सियासत
तेल के दाम में बड़ा बदलाव, टंकी भरवाने से पहले जानिए पेट्रोल-डीजल की कीमतें
मध्य प्रदेश में पेट्रोल 0.25 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ है, जबकि महाराष्ट्र में 0.23 पैसे प्रति लीटर सस्ता बिक रहा है. वहीं, उत्तर प्रदेश में पेट्रोल के दाम में 0.21 पैसे की बढ़ोतरी हुई है. इसके अलावा, जम्मू-कश्मीर में भी पेट्रोल 0.63 पैसे महंगा होकर 101.46 रुपये प्रति लीटर के भाव पर बिक रहा है.।
दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर
– मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर
– कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर
– चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर
इन शहरों में कितने बदले दाम
– नोएडा में पेट्रोल 96.59 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– गाजियाबाद में 96.58 रुपये और डीजल 89.75 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– पोर्टब्लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपये और डीजल 79.74 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
क्रूड 2 फीसदी की गिरावट के साथ 80.89 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा
. WTI क्रूड 2 फीसदी की गिरावट के साथ 80.89 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है. वहीं, ब्रेंट क्रू़ड 85.23 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है
दिल्ली-NCR में देर रात भूकंप के तेज झटके, 129 की मौत, 6.4 मापी गई तीव्रता
नई दिल्ली : दिल्ली-NCR समेत यूपी-बिहार में शुक्रवार की रात भूकंप (Earthquake) के तेज झटके महसूस किये गए. झटके इतनी तेज थी कि लोग अपने घरों से निकलकर सड़कों पर आ गए. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने भूकंप की तीव्रता 6.4 मापी है. इस भूकंप का केंद्र नेपाल था, इस तबाही में 129 लोगों ने अपनी जान गवाईं है. वहीँ कई घायल हैं.
भूकंप के झटके शुक्रवार देर रात 11.32 बजे महसूस किये गए. जिसका केंद्र नेपाल था. दिल्ली में भूकंप के तेज झटकों के बीच लोग घर से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थान में छुप गए. एक मिनट तक भूकंप के झटके महसूस किए गए. वहीं भूकंप से नेपाल में कई घर तबाह हो है. रुकुम पश्चिम और जजरकोट में कुल 129 लोगों की मौत हो गई है.
Aaj Ka Panchang: आज 04 नवंबर 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 4 नवंबर 2023
विक्रम संवत- 2080, अनला
शक सम्वत- 1945, शोभकृत
पूर्णिमांत- कार्तिक
अमांत- आश्विन
तिथि
कृष्ण पक्ष सप्तमी- नवंबर 03 11:07 PM- नवंबर 05 12:59 AM
कृष्ण पक्ष अष्टमी- नवंबर 05 12:59 AM- नवंबर 06 03:18 AM
नक्षत्र
पुनर्वसु- नवंबर 03 05:57 AM- नवंबर 04 07:57 AM
पुष्य- नवंबर 04 07:57 AM- नवंबर 05 10:29 AM
योग
साध्य- नवंबर 03 12:53 PM- नवंबर 04 01:02 PM
शुभ- नवंबर 04 01:02 PM- नवंबर 05 01:36 PM
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय- 6:39 AM
सूर्यास्त- 5:30 PM
चन्द्रोदय- नवंबर 04 11:05 PM
चन्द्रास्त- नवंबर 04 12:40 PM
अशुभ काल
राहू- 9:21 AM- 10:43 AM
यम गण्ड- 1:25 PM- 2:47 PM
कुलिक- 6:38 AM- 8:00 AM
दुर्मुहूर्त- 08:06 AM- 08:49 AM
वर्ज्यम्- 04:48 PM- 06:34 PM
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त- 11:42 AM- 12:26 PM
अमृत काल- 03:24 AM- 05:11 AM
ब्रह्म मुहूर्त- 05:02 AM- 05:50 AM
शुभ योग
त्रिपुष्कर योग- नवंबर 04 06:39 AM- नवंबर 04 07:57 AM
सर्वार्थसिद्धि योग- नवंबर 03 05:57 AM- नवंबर 04 06:39 AM
रवि पुष्य योग- नवंबर 05 06:39 AM- नवंबर 05 10:29 AM
सर्वार्थसिद्धि योग- नवंबर 05 06:39 AM- नवंबर 05 10:29 AM
Rashifal: 4 नवंबर को सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल
Aaj Ka Rashifal 04 November 2023: आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और शनिवार का दिन है। सप्तमी तिथि आज देर रात 1 बजे तक रहेगी। आज दोपहर 1 बजकर 2 मिनट तक साध्य योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 7 बजकर 57 मिनट तक पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा, उसके बाद पुष्य नक्षत्र लग जाएगा। आज दोपहर 12 बजकर 31 मिनट पर शनि कुंभ राशि में ही मार्गी होगे।आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 04 नवंबर 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
मेष राशि-
आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज आपका काफी दिनों से रुका काम पूरा होने से आपको रिलैक्स फील होगा। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है, जल्द ही आप करियर में नया मुकाम पाने वाले हैं, खासतौर पर साइंस से जुड़े छात्रों के लिए दिन फायदेमंद रहेगा। आज माता-पिता के साथ किसी रिश्तेदार के घर जा सकते हैं। आज कार्यस्थल पर कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ होने का योग है। आप परिवार के साथ मनोरंजन के लिए कहीं ट्रिप पर जाने का प्लान बनाएंगे।
- शुभ रंग- पिच
- शुभ अंक- 2
वृष राशि-
आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। जो छात्र कॉलेज में नए प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं, वो जल्द ही अपनी तैयारी पूरी कर लेंगे, शिक्षकों का पूरा सहयोग मिलेगा। आज कोई भी काम करते समय आपको बुजुर्गों का आशीर्वाद जरुर लेना चाहिये। इससे आपको काम में मदद मिलेगी। साथियों के साथ आपका दिन अच्छा गुजरेगा। आज अपनी गलतियों से कुछ नया सीखेंगे। अपने कारोबार के खर्च के साथ-साथ निजी खर्च में बैलेंस बनाकर रखें।
- शुभ रंग- पीला
- शुभ अंक- 7
मिथुन राशि-
