सियासत
Petrol – Diesel Price Today : कच्चे तेल के दाम हुए कम, कई शहरों में बदल गए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें आज का भाव
देश में पेट्रोल-डीजल के दाम को लेकर शनिवार को भी राहत जारी है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं आया है। बड़े महानगरों में भी पेट्रोल-डीजल के दाम जस के तस बने हुए हैं।
जयपुर-पटना में पेट्रोल-डीजल के भाव
जयपुर: पेट्रोल 108.51 रुपये और डीजल 93.75 रुपये प्रति लीटर पटना: पेट्रोल 107.24 रुपये और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर लखनऊ: पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर हैदराबाद: पेट्रोल 109.66 रुपये और डीजल 97.82 रुपये प्रति लीटर चंडीगढ़: पेट्रोल 96.20 रुपये और डीजल 84.26 रुपये प्रति लीटर भुवनेश्वर: पेट्रोल 103.18 रुपये और डीजल 94.75 रुपये प्रति लीटर बेंगलुरु: पेट्रोल 101.94 रुपये और डीजल 87.89 रुपये प्रति लीटर।
कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए
देश में तेल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए हैं. भारत में हर सुबह 6 बजे ईंधन के दामों में संशोधन किया जाता है. जून 2017 से पहले कीमतों में संशोधन हर 15 दिन के बाद किया जाता था।
Aaj Ka Panchang 20 May 2023: शनि देव की पूजा का दिन, पंचांग अनुसार जानें शुभ-मुहूर्त और राहुकाल
Today Panchang, Aaj Ka Panchang 20 May 2023: पंचांग के अनुसार 20 मई 2023, शनिवार का दिन धर्म-कर्म की दृष्टि से विशेष है. आज शनि देव की पूजा का उत्तम दिन है. ज्येष्ठ मास का शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है. इस दिन ग्रहों की चाल और नक्षत्र की स्थिति महत्वपूर्ण है. चंद्रमा आज वृषभ राशि में रहेगा. आइए जानते हैं आज का पंचांग (Panchang in Hindi)-
आज की तिथि (Aaj Ki Tithi)
आज के पंचांग के अनुसार 20 मई 2023, को ज्येष्ठ मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा की तिथि है. जो रात 9 बजकर 32 तक रहेगी. इसके बाद ज्येष्ठ मास की शुक्ल पक्ष की द्वितीय तिथि आरंभ होगी. इस दिन का विशेष धार्मिक महत्व है. आज शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित है.
आज का नक्षत्र (Aaj Ka Nakshatra)
20 मई 2023 को पंचांग के अनुसार कृत्तिका नक्षत्र रहेगा. इस नक्षत्र को ज्योतिषशास्त्र में स्त्री नक्षत्र कहा गया है. कृत्तिका नक्षत्र का स्वामी सूर्य व राशि शुक्र है. कृत्तिका नक्षत्र का रंग सफेद और वृक्ष गूलर बताया गया है. कृतिका नक्षत्र में जन्मे लोग बड़े ही बुद्धिमान, तेजस्वी, ईमानदार, प्रेमी स्वभाव वाले होते हैं.
आज का राहुकाल (Aaj Ka Rahu Kaal)
पंचांग के अनुसार 20 मई 2023, शनिवार को राहुकाल प्रात: 8 बजकर 52 मिनट से प्रात: 10 बजकर 35 मिनट तक रहेगा. राहुकाल में शुभ कार्य करना वर्जित माना गया है.
आज का मंत्र (Mantra in Hindi)
ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः।
| 20 मई 2023 पंचांग (Aaj Ka Panchang 20 May 2023) |
| विक्रमी संवत्: | 2080 |
| मास पूर्णिमांत: | ज्येष्ठ |
| पक्ष: | शुक्ल |
| दिन: | शनिवार |
| ऋतु: | ग्रीष्म |
| तिथि: | प्रतिपदा - 21:32:31 तक |
| नक्षत्र: | कृत्तिका - 08:02:59 तक |
| करण: | किन्स्तुघ्ना - 09:24:47 तक, बव - 21:32:31 तक |
| योग: | अतिगंड - 17:17:14 तक |
| सूर्योदय: | 05:27:55 AM |
| सूर्यास्त: | 19:07:32 PM |
| चन्द्रमा: | वृषभ राशि |
| राहुकाल: | 08:52:49 से 10:35:16 तक (इस काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है) |
| शुभ मुहूर्त का समय, अभिजीत मुहूर्त: | 11:50:24 से 12:45:02 तक |
| दिशा शूल: | पूर्व |
| अशुभ मुहूर्त का समय |
| दुष्टमुहूर्त: | 05:27:55 से 06:22:33 तक, 06:22:33 से 07:17:11 तक |
| कुलिक: | 06:22:33 से 07:17:11 तक |
| कंटक: | 11:50:24 से 12:45:02 तक |
| कालवेला / अर्द्धयाम: | 13:39:41 से 14:34:19 तक |
| यमघण्ट: | 15:28:58 से 16:23:36 तक |
| यमगण्ड: | 14:00:10 से 15:42:37 तक |
| गुलिक काल: | 05:27:55 से 07:10:22 तक |
Aaj Ka Rashifal 20 May 2023: किन राशियों के लिए लाभदायक रहेगा शनिवार का दिन? जानने के लिए पढ़ें दैनिक राशिफल
Horoscope Today 20 May 2023: ज्योतिष के अनुसार 20 मई 2023, शनिवार का दिन काफी महत्वपूर्ण है. मेष राशि वालों की की सेहत में गिरावट चल रही थी, तो उसमें सुधार होगा, वृषभ राशि वाले तोल मोल कर बोले, तो बेहतर रहेगा, कन्या राशि वाले जीवन साथी के लिए कोई सरप्राइस गिफ्ट लेकर आ सकते हैं. अन्य राशि वालों के लिए शनिवार का दिन क्या लेकर आ रहा है? आइए जानते हैं आज का राशिफल (Rashifal in Hindi)-
मेष राशि (Aries)
मीन राशि के जातकों के लिए आज दिन तक सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है. आपके पास आज किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा. परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई सुख देने वाली सूचना सुनने को मिल सकती है. आपको यदि धन की समस्या को लेकर आप परेशान चल रहे हैं तो आज वह भी सुलझेगी. संपत्ति का सौदा करते समय उसके सभी पहलुओं को स्वाधीनता से जांच लें, नहीं तो समस्या हो सकती है.
