सियासत
75 आईपीएस अफसरों का तबादला
भोपाल। भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों की तबादला सूची शनिवार रात जारी कर दी गई। जबलपुर, ग्वालियर, सागर, बैतूल, छिंदवाड़ा सहित कई बड़े जिलों में पदस्थ पुलिस अधीक्षकों को बदल दिया गया है। पुलिस अधीक्षक से पदोन्नत होकर डीआइजी बने अधिकारियों को जिलों से हटाकर नई पदस्थापना दी गई है। तीन साल से एक ही स्थान पर जमे अधिकारियों को भी हटा दिया है।
कौन -- कहां से कहां
अनुराग शर्मा -- डीआइजी बालाघाट रेंज -- अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भोपाल
सचिन अतुलकर -- अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भोपाल -- डीआइजी छिंदवाड़ा
कृष्णावेनी देसावातु -- डीआइजी एसएएफ सेंट्रल जेल भोपाल -- डीआइजी ग्वालियर रेंज
ललित शाक्यवार -- डीआइजी भोपाल -- डीआइजी छतरपुर
तरुण नायक -- एसपी सागर -- डीआइजी पीएचक्यू
नवनीत भसीन -- डीआइजी रीवा -- डीआइजी एसएएफ भोपाल
अमित सिंह -- एसएसपी रेडियो -- डीआइजी पीएचक्यू
मुकेश श्रीवास्तव -- एसपी सीधी -- डीआइजी बालाघाट
ओमप्रकाश त्रिपाठी -- डीआइजी प्रथम वाहिनी इंदौर -- डीआइजी पीएचक्यू
मोनिका शुक्ला -- एसपी विदिशा -- डीआइजी भोपाल ग्रामीण
मनोज कुमार सिंह -- डीआइजी पीएचक्यू -- डीआइजी रतलाम
सुनील कुमार जैन -- एसपी कटनी -- डीआइजी पीएचक्यू
अवधेश कुमार गोस्वामी -- एसपी राजगढ़ -- अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भोपाल
महेशचंद्र जैन -- अतिरिक्त पुलिस आयुक्त इंदौर -- डीआइजी होमगार्ड भोपाल
सविता सोहाने -- डीआइजी 32वीं वाहिनी उज्जैन -- डीआइजी पीएचक्यू
मनोज कुमार श्रीवास्तव -- सेनानी 26 वीं वाहिनी दतिया -- एआईजी, पीएचक्यू
साकेत प्रकाश पाण्डेय -- सेनानी नौवीं वाहिनी रीवा -- सेनानी छठवीं वाहिनी जबलपुर
अमित सांघी -- एसपी ग्वालियर -- एसपी छतरपुर
टीके विद्यार्थी -- एसपी निवाड़ी -- एसपी जबलपुर
सत्येन्द्र कुमार शुक्ला -- एसपी उज्जैन -- एसपी खंडवा
वीरन्द्र कुमार सिंह -- एसपी सिंगरौली -- एसपी राजगढ़
प्रशांत खरे -- एसपी टीकमगढ़ -- एसएसपी रेडिया पीएचक्यू
मनीष कुमार अग्रवाल -- एसपी हरदा -- उपायुक्त यातायात, इंदौर
युसूफ कुरैशी -- सेनानी 23 वीं वाहिनी भोपाल -- एसपी सिंगरौली
निमिष अग्रवाल -- उपायुक्त अपराध शाखा इंदौर -- एसपी पीटीएस इंदौर
सिद्धार्थ बहुगुणा -- एसपी जबलपुर -- एसपी रतलाम
पंकज श्रीवास्तव -- एसपी गुना -- सेनानी 15 वीं वाहिनी इंदौर एवं एसपी पीटीआरएस अतिरिक्त प्रभार
मनोज कुमार सिंह -- एसपी आलीराजपुर -- एसपी धार
राजेश सिंह -- एसपी शिवपुरी -- एसपी ग्वालियर
शशिन्द्र चौहान -- एआइजी पीएचक्यू -- 32वीं वाहिनी उज्जैन
राकेश सगर -- एसपी आगर मालवा -- एसपी गुना
भगवत सिंह बिरदे -- एसपी देहात इंदौर -- 34वीं वाहिनी धार
आदित्य प्रताप सिंह -- एसपी धार -- 23वीं वाहिनी भोपाल
सिमाला प्रसाद -- एसपी बैतूल -- एसपी रेल जबलपुर
सुशील रंजन सिंह -- डीआइजी पीएचक्यू भोपाल -- सेनानी प्रथम और नौवीं वाहिनी रीवा
विवेक सिंह -- एसपी खंडवा -- एसपी रीवा
शिवदयाल -- एसपी देवास -- सेनानी 14वीं वाहिनी ग्वालियर
रघुवंश कुमार -- एसपी अशोकनगर -- एसपी शिवपुरी
विकास पाठक -- डीआइजी पीएचक्यू -- सेनानी 26वीं वाहिनी गुना
यशपाल सिंह राजपूत -- एसपी मंडला -- एसपी शाजापुर
संपत उपाध्याय -- पुलिस उपायुक्त इंदौर -- एसपी देवास
अभिषेक तिवारी -- एसपी रतलाम -- एसपी सागर
विनायक वर्मा -- एसपी रेल जबलपुर -- एसपी छिंदवाड़ा
सूरज कुमार वर्मा -- एसपी नीमच -- पुलिस उपायुक्त जोन-2 इंदौर
यांगचेन डोलकर भुटिया -- सेनानी 15वीं वाहिनी इंदौर -- सेनानी प्रथम वाहिनी इंदौर
