सियासत
Aaj Ka Panchang 17 May 2023: बुध प्रदोष व्रत आज, पंचांग अनुसार जानें शुभ-मुहूर्त और राहुकाल
Today Panchang, Aaj Ka Panchang 17 May 2023: पंचांग के अनुसार 17 मई 2023, बुधवार का दिन धर्म-कर्म की दृष्टि से विशेष है. आज ज्येष्ठ मास की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है. इस दिन ग्रहों की चाल और नक्षत्र की स्थिति महत्वपूर्ण है. चंद्रमा आज मीन राशि में रहेगा. आइए जानते हैं आज का पंचांग (Panchang in Hindi)-
आज की तिथि (Aaj Ki Tithi)
आज के पंचांग के अनुसार 17 मई 2023, को ज्येष्ठ मास की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी की तिथि है. जो रात 10 बजकर 30 तक रहेगी. इसके बाद ज्येष्ठ मास की त्रयोदशी की तिथि आरंभ होगी. इस दिन का विशेष धार्मिक महत्व है. आज बुधवार का दिन गणेश जी को समर्पित है. आज ही प्रदोष व्रत रखा जाएगा.
आज का नक्षत्र (Aaj Ka Nakshatra)
17 मई 2023 को पंचांग के अनुसार रेवती नक्षत्र रहेगा. आकाश गंगा का ये अंतिम नक्षत्र है. रेवती नक्षत्र का स्वामी बुध है.ज्योतिष शास्त्र में रेवती नक्षत्र को भाग्यशाली और शुभ माना गया है. इस राशि के लोग अत्यधिक भरोसेमंद होते हैं. ज्योतिष के अनुसार रेवती नक्षत्र 32 तारों का समूह से मिलकर बना है, जो दिखने में एक मृदंग की आकृति जैसा है.
आज का राहुकाल (Aaj Ka Rahu Kaal)
पंचांग के अनुसार 17 मई 2023, बुधवार को राहुकाल दोपहर: 12 बजकर 17 मिनट से शाम: 3 बजकर 59 मिनट तक रहेगा. राहुकाल में शुभ कार्य करना वर्जित माना गया है.
आज का मंत्र (Mantra in Hindi)
ॐ हीं श्रीं क्लीं गौं ग: श्रीन्महागणधिपतये नम:। ॐ विघ्नेश्वराय नम:।
गजाननं भूतगणादि सेवितं, कपित्थ जम्बूफलसार भक्षितम्।
उमासुतं शोक विनाशकारणं, नमामि विघ्नेश्वर पादपंकजम्।
| 17 मई 2023 पंचांग (Aaj Ka Panchang 17 May 2023) |
| विक्रमी संवत्: | 2080 |
| मास पूर्णिमांत: | ज्येष्ठ |
| पक्ष: | कृष्ण |
| दिन: | बुधवार |
| ऋतु: | ज्येष्ठ |
| तिथि: | त्रयोदशी - 22:30:08 तक |
| नक्षत्र: | रेवती - 07:39:00 तक |
| करण: | गर - 11:01:27 तक, वणिज - 22:30:08 तक |
| योग: | आयुष्मान - 21:16:30 तक |
| सूर्योदय: | 05:29:28 AM |
| सूर्यास्त: | 19:05:44 PM |
| चन्द्रमा: | मीन राशि- 07:39:00 तक |
| राहुकाल: | 12:17:36 से 13:59:38 तक (इस काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है) |
| शुभ मुहूर्त का समय, अभिजीत मुहूर्त: | कोई नहीं |
| दिशा शूल: | उत्तर |
| अशुभ मुहूर्त का समय |
| दुष्टमुहूर्त: | 11:50:24 से 12:44:49 तक |
| कुलिक: | 11:50:24 से 12:44:49 तक |
| कंटक: | 17:16:54 से 18:11:19 तक |
| कालवेला / अर्द्धयाम: | 06:23:54 से 07:18:19 तक |
| यमघण्ट: | 08:12:44 से 09:07:09 तक |
| यमगण्ड: | 07:11:30 से 08:53:32 तक |
| गुलिक काल: | 10:35:34 से 12:17:36 तक |
Horoscope 17 May 2023 : इन राशियों के बनेंगे बिगड़े काम, पढ़े अपना भविष्य
पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…
मेष-आज मन में निराशा और दुख का भाव रहेगा। बातचीत में थोड़ा विनम्र रहें। बिजनेस अच्छा रहेगा। किसी दोस्त से बिजनेस के लिए प्रपोजल मिल सकता है।
वृष-आज प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। आय के नए साधन बनेंगे और आय में वृद्धि होने की भी संभावना है। बिजनेस अच्छा चलेगा, लेकिन कुछ दिनों में फायदा भी होगा।
मिथुन – मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु मन परेशान भी हो सकता है। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। परिश्रम भी अधिक रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सुखद समाचार की प्राप्ति होगी।
