सियासत
Salman Khan : सलमान खान को जान से मारने की धमकी के मामले में बड़ा अपडेट, यहाँ से आया मेल?
Salman Khan : बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को हाल ही में एक गैंगस्टर्स के द्वारा उन्हें जान से मारने की धमकी मिली थी। जिसके बाद उनके घर के बाहर सुरक्षा को काफी सख्त कर दिया गया। वहीं अब इस मामले में मुंबई पुलिस को एक बड़ा अपडेट मिला है। बताया जा रहा है कि, इस धमकी भरे ईमेल का कनेक्शन UK से है।
सलमान खान को मिले धमकी भरे ई-मेल मामले की जांच कर रही मुंबई पुलिस को धमकी (यूके) से ब्रिटिश लिंक का पता चला है। हालांकि जिस ईमेल से मेल भेजा गया था, उसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिली है, पुलिस ने पता चला है कि मेल यूके में एक मोबाइल नंबर से जुड़ा हुआ है। पुलिस अब उस व्यक्ति का पता लगाने में जुट गई है जिसके नाम पर नंबर दर्ज है.
इस मामले में मुंबई पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बराड़ और रोहित बराड़ के खिलाफ FIR दर्ज की है। वहीं सलमान के घर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया है।
क्या लिखा था ई-मेल में
दरअसल 18 मार्च को सलमान के मैनेजर प्रशांत गुंजलकर को मिला एक धमकी भरा ई-मेल भेजा गया था। जिसमें सलमान खान को लेकर गंभीर बातें लिखी गई थीं। इस ई-मेल में लिखा था, “गोल्डी बराड़ को तेरे बॉस यानी सलमान खान से बात करनी है। इंटरव्यू देख लिया होगा उसने शायद, नहीं देखा हो तो बोल दियो देख लेना। मैटर क्लोज करना है तो बात करवा दो। फेस टू फेस करना हो तो वो भी बता दो। अभी टाइम रहते इन्फॉर्म कर दिया है अगली बार झटका ही देखने को मिलेगा…।”
BREAKING NEWS : राहुल गांधी को दो साल की सजा, फैसले के बाद सीएम बघेल समेत कई बड़े दिग्गजों ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना
BREAKING NEWS : कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को मोदी सरनेम वाले केस में सूरत सेशंस कोर्ट ने गुरुवार को दोषी करार दिया है। कोर्ट ने दलीलें सुनने के बाद दो मिनट के भीतर राहुल गांधी को दो साल की सजा सुना दी। हालांकि कोर्ट ने सजा पर 30 दिन की रोक लगाते हुए उन्हें तुरंत जमानत भी दे दी। राहुल गांधी को IPC की धारा 499 और 500 के तहत दोषी करार दिया गया है।

छत्तीसगढ़ के मुखिया सीएम बघेल ने कहा –
कहाँ आसान होता है ‘न्याय’ के लिए लड़ना.. हमारे पौराणिक ग्रंथ अन्याय पर न्याय की जीत का संदेश हैं, वही जीवनमार्ग है. देश की आज़ादी का संघर्ष भी उसी जीवनमार्ग से गुजरा है. आदरणीय राहुल गांधी जी का जीवनमार्ग भी वही है. तानाशाह सामने हैं तो क्या? जो वंचित हैं वे सब तो साथ हैं..
कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा,
सूरत कोर्ट के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, “हमें इसका अंदेशा था जिस तरह से वह लोग बार-बार उन्हें (Rahul Gandhi) बुला रहे थे. बीजेपी जब एक उंगली दूसरे पर उठाती है तो चार उंगलियां उसी की ओर उठती हैं. ”
प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा
सूरत कोर्ट के फैसले पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि डरी हुई सत्ता की पूरी मशीनरी साम, दाम, दंड, भेद लगाकर @RahulGandhi जी की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है. मेरे भाई न कभी डरे हैं, न कभी डरेंगे.
पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कहा
राहुल गांधी मामले में सूरत कोर्ट के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कहा है कि यह बहुत चिंता का विषय है कि आज अगर कोई मोदी सरनेम का नाम ले ले तो मानहानि हो जाती है।
कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा
कोर्ट के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा, “राहुल गांधी से यह सरकार डरती है. पीएम मोदी डरते हैं. राहुल गांधी की आवाज को दबाने की हरसंभव कोशिश की जा रही है. चाहे यह सदन के अंदर हो या सदन के बाहर, इसलिए एक फर्जी मामला दर्ज करके राहुल गांधी को फंसाने की एक साजिश है. हमें पता था कि कई महीनों से यह साजिश हो रहा है ताकि राहुल गांधी के जो मेंबरशिप है सदन की, उसको खारिज करवाया जाए.”
क्या है पूरा मामला
दरअसल कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 2019 में कर्नाटक में एक रैली में बयान दिया था कि सभी चोरों का सरनेम मोदी क्यों होता है? इस बयान के खिलाफ सूरत कोर्ट में मानहानि का केस दर्ज किया गया था। चुनावी रैली के दौरान मोदी सरनेम को लेकर बीजेपी के विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री पूर्णेश मोदी ने राहुल गांधी पर मानहानि का दावा ठोका था. कोर्ट ने इस मामले में सभी दलीलें सुनने के बाद 17 मार्च को फैसला सुरक्षित रख लिया था. जानिए क्या था यह पूरा मामला-
राहुल गांधी ने कोर्ट में सुनवाई के दौरान कहा- मैं राजकीय नेता हूं और इस नाते से भ्रष्टाचार का खुलासा करने के लिए मैंने यह बयान दिया था. मैंने जो कहा, वह मेरा फर्ज था. मैंने हमेशा भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई है. मेरा इरादा कभी गलत या किसी को ठेस पहुंचाने का नहीं था. हमें दया नहीं चाहिए. इसके बाद राहुल गांधी ने अपने बयान पर माफी मांगने से मना कर दिया
राहुल गांधी ने पिछली सुनवाई में कोर्ट में कहा था कि वो खुद पर लगे आरोप से इनकार करते हैं. उन्होंने चुनावी रैली में ऐसा कहा था, ये उन्हें याद नहीं है. इस मामले मे राहुल गांधी के साथ-साथ कोर्ट ने दो और गवाह कर्नाटक के कोलार के तत्कालीन निर्वाचन अधिकारी और भाषण रिकॉर्ड करने वाले निर्वाचन आयोग के वीडियो रिकॉर्डर के बयान दर्ज किए हैं, जिसके बाद राहुल गांधी से भी पूछताछ की गई थी.
