सियासत

Aaj Ka Panchang: आज 8 सितंबर 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग- 8 सितंबर 2024

विक्रम संवत - 2081, पिंगल
शक सम्वत - 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत - भाद्रपद
अमांत - भाद्रपद

तिथि
शुक्ल पक्ष पंचमी- सितंबर 07 05:37 PM- सितंबर 08 07:58 PM
शुक्ल पक्ष षष्ठी- सितंबर 08 07:58 PM- सितंबर 09 09:53 PM

नक्षत्र
स्वाति - सितंबर 07 12:34 PM- सितंबर 08 03:31 PM
विशाखा - सितंबर 08 03:31 PM- सितंबर 09 06:04 PM

योग
इन्द्र - सितंबर 07 11:16 PM- सितंबर 09 12:04 AM
वैधृति - सितंबर 09 12:04 AM- सितंबर 10 12:32 AM

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 6:15 AM
सूर्यास्त - 6:33 PM
चन्द्रोदय - सितंबर 08 10:21 AM
चन्द्रास्त - सितंबर 08 9:32 PM

अशुभ काल
राहू - 5:01 PM- 6:33 PM
यम गण्ड - 12:24 PM- 1:56 PM
कुलिक - 3:29 PM- 5:01 PM
दुर्मुहूर्त - 04:55 PM- 05:44 PM
वर्ज्यम् - 09:43 PM- 11:29 PM

और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal 8 September 2024: आज चमकेगी इन राशि के जातकों की किस्मत...पढ़ें रविवार का दैनिक राशिफल

8 September 2024 Ka Rashifal: आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और रविवार का दिन है। पंचमी तिथि आज शाम 7 बजकर 59 मिनट तक रहेगी। आज रात 12 बजकर 5 मिनट तक इंद्र योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर बाद 3 बजकर 31 मिनट तक स्वाती नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज ऋषि पंचमी का पर्व है।आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 8 सितंबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बन सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि:

आज का दिन आपके लिए खास होने वाला है। आज अपने व्यक्तित्व और स्वभाव में लाया गया परिवर्तन बेहतरीन रहेगा। सामाजिक और पारिवारिक लोगों की तरफ से विशेष मान-सम्मान भी मिलेगा। घर में किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति के आने से किसी खास मुद्दे पर सकारात्मक विचार विमर्श भी होगा। आज अपनी योजनाओं और गतिविधियों को सीक्रेट रखें। अनुभवी लोगों का सहयोग और मार्गदर्शन आपके लिए सहायक रहेगा। नौकरी में कार्यभार बढ़ने की वजह से तनाव रहेगा। इसलिए व्यवस्थित रूप से अपने कार्यों की प्राथमिकताओं पर ध्यान दें।

  1. शुभ रंग- गुलाबी
  2. शुभ अंक- 6

वृष राशि:

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज व्यावसायिक कार्यप्रणाली में किसी भी तरह की बेहतरी की उम्मीद ना करें। यह समय रुकी हुई पेमेंट को कलेक्ट करने और आर्थिक स्थितियों को मजबूत करने के लिए उत्तम है। आज नौकरी कर रहे लोगों को फोन द्वारा किसी उच्चाधिकारी से महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। आज आपका पारिवारिक सदस्यों के साथ सुखद समय बीतेगा और घर में मेहमानों के आगमन से चहल-पहल भरा खुशनुमा माहौल रहेगा। आप जिस भी काम की शुरुआत करेंगे, वो आसानी से पूरा हो जायेगा। आज किसी को बिना सोचे-समझे पैसा उधार देने से आपको बचना चाहिए।

  1. शुभ रंग- लाल
  2. शुभ अंक- 1

मिथुन राशि:

आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज का समय उपलब्धियों वाला है। आज अपनी पूरी मेहनत व ऊर्जा अपने कार्यों के प्रति लगायेंगे। आज आपको ध्यान रखना होगा कि किसी व्यवसायी के साथ लड़ाई-झगड़े जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं। इसमें अपने गुस्से व आक्रोश पर काबू रखना जरूरी है। आज जीवनसाथी और पारिवारिक सदस्यों का पूर्ण सहयोग रहेगा। और आपसी संबंध भी सौहार्दपूर्ण बने रहेंगे। बिजनेस के कामों में सुधार होगा। स्टाफ और कर्मचारियों का सहयोग बना रहेगा। ऑफिस में उच्चाधिकारियों के साथ संबंध और अधिक मजबूत होंगे।

  1. शुभ रंग- पीला
  2. शुभ अंक- 5

कर्क राशि:

आज आप खुशियों से भरे दिन की शुरुआत करने वाले हैं। पारिवारिक मामलों को लेकर आपको थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ेगी। आज गतिविधियों में आपका योगदान होने से आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा। आपके व्यक्तिगत काम भी आज काफी हद तक सुचारू रूप से पूरे हो जाएंगे। आज कोई समस्या होने पर आपको मित्रों द्वारा उचित मदद भी मिलेगी। आज किसी से भी बेवजह उलझने से आपको बचना चाहिए। आप अपना काम पूरा करने के लिए किसी दोस्त से मदद भी मांग सकते हैं। आज आपकी सेहत ठीक बनी रहेगी।

  1. शुभ रंग- मैजेंटा
  2. शुभ अंक- 6

सिंह राशि:

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज किसी अपरिचित व्यक्ति से ज्यादा घुलना-मिलना आपको नुकसान दे सकता है। आज अपनी कोई भी खास बात किसी से भी शेयर ना करें। कभी-कभी बहुत ज्यादा आत्म केंद्रित होना और ईगो की भावना रखने से आपसी संबंधों में कुछ तनाव आ सकता है। आज माता जी की सलाह से कोई भी सावधानी पूर्वक लिया गया निर्णय निकट भविष्य में लाभदायक साबित होगा। आपकी धर्म-कर्म और आध्यात्मिक कार्यों में भी आस्था बनी रहेगी।

  1. शुभ रंग- सिल्वर
  2. शुभ अंक- 2

कन्या राशि:

आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव आएगा और रहन-सहन के प्रति अधिक सजग रहना दूसरों के बीच आकर्षण का केंद्र बनेगा। आज किसी अटके हुए काम को पूरा करने के लिए उचित समय है। किसी भी योजना को क्रियान्वित करने से पहले घर के सदस्यों की सलाह भी जरूर ले। लेनदेन के मामलों को लेकर आपसे कोई गलती हो सकती है। आज अगर कोई यात्रा का विचार बन रहा है, तो अपने सामान का ध्यान रखें। आज सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आप देश की राजनीति में बढ़-चढ़ कर भाग लेंगे। आज माता-पिता अपनी संतान की कोई इच्छा पूरी करने में सफल रहेंगे।

  1. शुभ रंग- नारंगी
  2. शुभ अंक- 1

तुला राशि:

आज आपका दिन खुशनुमा पल लेकर आया है। आज आप अपना लक्ष्य निर्धारित करने के लिए कोई नई योजना बनायेंगे, योजना भविष्य में कारगर साबित होगी। आज स्वास्थ्य संबंधी हल्की-फुल्की परेशानी रहने की वजह से आलस और सुस्ती हावी रहेगी। जिसका असर आपकी कार्यप्रणाली पर पड़ सकता है। सकारात्मक बने रहने के लिए अच्छे साहित्य और पारिवारिक लोगों के संपर्क में रहेंगे तो बढ़िया रहेगा। आज नए कामों पर आपका ध्यान रहेगा। उसके सकारात्मक नतीजे भी मिलेंगे। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का मन बनायेंगे। आपको रोजगार के उचित अवसर मिलेंगे।

  1. शुभ रंग- सफेद
  2. शुभ अंक- 9

वृश्चिक राशि:

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। इस राशि के छात्रों को अपने शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। आज अपनी छिपी हुई प्रतिभा को पहचानकर उसे रचनात्मक कार्यों में लगाएंगे। इससे आपको मानसिक मिलेगा। आज दिन का अधिकतर समय पारिवारिक लोगों के साथ बीतेगा, सभी लोग खुशी महसूस करेंगे।आज आपको जीवनसाथी से खुशखबरी मिलेगी, जिससे पूरे दिन मन प्रसन्न रहेगा। आय के नये स्त्रोत बनेगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बनेगा। किसी कार्य को करने के लिए अपने करीबी दोस्त से सलाह लेंगे।

  1. शुभ रंग- ग्रे
  2. शुभ अंक- 4

धनु राशि:

आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज किसी भी काम को करने से पहले उससे संबंधित जानकारी हासिल करने से ज्यादा सफलता मिलेगी। आप अपनी प्रतिभा को पहचाने और पूरी ऊर्जा के साथ अपनी दिनचर्या व कार्यप्रणाली को व्यवस्थित रखेंगे। आज ध्यान रखें कि आपके सरल स्वभाव का कुछ लोग नाजायज फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। आज अपनी योजनाओं व गतिविधियों को किसी के साथ भी शेयर ना करें।

  1. शुभ रंग- नीला
  2. शुभ अंक- 2

मकर राशि:

आज आपका दिन नया बदलाव लाने वाला है। आज नौकरी कर रहे लोगों को अपने किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने में बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। आज जीवनसाथी के साथ खट्टी-मीठी नोकझोंक रहेगी। जिसकी वजह से संबंधों में और अधिक नजदीकियां बढ़ेंगी। आज समय का सही इस्तेमाल करेंगे और हर काम को लगन से करने की ललक रहेगी। अच्छे नतीजे भी मिलेंगे। आज कुछ पुराने दोस्तों से मिलने का मौका मिलेगा, जिसका आप काफी दिनों से इंतजार कर रहे थे। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ेगी, यात्रा लाभदायक रहेगी।

  1. शुभ रंग- मैरून
  2. शुभ अंक- 6

कुंभ राशि:

आज आपका दिन कांफिडेंस से भरा रहेगा। परिवारिक माहौल बेहतर बना रहेगा। आपके काम में परिवार वालों का सहयोग बना रहेगा। कारोबार में मेहनत का फायदा मिलेगा। आज राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े मित्र की पावर आपके लिए कारगर साबित होगी। उसके साथ लाभदायक बिंदुओं पर विचार-विमर्श भी रहेगा। सामाजिक कार्यकर्ताओं का सहयोग करना आपका मान-सम्मान बढ़ाएगा। आज आपको अपना टारगेट हासिल करने के लिए अधिक मेहनत की जरूरत है। ऑफिस में बहुत संजीदगी से काम करें। आपको अपनी सोच और व्यवहार को संतुलित रखना चाहिए।

  1. शुभ रंग- नीला
  2. शुभ अंक- 9

मीन राशि:

आज आपका दिन ख़ास से रहेगा। आपके पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। नवविवाहितों के जीवन में खुशियां बढ़ेगी। आज अपने जीवन को सकारात्मक नजरिए से समझने की कोशिश करेंगे तो इससे चल रही गलतफहमियां सुलझ जाएंगी। धर्म और अध्यात्म के प्रति बढ़ता हुआ आपका विश्वास आपको शांति और मानसिक सुख देगा। किसी खास मुद्दे पर चर्चा भी रहेगी। आपकी सकारात्मक सोच से परिस्थितियां अच्छी होंगी। ऑफिस का बढ़िया माहौल आपको खुश कर देगा, काम करने में मन लगा रहेगा। जीवन में आगे बढ़ने के लिए नए रास्ते खुलेंगे।

  1. शुभ रंग- बैंगनी
  2. शुभ अंक- 1
और पढ़ें ...

