क्राइम

Asian Fencing Championships : भवानी देवी ने रचा इतिहास, एशियाई चैंपियनशिप में जीता पहला ऐतिहासिक पदक

नई दिल्ली। भारतीय फेंसर भवानी देवी ने सोमवार को इतिहास रच दिया। दरअसल, भवानी देवी ने चीन के वुक्सी में एशियाई तलवारबाजी चैंपियनशिप 2023 की महिला सेबर स्पर्धा का ब्रॉन्ज मेडल जीता। यह एशियाई तलवारबाजी चैंपियनशिप में भारत का पहला पदक है। विश्व रैंकिंग में 49वें नंबर की तलवारबाज भवानी ने यह उपलब्धि हासिल करने के लिए क्वार्टरफाइनल में गत विश्व चैंपियन मिसाकी इमुरा को 15-10 से मात दी। यह विश्व नंंबर एक मिसाकी के विरुद्ध भवानी की पहली जीत थी, जबकि इससे पहले चार मुकाबलों में जापानी तलवारबाज़ ने बाज़ी मारी थी।

भवानी सेमीफाइनल में भले ही उज़्बेकिस्तान की ज़ैनब दाइबेकोवा से 14-15 से हार गई, लेकिन शीर्ष-चार में पहुंचकर उन्होंने ऐतिहासिक कांस्य हासिल कर लिया। एशियाई तलवारबाजी चैंपियनशिप में सेमीफाइनल हारने वाले खिलाड़ी कांस्य पदक जीतते हैं, जबकि विजेता खिताबी मुकाबले में प्रतिस्पर्धा करते हैं। ज़ैनब ने फाइनल में कोरिया गणराज्य की विश्व नंबर 28 जीसु यून पर 15-9 की जीत के साथ स्वर्ण पदक जीता। इससे पूर्व, भवानी देवी को राउंड ऑफ़ 64 में बाई मिली थी। उन्होंने अगले राउंड में दुनिया की 95वें नंबर की कज़ाकिस्तान की डोस्पे करीना को 15-13 से हराया, जबकि दुनिया की 40वें नंबर की खिलाड़ी जापान की सेरी ओजाकी को प्री-क्वार्टरफाइनल में 15-11 से मात दी

महिलाओं की सेबर स्पर्धा में हिस्सा लेने वाली अन्य भारतीय तलवारबाज जगमीत कौर, रिशिका खजूरिया और जोस्ना क्रिस्टी पदक नहीं जीत सकीं। दो बार की राष्ट्रमंडल चैंपियन भवानी देवी के नाम पहले दो एशियाई पदक थे, लेकिन दोनों अंडर-23 स्तर पर आए। उन्होंने 2014 में व्यक्तिगत रजत पदक और 2015 में कांस्य पदक जीता था। भवानी टोक्यो ओलंपिक 2020 में भाग लेने वाली पहली भारतीय तलवारबाज बनी थीं, जहां वह शीर्ष-32 चरण में बाहर हो गई थीं। एशियाई तलवारबाज़ी चैंपियनशिप 2023 में सेबर टीम और व्यक्तिगत स्पर्धाओं के अलावा फ़ॉइल और एपी स्पर्धाओं की प्रतियोगिता भी शामिल हैं। महाद्वीपीय चैंपियनशिप 20 जून को समाप्त होगी।

और पढ़ें ...

पूर्व क्रिकेटर कपिलदेव व मदनलाल आज रायपुर में,सिटी सेंटर शापिंग माल के कार्यक्रम में होंगे शामिल

रायपुर। पूर्व क्रिकेटर कपिलदेव व मदनलाल 20 जून मंगलवार को रायपुर आ रहे हैं। निर्धारित कार्यक्रम के तहत वे पंडरी स्थित सिटी सेंटर शापिंग माल की नयी साज सज्जा व सुविधाओं के साथ छह दिवसीय कार्निवाल का शुभारंभ करेंगे। जिसमं विविध आयोजन किए गए हैं। देर शाम शापिंग माल में तैयार क्रिकेट टर्फ के उद्घाटन कार्यक्रम में वे शामिल होंगे।

और पढ़ें ...

टीम इंडिया में इस खिलाड़ी की हो सकती है वापसी, एशिया कप में खेलने के लिए कर रहा जी तोड़ मेहनत, जानिए कौन है वो?

Team India : Asia Cup-2023 की शुरुआत 31 अगस्त से होगी. इस साल एशिया कप वनडे फॉर्मेट में खेला जाएगा. ये टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल पर खेला जाएगा. ऐसे में टीम इंडिया अपने सारे मैच श्रीलंका में खेलेगी. इस टूर्नामेंट से पहले टीम इंडिया का एक खिलाड़ी मैदान पर वापसी करने के लिए जमकर तैयारी कर रहा है. इस खिलाड़ी को एशिया कम में खेलने का मौका मिल सकता है.