कोर्ट के बाहर भारी सुरक्षाबल तैनात
राहुल गांधी इस मामले में फैसला सुनने के लिए चौथी बार कोर्ट में पेश हुए. इस दौरान उनकी सुरक्षा के लिए कोर्ट के भारी सुरक्षाबल तैनात रहा. बताया जा रहा है कि उनकी सुरक्षा में करीब 150 जवानों को तैनात किए गया था.
राहुल गांधी ने यह दिया था बयान
राहुल गांधी ने कर्नाटक में 13 अप्रैल 2019 को चुनावी रैली में कहा था कि नीरव मोदी, ललित मोदी, नरेंद्र मोदी का सरनेम कॉमन क्यों है? सभी चोरों का सरनेम मोदी क्यों होता है?
इसके बाद बीजेपी विधायक ने मानहानि का केस करते हुए आरोप लगाया था कि राहुल ने 2019 में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पूरे मोदी समुदाय को कथित रूप से यह कहकर बदनाम किया कि सभी चोरों का सरनेम मोदी क्यों होता है? उनके इस बयान से हमारी और समाज की भावनाओं को ठेस पहुंची. पूर्णेश भूपेंद्र पटेल सरकार के पहले कार्यकाल में मंत्री थे. वे दिसंबर में सूरत से दोबारा विधायक चुने गए हैं.
हंगामे की वजह से लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
नयी दिल्ली। लोकसभा मेंआज भी सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप को लेकर भारी हंगामे की वजह से सदन की कार्यवाही दो बजे तक स्थगित कर दी गयी। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही शुरू होते ही स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि देने के साथ-साथ सदन के तीन पूर्व सदस्यों के निधन पर शोक व्यक्त किया। शहीदों और सदन के पूर्व सदस्यों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए लोकसभा में एक मिनट का मौन रखा गया।अध्यक्ष ने उसके बाद जैसे ही प्रश्नकाल शुरू किया, विपक्षी सदस्य नारेबाज़ी करने लगे। जवाब में सत्तापक्ष के सदस्य भी अपने स्थान पर खड़े होकर कांग्रेस राहुल गांधी को लेकर नारेबाज़ी करने लगे। अध्यक्ष ने कहा कि वह सदन को चलाना चाहते हैं, प्रश्नकाल के बाद नियमों के अनुरूप सभी सदस्यों को बोलने का मौक़ा दिया जाएगा। बिरला के आग्रह करने के बावजूद हंगामा नहीं रुका, जिसकी वजह से सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।
Ration Card धारकों की बल्ले-बल्ले, अब राशन के साथ मिलेंगे इतने रुपये
नई दिल्ली। Ration Card सरकार लोगों को तमाम सुविधाएं उपलब्ध राशन कार्ड बांटती है। जिन लोगों के पास राशन कार्ड है। अब उन्हें किसी प्रकार की परेशान होने की जरुरत नहीं है। अब सरकार राशन कार्ड धारकों को बड़ी सुविधा देने जा रही है। जिससे वे मालामाल हो जाएंगे। अगर आपने अभी तक राशन कार्ड नहीं बनवाया है तो तुरंत बनवा लें।
Ration Card सरकार सभी राशन कार्ड धारकों को 2000 रुपये प्रतिमाह देने जा रही है। यह खबर सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही है। अगर आप लोगों ने राशन कार्ड नहीं बनवाया है। तो तुरंत राशन कार्ड बनवा लें।
Ration Card राशन कार्ड धारकों को अब चावल, शक्कर, गेहूं, चना व नमक की जगह अन्य सुविधाएं भी मिलने वाली है। सरकारी सभी आवश्यक योजनाओं को लाभ उठाने के लिए जरुरी है आपके पास राशन कार्ड हो। सरकार इन दिनों नई नई योजनाएं ला रही है।
Ration Card देश के सभी राशन कार्ड धारियों को 2000 रुपये की राशि सभी के बैंक के अकाउंट में भेजी जाएगी। हालांकि इस न्यूज की अभी अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पायी है।
7th Pay Commission : सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! एक साथ मिलेंगे तीन-तीन तौफे, जानें पूरी डिटेल्स
नई दिल्ली। 7th Pay Commission : सरकारी कर्मचारी और पेंशनर्स के महंगाई भत्ते में जल्द रहा है। केंद्र सरकार अपने एक करोड़ से ज्यादा कर्मचारी और पेंशन के महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में बढ़ोतरी का ऐलान करने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, केंद्र सरकार केद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को एक साथ तीन-तीन तोहफे दे सकती है। खबरों के मुताबिक इसमें डीए में बढ़ोतरी, फिटमेंट फैक्टर में इजाफा और बकाया डीए का भुगतान शामिल है। इसमें महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के ऐलान की उल्टी गिनती भी शुरू हो चुकी है।
केंद्रीय कैबिनेट की बैठक
दरअस 15 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में कैबिनेट की मीटिंग प्रस्तावित है। इस बैठक के बाद केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी खुशखबरी दे सकती है। इस दिन प्रधानमंत्री डीए और डीआर बढ़ने का ऐलान कर सकते हैं। इससे पहले 1 मार्च को हुई कैबिनेट मीटिंग पर इसपर सहमति बनी थी, लेकिन इसका अधिकारिक ऐलान नहीं किया गया था।
सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक (7th Pay Commission) इनके महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में 4 फीसदी बढ़ोतरी का सरकार फैसला ले चुकी है। इसके बाद केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 38 से बढ़कर 42 फीसदी हो जाएगी। हालांकि सरकार की ओर से अभी इसका ऐलान नहीं किया है।
मीडिया में आ रही खबरों के मताबिक 1 मार्च 2023 को कैबिनेट की होने वाली बैठक में महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी पर अंतिम फैसला हो सकता है। अगर ऐसा होता है कि 31 मार्च से कर्मचारियों को बढ़ी हुई सैलरी और पेंशनर्स के बढ़ा हुआ पेंशन मिल सकता है। इतना ही नहीं जनवरी और फरवरी महीने का पैसा एरियर के साथ खाते में आएगा।
