सियासत
आधी कीमत में मिल रहा है Samsung का यह धांसू फोन, खरीदने के लिए लगी लोगों की लाइन
Flipkart Diwali Sale 2023 Offer: अगर आप अपनी इस दिवाली को स्पेशल बनाने के लिए कोई अच्छा सा स्मार्टफोन खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो फ्लिपकार्ट कंपनी (Flipkart) की तरफ से आपको दीपावली का सबसे बड़ा गिफ्ट दिया गया है। दरअसल, दीपावली से पहले फ्लिपकार्ट कंपनी अपने ग्राहकों के लिए बिग सेल लेकर आई है, जिसके अंदर आपको काफी डिस्काउंटेड प्राइस (Discounted Price) के अंदर स्मार्ट फ़ोन मिल रहे है।
Flipkart Diwali Sale 2023 Offer: आज हम आपके लिए एक ऐसे ही शानदार फोन के बारे में जानकारी लेकर आए हैं इस फोन का नाम Samsung Galaxy S21 FE 5G है।यह फोन जब से लांच हुआ है, तब से कस्टमर की पहली पसंद बन चुका है। इसको खरीदने वाले दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं।फ्लिपकार्ट की इस सेल के अंदर यह स्मार्टफोन आपको आधी कीमत के अंदर मिल रहा है।
Flipkart Diwali Sale 2023 Offer: Samsung Galaxy S21 FE 5G फ़ोन के फीचर्स
Flipkart Diwali Sale 2023 Offer: इस फ़ोन के अंदर आपको 6.4 इंच का डायनेमिक एमोलेड डिस्प्ले मिल जाता है और यह ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 888 के प्रोसेसर के साथ आता है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेंसर (Rear Camera Censer) है। यानी कि कैमरे क्वालिटी को लेकर आपको किसी भी तरह से कंप्रोमाइज (Compromise) करने की आवश्यकता नहीं है।
Flipkart Diwali Sale 2023 Offer: Samsung Galaxy S21 FE 5G फ़ोन की कीमत
Flipkart Diwali Sale 2023 Offer: अगर इस फोन की कीमत की बात करें तो मार्केट में यह फोन आपको ₹69,999 में मिलता है लेकिन फ्लिपकार्ट कंपनी की Big Sale के अंदर आपको ₹31,999 में यह दमदार फोन मिल रहा है। अगर आप लोग इस फोन को कैश में नहीं खरीदना चाहते हैं तो कंपनी आपको EMI की सुविधा भी दे रही है, जिसके तहत आप मात्र 5432 रुपए मंथली EMI के आधार पर इस फोन को खरीद पाएंगे।
केंद्र सरकार का बड़ा एक्शन, महादेव बेटिंग सहित 22 ऐप्स पर लगाया बैन, सीएम बघेल बोले- आख़िरकार सरकार को होश आया
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अनुरोध पर महादेव ऐप और रेड्डीअन्नाप्रेस्टोप्रो सहित 22 अवैध सट्टेबाजी एप्लीकेशन और वेबसाइट्सों पर बैन लगा दिया है। बता दें यह कार्रवाई अवैध सट्टेबाजी ऐप सिंडिकेट के खिलाफ ईडी की ओर से की गई जांच और छापेमारी के बाद की गई है। ED ने अपनी जांच में इन ऐप्स के संचालन को गैरकानूनी बताया था।
सरकार के बैन किए गए ऐप्स की लिस्ट में महादेव ऐप भी शामिल है, जिसे लेकर कंट्रोवर्सी शुरू हो गई है। दरअसल महादेव ऑनलाइन बुक ऐप के खिलाफ ईडी छत्तीसगढ़ में लंबे वक्त से जांच कर रही है। ऐसे में केंद्रीय राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार चाहती, तो वो खुद इन ऐप्स को बैन कर देती है, क्योंकि छत्तीसगढ़ सरकार के पास आईटी अधिनियम की धारा 69ए के तहत वेबसाइट/ऐप को बंद करने का पावर है, लेकिन उनकी तरफ से ऐसा नहीं किया गया। साथ ही इन ऐप्स को बैन करने की भी मांग नहीं की गई, जबकि इन ऐप्स के खिलाफ पिछले 1.5 साल से जांच कर चल रही है। इसी को लेकर महादेव ऐप बैन को लेकर कंट्रोवर्सी शुरू हो गई है।
आख़िरकार केंद्र सरकार को होश आया – सीएम भूपेश बघेल
केंद्र सरकार के इस फैसले के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बयान सामने आया है। उन्होनें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर लिखा, ‘आख़िरकार केंद्र सरकार को होश आया और उसने ‘महादेव ऐप’ पर बैन लगाने का फ़ैसला किया। मैं कई महीनों से सवाल पूछ रहा हूं कि सट्टा खिलाने वाले इस ऐप पर केंद्र सरकार बंद क्यों नहीं रही है। मैंने तो यहां तक कहा था कि शायद 28 प्रतिशत जीएसटी के लालच में प्रतिबंध नहीं लग रहा है या फिर भाजपा का ऐप संचालकों से लेन-देन हो गया है।’
बघेल ने आगे लिखा, ‘आश्चर्य है कि ईडी महीनों से इस मामले की जांच कर रही है और फिर भी ऐप का संचालन लगातार होता रहा। लेकिन केंद्र सरकार को अब जाकर होश आया है। सीएम ने कहा, अच्छा है कि इस एप के संचालकों को भी दुबई से यथाशीघ्र गिरफ़्तार कर भारत लाया जाए।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 11 नवंबर को आएंगे बदनावर, नागदा से मोहनखेडा तक 84 किलोमीटर करेंगे रोड शो