Team India : आईपीएल में लखनऊ सुपर जाइंट्स की कप्तानी करने वाले केएल राहुल (KL Rahul) बीच सीजन चोटिल हो गए थे. वह इस चोट के बाद आईपीएल और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल से हट गए थे और उन्हें जांघ की सर्जरी करावानी पड़ी थी. केएल राहुल (KL Rahul) फिलहाल रिहैबिलिटेशन के लिए NCA (नेशनल क्रिकेट अकादमी) में हैं. केएल राहुल (KL Rahul) मैदान पर वापसी करने के लिए जमकर महनत कर रहे हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज शेयर की है. जिसमें वह फिजियोथिरेपी करवाते हुए नजर आ रहे हैं.

भारत के बड़े मैच विनर्स में से एक

Team India : केएल राहुल (KL Rahul) ने टीम इंडिया के लिए आखिरी मैच मार्च 2023 में खेला था. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे मैच खेला था. वहीं, वनडे फॉर्मेट में मध्य क्रम में बल्लेबाजी करने के अलावा विकेटकीपर की जिम्मेदारी भी संभालने वाले राहुल ऋषभ पंत की अनुपस्थिति में वनडे टीम के महत्वपूर्ण सदस्य हैं. ऐसे में केएल राहुल (KL Rahul) एशिया कप में टीम इंडिया के लिए बड़े मैच विनर साबित हो सकते हैं.

टीम इंडिया के लिए अभी तक का प्रदर्शन

Team India : केएल राहुल (KL Rahul) ने टीम इंडिया के लिए अभी तक 54 वनडे मैचों में 1986 रन बनाए हैं, जिसमें 5 शतक शामिल हैं. उन्होंने 47 टेस्ट मैच खेले हैं. इन मैचों में केएल राहुल (KL Rahul) ने 33.44 की औसत से 2642 रन बनाए हैं. इस दौरान केएल राहुल (KL Rahul) के बल्ले से 13 अर्धशतक और 7 शतक निकले हैं. टी20 में भी राहुल के आंकड़े काफी शानदार हैं. उन्होंने 72 टी20 मैच खेलते हुए 2265 रन बनाए हैं.

और पढ़ें ...

पंत की रिकवरी को देखते हुए इसे भारतीय क्रिकेट टीम के लिए भी एक बड़ी खुशी की बात मानी जा सकती है.

एक पोस्ट में पंत जहां लाठी के सहारे स्ट्रेचिंग करने की कोशिश कर रहे हैं. वहीं दूसरे पोस्ट में एक वीडियो है और इसमें वह अब बिना सहारे के सीढ़ियां चढ़ते हुए दिखाई दे रहे हैं. पंत की रिकवरी को देखते हुए इसे भारतीय क्रिकेट टीम के लिए भी एक बड़ी खुशी की बात मानी जा सकती है. ऋषभ पंत के टीम से बाहर होने के बाद इसका असर भारतीय टीम के संतुलन पर भी दिखाई दिया है. बता दें कि डॉक्टरों ने पंत की रिकवरी को देखते हुए उनके घुटने की दूसरी सर्जरी को टाल दिया था. पंत बेंगलुरु में नेशनल क्रिकेट एकेडमी में विशेषज्ञों की निगरानी में रिहैब कर रहे हैं

और पढ़ें ...

“विराट ने कप्तानी तब छोड़ी, जब कोई तैयार नहीं था…”, कप्तानी छोड़ने को लेकर सौरव गांगुली का बड़ा खुलासा

नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भारत की हार के बाद टीम की किरकिरी हो रही है। ऐसा लगातार दूसरी बार हुआ है, जब टीम को फाइनल में हार मिली है। फिलहाल टीम की कप्तानी रोहित शर्मा संभाल रहे हैं लेकिन करारी हार के बाद एक बार फिर विराट कोहली के कप्तानी छोड़ने पर सवाल उठ रहे हैं। अब पहली बार बीसीसीआई के पूर्व बॉस सौरव गांगुली ने विराट कोहली की कप्तानी पर खुलकर बात की है और बताया कि विराट ने कप्तानी छोड़ी क्यों छोड़ी थी। तो चलिए जानते हैं कि गांगुली ने क्या कहा। रोहित शर्मा बेस्ट ऑप्शन अपने हालिया इंटरव्यू में सौरव गांगुली ने खुलासा किया कि विराट ने टीम की कप्तानी उस वक्त छोड़ी, जब बीसीसीआई इसके लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं थी। बीसीसीआई चाहता था कि विराट कप्तानी नहीं छोड़े लेकिन विराट फैसला कर चुके थे। जिसके बाद सभी ने समर्थन के साथ तीनों फॉर्मेट में रोहित शर्मा को कप्तान चुना था।विराट की कप्तानी छोड़ने को लेकर गांगुली ने कहा कि कप्तानी छोड़ना विराट का खुद का फैसला था, किसी ने भी उनसे कप्तानी छोड़ने के लिए नहीं कहा था। इतना ही नहीं अपने हालिया इंटरव्यू में गांगुली ने रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ की खूब तारीफ की। उन्होंने कहा कि आज के संदर्भ में रोहित और राहुल टीम को बखूबी संभाल रहे हैं और आज हमें लगता है कि हमारा फैसला सही था। हार को लेकर निराश हैं गांगुली वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप हारने को लेकर गांगुली ने कहा कि इस बार हमें उम्मीद थी कि भारत जीतेगा लेकिन इस बार भारत रिस्क के साथ खेला था, अब भारत को बिना डर के साथ खेलने की जरूरत है और इस बात पर रोहित शर्मा को फोकस करना चाहिए, क्योंकि टीम की कमान उन्हीं के हाथों में हैं।
और पढ़ें ...

