सियासत
Aaj Ka Panchang 22 May 2023: शिवजी की कृपा पाने का बना है संयोग, पंचांग अनुसार जानें शुभ-मुहूर्त और आज राहुकाल
Today Panchang, Aaj Ka Panchang 22 May 2023: पंचांग के अनुसार 22 मई 2023, सोमवार का दिन धर्म-कर्म की दृष्टि से विशेष है. आज भोलेनाथ की पूजा का उत्तम दिन है. ज्येष्ठ मास का शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है. इस दिन ग्रहों की चाल और नक्षत्र की स्थिति महत्वपूर्ण है. चंद्रमा आज मिथुनराशि में रहेगा. आइए जानते हैं आज का पंचांग (Panchang in Hindi)-
आज की तिथि (Aaj Ki Tithi)
आज के पंचांग के अनुसार 22 मई 2023, को ज्येष्ठ मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया की तिथि है. जो रात 11 बजकर 20 तक रहेगी. इसके बाद ज्येष्ठ मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि आरंभ होगी. इस दिन का विशेष धार्मिक महत्व है. आज सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है.
आज का नक्षत्र (Aaj Ka Nakshatra)
22 मई 2023 को पंचांग के अनुसार मृगशिरा नक्षत्र रहेगा. मृगशिरा नक्षत्र का स्वामी मंगल होता है. मृगशिरा नक्षत्र को मृगशीर्ष या मृगाशिर के नाम से भी जानते हैं. इसका अर्थ मृग यानी हिरन का सिर है. मृगशिरा नक्षत्र वृष और मिथुन दोनों राशियों को जोड़ने वाला नक्षत्र है. मंगल का नक्षत्र होने से ऐसे जातक ऊर्जावान, तेजस्वी, पराक्रमी, परिश्रम के द्वारा सफलता पाने वाला होता है.
आज का राहुकाल (Aaj Ka Rahu Kaal)
पंचांग के अनुसार 22 मई 2023, सोमवार को राहुकाल प्रात: 7 बजकर 9 मिनट से प्रात: 8 बजकर 52 मिनट तक रहेगा. राहुकाल में शुभ कार्य करना वर्जित माना गया है.
आज का मंत्र (Mantra in Hindi)
ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्
उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥
| 22 मई 2023 पंचांग (Aaj Ka Panchang 22 May 2023) |
| विक्रमी संवत्: | 2080 |
| मास पूर्णिमांत: | ज्येष्ठ |
| पक्ष: | शुक्ल |
| दिन: | सोमवार |
| ऋतु: | ग्रीष्म |
| तिथि: | तृतीया - 23:20:29 तक |
| नक्षत्र: | मृगशिरा - 10:36:59 तक |
| करण: | तैतिल - 10:41:54 तक, गर - 23:20:29 तक |
| योग: | धृति - 16:32:28 तक |
| सूर्योदय: | 05:26:58 AM |
| सूर्यास्त: | 19:08:41 PM |
| चन्द्रमा: | मिथुन राशि |
| राहुकाल: | 07:09:41 से 08:52:24 तक (इस काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है) |
| शुभ मुहूर्त का समय, अभिजीत मुहूर्त: | 11:50:27 से 12:45:13 तक |
| दिशा शूल: | पूर्व |
| अशुभ मुहूर्त का समय |
| दुष्टमुहूर्त: | 12:45:13 से 13:40:00 तक, 15:29:34 से 16:24:21 तक |
| कुलिक: | 15:29:34 से 16:24:21 तक |
| कंटक: | 08:11:19 से 09:06:06 तक |
| कालवेला / अर्द्धयाम: | 10:00:53 से 10:55:40 तक |
| यमघण्ट: | 11:50:27 से 12:45:13 तक |
| यमगण्ड: | 10:35:07 से 12:17:50 तक |
| गुलिक काल: | 14:00:33 से 15:43:16 तक |
Aaj Ka Rashifal 22 May 2023: आज ये 5 राशि वाले धन लक्ष्मी योग से हो जाएंगे मालामाल, खूब बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा
Aaj Ka Rashifal 22 May 2023: आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और सोमवार का दिन है। आज रम्भा तृतीया का व्रत करने का विधान है। आज शाम 4 बजकर 33 मिनट तक धृति योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 10 बजकर 37 मिनट तक मृगशिरा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद आर्द्रा नक्षत्र लग जाएगा। इसके साथ ही आज महाराणा प्रताप जयंती भी मनायी जाएगी। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 22 मई का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
मेष राशि
