सियासत

जारी हुई पेट्रोल-डीजल की कीमत, जानें ईंधन के ताजा रेट

 दिल्ली :-  भारत की सरकारी तेल मार्केटिंग कंपनियों इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL), हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL), भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने पेट्रोल और डीजल के रेट्स अपडेट कर दिए हैं।

राज्यपेट्रोल की कीमतडीजल की कीमतअंडमान और निकोबार82.4278.01आंध्र प्रदेश108.2996.17अरुणाचल प्रदेश90.9280.44असम97.1489.38बिहार105.1892.04चंडीगढ़94.2482.4छत्तीसगढ़100.3993.33दादरा और नगर हवेली92.5188दमन और दीव92.3287.81दिल्ली94.7287.62गोवा96.5288.29गुजरात94.7190.39हरियाणा94.2482.4हिमाचल प्रदेश95.8987.93जम्मू और कश्मीर99.2884.61झारखंड97.8192.56कर्नाटक102.8688.94केरल107.5696.43मध्य प्रदेश106.4791.84महाराष्ट्र103.4489.97मणिपुर99.1385.21मेघालय96.3487.11मिजोरम93.9380.46नागालैंड97.788.81ओडिशा101.0692.64पुडुचेरी94.3484.55पंजाब94.2482.4राजस्थान104.8890.36सिक्किम101.588.8तमिलनाडु100.7592.34तेलंगाना107.4195.65त्रिपुरा97.4786.5उत्तर प्रदेश94.5687.66उत्तराखंड93.4588.32पश्चिम बंगाल104.9591.76
और पढ़ें ...

आज CM डॉ मोहन कैबिनेट की अहम बैठक,कई फैसलों पर लग सकती है मुहर

भोपाल । बीजेपी का सदस्यता अभियान मध्य प्रदेश में आज यानी 3 सितंबर से शुरू होगा। प्रदेश में पार्टी अध्यक्ष वीडी शर्मा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को सदस्यता दिलाएंगे। दोपहर 2 बजे सीएम पूरे कैबिनेट के साथ सदस्यता लेंगे।

तय कार्यक्रम के अनुसार सीएम मोहन सुबह 9:35 बजे स्टेट हैंगर भोपाल से इंदौर जाएंगे। सुबह 10:45 बजे ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर इंदौर में पत्रकार वार्ता में शामिल होंगे। इसके बाद सीएम दोपहर 1.15 बजे भोपाल पहुचेंगे। दोपहर 3:30 बजे कैबिनेट बैठक लेंगे। मंत्रालय में शाम 5 बजे नर्मदा नियंत्रण मंडल बैठक लेंगे। मंत्रालय में शाम 5:30 बजे सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक करेंगे।

मोहन कैबिनेट की होगी महत्वपूर्ण बैठक

आज मोहन कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक दोपहर 3 बजे मंत्रालय में होगी। बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पर अंतिम मुहर लगेगी। सिंचाई परियोजनाओं पर सरकार कुछ महत्वपूर्ण घोषणा कर सकती हैं। वहीं निवेश बढ़ाने के लिए इंडस्ट्रियल एरिया के विकास को लेकर चर्चा भी संभव है। नर्मदापुरम के मोहासा, मुरैना के सीतापुर को औद्योगिक क्षेत्र बनाने का प्रस्ताव मिल सकता है। बीना और जुन्नारदेव को जिला बनाने को लेकर भी तस्वीर साफ हो सकती है।

 
और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: आज 3 सितंबर 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

 पंचांग- 3 सितंबर 2024

विक्रम संवत- 2081, पिंगल
शक सम्वत- 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत- भाद्रपद
अमांत- श्रावण

तिथि
कृष्ण पक्ष अमावस्या- सितंबर 02 05:22 AM- सितंबर 03 07:25 AM
शुक्ल पक्ष प्रतिपदा- सितंबर 03 07:25 AM- सितंबर 04 09:47 AM

नक्षत्र
पूर्व फाल्गुनी- सितंबर 03 12:20 AM- सितंबर 04 03:10 AM
उत्तर फाल्गुनी- सितंबर 04 03:10 AM- सितंबर 05 06:14 AM

योग
सिद्ध- सितंबर 02 06:19 PM- सितंबर 03 07:05 PM
साध्य- सितंबर 03 07:05 PM- सितंबर 04 08:02 PM

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय- 6:00 AM
सूर्यास्त- 6:34 PM
चन्द्रोदय- सितंबर 03 5:55 AM
चन्द्रास्त- सितंबर 03 6:55 PM

अशुभ काल
राहू- 3:25 PM- 4:59 PM
यम गण्ड- 9:08 AM- 10:42 AM
गुलिक- 12:17 PM- 1:51 PM
दुर्मुहूर्त- 08:30 AM- 09:21 AM, 11:08 PM- 11:54 PM
वर्ज्यम्- 09:17 AM- 11:04 AM

शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त- 11:51 AM- 12:42 PM
अमृत काल- 08:00 PM- 09:47 PM
ब्रह्म मुहूर्त- 04:24 AM- 05:12 AM

 

 
और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal 03 September 2024: मंगलवार के दिन बजरंगबली की बरसेगी इन 3 राशियों पर कृपा...पढ़ें आज का राशिफल

 03 September 2024 Ka Rashifal: आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की उदया तिथि अमावस्या और मंगलवार का दिन है। अमावस्या तिथि आज सुबह 7 बजकर 26 मिनट तक रहेगी, उसके बाद भाद्रपद शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि लग जएगी। आज शाम 7 बजकर 5 मिनट तक सिद्ध योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 3 बजकर 11 मिनट तक पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज भौमवती अमावस्या मनायी जाएगी। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 02 सितंबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बन सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि

आपके लिए आज का दिन शुभ है। आज आप जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निपटा सकते हैं। कामकाज निपटाने में आप बहुत हद तक सफल भी रहेंगे। अपनी तरफ से हर मामले पर आपको सकारात्मक रहना होगा । धैर्य और विनम्रता रखें । आज किसी पुरानी समस्याओं पर दोस्तों से बातचीत हो सकती है इससे आपको अच्छा समाधान मिल सकता है। आपकी सलाह से दूसरों को फायदा होगा। आज आपको नए इनकम सोर्स मिल सकते हैं। कामकाज में आपकी रुचि भी और बढ़ सकती है। बिजनेस अच्छा रहेगा। फालतू के खर्चे बढ़ सकते हैं। लवमेट आज कहीं बाहर घूमने जाने की प्लानिंग करेंगे।

  • शुभ रंग- ओरेंज
  • शुभ अंक- 6

वृष राशि

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज घर के बड़ो की मदद से आपका जरूरी काम पूरा हो जायेगा। किसी रिश्तेदार से आपको कोई अच्छी खुशखबरी मिलेगी। जीवनसाथी आज आपकी हर बात समझने की कोशिश करेंगे, इससे रिश्तों में नयापन आयेगा । समाजिक कार्यो में सहयोग देने से आपको अच्छा फील होगा। भाई-बहन के साथ घर पर मूवी देखने का प्लान बनायेंगें। आज आपको किसी सम्मानित व्यक्ति से मिलने का मौका मिल सकता है। आज घर में किसी धार्मिक कार्य का आयोजन होगा, जिससे घर में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा।

  • शुभ रंग- ब्राउन
  • शुभ अंक- 7

मिथुन राशि

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज शांति से कामकाज निपटाने की कोशिश करें। आज पुरानी देनदारी भी निपटा सकते हैं। आज जीवनसाथी की भावनाओं को समझने में बहुत हद तक आपको सफलता मिलेगी। आज पारिवारिक कार्यों में आपका पैसा लग सकता है । किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात के योग बन रहे हैं। आज आप कोई नया काम शुरू कर सकते है। नई चीजें सीखेंगे और लेन-देन में फायदा होगा। आज आपको संतान की उन्नति से ख़ुशी मिलेगी । अविवाहित जातकों के विवाह की बात चलेगा।

  • शुभ रंग- महरून
  • शुभ अंक- 3

कर्क राशि

आज का दिन मिली-जुली प्रतिक्रिया वाला रहेगा। आज भाई या बहन से आपकी फोन पर बात होगी, जिससे आपको अच्छा लगेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी । महिलाए आज ऑनलाइन कोई नयी डिश सीखने की कोशिश करेंगी । पिता का सहयोग आपके साथ रहेगा। लेखकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है, उनके लेखन कार्यो की सराहना होगी । साथ ही आज के दिन आप कोई कहानी लिखने की शुरुआत करेंगे । आपको लोगों के साथ मेल-जोल बढ़ाने की जरूरत है । जीवन में चल रही परेशानिया खत्म होगी।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 2

सिंह राशि

आज आपका दिन शानदार रहेगा। परिवार के सामने आपको अपनी राय रखने का पूरा मौका मिलेगा, आपकी योजना से लोग काफी प्रभावित होंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज आपको अपनी वाणी पर संयम बनाये रखना चाहिए। किसी बात को लेकर ज्यादा जिद्द करने से बचना चाहिए। आप सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे, समाज में आपका सम्मान होगा। आपकी निर्णय लेने की क्षमता का आपको पूरा लाभ मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। विद्यार्थियों को आज कोई टॉपिक समझने में गुरुजनों का सहयोग मिलेगा।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 3

कन्या राशि

आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आपके कोर्ट-कचहरी के मामले थोड़े अटक सकते है, लेकिन समय रहते सब ठीक होगा। आज आप जो भी व्यापार शुरू करेंगें, उसमें सफलता हासिल होगी। आज आपको किसी दोस्त का भी सहयोग मिलेगा । परिवार वालों का हंसी-मजाक भरा बरताव घर के वातावरण को खुशनुमा बनाये रखेगा | साथ ही आपकी निजी लाइफ बेहतर रहेगी। आप नया करोबार करने की सोच रहे हैं तो किसी अनुभवी की सलाह जरूर लें, आपको कोई अच्छी राय मिलेगी, परिवार के लोग आपकी बातों से सहमत रहेंगे। बच्चों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा ।

  • शुभ रंग- मेजेंटा 
  • शुभ अंक- 6

तुला राशि

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आज किसी नए काम को शुरू करने से पहले पूरी योजना बनाएंगे और साथ ही माता-पिता से सलाह लेंगे । आज सरकारी कामों में नीति व नियमों पर पूरा ध्यान देंगे तो आपको काम करने में आसानी होगी । आज आपको किसी मामले में जल्दबाजी दिखाने से बचना होगा। अपने जरूरी कामों की सूची बनाएंगे जिससे काफी हद तक पूरा करने में सफल रहेंगे। आपकी वाणी की सरलता आपको मान-सम्मान दिलाएगी। आज समय से सारी जिम्मेदारियां पूरी करेंगे। अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखें। लंबे समय बाद मित्र से मुलाकात हो सकती है।