आज आपका दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज कुछ लोग आपसे किसी काम के लिए मदद मांग सकते हैं। परिवार में आपके गुणों की तारीफ हो सकती है। किसी नयी तकनीक को अपनाने से आपके व्यापार में इजाफा होगा। जीवनसाथी के साथ आप डिनर करने का प्रोग्राम बनायेंगे। जो लोग संगीत या गायन के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें किसी बड़ी जगह पर परफॉर्मेंस का मौका मिल सकता है।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 5
कर्क राशि-
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आज आपको नये लोगों से थोड़ा संभलकर रहना चाहिए। आज आपके ऑफिस में काम को लेकर कोई आपकी बैक-बाईटिंग कर सकता है। आपको अपनी हर चीज़ परफेक्ट रखनी चाहिए चाहे वो कोई भी काम हो। अगर आप कोई नए काम की शुरुआत करने जा रहे हैं तो काम में बड़ों की सलाह लेना बेहतर रहेगा। खुद को फिट रखने के लिए आपको योगा करना चाहिए। लवमेट्स के रिश्ते में मिठास बनी रहेगी। इसके साथ ही उधार के लेन-देन से आपको बचना चाहिए।
- शुभ रंग- गुलाबी
- शुभ अंक- 1
सिंह राशि-
आज आपका दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज किसी विशेष काम की ओर आपका झुकाव हो सकता है, आप अपना पूरा दिन अपनी पसंदीदा बुक पढ़कर गुजारेंगे। आज करियर के मामले में चीज़ें बेहतर होने के आसार हैं। आज सेहत के प्रति आपको सतर्क रहने की जरूरत है। फास्ट फूड खाने से आपको बचना चाहिए। आज आपके बिजनेस में मुनाफा होने का योग बन रहा है। साथ ही आपको किसी बड़े ग्रुप से जुड़ने का अवसर मिल सकता है। लेकिन किसी बड़ी डील को करने से पहले आपको सोच-समझकर ही आगे बढ़ना होगा।
- शुभ रंग- पिच
- शुभ अंक- 5
कन्या राशि-
आज आपका दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। आज आपको किसी तरह के कानूनी मामले में दोस्तों की मदद मिलेगी। आज आप परिवार की इच्छाएं पूरी करने की कोशिश करेंगे, जिसमें आप काफी हद तक सफल भी होंगे। दोस्तों के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। आपको काम में कुछ नये लोगों के साथ साझेदारी करने का मौका मिल सकता है। लवमेट्स के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। थोड़ी मेहनत से आपको किसी बड़े धन लाभ का अवसर मिल सकता है। सकारात्मक सोच आपके लिए लाभदायक साबित होगी।
- शुभ रंग- नारंगी
- शुभ अंक- 8
तुला राशि-
आज का दिन आपके लिए समान्य रहने वाला है। आज आपको व्यापार में उम्मीद से कुछ कम ही लाभ प्राप्त होगा। आज आप अपने जीवन को और बेहतर बनाने के लिए कोशिश करेंगे। आज आपके घर पर कुछ मेहमान आ सकते हैं, आपको ख़ुशी होगी। आज ऑफिस में काम की अधिकता थोड़ी ज्यादा रहेगी, लेकिन शाम तक सारा काम अच्छे से निपट जायेगा। आज आपका जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बना रहेगा। बच्चे आज आपसे मन की बात बता सकते हैं।
- शुभ रंग- मैजेंटा
- शुभ अंक- 9
वृश्चिक राशि-
आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। आज आपको कोई अच्छी खबर मिलने के योग हैं यह ख़ुशी आपके घर में बेटे के करियर को लेकर हो सकती है। आज ऑफिस में आपको कोई नया काम मिल सकता है, जिसे पूरा करके आपको भी ख़ुशी होगी। आज की शाम परिवार के साथ बितायेंगे, जिससे पारिवारिक जीवन खुशहाल बनेगा। आप माता-पिता के साथ किसी समारोह में जा सकते हैं। आज शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को तरक्की के नये अवसर मिल सकते हैं। इस राशि की महिलाओं को ऑफिस में प्रोत्साहन मिलेगा।
- शुभ रंग- पीला
- शुभ अंक- 3
धनु राशि-
आज का दिन आपके जीवन में नई खुशियां लेकर आया है। आज किसी काम के सिलसिले से की गई यात्रा फायदेमंद रहेगी। साथ ही समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार में किसी रिश्तेदार के आगमन से घर खुशी का माहौल बनेगा, आपकी मुलाकात कुछ खास लोगों से भी होगी। आप अपने लक्ष्य को जल्द से जल्द पूरा करने के बारे में विचार करेंगे। ऑफिस में आपके अच्छे काम को देखकर जूनियर आपकी ज्यादा रेस्पेक्ट करेंगे। जो लोग मार्केटिंग के फील्ड से जुड़े हैं, उन्हें आज अच्छे क्लांइट मिल सकते हैं।
- शुभ रंग- भूरा
- शुभ अंक- 7
मकर राशि-
आज का दिन आपके लिए बदलाव से भरा हो सकता है। आज आपके जीवन में कुछ बदलाव आ सकते हैं जो आपके लिए बढ़िया साबित होंगे। आज आपको किसी काम को पूरा करने के लिये ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। जो लोग होटल या रेस्टोरेंट जैसे बिजनेस से जुड़े हैं, उनके लिये दिन पहले से बेहतर रहेगा, आज आपका दिन ज्यादा लाभ कमानें का है। आज आपको जीवन और कार्यक्षेत्र दोनों जगहों पर पिता का सहयोग मिलेगा। आज आपके पारिवारिक रिश्तों में मिठास बनी रहेगी।
- शुभ रंग- ब्लैक
- शुभ अंक- 6
कुंभ राशि-
आज आपका दिन ताजगी से भरा रहेगा। आज जीवनसाथी के साथ आप कोई मूवी देखने का प्लान बना सकते हैं। आज कार्यक्षेत्र में लोगों से हर तरह का सहयोग मिलेगा। कुछ दिनों से रुका हुआ काम आज पूरा हो जाएगा। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। आपको अचानक कुछ ऐसा हासिल हो सकता है, जिसकी आपको वर्षों से तलाश थी। जो लोग टूर एंड ट्रेवल्स के बिजनेस से जुड़े हैं, उनके बिजनेस में बढ़ोत्तरी होगी।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 5
मीन राशि-
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आज किसी जरूरी काम में आपको भाई-बहनों का सपोर्ट मिलेगा। अपने परिवार के साथ आप कुछ बेहतरीन पलों का आनंद उठायेंगे। करियर में तरक्की के रास्ते खुल सकते हैं। आज आपको किसी अजनबी पर भरोसा करने से बचना चाहिए और आपको अपनी योजनाओं के प्रति गोपनीयता बनाये रखने की जरुरत है। आप किसी मित्र से मिलने उसके घर जा सकते हैं, आपकी दोस्ती मजबूत होगी। आज आप किसी सामाजिक कार्य का हिस्सा भी बन सकते हैं।
- शुभ रंग- लाल
- शुभ अंक- 6
एक परिवार के 4 सदस्य नहर में कूदे, 2 का शव बरामद, दो की तलाश जारी…
12000 रुपये हर विवाहित महिला को हर साल दिया जाएगा अमित शाह ने कहा कि बीजेपी का घोषणा पत्र संकल्प पत्र होता है.
