सियासत

बैंक का जरूरी काम करने से पहले देख लें छुट्टियां...जून में इतने दिन रहेंगे बंद…!!

नई दिल्ली। जून महीने के लिए आरबीआई ने बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। इस महीने किसी न किसी कारण से देश में कुछ दिन बैंक बंद रहेंगे। अगर आप बैंक से संबंधित किसी जरूरी काम को निपटाने की सोच रहे हैं तो आपको जून 2024 में बैंकों की हॉलिडे लिस्ट के बारे में जरूर जान लेना चाहिए, ताकि आप उस हिसाब से बैंक जाने का समय तय कर सकें।

बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा जारी की गई छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक जून में सरकारी बैंक कुल 12 दिन बंद रहेंगे। बैंक किस-किस दिन और कौन से राज्य में बंद रहेंगे, ये आपको पता होना चाहिए, अन्यथा आपको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। तो आइए जानते है किस दिन रहेगी बैंकों में छुट्टी।

बैंकों की छुट्टी की लिस्ट-
1 जून 2024- इस दिन चुनाव वाली जगहों पर बैंक बंद रहेंगे।
2 जून 2024- रविवार के चलते देश भर में बैंकों की साप्ताहिक छुट्टी रहेगी।
8 जून 2024- महीने के दूसरे शनिवार की वजह से पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
9 जून 2024- रविवार की वजह से बैंक बंद रहेंगे।
16 जून 2024- रविवार के चलते देश भर में बैंक बंद रहेंगे।
22 जून 2024- महीने के चौथे शनिवार की वजह से देश भर में बैंक बंद रहेंगे।
23 जून 2024- रविवार के कारण देश भर में बैंक बंद रहेंगे।
30 जून 2024- रविवार के चलते देश भर में बैंक बंद रहेंगे।

इस वजह से भी बैंक रहेंगे बंद-
10 जून सोमवार- श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस के मौके पर पंजाब में बैंक बंद रहेंगे।
14 जून शुक्रवार- इस दिन पाहिली राजा की वजह से ओडिशा में बैंक बंद रहेंगे।
15 जून शनिवार- उत्तर-पूर्वी राज्य मिजोरम में ल्ड। दिवस और ओडिशा में राजा संक्रांति के कारण बैंक बंद रहेंगे।
17 जून सोमवार- बकरीद के मौके पर कुछ राज्यों को छोड़कर पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
21 जून शुक्रवार- वट सावित्री व्रत के कारण कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

और पढ़ें ...

दोहरा हत्याकांड का साइको किलर ने खोला कई राज...प्रेमिका सहित 5 लोगों की करने वाला था हत्या

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में रेलकर्मी और उनके बेटे की हत्या करने वाला साइको किलर ने पुलिस के पूछताछ में बड़ा खुलासा किया है। आरोपी ने बताया कि रेप के मामले में पहली बार जेल जाने के बाद वह बदले की आग में जल रहा था। जिसके चलते आरोपी ने 5 लोगों की हत्या करने की योजना बनाई थी।

 सिविल लाइन थाना प्रभारी धीरज राज ने बताया कि आरोपी मुकुल ने 5 लोगों की हत्या करने के लिए अपने सीने पर 5 शैतान की मुंडी वाला टैटू बना रखा था। जिसमें वह मृतक राजकुमार विश्वकर्मा, प्रेमिका, मृतक की एक रिश्तेदार, एक महिला सब इंस्पेक्टर और एक पड़ोसी की हत्या करने की प्लानिंग कर रखी थी। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह पूरे मामले में सबसे ज्यादा विरोध करने वाला मृतक राजकुमार की हत्या की प्लानिंग की थी।

उसके बाद उसे रेप के मामले में फंसाने वाली अपनी प्रेमिका को भी जान से मारना चाहता था। उसके बाद वह तीसरा हत्या मृतक राजकुमार की महिला रिश्तेदार को मारना चाहता था, क्योंकि वह महिला ने उसे चैट करने से रोका था। वहीं पड़ोसी ने मुकुल की हरकत पर उसे टोका था। इसलिए वह पड़ोसी की भी हत्या करना चाहता था। इसके अलावा आरोपी ने रेप के मामले में जांच कर रही महिला एसआई की भी हत्या की प्लानिंग की थी।

पिता-पुत्र को उतारा था मौत के घाट-
आरोपी मुुकुल ने सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मिलेनियम कॉलोनी में 14 मार्च की दरमियानी रात आरोपी ने बाप-बेटे की हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। हत्या के बाद आरोपी मुकुल मृतक की बेटी को अपने साथ लेकर फरार हो गया था। पुलिस की टीम लगातार दोनों का पीछा कर रही थी। इस बीच यह जानकारी भी सामने आई थी कि आरोपी प्रेमी युगल ने अब तक सवा लाख रुपए खर्च कर दिए। उनकी लोकेशन बांग्लादेश-नेपाल बॉर्डर पर मिली थी। जहां से पुलिस ने दोनों को धर दबोचा।

और पढ़ें ...

होटल के बाथरूम में मिली युवक-युवती की लाश...मचा हड़कंप, मामले की जांच में जुटी पुलिस

हिसार। हरियाणा के हिसार में शुक्रवार को युवक और महिला ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया। दोनों के शव रेलवे स्टेशन के नजदीकी एक होटल के टॉयलेट में पड़े मिले। मृतक महिला शादीशुदा है। उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट अग्रोहा थाने में दर्ज है। दोनों गुरुवार को होटल में आए थे। बताया गया है कि दोनों में प्रेम प्रसंग चल रहा था। महिला व युवक के सुसाइड की सूचना मिलते ही HTM थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की। युवक का नाम सुमित और महिला का नाम मोनिका है। दोनों के शवों को नागरिक अस्पताल में पहुंचा दिया है।

