सियासत

महादेव ऐप के प्रमोटर सहित 32 के खिलाफ मामला दर्ज...इतने करोड़ रुपये की ठगी का आरोप

रायपुर/मुंबई। महादेव एप सट्टा को लेकर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। मुंबई पुलिस ने बुधवार को महादेव सट्टेबाजी ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर सहित 32 के खिलाफ मामला दर्ज किया। सूत्रों के मुताबिक, 2019 से अब तक ऑनलाइन सट्टेबाजी एप्लीकेशन के जरिए करीब 15,000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की गई है।

पुलिस ने चंद्राकर के अलावा रवि उप्पल और शुभम सोनी समेत कुल 32 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस मामले में आईपीसी की धारा 420, 465, 467, 468, 120 (बी) और आईटी एक्ट की धारा 66 (सी), 66 (एफ) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

पुलिस ने इस मामले में आईटी की जो धारा 66 (एफ) लगाई है उसका मतलब है “साइबर आतंकवाद के लिए सजा”। यह धारा बहुत ही कम मामलों में लगाई जाती है और खासकर ऐसे मामलों में जिनमें भारत की अखंडता, एकता और सुरक्षा खतरे में हो।

सट्टेबाजी ऐप के कथित मालिक शुभम सोनी ने दुबई से एक वीडियो जारी किया जिसमें उन्होंने सनसनीखेज दावा किया कि उन्होंने सीएम और उनके सहयोगियों को 508 करोड़ रुपये दिए। चुनावी राज्य छत्तीसगढ़ में छापेमारी के दौरान ईडी द्वारा लगभग 5 करोड़ रुपये नकद जब्त किए जाने के बाद महादेव ऐप सुर्खियों में आया।

जांच एजेंसी ने कुछ दिन पहले रायपुर और भिलाई से करीब 5 करोड़ रुपए जब्त किए थे। असत्यापित वीडियो में सोनी ने दावा किया कि वह महादेव ऐप का मालिक है। उन्होंने वीडियो संदेश में अपना पैन कार्ड, आधार कार्ड और पासपोर्ट दिखाते हुए दावा किया कि उन्होंने वर्ष 2021 में महादेव सट्टेबाजी ऐप शुरू किया था।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि इससे पहले 5 नवंबर को, केंद्र ने प्रवर्तन निदेशालय के अनुरोध पर महादेव ऐप और रेड्डीअन्नाप्रिस्टोप्रो सहित 22 अवैध सट्टेबाजी प्लेटफार्मों के खिलाफ अवरुद्ध आदेश जारी किए थे।

22 अवैध सट्टेबाजी प्लेटफार्मों पर प्रतिबंध लगाने की कार्रवाई प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा अवैध सट्टेबाजी ऐप सिंडिकेट के खिलाफ की गई जांच और उसके बाद छत्तीसगढ़ में महादेव बुक पर छापे के बाद हुई, जिसमें ऐप के गैरकानूनी संचालन का खुलासा हुआ।

और पढ़ें ...

मानव तस्करी मामले में NIA की 10 राज्यों में छापेमारी, एक आरोपी हिरासत में

नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बुधवार को मानव तस्करी के मामलों में 10 राज्यों में दबिश दी। एनआईए ने त्रिपुरा, असम, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, हरियाणा, पुडुचेरी, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर में छापेमारी की है। एजेंसी ने इस दौरान जम्मू शहर के बठिंडी से रोहिंग्या को हिरासत में लिया।

इन मामलों से जुड़े संदिग्धों के आवासीय परिसरों और अन्य स्थानों पर छापेमारी चल रही है। एनआईए की कई टीमों ने अपराध में शामिल संदिग्धों के खिलाफ विशिष्ट जानकारी के आधार पर मंगलवार तड़के 10 राज्यों में छापेमारी शुरू की।

10 राज्यों में चार दर्जन से अधिक स्थानों की तलाशी

जानकारी के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय संपर्क वाले मानव तस्करों के रैकेट का पता लगाने के लिए एनआईए के अधिकारियों द्वारा इन 10 राज्यों में चार दर्जन से अधिक स्थानों की तलाशी ली जा रही है। पिछले महीने बेंगलुरु से एनआईए की एक टीम ने श्रीलंकाई मानव तस्करी मामले में तमिलनाडु से एक फरार आरोपी को गिरफ्तार किया था। इमरान खान के रूप में पहचाने गए आरोपी ने अन्य सह-आरोपियों के साथ मिलकर श्रीलंकाई नागरिकों को बेंगलुरु और मंगलुरु में विभिन्न स्थानों पर तस्करी की।

और पढ़ें ...

