सियासत
यहाँ इंटरनेट सेवा फिर इतने दिनों के लिए प्रतिबंध...यह है वजह
नई दिल्ली : मणिपुर में मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद कर दिया गया है. 3 मई को भड़की हिंसा के बाद प्रतिबंध लगातार जारी है. मणिपुर सरकार ने यह प्रतिबंध पांच दिन के लिए और बढ़ा दिया है. प्रतिबंध 18 नवंबर तक जारी रहेगा. पहली बार में पूरे राज्य में 195 दिन इंटरनेट बंद रहा लेकिन इसे खोलने के बाद फिर हिंसा भड़क गई.
मणिपुर के आयुक्त (गृह) टी. रंजीत सिंह ने अधिसूचना जारी कर कहा है कि पुलिस महानिदेशक ने बताया है कि बिष्णुपुर, चुराचांदपुर, इम्फाल पूर्व और इम्फाल पश्चिम सहित पांच जिलों के सीमांत क्षेत्रों में गोलीबारी हुई हैं. ऐसे में वीडियो के माध्यम से नफरत भरे भाषण और अन्य पोस्ट प्रसारित होने की आशंका है. इससे मणिपुर कानून व्यवस्था गहरा असर पढ़ सकता है इसी के चलते इंटरनेट सेवा फिर से बंद कर दी गई है.
हर विवाहित महिला को 12 हजार,500 रु में सिलेंडर,18 लाख परिवारों को मकान,युवाओं को 1 लाख नौकरियां,किसानों को धान खरीदी का 3100 रू से एकमुश्त भुगतान की मोदी गारंटी:अनुराग ठाकुर
रायपुर। केंद्रीय सूचना व प्रसारण, युवा मामले तथा खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि झूठी कांग्रेस की झूठी गारंटी का आलम यह है कि छत्तीसगढ़ से लेकर कर्नाटक और हिमाचल तक कांग्रेस की तमाम गारंटियाँ फेल हुई हैं। जिनकी खुद की कोई नहीं गारंटी, वह गारंटियों का पुलिंदा लेकर घूम रहे हैं। श्री ठाकुर ने कहा कि छत्तीसगढ़ को राज्य तो हमने बना दिया था। 15 सालों में उसको आगे बढ़ाने का काम भाजपा की सरकार ने किया लेकिन उसको चौपट करने का काम भूपेश सरकार ने किया। अब एक समय फिर आया है कि वापस हम इस छत्तीसगढ़ को सँवारेंगे।
केंद्रीय मंत्री श्री ठाकुर ने मंगलवार को एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में आहूत पत्रकार वार्ता में कहा कि झूठे दावे, झूठे वादे, कांग्रेस के नहीं नेक इरादे। कांग्रेस के 2018 के झूठे वादे और अधूरे वादे उनको आपको बताने आया। आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड रखने और घोटालों की जाँच से भाग रहे हैं। आज 5 साल बाद मुख्यमंत्री बघेल से छत्तीसगढ़ की जनता कह रही है- भाग भूपेश भाग, और कितना भागोगे? जनता कह रही है- बहुत हुआ सट्टे का खेल, बाय-बाय भूपेश बघेल। श्री ठाकुर ने कहा कि 2018 में कांग्रेस ने वादा किया था कि महतारी सम्मान योजना में मातृशक्ति को 500 रुपए हर महीना देंगे पर नहीं दिया। प्रत्येक ग्रामीण परिवार को चार रसोई गैस सिलेंडर मुफ्त में देने का वादा करके नहीं दिया। पूर्ण शराबबंदी का वादा किया था, लेकिन शराबबंदी नहीं की उल्टे घर-घर शराब पहुँचाई। कांग्रेस ने वादा किया था कि 10 लाख युवाओं को हर माह 2500 रुपए बेरोजगारी भत्ता देंगे लेकिन नहीं दिया। लाखों युवाओं को रोजगार देंगे, पर नहीं दिया। इसके बदले पीएससी स्कैम दिया, कांग्रेस नेताओं के परिवार के ही तीन-तीन लोगों को रोजगार मिला लेकिन छत्तीसगढ़ के नौजवानों को रोजगार नहीं मिला। कांग्रेस का वादा था कि छात्र-छात्राओं को मुफ्त परिवहन की सुविधा देंगे, पर नहीं दी। कांग्रेस ने वादा किया था कि प्रत्येक पाँच सदस्यीय भूमिहीन ग्रामीण परिवार को घर और बाड़ी के लिए जमीन देंगे, पर नहीं दी। श्री ठाकुर ने कहा कि 50 हजार शिक्षकों की रिक्त पदों पर भर्तियाँ पाँच साल में नहीं की। भाजपा शासनकाल के दो साल के बकाया बोनस देने का वादा भी कांग्रेस ने पूरा नहीं किया। यहाँ गौठान घोटाला हुआ, गोबर घोटाला हुआ। अब गौमाता, गंगा मैया, महादेव का श्राप, कांग्रेस साफ। छत्तीसगढ़ अकेला ऐसा राज्य नहीं है, जहाँ कांग्रेस ने झूठे वादे किए। हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में भी कांग्रेस के भाई-बहन झूठे वादे करके आए हैं। अब 11 माह से राहुल गांधी हिमाचल प्रदेश में मुँह दिखाने नहीं गए।
केंद्रीय मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि छत्तीसगढ़ में 20 लाख रुपए का मुफ्त इलाज नहीं मिला, सबको मकान देने की बात की, 200 फूड प्रोसेसिंग युनिट नहीं लगे, वृद्धजनों को 1500 रुपए पेंशन नहीं मिली। कांग्रेस की गारंटी की ऐसी लंबी सूची है। ये सारी गारंटियाँ फेल होती दिख रही है। यह विधानसभा चुनाव छत्तीसगढ़ की भोली-भाली जनता को झूठे वादों और झूठी गारंटियों से बचाने का चुनाव है। श्री ठाकुर ने कहा कि महादेव एप घोटाले के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बघेल मुँह छिपाते घूम रहे हैं। घोटाला करो, भू-पे करो पैसे कमाओ। पाँच साल तक तो सट्टा चलता रहा, मुख्यमंत्री कार्यालय संरक्षण देता रहा क्योंकि भू-पे हो रहा था 508 करोड़ रुपए। महादेव एप से भू-पे हुआ, घोटाले का पैसा मिला, संरक्षण मिला, लेकिन अब वह नहीं होगा। न कांग्रेस की सरकार होगी, न संरक्षण होगा। जैसे दिल्ली के शराब घोटाले वाले नहीं बचे तो यहां तो कोयला, गौठान, पीएससी, महादेव एप घोटाले पर घोटाला हुआ है, तो जो मुंह लटकाकर बैठे हैं, मुंह छिपा रहे हैं, वह कल को मुंह दिखाने लायक कहाँ रह पाएंगे? श्री ठाकुर ने कहा कि किसान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी लें जिन्होंने कहा है, 3100 रुपए में धान खरीदेंगे और धान का दो साल का जो बोनस बकाया है, वह अटलबिहारी वाजपेयी जी के जन्मदिन पर 25 दिसंबर को देंगे। जो 5 साल में भूपेश बघेल की सरकार नहीं दे पाई, पांच हफ्तों से कम समय में 25 दिसंबर को किसानों को भुगतान किया जाएगा। युवाओं के विकास के लिए साथियों बघेल सरकार ने तो किया नहीं, हम एक लाख सरकारी नौकरियां और लाखों गैर सरकारी नौकरियां भी देंगे। ऐसे वैकल्पिक रोजगार का सृजन भी करेंगे ।