कर्क-मन में अच्छे और बुरे विचार दोनों आ सकते हैं। धार्मिक कार्यों में लगे रहेंहे। पढ़ाई लिखा के बाद अब सुखद परिणाम मिलेंगे। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।
सिंह- मन परेशान रहेगा। संयत रहें। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। कारोबार में वृद्धि होगी। परिश्रम अधिक रहेगा। कारोबार के लिए विदेश भी जा सकते हैं। भाइयों का सहयोग रहेगा।
कन्या -मन तो आज खुश रहेगा, लेकिन आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि बेवजह किसी लड़ाई में न पड़ें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। माता का सान्निध्य मिलेगा। किसी काम को कर रहे हैं तो अड़चनें आ सकती है।
तुला-इस राशि के लोग थोड़ा उदा रह सकते हैं, नौकरी में भी कुछ अच्छा नहीं चल रहा है। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। आपको अधिक जिम्मेदारी दी जा सकती हैं। परिवार का साथ मिलेगा। अपने खर्च पर कंट्रोल करें।
वृश्चिक- राशि वालों को आज अपनी इमोशन कंट्रोल करनी होगी। थोड़ा शांत रहें और किसी बात में रिऐक्ट न करें। बातचीत में संतुलन बनाए रखें। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें
धनु-आज के दिन ऑफिस में कुछ गड़बड़ हो सकती है, इसलिए आपको थोड़ा ध्यान से काम करना होगा। अपने में कॉन्फिडेंस रखें और बिजनेस में सही फैसले लेने से कारोबार में सुधार होगा, लाभ में वृद्धि होगी।
मकर-आज इस राशि के लोगों को बहुत कॉन्फिडेंस रहेगा। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। अपने और अपने परिवार के हेल्थ का ध्यान रखें। आय में कमी व खर्च अधिक की स्थिति हो सकती है।
कुंभ-आशा-निराशा दोनों ही चीजें आपको परेशान कर सकती हैं। घर-परिवार में मंगल कार्य होंगे और भगवान के धार्मिक कार्यों में वक्त बीतेगा।
मीन-मन में किसी बात को लेकर खुशी रहेंगे। इमोशन पर काबू रखें। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा।
*गोबर पेंट से बनी पेंटिंग लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज*
जेनेरिक की जगह ब्रांडेड दवाइयों की पर्ची लिखने वाले डाक्टरों पर होगी कड़ी कार्रवाई
नई दिल्ली। जेनेरिक दवाएं लिखने के नियमों का पालन नहीं करने पर अब डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। केंद्र सरकार के अस्पतालों और सीजीएचएस वेलनेस सेंटरों के लिए जारी चेतावनी में कहा गया है कि अब अस्पताल परिसरों में चिकित्सा प्रतिनिधियों के प्रवेश पर भी पूरी तरह पाबंदी होगी।केंद्र ने अपने सरकारी अस्पतालों एवं केंद्र सरकार स्वास्थ्य योजना के तहत आने वाले आरोग्य केंद्रों के चिकित्सकों को चेतावनी दी है कि वे मरीजों के लिए जेनेरिक दवाइयां लिखने के नियम का पालन करें, अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। केंद्र सरकार ने चिकित्सकों को यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि अस्पतालों में मेडिकल रीप्रजेंटेटिव (दवा कंपनियों के प्रतिनिधियों) के आने पर रोक लगाई जाए।
सरकार के आदेश के अनुसार, केंद्र सरकार के अस्पतालों, सीजीएचएस आरोग्य केंद्रों और पॉलीक्लिनिक के चिकित्सकों को समय-समय पर निर्देश दिया गया है कि वे केवल जेनेरिक दवाएं ही लिखें। स्वास्थ्य सेवाओं के महानिदेशक डॉ. अतुल गोयल ने 12 मई को जारी एक आदेश में कहा कि इसके बावजूद, यह देखा गया है कि कुछ मामलों में चिकित्सक अब भी ब्रांडेड दवाएं लिख रहे हैं।
आदेश के अनुसार, सभी संस्थानों के प्रमुखों से कहा गया है कि वे अपने अधीन काम करने वाले चिकित्सकों द्वारा इसका सख्ती से पालन सुनिश्चित करें। इसमें कहा गया है कि आदेश का पालन नहीं करने पर कार्रवाई की जाएगी।
कोयला खदान में दो गुटों के बीच खूनी झड़प, 16 लोगों की मौत
पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर क्षेत्र में सोमवार को एक कोयला खदान के परिसीमन को लेकर दो गुटों के बीच हुई खूनी झड़प में 16 लोगों की मौत हो गई। घटना पेशावर से करीब 35 किलोमीटर दूर कोहाट जिले के डेरा आदम खेक इलाके में हुई।
डेरा आदम खेक इलाके में सनीखेल और जरघुन खेल जनजातियों के बीच खदान के परिसीमन को लेकर खूनी झड़प हुई। हमले में मारे गए और घायल लोगों को अस्पताल भेज दिया गया। हालांकि, पुलिस का कहना है कि घायलों की सही संख्या का तत्काल पता नहीं चल सका है, लेकिन दोनों ओर से हुई गोलीबारी में काफी लोग हताहत हुए हैं। घटना के संबंध में दर्रा आदम खेल थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
National Dengue Day 2023 : आज मनाया जाता है राष्ट्रीय डेंगू दिवस? जानें इतिहास और इसके बचाव के तरीके
नई दिल्ली। National Dengue Day 2023 : मच्छर कई वायरल बीमारियों का कारक बनते है। मानसून आते आते डेंगू के मच्छर पनपने लगते हैं। इस मौसम में डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। हर साल इस बीमारी से लाखों-करोड़ों लोग ग्रस्त रहते हैं. वहीं कुछ लोगों के लिए ये समस्या जानलेवा भी साबित होती है. खासतौर पर बारिश के शुरुआती दौर में डेंगू के मामले सबसे ज्यादा देखे जाते हैं. ऐसे में लोगों को इस बीमारी को लेकर जागरूक होना चाहिए. हर साल 16 मई का दिन राष्ट्रीय डेंगू दिवस के रूप में मनाया जाता है. ऐसे में इसके पीछे के इतिहास के बारे में पता होना जरूरी है. आज का हमारा लेख इसी विषय पर है. आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि राष्ट्रीय डेंगू दिवस क्यों मनाया जाता है।
डेंगू से जुड़ी जरूर जानकारी
- डेंगू का संक्रमण मुख्य रूप से एडीज एजिप्टी प्रजाति के मादा मच्छरों के काटने से फैलता है।
- डेंगू के लक्षण आमतौर पर 2-7 दिन तक रहते हैं।
- इस बीमारी में बुखार के कारण प्लेटलेट्स तेजी से गिरने लगते है।
- डेंगू से संक्रमित मरीज जितना संभव हो उतना आराम करें और खूब पानी पीएं।
राष्ट्रीय डेंगू दिवस 2023 की थीम
हर साल डेंगू दिवस की एक खास थीम होती है। इस वर्ष राष्ट्रीय डेंगू दिवस 2023 की थीम ‘डेंगू को हराने के लिए साझेदारी का उपयोग करें’ तय की गई है।
राष्ट्रीय डेंगू दिवस का इतिहास
बता दें कि डेंगू जैसी बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए और इसके बारे में सटीक जानकारी देने के लिए सरकारी स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं. वहीं हर साल 16 मई के दिन नेशनल डेंगू डे के रूप में मनाया जाता है. इस दिन को मनाने का मुख्य मकसद लोगों को इस बीमारी के बारे में जागरूक करना है और इसके लक्षण, कारण और उपचार के बारे में बताना है. यह दिवस स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की तरफ से मनाया जाता है. हालांकि पहले के मुकाबले अब लोग इस बीमारी को लेकर काफी जागरूक है लेकिन फिर भी इस बीमारी का शिकार हो जाते हैं.
डेंगू से बचाव के तरीके
- अपने घर के अंदर या बाहर मच्छरों को पनपने ना दें,
- अपने घर में गंदा पानी जमा ना होने दें,
- छत पर भी अगर गमले या किसी अन्य चीज में पानी भरा हुआ है तो उसे तुरंत फेंक दें।
स्पा सेंटर की आड़ में चला रहे थे सेक्स रैकेट, 5 सेक्स वर्कर गिरफ्तार, मौके से आपत्तिजनक सामान बरामद
उत्तरप्रदेश। Crime News : आगरा के ताजगंज क्षेत्र में स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था. आगरा पुलिस ने ताजगंज क्षेत्र में छापा मारकर 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें 6 पुरुष और 5 महिलाएं शामिल हैं. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सेक्स रैकेट चलाने वाले एक सरगना को हिरासत में लिया है. सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस ने यह कार्रवाई लोकल इंटेलिजेंस यूनिट की रिपोर्ट पर की है.