वृषभ राशि (Tauras)
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज दिन एक से अधिक स्रोतों से आय दिलाने वाला रहेगा. आपको अत्यधिक एनर्जी रहने के कारण आप उसे इधर-उधर के कामों में ना लगाएं नहीं तो समस्या हो सकती है और शेयर मार्केट में धन का निवेश करने वाले लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा. आपका आज किसी नए वाहन को खरीदने का सपना पूरा हो सकता है. संवेदनशील मामलों में आज सावधानी बरतें.
मिथुन राशि (Gemini)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है. परस्पर सहयोग की भावना आपके अंदर बनी रहेगी और आपको अपने किसी परिजन की सेहत की चिंता सता सकती है. जीवन साथी के साथ आज आप कहीं घूमने और शॉपिंग करने जा सकते हैं, जिसमें आप अपनी जेब का ख्याल अवश्य रखें. आज आप किसी को उधार देने से बचें, नहीं तो आपके धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है.
कर्क राशि (Cancer)
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है. यदि आपने अपने कुछ कामों को कल पर टाला तो समस्या हो सकती है. आपको आज कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ सकता है. बिजनेस में कुछ कामों को लेकर आप परेशान रहेंगे. आज आपको आपका रुका हुआ धन मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूती होगी. इसके बाद आपने किसी से कोई वादा किया था तो उसे भी आसानी से पूरा कर सकेंगे. प्रेम जीवन जी रहे लोगों के साथ किसी बात को लेकर बेवजह तनाव में पड़ सकते हैं.
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन तरक्की दिलाने वाला रहेगा. आज आपको अपनी पुरानी गलतियों से सबक लेना होगा और बिजनेस में यदि आपको कोई साझेदारी में काम करने के लिए प्रस्ताव आए तो उस पर बिल्कुल हां ना करें, नहीं तो बाद में आपको समस्या हो सकती है. आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी. संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी. मई में संतोष रहेगा.
कन्या राशि (Virgo)
आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है. आज आप बिना सोचे समझे किसी बात के लिए हां ना करें और जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें आज कोई और अवसर मिल सकता है. आज अपने मन में चल रही बातों को अपने पिताजी से साझा करें, नहीं तो बाद में आपको बहुत समस्या होगी. आपकी पुरानी गलतियां परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती हैं, जिसमें आपको उनसे माफी मांगनी होगी.
तुला राशि (Libra)
आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा. जीवनसाथी का सहयोग आज आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है. आज आपकी किसी संपत्ति प्राप्ति के अभिलाषा भी पूरी होगी. विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है. परिवार में यदि किसी बात को लेकर तनाव बना हुआ था तो वह भी आज दूर होगा.
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है. बिजनेस कर रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा. स्थायित्व की भावना को बल मिलेगा. अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं. आप आज अपने माता पिता को किसी धार्मिक यात्रा पर लेकर जा सकते हैं. आपकी किसी पुराने मित्र से आज लंबे समय बाद मुलाकात होगी, जो आपको खुशी देगी.
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि के नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है. आपको आज किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा की आवश्यकता होगी. प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के साथ कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं. कैरियर को लेकर परेशान चल रहे लोगों को आज कोई अच्छा मौका हाथ लग सकता है. आपको कार्यक्षेत्र में छोटो की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा, तभी आप लोगों से आसानी से काम निकलवा पाएंगे.
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि के जातकों के लिए आज दिन अच्छा रहने वाला है. कार्यक्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करके लोगों को हैरान करेंगे. आप किसी आवश्यक कार्य को कल पर ना टालें, नहीं तो समस्या हो सकती है. संतान के मन में चल रही समस्याओं को लेकर आप अपने मित्रों से बातचीत कर सकते हैं. घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी. व्यापार में आप कुछ नए उपकरणों को शामिल करेंगे.
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज दिन साहस व पराक्रम में वृद्धि लेकर आने वाला है. आपको आज किसी नई वाहन खरीदने का सपना पूरा होगा. आपकी किसी नए काम में रुचि जागृत हो सकती है. आपको किसी संपत्ति संबंधित विवाद में जीत मिल सकती है. आप संतान को संस्कारों व परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे. आपने यदि आज घर में बाहर कोई निर्णय जल्दबाजी में लिया, तो आपको समस्या हो सकती है.
मीन राशि (Pisces)
मीन राशि के जातकों के लिए आज दिन व्यवसाय के मामलों में अच्छा रहने वाला है. भाई बंधुओं का आपको पूरा सहयोग मिलेगा. यदि आप अपने किसी मित्र से मदद मांगेंगे, तो वह भी आज आपको आसानी से मिल जाएगी. परिवार में किसी सदस्य को घर से दूर नौकरी मिलने के कारण आपको जाना पड़ सकता है. आपको आज किसी नए काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा. सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है.
