेगा. सेहत के मामले में ओवरवेट को लेकर आप परेशान रहेंगे. फैमिली में किसी नए मेंबर की एंट्री आपके चेहरे पर खुशी लाएगा. लव और शादी-शुदा जिंदगी में नजदिकिया बढ़ने से रिलेशन बेहतर रहेंगे. स्टूडेंट्स कुछ सेमेस्टर में कम मार्क्स आने पर पूरी ताकत के साथ अच्छे मार्क्स लाने के लिए लग जाएं.
मिथुन राशि (Gemini)-
चन्द्रमा 8वें हाउस में रहेंगे जिससे अनसुलझे मामले सुलझेंगे. बिजनेस में किसी भी प्रकार का निवेश करने से पहले उसके दूसरे पहलू के बारे में जानने के बाद ही निवेश करें. कार्यस्थल पर फालतू की बातों और बैक बाइटिंग से दूरियां बनाएं रखें. सामाजिक स्तर पर कोई आपका मोरल डाउन करने की फिराक में रहेगा. बिजनेस और वर्क प्रेशर के चलते आप अपनी फैमिली के साथ टाइम स्पेंड नहीं कर पाएंगे. लव और लाइफ पार्टनर की किसी गलती को माफ करने से ही रिलेशन में सुधार आएगा. डायबिटीज़ के मरीजों के समस्या बढ़ सकती है. स्टूडेंट्स अपनी क्रिएटिव स्किल्स पर ध्यान नहीं दे पाएंगे, जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ेगा.
कर्क राशि (Cancer)-
चन्द्रमा 7वें हाउस में रहेंगे जिससे पति-पत्नी के सम्बध अच्छे रहेंगे. बुधादित्य, वासी, परिध और वरियान योग के बनने से बिजनेस के लिए कोई बड़ा लोन लेना चाहते हैं तो वो क्लियर हो सकता है. वर्कप्लेक पर आपके प्रोजेक्ट आपको अलग ही पहचान दिलाएंगे. फैमिली में सभी के साथ किसी पिकनिक स्पॉट पर जाने की प्लानिंग बन सकती है. लव और लाइफ पार्टनर का बदला व्यवहार आपको चिंतित कर सकता है. हेल्थ के मामले में आप स्वयं को एनर्जेटिक फीलकरेंगे. ऑफिशियल ट्रेवलिंग को लेकर दौड़-भाग हो सकती है. हायर एजुकेशन के लिए किये गये अटेंप्ट्स में उन्हें सफलता मिलेगी.
सिंह राशि (Leo)-
चन्द्रमा छठें हाउस में रहेंगे जिससे शारिरिक तनाव होगा. बिजनेस में आपका कॉन्फिडेंस टॉप लेवल पर रहेगा जिसका फायदा आपको आपके बिजनेस में प्रॉफिट के रूप में प्राप्त होगा. बेहतर पैकेजेस का ऑफर मिलने से आपका मन जॉब चेंज करने का सकता है. सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर आपकी पोस्ट आपको चर्चा में रखेगी. लव और लाइफ पार्टनर के साथ किसी कार्यक्रम की प्लानिंग बन सकती है. फैमिली के घरेलु कार्यों के लिए आपके पास समय नहीं होगा. ज्वाइंट पैन से आप परेशान रहेंगे. स्टूडेंट्स को ज्यादा कोशिशे करने से ही लक्ष्य प्राप्त करने में सफल होंगे.
कन्या राशि (Virgo)-
चन्द्रमा 5वें हाउस में रहेँगे जिससे स्टूडेंट्स की पढाई में निखार आऐगा. इंडस्ट्रियल बिजनेस अन्य जगह शिफ्ट करने का गवर्नमेंट से ऑर्डर आ सकता है. बुधादित्य, वरियान, परिध और सुनफा योग के बनने से वर्कस्पेस पर टाइम आपके पक्ष मे रहेगा. जिसका आप उचित फायदा उठाएंगे. स्मार्ट वर्क से आप कार्यस्थल पर सब आपकी ही चर्चा करेंगे. और कुछ तो आपसे सलाह भी लेने आ सकते है. लव और शादी-शुदा जिंदगी में कुछ खर्चें बढ़ सकते है. सामाजिक स्तर पर की गई भागदौड आपके लिए फायदेमंद रहेगी. आपके मेहनत रंग लाएगी. फैमिली के साथ वक्त बिताने का समय मिलेगा. टेक्निकल स्टूडेंट्स समय की महत्ता को समझे.
