देश विदेश

गुरु नानक जयंती पर नगर कीर्तन 24 नवंबर को

सिखों के पहले गुरु श्री गुरु नानक देव जी की जयंती के अवसर पर 24 नवंबर को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में विशाल नगर कीर्तन का आयोजन गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी स्टेशन रोड द्वारा किया जा रहा है | पांच प्यारों की अगवाई में यह विशाल नगर कीर्तन शोभायात्रा स्टेशन रोड गुरुद्वारा से तेलघानी नाका, आमापरा, राजकुमार कालेज, आमानका होते हुवे टाटीबंध गुरुद्वारा पहुंचेगी | श्री गुरु नानक देव जी की जयंती से पूर्व नगर कीर्तन शोभा यात्रा निकालने की परंपरा वर्षो पुरानी है | नगर कीर्तन शोभायात्रा के लिए समाज द्वारा सभी तैयारियां पुरी की जा चुकी है शोभायात्रा के पूरे मार्ग में स्वागत द्वार एवं तोरण लगाए जा रहे हैं | सिख समाज की स्त्री, पुरुष, बच्चे एवं गुरु नानक नाम लेवा संगत पूरे रास्ते शबद कीर्तन करते जायेंगे | सभी वर्गों, सभी धर्म के लोगों के साथ-साथ व्यापारियों द्वारा नगर कीर्तन का जगह जगह स्वागत किया जाएगा तथा प्रसाद वितरित किया जाएगा |
और पढ़ें ...

गुरु नानक जयंती कब ? जानें डेट, इसे प्रकाश पर्व या गुरु पूरब के नाम से भी जाना जाता है.

कार्तिक पूर्णिमा को गुरु नानक जयंती मनाई जाती है, इसे प्रकाश पर्व या गुरु पूरब के नाम से भी जाना जाता है. यह पर्व सिख समुदाय के लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण माना गया है, क्योंकि इस दिन सिख समुदाय की स्थापना करने वाला गुरु नानक देव का जन्म हुआ था.गुरु नानक देव सिख समुदाय के पहले गुरु थे.

ऐसे में हर साल गुरु नानक जयंती पर गुरुद्वारे में अखंड पाठ, नगर कीर्तन आदि जैसे अनुष्ठान होते हैं. भक्त उनकी बताई गई बातों पर अमल करने का प्रण लेते हैं. जानें गुरु नानक जयंती  की डेट, इतिहास और खास बातें.

गुरु नानक जयंती 2023 डेट (Guru Nanak Jayanti 2023 Date)

इस साल गुरु नानक जयंती 27 नवंबर 2023 को मनाई जाएगी. गुर नानक देव का जन्म साल 1469 में कार्तिक पूर्णिमा के दिन हुआ था. इस साल 554वीं वर्षगांठ मनाई जाएगी. पूर्णिमा तिथि 26 नवंबर 2023 को दोपहर 03.53 से शुरू होगी और अगले दिन 27 नवंबर 2023 दोपहर 02.45 तक रहेगी.

गुरु नानक जी का इतिहास (Guru Nanak Ji History)

गुरु नानक जी बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे. उनका जन्म लाहौर से 64 किलोमीटर दूर आज के पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के तलवंडी में हुआ था. गुरु नानक जी की माता का नाम तृप्ता और पिता का नाम कल्याणचंद था. सिख धर्म के पहले गुरु होने के साथ-साथ उन्हें एक महान दार्शनिक, समाज सुधारक, धर्म सुधारक, सच्चा देशभक्त और योगी के रूप में आज भी याद किया जाता है. ईश्वर के प्रति गुरु नानक का समर्पण काफी ज्यादा था, लोगों को उनके बचपन में ही कई तरह के चमत्कार देखने को मिले हैं. माना जाता है कि कि ईश्वर ने नानक को कुछ अलग करने के लिए प्रेरित किया था.

 

गुरु नानक देव जी ने भारत के अलावा अफगानिस्तान, ईरान और अरब देशों में भी उपदेश दिए हैं. उनकी निजी जिंदगी की बात करें तो उनकी शादी 16 साल की उम्र में सुलक्खनी से शादी हुई. उनके दो बेटे श्रीचंद और लखमीदास हुए. गुरु पर्व का त्योहार उनके जीवन, उपलब्धियों और विरासत का सम्मान करता है.

गुरु नानक जी की 3 बड़ी सीख (Guru Nanak Ji Lessons)

नाम जपना की असली पूजा - गुरु नानक जी के अनुसार जप से चित्त एकाग्र हो जाता है और आध्यात्मिक-मानसिक शक्ति मिलती है. मनुष्य का तेज बढ़ जाता है. ‘सोचै सोचि न होवई, जो सोची लखवार। चुपै चुपि न होवई, जे लाई रहालिवतार।’ यानी ईश्वर के प्रति आस्था सिर्फ सोचने से नहीं होती, इसलिए नाम जपे. अच्छी संगत में या एकांत में भी ईश्वर का नाम लेना असली पूजा कहलाती है.

किरत करो - ईमानदारी से मेहनत कर जीवन यापन करना. गुरु नानक जी न कहा था कि मेहनत के अर्जित किया धन अमीर की गुलामी से कई गुना बेहतर है.

वंड छको- शाब्दिक रूप से इसका अर्थ है अपनी कमाई का कुछ हिस्सा दान में या दूसरे की भलाई के लिए खर्च करना. सिख इसी आधार पर आय का दसवां हिस्सा साझा करते हैं, जिसे दसवंध कहते हैं. इसी से लंगर चलता है.

और पढ़ें ...