आज आपके दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है। एग्रोकेमिकल बिजनेस कर रहे लोगों को आज कोई बड़ा आर्डर मिलेगा। आप जीवन को नई दिशा देने के बारे सोच सकते हैं। माताएं अपने बच्चों को कुछ नया सिखायेंगी। सामाजिक कार्य से जुड़े लोगों का मान सम्मान बढ़ेगा। अपने व्यवहार को अच्छा बनाएं जिससे समाज में आपकी एक अलग पहचान बनेगी। आप अपने बिजनेस के फायदे के लिए मीटिंग अटेंड करेंगे। अपने माता-पिता की देखभाल करें और उनके साथ भी समय बिताएं।
- लकी रंग - लाल
- लकी नंबर- 4
वृष राशि
आज आपके अंदर आत्मविश्वास की अधिकता रहेगी। समाज मे आपके काम को लेकर सम्मानित किया जाएगा। एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी कर रहे छात्रों को उनका मनपसंद कॉलेज मिलने के योग बन रहे हैं। वकीलों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, किसी क्लाइंट से अच्छा लाभ होगा। सिंचाई अधिकारी लोग पिछले दिनों के छूटे कार्यों को आज पूरा कर लेंगे। वाहन लेने का विचार परिवार के साथ करेंगे। आप प्रसन्नचित रहेंगे। किसी अनजान की हेल्प करके आप कुछ बेहतर महसूस करेंगे।
- लकी रंग - ऑरेंज
- लकी नंबर- 9
मिथुन राशि
आज आपका दिन उत्साह से भरा रहने वाला है। राजनीति के क्षेत्र में आज आप लोगों की मदद करेंगे, समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। नई जॉब ज्वाइन किए लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। महिलाएं घरेलू काम में व्यस्त रहेंगी। परिवारवालों से हर संभव मदद मिलेगी। किसी जरूरतमंद की मदद करने के लिए उत्सुक रहेंगे। डायबिटीज की समस्या से आज काफी हद तक आराम मिलेगा, इसके लिए आपको डॉक्टर से सलाह भी लेनी चाहिए।
- लकी रंग - पीला
- लकी नंबर- 1
कर्क राशि
आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। किसी निर्णय में परिवारवालों का सहयोग मिलेगा। स्पोर्ट्स से जुड़े लोगों को अपने कोच से कुछ महत्वपूर्ण सीखने का अवसर मिलेगा। आप घर मे मंगल कार्यक्रम करने का विचार करेंगे जिससे घर में उत्साह का माहौल बना रहेगा। नए कार्य को करने के लिए आप उत्सुक रहेंगे। आपके घर के बड़े बुजुर्गों का दिन अच्छा रहेगा। आपके परिवार वाले उन्हें किसी धार्मिक यात्रा पर ले जाएंगे।
- लकी रंग - मैजेंटा
- लकी नंबर- 1
सिंह राशि
आज का दिन नया बदलाव लाने वाला है। प्राइवेट कर्मचारियों के वेतन में इन्क्रीमेंट होगा। व्यापार के क्षेत्र में आपको अधिक लाभ होगा। होटल मैनेजमेंट के स्टूडेंट आज किसी नए प्रोजेक्ट को शुरू करने के लिए उत्सुक होंगे। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को आज कोई बड़ी खुशखबरी मिलने के योग बन रहे हैं। महिलाओं के लिए आज का दिन खुशनुमा रहेगा। जीवनसाथी आपकी बातों को महत्त्व देंगे। लवमेट्स के बीच चल रही अनबन आज समाप्त होगी। रिश्ते को और बेहतर बनाने के लिए एक दूसरे को उपहार देंगे।
- लकी रंग - ब्लू
- लकी नंबर- 3
कन्या राशि
आज आपका दिन जीवन में एक नई दिशा लेकर आएगा। सिंगर्स का कोई गाना लोगों को काफी पसंद आएगा। कार्यक्षेत्र में आपका कॉन्फिडेंस आपको सफल बनायेगा। माडलिंग क्षेत्र के लोग शो करने के लिए जा सकते हैं। आपका विवाहित जीवन सुखमय रहेगा। आपको करियर में आगे बढ़ने के लिए नए मौके मिलेंगे जिसका बेनीफिट जरूर मिलेगा। कठिन परिस्थितियों में आज कोई न कोई मदद करने के लिए जरूर तैयार रहेगा। किसी मंदिर में आज आप दान करेंगे जिससे समाज में आपकी अच्छी छवि बनेगी।
- लकी रंग - हरा
- लकी नंबर- 7
तुला राशि
आज आपको मित्रों से कुछ बेहतर सलाह मिलेगी। आप कंप्यूटर कोर्स ज्वाइन करने का मन बनायेंगे। इंजीनियर्स आज किसी टारगेट को पूरा करने में सफल होंगे। आप अपने परिवार के साथ नए कपड़े लेने जा सकते हैं। आपके विचार सकारात्मक रहेंगे। आप अपने काम और जीवन के बीच बैलेंस बनाये रखेंगे। नए कार्यों की शुरुआत करेंगे और आगे बढ़ते जाएंगे। किसी उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा, जिससे आपको अच्छा पद मिलेगा। समाज सेवा करने का अवसर आपको मिलेगा।
- लकी रंग - गुलाबी
- लकी नंबर- 4
वृश्चिक राशि