1.6 साल के बकाया DA पर सरकार ले सकती है बड़ा फैसला
केंद्रीय कर्मचारियों के 18 महीने के बकाये डीए एरियर (DA Arrears) का मुद्दा अब भी अटका हुआ है। केंद्रीय कर्मचारी लंबे समय से जनवरी 2020 से जून 2021 तक के रुके हुए डीए देने की मांग कर रहे हैं। उम्मीद की जा रही है कि सरकार बीच का कोई रास्ता निकाल कर इसे सुलझा सकती है। इससे कर्मचारियों को बंपर फायदा होना तय माना जा रहा है।
दरअसल कोरोना काल जनवरी 2020 से जून 2021 तक का पिछले 18 महीनों का DA अभी लंबित है। गौरतलब है कि कोरना महामारी के कारण, 1 जनवरी, 2022 तक 1 जुलाई, 2020 और 1 जनवरी, 2021 तक डीए बकाया की तीन किस्तों को रोक दिया गया था। जुलाई 2021 में सरकार ने महंगाई भत्ता बहाल कर दिया। हालांकि, कर्मचारियों को पिछले 18 महीनों से भुगतान न किए गए तीन बकाया किस्तों को नहीं दिया गया।
कर्मचारी संगठनों (7th Pay Commission) की मांग को देखते हुए सरकार इस सिलसिले में कोई बीच का रास्ता अपना सकती है और एकमुश्त रकम का ऐलान कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो कर्मचारियों के खाते में 2.18 लाख रुपये तक आ सकते हैं। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि केंद्र अपने कर्मचारियों के लिए आठ किश्तों में डीए बकाया जारी कर सकता है।
फिटमेंट फैक्टर में इजाफा
वहीं केंद्र सरकार के फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) में रिविजन का मामला भी तेज है। केद्रीय कर्मचारी फिटमेंट फैक्टर में लगातार बढ़ोतरी की मांग कर रहे हैं। लिहाजा सरकार केंद्रीय बजट के बाद फिटमेंट फैक्टर में रिविजन यानी बढ़ाने पर बड़ा ऐलान कर सकती है। फिटमेंट फैक्टर में अगर बढ़ोतरी होती है तो कर्मचारियों की सैलरी में बड़ा इजाफा देखने को मिल सकता है।
केंद्रीय कर्मचारियों को फिलहाल 2.57 फीसदी के हिसाब से फिटमेंट फैक्टर दिया जा रहा है। इसे बढ़ाकर 3.68 गुना किए जाने की मांग की जा रही है। फिटमेंट फैक्टर के 2.57 से बढ़ाकर 3.68 करने पर मिनिमम बेसिक सैलरी 18,000 रुपये से बढ़कर 26,000 रुपये हो जाएगी। अगर केंद्र सरकार इस मांग को मान लेती है तो केंद्रीय कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी।
गौरतलब है कि आखिरी बार साल 2016 में फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाया गया था। इसी साल 7वां वेतन आयोग (7th Pay Commission) भी लागू हुआ था। उस समय कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी 6000 रुपये से सीधे 18,000 रुपये हो गई थी। जबकि उच्चतम स्तर को 90,000 रुपये से बढ़ाकर 2.5 लाख रुपये कर दिया गया। अब सरकार इस साल केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में फिर बढ़ोतरी कर सकती है।
Chanakya Niti: व्यक्ति के भाग्य में पहले ही लिख दी जाती हैं ये 5 चीजें, लाख चाहकर नहीं कर सकते हैं बदलाव
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य मौर्य साम्राज्य के समकालीन थे। उन्होंने मौर्य साम्राज्य की स्थापना में अहम भूमिका निभाई थी। इतिहासकारों की मानें तो मौर्य राजवंश की स्थापना की नींब आचार्य चाणक्य ने रखी थी। आचार्य चाणक्य को कौटिल्य और विष्णुगुप्त के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने कई शास्त्रों की रचना की है। इनमें अर्थशास्त्र और चाणक्य नीति प्रमुख हैं। आज भी अर्थशास्त्र और चाणक्य नीति प्रासंगिक हैं। आचार्य ने भाग्य से मिलने वाली चीजों के बारे में भी विस्तार से बताया है। उनकी मानें तो मां के गर्भ में रहने के दौरान प्राणी के भाग्य लिख दी जाती हैं। व्यक्ति चाहकर भी इसमें बदलाव नहीं कर सकता है। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-
-आचार्य चाणक्य की मानें तो व्यक्ति की आयु भाग्य में पहले ही लिख दी जाती है। इसके लिए व्यक्ति का नियत समय पर जन्म होता है। वहीं, सांसारिक सुख-दुःख भोगने के पश्चात निश्चित तिथि पर व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है। व्यक्ति चाहकर भी अपनी आयु को बढ़ा नहीं सकता है।
-कर्म को लेकर भी आचार्य चाणक्य ने बड़ी महत्वपूर्ण बात कही है। आचार्य के अनुसार, व्यक्ति जो भी कर्म करता है। उसके भाग्य में पहले ही लिखा होता है। व्यक्ति पूर्व जन्म के कर्म से अज्ञान रहता है। इसके लिए वह अपने भाग्य को कोसता है।
-आचार्य चाणक्य ने कहा है कि व्यक्ति के जीवन में सुख और दुःख पहले से लिख दिया जाता है। इसके लिए उसके पास जितनी भी धन और संपत्ति होती है। वह पहले से लिखी होती है। उसके अनुरूप ही व्यक्ति को धन प्राप्त होता है।
-धन की तरह विद्या भी पहले से भाग्य में लिखा होती है। इसके लिए भाग्य में जितनी विद्या लिखी होती है। व्यक्ति को उतनी ही विद्या मिलती है। इंसान बल या धन से अधिक ज्ञान अर्जन नहीं कर सकता है।
-मृत्यु भी निर्धारित है। आचार्य चाणक्य की मानें तो तय समय पर व्यक्ति की मृत्यु निश्चित है। व्यक्ति लाख चाहकर धन और बल से मृत्य को रोक नहीं सकता है। तय समय पर व्यक्ति को धरातल छोड़कर जाना ही पड़ता है।
Aaj Ka Panchang 23 March 2023: चैत्र नवरात्रि का आज दूसरा दिन, इस देवी की होगी पूजा, नक्षत्र, शुभ मुहूर्त और राहुकाल