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अब तो झीरम के सबूत जेब से निकालें - अरुण साव*

*अब तो झीरम के सबूत जेब से निकालें- अरुण साव* रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने झीरम घाटी मामले में सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का सम्मान करते हुए कहा है कि राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अब तो झीरम मामले में राजनीति छोड़कर अपनी जेब से वे सबूत निकालकर राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए को सौंप दें, जिन्हें वे मुख्यमंत्री रहते हुए पूरे कार्यकाल में अपनी जेब में छिपाए रहे। एक मुख्यमंत्री को इतना सामान्य ज्ञान तो होना ही चाहिए कि किसी अपराध के साक्ष्य छुपाना गंभीर अपराध होता है। भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री रहते हुए यह अपराध किया है। प्राकृतिक न्याय की अपेक्षा यही हो सकती है कि झीरम के सबूत छिपाने का अपराध करने वाले को भी जांच और पूछताछ के दायरे में होना चाहिए। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रहते हुए भूपेश बघेल ने स्वयं यह कबूल किया है कि झीरम के सबूत उनके कुर्ते की जेब में हैं। तब 5 साल मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने यह सबूत जांच एजेंसी के सुपुर्द क्यों नहीं किए? भाजपा आरंभ से स्पष्ट तौर पर यह मत प्रकट करती रही है कि झीरम मामले में कांग्रेस का चरित्र संदिग्ध है। कांग्रेस झीरम पर राजनीति कर रही है। भूपेश बघेल को जनता को यह भी बताना चाहिए कि झीरम हमले के चश्मदीद उनके कैबिनेट मंत्री ने क्यों इस मामले में न तो न्यायिक जांच आयोग के सम्मुख गवाही दी और न ही जांच एजेंसी को कोई सहयोग दिया। आखिर कांग्रेस और उसकी सरकार ने झीरम का सच सामने क्यों नहीं आने दिया, इसका जवाब छत्तीसगढ़ की जनता मांग रही है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि झीरम कांड के तथ्यों के मामले में कांग्रेस की रहस्यमयी चुप्पी और राजनीतिक बयानबाजी में तत्परता इसका प्रमाण है कि कांग्रेस ही इस मामले में संदिग्ध है। कांग्रेस ने झीरम मामले का राजनीतिकरण किया। सरकार चलाते हुए 5 साल तक साक्ष्य छुपाए और अंत में झीरम के दो शहीदों की विधवाओं को विधायक रहते हुए टिकट से वंचित किया। कांग्रेस कभी झीरम के शहीदों के परिवार को न्याय नहीं मिलने देना चाहती।
और पढ़ें ...

डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव का बड़ा बयान, कहा – अब मैं चुनाव नहीं लडूंगा, सीएम पद को लेकर कही यह बात

छत्तीसगढ़ में कल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान हुआ, मतदान के पहले से ही भाजपा और कांग्रेस अपनी-अपनी सरकार बनने का दावा कर रही है। इसी बीच प्रदेश के डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव (Deputy CM TS Singh Deo) का एक बड़ा बयान सामने आया है। डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव के इस बयान के सामने आने के बाद से राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है।

 टीएस सिंह देव ने दिया बड़ा बयान

  बता दें कि, डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव ने एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि, अब मैं चुनाव नहीं लडूंगा। पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी उसका निर्वहन करते रहूंगा। कांग्रेस की सरकार बनने के बाद प्रदेश का सीएम कौन होगा इस सवाल के जवाब पर टीएस सिंह देव ने कहा कि, प्रदेश का अगला सीएम कौन होगा यह हाईकमान तय करेगा। इसके साथ ही डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव ने कहा कि, प्रदेश में दो तिहाई बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार बनेगी।

और पढ़ें ...

मतदान के बारे में युवक - युवतियों सहित परिवारों से अपील

आज का युवा मतदान को महत्व नहीं देता, छुट्टी का मजा जरूर लेता है परंतु मतदान करने का समय उनके पास नहीं है| कल 17 नवंबर को छत्तीसगढ़ की 70 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होना है जिसमें राजधानी रायपुर न्यायधानी बिलासपुर भी शामिल है | अधिकांश युवक एवं युवतियां मतदान करने की बजाय मॉल में घूमते नजर आएंगे सिनेमा देखे नजर आएंगे और बाग बगीचों में इनकी भीड़ एंजॉय करती नजर आएगी | मतदान के लिए मिली छुट्टी उनके लिए एंजॉय का पिकनिक का मौका बन जाती है | सीजी 24 न्यूज़ की अपील है कि आप इंजॉय अवश्य करें छुट्टी का आनंद जरूर लें परिवार के साथ घूमने जरूर जाएं अपने फ्रेंड के साथ छुट्टी का आनंद जरूर ले परंतु यह सब करने से पहले मतदान जरूर करें |
और पढ़ें ...

गरंटियों पर अनुराग ठाकुर भूपेश बघेल पर भड़के : लगाए कई आरोप

राजधानी रायपुर में केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की पत्रकार वार्ता झूठे वादे जूठे इरादे कांग्रेस के नही नेक इरादे बहुत हुआ सट्टे का खेल बाय-बाय भूपेश बघेल ₹500 महिलाओं को देंगे नहीं दिया गारंटी फेल कांग्रेस फेल अभिषेक परिवार को गैस सिलेंडर मुफ्त देंगे नहीं दिए, घर-घर शराब पहुंचाई, बेरोजगारी भत्ता देने की बात कही नहीं दे पाए, पीएससी घोटाला किया, प्रत्येक ग्रामीण भूमि परिवारों को जमीन घर देंगे नहीं दिया, गोटन घोटाला हुआ गौ माता को शराब कांग्रेस साफ़, महादेव घोटाला, रोजगार देने की बात की लेकिन नहीं मिला रोजगार, पुराना बकाया देने की बात कही लेकिन नहीं दिया | पहला राज्य नहीं जिसमें कांग्रेस झूठे वादे किया नहीं हिमाचल प्रदेश से आता हूं दोनों भाई-बहन वहां भी झूठे वादे करके गए अब वहां मुंह दिखाने लायक नहीं है रोजगार देने की बात की थी 1000 लोग कभी रोजगार नहीं दिया हिमाचल प्रदेश में 8 ऐसी गारंटी किया लोगों को भरोसा दिलाया लेकिन लोगों कोठागा और अपनी गारंटी ऊपर फेल हुए
और पढ़ें ...