केंद्रीय मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि तेंदू पत्ते का बोनस कांग्रेस की भूपेश सरकार ने तो नहीं दिया लेकिन भाजपा की सरकार देगी। तेंदूपत्ता संग्रहण दर एवं बोनस 5500 प्रति मानक 15 दिन तक संग्रहण करेंगे और 4500 रुपए तक बोनस देने का काम भी हम करने वाले हैं। आयुष्मान भारत योजना में सस्ती दवाइयों के 500 नए जन औषधि केंद्र भी खोले जिससे हजारों करोड़ रुपए गरीब जनता का देश भर में बचा। प्रधानमंत्री आवास योजना से 4 करोड़ गरीबों को पक्के मकान दिए गए लेकिन भूपेश बघेल को देखो जिन्होंने प्रदेश के गरीबों को जरूरतमंदों को 18 लाख पक्के मकान अपने कैबिनेट की सहयोगी और सबसे वरिष्ठ विधायक को नीचा दिखाने के चक्कर में नहीं बनने दिए। श्री ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार छत्तीसगढ़ में इनोवेशन हब बनाएगी, कॉलेज जाने वाले युवा भाई बहनों को मासिक ट्रैवल एलाउंस देंगे। कांग्रेस खाने का काम करती थी, हम खाने वाले को हटाकर खाते में डालते हैं। रानी दुर्गावती योजना के तहत बीपीएल बालिकाओं के जन्म पर 1.5 लाख रुपए का आश्वासन प्रमाण पत्र अभी हम देने वाले हैं। रानी दुर्गावती को भूल गए थे, हम लोग उनके नाम पर बच्चियों के लिए योजना चला रहे हैं। कांग्रेस की सरकार ने भ्रष्टाचार आसमान पर पहुँचाया पर भाजपा भ्रष्टाचार मुक्त शासन देंगे।
इस मौके पर भाजपा के केंद्रीय मीडिया संयोजक व प्रयागराज के विधायक सिद्धार्थनाथ सिंह, प्रदेश प्रवक्ता दीपक म्हस्के, प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी और मीडिया सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल भी उपस्थित थे।
अदालत का ऐतिहासिक फैसला : 5 साल की मासूम से रेप के बाद हत्या करने वाले दरिंदे को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा
केरल में पांच साल की मासूम के साथ दरिंदगी कर उसकी हत्या करने वाले आरोपी को कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है। मामले में पुलिस ने पॉक्सो समेत आईपीसी की अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था। जिसके बाद कोर्ट ने 100 दिन के अंदर ट्रायल पूरा कर आरोपी को दोषी करार देते हुए 14 नवंबर को फांसी की सजा सुनाई।
मामला अलुवा इलाके का था, जहां एक गेस्ट वर्कर पर पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म और फिर हत्या के आरोप लगे थे। पॉक्सो स्पेशल कोर्ट के जज के. सोमन ने बिहार के 28 वर्षीय प्रवासी मजदूर को मौत की सजा सुनाई। इस मामले में 100 दिन के अंदर ट्रायल पूरा कर लिया गया। फैसला सुनने के लिए बच्ची के माता-पिता कोर्ट में उपस्थित थे। फैसला सुनाने के दौरान जज ने इस बात पर जोर दिया कि आरोपी का कृत्य जघन्य श्रेणी का है, इसलिए मौत की सजा दी जानी चाहिए। अभियोजन पक्ष ने भी तर्क दिया कि अपराध की गंभीरता के आधार पर ही सजा होनी चाहिए।
अदालत ने कहा कि आरोपी को फैसले के खिलाफ अपील करने का मौका दिया जाएगा। अभियोजन पक्ष ने अभियुक्त के खिलाफ सफलतापूर्वक चार आरोप साबित किए थे। अभियोजन पक्ष ने ये भी तर्क दिया कि वारदात बेहद सन्न करने वाली था।
इस राज्य के 7 गांव बिना पटाखों के मनाते हैं दिवाली, जानें वजह
रविवार को देशभर में दिवाली का त्योहार बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। दिवाली के मौके पर जहां पूरे देश में पटाखों की गूंज सुनाई दीं तो वहीं तमिलनाडु के इरोड जिले के सात गांवों में इस त्योहार को सिर्फ रोशनी के साथ मनाया गया। नजदीकी पक्षी अभयारण्य में पक्षियों के संरक्षण के मद्देनजर पटाखे नहीं फोड़े गए।
शांत दीपावली परंपरा को बरकरार रखा
ये गांव इरोड से 10 किलोमीटर दूर वदामुगम वेल्लोड के आसपास स्थित हैं, जहां पक्षी अभयारण्य है। इस वर्ष भी, सेलप्पमपलयम, वदामुगम वेल्लोड, सेम्मांडमपालयम, करुक्कनकट्टू वलासु, पुंगमपाडी और दो अन्य गांवों ने ‘शांत’ दीपावली की सम्मानजनक परंपरा को बरकरार रखा। वे पिछले 22 वर्षों से दिवाली पर पटाखे नहीं फोड़कर इस संरक्षण दृष्टिकोण का पालन कर रहे हैं। पक्षियों की हजारों स्थानीय प्रजातियां और अन्य क्षेत्रों से प्रवासी पक्षी अक्टूबर और जनवरी के बीच अंडे देने और उन्हें सेने के लिए अभयारण्य में आते हैं।
900 से अधिक परिवारों ने बिना पटाखों के मनाई दिवाली
चूंकि, दिवाली आमतौर पर अक्टूबर या नवंबर के महीने में आती है, इसलिए पक्षी अभयारण्य के आसपास रहने वाले 900 से अधिक परिवारों ने पक्षियों के सरंक्षण के मद्देनजर पटाखे नहीं फोड़ने का फैसला किया क्योंकि तेज आवाज और प्रदूषण के कारण पक्षियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ग्रामीणों ने कहा कि दीपावली के दौरान, वे अपने बच्चों के लिए नए कपड़े खरीदते हैं और उन्हें केवल फुलझड़ियां जलाने की अनुमति देते हैं, पटाखे फोड़ने की नहीं ताकि पक्षियों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो।
दुकान में भीषण आग लगने से 4 साल की बच्ची समेत 3 की मौत