अमित शाह ने कहा कि बीजेपी का घोषणा पत्र संकल्प पत्र होता है. हमनें इस राज्य की स्थापना की थी.विकास की मुख्यधारा में सम्मिलित करना था, इस हिस्से को
पंद्रह साल बीजेपी की सरकार बनी. बीमारू राज्य से अच्छा राज्य बनाया. अगले पांच साल में हम छत्तीसगढ़ को पूर्ण विकसित करेंगे.
- हर विवाहित महिला को हर साल 12 हजार रुपए दिया जाएगा
- 18 लाख पीएम आवास योजना का घर
- तेंदूपत्ता 5500 रुपए प्रति मानक बोरा में खरीदी
- अतिरिक्त संग्रह करने वाले 4500 रुपए बोनस
- आयुष्मान भारत योजना इसके साथ 10 लाख रुपए तक हेल्थ स्कीम दिया जाएगा
- 500 नए जन औषधि केंद्र खोलेंगे,सस्ते दवाई मिलेगी
- पीएससी में घोटाला नहीं होगा और जिन्होंने घोटाला किया वो अब न सोएं. उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी
- दिल्ली की एनसीआर की दर्ज पर एचसीआर बनाया जाएगा. रायपुर दुर्ग भिलाई को मिलाकर बनाए जाएगा
- गैस कनेक्शन दिया 500 रुपए में दिया जाएगा
- कॉलेज स्टूडेंट को बस की सुविधा दी जाएगी
- एम्स के दर्ज हर संभाग सिम्स बनाया जाएगा
- छत्तीसगढ़ के 5 शक्तिपीठों को विकसित किया जाएगा
- अयोध्या में राम मंदिर बन रहा है, छत्तीसगढ़ के गरीब लोगों को राम लला के दर्शन के राम लला दर्शन योजना लाएंगे
महादेव घोटाले के कारण भूपेश बघेल की नींद उड़ी हुई है - अमित शाह
अमित शाह ने कहा, भाजपा का घोषणा पत्र घोषणा पत्र नहीं होता है संकल्प पत्र होता है, छतीसगढ़ की स्थापना के कुछ ही समय के बाद मौका मिला काम करने का मौका मिला 15 साल तक रमन सिंह जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बीमारू राज्य से अच्छा राज्य में तब्दील करने वाले 15 साल रहे हैं,
भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किया छत्तीसगढ़ के इंफ्रास्ट्रक्चर को उठाने का काम भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किया पोषण की गारंटी देने वाला समग्र देश में पहला राज्य छत्तीसगढ़ बना मनरेगा में डेढ़ सौ दिन की रोजगारी देने वाला भी सबसे पहला राज्य छत्तीसगढ़ बना समग्र देश में मातृत्व के अवकाश की परिकल्पना छत्तीसगढ़ राज्य में सेट की पंचायत चुनाव में माता बहनों को 50% आरक्षण देने वाला पहला राज्य छत्तीसगढ़ बना छात्रों को निशुल्क लैपटॉप टैबलेट देने का प्रारंभ हुआ और एक छत्तीसगढ़ बिजली के काल से हमेशा पीड़ित था वह पावर सरप्लस ट्रेड बनाने का काम भी भारतीय जनता पार्टी ने किया इसके साथ-साथ पॉवर, सीमेंट मैन्युफैक्चरिंग इस्पात मैन्युफैक्चरिंग का अल्युमिनियम मैन्युफैक्चरिंग हेल्थकेयर की अच्छी सुविधा और डिजिटल क्रांति की शुरुआत भी भारतीय जनता पार्टी के शासन में हुई, आदिवासी अंचल में भी बड़ा दिक्कत था सरगुजा और बस्तर में दो नए विश्वविद्यालय बनाने का काम भारतीय जनता पार्टी में दंतेवाड़ा जैसे सुदूर क्षेत्र में भी शिक्षा के नए मानक करने का काम रमन सिंह के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने किया, इंजीनियरिंग कॉलेज 14 से बढ़कर 50 तक ले गए पॉलिटेक्निक कॉलेज 10 से बढ़कर 51 तक ले गए आईटीआई 61 से बढ़कर 176 तक ले गए डेंटल कॉलेज एक से बढ़कर 5 तक ले गए नर्सिंग कॉलेज एक से बढ़कर 84 तक ले गए मैनेजमेंट के कॉलेज दो से बढ़कर 16 तक ले गए और पशु चिकित्सा कॉलेज और कृषि कॉलेज चार से बढ़कर 31 तक ले जाने का काम
भूपेश बघेल का काम झूठा प्रचार करने में पूरे भारत में उनका कोई स्थान ही नहीं है गलत सीधी बनाना फर्जी पेनड्राइव बनाना फर्जी अखबार में समाचार प्लांट करना इसमें इनका सीधा, भूपेश बघेल की सरकार किया सार्वजनिक जीवन में कभी भी देश भर में कहीं पर भी और आज भी होने के बाद भी गोबर में कोई गोटा कर सकता है घोटाला कर सकता है ऐसी साक्षमता नहीं देखी यहां पर गाय के गोबर में भी घोटाला करने का काम मिलेगा, परम सीमा को जातिवाद पर पहुंचा दिया, छत्तीसगढ़ बनाने के जो उपदेश के उद्देश्य को डिफीट करने का काम भूपेश बघेल सरकार ने किया है छत्तीसगढ़ में लगभग लगभग 3 महीना में 10 बार आया हूं जनता से भी संवाद किया है व्यापारियों से वीर किया है आदिवासियों से भी किया है महिलाओं और दलितों से ओबीसी भी ढेर सारे नेताओं से मिला हू जहां परिवर्तन होने वाला है
Aaj Ka Panchang: आज 03 नवंबर 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 3 नवंबर 2023
विक्रम संवत - 2080, अनला
शक सम्वत - 1945, शोभकृत
पूर्णिमांत - कार्तिक
अमांत - आश्विन
तिथि
कृष्ण षष्ठी- नवम्बर 02 09:52 पीएम से नवम्बर 03 11:07 पीएम
कृष्ण सप्तमी-नवम्बर 03 11:07 पीएम से नवम्बर 05 12:59 एएम
नक्षत्र
पुनर्वसु नक्षत्र-05:57 एएम नवम्बर 03 से 07:57 एएम, नवम्बर 04
योग
सिद्ध- नवम्बर 02 01:14 PM-नवम्बर 03 12:53 PM
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 06:35 ए एम
सूर्यास्त - 05:36 पी एम
चन्द्रोदय - 10:09 पी एम
चन्द्रास्त - 11:56 ए एम
अशुभ काल
ब्रह्म मुहूर्त-04:51 ए एम से 05:43 ए एम
राहू - 10:43 ए एम से 12:05 पी एम
यम गण्ड - 02:51 पी एम से 04:13 पी एम
गुलिक - 07:57 ए एम से 09:20 ए एम
दुर्मुहूर्त - 08:47 ए एम से 09:31 ए एम, 12:27 पी एम से 01:11 पी एम
वर्ज्यम् - 06:57 पी एम से 08:41 पी एम
Aaj Ka Rashifal 03 November 2023: दैनिक राशि से जानिए कैसा रहेगा सभी राशि के लिए आज का दिन?