भाजपा का आना और 30 टका वाले कक्का का जाना तय - मोदी*

*भाजपा का आना और 30 टका वाले कक्का का जाना तय - मोदी* महासमुंद/ रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को महासमुंद में विशाल आमसभा को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार का आना और 30 टका वाले कक्का का जाना तय है। कांग्रेस ने ढाई ढाई साल का एग्रीमेंट किया था। भूपेश बघेल ने लूट के पैसों से आलाकमान से सौदा कर ढाई साल और खरीद लिया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भूपेश बघेल के नाते रिश्तेदार ने सुपर सीएम बनकर छत्तीसगढ़ को बर्बाद कर दिया। छत्तीसगढ़ के लोग ऐसे भ्रष्टाचारियों को सबक सिखाएंगे। *गरीबों का आवास छीन लिया* प्रधानमंत्री ने कहा कि गरीब विरोधी कांग्रेस सरकार ने गरीबों का पक्का मकान छीन लिया। भाजपा ने देश के गरीबों को 4 करोड़ मकान दिए। कांग्रेस की सरकार ने छत्तीसगढ़ के गरीबों को मकान नहीं मिलने दिए। उन्होंने कहा कि भ्रष्ट कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचारी अफ़सर जेल में बंद हैं और उन्हें जमानत तक नहीं मिल रही है। ये सिर्फ भ्रष्टाचार का मामला नहीं है। बहुत बड़ा अपराध है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यहां मौजूद लोगों से कहना चाहूंगा कि 508 करोड़ टाइप कीजिए महादेव सट्टा एप दिख जाएगा।पूरी दुनिया आज जान चुकी हैं। इन्होंने छत्तीसगढ़ को बदनाम कर दिया। 17 तारीख को कमल फूल पर बटन दबाकर भाजपा की सरकार बनाएं और भ्रष्टाचारियों की सरकार को उखाड़ कर फेंक दें। आप सभी को भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह का न्यौता देने आया हूं। *युवाओं के भविष्य से खिलवाड़* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने पीएससी में घोटाला करके युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया। अगर कांग्रेस को रोका नहीं गया तो इनके हौसले और बढ़ जायेंगे। पीएससी को कांग्रेस का अड्डा बना देंगे। लोग कहने लगे हैं कि इन्होंने छत्तीसगढ़ से लूटकर दिल्ली में अपने आकाओं को भेजा है। *कांग्रेस ने सबको ठगा* प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने सभी को ठगा है। ओबीसी समाज को कभी भी सैवैधानिक दर्जा नहीं दिया। आदिवासी क्षेत्रों में स्वास्थ सेवाओं का बुरा हाल था। भाजपा ने पोषण आहार अभियान चलाया और राशन, चना मुफ्त में दे रहे हैं। *भूपेश का हारना तय* प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल खुद चुनाव हार रहे हैं। पहले चरण के मतदान में कांग्रेस का जाना तय हो गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने छत्तीसगढ़ बनाया है, भाजपा ही संवारेगी। केंद्र की योजनाओं को कांग्रेस की सरकार ने रोका और छत्तीसगढ़ की जनता को केंद्र की योजनाओं का पूरा लाभ नहीं मिलने दिया। उन्होंने कहा कि देश में कोई भी गरीब झोपड़ी में नहीं रहेगा। राज्य की जनता को भाजपा ने जो गारंटी दी है वो पूरी होगी। ये मोदी की गारंटी है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में लोकल फॉर वोकल का असर दिखा। लोग आज स्थानीय दुकानदारों से सामान खरीद रहे हैं। गांव , राज्य और देश का पैसा देश में ही रह रहा है।कांग्रेस के एक भी नेता ने इस बारे में एक शब्द भी नहीं कहा होगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि मेरा साथ दीजिए। मैं छत्तीसगढ़ को ऊंचाइयों पर ले जाना चाहता हूं। घर घर जाकर मेरा प्रणाम, जोहार और राम राम कहना। इस दौरान भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री लता उसेंडी, रायपुर सांसद सुनील सोनी, महासमुंद सांसद चुन्नीलाल साहू, पूर्व मंत्री एवं भाजपा मुख्य प्रवक्ता अजय चंद्राकर, भाजपा खल्लारी प्रत्याशी अलका चंद्राकर, सरायपाली प्रत्याशी सरला कोसरिया, बसना प्रत्याशी संपत अग्रवाल एवं महासमुंद प्रत्याशी योगेश्वर राजू सिन्हा, आरंग प्रत्याशी खुशवंत साहेब, राजिम प्रत्याशी रोहित साहू, चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. विमल चोपड़ा, पूनम चंद्राकर सहित भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे। मंच संचालन जिला अध्यक्ष श्रीमती रूप कुमारी चौधरी ने किया।
और पढ़ें ...