ताजगंज स्थित बंसल नगर में दुकान में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार पांच महीने से चल रहा था. पकड़ी गईं युवतियां विवाहित हैं. आगरा यहीं रहने वाली हैं. वह पहले तो पूछताछ इधर उधर की बाते कहती रही कि वह काम से आई थी. मगर, बाद में कड़ाई से पूछताछ करने पर वे अपना गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगने लगीं. सदाकत सेंटर पर डीलिंग करता था. ग्राहक से बात करने से लेकर लड़कियों को दिखाने का काम करता था. आरोपियों के पास से 48,200 रुपये, 10 मोबाइल, दो रजिस्टर और आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई.
लोहामंडी सीओ सदर राजीव सिंह ने बताया कि उन्हें लगातार सूचनाएं मिल रही थीं कि ताजगंज क्षेत्र में स्पा सेंटरों के नाम पर देह व्यापार का धंधा किया जा रहा है. इन्हीं सूचनाओं के आधार पर टीम बनाई गई. थाना ताजगंज के अंतर्गत विभव नगर में बिना नाम का एक स्पा सेंटर संचालित हो रहा था. यहां छापा मारा गया, जिसमें आपत्तिजनक वस्तुएं मिली हैं. पुलिस टीम ने 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें 6 पुरूष और 5 महिलाएं हैं. सभी के खिलाफ देह व्यापार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. वहीं सेक्स रैकेट संचालक सूरज मौके से फरार हो गया है।
Breaking News : दर्दनाक हादसा, राजधानी में चार-मंजिला होस्टल में लगी आग, 6 लोगों की मौत, 20 से ज्यादा लापता
Breaking News : न्यूजीलैंड की राजधानी वेलिंगटन में एक चार मंजिला होस्टल( hostel) में आग लग गई। इसमें 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 20 लोग लापता हैं।
होस्टल का नाम लोफर्स लॉज होस्टल है, जिसकी कैपेसिटी 92 मेहमानों की है।फायर फाइटर्स ने होस्टल की छत की उतरकर पांच लोगों को रेस्क्यू( rescue) किया, लेकिन बाकी लोगों तक नहीं पहुंच पाए। अभी तक आग लगने के कारण का पता नहीं चला है, लेकिन लोकल मीडिया का कहना है कि आंशका है किसी ने आग जानबूझकर लगाई हो।इस खबर पर अपडेट जारी है।
Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कितना हुआ बदलाव, टंकी फुल कराने से पहले चेक करें दाम
इंडियन ऑयल (Indian Oil), बीपीसीएल (BPCL) और एचपीसीएल (HPCL) की ओर से मंगलवार को पेट्रोल-डीजल के दाम अपडेट कर दिए गए हैं। पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई परिवर्तन देखने को नहीं मिला है और कीमतें स्थिर बनी हुई हैं।
दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल( petrol) 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर है। चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर में बिक रहा है। मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर और एक लीटर डीजल 94.27 रुपये में मिल रहा है। कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर है।
कच्चे तेल की कीमत( price of petrol)
कच्च तेल की कीमत एक बार फिर से 75 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई है। बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 75.70 डॉलर प्रति बैरल और डब्लूटीआई क्रूज 71.52 डॉलर प्रति बैरल पर है।
अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें
लखनऊ: पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर पटना: पेट्रोल 107.24 रुपये और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर जयपुर: पेट्रोल 108.08 रुपये और डीजल 93.36 रुपये प्रति लीटर नोएडा: पेट्रोल 96.76 रुपये और डीजल 89.93 रुपये प्रति लीटर गुरुग्राम( gurugram): पेट्रोल 96.97 रुपये और डीजल 89.84 रुपये प्रति लीटर हैदराबाद: पेट्रोल 109.66 रुपये और डीजल 97.82 रुपये प्रति लीटर चंडीगढ़: पेट्रोल 96.20 रुपये और डीजल 84.26 रुपये प्रति लीटर बेंगलुरु: पेट्रोल 101.94 रुपये और डीजल 87.89 रुपये प्रति लीटर