आज आपका दिन नई उमंगो के साथ शुरू होगा। ऑफिस में आपकी मेहनत को देखकर बॉस आपकी तारीफ़ करेंगे। आपके घर पर अचानक आपके किसी प्रिय रिश्तेदार का आगमन होगा। बाहर का ऑयली खाना खाने से परहेज करने की जरूरत है। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपकी कोई पैतृक संपत्ति आपको हासिल होगी। आप अधूरे कार्यों को पूरा कर लेंगे। महिलाएं आज किसी धार्मिक सत्संग में जाएंगी। आपकी सारी टेंशन दूर होगी और सारे काम पूरे होंगे।
- लकी रंग - मैरून
- लकी नंबर- 3
धनु राशि
आज आप अपने दिन की शुरुआत शांत मन से करेंगे। यात्रा करने के योग बन रहे हैं। फिजूल खर्चों पर आपको रोक लगाने की जरूरत है आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से होगी, पुरानी यादें आज ताज़ा हो जाएंगी। प्राइवेट टीचर्स के लिए दिन बेहतरीन रहेगा, उनकी सैलरी में आज इन्क्रीमेंट होगा। नया घर खरीदने का विचार बड़ों के साथ बैठकर बनाएंगे। आपके वाणी मे मधुरता रहेगी। किसी जरूरतमंद की हेल्प करेंगे जिससे आज पूरे दिन आपका मन खुश रहेगा।
- लकी रंग - गोल्डन
- लकी नंबर- 5
मकर राशि
आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। सरकारी जॉब की तैयारी कर रहे छात्रों की मेहनत रंग लाएगी। आप अपने बच्चों के साथ उनके स्कूल जायेंगे। ऑफिस में अपने कार्य पर ध्यान दें, किसी को कहने का मौका न दें। बाहर घूमने जा सकते हैं जिससे आपका मन तरोताजा होगा। आंखों की समस्या के लिए आप किसी अच्छे डॉक्टर को दिखायेंगे, जिससे आपको कुछ राहत रहेगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा जिससे आप ज्यादा सफल होंगे।
- लकी रंग - पर्पल
- लकी नंबर- 2
कुंभ राशि
आज आपका दिन नई उमंगों के साथ शुरू होने वाला है। किसी करीबी मित्र की मदद करेंगे। आपका विदेश मे रहने वाला मित्र आपसे मिलने आ सकता है। ऑफिस के काम में आपका मन लगेगा, आज रुके हुये कामों को भी पूरा करेंगे। घर में बड़े बुजुर्गों का प्यार आपको मिलेगा। अपने काम के प्रति वफादार रहेंगे। आपके परिवारवाले आपको सरप्राइज पार्टी देंगे, आपकी खुशिया बढ़ेगी। परिवार में सुख शांति बनी रहेगी।
- लकी रंग - हरा
- लकी नंबर- 4
मीन राशि
आज आपके दिन की शुरुआत आपके अनुकूल होने वाली है। लवमेट्स आज डेट पर जाएंगे जिससे उनके रिश्ते और मजबूत होंगे। कंस्ट्रक्शन फ़ील्ड से जुड़े लोगों को किसी बड़ी योजना में सफलता मिलेगी। आपको बड़ों का प्यार और आशीर्वाद मिलेगा। मार्केटिंग के क्षेत्र से जुड़े लोगों की इनकम में इजाफा होगा। आपका जीवनसाथी आपको कोई अच्छा उपहार देंगे जिससे रिश्ते में और मधुरता आएगी।
- लकी रंग - सिल्वर
- लकी नंबर- 3
The Kerala Story : जाने फिल्म ने तीसरे शनिवार को कितना कलेक्शन किया, मारी ऊंची छलांग
द केरल स्टोरी बॉक्स ऑफिस द केरल स्टोरी की रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर धीमी होने का नाम नहीं ले रही है। फिल्म ने तीसरे शनिवार को कमाई पहले दिन की ओपनिंग के मुकाबले ज्यादा किया है जो कि आठ करोड़ रुपये था। द केरल स्टोरी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड कमाई करने की ओर आगे बढ़ रही है।
द केरल स्टोरी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना है?
द केरल स्टोरी जल्द घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लेगी। फिल्म में शनिवार को 9.15 करोड़ रुपये की कमाई की है। तीसरे सप्ताह में इस फिल्म ने इतनी कमाई की है। इसकी कुल कमाई 187.5 रुपये हो गई है। फिल्म की पहले दिन की कमाई 8 करोड़ रुपये थी। इसके बाद इसकी कमाई में लगातार उछाल आता ही गया। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने रविवार को शनिवार के आंकड़े जारी किए। इसके साथ उन्होंने लिखा है.

केरल स्टोरी का निर्देशन किसने किया है?
द केरल स्टोरी का निर्देशन सुदीप्तो सेन ने किया है। वह इस फिल्म का निर्माण विपुल शाह ने किया है। इस फिल्म में अदा शर्मा, सोनिया बलानी, योगिता बिहानी और सिद्धि इदनानी की अहम भूमिका है। 5 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म आईएसआईएस के एजेंडा को उजागर करती है.
