सियासत

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को मिली जान से मारने की धमकी, फोन कॉल से मचा हड़कंप

नई दिल्ली। देश के केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के बार फिर जान से मारने की धमकी दी गई है। मंगलवार को सुबह दो बार फोन पर जान से मारने की धमकी आने की जानकारी सामने आई है। यह धमकी भरे फोन नितिन गडकरी के जनसंपर्क कार्यालय में आए हैं। इसके एक महीने पहले 14 जनवरी नितिन गडकरी को जान से मारने की धमकी आई थी। पिछली बार बेलगांव की जेल से धमकी भरा फोन कॉल आया था।

उस समय जयेश पुजारी नाम के आरोपी ने कार्यालय के नंबर पर धमकी दी थी। आज फिर उसी जयेश पुजारी उर्फ जयेश कांथा के नाम से फिर धमकी दी गई है। यह धमकी आते ही नितिन गडकरी के जनसंपर्क ऑफिस में काम करने वाले कर्मचारी ने इसकी सूचना पुलिस स्टेशन को दी है। पुलिस विभाग ने भी मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। फिलहाल यह कॉल करने वाले व्यक्ति की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

और पढ़ें ...

केन्द्र सरकार को बजट पर आपति करने का कोई अधिकार नहीं है.-सीएम केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा, "हाथ जोड़कर प्रधानमंत्री से अपील करते है कि हम छोटे लोग हैं हमें राजनीति करनी नहीं आती है. घर में लड़ाई होती है वह घर बर्बाद हो जाते हैं. जिस राज्य में लड़ाई होती है वह राज्य बर्बाद हो जाते हैं. सब मिलजुल कर काम करेंगे तो तरक्की होगी." 

सीएम अरविंद केजरीवाल ने आगे बोलते हुए आरोप लगाया, "हमें लड़ना नहीं काम करने आता है. सब कुछ ऊपर से आदेश आया है. इस देश में संविधान के ऊपर हमला हो रहा है. संविधान के अंदर बजट पर एलजी को रोकने का कोई अधिकार नहीं है. केन्द्र सरकार को बजट पर आपति करने का कोई अधिकार नहीं है. इन्होंने ऊपर से लेकर नीचे तक अनपढ़ों की जमात बैठा रखी है. पीएम को अपील है कि हम लड़ना नहीं चाहते, क्योंकि हम बहुत छोटे लोग हैं. लड़ाई से घर और राज्य, देश बर्बाद हो जाते हैं.

और पढ़ें ...

मन में बचपन से सलमान खान के लिए गुस्सा भरा है-बिश्नोई

काले हिरण मामले को लेकर सलमान खान को बिश्नोई गैंग से कई बार धमकियां मिल चुकी हैं. हाल ही में लॉरेंस बिश्नोई ने जेल से दिए इंटरव्यू में साफ-साफ कहा था कि उसका मकसद सलमान खान को जान से मारना है. उसने कहा था कि उसके मन में बचपन से सलमान खान के लिए गुस्सा भरा है. बिश्नोई ने ये भी कहा था कि सलमान उनके बीकानेर स्थित मंदिर में जाकर उनके समाज से माफी मांगें वरना अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहें. 

और पढ़ें ...

सातवें दिन भी लोकसभा की कार्यवाही स्थगित

नयी दिल्ली।  बजट सत्र के दूसरे चरण के दूसरे सप्ताह के दूसरे दिन भी लोकसभा में सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्यों का हंगामा जारी रहा जिसके कारण प्रश्नकाल एवं शून्यकाल आज भी बाधित रहा। अध्यक्ष ओम बिरला को सदन की कार्यवाही दो बजे तक स्थगित करने पड़ी। बिरला ने सुबह 11 बजे सदन के समवेत होने पर जैसे ही सदन में प्रश्नकाल शुरू किया, सत्ता पक्ष तथा विपक्ष के सदस्य अपनी-अपनी सीटों पर खड़े होकर नारेबाजी करने लगे। दोनों तरफ से सदस्य हंगामा करने लगे। विपक्ष के सदस्य तख्तियां लेकर भी विरोध व्यक्त करने के लिए आसन के इर्दगिर्द जमा हो गये। अध्यक्ष ने कई बार इशारे से दोनों पक्षों को अपनी अपनी सीटों पर जाने का इशारा किया लेकिन हंगामा जारी रहा। 

हंगामे के बीच अध्यक्ष ने कहा कि सोमवार को उन्होंने सभी दलों के नेताओं को अलग अलग बुला कर बात की थी कि बजट सत्र महत्वपूर्ण हैं और सत्र की कार्यवाही चलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रश्नकाल के बाद विपक्षी सदस्यों को अपनी बात रखने का पर्याप्त समय दिया जाएगा। यदि उन्हें समय नहीं मिला तो वे आसन के सम्मुख आ सकते हैं। लेकिन प्रश्नकाल चलने दीजिए। पर इसका कोई असर नहीं हुआ। इसके बाद अध्यक्ष ने कहा कि यदि आप सदन नहीं चलाना चाहते हैं तो मैं सदन की कार्यवाही दो बजे तक स्थगित करता हूं।

और पढ़ें ...