दीपक कुमार शुक्ला -- एसपी बड़वानी -- एसपी विदिशा
प्रदीप शर्मा -- सेनानी 14वीं वाहिनी ग्वालियर -- एसपी दतिया
सचिन शर्मा -- एसपी छतरपुर -- एसपी उज्जैन
अभिजीत रंजन -- सेनानी 35वीं वाहिनी मंडला -- एसपी कटनी
अमरसिंह राठौर -- एसपी दतिया -- एसपी अशोकनगर
रजत सकलेचा -- पुलिस उपायुक्त इंदौर -- एसपी मंडला
अमित तोलानी -- उपायुक्त जोन-1 इंदौर -- एसपी नीमच
निवेदिता नायडू -- सेनानी 25वीं वाहिनी भोपाल -- सेनानी 35वीं वाहिनी मंडला
अमित कुमार -- पुलिस उपायुक्त भोपाल -- एसपी नरसिंहपुर
हंसराज सिंह -- पुलिस उपायुक्त यातायात भोपाल -- एसपी आलीराजपुर
अंकित जायसवाल -- सेनानी 24वीं वाहिनी जावरा -- एसपी निवाड़ी
रोहित कासवानी -- सेनानी 34वीं वाहिनी धार -- एसपी टीकमगढ़
पुनीत गहलोत -- सेनानी हाक फोर्स बालाघाट -- एसपी बड़वानी
रवीन्द्र वर्मा -- सेनानी 10वीं वाहिनी सागर -- एसपी सीधी
हितिका वासन -- एसपी पीटीसी इंदौर -- एसपी इंदौर देहात
मोती उर्र रहमान -- एएसपी ग्वालियर -- सेनानी हाक फोर्स बालाघाट
श्रुतकीर्ति सोमवंशी -- अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-1 भोपाल -- पुलिस उपायुक्त अपराध शाखा भोपाल
आदित्य मिश्रा -- एएसपी बैहर बालाघाट -- पुलिस उपायुक्त जोन-1 इंदौर
अभिषेक आनंद -- एएसपी उज्जैन -- पुलिस उपायुक्त इंदौर
मृगाखी डेका -- अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त यातायात जोन-3-4 भोपाल -- पुलिस उपायुक्त यातायात भोपाल
शशांक -- नगर पुलिस अधीक्षक जबलपुर -- अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-1 भोपाल
विनोद कुमार मीणा -- एएसपी उज्जैन -- एएसपी बैहर बालाघाट
सिद्धार्थ चौधरी -- डीआइजी पीएचक्यू -- एसपी बैतूल
निश्चल झारिया -- डीआइजी पीएचक्यू -- सेनानी 25वीं वाहिनी भोपाल
रसना ठाकुर -- डीआइजी पीएचक्यू -- सेनानी 10वीं वाहिनी सागर
संतोष कोरी -- एसपी पीआरटीएस इंदौर -- एसपी आगर-मालवा
जगदीश डाबर -- एसपी शाजापुर -- पुलिस उपायुक्त इंदौर
मनोहर सिंह मंडलोई -- उप सेनानी 13वीं वाहिनी ग्वालियर -- सेनानी 29वीं वाहिनी दतिया
सुनील तिवारी -- एसपी नारकोटिक्स मंदसौर -- सेनानी 24वीं वाहिनी जावरा, एसपी नारकोटिक्स मंदसौर का अतिरक्त प्रभार
संजीव कुमार कंचन -- डीआइजी पीएचक्यू -- एसपी हरदा
सुमन गुर्जर -- डिप्टी कमांडेंट 18वीं वाहिनी शिवपुरी -- एसपी पीटीएस तिघरा ग्वालियर
Twitter से होगा ब्लू टिक गायब, ये टिप्स को फॉलो कर Instagram पर हो सकते हैं वेरिफाइड…
बीते शुक्रवार ट्विटर (Twitter) ने घोषणा की है कि, वह 1 अप्रैल से लेगेसी वेरिफाई प्रोग्राम को हटाना शुरू कर देगा और केवल सशुल्क कस्टमर्स और स्वीकृत संगठनों के सदस्यों को बैज रखने की अनुमति देगा. यानी कि अब आपको ट्विटर (Twitter) पर ब्लू टिक के लिए पैसे देने होंगे. अगर आपका भी ट्विटर (Twitter) अकाउंट से ब्लू टिक हट गया है तो परेशान होने की जरुरत नहीं है. अभी भी आप अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बिना किसी सब्सक्रिप्शन शुल्क का भुगतान किए वेरिफाइड हो सकते हैं. यहां हम बताते हैं कि कैसे कोई इंस्टाग्राम (Instagram) पर फ्री में वेरिफाई हो सकता है.
इंस्टाग्राम पर ब्लू टिक पाने का तरीका
इंस्टाग्राम (Instagram) पर वेरिफाइड बैज पाने के लिए यूजर का अकाउंट ऑथेंटिक होना चाहिए. साथ ही अकाउंट पब्लिक होना चाहिए. वहीं Bio में भी कुछ चीज़ों को ऐड करना पड़ता है. इतना ही नहीं, प्रोफाइल फोटो और अकाउंट एक्टिव भी होना चाहिए. आइए जानते हैं किन बातों का खास ख्याल रखना चाहिए.