ASI विनोद कुमार ने बताया कि मृतक युवक व महिला के परिजनों के बयान दर्ज किए जाएंगे, इसके बाद शनिवार को शवों का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, मदनहेड़ी निवासी सुमित और मोनिका गुरुवार को होटल में ठहरने के लिए आए थे। उन्होंने होटल के काउंटर पर कर्मचारियों को आधार कार्ड की कॉपी दी। इस पर एड्रेस नहीं लिखा हुआ था और कमरा बुक किया। पैसे देने के बाद होटल कर्मचारी ने उनको कमरे की चाबी दे दी। इसके बाद वह दोनों कमरे में चले गए। युवक ने चाय का ऑर्डर दिया और रात को खाना भी खाया। शुक्रवार को होटल कर्मचारियों ने रूम को चेक करने के लिए दरवाजा खटखटाया तो किसी ने कमरे का दरवाजा नहीं खोला।

उसके बाद होटल कर्मचारी वहां से चला गया। करीब 2 से 3 घंटे बाद फिर से कमरे के दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई रिस्पॉन्स नहीं आने के बाद कर्मचारी ने होटल मालिक को मामले की सूचना दी। इसके बाद डायल 112 को फोन किया गया। पुलिस के आने के बाद दरवाजे को खोला तो युवक-महिला दोनों मृत अवस्था में पड़े हुए थे। दोनों ने कोई जहरीला पदार्थ खाया था। पुलिस की जांच में सामने आया कि युवक व युवती ने पहले फंदा लगाने का प्रयास किया था, लेकिन उसमें सफल नहीं हो पाए। इसके बाद उन्होंने जहरीला पदार्थ निकल लिया। इस बीच पता चला है कि मोनिका 30 मई को घर से निकली थी। इसके बाद से वह गायब थी। सिवानी बोलान निवासी उसके पति नवीन कुमार ने अग्रोहा थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इसमें बताया था कि मोनिका से 6 साल पहले शादी हुई थी। वह अचानक 30 मई को दोपहर 1 बजे घर से चली गई।

और पढ़ें ...

प्राइवेट पार्ट में एक किलो सोना छिपाकर ले जा रही एयर होस्टेस गिरफ्तार

मस्कट से कन्नूर जा रही एयर होस्टेस को लेकर एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बता दें कि मस्कट से कन्नूर जा रही एक एयरहोस्टेस ने अपने मलाशय (रेक्टम) में एक किलो सोना छिपाया था। बताया जा रहा है वो सोना छिपाकर तस्करी करने की फिराक में थी। एयर होस्टेस को केरल के कन्नूर में पकड़ा गया, जिसके बाद उसे हिरासत में लिया गया है। डीआरआई के एक सूत्र ने इस घटना की जानकारी दी है।

एयर होस्टेस का नाम सुरभि खातून बताया जा रहा है। डीआरआई कोचीन की विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर राजस्व खुफिया निदेशालय के अधिकारियों ने कोलकाता की निवासी सुरभि को एयरपोर्ट पर रोका।

एयर होस्टेस की तलाशी के बाद उसके मलाशय में छुपाया गया मिश्रित रूप में 960 ग्राम तस्करी का सोना बरामद हुआ। सूत्रों के अनुसार पूछताछ और आवश्यक बातचीत करने के बाद, उसे क्षेत्राधिकार मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया और 14 दिनों के लिए कन्नूर की महिला जेल में भेज दिया गया है।

सूत्र ने दावा किया कि यह भारत में पहला मामला है जहां किसी केबिन क्रू के सदस्य को मलाशय में सोना छिपाकर तस्करी करने के आरोप में पकड़ा गया है।

 
और पढ़ें ...

accident: 150 फीट गहरी खाई में गिरी बस, 22 की मौत

जम्मू: जम्मू कश्मीर के जम्मू जिले में गुरुवार को श्रद्धालुओं को लेकर जा रही एक बस के सड़क से फिसलकर खाई में गिर जाने से 22 यात्रियों की मौत हो गई। हादसे में 69 अन्य घायल हो गए। इनमें 57 को जीएमसी जम्मू रेफर किया गया और 12 लोगों का इलाज अखनूर उपजिला अस्पताल में जारी है। अधिकारियों ने बताया कि जिले के चोकी चोरा क्षेत्र में तांगली मोड़ पर यह बस सड़क से फिसलकर करीब 150 फुट गहरी खाई में जा गिरी।

उन्होंने बताया कि इस हादसे में 22 लोगों की जान चली गयी जबकि 69 अन्य घायल हो गए। उन्होंने बताया कि बस हरियाणा के कुरूक्षेत्र से श्रद्धालुओं को जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में स्थित शिवखोड़ी ले जा रही थी। पहले अधिकारियों ने कहा था कि यह हादसा राजौरी जिले में हुआ। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस और स्थानीय लोगों ने बचाव अभियान शुरू किया है एवं घायलों को अखनूर अस्पताल एवं जम्मू के सरकारी चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल ले जाया गया। हादसे को लेकर देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने दुख प्रकट किया है। राष्ट्रपति ने कहा कि जम्मू के निकट अखनूर में हुई बस दुर्घटना में लोगों की मौत की खबर सुनकर उन्हें बहुत दुख हुआ। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि जम्मू के अखनूर में हुई बस दुर्घटना हृदय विदारक है। उन्होंने इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

और पढ़ें ...

क्यों महत्वपूर्ण है शिव महापुराण, जानिए महत्वपूर्ण बातें

शिव महापुराण हिंदू धर्म का महत्वपूर्ण पुराण है जोकि शैव मत से संबंधित है. इस पुराण में भगवान शिव के बारे में विस्तारपूर्वक उल्लेख मिलता है. साथ ही इसमें शिव-पार्वती की गाथा का वर्णन किया गया है. मान्यता है कि शिव पुराण की कथा का पाठ करने या सुनने वाले व्यक्ति को भोग और मोक्ष की प्राप्ति होती है.

शिव महापुराण में भगवान शिव के विभिन्न स्वरूपों, अवतारों, ज्योतिर्लिंगों की तात्वित विवेचन, रहस्य, महिमा और उपासना के बारे में बताया गया है. इसके अलावा शिव पुराण में पूजा-पद्धति, ज्ञान और शिक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण बाते भी बताई गई हैं. शिव पुराण हिंदू धर्म के 18 पुराणों में एक है. 18 पुराणों की सूची में शिव पुराण चौथे नंबर पर है. आइये जानते हैं कि आखिर सभी 18 पुराणों में शिव पुराण का ही सर्वाधित महत्व क्यों है और इसे क्यों इतना महत्वपूर्ण माना गया है.