झारखंड। धनबाद के केंदुआडीह थाना क्षेत्र में भीषण आग की चपेट में तीन लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में चार साल की बच्ची और दो महिलाएं शामिल हैं। बताया जा रहा है कि दुकान में आग लगने के बाद करीब आधा दर्जन लोग इसकी चपेट में आ गए। झुलसने वालों में डेढ़ महीने की बच्ची भी शामिल है। सभी एक परिवार के हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के मुताबिक केंदुआडीह थाना क्षेत्र के केंदुआ बाजार स्थित जेवर पट्टी की एसके जनरल श्रृंगार स्टोर में अचानक भीषण आग लग गई। दुकान के ऊपर एक मकान में घटना के वक्त 6 लोग मौजूद थे। आग धधकने के बाद लोग अपने घरों से पानी लाकर दुकान में लगी आग बुझाने की कोशिश कर रहे थे। कई लोग दुकान की शटर तोड़ने में जुट गए और शटर तोड़कर दुकान में पानी डालने लगे।
हादसे की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। मकान के ऊपर मौजूद परिवार के लोगों ने सड़क से ऊपर बालकनी में सीढ़ी लगा दी। किसी तरह लोग मकान के अंदर दाखिल हुए और तीन लोगों को सफलतापूर्वक बाहर निकाल लिया। जिस दुकान में आग लगी है वह सुभाष गुप्ता की है। हादसे के बाद सबसे पहले सुभाष की बहन प्रियंका गुप्ता (30), भाई सुमित गुप्ता और डेढ़ साल के बेटे शिवान्स को बाहर निकाला गया, जिसमें से प्रियंका की मौत हो चुकी है। जबकि भाई सुमित गुप्ता और डेढ़ साल के बेटे शिवांश का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा। दोनों फिलहाल खतरे से बाहर हैं।
दुकान मालिक सुभाष गुप्ता की 65 वर्षीय मां उमा देवी उसकी पत्नी सुमन गुप्ता और चार साल की बेटी मौली को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया। सुभाष की मां उमा देवी और चार साल की बेटी मौली ने दम तोड़ दिया है। जबकि पत्नी सुमन गुप्ता का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा हैं, जो खतरे से बाहर हैं। हादसे के दौरान सुभाष गुप्ता और उनके पिता अशोक घर से बाहर गए हुए थे।
गोवर्धन पूजा आज, जानें सही तिथि, पूजा विधि, मुहूर्त और महत्व से लेकर सबकुछ
कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को गोवर्धन पूजा मनाई जाती है। इस दिन घरों में गोवर्धन पर्वत बनाया जाता है और भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा बनाई जाती है। इसके बाद शाम के समय गोवर्धन पर्वत और भगवान श्रीकृष्ण की पूजा होती है और उन्हें अन्नकूट और कढ़ी चावल का भोग लगाया जाता है।
कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 13 नवंबर दिन सोमवार को दोपहर 02 बजकर 56 मिनट से हो रही है और समापन अगले दिन 14 नवंबर दिन मंगलवार को दोपहर 02 बजकर 36 मिनट पर होगा। हिंदू धर्म में उदया तिथि को विशेष महत्व दिया जाता है। ऐसे में गोवर्धन पूजा का पर्व 14 नवंबर को मनाया जा रहा है। द्रिक पंचांग के अनुसार, शुभ गोवर्धन पूजा प्रातःकाल मुहूर्त 14 नवंबर को सुबह 6:43 बजे से 08:52 बजे के बीच है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस पावन दिन भगवान कृष्ण को 56 या 108 तरह के पकवानों का भोग लगाया जाता है।
गोवर्धन पूजा की कथा
पौराणिक कथाओं के अनुसार, कार्तिक मास की प्रतिपदा तिथि को देवराज इंद्र की पूजा हुआ करती थी लेकिन भगवान कृष्ण ने ब्रजवासियों से कहा कि पूजा का कोई लाभ नहीं मिल रहा है इसलिए देवराज इंद्र की पूजा ना करें। भगवान कृष्ण की बात मानकर ब्रजवासियों ने पूजा नहीं की। जब यह जानकारी इंद्र को मिली तो इंद्रदेव ने अपने घमंड के चलते पूरे ब्रज में तूफान और बारिश का कहर मचाया। तब भगवान कृष्ण ने ब्रजवासियों की रक्षा के लिए अपनी कनिष्ठा उंगली पर गोवर्धन पर्वत को उठाकर ब्रजवासियों की रक्षा की था और इंद्र के घमंड को तोड़ा था। साथ ही भगवान को सभी तरह की मौसमी सब्जियों से तैयार अन्नकूट को भोग लगाया था। तब से हर साल इस तिथि पर गोवर्धन पूजा की जाती है और अन्नकूट का भोग लगाया जाता है।
14 November 2023 Ka Panchang: जानिए मंगलवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय
Aaj Ka Panchang 14 November 2023: आज 14 नवंबर को कार्तिक शुक्ल पक्ष की उदया तिथि प्रतिपदा और मंगलवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि आज दोपहर 2 बजकर 37 मिनट पर रहेगी। आज गोवर्धन पूजा है। आज दोपहर 1 बजकर 56 मिनट तक शोभन योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 3 बजकर 24 मिनट तक अनुराधा नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए सोमवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय- सूर्यास्त का समय।
14 नवंबर 2023 का शुभ मुहूर्त
- त्यौहार का दिन - 14 नवंबर 2023 दिन मंगलवार, गोवर्धन पूजा
- कार्तिक शुक्ल पक्ष की उदया तिथि प्रतिपदा- 14 नवंबर को दोपहर 2 बजकर 37 मिनट तक।
- शोभन योग- 14 नवंबर को दोपहर 1 बजकर 56 मिनट तक।
- अनुराधा नक्षत्र- 14 नवंबर को देर रात 3 बजकर 24 मिनट तक।
राहुकाल का समय
- दिल्ली- दोपहर 02:46 से शाम 04:07 तक।
- मुंबई- दोपहर बाद 03:12 से शाम 04:38 तक।
- चंडीगढ़- दोपहर 02:48 से शाम 04:10 तक।
- लखनऊ- दोपहर 02:35 से दोपहर बाद 03:57 तक।
- भोपाल- दोपहर 02:51 से शाम 04:15 तक।
- कोलकाता- दोपहर 02:08 से दोपहर बाद 03:32 तक।
- अहमदाबाद- दोपहर बाद 03:10 से शाम 04:34 तक।
- चेन्नई- दोपहर 02:46 से शाम 04:13 तक।
सूर्योदय-सूर्यास्त का समय