Today Panchang, Aaj Ka Panchang 23 March 2023: पंचांग के अनुसार 23 मार्च 2023, गुरूवार का दिन धार्मिक दृष्टि से विशेष है. आज चैत्र शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है. आज का दिन बहुत ही विशेष है. मां ब्रह्माचारिणी की पूजा की जाती है. इस दिन ग्रहों की चाल और नक्षत्र की स्थिति महत्वपूर्ण है. चंद्रमा मीन में रहेगा. जहां चंद्र और गुरु की युति से गजकेसरी जैसा शुभ योग बना हुआ है. आइए जानते हैं आज का पंचांग (Panchang in Hindi)-
आज की तिथि (Aaj Ki Tithi)
आज के पंचांग के अनुसार 23 मार्च 2023, गुरूवार को चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की द्वितीया की तिथि है. जो रात्रि 6 बजकर 23 मिनट तक रहेगी. इसके बाद चैत्र माह की शुक्ल की पक्ष की तृतीया तिथि प्रारंभ होगी. चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि का विशेष महत्व बताया गया है. आज चैत्र नवरात्रि का दूसरा दिन है. आज मां ब्रह्माचारिणी की पूजा की जाती है.
आज का नक्षत्र (Aaj Ka Nakshatra)
23 मार्च 2023 को पंचांग के अनुसार रेवती नक्षत्र रहेगा. रेवती नक्षत्र आकाश मंडल का 27वां नक्षत्र है. इस नक्षत्र का स्वामी बुध ग्रह है. ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को ग्रहों का राजकुमार कहा गया है. इस ग्रह का संबंध वाणी, वाणिज्य, कानून, लेखन आदि से है. बुध ग्रह हरे रंग का भी प्रतिनिधित्व करता है. ये शुभ और अशुभ दोनों तरह के फल प्रदान करता है.
आज का राहुकाल (Aaj Ka Rahu Kaal)
पंचांग के अनुसार 23 मार्च 2023, गुरूवार को राहुकाल दोपहर: 1 बजकर 59 मिनट से दोपहर 3 बजकर 30 मिनट तक रहेगा. राहुकाल में शुभ कार्य करना वर्जित माना गया है.
चैत्र नवरात्रि दूसरा दिन: मां ब्रह्माचारिणी पूजा (Navratri 2023 2 Day Devi)
चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन यानि आज को मां ब्रह्माचारिणी की पूजा होगी. चैत्र नवरात्रि का दूसरा दिन मां दुर्गा की दूसरी शक्ति मां ब्रह्मचारिणी को समर्पित है. शास्त्रों के अनुसार मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से संयम और त्याग की भावना पैदा होती है. जिन लोगों को असफलताएं परेशान करती हैं, उन्हें मां ब्रह्माचारिणी सफलता प्राप्त करते हैं. पौराणिक ग्रंथों के अनुसार हजारों वर्षों तक अपनी कठिन तपस्या के कारण ही मां का नाम तपश्चारिणी या ब्रह्मचारिणी पड़ा.
आज का मंत्र (Mantra in Hindi)
देवी प्रसीदतु मयि ब्रह्मचारिण्यनुत्तमा।
या देवी सर्वभूतेषु मां ब्रह्मचारिणी रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।
| 23 मार्च 2023 पंचांग (Aaj Ka Panchang 23 March 2023) |
| विक्रमी संवत्: | 2080 |
| मास पूर्णिमांत: | चैत्र |
| पक्ष: | शुक्ल |
| दिन: | गुरूवार |
| ऋतु: | वसंत |
| तिथि: | द्वितीया - 18:23:22 तक |
| नक्षत्र: | रेवती - 14:09:11 तक |
| करण: | बालव - 07:19:01 तक, कौलव - 18:23:22 तक |
| योग: | एन्द्र - 27:41:44 तक |
| सूर्योदय: | 06:22:21 AM |
| सूर्यास्त: | 18:33:50 PM |
| चन्द्रमा: | मीन राशि- 14:09:11 तक |
| राहुकाल: | 13:59:32 से 15:30:58 तक (इस काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है) |
| शुभ मुहूर्त का समय, अभिजीत मुहूर्त: | 12:03:43 से 12:52:29 तक |
| दिशा शूल: | दक्षिण |
| अशुभ मुहूर्त का समय |
| दुष्टमुहूर्त: | 10:26:11 से 11:14:57 तक, 15:18:47 से 16:07:33 तक |
| कुलिक: | 10:26:11 से 11:14:57 तक |
| कंटक: | 15:18:47 से 16:07:33 तक |
| कालवेला / अर्द्धयाम: | 16:56:19 से 17:45:05 तक |
| यमघण्ट: | 07:11:07 से 07:59:53 तक |
| यमगण्ड: | 06:22:21 से 07:53:48 तक |
| गुलिक काल: | 09:25:14 से 10:56:40 तक |
Aaj Ka Rashifal 23 March 2023: चैत्र नवरात्रि का दूसरा दिन इन राशियों के लिए लाएगा सौभाग्य, मां भगवती की जमकर बरसेगी कृपा
Aaj Ka Rashifal 23 March 2023: आज चैत्र शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि और गुरुवार का दिन है। आज चैत्र नवरात्र का दूसरा दिन है। आज देर रात 3 बजकर 43 मिनट तक इंद्र योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 2 बजकर 8 मिनट तक रेवती नक्षत्र रहेगा। इसके आलावा चैत्र शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को भगवान झूलेलाल की जयंती भी मनाई जा रही है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं कैसा रहेगा आपके लिए 23 मार्च का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
मेष राशि
आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आपके कोर्ट-कचहरी के मामले थोड़े अटक सकते हैं, लेकिन समय रहते सब ठीक होगा। आज आप जो भी व्यापार शुरू करेंगें, उसमें सफलता हासिल होगी। आज आपको किसी दोस्त का भी सहयोग मिलेगा। आप नया करोबार करने की सोच रहे हैं तो किसी अनुभवी की सलाह जरूर लें, आपको कोई अच्छी राय मिलेगी। बच्चों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मां ब्रह्मचारिणी के सामने कपूर जलाए, परिवार के लोग आपकी बातों से सहमत रहेंगे।
- शुभ रंग- मैजेंटा
- शुभ अंक- 6
वृष राशि