WhatsApp : अब व्हाट्सएप में पैन कार्ड जैसे अन्य डॉक्यूमेंट भी कर सकते है डाउनलोड, जाने कैसे
Digilocker On WhatsApp: कोई गैर-सरकारी काम करना हो या फिर सरकारी काम या कई बार कुछ अन्य चीजों के लिए भी आपको कई तरह के दस्तावेजों की जरूरत होती है। कई बार जब हार्ड कॉपी इधर-उधर हो जाती है, तो लोग ई-डॉक्यूमेंट से अपना काम चला लेते हैं। इसे आप संबंधित विभाग की वेबसाइट या एप से डाउनलोड कर सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अब आप मैसेंजर एप व्हाट्सएप के जरिए ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड समेत कई अन्य दस्तावेजों को डाउनलोड कर सकते हैं? शायद नहीं, पर ऐसा हो सकता है क्योंकि पिछले दिनों इलेक्टॉनिक्स और आईटी मंत्रालय ने घोषणा की थी कि अब लोग डिजिलॉकर सेवा का इस्तेमाल करने के लिए व्हाट्सएप पर MyGov हेल्पडेस्क का उपयोग करने में सक्षम होंगे। ऐसे में बिना देर किए जानते हैं कि आप कैसे इन दस्तावेजों को व्हाट्सएप से डाउनलोड कर सकते हैं।
इन दस्तावेजों को कर सकते हैं डाउनलोड:-
- पैन कार्ड
- ड्राइविंग लाइसेंस
- गाड़ी की आरसी
- सीबीएसई बोर्ड की दसवीं कक्षा का उत्तीर्ण प्रमाण पत्र
- 10वीं और 12वीं कक्षा की मार्कशीट
- बीमा पॉलिसी जैसे अन्य दस्तावेजों को आप यहां रख और डाउनलोड कर सकते हैं।
- स्टेप 1
- व्हाट्सएप के जरिए दस्तावेज डाउनलोड करने के लिए आपको पहले इस 9013151515 नंबर पर Namaste या Hi या Digilocker लिखकर मैसेज भेजना है.
- फिर आपसे पूछा जाएगा कि आपको डिजीलॉकर अकाउंट की सर्विस लेनी है या फिर कोविन एप की
-
स्टेप 2
ऐसे में आपको डिजीलॉकर का विकल्प चुनना है
- अगर आपका इसमें अकाउट है तो ठीक
- वरना आपको अपना 12 अंकों का आधार नंबर यहां दर्ज करना है
-
स्टेप 3
इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक वन टाइम पासवर्ड यानी ओटीपी आएगा
- इस ओटीपी को आपको यहां दर्ज करना है
- फिर आपके जो दस्तावेज यहां अपलोड होने हैं, उन्हें आप अपलोड करके फिर डाउनलोड भी कर सकते हैं।
प्लीज मेरे बेटे का जेल में ध्यान रखना' शाहरुख खान और समीर वानखेड़े के बीच व्हाट्सएप पर बातचीत हुई थी.
आर्यन खान को ड्रग्स केस में सलाखों के पीछे डालने वाले नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के जोनल डायरेक्टर रहे समीर वानखेड़े विवादों में हैं. जब आर्यन जेल की सलाखों के पीछे कैद थे, तब शाहरुख खान और समीर वानखेड़े के बीच व्हाट्सएप पर बातचीत हुई थी. दोनों के बीच क्या बात हुई उसका अब खुलासा हुआ है.
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को ड्रग्स केस में सलाखों के पीछे डालने वाले नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के जोनल डायरेक्टर रहे समीर वानखेड़े विवादों में हैं. उनपर पैसों की आड़ में आर्यन खान को जबरन ड्रग्स केस में फंसाने का आरोप है. जब आर्यन इस केस की वजह से जेल में थे, तब शाहरुख खान और समीर वानखेड़े के बीच व्हाट्सएप पर बातचीत हुई थी. दोनों के बीच क्या बात हुई उस चैट का अब खुलासा हुआ है.
समीर वानखेड़े ने कोर्ट में दाखिल अपनी याचिका में एक्टर संग हुई बातचीत को रिवील किया है. उनका दावा है ये मैसेजेस शाहरुख ने उन्हें भेजे थे. इनमें शाहरुख ने वानखेड़े से बार-बार बेटे आर्यन का जेल में ध्यान रखने की अपील की है. एक्टर ने कई दफा वानखेड़े से गुजारिश करते हुए लिखा- प्लीज आर्यन पर थोड़ा नरम रहना.
इस राज्य में कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले, दफ्तर में छलका सकेंगे जाम, सस्ती मिलेगी बीयर और वाइन
ऑफिस में काम करते हुए ड्रिंक का मजा आपने केवल अपने सपनों में ही देखा होगा या फिर विदेशों में सुना होगा। मगर अब भारत में भी जल्दी ही ऐसे नजारे देखने को मिल सकते हैं कि आप ऑफिस कैंटीन में जाएं और चाय, कॉफी या जूस की तरह बीयर का भी ऑर्डर करें।
बता दें कि ऐसा जल्द हरियाणा में संभव हो सकता है। राज्य की सरकार ने आबकारी नीति में बदलाव किया है। नई नीति के तहत राज्य सरकार ने कई ऑफिसेज को शराब परोसने की छूट दे दी है। बता दें कि राज्य सरकार से दी गई यह छूट सिर्फ बीयर या वाइन जैसी उन ड्रिंक्स के लिए है, जिनमें कम अल्कोहल होता है।
इन्हें मिलेगी ये सुविधा
राज्य सरकार की नई नीति के अनुसार, वैसे ऑफिस जहां कम से कम 5 हजार लोग काम करते हों और मिनिमम कवर्ड एरिया 1 लाख स्क्वेयर फीट हो, वहां ऑफिस परिसर में बीयर या वाइन का सेवन करने की परमिशन दी जा सकती है। राज्य की नई आबकारी नीति के तहत इसके लिए कंपनियों को 10 लाख रुपये सालाना भुगतान करना होगा। 5 हजार से ज्यादा कर्मचारी और 1 लाख स्क्वेयर फीट से ज्यादा कवर्ड एरिया वाले दफ्तर इसका भुगतान कर साल भर के लिए लाइसेंस ले सकते हैं।
वाइन और बीयर मिलेगी सस्ती
हरियाणा सरकार की नई आबकारी नीति जून 2023 से प्रभावी होने वाली है। इसका मतलब हुआ कि हरियाणा में स्थित बड़े दफ्तर अगले महीने से अपने कर्मचारियों को कैंटीन में बीयर पीने की सुविधा दे सकते हैं। राज्य सरकार ने बीयर और वाइन पर एक्साइज ड्यूटी भी कम कर दी है। इसका मतलब यह है कि अगले महीने से हरियाणा में बीयर और वाइन की कीमतें कम हो जाएंगी।
ACCIDENT NEWS : सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत
Hardoi news : सण्डीला के टिम्बर व्यवसायी के दो बेटे अपनी-अपनी पत्नियों और दो बच्चों के साथ गुरुवार की रात लखनऊ से लौट रहे थे. उसी दौरान रास्ते में गढ़ी जिन्दौर के पास डीसीएम ने उनकी कार में टक्कर मार दी. जिससे दोनों बहुओं और दोनों बच्चों की मौत हो गई, जबकि हादसे में दोनों भी बुरी तरह ज़ख्मी हो गए हैं, जिन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है.