पूजा खेडकर के खिलाफ केंद्र सरकार का बड़ा एक्शन, ट्रेनी IAS के पद से तत्काल प्रभाव से किया सेवामुक्त

नई दिल्ली : बर्खास्त ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर  के खिलाफ अब केंद्र सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। केंद्र सरकार ने पूजा खेडकर को तत्काल प्रभाव से ट्रेनी IAS के पद से मुक्त कर दिया है।केंद्र सरकार ने पूजा मनोरमा दिलीप खेडकर, आईएएस प्रोबेशनर को आईएएस (प्रोबेशन) नियम, 1954 के नियम 12 के तहत भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) से तत्काल प्रभाव से सेवामुक्त कर दिया।

क्‍या हुआ था पूजा से विवाद
आरोप है कि महाराष्ट्र कैडर की ट्रेनी आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर ने पुणे कलेक्‍टर सुहास दिवसे से वीआईपी सुविधाओं की डिमांड की थी. पूजा ने ज्‍वाइन करते ही कलेक्‍टर से गाड़ी, बंगला और कर्मचारियों की मांग की थी, जिसके बाद पुणे कलेक्‍टर सुहास दिवसे ने सामान्‍य प्रशासन विभाग जीएडी को लेटर लिखकर पूजा खेडकर की शिकायत कर दी थी. बताया जाता है कि सुहास दिवसे ने 24 जून को पूजा खेडकर को लेकर शिकायत की थी, जिसमें दिवसे ने सामान्‍य प्रशासन विभाग को आईएएस पूजा खेडकर के पिता दिलीप खेडकर की ओर से कलेक्‍टर ऑफिस में सुविधाओं को लेकर बनाए जा रहे अनुचित दबाव के बारे में बताया था. साथ ही यह भी मेंशन किया था कि प्रोबेशनरी आईएएस अफसर होने के बाद भी पूजा खेडकर स्‍पेशल सुविधाओं की डिमांड कर रही हैं.

ऑडी कार पर भी विवाद
इसके अलावा वह अपनी अपनी निजी ऑडी कार पर लाल नीली बत्‍ती और महाराष्ट्र सरकार लिखी हुई नंबंर प्‍लेट का भी प्रयोग कर रही हैं. बता दें कि पूजा खेडकर को पुणे कलेक्‍टर ऑफिस में 3 जून 2024 को असिस्‍टेंट कलेक्‍टर के रूप में नियुक्‍त किया गया था. सुहास दिवसे ने अपने लेटर में लिखा था कि पूजा खेडकर के पिता ने कलेक्‍टर ऑफिस के अधिकारियों से कहा था कि उनकी बेटी पूजा खेडकर के पहुंचने से पहले उनके लिए केबिन घर आदि की व्‍यवस्‍थाएं हो जानी चाहिए. इसी को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि पूजा खेडकर को लेकर एक से एक खुलासे होने लगे. अब तो खुलासा यह तक हो गया है कि उन्‍होंने यूपीएससी की परीक्षा भी फर्जी दस्‍तावेजों के आधार पर दी है.

और पढ़ें ...

ED का बड़ा एक्शन: नेता की बढ़ी टेंशन, आलीशान बंगला, होटल और महंगी कारों सहित 55 करोड़ की संपत्ति जब्त

नई दिल्ली: पूर्व DMK नेता पर ED ने बड़ा एक्शन लिया है. जांच एजेंसी ने उनका आलीशान बंगला, होटल और महंगी कारों सहित 55 करोड़ की संपत्ति जब्त कर ली है. ईडी ने यह एक्शन डीएमके के पूर्व पदाधिकारी जाफर सादिक और उनके सहयोगियों से संबंधित संपत्ति पर लिया है. पीएमएलए के प्रावधानों के तहत 14 अचल संपत्तियां जब्त की गई हैं. जेएसएम रेजीडेंसी होटल के अलावा एक आलीशान बंगला, जगुआर और मर्सिडीज जैसी 7 महंगी गाड़ियां भी जब्त की गई हैं. जांच एजेंसी का दावा है कि संपत्तियों को आपराधिक गतिविधियों के जरिए हासिल किया गया था.
 
प्रवर्तन निदेशालय ने सादिक और उसके सहयोगियों की 55.30 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की है. यह एक्शन एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग गिरोह के स्यूडोएफेड्राइन और केटामाइन की तस्करी की जांच के बाद लिया गया है, जिसका सरगना जाफर सादिक बताया जा रहा है. एनसीबी और कस्टम विभाग की जांच के आधार पर ईडी ने तमिलनाडु में 15 ठिकानों पर तलाशी ली है.
 