तुला राशि (Libra)-
चन्द्रमा चौथें हाउस में रहेगें जिससे भूमि-भवन के मामले सुलझेगे. कोर्ट कचहरी के मामलों में कुछ निर्णय आपके पक्ष में न होने से आप डिप्रेशन के शिकार हो सकते है. ऑफिस में आपका व्यवहार आपके लिए हानिकारक हो सकता है. आपको अपने व्यवहार में बदलावा लाना होगा. फैमिली में सभी को साथ रखने के प्रयास में आपको असफलता हाथ लगेगी. लेकिन आप कोशिश जारी रखें. लव और लाइफ पार्टनर के साथ वार्तालाप करते समय आपको अपनी वाणी पर कंट्रोल रखना होगा. सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर आपके कार्यों में कानुनी अड़चने आ सकती है. स्टूडेंट्स को स्कूल का काम पूरा ना होने के कारण टीचर से डांट सुननी पड़ेगी. नियमित व्यायाम करना सेहत के लिए अच्छा रहेगा.
वृश्चिक राशि (Scorpio)-
चन्द्रमा तीसरें हाउस में रहेंगे जिससे साहस में वृद्धि होगी. बिजनेस में आ रही कुछ प्रोब्लम को आप विवके से हल कर लेंगे. और वापस बिजनेस को पहले वाली स्थिति में ले आएंगे. बुधादित्य, परिध, वासी और वरियान योग के बनने से कार्यस्थल पर सैलरी को लेकर चल रही बात आगे बढ़ सकती है. सोशल लेवल पर एक्सपेंडिचर में कमी लाने से आपके अन्य कार्य उस बचत से कंप्लीट होंगे. आपकी मध्यस्तता ही फैमिली के विवाद को सुलझाएगी. हेल्थ के मामले में विशेष ध्यान रखने की जरूरत है. कंपीटीटीव एग्जाम में सफलता पाने के लिए स्टूडेंट्स को अपना सारा ध्यान एग्जाम पर देना होगा.
धनु राशि (Sagittarius)-
चन्द्रमा दूसरें हाउस में रहेंगे जिससे पैतृक सम्पति के मामले सुलझेंगे. बिजनेस में कोई नया इक्विपमेंट्स खरीदने की प्लानिंग बना रहें है, तो सुबह 8:15 से 10:15 और दोपहर 1:15 से 2:15 बजे के मध्य करें. वर्कस्पेस पर सीनियर्स और बॉस की हेल्प से नई ऑपर्च्युनिटी आपके हाथ लगेगी. कंधों के दर्द से आप परेशान रहेंगे. फैमिली में हो रहे किसी मांगलिक कार्य की सारी भागदौड़ आपके कंधें पर रहेगी. लव और लाइफ पार्टनर के सहयोग से लाइफ में आ रही प्रोब्लम को आप आसानी से दूर कर पाएंगे. यूपीएससी, एसपीएसवी, बैंक और एसएससी एग्जाम के स्टूडेंट्स को सफलता प्राप्त करने के लिए एकाग्रता को बनाएं रखना होगा. ट्रेवलिंग पर किसी अनजान व्यक्ति से मुलाकात आपकी लाइफ में नया टर्निंग प्वाइंट लाएगा.
मकर राशि (Capricorn)-
चन्द्रमा आपकी राशि में रहेंगे जिससे विवेक में वृद्धि होगी. बुधादित्य, परिध, वरियान और सुनफा योग के बनने से मार्केट में इन्वेस्ट किए हुए पैसे से अच्छा खासा प्रॉफिट प्राप्त होगा जिससे आपके बिजनेस की ग्रोथ में इजाफा होगा. ऑफिस में टीमवर्क से ही आप अपने प्रोजेक्ट्स को कंप्लीट कर पाएंगे. सामाजिक स्तर पर आप अपनी वाणी से सभी को मोहित करेंगे. फैमिली में इंगेजमेंट सेरेमनी को लेकर आप व्यस्त रहेंगे. स्टूडेंट्स के हाथ सफलता लग सकती है. लव और लाइफ पार्टनर के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे. सेहत को लेकर दिन अच्छा रहेगा.
कुंभ राशि (Aquarius)-
चन्द्रमा 12वें हाउस में रहेंगे जिससे कानूनी मामले सुलझेंगे. होटल, मोटेल रेस्टोरेंट और इवेंट मैनेजमेंट बिजनेस में घाटा लग सकता है. वर्कस्पेस पर आपके प्रोजेक्ट इनकंप्लीट होने से आपकी परेशानियां बढे़गी. सोशल लेवल पर आलस्य आपका सबसे बड़ा दुश्मन होगा, जो आपके लिए लाइफ में प्रोब्लम क्रिएट कर सकता है. फैमिली में किसी की कही गई बात आपको हिट कर सकती है. लव और लाइफ पार्टनर के फालतु के खर्चें आपको कर्जदार बना सकते है, समय पर सचेत हो जाएं. ब्लड प्रेशर उपर नीचे हो सकता है, मेडिसिन हमेशा अपने पास रखें. कंपीटीटीव स्टूडेंट्स को कुछ प्रबल फेस करनी पड़ेगी.