बताया जा रहा है कि सण्डीला कस्बे के मोहल्ला जोशियाना निवासी असलम टिम्बर व्यवसायी हैं. सण्डीला चौराहा हरदोई-लखनऊ रोड पर उनका नया मकान है. गुरुवार की रात क़रीब 11 बजे असलम के दोनों बेटे कार से अपनी-अपनी पत्नियों के साथ लखनऊ से वापस लौट रहे थे. साथ में असलम की एक पोती और एक नातिन भी थी. उसी बीच गढ़ी जिन्दौर के पास सामने से आ रही डीसीएम ने कार में ज़ोरदार टक्कर मार दी, जिससे देवरानी-जेठानी के अलावा दोनों बच्चों की मौत हो गई. जबकि दोनों भाई बुरी तरह ज़ख्मी हो गए
शुक्रवार को जब चारों शवों को सण्डीला लाया गया, तो वहां कोहराम मच गया. दोपहर को एक घर से एक साथ 4 जनाज़े निकाले गए, तो उसे देखने वाली हर आंख बरस पड़ी। वहां मातमी माहौल के बीच चारों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया.
हादसे की हकीकत जानने पहुंचे अफसर
लखनऊ रोड पर गढ़ी जिन्दौर के पास हुए दर्दनाक हादसे में 4 लोगों की मौत की खबर सुन कर हर कोई सन्न रह गया. हादसे की हकीकत जानने के लिए एसडीएम सण्डीला भी टिम्बर व्यवसायी के घर पहुंचे और वहां के लोगों से हादसे के बारे में जानकारी हासिल की. एक साथ 4 लोगों की मौत की खबर सुनते ही वहां के चेयरमैन रईस अंसारी एकदम सकते में आ गए. शुक्रवार की सुबह चेयरमैन टिम्बर व्यवसायी असलम के घर पहुंचे और वहां मौजूद लोगों से मिल कर उन्हें दिलासा दी. टिम्बर व्यवसायी के घर आने-जाने वालों का तांता लगा हुआ है.
प्रधानमंत्री मोदी इस दिन करेंगे नए संसद भवन का उद्घाटन...जानिए
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मई को संसद के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन करेंगे। लोकसभा सचिवालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। लोकसभा सचिवालय के बयान के अनुसार, संसद के नवनिर्मित भवन का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गुरुवार को प्रधानमंत्री मोदी से भेंट कर उनसे इसका उद्घाटन करने का आग्रह किया था। बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मई को संसद के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन करेंगे।
इसमें कहा गया है कि लोकसभा तथा राज्यसभा ने पांच अगस्त, 2019 को सरकार से संसद के नए भवन के निर्माण के लिए आग्रह किया था। इसके बाद 10 दिसंबर 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संसद के नए भवन का शिलान्यास किया गया। संसद के नवनिर्मित भवन को गुणवत्ता के साथ रिकॉर्ड समय में तैयार किया गया है।
बयान के अनुसार, अब संसद का नवनिर्मित भवन जहां एक ओर भारत की गौरवशाली लोकतांत्रिक परंपराओं एवं संवैधानिक मूल्यों को और अधिक समृद्ध करने का कार्य करेगा, वहीं अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त इस भवन में सदस्यों को अपने कार्यों को और बेहतर तरीके से निष्पादित करने में सहायता मिलेगी। इसमें बताया गया है कि नये संसद भवन के अंतर्गत लोकसभा में 888 सदस्यों और राज्यसभा में 384 सदस्यों की बैठक की व्यवस्था की गई है। संसद के वर्तमान भवन मैं लोकसभा में 550 जबकि राज्यसभा में 250 माननीय सदस्यों की बैठक की व्यवस्था है।
ज्ञात हो कि संसद की नई इमारत का निर्माण दो साल पहले शुरू हुआ था। नई इमारत राष्ट्र के शक्ति केंद्र सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास का हिस्सा है। राष्ट्रपति भवन से इंडिया गेट तक तीन किलोमीटर की सड़क का नवीनीकरण, एक सामान्य केंद्रीय सचिवालय का निर्माण, प्रधानमंत्री का एक नया कार्यालय और आवास, और एक नया उपराष्ट्रपति एन्क्लेव भी केंद्रीय लोक निर्माण विभाग द्वारा पूरी की जा रही इस परियोजना का हिस्सा हैं।
संसद की नई इमारत का निर्माण टाटा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है। इस इमारत में भारत की लोकतांत्रिक विरासत को प्रदर्शित करने के लिए एक भव्य संविधान कक्ष, संसद सदस्यों के लिए एक लाउंज, एक पुस्तकालय, कई समिति कक्ष, भोजन क्षेत्र और पर्याप्त पार्किंग स्थान होगा। संसद के वर्तमान भवन का निर्माण 1927 में हुआ था।
आपके हाथों से इन पांच चीजों का गिरना माना जाता है अशुभ, हो सकता है अप्रिय घटना का इशारा
Bad Luck Signs : अक्सर काम करने के दौरान हमारे हाथों से चीजें नीचे गिर जाती है। लेकिन कुछ ऐसी वस्तुएं भी होती हैं। जिनका हाथों से छूटकर नीचे गिरना अशुभ माना जाता है। यह इस बात का संकेत देती हैं कि हमारे जीवन या घर में कोई अप्रिय घटना घटने वाली है या धन हानि हो सकती है। ऐसी स्थिति में लोगों को इन चीजों के बारे में पता होना जरूरी है। आइये जानते हैं इन घटनाओं के बारे में पूरी जानकारी।
इन चीजों का हाथ से गिरना अशुभ
1.यदि आपके हाथ से चावल नीचे गिर जाते हैं, तो यह बेहद अशुभ माना जाता है। चावल माता लक्ष्मी को बहुत प्रिय होते हैं। चावल का गिरना धन हानि होने का संकेत होता है।