रमन सिंह की खुद की सीट नहीं बच रही, फेंकना है तो और ज्यादा फेक लेते : भूपेश बघेल

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रमन सिंह को लेकर कहीं यह बात कही यह बात पहले चरण में 14 सीट जीतने की रमन सिंह के वादा को लेकर कहां* फेंकना है तो ज्यादा फेक लेते हैं उसकी खुद की सीट नहीं बच रही है पिछले समय हम 17 सीट जीते थे इस समय उसे भी ज्यादा जीतेंगे शांतिपूर्वक मतदान हो रहे हैं हमने ऋण माफी किया है, हमने फिर से घोषणा किया है ₹3200 आन और 200 यूनिट बिजली घोषणा से लोग प्रभावित है इसीलिए मतदान का प्रतिशत भी बढ़ेगा फर्स्ट टाइम वोटर भी बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे | *हमारी सीट 18 या 19 धोखे से बीजेपी की एक आध सीट आ सकती है * *15 साल मौका मिला था आदिवासियों की जमीन छीनकर उद्योगपतियों को दे दिया* आदिवासियों को नक्सली बताकर जेल के अंदर ठूस दिया, एनकाउंटर कर मार दिए , यह बात आदिवासी भूल नहीं है | हमारे कार्यकाल में आदिवासी निश्चित होकर विचरण कर रहे हैं, नक्सली सिमट गए हैं, इनके राज में नक्सलियों का राज था अब बस्तर शांति की ओर लौट रहा है | *नक्सली हमले को लेकर कहां* पहले ज्यादा हमले होते थे अभी कम हुआ है या भी नहीं होना चाहिए | *अंदरूनी इलाकों में पहली बार मतदान केंद्र को लेकर कहां* निर्वाचन आयोग में अंदरूनी क्षेत्र में मतदान केंद्र बनाया है सबसे बड़ा प्रमाण है कि हमने बस्तर में शांति बहाली की | *उद्धव ठाकरे के बीजेपी पर तंज को लेकर कहां* जो भजापा में शामिल होते , मोदी वाशिंग पाउडर से धुलने के बाद सब दाग साफ हो जाते हैं *रमन सिंह के भूपेश बघेल पर इस्तीफा की मांग पर कहां* जो पैसे पड़े हैं ,वह रमन सिंह के साथ फोटो है ,जो गाड़ी है वह भाजपा नेता के हैं परसों तक कोई नहीं जानता था, शुभम वह अचानक महादेव का मालिक बन गया उसके पहले ईडी उसे अधिकारी बता रहे थे, ऐसा मालिक है जो अपने नौकर की शादी में ढाई सौ करोड रुपए खर्च करता हैं, रमन सिंह के कार्यकाल में दो अधिकारी थे वह ऐसे ही स्टोरी बनाते थे, यह पूरा प्लांटेड है बीजेपी हार मान चुकी है आखिरी दांव है | *रमन सिंह का ही पैसा तो नहीं है* जिसके पास इतना पैसा होता है वह कोटे का चावल नहीं खाता ऐसा तो नहीं की रमन सिंह का पैसा है, जांच करना चाहिए, ईडी ने अभी तक जांच क्यों नहीं की , वह पैसा किसका है, बिलासपुर में ईडी के छापे पर कहा, जो चंदा नहीं दिए होंगे तो बिलासपुर में फिर छापा मारे हैं | विधानसभा के बाद ईडी ब्रेक लेगी उसके बाद फिर से आएंगे |
और पढ़ें ...

महादेव ऐप: रायपुर पुलिस ने जारी किया कार्यवाही का पत्र

महादेव बेटिंग ऐप्प पर कार्यवाही करते हुए वर्ष 2022 में Google को correspondence किया गया था कि playstore से Mahadev Book App को हटाया जाये, जिसके पश्चात् playstore से यह App हट गया था। दुबई से ऑपरेट कर रहे महादेव ऐप्प के मुख्य दोनों संचालकों, सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल को रायपुर पुलिस ने अपने यहाँ दर्ज प्रकरण में आरोपी बनाया और जून महीने में ही इन दोनों आरोपियों के विरुद्ध लुक आउट सर्कुलर भी रायपुर पुलिस द्वारा जारी करवाया गया है। महादेव ऐप्प के विरुद्ध रायपुर पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की गई है। महादेव ऐप के विरुद्ध रायपुर पुलिस ने 36 FIRs की हैं। रायपुर पुलिस ने छत्तीसगढ़ के अलावा कटनी, अनूपपुर, विशाखापटनम, उड़ीसा, दिल्ली, गोवा, महाराष्ट्र इत्यादि प्रदेशों/शहरों में भी रेड कार्यवाही करते हुए वहाँ के पैनल ऑपरेटर्स को भी पकड़ा है। 235 आरोपियों को अरेस्ट किया गया है। सैकड़ों मोबाइल लैपटॉप जप्त किए हैं, 500 से अधिक एकाउंट्स फ्रीज़ कराये हैं।
और पढ़ें ...

राजधानी की पुलिस ने महादेव ऐप के खिलाफ अब तक की गई कार्रवाई का दिया ब्यौरा, 36 FIR, 235 आरोपी गिरफ्तार, सौरभ चंद्राकर-रवि उप्पल प्रमुख आरोपी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में चल रहे विधानसभा चुनाव के दौरान ED की महादेव सट्टे के खिलाफ की गई कार्रवाई, सूत्रधार के बयान और भाजपा द्वारा लगाए जा रहे आरोपों के बीच अब छत्तीसगढ़ की पुलिस ने भी अपना पक्ष रखा है। राजधानी की पुलिस ने इस संबंध में प्रेस नोट जारी करते हुए कहा है कि महादेव एप्प के विरुद्ध रायपुर पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की गई है। महादेव ऐप संचालित करने वालों के विरुद्ध रायपुर पुलिस ने 36 FIRs की हैं। रायपुर पुलिस ने छत्तीसगढ़ के अलावा कटनी, अनूपपुर, विशाखापटनम, उड़ीसा, दिल्ली, गोवा, महाराष्ट्र इत्यादि प्रदेशों/शहरों में भी रेड कार्यवाही करते हुए वहां के पैनल ऑपरेटर्स को भी पकड़ा है। इन मामलों में 235 आरोपियों को अरेस्ट किया गया है।

पुलिस ने बताया है कि सट्टा एप्प के खिलाफ दर्ज मामलों में सैकड़ों मोबाइल लैपटॉप जप्त किए हैं, 500 से अधिक एकाउंट्स फ्रीज़ कराये गए हैं।

महादेव एप्प के ऑपरटरों के खिलाफ लुक आउट नोटिस

इस दौरान दुबई से ऑपरेट कर रहे महादेव ऐप्प के मुख्य दोनों संचालकों, सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल को रायपुर पुलिस ने अपने यहां दर्ज प्रकरण में आरोपी बनाया और जून महीने में ही इन दोनों आरोपियों के विरुद्ध लुक आउट सर्कुलर भी रायपुर पुलिस द्वारा जारी करवा दिया गया है।

PLAY STORE से एप्प को हटवाया

पुलिस द्वारा लगभग साल भर पहले Google से पत्राचार किया गया, और कहा गया कि playstore से Mahadev Book App को हटाया जाये, जिसके बाद playstore से यह App हटा दिया गया।

और पढ़ें ...