मीन राशि (Pisces)-
चन्द्रमा 11वें हाउस में रहेंगे जिससे बडी बहन से खुशखबरी मिलेगी. ग्लास रीसाइकिल बिजनेस में आप अपनी पकड़ बनाने में सफल होंगे. वरियान, परिध और बुधादित्य योग के बनने से वर्कस्पेस पर ट्रांसफर के लिए किए गए प्रयासों में आप जल्द ही सफलता आपके हाथ लगेगी. सेहत के मामले में दिन नॉर्मल रहेगा. फिर भी सेहत को लेकर अलर्ट रहें. फैमिली में लग्जरियस लाइफ में बढ़ोतरी हो सकती है. लव और शादी-शुदा जिंदगी में किसी बात पर आप क्रोधित न हो. मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल फील्ड से जुडे़ स्टूडेंट्स स्टडी में निरतंरता बनाएं रखने से सफलता को प्राप्त करेंगे.
थलसेना का चीता हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट लापता, सर्च ऑपरेशन जारी
अरुणाचल प्रदेश। थलसेना का चीता हेलीकॉप्टर गुरुवार को अरुणाचल प्रदेश में क्रैश हो गया। बताया गया है कि यह हादसा मंडाला हिल्स के पास हुआ है। इस घटना के बाद पायलट घटनास्थल से लापता है। उसकी तलाश के लिए सेना ने राहत-बचाव अभियान शुरू कर दिया है।
अरुणाचल प्रदेश के बोमडिला के पास एक ऑपरेशनल सॉर्टी के दौरान आर्मी एविएशन चीता हेलीकॉप्टर का आज सुबह करीब 09:15 बजे ATC से संपर्क टूटने की जानकारी मिली थी। अब उस हेलीकॉप्टर के बोमडिला के पश्चिम में मंडला के पास दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर है। सर्च पार्टियां घटनास्थल पर भेज दी गई हैं और सर्च ऑपरेशन शुरू हो गया है।
फिर से चलेंगे 500 और 1000 रुपये के पुराने नोट, आरबीआई ने कही ये बात...
दिल्ली। देशभर में हुई नोटबंटी के बाद में 500 और 1000 रुपये नोटों को लेकर कई तरह की खबरें सामने आ रही हैं। अगर आपने भी उस समय पर 500 और 1000 रुपये के नोटों को नहीं बदला था तो अब आपके पास में एक और मौका है।
आरबीआई की ओर से बड़ी जानकारी सामने आ रही है. क्या आपके पास अभी भी घर पर पुराने वाले नोट रखे हुए हैं. अगर हां तो आइए जानिए सरकार ने क्या बात की है-
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें जानकारी दी जा रही है कि विदेशी नागरिकों के लिए 500-1000 के पुराने नोट की एक्सचेंज करने की सुविधा को और आगे बढ़ा दिया गया है। इस पोस्ट को देखने के बाद में लोगों में खलबली मच गई है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रेस इनफार्मेशन ब्यूरो की फैक्ट चेक टीम ने इस मामले की जांच-पड़ताल की और इसकी सच्चाई सामने लाई।
पीआईबी ने इस वायरल पोस्ट का फैक्ट चेक किया है। बता दें फैक्ट चेक के बाद में पता चला है कि यह पोस्ट पूरी तरह से फेक है।
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 नवंबर 2016 को देश में नोटबंदी का ऐलान किया था।
इसके बाद उसी दिन आधी रात से 500 और 1000 रुपये नोट का चलन देश में बैन हो गया हालांकि, इसके बाद लोगों को बैंक से नोट बदलने की इजाजत दी गई थी।
संसद में दूंगा आरोपों का जवाब : राहुल गांधी
नई दिल्ली । कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल गांधी गुरुवार को संसद पहुंचे। यहां उन्होंने लोकसभा की कार्यवाही में भाग भी लिया। हालांकि, भाजपा और विपक्ष के बीच टकराव के चलते सदन की कार्यवाही स्थगित हो गई, जिसकी वजह से राहुल को बोलने का मौका भी नहीं मिला।
राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मीडियाकर्मियों के सवालों का जवाब नहीं दिया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि मैं एक सांसद हूं और मेरे ऊपर संसद में आरोप लगे हैं। मैं संसद में ही आरोपों का जवाब दूंगा। इसके बाद आप लोगों से विस्तृत बातचीत करूंगा।
