क्राइम

छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों का भविष्य चौपट कर दिया है भूपेश बघेल ने - बृजमोहन अग्रवाल

भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के प्रश्न पर आज विधानसभा में खेल विभाग ने स्वीकार किया कि कांग्रेस सरकार पीछे साढ़े 4 सालों में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की घोषणा नहीं कर पाई है और 2019, 2020-21, 2021-22 में व 2023-24 में सरकार प्रदेश के खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार राशि योजना का लाभ नहीं दिया है ।

  भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने खेल मंत्री से पूछा कि 1 जनवरी 2019 से 25 जून 2023 तक प्रदेश में कितनी उत्कृष्ट खिलाड़ी की घोषणा की गई है? कब-कब, किन-किन खेलों के लिए कितने-कितने खिलाड़ियों को उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित किया गया है अगर नहीं किया गया है तो क्यों? इस अवधि में कितने खेलों के कितने खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार राशि योजना का लाभ दिया गया है? किस-किस वर्ष दिया गया है?


खेल मंत्री ने अपने जवाब में बताया कि साढ़े 4 सालों में छत्तीसगढ़ में किसी भी खिलाड़ी को उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित नहीं किया गया है। साढ़े 4 साल से उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित करने का फाइल कार्यवाही पर है, प्रक्रियाधीन है।


खेल मंत्री ने यह भी स्वीकार किया है की सिर्फ 25 खेलों के 398 खिलाड़ियों को  सिर्फ 2 साल ही नगद पुरस्कार राशि का लाभ दिया गया है। वर्ष 2019 में  2020-21 व 2021-22 में खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार राशि योजना का लाभ ही नहीं दिया गया है।

श्री अग्रवाल ने कहा है कि भूपेश बघेल की सरकार ने छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों का भविष्य चौपट कर दिया है, छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों के विकास को रोक दिया है खेल विभाग सिर्फ और सिर्फ भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया हैं। छत्तीसगढ़ के भावी पीढ़ियों के साथ कांग्रेस सरकार ने जो खिलवाड़ किया है वह अक्ष्मय है।

श्री अग्रवाल ने कहा है कि पिछले साढ़े 4 साल में छत्तीसगढ़ का खेल विभाग खिलाड़ियों को सुविधा देने में नाकाम रहा है। उनके हक पर डकैती डाली है।
इनकी नाकामी के चलते छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी देश के स्तर पर, प्रदेश के स्तर पर अपना प्रदर्शन भी नहीं दे पाए।

और पढ़ें ...

गिल्ली डंडा, लंगड़ी दौड़ के साथ छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की शुरुआत, खेले जाएंगे 16 पांरपरिक खेल

रायपुर : हरेली के साथ आज से (17 जुलाई) छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2023-24 शुरुआत होगी। छत्तीसढ़िया ओलंपिक में छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेल खेले जाएंगे। ये ओलंपिक 6 चरणों में ढ़ाई महीने तक आयोजित होगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विशेष पहल पर छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेल गतिविधियों को ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में प्रोत्साहित करने, प्रतिभागियों को मंच प्रदान करने और उनमें खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा खेल भावना का विकास करने के लिए छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल का आयोजन किया जा रहा है। बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशन एवं खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल के मार्गदर्शन में शुरू की गई छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में लोग बडे़ उत्साह से भाग लेते हैं। खासकर गांवों में इसका अलग ही रौनक देखने को मिलता है। Chhattisgarhia Olympics 2023

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2023-24 में 16 खेल प्रतियोगिताएं
छत्तीसगढ़ के पारम्परिक खेल प्रतियोगिता दलीय व एकल दो श्रेणी में आयोजित होगी। छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक में दलीय श्रेणी में गिल्ली डंडा, पिट्टूल, संखली, लंगड़ी दौड़, कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी और बांटी (कंचा) जैसी खेल विधाएं शामिल की गई हैं। वहीं एकल श्रेणी की खेल विधा में बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भंवरा, 100 मीटर दौड़, लम्बी कूद, रस्सी कूद एवं कुश्ती शामिल हैं।

बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक तीन आयु वर्ग में होंगे प्रतिभागी
खेल विभाग के अधिकारियों ने यहां बताया कि छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल प्रतियोगिता में बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक हिस्सा ले सकेंगे। प्रतियोगिता में दलीय एवं एकल श्रेणी में 16 तरह के पारम्परिक खेलों को शामिल किया गया है। इस बार के ओलंपिक में एकल श्रेणी में रस्सीकूद एवं कुश्ती को भी जोड़ा गया है।

छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक के आयोजन का दायित्व ग्रामीण क्षेत्रों के लिए पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग और नगरीय क्षेत्रों के लिए नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग को सौंपा गया है। प्रतियोगिता का समापन 27 सितंबर 2023 को होगा।

अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक का आयोजन ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में सबसे पहले राजीव युवा मितान क्लब स्तर पर प्रतियोगिता 17 जुलाई से 22 जुलाई तक नॉकआउट पद्धति से होगा। वहीं दूसरा स्तर जोन है, जिसमें 8 राजीव युवा मितान क्लब को मिलाकर एक क्लब होगा।

इसका आयोजन 26 जुलाई से 31 जुलाई तक होगा। विकासखंड एवं नगरीय क्लस्टर स्तर पर आयोजन 7 अगस्त से 21 अगस्त तक होगा। जिला स्तर पर आयोजन 25 अगस्त से 04 सितंबर तक होगा। संभाग स्तर पर आयोजन 10 सितंबर से 20 सितंबर तक होगा और अंतिम में राज्य स्तर खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। जिसका की आयोजन 25 सितंबर से 27 सितंबर तक होगा।

छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक में आयु वर्ग को तीन वर्गों में बांटा गया है। इसमें प्रथम वर्ग 18 वर्ष की आयु तक, दूसरा वर्ग 18-40 वर्ष आयु सीमा तक और तीसरा वर्ग में 40 वर्ष से अधिक उम्र के प्रतिभागी शामिल होंगे। इस प्रतियोगिता में महिला एवं पुरुष दोनों वर्ग में प्रतिभागी भाग ले सकेंगे।

अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में विकासखंड व नगरीय क्लस्टर स्तर पर विजेता प्रतिभागियों से लेकर राज्य स्तर के विजेता प्रतिभागियों को प्रभाणपत्र एवं पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। विकासखंड व नगरीय क्लस्टर स्तर प्रथम आने वाल विजेता खिलाड़ियों को 1000 रूपए, द्वितीय स्थान आने पर 750 रूपए एवं तीसरा स्थान आने पर 500 रूपए की पुरस्कार राशि एवं प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे।

इसी तरह जिला स्तर पर प्रथम आने वाल विजेता प्रतिभागियों को 2000 रूपए की राशि, द्वितीय आने पर 1500 रूपए और तीसरे स्थान आने पर 1000 रूपए की राशि सहित प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे। संभाग स्तर पर विजेता प्रतियोगियों को प्रथम आने पर 3000 रूपए, द्वितीय आने पर 2500 रूपए एवं तीसरे स्थान पाने वाले खिलाड़ियों को 2000 रूपए एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।

राज्य स्तर पर ओलंपिक के अंतिम आयोजन में प्रथम आने वाले प्रतिभागियों को 5000 रूपए, द्वितीय आने पर 4500 रूपए एवं तीसरे स्थान आने वाले खिलाड़ियों को 4000 रूपए की राशि और प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे।

और पढ़ें ...