मध्य प्रदेश विधानसभा की 230 सीटों के लिए 17 नवंबर को मतदान होना है। बता दे 15 नवंबर को शाम पांच बजे प्रचार थम जाएगा। भाजपा और कांग्रेस ने चुनाव प्रचार अभियान में ताकत झोंक दी है, जिससे चुनावी पारा गर्मा गया है।इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष मनोज सोमानी ने जानकारी देते हुए बताया कि देश के गृह मंत्री अमित शाह 11 नवंबर को बदनावर क्षेत्र में रोड़ शो करेंगे। शाह दोपहर 12 बजे हेलीकॉप्टर से नागदा पहुंचेगे। इसके बाद हेलीपेड से रवाना होकर नागदा में होने वाली जनसभा को संबोधित करेंगे। बाद में वहां से उनका रोड़ शो शुरू होगा। इसमें वे रथ में सवार होकर नागदा से कानवन, बोराली होते हुए दोपहर 3.30 बजे बदनावर आएंगे। यहां बदनावर में रोड़ शो करते हुए भैंसोला पहुंचेगे। जहां रथ सभा होगी। इसके बाद यहां से रवाना होकर वे सरदारपुर विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश करेंगे। शाम 6.20 बजे वे राजोद पहुंचेंगे। जहां रथ सभा करेंगे। राजोद से रवाना होकर शाम 7.40 बजे लाबरिया पहुंचेगे। जहां वे रथ सभा को भी संबोधित करेंगे। यहां से वे रवाना होकर रात्रि 9 बजे राजगढ़ जाएंगे। वहां जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद शाह रात्रि 10 बजे मोहनखेड़ा पहुंचेंगे। जहां रात्रि विश्राम करेंगे।
छत्तीसगढ़ में ED की रेड के बाद एक्शन मोड में केंद्र सरकार, महादेव एप सहित 22 ऑनलाइन सट्टा एप्स किए ब्लॉक
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में ED की रेड के बाद केंद्र सरकार एक्शन मोड में आ गई है. केंद्र ने महादेव एप सहित 22 ऑनलाइन सट्टा एप्स ब्लॉक करने के निर्देश दिए है. इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने महादेव बुक और रेड्डीअन्नाप्रिस्टोप्रो सहित 22 अवैध सट्टेबाजी ऐप्स और वेबसाइटों को ब्लॉक करने के आदेश जारी किए हैं।
बताया जा रहा है कि अवैध सट्टेबाजी ऐप सिंडिकेट की प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच और उसके बाद छत्तीसगढ़ में महादेव बुक पर छापे के बाद यह कदम उठाया गया है, जिसमें ऐप के अवैध संचालन का खुलासा हुआ था।
आपको बता दें कि, महादेव पुस्तक के मालिक वर्तमान में हिरासत में हैं और उन्हें धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की धारा 19 के तहत केंद्र सरकार के आईटी मंत्रालय ने महादेव एप सहित 22 अन्य ऑनलाइन सट्टेबाजी एप्लिकेशन एप को हमेशा के लिए बैन लगाया। धन शोधन के अपराध के लिए गिरफ्तार किया गया है, जो धन शोधन निवारण अधिनियम, 2002 की धारा 4 के तहत दंडनीय है।
06 November 2023 Ka Panchang: जानिए सोमवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय
Aaj Ka Panchang 06 November 2023: 6 नवंबर को कार्तिक कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और सोमवार का दिन है। नवमी तिथि आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 5 बजकर 51 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 2 बजकर 25 मिनट तक शुक्ल योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 1 बजकर 23 मिनट तक आश्लेषा नक्षत्र रहेगा। आज शाम 4 बजकर 27 मिनट पर बुध वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए रविवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय- सूर्यास्त का समय।
06 नवंबर 2023 का शुभ मुहूर्त
- नवमी तिथि- 6 नवंबर को पूरा दिन रहने के बाद कल सुबह 5 बजकर 51 मिनट तक।
- शुक्ल योग- 6 नवंबर को दोपहर 2 बजकर 25 मिनट तक।
- आश्लेषा नक्षत्र- 6 नवंबर को दोपहर 1 बजकर 23 मिनट तक।
राहुकाल का समय
- दिल्ली- सुबह 07:58 से सुबह 09:20 तक।
- मुंबई- सुबह 08:06 से सुबह 09:31 तक।
- चंडीगढ़- सुबह 08:02 से सुबह 09:23 तक।
- लखनऊ- सुबह 07:41 से सुबह 09:04 तक
- भोपाल- सुबह 07:51 से सुबह 09:15 तक।
- कोलकाता- सुबह 07:07 से सुबह 08:31 तक।
- अहमदाबाद- सुबह 08:10 से सुबह 09:34 तक।
- चेन्नई- सुबह 07:31 से सुबह 08:58 तक।
सूर्योदय-सूर्यास्त का समय
- सूर्योदय- सुबह 6:36 AM
- सूर्यास्त- शाम 5:33 PM
Aaj Ka Rashifal 06 November 2023: आज इन राशियों को मिलेगा धन का लाभ, शिवजी की कृपा से तरक्की में आ रही हर बाधा होगी दूर
Aaj Ka Rashifal 06 November 2023: आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और सोमवार का दिन है। नवमी तिथि आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 5 बजकर 51 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 2 बजकर 25 मिनट तक शुक्ल योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 1 बजकर 23 मिनट तक आश्लेषा नक्षत्र रहेगा। आज शाम 4 बजकर 27 मिनट पर बुध वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 06 नवंबर 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
मेष राशि-
आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स को आज किसी कंपनी से जॉब के लिए कॉल आ सकती है। साथ ही किसी नये कोर्स को ज्वॉइन करने के लिए आज का दिन उत्तम है। आज काम के सिलसिले में आपको विदेश यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। हो सकता है कि
सीनियर आपको कोई उपहार दें। कहीं निवेश कर रहें है तो उस विषय के जानकर व्यक्ति से सलाह जरुर कर लें। आज अपने गुस्से पर कंट्रोल करें इससे आपके बिगड़ते हुए काम पूरे हो जाएंगे।
- शुभ रंग- ग्रे
- शुभ अंक- 6
वृष राशि-
आज आपका दिन खुशनुमा रहने वाला है। जीवनसाथी की राय लेने से आज आपके बिजनेस में बड़ा धन लाभ होगा, जिससे घर में छोटी-सी पार्टी होगी। इस राशि के प्रोफेशर्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी अच्छे कॉलेज से लेक्चरार के लिए ऑफर आ सकता है। लॉ के स्टूडेंट्स आज आगे की
पढ़ाई करने के लिए फार्म भरेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद लेने से, आपके सारे कामों में सफलता जरुर मिलेगी। जीवनसाथी के साथ ताल-मेल बना कर रखें। बच्चे आज खेल-कूद में व्यस्त रहेंगे।
- शुभ रंग- गुलाबी
- शुभ अंक- 8
मिथुन राशि-
आज आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। अगर आज नये बिजनेस की शुरूआत करने की सोच रहें है तो आज का दिन आपके लिए शुभ है। आज किसी दोस्त से चल रही अनबन आपके कोशिश करने से समाप्त हो जाएगी। जीवनसाथी के सहयोग से आपको किसी बड़े काम में सफलता मिलेगी। आज
आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। व्यापार को बढ़ाने का प्लान सफल रहेगा। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। बच्चे आज किसी खिलौने की मांग कर सकते है। शिक्षक आज छात्रों के डाउट क्लियर करेंगे।
- शुभ रंग- गोल्डन
- शुभ अंक- 7
कर्क राशि-
आज आपका दिन खास रहेगा। आज रास्ते में जाते समय आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है जिसका फायदा आपको भविष्य में अवश्य मिलेगा। आज जीवनसाथी के साथ मिलकर घर के जरुरी कामों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। आज आपके परिवार में खुशनुमा माहौल बना
रहेगा। शाम को बच्चों के साथ पार्क जायेंगे जहां बच्चे आईसक्रीम का आनंदउठाएंगे। इस राशि के अविवाहितों को आज विवाह के लिए प्रस्ताव आयेगा, कोई अच्छा रिश्ता फाइनल भी होगा। लवमेट कहीं घूमने जायेंगे, एक दूसरे पर विश्वास बनाये रखे रिश्ते में मजबूती आयेगी।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 2
सिंह राशि-
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। किसी काम को करने में आज आपके सामने कई चुनौतियां आएंगी, जिसे आप धैर्य के साथ सॉल्व कर लेंगे। आज समाज में आपको, आपके कार्यशीलता के लिए सम्मानित किया जायेगा। इस राशि के लोगों को आज के दिन इलेक्ट्रानिक से रिलेटेड सामान
खरीदना शुभ है। आपको माता-पिता से स्नेह मिलेगा। आज आपके घर कोई खास मेहमान आयेंगे, आप उनकी खातिरदारी में व्यस्त रहेंगे। साथ ही कहीं जाने का प्लान आपको कैंसिल भी करना पड़ेगा। छात्रों के लिये आज का दिन सफलता दिलाने वाला साबित होगा।
- शुभ रंग- बैंगनी
- शुभ अंक- 1
कन्या राशि-
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज पुराने विचारों को छोड़कर नए विचारों को अपनाएंगे। साथ ही आज घर पर अपना मनपसंद खाना खाने को मिलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। इस राशि के जो लोग अपने करियर की नई शुरुआत करने की सोच रहे है.. आज उनके लिए दिन बढ़िया है। आज रास्ते में जाते समय किसी दोस्त से मुलाकात होगी, जिसके साथ आप थोड़ा समय बिताएंगे, हो पुरानी बातें भी शेयर करेंगे। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बन सकता है। छात्र आज किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिये फॉर्म भरेंगे।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 3
तुला राशि-
आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। बिजनेस में आपको फायदा मिलने के योग बन रहे हैं। किसी को उधार दिया हुआ पैसा आज वापस मिलेगा। आज आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। इस राशि के लोग आज जीवनसाथी के साथ किसी विदेश यात्रा का प्लान कर सकते हैं। साथ ही उन्हें
किसी अच्छी मूवी के लिए ऑफर भी करेंगे। मेडिकल कि पढाई कर रहे छात्रों को आज किसी बड़े डॉक्टर से मिलने का मौका मिलेगा। वकीलों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है, आज कोई केस आपके पक्ष में रहेंगे, साथ ही नये केस मिल सकते हैं।
- शुभ रंग- पीला
- शुभ अंक- 2
वृश्चिक राशि-
