क्राइम
रायपुर : छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में हर वर्ग की प्रतिभा निखर कर आ रही सामने
राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आगाज हो गया। रोमांच से भरपूर छत्तीसगढ़ी संस्कृति में रची-बसी पारंपरिक खेलों की इस प्रतियोगिता में खिलाड़ी एक-दूसरे से पूरी जोर आजमाईश करते हुए नजर आए। गरियाबंद जिले के बेद बाई, गोमती ध्रुव, मीरा कंवर और चम्पा कंवर ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल परम्परागत खेलों को बढ़ावा दे रहे हैं। बचपन की यादे ताजा हो गई। उन्होंने बताया कि जिला स्तर से चयनित होकर संभाग स्तर पर पहुंचे और अब राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में शामिल हुए। मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि यहां खिलाड़ियों को रहने और खाने की अच्छी व्यवस्था की गई है।
छत्तीसगढ़िया ओलंपिक राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने आए बिलासपुर के विक्रम यादव, दुर्गेश साहू, लवकेश यादव, संजय कैवर्त ने बताया कि छत्तीसगढ़ ने पारम्परिक खेल को बढ़ावा देकर सभी वर्ग के खिलाड़ियों को आगे बढ़ा रहे हैं और इससे खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला है। 40 वर्ष की अधिक उम्र की महिला एवं पुरूष भी खेल प्रतियोगिता में शामिल हुए है।
राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के तहत नेताजी सुभाष स्टेडियम रायपुर में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया हैै। जिला स्तर के पश्चात् संभाग स्तर से चयनित होकर खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग लिए है। इनमें प्रदेश के 360 खिलाड़ी और 12 कोच मैनेजर शामिल है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के मैदान प्रभारी श्री चेतन कुमार श्रीवास ने बताया कि प्रतियोगिता को तीन आयु वर्ग में बांटा गया है। इनमें अंडर-18 बालक-बालिका, 18 से 40 वर्ष की महिला-पुरूष और 40 वर्ष से अधिक महिला-पुरूष के लिए कुल 30 खो-खो प्रतियोगिता रखी गई है। इनमें से चयनित प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय खिलाड़ी को अंतिम दिवस पुरस्कृत किया जाएगा।
दर्शकों ने भी आज के खेल का पूरा आनंद लिया और खिलाड़ियों की भरपूर हौसला अफजाई की। 5 चरणों में अपनी खेल प्रतिभा का उम्दा प्रदर्शन कर खिलाड़ी 6 वें चरण राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में प्रवेश किए हैं। 27 सितंबर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में खिलाड़ी 5 संभाग रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, बस्तर और सरगुजा का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। प्रशासन ने इस खेल आयोजन के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए हैं।
रायपुर : राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का हुआ आगाज
राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आज आगाज हो गया। रोमांच से भरपूर छत्तीसगढ़ी संस्कृति में रची-बसी पारंपरिक खेलों की इस प्रतियोगिता में खिलाड़ी एक-दूसरे से पूरी जोर आजमाईश करते हुए नजर आए। दर्शकों ने भी आज के खेल का पूरा आनंद लिया और खिलाड़ियों की भरपूर हौसला अफजाई की। 5 चरणों में अपनी खेल प्रतिभा का उम्दा प्रदर्शन कर खिलाड़ी 6 वें चरण राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में प्रवेश किए हैं। 27 सितंबर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में खिलाड़ी 5 संभाग रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, बस्तर और सरगुजा का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। प्रशासन ने इस खेल आयोजन के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए हैं। आज के खेल में रायपुर संभाग का दबदबा रहा।
राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में पुरूष एवं महिला वर्ग दोनों को मिलाकर कुल 1901 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। जिसमें पुरूष प्रतिभागियों की संख्या 955 एवं महिला प्रतिभागियों की संख्या 944 हैं। इन प्रतिभागियों में रायपुर संभाग से 188 पुरूष एवं 195 महिला खिलाड़ी, बिलासपुर संभाग से 192 पुरूष एवं 191 महिला खिलाड़ी, दुर्ग संभाग से 191 पुरूष एवं 188 महिला खिलाड़ी, बस्तर संभाग से 195 पुरूष एवं 190 महिला खिलाड़ी और सरगुजा संभाग से 189 पुरूष एवं 180 महिला खिलाड़ी 16 खेलों में अपना दमखम दिखा रहे हैं।
राज्य स्तरीय छत्तीसढ़िया ओलंपिक प्रतियोगिता रायपुर के 4 खेल मैदानों में चल रहा है। सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम बुढ़ापारा में फुगड़ी, बिल्लस, भंवरा, बांटी (कांचा), रस्सीकूद एवं कबड्डी का आयोजन हो रहा है। इसी तरह संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण रायपुर परिसर के खुला मैदान में संखली, रस्साकसी, लंगड़ी, गिल्ली डंडा, पिट्ठुल एवं गेेड़ी दौड़, स्वामी विवेकानंद स्टेडियम कोटा में 100 मीटर दौड़, लंबी कूद एवं कुश्ती और नेताजी सुभाष स्टेडियम में खो-खो की स्पर्धाएं चल रही है। हैं। आज के खेलों में परिणाम इस प्रकार हैं।
महासमुंद : राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2023-24
राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलों का आयोजन रायपुर में दिनांक 25 से 27 सितंबर तक आयोजित किया जा रहा हैं। जिसमें सभी संभाग के विजेता खिलाड़ी शामिल होंगे। महासमुंद जिले से 13 खेलों में संभाग स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में प्रथम स्थान प्राप्त खिलाडी रायपुर संभाग की दल से प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे ने बताया कि भंवरा में अभिषेक नेहरू, बिल्लस में साधुराम ध्रुव ने प्रथम स्थान एवं तुलसी राजपूत ने फुगड़ी में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। जिले से खो- खो, कबड्डी, लंगड़ी दौड़, रस्साकसी, पिट्टूल, गिल्ली डंडा, बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भंवरा, लंबीकूद, कुश्ती, रस्सीकूद में शामिल हैं। खो खो 18 से कम महिला वर्ग में जान्हवी कैवर्त्य, उमा साहू, अंजना निषाद, जमुना कैवर्त्य, रानू कैवर्त्य, खुशबू कैवर्त्य, तनुजा राणा, गीताजंली, कुमुदनी, मनीषा राणा, गीता कैवर्त्य, किरण कैवर्त्य शामिल हैं, खो खो 40 वर्ष से अधिक पुरुष वर्ग में हेमसागार कैवर्त्य, क्षीरसागर कैवर्त्य, रति राम, भागीरथी, दुखीश्याम, मदन राणा, गंगाधर, संजय, ताराचंद, दिलीप, लक्ष्मीधर, नंद किशोर शामिल हैं। कबड्डी 18 से 40 वर्ष महिला वर्ग में प्रीति सवर, डिगेश्वरी ध्रुव, अंजली ध्रुव, सीमा सवर, तामेश्वरी, ललिता सवर, धनेश्वरी ध्रुव, चांदनी सवर, रामेश्वरी ध्रुव, ऋतु सवर शामिल हैं। रस्साकसी 40 वर्ष से अधिक पुरुष वर्ग में बिहारी लाल पटेल, गजेंद्र बरिहा, प्रमोद चौधरी, शिवकुमार चौधरी, चैन कुमार पटेल, मदन चौधरी, हरिराम पटेल, केशव कुमार पटेल, चंद्र कुमार चौधरी शामिल है। रस्साकसी 18 से 40 पुरुष वर्ग में घनश्याम पटेल, पुरषोत्तम पटेल, शिवकुमार ठाकुर, लकेश्वर ठाकुर, मोहन लाल पटेल, तिरीत पटेल, महेंद्र ठाकुर, हृदय लाल बरीहा, सेवक राम ठाकुर शामिल हैं।