रायपुर : मंत्री गुरू रुद्रकुमार करेंगे छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का शुभारंभ

राज्य में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2023-24 का आगाज हरेली त्यौहार के दिन होगा। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग और मुंगेली जिले के प्रभारी मंत्री गुरू रुद्रकुमार 17 जुलाई को मुंगेली में ओलंपिक का शुभारंभ करेंगे। इस ओलंपिक का आयोजन 6 चरणों में लगभग ढाई महीने तक किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल की विशेष पहल पर छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेल गतिविधियों को ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में प्रोत्साहित करने, प्रतिभागियों को बेहतर मंच प्रदान करने और उनमें खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा खेल भावना का विकास करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़िया ओलंपिक प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

और पढ़ें ...

ओलंपिक खेलों के दौरान पिछले वर्ष की तरह लापरवाही न हो : साव

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने आगामी 17 जुलाई से प्रारंभ होने जा रहे छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के मद्देनजर प्रदेश सरकार का ध्यान आकृष्ट करते हुए खिलाड़ियों की सुरक्षा और सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने की मांग की है। श्री साव ने कहा कि लगभग ढाई माह तक 6 चरणों में होने वाले ओलंपिक में चूंकि बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक प्रतिभागी होंगे, अतः प्रदेश सरकार इस आयोजन की तमाम व्यवस्थाएँ चाक-चौबंद रखे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री साव ने कहा कि पिछली बार छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के आयोजन में अनेक प्रतिभागियों की मृत्यु हो गई थी। प्रदेश सरकार को इस बार विशेष ध्यान रखना होगा, इस बार एक भी जान सरकारी अव्यवस्था और लापरवाही के कारण न जाए, प्रदेश सरकार को यह सुनिश्चित करना होगा। श्री साव ने कहा कि पिछली बार के आयोजन में जितनी मौतें हुई थी, उन मृतकों के परिजनों को अभी तक उचित मुआवजा नहीं दिया गया है। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में मुआवजा बाँटकर प्रदेश का खजाना लुटाने वाली प्रदेश की कांग्रेस सरकार पिछले ओलंपिक आयोजन के मृतक परिवारों को 50-50 लाख रुपए का मुआवजा दे और इस बार के आयोजन से पहले सभी प्रतिभागियों का बीमा कराया जाए। श्री साव ने कहा कि सभी प्रतिभागी प्रदेश की प्रतिभा संपन्न धरोहर हैं। उनकी सुरक्षा और सुविधाओं में कोताही बरतना प्रदेश सरकार की नाकामी का एक और काला अध्याय होगा।

और पढ़ें ...

टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में सबकुछ ठीक नहीं है तो यह बेहद दुखद है.

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने भी अब यह सवाल उठाया है. गावस्कर का कहना है कि अगर टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में सबकुछ ठीक नहीं है तो यह बेहद दुखद है.

सुनील गावस्कर ने कहा, ''यह बेहद दुखद है. खेल खत्म होने के बाद तो आपको साथ होना ही चाहिए. आप खेल की बात मत करिए, पर आपको म्यूजिक, फिल्मों की या फिर उन चीजों की बात करनी चाहिए जिनमें आपकी रुचि हो. अगर ऐसा नहीं हो रहा है तो यह निराशाजनक है.''

और पढ़ें ...

सोशल मीडिया पर सौरव गांगुली का पोस्ट हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर सौरव गांगुली का एक ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है. वहीं, सोशल मीडिया यूजर्स इस ट्वीट के बाद लगातार कयास लगा रहे हैं.

और पढ़ें ...

एशिया कप से पहले कप्तान ने ही लिया संन्यास, भावुक हुए फैंस, रोते-रोते सबके सामने किया ऐलान

Asia Cup 2023 : पाकिस्तान और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में इसी साल एशिया कप (Asia Cup-2023) खेला जाना है. इससे पहले दिग्गज खिलाड़ी और टीम के कप्तान ने ही संन्यास का ऐलान कर दिया. बता दें कि ये टूर्नामेंट इस बार वनडे फॉर्मेट में खेला जाएगा. इसी साल भारत में वनडे वर्ल्ड कप भी खेला जाना है।