आज आपका दिन राहत पूर्ण रहेगा। आज आप ऐसे लोगों से मिलेंगे जो अपनी कमियों को जानते तो है, लेकिन उन्हें स्वीकार करना नहीं चाहते ऐसे लोगों से दूरियां बनाकर रहे। साथ ही उन अच्छे लोगों पर अपना ध्यान केंद्रित करें, जो पिछले कुछ वर्षों में मिले है। इस राशि की जो महिलाएं
वर्क फ्रॉम होम स्टार्ट करना चाहती हैं, उनके लिए आज.. अच्छा दिन है। आर्थिक स्थिति में आज सुधार आएगा। आज किसी बचपन के फ्रैंड से आपकी मुलाकात रास्ते में होगी।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 9
धनु राशि-
आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आज ऑफिस की तरफ से आप कोई बिजनेस मीटिंग के लिए जा सकते है, अपने इमेल को एक बार अच्छे से चेक करके ही जाएं। आज आप दोस्तों के साथ पार्टी करेंगे, सभी लोग खूब एंजॉय करेंगे। इस राशि के जो लोग बिजनेसमैन है, आज कहीं अच्छी जगह
निवेश कर सकते है। जिसका फायदा आपको भविष्य में होगा। इस राशि के लवमेट आज अपनी शादी की बात घर पर करेंगे... हो सकता है कि जल्द ही शादी पक्की भी हो जाएं।
- शुभ रंग- सिल्वर
- शुभ अंक- 5
मकर राशि-
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आप अपने संपर्क में आने वाले हर व्यक्ति के साथ प्रेमपूर्वक व्यवहार करेंगे। साथ ही आपको अपने सब कामों को निपटाने की गति जरा धीमी करनी होगी, क्योकि जल्दी मे काम निपटाने के चक्कर में. आपसे गलतियां हो सकती हैं। आज दूसरों पर विश्वास
न करें, इसका असर आपके कार्यक्षेत्र में पड़ेगा। अपनी बेहतर प्रतिभा को दिखाते हुए अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने की कोशिश करें। इस राशि के जो लोग इलेक्ट्रॉनिक सामान का व्यापार करते है, आज उन्हें धनलाभ होगा। लवमेट के साथ मूवी देखने का प्लान बनाएंगे।
- शुभ रंग- लाल
- शुभ अंक- 3
कुंभ राशि-
आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज उन चीजों को महत्व देंगे जो सच में आपके लिए महत्वपूर्ण हैं। आपको अपने दोस्तों और काम के बीच संतुलन बनाकर रखना होगा। जिससे आपको ज्यादा से ज्यादा काम करने का समय मिल सके। आज आप शहर के किसी बड़े मॉल में फ़ूड कार्नर ओपन करने का विचार कर सकते हैं। आज आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। अपनी ऊर्जा का सही जगह प्रयोग करें तो परिणाम बेहतर मिलेगा। परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
- शुभ रंग- नारंगी
- शुभ अंक- 5
मीन राशि-
आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। संचार सेवा और इंटरनेट से जुड़े लोगों के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी विदेशी कंपनी से जॉब के लिए कॉल आ सकती है। इस राशि के बिजनेसमैन अपने जरूरी कागजों को संभालकर रखें साथ ही कागजी कार्यवाही में सावधानी रखें। कानूनी मामले में आपको थोड़ी राहत मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ आज घर के जरूरत का सामान लेने मार्केट जायेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 4
राजनीतिक विज्ञापनों का कराना होगा पूर्व प्रमाणीकरण - भारत निर्वाचन आयोग
भाजपा ने जारी किया महादेव ऐप बनाने वाले शुभम सोनी का वीडियो
शिक्षा के मंदिर में घिनौना काम, प्रिंसिपल पर 50 से ज्यादा छात्राओं ने लगाया यौन शोषण का आरोप…
चंडीगढ़: जींद के एक सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य को एसआईटी ने लड़कियों के यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। प्रिंसिपल पर 60 छात्राओं ने गंभीर आरोप लगाए थे। 50 छात्राओं ने हरियाणा राज्य महिला आयोग को पत्र लिखकर प्रिंसिपल की शिकायत की थी। इसके अलावा 10 अन्य छात्राओं ने कहा था कि उन्हें इस बात की जानकारी है। इसके बाद प्रिंसिपल के खिलाफ पॉक्सो ऐक्ट के तहत केस दर्ज किया गया और अब गिरफ्तारी हो गई है। डीएसपी अमित भाटिया ने कहा कि केस दर्ज होने के बाद प्रिंसिपल फरार हो गया था।
उन्होंने कहा, उसके ठिकानों पर छापा डाला जा रहा था। उसे जिले के बाहर से गिरफ्तार किया गया है। हमारे पास आरोपी प्रधानाचार्य के खिलाफ पर्याप्त सबूत और गवाह हैं। डीएसपी ने कहा कि प्रिंसिपल को कोर्ट में पेश किया जाएगा और रिमांड मांगी जाएगी। बता दें कि प्रिंसिपल पर लगए आरोप के बाद उसे एक सप्ताह पहले ही निलंबित तकर दिया गया था। इसके अलावा मामले की जांच करने के लिए जिला स्तर पर एक समिति भी बनाई गई थी।
एचएससीडब्लू की चेयरमैन रेनू भाटिया ने कहा, हमारे पास 60 लड़िकियों की लिखित शिकायत आई थी। 50 छात्राओं ने कहा का उनका शारीरिक शोषण करने का प्रयास किया गया है। इसके अलावा 10 ने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी थी कि प्रिंसिपल छात्राओं के साथ गलत हरकत करता था। शिकायत करने वाली सभी लड़कियां नाबालिग हैं। भाटिया ने कहा कि प्रिंसिपल छात्राओं को अपने ऑफिस में बुलाता था और फिर यौन शोषण करता था। इसके अलावा प्रिंसिपल ने कई लड़कियों को वॉट्सऐप मेसेज भी भेजे थे। उसके पास कम से कम तीन मोबाइल फोन थे। एकाध के बारे में उसके परिवार को भी पता नहीं था।