पति ने थाने में दे दिया तीन तलाक, पीड़िता बोली- पुलिस ने नहीं सुनी शिकायत…

महाराष्ट्र। चंद्रपुर में तीन तलाक का मामला सामने आया है। यहां पति की प्रताड़ना से तंग आकर थाने में मामला दर्ज करवाने पहुंची बीवी को उसके पति ने पुलिस वालों के सामने ही तीन तलाक दे डाला। महिला का कहना है कि जब ये सब हो रहा था तो पुलिस बस तमाशबीन बनी रही। उन्होंने पीड़िता के पति के खिलाफ FIR दर्ज नहीं की। मामला जीवति तहसील के पाटण थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, 34 साल की शाहिस्ता की शादी 8 साल पहले अनवर खान के साथ हुई थी। दोनों के दो बच्चे भी हैं। बताया जा रहा है कि अनवर अखबार में बतौर पत्रकार काम करता है। उसकी पुलिस वालों से अच्छी सांठ-गांठ है। इसलिए जब महिला पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत करने पहुंची तो उन्होंने महिला की बात नहीं सुनी और न ही पीड़िता के पति के खिलाफ मामला दर्ज किया।

शाहिस्ता के मुताबिक शादी के पांच-छह महीने तक सब ठीक चलता रहा। लेकिन फिर अनवर के तेवर बदल गए। वह आये दिन उससे मारपीट और गाली-गलौच करने लगा। लाठी-डंडों से पीटना, गर्म प्रेस से शरीर को जलाना, खाना न देना, मुंह पर थूकना, और कभी भी घर से बाहर निकाल देता था। जब अनवर ने शाहिस्ता के बच्चों को अपने भाई के पास पुणे भेज दिया तो शाहिस्ता 26 फरवरी को पाटन थाने पहुंची।

शाहिस्ता ने आरोप लगाया कि अनवर और उसके ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करते हैं इस बात की शिकायत जब उसने पुलिस में की तो यहां पुलिस वालों ने उल्टा अनवर को बुलाकर उसे पहले चाय-नाश्ता करवाया। वहीं, शाहिस्ता के साथ आरोपियों जैसा व्यवहार किया। फिर घंटों बाद अनवर ने पुलिस वालों के सामने ही शाहिस्ता को तीन तलाक दे डाला। अब मामला पुलिस अधीक्षक के पास पहुंचा तो उन्होंने पाटण पुलिस थाना प्रभारी को तीन तलाक और घरेलू हिंसा के मामले में तुरंत कार्रवाई करने के आदेश दिये।

और पढ़ें ...

बेमौसम बारिश से बर्बाद हुए देश के हजारों किसान

नई दिल्ली। देश के अनेक हिस्सों में पिछले कुछ समय से बेमौसम बरसात का सिलसिला जारी है। कई जगह आंधी और ओलों का कहर लगातार जारी है। मंगलवार को भी उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तरप्रदेश में कई जगहों पर बिजली कड़कने, ओले गिरने और आंधी के साथ बारिश होने की उम्मीद है। बेमौसम बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। दिल्ली में 3 साल का रिकॉर्ड टूट गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार नॉर्थ ईस्ट के राज्यों अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश होने की संभावना है। आईएमडी के अनुसार 23 मार्च तक पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश जारी रहने की संभावना है।

आईएमडी का कहना है कि 22 मार्च से बारिश में कमी आएगी। इसके बाद 23 मार्च से बारिश का एक नया दौर शुरू होने की संभावना है। पिछले 24 घंटे में हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, पंजाब, उत्तरप्रदेश, पूर्वी राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में काफी बारिश हुई।

दिल्ली में टूटा 3 साल का रिकॉर्ड 

आईएमडी के अनुसार दिल्ली में सिर्फ 3 घंटे में 6.6 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो पिछले 3 साल में मार्च के महीने में 24 घंटे की अवधि के दौरान हुई सबसे ज्यादा वर्षा है। राष्ट्रीय राजधानी के मुख्य मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला में 6.6 मिमी बारिश दर्ज की गई है। मौसम कार्यालय ने कहा कि बिजली चमकने और बारिश के साथ 32 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं। राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में भारी बारिश की वजह से सड़कों पर जलजमाव हो गया और यातायात बाधित हुआ।

अगले 24 घंटों की मौसम की संभावित गतिविधि 

स्काईमेट के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान उत्तरप्रदेश, बिहार, उपहिमालयी पश्चिम बंगाल और उत्तर-पूर्व भारत के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ भारी बौछारें संभव हैं। हरियाणा, पंजाब, पश्चिमी हिमालय और गंगीय पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें संभव हैं।

पूर्वी राजस्थान, उत्तर और पूर्वी मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तेलंगाना, तटीय आंध्रप्रदेश और तमिलनाडु में हल्की बारिश हो सकती है। दिल्ली और एनसीआर में गरज के साथ छींटें पड़ सकते हैं और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। उत्तरप्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और उत्तर-पूर्व भारत के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि संभव है।

और पढ़ें ...

चोरी या गुम हुए फोन को ब्लॉक करना हुआ आसान, बस करें ये काम

 अगर आपका भी मोबाइल चोरी या गुम हो गया है तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। दूरसंचार विभाग (DoT) ने आखिरकार सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्ट्री (CEIR) नामक अपनी ब्लॉक खोई या चोरी हुई फोन सर्विस को पूरे देश के लिए लाइव कर दिया है।

यह सर्विस आपको अन्य मोबाइल नेटवर्क के साथ इस्तेमाल किए जाने से रोकने के लिए अपने फोन पर नेटवर्क सर्विस को ब्लॉक करने की अनुमति देती है। बता दें कि
इस सेवा का उद्देश्य नकली मोबाइल फोन के बाजार पर अंकुश लगाना है। साथ ही मोबाइल फोन चोरी के वारदातों पर लगाम लगाना है। उपभोक्ता के हितों की रक्षा करना और कानून प्रवर्तन अधिकारियों को विशेष सुविधा प्रदान करना है। यहां हम चार ऐसी बड़ी चीजों के बारे में बताने वाले हैं जिसे आप CEIR सर्विस का इस्तेमाल करके कर सकते हैं।