*महादेव एप्प में कांग्रेस का नया खुलासाः बृजमोहन अग्रवाल की गाड़ी से ईडी ने रकम जप्त किया*

*महादेव एप्प में कांग्रेस का नया खुलासाः बृजमोहन अग्रवाल की गाड़ी से ईडी ने रकम जप्त किया* *भाजपा कार्यकर्ता के बयान, भाजपा नेता की गाड़ी, भाजपा की पीसी में वीडियो जारी मिला जुला षड़यंत्र* *ईडी ही भाजपा है और भाजपा ही ईडी है* राजीव भवन में पत्रकारों से चर्चा करते हुये प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि ईडी ही भाजपा है और भाजपा ही ईडी है। भाजपा की केंद्र सरकार और छत्तीसगढ़ के भाजपा के नेता तथा ईडी ने मिलकर छत्तीसगढ़ के चुनावों से जनता का ध्यान भटकाने प्रदेश के मुख्यमंत्री की छवि खराब करने का षड़यंत्र रचा है। भाजपा के कार्यकर्ता के बयान पर ईडी आरोप लगाती है भाजपा नेता के भाई की गाड़ी से कैश जप्त होता है, भाजपा अपने दफ्तर से वीडियो जारी करती है यह रिश्ता क्या कहलाता है? *क्रोनोलॉजी समझिये* ईडी एक ड्राइवर (कैश कुरियर) को पकड़ती है उसके बयान के आधार पर प्रेस नोट जारी करके मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ऊपर महादेव एप्प से 508 करोड़ रू. लेने का आरोप लगाती है। फिर इसी के संदर्भ में ईडी महादेव एप्प के एक कर्मचारी शुभम सोनी का एक सपोर्टिंग मेल का हवाला देकर इस आरोप की पुष्टि करवाती है। दूसरे दिन भाजपा के कार्यालय से एक वीडियो जारी होता है जिसमें एक शुभम सोनी नाम का व्यक्ति खुद को महादेव एप्प का मालिक घोषित करता है तथा अभी तक महादेव एप्प के चर्चित मालिक सौरभ चंद्राकर, रवि उप्पल को कर्मचारी बताता है। *सवाल यह खड़ा होता है-* शुभम सोनी के इस वीडियो को भारतीय जनता पार्टी ने क्यों रिलीज किया? भाजपा के पास कहां से आया? यदि यह वीडियो शुभम सोनी ने भाजपा को भेजा है तो उसने भाजपा को ही क्यों भेजा, इनके क्या संबंध है? ईडी इसकी जांच करें भाजपा के पास यह कहां से आया? ऽ अगर ईडी के पास साक्ष्य आया तो एजेंसी को उसकी पुष्टि करना चाहिये या उसकी जांच किये बिना सार्वजनिक करके किसी की छवि खराब करने का प्रयास करना चाहिये। ऽ ईडी ने ड्राइवर असीम दास के बयान की बिना जांच किये मुख्यमंत्री की छवि खराब करने के उद्देश्य से प्रेस नोट जारी किया यह सब इसलिये किया गया ताकि चुनाव में बुरी तरह पराजित हो रही भाजपा की मदद की जा सके। जबकि प्रेस नोट में ही लिखा है कि ‘‘अभी जांच होनी है।’’ ऽ एक सटोरिया वीडियो बना कर कुछ भी बोल देगा भाजपा, ईडी उसको प्रचारित कर रही है यह इनकी नीयत को बताती है। ऽ यह सारी साजिश चुनाव के मुख्य मुद्दे से ध्यान भटकाया जा सके। ऽ ईडी महीनों से ‘महादेव एप्प’ की जांच कर रही है। वह दो दिन पहले तक शुभम सोनी को मैनेजर बता रही थी जबकि सोनी खुद को मालिक बता रहा है। तो सच क्या है? ऽ ईडी के वकील सौरभ पांडे ने एक टीवी चैनल से कहा है कि कूरियर दुबई से सीधे पैसे लेकर आया तो सवाल है कि दुबई में भारतीय मुद्रा कैसे हासिल हुई? दूसरा अगर वह दुबई से लेकर आया है तो रास्ते में कहीं जांच क्यों नहीं हुई? छत्तीसगढ़ में जगह-जगह जांच हो रही है। वह किस रास्ते से आया और रास्ते में उसे पकड़ा क्यों नहीं गया? ऽ एक समाचार वेबसाइट ने पड़ोसियों के बयान के आधार पर विस्तार से बताया है कैसे एक सूने घर में कुछ लोग पैसा रखकर गए। ये कुछ लोग कौन थे? *भाजपा नेता की इनोवा से कैश जप्त हुआ* ईडी ने एक काले कलर की इनोवा कार से भी कैश जप्त किया था जो होटल के बेसमेंट में खड़ी थी। इस ब्लैक कार का नंबर CG 12 AR 6300 है इसका रजिस्ट्रेशन कोरबा जिले का है। आरटीओ में यह कार सनफ्लावर हाउसिंग प्राइवेट लिमिटेड (बृजमोहन अग्रवाल) के नाम पर रजिस्टर्ड है, (इस कंपनी के मालिक बृजमोहन अग्रवाल है जो बिलासपुर के पूर्व विधायक और भाजपा शासन में मंत्री रहे अमर अग्रवाल के भाई है। बृजमोहन अग्रवाल बिलासपुर में बिल्डर है।) ईडी ने एक काले कलर की इनोवा कार से कैश जप्त किया था जो होटल के बेसमेंट में खड़ी थी। लेकिन अभी तक इस गाड़ी की डिटेल ईडी ने नहीं दी है। सूत्रों से जानकारी मिली है यह गाड़ी एक बड़े बिल्डर की है जो बीजेपी नेता का रिश्तेदार बताया जा रहा है। हालांकि गाड़ी का रजिस्ट्रेशन कोरबा जिले का है। अब सवाल उठ रहे है कि आखिर बीजेपी नेता के रिश्तेदार बिल्डर की कार से जप्त कैश किसके लिए लाया गया था और इस रकम को कहां और किसे बांटा जाना था? लेकिन इस पूरे मामले में ईडी ने कार ड्राइवर असीम को आरोपी बना लिया पर कार मालिक से मामले में अभी तक कोई पूछताछ नहीं हुई है। सवाल यह भी है कि बिना मालिक के जानकारी के इतनी बड़ी रकम ड्राइवर कैसे ला सकता है? आखिर कार मालिक की इस मामले में क्या भूमिका है? कार का असली मालिक कौन है? भाजपा के कार्यकर्ता असीम दास से रकम जप्त होती है, और भाजपा नेता के रिश्तेदार की गाड़ी से पैसा जप्त होता है, आरोप कांग्रेस पर लगाया जाता है, सीधा मतलब यह सब चुनावी साजिश है। वरिष्ठ प्रवक्ता आर.पी. सिंह, धनंजय सिंह ठाकुर, घनश्याम राजू तिवारी, सुरेंद्र वर्मा, महेंद्र छाबड़ा, अजय साहू, प्रवक्ता अजय गंगवानी, मणि वैष्णव उपस्थित थे।
और पढ़ें ...