देश का सबसे बड़ा डाटा लीक ! इस बार एक-दो लाख नहीं, बल्कि 16.8 करोड़ लोग हुए शिकार
एक बड़े डेटा लीक (डेटा ब्रीच) का खुलासा हुआ है, जिसका यूजर्स की सिक्योरिटी पर बड़ा असर पड़ सकता है. साइबराबाद पुलिस ने 7 लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया है. जिन पर करोड़ों यूजर्स का डेटा चोरी करने और उसे बेचने का आरोप है. इस गैंग पर सरकारी संस्थाओं और महत्वपूर्ण ऑर्गेनाइजेशन्स के डेटा लीक करने का आरोप है, जिसमें 2.55 लाख डिफेंस से जुड़े लोग हैं.
ये आरोपी एनर्जी और पावर सेक्टर, पैन कार्ड डाटा, सरकारी कर्मचारी, गैस और पेट्रोलियम, एचएनआई (हाई नेट वर्थ इंडिविजुअल्स), डीमैट अकाउंट्स, स्टूडेंट डाटाबेस, वुमन डाटाबेस, ऐसे लोगों के डाटा जैसी कैटेगरी में जानकारी बेचते पाए गए हैं. इनके जरिए लोगों ने लोन और इंश्योरेंस के लिए आवेदन किया. पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार किया गया आरोपी एक सर्च इंजन कंपनी और इसी तरह के प्लेटफॉर्म के जरिए डाटा बेच रहा था.
Ration Card धारकों की बल्ले-बल्ले, अब राशन के साथ मिलेंगे इतने रुपये
नई दिल्ली। सरकार लोगों को तमाम सुविधाएं उपलब्ध राशन कार्ड बांटती है। जिन लोगों के पास राशन कार्ड है। अब उन्हें किसी प्रकार की परेशान होने की जरुरत नहीं है। अब सरकार राशन कार्ड धारकों को बड़ी सुविधा देने जा रही है। जिससे वे मालामाल हो जाएंगे। अगर आपने अभी तक राशन कार्ड नहीं बनवाया है तो तुरंत बनवा लें।
Ration Card सरकार सभी राशन कार्ड धारकों को 2000 रुपये प्रतिमाह देने जा रही है। यह खबर सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही है। अगर आप लोगों ने राशन कार्ड नहीं बनवाया है। तो तुरंत राशन कार्ड बनवा लें।
Ration Card राशन कार्ड धारकों को अब चावल, शक्कर, गेहूं, चना व नमक की जगह अन्य सुविधाएं भी मिलने वाली है। सरकारी सभी आवश्यक योजनाओं को लाभ उठाने के लिए जरुरी है आपके पास राशन कार्ड हो। सरकार इन दिनों नई नई योजनाएं ला रही है।
Ration Card देश के सभी राशन कार्ड धारियों को 2000 रुपये की राशि सभी के बैंक के अकाउंट में भेजी जाएगी। हालांकि इस न्यूज की अभी अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पायी है।
इस लाजवाब जूस के सेवन से करें बॉडी डिटॉक्स, कब्ज और एसिडिटी की समस्या भी होगी कंट्रोल
इन दिनों दिल्ली समेत एनसीआर में धीरे धीर गर्मी बढ़ रही है वहीं दूसरी तरफ बारिश भी हो रही है, जिस वजह से लोग कई बीमारीयों का शिकार हो कस्ते हैं. ऐसे में आपकी सेहत खराब न हो इसलिए आप अपनी बॉडी को इन कुछ घरेलू नुस्खों से डिटॉक्स कर सकते हैं. स्वामी रामदेव के अनुसार लौकी और कद्दू के जूस का सेवन करने से आपको इस मौसम में खूब एनर्जी मिलेगी।
दरअसल इस मौसम में आप अपने शरीर को डिटॉक्स कर अपना पाचन दुरुस्त कर सकते हैं साथ ही आपके लीवर की ताकत भी बढ़ेगी। इतना ही नहीं कद्दू और लौकी का जूस पीने से र एसिडिटी, कब्ज जैसी पेट संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलने के साथ वजन कम करने में मदद मिलेगी। जानिए कैसे करें इसका सेवन।
विटामिन से भरपूर है लौकी और कद्दू
कद्दू के जूस में प्रचुर मात्रा में विटामिन डी पाया जाता है। इसके अलावा इसमें कॉपर, आयरन और फास्फोरस, फाइबर, विटामिन बी1, बी2, बी6,सी, ई और बीटा केरोटिन की प्रचुर मात्रा मौजूद होती है। वहीं लौकी के जूस में भरपूर मात्रा में डायट्री फाइबर, विटामिन- ए, विटामिन -सी, थायमिन, राइबोफ्लेविन, विटामिन- बी3, बी6, मिनरल्स, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फास्फोरस आदि पाए जाते हैं।
इन बीमारियों में लौकी और कद्दू का जूस है फायदेमंद
- दिल को रखें मजबूत
- वजन कम करने के लिए फायदेमंद
- हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करे
- कब्ज में राहत दे
- विषाक्त पदार्थ को बाहर निकालने में मददगार
- रोग प्रतिरोधक क्षमता बढाए
- मॉर्निंग सिकनेस दूर करे
- बॉडी की सूजन को दूर करे
ऐसे बनाएं जूस