DoT की सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्ट्री (CEIR) सेवा सभी मोबाइल ऑपरेटरों के IMEI डेटाबेस से जुड़ती है और सभी नेटवर्क ऑपरेटरों के लिए केंद्रीय प्रणाली के रूप में कार्य करती है ताकि एक नेटवर्क पर ब्लॉक किए गए उपकरणों को दूसरे नेटवर्क पर काम करना बंद करने से रोकने के लिए ब्लैकलिस्ट किए गए मोबाइल को शेयर किया जा सके। CEIR को पहली बार दादरा और नगर हवेली, गोवा और महाराष्ट्र में सितंबर 2019 में लॉन्च किया गया था। सरकार ने बाद में दिसंबर 2019 में दिल्ली में सेवा का विस्तार किया।

मोबाइल फोन चोरी या खो जाने पर सबसे पहले एफआईआर दर्ज करनी होगी। इसके बाद हेल्पलाइन नंबर 14422 पर कॉल कर दूरसंचार विभाग (DoT) को सूचित करना होगा। वेरिफिकेशन के बाद आपका फोन ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसान ब्लैकलिस्ट फोन में जब कोई दूसरी सिम यूज की जाएगी तब सर्विस प्रोवाइजर नए यूजर की पहचान कर पुलिस को सूचित करेगा।

यदि फोन मिल जाता है, तो सीईआईआर यूजर को अपने ब्लॉक किए गए फोन को अनब्लॉक करने देता है और देश में मोबाइल नेटवर्क के साथ इसे फिर से इस्तेमाल करने देता है। इसके लिए, यूजर को एक फॉर्म भरकर CEIR की ऑफिशियल वेबसाइट पर ऑनलाइन जमा करना होगा।

चाहे आपने ब्लॉक अनुरोध दर्ज किया हो या ब्लॉक किए गए फोन को अनब्लॉक करने का अनुरोध सबमिट किया हो। सीईआईआर की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक रिक्वेस्ट स्टेटस ऑप्शन यूजर को रिक्वेस्ट आईडी दर्ज करके स्टेटस की जांच करने देता है। यानि यूजर अब अपने खोये या चोरी हुए फोन की स्टेटस ट्रैक कर पाएंगे।

वेबसाइट नो योर मोबाइल (KYM) सर्विस भी प्रदान करती है। सर्विस यूजर को इसे खरीदने से पहले अपने मोबाइल डिवाइस की वैलिडिटी की चेक करने देती है। बॉक्स और बिल पर IMEI नंबर लिखा होता है। आप चाहें तो *#06# डायल करके इसे अपने फोन में देख सकते हैं। वेबसाइट के मुताबिक, अगर वह डिवाइस को ब्लैक लिस्टेड, डुप्लीकेट या पहले से इस्तेमाल में दिखाता है तो फोन खरीदने से बचें।

और पढ़ें ...

TUesday Upay : बंद किस्मत का ताला खोलेंगे लाल किताब के ये चमत्कारी टोटके, दूर होंगे दुख- घर में बरसेगा अपार धन

मंगलवार ( tuesday) दिन हनुमान जी को समर्पित है. इस दिन बजरंगबली की पूजा करने और कुछ खास उपाय करने से सारे संकट दूर होते हैं. साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि मिलती है।

ज्‍योतिष शास्‍त्र में मंगल ग्रह को ग्रहों का सेनापति माना गया है. साथ ही उग्र ग्रह भी बताया गया है. यदि कुंडली में मंगल ग्रह कमजोर हो या अशुभ स्थिति में हो तो जातक के विवाह में समस्‍याएं आती हैं. इसके अलावा उसके परिवार में कलह, संपत्ति में विवाद झेलना पड़ता है।

मंगलवार के उपाय( upay) 

– मंगलवार को हनुमान जी को चोला चढ़ाएं, उन्‍हें बूंदी का प्रसाद चढ़ाएं. हनुमान जी के सामने चमेली के तेल का दीपक जलाएं और हनुमान चालीसा का पाठ करें. ऐसा करने से हनुमान जी प्रसन्‍न होते हैं।

– मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूरे भक्ति-भाव से उपासना करने से सारे दुख दूर हो जाते हैं. लाल किताब के अनुसार यदि मंगलवार को हनुमान जी को लाल फूल, लाल फल, लाल चंदन, सिंदूर, लाल रंग के वस्‍त्र और गुड़ से बनी मिठाई अर्पित करें तो जल्‍द ही सारी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं.

और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang 21 March 2023 अमावस्या तो कुंभ राशि में बना है शनि-चंद्र की युति से विष योग, जानें नक्षत्र, शुभ मुहूर्त और आज का राहुकाल

Today Panchang, Aaj Ka Panchang 21 March 2023: पंचांग के अनुसार 21 मार्च 2023, मंगलवार का दिन धर्म-कर्म की दृष्टि से विशेष है. आज अमावस्या की तिथि है. इसे चैत्र अमावस्या भी कहते है. इस दिन का विशेष धार्मिक महत्व है. इस दिन ग्रहों की चाल और नक्षत्र की स्थिति महत्वपूर्ण है. चंद्रमा कुंभ राशि में शनि के साथ युति बनाकर विष योग बना रहा है. आज की तिथि पितरों के तर्पण के लिए भी उत्तम है. आइए जानते हैं आज का पंचांग (Panchang in Hindi)-
 
आज की तिथि (Aaj Ki Tithi)
आज के पंचांग के अनुसार 21 मार्च 2023, मंगलवार को चैत्र मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या की तिथि है. जो रात्रि 10 बजकर 55 मिनट तक रहेगी. इसके बाद चैत्र माह का शुक्ल पक्ष प्रारंभ होगा और प्रतिपदा की तिथि लगेगी. चैत्र मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या का विशेष महत्व बताया गया है. दान-स्नान और पितरों का तर्पण के लिए इस दिन को महत्वपूर्ण माना गया है.