कांग्रेस के भरोसे के घोषणा पत्र में कौन हुआ वंचित ? किसे मिला फायदा ?

भरोसे के घोषणा पत्र में घरेलू महिलाओं के साथ साथ कामकाजी महिलाओं के लिए कोई योजना नहीं स्व सहायता समूह की महिलाओं का किया गया कर्ज माफ कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी करते हुए छत्तीसगढ़ की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने कांग्रेस के भरोसे का घोषणा पत्र जारी किया जिसमें कहा गया की वादा है फिर निभाएंगे 20 वादों के साथ कांग्रेस छत्तीसगढ़ में दोबारा सरकार बनाने का दावा कर रही है जिसमें पहले नंबर पर किसानों को रखा गया है 1. घोषणा पत्र के अनुसार किसानों का इस बार भी कर्ज माफ किया जाएगा 2.कांग्रेस की घोषणा पत्र के अनुसार सरकार अब धान 3200 रूपये प्रति क्विंटल में खरीदेगी 3. किसानों से 20 क्विंटल प्रति एकड़ के हिसाब से धान खरीदी 4. दोबारा सरकार बनने पर प्रदेश में सभी को 200 यूनिट तक बिजली फ्री दी जाएगी 5. घोषणा पत्र के अनुसार प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों और कॉलेज में क से ग तक निशुल्क शिक्षा का प्रावधान रखा गया है 6. प्रदेश में कांग्रेस की फिर से सरकार बनने पर महतारी न्याय योजना के तहत प्रत्येक गैस सिलेंडर की रिफिलिंग पर₹500 की सब्सिडी दी जाएगी 7. तेंदूपत्ता संग्रह को को प्रति मानक बोरा 4000 की जगह अब ₹6000 मिलेंगे और सालाना ₹4000 का बोनस अतिरिक्त दिया जाएगा 8. कांग्रेस ने अपने भरोसे के घोषणा पत्र में यह ऐलान किया है की 17 लाख गरीब परिवारों को मुख्यमंत्री आवास न्याय योजना के तहत आवास उपलब्ध कराया जाएगा 9. भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के अंतर्गत आने वाले सभी हितग्राहियों को मिलने वाली ₹7000 प्रतिवर्ष की राशि को बढ़ाकर ₹10000 किया जाएगा 10. गरीब परिवारों को 10 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज की सुविधा का प्रावधान रखा गया है और गरीबी रेखा से ऊपर के लोगों को अब 50 हजार रुपए की जगह 5 लाख रूपए तक निशुल्क इलाज की सुविधा प्रदान की जाएगी 11. प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों को अब स्वामी आत्मानंद इंग्लिश एवं हिंदी मीडियम स्कूलों में अपग्रेड किया जाएगा 12. घोषणा पत्र के अनुसार मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत सड़क दुर्घटनाओं में तथा अन्य आकस्मिक दुर्घटनाओं में छत्तीसगढ़ के निवासियों को निशुल्क स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी 13. भरोसे की घोषणा पत्र में फिर से कांग्रेस की सरकार बनते ही महिला स्वास्थ सहायता समूहों तथा महिलाओं द्वारा सक्षम योजना अंतर्गत लिए गए ऋण माफ किए जाएंगे 14. अगली बार कांग्रेस की सरकार बनते ही घोषणा पत्र के अनुसार तीव्र को भी समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा 15. जिसकी जितनी आबादी उसका उतना हक को ध्यान में रखते हुए घोषणा पत्र के अनुसार प्रदेश में जातिगत जनगणना करवाने का वादा कांग्रेस ने किया है 16. छत्तीसगढ़ में परिवहन व्यवसाय से जुड़े 66 हजार से अधिक वाहन मालिकों के वर्ष 2018 तक के 726 करोड़ के बकाया मोटरयान कर शास्त्री और ब्याज के कर्ज माफ किए जाएंगे 17. युवाओं को उद्योग व्यवसाय के लिए ऋण पर 40% की जगह अब 50% सब्सिडी के साथ रन की सुविधा दी जाएगी 18. प्रदेश में कांग्रेस की दोबारा सरकार बनते ही आगामी वर्षों में 709 ग्रामीण औद्योगिक पार्कों की स्थापना करने की घोषणा की गई है | 19. कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में लघु वन उपज की एसपी पर अतिरिक्त ₹10 किलो देने का ऐलान किया है | 20. कांग्रेस ने इस बार के अपने भरोसे के घोषणा पत्र में एक विशेष घोषणा की है जिसके अनुसार छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की दोबारा सरकार बनते ही शहरी निकाय क्षेत्रों में अंत्येष्टि के लिए लकड़ी का प्रबंध सरकार की ओर से किया जाएगा इस प्रकार छत्तीसगढ़ विधानसभा 2023 के चुनाव में कांग्रेस द्वारा जारी भरोसे के घोषणा पत्र में 20 घोषणाओं का उल्लेख किया गया है | कांग्रेस के आज जारी इस चुनावी घोषणा पत्र में महिलाओं के लिए किसी भी तरह की कोई भी योजना का उल्लेख नहीं है चाहे वह कामकाजी महिला हो या घरेलू महिला स्कूल की छात्राएं हो या कॉलेज जाने वाली युवतियां , इसके साथ ही मध्यम वर्ग की परिवारों को बिजली में छठ के अलावा किसी तरह का शासन की योजनाओं का इस घोषणा पत्र में कोई उल्लेख नहीं है देखने वाली बात यह है कि मध्यम वर्ग की परिवार ही नियमानुसार शासन को राजस्व देने में सबसे आगे रहता है और इस माध्यम वर्गी परिवार के लिए कभी भी कोई भी पार्टी उनके हित के लिए कोई योजना की घोषणा नहीं करती ?
और पढ़ें ...