Rashifal 03 November 2023: दैनिक राशिफल के इस भाग में हम जानेंगे 03 नवंबर 2023, शुक्रवार के भविष्यफल की. राशिफल के अनुसार, आज के दिन कुछ राशियों को व्यापार में सफलता मिलेगी. वहीं कुछ राशियां ऐसी हैं, जिन्हें पारिवारिक क्षेत्र में सतर्कता बरतने की आवश्यकता है. आज कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि 03 नवंबर रात्रि 11 बजकर 07 मिनट तक रहेगी और इसके बाद सप्तमी तिथि शुरू हो जाएगी. आइए, एस्ट्रो गुरु पंडित शिरोमणि सचिन से जानें कि सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन और क्या है आपके सितारों की चाल? राशिफल मून शाइन यानी कुंडली पर आधारित है.
मेष राशि- मेष राशि के जातकों को आज के दिन आजीविका में सफलता मिलेगी. सलाह दी जाती है कि शेयर मार्केट में निवेश सलाह से करें. आज नौकरी के लिए आवेदन करें. आज का शुभ रंग- लाल
वृषभ राशि- वृशभ राशि के जातक जरूरी कागजात संभाल कर रखें. साथ ही प्रिय मित्र से आज मुलाकात होगी. आज झगड़े से नुकसान हो सकता है, इसलिए वाद-विवाद से दूर रहें. आज का शुभ रंग- हरा
मिथुन राशि- मिथुन राशि के जातक अपने पिता का आशीर्वाद जरूर लें. साथ ही परिवार का वातावरण खराब ना करें. अचानक धन प्राप्ति के प्रबल योग बन रहे हैं. आज का शुभ रंग- गुलाबी
कर्क राशि- कर्क राशि के जातकों के पारिवारिक जीवन में उदासी रहेगी. साथ ही वाहन खरीदने का योग टल सकता है. राहत की बात यह है कि आज के दिन मान-सम्मान की प्राप्ति होगी. आज का शुभ रंग- सुनहरी
सिंह राशि- सिंह राशि के जातकों के शाम तक कार्य सफल होने का योग हैं. साथ ही धन उधार वापिस मिलेगा और प्रेम में सफल होने की पूरी संभावनाएं हैं. आज का शुभ रंग- मरून
कन्या राशि- कन्या राशि के जातक अपना भेद किसी को ना बताएं, कोई इसका फायदा उठा सकता है. साथ ही आज आप अचानक नुकसान से बचेंगे. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. आज का शुभ रंग- नीला
तुला राशि- तुला राशि के जातक आज के दिन नया वाहन न खरीदें. साथ ही आर्थिक पक्ष की चिंता खत्म होगी. बिना कारण परिवार में कलह न करें, जितना हो सके इससे दूर रहें. आज का शुभ रंग- आसमानी
वृश्चिक राशि- आज के दिन वृश्चिक राशि के जातक लंबी यात्रा न करें तो बेहतर है. साथ ही प्रेम प्राप्ति में मुश्किलें आएंगी. अपने गुस्से पर काबू रखें, अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता है. आज का शुभ रंग- लाल
धनु राशि- धनु राशि के जातक आज अपनी बात किसी से साझा ना करें, कोई इसका गलत फायदा उठा सकता है. साथ ही नौकरी में बदलाव का योग है. इस बात का ध्यान रखें कि धन खर्च पहले से बढ़ सकता है. आज का शुभ रंग- नारंगी
मकर राशि- मकर राशि के जातक आज के दिन मित्रों से बात ना छुपाएं. साथ ही जरूरत पर परिवार का साथ दें, इससे रिश्तों में मधुरता आएगी. आजा का शुभ रंग- जामुनी
कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातकों को व्यापार में सफलता मिलेगी. इसके साथ नौकरी की समस्या खत्म होगी. आज के दिन माता-पिता की सलाह अवश्य लें. आज का शुभ रंग- आसमानी
मीन राशि- आज के दिन मीन राशि के जातक जो व्यापार से जुड़े हुए हैं, फायदा होगा. सलाह दी जाती है कि आज अपना वाहन ना चलाएं. राहत की बात है कि संबंधों की खटास दूर होगी. आज का शुभ रंग- सुनहरी
BREAKING : बीजेपी ने जारी की तीसरी लिस्ट...35 प्रत्याशियों के नामों का किया ऐलान
नई दिल्ली। तेलंगाना में होने वाले विधानसभा चुनाव (assembly elections) होने वाले है, इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने तेलंगाना विधानसभा के आगामी आम चुनाव के लिए नाम तय कर लिए हैं। आज भाजपा ने तेलंगाना चुनाव के लिए उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी की है।


करवा चौथ पर पत्नी निर्जला व्रत रखकर कर रही थी इंतजार, पति की जगह आया उसका शव
उत्तर प्रदेश। करवा चौथ पर एक महिला अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखी थी और घर में पति का इंतजार कर रही थी. इस बीच पति की मौत की खबर आई, इस खबर से घर की खुशियाँ मातम में बदल गई। विद्युत निगम में संविदा पर कार्यरत पति की लाइन दुरुस्त करने के दौरान करंट लगने से मौत हो गई.