राहुल गांधी ने बताया कि मैं आज संसद पहुंचा, तो एक मिनट के भीतर ही सदन की कार्यवाही स्थगित हो गई। मुझे नहीं लगता है कि मुझे बोलने दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मैंने लोकसभा अध्यक्ष से मुलाकात की और उनसे कहा कि मैं संसद में अपनी बात रखना चाहता हूं। हालांकि, राहुल गांधी ने उम्मीद जताई कि शुक्रवार को उन्हें बोलने दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि मेरे ऊपर चार मंत्रियों ने संसद में आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि स्पष्टीकरण नहीं है, लेकिन मुझे लगता है कि मुझे बोलने नहीं दिया जाएगा। हालांकि, उम्मीद है कि शायद मुझे कल बोलने दिया जाएगा
राहुल गांधी ने कहा कि कुछ दिन पहले संसद में मैंने अदाणी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रिश्तों के बारे में जो सवाल पूछे, उन्हें हटा दिया गया। उस भाषण मैं ऐसा कुछ भी नहीं था कि जिसे मैंने पब्लिक स्पेस से नहीं लिया हो। उन्होंने कहा कि इस मामले से ध्यान हटाने की कोशिश की जा रही है। सरकार और प्रधानमंत्री अडानी के मुद्दे से डरे हुए हैं, इसलिए उन्होंने यह तमाशा खड़ा किया।
लोकसभा अध्यक्ष से मिले राहुल गांधी
राहुल गांधी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की। कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी ने लोकसभा अध्यक्ष से मुलाकात की, उन्होंने उनके ऊपर उठ रहे आरोपों पर सदन में जवाब देने की मांग को लेकर अध्यक्ष से बात की है।
'मुझे जो लगता है, मैं वही कहूंगा'
संसद परिसर से बाहर निकलते हुए राहुल गांधी ने अपने ऊपर लगे आरोपों से जुड़े सवाल पर कहा कि यदि वे मुझे संसद में बोलने की अनुमति देते हैं, तो मैं वही कहूंगा जो मुझे लगता है। राहुल गांधी ने लोकसभा अध्यक्ष से मुलाकात के बाद यह बयान दिया।
महंगाई भत्ते का इंतजार कर रहे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी...
नई दिल्ली । पिछले लंबे समय केन्द्रीय कर्मचारी 4 फीसदी महंगाई भत्ते का इंतजार कर रहे थे। इनके लिए अब अच्छी खबर आ रही है। बैठक में केन्द्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते पर सहमति बन गई है।
मोदी सरकार की तरफ से इस बार महंगाई भत्ते में 4% की बढ़ोतरी की गई है। महंगाई भत्ते अब बढ़कर 42% हो गया है। AICPI-IW के आंकड़ों के आधार पर महंगाई की कैलकुलेशन करके कर्मचारियों को भत्ता दिया जाता है। इसे हर 6 महीने में रिवाइज किया जाता है।
4% डीए को मंजूरी
मोदी सरकार की कैबिनेट ने बुधवार को महंगाई भत्ते के आंकड़ों की समीक्षा की, लेकिन औपचारिक मंजूरी का ऐलान फिलहाल नहीं किया गया है। इसे बढ़ाकर 42% करने पर सहमति बनाई जानी है।
नोटिफिकेशन जारी होने के बाद से केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में इजाफा शुरू हो जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, मार्च की सैलरी के साथ ही नए महंगाई भत्ते का भुगतान होना तय है। हालांकि, कुछ कर्मचारियों की सैलरी में इजाफा भुगतान अप्रैल की सैलरी के साथ होगा।
वित्त मंत्रालय जब महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को नोटिफाई करता है तब से भुगतान शुरू हो जाता है। माना जा रहा है मार्च की सैलरी में इसका भुगतान होगा। लेकिन, 4% की बढ़ोतरी के साथ महंगाई भत्ते को जनवरी 2023 से लागू माना जाएगा। इस स्थिति में कर्मचारियों को 2 महीने का एरियर (DA Arrear) मिलेगा। पे-बैंड तीन पर कुल बढ़ोतरी 720 रुपए प्रति महीना होनी है। मतलब जनवरी और फरवरी का 720X2=1440 रुपए का एरियर भी उनको मिलेगा। ये बढ़ोतरी बेसिक सैलरी पर होगी।
कैसे की गई महंगाई भत्ते की गणना?
कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ते और महंगाई राहत की गणना हर महीने श्रम ब्यूरो करता है। इसके लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आधार पर कैलकुलेशन की जाती है। श्रम ब्यूरो श्रम मंत्रालय का हिस्सा है। पिछले साल जुलाई 2022 में 4% का DA Hike किया गया था। अब एक बार फिर 4% का इजाफा किया गया है। 31 जनवरी, 2023 को जारी CPI-IW के आंकड़े से ये तय था कि महंगाई भत्ते में 4.23% की बढ़ोतरी होगी। लेकिन, इसे राउंड फिगर में किया जाता है इसलिए ये 4% की गई है।
पेंशनर्स के लिए महंगाई राहत में भी इजाफा
देश के लाखों पेंशनर्स को भी सरकार ने होली गिफ्ट दिया है। महंगाई भत्ते के साथ महंगाई राहत में भी 4% का इजाफा हुआ है। मतलब पेंशनर्स को भी 42% की दर से अब महंगाई राहत का भुगतान होगा।
दसवीं के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, शव देख मकान मालिक की हार्टअटैक से मौत
राजस्थान। धौलपुर में दसवीं कक्षा के छात्र ने बोर्ड परीक्षा शुरू होने से एक दिन पहले फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं, मकान मालिक ने छात्र का शव लटका देखा तो उसकी भी तबीयत बिगड़ गई। पतिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मकान मालिक को दिल का दौरा पड़ा था। मामला धौलपुर के निहालगंज थाना इलाके का है।
धौलपुर जिले के दिहौली थाना इलाके के रहसैना गांव निवासी पुष्पेंद्र राजपूत (17) पुत्र लीलाधर धौलपुर शहर में माधवानंद कॉलोनी में किराए पर कमरा लेकर रहता था और यहां एक निजी स्कूल में 10वीं क्लास में पढ़ता था। छात्र की गुरुवार से राजस्थान शिक्षा बोर्ड की परीक्षा शुरू होने वाली थी। इसके लिए वह बुधवार सुबह ही अपने गांव से लौटा था। बुधवार रात को उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मकान मालिक के परिवार की महिला रात करीब 11 बजे छत पर कपड़े लेने गई तो उसको खिड़की से छात्र फंदे पर लटका नजर आया। महिला ने शोर मचाया तो परिवार के बाकी लोग भी छत पर पहुंचे।
मकान मालिक बहादुर सिंह(65) ने छात्र को फंदे पर लटका देखा तो अचानक उनकी भी तबीयत बिगड़ गई। डॉक्टर ने बताया कि बुजुर्ग की हार्ट अटैक आने की वजह से हुई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला। स्टूडेंट के परिजनों को सूचना दी गई। गुरुवार सुबह परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया।
तीन पिल्लों को 10वीं-मंजिल से फेंका नीचे, पुलिस ने मालिक को लिया हिरासत में
उत्तरप्रदेश। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। शहर के हाउसिंग सोसाइटी गौर सिटी में 10वीं मंजिल से एक शख्स ने तीन पिल्लों को फेंक दिया। जिससे तीनों की मौत हो गई। सोसाइटी के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने तीनों पिल्लों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित गौर सिटी 1 सोसाइटी के 6वें एवेन्यू में जी टावर से तीन कुत्ते के पिल्ले को ऊंचाई से फेंककर हत्या कर दी गई। माना जा रहा है कि तीनों पिल्लों को सोसाइटी के ही एक व्यक्ति ने 10वीं मंजिल से नीचे गिराया है। सोसाइटी के लोगों ने तीनों पिल्लों के शवों को टावर के नीचे लगे टीनशेड पर पड़ा हुआ देखा। उनके ऊपर एक बोरी जैसा कपड़ा भी पड़ा हुआ था। सोसाइटी वालों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सोसाइटी में ही 10वीं मंजिल पर रहने वाले एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार सोसाइटी में मृत पाए गए पिल्ले उन्हीं के हैं। उनके पास अभी भी फीमेल डॉगी और कुछ पिल्ले हैं। पुलिस के अनुसार पूछताछ में हिरासत में लिए गए व्यक्ति ने बताया कि पिल्ले बालकनी में खेल रहे थे। तभी तीनों पिल्ले बालकनी से नीचे गिर गए।