कांग्रेस सरकार के संरक्षण में महादेव एप ने जन्म लिया और फला-फूला है

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के सांसद रविकिशन ने कहा है कि  आज आप गूगल में टाइप कीजिए 508, जवाब आएगा- भूपेश बघेल। जनता समझ चुकी है कि भूपेश बघेल मतलब 508। महादेव एप के सूत्रधार ने खुलासा कर दिया है कि उसने भूपेश बघेल को 508 करोड़ रुपए दिए। महादेव एप के सूत्रधार शुभम सोनी के सनसनीखेज खुलासे की चर्चा करते हुए सीधे तौर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर हमला बोलते हुए भाजपा सांसद रविकिशन ने कहा कि महादेव एप के तार सीधे मुख्यमंत्री और उनके नजदीकियों से जुड़े हैं।

भाजपा सांसद रविकिशन ने बुधवार को एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में आहूत पत्रकार वार्ता में प्रदेश की भूपेश सरकार के शराब, कोयला समेत तमाम घोटालों की चर्चा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के इन घोटालों की बदनामी तो बॉलीवुड में भी पहुँच गई है। रेल से रायपुर आते समय पिल्म निर्माता ने फोन पर उनसे (श्री रविकिशन से) कहा कि हमें अब लंबे समय तक कहानियों की जरूरत नहीं पड़ेगी क्यों छत्तीसगढ़ की सरकार ने घपलों-घोटालों की ढेरों कहानियाँ हमारे पास पहुँच गई है। 'लबरा राजा' शीर्षक से बनी एक वेब सीरीज के कुछ अंशों का प्रदर्शन कर भाजपा सांसद ने कहा कि एक फिल्म निर्माता ने इस पर सीरीज बनाई है जो छत्तीसगढ़ में काफी देखी जा रही है। श्री रविकिशन ने कहा कि अब हमारा स्पष्ट कहना है कि यह जो शुरुआती 5,000 करोड़ रुपए का महादेव एप घोटाला है जिसके जरिये छत्तीसगढ़ की जनता को लूटा गया है और इतना ही नहीं शुभम को दुबई भेजकर सट्टे का कारोबार बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया गया है। यह स्पष्ट हो चुका है कि सत्ता के संरक्षण में महादेव एप ने जन्म लिया और फला-फूला है। भाजपा सांसद ने कहा, 'मैं बाबा की नगरी गोरखपुर से बाबा का स्पष्ट संदेश लेकर आया हूँ कि छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनते ही भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदेश के पैसा लूटने वालों के खिलाफ भाजपा का बुलडोजर चलेगा।'

भाजपा सांसद श्री रविकिशन ने कहा कि कांग्रेस की भूपेश सरकार ने पाँच साल के शासनकाल में छत्तीसगढ़ को लूटकर बर्बाद कर दिया, नोच डाला। छत्तीसगढ़िया के भोलेपन के साथ विश्वासघात किया है। भाजपा के 15 वर्षों के शासनकाल में छत्तीसगढ़ जिस ऊँचाई पर पहुँचा था, कांग्रेस की सरकार ने पाँच साल में उससे कहीं ज्यादा नीचे गिरा दिया। श्री रविकिशन ने भाजपा के घोषणा पत्र 'मोदी की गारंटी' की चर्चा करते हुए कहा कि इस गारंटी को लेकर हमने संकल्प लिया है कि छत्तीसगढ़ में सरकार बनते ही पहले कैबिनेट बैठक में 18 लाख घरों का निर्माण पूरा करने के लिए राशि आवंटित करेंगे। यहां के मुख्यमंत्री ने उसे प्रधानमंत्री आवास योजना को आम गरीब लोगों तक इसलिए नहीं पहुंचने दिया क्योंकि उसमें प्रधानमंत्री शब्द जुड़ा था यह वही मुख्यमंत्री है जो गांधी परिवार की वंदना में करोड़ों रुपए प्रदेश का फूंक चूका है। 2 साल के अंदर छत्तीसगढ़ के घर में नल से सीधे पीने पानी की उपलब्धता करवाएंगे। इसी तरह हम छत्तीसगढ़ में महतारी को नारी को स्वावलंबी बनाने के लिए प्रत्येक महिला को ₹1000 महीना मतलब साल का 12000 यानी 5 साल में ₹60000 सीधा उनके खाते में वित्तीय सहायता देंगे।  अगर घर में तीन महिला भी होंगी चार महिला भी होंगी तो प्रत्येक महिला को 1000 रुपया मोदी सरकार की गारंटी है। ₹500 में गरीब परिवोर की महिलाओं को सिलेंडर दिया जाएगा, भले उसकी कीमत चाहे जो हो।

भाजपा सांसद श्री रविकिशन ने कहा कि देश की आदिशक्ति को सशक्त करने के लिए हमने राज्यसभा और लोकसभा में बिल लाकर महिलाओं को 33% आरक्षण सुनिश्चित किया ।शीघ्र विधानसभा में और लोकसभा में महिलाएं अपने निर्णय लेकर देश का नेतृत्व करती दिखेंगी। यह भाजपा की विकासवादी सोच का परिचायक है और मोदी जी की गारंटी है। श्री रविकिशन ने दावा किया कि 3 दिसंबर को छत्तीसगढ़ में चहुँओर कमल खिलेगा, भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। छत्तीसगढ़ के प्रथम चरण के मतदान के प्रतिशत का हवाला देते हुए भाजपा सांसद ने कहा कि कल की 72 फीसदी वोटिंग बता दे रही है कि जनता में भूपेश सरकार के प्रति कितना आक्रोश है! अब अपनी हार होते देखकर मुख्यमंत्री बघेल समेत तमाम कांग्रेस नेता ऊलजलूल बयान देकर राजनीतिक मर्यादा लांघ रहे हैं, प्रदेश की जनता, मातृशक्ति, युवाओं, गरीब, आदिवासी और किसान समेत सभी वर्ग का खुला अपमान करने पर उतर आई है।

पत्रकार वार्ता में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल और क्रिएटिव टीम के उज्ज्वल दीपक भी उपस्थित थे।

और पढ़ें ...

