सियासत
OYO में आत्महत्या केस की जांच करने पहुंची पुलिस, पकड़ा गया फर्जी कॉन्स्टेबल
नई दिल्ली। राजधानी के नेब सराय इलाके के देवली रोड स्थित ओयो होटल में एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस जब मामले की जांच करने पहुंची तो पता चला उसी होटल के एक कमरे में एक महिला के साथ फर्जी कांस्टेबल भी पहुंचा था। दिल्ली पुलिस की क्राइम टीम अब दोनों मामले की जांच में जुटी है।
दरअसल, 12-13 मार्च की दरमियानी रात देवली रोड स्थित ओयो होटल के कमरे में एक युवक ने पंखे से लटकर कर जान दे दी। मृतक युवक की पहचान पहचान दक्षिण पुरी एक्सटेंशन के रहने वाले 23 वर्षीय राहुल के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच में पाया कि होटल पिछले एक साल से बिना वैलिड लाइसेंस के चल रहा था। दोमंजिला होटल में 16 कमरे हैं। होटल पिछले एक साल से बिना वैलिड लाइसेंस के चल रहा था। पूछताछ में पता चला की राहुल अपने दोस्त के सौरव के साथ होटल पहुंचा था। दोनों दोस्त 12 मार्च को सुबह चेकआउट किया था। इसके बाद शाम को राहुल अकेले ही वापस शाम को होटल लौट आया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए एम्स भिजवा दिया और युवक के परिजनों को इसकी सूचना दी।
दिल्ली पुलिस जब होटल में युवक की मौत की जांच कर रही थी तो इस दौरान पता लगा कि एक पुलिसवाला महिला के साथ होटल के कमरा नंबर 206 में ठहरा था। उसने अपना नाम अशोक नगर निवासी नबाब सिंह बताया था। यह आदमी पुलिस की वर्दी में होटल पहुंचा था। जांच में वह अपना आईकार्ड होटल स्टाफ को दिखाने में असफल रहा। बाद में पता लगा कि वह शाहदरा में सिविल डिफेंस वॉलिंटियर है। दिल्ली पुलिस इस मामले में गलत पहचान बताने का केस दर्ज कर जांच में जुटी है।
NIA की कई जगहों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों के प्रमुखों और सदस्यों के खिलाफ एक्शन
नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आतंकवाद से जुड़े एक मामले में कश्मीर में कई जगहों पर छापेमारी की है। जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ की सहायता से एनआईए के अधिकारियों ने घाटी के श्रीनगर, पुलवामा, शोपियां, कुलगाम और अनंतनाग जिलों में छापेमारी की।
बताया जा रहा है कि पिछले साल दर्ज एक मामले में तलाशी की जा रही है, जिसमें विभिन्न अभियुक्त संगठनों और उनके सहयोगियों और ऑफ-शूट के कैडरों और ओजीडब्ल्यू द्वारा विभिन्न छद्म नियमों के तहत संचालित आतंकवादी और विध्वंसक गतिविधियों को अंजाम देने के लिए आपराधिक साजिश रचने का आरोप लगाया गया है।
श्रीनगर में जांच एजेंसी के अधिकारियों ने अब्दुल रशीद तेली के बेटे जुनैद अहमद तेली के घर पर छापा मारा, जो सलफिया मस्जिद इकबाल कॉलोनी 90 फीट रोड सौरा में अपने भाई के साथ रहता था। रिपोर्ट के अनुसार टीम ने एक सेल फोन जब्त किया है। जांच एजेंसी ने पुलवामा में निलोरा में मोहम्मद अल्ताफ भट के बेटे जीशान अल्ताफ और लिटर में गुलाम हुसैन मलिक के बेटे आरिफ मलिक के घरों की तलाशी ली। इसी तरह, कुलगाम में एजेंसी ने यारीपोरा में अल्ताफ अहमद वागे (दूधवाला), हैंगर में फारूक अहमद डार (किसान) और रामपोरा में मारे गए कमांडर अब्बास शेख के भाई अशरफ अहमद शेख के आवास पर छापा मारा।
Ration Card Update: फ्री राशन लेने वालों को लगा झटका, सामने आई नई मुसीबत, सभी कार्ड धारकों के लिए है जरुरी
मुफ्त राशन योजना का फायदा लेने वालो के लिए जुड़ा नया अपडेट आया है।इस अपडेट( update) को सुनकर आप परेशान हो सकते हैं. हर महीने का राशन वितरण 15 तारीख तक होना होता है। लेकिन कुछ जिलों में अभी तक भी राशन का वितरण नहीं हो पाया है। ऐसा मीडिया रिपोर्ट ( media repott)का कहना है
चावल पहुंचने को लेकर अधिकारियों ने इस संबंध में कहा कि जल्द दुकानों पर चावल पहुंचने वाला है। चावल राशन की दुकानों पर पहुंचने के बाद वितरण शुरू कर दिया जाएगा।वितरण व्यस्था में गड़बड़ी के चलते जनवरी में कार्ड धारकों को राशन ( ration)मिलने में पहले भी देरी हुई है।
दुकानों पर चावल ( rice)का कोटा मौजूद नही