2.यदि आपके हाथ से घी का दीपक गिर जाता है, तो यह भी एक प्रकार से अशुभ ही होता है। इसका अर्थ है कि आपके जीवन में कोई अशुभ घटना होने वाली है।
3.यदि हाथों से सिंदूर की डिब्बी गिर जाए, तो यह भी यह शुभ संकेत हो सकता है। इसका संबंध भविष्य होने वाली किसी अप्रिय घटना से होता है।
4.यदि आपके हाथों से तेल से भरा पात्र गिर जाए, तो यह भी शुभ नहीं माना जाता है। यह इस बात का संकेत है कि आसपास या प्रियजनों के पास कोई अप्रिय घटना घट सकती है।
5.यदि आपके हाथ से नमक छूट जाए, तो यह भी एक बेहद अशुभ संकेत माना जाता है। यह धन हानि का संकेत माना जाता है।
एयर इंडिया की फ्लाइट में फिर हंगामा, यात्री ने दबाया पत्नी का गला
मुंबई। अमेरिका के नेवार्क से मुंबई आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में सफर के दैरान एक यात्री को पैनिक अटैक आ गया जिसके बाद उसने फ्लाइट में जमकर हंगामा कर दिया। इस दौरान यात्री ने अपनी पत्नी का गला दबाने का भी प्रयास किया। हालांकि क्रू सदस्यों ने किसी तरह यात्री को काबू किया। जिसके बाद फ्लाइट तय समय पर सुरक्षित मुंबई एयरपोर्ट पर उतर सकी।
खबर के अनुसार, बिजनेस क्लास में सफर कर रहे मुंबई के एक बिजनेसमैन ने नेवार्क से प्लेन के उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद हंगामा ही शुरू कर दिया। इस दौरान यात्री चिल्लाया और फ्लाइट को उतारने की मांग करने लगा। जब क्रू के सदस्यों और उसकी पत्नी ने व्यक्ति को समझाने की कोशिश की तो उसने अपनी पत्नी का ही गला दबाने की कोशिश की। इस पर क्रू के सदस्यों ने फ्लाइट में मौजूद डॉक्टर की मदद से यात्री को काबू किया और इंजेक्शन लगाकर उसे बेहोश कर दिया। इसके बाद विमान ने तय समय पर मुंबई एयरपोर्ट पर लैंडिंग की। जिस व्यक्ति ने हंगामा किया, उसकी पत्नी ने बताया कि उसके पति को पैनिक अटैक आते हैं और बीते कुछ दिनों से वह अपनी दवाएं भी नहीं ले रहे।
फ्लाइट में सफर कर रहे एक यात्री प्रवीण तोनेस्कर ने ट्वीट कर घटना के बारे में जानकारी दी। प्रवीण ने बताया कि विमान के क्रू मेंबर्स ने शानदार काम किया और बड़ी मुश्किल से विमान में मौजूद डॉक्टर की मदद से उसे काबू किया। प्रवीण ने कहा कि क्रू के सदस्यों ने बहुत धैर्य का परिचय दिया और घटना के बाद उन्होंने बिना थके बाकी सदस्यों का भी पूरा ध्यान रखा। एयर इंडिया ने भी प्रवीण के ट्वीट पर रिप्लाई किया है और उनके क्रू के सदस्यों की तारीफ के लिए प्रवीण को धन्यवाद दिया है।
BREAKING : सुप्रीम कोर्ट को मिले 2 नए जज, जस्टिस प्रशांत मिश्रा और केवी विश्वनाथन ने ली शपथ
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट में आज प्रशांत कुमार मिश्रा और कल्पथी वेंकटरमण विश्वनाथन ने जज के रूप में शपथ ली। भारत के प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूड़ ने दोनों नए न्यायाधीशों को सभी जजों की उपस्थिति में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। जस्टिस दिनेश माहेश्वरी और एमआर शाह की सेवानिवृत्ति के बाद सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या 34 की स्वीकृत शक्ति से घटकर 32 हो गई थी। अब इन दोनों जजों के आने से शीर्ष अदालत में न्यायधीशों की संख्या फिर से अपनी स्वीकृत शक्ति के बराबर हो गई है।
इससे पहले नवनियुक्त कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने अपने ट्विटर अकाउंट के माध्यम से सुप्रीम कोर्ट के दो नए न्यायाधीशों की नियुक्ति के बारे में जानकारी दी। उन्होंने लिखा, ‘भारत के संविधान द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, भारत के माननीय राष्ट्रपति, भारत के माननीय मुख्य न्यायाधीश के साथ परामर्श के बाद, सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के रूप में न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा और वरिष्ठ अधिवक्ता केवी विश्वनाथन को नियुक्त करते हुए प्रसन्नता हो रही है।’
आज का हिंदी पंचांग 19 मई 2023: जानिए राहु काल...तिथि और शुभ-अशुभ मुहूर्त, पढ़ें शुक्रवार का पंचांग
आज का हिन्दी पंचांग, शुक्रवार, 19 May 2023: ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में हिन्दू पंचांग का बहुत महत्व है. इसमें समय के हिन्दू ईकाइयों वार, तिथि, नक्षत्र, करण, योग आदि का उपयोग होता है. पंचांग (Panchang) में तिथि, शुभ, अशुभ, दिशा शूला, चंद्रबल और ताराबल आदि की गणना की जाती है. आइये जानते हैं आज 19 मई 2023 दिन शुक्रवार का पंचांग (Friday Panchang) क्या कहता है.
आज का पंचांग क्या है?
आज का पंचांग - शुक्रवार, 19 मई 2023, वैशाख, कृष्ण पक्ष, ग्रीष्म ऋतु और अमावस्या तिथि है.
आज कौन सा नक्षत्र है?
हिन्दू पंचांग के अनुसार आज भरणी नक्षत्र है.
आज की तिथि क्या है?