क्यों महत्वपूर्ण है शिव पुराण (Why is Shiva Purana important)

शिव पुराण में भगवान शिव के विविध रूपों के बारे में तो बतलाया ही गया है, साथ ही इसमें शिवजी की भक्ति-शक्ति और शिवजी की महिमा का प्रचार-प्रसार भी किया गया है. जहां सभी पुराणों शिवजी को त्याग, तप, वात्सल्य और करुणा आदि की मूर्ति के रूप में बताया गया है. वहीं शिव पुराण में शिवजी के जीवंत चरित्र पर प्रकाश डाला गया है और उनके रहन-सहन, विवाह से लेकर पुत्रों की उत्पत्ति आदि के विषय पर चर्चा की गई है. इन्हीं कारणों से शिव पुराण को खास माना जाता है.

शिव पुराण के लाभ (Shiv Puran Benefits)

वैसे तो कभी भी शिव पुराण का पाठ कर सकते हैं. लेकिन सावन माह में शिव पुराण पढ़ने से विशेष लाभ प्राप्त होता है.

शिव पुराण पढ़ने या सुनने वाले व्यक्ति को भोग और मोक्ष की प्राप्ति होती है.

शिव पुराण के पाठ से जाने-अनजाने या जानबूझकर किए पापों से छुटकारा मिलता है.

माना जाता है कि शिव पुराण पढ़ने वाले व्यक्ति को मृत्यु के बाद शिव गण लेने के लिए जाते हैं.

और पढ़ें ...

केरल में बहुप्रतीक्षित मानसून ने दी दस्तक,अब बदलेगा मौसम का मिजाज,जल्द मिल सकती है गर्मी से राहत,जानें कहां कैसा रहेगा मौसम

केरल :- देश के कई शहरों में भीषण गर्मी के बीच केरल तट पर आज मानसून की दस्तक हो गई है इसके लिए मौसम विभाग द्वारा बड़ी अपडेट दी गई है। आज मानसून केरल के तट पर एंट्री कर चुका है। इसके साथ ही कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है। धीरे-धीरे मौसम में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेंगे।

केरल से होते हुए जल्दी मानसून उत्तर पूर्व की तरफ आगे बढ़ेगा। मौसम विभाग के आधिकारिक अकाउंट के मुताबिक दक्षिण पश्चिम मानसून केरल में आधिकारिक तौर पर दस्तक दे चुके हैं और 31 तारीख को पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश हिस्से में पहुंचे जाएगा

मानसून आगे बढ़ रहा है। केरल के कोट्टायम जिले के कई जिलों में दोपहर बारिश हुई है। इसके साथ मानसून केरल के आधिकारिक तौर पर दस्तक देने की भी खबर आ चुकी है। 

दक्षिण पश्चिम मानसून के 1 दिन पहले ही केरल में दस्तक देने से मौसम सुहाना बन सकता है।

समय से पहले मानसून की दस्तक

चक्रवात ने मानसून के प्रभाव को बंगाल की खाड़ी की ओर खींच लिया है। इसके कारण समय से पहले मानसून की दस्तक देखने को मिली है।  

31 तारीख को केरल में इसके दस्तक देने की घोषणा की गई थी। हालांकि कुछ दिनों से भारी बारिश देखने को मिल रही है। जिसके कारण एक दिन पूर्व भी मानसून के दस्तक देखी गई है।

राजधानी दिल्ली में जल्द ही बारिश 

केरल में मानसून का आगमन की सामान्य तिथि 1 जून और अरुणाचल प्रदेश त्रिपुरा मेघालय मणिपुर मणिपुर असम में मानसून की दस्तक 5 जून है। 

मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी दिल्ली में जल्द ही बारिश देखने को मिलेगी। इससे पहले गुरुवार को तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। न्यूनतम तापमान के 30 डिग्री पहुंचने के साथी हल्की बारिश से मौसम सुहाना बना।

आंधी के साथ बारिश का अलर्ट जारी

सिक्किम नागालैंड मणिपुर मिजोरम त्रिपुरा में भी आंधी के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 

जबकि लद्दाख, जम्मू कश्मीर, हिमाचल सहित बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, गोवा और कर्नाटक के कुछ हिस्से सहित आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु में हल्की आंधी के साथ पर्वतीय इलाकों में हल्की बर्फबारी देखी जा सकती है।

चक्रवाती परिसंचरण मौजूद

पूर्वोत्तर असम और इसके आसपास के क्षेत्रों में निचले और मध्य क्षोभमंडल स्तर पर एक चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है। 

परिणाम स्वरूप अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, सिक्किम और अगले सात दिनों के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में गरज, बिजली और तेज़ हवाओं (30-40 किमी/घंटा) के साथ व्यापक रूप से हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

और पढ़ें ...

बेरोजगार अभिव्यक्तियों के लिए अच्छी खबर, बीएसएफ कांस्टेबल एवं सब इंस्पेक्टर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

बीएसएफ हेड कांस्टेबल और सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए प्रतीक्षा करने वाले बेरोजगार अभिव्यक्तियों के लिए बहुत ही अच्छी खबर है हाल ही में बीएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ग्रुप बी एवं ग्रुप सी के 162 पदों के लिए नवीनतम आदि सूचना जारी की गई है

अधिसूचना के अनुसार आवेदन फॉर्मऑनलाइन मोड मेंआमंत्रित किए गए हैं ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 जून से शुरू होगी इसके लिए आवेदन की आखिरी तिथि 30 जून तक निर्धारित की गई है।

आवेदन शुल्क 

बीएसएफ हेड कांस्टेबल एवं सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए आवेदन शुल्क अलग-अलग श्रेणी के अनुसार अलग-अलग रखा गया है इस वैकेंसी के लिए आवेदन करने वाले जनरल ओबीसी ईडब्ल्यूएस ग्रुप B हेतु आवेदन शुल्क ₹200 रखा गया है इसके अलावाग्रुप सी के लिए आवेदन करने वाले जनरल ओबीसी ईडब्ल्यूएस श्रेणी के अभ्यर्थियों हेतु आवेदन शुल्क ₹100 रखा गया है