आज का नक्षत्र (Aaj Ka Nakshatra)
21 मार्च 2023 को पंचांग के अनुसार पूर्वाभाद्रपद रहेगा. पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र आकाश मंडल का 25वां नक्षत्र है. इस नक्षत्र का स्वामी गुरु यानि बृहस्पति ग्रह है. ज्योतिष शास्त्र में बृहस्पति ग्रह को ज्ञान का कारक बताया गया है. इसे देवताओं का गुरु भी बताया गया है. वर्तमान समय में गुरु अपनी ही राशि मीन में गोचर कर रहे हैं. जहां पर सूर्य और बुध भी विराजमान हैं.

आज का राहुकाल (Aaj Ka Rahu Kaal)
पंचांग के अनुसार 21 मार्च 2023, मंगलवार को राहुकाल दोपहर: 3 बजकर 30 मिनट से दोपहर 5 बजकर 01 मिनट तक रहेगा. राहुकाल में शुभ कार्य करना वर्जित माना गया है.

 

हनुमान जी पूजा (Hanuman Ji)
मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित है. इस दिन हनुमान की पूजा करने से विशेष कृपा मिलती है. हनुमान भक्तों के लिए आज का दिन विशेष है. मंगलवार के दिन हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ करने से कृपा प्राप्त होती है और हर प्रकार के कष्ट दूर होते है. हनुमान जी को संकट मोचक भी कहा गया है.

आज का मंत्र (Mantra in Hindi)
ओम हं हनुमंताय नम:

21 मार्च 2023 पंचांग (Aaj Ka Panchang 21 March 2023)

 

विक्रमी संवत्: 2080
मास पूर्णिमांत: चैत्र
पक्ष: कृष्ण
दिन: मंगलवार
ऋतु: वसंत
तिथि: अमावस्या - 22:55:24 तक
नक्षत्र: पूर्वाभाद्रपद - 17:26:26 तक
करण: चतुष्पाद - 12:20:28 तक, नाग - 22:55:24 तक
योग: शुभ - 12:40:25 तक
सूर्योदय: 06:24:41 AM
सूर्यास्त: 18:32:44 PM 
चन्द्रमा:  कुंभ राशि-11:58:22 तक
राहुकाल:  15:30:43 से 17:01:43 तक (इस काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है)
शुभ मुहूर्त का समय, अभिजीत मुहूर्त: 12:04:26 से 12:52:58 तक
दिशा शूल: पूर्व

 

अशुभ मुहूर्त का समय

 

दुष्टमुहूर्त: 08:50:17 से 09:38:49 तक
कुलिक:  13:41:30 से 14:30:02 तक
कंटक: 07:13:13 से 08:01:45 तक
कालवेला / अर्द्धयाम: 08:50:17 से 09:38:49 तक
यमघण्ट: 10:27:22 से 11:15:54 तक
यमगण्ड: 09:26:41 से 10:57:42 तक
गुलिक काल:  12:28:42 से 13:59:42 तक
और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal 21 March 2023: मंगलवार को इन 5 राशियों पर अपनी कृपा बरसाएंगे बजरंगबली, देंगे मनचाहा फल

आज चैत्र कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि और मंगलवार का दिन है। अमावस्या आज रात 10 बजकर 52 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 12 बजकर 42 तक शुभ योग रहेगा। उसके बाद शुक्ल योग लग जायेगा। साथ ही आज शाम 5 बजकर 26 मिनट तक पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा। आज स्नान दान श्राद्धादि की अमावस्या है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं कैसा रहेगा आपके लिए 21 मार्च का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए लकी रहेगा। प्रोफेशनली आपके हर काम में अच्छे परिणाम मिलेंगे। आपको जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेने वाले छात्रों को सफलता मिलेगी। खुद पर फोकस करने की कोशिश करें। मेडिटेशन का सहारा लें। एग्रेसिवनेस के कारण वाणी में कड़वाहट आ सकती है। खुद को कूल रखें। आपके जॉब में प्रमोशन होने के योग बन रहे हैं। इस राशि के जो लोग व्यापार से जुड़े हैं। उन्हें नई सफलता मिल सकती है। धन लाभ की अच्छी संभावना है।

लकी रंग – मैरून
लकी नंबर- 5
वृष राशि

आज आप अपने परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आपका दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। नौकरी करने वाले लोगों को तरक्की के योग हैं। आपके सामने कुछ नए चैलेंजस रहेंगे। जिन्हें आसानी से पार कर नई सफलता हासिल करेंगे। परिवार के सदस्यों से अच्छा तालमेल रहेगा। आपका मनोबल बढ़ेगा। व्यापारियों के लिए दिन उत्तम है। थोड़ी मेहनत के बाद नई उन्नति के रास्ते खुलेंगे। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। जो लोग शादी के बंधन में बंधना चाहते हैं। उनकी शादी तय हो सकती है। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों को करियर से संबंधित यात्रा हो सकती है। आज आपका खर्च बढ़ सकता है, जितना हो सके अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें।

लकी रंग – ब्लू
लकी नंबर- 4
मिथुन राशि

आज आपका भाग्य प्रबल रहेगा। आपके सभी रुके हुए काम आगे बढ़ेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आपके परिवार में एकजुटता और प्रेम की भावना बनी रहेगी। कोई शुभ काम होने के योग है। आपके इनकम के साधन बढ़ेंगे। अविवाहित लोगों के विवाह की बात चलेगी। जो लोग विदेश में अपना
कैरियर या शिक्षा के लिए सोच रहे हैं उन्हें कामयाबी मिलेगी। आपका विश्वास बढ़ेगा आर्थिक उन्नति के योग है। आप अपने गुस्से पर थोड़ा काबू रखना चाहिए। सेहत को लेकर लापरवाही बिल्कुल ना करें मुश्किल आ सकती है। नौकरी बदलना चाहते हैं तो आपके लिए समय अनुकूल है।