  • शुभ रंग- काला 
  • शुभ अंक- 8

वृश्चिक राशि

आज आपका दिन अच्छा रहेगा । आपको किसी के मामलों में दखल देने से बचना चाहिए। किसी बड़े प्रोजेक्ट में पैसा लगाने की सोच रहे हैं, तो पहले किसी समझदार व्यक्ति से सलाह जरूर ले। आज आपके ऊपर परिवार की कुछ जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी, जिन्हें आप पूरा करेंगे। सभी लोग आपके द्वारा किए गए कार्यों से काफी खुश नजर आएंगे। छात्र आज अपने करियर को लेकर कोई योजना बनायेंगें। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी । अगर आप जॉब बदलना चाहते है तो अभी कुछ दिन रुक जाना अच्छा रहेगा।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 1

धनु राशि

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है । आज किसी धार्मिक गतिविधि में शामिल होने के योग बन रहे हैं। आज किसी मामले में दूसरों के साथ बातचीत या सलाह करने से फायदा होगा। जरूरी काम और रिश्ते के बारे में विचार करेंगे और योजना बनाएंगे। परिवार से जुड़ी कोई परेशानी खत्म होने के योग हैं। आप नए सिरे से कोशिश करेंगे तो सफल हो सकते हैं । आज आज ऑफिस के कार्यों में मन लगेगा। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

  • शुभ रंग- पीचा
  • शुभ अंक- 7

मकर राशि

आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज रोजमर्रा के कामों में आपको ज्यादा समय लग सकता है। आज आपको कारोबार में पैसा लगाने से पहले बड़ो की राय लेना... आपके लिए बेहतर साबित होगी | पिता बच्चों की इच्छाएं पूरी करने की कोशिश करेंगे। इस राशि के जो लोग नया बिजनेस करना चाहते हैं उनके लिए आज मार्केट एनालिसिस करना बेहतर होगा। आज कोई नई जिम्मेदारी आपको मिलेंगी, जिसे आप बखूबी पूरा करने में सफल रहेंगे। कला के क्षेत्र से जुडे लोगों को अच्छा मुनाफा होगा। बड़े बुजुर्गों की रिस्पेक्ट करेंगे, धन- धान्य में बढ़ोतरी होगी।

  • शुभ रंग- पिंक
  • शुभ अंक- 8

कुंभ राशि

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज जो भी काम शुरु करेंगे वो समय पर पूरा हो जायेगा। आपको करियर से संबंधित नए अवसर मिलेगा । नयें व्यापार को शुरू करने में बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। कॉमर्स के विद्यार्थी आज मार्केटिंग को समझने के लिये शिक्षको की सहायता लेंगें, जो आपके भविष्य में बेहद काम आयेंगी। आप अपने बिजी दिन में से कुछ समय अपने बच्चों के लिए निकालेंगे, जिसमें उनके साथ खूब इंजॉय करते हुए नजर आएंगे, इससे आपको तरोताजा महसूस होगा। ज्यादा से ज्यादा पानी पियें, सेहत अच्छी रहेगी।

  • शुभ रंग- गोल्डन
  • शुभ अंक- 8

मीन राशि

आज आपका मन नई उमंगों से भरा रहेगा। हर कोई आपसे राय लेना चाहेगा। ऑफिस के लोगों में आपका रुतबा बनेगा। किसी विशेषव्यक्ति से आज आपकी बात हो सकती है। आपको आर्थिक रूप से भी लाभ मिलेगा, धन के नये स्रोत प्राप्त होंगे । छोटे बच्चे आज बहुत खुश रहेंगे, वो अपने लिये कोई नया खेल तलाश करेंगें। सेहत पहले से बेहतर बनी रहेगी। दोस्त शाम के लिए कोई बढ़िया योजना बनाकर आपका दिन खुशनुमा कर देंगे। आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है, आप अपने आप में काफी अच्छा महसूस करेंगे। मेडिकल स्टोर वालों को आज उम्मीद से ज्यादा धन लाभ होगा।

  • शुभ रंग- पिंक 
  • शुभ अंक- 6
और पढ़ें ...

कमाल के हैं Google Pay के ये फीचर्स, जरूर जानें इसके फायदे

 ऑनलाइन पेमेंट को आसान बनाने वाला गूगल पे के नए फीचर्स कमाल के हैं। ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2024 में Google ने UPI सर्कल, UPI वाउचर्स, क्लिकपे क्यूआर जैसे नए फीचर्स का ऐलान किया है। इसे दिसंबर 2024 तक लागू कर दिया जाएगा। इसके बाद भारत में ऑनलाइन पेमेंट पहले से ज्यादा आसान हो जाएगा।

यह फीचर परिवार या किसी दोस्त को अपने UPI अकाउंट से पेमेंट करने की सुविधा देगा। यह उन लोगों के लिए फायदेमंद होगा, जिनके पास यूपीआई सर्विस मौजूद नहीं है। UPI सर्कल के साथ Google Pay अपने यूपीआई से अकाउंट से दो तरह से यूजर्स को जोड़ पाएगा।

इसमें प्राइमरी यूपीआई यूजर्स के पास लेनदेन का पूरा कंट्रोल रहेगा। सेकेंड्री यूजर्स केवल पेमेंट रिक्वेस्ट कर पाएगा। इसमें प्राइमरी यूजर्स एक मंथली लिमिट जैसे 15,000 रुपये सेट कर सकता है। इसके बाद सेकेंड्री यूजर्स उस लिमिट तक एक माह में भुगतान कर सकता है।

बता दें कि ये फीचर्स उपयोगकर्ताओं के भुगतान और वित्तीय साधनों के साथ बातचीत करने के तरीके में आसानी, सुविधा और सरलता लाएंगे. UPI Circle NPCI का एक नया फीचर है, जो UPI खाताधारकों को विश्वसनीय लोगों को डिजिटल भुगतान करने की अनुमति देता है।

और पढ़ें ...