बता दे कि मगोर्रा के गांव नगला खेरा निवासी मानसिंह (34) बुधवार दोपहर 1 बजे गांव में ही बिजली खंबे पर कार्य कर रहा था. इसी दौरान करंट लगने से उसकी मौत हो गई. सूचना मिलते ही उसके घर में शोक की लहर दौड़ गई. करवा चौथ की खुशियां मातम में बदल गईं. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मानसिंह और पत्नी सुनीता के दो बेटे है कृष्णा और कपिल, सभी का रो-रोकर बुरा हाल है. फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
पति के साथ करवा चौथ की शॉपिंग करने गई महिला, चकमा देकर जीजा संग फरार, पढ़ें पूरी खबर
नई दिल्ली : मेरठ से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. करवा चौथ के लिए पति के साथ खरीदारी करने बाजार गई महिला जीजा के साथ फरार हो गई. महिला अपने 16 महीने के बच्चे को भी साथ ले गई. महिल के पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है. पत्नी के बेवफाई से पति बहुत दुखी है.
करवा चौथ के दिन जहां पत्नी अपने पति के लंबी उम्र के लिए व्रत रखती है वहीं जानी क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला पति घर से फरार अपनी पत्नी को वापस लाने के लिए थाने के चक्कर लगा रहा है. इस मामले में पीड़ित पति पत्नी के वापसी के लिए एसपी देहात से मुलाकात की.
पति ने बताया तीन दिन पहले वह अपनी पत्नी को लेकर करवा चौथ की शॉपिंग के लिए मेरठ पहुंचा था. वापसी के समय पत्नी उसे झांसा देकर 16 माह के उसके पुत्र के साथ फरार हो गई. पत्नी को खोजने के दौरान मालूम हुआ कि पत्नी अपने जीजा के साथ फरार हुई है, महिला का उसके जीजा के साथ काफी दिनों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. अब पत्नी की बेवफाई से निराश पति ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है. एसपी देहात ने जानी थाना पुलिस को जांच जे आदेश दे दिए है.
दिल्ली शराब नीति मामला: अरविंद केजरीवाल से आज होगी ED की पूछताछ,हो सकती है CM की गिरफ्तारी!
दिल्ली शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से प्रवर्तन निदेशालय (ED) गुरुवार (2 नवंबर) को पूछताछ करेगा।
अरविंद केजरीवाल को ईडी ने 30 अक्टूबर को नोटिस भेजकर 2 नवंबर को पेश होने के लिए कहा था. केजरीवाल को धन शोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत जांच एजेंसी ने समन भेजा था. सीबीआई ने 16 अप्रैल को इस मामले में केजरीवाल से करीब नौ घंटे तक पूछताछ की थी. इस दौरान उनसे 56 सवाल किए गए थे.
अरविंद केजरीवाल से ईडी शराब नीति मामले में उनकी भूमिका पर सवाल करेगी. केजरीवाल का नाम कुछ आरोपियों और गवाहों के बयानों में आया था. इसका जिक्र एजेंसियों ने अपने रिमांड नोट और चार्जशीट में किया है. ऐसे में केजरीवाल से पूछताछ करना जरूरी है.
आम आदमी पार्टी क्या कह रही है?
आप नेता राघव चड्ढा, आतिशी और सौरभ भारद्वाज ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी हो सकती है. राघव चड्ढा ने कहा, ”इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस (I.N.D.I.A.) बनने के बाद से बीजेपी परेशान हो चुकी है. हमें सूत्रों से पता चला है कि उन्होंने (बीजेपी) ‘इंडिया’ गठबंधन के शीर्ष नेताओं को निशाना बनाने की योजना बनाई है. इस योजना के तहत पहली गिरफ्तारी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की होगी.”
उन्होंने आरोप लगाया, ”केजरीवाल के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया जाएगा और उसके बाद बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी का नंबर है.”
Aaj Ka Panchang: आज 02 नवंबर 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 2 नवंबर 2023
विक्रम संवत - 2080, अनला
शक सम्वत - 1945, शोभकृत
पूर्णिमांत - कार्तिक
अमांत - आश्विन
तिथि
कृष्ण पक्ष पंचमी- नवंबर 01 09:19 PM- नवंबर 02 09:52 PM
नक्षत्र
आद्रा - नवंबर 02 04:36 AM- नवंबर 03 05:57 AM
योग
शिव - नवंबर 01 02:06 PM-नवंबर 02 01:13 PM
सिद्ध- नवम्बर 02 01:14 PM-नवम्बर 03 12:53 PM
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 06:34 ए एम
सूर्यास्त - 05:37 पी एम
चन्द्रोदय - 09:11 पी एम
चन्द्रास्त - 11:04 ए एम
अशुभ काल
ब्रह्म मुहूर्त-04:50 ए एम से 05:42 ए एम
राहू - 01:28 पी एम से 02:51 पी एम
यम गण्ड - 06:34 ए एम से 07:57 ए एम
गुलिक - 09:20 ए एम से 10:42 ए एम
दुर्मुहूर्त - 10:15 ए एम से 10:59 ए एम
वर्ज्यम् - 01:29 पी एम से 03:10 पी एम
Aaj Ka Rashifal 02 November 2023: कार्तिक मास के पहले गुरुवार के दिन इन लकी राशियों का जागेगा सौभाग्य, घर पर बरसेगा खूब धन-दौलत
Aaj Ka Rashifal 02 November 2023: आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और गुरुवार का दिन है। पंचमी तिथि आज रात 9 बजकर 53 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 1 बजकर 13
मिनट तक शिव योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 5 बजकर 57 मिनट तक आर्द्रा नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 02 नवंबर 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
मेष राशि: आज आपकी दिनचर्या अच्छी रहेगी। आपके अंदर पॉजिटिविटी बनी रहेगी। आज आपका मन रचनात्मक कार्यों में लगेगा। आपको जूनियर्स का पूरा सपोर्ट मिलेगा इस बात का ध्यान रखें कि किसी काम में आप जितना समय देंगे उतना ही ज्यादा अच्छा होगा। व्यापार में अच्छे परिणाम मिलेंगे। इसके साथ ही मित्रों का भी सहयोग रहेगा। इवेंट मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट आज कुछ क्रिएटिव करेंगें, उन्हें आज टीचर्स द्वारा सराहना मिलेगी। आज कारोबार में आपकी व्यस्तता बढ़ेगी, जिससे आप परिवार को कम समय दे पाएंगे। साथ ही कार्य क्षेत्र और परिवार दोनों में संतुलन बनाए रखने का प्रयास भी कर सकते है।