लकी रंग – हरा
लकी नंबर- 9
कर्क राशि

आपकी परिस्थितियां पहले से बेहतर रहेंगी। कारोबार के क्षेत्र में परिश्रम से अधिक सफलता मिलेगी। नौकरी में कार्य योजनाओं को आप अपनी सूझबूझ से पूरा करेंगे। पैसों के इन्वेस्टमेंट से बचें। अपने बड़ों की सलाह जरूर लें। खुद का व्यवसाय हैं तो विरोधीयों से सावधान रहें। धन की प्राप्ति के एक से
ज्यादा स्रोत बनने के योग हैं। माता पिता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। वैवाहिक जीवन में अच्छी बांडिंग बनाएं । तभी आप रिश्तों को बेहतर तरीके से जी पाएंगे।

लकी रंग – गुलाबी
लकी नंबर- 1
सिंह राशि

आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। समाज में आप की छवि अच्छी बनेगी। आपको इसका लाभ भी मिलेगा। बोलते वक्त संयम रखें। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो मेहनत से अच्छी सफलता मिल सकती है। राजनीति से संबंध रखने वाले जातकों के लिए दिन अच्छा है। आपका पारिवारिक
वातावरण शांतिपूर्ण में रहेगा। व्यापारियों के लिए लाभ के योग हैं। दांपत्य जीवन में खुशियां रहेंगी। कुछ कार्यों को लेकर आप उलझन महसूस कर सकते हैं। लेकिन उसे खुद पर हावी न होने दें। धीरे धीरे ठीक हो जाएगा। आप धार्मिक रूप से एक्टिव रहेंगे। अच्छे धन लाभ के योग हैं। सोच समझकर धन खर्च करें। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना बरतें।

लकी रंग – मैरून
लकी नंबर- 7
कन्या राशि

आपके लिए सफलता दिलाने वाला दिन रहेगा। नौकरी कर रहे लोगों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है आप का मनोबल बढ़ेगा। आपके कार्यों में तेजी आएगी। आप अपने बड़ों की कही बातों पर ध्यान दें। आपके करियर के लिए बेहतर रहेगा। परिवार में आपसी मेल-जोल रहेगा। आप अपनों की खुशी के लिए जुटे रहेंगे। जीवनसाथी से रिश्ते मजबूत होंगे। व्यापार में आपकी योजनाएं सफल होंगी। सेहत से समझौता ना करें, मेडिटेशन और योग करते हैं तो स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। लवमेट्स कहीं घूमने की प्लानिंग बनायेंगे। छात्रों को आज किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा।

लकी रंग – हरा
लकी नंबर- 5
तुला राशि

आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा। मनोरंजक यात्राएं होंगी। आपके चारों ओर आनंद का वातावरण रहेगा। आप अपने लक्ष्य के प्रति गंभीर योजनाएं बनाएंगे। अच्छे परिणाम से उत्साहित रहेंगे। कुछ विपरीत सिचुएशन से आज आप पार पाने में सक्षम रहेंगे। आपकी समझदारी से सब सॉल्व हो जायेगा। युवा छात्र अपने मनचाहे विषयों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आप अपनों की खुशी के लिए हर संभव कोशिश करेंगे। आप अपना खानपान साधारण रखेंगे। स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहेगा। आपको मित्रों का सहयोग मिलेगा।

लकी रंग – पीच
लकी नंबर- 8
वृश्चिक राशि

आपके लिए आज का दिन लकी रहेगा। आपके वैवाहिक रिश्ते में सौहार्द बना रहेगा। आप जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं। बच्चों की तरफ से कोई शुभ समाचार मिलेगा। इससे आपको बहुत खुशी मिलेगी। व्यापारियों को व्यवसाय में लाभ मिलेगा। धन लाभ की अच्छी
संभावना है। मेडिकल की पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स के लिए बेहतरीन मौके मिल सकते हैं। परिवार में किसी धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन करा सकते हैं। आप अपने रूखे व्यवहार से बचें। आपके रिश्ते मजबूत होंगे। नौकरी में मनचाही उन्नति मिलने से आज पूरे दिन आपका मन उत्साह से भरा रहेगा।

लकी रंग – लाल
लकी नंबर- 5
धनु राशि

आपके लिए आज का दिन भाग्यशाली रहेगा। आप कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। परिवार में प्रेम बढ़ेगा। नौकरी करने वालों को करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। आप अपने बड़ों का सम्मान करें। अपने व्यवहार में बदलाव लाएंगे। जो आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापारियों को तरक्की मिलने की संभावना है आपमें उत्साह बढ़ेगा। सेहत संबंधी परेशानियों को नजरअंदाज ना करें। पारिवारिक रिश्तों में सुधार आएगा। आपके अपने आप से प्रसन्न रहेंगे। संतान की पढ़ाई में कोई गुड न्यूज़ मिल सकती है। आप आज शारीरिक मेहनत वाले कार्यों को करने से बचें। हेल्थ चेकअप करवाते रहें।