POLITICAL NEWS : कई बीजेपी नेताओं ने छोड़ी पार्टी, लगा बड़ा झटका, कांग्रेस की ज्वाइन
MP NEWS : मध्य प्रदेश में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होना तय है। तो वहीं दलबदल का दौर भी जारी है। इसी कड़ी में चुनावी साल में सत्तादारी पार्टी को बड़ी झटका लगा है। आज बीजेपी के तमाम नेताओं ने बीजेपी का साथ छोड़ कांग्रेस का दामन थाम लिया है।
प्रदेश कार्यालय में पीसीसी चीफ कमलनाथ और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह की मौजूदगी में बीजेपी के तमाम नेताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इसमें बालाघाट से अनुभा मुंजारे और शांतनु मुंजारे कांग्रेस में शामिल हुए। इसी के साथ हरदा से बीजेपी नेता दीपक जाट भी कांग्रेस में शामिल हुए।
बीजेपी नेताओं का पार्टी छोड़ने का सिलसिला लगातार जारी है। ऐसा माना जा रहा है कि कर्नाटक में बंपर जीत के बाद से मध्य प्रदेश में बीजेपी में डर है। ऐसे में पारटी से नाराज चल रहे कार्यकर्ता कांग्रेस का रुख कर रहे है। इसी कड़ी में आज इन तीन नेताओं ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस का दामन थामा। चुनावी साल में बड़ी मात्रा में नेता और कार्यकर्ताओं का पर्टी छोड़ने का नुकसान बीजेपी को आने वाले विस चुनाव में देखने को मिल सकता है।
Breaking News : बंदूकधारी शख्श ने अंधाधुंध बरसाईं गोलियां, 10 लोगों की मौत, 9 घायल
Breaking News : उत्तर अमेरिकी देश मेक्सिको से बड़ी खबर आ रही है, मेक्सिको के बाजा कैलिफोर्निया में खून खराबा हुआ है। यहां एक अज्ञात बंदूकधारी ने अंधाधुंध फायरिंग की। इस गोलीमारी में 10 लोगों के मारे जाने की खबर है जबकि 9 लोग जख्मी बताए जा रहे हैं। आपको बता दें कि ये इलाका अमेरिका के कैलिफोर्निया से सटा हुआ है और ड्रग्स की तस्करी के लिए बदनाम है।
Aaj Ka Panchang: आज 21 मई 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
Aaj Ka Rashifal 21 May 2023: आज इन 5 राशियों पर भोलेनाथ की होगी असीम कृपा, मिलेगा धन-दौलत और भाग्य का साथ
Aaj Ka Rashifal 21 May 2023: आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि और रविवार का दिन है। आज शाम 4 बजकर 43 मिनट तक सुकर्मा योग रहेगा। साथ ही आज द्विपुष्कर योग भी रहेगा। इसके आलावा आज सुबह 9 बजकर 5 मिनट तक रोहिणी नक्षत्र रहेगा उसके बाद मृगशिरा नक्षत्र लग जाएगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 21 मई का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। आप किसी की मदद करेंगे जिससे आपको ख़ुशी मिलेगी। आप काम में अपने किसी मित्र का सहारा ले सकते हैं। ऑफिस के काम में आज आपके सामने कई चुनौतियां भी आएगी। धैर्य से निर्णय लेने पर सफलता जरूर मिलेगी। आप अपने लक्ष्य से भटक भी सकते हैं, किन्तु अपनों का साथ आपको सही दिशा में ले जाएगा। जॉब के कुछ अच्छे ऑफर भी आज आपको मिल सकते हैं। जहां जरूरत होगी, वहां समझौता करने के लिए तैयार रहेंगे। लवमेट आज अपने पार्टनर को कुछ गिफ्ट कर सकते हैं।
- लकी रंग - लाल
- लकी नंबर- 4
वृष राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपके विरोधी भी आपके काम की सराहना करेंगे। धार्मिक कामों में आपका मन लगेगा। आपके कॉन्फिडेंस से कोई काम बन जाएगा। मार्किट से कोई मनपसंद वस्तु खरीदने का मन बना सकते हैं। नई कार्य योजनाओं को स्टार्ट करने के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। प्रॉपर्टी खरीदने का विचार बना रहे लोग आज किसी प्रॉपर्टी डीलर्स से बातचीत करेंगे। आपको बिजनेस के सिलसिले से राज्य से बाहर जाना पड़ सकता है। इंजीनियरिंग करने वाले स्टूडेंट्स का प्लेसमेंट अच्छा होगा।
- लकी रंग - सिल्वर
- लकी नंबर- 8
मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपके सामने लाभ के कुछ नए अवसर आएंगे, जिन्हें आपको चूकना नहीं है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आपके कठिन परिश्रम का लाभ मिलने से मन में ख़ुशी का भाव बना रहेगा। समाज में आपके अच्छे काम से आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। विद्यार्थी अपने प्रोजेक्ट को पूरा करने में सीनियर्स की मदद लेंगे। हेल्थ से रिलेटेड प्रोब्लम्स आज खत्म होंगी, जिससे आप ज्यादा एनर्जेटिक रहेंगे और आपका मन खुश रहेगा। किसी बचपन के मित्र से मुलाकात होगी। पुरानी यादें ताज़ा होंगी। आपके सहयोग से आपके मित्र को आर्थिक लाभ होगा।
- लकी रंग - मैजेंटा
- लकी नंबर- 3
कर्क राशि
आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आपके घर में कोई मेहमान आ सकता है, जिससे घर में खुशियां ही खुशियां होगी। समाज के लोग आपके अच्छे व्यवहार से खुश होंगे, तारीफ मिलेगी। काम अधिक होने के कारण मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है, आपका धैर्य आपको सफलता दिलाएगा। जीवनसाथी की हेल्प कारगार हो सकती है। आपका दिन बहुत अच्छा बीतेगा। आपके अन्दर कॉन्फिडेंस बना रहेगा। आपकी धार्मिक कार्य में रुचि बढ़ेगी। आपके खर्च में बढ़ोत्तरी होगी। बेकार में समय न गवाकर कुछ न कुछ काम करते रहें।
- लकी रंग - गोल्डन
- लकी नंबर- 7
सिंह राशि
आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। ऑफिस में आपका काम देखकर जूनियर आपसे बहुत कुछ सीखेंगे। बिजनेस में वर्तमान व्यवस्था को उचित बनाए रखने में आपका समय बीतेगा। आपको इसका सकारात्मक परिणाम भी हासिल होगा। इसलिए अभी किसी नए काम को शुरू ना करें। अगर बहुत दिनों से किसी से मिलने की सोच रहे हैं तो आज का दिन बेहतर है। परिवार में चल रही अनबन सुलझ जाएगी। तालमेल अच्छा बना रहेगा। समाज में आपकी पहचान नए लोगों से होगी जो भविष्य में आपको लाभ देंगे। किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करना पड़ेगा, जिससे उत्साह बढ़ेगा।
- लकी रंग - काला
- लकी नंबर- 2
कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। छात्रों का मन पढ़ाई में लगा रहेगा। आप जिस काम में काफी दिनों से व्यस्त थे वो काम आज पूरा हो जाएगा, आप काम करने के नए टारगेट बनायेंगे। आपका मन ईश्वर की आराधना में लगेगा आप किसी मंदिर जाकर पूजा अर्चना करेंगे। बिजनेस में आपको सफलता मिलेगी, आपका बैंक अकाउंट मजबूत होगा। इस राशि के मीडिया से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा, किसी नए प्रोजेक्ट पर काम मिलेगा।
- लकी रंग - ग्रे
- लकी नंबर- 6
तुला राशि
आज का दिन आपके लिए नई उमंग से भरा रहने वाला है। माता-पिता के साथ किसी रिश्तेदार के घर जाएँगे जहां आपको काफी अच्छा लगेगा। आपका अच्छा स्वभाव लोगों का प्रिय बनाएगा। आपकी भौतिक सुख-सुविधाएं बनी रहेगी। छात्रों को पढ़ाई या करियर से जुड़ीसमस्याओं का सॉल्यूशन मिलेगा, अपनी मेहनत जारी रखें, जल्द ही आपकी सफलता के अच्छे योग हैं। समाज में सम्मान और रुतबा बढ़ेगा,
किसी सामाजिक समारोह में शामिल होने का मौका मिलेगा।
- लकी रंग - पीच
- लकी नंबर- 1
वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। काम को लेकर किसी तरह का डर मन में न रखें। ऑफिस में अपने कार्यों को पूरा करने में किसी सहकर्मी से सहायता लेंगे। कुछ लोग आपके विरुद्ध प्लानिंग कर सकते हैं। आपको ऐसे लोगों से थोड़ा संभलकर रहना चाहिए। शारीरिक रूप से आपको थोड़ी थकावट महसूस हो सकती है, आपके काम की गति कुछ रुक सकती है। छात्र कोई नई चीज सीखने के बारे में विचार बना सकते हैं। संतान पक्ष से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी।
- लकी रंग - ब्लू
- लकी नंबर- 6
धनु राशि
आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आपका कोई रुका काम पूरा हो जाएगा। आपके द्वारा दिए गए सुझाव निर्णायक साबित होगा। स्टूडेंट्स का कॉन्फिडेंस बढ़ा रहेगा, किसी नए टॉपिक की शुरुआत होगी। आपके घर में कोई मंगल कार्यक्रम हो सकता है, आपका दिन व्यस्तता और भाग-दौड़ में बीतेगा। आपके प्रोजेक्ट से खुश होकर बॉस आपका प्रमोशन भी कर सकते हैं। किसी जरूरतमंद की मदद करने का मौका मिलेगा। लवमेट्स आज साथ में लंच करने जाएंगे।