- शुभ रंग- लाल
- शुभ अंक- 8
वृष राशि: आपके लिए आज का दिन बेहद खास रहने वाला है। आपके करियर में महत्वपूर्ण बदलाव आ सकते हैं। कारोबार अथवा नौकरी से संबंधित यात्राएं होंगी जो आपके लिए लाभदायक होगी। आमदनी के अच्छे स्रोत बनेंगे, लेकिन खर्चा भी उसी अनुपात में होगा। आज आप अपनी अनावश्यक यात्रा तथा
फिजूल खर्चो पर कंट्रोल करें। आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा रहेगा प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे रिजल्ट आएंगे। स्कॉलरशिप भी मिलने की संभावना बढ़ेगी। आज आप परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। अविवाहित लोग विवाह के बंधन में बंध सकते हैं।
- शुभ रंग- सिल्वर
- शुभ अंक- 3
मिथुन राशि: आज आपको कोई सरप्राइज़ मिल सकता है। आप जीवन में कुछ नया हासिल करेंगे। अगर आप सिंगल हैं, तो आज आपके विवाह की चर्चा होगी। लवमेट्स के साथ आपको रिश्ते में ईमानदार और पारदर्शी होना होगा। कार्यक्षेत्र का माहौल आज आपके अनुकूल रहेगा। कारोबारियों के लिए दिन अच्छा है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी साथ ही बचत करने में कामयाब रहेंगे। पारिवारिक जीवन में आज आप सक्रिय नजर आएंगे। घर के लोगों का आप पर विश्वास बढ़ेगा, आप सब मिलकर किसी धार्मिक यात्रा पर जायेंगे। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। बदलते मौसम में आपके लिए व्यायाम बहुत हितकारी रहेगा।
- शुभ रंग- 5
- शुभ अंक- नारंगी
कर्क राशि: आपके लिए आज का दिन बहुत शुभ है। करियर व व्यापार के लिहाज से आज का दिन फेवरेबल है। इसलिए कार्यस्थल पर सीनियर्स के साथ वाद-विवाद से बचें। आज काम में थोड़ी बाधाएं आ सकती हैं लेकिन धीरे:धीरे मामला सुलझ जायेगा। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है पढ़ाई के लिए कहीं बाहर जाने का प्लान बना सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले जातकों को सफलता हासिल होगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी धन लाभ के भी योग हैं | आप अपने जीवनसाथी की भावनाओं को नजर अंदाज ना करें।
- शुभ रंग- भूरा
- शुभ अंक- 4
सिंह राशि: आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहने वाला है। आज आपको व्यापार में तरक्की देखने को मिलेगी। नए:नए ग्राहक जुड़ेंगे। आपका बिजनेस आगे बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति में बढ़ोतरी होगी। प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले लोगों के काम का बोझ पहले की अपेक्षा आज कम होगा और दिन
आराम से गुजरेगा। छात्रों के लिए दिन अच्छा है। साथ ही आपको कोई भी निर्णय लेने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लेनी चाहिए। वैवाहिक लोगों का जीवन सुखमय रहेगा। आपको घर का भरपूर सहयोग मिलेगा। आज आपको संतान के करियर को लेकर चिंता हो सकती है। आप नकारात्मक विचारों से अपने मन को हटाकर रचनात्मक कार्यों में लगाएं तो बेहतर परिणाम मिलेंगे। आपका स्वास्थ्य भी ठीक-ठाक रहेगा।
- शुभ रंग- पीला
- शुभ अंक- 5
कन्या राशि: आपके लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आप के वेतन में वृद्धि होने की संभावना बन रही है। यदि नौकरी बदलना चाहते हैं तो यह इच्छा आपकी पूरी हो सकती है। आय के स्रोत बढ़ेंगे। कारपोरेट नौकरी से जुड़े लोगों को आज कार्यस्थल पर सहकर्मियों से बहस करने से बचना चाहिए। यदि आप किसी स्टार्टअप या व्यवसाय को पहले से चला रहे हैं तो आज आपको अपनी मेहनत का फल मिलने वाला है। आज कई लोग आपसे संपर्क करेंगे और आपके साथ काम करने का प्रस्ताव रखेंगे। अपने जीवन साथी के साथ आप किसी यात्रा जाएंगे।
- शुभ रंग- पिच
- शुभ अंक- 2
तुला राशि: आपको आज नये अवसर मिलेंगे। अचानक धन लाभ के योग हैं। किसी पुरानी बात को लेकर प्रसन्नता बनी रहेगी। आप अपने घर के साथ मिलकर किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का मन बना सकते हैं। यदि आप व्यापार कर रहे हैं तो कुछ उतार:चढ़ाव आ सकते हैं। आज आप स्वयं में सुधार लाने का विचार करते हुए कुछ नया सीखने का प्रयास करेंगे। नौकरी में बॉस आप के काम से प्रसन्न होंगे। यदि आप किसी मल्टीनेशनल कंपनी में काम करते हैं तो किसी नई नौकरी के लिए ऑफर मिल सकता है। माता:पिता का पूरा सहयोग अध्यापकों का सही मार्गदर्शन मिलेगा। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। संतान की ओर से आज कोई अच्छी खबर मिलेगी।
- शुभ रंग- गोल्डन
- शुभ अंक- 2
वृश्चिक राशि: आज आप मानसिक रूप से शांति का अनुभव करेंगे। आज पारिवारिक माहौल आध्यात्मिक रहेगा। सभी सदस्यों के बीच आपसी समझ में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। यदि आपकी किसी से निजी शत्रुता है तो उनसे सावधान रहें, वह आपकी सुख शांति में खलल डाल सकते हैं। पहले किए गए
निवेश से आज लाभ के योग बन रहे हैं। व्यापार के क्षेत्र में लाभ रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। आज ऑफिस में सकारात्मक माहौल में काम करके आप खुश दिखाई देंगे। सरकारी एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं तो आपको अच्छे अवसर मिलने के योग हैं। स्वास्थ्य ठीक ठाक रहेगा।
- शुभ रंग- ग्रे
- शुभ अंक- 7