लकी रंग – पीला
लकी नंबर- 3
मकर राशि

आपको सफलता दिलाने वाला दिन रहेगा। आपके सभी काम बनेंगे। सेहत में सुधार देखने को मिलेगा। जो लोग फैशन या मीडिया से जुड़े हैं। उन्हें कुछ अच्छे अवसर मिलेंगे। व्यापारियों को अपनी योजनाओं में सफलता मिलेगी। आपके अंदर पॉजिटिविटी आएगी। आप सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। नए लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है। धन लाभ के एक से अधिक स्रोत बढ़ेंगे। वैवाहिक रिश्तों में उत्साह रहेगा। किसी से आपको कुछ सीख मिल सकती है। परिवार में शांति का माहौल रहेगा।

लकी रंग – सफेद
लकी नंबर- 9
कुंभ राशि

आपके लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। नौकरी के नए अवसर मिलेंगे। आपकी इच्छाएं पूरी होंगी। आपका विश्वास बढ़ेगा। आपके आर्थिक प्रयास सफल होंगे। आमदनी के नए रास्ते खुलेंगे। अपने लक्ष्यों पर फोकस करें। अच्छे परिणाम मिलेंगे । व्यापारियों के लिए दिन अच्छा है। आपसी समझौतों से व्यापार का विस्तार करेंगें। समाज में आपका प्रभाव बढ़ेगा। पारिवारिक प्रसन्नता रहेगी। घर में किसी मेहमान के आने की संभावना है। मित्रों के साथ किसी मनोरंजक यात्रा पर जा सकते हैं। दान पुण्य में आपका मन लगेगा। अपने खान-पान पर ध्यान दें। आज आपको किसी से, कोई मूल्यवान वस्तु मिलने की
संभावना है।

लकी रंग – ऑरेंज
लकी नंबर- 1
मीन राशि

आज आपको नए लोगों से मिलकर काम को आगे बढ़ाने का मौका मिलेगा। जिसमें अच्छी सफलता मिलेगी। आप किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। आपको किसी पर अधिक भरोसा करने से बचना चाहिए। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। वाणी और व्यवहार में संयम बरतें। आपको मित्रों का सहयोग मिलेगा | नौकरी में अच्छे मौके मिलेंगे। कार्यस्थल पर आपको सम्मानित किया जा सकता है। संतान के कैरियर में सफलता के योग हैं। मीडिया से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। अच्छे मौके मिलेंगे। आपका पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा।

लकी रंग – लाल
लकी नंबर- 1

और पढ़ें ...

CRIME NEWS : रंगरलियां मनाते मां को प्रेमी के साथ देखा, तो बच्चों ने आशिक को उतारा मौत के घाट….

उत्तरप्रदेश। CRIME NEWS : अलीगढ़ में एक शख्स की मार-मारकर हत्या कर दिया गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. बताया जा रहा है कि हत्या को अवैध संबंध के चलते अंजाम दिया गया. इस वारदात में शामिल एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है पुलिस इसकी जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि अभी इस मामले में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

बताया जा रहा है कि यह घटना विजयगढ़ थाना इलाके के एक गांव की है, महिला के बच्चों ने उसे अपने प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था. इससे गुस्साए महिला के बच्चों ने अपनी मां के 55 साल के प्रेमी राम खिलाड़ी को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया. पुलिस ने लाश को महिला के घर से बरामद किया है।

प्रेम संबंधों के चलते दोनों के बीच पैसों का लेनदेन भी होता था. मृतक के परिवार की तहरीर के आधार पर पुलिस कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. वहीं, इस मामले पर ज्यादा जानकारी देते हुए डीएसपी बरला सर्किल सर्जना सिंह ने बताया विजयगढ़ थाना इलाके से एक हत्या की सूचना मिली थी. इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी. मृतक के महिला से अवैध संबंध थे. महिला के बच्चों ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था. इसके बाद गुस्से में आकर महिला के बच्चों ने अपनी मां के प्रेमी को मौत के घाट उतार दिया।

और पढ़ें ...

Manish Sisodia : मनीष सिसोदिया को तगड़ा झटका, कोर्ट ने 14 दिन के लिए बढ़ाई न्यायिक हिरासत

नई दिल्ली: Manish Sisodia : दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) की शराब घोटाले में मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। मामले में आज राउज एवेन्यू कोर्ट ने CBI मामले में मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 14 दिनों के लिए 3 अप्रैल तक बढ़ा दी है। वहीं इससे पहले 17 मार्च को राऊज एवेन्यू कोर्ट ने ED मामले में मनीष सिसोदिया की रिमांड की अवधि बढ़ाई थी।

आपको बता दें कि, दिल्ली की आबकारी नीति मामले सिसोदिया को कोर्ट ने 5 दिन की ED रिमांड पर भेजा था। ED की रिमांड की अवधि 22 मार्च को सामप्त हो रही है।

9 मार्च को हुई थी गिरफ्तारी 

ईडी ने नौ मार्च को सिसोदिया को तिहाड़ जेल में गिरफ्तार किया था। यहां वे दिल्ली सरकार की 2021-22 के लिए आबकारी नीति बनाने और उसे लागू करने में कथित भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार किए जाने के बाद से बंद हैं। इस मामले की जांच CBI कर रही है जिसने सिसोदिया को 26 फरवरी को गिरफ्तार किया था।

और पढ़ें ...