Chaitra Navratri 2023: चैत्र नवरात्रि में जानिए कैसे करें मां दुर्गा की आराधना? इस दौरान भूलकर भी न करें ये गलती, फटाफट नोट कर लें शुभ मुहूर्त से लेकर सबकुछ
Chaitra Navratri 2023: हिन्दू धर्म में त्योहारों व पर्वों का विशेष महत्व होता है। वहीँ चैत्र नवरात्र के साथ ही हिन्दू नववर्ष की शुरुआत हो जाती है. इस बार चैत्र नवरात्रि 22 मार्च से आरम्भ हो रही है. चैत्र मास में शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से वासंतिक या चैत्र नवरात्रि आरंभ हो जाती है।
Chaitra Navratri 2023: नवरात्रि स्थापना से लेकर रामनवमी तक का समय अत्यंत पवित्रता, उल्लास और उमंग के साथ मनाया जाता है। आदिशक्ति की उपासना के नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा बड़े ही श्रद्धा और भक्ति भाव से की जाती है।
Chaitra Navratri 2023: देवी मां प्रसन्न होकर अपने भक्तों को शक्ति, स्फूर्ति और विनम्रता प्रदान करती हैं। सभी को अपना ममतामयी आशीर्वाद देती हैं। नवरात्रि पूजा के इन पावन दिनों में यदि श्रद्धा भक्ति के साथ-साथ कुछ वास्तु नियमों को ध्यान में रखकर मां दुर्गा की उपासना की जाए तो इससे पूजा में ध्यान भी लगता है और पूजा के फल में वृद्धि होती है।
सही दिशा में हो पूजन
Chaitra Navratri 2023: मानसिक स्पष्टता और प्रज्ञा का दिशा क्षेत्र उत्तर-पूर्व पूजा करने के लिए आदर्श स्थान हैं। यहां पूजा करने से अच्छा प्रभाव मिलता हैं, शुभ फलों में वृद्धि होती है एवं आपको हमेशा ईश्वर का मार्गदर्शन मिलता रहता है।
सात्विक रंगों का प्रयोग
Chaitra Navratri 2023: ध्यान रहे कि जिस कमरे में आप माता का पूजन कर रहे हैं वह कक्ष साफ़-सुथरा हो, उसकी दीवारें हल्के पीले, गुलाबी ,हरे या बैंगनी जैसे सात्विक रंग की हो तो अच्छा है, क्योंकि ये रंग आध्यात्मिक ऊर्जा के स्तर को बढ़ाते है। काले, नीले और भूरे जैसे तामसिक रंगों का प्रयोग पूजा कक्ष की दीवारों पर नहीं होना चाहिए क्योंकि ये रंग सुस्ती एवं आलस्य को बढ़ाते हैं।
इस दिशा में रखें कलश
Chaitra Navratri 2023: धर्मशास्त्रों के अनुसार कलश को सुख-समृद्धि, वैभव और मंगल कामनाओं का प्रतीक माना गया है। कलश में सभी ग्रह,नक्षत्रों एवं तीर्थों का वास होता है। इनके अलावा ब्रह्मा, विष्णु, रूद्र,सभी नदियों, सागरों, सरोवरों एवं तैतीस कोटि देवी-देवता कलश में विराजमान होते हैं। वास्तु के अनुसार ईशान कोण(उत्तर-पूर्व)जल एवं ईश्वर का स्थान माना गया है और यहां सर्वाधिक सकारात्मक ऊर्जा रहती है। इसलिए पूजा करते समय माता की प्रतिमा या कलश की स्थापना इसी दिशा में करनी चाहिए।
शुभ रहेगी यह दिशा
Chaitra Navratri 2023: देवी मां का क्षेत्र दक्षिण और दक्षिण पूर्व दिशा माना गया है इसलिए यह ध्यान रहे कि पूजा करते समय आराधक का मुख दक्षिण या पूर्व में ही रहे। शक्ति और समृद्धि का प्रतीक मानी जाने वाली पूर्व दिशा की ओर मुख करके पूजा करने से हमारी प्रज्ञा जागृत होती है एवं दक्षिण दिशा की ओर मुख करके पूजा करने से आराधक को शांति अनुभव होती है।
प्रवेशद्वार पर बंदनवार
Chaitra Navratri 2023: देवी मां की पूजा-अनुष्ठान के दौरान घर के प्रवेशद्वार पर आम या अशोक के ताजे हरे पत्तों की बंदनवार लगाईं जाती है। ऐसा करने के पीछे मान्यता यह है कि इससे घर में नकारात्मक या बुरी शक्तियां प्रवेश नहीं करतीं। माना जाता है कि देवी मां की पूजा के दौरान देवी के साथ तामसिक शक्तियां भी घर में प्रवेश करती हैं, लेकिन मुख्यद्वार पर बंदनवार लगी होने के कारण तामसिक शक्तियां घर के बाहर ही रहती हैं।
चीन के लोगों को कभी भी जोड़ों का दर्द नहीं होता क्योंकि