लौकी और कद्दू दोनों को बराबर मात्रा में लेकर ग्राइंडर के माध्यम से जूस निकाल लें। अगर आपको थोड़ा स्वाद सही करना हैं तो इसमें धनिया, पुदीना की कुछ पत्तियां डालकर ग्राइंड कर लें और पीते समय थोड़ा सा नींबू का रस मिला लें। इससे जूस का स्वाद बेहतर हो जाएगा। रोजाना सुबह-सुबह अपनी डाइट में इसे जरूर शामिल करें।
ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)
नवरात्रि का पांचवां दिन, संतान की अच्छी सेहत और लंबी उम्र के लिए पंचमी पर होती है स्कंदमाता की पूजा
चैत्र नवरात्रि की पंचमी है। इस तिथि पर स्कंदमाता की पूजा करने का विधान बताया गया है। संतान की लंबी उम्र और अच्छी सेहत की कामना से नवरात्रि में देवी के इस पांचवे रूप की पूजा होती है।
नवरात्रि के पांचवें दिन स्कंदमाता की पूजा की जाती है। स्कंदमाता भक्तों को सुख-शांति प्रदान करने वाली हैं। देवासुर संग्राम के सेनापति भगवान स्कंद की माता होने के कारण मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप को स्कंदमाता के नाम से जाना जाता है।
शिव और पार्वती के दूसरे और षडानन (छह मुख वाले) पुत्र कार्तिकेय का एक नाम स्कंद है क्योंकि यह सूर्य मंडल की अधिष्ठात्री देवी हैं, इसलिये इनके चारों ओर सूर्य जैसा अलौकिक तेजोमय मंडल दिखाई देता है। स्कंदमाता की उपासना से भगवान स्कंद के बाल रूप की भी पूजा होती है।
देवी स्कंदमाता का स्वरूप
मां के इस रूप की चार भुजाएं हैं। इन्होंने अपनी दाएं तरफ की ऊपर वाली भुजा से स्कंद अर्थात कार्तिकेय को पकड़ा हुआ है। निचली दाएं भुजा के हाथ में कमल का फूल है। बायीं ओर की ऊपरी भुजा में वरद मुद्रा है और नीचे दूसरे हाथ में सफेद कमल का फूल है। सिंह इनका वाहन है।
पूजा का महत्त्व
नवरात्रि की पंचमी तिथि को स्कंदमाता की पूजा विशेष फलदायी होती है। इस दिन साधक का मन विशुद्ध चक्र में अवस्थित होना चाहिए, जिससे कि ध्यान वृत्ति एकाग्र हो सके। यह शक्ति परम शांति और सुख का अनुभव कराती है। मां की कृपा से बुद्धि में वृद्धि होती और ज्ञान रूपी आशीर्वाद मिलता है। सभी तरह की व्याधियों का भी अंत हो जाता है।
देवी स्कंदमाता की पूजा विधि
स्कंदमाता की पूजा के लिए सबसे पहले चौकी पर स्कंदमाता की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें। इसके बाद गंगा जल से शुद्धिकरण करें। इसके बाद उस चौकी में श्रीगणेश, वरुण, नवग्रह, षोडश मातृका (16 देवी), सप्त घृत मातृका(सात सिंदूर की बिंदी लगाएं) की स्थापना भी करें। फिर वैदिक एवं सप्तशती मंत्रों द्वारा स्कंदमाता सहित समस्त स्थापित देवताओं की षोडशोपचार पूजा करें।
इसमें आसन, पाद्य, अर्ध्य, आचमन, स्नान, वस्त्र, सौभाग्य सूत्र, चंदन, रोली, हल्दी, सिंदूर, दुर्वा, बिल्वपत्र, आभूषण, पुष्प-हार, सुगंधित द्रव्य, धूप-दीप, नैवेद्य, फल, पान, दक्षिणा, आरती, प्रदक्षिणा, मंत्र पुष्पांजलि आदि करें। तत्पश्चात प्रसाद वितरण कर पूजन संपन्न करें।
देवी स्कंदमाता मंत्र
देवी मां के इस मंत्र का 11 बार जप भी करना चाहिए। मंत्र है-
सिंहासनगता नित्यं पद्माञ्चित करद्वया।
शुभदास्तु सदा देवी स्कन्दमाता यशस्विनी॥
स्कन्दमाता के इस मंत्र का जप करने से आपको बुध संबंधी परेशानियों से तो छुटकारा मिलेगा ही, साथ ही आपके घर में सुख-शांति और समृद्धि भी बनी रहेगी।
चाणक्य नीति: इन जगहों पर दोनों हाथों से लुटाएं पैसा, कभी नहीं होगी तंगी, बढ़ेगा बैंक बैलेंस!
Best use of Money in Hindi: आचार्य चाणक्य ने सुखी और सफल जीवन को लेकर कई अहम बातें बताई हैं. आचार्य चाणक्य महान अर्थशास्त्री, कूटनीतिज्ञ और मार्गदर्शक हैं. आचार्य चाणक्य ने चाणक्य नीति जीवन में अमीर बनने, मां लक्ष्मी की कृपा पाने के तरीके बताए गए हैं. हालांकि हमेशा कहा जाता है कि मुश्किल समय के लिए थोड़ा पैसा बचाकर रखना चाहिए. साथ ही फिजूलखर्ची से बचना चाहिए लेकिन चाणक्य नीति में कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताया गया है, जहां व्यक्ति को खुलकर पैसा खर्च करना चाहिए. इन जगहों पर पैसा खर्च करने से धन-दौलत घटने की बजाय बढ़ती ही है.