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपको किसी के मामलों में दखल देने से बचना चाहिए। किसी बड़े प्रोजेक्ट में पैसा लगाने की सोच रहे हैं, तो पहले किसी समझदार व्यक्ति से सलाह जरूर लें अन्यथा आपका पैसा फंस सकता है। छात्र आज अपने करियर को लेकर कोई योजना बनायेंगें, बच्चों को सही गाइडेंस की जरूरत है। आपको अधिक खाने-पीने से बचना चाहिए और सेहत का ध्यान रखना चाहिए। मां दुर्गा को लौंग अर्पित करें, आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।
- शुभ रंग- पीला
- शुभ अंक- 1
मिथुन राशि
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज जो भी काम शुरु करेंगे वो समय पर पूरा हो जाएगा । आपको करियर से संबंधित नए अवसर मिलेगा। नए व्यापार को शुरू करने में बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। कॉमर्स के विद्यार्थी आज मार्केटिंग को समझने के लिए शिक्षको की साहयता लेंगें, जो आपके भविष्य में बेहद काम आएंगी। ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं। मां ब्रह्मचारिणी को मीठे का भोग लगाएं, सेहत अच्छी रहेगी।
- शुभ रंग- गोल्डन
- शुभ अंक- 8
कर्क राशि
आज आपका मन नई उमंगों से भरा रहेगा। हर कोई आपसे राय लेना चाहेगा। ऑफिस के लोगों में आपका रुतबा बनेगा। किसी विशेष व्यक्ति से आज आपकी बात हो सकती है। आपको आर्थिक रूप से भी लाभ मिलेगा, धन के नए स्रोत प्राप्त होंगे। आपको ईमानदार लोगों के साथ मेल-जोल बढ़ाने की जरूरत है। छोटे बच्चे आज बहुत खुश रहेंगे, वो अपने लिये कोई नया खेल तलाश करेंगें। मां दुर्गा की आरती करें, सेहत पहले से बेहतर बनी रहेगी।
- शुभ रंग- गुलाबी
- शुभ अंक- 6
सिंह राशि
आज का दिन मिली-जुली प्रतीक्रिया वाला रहेगा। आज किसी दूर के भाई –बहन से आपकी फोन पर बात होगी, जिससे आपको अच्छा महसूस होगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। महिलाएं आज ऑनलाइन कोई नई डिश सीखने की कोशिश करेंगी। पिता का सहयोग आपके साथ रहेगा। लेखकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है, उनके लेखन कार्यो की सराहना बड़े पैमाने पर होगी। साथ ही आज के दिन आप किसी नई रचना की शुरुआत भी करेंगे। मां ब्रह्मचारिणी को लाल चुनरी चढ़ाएं, जीवन में चल रही परेशानिया खत्म होगी।
- शुभ रंग- लाल
- शुभ अंक- 2
कन्या राशि
आज अकारण शुरू हुई बाधाएं पूरी तरह से समाप्त हो जाएंगी। आज आपको ननिहाल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप विदेश में व्यापार करने की योजना बनाएंगे। आपकी सोशल मीडिया पर किसी से बात हो सकती है जिससे आपको भविष्य में बहुत फायदा होगा। आज बच्चे घर के काम में माता की मदद करेंगें, जिससे माता उनसे प्रसन्न रहेगी। व्यायाम करने से, स्वास्थ्य संबंधित परेशानी खत्म होंगी। मां दुर्गा को नारियल अर्पित करें, उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा।
- शुभ रंग- सिल्वर
- शुभ अंक- 9
तुला राशि
आज आपका दिन खुशियां लेकर आया है। काम के मामलों में आप बेहद व्यावहारिक रहेंगे। आपके मन में बहुत दिनों से कोरोबार को लेकर कोई योजना चल रही है, तो आज आप उस योजना पर काम शुरू करेंगे जिससे आपको कोई बड़ा लाभ मिलेगा। आज आपकी मीठी वाणी आपके काम को जल्दी पूरा करवाने में मदद करेगी। स्टूडेंट्स का आज पढ़ाई में मन लगेगा। मां ब्रह्मचारिणी का ध्यान करें, रूका हुआ पैसा आपको वापस मिलेगा।
- शुभ रंग- ग्रे
- शुभ अंक- 4
वृश्चिक राशि
आज आपका दिन पहले से ज्यादा फायदा दिलाने वाला रहेगा। आपको दूसरों से प्रेरणा लेकर काम करने की जरूरत है। आज बोलने से ज्यादा आपको काम पर ध्यान देना चाहिए। आज आपको अपने माता पिता के साथ समय बिताना चाहिए। संयम और धैर्य के साथ ही आपको अपने कदम आगे बढ़ाने चाहिए। किसी रिश्तेदार से चलती आ रही अनबन आज खत्म हो जाएंगी। मां दुर्गा के सामने घी का दिपक जलाएं, करोबार में बरकत होगी।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 2
धनु राशि
आज आर्थिक तौर पर आपकी स्थिति मजबूत रहेगी। अगर आप कोई बिजनेस करते हैं, तो आपको उसे बढ़ाने के लिए थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत है। आज कोई पड़ोसी आपसे किसी प्रकार की सहायता मांगेगे, जिसे आप असानी से पूरा करेंगे। लोगों के बीच आपका सम्मान बढ़ेगा। किसी रिश्तेदार से आपकी फोन पर लंबी बात होगी। पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी। मां ब्रह्मचारिणी का नाम ले कर नए कार्य की शुरूआत करें सफलता मिलेगी।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 3
मकर राशि
आज आपका दिन सामन्य रहेगा। ऑफिस के किसी सहकर्मी के साथ आपकी दोस्ती होगी, जो लंबे समय तक चलेगी। आपको अपनी वाणी पर संयम रखने की जरूरत है। आज आपको बच्चों के स्वास्थ्य का थोड़ा ध्यान रखना चाहिए। छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा, आप अपनी पढ़ाई को लेकर पूरी तरह से अलर्ट रहेंगे। आज की गई मेहनत का लाभ मिलेगा। लवमेट के लिए आज का दिन खुशियो भरा रहने वाला है। मां दुर्गा के सामने माथा टेके, रिश्तो में मिठास बनी रहेगी।
- शुभ रंग- पिच
- शुभ अंक- 5
कुंभ राशि
आज पूरा दिन खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। लोगों का भरोसा आप पर बना रहेगा। आपकी इमानदारी से लोग प्रेरणा लेंगें। महिलाएं घर के काम से जल्द ही राहत पा लेंगी। आज आप दोस्तो के साथ समय बिताएंगे। कई दिनों से अटका पैसा वापस मिलेगा। बच्चो को घर के किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। मां ब्रह्मचारिणी के आगे हाथ जोड़े, बढें बुजुर्गो का आशिर्वाद आप पर बना रहेगा।