कब है गणेश चतुर्थी? यहां जानिए तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजन विधि समेत सबकुछ

 Ganesh Chaturthi 2024: हिन्दू पंचांग के अनुसार भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से गणेश उत्सव की शुरुआत होती है. इस दिन लोग पूरे विधि विधान से बप्पा की स्थापना शुभ मुहूर्त में करते हैं. इसके बाद 10 दिनों तक बप्पा को घर में रखकर उत्सव मनाया जाता है. इस साल शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि 6 सितंबर की दोपहर 3 बजकर 1 मिनट से शुरू होगी और इसका समापन 7 सितंबर की शाम 5 बजकर 37 मिनट पर होगा. वहीं उदया तिथि के अनुसार गणेश चतुर्थी 7 सितंबर शनिवार को मनाई जाएगी.

पूजा का मुहूर्त

हिंदी पंचांग के अनुसार, चतुर्थी के दिन गणपति जी की पूजा दिन में 11 बजकर 03 मिनट से कर सकते हैं यह मुहूर्त दोपहर में 1 बजकर 34 मिनट तक रहेगा.

पूजन विधि

गणेश चतुर्थी वाले दिन आप सूर्योदय से पहले उठ कर स्नानादि से निवृत्त हो जाएं. अब घर के मंदिर की साफ-सफाई कर गंगा जल से छिड़काव करें. इसके बाद भगवान गणेश को प्रणाम कर तीन बार आचमन करें. अब बप्पा की मूर्ति स्थापित करें. इसके बाद भगवान गणेश को जनेऊ, वस्त्र, चंदन, दूर्वा, धूप, अक्षत, दीप, पीले फूल और फल अर्पित करें. पूजा करते समय भगवान गणेश को 21 दूर्वा जरूर अर्पित करें. दूर्वा अर्पित करते समय ‘श्री गणेशाय नमः दूर्वांकुरान् समर्पयामि’ मंत्र का जप करें. भगवान गणेश को लड्डू और मोदक का भोग लगाएं. पूजा के अंत में बप्पा की आरती करें और प्रसाद बांटें.

गणेश चतुर्थी स्पेशल भोग

भगवान गणेश को लड्डू का भोग लगाया जाता है. आप बेसन या बूंदी से बने लड्डू का भोग लगा सकते हैं इसके साथ ही बप्पा को मोदक बहुत ही पसंद माने जाते हैं.

और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: आज 2 सितंबर 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

 पंचांग- 2 सितंबर 2024

विक्रम संवत- 2081, पिंगल
शक सम्वत- 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत- भाद्रपद
अमांत- श्रावण

तिथि
कृष्ण पक्ष अमावस्या [वृद्धि तिथि]- सितंबर 02 05:22 AM- सितंबर 03 07:25 AM

नक्षत्र
मघा- सितंबर 01 09:48 PM- सितंबर 03 12:20 AM
पूर्व फाल्गुनी- सितंबर 03 12:20 AM- सितंबर 04 03:10 AM

योग
शिव- सितंबर 01 05:49 PM- सितंबर 02 06:19 PM
सिद्ध- सितंबर 02 06:19 PM- सितंबर 03 07:05 PM

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय- 6:13 AM
सूर्यास्त- 6:39 PM
चन्द्रोदय- सितंबर 02 5:19 AM
चन्द्रास्त- सितंबर 02 6:29 PM

अशुभ काल
राहू- 7:46 AM- 9:19 AM
यम गण्ड- 10:53 AM- 12:26 PM
गुलिक- 1:59 PM- 3:33 PM
दुर्मुहूर्त- 12:51 PM- 01:41 PM, 03:20 PM- 04:10 PM
वर्ज्यम्- 11:04 AM- 12:50 PM

शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त- 12:01 PM- 12:51 PM
अमृत काल- 09:39 PM- 11:25 PM
ब्रह्म मुहूर्त- 04:37 AM- 05:25 AM

और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal: कन्या और तुला वाले रहे सतर्क...जानें 2 सितंबर का 12 राशियों का राशिफल..!!

 Aaj Ka Rashifal 2 September 2024: वैदिक ज्योतिषशास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है. एक राशि करीब एक महीने चलती है इस प्रकार से एक साल में 12 राशियों का चक्र पूरा होता है. हर राशि का स्वामी ग्रह होता है. ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है. आज 2 सितंबर दिन सोमवार है.   

मेष राशि: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है. बिजनेस में आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी, जिस कारण आपको धन की कमी का भी सामना करना पड़ सकता है. आप किसी यात्रा पर जाते समय अपनी सेहत का पूरा ध्यान दें. 

वृषभ राशि: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन महत्व पूर्ण रहने वाला है. आपका मन किसी नए काम को करने के लिए उत्साहित रहेगा. आपके मन में नए-नए विचार आएंगे और विद्यार्थी पढ़ाई लिखाई में अपना काफी समय लगाएंगे, जिससे उन्हें किसी परीक्षा में भी अच्छी सफलता मिलेगी.

मिथुन राशि: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन खुशनुमा रहने वाला है. यदि आपने किसी से कर्जा लिया था, तो उसे भी आप उतारने में सफल रहेंगे. अगर आपको कोई शारीरिक कष्ट लंबे समय से परेशान कर रहा था, तो वह भी दूर हो सकता है. 