शर्मसार हो रही मानवता : बहन का शव पीठ पर बांध बाइक से ले गया युवक, लोग देखते रहे नजारा

उत्तरप्रदेश। National News : औरैया जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की हालत कितनी बदतर है, इसका एक उदाहरण हमें सीएचसी अस्पताल में देखने को मिला है। पानी गर्म करने के लिए बाल्टी में डाली गई रॉड में हो रही करेंट की चपेट में आने से अंजलि (20) वर्षीय बेसुध हो गई। परिवार की नजर पडऩे पर उसे बेसुध हालत में सीएचसी ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने युवती को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद जो हुआ उसे सीएचसी परिसर में मौजूद लोग बस एक टक नजारा देखते रहे। शव ले जाने के लिए कोई साधन नहीं मिला, तो भाई ने शव बाइक पर रखा, दूसरी बहन पीछे बैठी। बीच में मृत बहन का शव भाई ने दुपट्टे से पीठ पर बांधा और घर के लिए रवाना हो गया। जानकारी के अनुसार, मंगलवार को बाबूराम मोहनलाल महाविद्यालय के पास नवीन बस्ती पश्चिमी में रहने वाली अंजलि नहाने के लिए पानी गर्म करने के लिए कमरे में गई थी।

जहां बाल्टी में इलेक्ट्रानिक रॉड डाल रखी थी इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गई। परिजन ने जब बाल्टी के पास अंजलि को पड़ा देखा तो वो उसे लेकर सीएचसी अस्पताल पहुंचे। जहां मौजूद चिकित्सक ने अंजलि को मृत घोषित कर दिया। युवती की मौत के बाद परिजन बिलख पड़े। डॉक्टर से बिना पोस्टमार्टम के शव घर ले जाने की बात कहीं। अंजलि के भाई आयुष, पिता प्रबल व दूसरी बहन बाइक से थे। अंजलि की मौत ने इतना झकझोरा कि एंबुलेंस की ओर परिजन का ध्यान ही नहीं गया। किसी ने एंबुलेंस व्यवस्था होने को लेकर शायद ही ध्यान दिलाया हो। बहन की शव को आयुष बाइक पर बैठा, दूसरी बहन पीछे बैठी, बीच में पिता ने अंजलि का शव रखा। संतुलन न बिगड़े इसके लिए दुपट्टे से अंजलि का शव भाई ने पीठ पर बांध लिया। तकरीबन 15 से 20 मिनट तक यह सब सीएचसी परिसर में चलता रहा। हर किसी की निगाहें बाइक पर टिकी रहीं।

और पढ़ें ...

केशकाल में दर्दनाक सड़क हादसा : ट्रक और कार में हुई भीषण टक्कर, निर्वाचन कार्य से लौट रहे दो शिक्षकों की मौत

केशकाल। छत्तीसगढ़ में कल यानी 7 नवंबर को पहले चरण के 20 सीटों पर मतदान हुआ। मतदान केंद्रों में लोग बढ़-चढ़कर वोट देने पहुंचे। बता दें कि बस्तर संभाग के 12 विधानसभा सीटों में से 9 विधानसभा सीटों में सुबह 7 बजे से दोपहर 3 तक मतदान हुआ। इसी बीच  केशकाल में निर्वाचन कार्य से लौट रहे दो शिक्षकों की मौत हो गई। वहीं, एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा NH-30 बहिगांव के पास की ये घटना बताई जा रही है। ट्रक और कार में भीषण टक्कर हुई जिससे दोनों शिक्षकों की जान चली गई।

 
और पढ़ें ...

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल की कार से टकराई बाइक, 1 व्यक्ति की मौत, तीन घायल

मध्यप्रदेश केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल से जुडी बड़ी खबर सामने आ रही है. केंद्रीय मंत्री की कार सड़क हादसे का शिकार हो गई. मंत्री पटेल की कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी है. इस हादसे में 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है. हादसा उस समय हुआ जब प्रह्लाद पटेल छिंदवाड़ा से नरसिंहपुर वापस लौट रहे थे.

हादसे के कुछ देर बाद प्रहलाद पटेल दूसरे वाहन से नरसिंहपुर चले गए। अमरवाड़ा क्षेत्र के भुला गांव निवासी निरंजन चंद्रवंशी (35) निजी हायर सेकंडरी स्कूल में शिक्षक थे। वह शाम को करीब चार बजे स्कूल से लौट रहे थे। बाइक पर बेटा निखिल (7), संस्कार (10) और जतिन (17) भी सवार थे। सामने से आ रही केंद्रीय मंत्री की कार से आमने-सामने की टक्कर हो गई। केंद्रीय मंत्री ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। यहां डाक्टरों ने निरंजन को मृत घोषित कर दिया। जतिन और निखिल के सिर में गंभीर चोट आई है। पटेल के जाने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी भी की। प्रहलाद पटेल भाजपा के स्टार प्रचारक हैं और वह यहां पदयात्रा करने आए हुए थे।जानकारी अनुसार प्रहलाद पटेल छिंदवाडा में रोड शो के बाद नरसिंहपुर लौट रहे थे। इसी दौरान अमरवाड़ा से सींगोड़ी बाइपास पर खाकरा चौरई के पास काफिले में शामिल उनकी कार एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में हादसे का शिकार हो गई। गलत दिशा से एक मोटर साइकिल चालक आ गया था, जिसे बचाने के चक्कर में यह हादसा हुआ जिसमें केंद्रीय मंत्री की गाड़ी आगे से क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के मीडिया सलाहकार नितिन त्रिपाठी सहित बाइक सवार दो लोग भी घायल हो गए। प्रहलाद पटेल को मामूली खरोंच आई है और वे सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: आज 08 नवंबर 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग- 8 नवंबर 2023