- लकी रंग - सफेद
- लकी नंबर- 6
मकर राशि
आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आप जो भी चाहेंगे वो सारे काम आपके मन-मुताबिक पूरे होंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। कोई भी बड़ा कार्य करने से पहले अपने बड़ों की राय लेना न भूलें, इससे आपको आगे बढ़ने में आसानी होगी। इस राशि के लोग आज किसी बड़ी योजना को शुरू कर सकते हैं, जिसका फायदा उन्हें आगे चलकर जरूर मिलेगा। किसी करीबी रिश्तेदार से अचानक मुलाकात हो सकती है। घर में संतान के रुप में लक्ष्मी के आने से खुशियों भरा माहौल रहेगा। प्राइवेट ऑफिस में काम करने वालों का आज प्रमोशन हो सकता है।
- लकी रंग - ऑरेंज
- लकी नंबर- 3
कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। परिवारजन आपसी सामजस्य द्वारा घर की किसी समस्या का सलूशन निकालने में सक्षम रहेंगे, परिवार में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। आप अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग बनायेंगे, जहां आपको काफी शांति महसूस होगी। विद्यार्थी आज काम और पढ़ाई में बैलेंस बनाकर चलेंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। राजनीति के क्षेत्र में आपकी छवि मजबूत बनेगी, ज्यादा लोगों से आप जुड़ेंगे। सहयोगियों से हर संभव मदद मिलती रहेगी। लवमेट्स के लिए दिन ख़ास रहेगा, आज मनपसंद उपहार मिलेगा।
- लकी रंग - मैरून
- लकी नंबर- 1
मीन राशि
आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। ट्रांसपोर्ट के व्यापारी आज किसी बुकिंग से अच्छा लाभ कमाएंगे। आपके माता-पिता की नाराजगी आपसे खत्म होगी। आपके आसपास कोई धार्मिक कार्यक्रम होगा जिसमें आपका परिवार शामिल होगा। डायबिटीज की समस्या से आज कुछ हद तक आराम मिलेगा। किसी भी काम को करने से पहले माता-पिता का आशीर्वाद लेकर जाएं, काम में आने वाली बाधाएं दूर होंगी।
- लकी रंग - हरा
- लकी नंबर- 2
Sex Racket : नौकरी के नाम पर लड़कियों को जिस्मफरोशी के धंधे में धकेलती थी महिला, संचालिका समेत 6 गिरफ्तार
Sex Racket. पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने तीन महिला और तीन पुरुषों को गिरफ्तार किया है. गिरोह की सरगना पश्चिम बंगाल की रहने वाली है जो नाबालिग लड़कियों को नौकरी दिलाने और पैसे का लालच देकर उन्हें जिस्मफरोशी के धंधे में धकेलती थी. लड़कियों को काम दिलाने के बहाने बुलाती थी और होटलों में देह व्यापार के लिए भेजती थी.सेक्स रैकेट का मामला हल्द्वानी का है. एसएसपी पंकज भट्ट ने मामले का खुलसा करते हुए बताया कि एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट हल्द्वानी को पश्चिमी बंगाल के थाना बसंती से सूचना मिली की नाबालिग का अपहरणकर्ता की लोकेशन रेलवे स्टेशन हल्द्वानी मिली. जहां निरीक्षक ललिता पांडेय टीम के साथ रेलवे स्टेशन पहुंची, जहां उन्होंने पीड़िता किशोरी को बंगाल निवासी अभियुक्त रज्जक पाइक पुत्र बजैल पाइक के कब्जे से सकुशल रेस्क्यू किया.
पुलिस टीम पीड़िता की निशानदेही पर तानिया शेख जो कि सैक्स रैकेट चलाती थी कि खोज में भोटियापड़ाव गई, जहां तानिया नहीं मिली. मकान मालिक से पूछताछ करने पर मकान मालिक और उसके पुत्र और 7-8 अन्य लोगों ने पुलिस टीम के साथ मारपीट करते हुए अभियुक्त रज्जक पाईक को छुड़ाने का प्रयास किया था, जहां पुलिस टीम ने साहस का परिचय देते हुए अभियुक्त रज्जक पाईक को सुरक्षित निकाला.
मामले का एसएसपी ने संज्ञान लिया और मारपीट एवं सैक्स रैकैट में संलिप्त सभी आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने के निर्देश दिए. जहां पुलिस टीम के साथ मारपीट और अभियुक्त रज्जक पाईक को छुड़ाने का प्रयास करने पर 15 मई की रात मकान मालिक और उसके पुत्र के खिलाफ हल्द्वानी कोतवाली में मुकदमा दर्ज करते हुए मकान मालिक आसिम रजा व उसके बेटे अशद रजा व हसन रजा को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था.