धनु राशि: आपके लिए प्रसन्नता लाने वाला दिन है। पारिवारिक जीवन उत्तम रहेगा सभी आपसे प्रसन्न रहेंगे, और आपके लिए कुछ स्पेशल करने का प्रयास भी करेंगे। आप परिवार के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान कर सकते हैं। यदि आप व्यापारी हैं तो पैसे के मामले में परिवार की सलाह बहुत काम आयेगी और आपको उसका तत्काल लाभ भी मिलेगा। नौकरी करने के लिए दिन अच्छा रहेगा लेकिन कुछ बातों को लेकर मन आशंकित हो सकता है। कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों को कुछ नए अवसर मिलेंगे साथ ही किसी मित्र से अनबन भी हो सकती है। पर जल्दी मामला सुलझ जाएगा। स्कूल में पढ़ने वाले छात्र कुछ नया करने का प्रयास करेंगे।
- शुभ रंग- लाल
- शुभ अंक- 9
मकर राशि: आज आपका दिन प्रसन्नता पूर्वक बीतेगा। यदि आपके बच्चे छोटे हैं स्कूल जाते है तो उनकी किसी बात से आज आपको बहुत खुशी मिलेगी, और आप उनके लिए कुछ नया करने का प्रयास करेंगे। आप दोनों के बीच प्रेम बढ़ेगा, बच्चे आप पर गर्व करेंगे। पारिवारिक जीवन सुख शांति से भरा रहेगा।
राजनीति से जुड़े लोगों को आज थोड़ा सतर्क रहना चाहिए। फैशन तथा ग्लैमर के क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छे अवसर मिलेंगे। बीटेक कर रहे छात्रों को आज किसी प्रोजेक्ट को लेकर समस्या होगी, सीनियर्स की मदद ले सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को आज कार्य क्षेत्र में समस्या आ सकती हैं। आपका पारिवारिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 6
कुंभ राशि: आज आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। गवर्नमेंट जॉब के लिए परीक्षा की तैयारी कर रहे है तो खुश हो जाइए आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आप मार्केटिंग से रिलेटेड काम करते हैं तो नए:नए ग्राहक मिलेंगे और आपको इसमें सफलता मिलेगी। व्यापार करने के लिए दिन अच्छा है। आमदनी से संबंधित कुछ समझौते हो सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक सिद्ध होंगे। कार्य क्षेत्र में सहकर्मियों का पूरा साथ मिलेगा। बोर्ड एग्जाम की तैयारी कर रहे छात्रों को थोड़ा तनाव हो सकता है। घर का माहौल अच्छा रहेगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य का ध्यान दें कुछ समस्या हो सकती है। डॉक्टर की सलाह लें। लवमेट्स के लिए दिन अच्छा है।
- शुभ रंग- केसरिया
- शुभ अंक- 2
मीन राशि: आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। करियर में अच्छे परिणाम मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके काम देखते हुए पदोन्नति मिलेगी और आपकी सराहना भी हो सकती है। कहीं से आपको नई नौकरी का ऑफर भी मिल सकता है। उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों के लिए विदेश जाकर पढ़ाई करने के अवसर मिलेंगे। विदेशी माध्यमों से धन लाभ के योग हैं। व्यापार में बढ़ोतरी होगी आय के नए साधन मिलेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी साथ ही खर्च भी होने की संभावना है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 3
भाजपा के पास छत्तीसगढ़ में ध्रुवीकरण के अलावा और कोई मुद्दा नहीं है - जयराम रमेश
राजीव भवन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और एआईसीसी के मीडिया प्रभारी जयराम रमेश ने पत्रकारों से चर्चा करते हुये कहा कि ये चुनाव छत्तीसगढ़ में विधानसभा के लिये चुनाव है। ये राष्ट्रीय चुनाव नहीं है, ये लोकसभा के लिये नहीं है। छत्तसीसगढ़ से संबंधित मुद्दों पर लड़ा जायेगा। कांग्रेस पार्टी का ये मानना है जो हमारा चुनावी अभियान है, जो हमारी गारंटी है, हमारे वादे स्थानीय मुद्दों पर केंद्रित हैं। छत्तीसगढ़ की जनता की जो चिंता है, छत्तीसगढ़ की जनता की जो उम्मीदें हैं उसको हम अपने अभियान के द्वारा दर्शा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ हम लड़ रहे है। लेकिन भाजपा की रणनीति सिर्फ ध्रुवीकरण की रणनीति है। भाजपा के पास छत्तीसगढ़ में ध्रुवीकरण के अलावा और कोई मुद्दा नहीं है, भाजपा मुद्दाविहीन पार्टी है।
विगत दिनों प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री आएंगे, असम के मुख्यमंत्री भी आए है। उनके भाषणों में केवल एक ही मुद्दा है ध्रुवीकरण की। आपको याद होगा 16 तारीख को देश के गृहमंत्री छत्तीसगढ़ आये थे। 18 तारीख को असम के मुख्यमंत्री आये थे। उनके चुनावी भाषणों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने चुनाव आयोग को एक मेमोरेंडम पेश किया है। हमने शिकायत की है, मैं चीफ इलेक्शन कमिश्नर से मिलने खुद गया था। उन्होंने नोटिस असम के मुख्यमंत्री को दिया है जो कवर्धा में उनका भाषण था। हालांकि गृहमंत्री के बारे में अब तक कोई कार्यवाही नहीं की, पर हम उम्मीद करते है कि गृह मंत्री के भाषण पर उनको जो कार्यवाही करनी है, वो करेंगे। ध्रुवीकरण के अलावा भाजपा के पास और कोई मुद्दा नहीं है। चुनाव के कुछ ही दिन बाकी है, उसके लिये प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, अलग-अलग मुख्यमंत्री आयेंगे केवल इसी भावना से आयेंगे की कैसे ध्रुवीकरण का प्रोत्साहन कर सकें। हम इसका मुकाबला करेंगे हम डरते नहीं है। ये जो चुनावी टक्कर है एक तरफ एक राज्य सरकार है जिसकी पांच साल की उपलब्धियां है और दूसरी तरफ एक राजनीतिक पार्टी जो मुद्दाहीन पार्टी है, जो सिर्फ ध्रुवीकरण पर विश्वास रखती है।