- शुभ रंग- मैहरुन
- शुभ अंक- 6
मीन राशि
आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आप सोशल मीडिया के जरिए सामाजिक कार्यों में सहयोग देंगें। शिक्षकों की मदद से विद्यार्थीयो का कोई प्रोजेक्ट पूरा होगा। किस्मत का साथ आपको आर्थिक लाभ दिलाएगा। पुरानी की गई मेहनत से दुगना लाभ मिलेगा। परिवार वालो के साथ किसी धार्मिक कार्य में शामिल हो सकते हैं, जिससे आपको अच्छा महसूस होगा। मां दुर्गा को इलायची अर्पित करें, जीवन में खुशियों की प्राप्ति होगी।
- शुभ रंग- बैंगनी
- शुभ अंक- 7
BIG NEWS : पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका, 8 लोगों की मौत
कांचीपुरम। BIG NEWS : तमिलनाडु के कांचीपुरम में एक फैक्ट्री में आग लगने से 8 मजदूरों की मौत हो गई। ओरिका कांचीपुरम के बगल में कुरुविमलाई वालालथोट्टम क्षेत्र में नरेंद्रन फायर वर्क्स के रूप में जाना जाने वाला एक पटाखा निर्माण संयंत्र 20 से अधिक वर्षों से काम कर रहा है। पटाखा फैक्ट्री में तरह-तरह के पटाखे तैयार किए जाते हैं। आज इस गोदाम में रोज की तरह 30 से ज्यादा लोग काम कर रहे थे। इतने में पटाखों के इस गोदाम में अचानक तेज आवाज के साथ धमाका हो गया। इसके बाद, कांचीपुरम अग्निशमन विभाग और पुलिस घटना की सूचना पर पहुंची और पीड़ितों को बचाने में सक्रिय रूप से शामिल रही। लेकिन तब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी थी, जिसमें दो महिलाएं भी शामिल थीं।
आग लगने से 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। अब तक, 10 से अधिक लोगों को बचाया गया है और कांचीपुरम जिला सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। फिलहाल 4 और लोगों की इलाज के बिना मौत हो गई है। बाकी 4 लोग गंभीर रुप से घायल हैं। इस धमाके में अब तक 2 महिलाओं समेत 8 लोगों की मौत हो चुकी है और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मगराल पुलिस ने विस्फोट दुर्घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और विस्फोट के कारणों की गंभीरता से जांच कर रही है। पटाखा फैक्ट्रीज में इस तरह की घटनाएं बहुत अधिक देखने को मिलती हैं।
BIG BREAKING : भारत में बढ़ा कोरोना का खतरा, पीएम मोदी ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक, क्या फिर आएगा सख्ती का दौर !
BIG BREAKING : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी covid-19 वैश्विक महामारी की स्थिति और जन स्वास्थ्य क्षेत्र की तैयारियों पर आज शाम साढ़े 4 बजे एक उच्च स्तरीय बैठक करेंगे। बैठक में कोरोना के बढ़े केस के बीच प्रधानमंत्री कोरोना के बढ़ते केसेस के बीच एहतियात बरतने को लेकर कुछ निर्देश भी दे सकते है।
देश में पिछले कुछ दिनों से कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। बुधवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक भारत में एक दिन में कोरोना वायरस के 1,134 नए मामले आने के बाद देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,46,98,118 हो गई है
उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 7,026 पर पहुंच गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह 8 बजे जारी आंकड़ों के अनुसार, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात और महाराष्ट्र में संक्रमण से एक-एक मरीज की मौत के बाद देश में मृतक संख्या बढ़कर 5,30,813 हो गई।
BIG NEWS : 31 मार्च तक खुले रहेंगे सभी बैंक, एनुअल क्लोजिंग के चलते अब रविवार को भी होगा काम, आरबीआई ने दिए निर्देश
नई दिल्ली। BIG NEWS : बैंकों की सभी शाखाएं 31 मार्च तक खुली रहेंगी। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने बैंकों को ब्रांच खोले रखने का निर्देश जारी किया है। आरबीआई के निर्देश के बाद अब रविवार को भी आप बैंक से जुड़े काम को निपटा सकेंगे। हालांकि, 31 मार्च के बाद लगातार 2 दिन- एक और दो अप्रैल को बैंकों में कामकाज नहीं होगा।
आरबीआई ने 21 मार्च को जारी अपने निर्देश में कहा है कि 31 मार्च को चालू वित्त वर्ष 2022-23 खत्म हो जाएगा। ऐसे में सरकार से जुड़े सभी लेन-देन इस तारीख तक पूरे हो जाने चाहिए। वित्त वर्ष 2022-23 को लेकर 31 मार्च के लिए निर्धारित खातों की वार्षिक समाप्ति के साथ वे अपनी शाखाओं को उपर्युक्त तिथि तक काम के घंटों तक खुला रखें।
उल्लेखनीय है कि 31 मार्च को बैंकों में सालाना क्लोजिंग का काम होता है। यही वजह है कि आरबीआई ने सभी बैंकों को सरकारी लेन-देन के लिए शाखाएं खोलने के आदेश जारी किए हैं। हालांकि, ग्राहकों के लिए इस दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा, लेकिन बैंकों की शाखाओं में चेक जमा हो सकेंगे। इसके साथ ही इस दिन ऑनलाइन बैंकिंग भी खुला रहेगा।
LOVE में आशिक ने खेला खूनी खेल: GF किसी और से करने लगी थी बात, BF ने ब्लेड से काट दी गर्दन, अरहर की खेत में फेंकी लाश
Love affair News: जौनपुर जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक युवती की हत्या कर शव फेंकने के आरोप में उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है और मृतक युवती के प्रेमी ने ही पहले उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर ब्लेड से वार कर उसकी हत्या कर दी.