- सूर्योदय- सुबह 6:43 AM
- सूर्यास्त- शाम 5:28 PM
Aaj Ka Rashifal 14 November 2023: इन 5 राशियों के जातकों को मिलेगा सुनहरा मौका...पढ़िए आज का अपना राशिफल
Aaj Ka Rashifal 14 November 2023: आज 14 नवंबर को कार्तिक शुक्ल पक्ष की उदया तिथि प्रतिपदा और मंगलवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि आज दोपहर 2 बजकर 37 मिनट पर रहेगी। आज गोवर्धन पूजा है। आज दोपहर 1 बजकर 56 मिनट तक शोभन योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 3 बजकर 24 मिनट तक अनुराधा नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 14 नवंबर 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
मेष- मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज आपको व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी के साथ आप डिनर पर जा सकते हैं। छात्र आज शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने गुरुजन से बातचीत करेंगे। आपके लिए तरक्की के नए-नए रास्ते खुलेंगे। अगर अपने कहीं पैसा उधार दिया था तो आज वो वापस मिलेगा। लवमेट्स आज एक दूसरे से अपने मन की बात शेयर करेंगे। आज किसी दोस्त के बर्थ-डे पार्टी में जायेंगे।
- शुभ रंग- मैजेंटा
- शुभ अंक- 7
वृष- वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। आज परिवार में चल रही अनबन से आपको छुटकारा मिल जायेगा। आप किसी व्यक्ति की मदद करेंगे और उनको कुछ आवश्यकता की चीजें भी गिफ्ट करेंगे। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, कॉलेज से मिले प्रोजेक्ट को पूरा करने में में दोस्त की मदद मिलेगी । परिवार के किसी सदस्य को सफलता मिलने से घर ख़ुशी का माहौल बनेगा।
- शुभ रंग- सिलवर
- शुभ अंक- 1
मिथुन- मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज आपको किसी नए काम में हाथ आजमाने का मौका मिलेगा । परिवार के लोग आज आपसे कुछ खास चीजों की डिमांड कर सकते हैं । आज आप किसी ऐसे व्यक्ति से मिलेंगे, जो आपके रुके हुए कार्यों को पूरा कराने में मददगार साबित होगा। आज किसी कार्य में आपके प्रयत्न सफल रहेंगे। ऑफिस के रुके हुए कार्यों को आज समय से पूरा करने में सफल होंगे । जूनियर सहकर्मी आपसे कुछ सीखना चाहेंगे।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 5
कर्क- कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस करना होगा । परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में चल रही समस्या आज समाप्त होगी। आज आप किसी मित्र से मिलने उनके घर जायेंगे। साथ में कहीं घूमने भी जायेंगे । आज आपके कार्यों में माता पिता का सहयोग मिलेगा। व्यापार में कोई बड़ी डील फाइनल होने के योग बने हुये है। ट्रांसपोर्ट का कारोबार कर रहे लोगों को आज अधिक मुनाफा होगा।
- शुभ रंग- काला
- शुभ अंक- 9
सिंह- सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज आप माता को उनकी पसंद की कोई चीज गिफ्ट करेंगे। आपको किसी संपत्ति की खरीदारी करते समय उसके जरूरी कागजातो पर ध्यान अवश्य देना चाहिए। प्रापर्टी में निवेश करने के लिए आज का दिन शुभ है। आज आप नया वाहन लेने का मन बनायेंगे। मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्रों को आज किसी बड़े डॉक्टर के साथ इंटर्न करने का मौका मिलेगा।
- शुभ रंग- पीच
- शुभ अंक- 2
कन्या- कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आप अपने बिजनेस की गति बढ़ाने के लिए कुछ नया प्लान बनायेंगे। माता-पिता से आप मन में चल रही कुछ बातों को लेकर बातचीत कर सकते हैं। छोटे बच्चों के लिए आप कोई उपहार लेंगे। जीवनसाथी से आप किसी जरुरी मुद्दे को लेकर बातचीत कर सकते है, उनसे आपको कोई अच्छी सलाह मिलेगी। पहले से चल रही कोई E.M.I आज पूरी हो जाएगी।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 8
तुला- तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। आपका कोई जरूरी काम समय से पूरा हो जायेगा, आप रिलैक्स महसूस करेंगे। किसी नये प्रोजेक्ट पर काम शुरू करेंगे। राजनीति में हाथ आजमा रहे लोगों को आज किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है । परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही रूकावट आज दूर होगी। कोई अच्छा रिश्ता फाइनल होगा। शिक्षकों का ट्रान्सफर आज उनके मन-पसंद जगह पर होगा।
- शुभ रंग- मैहरुन
- शुभ अंक- 2
वृश्चिक- वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए ख़ास रहने वाला है। आज किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए दिन अच्छा है । किसी कानूनी मामले में भी आज आपको जीत मिलने के योग बन रहे है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर फोकस बनाए रखना होगा । संतान पक्ष से आज आपको कोई शुभ समाचार मिलेगा। घर के सजावट का सामान खरीदने मार्केट जायेंगे। आज आपकी रूचि नये कार्यों को करने में रहेगी, साथ ही कुछ नया सिखने को भी मिलेगा।
- शुभ रंग- पीला
- शुभ अंक- 6
धनु- धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। संतान की नौकरी से संबंधित कागजात तैयार करने के लिए भागदौड़ में लगे रहेंगे। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपको गिले-शिकवे दूर करने का मौका मिलेगा। कार्य क्षेत्र में आज आपको मनपसंद काम मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे । इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा है। परिवार के साथ आज किसी धार्मिक स्थल पर भगवान के दर्शन करने जायेंगे। आज आप घर के जरुरत का इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदेंगे।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 5