कर्क राशि: कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य के लिहाज से उतार चढ़ाव भरा रहेगा. परिवार के सदस्य आपकी बातों को पूरा महत्व देंगे और आपका मान सम्मान बढ़ेगा. आपको परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई शुभ सूचना मिल सकती है.

सिंह राशि: सिंह राशि के जातकों को आज पार्टनरशिप में कोई काम करने से बचना होगा, क्योंकि आपका साथी आपके साथ धोखा कर सकता हैं. आपको काम अधिक रहने के कारण सिर दर्द, कमजोरी, थकान जैसी समस्याएं हो सकती हैं.

कन्या राशि: कन्या राशि वालों को आज किसी यात्रा पर जाते समय वाहनों चलाते समय सावधानी बरतनी चाहिए. अगर आपने जल्दबाजी दिखायी, तो कोई दुर्घटना हो सकती है. आप संतान के करियर को लेकर कोई डिसीजन भावुकता में ना ले.
  
तुला राशि: तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन समस्याएं लेकर आने वाला है. आपको कामों को लेकर समस्या रहेगी, जिससे आपका मन परेशान रहेगा. आप अपने मन में नकारात्मक विचारों को बिल्कुल ना रखें. आपके व्यवहार से परिवार के सदस्य परेशान रहेंगे.
   
वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है. आप जीवनसाथी के लिए किसी नए बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं. आप अपनी आय को बढ़ाने की कोशिश में लगे रहेंगे. आप किसी नए घर मकान खरीद सकते हैं.

धनु राशि: धनु राशि के जातक आज ऊर्जावान रहने वाले हैं. आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं. व्यवसाय में आपको छुटपुट लाभ मिलने के योग बनते दिख रहे हैं. अगर आपका कोई काम लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह  पूरा हो सकता है.

मकर राशि: मकर राशि वालों को किसी व्यक्ति से वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा. आप अपने से ज्यादा औरों के कामों में व्यस्त रहेंगे. भाग दौड़ भी अधिक रहेगी.  पैतृक संपत्ति को लेकर कोई लड़ाई झगड़ा बढ़ सकता है. बड़ों की सलाह को जरूर मानें.
 
कुंभ राशि: कुंभ राशि वालों का दिन लंबे समय से रुके हुए कामों का पूरा करने के लिए रहेगा. परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने के योग बनते दिख रहे हैं. आप अपने किसी मित्र की सेहत को लेकर चितितं रहेगे.

मीन राशि: मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ खास रहने वाला है. आपका कोई पारिवारिक वाद-विवाद सुलझेगा, जो आपको खुशी देगा. ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आप बातचीत करते समय बहुत ही ध्यान दें, नहीं तो वह आपकी चुगली लगा सकते हैं.

और पढ़ें ...

फिल्म इमरजेंसी के प्रदर्शन पर रोक लगाने सिक्ख समाज द्वारा विरोध प्रदर्शन की रूपरेखा तय

 *कंगना रनौत एवं उनकी फिल्म एमरजेंसी के विरोध में छत्तीसगढ़ में सिख समाज ने एक बड़ी बैठक का आयोजन किया | 

फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत द्वारा निर्मित फिल्म इमरजेंसी में सिख समाज के बारे में दी गई गलत जानकारियों, घटनाओं, सिख समाज को आतंकवादी बताया जाना और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के सीन के साथ-साथ फिल्म अभिनेत्री एवम सांसद कंगना रनौत के बयानों पर आपत्ति करते हुए छत्तीसगढ़ में भी सिख समाज आंदोलन करने की तैयारी में है जिसके लिए राजधानी रायपुर के गुरु तेग बहादुर हाल में सभी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों एवम सिक्ख समाज की संस्थाओं तथा समाज के प्रमख व्यक्तियों की उपस्थिति में चर्चा की गई |
 
छत्तीसगढ़ में भी फिल्म अभिनेत्री एवं सांसद कंगना रनौत के बयानों एवं उनके द्वारा निर्मित फिल्म इमरजेंसी को लेकर सिख समाज में रोज व्याप्त है फिल्म इमरजेंसी  का विरोध करते हुए फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने सिक्ख समाज द्वारा विरोध प्रदर्शन की रूपरेखा तय की गई |
बैठक में सभी ने एक मत से कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी के प्रसारण पर रोक लगाने एवं फिल्म प्रदर्शन न होने देने का निर्णय लिया है |
सिख समाज की इस बैठक में प्रमुख रूप से सरदार गुरमीत सिंह सैनी, जसपाल सिंह साहनी, गुलबीर सिंह भाटिया, dr. टुटेजा, राजवंत सिंह गारेवाल, सुखबीर सिंघोत्रा, सुरेंद्र सिंह, त्रिलोचन सिंह काले, जगजीत सिंह, अमर सिंह वाधवा, बलविंदर सिंह चंडोक, राजू गुंबर, भूपेंद्र सिंह, मोनू सिंह सलूजा, रवितेज सिंह घेई सहित समाज के अनेक लोग उपस्थित रहे|
और पढ़ें ...

इतने रुपए महंगा हुआ गैस सिलेंडर, नई दरें आज से लागू

 नई दिल्ली। देशभर में तेल कंपनियों ने एक बार फिर एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ाने का ऐलान किया है। हालांकि यह बढ़ोतरी सिर्फ़ 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर पर की गई है। जबकि 14 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

 नई कीमतें आज से यानि 1 सितंबर से लागू हो गई हैं। 1 सितंबर से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में 39 रुपए तक की बढ़ोतरी की गई है। बता दें कि इससे पहले पिछले महीने यानी अगस्त में भी एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी हुई थी। अगस्त माह में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 8.50 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी।

 
और पढ़ें ...