विक्रम संवत - 2080, अनला
शक सम्वत - 1945, शोभकृत
पूर्णिमांत - कार्तिक
अमांत - आश्विन

तिथि
दशमी - 08:23 ए एम तक

नक्षत्र

पूर्वाफाल्गुनी - 07:19 पी एम तक

योग
इन्द्र - 04:11 पी एम तक

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 06:38 ए एम
सूर्यास्त - 05:31 पी एम
चन्द्रोदय - 02:44 ए एम, नवम्बर 09
चन्द्रास्त - 02:51 पी एम

अशुभ काल
राहू - 12:05 पी एम से 01:26 पी एम
यम गण्ड - 08:00 ए एम से 09:21 ए एम

गुलिक काल-10:43 ए एम से 12:05 पी एम

दुर्मुहूर्त - 11:43 ए एम से 12:26 पी एम


वर्ज्यम् - 03:19 ए एम, नवम्बर 09 से 05:05 ए एम, नवम्बर 09

शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - कोई नहीं
अमृत काल - 12:09 पी एम से 01:56 पी एम

ब्रह्म मुहूर्त - 04:53 ए एम से 05:45 ए एम

और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal 08 October 2023: आज इन राशि वाले जातकों के सितारे होंगे बुलंदी पर, सूर्य की तरह चमकेगा भाग्य

Aaj Ka Rashifal 08 October 2023: आज आश्विन कृष्ण पक्ष की उदया तिथि नवमी और रविवार का दिन है। नवमी तिथि आज सुबह 10 बजकर 13 मिनट तक रहेगी, उसके बाद दशमी तिथि लग जाएगी। आज दशमी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा। आज सिद्ध योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 2 बजकर 45 मिनट तक पुष्य नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 08 अक्टूबर 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि- आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। आज पारिवारिक सुख शांति की वृद्धि होगी। आज जीवनसाथी आपसे कहीं घूमने जाने की डिमांड कर सकते हैं। मसाले का कारोबार कर रहे लोगों का काम अच्छा चलेगा। आपके दांपत्य रिश्ते में मजबूती आयेगी। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज व्यापार आगे बढाने में सफल रहेंगे। लवमेट आज लंच पर जाने का प्लान बना सकते हैं। जॉब ढूंढ रहे लोगों को आज कोई अच्छी जॉब हाथ लगेगी। आज आप किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का अवसर पायेंगे।

  • शुभ रंग- केसरिया
  • शुभ अंक- 2

वृष राशि- आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आज किसी रिश्तेदार के आने से घर में उत्साह का माहौल बनेगा। मेडिकल स्टूडेंट्स के लिए दिन बेहतरीन रहेगा। आज ऑफिस में अपने कार्यों पर ध्यान देने की जरुरत है। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। क्राकरी का कारोबार कर रहे लोगों को अच्छा लाभ होगा। आय के नजरिये से आज का दिन लाभदायक है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में आ रही रुकावटें आज ख़त्म होगी। व्यापार को बढ़ाने के लिए आज आप कोई नया प्लान बनायेंगे। किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह भी लेंगे।

  • शुभ रंग- गुलाबी
  • शुभ अंक- 9

मिथुन राशि- आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। सोशल मीडिया पर आज आपकी किसी पोस्ट को ज्यादा पसंद किया जायेगा। शिक्षकों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा आज आप किसी जरुरी मीटिंग में हिस्सा लेंगे। घर गृहस्थी की टेंशने आज ख़त्म होंगी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को थोड़ी और मेहनत करने की जरुरत है। किसी शुभ समाचार के मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। ऑफिस के कार्यों को पूरा करने में सफलता मिलेगी। सहकर्मी आपसे कुछ सीखना चाहेंगे।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 5

कर्क राशि- आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज पारिवारिक रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। घुटने की दर्द से परेशान लोगों को आज काफी राहत मिलेगी। आज अधिक धन व्यय करने से बचने की कोशिश करें। आज विद्यार्थी पढ़ाई में लापरवाही करने से बचे। वकीलों को आज अधिक क्लाइंट्स से जुड़ने का मौका मिलेगा। आज लवमेट के साथ आपको डिनर पर जाने का मौका मिलेगा। आज ऑफिस में आपके काम की प्रशंशा होगी। बॉस आपको कोई जरुरत का सामान गिफ्ट कर सकते हैं।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 1

सिंह राशि- आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज अपनी छोटी मोटी गलतियों को सुधारने का प्रयास करें। आज आप दांपत्य जीवन में नयापन लाने के लिए जीवनसाथी को उपहार देंगे। फर्नीचर सम्बन्धी कारोबार कर रहे लोगों को अच्छा मुनाफा होगा। राजनीति में सहयोगी साथ देंगे। ट्रान्सफर में आ रही परेशानी आज ख़त्म होगी। ऑफिस में मिला टारगेट पूरा करने में आप व्यस्त रहेंगे। आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहने वाला है। आज किसी भी कार्य को करने में समय आपका पूरा साथ देगा।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 4