बताया जा रहा है कि दुकानों ( shop)पर चावल ( rice)का कोटा मौजूद नहीं होने से प्वाइंट ऑफ सेल्स मशीन (PoS) राशन वितरण की अनुमति नहीं दे रही। ऐसे में राशन कार्ड धारक न चाहकर भी इंतजार ( wait) के लिए मजबूर हैं।
Breaking News : नहीं रहे करणी सेना के संस्थापक लोकेंद्र सिंह कालवी, दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन
करणी सेना के संस्थापक लोकेंद्र सिंह कालवी का सोमवार देर रात 2 बजे कार्डिएक अरेस्ट से राजस्थान के जयपुर में निधन( death in jaipur ) हो गया। वे 80 साल के थे और लंबे समय से बीमारियों से जूझ रहे थे।
कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनका ब्रेन स्ट्रोक का इलाज चल रहा था। उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए राजपूत सभा भवन जयपुर में रखा जाएगा। लोकेंद्र सिंह कालवी ने करणी सेना के कई बड़े आंदोलनों का नेतृत्व किया था और कई विवादों में भी रहे थे।
फिल्म पद्मावत को लेकर पूरे देश में बवाल
राजस्थान के नागौर जिले के कालवी गांव में जन्में लोकेंद्र आखिरी बार सुर्खियों में तब आए थे जब फिल्म पद्मावत को लेकर पूरे देश में बवाल हुआ था. हालांकि, इससे पहले वो जोधा-अकबर फिल्म के खिलाफ भी मुखर होकर अभियान चला चुके थे. उनके पिता राज्य और केंद्र में भी मंत्री रहे. अजमेर के मेयो कॉलेज से पढ़ाई करने वाले कालवी के पिता चंद्रशेखर सरकार की कैबिनेट में थे।
Chanakya Niti: धन और घर की ऐसे करें रक्षा, परिवार के साथ भविष्य भी होगा सुरक्षित, जानें चाणक्य नीति
Aaj Ka Panchang: आज 14 मार्च 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
Horoscope 14 March 2023 : इन राशियों का दिन किसी वरदान से कम नहीं, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…
छोटे भाई पर तलवार से किया हमला, खून निकलता देख घबरा गया बड़ा भाई, फिर उठाया ऐसा कदम
अमिताभ मुखर्जी ने एनएमडीसी लिमिटेड के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक के रूप में ग्रहण किया अतिरिक्त प्रभार
‘थोड़ी शर्म है तो संसद में आकर माफी मांगें’…, राहुल गांधी के बयान पर संसद में हंगामा
Delhi-Doha IndiGo Flight : दिल्ली से दोहा जा रही इंडिगो फ्लाइट की कराची में इमरजेंसी लैंडिंग, एक यात्री की मौत
SC :समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता देने का केंद्र ने किया विरोध, हलफनामा दायर, आज SC में होगी मामले में सुनवाई
Aaj Ka Panchang 13 March 2023 : आज सोमवार का पंचांग, राहुकाल और शुभ मुहूर्त
राशिफल 13 मार्च 2023: कन्या, धनु, मीन राशि वालों को मिलेगा हंस योग का लाभ, सभी 12 राशियों का जानें आज का राशिफल
WhatsApp Group New Feature: जल्द ही वॉट्सऐप ग्रुप में आ रहा है नया फीचर, सुनकर ख़ुशी से झूम उठेंगे
फ्री राशन लेने वालों की बल्ले- बल्ले, अब ये सामान भी मिलेगा मुफ्त
राशन कार्ड धारकों (Ration Card Holder) के लिए बड़ी खुशखबरी है. अगर आप भी राशन कार्ड (Ration Card Update) का इस्तेमाल करते हैं तो पीएमजीकेएवाई के लाभार्थियों को फ्री राशन मिलना शुरू हो गया है।अन्त्योदय राशनकार्ड धारकों को जुलाई-अगस्त-सितम्बर की 3 किलो चीनी 18 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बांटी जा रही है तो आप दिवाली से पहले सस्ते में चीनी ले सकते हैं. इसके साथ ही फ्री राशन भी ले सकते हैं।
केंद्र सरकार ने भी दिसंबर तक फ्री राशन देने की सुविधा
केंद्र सरकार ने भी दिसंबर तक फ्री राशन देने की सुविधा को बढ़ा दिया है. केंद्र के अलावा राज्य सरकार कार्डधारकों को बड़ा फायदा दे रहा है. कोरोना काल सरकार की ओर से यह सुविधा शुरू की गई थी।
दिवाली त्योहार के लिए 100 रुपये में किराने का सामान देने का फैसला
दिवाली के मौके पर महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के राशनकार्ड धारकों को दिवाली त्योहार के लिए 100 रुपये में किराने का सामान देने का फैसला किया. इस सौ रुपये के पैकेट में एक किलो रवा (सूजी), मूंगफली, खाद्य तेल और पीली दाल होगी. मंत्रिमंडल के बयान में कहा गया है कि राज्य में ऐसे 1.70 करोड़ परिवार या सात करोड़ लोग हैं, जिनके पास राशन कार्ड की सुविधा है