ईडी की जांच से पता चला है कि जाफर सादिक अपने भाई मोहम्मद सलीम और अन्य लोगों के साथ मिलकर स्यूडोएफेड्रिन और अन्य मादक पदार्थों के निर्यात और छिपाने में सक्रिय रूप से शामिल था. वह अन्य व्यक्तियों और रिश्तेदारों के साथ कई फर्मों/संस्थाओं/कंपनियों का निदेशक/भागीदार है. इसका इस्तेमाल अपराध की आय को चैनलाइज करने के लिए किया गया.
 
ईडी के मुताबिक इस पूरे सेट अप का इस्तेमाल अवैध ड्रग तस्करी से होने वाली आय को रूट करने के लिए किया गया था. इसलिए, जाफर सादिक को ईडी ने 26 जून, 2024 को गिरफ्तार किया और उसके भाई मोहम्मद सलीम को 12 अगस्त को गिरफ्तार किया गया.
 
: ईडी की जांच में यह भी पता चला कि जाफर सादिक और उसके सहयोगियों ने अपने ड्रग कारोबार से प्राप्त अपराध की आय को रियल एस्टेट, फिल्म निर्माण, हॉस्पिटैलिटी और लॉजिस्टिक्स सहित कई वैध उपक्रमों में निवेश किया था.
 
बताया जा रहा है कि बैंक खातों के एक नेटवर्क के माध्यम से इन निवेशों में रकम को शामिल किया गया था, जिसमें सादिक और उसके परिवार के सदस्यों के खाते भी शामिल थे. उन्होंने अवैध नकदी को जमा किया, फाइनेंसरों के जरिए से स्तरीकृत किया और आर्थिक विवरणों में असुरक्षित लोन के रूप में दर्ज किया गया.
और पढ़ें ...

कांग्रेस में शामिल होते ही बजरंग पुनिया को मिली बड़ी जिम्मेदारी, राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी में मिला ये बड़ा पद

दिल्ली :-  कांग्रेस में शामिल होते ही पार्टी ने बजरंग पुनिया को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। कांग्रेस ने बजरंग पुनिया को किसान प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है। कांग्रेस की तरफ से जारी नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बजरंग पुनिया को अखिल भारतीय किसान कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त करने के प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी है।

और पढ़ें ...

घर-घर पधारेंगे मंगलमूर्ति….गणेश चतुर्थी आज, जानिए व्रत कथा, शुभ मुहूर्त से लेकर सबकुछ

आज गणेश चतुर्थी मनाई जा रही है. हिन्दू धर्म में गणेश चतुर्थी का बड़ा महत्व है, वैसे तो हर महीने गणेश चतुर्थी का व्रत आता है और इसे संकष्टी चतुर्थी के नाम से जाना जाता है, लेकिन भाद्रपद मास में आने वाली गणेश चर्तुर्थी अपने आप में खास होती है क्योंकि इस दिन से गणेश उत्सव की शुरुआत होती है. जिसकी धूम पूरे देशभर में देखने को मिलती है.पंचांग के अनुसार, गणेश चतुर्थी तिथि का आरंभ 6 सितंबर की दोपहर 3 बजकर 01 से होगा और समापन 7 सितंबर की शाम 5 बजकर 37 पर होगा. उदयाति​थि होने के कारण गणेश चतुर्थी 7 तारीख को ही मनाई जाएगी. जिसके लिए मूर्ति स्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 11 बजकर 4 मिनट से दोपहर 1 बजकर 34 मिनट तक रहेगा