कन्या राशि- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आपको व्यापार में अच्छा प्रॉफिट होगा। आज ऑफिस में अपनी बढ़ी हुई उर्जा के साथ काम करेंगे। आज दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। आज आपके घर की कन्या को बड़ी सफलता हासिल होगी, घर में ख़ुशी का माहौल रहेगा। विज्ञान जगत से जुड़े लोगों को सम्मानित किया जायेगा। आज आपके भाई आपसे मदद मागेंगे। लवमेट के बीच हो रही गलत फेहमियाँ आज ख़त्म होंगी। आज सोशल मीडिया में आपकी रूचि बढ़ेगी। बच्चों का मन पढ़ाई से हट सकता है।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 7

तुला राशि- आज आपका दिन ख़ास रहने वाला है। आज किसी करीबी रिश्तेदार के आने से घर में उत्साह का माहौल रहेगा। धैर्य और सैय्यम रख कर काम करने में आपकी भलाई है, आपको सफलता हासिल होगी। सिंगर्स के लिए दिन बेहतरीन रहेगा, आज आपका कोई गाना लोगों को बहुत पसंद आयेगा। बैंक से लोन लेने में आ रही समस्या आज ख़त्म होगी। ग्राफ़िक डिजाइनिंग सीख रहे लोगों के लिए दिन अच्छा है। ऑफिस में अचानक कोई दूसरा काम आपको मिल सकता है। आज आपका ट्रान्सफर आपकी मनपसंद जगह पर होगा।

  • शुभ रंग- मैजेंटा
  • शुभ अंक- 1

वृश्चिक राशि- आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आज इस राशि के लोगों के कार्यक्षेत्र में बदलाव आयेगा । किसी मित्र या रिश्तेदार के वहज से व्यापार में लाभ होगा । आज आपका दांपत्य रिश्ता बेहतर बनेगा। डेकोरेशन कारोबारियों को कोई बड़ा आर्डर मिलने की सम्भावना है। आपकी आर्थिक स्थिति में पहले से बेहतर सुधार आयेगा, आज आय के एकाधिक स्रोत मिलेंगे। आज आप परिवार के साथ थोड़ा टाइम स्पेंड करेंगे। लवमेट से आज आपको कोई गिफ्ट मिलेगा। सॉफ्टवेयर इंजीनियर आज किसी रुके प्रोजेक्ट को पूरा करेंगे। कुल मिलाकर आज का दिन अच्छा रहेगा।

  • शुभ रंग- सिल्वर
  • शुभ अंक- 5

धनु राशि- आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज किसी इंटरव्यू में आपका सिलेक्शन होने के चांसेस है। आज परिवार में आपसी तालमेल बेहतर बनेगा। आज आपकी सलाह से दोस्तों की समस्याओं का समाधान होगा। व्यापार को अपनी कुशलता से आगे बढाने में सक्षम रहेंगे। विद्यार्थी वर्ग अपने पुराने चैप्टर को रिवीजन करेंगे। आप-अपनी योजनाओं के प्रति गोपनीयता बनायें रखें । आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, जिससे मन कुछ हल्का होगा । ऑफिस में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। आज आपको उन लोगों से भी तारीफ मिलेगी, जो वास्तव में बहुत खास हैं । शिक्षकों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है।

  • शुभ रंग- पिच
  • शुभ अंक- 8

मकर राशि- आज आपका दिन मिला-जुला परिणाम देने वाला है। आज आपके लिए संघर्ष की स्थिति रहेगी लेकिन धैर्य से काम करने पर सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन में हो रही अनबन आज ख़त्म होगी। कास्मेटिक का कारोबार कर रहे लोगों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। डिप्लोमा स्टूडेंट्स किसी टॉपिक में फ्रेंड्स की हेल्प लेंगे। आज आपको स्वास्थय सम्बन्धी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। आज आर्थिक स्थिति में बढ़ोतरी होगी। राजनीति के क्षेत्र में आपका दबदबा कायम रहेगा, किसी आयोजन में जाना पड़ सकता है। आज

लवमेट से आपको कोई उपहार मिलेगा।

  • शुभ रंग- मैहरुन
  • शुभ अंक- 2

कुंभ राशि- आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपको व्यापार में अच्छा मुनाफा होगा। आज किसी मित्र की सहायता से आपके बिगड़े हुए कार्य बनेंगे और पिछले किये गए प्रयासों में सफलता प्राप्त होगी । आज आप दूसरों की मदद करने के लिए तैयार रहेंगे। कारोबार में बड़ों की सलाह कामयाबी दिलाएगी। परिवार के साथ ट्रिप पर जाने का विचार बना सकते हैं। आज आपको वाहन चलाते समय थोड़ी सावधानी बरतने की जरुरत है। लवमेट आज अपने पसंद के उपहार की डिमांड कर सकते हैं।

  • शुभ रंग- बैंगनी
  • शुभ अंक- 4

मीन राशि- आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। पॉजिटिव सोंच के साथ काम करेंगे, तो आपको निश्चित ही सफलता मिलेगी। बी.टेक स्टूडेंट्स को अपने सीनियर्स से कुछ महत्वपूर्ण सीखने का अवसर मिलेगा। आज आपका स्वास्थ्य फिट रहने वाला है। ऑफिस का कोई टारगेट पूरा करेंगे, जिससे बॉस आपको दूसरा टारगेट देने का मन बना सकते हैं। कोई मनचाही चीज मिलने से आपको बहुत प्रसन्नता होगी। आज आप किसी ख़ास रिश्तेदार से मिलने का अवसर पाएंगे | रुके हुए कार्यों को पूरा करने में आज आप व्यस्त रहेंगे।

  • शुभ रंग- गोल्डन
  • शुभ अंक- 8
और पढ़ें ...