• तिथि (Tithi): अमावस्या - 21:24:26 तक
• नक्षत्र (Nakshatra): भरणी - 07:29:48 तक
• करण (Karna): चतुष्पाद - 09:31:09 तक, नाग - 21:24:26 तक
• योग (Yoga): शोभन - 18:15:31 तक
• दिन (Day): शुक्रवार
सूर्य और चंद्रमा की गणना (19 मई 2023 दिन शुक्रवार)
• सूर्योदय (Sun Rise): 05:28:25
• सूर्यास्त (Sun Set): 19:06:57
• चन्द्र राशि (Moon Sign): मेष - 13:35:32 तक
• चंद्रोदय (Moon Rise): चन्द्रोदय नहीं
• चंद्रास्त (Moon Set): 18:59:00
• ऋतु (Season): ग्रीष्म
हिंदू महीना और साल (19 मई 2023 दिन शुक्रवार)
• शक संवत (Shaka Samvat): 1945 शुभकृत
• विक्रम संवत (Vikram Samvat): 2080
• काली संवत (Kali Samvat): 5124
• प्रविष्ट/द्वार (Pravishte / Gate): 5
• मास पूर्णिमांत (Month Purnimanta): ज्येष्ठ
• मास अमांत (Month Amanta): वैशाख
• दिन की अवधि (Day Duration): 13:38:32
आज का अशुभ मुहूर्त (Aaj Ka Ashubh Muhurt, Friday, 19 May 2023)
• दुष्ट मुहूर्त (Dusht Muhurat): 08:12:07 से 09:06:41 तक, 12:44:58 से 13:39:32 तक
• कुलिक (Kulika): 08:12:07 से 09:06:41 तक
• कंटक (Kantaka/Mrityu): 13:39:32 से 14:34:06 तक
• राहु काल (Rahu Kaal): 10:35:22 से 12:17:41 तक
• कालवेला / अर्द्धयाम (Kalavela / Ardhayaam): 15:28:40 से 16:23:14 तक
• यमघण्ट (Yamaghanta): 17:17:48 से 18:12:22 तक
• यमगंड (Yamaganda): 15:42:18 से 17:24:37 तक
• गुलिक काल (Gulika Kaal): 07:10:44 से 08:53:03 तक
आज 19 मई 2023 दिन शुक्रवार का शुभ मुहूर्त (Aaj Ka Shubh Muhurt)
अभिजीत (Abhijit): 11:50:23 से 12:44:58 तक
आज का दिशा शूला (Disha Shoola) : पश्चिम
आज का चन्द्रबल और ताराबल (19 मई 2023 दिन शुक्रवार)
• ताराबल (Tara Bala): अश्विनी, भरणी, कृत्तिका, रोहिणी, आर्द्रा, पुष्य, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, स्वाति, अनुराधा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद
• चन्द्रबल (Chandra Bala): मेष, मिथुन, कर्क, तुला, वृश्चिक, कुम्भ
Aaj Ka Rashifal,19 मई 2023: मेष, तुला, कुंभ समेत इन राशियों के लिए दिन रहेगा शुभ...पढ़ें अपना आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 19 May 2023: आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि और शुक्रवार का दिन है। आज स्नान-दान श्राद्ध आदि की अमावस्या है। साथ ही आज वट सावित्री का भी व्रत किया जाएगा। इसके अलावा आज शनि जयंती भी है। आज शाम 6 बजकर 16 मिनट तक शोभन योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 7 बजकर 29 मिनट तक भरणी नक्षत्र रहेगा, उसके बाद कृत्तिका नक्षत्र लग जाएगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 19 मई का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
मेष राशि
आज आपके सोचे हुए सारे काम पूरे हो जाएंगे। जो काम रुके हुए थे वो आज मन-मुताबिक पूरे होंगे। इस राशि के बिजनेसमैन अगर किसी नए बिजनेस को शुरू करने की सोच रहे हैं तो आज से इसकी शुरुआत कर दें साथ ही फायदे के कुछ नये सौदे भी हांथ आएंगे। स्वास्थ्य आज फिट रहेगा। करियर के मामले में कुछ नई उपलब्धियां मिलेंगी। जीवन में अच्छे बदलाव की संभावना है। आप अपने खुद के कार्यों पर गर्व महसूस करेंगे। अपनी खुशियों को अपने जीवनसाथी के साथ शेयर करेंगे।
- लकी रंग - हरा
- लकी नंबर- 4
वृष राशि
आपके लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। आपको आपके सभी क्षेत्रों में सफलता के योग बन रहे हैं। आप कोई बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो आपके लिए फेवरेबल कंडीशन बनेगी। अच्छी व्यापारिक योजनाएं बनाएंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। पारिवारिक सौहार्द में बढ़ोतरी होगी। शांति पूर्ण माहौल में अपनो के साथ समय बिताएंगे। आय के कुछ नए स्त्रोत मिलेंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी बनेगी। ऑफिस के कार्यों से आज भागदौड़ लगी रहेगी। अपनी अच्छी सेहत के लिए अपने खाने में हरी सब्जियों का ज्यादा इस्तेमाल करें।
- लकी रंग - पीच
- लकी नंबर- 2
मिथुन राशि
आपके लिए आज का दिन रोज से अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आज आप कुछ नया सीखने का प्रयास करेंगे। आपकी बात करने की कला से लोग प्रभावित होंगे। आपकी तरक्की के चांसेस बढ़ेंगे। नौकरी में अच्छे अवसर मिलेंगे। वेतन वृद्धि के योग हैं। काम का बोझ बढ़ने से ऑफिस से आप देर से निकलेंगे। अपने खान-पान का ध्यान रखें। आपका पारिवारिक जीवन खुशहाल होगा। वैवाहिक रिश्ते में मिठास बनी रहेगी। समाज में आपको मान सम्मान मिलेगा। कोई धार्मिक यात्रा भी होने की संभावना बन रही है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।
- लकी रंग - हरा
- लकी नंबर- 5
कर्क राशि
आपके लिए आज का दिन प्रसन्नता लेकर आएगा। आपके रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों के साथ किसी तरह के बहस करने से बचें। आपको आपकी मेहनत के अनुकूल परिणाम मिलेंगे। जिससे आपका मन खुश रहेगा। आपको मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। आप कुछ नए मित्र भी बनाएंगे। आपका दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। कहीं से रुका हुआ धन आपको वापस मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। लेकिन आमदनी के साथ खर्चे भी बढ़ेंगे। कोई पारिवारिक यात्रा भी हो सकती हैं। जिससे आपके रिश्तों में मजबूती आएगी। लवमेट्स के लिए आज का दिन फेवरेबल रहेगा।
- लकी रंग - ब्लू
- लकी नंबर- 2
