सियासत
बड़ी खुशखबरी: पर्यटक वाहनों पर 70% घटेगा टैक्स,आज जारी हो सकती है अधिसूचना
हिमाचल प्रदेश आने वाले व्यवसायिक वाहनों पर लगाए गए टैक्स को कम करने की तैयारी शुरू हो गई है। परिवहन विभाग ने इसके लिए खाका तैयार कर लिया है। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के साथ होने वाली बैठक में इसे अंतिम रूप देकर अधिसूचना जारी की जाएगी। यह बैठक 27 अक्टूबर को राज्य सचिवालय में होगी।
गुजरात, पंजाब, हरियाणा से लेकर कोलकत्ता के रकार ने इस टैक्स को घटाने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया था कि सरकार जल्द ही इस पर फैसला लेगी। मुख्य्मंत्री सुक्खू के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने सचिवालय में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सरकार की ओर से बाहर से आने वाले कमर्शियल वाहनों पर टैक्स लगाया गया था जिसको लेकर बीते दिनों होटलियर एसोसिएशन के प्रतिनिधि मुख्यमंत्री से मिले थे और उन्हें अपनी समस्याएं बताईं थी।
Aaj Ka Panchang: आज 31 अक्टूबर 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 31 अक्टूबर 2023
विक्रम संवत - 2080, अनला
शक सम्वत - 1945, शोभकृत
पूर्णिमांत - कार्तिक
अमांत - आश्विन
तिथि
शुक्ल पक्ष तृतीया - 09:30 पी एम तक
नक्षत्र
रोहिणी - 03:58 ए एम, नवम्बर 01 तक
योग
वरीयान् - 03:34 पी एम तक
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 06:31 ए एम
सूर्यास्त - 05:40 पी एम
चन्द्रोदय - 07:23 पी एम
चंद्रास्त- 09:01 ए एम
अशुभ काल
राहु - 02:51 पी एम से 04:14 पी एम
यम गण्ड - 09:18 ए एम से 10:41 ए एम
गुलिक - 12:05 पी एम से 01:28 पी एम
दुर्मुहूर्त - 08:45 ए एम से 09:29 ए एम, 10:47 पी एम से 11:39 पी एम
वर्ज्यम् - 07:59 पी एम से 09:35 पी एम
शुभ काल
अमृत काल - 11:11 पी एम से 12:41 ए एम
ब्रह्म मुहूर्त - 4:47 ए एम से 05:39 ए एम
Aaj Ka Rashifal 31 October 2023: आज इन राशि वालों का बेड़ा पार लगाएंगे बजरंगबली, पूरे होंगे सभी अधूरे काज, दूर होगी हर बाधा
Aaj Ka Rashifal 31 October 2023: आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और मंगलवार का दिन है । तृतीया तिथि आज रात 9 बजकर 31 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर बाद 3
बजकर 33 मिनट तक वरीयान योग रहेगा। साथ ही रोहिणी नक्षत्र आज देर रात 3 बजकर 58 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा आज सुबह 9 बजकर 57 मिनट से शुरू होकर रात 9 बजकर 31 मिनट तक स्वर्ग लोक की भद्रा रहगी। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 31 अक्टूबर 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा
मेष राशि-
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। बिजनेस के लेन-देन में ख्याल रखें, पहले सब कुछ अच्छे से जांच परख लें। इस राशि की जो महिलाएं ग्रह उद्योग शुरू करना चाहती हैं उनको परिवार से पूरा सपोर्ट मिलेगा। आपकी बातों से किसी की भावनाओं को ठेस न पहुचे इस बात का ख़ास ख्याल रखेंगे। अगर
मन में कोई बात आपको परेशान कर रही है तो अपने दोस्तों से इस बारे में बात करें आपको इसका अच्छा सलूशन मिलेगा। जरूरतमंद की सहायता करें, काम में आ रही रुकावटें दूर होंगी।
- शुभ रंग- भूरा
- शुभ अंक- 2
वृष राशि-
आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। वर्क फ्रॉम होम कर रहे लोगों का पेंडिंग वर्क आज कम्पलीट हो जाएगा, आप काम के नए टारगेट बनायेंगे। होलसेल का व्यापार करने लोगों को अधिक मुनाफा होगा। जो लोग फिल्म जगत से जुड़े हैं उनको काम का अच्छा ऑफर मिल सकता है। आज हेल्थ से रिलेटेड प्रॉब्लम्स खत्म होने से एनर्जेटिक रहेंगे और काम करने में आपका मन लगा रहेगा। मंदिर में इत्र की शीशी दान करें, आपके सभी काम बनेंगे।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 5