कप्तान ने ही लिया संन्यास

जिस दिग्गज का जिक्र हो रहा है, वह कोई और नहीं बल्कि बांग्लादेश के वनडे कप्तान तमीम इकबाल (Tamim Iqbal) हैं. तमीम ने बांग्लादेश में ही प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रोते-रोते संन्यास का ऐलान किया. 34 साल के तमीम ने अपने करियर में 241 वनडे इंटरनेशनल मैच खेले. उन्होंने इस दौरान 14 शतक और 56 अर्धशतकों की मदद से 8313 रन बनाए. इसके अलावा उन्होंने 70 टेस्ट और 78 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले।

16 साल के करियर पर लगाया विराम

तमीम इकबाल ने वर्ल्ड कप शुरू होने से महज तीन महीने पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. इससे उनके 16 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर का भी अचानक अंत हो गया. पत्रकारों की भीड़ से घिरे तमीम बेहद भावुक नजर आए. वह आंसुओं में डूबे हुए थे, जब उन्होंने गुरुवार को चटगांव में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह घोषणा की. उन्होंने बांग्लादेश के तीन वनडे मैचों की सीरीज में अफगानिस्तान से हारने के एक दिन बाद ये ऐलान किया.

सही समय आ गया है…

तमीम ने कहा, ‘यह मेरे करियर का अंत है. मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है. सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया. मैं इस क्षण से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले रहा हूं. अफगानिस्तान के खिलाफ बुधवार को मेरा आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच था. ये अचानक लिया गया फैसला नहीं है, मैं अलग-अलग कारणों के बारे में सोच रहा था. मैं यहां इसका जिक्र नहीं करना चाहता. इस बारे में अपने परिवार के सदस्यों से बात की है. मुझे लगा कि यह सही वक्त है. मेरे लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का समय आ गया है.’

इन लोगों को कहा शुक्रिया

पिछले साल तमीम ने टी20 इंटरनेशनल करियर को भी अलविदा कह दिया था. वह अपना आखिरी टेस्ट मैच अप्रैल में बांग्लादेश के खिलाफ खेले. उन्होंने कहा, ‘मुझे कुछ लोगों को धन्यवाद देने की जरूरत है, जिसके वे हकदार हैं. मैंने हमेशा कहा है कि अपने पिता के सपने को पूरा करने के लिए क्रिकेट खेला. मेरे सबसे छोटे चाचा, उनका नाम अकबर खान है. मैंने अपने पहले क्रिकेट टूर्नामेंट में जाने के लिए उनका हाथ पकड़ा था. मेरे कोच, और उन सभी खिलाड़ियों को धन्यवाद देता हूं जिनके साथ मैंने अंडर-13, अंडर-15, अंडर-17, अंडर-19, ए टीम में खेला. क्रिकेट बोर्ड ने मुझे इतने लंबे समय तक देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका दिया. बांग्लादेश की कप्तानी भी की, उन सभी को धन्यवाद.’

वर्ल्ड कप में कौन करेगा कप्तानी?

अब सवाल उठता है कि बांग्लादेश की कप्तानी वनडे वर्ल्ड कप में कौन करेगा. अभी तमीम के उत्तराधिकारी का भी ऐलान नहीं किया गया है. फिलहाल शाकिब अल हसन टी20 फॉर्मेट में बांग्लादेश की कप्तानी करते हैं. वहीं, लिटन दास टेस्ट में टीम की कप्तानी संभाल रहे हैं.

और पढ़ें ...

ODI World Cup 2023 : विश्व कप से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, ये स्टार बल्लेबाज हुआ बाहर!

श्रेयस अय्यर को बैक में दिक्कत होने की वजह से उन्होंने इसकी सर्जरी कराने का फैसला लिया था. सर्जरी की वजह से अय्यर आईपीएल के 16वें सीजन से भी पूरी तरह से बाहर हो गए थे. अब BCCI की मेडिकल टीम ने उनकी धीमी रिकवरी को लेकर चिंता जताई है.