छात्र से कुकर्म: पड़ोसी ने 20 रुपये देने के बहाने बुलाया, सुनसान जगह पर ले जाकर वारदात को दिया अंजाम

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में नाबालिगों के साथ कुकर्म की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। कुछ दिन पहले जहां 9वीं के छात्र से मंदिर के पुजारी ने कुकर्म किया था, वहीं अब एक 13 साल के छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य की वारदात सामने आई है। पड़ोस में रहने वाले नाबालिग किशोर ने पीड़ित को 20 रुपए का लालच लेकर सुनसान इलाके में ले गया, जहां उसके साथ कुकर्म किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घटना जनकगंज थाना क्षेत्र की है। छात्र घर के बाहर खेल रहा था, तभी वहां पड़ोस में रहने वाला आरोपी आया और 20 रुपये देने के बहाने बुलाकर उसे सुनसान इलाके में ले गया, जहां उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। पीड़ित के रोने और विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी। मौके पर पीड़ित का भाई पहुंच गया। जिससे आरोपी उसे वहीं छोड़कर भाग गया।

भाई ने उसे घर लेकर आया और परिजनों को पूरी बात बताई, जिसके बाद परिजन उसे थाने लेकर पहुंचे और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। वहीं पुलिस ने अप्राकृतिक कृत्य, पोक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में FIR दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

बता दें कि कुछ दिन पहले ग्वालियर से एक और छात्र से कुकर्म का मामला सामने आया था, जहां मंदिर के पुजारी ने छात्र के साथ जबरन अप्राकृतिक कृत्य किया था। छात्र विरोध न करे, इसलिए आरोपी ने उसका वीडियो भी बना लिया था।

और पढ़ें ...

बोर्ड पेपर लीक मामलाः अब परीक्षा केंद्र में कैमरे वाला मोबाइल ले जाना प्रतिबंधित, संयुक्त संचालक ने जारी किए निर्देश

ग्वालियर। मध्यप्रदेश में एमपी बोर्ड परीक्षा (MP Board examination) पेपर लीक (Paper leak) मामले के बाद इससे निपटने के लिए शिक्षा विभाग (Education department) ने बड़ा कदम उठाया है। शिक्षा विभाग ने परीक्षा केंद्र में कैमरे वाला मोबाइल (Mobile) ले जाना अब पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया है। इस संबंध में ग्वालियर संभाग के संयुक्त संचालक (Joint Director) लोक शिक्षण दीपक कुमार पांडे ने निर्देश जारी कर दिए है।

जानकारी के अनुसार परीक्षा केंद्र पर सीएस, एसीएस, पर्यवेक्षक, शिक्षक और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अपने साथ मोबाइल नहीं ले जा सकेंगे। यदि ले भी गए तो परीक्षा केंद्र पर बाहर ही मोबाइल जमा करना होगा। विशेष परिस्थितियों में आवश्यकता होने पर केंद्राध्यक्ष नान-मल्टीमीडिया फोन जिसमें कैमरा ना हो या लैंडलाइन का उपयोग कर सकेंगे। आदेश का उल्लंघन होने पर कार्रवाई प्रस्तावित होगी। माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड 1935 अधिनियम, आईपीसी (IPC) की धारा, आईटी एक्ट 2008 के तहत एफआईआर (FIR) दर्ज कराई जाएगी।

बात दें कि बीते 14 मार्च को ग्वालियर के हजीरा स्थित न्यू आदर्श हायर सेकेंडरी स्कूल से संस्कृत का पेपर लीक हुआ था। कलेक्टर ने परीक्षा केंद्र के केंद्राध्यक्ष हुकुमचंद लचोरिया और सहायक केंद्र अध्यक्ष विवेक कुमार लिटोरिया को निलंबित किया है। 18 मार्च को दोनों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है।

 
और पढ़ें ...

22 मार्च को कलश स्थापना के साथ शुरू हो रही नवरात्रि, जानिए 9 दिनों के पूजा का शुभ मुहूर्त

22 से चैत्र नवरात्री कि शुरुआत होने वाली है। 22 मार्च को कलश स्थापना के साथ ही चैत्र नवरात्रि का प्रारंभ हो जाएगा। जो लोग पूरे 9 दिनों तक चैत्र नवरात्रि का व्रत रखते हैं, उनके घर पर विधिपूर्वक कलश स्थापना की जाती है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, चैत्र नवरात्रि का प्रारंभ चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होता है और चैत्र शुक्ल नवमी तिथि को महानवमी या दुर्गा नवमी होती है। इन 9 तिथियों में मां दुर्गा के 9 स्वरुपों की पूजा करते हैं। फिर अगले दिन दशमी को हवन करके पारण होता है, हालांकि कई स्थानों पर दुर्गाष्टमी या महानवमी के दिन हवन के साथ पारण होता है। इस साल चैत्र नवरात्रि पूरे 9 दिन की है।

कलश स्थापना के लिए अभिजीत मुहूर्त
काशी के ज्योतिषाचार्य चक्रपाणि भट्ट के अनुसार, कलश स्थापना के लिए दोपहर का अभिजीत मुहूर्त बहुत ही उत्तम होता है, लेकिन इस साल 22 मार्च को प्रतिपदा तिथि में अभिजीत मुहूर्त नहीं है। ऐसे में चैत्र नवरात्रि की कलश स्थापना सुबह के मुहूर्त में कर लें। इसके लिए आपको पहले से ही चैत्र नवरात्रि की पूजा सामग्री की व्यवस्था कर लेनी चाहिए।

कलश स्थापना मुहूर्त 2023
चैत्र नवरात्रि के कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 06 बजकर 23 मिनट से सुबह 07 बजकर 32 मिनट तक है। इस समय में आप विधि विधान से कलश स्थापना करें। फिर मां शैलपुत्री की पूजा करें। नवदुर्गा में मां शैलपुत्री प्रथम अवतार हैं। कलश के पास एक अखंड जोत जलाई जाती है. इस बात का ध्यान रखते हैं कि वह जोत कभी भी बुझे न। जब नवरात्रि खत्म होती है यानि मां दुर्गा विदा होती हैं तो उस अखंड जोत को शांत करते हैं।

चैत्र नवरात्रि के 9 शुभ दिन
पहला दिन: 22 मार्च, कलश स्थापना, मां शैलपुत्री की पूजा
चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि: 08:20 पीएम तक