इसी प्रकार गिल्ली डंडा 18 वर्ष से कम पुरुष वर्ग में एवन बंजारे, मानव सेन, टाकेश साहू, तुषार निर्मलकर, पुष्कर साहू शामिल हैं, पिट्टूल 18 से 40 वर्ष महिला वर्ग में दिव्या साहू, लक्ष्मी निषाद, प्रमिला दीवान शामिल हैं, लंगड़ी दौड़ 18 वर्ष से कम पुरुष वर्ग में देवेंद्र नेताम, करण धृतलहरे शामिल हैं, लंगड़ी दौड़ 40 वर्ष से अधिक पुरुष वर्ग में केशव राम, शशिभूषण शामिल हैं। बिल्लस 40 वर्ष से अधिक पुरुष वर्ग में साधुराम ध्रुव, फुगड़ी 18 वर्ष से कम महिला वर्ग में तुलसी, गेड़ी दौड़ 18 वर्ष से कम महिला वर्ग में तिर्ती बारिहा, भंवरा 18 से 40 वर्ष पुरुष वर्ग में अभिषेक नेहरू, लम्बी कूद 40 वर्ष से अधिक पुरुष वर्ग में ज्योतिष साहू, रस्सीकूद 18 वर्ष से कम महिला वर्ग में कुसुम चौधरी व कुश्ती 40 वर्ष से अधिक पुरुष वर्ग में चंद्रकांत सेन 80 किलो से अधिक भार वर्ग में शामिल हैं।
टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 99 रन से हराया, सीरीज पर 2-0 से बनाई बढ़त, अश्विन और जडेजा ने झटके तीन-तीन विकेट
IND vs AUS 2nd ODI : टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच इंदौर में खेले जा रहे बारिश से बाधित दूसरे वनडे में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 99 रनों से हरा दिया है. भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 50 ओवर में 5 विकेट पर 399 रन बनाए थे. भारत के लिए श्रेयस अय्यर (105), शुभमन गिल (104) और सूर्यकुमार यादव (नाबाद 72) की शानदार पारी खेली.
इस विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रलियाई टीम के 9 ओवर के बाद बारिश आ गई और फिर ऑस्ट्रेलिया को 33 ओवर में 317 रनों का रिवाइज्ड टारगेट मिला. इसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 217 रन ही बना सकी. भारत के लिए गेंदबाजी में अश्विन और जडेजा ने तीन-तीन विकेट चटकाए.
ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस : भारत के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का लिया निर्णय
World Cup 2023: भारत के ये 3 खिलाड़ी नहीं खेल पाएंगे World Cup का एक भी मैच, रोहित शर्मा की बढ़ी परेशानी!
रायगढ़ : कुश्ती प्रतियोगिता में महिला पहलवानों ने दिखाया दम-खम
चक्रधर समारोह के अवसर शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम, रायगढ़ में 21 सितम्बर को राष्ट्रीय स्तर महिला कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में हरियाणा, पंजाब, उत्तरप्रदेश, राजस्थान एवं छत्तीसगढ़ राज्य के 44 महिला पहलवानों ने कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लिए। प्रतियोगिता में 45-50 किलोग्राम वजन में हरियाणा की मंजित-प्रथम रही। इसी तरह पंजाब की रविना-द्वितीय एवं ज्योति तृतीय तथा उत्तर प्रदेश की सिया तोमर चौथे स्थान पर रही। इसी तरह 50 से 56 किलो ग्राम में आर.एस.पी.बी.की अंकुश प्रथम, पंजाब की रजनी द्वितीय एवं उत्तर प्रदेश की दिव्या तोमर तृतीय एवं प्रियंका चतुर्थ रही। 56 से 52 किलो ग्राम में हरियाणा की रीना-प्रथम एवं हंशिका-द्वितीय, राजस्थान की ज्योति-तृतीय एवं उत्तरप्रदेश की सिया तोमर चौथे स्थान पर रही। इसी तरह 62-72 किलो ग्राम में पंजाब से सिमरन-प्रथम, मंजू-द्वितीय, मनीषा-तृतीय एवं हरियाणा की संजु चौथे स्थान पर रही।
प्रतियोगिता के दौरान एक टीम के विजेता को पुरस्कार राशि के साथ प्रमाण-पत्र, मोमेन्टो से सम्मानित किया गया। इसी तरह समस्त महिला प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र, स्पोर्टस किट एवं नगद राशि भेंट किया गया। इस अवसर पर दिनेश जायसवाल, बलबीर शर्मा, बालकृष्ण डनसेना, आदिवासी विकास से बी.के.राजपूत, विष्णु अग्रवाल,जी.आर.कर्ष सहित बड़ी संख्या में दर्शकगण उपस्थित रहे।
रायपुर : प्रदेश वासियों को जल्द मिलेगी लॉन टेनिस एकेडमी की सुविधा