मिथुन राशि-
आज आपके दिन की शुरुआत सामान्य रहेगी। प्रॉपर्टी खरीदने का विचार बना रहे लोग आज किसी प्रॉपर्टी डीलर से बातचीत करेंगे। आज अपने जीवनसाथी को किसी मामूली बात पर डांटने की बजाए विनम्रता से समझाएंगे तो रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। माताएं अपने बच्चों के अच्छे भविष्य के लिए कुछ
ठोस कदम भी उठा सकती हैं। आज आप फालतू के खर्चों को कम करके बचत करने के बारे में विचार करेंगे। आपके व्यवसाय की स्थिति सामान्य बनी रहेगी। मंदिर में माथा टेककर किसी काम की शुरुआत करें, काम में सफलता अवश्य मिलेगी।
- शुभ रंग- लाल
- शुभ अंक- 5
कर्क राशि-
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। दूरदराज के लोगों से संपर्क बनाकर बिजनेस करना लाभकारी रहेगा, आपके जीवन साथी का समर्थन और प्यार आपके दांपत्य जीवन को मजबूत करेगा। इस राशि की जो वकील हैं आज किसी पुराने केस में जीत मिलेगी और साथ ही कोई नया केस भी मिल सकता है।
पिछले दिनों के पेंडिंग वर्क को कंप्लीट करने के लिए आज सही समय है। किसी जरूरतमंद को कपड़े दान करें सब शुभ ही शुभ होगा।
- शुभ रंग- पीला
- शुभ अंक- 1
सिंह राशि-
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। इस राशि कि जो लोग संगीत के क्षेत्र में रुझान रखते हैं उनके लिए आज का दिन अच्छा है, फिल्म इंडस्ट्री से कोई ऑफर भी आ सकता है। किसी करीबी रिश्तेदार के आने से घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। छात्र आज अपने करियर को लेकर चिंतित हो सकते हैं आप
गुरु से परामर्श लेंगे तो समस्या का समाधान हो जाएगा। चंदन का तिलक लगाएं मानसिक शांति बनी रहेगी।
- शुभ रंग- पिच
- शुभ अंक- 8
कन्या राशि-
आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। पारिवारिक मामलों में आज थोड़ी बहुत नोक-जोक हो सकती है। लेकिन जल्दी ही सब सही भी हो जाएगा। आप जिस भी काम को करेंगे वह काम निश्चित रूप से पूरा हो जाएगा आप अपनी ताकत और प्रतिष्ठा से पहचाने जाएंगे। इस राशि के छात्रों के लिए आज
का दिन अन्य दिनों की अपेक्षा अच्छा रहेगा। आपका पढ़ाई लिखाई पर ध्यान केंद्रित रहेगा, जल्द ही आपकी सफलता के योग बन रहे हैं।
- शुभ रंग- केसरिया
- शुभ अंक- 6
तुला राशि-
आज आपका दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। आज ऑफिस के काम से आपकी यात्रा हो सकती है, यह यात्रा आपके लिए लाभदायक साबित होगी, इस यात्रा के दौरान आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से होगी जिसकी बातों से आपको नई सीख मिलेगी। इस राशि के जो स्टूडेंट हैं उनको एग्जाम से रिलेटेड
कोई अच्छा समाचार मिल सकता है। लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है कहीं घूमने का भी प्लान बन सकता है। परिवार में माहौल अच्छा बना रहेगा। गाय को रोटी खिलाएं, सभी बाधाएं दूर होंगी।
- शुभ रंग- मैहरुन
- शुभ अंक- 7
वृश्चिक राशि-
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आपका कोई काम जो बहुत दिन से रुका हुआ था वो आज पूरा हो जाएगा। इस काम में आपको जीवनसाथी का भी सहयोग मिल सकता है। इस राशि के जो लोग लोहे के व्यापार से जुड़े हैं उनको ज्यादा लाभ के योग हैं। आज अचानक किसी अतिथि के
आने से घर में उल्लास का माहौल बन जायेगा। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर घर से निकलने से आपकी सकारात्मकता बनी रहेगी।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 6
धनु राशि-
आज आपका दिन एक नई उमंग लेकर आया है। इस राशि के जो लोग राजनीति से जुड़े हैं, उनको ज्यादा प्रसिद्धि मिलेगी। आप किसी सामाजिक कार्यक्रम में जायेंगे, जहां पर लोगों पर आपकी बातो से अच्छा इंप्रेशन पड़ेगा। आज आप परिवार के सदस्यों की जरूरतों को पूरा करने में कामयाब