बीसीसीआई के एक सीनियर ऑफीशियल ने इनसाइड स्पोर्ट को दिए बयान में अय्यर की रिकवरी को लेकर कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वह वर्ल्ड कप तक फिट हो जायेंगे, लेकिन इसको लेकर वह निश्चित होकर कुछ नहीं कह सकते हैं. वहीं राहुल और बुमराह रिकवरी काफी बेहतर दिशा में आगे बढ़ रही है.

ODI World Cup 2023: सूर्यकुमार या संजू, किसे मिलेगा मौका?

वर्ल्ड कप 2023 से पहले टीम इंडिया को अपनी तैयारियों को परखने के लिए एशिया कप एक बड़े टूर्नामेंट के रूप में मिलेगा. श्रेयस अय्यर यदि मेगा इवेंट से बाहर होते हैं तो ऐसे में सूर्यकुमार यादव और संजू सैमसन को टीम में मौका मिल जाएगा.
 
वनडे वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का पहला मुकाबला 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया से है.
और पढ़ें ...

राज्य में तीरंदाजी के लिए अच्छी अधोसंरचना तैयार, 126 खिलाड़ियों के प्रशिक्षण की व्यवस्था

महाभारत की चर्चित कथा है अपने वन्य प्रदेश में गुरु नहीं होने की वजह से एक छात्र एकलव्य गुरु द्रोणाचार्य की मूर्ति बनाता है और उसे सामने रखकर तीरंदाजी का अभ्यास करता है। कुछ बरसों पूर्व तक छत्तीसगढ़ में भी एकलव्य जैसी प्रतिभाओं के विकास के लिए किसी तरह की एकेडमी नहीं थीं द्रोण की तरह शिक्षक नहीं थे। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने खेलों की आधारभूत संरचना तैयार करने की पहल की और तीरंदाजी की तरह ही अन्य खेलों के प्रतिभाशाली एकलव्य जैसे हजारों युवाओं के लिए राह आसान हुई। भारत के संदर्भ में देखें तो तीरंदाजी स्पर्धाओं में आदिवासी इलाकों से ही अधिक संख्या में प्रतिभाओं ने अंतरराष्ट्रीय मंच में भारत का नाम बढ़ाया है। इसके चलते छत्तीसगढ़ में भी इस क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे लाने की जरूरत थी।
126 युवाओं के लिए आवासीय-गैर आवासीय तीरंदाजी प्रशिक्षण की व्यवस्था- मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के मार्गदर्शन में तीरंदाजी के लिए खास तौर पर अधोसंरचना तैयार की गई है। राज्य स्तर पर हुई स्पर्धाओं में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों के अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए इनकी प्रतिभा को नये सिरे से गढ़ने की व्यवस्था की गई। बिलासपुर के बहतराई में तीरंदाजी एकेडमी आरंभ हुई। यह पूरी तरह से आवासीय एकेडमी थी। आवासीय एकेडमी होने की वजह से दिन का अधिकांश समय प्रैक्टिस में व्यतीत होता है और यह सेंटर सेंटर आफ एक्सीलेंस बन गया। खेलो इंडिया प्रतियोगिता में यहां के खिलाड़ियों ने कमाल किया। कुबेर जगत को स्वर्ण पदक मिला और गीता यादव को रजत पदक। तीरंदाजी से जुड़े विशेषज्ञ बताते हैं कि तीरंदाजी के लिए एकाग्रता  के साथ ही दृश्य संतुलन और शारीरिक संतुलन का बहुत महत्व होता है। किस तरह से शारीरिक संतुलन रखकर बेहतर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है इसके लिए कोचिंग की बड़ी मदद होती है। इसके साथ ही न्यूट्रीशन का भी बहुत महत्व होता है। रायपुर तीरंदाजी अकादमी में इसके लिए विशेष रूप से न्यूट्रिस्ट का पद सृजित किया गया है। इसके साथ ही शिवतराई उपकेंद्र में 54 खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षण की सुविधा है। रायपुर में गैर आवासीय तीरंदाजी अकादमी बनाई गई है। यहां 60 खिलाड़ियों के प्रशिक्षण की व्यवस्था है।
प्रस्तावित अकादमियों के माध्यम से 70 खिलाड़ियों को प्रशिक्षण- तीरंदाजी में प्रतिभाओं को निखारने के लिए राज्य शासन द्वारा निरंतर प्रयास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने जगदलपुर में शहीद गुंडाधुर तीरंदाजी अकादमी आरंभ करने की घोषणा की। 40 सीटर यह अकादमी पूरी तरह आवासीय होगी। इसके माध्यम से 40 खिलाड़ियों को प्रशिक्षण मिल सकेगा। जशपुर में तीरंदाजी एकेडमी 30 सीटर प्रस्तावित है। यह भी पूरी तरह आवासीय होगी।