चयन प्रक्रिया 

बीएसएफ हेड कांस्टेबल एवं सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का चयन बिना परीक्षा इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा इसमें कोई भी लिखित परीक्षा नहीं होगी।

आयु सीमा

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की आयु सीमा दोनों पदों के लिए अलग-अलग रखी गई है इसमें सब इंस्पेक्टर के लिए न्यूनतम आयु 22 वर्ष वह अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष वह हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल के लिए न्यूनतम आयु सीमा 20 वर्ष वह अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष तक रखी गई है इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की आयु सीमा की गणना को 1 जुलाई 2024 को आधार मानकर ज्ञात किया जाए।

 शैक्षिक योग्यता

बीएसएफ हेड कांस्टेबल एवं सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड संस्थान से कक्षा 10वीं 12वीं पास रखी गई है इसके अलावा अभ्यर्थियों के पास संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा भी होना चाहिए योग्यता से जुड़ी हुई डिटेल जानकारी के लिए अधिसूचना को देखें।

और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: आज 31 मई 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग-  31 मई 2024

विक्रम संवत - 2081 पिङ्गल
शक सम्वत - 1946 क्रोधी
ज्येष्ठ - पूर्णिमान्त
वैशाख - अमान्त

तिथि
अष्टमी - 09:38 ए एम तक

नक्षत्र
शतभिषा - 06:14 ए एम तक

योग
विष्कम्भ - 06:05 पी एम तक

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 05:24 ए एम
सूर्यास्त - 07:14 पी एम
चन्द्रोदय - 01:03 ए एम, मई 31
चन्द्रास्त - 12:49 पी एम

शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 11:51 ए एम से 12:47 पी एम
अमृत काल - 09:16 पी एम से 10:47 पी एम
बह्म मुहूर्त - 04:03 ए एम से 04:43 ए एम

अशुभ काल
राहूकाल- 10:35 ए एम से 12:19 पी एम
यम गण्ड - 03:47 पी एम से 05:30 पी एम
गुलिक - 07:08 ए एम से 08:51 ए एम
दुर्मुहूर्त - 08:10 ए एम से 09:05 ए एम, 12:47 पी एम से 01:42 पी एम
वर्ज्य -12:15 पी एम से 01:45 पी एम

और पढ़ें ...

Horoscope 31 May 2024 : इन राशि वालों को आय में हो सकती है वृद्धि, पढ़ें अपना राशिफल

पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि- अपनी लव लाइफ में खुश रहेंगे। हालांकि कुछ लोगों को रिश्ते में असहमति, अहंकार, रिश्ते में तीसरे लोगों का हस्तक्षेप और पर्सनल स्पेस की कमी जैसी कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस मुद्दे को साथी संग बात करके सुलझाने की कोशिश करें। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।  राशिफल के अनुसार, इस हफ्ते आपको पिछलने किसी निवेश से धन लाभ मिल सकता है। धन लाभ होने पर अपने पुराने लोन को चुकाने का प्रयास करें। आप आर्थिक सलाहकार से धन से जुड़े फैसलों के लिए सलाह ले सकते हैं और सही निर्णय ले सकते हैं। 

वृष राशि-  ग्राहकों के लंबित बकाए से जुड़ी छोटी-मोटी परेशानियां रहेंगी और कुछ व्यवसायियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। हालांकि एक दो दिन में इसका समाधान हो जाएगा। ज्यादातर सिंह राशि वाले आज आभूषण खरीदना पसंद करेंगे। किसी सट्टेबाजी व्यवसाय में निवेश पर विचार करें जिससे अच्छा रिटर्न मिल सकता है। प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ के बीच बैलेंस बनाए रखें। आधिकारिक दबाव को घर से दूर रखें और परिवार के साथ अधिक समय बिताएं। यह आपको ठंडा और तनावमुक्त रखेगा। नींद से संबंधित समस्याएं वरिष्ठ सिंह राशि वालों को प्रभावित कर सकती हैं और शरीर में दर्द एक और चिंता का विषय होगा।

मिथुन राशि- आपका रोमांटिक जीवन आज बेहतरीन रहेगा, मौज-मस्ती से भरपूर। ऑफिस में प्रदर्शन करने की अधिक गुंजाइश है। आपकी ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा। अपने डाइट में ज्यादा फल और सब्जियां शामिल करें और नियमित एक्सरसाइज करें। आज आपको नई स्वास्थ्य दिनचर्या या उपचार आजमाने की इच्छा हो सकती है जो लंबे समय में फायदेमंद साबित होगी। अच्छी तरह हाइड्रेट करना न भूलें। आज आपको धन का अच्छा आगमन देखने को मिलेगा। आपको नौकरी सहित कई स्रोतों से धन प्राप्त होगा।

कर्क राशि- आपकी मेहनत और समर्पण आज रंग लाएगी। आपके बॉस और सहकर्मी आपके योगदान को स्वीकार करेंगे और आपको पुरस्कृत करेंगे। नए प्रोजेक्ट आपके सामने आएंगी जो आपके लक्ष्यों के अनुरूप होंगी। अपने कौशल और नेतृत्व क्षमता का प्रदर्शन करने से न कतराएं।मौजूदा रिश्तों में एक नया जोश और साथ में एक रोमांचक यात्रा देखने को मिलेगी। पैसा अप्रत्याशित रूप से आपके पास आएगा। आपके द्वारा पहले किए गए निवेश और वित्तीय योजनाओं के सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। आपको अपने कार्यस्थल से अप्रत्याशित बोनस या सुविधाएं प्राप्त हो सकती हैं। हालांकि अपने वित्त के प्रबंधन में बुद्धिमानी बरतना न भूलें और आवेगपूर्ण खरीदारी से बचें।