होंगे। आपका सम्मान बढ़ जाएगा। लोगों को तेजी से परखने की क्षमता आपको आने वाली परेशानियों से दूर करेगी। घर में तुलसी का पौधा लगाएं, तनाव से मुक्ति मिलेगी।
- शुभ रंग- गोल्डन
- शुभ अंक- 3
मकर राशि-
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आज रुका पैसा आपको मिल जाएगा। इससे आपको अपने खर्चों को पूरा करने में मदद मिलेगी। इस राशि के जो लोग आर्किटेक के क्षेत्र से जुड़े हैं उनके लिए आज का दिन कुछ सीखने का है। आज आपके पास आराम के लिए कम समय रहेगा क्योंकि पहलें के टाले काम को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। आज आपको चुनाव करना है की परेशानियों को मुस्कुराकर दरकिनार करना है या उनमें फसकर परेशान होना है।
- शुभ रंग- काला
- शुभ अंक- 2
कुंभ राशि-
आज का दिन उत्साह से भरा रहेगा। आज आप किसी धार्मिक समारोह मे शामिल होंगे, आपके द्वारा समाज में किए गए कामों से आपका सम्मान बढ़ेगा इससे आपको गर्व होगा। इस राशि की जो महिलाएं वर्क फ्रॉम होम करना चाहती हैं उनके लिए आज का दिन शुभ है, आपको जल्द ही अच्छा लाभ
मिलेगा। आज परिवार के सदस्यों के साथ कुछ आराम के पल बिताने से अनुभव होगा की आपके प्रियजनों का आपके प्रति प्यार कितना गहरा है।
- शुभ रंग- सिल्वर
- शुभ अंक- 4
मीन राशि-
आज का दिन बेहद ख़ास पल लेकर आया है। आप कोई आप अपनी योजनाओं के बारे में किसी उच्चाधिकारी से बात करेंगे ,आपकी जो भी समस्या है उसका सॉल्यूशन मिल जाएगा। आज दोस्तों के साथ अपने रवैए पर कंट्रोल करने की जरूरत है नहीं तो अच्छी खासी दोस्ती में दरार पड़ सकती है।
घर से निकलते समय दही खाकर निकलें, आपके सारे काम बन जाएंगे।
- शुभ रंग- बैंगनी
- शुभ अंक- 7
प्रियंका गांधी की छत्तीसगढ़ में आठ चुनावी घोषणाएं
फांसी के फंदे पर लटकती मिली एक्ट्रेस...फिल्म इंडस्टी में शोक की लहर, जांच में जुटी पुलिस…
तिरुवनंतपुरम। लोकप्रिय मलयालम फिल्म और टीवी धारावाहिक अभिनेत्री रेन्जुशा मेनन 35 वर्षीय सोमवार को अपने किराए के अपाॅर्टमेंट में फंदे से लटकी हुई मिली। अभिनेत्री अपने परिवार के साथ अपाॅर्टमेंट में रह रही थींं। श्रीकार्यम पुलिस ने मौत की जांच शुरू कर दी है।
सोमवार सुबह कमरा काफी देर तक बंद रहने पर परिवार को संदेह हुआ। जिसके बाद जबरदस्ती दरवाजा खोला गया, तो वह फंदे से लटकी मिली। रेन्जुशा मेनन एक लोकप्रिय अभिनेत्री के साथ ही टीवी चैनलों के कई धारावाहिकों में अभिनय किया था। उन्होंने कुछ मलयालम फिल्मों में भी काम की थी। फ़िलहाल पुलिस ने मामले की जांच में जुट गई है।
दिवाली से पहले Jio का बड़ा धमाका, 2600 की कीमत में लॉन्च किया 4G फ़ोन, फीचर्स जानकर उड़ जायेंगे होश
New Jio 4G Phone: दोस्तों, जब से बाजार में रिलायंस जियो (reliance Jio) ने प्रवेश किया है तब से पूरे बाजार की एक काया पलट हो गई है। जिओ के आने के बाद ही सोशल मीडिया (social media) को रफ्तार मिल पाई।अब हाल ही में जिओ कंपनी की तरफ से एक नए फोन की लॉन्चिंग (Launching) से पर्दाफाश किया है।
नई दिल्ली में चल रहे इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2023 इवेंट (Indian Mobile Congress invent 2023) में रिलायंस जिओ कंपनी की तरफ से अपने 4G फोन के बारे में जानकारी दी है। इस फ़ोन का नाम Jio Prime 4G रखा है वैसे तो यह फोन कीपैड है लेकिन इसमें कंपनी आपको व्हाट्सएप (Whatsapp)और युट्यूब (Youtube) जैसे फीचर्स को भी इस्तेमाल करने की सुविधा दे रही है