मकर- मकर राशि वालों आज आपके दिन की शुरुआत अच्छी रहने वाली है। आपका किसी नए वाहन को खरीदने का सपना आज पूरा होगा । आप आज किसी से अपने मन की बातों को शेयर करोगे और वह आपकी बातों को अहमियत देगा। संतान की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है । बिजनेस की गति बढ़ने से आपको अधिक धन लाभ होगा। साथ ही अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए नया प्लान भी बनायेंगे।
- शुभ रंग- सफेद
- शुभ अंक- 3
कुंभ- कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज का दिन तरक्की के नए नये मार्ग खोलेगा। छात्रों को जल्द ही सफलता हासिल होगी। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों को आज प्रमोशन मिल सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। लवमेट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, कहीं घूमने जायेंगे। आज आपका दाम्पत्य जीवन बेहतरीन रहने वाला है। छात्र आज कंप्यूटर कोर्स ज्वाइन करने का मन बनायेंगे।
- शुभ रंग- नारंगी
- शुभ अंक- 9
मीन- मीन राशि वालों आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। आज आप व्यापार के मामले में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें। यदि आपने पहले किसी को पैसा उधार दिए थे, तो आज वो वापस मिलेगा। आज आपको किसी से बात करते समय मीठी भाषा का प्रयोग करना चाहिए। आज आप अपने बढ़ते खर्च को नियंत्रण करने का प्लान बनायेंगे। दाम्पत्य जीवन में नयी-नयी खुशियाँ आने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।
- शुभ रंग- बैगनी
- शुभ अंक- 1
:उत्तरकाशी टनल हादसा: सुरंग में फंसे सभी 40 मजदूर सुरक्षित, पाइप से पहुंचाई जा रही ऑक्सीजन और पानी
उत्तरकाशी जिले में दिवाली के दिन बड़ा हादसा हुआ है. सुरंग का एक हिस्सा टूटने से दर्जनों मजदूर अंदर फंस गए. जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग की टीम रेस्क्यू कार्य में जुटी हुई है।
सुरंग के निर्माण कार्य में 700-800 से अधिक मजदूर दिन-रात जुटे हैं. उम्मीद थी कि फरवरी 2024 तक सुरंग आर-पार हो जाएगी. सुरंग बनने से गंगोत्री और यमुनोत्री के बीच की दूरी 25 किमी कम होगी और समय भी 50 मिनट बचेगा. साथ ही उत्तरकाशी जिले की रवाई घाटी को शीतकालीन की बर्फबारी से मार्ग बंद होने की समस्या दूर होगी. रवाई घाटी में करीब दो लाख की आबादी निवास करती है. साल 2019 में 7 जनवरी से नवयुग इंजीनियरिंग कंपनी लिमिटेड ने नेशनल हाईवे एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड की देखरेख में यमुनोत्री हाईवे पर सुरंग का निर्माण न्यू ऑस्ट्रियन टनलिंग मेथड से किया जा रहा है.
ऑक्सीजन और पानी उपलब्ध कराया है-ऑफिसर प्रशांत कुमार
इस हादसे पर उत्तरकाशी के सर्किल ऑफिसर प्रशांत कुमार ने बताया, ‘सुरंग के अंदर 40 लोग फंसे हुए हैं. सभी सुरक्षित हैं, हमने उन्हें ऑक्सीजन और पानी उपलब्ध कराया है…’प्रशांत कुमार ने इसके साथ ही बताया, ‘वर्तमान स्थिति यह है कि कल हमने सुरंग के अंदर फंसे लोगों के साथ संचार स्थापित किया. हम सुरंग के अंदर लगभग 15 मीटर तक गए हैं, और लगभग 35 मीटर अभी भी तय करना बाकी है. अंदर फंसे लोगों से संचार स्थापित की जा चुकी है और वे सभी सुरक्षित हैं. हमने ऑक्सीजन और पानी उपलब्ध कराया है
मौके पर प्रशासन का रेस्क्यू ऑपरेशन है जारी
सिलक्यारा की तरफ से निर्माणाधीन टनल का एक छोर आज सुबह अचानक टूट गया है. शिफ्ट चेंजिंग के दौरान सुरंग में करीब दर्जनों मजदूर फंस गए. जिला प्रशासन ने 40 मजदूरों के फंसे होने की आशंका जताई है. पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के नेतृत्व में पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, फायर, आपातकालीन 108 और कार्यदायी संस्था एनएचआइडीसीएल मौके पर बोरवेलिंग और सुरंग खुलवाने का काम कर रहे हैं. सुरंग में फंसे मजदूरों के लिए पर्याप्त ऑक्सीजन सिलेंडर उपबल्ध होने की बात कही जा रही है
घर से एक ही परिवार के चार लोगों के शव मिलने से सनसनी
नई दिल्ली : कर्नाटक के उडुपी जिले से दिल दहला देने वाला खबर प्रकाश में आया है। यहां एक ही घर से 4 लोगों के शव मिले है. मालपे पुलिस थाना क्षेत्र के तृप्ति नगर में एक ही परिवार के चार सदस्यों के शव उनके घर पर मिले है। इलाके में दहशत का माहौल है.
पुलिस ने बताया कि, मरने वालों में तीन बच्चे और उनकी मां शामिल हैं। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। मृतकों की पहचान हसीना (48), अफनान (23), अयनाज (21) और असीम (14) के रूप में हुई है। पुलिस जांच में जुट गई है।
गोवर्धन पूजा के लिए मिलेगा सिर्फ इतना समय, जानें सही तिथि, मुहूर्त और पूजा विधि
Govardhan Puja 2023: दिवाली की धूम पूरे देश में है इस बार दिवाली 12 नवंबर को थी ,जिसके पास लोग गोवर्धन पूजा के लिए संशय में है की गोवर्धन पूजा कब है? इस खबर में आपको सारी जानकारी मिल जाएगी तो इस खबर को ध्यान से जरूर पढ़े
गोवर्धन पूजा क्यों मनाई जाती है?