बाल-बाल बचे केंद्रीय मंत्री...काफिला हुआ हादसे का शिकार, 1 की मौत

मध्यप्रदेश। केंद्रीय मंत्री और मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी प्रह्लाद पटेल सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए। प्रह्लाद पटेल के काफिले की कार छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा में हादसे का शिकार हो गई। हादसे में उन्हें कोई चोट नहीं आई, लेकिन जिस वाहन से उनकी कार का टक्कर हुआ उसमें सवार एक शख्स की मौत हो गई और 5 अन्य घायल हैं।

और पढ़ें ...

सिर्फ दिल्ली नहीं बल्कि पूरे देश में पटाखों पर लगे बैन, सुप्रीम कोर्ट का आदेश

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों को बैन करने के मामले पर सुनवाई करते हुए कहा कि हमने जो पिछले आदेश दिए थे वो केवल दिल्ली के लिए बस नहीं थे। पटाखों को बैन करने का हमारा आदेश पूरे देश के लिए था। सुप्रीम कोर्ट ने कहा, ‘हमने अपने पुराने आदेश में पटाखों पर पूर्ण रोक का मसला स्थानीय सरकार पर छोड़ा था, लेकिन हॉस्पिटल जैसी स्वास्थ्य के लिहाज से संवेदनशील जगहों पर पटाखे न चलाने, पटाखे चलाने की समय सीमा तय करने के लिए कहा था। एनसीआर में आने वाले राजस्थान के इलाकों के लिए दिल्ली-एनसीआर वाले नियम लागू होंगे। यानी पटाखों पर रोक रहेगी।

 
और पढ़ें ...

SBI ने निकाली इन पदों पर बंपर भर्ती, जल्दी करें आवेदन

SBI भर्ती 2023: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने उप प्रबंधक (सुरक्षा/प्रबंधक (सुरक्षा) के पद पर भर्ती लिए आवेदन मंगाए गए है. भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 07 नवंबर 2023 से शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार एसबीआई के आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र की अंतिम तारीख 27 नवंबर 2023 तक है।

खाली पदों का विवरण और आयुसीमा

SBI में उप प्रबंधक (सुरक्षा) / प्रबंधक (सुरक्षा) के 42 पदों के लिए आवेदन मंगाए गए है। इसके लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 25 से 40 वर्ष के बीच होना अनिवार्य है।

ये होंगे आवेदन शुल्क

SBI भर्ती के लिए General/EWS/OBC उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 750 रुपये है। जबकि ST/SC/पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है।

क्या होनी चाहिए शैक्षणिक योग्यता

इस पद के लिए उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी सब्जेक्ट में स्नातक होना अनिवार्य है।

और पढ़ें ...

BIG BREAKING: सोम बिस्लरी के कई ठिकानों पर एकसाथ IT और ED का छापा

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले भोपाल(bhopal ) के सोम बिस्लरी के छापा पड़ा है। सोम बिस्लरी में आईटी (Income tax) और ईडी (ED) ने छापेमार कार्रवाई की है।

आपको बता दे देर रात से आईटी (आयकर विभाग) और ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) की टीम द्वारा छापामार कार्रवाई चल रही है। समाचार के लिखे जाने तक सर्चिंग जारी थी। दोनों विभाग ने आय से अधिक संपत्ति मामले में जांच पड़ताल जारी है।

और पढ़ें ...

सोने-चांदी की कीमतों को लेकर बड़ी खबर, जानें आपके शहर का ताजा भाव….

Today Gold-Silver Price 2023: विभिन्न शहरों में 10 ग्राम सोने की खुदरा कीमतों में भिन्नता है, जिसका औसत लगभग 62,000 रुपये है। विशेष रूप से, 24 कैरेट सोने की 10 ग्राम कीमत लगभग 61,460 रुपये है, जबकि 22 कैरेट सोने की समतुल्य मात्रा का मूल्य 56,340 रुपये है। इसके अलावा, चांदी की मौजूदा कीमत 75,200 रुपये प्रति किलोग्राम है।

भारत में खुदरा सोने की दर: 07 नवंबर, दिल्ली सोने का भाव, दिल्ली में ग्राहकों को 10 ग्राम 22 कैरेट सोने के लिए 56,490 रुपये और 24 कैरेट सोने की समान मात्रा के लिए 61,610 रुपये का भुगतान करना होगा, अहमदाबाद सोने का भाव, अहमदाबाद में, 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की मौजूदा खुदरा कीमत 56,390 रुपये है, और 24 कैरेट सोने की समान मात्रा 61,510 रुपये पर उपलब्ध है, चेन्नई सोने की दर, चेन्नई में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की खुदरा कीमत 57,990 रुपये है, और 24 कैरेट सोने की समान मात्रा के लिए यह 62,180 रुपये है, 07 नवंबर, 2023 को विभिन्न शहरों में आज सोने की दरें देखें.