सिंह राशि
आज आपका दिन नई उम्मीद लेकर आएगा। आपके काम करने की क्षमता बढ़ेगी। नौकरी करने वालों के लिए प्रमोशन के योग बन रहें हैं। साथ ही आपका ट्रांसफर मनपसंद जगह पर हो सकता है। आपके पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। काम ज्यादा होने के कारण आप परिवार को समय नहीं दे पाएंगे। कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियां आएंगी। आप अपनी समझदारी से उन्हें दूर कर लेंगे। शिक्षा प्राप्त कर रहे लोगों को उत्तम परिणाम मिलने के योग हैं। प्रतियोगी परीक्षा में अच्छे अंक मिलने से आपके चेहरे पर प्रसन्नता बनी रहेगी। आप किसी बात को लेकर ज्यादा न सोचें।
- लकी रंग - गोल्डन
- लकी नंबर- 4
कन्या राशि
आपके दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी । जॉब की तलाश कर रहे लोगों को आज किसी अच्छी कम्पनी से जॉब का ऑफर आएगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मिलने के योग बने हुए है। आपके व्यापार में अच्छा लाभ होगा जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आपको परिवार का साथ मिलेगा, और रिश्तों में मजबूती आएगी। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलने के संकेत है। परिवार में आपका प्रभाव बढ़ेगा। जो अविवाहित हैं उनके लिए विवाह के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी के साथ कुछ गलतफहमियां हो सकती है। बातचीत से सुलझाने का प्रयास करेंगे।
- लकी रंग - हरा
- लकी नंबर- 9
तुला राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छी खबर लेकर आएगा। आपको ऑफिस में नई जिम्मेदारी मिलेगी, जिसे पूरा करने में आप सफल होंगे। आपको अपने करियर से रिलेटेड अपनी योजनाओं को सार्थक करने का अवसर मिलेगा। पारिवारिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। नए काम की शुरूआत आपको बड़ा फायदा करायेगा। व्यापार में रूका हुआ पैसा वापस आएगा साथ ही धन लाभ के नए रास्ते भी नजर आएंगे। छात्रों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है किसी प्रतियोगिता में आप बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
- लकी रंग - ग्रे
- लकी नंबर- 3
वृश्चिक राशि
आज खुद पर आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। लेकिन आज आपको क्रोध करने से बचना होगा क्योंकि इससे आप के कुछ महत्वपूर्ण काम अटक सकते हैं कार्यक्षेत्र में विरोधी कुछ परेशानी खड़ी करने की कोशिश करेंगे। नौकरी में आप की स्थिति अच्छी रहेगी। आपको अपने बेमतलब के खर्चों पर ध्यान देना चाहिए। इसका असर आपकी आर्थिक स्थिति पर पड़ सकता है। आपको परिवार का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आपकी आर्थिक स्थिति में लाभ के साथ-साथ समाज में अच्छा सम्मान मिलेगा जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में आपको सफलता मिलेगी।
- लकी रंग - लाल
- लकी नंबर- 2
धनु राशि
आपके लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा। आपको आज लंबी ड्राइविंग करने का मौका मिलेगा। बिजनेस से रिलेटेड की यात्राएं होंगी। जिससे आपको अच्छा लाभ मिलेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। अच्छे मनोबल के साथ आप व्यापार को आगे बढ़ाएंगे। संतान की ओर से कुछ परेशानी उठानी पड़ सकती है। आप अपनी वाणी पर संयम रखें। आपका दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। लवमेट्स से आज उपहार मिलेगा।
- लकी रंग - ब्लू
- लकी नंबर- 8
मकर राशि
आज आपका दिन लकी रहेगा। आप अपने खुद के विश्वास के दम पर बहुत कुछ कर पाएंगे। लेकिन आलस से बचना होगा। इस दौरान कुछ तनाव रहेगा आप अपनी सेहत का ध्यान रखें। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। उनके कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी करने वालों को नए अवसर मिलेंगे। जिससे आपको लाभ मिलेगा। अचानक परिवार में कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। जिसकी आप प्रतीक्षा कर रहे थे। धार्मिक कार्यों में आपका मन लगेगा। जिससे आप सही रास्तों पर चलने के लिए प्रेरित होंगे।
- लकी रंग - काला
- लकी नंबर- 2
कुंभ राशि
आपके लिए आज का दिन खास रहेगा। आपको अपने कार्यक्षेत्र में आपके दोस्तों का साथ मिलेगा। आप किसी सामाजिक गतिविधि में जोर शोर से भाग लेंगे और कुछ नया करने का प्रयास करेंगे। आपकी नौकरी में पदोन्नति होने के योग बने हुये है। आप शांत और ठंडे दिमाग से कार्य करें, और धीरे-धीरे आगे बढ़ें। जीवनसाथी के साथ अच्छा ताल-मेल बना रहेगा। दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से आज आपको राहत मिलेगी। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
- लकी रंग - पर्पल
- लकी नंबर- 3
मीन राशि
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा। आपके व्यापार में अच्छे विस्तार के संकेत है। आपका वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। आप अपनी मेहनत और प्रोफेशनलिज्म की वजह से लोगों के बीच जाने जाएंगे। आज आप कोई वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने की योजना बनाएंगे। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। पारिवारिक माहौल बेहतरीन रहने वाला है। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए कारगर साबित होगा। संतान की ओर से अच्छी खुशखबरी मिल सकती है आप अपनी सेहत का भी ध्यान रखें।
- लकी रंग - सैफरन
- लकी नंबर- 3
The Kerala Story : अब यहाँ भी रिलीज होगी ‘द केरला स्टोरी’...सुप्रीम कोर्ट ने हटाया बैन...!!