IND vs PAK: इस दिन होंगे भारत और पाकिस्तान आमने-सामने, देखें विश्व कप 2023 का क्या हो सकता है पूरा शेड्यूल

World Cup 2023 Schedule IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान के बिच मैच का सभी को बेसब्री से इंतजार होता है। आखिर वो इंतजार खत्म हो गया है। 15 ऑक्टूबर में भारत और पाकिस्तान के बिच मैच खेला जाएगा। बता दें कि विश्व कप 2023 की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। आईसीसी जल्द ही इसके शेड्यूल की घोषणा कर सकता है। इस पर फाइनल मुहर लगनी अभी बाकी है। वो इसलिए क्योंकि BCCI ने अभी सिर्फ ड्राफ्ट शेड्यूल ICC को सौंपा है, जो अपने फाइनल रूप में तब आएगा जब सभी सदस्य देश उस पर रजामंदी जता देंगे।एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत और पाकिस्तान के बीच 15 अक्टूबर को अहमदाबाद में मैच खेला जा सकता है। टीम इंडिया टूर्नामेंट में पहला मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेल सकती है। विश्व कप के पहला मैच 5 अक्टूबर को खेला जा सकता है। क्रिकइंफो की एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत और पाकिस्तान के बीच 15 अक्टूबर को मैच खेला जाएगा। इस मुकाबला का अहमदाबाद में आयोजन होगा। टीम इंडिया टूर्नामेंट में पहला मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेल सकती है। भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच 8 अक्टूबर को चेन्नई में मैच खेला जा सकता है। इसके बाद भारत का सामना अफगानिस्तान से 11 अक्टूबर को हो सकता है। यह मुकाबला दिल्ली में आयोजित होगा। भारत का बांग्लादेश से 19 अक्टूबर को सामना हो सकता है। यह मैच पुणे के लिए शेड्यूल हो सकता है। 15 अक्टूबर को भारत-पाक, सबसे बड़े मैदान पर लगेगी ‘आग’! वनडे वर्ल्ड कप 2023 में अपने लीग मुकाबले पाकिस्तान की टीम भारत के 5 शहरों में खेलेगी। इन 5 शहरों में एक शहर तो अहमदाबाद ही होगा, जहां 15 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला होना तय है। इस हाई-वोल्टेज मुकाबले के लिए दुनिया के सबसे बड़े मैदान नरेंद्र मोदी स्टेडियम से बेहतर वेन्यू हो भी नहीं सकता था। गौरतलब है कि भारत को 2014 के बाद आईसीसी के खिताबी मुकाबले में लगातार हार का सामना करना पड़ा है। टीम इंडिया को टी20 विश्व कप 2014 के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद वनडे विश्व कप 2015 के सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। टी20 विश्व कप 2016 के सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के फाइनल और विश्व कप 2019 के सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। टीम इंडिया का वर्ल्ड कप 2023 शेड्यूल : भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया – 8 अक्टूबर, चेन्नई भारत बनाम अफगानिस्तान – 11 अक्टूबर, दिल्ली भारत बनाम पाकिस्तान – 15 अक्टूबर, अहमदाबाद भारत बनाम बांग्लादेश – 19 अक्टूबर, पुणे भारत बनाम न्यूजीलैंड – 22 अक्टूबर, धर्मशाला भारत बनाम इंग्लैंड – 29 अक्टूबर, लखनऊ भारत बनाम क्वालीफायर टीम – 2 नवंबर, मुंबई भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका – 5 नवंबर, कोलकाता भारत बनाम क्वालीफायर टीम – 11 नवंबर, बैंगलोर
और पढ़ें ...