मामले के संबंध में छात्राओं ने गुरुवार को पंचकूला में महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया के सामने अपने बयान दर्ज करवाए थे। इसके बाद आयोग ने पुलिस को निर्देश दिया था कि 24 घंटे के भीतर प्रधानाचार्य को गिरफ्तार किया जाए।
कांग्रेस ने 23 उम्मीदवारों की 6वीं लिस्ट जारी की, कई नए चेहरे, इस मंत्री का कटा टिकट
राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने प्रत्याशियों की एक और सूची जारी कर दी। इस सूची में पार्टी ने 23 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान किया है।

बीजेपी ने झोंकी पूरी ताकत : सीएम योगी शुजालपुर और पटेल शाजापुर विधानसभा में करेंगे रोड़ शो
शाजापुर।भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल 7 एवं 8 नवम्बर को जिले की शुजालपुर एवं शाजापुर विधानसभा में आकर भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में रोड़ शो तथा चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।


भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विजय जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि अपने तय कार्यक्रम के अनुसार उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 नवंबर को सुबह 11 बजे भोपाल से हेलिकॉप्टर के द्वारा सुबह 11.35 बजे शुजालपुर पहुंचेंगे। हेलीपेड पर उतरने के पश्चात वे यहा रथ में सवार होकर रोड़ शो करते हुए सभा स्थल पहुंचेंगे और शुजालपुर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी इंदरसिंह परमार के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 12.35 बजे मुख्यमंत्री योगी हेलीकाप्टर द्वारा कालापीपल विधानसभा के पोलायकला पहुंचेंगे और यहां भाजपा प्रत्याशी घनश्याम चंद्रवंशी के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे देवास जिले की खातेगांव विधानसभा के लिए रवाना होंगे। इसी प्रकार गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल 08 नवम्बर को थांदला की नारेला विधानसभा से हेलिकॉप्टर द्वारा दोपहर 03.30 बजे शाजापुर विधानसभा के ग्राम चौसलाकुल्मी आयेंगे यहां वे कार्यकर्ताओ से मुलाकात कर भाजपा प्रत्याशी अरुण भीमावद के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद 4.30 बजे वे हेलीकॉप्टर द्वारा इंदौर के लिए रवाना होंगे।
बिग बॉस 17 के घर से हफ्ते में खत्म हुआ मनस्वी ममगई का खेल, फिर से बाल-बाल बचीं सना
नई दिल्ली।बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) का शो बिग बॉस का सीजन 17 पहले दिन से चर्चा में बना हुआ है। बिग बॉस 17 के कंटेस्टेंट्स रोज नए खुलासे कर रहे हैं। जिसकी वजह से ये शो सुर्खियों में छाया रहता है। बिग बॉस 17 से मनस्वी ममगई (Manasvi Mamgai) का सफर खत्म हो गया है। नवीनतम एपिसोड में सलमान खान ने घोषणा करते हुए बताया कि वह आगे इस शो का हिस्सा अब नहीं रहेंगी। उन्होंने कहा कि मनस्वी ने अच्छा खेला लेकिन इस हफ्ते अभिनेत्री को घर से बाहर जाना होगा। इसी के साथ वह शो से बाहर निकलने वाली दूसरी प्रतिभागी बन गई हैं। इससे पहले शो से सोनिया बंसल बाहर हुई थीं।
मनस्वी ममगई 12
पहले हफ्ते में ही बेघर हुईं मनस्वी
बता दें कि इस सप्ताह मनस्वी के साथ समर्थ, ईशा, मनस्वी, अरुण और सना बेघर होने के लिए बाकी के सदस्यों की ओर से नामांकित किए गए थे। मनस्वी ममगई ने पिछले हफ्ते घर में एंट्री की थी और पहले हफ्ते में ही वह घर से बेघर हो गईं। इस बार शो के मेकर्स ने दूसरे हफ्ते में ही समर्थ और मनस्वी के रूप में दो वाइल्ड कार्ड एंट्री करवा दी थी। हालांकि, उनका खेल लोगों को पसंद नहीं आया, जिसकी वजह से उन्हें कम वोट मिले और अभिनेत्री को बाहर जाना पड़ा। वहीं, सना खान एक बार फिर से बेघर होने से बच गईं। पिछले हफ्ते भी उन पर शो से बाहर जाने का खतरा मंडरा रहा था।
घर के नियम का भी किया था उल्लंघन
मनस्वी ममगई (Manasvi Mamgai) ने बिग बॉस के नियमों का उल्लंघन भी किया था। उन्होंने अपनी लाल लिपस्टिक से वॉशरूम के शीशे पर “अनुराग गद्दार है” लिख दिया था। जैसे ही यह दिखाई दिया, बिग बॉस उनकी इस हरकत पर नाराज हो गए थे। उन्होंने घोषणा की थी कि इसके परिणाम गंभीर होंगे जो सभी को भुगतने होंगे। मनस्वी के व्यवहार के कारण घरवाले भी मनस्वी से काफी नाराज थे।
Chanakya Niti: जीवन भर दुखी रहते हैं ऐसे लोग, जानिए क्या कहती है चाणक्य नीति ?