सिंह राशि- आज एक असाधारण दिन है। यह जीवन के कई क्षेत्रों में आपकी मदद करेगा। आपकी आंतरिक शक्ति और आत्मविश्वास दूसरों के सामने स्पष्ट होगा और भरपूर प्रशंसा और सम्मान लाएगा। सतर्क और केंद्रित रहें और बड़ी प्रगति करने के लिए तैयार रहें। आपकी लव लाइफ आगे बढ़ने के लिए बिल्कुल तैयार है। आप बातचीत के माध्यम से अपना जादू चलाएंगे और जो लोग आपके रास्ते में आएंगे वे पूरी तरह मंत्रमुग्ध हो जाएंगे। आप तीव्र जुनून महसूस करेंगे और मौजूदा रिश्ते ताजी हवा के झोंके की तरह महसूस होंगे। 

कन्या राशि- आपका कार्यस्थल आज एक्टिविटी से गुलजार रहेगा और आप स्वयं को सभी गतिविधियों के केंद्र में पाएंगे। कुछ नए और रोमांचक विचारों के साथ आने का अच्छा समय है। सहकर्मियों के साथ सहयोग करें और एक अच्छे श्रोता बनें। आगे का रास्ता संभावनाओं से भरा है। आपको बस खुद पर विश्वास रखने और प्रेरित रहने की जरूरत है। सौभाग्य आज आपके पक्ष में है। अचानक अप्रत्याशित धन प्राप्ति, अप्रत्याशित बोनस या वेतन वृद्धि की अपेक्षा करें। सुनिश्चित करें कि इस नई संपत्ति का निवेश सोच-समझकर करें। इसके अलावा, जल्दी अमीर बनने की प्लानिंग या जुए से दूर रहें, क्योंकि जोखिम पुरस्कारों से ज्यादा है। एक बुद्धिमान निवेशक बनें और अपनी संपत्ति को लगातार बढ़ते हुए देखें।

तुला राशि- आज आप अतिरिक्त आत्मविश्वास महसूस कर रहे हैं और यह सही भी है। आपका नैचुरल आकर्षण और आत्मविश्वास आपके आस-पास के सभी लोगों को अवसर और प्रशंसा आकर्षित कर रहा है। अपने विचारों को व्यक्त करके, कार्यभार संभालकर और नेटवर्किंग करके इस ऊर्जा का लाभ उठाना सुनिश्चित करें। आज आपका स्वास्थ्य आपकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। बर्नआउट से बचने के लिए आपको अपनी गति धीमी करनी पड़ सकती है और ब्रेक लेना पड़ सकता है। सुनिश्चित करें कि आप अच्छा खाएं, एक्सरसाइज करें और हाइड्रेटेड रहें। अपने आप पर ज्यादा जोर न डालें, क्योंकि इससे स्वास्थ्य संबंधी मुश्किलें हो सकती हैं। ब्रेक लेना न भूलें।

वृश्चिक राशि- अपने मन पर भरोसा रखें, अपने जुनून का पालन करें और अपनी अनूठी रोशनी को चमकने दें। और अगर चीजें ज्यादा बढ़ जाएं, तो ब्रेक लेना और अपनी बैटरी को रिचार्ज करना न भूलें। अगर आप अकेले हैं, तो आप एक दावत में हैं। सितारे आपके लिए रोमांचक नई रोमांटिक संभावनाएं लेकर आ रहे हैं, इसलिए खुद को वहां से बाहर निकालने और नए अनुभवों को अपनाने के लिए तैयार हो जाइए। आप मिलनसार हैं और ऊर्जा लोगों को आपकी ओर खींचेगी, इसलिए पहला कदम उठाने से न डरें। अगर आप पहले से ही किसी रिश्ते में हैं, तो आज अपने साथी के प्रति अपना प्यार और प्रशंसा व्यक्त करने और साथ में कुछ मजेदार प्लानिंग बनाने का सबसे अच्छा दिन है।

धनु राशि- आपकी करियर संबंधी आकांक्षाएं आज सुर्खियों में हैं। अगर आप नई नौकरी, पदोन्नति या करियर में बदलाव की तलाश में हैं, तो यह अपना बायोडाटा अपडेट करने, अपने इंटरव्यू कौशल को निखारने और अपने क्षेत्र के प्रभावशाली लोगों से जुड़ने का सही समय है। अपनी अंतरात्मा पर भरोसा रखें और जितना आप योग्य हैं उससे कम पर समझौता न करें। अगर आप अपनी वर्तमान नौकरी से खुश हैं, तो इस ऊर्जा का उपयोग नई चुनौतियों का सामना करने किसी प्रोजेक्ट को लीड करने या किसी नए विचार को पेश करने में करें। पैसों के मामले आज आपके लिए अच्छे दिख रहे हैं। अगर आप निवेश करने, बचत करने या वित्तीय कदम उठाने के लिए किसी संकेत का इंतजार कर रहे हैं, तो यह वही है।

मकर राशि- आपका आत्मविश्वास और अंतर्ज्ञान सही स्थिति में है, इसलिए खुद पर भरोसा रखें और सोच-समझकर जोखिम उठाएं। एक अतिरिक्त प्रयास शुरू करने का भी एक अच्छा समय है। आज आपका मन-शरीर का संबंध अतिरिक्त मजबूत है। पर्याप्त आराम, पौष्टिक भोजन और नियमित व्यायाम करके अपने मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना सुनिश्चित करें। अगर आप तनावग्रस्त महसूस कर रहे हैं, तो आराम करने और तरोताजा होने के लिए ध्यान, योग या कोई रचनात्मक गतिविधि आजमाएं। 

कुंभ राशि- आपका करिश्मा और चमक आज आपको मुकाम दिलाने वाली है। दिन अवसरों से भरा है और आपके आत्मविश्वास का स्तर ऊंचा उठेगा। अपनी अंतरात्मा पर भरोसा रखें और अपने सच्चे स्वरूप को व्यक्त करने में पीछे न हटें। आप जहां भी जाएंगे, निश्चित रूप से दिल और प्रशंसा जीतेंगे। चमचमाते पलों का आनंद लेना न भूलें। आज आपको अप्रत्याशित जगहों पर प्यार मिलेगा। आश्चर्य और चिंगारी के लिए खुले रहें। सिंगल सिंह राशि वालों की आज किसी ऐसे खास व्यक्ति से मुलाकात होने की संभावना है जो आपके जैसा ही अनोखा और तेजतर्रार हो।