Today Gold-Silver Price 2023:शहर 22 कैरेट सोने की कीमत 24 कैरेट सोने की कीमत

मुंबई 56,340 61,460

गुरूग्राम 56,490 61,610

कोलकाता 56,340 61,460

लखनऊ 56,490 61,610

बेंगलुरु 56,340 61,460

जयपुर 56,490 61,610

पटना 56,390 61,510

भुवनेश्वर 56,340 61,460

हैदराबाद 56,340 61,460

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज

Today Gold-Silver Price 2023:07 नवंबर को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर 05 दिसंबर 2023 को समाप्त होने वाले सोने का वायदा भाव 60,560 रुपये पर कारोबार कर रहा था। इसके विपरीत, समान परिपक्वता तिथि वाली चांदी वायदा की कीमत 71,629 रुपये थी। सोने की खुदरा लागत वह राशि है जिस पर इसे देश के भीतर उपभोक्ताओं को बेचा जाता है।

Today Gold-Silver Price 2023: यह मूल्य निर्धारण विविध तत्वों से आकार लेता है, जिसमें दुनिया भर में सोने की कीमत, रुपये का मूल्य और सोने के आभूषणों के उत्पादन में नियोजित श्रम और सामग्री से जुड़ी लागत शामिल है। यहां कई कारक हैं जो सोने की कीमत पर प्रभाव डाल सकते हैं आपूर्ति और मांग: सोने की कीमत मुख्य रूप से बाजार में आपूर्ति और मांग की गतिशील परस्पर क्रिया से निर्धारित होती है। मांग में वृद्धि से आम तौर पर कीमत में वृद्धि होती है, जबकि सोने की आपूर्ति में अधिशेष से कीमतें नीचे आ सकती हैं। भारत में सोना अपने सांस्कृतिक महत्व, निवेश मूल्य और शादियों और त्योहारों में दीर्घकालिक भूमिका के कारण बहुत महत्व रखता है

और पढ़ें ...

विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने इन 16 प्रत्याशियों को मैदान में उतारा, देखें लिस्ट

Telangana Assembly Elections 2023 : तेलंगाना में विधानसभा के आगामी चुनावों के लिए केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा उम्मीदवारों का चयन किया गया।

देखें लिस्ट-

और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: आज 07 नवंबर 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

07 November 2023 का दैनिक पंचांग / Aaj Ka Panchang: मंगलवार, 7 नवंबर 2023 को कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है। इस तिथि पर मघा नक्षत्र और ब्रह्मा योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो मंगलवार को अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:42 से दोपहर 12:25 तक रहेगा। राहुकाल शाम 14:45 से 16:06 मिनट तक रहेगा। चंद्रमा सिंह राशि में मौजूद रहेंगे।हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के माध्यम से समय और काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास और पक्ष आदि की जानकारी देते हैं।

तिथि   दशमी 32:23 तक
नक्षत्र   मघा 16:18 तक
प्रथम करण 
द्वितिय करण

वणिजा
विष्टि

19:07 तक
32:23 तक

पक्ष कृष्ण  
वार    मंगलवार  
योग  ब्रह्मा 15:09 तक
सूर्योदय 06:40  
सूर्यास्त 17:27  
चंद्रमा   सिंह  
राहुकाल 14:45 − 16:06  
विक्रमी संवत्   2080  
शक सम्वत 1944   
मास कार्तिक  
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:42 − 12:25


पंचांग के पांच अंग
तिथि

हिन्दू काल गणना के अनुसार 'चन्द्र रेखांक' को 'सूर्य रेखांक' से 12 अंश ऊपर जाने के लिए जो समय लगता है, वह तिथि कहलाती है। एक माह में तीस तिथियां होती हैं और ये तिथियां दो पक्षों में विभाजित होती हैं। शुक्ल पक्ष की आखिरी तिथि को पूर्णिमा और कृष्ण पक्ष की अंतिम तिथि अमावस्या कहलाती है।

तिथि के नाम- प्रतिपदा, द्वितीया, तृतीया, चतुर्थी, पंचमी, षष्ठी, सप्तमी, अष्टमी, नवमी, दशमी, एकादशी, द्वादशी, त्रयोदशी, चतुर्दशी, अमावस्या/पूर्णिमा।

 

 
नक्षत्र: आकाश मंडल में एक तारा समूह को नक्षत्र कहा जाता है। इसमें 27 नक्षत्र होते हैं और नौ ग्रहों को इन नक्षत्रों का स्वामित्व प्राप्त है। 27 नक्षत्रों के नाम- अश्विन नक्षत्र, भरणी नक्षत्र, कृत्तिका नक्षत्र, रोहिणी नक्षत्र, मृगशिरा नक्षत्र, आर्द्रा नक्षत्र, पुनर्वसु नक्षत्र, पुष्य नक्षत्र, आश्लेषा नक्षत्र, मघा नक्षत्र, पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र, उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र, हस्त नक्षत्र, चित्रा नक्षत्र, स्वाति नक्षत्र, विशाखा नक्षत्र, अनुराधा नक्षत्र, ज्येष्ठा नक्षत्र, मूल नक्षत्र, पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र, उत्तराषाढ़ा नक्षत्र, श्रवण नक्षत्र, घनिष्ठा नक्षत्र, शतभिषा नक्षत्र, पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र, उत्तराभाद्रपद नक्षत्र, रेवती नक्षत्र।