Karnataka : CM का ऐलान आज, रेस में सिद्धारमैया आगे, शिवकुमार के ‘पेट में दर्द’, राहुल-सोनिया से चर्चा कर अंतिम फैसला लेंगे खड़गे
Karnataka : कांग्रेस( congress) ने कर्नाटक में शानदार जीत दर्ज की, लेकिन मुख्यमंत्री कौन बनेगा, इस पर पेंच फंस गया है। विधायकों ने गेंद पार्टी नेतृत्व के पाले में डाली, तो भी अब तक फैसला नहीं हो सका है। पार्टी नेतृत्व को पूर्व सीएम सिद्धारमैया और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार में से किसी को चुनना है, लेकिन सबकुछ इतना आसान नहीं लग रहा।
सबकुछ ठीक रहा और मुख्यमंत्री( chief minister) के नाम का ऐलान आज हो जाता है तो गुरुवार को राज्य में शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है। एक और बड़ा घटनाक्रम यह है कि सोमवार को डीके शिवकुमार ने दिल्ली जाने से इन्कार कर दिया था, लेकिन आज वो दिल्ली( delhi) जा रहे हैं और सोनिया गांधी से मिलेंगे।
पार्टी हाईकमान ने दोनों को दिल्ली( delhi) बुलाया
कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के आवास पर सोमवार शाम को बैठक हुई। कर्नाटक प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने मीटिंग से बाहर आने के बाद कहा कि खड़गे रिपोर्ट का अध्ययन करेंगे। सोनिया और राहुल गांधी ( rahul gandhi)से सलाह लेंगे। प्रमुख नेताओं से चर्चा करेंगे। इसके बाद मंगलवार शाम तक इस बारे में फैसला हो सकता है।उन्होंने बताया कि खड़गे सिद्धारमैया, डीके शिवकुमार और कर्नाटक के अन्य नेताओं के साथ भी चर्चा करना चाहते हैं। इसी के लिए पार्टी हाईकमान ने दोनों को दिल्ली बुलाया है।
Chanakya Niti : पत्नी के साथ भूलकर भी शेयर न करें ये बातें, जिंदगी हो जाएगी बर्बाद- जानिए क्या कहती है चाणक्य नीति
चाणक्य एक बहुत बड़े कूटनीतिज्ञ, राजनीतिज्ञ थे.उन्होंने अपनी चाणक्य नीति में स्त्री पुरुष के गुण और अवगुणो का भी व्याख्यान किया है। उनकी नीति में दोस्ती, कैरियर, शादीशुदा जिंदगी, रुपया पैसा ,आदमी औरत समेत सभी बातों का उल्लेख किया गया है। चाणक्य नीति समाज कल्याण और विकास की ओर भी इशारा करता है।
उन्होंने हिंदू धर्म में शादी को बेहद अहम बताया है और उससे भी ज्यादा उन्होंने बताया है कि अगर जीवन में सच्चा जीवन साथी ना मिले तो क्या हो सकता है। उनके अनुसार जो व्यक्ति किसी की जिंदगी में आए उसे सच्चा प्यार करना चाहिए।
चाणक्य नीति के अनुसार पति-पत्नी के बीच के रिश्ते हमेशा विश्वास पर टिके होते हैं। ऐसे में एक दूसरे से कभी कुछ ना छुपाए लेकिन चाणक्य नीति कहते हैं कि स्त्रियों से पुरुषों को कुछ चीजें हमेशा छुपा कर रखनी चाहिए।
कुछ बातें ऐसी होती हैं, जिन्हें पति को अपनी पत्नी को कभी नहीं बताना चाहिए.ऐसा इसलिए क्योंकि इसका खामियाजा उन्हें पूरी जिंदगी भुगतना पड़ेगा.स्त्रियों को कभी ना बताएं अपनी कमजोरी
आचार्य चाणक्य नीति कहते हैं कि कभी भी किसी भी स्त्री को खासतौर से पत्नी को अपनी कमजोरी के बारे में नहीं बताना चाहिए। आचार्य कहते हैं कि पति पत्नी किसी की कमजोरी को जान लेते हैं तो उस पर उसका फायदा भी उठाना शुरू कर देते हैं और वह अपनी बात को मनवाने के लिए इसी का प्रयोग करते हैं।
अपनी पुरानी बेज्जती के बारे में ना बताएं कभी-कभी पुरुषों की जिंदगी में ऐसा समय भी आता है कि उन्होंने गलती की होती है या नहीं भी की होती है लेकिन किसी ना किसी कारणवश उन्हें अपमानित होना पड़ता है। ऐसे में अगर किसी पुरुष के साथ ऐसा हुआ है तो उसे कभी भी इस अपमान का जिक्र अपनी पत्नी से नहीं करना चाहिए।
आचार्य चाणक्य नीति कहते हैं कि हो सकता है कि पत्नी उस समय आपके लिए संवेदना जताए पर बाद में नाराजगी या अन्य वजहों से पूरी जिंदगी उसी अपमान को याद करवाकर ताना देती रहेगी.