इन मामलों में दोनों हाथों से लुटाएं पैसा
आचार्य चाणक्य ने चाणक्य नीति में कुछ ऐसी जगहों और स्थितियों के बारे में बताया है, जहां व्यक्ति को पैसे खर्च करने में कंजूसी नहीं करनी चाहिए. बल्कि इन जगहों पर उसे खुलकर पैसा खर्च करना चाहिए. इससे ना केवल उसका धन बढ़ता ही है, बल्कि उसे मान-सम्मान मिलता है और इसका पुण्य फल अगले जन्म तक मिलता है.
- चाणक्य नीति कहती है कि दान-पुण्य और धर्म-अनुष्ठानों में खर्च किया गया पैसा इस जन्म में ही नहीं बल्कि अगले जन्म तक लाभ देता है. लिहाजा धार्मिक कार्यों में भी पैसा खर्च करने में कंजूसी ना करें. इससे देवी-देवता प्रसन्न होंगे और आपकी तिजोरी हमेशा भरी रहेगी.
- समाजिक कार्यों में खर्च किया गया पैसा ना केवल समाज को आगे बढ़ाता है, बल्कि व्यक्ति को मान-सम्मान भी दिलाता है. ऐसे सामाजिक कामों में खर्च किया गया पैसा व्यक्ति की प्रतिष्ठा बढ़ाता है, लिहाजा इन कामों में पैसा खर्च करने से कभी पीछे नहीं हटना चाहिए.
Aaj Ka Panchang 26 March 2026: चैत्र नवरात्रि का आज 5वां दिन, मां दुर्गा के इस रूप की होगी पूजा, जानें नक्षत्र, शुभ मुहूर्त और आज का राहुकाल
Today Panchang, Aaj Ka Panchang 26 March 2026: पंचांग के अनुसार 26 मार्च 2026, रविवार का दिन धार्मिक दृष्टि से विशेष है. आज चैत्र शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है. आज का दिन बहुत ही विशेष है. मां स्कंदमाता की पूजा की जाती है. इस दिन ग्रहों की चाल और नक्षत्र की स्थिति महत्वपूर्ण है. चंद्रमा वृषभ राशि में रहेगा. आइए जानते हैं आज का पंचांग (Panchang in Hindi)-
आज की तिथि (Aaj Ki Tithi)
आज के पंचांग के अनुसार 26 मार्च 2026, रविवार को चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी की तिथि है. जो शाम 4 बजकर 35 मिनट तक रहेगी. इसके बाद चैत्र माह की शुक्ल की पक्ष की षष्ठी तिथि प्रारंभ होगी. चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि का विशेष महत्व बताया गया है. आज चैत्र नवरात्रि के 5वें दिन स्कंदमाता की पूजा की जाती है.
आज का नक्षत्र (Aaj Ka Nakshatra)
26 मार्च 2026 को पंचांग के अनुसार कृत्तिका नक्षत्र रहेगा. कृत्तिका नक्षत्र आकाश मंडल का तीसरा नक्षत्र है. इस नक्षत्र का स्वामी सूर्य ग्रह है. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को सभी ग्रहों का राजा कहा गया है. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को आत्मा का कारक कहा गया है. सूर्य की कृपा से जीवन में लोकप्रियता प्राप्त होती है. ये जीवन में मिलने वाले उच्च पदों का भी कारक माना गया है.
आज का राहुकाल (Aaj Ka Rahu Kaal)
पंचांग के अनुसार 26 मार्च 2026, रविवार को राहुकाल शाम: 5 बजकर 3 मिनट से शाम 7 बजकर 35 मिनट तक रहेगा. राहुकाल में शुभ कार्य करना वर्जित माना गया है
चैत्र नवरात्रि 5वां दिन: मां स्कंदमाता पूजा (Chaitra Navratri 2023 Day 5, Devi Skandamata)
चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन यानि आज को मां स्कंदमाता की पूजा होगी. चैत्र नवरात्रि का पांचवां दिन मां दुर्गा की पंचम शक्ति मां स्कंदमाता को समर्पित है.देवी स्कंदमाता कार्तिकेय यानी कि स्कंद कुमार की माता हैं, इसलिए इन्हें स्कंदमाता नाम दिया गया है.मां की आराधाना से सुख और ऐश्वर्य की प्राप्ति होता है. मां स्कंदमाता ममता की प्रतीक हैं.