सौतेला पिता निकला हैवान, पत्नी को नींद की गोली देकर सुलाया, फिर नाबालिग बेटी से किया रेप

 बागपत। क्षेत्र के एक गांव में एक सौतेला पिता ने रिश्तों को तार-तार कर दिया। उसने अपनी नाबालिग बेटी के साथ रेप किया है। आरोपी ने पत्नी को नींद की गोली देकर सुला दिया था। उसके बाद 13 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ ज्यादती की। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर किया गया है।
मां को नींद की गोली देकर की दरिंदगी

13 वर्षीय पीड़िता कक्षा सात की छात्रा है। उसने अपने सौतेले पिता पर आरोप लगाया कि आरोपी ने मां को नींद की गोलियां देकर सुला दिया था। उसके बाद मेरे साथ दुष्कर्म किया।

पीड़िता की मां ने जानकारी दी कि उसकी 2018 में शादी हुई थी। हमारे कई बार कोशिश करने के बाद भी बच्चे नहीं हुए। मैंने अपने भाई की बेटी को गोद ले लिया था। मेरी भतीजी ही अब मेरी बेटी है। वह एक दिन स्कूल से आकर मुझसे चुपट कर बुरी तरह रोने लगी। मैंने उससे कारण पूछा तो वह बता नहीं पा रही थी। प्यार से पूछने पर उसने बताया कि पापा गंदे हैं। वह मेरे साथ गंदा काम करते हैं। उसने फिर मुझे पूरा घटनाक्रम बताया।
पीड़ित बच्ची ने बताई आरोपी की हैवानियत

पीड़िता ने जानकारी दी कि सौतेला बाप उसके बाद दो बार गलत काम कर चुका है। उसने विरोध करने की कोशिश की, तो जान से मारने की धमकी दी। वह उससे डर गई थी।
पत्नी ने कराई एफआईआर

महिला ने सबसे पहले अपने परिवार के लोगों को बुलाया। उनको सारी बात बताई। उसके बाद आरोपी के खिलाफ शिकायत करने के लिए लड़की के साथ थाने पहुंच गई। लड़की ने सौतेले बाप के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है।

थाना प्रभारी संजय कुमार ने जानकारी दी कि आरोपी के खिलाफ एफआईआर हो चुकी है। पोक्सो एक्ट सहित कई धाराओं में मामला दर्ज किया है। सीओ प्रीता ने पीड़िता के बयान दर्ज किए हैं। उसको जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

और पढ़ें ...

BREAKING : 16 IAS अधिकारियों का तबादला, देखें आदेश

  बिहार : बिहार से बड़ी खबर आ रही है। राज्य में 16 IAS अधिकारियों का तबादला हुआ है. संतोष मल्ल जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव बनाए गए. हरजोत कौर बने समाज कल्याण के ACS. लोकेश कुमार सिंह बने वित्त विभाग के सचिव. प्रेमचंद मीणा बनाए गए मगध प्रमंडल के आयुक्त. प्रतिमा सतीश वर्मा बनी विज्ञान प्रौद्योगिकी की सचिव बनाई गईं. पंकज कुमार पाल को ऊर्जा विभाग का सचिव बनाया गया है. दया निधि पांडेय को कला संस्कृति विभाग का सचिव बनाया गया है. जबकि आशिमा जैन परिवहन विभाग की सचिव बनी हैं. वीरेंद्र प्रसाद यादव बनाए को कृषि विभाग का सचिव बनाया गया है।

 

 

 

 

और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: आज 1 सितंबर 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

 पंचांग- 1 सितंबर 2024

विक्रम संवत - 2081, पिंगल
शक सम्वत - 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत - भाद्रपद
अमांत - श्रावण

तिथि
कृष्ण पक्ष चतुर्दशी- सितंबर 01 03:41 AM- सितंबर 02 05:22 AM
कृष्ण पक्ष अमावस्या- सितंबर 02 05:22 AM- सितंबर 03 07:25 AM

नक्षत्र
आश्लेषा - Aug 31 07:39 PM- सितंबर 01 09:48 PM
मघा - सितंबर 01 09:48 PM- सितंबर 03 12:20 AM

योग
परिघ - Aug 31 05:38 PM- सितंबर 01 05:49 PM
शिव - सितंबर 01 05:49 PM- सितंबर 02 06:19 PM

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 6:13 AM
सूर्यास्त - 6:40 PM
चन्द्रोदय - सितंबर 01 4:24 AM
चन्द्रास्त - सितंबर 01 5:56 PM

अशुभ काल
राहू - 5:07 PM- 6:40 PM
यम गण्ड - 12:26 PM- 2:00 PM
कुलिक - 3:33 PM- 5:07 PM
दुर्मुहूर्त - 05:00 PM- 05:50 PM
वर्ज्यम् - 09:36 AM- 11:21 AM

शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 12:01 PM- 12:51 PM
अमृत काल - 08:03 PM- 09:48 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 04:37 AM- 05:25 AM

और पढ़ें ...