प्रधानमंत्री आयेंगे दुनिया भर की बात करेंगे, कांग्रेस की आलोचना करेंगे। जिस तरह से हमारे प्रधानमंत्री शब्दों का इस्तेमाल करते है ऐसे शब्दों इस्तेमाल मैं नहीं कर सकता हूं, पर इस पत्रकार सम्मेलन में जरूर कह सकता हूं कि प्रधानमंत्री गलती से भी सच नहीं कह सकते। वो छत्तीसगढ़ आये और नगरनार इस्पात प्लांट को लेकर उन्होंने क्या-क्या नहीं कहा? पर वास्तविकता क्या है? वास्तविकता यह है कि अक्टूबर 2020 से लेकर पिछले ढाई साल मोदी सरकार नगरनार इस्पात कारखाने को बेचने में लगी है। आज कहते है इसका निजीकरण नहीं होगा। मैंने 5 अक्टूबर को प्रधानमंत्री के स्टेटमेंट का खण्डन किया था कि मोदी सरकार ने खुद निजी कंपनियों से प्रस्ताव मांगे है बस्तर का स्टील प्लांट के निजीकरण के लिये और मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि आज बस्तर का स्टील प्लांट निजीकरण का कतार पर है। अगर मोदी सरकार को मौका मिले तो भिलाई स्टील प्लांट का भी निजीकरण कर दें। कल प्रधानमंत्री दुर्ग पधारने वाले है इसीलिये मैंने भिलाई का मिसाल लिया। हमारे देश का औद्योगीकरण भिलाई से शुरुआत हुई थी। भाखड़ा नांगल और भिलाई से शुरुआत हुई थी।
जिस तरह से हमारे सार्वजनिक संपत्ति है बंदरगाह है, एयरपोर्ट है, बिजली के घर है, सीमेंट फैक्ट्रिया है इनका निजीकरण हो रहा है। नगरनार तो एक शुरुआत थी। प्रधानमंत्री और गृह मंत्री कहते है कि ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं था, पर हकीकत ये है कि अक्टूबर 2020 से मोदी सरकार निजीकरण करने में लगी हुई है। पहला मिसाल नहीं है छत्तीसगढ़ में। कोरबा में बालको का प्लांट का हुआ करता था उसका निजीकरण वाजपेयी जी के जमाने में हुआ। केंद्र सरकार की नीतियां है निजीकरण की नीति है। छत्तीसगढ़ की जनता के हित के लिए नहीं है। मैं आपको एक और मिसाल देता हूं केंद्र सरकार की नीतियों से कैसे छत्तीसगढ़ की जनता पीड़ित है सबसे ज्यादा रेलगाड़ियों का कैंसिलेशन छत्तीसगढ़ में हो रहा है। सबसे विलंब जो होता है ट्रेन चलाने में वो छत्तीसगढ़ में होता है। प्राथमिकता उन रेल गाड़ियों को दी जाती है, जो कोयला ले जाता है। यानी पैसेंजर ट्रेन को महत्व नहीं पर जो कोयला ले जा रहा है किसी निजी कंपनी के फायदे के लिये उसको आप प्राथमिकता दे रहे है। औसतन प्रतिदिन रायपुर में 1 लाख लोग बाहर से आते है इनमें से करीब 80 प्रतिशत रेल से आते है। रेल यात्रा में भारी कटौती हुई है। एक कारण ये है अगर आप छत्तीसगढ़ में देखे रेल यात्रा किस तरीके से नकारात्मक असर हुआ है। मोदी सरकार की नीतियों से रेल यात्रा प्रभावित हुआ है।
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को कई बार खत भी लिखा कि भेदभाव करना बंद कीजिए। भेदभाव मत कीजिए। सभी राज्यों को एक समान समझिए। संघीय ढांचा पर आक्रमण मत कीजिए। जहां-जहां विपक्ष की सरकारें है कर्नाटका में, राजस्थान में, पश्चिम बंगाल में, हिमाचल प्रदेश में। आज हिमाचल प्रदेश में जो भयंकर बाढ़ आया था, उसको राष्ट्रीय आपदा आज तक घोषित नहीं हुआ।
एक तरफ कहते है कि हम संविधान में विश्वास रखते है। संविधान का पहला अनुच्छेद है हम एक संघीय ढांचा है। जहां बीजेपी की सरकार नहीं है वहां आप भेदभाव करते रहेंगे तो जनता जरूर चुनाव के वक्त आपको सही जवाब देगा। छत्तीसगढ़ की जनता जान गयी है कि अगर भरोसे की सरकार चाहिये तो कांग्रेस की सरकार जरूरी है।
इस विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने कई गारंटी दी है, वादे किए हैं, ये कागजी वादे नहीं है। मुझे खुशी है कि आज छत्तीसगढ़ की स्थापना दिवस है। छत्तीसगढ़ की जनता को बधाई देता हूं, शुभकामनाएं देता हूं। आज से ही हमने 17 गारंटी दिये है, एक गारंटी आज से लागू हो गया है। जो गारंटी आज से लागू हुआ है राज्य के स्थापना दिवस से लागू हुआ है वह है 20 क्विंटल प्रति एकड़ की दर से धान खरीदी किसानों से किया वादा पूरा किया। स्वास्थ्य, शिक्षा, किसान, महिला, युवा, आदिवासियों और वंचित वर्गों के लिए हमने ये गारंटी दिये है। जो गैस सिलेंडर आज 989 रुपए है उसमें 500 रुपए घटाया जाएगा और जो 500 रू. महिलाओं के सीधे खाते में जाएगा। हमारे देश में सबसे कम दाम एलपीजी गैस सिलेंडर का छत्तीसगढ़ में होगा। हमारे देश में ऐसा कोई राज्य नहीं है जहां केजी से लेकर पीजी तक निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध है। इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज जितनी सरकारी शिक्षा संस्थाएं है। केजी से लेकर पीजी तक शिक्षा को निःशुल्क बनाना न केवल प्रगतिशील कदम है बल्कि एक क्रांतिकारी कदम है ये युवाओं के लिये फायदेमंद होगा। हमारा गारंटी है छत्तीसगढ़ में धान की खरीदी कम से कम 2800 रू. प्रति क्विंटल के आधार पर ही किया जायेगा। हमारी गारंटी है कि जो बीपीएल परिवार है जो पांच लाख रूपया तक मुफ्त इलाज का प्रावधान है उसको 10 लाख रूपया किया जाएगा, जो गैर बीपीएल परिवार है इनके लिये सीमा पचास हजार है उसको भी 5 लाख किया जाएगा, स्वास्थ्य के लिये महत्वपूर्ण वादा है। जाति जनगणना कांग्रेस सरकार जरूर करवायेगी। हमने 2018 में जो वादे किये वो मैं कहूंगा कि हमने 98 प्रतिशत वादे पूरे किये। छत्तीसगढ़ में रमन सिंह सरकार के समय शराब के मामले में पहले नंबर पर था और आज 18वें नंबर पर है।
हमें पूरा विश्वास है कि पिछले पांच साल के अनुभव के आधार पर कांग्रेस पार्टी को जनादेश फिर से मिलेगा। स्पष्ट जनादेश मिलेगा। जो विभाजनकारी विचारधारा है, धु्रवीकरण की विचार धारा है इसको छत्तीसगढ़ की जनता स्वीकारेगी नहीं। सामाजिक सद्भावना को बिगाड़ने में जो विचारधारा ओवर टाइम काम करती है। उत्तरप्रदेश हो, राजस्थान हो, अभी मिसाल में आपको देखने को मिल रहा है मणिपुर में क्या हो रहा है, मणीपुर में जो हो रहा है वो विभाजनकारी नीति के कारण हो रहा है। पूरा विश्वास है कि कांग्रेस पार्टी को स्पष्ट बहुमत, स्पष्ट जनादेश मिलेगा पांच साल और कांग्रेस सरकार को मौका मिलेगा।