कभी ना बताएं अपनी कमाई के बारे में
वैसे तो स्त्री को घर की लक्ष्मी कहा जाता है पर स्त्रियों का स्वभाव खर्चीला होता है। ऐसे में अगर पति अपनी कमाई के बारे में स्त्रियों को बता दे तो फिजूलखर्ची शुरु कर देती हैं और उनके इस खर्चे पर रोक लगाना भी मुश्किल हो जाता है.
Aaj Ka Panchang 16 May 2023:द्वादशी व्रत का पारण आज, पंचांग अनुसार जानें शुभ-मुहूर्त और आज का राहुकाल
Today Panchang, Aaj Ka Panchang 16 May 2023: पंचांग के अनुसार 16 मई 2023, मंगलवार का दिन धर्म-कर्म की दृष्टि से विशेष है. आज ज्येष्ठ मास की कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है. इस दिन ग्रहों की चाल और नक्षत्र की स्थिति महत्वपूर्ण है. चंद्रमा आज मीन राशि में रहेगा. आइए जानते हैं आज का पंचांग (Panchang in Hindi)-आज की तिथि (Aaj Ki Tithi)
आज के पंचांग के अनुसार 16 मई 2023, को ज्येष्ठ मास की कृष्ण पक्ष की द्वादशी की तिथि है. इसके बाद ज्येष्ठ मास की त्रयोदशी की तिथि आरंभ होगी. इस दिन का विशेष धार्मिक महत्व है. आज मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित है. आज ही एकादशी व्रत का पारण किया जाएगा.
आज का नक्षत्र (Aaj Ka Nakshatra)
16 मई 2023 को पंचांग के अनुसार उत्तराभाद्रपद नक्षत्र रहेगा. आकाश गंगा का ये 26वां नक्षत्र है. उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में जन्मे पुरुष बुद्धिमान होते हैं.उत्तराभाद्रपद नक्षत्र मीन राशि के अंतर्गत आता है. उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के दो तारे होते हैं जो चारपाई के समान आकृति में दिखाई देते हैं. उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के स्वामी शनि देव हैं.
आज का राहुकाल (Aaj Ka Rahu Kaal)
पंचांग के अनुसार 16 मई 2023, मंगलवार को राहुकाल दोपहर: 3 बजकर 41 मिनट से शाम: 5 बजकर 23 मिनट तक रहेगा. राहुकाल में शुभ कार्य करना वर्जित माना गया है.
आज का मंत्र (Mantra in Hindi)
ॐ नमो भगवते आंजनेयाय महाबलाय स्वाहा।
| 16 मई 2023 पंचांग (Aaj Ka Panchang 16 May 2023) |
| विक्रमी संवत्: | 2080 |
| मास पूर्णिमांत: | ज्येष्ठ |
| पक्ष: | कृष्ण |
| दिन: | मंगलवार |
| ऋतु: | ज्येष्ठ |
| तिथि: | द्वादशी - 23:37:55 तक |
| नक्षत्र: | उत्तराभाद्रपद - 08:15:16 तक |
| करण: | कौलव - 12:19:11 तक, तैतिल - 23:37:55 तक |
| योग: | प्रीति - 23:14:50 तक |
| सूर्योदय: | 05:30:03 AM |
| सूर्यास्त: | 19:05:09 PM |
| चन्द्रमा: | मीन राशि |
| राहुकाल: | 15:41:22 से 17:23:15 तक (इस काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है) |
| शुभ मुहूर्त का समय, अभिजीत मुहूर्त: | 11:50:25 से 12:44:46 तक |
| दिशा शूल: | उत्तर |
| अशुभ मुहूर्त का समय |
| दुष्टमुहूर्त: | 08:13:04 से 09:07:24 तक |
| कुलिक: | 13:39:06 से 14:33:27 तक |
| कंटक: | 06:24:23 से 07:18:43 तक |
| कालवेला / अर्द्धयाम: | 08:13:04 से 09:07:24 तक |
| यमघण्ट: | 10:01:45 से 10:56:05 तक |
| यमगण्ड: | 08:53:49 से 10:35:42 तक |
| गुलिक काल: | 12:17:36 से 13:59:29 तक |
Horoscope 16 May 2023 : सूर्य की तरह चमकेगा इन राशि का भाग्य, पढ़े सभी राशियों का भविष्य
पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…
मेष राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास बहुत रहेगा। शैक्षिक कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा। लाभ में वृद्धि होगी। परिवार की समस्याओं पर ध्यान दें। किसी पैतृक सम्पत्ति की प्राप्ति हो सकती है। पिता का सहयोग मिलेगा। आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है। किसी मित्र के सहयोग से जनार्जन के साधन बन सकते हैं।
वृष राशि- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। वस्त्र उपहार में मिल सकते हैं। कारोबार से आय में वृद्धि होगी। सेहत का ध्यान रखें। मन में उतार-चढ़ाव रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। यात्रा खर्च बढ़ सकते हैं। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। विदेश यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं।