मीन राशि- लव लाइफ आज शानदार रहेगी। ज्यादा रोमांच और मनोरंजन होगा। आप प्यार के लिए यात्रा करेंगे और कुछ रिश्ते सफलता की कहानियों में बदल जाएंगे। आज कठोर शब्दों से बचें और ज्यादा मजेदार पल बिताएं। अपने पार्टनर की पहल की तारीफ करके खुश रहें। आपके और प्रेमी के बीच स्नेह और देखभाल रहेगी।  आज अपने ऑफिस में खुश रहें। आपके ऊपर नई जिम्मेदारियां आएंगी। अच्छे परिणाम देकर उन्हें सही साबित करें। कलाकारों को परफॉर्म करने के लिए मंच मिलेगा और उनकी किस्मत बदल जाएगी। अपने रवैये में सकारात्मक रहें और सुनिश्चित करें कि आप बाकी कर्मचारियों के साथ अच्छा व्यवहार करें। नौकरी चाहने वालों को अच्छी खबर का इंतजार हो सकता है।

 
और पढ़ें ...

कहर बनकर आई आंधी-तूफान और बारिश, बिजली गिरने से 33 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख

बिहार :- ( bihar)में भीषण गर्मी के बीच गुरुवार को बारिश और आंधी के कारण 16 जिलों में करीब 33 लोगों की मौत( death) हो गई। इस दौरान कई इलाकों में बारिश, आंधी और बिजली गिरने से कई घर भी प्रभावित हुए।

जानकारी के मुताबिक बिहार के भागलपुर जिले में आंधी तूफान के कारण सबसे ज्यादा नुकसान देखने को मिला है। अकेले भागलपुर ( bhagalpur)जिले में ही बिजली गिरने से 7 लोगों की मौत हो गई। मुजफ्फरपुर में 6 लोगों की मौत हो चुकी है। गुरुवार की दोपहर अचानक मौसम( weather) में बदलाव के बाद तेज आंधी और बारिश का दौर चला।

मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए आर्थिक सहायता( help)

इस प्राकृतिक घटना पर दुख जताते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए आर्थिक सहायता के रूप में देने की घोषणा की है। नीतीश कुमार ने ट्वीट ( tweet)कर लिखा कि प्रदेश के 16 जिलों में आंधी और बिजली गिरने से 33 लोगों की मौत हो गई।

प्रधानमंत्री मोदी ने भी दुख जताया

इस इस घटना पर प्रधानमंत्री मोदी ने भी दुख जताया है और प्रभावित को हर संभव मदद देने का भरोसा दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार ( bihar) आंधी और आकाशीय बिजली गिरने से लोगों की मौत पर शोक जताया है। PM मोदी ने ट्वीट में कहा है कि बिहार के कई जिलों में आंधी और बिजली गिरने की घटनाओं में कई लोगों की मौत से गहरा दुख हुआ है। ईश्वर शोक संतप्त परिवारों को इस अपार क्षति को सहने की शक्ति प्रदान करे।

 
और पढ़ें ...

फिर होंगे ध्‍यान में लीन: आज से 1 जून तक कन्याकुमारी प्रवास पर रहेंगे पीएम मोदी, जानें यहां का आध्यात्मिक महत्व

नई दिल्‍ली। देश में लोकसभा चुनाव के छह चरण पूरे हो चुके हैं। 1 जून को सातवें चरण के चुनाव हाेना शेष है। इस बीच, अपने चुनाव अभियान के समापन पर पीएम मोदी आज  से 1 जून तक कन्याकुमारी का दौरा करेंगे।मालूम हो कि 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान भी अंतिम चरण के मतदान के समय पीएम मोदी ने केदारनाथ का दौरा किया था और वहीं रुद्र गुफा में ध्यान भी किया था। उनका यह दौरा उस समय काफी चर्चा में रहा था और आज भी उनकी ये तस्‍वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती हैं।भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि अपने आध्यात्मिक प्रवास के लिए कन्याकुमारी में स्थान चुनने का मोदी का निर्णय देश के लिए विवेकानंद के दृष्टिकोण को साकार करने की उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।वह 4 जून को वोटों की गिनती के बाद तीसरी बार सत्ता में लौटने को लेकर आश्वस्त दिख रहे हैं। आखिरी चरण का मतदान 1 जून को होना है। चुनाव के लिए प्रचार अभियान चुनाव से दो दिन पहले समाप्त हो जाता है।

क्या है कन्याकुमारी की आध्यात्मिक अहमियत?

कन्याकुमारी स्वामी विवेकानंद के जीवन में काफी अहम स्थान रखता है, यहां उन्होंने भारत माता का विजन देखा था. यहां का रॉक स्वामी विवेकानंद की जिंदगी का हिस्सा है. लोगों में सारनाथ को लेकर गहरी आस्था है. गौतम बुद्ध के जीवन में इस स्थान का विशेष महत्व है. देश भर में भ्रमण के बाद वो यहीं पहुंचे थे. यहां तीन दिनों तक तपस्या की और विकसित भारत का सपना देखा. अब प्रधानमंत्री मोदी ने उसी स्थान पर ध्यान करना और स्वामी विवेकानंद के विकसित भारत को साकार करने की प्रतिबद्धता दिखाई है.