पुलिस की ओर से यह भी बताया गया कि युवती दूसरे युवक से बात करने लगी थी, जिससे उसका प्रेमी नाराज था। मना करने पर भी युवती नहीं मानी, जिसके बाद उसने ऐसा कदम उठाया। फिलहाल पुलिस द्वारा गिरफ्तार युवक के खिलाफ आवश्यक एवं कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
आरोपी मृतक का दूर का रिश्तेदार बताया जा रहा है
दरअसल, गत शुक्रवार को जौनपुर जिले के मीरगंज थाना अंतर्गत असवान गांव में रेलवे ट्रक से कुछ ही दूरी पर अरहर के खेत में एक बच्ची की लाश मिली थी. किशोरी के गले पर धारदार हथियार से वार किया गया था। इस घटना का खुलासा करने के लिए मीरगंज थाने के साथ ही मोरा बादशाहपुर थाने की पुलिस को भी तैनात किया गया था.
पुलिस टीम ने सोमवार को प्रयागराज जिले के सरायममारेज विरेसांव गांव निवासी प्रीतम कुमार नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि गिरफ्तार आरोपी मृतका का दूर का रिश्तेदार है और दोनों के बीच करीब 2 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था.
बेहोश कर रेप के बाद मार डाला
पुलिस पूछताछ में आरोपी प्रीतम कुमार ने स्वीकार किया कि उसकी प्रेमिका दूसरे युवक से बात करती थी। उसने उसे कई बार समझाया लेकिन वह नहीं मानी। ऐसे में सोमवार को उसने फोन कर मिलने के लिए बुलाया। प्रीतम के बुलाने पर उसकी प्रेमिका मिलने को राजी हो गई। इसके बाद आरोपी ने बताया कि वह उसे अरहर के खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया.
अरहर के खेत में दुष्कर्म के बाद उसने प्रेमिका को कुछ खिला दिया जिससे वह बेहोश हो गई। प्रेमिका के बेहोश होने पर उसने उस पर ब्लेड से कई वार किए और जब उसकी मौत हो गई तो वह वहां से भाग गया। इस मामले में पकड़े गए युवक की निशानदेही पर पुलिस ने मृतक का स्कूल बैग व हत्या में प्रयुक्त ब्लेड व मोबाइल आदि बरामद कर लिया है.
दिल्ली-NCR समेत पूरे उत्तर भारत में फिर कांपी धरती, 6.6 तीव्रता, जान बचाने लोग घरों से भागे,
दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश और जम्मू कश्मीर भी हिल गए। इससे लोगों में अफरा-तफरी देखी गई। लोग घबराकर जान बचाने के लिए घरों से बाहर गए।
दिल्ली में एक कैब मालिक रमेश पवार ने कहा कि जब मैं कनॉट प्लेस के पास यात्रियों का इंतजार कर रहा था तो उसने भूकंप महसूस किया। अचानक मेरी कार हिलने लगी। मैं तुरंत चिल्लाया और अपने दोस्तों को इसके बारे में बताया।दक्षिणी दिल्ली के लाजपत नगर की रहने वाली ज्योति ने कहा कि वह TV देख रही थी, तभी अचानक उसने देखा कि टीवी और सोफा हिल रहे हैं।
Chanakya Niti: पति पत्नी रोज रात को करें ये काम कभी भी नहीं आएगी रिश्ते में खटास
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार पति-पत्नी के मधुर संबंधों पर ही परिवार की सुख-शांति निर्भर करती है।
कहा जाता है कि जिस घर में पति-पत्नी के बीच तालमेल नहीं होता, वहां लक्ष्मी का वास नहीं होता। ऐसे में पति-पत्नी को इन कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं क्या हैं वो खास बातें।
एक दूसरे का सम्मान करो
आचार्य चाणक्य के अनुसार पति-पत्नी को एक-दूसरे का मित्र बनकर रहना चाहिए। साथ ही एक रिश्ता खूबसूरत होता है जहां प्यार के साथ-साथ सम्मान भी हो।
इसलिए हमेशा एक दूसरे का सम्मान करें। एक दूसरे की जरूरतों को समझें। ऐसा होने पर पति-पत्नी का रिश्ता और भी मजबूत हो जाता है।
गर्व मत करो
आचार्य चाणक्य के अनुसार पति-पत्नी एक वाहन के दो पहिए हैं। दोनों को मिलकर आगे बढ़ना चाहिए। यदि एक टूट जाता है, तो दूसरा अकेले कार को घर नहीं खींच सकता।

अगर काम करना है तो पति-पत्नी को एक टीम के रूप में काम करना चाहिए, न कि प्रतिद्वंदियों के रूप में। किसी भी स्थिति में एक दूसरे के प्रति अहंकारी नहीं होना चाहिए।
धैर्य रखें
यदि कोई व्यक्ति सफल वैवाहिक जीवन चाहता है तो पति-पत्नी दोनों को धैर्य रखना चाहिए। जीवन में कैसी भी परिस्थितियां हों,
पति-पत्नी दोनों एक-दूसरे के साथ धैर्य रखकर ही आगे बढ़ सकते हैं। पति-पत्नी ही अपने जीवन में आगे बढ़ सकते हैं जो विपरीत परिस्थितियों में धैर्य नहीं खोते हैं।
अपनी निजी जानकारी किसी और से शेयर न करें।

आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में कहा है कि पति-पत्नी के बीच कुछ रहस्य होने चाहिए। जो लोग जीवनसाथी के बीच की बातचीत को अपने तक ही रखते हैं वे हमेशा खुश रहते हैं।
दोनों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि उनकी निजी बातें किसी तीसरे व्यक्ति तक न पहुंचे, अन्यथा पति-पत्नी के रिश्ते में दरार आ सकती है।
Aaj ka Panchang 22 March: आज से शुरू हो रही नवरात्रि, जान लें शुभ-अशुभ मुहूर्त-दिशाशूल और राहुकाल, ये रहा बुधवार का पंचांग
आज चैत्र शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि और बुधवार का दिन है. आज से चैत्र नवरात्र प्रारंभ हो रहे हैं. आज सुबह 9 बजकर 18 तक शुक्ल योग रहेगा. साथ ही आज दोपहर 3 बजकर 32 मिनट तक उत्तराभाद्रपद नक्षत्र रहेगा. चलिए पंडित दिव्यांक शास्त्री से आज का पंचांग विस्तार से जानें.