Horoscope Today, 1 September 2024: सितंबर माह का पहला दिन, इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें आज का राशिफल

 Horoscope Today, 1 September 2024: भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि के साथ रविवार का दिन है। पंचांग के अनुसार, चतुर्दशी तिथि पूरे दिन रहने वाली है। इसके साथ ही आज आश्लेषा के साथ मघा नक्षत्र के साथ परिघ और शिव योग बन रहा है। प्रसिद्ध ज्योतिषी सलोनी चौधरी के अनुसार, सितंबर माह के पहले दिन इतने शुभ योग बनने के कारण कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं मेष, वृषभ, कर्क, सिंह, मिथुन, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि का आज का राशिफल…

मेष राशि आज का राशिफल (Aries Horoscope Today)

आपकी नींद के शेड्यूल में बदलाव से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं, इसलिए अगर आप कमज़ोर या थका हुआ महसूस करते हैं, तो अत्यधिक शारीरिक गतिविधि या जिम में भारी सामान उठाने से बचें। अगर आपको वर्कआउट करने की जल्दी है, तो इसके बजाय इन स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज़ को आज़माएं।

वृषभ राशि आज का राशिफल (Taurus Horoscope Today)

वृषभ राशि वालों को पता होना चाहिए कि अपने साथी को खुले दिमाग से स्वीकार करना आपके रिश्ते को मज़बूत बनाने के लिए ज़रूरी है। आप दोनों एक साथ काम करना सीखेंगे और घर के कामों को साझा करते हुए एक-दूसरे को बेहतर तरीके से समझ पाएंगे।

मिथुन राशि आज का राशिफल (Gemini Horoscope Today)

अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में रुचि रखने वाले सभी लोगों, आयातकों और निर्यातकों के लिए आज मुनाफ़ा बेहद सकारात्मक हो सकता है। इसके अलावा, अपने व्यवसाय की कार्य संस्कृति को बेहतर बनाने के लिए, आप अपनी मांगों से पहले अपने कर्मचारियों की मांगों पर ध्यान देना चाहेंगे।

कर्क राशि आज का राशिफल (Cancer Horoscope Today)

आज आपके निर्णय लेने की क्षमता आपके सहकर्मियों को आश्चर्यचकित करेगी, जो बातचीत में आपके द्वारा दिए गए विचारों की सराहना करेंगे। इसके अलावा, आपमें से कुछ लोगों को अपने करियर में नए अवसर मिल सकते हैं।

सिंह राशि आज का राशिफल ( Leo Horoscope Today)

सिंह राशि के वरिष्ठ नागरिकों को उचित व्यायाम करने का ध्यान रखना चाहिए। इसके अलावा, आपको गाड़ी चलाते समय भी सावधानी बरतनी चाहिए, खासकर शाम के समय। सिंह राशि के कुछ लोगों को आज उपकरणों के साथ काम करते समय छोटे-मोटे कट लग सकते हैं।

कन्या राशि आज का राशिफल ( Virgo Horoscope Today)

सिंगल लोगों को अपने दोस्तों के साथ डेटिंग शुरू करने की ज़रूरत महसूस हो सकती है, और हो सकता है कि आप किसी सामाजिक समारोह या दोस्त के घर पर नए लोगों से मिलें। हालाँकि, कुछ समय के लिए इंटरनेट डेटिंग से बचें, क्योंकि हो सकता है कि यह आपकी उम्मीद के मुताबिक न हो।

तुला राशि आज का राशिफल (Libra Horoscope Today)

तुला राशि वालों, अब समय आ गया है कि आप उन अनियोजित लेकिन अपरिहार्य परिस्थितियों के लिए पैसे अलग से रखें जो जल्द ही सामने आ सकती हैं। पिछले खर्चों पर ध्यान देने के बजाय, भविष्य के लिए योजना बनाएँ।

वृश्चिक राशि आज का राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

आज कई नए अवसर विकसित हो सकते हैं, क्योंकि आपका करियर नई ऊँचाइयों को छू सकता है और आपको अप्रत्याशित पुरस्कार दे सकता है। जो लोग मेडिकल क्षेत्र में काम करते हैं, वे यात्रा की योजना बना सकते हैं।

धनु राशि आज का राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

धनु राशि के जातक जो लंबे समय तक काम करते हैं या जिनकी नींद अनियमित होती है, वे अपने शरीर को बहुत ज़्यादा तनाव में डाल सकते हैं। इसके अलावा, चूँकि आज आपको कोई बीमारी होने की संभावना ज़्यादा है, इसलिए आपको जितना हो सके धूल भरे वातावरण से बचना चाहिए।

मकर राशि आज का राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

जब दो लोगों के बीच काफ़ी शारीरिक दूरी होती है, तो उनका रिश्ता ज़्यादा मुश्किल और अप्रत्याशित होता है। आख़िरकार, टेक्स्ट मैसेज पर बातचीत ग़लतफ़हमी का कारण बन सकती है। नतीजतन, मकर राशि के जातकों को आज बहुत स्पष्ट रूप से संवाद करना चाहिए।

कुंभ राशि आज का राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

दिलचस्प बात यह है कि बहुत से कुंभ राशि के जातक व्यवसाय की दुनिया में महत्वपूर्ण वित्तीय सफलता की उम्मीद कर सकते हैं। उद्यमियों को अपने उद्यम को संचालन के व्यापक आधार तक विस्तारित करने के अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए कई प्रस्ताव मिल सकते हैं। इसके अलावा, आप में से कुछ को विरासत या संपत्ति की बिक्री के माध्यम से बड़ी मात्रा में धन प्राप्त हो सकता है।

मीन राशि आज का राशिफल (Pisces Horoscope Today)

मीन राशि के जातकों को अपनी नौकरी की आकांक्षाओं को कभी न छोड़ें क्योंकि आज आपको अपने सामने आने वाली संभावनाओं का पूरा फ़ायदा उठाना चाहिए, क्योंकि आप अपने जीवन के महत्वपूर्ण मोड़ पर हो सकते हैं। महिलाओं को उनकी पिछली उपलब्धियों के लिए प्रशंसा के साथ-साथ मूल्यांकन भी मिल सकता है।

और पढ़ें ...