रायपुर सहित पूरे प्रदेश वासियों को जल्द ही अंतर्राष्ट्रीय स्तर की लॉन टेनिस एकेडमी की सुविधा मिलने लगेगी। जल्द ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के समीप बन रही इस एकेडमी को प्रदेश वासियों को समर्पित करेंगे। अंतर्राष्ट्रीय लॉन टेनिस एकेडमी का काम अंतिम चरण पर है। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर भुरे ने आज इस एकेडमी का निरीक्षण किया और छुटपुट बचे कामों को अगले तीन-चार दिनों में पूरा करने के निर्देश लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिए। उन्होंने बचे हुए कामों को पूरा करने के लिए मानव संसाधन बढ़ाने और गुणवत्ता से काम करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने बिजली और मास्क लाइटिंग का काम भी जल्द से जल्द पूरा करने को कहा। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री मयंक चतुर्वेदी सहित लोक निर्माण विभाग और खेल विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।
गौरतलब है कि लगभग 14 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली इस अंतर्राष्ट्रीय स्तर की टेनिस एकेडमी से रायपुर शहर सहित छत्तीसगढ़ को नई पहचान मिलेगी। चार एकड़ भूमि पर बन रही इस एकेडमी में एक मुख्य सिंथेटिक टेनिस कोर्ट और पाँच प्रेक्टिस कोर्ट बनाये गये है। एक हज़ार दर्शक एक साथ बैठकर टेनिस के खिलाड़ियों के जौहर देख सकेंगे। अंतर्राष्ट्रीय मानकों के आधार पर बनी इस एकेडमी से रायपुर में भी लॉन टेनिस की अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं के लिए भी अवसर मिलेंगे।
बैडमिंटन कोर्ट एवं टेबल टेनिस युक्त मिनी इंडोर स्टेडियम का हुआ लोकार्पण वार्ड वासियों के साथ खिलाड़ी को मिला नया सौगात
नगर निगम जोन क्रमांक 1 अंतर्गत बाल गंगा धर तिलक वार्ड 18 के तिलक नगर में बने बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस मिनी इंडोर स्टेडियम का महापौर ऐजाज ढेबर विधायक विकास उपाध्याय, एम आईसी सदस्य , योग आयोग अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा ,वार्ड पार्षद कुमार मेनन , ने किया इस अवसर पर वार्ड वासियों के साथ खिलाड़ी भी मौजूद रहे , इस अवसर पर कोर्ट में विधायक विकास उपाध्याय ने महापौर ऐजाज ढेबर के साथ बैडमिंटन खेला
बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस खेल को बढ़ावा देने के लिए पश्चिम विधानसभा के तिलक नगर में एक बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण कराया गया ताकि खिलाड़ियों को प्रशिक्षण में तकलीफ न हो तथा वृहद् स्तर के प्रतियोगिताओं का आयोजन हो सके। लगातार बैडमिंटन खिलाड़ियों की मांग आ रही थी कि प्रशिक्षण हेतु एक नये बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण कराया जाये, जिसको संज्ञान में लेते हुए विधायक विकास उपाध्याय द्वारा उक्त बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण कराया गया। आज लोकार्पण समारोह में विधायक विकास उपाध्याय के साथ महापौर एजाज़ ढेबर, सभापति प्रमोद दुबे, योग आयोग अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा, वरिष्ठ पार्षद एवं एमआईसी सदस्य श्रीकुमार मेनन, डॉ. अन्नू राम साहू, श्रीनिवास राव, प्रवीण झा, राधाकृष्णा, विद्या विश्वकर्मा, सुधा सिन्हा, मंजू चौरसिया, बबीता मेश्राम, ईश्वर निषाद, प्रकाश महेश्वरी, मुकेश चौधरी, कुन्दन सिन्हा, विजय देवांगन, दीपक संतवानी, आकाश दीवान, विनय चावड़ा, योगराज, प्रदीप पिल्लई, सद्दाम अंसारी सहित काफी संख्या में आमजन भी सम्मिलित रहे।
क्रिकेट जगत में भूचाल! वर्ल्ड कप से पहले भारत को झटका, इस दिग्गज खिलाड़ी पर लगा बैन
रायपुर : संभाग स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक: बालोद बना ओवरऑल चैम्पियन