The Kerala Story : तमाम विवादों से घिरी ‘द केरला स्टोरी’ का पश्चिम बंगाल में रिलीज होने का रास्ता साफ हो गया है. सुप्रीम कोर्ट ने इस फिल्म पर राज्य सरकार द्वारा लगाए गए बैन को आज हटा दिया. यानी अब ये फिल्म पश्चिम बंगाल में भी रिलीज होगी. सुप्रीम कोर्ट में आज पश्चिम बंगाल में ‘द केरला स्टोरी’पर लगाए गए बैन के खिलाफ दायर मेकर्स की याचिका पर सुनवाई हुई.
इस दौरान सीजेआई ने कहा, “हम पश्चिम बंगाल सरकार की तरफ से फिल्म पर 8 मई को लगाई गई रोक को हटा रहे हैं. इस रोक का कोई पुख्ता आधार नज़र नहीं आ रहा है.” इसके साथ ही कोर्ट ने तमिलनाडु सरकार को फिल्म की स्क्रीनिंग और फिल्म देखने वालों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी सिक्योरिटी अरेंजमेंट्स सुनिश्चित करने का भी निर्देश भी दिया.
बंगाल सरकार ने बैन को ठहराया था सही
वहीं इससे पहले मामले की सुनवाई के दौरान पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से ‘द केरला स्टोरी’ फिल्म पर बैन लगाने के अपने फैसले को सही ठहराया गया था. . सुप्रीम कोर्ट में दिए हलफनामे में पश्चिम बंगाल सरकार ने कहा था कि फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ फर्जी फैक्ट्स पर बेस्ड है और इसमें हेट स्पीच है जो सांप्रदायिक भावनाओं को आहत कर सकती है. ये फिल्म समुदायों के बीच नफरत पैदा कर सकती है जिससे राज्य में कानून व्यवस्था खराब हो सकती है. हलफनामे में पश्चिम बंगाल सरकार ने प्रतिबंध के पीछे खुफिया सूचनाओं को आधार बनाया था. हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने आज फिल्म पर से बैन हटा दिया है.
‘द केरला स्टोरी’ साल की दूसरी सबसे बड़ी हिट फिल्म बनी
बता दें कि ‘द केरला स्टोरी’ को रिलीज के पहले दिन से ही ऑडियंस का भरपूर प्यार मिल रहा है और ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म कर रही है. ‘द केरला स्टोरी’ ने रणबीर कपूर स्टारर तू झूठी मैं मक्कार का लाइफ टाइम कलेक्शन 149.05 करोड़ रुपये को भी पार कर लिया है. रिलीज के 13 दिन बाद फिल्म की कुल कमाई 165.94 करोड़ रुपये हो चुकी है. जल्द ही इसके 200 करोड़ क्लब में शामिल होने की उम्मीद है. ‘द केरला स्टोरी’ का डायरेक्शन सुदीप्तो सेन ने किया है और इसमें अदा शर्मा योगिता बिहानी, सिद्धि इदनानी और सोनिया बलानी ने अहम रोल प्ले किया है.
सिरफिरे आशिक ने काटा लड़की का गला...गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
गुजरात। अहमदाबाद में सरदारनगर इलाके में एक सिरफिरे आशिक ने एकतरफा प्यार में एक लड़की के गले और हाथ की नस काट दी। लड़की को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।घटना अहमदाबाद के पूर्वी इलाके की है। बताया जा रहा है कि आरोपी शादीशुदा प्रेमिका के पिता के घर पहुंच गया और शादी की बात करने लगा। लड़की ने जब उससे कहा कि वह शादीशुदा है। शादी से इनकार करने पर आरोपी को गुस्सा आ गया और उसने चाकू से प्रेमिका पर हमला कर दिया। आरोपी ने लड़की के गले और हाथ की नस काट दी। लड़की के परिजनों ने उसे गंभीर हालत में तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जा रहा है कि लड़की की शादी राजस्थान में हुई थी। बच्चा होने के बाद पति के साथ झगड़ा होने लगा तो लड़की अपने बच्चे के साथ मायके में रहने पहुंच गई। लड़की अपने बच्चे को जब स्कूल छोड़ने जाती थी तो नवीन कोस्ट नाम का ऑटो चालक बच्चे को लेने आता था। उसके साथ लड़की का नंबर एक्सचेंज हुआ और बातचीत होने लगी। नवीन लड़की पर शादी का दबाव बना रहा था। इसके लिए वो लड़की के पिता के पास पहुंचा। जब पिता ने मना किया तो उसने लड़की पर हमला कर दिया। फिलहाल आरोपी नवीन कोस्टी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
यूनिवर्सिटी में छात्र ने पहले छात्रा को मारी गोली फिर खुद कर ली आत्महत्या...मचा हड़कंप...!!
उत्तर प्रदेश। ग्रेटर नोएडा शिव नाडर यूनिवर्सिटी में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पढ़ने वाले छात्र ने साथी छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी है। इसके बाद आरोपी छात्र ने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
थाना दादरी इलाके में शिव नाडर यूनिवर्सिटी में गुरुवार को बीए थर्ड ईयर में पढ़ने वाले स्टूडेंट अनुज साथ पढ़ने वाली छात्रा से डाइनिंग हॉल में बात कर रहा था। इसी दौरान अनुज ने पिस्टल से छात्रा को गोली मार दी। घटना से यूनिवर्सिटी में अफरा-तफरी मच गई। छात्रा को घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इसके बाद पता चला कि अनुज ने हॉस्टल के रूम नंबर 328 में जाकर खुद को गोली मार ली और उसकी भी मौत हो गई। इस सनसनीखेज वारदात के बाद यूनिवर्सिटी ने दोनों के परिजनों को जानकारी दी। छात्रा कानपुर की रहने वाली थी जबकि छात्र अमरोहा का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि छात्र और छात्रा एक दूसरे के अच्छे मित्र थे, जिनका कुछ समय से विवाद चल रहा था। यूनिवर्सिटी में छात्रा की हत्या और आत्महत्या की इस घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे हैं।