मिथुन राशि- मानसिक शान्ति रहेगी। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाहन के रख-रखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। परिवार का साथ मिलेगा। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। खर्चों की अधिकता से चिंतित हो सकते हैं। धार्मिक संगीत में रुचि बढ़ सकती है। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। परिवार की समस्याएं बढ़ेंगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से धनार्जन हो सकता है।
कर्क राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। किसी मित्र से वस्त्र उपहार में मिल सकते हैं। कारोबार का विस्तार होगा। आय में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्च बढ़ेंगे। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। वाहन की प्राप्ति हो सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कला एवं संगीत के प्रति रुझान रहेगा। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। परिवार से दूर किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं।
सिंह राशि- मन अशान्त हो सकता है। धैर्यशीलता बनाये रखने का प्रयास करें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। बौद्धिक कार्यों से आय में वृद्धि हो सकती है। संयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। परिवार की समस्याओं का ध्यान रखें। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। किसी संपत्ति में निवेश कर सकते हैं।
कन्या राशि- संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। बातचीत में सन्तुलित रहें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। माता-पिता का सानिध्य मिलेगा। कारोबार में सुधार होगा। मन परेशान रहेगा। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। नौकरी में कार्यक्षेत्र का विस्तार हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। वाणी में सौम्यता रहेगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी रहेगा। पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।
तुला राशि- मानसिक शान्ति रहेगी। आत्मविश्वास भी बहुत रहेगा। परिवार का साथ मिलेगा। कारोबार में भागदौड़ अधिक रहेगी, परन्तु लाभ में भी वृद्धि होगी। क्रोध के अतिरेक से बचें। बातचीत में सन्तुलित रहें। नौकरी में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद हो सकते है। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन सम्भव है। वाणी पर नियंत्रण रखें।
वृश्चिक राशि- कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। कारोबार से आय में वृद्धि हो सकती है, परन्तु कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। सेहत का ध्यान रखें। बातचीत में संयत रहें। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। यात्रा के सुखद परिणाम मिलेंगे। भाइयों का सहयोग मिलेगा।
धनु राशि- मन में शान्ति एवं प्रसन्नता रहेगी। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। कारोबार में वृद्धि तो होगी, परन्तु कुछ कठिनाइयां भी आ सकती हैं। सचेत रहें। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। परिश्रम अधिक रहेगा। दिनचर्या अव्यवस्थित रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। आय में कमी आ सकती है।
मकर राशि- परिवार का साथ मिलेगा। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। कारोबार के लिए विदेश यात्रा लाभप्रद रहेगी। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों के लिए यात्रा पर जाना पड़ सकता है। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। परिवार से दूर जा सकते हैं।
कुंभ राशि- आत्मविश्वास में कमी रहे। मन परेशान हो सकता है। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। सचेत रहें। कारोबार में भाग-दौड़ बढ़ेगी। क्रोध के अतिरेक से बचें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। बातचीत में संयत रहें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। भाइयों के सहयोग से कोई नया कारोबार शुरू कर सकते हैं। यात्रा के योग बन रहे हैं।