संभाग स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में बालोद जिला ओवरऑल चैम्पियन बना। दुर्ग संभाग के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुरई में आयोजित संभाग स्तरीय ओलम्पिक के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं में बालोद जिले के खिलाडियों ने अपने उत्कृष्ट खेल के प्रदर्शन के ओवर आल चैम्पियन का खि़ताब अर्जित किया। बालोद के अलग-अलग आयु वर्ग के खिलाडियों ने अपने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में सर्वाधिक 38 गोल्ड मैडल प्राप्त किए। प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग के अंतर्गत 0-18 वर्ष तक के आयु वर्ग के विभिन्न खेलों में पिठ्ठूल, संखली, गेडी दौड़, 100 मीटर दौड़, लम्बी कूद तथा कुश्ती 50 किलोग्राम वर्ग अंतर्गत खेले गए मैच में बालोद को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।
इसी तरह खो-खो और रस्साकशी में द्वितीय स्थान तथा गिल्ली डंडा के अलावा कुश्ती प्रतियोगिता के अंतर्गत 51-60 किलोग्राम वर्ग, 61-70 किलोग्राम वर्ग, 71-80 किलोग्राम वर्ग एवं 80 किलोग्राम वर्ग के मैच में बालोद जिले को तृतीय स्थान मिला है। इसी तरह महिला वर्ग के अंतर्गत 0- से 18 वर्ष के आयु वर्ग के पिठ्ठूल, फुगड़ी, लम्बी कूद, रस्सी कूद तथा कुश्ती प्रतियोगिता के अंतर्गत 40-50 किलोग्राम, 61-70 किलोग्राम तथा 40 किलोग्राम वर्ग में बालोद को प्रथम स्थान तथा 51-60 किलोग्राम एवं 70 किलोग्राम वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है। इसके अलावा खो-खो और 100 मीटर दौड़ में बालोद को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ है।
बालोद कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने जिले के प्रतिभागी खिलाडियों को पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी संभाग स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक में ओवरऑल चैम्पियन बनने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी प्रतिभागी खिलाडियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
IND vs SL Asia Cup Final 2023 : आज एशिया कप फाइनल में भारत-श्रीलंका की टक्कर
IND VS BAN : बांग्लादेश से भिड़ेगी टीम इंडिया, भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, विराट कोहली हुए बाहर …
महासमुंद : संभाग स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2023-24
छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेल गतिविधियों को ग्रामीण क्षेत्र एवं नगरीय क्षेत्रों में प्रोत्साहित करने, प्रतिभागियों को मंच प्रदान करने व उनमें खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं खेल भावना का विकास करने हेतु छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2023-24 का आयोजन किया जा रहा हैं। छत्तीसगढ़ की पारंपरिक खेल प्रतियोगिता में निम्नांकित खेल विधाएं सम्मिलित हैं (दलीय खेल) गिल्ली डंडा, पिटटूल, संखली, लंगडी दौड़, कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी, बाटी (कंचा), (एकल खेल) बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भंवरा, 100 मीटर दौड़, लंबी कूद, कुश्ती एवं रस्सी कूद। इस प्रतियोगिता में महिला एवं पुरुष दोनों वर्ग में प्रतिभागी भाग ले रहें हैं जिसमें 18 वर्ष तक, 18 से 40 वर्ष, 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के खिलाड़ी शामिल हैं। पांचवा चरण संभाग स्तरीय 13 से 14 सितंबर 2023 तक रायपुर में आयोजित किया गया हैं, जिसमें महिला 181 एवम् पुरुष 188 सहित कुल 369 विजेता खिलाड़ी जिले से शामिल हैं।