और पढ़ें ...

World Cup 2023 : ICC ने जारी किया वनडे वर्ल्ड कप का शेड्यूल, भारत-पाक महामुकाबला अहमदाबाद में इस दिन

भारत। ICC ODI World Cup 2023 : आईसीसी ने वनडे विश्व कप 2023 का शेड्यूल जारी किया है। ये टूर्नामेंट 5 अक्टूबर से 19 नवंबर के बीच भारत में खेला जाएगा। पहला मैच इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला होगा। वहीं, भारत का पहला मैच 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के साथ होगा। ड्रॉफ्ट शेड्यूल में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है और भारतीय 15 अक्टूबर को अहमदाबाद के मैदान में पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी।

देखिए टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल…

  • 8 अक्टूबर भारत वि. आस्ट्रेलिया चेन्नई,
  • 11 अक्टूबर भारत वि. अफगानिस्तान दिल्ली,
  • 15 अक्टूबर भारत वि. पाकिस्तान अहमदाबाद,
  • 19 अक्टूबर भारत वि. बांग्लादेश पुणे,
  • 22 अक्टूबर भारत वि. न्यूजीलैंड धर्मशाला,
  • 29 अक्टूबर भारत वि. इंग्लैंड लखनऊ,
  • 2 नवंबर भारत वि. क्वालिफायर मुंबई,
  • 5 नवंबर भारत वि. द. अफ्रीका कोलकाता,
  • 11 नवंबर भारत वि. क्वालिफायर बेंगलुरु।

यह पूरा टूर्नामेंट 46 दिनों का होगा. वर्ल्ड कप का आगाज 5 अक्टूबर को अहमदाबाद में डिफेंडिंग चैम्पियन इंग्लैंड और पिछले बार की रनरअप न्यूजीलैंड के बीच मुकाबले से होगा. वहीं भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई में खेलेगी. वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 15 अक्टूबर (रविवार) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

और पढ़ें ...

रायपुर : नौसेना के लिए चयनित छत्तीसगढ़ के पांच जांबाज युवा सैनिकों ने राज्यपाल से सौजन्य भेंट की

छत्तीसगढ़ के पांच जांबाज युवा  सेना में इंडियन मिलिट्री अकादमी देहरादून से कमीशन्ड प्राप्त कर सैन्य अधिकारी लेफ्टिनेंट बनकर देश के सेवा हेतु तैयार है। इन युवा सैनिकों ने आज राजभवन में राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन से सौजन्य भेंट की। राज्यपाल ने इन युवाओं कोे बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। राज्यपाल से नौसेना के लिए चयनित लेफ्टिनेंट सौरभ कपूर, लेफ्टिनेंट चिन्मय ठाकुर, लेफ्टिनेंट कुशाग्र गर्ग और लेफ्टिनेंट धनंजय साहू ने मुलाकात की।  

और पढ़ें ...