राष्‍ट्रपति मुर्मु भी यहां आ चुकीं

पिछले साल मार्च में राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भी विवेकानंद रॉक मेमोरियल का दौरा किया था। वे उस समय केरल, लक्ष्‍यद्वीप और तमिलनाडु के छह दिवसीय दौरे पर थीं। उन्‍होंने इस दौरे को एक यादगार अनुभव बताया था।

 
और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: आज 30 मई 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग-  30 मई 2024

विक्रम संवत - 2081 पिङ्गल
शक सम्वत - 1946 क्रोधी
ज्येष्ठ - पूर्णिमान्त
वैशाख - अमान्त

तिथि
सप्तमी - 11:43 ए एम तक

नक्षत्र
धनिष्ठा - 07:31 ए एम तक

योग
वैधृति - 08:53 पी एम तक

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 05:24 ए एम
सूर्यास्त - 07:14 पी एम
चन्द्रोदय - 01:03 ए एम, मई 31
चन्द्रास्त - 11:44 ए एम

शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 11:51 ए एम से 12:47 पी एम
अमृत काल - 11:25 पी एम से 12:56 ए एम, मई 31
बह्म मुहूर्त - 04:03 ए एम से 04:43 ए एम

अशुभ काल
राहूकाल- 02:03 पी एम से 03:46 पी एम
यम गण्ड - 05:24 ए एम से 07:08 ए एम
गुलिक - 08:51 ए एम से 10:35 ए एम
दुर्मुहूर्त - 10:01 ए एम से 10:56 ए एम, 03:32 पी एम से 04:28 पी एम
वर्ज्य -02:20 पी एम से 03:51 पी एम

 

 
और पढ़ें ...

Horoscope 30 May 2024 : आज इन राशि वालों की मेहनत लाएगी रंग, जानें क्या कहते है आपके सितारें

पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि- कार्यक्षेत्र में आज आपको कुछ अप्रत्याशित चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन उन्हें हतोत्साहित न होने दें। इसके बजाय, एक रचनात्मक और नवीन मानसिकता के साथ उनसे संपर्क करें। आपके सहकर्मी और वरिष्ठ अधिकारी आपकी अनुकूलता और समस्या सुलझाने के कौशल की सराहना करेंगे। आगे बढ़ते रहें और असफलताओं को अपने पीछे न आने दें। वित्तीय अवसर आज आपके रास्ते में आ सकते हैं, लेकिन सतर्क रहें और कूदने से पहले अपना रिसर्च करें। जल्दी-जल्दी अमीर बनें प्लानिंग या आकर्षक निवेश के बहकावे में न आएं।

वृषभ राशि- पैसों से जुड़े मामले आपके दिमाग पर भारी पड़ सकते हैं। लेकिन डरे मत। आपकी मेहनत और संकल्प रंग लाएगा। हालांकि, आवेगी खर्च से सावधान रहें और अपने वित्त पर नियंत्रण रखें। याद रखें, एक पैसा बचाया एक अर्जित पैसा है। आत्म-देखभाल के लिए समय निकालें, ऐसी गतिविधियों में शामिल हों जो आपको खुश करें और अपने प्रियजनों से जुड़ें। याद रखें, आपका मानसिक स्वास्थ्य उतना ही महत्वपूर्ण है जितना कि आपका शारीरिक स्वास्थ्य। जरूरत पड़ने पर पेशेवर मदद लेने में संकोच न करें।

मिथुन राशि- आज का दिन व्यक्तिगत और पेशेवर दोनों स्तरों पर दूसरों के साथ जुड़ने का है। अपनी अंतर्दृष्टि और राय शेयर करने से न डरें। बस दूसरों की जरूरतों के साथ अपनी जरूरतों को बैलेंस्ड करना याद रखें, क्योंकि आपकी खुद की भलाई को बनाए रखने के लिए खुद की देखभाल महत्वपूर्ण है। आज आपके रिश्तों में थोड़ी खटास आ सकती है, लेकिन अभी उम्मीद का दामन न छोड़ें। विवाद से बचने के बजाय अपने प्रियजनों के साथ खुलकर और ईमानदारी से संवाद करने की कोशिश करें।

कर्क राशि- अपने आप को अपने साथी के सामने व्यक्त करें और आपको जो चाहिए वह पूछने से न डरें। आपका साथी आपके द्वारा किए गए प्रयास की सराहना करेगा। सितारे संकेत दे रहे हैं कि कोई आपको दूर से निहार रहा है। इंतजार करें।आपके पेशेवर जीवन में एक नया मोड़ आने वाला है। इसे अपने करियर के लक्ष्यों को प्रतिबिंबित करने के अवसर के रूप में लें। क्या आप जहां हैं वहां खुश हैं या आपको बदलाव की जरूरत है? अपनी सहज प्रवृत्ति पर भरोसा करें और साहसिक कदम उठाने में संकोच न करें। सितारे आपके पक्ष में है।

सिंह राशि- अपने मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखें- जो आध्यात्मिक जीवन के लिए आवश्यक है। लंबी अवधि के लाभ के लिए स्टॉक और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह दी जाती है। किसी दोस्त की समस्या आपको खराब और चिंतित कर सकती है। एक अलग तरह के रोमांस का अनुभव होने की संभावना है। कोई भी पार्टनरशिप करने से पहले अपने अंदर की भावना को सुनें। आज आप पूरा दिन अकेले कमरे में किताब पढ़ते हुए बिता सकते हैं। एक साथ एक दिन बिताने का यह आपका सही विचार होगा। आपके वैवाहिक जीवन में आज सब कुछ खुशहाल नजर आ रहा है।

कन्या राशि- आज अपने प्रियजनों के साथ अपनी बातचीत पर ध्यान दें। हालांकि अपने आप को कुछ सख्त प्यार दिखाना और अपने आप पर सख्त होना ठीक है, लेकिन सुनिश्चित करें कि इसे अपने रिश्ते में न आने दें। अपने करीबी लोगों के साथ कठोर होने से बचें। अवसर आज आपके दरवाजे पर इंतजार कर रहे हैं। जोखिम लेने से न डरें क्योंकि वे आपको कुछ बड़ा करने की ओर ले जा सकते हैं। लेकिन अपने लिए खड़े होने के लिए भी तैयार रहें, क्योंकि कोई आपको नीचा दिखाने की कोशिश कर सकता है।