नाबालिका पीड़िता ने पूछताछ में बताया कि, उसे और एक महिला को रज्जक द्वारा तानिया के पास बंगाल से नौकरी के नाम पर हल्द्वानी लाया गया है. तानिया, बरामद किशोरी से जिस्मफरोशी का धंधा करा रही है, उसे मल्लिका होटल हल्द्वानी में रज्जक पाईक के साथ अलग-अलग लोगों से पीड़िता को नशा देकर जिस्मफरोशी कराने के लिए भेजते थे व अन्य लड़कियों को भी होटलों में भेजती थी. जांच के बाद मल्लिका होटल जाकर पूछताछ व अन्य जांच की गई. होटल मालिक और देहव्यापार गिरोह की मिली भगत से जिस्मफरोशी का अवैध करोबार से चल रहा था.
तानिया शेख दमुवाढूंगा क्षेत्र में सरदार की कोठी के पास एक घर जिसमें उमा नाम की महिला अन्य दो महिलाओं के साथ मौजूद मिली. जहां एक महिला ने बताया कि तानिया ने उससे भी लगातार 9 महीने तक अलग-अलग होटलों व अलग स्थानों में भेजकर जिस्मफरोशी का धंधा कराया. तानिया के उत्पीड़न से परेशान होकर वह महिला उमा के घर में काम करने लगी.
उमा होटल मिनी पैराडाइज में अपने पति मुकेश कुमार के साथ मिलकर महिला व अन्य कई लड़कियों से अलग-अलग ग्राहकों के जिश्मफिरोशी व नशा करवाती थी. उमा व उसका पति होटल मिनी पैराडाइज व मल्लिका हल्द्वानी में लड़कियां सप्लाई करते हैं. मामले में प्रकाश में आये व्यक्ति नौशाद ने बताया कि वह तानिया व उमा के लिए काम करता है और फोन आने पर अपनी गाडी संख्या डीएल-04सीएवी-1304 से लड़कियों को होटलों व अन्य स्थानों पर लाने व ले जाने का काम करता है.
अनैतिक देह व्यापार व दुर्व्यापार के कृत्य में संलिप्त उमा, रंजीता उर्फ पलक, मुकेश कुमार उर्फ अनिल, रज्जक पाईक, नौशाद से गहनता से पूछताछ की गई. तानिया के घर में काम करने वाली महिला ने पूछताछ में बताया कि तानिया उसे घर में झाड़ू-पोछा का काम कराने के लिए बंगाल से हल्द्वानी लाई. एक नाबालिक किशोरी और रज्जक पाईक भी साथ आया था. जहां 5 मई को तीनो तानिया के घर हल्द्वानी पहुंचे, दो दिन घर का काम कराने के बाद तानिया ने तीन बार होटल कपीस/मल्लिका में अलग-अलग ग्राहकों के पास भेजा था, इस महिला को भी रेस्क्यू किया गया.
नीतू कपूर ने बीकेसी में 17.4 करोड़ रुपये का 4 बीएचके फ्लैट खरीदा
सिद्धारमैया ने ली CM पद की शपथ...मंच पर कई विपक्षी दलों के नेता मौजूद
सिद्धारमैया ने आज दूसरी बार कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. वहीं डी.के. शिवकुमार उपमुख्यमंत्री बने. साथ ही आठ अन्य विधायक भी मंत्री पद की शपथ ले रहे हैं. बेंगलुरु में होने वाले इस शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस के तमाम बड़े नेताओं के साथ विपक्ष के क्षेत्रीय दलों के दिग्गज भी शामिल हैं. इस मौके को 2024 लोकसभा चुनाव से पहले गैर भाजपाई खेमे के लिए एकजुटता दिखाने के तौर पर भी देखा जा रहा है.
समारोह में राहुल गांधी औऱ प्रियंका गांधी भी शामिल हुए
कर्नाटक: बेंगलुरु में हो रहे राज्य के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला और राकांपा अध्यक्ष शरद पवार शामिल हुए.
कर्नाटक: राज्य के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन, मक्कल नीडि माईम के प्रमुख कमल हसन, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शामिल हुए.