रायपुर : राज्यपाल से किक बाक्सिंग एसोसियेशन के पदाधिकारियों ने सौजन्य भेंट की

अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक दिवस के अवसर पर राज्यपाल  विश्वभूषण हरिचंदन से छत्तीसगढ़ किक बाक्सिंग एसोसियेशन के पदाधिकारियों ने सौजन्य भेंट कर प्रदेश में एसोसियेशन द्वारा किक बाक्सिंग खेल एवं खिलाड़ियों के विकास से संबंधित जानकारी दी। इस अवसर पर एसोसियेशन के अध्यक्ष श्रीछगन लाल मुंदड़ा, कार्यकारी अध्यक्ष  तारकेश मिश्रा, महासचिव आकाश गुरुदीवान, राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी प्रभात साहू, अंतर्राष्ट्रीय रेफरी मयंक डडसेना और राष्ट्रीय खिलाड़ी साक्षी शास्त्री उपस्थित रहे।

और पढ़ें ...

रायपुर : नवम अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस : हर घर आंगन योग, एक विश्व एक स्वास्थ्य के संदेश के साथ योग दिवस की शुरुआत

छत्तीसगढ़ आयोग के अध्यक्ष  ज्ञानेश शर्मा के साथ अतिथियों ने कर कमलों से दीप प्रज्वलन कर राजधानी रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का किया शुभारंभ*
नौंवें अंतरर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में धरसींवा विधायक श्रीमती अनीता योगेंद्र शर्मा, विधायक  सत्य नारायण शर्मा, विधायक  विकास उपाध्याय, छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष  ज्ञानेश शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती डोमेश्वरी वर्मा , रायपुर संभागायुक्त डॉ संजय अलंग, कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भूरे,आईजी रतनलाल डांगी सहित भारी संख्या में योग साधक और जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित

और पढ़ें ...

‘हर घर आंगन योग‘ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाएं: भूपेश बघेल मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की दी बधाई

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को आठवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। योग दिवस की पूर्व संध्या पर आज यहां जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि योग मूल रूप से शरीर, मन और आत्मा को शुद्ध करने की एक प्रक्रिया है। इससे शारीरिक शक्ति के साथ हमें सकारात्मकता और आंतरिक भावनात्मक मजबूती भी मिलती है। वास्तव में योग स्वस्थ, तनावमुक्त और अनुशासित जीवन जीने की एक शैली है।
श्री बघेल ने कहा है कि योग को निरोग रहने का उत्तम साधन माना गया है। यह भारत की प्राचीन परंपरा है। हमारे ऋषि-मुनियों ने इसके महत्व को बहुत पहले से ही जान लिया था। अब पूरा विश्व योग का महत्व समझ रहा है। हर साल 21 जून को पूरा विश्व योग दिवस मनाता है। इस वर्ष की ‘वसुधैव कुटुंम्बकंब‘ के सिद्धांत पर आधारित ‘एक विश्व एक स्वास्थ्य‘ थीम रखी गयी है। सभी लोग अपने स्वास्थ्य के लिए योग करें। श्री बघेल ने सभी नागरिकों से योग को अपनाने का आह्वान करते हुए कहा है कि कहा है कि शारीरिक ऊर्जा, स्वास्थ्य और प्रतिरोधक क्षमता के विकास पर योग का काफी सकारात्मक प्रभाव देखने को मिला है। इसे नियमित रूप से अपनी दिनचर्या में शामिल करें। ‘हर घर आंगन योग‘ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाएं। योग से जीवन में सकारात्मकता आएगी। तन और मन दोनो स्वस्थ्य रखकर हम ‘गढ़बो नवा छत्तीसगढ़‘ के साथ ‘गढ़बो स्वस्थ्य छत्तीसगढ़‘ के सपने को तेजी से साकार कर सकते हैं। स्वस्थ्य रहें और लोगों को स्वस्थ जीवन शैली के लिए प्रेरित करें।

और पढ़ें ...