प्रथम खेलो इंडिया जनजाति खेल राष्ट्रीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ को मिला पदक

ओडिशा के भुवनेश्वर में प्रथम खेलो इंडिया जनजाति खेल राष्ट्रीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को विभिन्न स्पर्धाओं में पदक मिले हैं। आवासीय तीरंदाजी अकादमी बिलासपुर तथा एथलेटिक अकादमी के खिलाड़ियों ने पदक जीते हैं। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल एवं खेल युवा कल्याण मंत्री श्री उमेश पटेल ने खिलाड़ियों के अच्छे प्रदर्शन के लिए बधाई दी है। आवासीय तीरंदाजी अकादमी बिलासपुर के कुबेर सिंह को 30 मीटर में सिल्वर मेडल मिला है और ओवरऑल चैंपियनशिप में वे दूसरे पोजीशन में रहे हैं। इसी तरह से आवासीय एथलेटिक अकादमी बिलासपुर की खिलाड़ी कुमारी तर्निका टेटा ने 100 मीटर वीमेन्स स्पर्धा में रजत पदक जीता है। राज्य के प्रशिक्षण केंद्र बिलासपुर में 25 मई को राज्य के विभिन्न खेल विधाओं के खिलाड़ियों का चयन ट्रायल खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित किया गया था।

प्रतियोगिता में आज आयोजित हुए विमेन फुटबॉल सेमीफाइनल में छत्तीसगढ़ की टीम ने त्रिपुरा को 4-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। इस प्रतियोगिता में बालिका फुटबॉल एकेडमी रायपुर की खिलाड़ी किरण पिस्दा ने तीन गोल किए जबकि बस्तर की पिंकी कश्यप ने एक गोल किया। फाइनल मैच छत्तीसगढ़ और झारखंड के बीच 12 जून को खेला जाएगा। उल्लेखनीय है कि भुवनेश्वर में आयोजित हो रही इस प्रतियोगिता में 18 राज्यों के 5000 एथलीट हिस्सा ले रहे हैं।

और पढ़ें ...

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी...फ्री में देख पाएंगे विश्व कप और एशिया कप के मैच...यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग

भारतीय क्रिकेट फैंस को लेकर डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने एक बड़ा एलान किया है। डिज्नी प्लस हॉट स्टार आगामी एशिया कप और आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप मैचों की स्ट्रीमिंग फ्री में करेंगे। डिज्नी यह फ्री स्ट्रीमिंग मोबाइल पर मैचों का सीधा प्रसारण देखने वाले फैंस को करेगी।

कंपनी की तरफ से जारी की आधिकारिक जानकारी के अनुसार डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने क्रिकेट के खेल को सभी फैंस तक आसानी से पहुंचाने के नजरिए से यह फैसला किया है। इसी के साथ कंपनी ने अपनी एप डिज्नी प्लस हॉटस्टार को मोबाइल फोन यूजर्स के लिए और अधिक आसान बनाने का फैसला भी किया। ताकि फैंस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का आनंद बिना किसी रुकावट के साथ देख सके।

एशिया कप सितंबर और वनडे वर्ल्ड कप इस साल के आखिर में

एशिया कप 2023 के आयोजन को लेकर अभी फैसला आना बाकी है, लेकिन इसके मुकाबले सितंबर 2023 में कराये जाने हैं। इसके बाद भारत में साल 2023 के अंत में वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन किया जाना है। इस बार वर्ल्ड कप में कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही है। इसमें मेजबान भारत को मिलाकर जहां 8 टीमें सीधे क्वालीफाई कर चुकी हैं। वहीं 2 टीमें जिम्बाब्वे में इसी महीने शुरू होने वाले क्वालीफायर राउंड के जरिए मुख्य टूर्नामेंट में क्वालीफाई करेंगी। इन टीमों में श्रीलंका और वेस्टइंडीज भी शामिल है।

और पढ़ें ...

रायपुर : हांगकांग में बेसबाल का हुनर दिखाकर अब कनाडा रवाना होगी अंजली

जब आपके अंदर कुछ कर गुजरने को जुनून हो तो मुश्किल परिस्थितियां भी हौसलों को डिगा नहीं पाती और सफलता एक ना एक दिन आपके कदम जरूर चूमती है। इसे साबित किया है बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के ग्राम सिविलदाग में रहने वाली अंजली खलखो ने। आज वह  अपनी प्रतिभा और कड़ी मेहनत के बदौलत इंडियन बेसबाल टीम से खेलकर देश और प्रदेश का नाम रोशन कर रही है। अंजली ने हाल ही में हांगकांग में आयोजित वूमेंस एशिया बेसबॉल चौम्पियनशिप में इंडियन टीम का हिस्सा रहीं। जिसमें इंडियन टीम एशिया लेवल पर 06 वें स्थान पर रही। अंजली आगामी दिसम्बर माह में कनाडा में होने वाली प्रतियोगिता में शामिल होंगी।
   