गोवर्धन पूजा के तिथि के बारे में जानने से पहले गोवर्धन पूजा क्यों मनाई जाती है ये जान लीजिए!.. भागवत कथा में श्री कृष्ण की लीलाओं का वर्णन हमें देखने को मिलता है । इन्ही लीलाओं में से एक लीला है गोवर्धन लीला।
इस दिन भगवान श्रीकृष्ण ने इंद्रदेव का घमंड तोड़ा था और गोवर्धन पर्वत को अपनी कनिष्ठा उंगली पर गोवर्धन पर्वत को उठाकर ब्रजवासियों की जान बचाई थी । लोगों को प्रकृति की सेवा और पूजा करने का संदेश दिया था। ये दिन कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा का दिन था। तभी से इस दिन गोवर्धन पर्वत की पूजा की जाती है और भगवान को सभी तरह की मौसमी सब्जियों से तैयार अन्नकूट का भोग लगाया जाता है।
पांच दिवसीय दिवाली पर्व के चौथे दिन गोवर्धन पूजा की जाती है। यह पर्व कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाया जाता है। इस दिन घरों में गोवर्धन पर्वत बनाया जाता है और भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा बनाई जाती है। इसके बाद शाम के समय गोवर्धन पर्वत और भगवान श्रीकृष्ण की पूजा होती है और उन्हें अन्नकूट और कढ़ी चावल का भोग लगाया जाता है। इस साल दिवाली 12 नवंबर की है, लेकिन गोवर्धन पूजा की तिथि को लेकर लोगों में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो गयी है। आइए आपको बताते हैं कि किस दिन गोवर्धन पूजा की जाएगी और पूजा का शुभ समय क्या है।
ये है सही डेट और शुभ मुहूर्त
इस बार कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 13 नवंबर दिन सोमवार को दोपहर 02 बजकर 56 मिनट से हो रही है और समापन अगले दिन 14 नवंबर दिन मंगलवार को दोपहर 02 बजकर 36 मिनट पर होगा। हिंदू धर्म में उदया तिथि को विशेष महत्व दिया जाता है। ऐसे में गोवर्धन पूजा का पर्व 14 नवंबर को मनाया जाएगा। द्रिक पंचांग के अनुसार, शुभ गोवर्धन पूजा प्रातःकाल मुहूर्त 14 नवंबर को सुबह 6:43 बजे से 08:52 बजे के बीच है। ऐसे में गोवर्धन पूजा के लिए दो घंटे नौ मिनट तक पूजा का मुहूर्त रहेगा। गोवर्धन पर घर के आंगन में गोबर से गोवर्धन बनाकर पूजा की जाती है। गोवर्धन पूजा को प्रकृति की पूजा भी कहा जाता है, इसकी शुरुआत स्वयं भगवान श्री कृष्ण ने की थी।
गोवर्धन पूजा पर बन रहे ये योग
इस बार गोवर्धन पूजा के दिन शुभ योग बन रहे हैं। गोवर्धन पूजा पर शोभन योग प्रात:काल से लेकर दोपहर 01 बजकर 57 मिनट तक है। उसके बाद से अतिगंड योग शुरू हो जाएगा। अतिगंड योग शुभ नहीं होता है। हालांकि शोभन योग को एक शुभ योग माना जाता है। इसके अलावा गोवर्धन पूजा के दिन सुबह से ही अनुराधा नक्षत्र होगी।
गोवर्धन पूजा विधि
गोवर्धन पूजा के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नानादि करें।
फिर शुभ मुहूर्त में गाय के गोबर से गिरिराज गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाएं और साथ ही पशुधन यानी गाय, बछड़े आदि की आकृति भी बनाएं।
इसके बाद धूप-दीप आदि से विधिवत पूजा करें।
भगवान कृष्ण को दुग्ध से स्नान कराने के बाद उनका पूजन करें।
इसके बाद अन्नकूट का भोग लगाएं।
गोवर्धन पूजा का महत्व
गोवर्धन पूजा प्रकृति को समर्पित पर्व है।
Aaj Ka Panchang 13 November 2023: आज गोवर्धन पूजा का शुभ मुहूर्त और राहुकाल
Aaj Ka Panchang 13 November 2023: आज 13 नवंबर 2023 सोमवार के दिन कार्तिक अमावस्या के साथ ही विशाखा नक्षत्र और सौभाग्य योग बना है. आज गोवर्धन पूजा की तिथि दोपहर 2:56 पर प्रारंभ होकर कल 14 नवंबर 2:36 तक रहेगी.
13 नवंबर 2023 का पंचांग(Aaj Ka Panchang 13 November 2023)
आज की तिथि – कार्तिक अमावस्या
आज का करण – नाग
आज का नक्षत्र – विशाखा
आज का योग – सौभाग्य
आज का पक्ष – कृष्ण
आज का वार – सोमवार
आज का दिशाशूल -पूर्व
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय – 06:51:00 AM
सूर्यास्त – 05:56:00 PM
चन्द्रोदय – चन्द्रोदय नहीं
चन्द्रास्त – 17:18:59
चन्द्र राशि– तुला
हिन्दू मास एवं वर्ष
शक सम्वत – 1945 शुभकृत
विक्रम सम्वत – 2080
दिन काल – 10:46:55
मास अमांत – आश्विन
मास पूर्णिमांत – कार्तिक
शुभ समय – 11:43:38 से 12:26:45 तक
अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
दुष्टमुहूर्त– 12:26:45 से 13:09:53 तक
कुलिक– 14:36:09 से 15:19:16 तक
कंटक– 08:51:07 से 09:34:14 तक
राहु काल– 08:14 से 09:37
कालवेला/अर्द्धयाम– 10:17:22 से 11:00:30 तक
यमघण्ट– 11:43:38 से 12:26:45 तक
यमगण्ड– 10:44:19 से 12:05:11 तक
गुलिक काल– 13:46 से 15:09
Horoscope Today: मेष से लेकर मीन राशि वालों के क्या कहते है सितारे, सभी राशियों का जानें आज का राशिफल
Horoscope Today 13 November 2023: ज्योतिष के अनुसार 13 नवंबर 2023, सोमवार का दिन काफी महत्वपूर्ण है. आज के दिन मेष राशि वाले मानसिक समस्याओं को लेकर अपने किसी मित्र से बातचीत कर सकते है. सभी राशि वालों के लिए सोमवार का दिन क्या लेकर आ रहा है? आइए जानते हैं आज का राशिफल (Rashifal in Hindi)-
मेष राशि (Aries)
मेष राशि के जो जातक सरकारी नौकरी में कार्यरत हैं, उन्हे प्रमोशन मिल सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में यदि किसी बात को लेकर तनाव चल रहा था, तो वह दूर होगा और नजदीकिया आएंगी. व्यवसाय में आपको अपने कामों को करते रहना है और फल की इच्छा ना करें, बाद में आपको अच्छा फल अवश्य मिलेगा. संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है.
वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज दिन भाग दौड़ भरा रहने वाला है. आपको रूपए पैसे के मामले में सावधान रहने की आवश्यकता है. पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा। आप अपने ज्यादा औरों के कामों में पडने की आदत के कारण समस्याओं में आ सकते हैं. आपको अकस्मात किसी दुर्घटना मे होने के कारण भय सता रहा है, इसलिए वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं. आपको कुछ अनुचित लोगों से दूरी बनाकर रखना बेहतर रहेगा.
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज दिन किसी सामाजिक आयोजन में भाग लेने के लिए रहेगा. काम के असुविधा होने के कारण परेशान रहेंगे. आपको इधर-उधर के कामों को छोड़कर अपने कामों पर पूरा फोकस बनाए रखना होगा. विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बौझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है. आप यदि किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे, तो उसमे माता-पिता को साथ लेकर जाना बेहतर रहेगा.
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि के जातकों के लिए आज दिन खर्चों भरा रहने वाला है. आपको अपनी आय व्यय में संतुलन बनाकर चलना होगा, तभी आप अपने धन को भविष्य के लिए लगाने मे कामयाब रहेंगे. आप किसी से बेवजह के लड़ाई झगड़े में पड सकते हैं, जिससे आपको समस्या होगी. आपके घर किसी पूजा पाठ का आयोजन होने से परिजनो का आना-जाना लगा रहेगा. किसी को धन उधार देने से बचे और आप अपने कामों की एक सूची बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा.
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के जातकों के लिए आज दिन मेहनत से कार्य करने के लिए रहेगा. आपको किसी सरकारी योजना का पूरा लाभ मिलता दिख रहा है. आपको अपने कामों में धैर्य बनाए रखना होगा, नहीं तो समस्या होगी. किसी पास व दूर की यात्रा पर आपको जाना पड़ सकता है. आप सुख सुविधाओ की वस्तुओं की खरीदारी के चक्कर में अत्यधिक धन व्यय कर सकते हैं, जो बाद में आपके लिए समस्या खड़ी कर सकते हैं.
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि के जातकों के लिए दिन स्वास्थ्य के लिहाज से थोड़ा कमजोर रहेगा. आपको अपने आसपास रह रहे लोगों से सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो समस्या होगी. पैसों से जुड़े लेन-देन में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी, नहीं तो आपके साथ कोई धोखा कर सकता है. आप अपने मनमाने व्यवहार के कारण समस्या में आ सकते हैं. परिवार के सदस्यों का कोई लड़ाई झगड़ा हो सकता है. विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बौझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है.
तुला राशि (Libra)
तुला राशि के जातकों के लिए आज दिन किसी नये काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा. आपको बेवजह किसी बहसबाजी में पडने से बचना होगा और आपका रुका हुआ धन अकस्मात आपको मिलने से आपकी प्रशंसा का ठिकाना नहीं रहेगा. आपके अधूरे पड़े काम पूरे हो सकते हैं. माता-पिता से आपको किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा. संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है.
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज दिन विशेष रूप से फलदायक रहने वाला है. कार्यक्षेत्र में आपको मेहनत के बाद ही सफलता मिलती दिख रही है. यदि आपने अपने कामों में लापरवाही दिखाई, तो इससे आपके काफी काम लटक सकते हैं और परिवार में किसी शुभ व मागंलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है. संतान के मन में चल रही बातों को जानने की कोशिश करनी होगी, नहीं तो वह किसी गलत काम की और अगरसर हो सकते हैं.
धनु राशि ( Sagittarius)
धनु राशि के जातकों के लिए आज दिन लाभदायक रहने वाला है, जो लोग सरकारी नौकरी में कार्यरत है, उन्हें प्रमोशन मिल सकता है और आपको अपने दिनचर्या में बदलाव लाना है, क्योंकि आपको अत्यधिक थकान, तनाव आदि महसूस होगा. आपने किसी सरकारी योजना में धन लगाया था, तो उससे आपको अच्छा लाभ मिलने वाला है. आप अपने कामो से ज्यादा मौज मस्ती करने में दिन का काफी समय व्यतीत करेंगे, जो बाद में आपको समस्या देगा.
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि के जातकों के लिए दिन आपके लिए विशेष रूप से फलदायक रहने वाला है, जो लोग विदेश से आयात निर्यात का व्यापार कर रहे हैं, उन्हें कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है. आप किसी अजनबी की बात पर भरोसा ना करें, नहीं तो समस्या होगी. नौकरी में कार्यरत लोगों को सावधान रहना होगा. माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है. लेनदेन से संबंधित मामलों में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है.
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन आपके अधूरे पड़े कामों को पूरा करने के लिए रहेगा. यदि आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिले, तो उसमें आप तुरंत आगे ना बढ़े. परिवार में किसी सदस्य का आगमन हो सकता है. आप अपने आलस्य के चक्कर में अपनी कुछ योजनाओं को कल पड सकते हैं, जिससे आपको उतना लाभ नहीं मिलेगा, जीतने की उम्मीद आप कर रहे थे.
मीन राशि (Pisces)
मीन राशि के जातकों के लिए आज दिन सामान्य रहने वाला है. आपको घरेलू व व्यावसायिक महत्वपूर्ण बातचीत निर्णयों को बहुत ही सावधानी से लेना होगा और आप वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत कर सकते हैं. विरोधी कार्यक्षेत्र में फिर से सिर उठा सकते हैं, जिससे आपके कामो में समस्या आएगी. आप किसी विपरीत परिस्थिति में धारा बनाए रखें, तभी आप उसे आसानी से बाहर निकाल पाएंगे. शेयर बाजार में निवेश कर रहे लोगों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है.