वजन घटाने की विधि: आप 7 दिनों में 14 किलो जलाएंगे
फिर इतिहास रचने को तैयार ISRO, मिशन गगनयान को लेकर सरकार की तरफ से आया ये बड़ा बयान…
नई दिल्ली : भारत के मानव अंतरिक्ष मिशन के लिए परीक्षण वाहनों या परीक्षण रॉकेटों का उपयोग करने वाले चार अबॉर्ट मिशनों में से पहला – ‘गगनयान’ मिशन की शुरुआत मई 2023 में योजनाबद्ध है। संसद को यह जानकारी बुधवार को दी गई। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने मानव अंतरिक्ष मिशन की स्थिति के बारे में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में लोकसभा को बताया, “पहला टेस्ट व्हीकल मिशन, टीवी-डी1, मई 2023 में प्लान किया गया है, इसके बाद दूसरा टेस्ट व्हीकल टीवी-डी2 मिशन और 2024 की पहली तिमाही में गगनयान (एलवीएम3-जी1) का पहला अनक्रूड मिशन है।”
उन्होंने कहा, “रोबोटिक पेलोड के साथ टेस्ट व्हीकल मिशन (टीवी-डी3 और डी4) और एलवीएम3-जी2 मिशन की अगली श्रृंखला की योजना बनाई गई है। सफल परीक्षण वाहन और अनक्रूड मिशन के परिणाम के आधार पर 2024 के अंत तक क्रू मिशन की योजना बनाई गई है।”उनके मुताबिक, 30 अक्टूबर 2022 तक गगनयान कार्यक्रम के लिए कुल 3,040 करोड़ रुपये का खर्च आया है। गगनयान परियोजना की वर्तमान स्थिति पर सिंह ने कहा : “सभी डिजाइन गतिविधियां पूरी हो चुकी हैं, सभी प्रणालियों के लिए प्रोटो मॉडल का परीक्षण शुरू हो गया है। सभी प्रणालियों का निर्माण शुरू कर दिया गया है और प्रगति पर है।”
उन्होंने कहा कि ह्यूमन रेटेड लॉन्च व्हीकल सिस्टम (एचएलवीएम3) का परीक्षण और योग्यता प्रमाणित है। उच्च मार्जिन के लिए सभी प्रणोदन प्रणालियों का परीक्षण पूरा हुआ। क्रू एस्केप सिस्टम के प्रदर्शन के लिए टेस्ट व्हीकल टीवी-डी1 मिशन को डिजाइन किया गया और पहली उड़ान के लिए मंच तैयार किया गया। टीवी-डी1 मिशन के लिए क्रू मॉड्यूल संरचना प्रदान की गई है। सभी क्रू एस्केप सिस्टम मोटरों के स्थैतिक परीक्षण पूरे कर लिए गए हैं। बैच टेस्टिंग चल रही है।
उन्होंने यह भी कहा कि अंतरिक्ष यात्रियों के प्रशिक्षण का पहला सेमेस्टर पूरा हो चुका है। क्रू मूल्यांकन और मूल्यांकन गतिविधियां भी पूरी कर ली गई हैं। सिंह ने कहा, “अनक्रूड जी1 (गगनयान 1) मिशन प्राप्ति के लिए कक्षीय मॉड्यूल प्रगति पर है। ग्राउंड और एयर ड्रॉप परीक्षणों के माध्यम से पैराशूट और पाइरोस की योग्यता के लिए चल रहा है। जल जीवन रक्षा परीक्षण सुविधा (डब्ल्यूएसटीएफ), भारतीय नौसेना, कोच्चि में समुद्र से चालक दल मॉड्यूल का पुनप्र्राप्ति परीक्षण शुरू किया गया है।”
इस बात पर सहमति जताते हुए कि गगनयान के पहले चालक दल के मिशन को लॉन्च करने का लक्ष्य 2022 था, सिंह ने कहा कि देरी कोविड-19 लॉकडाउन, विदेशी स्रोतों से कच्चे माल की आपूर्ति श्रृंखला में व्यवधान और उद्योगों से हार्डवेयर की प्राप्ति में देरी के कारण हुई और इसलिए कार्यक्रम को संशोधित किया गया है।
सिंह ने कहा, “इसके अलावा, गगनयान सलाहकार परिषद ने क्रू मिशन के साथ आगे बढ़ने से पहले टेस्ट व्हीकल (टीवी) और इंटीग्रेटेड एयर ड्रॉप टेस्ट का उपयोग करके चार अबॉर्ट मिशन के माध्यम से क्रू एस्केप सिस्टम और डेक्लेरेशन सिस्टम के परीक्षण की सिफारिश की है। यह पहले से नियोजित दो अनक्रूड मिशन के अलावा है।”
उपार्जन कार्य की जरूरी तैयारियाँ पूरी करें -मुख्यमंत्री चौहान
-मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक में दिए निर्देश