वार: वार का आशय दिन से है। एक सप्ताह में सात वार होते हैं। ये सात वार ग्रहों के नाम से रखे गए हैं - सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार, रविवार। 

योग: नक्षत्र की भांति योग भी 27 प्रकार के होते हैं। सूर्य-चंद्र की विशेष दूरियों की स्थितियों को योग कहा जाता है। दूरियों के आधार पर बनने वाले 27 योगों के नाम - विष्कुम्भ, प्रीति, आयुष्मान, सौभाग्य, शोभन, अतिगण्ड, सुकर्मा, धृति, शूल, गण्ड, वृद्धि, ध्रुव, व्याघात, हर्षण, वज्र, सिद्धि, व्यातीपात, वरीयान, परिघ, शिव, सिद्ध, साध्य, शुभ, शुक्ल, ब्रह्म, इन्द्र और वैधृति।

करण: एक तिथि में दो करण होते हैं। एक तिथि के पूर्वार्ध में और एक तिथि के उत्तरार्ध में। ऐसे कुल 11 करण होते हैं जिनके नाम इस प्रकार हैं - बव, बालव, कौलव, तैतिल, गर, वणिज, विष्टि, शकुनि, चतुष्पाद, नाग और किस्तुघ्न। विष्टि करण को भद्रा कहते हैं और भद्रा में शुभ कार्य वर्जित माने गए हैं।

और पढ़ें ...

Horoscope 7 November 2023 : इन राशि वालों को कारोबार में बन रहें है लाभ के योग, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं।

पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष-मेष राशि के लोगों का मन खुश रहेगा, आपके लिए अभी खुश रहना जरूरी है, क्योंकि इससे आपकी मेंटली भी ठीक रहेंगे। स्ट्रेस आपके लिए अच्छा नहीं है। आपका बिजनेस अच्छा हो रहा है, आपको लाभ के मौके मिलेंगे, यह समय धन वृद्धि में सहायक है।

वृष-वृष राशि के लोगों को हेल्थ के लिए अलर्ट रहना होगा  रुपए पैसों से जुड़ा फैसला अच्छे से सोच समझकर लें। धैर्यशीलता बनाए रखने की कोशिश करें। खर्च बढ़ेंगे।

मिथुन-मिथुन राशि वालों का मन खुश  रहेगा। फिर भी आपको थोड़ा बैलेंस लेकर चलना होगा। किसी से बेकार की बहस करने से बचें, क्योंकि आपकी छोटी सी बात बड़ा रुप ले सकती है। शैक्षिक कार्यों के प्रति सचेत रहें। 

कर्क-कर्क राशि के लोग थोड़ा उतार-चढ़ाव के मूड में रहेंगे। अगर किसी नौकरी का पेपर दिया था तो आज सफलता मिल सकती है। आपका बिजनेस बढ़िया है, लाभ के मौकों से न चूकें।

सिंह-सिंह राशि के लोगों के लिए समय बहुत खास है। आप लोगों को मानसिक तौर पर शांति मिलेगी। अगर सरकारी नौकरी है, तो सभी अफसर आपके काम की तारीफ करेंगे। दूसरी नौकरी देख सकते है या आपका ट्रांसफर भी हो सकता है। इस दौरान थोड़ा बिजी रहेंगे।

कन्या राशि-आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। बौद्धिक कार्यों से आय में वृद्धि हो सकती है। आत्मविश्वास में कमी आएगी। आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें

तुला-तुला राशि वालों के लिए समय थोड़ा विपरीत है, आपकी लाइफ में उथलपुथल चल रही है, इसलिए मन परेशान रहेगा। किसी से गुस्सा न करें और शांत रहने की कोशिश करें। 

धनु-धनु राशि के लिए अच्छा समय दस्तक देने वाला है। प्रमोशन के लिए समय आ गया है, नौकरी में अफसर आपका साथ देंगे। इस समय आपको मेहनत करनी है।

वृश्चिक-वृश्चिक राशि वालों को अपनी भाषा का सही इस्तेमाल करना है। हो सकता है, आपके बात किसी को बुरी लगे। आर्थिक दृष्टि से समय थोड़ा ठीक नहीं है,  इसलिए मन में भी उतार-चढ़ाव रहेंगे। परिवार में तनाव हो सकता है।

मकर- इस राशि के लोगों को बेकार के विवाद से बचना चाहिए। नौकरी में आपका कद बढ़ सकता है। तरक्की के मौके मिल सकते हैं। पिता की सेहत का ध्यान रखें।

कुंभ- मनआपका खुश रहेगी। परिवार का साथ मिलेगा। कारोबार में जमकर मेहनत करेंआपके लिए लाभ के योग हैं। लाभ के मौके मिलेंगे। धन वृद्धि के योग भी आपकी राशि में बन रहे हैं।

मीन-आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, इसलिए अच्छे काम की शुरुआत कर सकते हैं। लेकिन आपको जोश में होश नहीं खोना है। धैर्यशीलता बनाए रखने के प्रयास करें। 

और पढ़ें ...