   अंजली खलखो की प्रतिभा को पहचानते ंहुए समय-समय पर छत्तीसगढ़ शासन एवं जिला प्रशासन द्वारा उन्हें सहयोग और अवसर प्रदान किया गया। सिविलदाग कुसमी विकासखण्ड का एक छोटा सा गांव है। किसान श्री रिजू खलखो एवं महिला बाल विकास विभाग में कार्यरत कर्मचारी श्रीमती राजमणी खलखो की पुत्री अंजली बताती है कि उसने कक्षा 6 वीं से ही बेसबॉल खेलना शुरू कर दिया था। अपनी उपलब्धि का श्रेय उन्होंने अपने परिवार, कोच श्री अख्तर खान, अपनी र्स्पाेटस् टीचर सुश्री हेमलता को देते हुए कहती हैं कि सभी ने बचपन से उन्हें खेलने के लिए लगातार प्रेरित किया है। अंजली कहती हैं कि उनके वर्तमान उपलब्धियों में उनके पारिवारिक सहयोग के साथ-साथ छत्तीसगढ़ शासन एवं जिला प्रशासन का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि उनकी पारिवारिक आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण उन्होंने शासन-प्रशासन से सहयोग के लिए गुहार लगाई। इसके पश्चात छत्तीसगढ़ शासन एवं जिला प्रशासन का उन्हें भरपूर सहयोग मिला। जिसके कारण वे आज इस मुकाम तक पहुंच पाई हैं।

     अंजली की प्राथमिक शिक्षा लरंगी और रातासिली जैसे शासकीय प्राथमिक शालाओं से हुई है। इसके बाद कक्षा 6 वीं की शिक्षा उन्होंने बिलासपुर से ली। वर्तमान में वे रायपुर में बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन में अध्ययनरत हैं। बिलासपुर में ही उन्होंने अपने खेल की शुरुआत की जिसके बाद वे अनुभाग, जिला और राज्य स्तर पर खेलते हुए भारतीय टीम का हिस्सा बनी। अंजली ने कलेक्टर श्री रिमिजियुस एक्का से मुलाकात कर अपनी उपलब्धियों को साझा किया। अंजली ने बताया कि वे अपनी खेल यात्रा में अब तक नेशनल लेवल प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक सहित कई अन्य पदक जीते हैं। कलेक्टर ने अंजली को बधाई देते हुए उनकी उपलब्धियों की सराहना की एवं उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

       अंजली खलखो ने राज्य में खिलाड़ियों के लिए सरकार द्वारा अच्छी सुविधाएं उपलब्ध कराने, नये खेल मैदानों के साथ-साथ अन्य अधोसंरचनाओं का निर्माण एवं छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन कर हर उम्र के खिलाड़ियों को अवसर प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को धन्यवाद दिया है।

और पढ़ें ...

IPL 2023 Champion CSK : जीत के बाद Dhoni ने जडेजा को गोद में उठाकर मनाया जश्न, देखें इमोशनल VIDEO

IPL 2023 Champion CSK: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के फाइनल में जीतकर चेन्नई सुपर किंग्स पांचवीं बार चैंपियन बनी. यह पल  खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के साथ-साथ फैंस के लिए भी काफी अहम मौका रहा. CSK की जीत के बाद कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने जमकर जश्न मनाया. उन्होंने रवींद्र जडेजा को गोद में उठा लिया.

अहमदाबाद में खेले गए फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 214 रन बनाए. चेन्नई को बारिश की वजह से डकवर्थ लुईस नियम से लक्ष्य दिया गया. चेन्नई ने 5 विकेट रहते हुए मैच जीत लिया. जडेजा ने 15वें ओवर की आखिरी गेंद पर चौका लगाकर चेन्नई को जीत दिला दी. उन्होंने मोहित शर्मा के ओवर में चौके के साथ एक छक्का भी जड़ा था. इस जीत के साथ ही वे दौड़ते वे धोनी के पास पहुंचे. धोनी ने उन्हें गोद में उठा लिया.

चेन्नई की जीत के बाद धोनी-जडेजा के साथ-साथ बाकी खिलाड़ी भी जश्न के माहौल में खो गए. आईपीएल ने जडेजा और धोनी का वीडियो ट्वीट किया है. धोनी का जडेजा को गोद में उठाना फैंस के लिए भावुक करने वाला लम्हा रहा. फैंस ने सोशल मीडिया पर कमेंट्स कर इस बात को जाहिर किया.

फाइनल में चेन्नई के लिए डेवोन कॉनवे ने 25 गेंदों में 47 रन बनाए. शिवम दुबे ने 21 गेंदों में नाबाद 32 रन बनाए. जडेजा ने 6 गेंदों में नाबाद 15 रन बनाए. अंबाती रायुडू ने 19 रनों का योगदान दिया. जबकि अजिंक्य रहाणे ने 27 रनों की पारी खेली.

और पढ़ें ...