आप चाहे तो इस फोन को कंपनी की ऑफिशल वेबसाइट (Official Website) के माध्यम से भी खरीद सकते हैं इसके अलावा जिओमार्ट (Jio Mart) पर भी यह फ़ोन आपको दिखाई दे जाएगा। जिसको आप 2,599 की कीमत में खरीद सकते हैं।हालांकि, अभी तक पूरे भारतवर्ष में इसकी डिलीवरी जिओमार्ट की तरफ से शुरू नहीं की गई है।
New Jio 4G Phone: अगर आप लोग दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों में रहते हैं तब आपको इस फोन की डिलीवरी मिल सकती है।लेकिन इतनी कम कीमत के अंदर इतनी शानदार फीचर्स आपको बाकी कीपैड फोन के अंदर देखने को नहीं मिलते हैं।
New Jio 4G Phone: JioPhone Prima 4G के फीचर्स
New Jio 4G Phone: जिओ कंपनी की तरफ से लांच किये गए इस न्यू फोन के अंदर आपको 2.4 इंच का शानदार TFT display मिल जाता है। इसके साथ इस फोन के अंदर आपको सेल्फी कैमरा (Selfie Camera) भी मिल रहा है और बैक कैमरा भी।अगर इसके सेल्फी कैमरे की बात करें तो वह 0.3 मेगापिक्सल का है और इसमें 512MB का इंटरनल स्टोरेज भी आपको देखने को मिलता है।
New Jio 4G Phone: अगर आप लोग भविष्य में कभी इसका स्टोरेज बढ़ाना चाहते हैं तब भी आप बड़ी आसानी से कर सकते हैं। इसके लिए आपको माइक्रो एसडी कार्ड की सहायता लेनी होगी जिससे आप 128GB तक इसके इंटरनल स्टोरेज (Internal Storage) को बढ़ा पाएंगे। यह फ़ोन ARM Cortex A53 प्रोसेसर के साथ काम करता है और फोन में आपको सिंगल सिम स्लॉट का सपोर्ट देखने को मिलता है।
New Jio 4G Phone: JioPhone Prima 4G बैटरी
New Jio 4G Phone: इस फोन के अंदर आपको 1800 mAH दमदार बैटरी मिल जाती है। यानि की कुल मिलाकर इस फोन की मदद से आपका यूजर एक्सपीरियंस (User Experience) काफी अच्छा होने वाला है।
Bank of Baroda: इस बैंक के ग्राहकों की लगी लॉटरी, सभी खाताधारकों को मिलेगी ये खास सुविधा, जल्द उठा लें फायदा!
Aaj Ka Panchang 30 October: जानें सोमवार का पंचांग, जानें तिथि, ग्रह, शुभ मुहूर्त और राहुकाल
Aaj Ka Rashifal 30 October 2023: सोमवार का दिन इन राशियों के लिए ला रहा है सौभाग्य, भोलेनाथ की कृपा से धन-धान्य से भर जाएगा घर
आज का पंचांग 29 अक्टूबर 2023: कार्तिक माह का प्रारंभ, रविवार व्रत, देखें शुभ मुहूर्त, अशुभ समय, राहुकाल और दिशाशूल
आज का पंचांग 29 अक्टूबर 2023: आज से कार्तिक माह का प्रारंभ हुआ है. कार्तिक माह हिंदू कैलेंडर का आठवां महीना है. व्रत, पूजा-पाठ और स्नान-दान की दृष्टि से कार्तिक माह का विशेष महत्व है. कार्तिक माह में पवित्र नदियों में स्नान करने से पाप मिटते हैं और दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है. कार्तिक माह में करवा चौथ, धनतेरस, दिवाली, भैया दूज, गोवर्धन पूजा, अन्नकूट, तुलसी विवाह, देव उठनी एकादशी जैसे महत्व व्रत और त्योहार आते हैं. कार्तिक माह के प्रतिनिधि देव भगवान विष्णु हैं. इस पूरे माह श्रीहरि विष्णु की पूजा करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं. कार्तिक माह में देवता धरती पर आते हैं और देव दीपावली मनाते हैं.
रविवार का दिन सूर्य देव की पूजा के लिए है. इस दिन व्रत रखकर सूर्य देव की पूजा करते हैं. सूर्य देव की पूजा में लाल गुलाब, गुड़हल, गुड़ आदि का उपयोग करते हैं. स्नान के बाद सूर्य देव को जल अर्पित करते हैं. उस जल में लाल चंदन, लाल फूल और गुड़ डालना चाहिए. आज के दिन सूर्य चालीसा, आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ और सूर्य मंत्र का जाप करने से भगवान भास्कर प्रसन्न होते हैं. उनकी कृपा से चर्म रोग खत्म होता है. कुंडली में सूर्य मजबूत होता है. आज सूर्य मंत्र का जाप करने से भी लाभ होता है. आज कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपद तिथि, अश्विनी नक्षत्र, सिद्धि योग, बलव करण, रविवार दिन और पूर्व दिशाशूल है. वैदकि पंचांग से जानते हैं आज का शुभ मुहूर्त, राहुकाल, दिशाशूल, सूर्योदय, चंद्रोदय आदि.