तुला राशि- आज अपने पैसे से चेक इन करने का अच्छा समय है। बेहतर जानकारी प्राप्त करने के तरीके खोजें और अच्छे निर्णय लें कि आप अपने वित्तीय संसाधनों का बेहतर उपयोग कैसे कर सकते हैं। आर्थिक सलाह के लिए यह एक सकारात्मक समय हो सकता है। आज आप अपनी भावनाओं पर विशेष ध्यान दें और इस बात का ध्यान रखें कि आपको अपने शारीरिक, भावनात्मक और मानसिक स्वास्थ्य की अच्छी देखभाल करने के लिए क्या चाहिए। ऊर्जा आज उन कर्क राशि वालों के लिए एकदम सही है जिन्हें शारीरिक और आध्यात्मिक दोनों तरह से इलाज की आवश्यकता है।

वृश्चिक राशि- घरेलू जीवन में विवाद आपके मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकते हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप आज अच्छे रहेंगे। ऑफिस में मल्टीटास्किंग की उम्मीद है और चुनौतियां पैदा होंगी। आर्थिक रूप से आज आप अच्छा करेंगे। आपकी लव लाइफ आज खराब हो सकती  है क्योंकि कुछ मनमुटाव रहेगा। रिश्तों में बाहरी लोगों की दखलअंदाजी से सावधान रहें। दांपत्य संबंधों में यह ज्यादा परेशानी भरा हो सकता है। आज आपको धैर्य रखने और अच्छे श्रोता बनने की जरूरत है।

मकर राशि- जो लोग वित्त और विदेशी ग्राहकों के साथ काम करते हैं, उन्हें विकास के ज्यादा अवसर दिखाई देंगे। व्यापारी आज किसी नई पार्टनरशिप की शुरुआत न करें क्योंकि सितारे उसके समर्थन में नहीं हैं।  वित्त के लिए आपके सितारे आज बहुत अच्छे हैं। आप वित्त में मजबूत होंगे और कई विकल्पों में निवेश करने का यह एक अच्छा समय है। लंबी अवधि के निवेश के लिए शेयर बाजार, सट्टा कारोबार और म्यूचुअल फंड अच्छे विकल्प हैं।

कुंभ राशि- आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कोई गंभीर रोग आपको सताएगा नहीं। सुनिश्चित करें कि आपके माता-पिता अच्छे स्वास्थ्य में हैं और उन्हें घर में एक खुशहाल माहौल का वादा करें। आप ब्लडप्रेशर से परेशान हो सकते हैं लेकिन कोई अन्य गंभीर स्वास्थ्य समस्या आपको प्रभावित नहीं करेगी।आप जरूरी सामान की खरीदारी भी कर सकते हैं या घर की मरम्मत भी कर सकते हैं। यदि आपकी कोई वाहन खरीदने की योजना है तो उसके लिए आज का दिन अच्छा है। बेहतर धन मार्गदर्शन के लिए आप किसी आर्थिक एक्सपर्ट की मदद भी ले सकते हैं।

मीन राशि- आज आपके लिए एक रोमांचकारी यात्रा है। साहस की आपकी भावना आपको अज्ञात क्षेत्रों में ले जाएगी, लेकिन चिंता न करें। आप अप्रत्याशित को संभालने के लिए सुसज्जित हैं। चाहे वह आपकी लव लाइफ, करियर, पैसा या स्वास्थ्य हो, ब्रह्मांड ने आपको कवर किया है। बस आराम से बैठें और चीजों को होने दें। याद रखें, आप अपने जीवन की ड्राइवर सीट पर हैं। सितारे केवल आपका मार्गदर्शन करने के लिए हैं।

 
और पढ़ें ...

बढ़ता हुआ तापमान, चिलचिलाती गर्मी जब बड़े लोग नहीं झेल पा रहे हैं तो बच्चों कैसे ही झेल पाएंगे.

बच्चे को खेल के लिए बाहर निकालते हैं तो रखें खास ख्याल रखें

2-5 साल के बच्चे बहुत छोटे होते हैं. हीट वेवे के दौरान उन्हें खास प्रोटेक्शन की जरूरत है. सबसे पहले तो बच्चे को एकदम हाइड्रेट रखें. बच्चा जितना पानी पीता है तो अच्छा है. छोटे बच्चे खुद से पानी नहीं पी पाते हैं. जब तक बच्चा 2 साल से अधिक का न हो जाए वह खुद से पानी नहीं पीता है. ऐसी स्थिति में माता-पिता या घर के बड़े की जिम्मेदारी बनती है कि वह समय-समय पर पानी पिलाते रहें. इन सब के अलावा हाइड्रेटिंग ड्रिंक्स भी पिलाएं. ताकि बच्चे हीट वेव से लड़ने में कामयाब हो.

सन प्रोटेक्शन का इस्तेमाल जरूर करें

बच्चा जब भी बाहर निकले तो सन प्रोटेक्शन का इस्तेमाल जरूर करें. ताकि उनकी स्किन ड्राई न हो. बच्चे को चेहरे, गर्दन, हाथ और शरीर पर क्रीम जरूर लगाएं. 

बच्चे का सिर टोपी का कपड़े से ढकना न भूलें. इससे बच्चे का सिर गर्म नहीं होगा. 

सूती कपड़े पहनाएं

गर्मी में बच्चे को सूती और हल्के कपड़े पहनाएं. यह बच्चे की सेहत के लिए बहुत जरूरी है. इस दौरान बच्चे को मोटे कपड़े पहनाना बिल्कुल भी सही नहीं है. नेचुरल फैब्रिक जैसे कि कॉटन का हल्का और ढीला कपड़ा पहनाएं.

आउटडोर प्ले टाइम का समय निर्धारित करें

बच्चे को बाहर खेलने निकाले भी तो 10-2 के बीच नहीं निकलने दे. बल्कि हीट वेव के दौरान उन्हें शाम के वक्त ही खेलने दे नहीं तो डिहाइड्रेशन के साथ-साथ कई दूसरी बीमारियों के भी शिकार हो जाएंगे. 

 

और पढ़ें ...

52 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा पारा लू से लेकर भीषण लू की स्थिति

दिल्ली में टूट गए अब तक के सारे रिकॉर्ड, 52 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा पारा

देश की राजधानी दिल्ली में अब तक के सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं. बुधवार को तापमान 52 डिग्री सेल्सियस के पार हो गया है.

 
और पढ़ें ...