रायपुर में किया गया कराते प्रतियोगिता में राज्य के 25 जिलो से लगभग 500 खिलाडियो ने भाग लिया

रायपुर कराते एसोसिएशन की सचिव हर्षा साहू ने बताया कि 27 मई शनिवार को प्रतियोगिता का उद्घाटन छग.शासन के संसदीय सचिव विकास उपाध्याय के हाथो किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता चेम्बर आफ कामर्स के अध्यक्ष अमर परवानी एवं विशिष्ठ अतिथि के रूप में पार्षद अजित कुकरेजा जी उपस्थित रहे 
     इस आयोजन में बस्तर, बीजापुर कोड़ागांव कांकेर से भी खिलाडियो मे बडी संख्या में भाग लिया। बच्चो की खेल प्रतिभा को निखारने के लिए यह आयोजन किया गया 
 
छत्तीसगढ कराते डू एसोसियेशन एवं कराते इंडिया आर्गेनाजेशन के अध्यक्ष शिहान विजय तिवारी एवं श्रम विभाग के अध्यक्ष सुशील सन्नी अग्रवाल, रायपुर के कार्यकारी अध्यक्ष तुलसीरात सपहा द्वारा प्रतियोगिता में जीतने वाले खिलाडियो को मेडल व सरटिर्फिकेट देकर सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम के  राजा दूबे, अनिस मनिहार, शंशाक गुप्ता, रमेश प्रधान रहीम खान निलेश देवांगन जितेन्द्र शर्मा 
सबसे अधिक मेडल जीत कर रायपुर पहले स्थान पर रही 
 Dusre स्थान पर दुर्ग ज़िला 
avam तीसरे स्थान पर राजनांदगाँव रही
और पढ़ें ...

IPL 2023 Final, CSK vs GT: कौन बनेगा आईपीएल 2023 का किंग CSK या GT? इन दिग्गजों ने की ये भविष्यवाणी

 आईपीएल 2023 का फाइनल मुकाबला आज चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच से पहले ही कई दिग्गजों ने इसके विजेता को लेकर अपनी-अपनी भविष्यवाणी की है।

दिग्गजों ने चुना अपना विजेत

इस सीजन में अब तक चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस दोनों ही टीमों का प्रदर्शन शानदार रहा है।  स्टार स्पोर्ट्स ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उनके एक्सपर्ट मैथ्यू हेडन और केविन पीटरसन से लेकर एस श्रीसंत, फाफ डुप्लेसी और वेंकटेश अय्यर अपनी-अपनी भविष्यवाणी करते हुए नजर आ रहे हैं। विजेता को लेकर मैथ्यू हेडन ने कहा ‘टाटा आईपीएल 2023 के लिए मेरी चैंपियन टीम चेन्नई सुपर किंग्स होगी।’ केविन पीटरसन ने कहा ‘मेरे हिसाब से गुजरात टाइटंस इस साल चैंपियन बनेगी।’

RCB के कप्तान फाफ डुप्लेसी ने कहा ‘मेरी भविष्यवाणी यही रहेगी कि इस साल टाटा आईपीएल सीएसके ही जीतेगी।’एस श्रीसंत ने कहा ‘मेंटोर वर्सेस मेंटी फाइनल में है, मेरे हिसाब से मेंटोर की स्थिति मजबूत होगी फाइनल में। मुझे खुशी होगी कि इस साल धोनी भाई 5वीं बार ट्रॉफी उठाए।’वहीं केकेआर के बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर ने कहा ‘जीटी वर्सेस सीएसके फाइनल में होम कंडीशन जीटी की होगी और जिस हिसाब से वह खेल रहे हैं उसके हिसाब से वह आज जीत सकते हैं।’

IPL 2023 Final, CSK vs GT: Who will be the king of IPL 2023 CSK or GT? These giants made this prediction

IPL 2023 Final, CSK vs GT:IPL 2023 के विजेता के लिए दिग्गजों की भविष्यवाणी

  • मैथ्यू हैडन – CSK 
  • केविन पीटरसन- GT 
  • डु प्लेसिस- CSK 
  • एस श्रीसंत- CSK 
  • वेंकटेश अय्यर- GT 

CSK vs GT Head to Head: कौन किसपर भारी?

हेड टु हेड की बात करें तो दोनों टीमों के बीच अब तक कुल चार मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें तीन बार गुजरात को और एक बार चेन्नई को जीत मिली है।

और पढ़ें ...

IPL 2023 Prize Money Details : आईपीएल की विजेता टीम पर होगी करोड़ों की बारिश, जानिए प्राइज मनी के तौर पर किसे-कितने मिलेंगे रुपए

IPL 2023 Prize Money Details : आईपीएल के 16वें सीजन के पहले क्वालीफायर मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने जीत हासिल करते हुए फाइनल में जगह बना ली है. वहीँ मुंबई इंडियंस आज दूसरे क्वालीफायर में गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच खेलने उतरेगी. इस सीजन विजेता के साथ उपविजेता को भी करोड़ो रुपए प्राइज मनी के तौर पर मिलेंगे. ऑरेंज कैप विजेता और पर्पल कैप विजेता खिलाड़ियों को भी लाखों रुपए अवार्ड के साथ दिए जायेंगे.