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियां बेहद महत्वपूर्ण मानी गई हैं। ऐसा कहा जाता है, उनके द्वारा बताई गई बातें कभी गलत साबित नहीं होती है। ऐसे में अगर आप जीवन में सफल होना चाहते हैं, तो उनकी बताई गई नीतियों पर चल सकते हैं। आज हम आचार्य चाणक्य की नीतियों के अनुसार, कुछ ऐसे लोगों के बारे में बताएंगे, जो हमेशा परेशान और दुखी रहते हैं।
संतान में संस्कार न हो
आचार्य चाणक्य नीति (Chanakya Niti) में वे लोग जिनकी संतान असफल होती है, या फिर उनके अंदर संस्कार की कमी होती है, तो ऐसे लोग हमेशा दुखी और परेशान रहते हैं। उन्हें समाज में हमेशा सिर झुकाकर चलना पड़ता है। साथ ही उनका पूरा जीवन संतान की चिंता में गुजर जाता है।
घर के मुखिया पर कर्ज हो
आचार्य चाणक्य की नीतियों अनुसार, ऐसे लोग जिनके घर का मुखिया हमेशा कर्ज में डूबा रहता है, उनके घर के लोग हमेशा दुखी रहते हैं। साथ ही उनका पूरा जीवन कर्ज चुकाने में निकल जाता है। वे कभी सफल नहीं हो पाते हैं, क्योंकि उनका पूरा जीवन कर्ज तले दबा रहता है।
जिस घर की महिलाओं के आचरण बुरे हो
आचार्य चाणक्य नीति अनुसार, ऐसे घर के लोग हमेशा दुखी और परेशान रहते हैं, जिनके घर की महिलाओं के आचरण अच्छे नहीं होते हैं। उन घर के लोगों को हमेशा सिर झुकाकर चलना पड़ता है। साथ ही जीवन भर बदनामी का सामना करना पड़ता है। ऐसे घर के लोग हमेशा दुखी रहते हैं।
Aaj Ka Panchang: आज 05 नवंबर 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 5 नवंबर 2023
विक्रम संवत- 2080, अनला
शक सम्वत- 1945, शोभकृत
पूर्णिमांत- कार्तिक
अमांत- आश्विन
तिथि
कृष्ण पक्ष अष्टमी- नवंबर 05 12:59 AM- नवंबर 06 03:18 AM
नक्षत्र
पुष्य- नवंबर 04 07:57 AM- नवंबर 05 10:29 AM
योग
शुभ- नवंबर 04 01:02 PM- नवंबर 05 01:36 PM
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय- 6:36 AM
सूर्यास्त- 5:33 PM
चन्द्रोदय- 12:02 AM
चन्द्रास्त- 1:20 PM
अशुभ काल
राहू- 04:11 पी एम से 05:33 पी एम
यम गण्ड- 12:04 पी एम से 01:27 पी एम
कुलिक- 2:49 पी एम से 04:11 पी एम
दुर्मुहूर्त- 4:06 पी एम से 04:50 पी एम
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त- 11:43 ए एम से 12:26 पी एम
अमृत काल- 03:24 AM- 05:11 AM
ब्रह्म मुहूर्त- 05:02 AM- 05:50 AM
शुभ योग
सर्वार्थसिद्धि योग- 06:36 ए एम से 10:29 ए एम
रवि पुष्य योग- 06:36 ए एम से 10:29 ए एम
Aaj Ka Rashifal 05 November 2023: आज इन राशि के जातकों की जिंदगी में होगी खुशियों की बरसात, करियर से लेकर बिजनेस में मिलेगी गुड न्यूज
Aaj Ka Rashifal 05 November 2023: आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और रविवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज देर रात 3 बजकर 19 मिनट तक रहेगी। आज अहोई अष्टमी का व्रत किया जाएगा। इसके अलावा आज श्री राधाष्टमी मनाने का विधान है। आज दोपहर 1 बजकर 36 मिनट तक शुभ योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 10 बजकर 29 मिनट तक पुष्य नक्षत्र रहेगा, उसके बाद आश्लेषा नक्षत्र लग जाएगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 05 नवंबर 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
मेष राशि
आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज ग्रॉसरी का सामान खरीदने पर आपको अच्छा डिस्काउंट मिलेगा। माता पिता अपने बच्चों के साथ टाइम स्पेंड करेंगे, बच्चे आज काफी खुश रहेंगे। वकील आज पुराने क्लाइंट के केस को साल्व करेंगे साथ ही नये क्लाइंट से भी मिलेंगे। किसी मित्र की सहायता करने का अवसर मिलेगा, जिससे वह काफी प्रसन्न होंगे। स्वास्थ्य संबंधी सस्याओं से आज आपको राहत मिलेगा।
- शुभ रंग- मैहरुन
- शुभ अंक- 9
वृष राशि
आज आपका दिन लकी रहेगा। राजनीति से जुड़े लोग समाज में अच्छी छवि बनाने में सफल होंगे। सिविल इंजीनियरिंग कर रहे छात्रों का प्लेसमेंट अच्छी कंपनी में होगा। मेहनत से किया गया काम अच्छा परिणाम देगा, इसलिए मेहनत से कार्य करने की जरुरत है। टेक्सटाइल का बिजनेस कर रहे लोगों को आज अधिक मुनाफा होगा और उनके बिजनेस में बढ़ोतरी भी होगी। आपके बड़े बेटे का व्यापार ज्यादा तरक्की करेगा, जिससे आपको काफी खुशी होगी।
- शुभ रंग- गोल्डन
- शुभ अंक- 4
मिथुन राशि
आज आपका दिन ठीक रहेगा। किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम में आप शामिल होंगे और वहां प्रोग्राम का आनंद उठाएंगे। चेस खेल रहे लोगों की आज शानदार जीत होगी, अपने साथी खिलाडी से भी आप कुछ नया अनुभव सीखेंगे। जमीन जायदाद से जुड़े मामले में आज आपको सफलता मिलेगी। जॉब की तलाश कर रहे लोगों का इंटरव्यू अच्छा रहेगा। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहने वाला है। छात्रों को परीक्षा के बेहतर परिणाम मिलेंगे।