Asian Fencing Championships : भवानी देवी ने रचा इतिहास, एशियाई चैंपियनशिप में जीता पहला ऐतिहासिक पदक

नई दिल्ली। भारतीय फेंसर भवानी देवी ने सोमवार को इतिहास रच दिया। दरअसल, भवानी देवी ने चीन के वुक्सी में एशियाई तलवारबाजी चैंपियनशिप 2023 की महिला सेबर स्पर्धा का ब्रॉन्ज मेडल जीता। यह एशियाई तलवारबाजी चैंपियनशिप में भारत का पहला पदक है। विश्व रैंकिंग में 49वें नंबर की तलवारबाज भवानी ने यह उपलब्धि हासिल करने के लिए क्वार्टरफाइनल में गत विश्व चैंपियन मिसाकी इमुरा को 15-10 से मात दी। यह विश्व नंंबर एक मिसाकी के विरुद्ध भवानी की पहली जीत थी, जबकि इससे पहले चार मुकाबलों में जापानी तलवारबाज़ ने बाज़ी मारी थी।

भवानी सेमीफाइनल में भले ही उज़्बेकिस्तान की ज़ैनब दाइबेकोवा से 14-15 से हार गई, लेकिन शीर्ष-चार में पहुंचकर उन्होंने ऐतिहासिक कांस्य हासिल कर लिया। एशियाई तलवारबाजी चैंपियनशिप में सेमीफाइनल हारने वाले खिलाड़ी कांस्य पदक जीतते हैं, जबकि विजेता खिताबी मुकाबले में प्रतिस्पर्धा करते हैं। ज़ैनब ने फाइनल में कोरिया गणराज्य की विश्व नंबर 28 जीसु यून पर 15-9 की जीत के साथ स्वर्ण पदक जीता। इससे पूर्व, भवानी देवी को राउंड ऑफ़ 64 में बाई मिली थी। उन्होंने अगले राउंड में दुनिया की 95वें नंबर की कज़ाकिस्तान की डोस्पे करीना को 15-13 से हराया, जबकि दुनिया की 40वें नंबर की खिलाड़ी जापान की सेरी ओजाकी को प्री-क्वार्टरफाइनल में 15-11 से मात दी

महिलाओं की सेबर स्पर्धा में हिस्सा लेने वाली अन्य भारतीय तलवारबाज जगमीत कौर, रिशिका खजूरिया और जोस्ना क्रिस्टी पदक नहीं जीत सकीं। दो बार की राष्ट्रमंडल चैंपियन भवानी देवी के नाम पहले दो एशियाई पदक थे, लेकिन दोनों अंडर-23 स्तर पर आए। उन्होंने 2014 में व्यक्तिगत रजत पदक और 2015 में कांस्य पदक जीता था। भवानी टोक्यो ओलंपिक 2020 में भाग लेने वाली पहली भारतीय तलवारबाज बनी थीं, जहां वह शीर्ष-32 चरण में बाहर हो गई थीं। एशियाई तलवारबाज़ी चैंपियनशिप 2023 में सेबर टीम और व्यक्तिगत स्पर्धाओं के अलावा फ़ॉइल और एपी स्पर्धाओं की प्रतियोगिता भी शामिल हैं। महाद्वीपीय चैंपियनशिप 20 जून को समाप्त होगी।

और पढ़ें ...

पूर्व क्रिकेटर कपिलदेव व मदनलाल आज रायपुर में,सिटी सेंटर शापिंग माल के कार्यक्रम में होंगे शामिल

रायपुर। पूर्व क्रिकेटर कपिलदेव व मदनलाल 20 जून मंगलवार को रायपुर आ रहे हैं। निर्धारित कार्यक्रम के तहत वे पंडरी स्थित सिटी सेंटर शापिंग माल की नयी साज सज्जा व सुविधाओं के साथ छह दिवसीय कार्निवाल का शुभारंभ करेंगे। जिसमं विविध आयोजन किए गए हैं। देर शाम शापिंग माल में तैयार क्रिकेट टर्फ के उद्घाटन कार्यक्रम में वे शामिल होंगे।

और पढ़ें ...