आईपीएल के इस सीजन ऑरेंज कैप की लिस्ट में अभी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम के कप्तान फाफ डु प्लेसिस सबसे आगे है लेकिन गुजरात टाइटंस टीम का हिस्सा शुभमन गिल उनको मुंबई के खिलाफ दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में पीछे छोड़ सकते हैं. फाफ के अभी जहां 730 रन हैं वहीं गिल अब तक 722 रन बना चुके हैं.
 
IPL 2023 Prize Money Details : आईपीएल विजेता टीम को मिलेगी कितनी प्राइज मनी?
 
इस सीजन जीत हासिल करने वाली टीम को 20 करोड़ रुपए प्राइज मनी के तौर पर दिए जायेंगे.

 

फाइनल मुकाबले में हारने वाली टीम को मिलेगी कितनी प्राइज मनी?

फाइनल मुकाबले में हार का सामना करने वाली टीम को प्राइज मनी के तौर 13 करोड़ रुपए दिए जायेंगे.
 
ऑरेंज कैप विजेता खिलाड़ी को मिलेगी कितनी प्राइज मनी?
 
सर्वाधिक रन बनाकर इस सीजन ऑरेंज कैप को अपने नाम करने वाले खिलाड़ी को प्राइज मनी के तौर पर 15 लाख रुपए दिए जायेंगे.
 
IPL 2023 Prize Money Details : पर्पल कैप विजेता को मिलेगी कितनी प्राइज मनी?
 
सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में पहले स्थान पर रहते हुए इस सीजन पर्पल कैप जीतने के वाले खिलाड़ी को प्राइज मनी के तौर पर 15 लाख रुपए दिए जायेंगे.
 
सुपर स्ट्राइकर अवार्ड जीतने वाले खिलाड़ी की प्राइज मनी?
 
सुपर स्ट्राइक का अवार्ड जीतने वाले बल्लेबाज को प्राइज मनी के तौर पर 15 लाख रुपए दिए जायेंगे.
 
इमर्जिंग प्लेयर खिलाड़ी को मिलेगी कितनी प्राइज मनी?
 
1 अप्रैल 1995 के बाद जन्म लेने वाले खिलाड़ी और 5 टेस्ट से अधिक नहीं साथ ही 20 वनडे मैच से कम खेलने वाले खिलाड़ी को इस अवार्ड लिस्ट में शामिल किया जाता है. उस खिलाड़ी ने आईपीएल में भी 25 से कम मैच खेले हों. इस सीजन इमर्जिंग प्लेयर का अवार्ड जीतने वाले खिलाड़ी को प्राइज मनी के तौर पर 20 लाख रुपए दिए जायेंगे.
 
और पढ़ें ...

रायगढ़ : समर कैंप : बच्चों की चहलकदमी से होती है रायगढ़ स्टेडियम की सुबह

कलेक्टर श्री सिन्हा की पहल से शुरू हुआ समर कैंप, 4 जून तक रहेगा जारी

कैम्प में रायगढ़ के 568 बच्चे सीख रहे है विभिन्न खेलों के गुर

योगाभ्यास व जुम्बा के साथ स्वल्पाहार की भी होती है व्यवस्था

 

बोईरदादर स्टेडियम रायगढ़ की सुबह सैकड़ों बच्चों की चहल कदमी से शुरू होती है। ये बच्चे यहां अपनी छुट्टियों का भरपूर उपयोग कर खुद को तराशने के लिए सबेरे से पहुंचते है। दरअसल रायगढ़ स्टेडियम में कलेक्टर  तारन प्रकाश सिन्हा की पहल पर जिला प्रशासन द्वारा 5 मई से समर कैंप आयोजित किया जा रहा है। जो अगले 4 जून तक चलेगा। इस कैम्प में बच्चों को विभिन्न खेलों का प्रशिक्षण एक्सपर्ट कोच द्वारा दिया जा रहा है। समर कैंप को लेकर बच्चों में भी खासा उत्साह है। करीब साढ़े पांच सौ से अधिक बच्चे हर दिन सुबह यहां खेलों का प्रशिक्षण लेने आते है। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित यह कैम्प बच्चों के लिए पूर्णत: नि:शुल्क है। स्टेडियम में बच्चों को क्रिकेट, हॉकी, बॉस्केट बॉल, फुटबॉल, हैण्ड बॉल, ताइक्वांडो, योगा, रोप स्किीपिंग, किक बॉक्सिंग, बाक्ंिसग एवं बैडमिंटन के गुर सिखाये जा रहे है। इसके अलावा यहां बच्चों को योगाभ्यास व जुम्बा भी कराया जा रहा है।
 