संभाग स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में पहले दिन के आयोजन में खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे ने बताया कि महासमुंद जिले के खिलाड़ी लगभग सभी खेलों में पदक जीतने में सफल रहे। गिल्ली डंडा में 5 पदक जिसमें 18 से कम पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान एवं इसी वर्ग में महिला ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 18 से 40 पुरुष वर्ग में दूसरा स्थान एवं इसी वर्ग में महिला ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 40 वर्ष से अधिक पुरुष वर्ग ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लंगड़ी दौड़ में 5 पदक जीतने में सफल रहे जिसमें 18 से कम पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान देवेंद्र नेताम एवं करण धृतलहरे पिथौरा ने प्राप्त किया एवं इसी वर्ग में महिला वर्ग में तीसरा स्थान ज्योति निर्मलकर व तीर्ति बरिहा पिथौरा ने प्राप्त किया, 18 से 40 पुरुष वर्ग में दूसरा स्थान पोखराज सेठ व त्रिदेव सिदार पिथौरा ने प्राप्त किया एवं इसी वर्ग के महिला वर्ग में तीसरा स्थान दुर्गेश्वरी व गीताजंली ठाकुर पिथौरा ने प्राप्त किया, 40 वर्ष से अधिक पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान केशवराम व शशिभूषण पिथौरा ने प्राप्त किया।
इसी प्रकार कबड्डी 18 से 40 पुरुष वर्ग में तीसरा स्थान बसना, 18 से 40 महिला वर्ग में प्रथम स्थान बागबाहरा, 40 वर्ष से अधिक पुरुष वर्ग में दूसरा स्थान भोथा बागबाहरा ने प्राप्त किया। संखली खेल 18 से कम पुरुष वर्ग में तीसरा स्थान पिथौरा, 18 से 40 पुरुष वर्ग में तीसरा स्थान पिथौरा एवं इसी वर्ग में महिला ने दूसरा स्थान बागबाहरा ने प्राप्त किया। बिल्लस खेल 18 से कम पुरुष वर्ग में दूसरा स्थान फागेश्वर बंजारा पिथौरा, 18 से 40 वर्ष पुरुष वर्ग में दूसरा स्थान पवन, बागबाहरा, 40 वर्ष से अधिक पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान साधुराम ध्रुव महासमुंद ने प्राप्त किया। फुगड़ी खेल में 18 से कम महिला वर्ग में प्रथम स्थान तुलसी, बागबाहरा, 18 से 40 पुरुष वर्ग में तीसरा स्थान जागेश्वर बसना ने प्राप्त किया। भंवरा खेल में 18 से कम पुरुष वर्ग में दूसरा स्थान सुरजीत कौर महासमुंद, 18 से 40 वर्ष पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान अभिषेक नेहरू महासमुंद एवं इसी आयु वर्ग के महिला वर्ग में दूसरा स्थान विमला बांधे कलस्टर महासमुंद ने प्राप्त किया।
इसी तरह 100 मीटर दौड़ 18 से 40 वर्ष महिला वर्ग में दूसरा स्थान करुणा चंद्राकर बागबाहरा, 40 वर्ष से अधिक पुरुष वर्ग में दूसरा स्थान खामसिंह दीवान पिथौरा ने प्राप्त किया। लंबी कूद 18 से कम पुरुष वर्ग में तीसरा स्थान रविकुमार बसना एवं इसी आयु वर्ग के महिला वर्ग में दूसरा स्थान लक्ष्मी ठाकुर क्लस्टर महासमुंद एवं 40 वर्ष से अधिक पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान ज्योतिष साहू क्लस्टर महासमुंद ने प्राप्त किया। रस्सी कूद 18 से कम महिला वर्ग में प्रथम स्थान कुसुम चौधरी पिथौरा, 40 वर्ष से अधिक पुरुष वर्ग में तीसरा स्थान साधुराम ध्रुव महासमुंद ने प्राप्त किया। कुश्ती प्रतियोगिता में 18 से कम पुरुष वर्ग में तीसरा स्थान वीरकांत सेन बागबाहरा, 18 से 40 महिला वर्ग में 61 से 70 किलो तक में दूसरा स्थान दिव्या पिथौरा, 40 वर्ष से अधिक पुरुष वर्ग में 80 से अधिक वजन में प्रथम स्थान चंद्रकांत सेन बागबाहरा ने प्राप्त किया। आज 14 सितम्बर को शेष बचे खेलों के आयोजन किया जाएगा जिसमें खो खो, रस्साकसी में पदक प्राप्त होने की उम्मीद है। जिले के कलेक्टर प्रभात मलिक, सीईओ जिला पंचायत श्री एस. आलोक, अपर कलेक्टर दुर्गेश वर्मा, डीएफओ पंकज राजपूत एवं जिला अधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
राष्ट्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता : 240 चयनित खिलाड़ी करेंगे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन
रायपुर 12 सितंबर 2023/ जिले के माना कैम्प स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में राष्ट्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन 11 से 13 सितम्बर तक किया जा रहा है। नवोदय विद्यालय समिति द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्घाटन 11 सितम्बर को रायपुर लोकसभा सांसद श्री सुनील सोनी द्वारा किया गया। इस प्रतियोगिता में समिति के 8 क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल, चंडीगढ़, हैदराबाद, लखनऊ, जयपुर, पुणे, पटना, और शिलांग की टीम के कुल 240 चयनित खिलाड़ी शामिल हैं।
अतिथियों का स्वागत विद्यालय के एन.सी.सी. कैडैट के द्वारा बैंड के साथ किया। सांसद श्री सोनी द्वारा खेल ध्वज का आरोहण किया गया इसके बाद प्रतिभागियों द्वारा मार्च पास्ट किया गया। विद्यालय की खेल कप्तान एवं एसजीएफआई खिलाड़ी कुमारी दीक्षा तांडी ने 8 संभाग के प्रतिभागियों को खेल भावना खेलने हेतु शपथ दिलाई।
सांसद श्री सोनी ने प्रतिभागियों को खेल भावना के साथ अपनी पूरी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का मूलमंत्र देकर अपनी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में भारत खेल में भी विश्व की महाशक्ति बनेगा। नवोदय विद्यालय रायपुर के छात्रों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि यहाँ के छात्र बहुत प्रतिभावान हैं और समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अपना योगदान दे रहे हैं। श्री सोनी ने देश में चलाए जा रहे स्वच्छता कार्यक्रम की सराहना की।
रायपुर : संस्कृत के ज्ञान से निखरता है व्यक्तित्व - अध्यक्ष योग आयोग ज्ञानेश शर्मा
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश तथा स्कूल शिक्षा मंत्री रविन्द्र चौबे के मार्गदर्शन एवं छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामण्डलम् के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार शर्मा के संयोजन में प्रदेश स्तरीय संस्कृत विद्यालयों के शिक्षकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आज से प्रारंभ हुआ। प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष श्री ज्ञानेश शर्मा ने किया। यह पांच दिवसीय प्रशिक्षण दूधाधारी वैष्णव संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मठपारा रायपुर में आयोजित किया गया है।
छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा ने प्रशिक्षण शिविर के उद्घाटन सत्र को सम्बोधित करते हुए कहा कि संस्कृत भाषा के ज्ञान से व्यक्तित्व में निखार आता है। यह हमारी प्राचीनतम भाषा है। योग का प्रादुर्भाव भी संस्कृत से ही हुआ है। दोनों एक दूसरे के पूरक हैं। हमारे ऋषि-मुनियों ने योग के माध्यम से चिरायु एवं शतायु जीवन को प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामण्डलम् के माध्यम से संस्कृत शिक्षा का विस्तार और सुदृढ़ीकरण हुआ है।
कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में अध्यक्ष छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामण्डलम डॉ. सुरेश कुमार शर्मा, सदस्य डॉ. तोयनिधि वैष्णव, सचिव श्रीमती अलका दानी ने भी प्रशिक्षण सत्र को सम्बोधित किया। प्रशिक्षण संयोजिका डॉ. गरिमा ताम्रकार ने बताया कि पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में संस्कृत साहित्य, व्याकरण, वेद एवं धर्मशास्त्रम्, पुराणेतिहास एवं दर्शन ज्योतिष सहित पौरोहित्यम्, ज्योतिष शास्त्रम्, प्रवचनम्, योग दर्शनम् तथा आयुर्वेद जैसे व्यावसायिक विषयों पर भी विषय विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण दिया जायेगा। उद्घाटन सत्र का संचालन सहायक संचालक लक्ष्मण प्रसाद साहू द्वारा किया गया।