गणेश चतुर्थी व्रत कथा
पौराणिक कथा के अनुसार, बात उस समय की है जब भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का विवाह हुआ था. इस विवाह में शामिल होने के लिए सभी देवी-देवताओं, गंधर्वों और ऋषियों-मुनियों को निमंत्रण दिया गया लेकिन भगवान गणेश को आमंत्रण नहीं मिला. जब बारात में सभी शामिल हुए तो भगवान गणेश के ना आने का कारण पूछा, जिस पर भगवान विष्णु ने कहा कि भगवान शिव को न्यौता दिया गया है और यदि गणेश उनके साथ आना चाहते हैं तो आ जाएं.भगवान विष्णु ने यह भी कहा कि गणेश जी भोजन बहुत ज्यादा करते हैं और हम किसी और के घर उन्हें भरपेट भोजन कैसे कराएंगे. इस पर देवताओं ने एक सुझाव रखा कि गणेश जी को बुला लेते हैं, लेकिन उन्हें विष्णुलोक की सुरक्षा करने को कह देंगे, जिससे वे बारात में नहीं जा सकेंगे. ऐसे में बुलाने का कार्य भी पूरा हो जाएगा और भोजन कराने से भी बचा जा सकेगा.

गणेश चतुर्थी व्रत में नहीं खानी चाहिए ये चीजें

गणेश चतुर्थी व्रत के दिन लहसुन, प्याज, मूली, चुकंदर आदि का सेवन नही करना चाहिए. इस दिन व्रत वाला सेंधा नमक ही इस्तेमाल करें, सादा नमक या काले नमक का प्रयोग इस दिन न करें. इस दिन किसी भी प्रकार के तामसिक भोजन, मदिरा और हर प्रकार के नशे से दूर रहना चाहिए.

गणेश चतुर्थी पर करें ये काम

  • घर या पूजा स्थल पर गणेश की सुंदर प्रतिमा स्थापित कर, उसे अच्छे से सजाएं फिर उसके बाद पूरे विधि विधान से पूजा करें.
  • गणेश चतुर्थी के दिन गणपति जी को अपने घर के ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा में विधि-विधान से बिठाएं, इस दिशा में उनकी पूजा करना शुभ माना जाता है.
  • गणेश भगवान जी को लाल रंग बहुत प्रिय होता है, इसलिए उनकी पूजा में लाल रंग के वस्त्रों का इस्तेमाल करें, जैसे गणपति बप्पा को लाल रंग के वस्त्र के आसन के ऊपर विराजमान करें और उनको लाल रंग के वस्त्र पहनाएं. गणपति जी की पूजा में लाल रंग के पुष्प, फल, और लाल चंदन का प्रयोग जरूर करें.
  • गणेश भगवान की पूजा में दूर्वा घास, फूल, फल, दीपक, अगरबत्ती, चंदन, और सिंदूर और गणपति जी के प्रिय लड्डू और मोदक का भोग जरूर लगाएं.

गणपति की पूजा में दस दिनों तक भगवान गणेश के मंत्र जैसे ॐ गण गणपतये नमः का जाप जरूर करें.

गणेश चतुर्थी पर न करें ये काम

  • गणेश चतुर्थी पर अपने घर में भूलकर भी गणपति की आधी-अधूरी बनी या फिर खंडित मूर्ति की स्थापना या पूजा न करें. ऐसा करना अशुभ माना जाता है.
  • गणपति जी की पूजा में भूलकर भी तुलसी दल या केतकी के फूल का प्रयोग नहीं करना चाहिए. मान्यता के अनुसार ऐसा करने पर पूजा का फल नहीं मिलता है.
  • गणेश चतुर्थी के दिन व्रत एवं पूजन करने वाले व्यक्ति को तन-मन से पवित्र रहते हुए ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए.
  • गणेश चतुर्थी के दिनों में भूल से भी तामसिक चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए.
  • गणेश चतुर्थी के दिनों में गुस्सा करना, विवाद करना या परिवार के सदस्यों के साथ झगड़ना नहीं चाहिए.

पूजा विधि

गणपति की पूजा में एक साफ और शांत जगह पर आसन बिछाएं और गणेश जी की मूर्ति या तस्वीर स्थापित करें. मूर्ति को गंगाजल से शुद्ध करें. उसके बाद रोली, चंदन और फूलों से गणेश जी को सजाएं. उनकी सूंड पर सिंदूर लगाएं और दूर्वा चढ़ाएं. फिर घी का दीपक और धूप जलाएं. गणेश जी को मोदक, फल का भोग लगाएं. पूजा के आखिर में गणेश जी की आरती और ॐ गण गणपतये नमः मंत्र का जाप कर गणेश जी से अपनी मनोकामनाएं मांगें.