- शुभ रंग- सिल्वर
- शुभ अंक- 8
कर्क राशि
आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आप अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए अपने मित्र के साथ मिलकर प्लान करेंगे, जिससे आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आज आप छोटी-छोटी बातों में खुशी तलाशने की कोशिश करेंगे। घर में नन्हें मेहमान के आगमन का योग है। अपने गुस्से पर कंट्रोल रखे जिससे आपके सारे काम अच्छे से होंगे। आज घर के किसी काम को पूरा करने में परिवार का सहयोग मिलेगा। लवमेट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
- शुभ रंग- गुलाबी
- शुभ अंक- 2
सिंह राशि
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। अपने स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए मेडिटेशन करें जिससे आपका मन एकाग्र रहेगा और सेहत अच्छी रहेगी। अपने बिजनेस की जिम्मेदारी को किसी जिम्मेदार व्यक्ति को देंगे जिससे आपका बिजनेस अच्छा चलेगा। बच्चो के साथ आप शॉपिंग मॉल घूमने जाएंगे, जिससे बच्चों को अच्छे खिलौने लेकर देंगे। आज ऑफिस में अपना वर्क अच्छे से पूरा करेंगे। बॉस आपके कार्यों से प्रसन्न होंगे। बिजनेस मीटिंग के लिए आज आपको दूसरे शहर की यात्रा करनी पड़ सकती है।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 1
कन्या राशि
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। बिजनेस से रिलेटेड प्रॉब्लम को साल्व करने के लिए एक अच्छी कंसल्टेंट टीम को रखेंगे, जिसकी मदद से आपका बिजनेस अच्छा चलेगा। आपका सामान्य बातचीत का व्यवहार अच्छा रहेगा जिससे आपको लोग पसंद करेंगे। अपने परिवार के साथ मूवी देखने जाएंगे, और खूब मनोरंजन करेंगे। आज आपकी रूचि सामाजिक कार्यों में रहेगी, लोग आपकी सराहना करेंगे। परिवार में आपसी सौहार्द बना रहेगा।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 6
तुला राशि
आज आपका दिन मिला जुला रहेगा। महिलाओ के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, वह अपने बच्चों के लिए नई-नई डिशेस बनाएगी। फैशन डिजाइनर का कोर्स कर रहे लोगों को आज अच्छा प्रोजेक्ट मिलेगा। बुजुर्गो का आशीर्वाद आपको सफल बनाएगा। स्वास्थ्य के प्रति आज आपको सतर्क रहने की जरूरत है। जीवनसाथी से कार्यों में सहयोग मिलेगा, इससे आपके कार्य समय रहते पूरा हो जायेगा। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
- शुभ रंग- काला
- शुभ अंक- 8
वृश्चिक राशि
आज आपका दिन बेहद ही खुशनुमा रहेगा। किसी रिश्तेदार के आने से आपकी खुशी बढ़ जाएगी और बच्चे भी खुश होंगे। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आज किसी अच्छी कंपनी में जॉब मिलेगी। प्रिंटिंग का वर्क कर रहे लोगों को आज अधिक मुनाफा होगा। नवविवाहित दंपत्ति आज लॉन्ग ड्राइव पर जाएंगे, रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। लवमेट्स अपने रिश्ते की बात घर पर करेंगे। आज आप ऑनलाइन कोई नया बिजनेस शुरू करने का मन बनाएंगे।
- शुभ रंग- लाल
- शुभ अंक- 4
धनु राशि
आज आपके दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। बाहर की तली भुनी चीजों को खाने से बचे, जिससे आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी। सीनियर्स से आपको प्रोजेक्ट के बारे में कुछ नया सीखने को मिलेगा, जिससे आपकी नॉलेज और बढ़ेगा। विद्यार्थियों का जीवन काफी बिजी रहेगा क्योकि वह आज मैथ्स के टॉपिक को क्लियर करेंगे। किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे जिससे आपका मन खुश होगा। राजनीति से जुड़े लोगों का समाज में प्रभाव बढ़ेगा।
- शुभ रंग- मैजेंटा
- शुभ अंक- 5
मकर राशि
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। पैसों से जुड़े लेन-देन को सावधानी के साथ करें। भाईयों से अपने लिए नया घर खरीदने के लिए सलाह लेंगे, जिससे वह लोग आपकी मदद करेंगे। आज आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी, जिससे आप अपना हर काम बहुत ही ईमानदारी से करेंगे। आपके घर वाले आपसे खुश होंगे, उनको कही घूमाने ले जाएंगे। महिलाओं के लिए आज का दिन अच्छा है। किसी कार्य को पूरा करने में सफल होंगी।
- शुभ रंग- सफेद
- शुभ अंक- 4
कुंभ राशि