29 अक्टूबर 2023 का पंचांग
आज की तिथि – कार्तिक कृष्णपक्ष प्रतिपदा
आज का नक्षत्र – अश्विनी
आज का करण – बलव
आज का पक्ष – कृष्ण
आज का योग – सिद्धि
आज का वार – रविवार
आज का दिशाशूल- पूर्व
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय – 06:42:00 AM
सूर्यास्त – 06:03:00 PM
चन्द्रोदय – 17:56:00 PM
चन्द्रास्त – 06:46:00 AM
चन्द्र राशि – मेष
हिन्दू मास एवं वर्ष
शक सम्वत – 1945 शुभकृत
विक्रम सम्वत – 2080
दिन काल – 11:08:12
मास अमांत – आश्विन
मास पूर्णिमांत – कार्तिक
शुभ समय – 11:42:25 से 12:26:58 तक
अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
दुष्टमुहूर्त– 16:09:42 से 16:54:15 तक
कुलिक– 16:09:42 से 16:54:15 तक
कंटक– 10:13:20 से 10:57:52 तक
राहु काल– 16:38 से 18:03 तक
कालवेला/अर्द्धयाम– 11:42:25 से 12:26:58 तक
यमघण्ट– 13:11:31 से 13:56:04 तक
यमगण्ड– 12:04:42 से 13:28:13 तक
गुलिक काल– 15:13 से 16:38 तक
Aaj Ka Rashifal 29 October 2023: आज सूर्य की तरह चमकेगी इन राशियों की तकदीर, मिलेगा धन-वैभव और ऐश्वर्य का लाभ
Aaj Ka Rashifal 29 October 2023: आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और रविवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि आज रात 11 बजकर 53 मिनट तक रहेगी। आज से कार्तिक महीने
की शुरआत हो चुकी है। आज रात 8 बजे तक सिद्धि योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पार कर भोर 4 बजकर 42 मिनट तक भरणी नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 29 अक्टूबर 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
मेष राशि-
आज आपका दिन बहुत अच्छा बीतेगा। आपको दोस्तों का पूरा साथ मिलेगा। आज किसी मित्र के प्रति आपका विशेष प्रेम आकर्षण हो सकता है और यह प्रेम संबंध बहुत खुबसूरती के साथ आगे बढेगा आप खुशियां मनाएंगे। दोस्तों के साथ पार्टी करेंगे। परिवार में भाई बहनों का पूरा सपोर्ट रहेगा। जो लोग इलेक्ट्रॉनिक या लोहे से संबंधित व्यापार करते हैं, उनके लिए लाभ के योग है पर कुछ खर्चे भी हो सकते हैं। नौकरी करने के लिए आज का दिन अच्छा है अधिकारियों का साथ मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए दिन फेवरेबल है करियर में नये अवसर मिलने की संभावना है। दाम्पत्य जीवन में सकारात्मकता रहेगी। किन्हीं खास मौकों पर एक- दूसरे को गिफ्ट देने से संबंधों में मधुरता बनी रहती है।
- शुभ रंग- लाल
- शुभ अंक- 6
वृषभ राशि-
आज का दिन आपके लिए शुभ फलदाई साबित हो सकता है। आज आप कार्यक्षेत्र में अपने काम को बड़ी तत्परता के साथ जल्दी ही पूरा कर लेंगे। सभी आपके काम से संतुष्ट दिखाई देंगे, यदि आप अधिकारी हैं तो आपका यह प्रयास और भी फायदेमंद रहेगा क्योंकि आपके कार्यालय में सहकर्मियोंके बीच आपके कर्मठ व्यक्तित्व की छवि बनेगी। आपकी सराहना के साथ -साथ भविष्य में लाभ होने के संकेत हैं। व्यापार करने को किसी के माध्यम से आमदनी के स्रोत में वृद्धि होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों को नौकरी मिलने की संभावना है। यदि आप सिंगल हैं तो आज सोशल मीडिया पर किसी के प्रति आकर्षण का भाव आ सकता है,और बात आगे बढ़ने की गुंजाइश है। धार्मिक कार्यों में रुझान बढ़ेगा परिवार सहित मंदिर जाने की संभावना है।
- शुभ रंग- सफेद
- शुभ अंक- 3
मिथुन राशि-
आपका दिन बेहतरीन रहेगा। इस राशि की जो महिलाएं किसी क्रिएटिव कार्य अथवा व्यापार से जुड़ी हुई है उन्हें आर्थिक दृष्टि से अच्छे लाभ की संभावना है। दाम्पत्य जीवन बहुत खुशहाल रहेगा। व्यापार करने वाले लोगों का दिन सामान्य रह सकता है। आप अपने ग्राहकों से मैत्रीपूर्ण संबंध रखें लाभ मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को आज अपने किसी मित्र का मार्गदर्शन मिलेगा जिससे आगे चलकर लाभ मिलने की गुंजाइश है। लवमेट्स के लिए दिन अच्छा है सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए दिन ठीक है , बाहर का खाना खाने से बचें। घर का हेल्दी खाना खाएं। स्ट्रांग बनेंगे।
- शुभ रंग- आसमानी
- शुभ अंक- 5
कर्क राशि-
आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। आपको भाग्य का साथ मिलने की संभावना है। व्यवसाय और रोजगार में बढ़ोतरी के संकेत हैं। प्राइवेट जॉब करने वाले लोगों को आज कोई प्रोजेक्ट मिलने के योग है जिसमें आपको अपनी मेहनत से बेहतर परिणाम मिलेंगे। आजका दिन आर्थिक दृष्टि से सामान्य रहेगा। जो छात्र प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, आज बहुत व्यस्त रह सकते हैं कुछ भ्रम की स्थिति आ सकती है परन्तु किसी सीनियर की मदद से दूर हो जाएगी और सही मार्गदर्शन मिलेगा। लवमेट्स अपने रिश्ते को अपनी सूझबूझ से आगे बढ़ाएंगे। वैवाहिक जीवन ठीक ठाक रहेगा। प्रातः प्राणायाम जरूर करें। इससे सकारात्मकता आती है।