पीएम मोदी ने 3 नई वंदे भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी

 दिल्ली :-  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 3 नई वंदे भारत ट्रेन को वर्चुअल रूप से हरी झंडी दिखाई है। ये तीनों नई वंदे भारत ट्रेनें कर्नाटक, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों को जोड़ेंगी। इनमें से पहली वंदे भारत ट्रेन चेन्नई सेंट्रल से नागरकोइल, दूसरी मदुरै से बेंगलुरु कैंट और तीसरी मेरठ सिटी-लखनऊ तक जाएगी।

हरी झंडी दिखाने के दौरान पीएम मोदी ने कहा ,’वंदे भारत ट्रेनों की शुरुआत से जहां भी ये ट्रेनें चलती हैं, वहां के पर्यटन में उछाल आया है। इससे स्थानीय व्यवसायों को बढ़ावा मिला है और रोजगार के नए अवसर पैदा हुए हैं। मैं इस उपलब्धि के लिए नागरिकों को बधाई देता हूं।’

पीएम मोदी ने कहा कि आज यूपी और खासकर पश्चिमी यूपी के लोगों को मेरठ-लखनऊ रूट पर वंदे भारत ट्रेन के जरिए भी खुशखबरी मिली है। मेरठ और पश्चिमी यूपी क्रांति की धरती है। आज यह क्षेत्र विकास की नई क्रांति का गवाह बन रहा है। वंदे भारत आधुनिक भारतीय रेलवे का नया चेहरा है।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आज शहर में, हर रूट पर वंदे भारत की मांग है। हाई-स्पीड ट्रेनों के आने से लोगों को अपने कारोबार, रोजगार और अपने सपनों को विस्तार देने का भरोसा मिलता है। आज देशभर में 102 वंदे भारत रेल सेवाएं चल रही हैं।

पीएम ने कहा, ‘विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए दक्षिणी राज्यों का तेजी से विकास बहुत जरूरी है। दक्षिण भारत में अपार प्रतिभा, अपार संसाधन और अवसर मौजूद हैं। इसलिए तमिलनाडु और कर्नाटक समेत पूरे दक्षिण का विकास हमारी सरकार की प्राथमिकता है।’

और पढ़ें ...

यूनियन बैंक में 500 पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

 यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में अपरेंटिसशिप करने का मौका है. बैंक ने अपरेंटिसशिप की 500 वैकेंसी के लिए आवेदन मांगे हैं. इसके लिए आवेदन 28 अगस्त से शुरू हो गया है. अप्लाई करने की अंतिम तिथि 17 सितंबर है. यूनियन बैंक ने अपरेंटिसशिप की भर्ती आंध्र प्रदेश, गुजरात, यूपी, बिहार समेत 25 राज्यों में निकाली है.

यूनियन बैंक की अपरेंटिसशिप भर्ती के लिए न्यूनतम उम्र सीमा 20 साल और अधिकतम 28 साल है. हालांकि अधिकतम उम्र सीमा में एससी/एसटी उम्मीदवारों को 5 साल और ओबीसी को तीन साल की छूट मिलेगी. जबकि दिव्यांग उम्मीदवारें को 10 साल की छूट प्रदान की जाएगी.

योग्यता

यूनियन बैंक में अपरेंटिसशिप करने के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/इंस्टीट्यूट से ग्रेजुएशन किया होना चाहिए. ग्रेजुएशन किसी भी स्ट्रीम और विषय से किया होना चाहिए. यह अपरेंटिसशिप एक साल के लिए होगी.

स्टाइपेंड

यूनियन बैंक में अपरेंटिसशिप के दौरान एक साल तक हर महीने 15000 रुपये प्रति माह स्टाइपेंड मिलेगा. इसके अलावा कोई और भत्ता और सुविधा नहीं मिलेगी.

यूनियन बैंक में अपरेंटिसशिप के लिए चयन प्रक्रिया

अपरेंटिसशिप के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के माध्म से होगा. इसमें 100 अंक के ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न पूछे जाएंगे. ये प्रश्न जनरल/फाइनेंशियल अवेयनेस, जनरल इंग्लिश, क्वॉन्टिटेटिव एवं रीजनिंग एप्टीट्यूड व कंप्यूटर नॉलेज से संबंधित होंगे. प्रत्येक सेक्शन में 25 अंक के 50 प्रश्न होंगे.

आवेदन शुल्क

जनरल और ओबीसी- 800 रुपये
महिला उम्मीदवार- 600 रुपये
एससी/एसटी-600 रुपये
दिव्यांग उम्मीदवार-400 रुपये

कैसे करना है आवेदन

-सबसे पहले नेशनल अपरेंटिसशिप पोर्टल https://www.apprenticeshipindia.gov.in और नैट्स पोर्टल https://nats.education.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा.
-इसके बाद यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की वेबसाइट https://www.unionbankofindia.co.in/ पर जाकर आवेदन करना होगा.
-बैंक की वेबसाइट पर रिक्रूटमेंट सेक्शन में जाना है.
-यहां अपरेंटिसशिप भर्ती नोटिफिकेशन और आवेदन का लिंक मिलेगा.
-अब यहां जरूरी जानकारियां भरकर फीस जमा करें और फॉर्म सबमिट कर दें.
– सबमिट किए गए फॉर्म का प्रिंट आउट भी निकाल कर रख लें.

और पढ़ें ...