इस गांव में एक हफ्ता पहले मनाई जाती है दिवाली, वजह काफी चौकाने वाली
Semra Village Celebrates Diwali Before One Week: पूरा भारत जहां 12 नवंबर को दिवाली का त्योहार मनाने जा रहा है, वहीं देश में एक जगह ऐसी भी है जहां दिवाली का त्योहार एक हफ्ते पहले की मनाया जा चुका है। यकीनन ही ये सुनने के बाद आपको हैरानी हो रही होगी, लेकिन ये बात शत प्रतिशत सच है। हम बात कर रहे है छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के सेमरा गांव की। ये भारत का एक ऐसा गांव है जो दिवाली समेत सभी त्योहार देश के साथ नहीं बल्कि उससे पहले ही मना लेता है। ऐसा माना जाता है कि अगर किसी ने गांव के इस नियम तोड़ने की कोशिश की तो उसे अभिशाप मिल जाएगा।
एक हफ्ते पहले मनाए जाते हैं प्रमुख त्योहार
सेमरा गांव में लोग दिवाली से एक हफ्ते पहले ही अपने घर पर रंगोली सजाने से लेकर अपने इष्ट की पूजा करने और अच्छे पकवान बनाने तक सारा काम कर लेते हैं। सिर्फ दिवाली पर ही नहीं ये गांव देश के बाकी सभी होली, हरेली और पोला जैसे प्रमुख त्योहार भी समय से एक हफ्ते पहले ही मना लेता है। ऐसा इस गांव में पिछले कई दशकों से चलते आ रहा है। यहां के लोगों में इस परंपरा को तोड़ने की जरा भी हिम्मत नहीं है।
सिदार देव की पूजा
जाहिर है कि इस परंपरा के बारे में सुनने के बाद आपको भी इसके बारे में जानने की बैचेनी हो रही होगी। वैसे तो इस परंपरा के बारे में किसी ने कुछ खास ज्यादा बताया नहीं हैं। गांव के लोगों का कहना हैं कि सिदार देव पूरे गांव की रक्षा करते हैं, जिसके लिए उनकी पूजा की जाती है। एक बार पूरे गांव में एक बड़ी विपत्ति आने वाली थी जिससे सिदार देव ने सबको बचाया था। इसके बाद सिदार देव ने गांव में पुजारी को सपने में आकर कहा कि गांव वाले अगर सबसे पहले उनकी पूजा करेंगे वह गांव कभी भी किसी भी तरह की विपत्ति नहीं आएगी। बस तभी से गांव ये इस परंपरा की शुरुआत हुई।
पत्नी के गुटखा खाने की लत से था परेशान, गुस्सा में पति ने उतारा मौत के घाट
नई दिल्ली : आगरा के इंद्रा नगर से हत्या का मामला सामने आ रहा है. यहां पति ने पत्नी की हत्या सिर्फ इस लिए कर दी क्यों कि वह गुटका खाने और मोबाइल पर बात करने की आदि थी. इसी बात पर दोनों का विवाद हुआ और बीते गुरुवार को पत्नी की हत्या करके पति उसे कमरे में बंद कर भाग गया था. आरोपी ने खुद पुलिस को सूचना दी थी. पुलिस ने आरोपी को बीते शनिवार की सुबह न्यायालय में पेश कर उसे जेल भेज दिया.
जानें क्या है पूरा मामला –
एसीपी हरीपर्वत मयंक तिवारी ने बताया कि इंद्रा नगर निवासी हेमंत ने पहली पत्नी की मौत के बाद चित्रा के साथ दूसरी शादी की थी. चित्रा भी तलाकशुदा थी, उसका एक 10 साल का बेटा भी है. हेमंत और चित्रा ने मई महीने में शादी की थी जिसके बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया था. पुलिस पूछताछ में हेमंत ने बताया कि पत्नी चित्रा मोबाइल पर काफी देर तक बात करती थी. वह गुटका भी खाती थी. इसी के चलते दोनों के बीच कई बार विवाद हुआ था.
पत्नी की इन आदतों से था परेशान –
आरोपी ने बताया कि उसे पत्नी का गुटका खाना पसंद नहीं था. बीते गुरुवार को भी वह फ़ोन पर किसी से बात कर रही थी. इसी को लेकर दोनों में विवाद हुआ था. गुस्से में पति ने पत्नी के दुपट्टे से गला घाेट दिया. शव पर चादर डालकर वह से फरार हो गया था.
जिले में पैदा हुआ अनोखा बच्चा, बच्चे के है 4 हाथ और 4 पैर, डॉक्टर भी हैरान…
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक अजीब-गरीब मामला सामने आया है। मुजफ्फरनगर निवासी इरफान की पत्नी को 6 नवंबर को एक शिशु को जन्म दिया, जिसके 4 हाथ और 4 पैर हैं। असामान्य बच्चे को इलाज के लिए मेरठ के लाल लाजपतराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बच्चे के पिता इरफान ने बताया कि 6 नवंबर को करीब 3:30 बजे उनकी पत्नी ने बच्चे को घर पर ही जन्म दिया। उसे बताया गया कि बच्चे के 4 हाथ और 4 पैर हैं। बाद में वह बच्चे को लेकर मुजफ्फरनगर जिला अस्पताल गया, जहां चिकित्सकों ने बच्चे को मेरठ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। मेरठ मेडिकल कॉलेज में बाल रोग विशेषज्ञ और विभागाध्यक्ष डॉ. नवरतन गुप्ता ने बताया कि मुजफ्फरनगर निवासी एक महिला ने 6 नवंबर को घर पर ही एक बच्चे को जन्म दिया था। बच्चे के 4 हाथ और 4 पैर हैं। इस अजीब बच्चे को देख परिवार वाले घबरा गए।
उन्होंने बच्चे को मेरठ के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। बाल रोग विशेषज्ञ ने कहा कि लगता है, इस बच्चे को जुड़वां होना था, मगर कुछ विकृति आ गई। शायद एक भ्रूण का विकास हुआ, लेकिन दूसरा भ्रूण अविकसित रह गया। दूसरे बच्चे का गर्भ में केवल शरीर का नीचे का हिस्सा ही बन पाया। वह शरीर भी पहले बच्चे में जुड़ता चला गया, इसलिए यह विकृत बच्चा है। बच्चे के 4 हाथ, 4 पैर और 2 जननांग हैं। जो 2 हाथ, 2 पैर और एक जननांग अतिरिक्त है, वह दूसरे बच्चे का है, जो ठीक से विकसित नहीं हो सका। मेडिकल कॉलेज के मीडिया प्रभारी डाॅ. वी.डी. पांडेय ने बताया कि 50 से 60 हजार में से किसी एक बच्चे को ऐसी विकृति जन्मजात होती है। बच्चे के पिता चाहते हैं कि उनके बच्चे का इलाज मेडिकल कालेज में ही हो और इस बच्चे के अतिरिक्त अंगों को सर्जरी के जरिए हटा दिया जाए। चिकित्सक ने कहा कि बच्चे के अतिरिक्त अंगों को जल्द ही हटाया जाएगा। सर्जरी के बाद ही बच्चा ठीक हो पाएगा।