दूसरा दिन: 23 मार्च, मां ब्रह्मचारिणी की पूजा
चैत्र शुक्ल द्वितीया तिथि: 06:20 पीएम तक, सर्वार्थ सिद्धि योग: पूरे दिन

तीसरा दिन: 24 मार्च, मां चंद्रघंटा की पूजा
चैत्र शुक्ल तृतीया तिथि: 04:59 पीएम तक, सर्वार्थ सिद्धि योग: 06:21 एएम से 01:22 पीएम, रवि योग: 01:22 पीएम से अगले दिन 06:20 एएम तक

चौथा दिन: 25 मार्च, मां कूष्माण्डा की पूजा
चैत्र शुक्ल चतुर्थी तिथि: 04:23 पीएम तक, रवि योग: 06:20 एएम से 01:19 पीएम तक

पांचवा दिन: 26 मार्च, मां स्कंदमाता की पूजा
चैत्र शुक्ल पंचमी तिथि: 04:32 पीएम तक, रवि योग: 02:01 पीएम से अगली सुबह 06:18 एएम तक

छठा दिन: 27 मार्च, मां कात्यायनी की पूजा
चैत्र शुक्ल षष्ठी तिथि: 05:27 पीएम तक, सर्वार्थ सिद्धि योग: पूरे दिन, रवि योग: 06:18 एएम से 03:27 पीएम तक, अमृत सिद्धि योग: 03:27 पीएम से अगली सुबह 06:16 एएम तक

सातवां दिन: 28 मार्च, मां कालरात्रि की पूजा
चैत्र शुक्ल सप्तमी तिथि: 07:02 पीएम तक, द्विपुष्कर योग: 06:16 एएम से 05:32 पीएम तक

आठवां दिन: 29 मार्च, मां महागौरी की पूजा
चैत्र शुक्ल अष्टमी तिथि: 09:07 पीएम तक, रवि योग: 08:07 पीएम से अगली सुबह 06:14 एएम तक

नौवां दिन: 30 मार्च, मां सिद्धिदात्री की पूजा
चैत्र शुक्ल नवमी तिथि: 11:30 पीएम तक, सर्वार्थ सिद्धि योग: पूरे दिन, रवि योग: पूरे दिन, गुरु पुष्य योग और अमृत सिद्धि योग: 10:59 पीएम से अगली सुबह 06:13 एएम तक

और पढ़ें ...

गोद ली गई बच्ची के साथ हैवानियत, कुकर और प्रेस से जलाया, तोड़ दिए हाथ, प्राइवेट पार्ट में डाल दी लकड़ी, दंपत्ति गिरफ्तार

CRIME NEWS : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में एक सात साल की मासूम के साथ दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक महिला ने गोद ली गई बच्ची के साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं. आरोप है कि महिला ने मासूम को कुकर और प्रेस से जलाया. बच्ची के हाथ को मरोड़ कर तोड़ दिया।

इससे भी उस क्रूर महिला का दिल नहीं भरा तो उसने बच्ची के प्राइवेट पार्ट में लकड़ी डाल दी. मामले में पुलिस ने आरोपी महिला और उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है. मामला शहर के धूमनगंज इलाके का है।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, कुछ साल पहले आरोपी महिला ने बच्ची को गोद लिया था. आरोपी महिला बच्ची से नौकरानी की तरह घर का काम करवाती थी. मासूम से कुछ गलती हो जाती तो उसको टॉर्चर करती थी।

शनिवार को मासूम को घायल अवस्था में अस्पताल लेकर पहुंची आरोपी महिला ने डॉक्टरों बताया कि खेलते वक्त बच्ची का हाथ टूट गया है, लेकिन डॉक्टरों ने बच्ची की हालत देख कर मामले में जांच-पड़ताल शुरू कर दी।

जांच-पड़ताल में डॉक्टरों को आरोपी महिला द्वारा बच्ची के साथ की गई हैवानियत के बारे में पता चला. डॉक्टरों को बच्ची के शरीर में नोंचने और जले के निशान दिखे. साथ ही बच्ची के प्राइवेट पार्ट में लकड़ी पड़ी हुई थी. उसके बाद डॉक्टरों ने पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी.

कानपुर की रहने वाली है बच्ची

पुलिस ने बच्ची से पूछताछ की तो पता चला कि वह कानपुर की रहने वाली है. उसके माता-पिता इस दुनिया में नहीं हैं. उसको कोई लखनऊ लेकर आया था और वहीं से इस बच्ची को आरोपी महिला ने गोद लिया था.

जानकारी के मुताबिक, धूमनगंज थाना इलाके के प्रीतम नगर में बने सनशाइन अपार्टमेंट के बी ब्लॉक के 102 नंबर फ्लैट में यह महिला मासूम को लेकर 4 महीने पहले आई थी.

दंपत्ति गिरफ्तार

आरोपी महिला का पति अरुण सिन्हा छावनी के आर्मी स्कूल में शिक्षक है और अपनी पत्नी अंजना सिन्हा के साथ साल भर पहले इस फ्लैट में रहने आया था. दंपत्ति इस बच्चे को अपने रिश्तेदार की बेटी बताता था और गोद लेने की बात कही थी. फिलहाल बच्ची की हालत गंभीर है और छावनी हॉस्पिटल में उसका इलाज किया जा रहा है।

वहीं, इस मामले में धूमनगंज थाना प्रभारी राजेश कुमार मौर्य ने बताया कि आरोपी दंपत्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है. आरोपी अंजना सिन्हा और उसके पति अरुण कुमार सिन्हा को गिरफ्तार कर लिया गया है.

और पढ़ें ...