- शुभ रंग- पिच
- शुभ अंक- 2
सिंह राशि-
आज के दिन आप उत्साहित महसूस करेंगे। आज आप कोई नया बिजनेस शुरू करने के लिए सोच सकते हैं, उसमें सफलता देखने को मिलेगी और आमदनी भी बढ़ेगी। आप सरकारी नौकरी करते हैं तो किसी भी बात को बेवजह तूल न दें, सहकर्मियों के साथ आपका दोस्ताना व्यवहार आपको लाभ दिलाएगा। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। छात्र अपने कैरियर को लेकर भविष्य की रणनीति बनाएंगे, माता-पिता आज आपको कोई सरप्राइज़ दे सकते हैं। पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा। घर में अगर बड़े बुजुर्ग हैं तो उन्हें घर का बना भोजन ही दें और अपना समय व्यर्थ की बातों के बजाय रचनात्मक कार्यों में लगाएं बेहतर परिणाम मिलेंगे।
- शुभ रंग- क्रिम
- शुभ अंक- 8
कन्या राशि-
आज आप अपनी मेहनत को लेकर आशान्वित रहेंगे। आपके कारोबार और रोजगार में मेहनत से अच्छे परिणाम हासिल हो सकते हैं। इसी आधार पर आप अपने भविष्य की रणनीति तैयार करेंगे। व्यापार के क्षेत्र में आपकी स्थिति अच्छी होगी और ग्राहक भी बढ़ेंगे। नौकरी में नये अवसर मिलने की संभावना है। छात्रों को परीक्षा में अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। दोस्तों के साथ कहीं घूमने-फिरने का प्लान बनाएंगे। यदि आप नवविवाहित हैं तो ससुराल पक्ष में से कोई अच्छा गिफ्ट मिलने के योग हैं। लवलाइफ अच्छी रहेगी। अपनी दिनचर्या में योग को शामिल करें। आत्मविश्वास बढ़ेगा।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 3
तुला राशि-
आज का दिन आपके पक्ष में रहने वाला है। करियर में अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र का माहौल अनुकूल रहेगा जिससे आपको अपने कैरियर में आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है। यदि आप खुद का काम करने का सोच रहे हैं तो सफल होने की गुंजाइश है। जो लोग व्यापार से जुड़े हैं उनकी पहले बनाई गई योजनाएं सफल होंगी और अच्छा लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी, कोई यात्रा भी हो सकती है। होटल मैनेजमेंट और कम्युनिकेशन का कोर्स कर रहे छात्रों के लिए आज दिन फेवरेबल है, कोई नया अवसर मिलने की संभावना है। अविवाहित लोगों को विवाह के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। घर का माहौल अच्छा रहेगा।
- शुभ रंग- नारंगी
- शुभ अंक- 2
वृश्चिक राशि-
आज का दिन बदलाव लेकर आ सकता है। आप काम के सिलसिले में कहीं बाहर जा सकते हैं। व्यापार में लाभ के संकेत हैं, यदि कहीं निवेश किया है तो वहां भी लाभ की संभावना है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। भाई बहनों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ व्यस्त होने के बावजूद समय बिताने का प्रयास करेंगे हो सकता है आप उन्हें आज कहीं डिनर पर ले जाए। संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है, जिससे आप दोनों को हार्दिक खुशी मिलेगी।
- शुभ रंग- ग्रे
- शुभ अंक- 7
धनु राशि-
आज आप परिवार के साथ समय बिताएंगे। आपके घर पर दूर रह रहे रिश्तेदार आ सकते हैं उनके साथ ज्यादा समय व्यतीत होगा और पुरानी कुछ खास बातें भी करेंगे। आज आपके कैरियर को लेकर अच्छी खबर मिल सकती है। नौकरी करने को पदोन्नति मिलने की संभावना है। व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं। आपकी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा, आपकी आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी। आज आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने-फिरने का प्लान बनाएंगे। परीक्षा की तैयारी में जुटे छात्रों को उनकी मेहनत का फल मिलेगा। परीक्षा में अच्छे अंक आ सकते हैं। दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा।
- शुभ रंग- लाल
- शुभ अंक- 7
मकर राशि -
आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करने का मौका मिल सकता है। आपके रुके कार्यों में तेजी आएगी। नौकरी में आज आपके हाथ कोई नया प्रोजेक्ट सौंपा जाएगा। आप अपनी मेहनत और ईमानदारी से उस प्रोजेक्ट को पूरा करने में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे और परिणाम स्वरूप आपको अच्छे वेतन के साथ पदोन्नति मिल सकती है। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए अच्छा दिन है परन्तु लेन-देन के मामलों में सावधानी रखनी चाहिए। परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को नए अवसर मिलने की संभावना है। पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा। जिनका विवाह तय होने में देर हो रही थी, उनके विवाह की बात पक्की हो सकती हैं। आज आप किसी वृद्धाश्रम में जाकर उन्हें ऊनी कपड़े बांटे सकते हैं।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 3
कुंभ राशि-
आज आपको परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन और इंक्रीमेंट मिल सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों को कुछ नये लोगों से मुलाकात होगी और कुछ नये व्यापारिक समझौते होंगे जिनसे व्यापार में लाभ होगा और आमदनी बढ़ेगी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आप अपने कार्यक्षेत्रों में अनुशासित रहकर मेहनत करेंगें जिससे बेहतर परिणाम मिलेंगे। बोर्ड की परीक्षा में बैठने वाले छात्रों को परीक्षा का प्रेशर होने से अपना ज्यादा समय पढ़ने में बिताएंगे जिसका परिणाम सुखद होने की संभावना है। पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा। बच्चों को पौष्टिक भोजन दें जिससे उनकी बौद्धिक और मेहनत करने क्षमता बढ़ेगी।
- शुभ रंग- पीला
- शुभ अंक- 4
मीन राशि-
आपके लिए दिन सामान्य रहेगा। परिवार में प्रेम भावना बनी रहेगी। व्यापार की दृष्टि से आज का दिन अच्छा है आय के नये स्रोत मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। जो नौकरीपेशा हैं कार्यस्थल पर एक्टिव रहकर अपने कार्यों को पूरा करेंगे। लवमेट्स के लिए अच्छा दिन है। किसी पार्टी में
जाने का प्लान बनाएंगे। इससे एक दूसरे को अच्छी तरह समझने का मौका भी मिलेगा।
- शुभ रंग- केसरिया
- शुभ अंक- 2
नवंबर में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें RBI Bank Holidays की लिस्ट
नई दिल्ली। Bank Holidays November 2023: नवंबर माह में दीपावली, छठ पर्व, भाई दूज जैसे कई महत्वपूर्ण त्योहार मनाएंगे जाएंगे, ऐसे में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI Bank Holidays) ने अलग-अलग राज्यों के लिए बैंकों में अवकाश की लिस्ट जारी कर दी है। आरबीआई के मुताबिक, राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में बैंक 15 दिन बंद रहेंगे।
RBI Bank Holidays की लिस्ट
1 नवंबर 2023 – करवा चौथ – बेंगलुरु, इंफाल,शिमला
10 नवंबर 2023 – वंगाला महोत्सव, शिलांग
11 नवंबर 2023 – दूसरा शनिवार पूरा देश
12 नवंबर 2023 – रविवार पूरा देश
13 नवंबर 2023 – गोवर्धन पूजा अगरतला, देहरादून, गंगटोक, इंफाल, जयपुर, कानपुर, लखनऊ
14 नवंबर 2023 – दीपावली अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, गंगटोक, मुंबई, नागपुर
15 नवंबर 2023 – भाई दूज गैंगटोक,इंफाल,कानपुर,कोलकता,लखनऊ,शिमला
20 नवंबर 2023 – छठ पर्व पटना, रांची
23 नवंबर 2023 – इगास-बग्वाल शिलांग,देहरादून
25 नवंबर 2023 – चौथा शनिवार पूरा देश
26 नवंबर 2023 – रविवार पूरा देश
27 नवंबर 2023 – गुरु नानक जयंती अगरतला, आइजोल, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोहिमा, कोलकता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, शिमला, श्रीनगर
30 नवंबर 2023 – कनकदास जयंती बेंगलुरु
बैंक खाता वाले तुरंत ध्यान दें! भारी पड़ेगी ये छोटी सी गलती
Bank Account: आजकल ज्यादातर लोगों का खाता कई बैंकों में खुला हुआ है। अक्सर लोग बैंक अकाउंट तो खुलवा लेते हैं, लकिन कई छोटी बातों का ध्यान नहीं देते, जो बाद में भारी नुकसान का कारण बन सकती है।बैंक अकाउंट खुलवाते समय सावधानी नहीं बरतने पर बाद में जाकर बहुत बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है। यदि आप भी ऐसा करते हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद ही खास होने वाली है।
Bank Account: क्योंकि आज हम आपके लिए बताने वाले हैं यदि अकाउंट होल्डर की मृत्यु हो जाती है तो उसके खाते में रखा पैसा किस व्यक्ति को मिलेगा।जैसा कि आप सब जानते हैं कि भारत में करोड़ों लोगों का बैंक अकाउंट खुल गया है। इन खातों में लोगों का लाखों—करोड़ों रूपया जमा रहता है।हालांकि, सभी लोगों का पैसा बैंक में सुरक्षित रहता है, लेकिन कभी कभार ऐसा भी देखने को मिलता है कि बैंक में जिस भी खाता धारक का अकाउंट है उसकी मृत्यु हो जाती है तो उस खाते में जमा राशि किसको प्राप्त होगी।