आज का मंत्र (Mantra in Hindi)
या देवी सर्वभूतेषु मां स्कंदमाता रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।
| 26 मार्च 2026 पंचांग (Aaj Ka Panchang 26 March 2026) |
| विक्रमी संवत्: | 2080 |
| मास पूर्णिमांत: | चैत्र |
| पक्ष: | शुक्ल |
| दिन: | रविवार |
| ऋतु: | वसंत |
| तिथि: | पंचमी - 16:35:14 तक |
| नक्षत्र: | कृत्तिका - 14:01:30 तक |
| करण: | बालव - 16:35:14 तक, कौलव - 28:57:19 तक |
| योग: | प्रीति - 23:31:10 तक |
| सूर्योदय: | 06:18:53 AM |
| सूर्यास्त: | 18:35:32 PM |
| चन्द्रमा: | वृषभ राशि |
| राहुकाल: | 17:03:27 से 18:35:32 तक (इस काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है) |
| शुभ मुहूर्त का समय, अभिजीत मुहूर्त: | 12:02:39 से 12:51:45 तक |
| दिशा शूल: | पश्चिम |
| अशुभ मुहूर्त का समय |
| दुष्टमुहूर्त: | 16:57:18 से 17:46:25 तक |
| कुलिक: | 16:57:18 से 17:46:25 तक |
| कंटक: | 10:24:26 से 11:13:32 तक |
| कालवेला / अर्द्धयाम: | 12:02:39 से 12:51:45 तक |
| यमघण्ट: | 13:40:52 से 14:29:59 तक |
| यमगण्ड: | 12:27:12 से 13:59:17 तक |
| गुलिक काल: | 15:31:22 से 17:03:27 तक |
Horoscope 26 March 2023 : सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानें क्या कहते है आपके सितारे
पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…
मेष राशि- संयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। परिवार के स्वास्थ का ध्यान रखें। कारोबार में कुछ समस्याएं आ सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिल सकता है।
वृष राशि- मन में शान्ति एवं प्रसन्नता रहेगी। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। सेहत के प्रति सचेत रहें।
मिथुन राशि- मन परेशान रहेगा। मन में निराशा एवं असन्तोष रहेगा। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
कर्क राशि- आत्मविश्वास तो बहुत रहेगा, परन्तु मन परेशान हो सकता है। संयत रहें। परिवार का साथ मिलेगा। किसी मित्र के सहयोग से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं।
सिंह राशि- मन परेशान हो सकता है। शैक्षिक कार्यों में कठिनाई हो सकती है। सचेत रहें। किसी मित्र से कारोबार का प्रस्ताव मिल सकता है। कारोबार के लिए विदेश यात्रा लाभप्रद रहेगी।
कन्या राशि- मन प्रसन्न रहेगा, परन्तु नौकरी में अफसरों से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।
तुला राशि- मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु आत्मविश्वास में कमी रहेगी। नौकरी के लिए साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं।
वृश्चिक राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। आत्मसंयत भी रहे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।
धनु राशि- मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। परन्तु जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। खर्चों की अधिकता रहेगी।
मकर राशि- वाणी में मधुरता रहेगी, परन्तु धैर्यशीलता में कमी रहेगी। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्चों में वृद्धि होगी। परिवार का साथ मिलेगा। बौद्धिक कार्यों से आय में वृद्धि होगी।
कुंभ राशि- मन प्रसन्न तो रहेगा, परन्तु संयत भी रहें। क्रोध से बचें। सन्तान के स्वास्थ का ध्यान रखें। खर्चों में वृद्धि होगी। कारोबारी कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। परिवार का साथ मिलेगा।
मीन राशि- मन में शान्ति एवं प्रसन्नता रहेगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। माता-पिता का साथ मिलेगा।
मंत्री की फिसली जुबान, सरकार की तारीफ करते बहन-बेटियों पर बोल गए कुछ ऐसा…अब हो रही चर्चा
उत्तर प्रदेश। सरकार में राजस्व राज्यमंत्री और मैनपुरी जिले के प्रभारी मंत्री अनूप प्रधान शनिवार को योगी 2.0 सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर सरकार की उपलब्धियां गिनाने जिला पहुंचे। यहां वह सरकार की बड़ाई करते समय उनकी जुबान फिसल गई और मंत्री जी ने बहन बेटियों के लिये कुछ ऐसा बोल दिया जो अब चर्चा में है।
दरअसल, शनिवार को राज्यमंत्री अनूप प्रधान मैनपुरी में योगी सरकार की उलब्धियां गिनाते हुए प्रदेश की कानून व्यवस्था पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि आज से छह वर्ष पहले प्रदेश में कानून व्यनस्था की हालत बड़ी खराब थी। जब से योगी आदित्यनाथ सीएम बने हैं, तब से प्रदेश में “बहन बेटियां असुरक्षित महसूस कर रही हैं”। मंत्री जी ने इतना कहा ही था कि उनके साथ मंच पर बैठे अन्य नेता बड़े असहज हो गए। अब मंत्री जी का यह बयान चर्चा में बना हुआ है।
राहुल गांधी के सवाल सवाल अब देश भर में गूंजेंगे : प्रियंका गांधी
नई दिल्ली । कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहाकि जनता की आवाज दबाई नहीं जा सकती। ये सवाल अब देश भर में गूंजेंगे और जवाब देना होगा। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता रद्द किए जाने पर प्रियांका गांधी ने शनिवार को ट्वीट कर कहा, इन्हीं सवालों के लिए राहुल गांधी पर हमला किया जा रहा है। जनता द्वारा चुने हुए जनसेवक ने जनता की तरफ से सवाल पूछे तो अदानी-सेवक ने जनसेवक की आवाज दबाने की साजिशें रच डालीं। लेकिन जनता की आवाज दबाई नहीं जा सकती। ये सवाल अब देश भर में गूंजेंगे और जवाब देना होगा।
इससे पहले भी प्रियंका ने शुक्रवार को सिलसिले वार कई ट्वीट कर मोदी सरकार पर हमला बोला था। प्रियंका ने कहा था, पीएम मोदी आपके चमचों ने एक शहीद प्रधानमंत्री के बेटे को देशद्रोही, मीर जाफर कहा। आपके एक मुख्यमंत्री ने सवाल उठाया कि राहुल गांधी का पिता कौन है?