कांग्रेस के भरोसे के घोषणा पत्र में कौन हुआ वंचित ?

भरोसे के घोषणा पत्र में घरेलू महिलाओं के साथ साथ कामकाजी महिलाओं के लिए कोई योजना नहीं स्व सहायता समूह की महिलाओं का किया गया कर्ज माफ कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी करते हुए छत्तीसगढ़ की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने कांग्रेस के भरोसे का घोषणा पत्र जारी किया जिसमें कहा गया की वादा है फिर निभाएंगे 20 वादों के साथ कांग्रेस छत्तीसगढ़ में दोबारा सरकार बनाने का दावा कर रही है जिसमें पहले नंबर पर किसानों को रखा गया है 1. घोषणा पत्र के अनुसार किसानों का इस बार भी कर्ज माफ किया जाएगा 2.कांग्रेस की घोषणा पत्र के अनुसार सरकार अब धान 3200 रूपये प्रति क्विंटल में खरीदेगी 3. किसानों से 20 क्विंटल प्रति एकड़ के हिसाब से धान खरीदी 4. दोबारा सरकार बनने पर प्रदेश में सभी को 200 यूनिट तक बिजली फ्री दी जाएगी 5. घोषणा पत्र के अनुसार प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों और कॉलेज में क से ग तक निशुल्क शिक्षा का प्रावधान रखा गया है 6. प्रदेश में कांग्रेस की फिर से सरकार बनने पर महतारी न्याय योजना के तहत प्रत्येक गैस सिलेंडर की रिफिलिंग पर₹500 की सब्सिडी दी जाएगी 7. तेंदूपत्ता संग्रह को को प्रति मानक बोरा 4000 की जगह अब ₹6000 मिलेंगे और सालाना ₹4000 का बोनस अतिरिक्त दिया जाएगा 8. कांग्रेस ने अपने भरोसे के घोषणा पत्र में यह ऐलान किया है की 17 लाख गरीब परिवारों को मुख्यमंत्री आवास न्याय योजना के तहत आवास उपलब्ध कराया जाएगा 9. भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के अंतर्गत आने वाले सभी हितग्राहियों को मिलने वाली ₹7000 प्रतिवर्ष की राशि को बढ़ाकर ₹10000 किया जाएगा 10. गरीब परिवारों को 10 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज की सुविधा का प्रावधान रखा गया है और गरीबी रेखा से ऊपर के लोगों को अब 50 हजार रुपए की जगह 5 लाख रूपए तक निशुल्क इलाज की सुविधा प्रदान की जाएगी 11. प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों को अब स्वामी आत्मानंद इंग्लिश एवं हिंदी मीडियम स्कूलों में अपग्रेड किया जाएगा 12. घोषणा पत्र के अनुसार मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत सड़क दुर्घटनाओं में तथा अन्य आकस्मिक दुर्घटनाओं में छत्तीसगढ़ के निवासियों को निशुल्क स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी 13. भरोसे की घोषणा पत्र में फिर से कांग्रेस की सरकार बनते ही महिला स्वास्थ सहायता समूहों तथा महिलाओं द्वारा सक्षम योजना अंतर्गत लिए गए ऋण माफ किए जाएंगे 14. अगली बार कांग्रेस की सरकार बनते ही घोषणा पत्र के अनुसार तीव्र को भी समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा 15. जिसकी जितनी आबादी उसका उतना हक को ध्यान में रखते हुए घोषणा पत्र के अनुसार प्रदेश में जातिगत जनगणना करवाने का वादा कांग्रेस ने किया है 16. छत्तीसगढ़ में परिवहन व्यवसाय से जुड़े 66 हजार से अधिक वाहन मालिकों के वर्ष 2018 तक के 726 करोड़ के बकाया मोटरयान कर शास्त्री और ब्याज के कर्ज माफ किए जाएंगे 17. युवाओं को उद्योग व्यवसाय के लिए ऋण पर 40% की जगह अब 50% सब्सिडी के साथ रन की सुविधा दी जाएगी 18. प्रदेश में कांग्रेस की दोबारा सरकार बनते ही आगामी वर्षों में 709 ग्रामीण औद्योगिक पार्कों की स्थापना करने की घोषणा की गई है | 19. कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में लघु वन उपज की एसपी पर अतिरिक्त ₹10 किलो देने का ऐलान किया है | 20. कांग्रेस ने इस बार के अपने भरोसे के घोषणा पत्र में एक विशेष घोषणा की है जिसके अनुसार छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की दोबारा सरकार बनते ही शहरी निकाय क्षेत्रों में अंत्येष्टि के लिए लकड़ी का प्रबंध सरकार की ओर से किया जाएगा इस प्रकार छत्तीसगढ़ विधानसभा 2023 के चुनाव में कांग्रेस द्वारा जारी भरोसे के घोषणा पत्र में 20 घोषणाओं का उल्लेख किया गया है | कांग्रेस के आज जारी इस चुनावी घोषणा पत्र में महिलाओं के लिए किसी भी तरह की कोई भी योजना का उल्लेख नहीं है चाहे वह कामकाजी महिला हो या घरेलू महिला स्कूल की छात्राएं हो या कॉलेज जाने वाली युवतियां , इसके साथ ही मध्यम वर्ग की परिवारों को बिजली में छठ के अलावा किसी तरह का शासन की योजनाओं का इस घोषणा पत्र में कोई उल्लेख नहीं है देखने वाली बात यह है कि मध्यम वर्ग की परिवार ही नियमानुसार शासन को राजस्व देने में सबसे आगे रहता है और इस माध्यम वर्गी परिवार के लिए कभी भी कोई भी पार्टी उनके हित के लिए कोई योजना की घोषणा नहीं करती ?
और पढ़ें ...

कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ का घोषणा पत्र किया लॉन्च

भरोसे का घोषणा पत्र के नाम से प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने रायपुर के प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से घोषणा पत्र का अनावरण किया | भूमिहीनों को 10 हजार रुपए देगी कांग्रेस सरकार धान का समर्थन मूल्य 3200 सौ बिजली बिल 200 यूनिट तक फ्री गैस सिलेंडर पर 500 सौ रुपए की सब्सिडी देगी कांग्रेस सरकार 17 लाख 50 हजार लोगों को आवास उपलब्ध करवाए जायेंगे 10 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज गरीबों को और 5 लाख रुपए तक का इलाज APL राशन कार्ड धारी लोगों को
और पढ़ें ...

भाजपाई शास्त्रों से बाहर जाकर काम कर रहे : भूपेश बघेल

रायपुर ब्रेकिंग, भाजपा के तीन दिवाली वाले बयान पर सीएम ने कसा तंज कहा- ये तो पांचवा कुंभ भी शुरू किए थे, हमारे धर्म ग्रंथो में चार ही कुंभ के उल्लेख हैं, दीपावली एक ही होता है जो हमारे शास्त्रों में लिखा है, ये शास्त्रों से बाहर जाकर काम कर रहे, यह दिवाली नहीं मनाएंगे यह दिवालियापन है, छत्तीसगढ़ के लिए कुछ नहीं किया केवल एक ही टारगेट है भूपेश बघेल को गाली दो, बूथ के कार्यकर्ता से लेकर प्रधानमंत्री तक एक सूत्री कार्यक्रम, भूपेश बघेल को गाली दो,
और पढ़ें ...

ED की कार्यवाही : भूपेश आए गुस्से में कहा PM का लेन देन

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बयान जो मैं बोलता था वही हो गया यहाँ लोग सीधा लड़ाई नहीं लड़ सकते वह ईडी और आईटी के माध्यम से चुनाव लड़ रहे हैं कल जैसे घोषणा पत्र जारी हुआ, एक घोषणा पत्र हिंदी में था जो भाजपा के लेटर हेड में था दूसरा शाम को जारी हुआ जो अंग्रेजी में था और ईडी के लेटर हेड में था ,दो घोषणाएं हुई अभी प्रधानमंत्री का दुबई के लोगों से क्या संबंध है मैं पूछना चाहता हूं ,क्यों लुक आउट सर्कुलर जारी होने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं हुई गिरफ्तारी करने की जिम्मेदारी भारत सरकार की है क्यों गिरफ्तारी नहीं हुई ,क्यों महादेव एप्प बंद नहीं हुआ बंद करने की जिम्मेदारी भारत सरकार की मैं प्रधानमंत्री से पूछता हूं कि क्या आपकी क्या डील हुई है आपके लोगों के साथ क्या डील हुई ,अगर डील नहीं हुई है तो बंद क्यों नहीं करते तभी मेल करते हैं मेल की विश्वशनियता क्या है कोई भी किसी के नाम पर मेल कर देते है मेल में कोई कहता है कि 500 करोड़ दिए हैं , आपने जांच किया बिना जांच के आरोप लगा दिए अमित शाह के शब्द में क्रोनोलॉजी समझी प्रधानमंत्री गृह मंत्री आते हैं उससे पहले ईडी आती है,फिर होटल में पकड़े जाते हैं निर्वाचन आयोग क्या कर रहे हैं ईडी यहां घूम रहे हैं , कैसे पैसे होटल तक पहुंच गए इसका मतलब आपका निकम्मापन है आपने छुपाया और पकड़ ली और कहां बघेल जी को देना बघेल तो बहुत सारे हैं कौन से बघेल मेल आपके पास आ जाता है मतलब आपसी संबंध है संपर्क है ,संपर्क है तो गिरफ्तार क्यों नहीं करते वह सोनी है ,सौरभ चंद्राकर है इसकी गिरफ्तारी क्यों नहीं हो रही महादेव एप्प बंद क्यों नहीं हो रहा है ,लगातार चल रहा है मतलब आपका संबंध है *प्रधानमंत्री का लेनदेन हुआ है इसलिए कार्यवाही नहीं हुई* *भाजपा लड़ नहीं रही है केंद्र जांच एजेंसी लड़ाई लड़ रही है* निर्वाचन आयोग को ध्यान देना चाहिए कि जो बड़ी-बड़ी सन्दूक आ रही है स्पेशल प्लेन से उसकी जांच क्यों नहीं हो रही जब साधारण आदमी की जांच हो रही है इसकी जांच क्यों नहीं होनी चाहिए, पिछले चुनाव में एंबुलेंस रायपुर से कवर्धा की ओर जाती थी बड़े शहर से छोटे शहर जबकि होता यह है कि गांव कस्बे छोटे शहर से राजधानी की ओर आते हैं यहां रायपुर से कवर्धा जा रही है एंबुलेंस जैसी चीज जिसमें लोगों की जान बचाई जाती है सारे वहां उन्हें रास्ता देते हैं उसका भी दुरुपयोग किए हैं *उस बक्से में सेंट्रल सीआरपीएफ आ रही है अपना संसाधन क्यों नहीं भेज सकते जांच करने की मांग की है हमने* *आपके नाम क्यों आया इस पर कहा* इसका मतलब मुझे बदनाम कर रहे भाजपा डरी हुई है जिसके कारण आरोप लगाकर बदनाम करना चाहते हैं *स्मृति ईरानी के हवाला वाले बयान पर कहा* वह भाजपा का काम है वह खुलेआम करती है कोई शर्म हया नहीं है आप हेमंत विश्व शर्मा पर आरोप लगाते थे ,अजीत पवार पर आरोप लगाते थे और जांच भी करवाते हैं *जांच करने के बाद आपके पार्टी में आ जाते हैं तो सारे मोदी वाशिंग पाउडर से धुल जाते हैं और साफ सुथरा हो जाते हैं, सारे दाग धुल जाते हैं*
और पढ़ें ...