आज का पंचांग (22 मार्च 2023 दिन बुधवार)
• तिथि (Tithi): प्रतिपदा - 20:23:34 तक
• नक्षत्र (Nakshatra): उत्तराभाद्रपद - 15:32:59 तक
• पक्ष (Paksha): शुक्ल
• योग (Yoga): शुक्ल - 09:16:29 तक, ब्रह्म - 30:14:50 तक
• दिन (Day): बुधवार
सूर्य और चंद्रमा की गणना (22 मार्च 2023 दिन बुधवार)
• सूर्योदय (Sun Rise): 06:23:32
• सूर्यास्त (Sun Set): 18:33:17
• चन्द्र राशि (Moon Sign): मीन
• चंद्रोदय (Moon Rise): 06:47:59
• चंद्रास्त (Moon Set): 19:19:59
• ऋतु (Season): वसंत
हिंदू महीना और साल (22 मार्च 2023 दिन बुधवार)
• शक संवत (Shaka Samvat): 1945 शुभकृत
• विक्रम संवत (Vikram Samvat): 2080
• काली संवत (Kali Samvat): 5124
• प्रविष्ट/द्वार (Pravishte / Gate): 8
• मास पूर्णिमांत (Month Purnimanta): चैत्र
• मास अमांत (Month Amanta): चैत्र
• दिन की अवधि (Day Duration): 12:09:45
आज का अशुभ मुहूर्त (Aaj Ka Ashubh Muhurt, Wednesday, 22 March 2023)
• दुष्ट मुहूर्त (Dusht Muhurat): 12:04:05 से 12:52:44 तक
• राहु काल (Rahu Kaal): 12:28:25 से 13:59:38 तक
• यमगंड (Yamaganda): 07:54:45 से 09:25:58 तक
• गुलिक काल (Gulika Kaal): 10:57:11 से 12:28:25 तक
आज 22 मार्च 2023 दिन बुधवार का शुभ मुहूर्त (Aaj Ka Shubh Muhurt)
अभिजीत (Abhijit): कोई नहीं
आज का दिशा शूला (Disha Shoola) : उत्तर
Horoscope 22 March 2023 : चैत्र नवरात्रि के पहले दिन सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल
पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…
मेष राशि- आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। रहन-सहन अव्यस्थित रहेगा। खर्चों में वृद्धि होगी। लंबे समय से रुके हुए धन की प्राप्ति होगी।
वृष राशि- संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। लेखन एवं बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। आय में वृद्धि होगी। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों से सम्मान की प्राप्ति भी होगी। सुस्वादु खानपान में रुचि रहेगी।
मिथुन राशि- मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव हो सकते हैं। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। सेहत का ध्यान रखें। माता से धन की प्राप्ति होगी। मित्रों का सहयेाग रहेगा।
कर्क राशि- आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। माता का सानिध्य मिलेगा। कारोबार में भाग-दौड़ अधिक रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी नए प्रोजेक्ट के सिलसिले में विदेश यात्रा पर जा सकते हैं।
सिंह राशि- मन परेशान रहेगा। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। किसी सम्पत्ति से आय के साधन बन सकते हैं। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। चली आ रही किसी बड़ी समस्या का समाधान संभव है।
कन्या राशि- मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। परिवार का साथ मिलेगा। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लेखन एवं बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। आय में वृद्धि होगी। सेहत का ध्यान रखें। क्रोध की अधिकता से परेशानी आ सकती है।
तुला राशि- आत्मविश्वास तो भरपूर रहेगा, परन्तु मन परेशान भी हो सकता है। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भागदौड़ अधिक रहेगी। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। तनाव की अधिकता रहेगी।
वृश्चिक राशि- आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। माता का सानिध्य मिलेगा। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ेंगे। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। माता से धन की प्राप्ति होगी।
धनु राशि- संयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। व्यवधान आ सकते हैं। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। परिवार में शान्ति बनाये रखें। किसी नए कारोबार की शुरुआत हो सकती है।
मकर राशि- मन परेशान हो सकता है। कारोबार में उतार-चढ़ाव रहेगा। भागदौड़ अधिक रहेगी, परन्तु कारोबार के लिए विदेश यात्रा लाभप्रद रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। व्यर्थ की चिंता से कार्यक्षमता प्रभावित हो सकती है।
कुंभ राशि- आत्मविश्वास तो बहुत रहेगा, परन्तु आलस्य की अधिकता भी हो सकती है। वाणी में मधुरता रहेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। विदेश यात्रा पर जा सकते हैं।
मीन राशि- मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में वृद्धि होगी। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। संतान से सुखद समाचार मिलेगा।