थिएटर्स में ‘The Kerala Story’ का जलवा बरकरार, 200 करोड़ क्लब के करीब पहुंची फिल्म
7th Pay Commission : कर्मचारियों की हुई बल्ले बल्ले, भत्ता भुगतान किए जाने के प्रस्ताव पर लगी मुहर, इतनी बढ़ जाएगी सैलरी
मध्यप्रदेश / पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के चेयरमैन एवं प्रदेश के ऊर्जा सचिव रघुराज एम. आर. की अध्यक्षता में बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की मीटिंग शुक्रवार को हुई। इसमें कंपनी क्षेत्र के आउट सोर्स पर कार्यरत होकर पोल पर चढ़कर कार्य करने वाले आईटीआई उत्तीर्ण 1575 कार्मिकों को एक हजार रुपए जोखिम भत्ता मंजूर किया गया। मीटिंग में बताया गया कि मीटराइजेशन गुणवत्तापूर्ण करने से उपभोक्ता संतुष्टि में बढ़ोत्तरी हो रही है।
वर्चुअली मौजूद रघुराज एम.आर. ने कहा कि बिजली उपभोक्ताओं को ऑन लाइन सेवाएँ ज्यादा से ज्यादा दी जाएँ। नए कनेक्शन के इच्छुक लोगों को कनेक्शन भी ऑन लाइन दिए जाए, उनके आधार बेस्ट डिजिटल सिग्नेचर लेकर भी नियमानुसार कनेक्शन दिया जा सकता है। इससे समय बचेगा, तकनीक के उपयोग से उपभोक्ता संतुष्टि में वृद्धि होगी।
मीटिंग में प्रबंध निदेशक अमित तोमर ने उपभोक्ता सेवाओं, लाइन ल़ॉस में कमी लाने के लिए किए जा रहे प्रयास, आरडीएसएस, राजस्व संग्रहण में वृद्धि की योजना आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बैठक में उज्जैन के संभागायुक्त संदीप यादव, आईआईटी इंदौर की डॉ. अरूणा यादव, आईआईएम इंदौर के डॉ. प्रशांत सलवान, एसजीएसआईटीएस इंदौर के डॉ. राकेश सक्सैना, पुनीत दुबे और कंपनी सचिव आराधना कुलकर्णी ने भी विचार व्यक्त किये।
आर्यन खान मामले में CBI दफ्तर पहुंचे पूर्व NCB चीफ समीर वानखेड़े, कहा- सत्यमेव जयते
राजस्थान के योजना भवन से एक किलो सोना सहित 2.31 करोड़ रुपये नकदी बरामद
सिद्धारमैया सीएम और शिवकुमार डिप्टी सीएम पद की आज लेंगे शपथ...8 से अधिक विधायक बन सकते हैं मंत्री
कर्नाटक में कांग्रेस की नई सरकार का आज शपथ ग्रहण समारोह होगा। सिद्धारमैया आज दूसरी बार कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनेंगे।कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बताया कि CM और डिप्टी CM के साथ आठ विधायक शपथ लेने वाले हैं। हालांकि उनके नाम अब तक सार्वजनिक नहीं किए गए हैं। न्यूज एजेंसी के मुताबिक इन विधायकों में डॉ. परमेश्वर, केएच मुनियप्पा, केजे जॉर्ज, एमबी पाटिल, सतीश जारकीहोली, प्रियांक खड़गे, रामालिंगा रेड्डी और जमीर अहमद खान का नाम शामिल हो सकता है।
सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को न्योता भेजा गया
समारोह के लिए सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को न्योता भेजा गया है। इनके अलावा छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल, राजस्थान के CM अशोक गहलोत, हिमाचल प्रदेश के CM सुखविंदर सिंह सुक्खू, झारखंड के CM हेमंत सोरेन, तमिलनाडु के CM एमके स्टालिन को भी बुलाया गया है।
नेशनल कान्फ्रेंस प्रमुख फारूक अब्दुल्ला को भी आमंत्रित किया गया
ओडिशा के CM नवीन पटनायक, तेलंगाना के CM के चंद्रशेखर राव, पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी, बिहार के CM नीतीश कुमार, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, NCP प्रमुख शरद पवार, महाराष्ट्र के पूर्व CM उद्धव ठाकरे, बिहार के डिप्टी CM तेजस्वी यादव और नेशनल कान्फ्रेंस प्रमुख फारूक अब्दुल्ला को भी आमंत्रित किया गया है।
केंद्र सरकार लाई अध्यादेश, सुप्रीमकोर्ट के फैसले को पलटा, अब LG ही होंगे दिल्ली के बॉस
केंद्र सरकार ने शुक्रवार को दिल्ली सरकार के अधिकारों पर अध्यादेश जारी किया है। केंद्र सरकार ने ये फैसला सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद किया है। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने 11 मई को आदेश दिया था कि अफसरों के ट्रांसफर और पोस्टिंग की पावर दिल्ली सरकार के पास रहेगी। अब केंद्र ने अध्यादेश के जरिए कोर्ट का फैसला पलट दिया है। संसद में अब 6 महीने के अंदर इससे जुड़ा कानून भी बनाया जाएगा।वहीं, मामले में AAP ने कहा कि केंद्र का यह अध्यादेश सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवमानना है।
AAP सांसद संजय सिंह ने कहा
AAP सांसद संजय सिंह ने कहा कि PM मोदी ने एक बार फिर साबित किया है कि वे एक तानाशाह हैं। वे लोकतंत्र, सविंधान और सुप्रीम कोर्ट को नहीं मानते। सुप्रीम कोर्ट ने आदेश में कहा था कि दिल्ली में सारी शक्तियां चुनी हुई सरकार के पास होना चाहिए, लेकिन मोदी सरकार ने अध्यादेश लाकर इस फैसले को पलट दिया। यह अध्यादेश सुप्रीम कोर्ट के आदेश के खिलाफ है।