अलग-अलग खेलों में इतने बच्चों ने कराया है पंजीयन

बच्चों को क्रिकेट, हॉकी, बॉस्केट बॉल, फुटबॉल, हैण्ड बॉल, ताइक्वांडो, योगा, रोप स्किीपिंग का सुबह 6 बजे से 8.30 बजे तक और वाटर पोलो एवं बैडमिंटन का सुबह 9 बजे से 10.30 बजे तक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ग्रीष्म खेल-कुद प्रशिक्षण शिविर में 568 बच्चों का पंजीयन किया गया है। जिसके तहत क्रिकेट में 73, बॉस्केट बाल में 120, हॉकी में 34, फुटबाल में 85, हैण्ड बॉल में 22, ताईकाण्डो में 80, योगासन में 22, रोप स्किपिंग में 14, किक बॉक्सिंग में 41, बॉक्सिंग में 18 एवं बैडमिंटन में 59 बच्चे प्रशिक्षण ले रहे है।

खेल-कुद प्रशिक्षण के साथ शिविर में दिया जा रहा पौष्टिक आहार

नि:शुल्क ग्रीष्म कालीन खेल-कुद प्रशिक्षण शिविर में आने वाले सभी बच्चों को स्वल्पाहार के रूप में पौष्टिक आहार भी दिया जा रहा है, जिसमें बच्चों को उनकी रूचि के अनुसार प्रतिदिन मेन्यू में बदलाव कर उबला अंडा, दुध, केला, अंकुरित चना-मूंग, गुड़ फल्ली, कटलेट, बे्रड बटर जैम, पोहा, जलेबी एवं शर्बत दिया जा रहा है। स्वल्पाहार की इस व्यवस्था में उद्योगों से भी सहयोग प्राप्त हो रहा है। आगामी 4 जून तक यह व्यवस्था सतत् रूप से शिविर के प्रशिक्षार्थी बच्चों को उपलब्ध करायी जाएगी।  

और पढ़ें ...

आज लखनऊ से है मुंबई का मुकाबला

आज लखनऊ के होमग्राउंड इकाना स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला होगा. प्लेऑफ के नजरिए इस मैच को बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि जो भी टीम यह मैच जीतेगी, उसका प्लेऑफ में पहुंचना तय हो जाएगा. 

और पढ़ें ...

World Cup 2023 : इंडिया और पाकिस्तान के बीच इस दिन होगी भिड़ंत, पहले मुकाबले में इंग्लैंड का सामना न्यूजीलैंड से

World Cup 2023 : इस साल खेले जाने वाले वनडे वर्ल्ड कप की मज़ेबानी भारत के पास है. 5 अक्टूबर से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट का शेड्यूल जल्द ही जारी किया जाएगा. टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला 15 अक्टूबर को खेला जाएगा.

World Cup 2023 : इन टीमों के बीच पहला मैच

रिपोर्ट के मुताबिक, आईसीसी ने आगामी विश्वकप का शेड्यूल तैयार कर लिया है. वनडे विश्वकप 2023  मुकाबले में 5 अक्‍टूबर को इंग्‍लैंड और न्‍यूजीलैंड की भिड़ंत हो सकती है. विश्वकप 2023 का निर्णायक मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा सकता है. फाइनल मैच 19 नवंबर को हो सकता है. आईपीएल 2023 के खत्म होने के बाद विश्वकप का शेड्यूल जारी किया जा सकता है.

पाकिस्तान का मुकाबला इंडिया से 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वनडे विश्वकप के लिए पाकिस्तान भारत की यात्रा करने के लिए तैयार हो गया है. इससे पहले पीसीबी ने कहा था कि अगर भारत एशिया कप 2023 के लिए पाकिस्तान नहीं जाता है तो वह विश्वकप के लिए भारत नहीं जाएंगे. हालांकि अब पाकिस्तान ने अहमदाबाद में खेलने से ऐतराज जताया है. ऐसे में इस मैच को किसी अन्य वेन्यू पर शिफ्ट किया जा सकता है. पाकिस्तान हैदराबाद, चेन्नई और बेंगलुरु में अपने मैच खेल सकता है.

इन 8 टीमों ने बनाई जगह

वनडे विश्वकप 2023 में 10 टीमों के बीच खिताब के लिए भिड़ंत होगी. इसके लिए 8 टीमों ने जगह बना ली है. दो अन्य टीमें क्‍वालीफायर खेलकर आएंगी. टूर्नामेंट में कुल 48 मुकाबले खेले जाएंगे, ऐसे में हर टीम लगभग 9-9 मैच खेलेगी. WC के लिए मेजबान भारत समेत इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, बांग्लादेश और साउथ अफ्रीका क्वालीफाई कर चुके हैं. अंतिम दो स्थान जिम्बाब्वे में 18 जून से 9 जुलाई के बीच क्वालीफाइंग टूर्नामेंट के माध्यम से भरे जाएंगे. जिसमें श्रीलंका और वेस्टइंडीज के अलावा जिम्बाब्वे, नीदरलैंड, ओमान, यूएई, आयरलैंड, नेपाल, स्कॉटलैंड और अमेरिका की टीम शामिल हैं.

और पढ़ें ...