भोपाल । मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश में रबी उपार्जन कार्य के लिए सभी आवश्यक तैयारियों को पूर्ण करें। यह सुनिश्चित किया जाए कि किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो, मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में प्रदेश में रबी उपार्जन कार्य के लिए की गई तैयारियों संबंधी बैठक में यह निर्देश दिए। खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री बिसाहू लाल सिंह, सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद भदौरिया और संबंधित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
बताया गया कि प्रदेश में इस वर्ष उपार्जन के लिये करीब 15 लाख किसान पंजीयन करवा चुके हैं। गत वर्ष हुए पंजीयन की तुलना में तीन चौथाई पंजीयन हो चुके हैं। लगभग 20 लाख पंजीयन होने की संभावना है। अनाज के भण्डारण एवं परिवहन के लिए आवश्यक तैयारियाँ की जा रही हैं।
प्रदेश में 25 मार्च से गेहूँ उपार्जन शुरू होगा। संभागवार तिथियाँ निर्धारित की गईं हैं। भोपाल सहित इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम संभागों में 25 मार्च से उपार्जन प्रारंभ होगा। जबलपुर, रीवा, शहडोल, सागर, ग्वालियर और चम्बल संभाग में एक अप्रैल से उपार्जन कार्य प्रारंभ होगा। प्रदेश में 4 हजार 223 उपार्जन केंद्र कार्य करेंगे। बारदाना व्यवस्था में करीब 3 लाख गठान की अनुमानित आवश्यकता के अनुसार प्रबंध हो चुका है। वर्तमान में उपलब्ध बारदानों से लगभग 70 लाख मीट्रिक टन उपार्जन संभव है। भण्डारण के लिए भारतीय खाद्य निगम, अधिग्रहित गोदाम, ओपन केप, सायलो बैग सभी शासकीय और अर्द्धशासकीय एजेंसियों के गोदाम उपलब्ध हैं।
पेट की गर्मी को बाहर निकालकर बॉडी को ठंडक पहुंचाती हैं ये हरी पत्तियां, लू लगने से बचा रहेगा शरीर
पुदीना, विटामिन सी, विटामिन ए और विटामिन बी कॉम्प्लेक्स जैसे गुणों से भरपूर होता है। पुदीने में ऐसे गुण मौजूद होते हैं जिसके सेवन से आपको तुरंत ताजगी भरा महसूस होता है। पुदीने का इस्तेमाल अमूमन गर्मियों में इसलिए किया जाता है क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होती है। छाछ हो या आम पन्ना इसका इस्तेमाल इन दोनों में किया जाता है।
इसके अलावा ये कैंडीज टूथपेस्ट से लेकर माउथ फ्रेशनर्स में इस्तेमाल किया जाता है। पुदीना बेहतर पाचन को बढ़ावा देता है, मितली को रोकता है, सांस की समस्याओं, अवसाद-थकान को दूर करने में मदद करता है। वहीं पुदीने में मेन्थॉल, मेन्थोन और लिमोनेन जैसे कई एसेंशियल ऑयल पाए जाते हैं जो आपके खराब पेट को सही करने में मददगार साबित होते हैं। क्या कभी आपने पुदीने की चाय ट्राई की है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए पेपरमिंट टी बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। पेपरमिंट टी चाय टेस्टी और हेल्दी होती है। इसके सेवन से आपके शरीर से गर्मी को बाहर निकालने में मदद मिलती है, तो चलिए जानते हैं पेपरमिंट टी कैसे बनाएं।
पेपरमिंट टी बनाने के लिए इंग्रीडिएंट्स
पानी 2 कप
पुदीने के पत्ते 15 ताजे
शहद 1 बड़ा चम्मच
आइस क्यूब्स 4-5
इसके चाय से ये बीमारियां होंगी कंट्रोल
संक्रमण का जोखिम होता है कम
माइग्रेन में पा सकते हैं आराम
नींद में होता है सुधार
पेट कम करने के लिए बेहद फायदेमंद
पेपरमिंट टी कैसे बनाएं?
पेपरमिंट टी बनाने के लिए आप सबसे पहले एक पैन लें। फिर आप इसमें पानी डालें और 1 उबाल आने तक पकाएं। इसके बाद आप इसमें पुदीने के पत्ते डालें। फिर आप इसको धीमी आंच पर करीब 4-5 मिनट तक पकाएं। इसके बाद आप गैस को बंद करके इसको थोड़ा ठंडा होने के लिए रख दें। फिर आप एक गिलास में आइस क्यूब्स और पेपरमिंट टी डालें। इसके बाद आप इसमें शहद और नींबू का रस डालकर मिला लें। अब आपकी हेल्दी पेपरमिंट टी बनकर तैयार हो चुका है।
(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)