Bank Account: किसे मिलेगा बैंक अकाउंट में रखा पैसा
आप सभी को बता दें कि आप जब भी बैंक अकाउंट खुलवाने जाते हैं तो आप जिस व्यक्ति का बैंक अकाउंट खुलवा रहे हैं उसकी बहुत सारी डिटेल बैंक मांगता है। इसके बाद ही अकाउंट ओपन किया जाता है। नया अकाउंट खुलवाते वक्त खाताधारक की डिटेल के साथ ही नॉमिनी की डिटैल भरती होती है। ऐसा नहीं करना नुकसानदायक हो सकता है।
Bank Account: दरअसल, किसी वजह से अकाउंट होल्डर की मृत्यु हो जाने के बाद उसका उत्तराधिकारी यानि नॉमिनी बैंक अकाउंट से पैसे निकाल सकता है। इस डिटेल को फिल करते समय आपको बहुत सारी सावधानियों का ध्यान रखना है। यदि आपके बैंक अकाउंट में आप अपने किसी परिवार वाले व्यक्ति या रिश्तेदार का नाम ना डलवाकर किसी भी अन्य व्यक्ति का नाम डलवा देते हैं। तो यह आप बहुत बड़ी गलती करवाते हैं। क्योंकि नॉमिनी ही खाताधारक की मृत्यु के बाद उसे खाते का उत्तराधिकारी होता है।
एक ही परिवार के 7 लोगों ने की आत्महत्या...जानिए क्या है पूरा मामला
गुजरात। सूरत में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सूरत के अडाजण इलाके में एक परिवार के 7 लोगों ने सामूहिक रूप से आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि आर्थिक तंगी के कारण परिवार के सदस्यों ने आत्महत्या की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
घटना अडाजण पालनपुर पाटिया इलाके के सिद्धेश्वर अपार्टमेंट में हुई है। अपार्टमेंट की पहली मंजिल पर कनुभाई सोलंकी अपने परिवार के साथ रहते थे। कनुभाई का बेटा मनीष उर्फ शान्तु सोलंकी पंखे से फांसी का फंदा लगाकर लटका था, जबकि कनुभाई उनकी पत्नी शोभनाबेन, मनीष की पत्नी रीटा, मनीष की 10 और 13 साल की दोनों बेटियां दिशा और काव्य साथ ही छोटा बेटा कुशल का शव बिस्तर पर पड़ा मिला। सामूहिक आत्महत्या में शामिल परिवार फर्नीचर कारोबार से जुड़ा है। हालांकि, पूरे परिवार ने यह कदम किस कारण से उठाया है, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
छेड़छाड़ का विरोध करने पर लड़की पर फेंका ज्वलनशील पदार्थ, आरोपी गिरफ्तार
राजस्थान। जालौन में छेड़खानी का विरोध करने पर एक किशोरी पर ज्वलनशील पदार्थ डालने का मामला सामने आया है। झुलसी किशोरी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई।
मामला डकोर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मुहाना का है। गांव की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी के ऊपर 41 वर्षीय शख्स ने ज्वलनशील पदार्थ डाल दिया। जिससे वह झुलस गई। परिजनों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। परिजनों का आरोप है कि गांव का रहने वाले मुन्ना राजपूत पुत्र शेष सिंह राजपूत ने छेड़खानी करता था, जिसका विरोध किया तो उसके ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डाल दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
आज लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानिए सूतक काल और ग्रहण का समय
इस साल दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण आज रात लगेगा। यह ग्रहण 28 और 29 अक्टूबर की मध्यरात्रि को लगने जा रहा है। इसकी शुरुआत रात 1 बजकर 5 मिनट पर होगी इसलिए इसका सूतक काल 9 घंटे पहले यानी आज शाम 04 बजकर 05 मिनट से शुरू हो जाएगा। यह एक खंडग्राह चंद्र ग्रहण होगा।
दरअसल जब पृथ्वी की छाया चंद्रमा के कुछ भाग पर पड़ती है तो इसे खंडग्रास यानि आंशिक चंद्र ग्रहण कहते हैं। ज्योतिष शास्त्र में चंद्र ग्रहण लगना बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। यह ग्रहण मेष राशि और अश्विनी नक्षत्र में लगने जा रहा है।
ऐसे देखें चंद्रग्रहण का लाइव
चंद्रग्रहण को लाइव देखने के लिए आप NASA के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर जाएं और वहां चंद्रग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हें। इसके लिए आप इस लिंक https://www.youtube.com/@NASA पर क्लिक कर सकते हैं।
कहां कहां दिखेगा ये चंद्र ग्रहण
इस साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण भारत में दिखेगा देगा। इसके अलावा यह उत्तर और दक्षिण-पूर्व अमेरिका, यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, अटलांटिक महासागर, हिन्द महासागर, अंटार्कटिका में भी दिखेगा।