उन्होंने कहा कि कश्मीरी पंडितों के रिवाज को निभाते हुए एक बेटा पिता की मृत्यु के बाद पगड़ी पहनता है, अपने परिवार की परंपरा कायम रखता है। भरी संसद में आपने पूरे परिवार और कश्मीरी पंडित समाज का अपमान करते हुए पूछा कि वह नेहरू नाम क्यों नहीं रखते, लेकिन आपको किसी जज ने दो साल की सजा नहीं दी। आपको संसद से डिस्क्वालिफाई नहीं किया।
प्रियंका गांधी ने कहा, राहुल गांधी ने एक सच्चे देशभक्त की तरह अदानी की लूट पर सवाल उठाया। नीरव मोदी और मेहुल चौकसी पे सवाल उठाया। क्या आपका मित्र गौतम अदानी देश की संसद और भारत की महान जनता से बड़ा हो गया है कि उसकी लूट पर सवाल उठा तो आप बौखला गए?
प्रियंका गांधी ने कहा, आप मेरे परिवार को परिवारवादी कहते हैं, जान लीजिए, इस परिवार ने भारत के लोकतंत्र को अपने खून से सींचा, जिसे आप खत्म करने में लगे हैं। इस परिवार ने भारत की जनता की आवाज बुलंद की और पुश्तों से सच्चाई की लड़ाई लड़ी। हमारी रगों में जो खून दौड़ता है उसकी एक खासियत है। आप जैसे कायर, सत्तालोभी तानाशाह के सामने कभी नहीं झुका और कभी नहीं झुकेगा। आप कुछ भी कर लीजिए।
सिसोदिया की जमानत याचिका पर सुनवाई 5अप्रैल तक के लिए टली
नई दिल्ली। यहां की एक अदालत ने शनिवार को दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर सुनवाई स्थगित कर दी, जो प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा जांच की जा रही आबकारी नीति के मामले में है। मंगलवार को सिसोदिया ने ईडी के मामले में जमानत याचिका दायर की थी।
सिसोदिया के वकील ने कहा की उनको ईडी के जवाब की कॉपी अभी नहीं मिली है और उनको जवाब दाखिल करने के लिए अभी और समय चाहिए। वकील की इस दलील के बाद कोर्ट ने सुनवाई अगली तारीख तक के लिए टाल दी। ईडी मामले में मनीष सिसोदिया की हिरासत 5 अप्रैल को खत्म हो रही है। ईडी का प्रतिनिधित्व करते हुए, विशेष लोक अभियोजक (एसपीपी) जोहेब हुसैन ने कहा कि जवाब आने वाला है।
कृष्णन ने कहा, हमें ईडी के जवाब को पढ़ना होगा, उसके बाद ही हम दलीलें पेश कर पाएंगे। इसके बाद कोर्ट ने मामले की सुनवाई 5 अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दी। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा जांच की जा रही एक ही मामले में सिसोदिया की जमानत मामले पर अदालत ने शुक्रवार को अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था। आदेश सुनाने की तारीख 31 मार्च निर्धारित की गई थी।
सिसोदिया को सीबीआई मामले में सोमवार को तीन अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। सीबीआई द्वारा 26 फरवरी को आप नेता को गिरफ्तार किए जाने के बाद ईडी ने भी उन्हें इसी मामले में नौ मार्च को गिरफ्तार किया था। ईडी के मामले में पिछली सुनवाई के दौरान जांच एजेंसी ने अदालत को बताया था कि सिसोदिया की हिरासत के दौरान महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आई हैं और उन्हें अन्य आरोपियों से आमना-सामना करना है।
कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, DA में बढ़ोत्तरी की मिली मंजूरी, जानिए कितना होगा फायदा
नई दिल्ली, । महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोत्तरी का लंबे समय से इंतजार कर रहे केन्द्रीय कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। केन्द्र सरकार ने डीए में इजाफे को मंजूरी दे दी है। सरकार ने महंगाई भत्ते (Dearness Allowance Increase) में 4 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है। DA और DR में यह बढ़ोत्तरी जनवरी 2023 से जून 2023 के लिए होगी।
मोदी कैबिनेट के इस फैसले के बाद महंगाई भत्ता अब 38 फीसदी से बढ़कर 42 फीसदी हो गया है। इसके साथ ही कर्मचारियों और पेंशनधारियों को एरियर भी मिलेगा। सरकार के इस फैसले से 47.58 लाख कर्मचारियों और 69.76 लाख पेंशनभोगियों को फायदा (Dearness Allowance Increase) होगा।
DA 42 फीसदी होने के बाद कर्मचारियों की न्यूनतम 18,000 रुपए की बेसिक सैलरी पर 720 रुपये महीने की बढ़ोत्तरी होगी और सालाना 8640 रुपए इजाफा होगा। वहीं अधिकतम बेसिक सैलरी 56,900 रुपये की बेसिक सैलरी पर 2276 रुपये महीने की बढ़ोत्तरी होगी और सैलरी में सालाना 27312 रुपयों का इजाफा होगा।