आज आपका दिन एक बेहद खास पल लेकर आयेगा। प्रापर्टी खरीदने के लिए आप आज प्रॉपर्टी डीलर्स से मुलाकात करेंगे और डील अच्छे से फाइनल करेंगे। नव विवाहित दम्पति को बड़ो से आशीर्वाद मिलेगा। आपका स्वास्थ्य आज फिट एंड फाइन रहेगा। लवमेट्स के लिए दिन अच्छा रहने वाला है, साथ में मूवी देखने जाएंगे। जीवनसाथी से आज आपको उपहार मिलेगा। व्यापार की गति बढ़ाने के लिए आज आप कोई नया प्लान बनाएंगे।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 3
मीन राशि-
आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। बड़े बुजुर्गो की सलाह आपके कार्यों को पूरा करने में सहायक सिद्ध होगी। लवमेट्स के बीच चल रही अनबन आज समाप्त हो जाएगी, रिश्तों में मधुरता आयेगी। कार्य क्षेत्र में थोड़ी सी मेहनत करने पर आपको बड़े धन लाभ का अवसर मिलेगा। अपने दोस्तों के साथ विदेश ट्रिप प्लान करेंगे, जिसके लिए आप काफी उत्साहित रहेंगे। बच्चो की पेरेंट्स मीटिंग में जाने का अवसर मिलेगा, जिससे आप अपने बच्चों की गतिविधियों को जान पाएंगे।
- शुभ रंग- पिच
- शुभ अंक- 1
हमारे पार्टी के 3 स्तंभ हैं, पहला कट्टर ईमानदारी, दूसरा कट्टर देशभक्ति और तीसरा इंसानियत - अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री, दिल्ली
आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल,पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान 2 दिवसीय छत्तीसगढ के दौरे पर हैं। उन्होंने आज अकलतरा विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में विशाल रोड शो किया। रोड शो अकलतरा नगर के अंबेडकर चौक से रेलवे स्टेशन तक निकाला गया। अपने लोकप्रिय मुख्यमंत्रियों को देखने और सुनने के लिए हजारों की भीड़ मौजूद थी। भीड़ ने आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल के समर्थन में जोरदार नारेबाजी कर दोनों मुख्यमंत्रियों का स्वागत किया। रोड शो में आप के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री और राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक भी मौजूद रहे।
पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी ने इस देश में जितनी जल्दी तरक्की की है किसी और पार्टी ने नहीं की। उन्होंने कहा कि ये पार्टी की नहीं बल्कि लोगों के सोच की तरक्की है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ में भी तरक्की चाहिए तो वोट वाला बटन बदलना होगा, लोग अब भी दो बटनों के बीच में ही फंसे हैं। उन्होंने आगे कहा, छत्तीसगढ को डबल इंजन नहीं बल्कि नए इंजन की जरूरत है।
भगवंत मान ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने बड़ा सोच समझकर झाड़ू चुनाव चिन्ह लिया था। झाड़ू से पहले हम दुकान, मकान साफ करते थे अब राजनीति की गंदगी साफ कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकारें कोई काम नहीं कर रही हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में सत्येंद्र जैन ने अच्छे स्कूल बनवाए तो भाजपा ने उन्हें जेल में डलवा दिया। मनीष सिसौदिया ने अच्छे स्कूल बनवाए तो उन्हें अंदर कर दिया। अब ये केजरीवाल को ईडी का नोटिस भेजा गया है। भगवंत मान ने कहा, केजरीवाल को ईडी का नोटिस ऐसे ही नहीं भेजा गया है। नीचे वालों ने रिपोर्ट दी है कि केजरीवाल जहां-जहां जाता है वहां भाजपा का सूपड़ा साफ कर देता है तो इसे रोकने के लिए अंदर कर दो।
वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज से 10 साल पहले दिल्ली के लोगों ने देश की राजनीति बदलकर रख दी। जब हमने 2012 में नई नई पार्टी बनाई थी लोग कहते थे कि इनकी जमानत जब्त होगी, शायद केजरीवाल की जमानत बच जाए। एक साल बाद जब दिल्ली में चुनाव हुए तो हमारी 67 सीटें आईं, भाजपा की 3 और कांग्रेस का जीरो। उन्होंने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की 3-3 बार सरकार बन चुकी है। दिल्ली में स्कूल अच्छे कर दिए, अस्पताल अच्छे बना दिए, मुफ्त बिजली, पानी मिल रहा है। दिल्ली के काम देखकर पंजाब ने हमें आशीर्वाद दिया। अब पंजाब में भी दिल्ली के जैसे काम चल रहे हैं। अच्छे स्कूल बन रहे हैं, अच्छे अस्पताल बन रहे हैं। मोहल्ला क्लीनिक खुल रहे हैं। केजरीवाल ने कहा हमारे पार्टी के 3 स्तंभ हैं। पहला कट्टर ईमानदारी, दूसरा कट्टर देशभक्ति और तीसरा इंसानियत।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के अंदर भाजपा वाले रोज धमकी दे रहे हैं कि केजरीवाल को गिरफ्तार करेंगे। केजरीवाल के शरीर को तो गिरफ्तार कर लोगे लेकिन केजरीवाल की सोच को कैसे गिरफ्तार करोगे। अपने संबोधन के अंत में अरविंद केजरीवाल ने रोड शो शामिल लोगों से अकलतरा से पार्टी के प्रत्याशी आनंद प्रकाश मिरी को वोट देख कर जिताने की अपील की।