मीन राशि- मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। माता-पिता का सानिध्य मिलेगा। परिवार में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेगें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के झगड़े से बचें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। घरेलू समस्या परेशान कर सकती हैं। दिनचर्या अव्यवस्थित रहेगी। परिश्रम की अधिकता रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। भाइयों से विवाद से बचें।
40 बंदरों की मौत से मचा हड़कंप, जहर देकर मारने की आशंका, जांच शुरु
उत्तर प्रदेश। हापुड़ जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र में करीब 40 बंदरों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। जंगल और आम की बाग में करीब 500 मीटर के दायरे में बंदरों के शव पड़े मिले। मामला गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर चौधरी गांव का है।
ग्रामीणों ने सोमवार सुबह गंग नहर के जंगल और आम की बाग में 40 बंदरों के शव देखे। कुछ बंदर बेहोशी की हालत में थे। जबकि कुछ तड़प रहे थे। उनके मुंह से झाग निकल रहा था। ग्रामीण गुड़ में जहर देकर बंदरों को मारने का आरोप लगा रहे हैं। क्योंकि जहां बंदर मृत मिले हैं वहीं एक बोरे में भारी मात्रा में गुड़ भी मिला है। मौके पर पहुंची वन विभाग और पुलिस की टीम बंदरों को एक एक कर गाड़ी में रखा। पोस्टमॉर्टम के लिए उन्हें पशु चिकित्सालय हापुड़ भेजा गया है। गुड़ के सैंपल लिए गए हैं।
पोस्टमॉर्टम के बाद बिसरा को सुरक्षित रखा जाएगा। बिसरा को आईवीआरआई मथुरा भेजकर फोरेंसिक जांच करवाई जाएगी। जिससे पता चल सके कि क्या इन बंदरों को किसी ने जहर दिया है। इसके अलावा मौके से मिले गुड़ को भी लैब भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच में जूटी हुई है।
यहां पानी नहीं बल्कि मिट्टी से धोए जाते हैं बर्तन, VIDEO देख चकरा जाएगा आपका भी माथा, देखें
Wash Plates With Mud: बर्तन धोने के लिए अक्सर लोग साबुन की टिकिया का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन क्या आपने कभी किसी को मिट्टी से थाली साफ करते हुए देखा है? यह सुनने में भले ही अजीब लगे, लेकिन हाल ही में वायरल हुए एक वीडियो में लोगों के एक समूह को मिट्टी से प्लेट साफ करते हुए देखा जा सकता है.
Wash Plates With Mud: ट्विटर यूजर @IniAlalalannn ने लिखा, “पहली बार किसी पार्टी के दौरान इस तरह बर्तन धोते हुए देखा है. लेकिन यह काम करता है. इससे बर्तन में जमे तेल को निकालना आसान है.” उन्होंने जो वीडियो शेयर किए, उनमें आप लोगों के एक समूह को मिट्टी से प्लेट साफ करते हुए देख सकते हैं.
शर्मनाक: शिक्षा के मंदिर में कलंक- स्कूल में 3 शिक्षक करते थे 13 छात्राओं का यौन शोषण, राज खुला तो मच गई सनसनी, देखें VIDEO
शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से शिक्षकों की घिनौनी करतूत सामने आई है. यहाँ सरकारी स्कूल में 13 छात्राओं के साथ यौन शोषण का पर्दाफाश हुआ है. मामले में स्कूल की टीचर ने अभिभावकों के साथ थाने पर शिकायत की तो पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया.
पुलिस ने इस मामले को गंभीरता के साथ लेते ही 3 टीचरों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मुख्य आरोपी टीचर मोहम्मद अली को गिरफ्तार किया है. वहीं दूसरी ओर 13 बच्चियों को जिला अस्पताल भेजकर मेडिकल कराया है.
मिली जानकारी के अनुसार, थाना तिलहर के रायखुर्द का यह मामला है. 13 बच्चियों के अभिभावक और स्कूल की टीचर ने आरोप लगाया है कि स्कूल के ही 3 टीचर मोहम्मद अली और शाजियां खान बच्चों का ना केवल ब्रेन बांस कर रहे थे, बल्कि आरोपी मोहम्मद अली बच्चियों के प्राइवेट पार्ट से छेड़छाड़ भी करता था. छात्राओं के घरवालों ने स्कूल के बाथरूम से कंडोम भी बरामद कराए हैं. इस मामले में पुलिस ने 3 टीचरों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए आरोपी मुख्य आरोपी मोहम्मद अली को गिरफ्तार किया है.
शाहजहांपुर में सरकारी स्कूल की 13 छात्राओं के साथ यौन शोषण मामले में बीएसए ने स्कूल के दो टीचर अनिल,शाजिया को सस्पेंड कर दिया है और वहीं, मुख्य आरोपी मोहम्मद अली की सेवा समाप्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी है. पूरे मामले की जांच समिति गठित की गई है. बीएसए ने स्कूल में जाकर जांच के बाद की कार्यवाही की है. तीनों टीचरों पर 354,352 120B, पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज हुआ है.