आपको बता दें महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी से देश के करीब 47 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनधारकों को फायदा (Dearness Allowance Increase) मिलेगा।
90,720 रुपए मिलेगा DA
महंगाई भत्ता 4 प्रतिशत बढ़ने के बाद DA 42 प्रतिशत हो जाएगा। अब न्यूनतम 18,000 रुपए की बेसिक सैलरी पर कुल सालाना महंगाई भत्ता 90,720 रुपए होगा। वहीं सैलरी में हर महीने 720 रुपए और सालाना 8640 रुपए इजाफा होगा।
न्यूनतम बेसिक सैलरी 18,000 रुपए पर कैलकुलेशन
- कर्मचारी की बेसिक सैलरी 18,000 रुपए
- नया महंगाई भत्ता (42%) 7560 रुपए/महीने
- अबतक महंगाई भत्ता (38%) 6840 रुपए/महीने
- कितना महंगाई भत्ता बढ़ा 7560-6840 = 720 रुपए/महीने
- सालाना सैलरी में इजाफा 720X12= 8640 रुपए
अधिकतम बेसिक सैलरी 56900 रुपए पर कैलकुलेशन
- कर्मचारी की बेसिक सैलरी 56900 रुपए
- नया महंगाई भत्ता (42%) 23898 रुपए/महीने
- अबतक महंगाई भत्ता (38%) 21622 रुपए/महीने
- कितना महंगाई भत्ता बढ़ा 23898-21622 = 2276 रुपए/महीने
- सालाना सैलरी में इजाफा 2276X12= 27312 रुपए
कांग्रेस ने जारी की 124 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, जानिए कहां से लड़ेंगे सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार
JDS के लिए प्रचार करेंगी ममता बनर्जी
Chaitra Navratri 2023: नवरात्रि के चौथे दिन इस तरह करें मां कूष्मांडा को प्रसन्न, फटाफट नोट कर लें पूजा विधि-मंत्र से लेकर सबकुछ
Chaitra Navratri 2023: हिन्दू धर्म में त्योहारों व पर्वों का विशेष महत्व होता है. वहीँ हिन्दू धर्म के सबसे बड़े पर्व चैत्र नवरात्रि का आज चौथा दिन है. और इस दिन मां दुर्गा के चतुर्थ स्वरूप मां कूष्मांडा की पूजा का विधान है। मां दुर्गा के सभी स्वरूपों में मां कूष्मांडा का स्वरूप बहुत ही तेजस्वी है। मां कूष्मांडा सूर्य के समान तेज वाली हैं। कहते हैं जब संसार में चारों ओर अंधियारा छाया था, तब मां कूष्मांडा ने ही अपनी मधुर मुस्कान से ब्रह्मांड की रचना की थी।
Chaitra Navratri 2023: मां कूष्मांडा की पूजा से बुद्धि का विकास होता है। साथ ही जीवन में निर्णय लेने की शक्ति बढ़ती है। मां दुर्गा का ये स्वरूप अपने भक्त को आर्थिक ऊंचाईयों पर ले जाने में निरन्तर सहयोग करने वाला माना जाता है। कहा जाता है कि यदि कोई लंबे समय से बीमार है तो देवी कूष्मांडा की विधि-विधान करनी चाहिए। इससे माता रानी उस व्यक्ति को अच्छी सेहत प्रदान करती हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं मां कूष्मांडा की पूजा विधि और मंत्र…
चैत्र नवरात्रि 2023 तीसरे दिन का मुहूर्त
चैत्र शुक्ल चतुर्थी तिथि शुरू – 23 मार्च 2023, शाम 06 बजकर 20 मिनट पर
चैत्र शुक्ल चतुर्थी तिथि समाप्त – 24 मार्च 2023, शाम 04 बजकर 59 मिनट तक
मां कूष्मांडा की पूजा विधि
नवरात्रि के चौथे दिन प्रातः स्नान आदि के बाद माता कूष्मांडा को नमन करें।
मां कूष्मांडा को जल पुष्प अर्पित कर मां का ध्यान करें।
पूजा के दौरान देवी को पूरे मन से फूल, धूप, गंध, भोग चढ़ाएं।
इस दिन पूजा के बाद मां कुष्मांडा को मालपुए का भोग लगाएं।
आखिर में अपने से बड़ों को प्रणाम कर प्रसाद वितरित करें और खुद भी प्रसाद ग्रहण करें।
कैसा है मां कूष्मांडा का स्वरूप ?
मां कूष्मांडा की आठ भुजाएं हैं, इसलिए इन्हें अष्टभुजा भी कहा जाता है। इनके सात हाथों में क्रमशः कमण्डल, धनुष, बाण, कमल-पुष्प, अमृतपूर्ण कलश, चक्र और गदा है। वहीं आठवें हाथ में सभी सिद्धियों और निधियों को देने वाली जप माला है।
माता का मंत्र
सुरासम्पूर्णकलशं रुधिराप्लुतमेव च।
दधाना हस्तपद्माभ्यां कुष्मांडा शुभदास्तु मे।

Coronavirus India Updates: देश में कोरोना का खतरा एक बार फिर बढ़ने लगा है। ताजा जानकारी के मुताबिक, भारत में बीते 24 घंटों में कोरोना के 1,249 नए मरीज सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में महामारी के सक्रिय मरीजों की संख्या 7,927 हो गई है। यानी इतने मरीजों का इलाज देश के विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।