और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang 07 September 2024: आज से शुरू गणेश महोत्सव, नोट करें शुभ मुहूर्त और पढ़ें पंचांग

Aaj Ka Panchang 07 September 2024: आज यानी 07 सितंबर, 2024 से गणेश महोत्सव की शुरुआत हो रही है। यह पर्व भगवान गणेश की पूजा के लिए समर्पित है। ऐसा कहा जाता कि जो लोग इस दौरान भाव के साथ पूजा-पाठ व व्रत करते हैं, उन्हें धन, सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। साथ ही जीवन में खुशहाली आती है। आज के दिन की शुरुआत करने से पहले यहां दिए गए शुभ व अशुभ समय को अवश्य जान लें, जो इस प्रकार हैं।

आज का पंचांग 

पंचांग के अनुसार, आज भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि शाम 05 बजकर 44 मिनट तक रहेगी।

ऋतु - शरद

 

चन्द्र राशि - तुला

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय - सुबह 05 बजकर 57 मिनट पर

सूर्यास्त - शाम 06 बजकर 25 मिनट पर

चंद्रोदय - सुबह 09 बजकर 41 मिनट पर

चन्द्रास्त - रात 08 बजकर 35 मिनट पर

शुभ मुहूर्त

सर्वार्थ सिद्धि योग - दोपहर 12 बजकर 34 मिनट से अगले दिन सुबह 06 बजकर 03 मिनट तक

रवि योग - सुबह 06 बजकर 02 मिनट से दोपहर 12 बजकर 34 मिनट तक

ब्रह्म मुहूर्त - 04 बजकर 31 मिनट से 05 बजकर 16 मिनट तक

विजय मुहूर्त - दोपहर 02 बजकर 24 मिनट से 03 बजकर 20 मिनट तक

गोधूलि मुहूर्त - शाम 06 बजकर 35 मिनट से 06 बजकर 58 मिनट तक

निशिता मुहूर्त - रात्रि 11 बजकर 56 मिनट से 12 बजकर 42 मिनट तक।

अशुभ समय

राहु काल - सुबह 09 बजकर 08 मिनट से 10 बजकर 41 मिनट तक

गुलिक काल - सुबह 05 बजकर 58 मिनट से 07 बजकर 25 मिनट तक।

दिशा शूल - पूर्व

ताराबल

भरणी, रोहिणी, मृगशिरा, आर्द्रा, पुनर्वसु, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, स्वाति, विशाखा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती।

चन्द्रबल

मेष, वृषभ, सिंह, तुला, धनु, मकर।

और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal 07 September 2024: आज गणपति बप्पा इन राशियों की जिंदगी में करेंगे खुशियों की बारिश...जानें आपकी किस्मत में क्या है?

07 September 2024 Ka Rashifal: आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और शनिवार का दिन है। चतुर्थी तिथि आज शाम 5 बजकर 38 मिनट तक रहेगी। आज रात 11 बजकर 16 मिनट तक ब्रह्म योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 12 बजकर 34 मिनट तक चित्रा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज से दस दिवसीय गणेश उत्सव की शुरुआत है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 07 सितंबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बन सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि-

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज का दिन आपके लिए किसी मामले में जीत दिलाने वाला रहेगा। साथ ही आपको शासन व सत्ता का पूरा लाभ मिलेगा और आपका सम्मान बढ़ने से आपको खुशी होगी। किसी करीबी पर भरोसा करने से आपको समस्या हो सकती है.. सोच समझकर आगे बढ़ेंगे तो सब ठीक होगा। आज व्यापार कर रहे लोगों को काम में एक अच्छा उछाल देखने को मिलेगा। आज आपकी सकारात्मक सोच कामों को पूरा करने में सहयोग करेगी।

  • शुभ रंग- बैंगनी
  • शुभ अंक- 2

वृष राशि-

आज आपका दिन शानदार रहने वाला है।आप किसी रिश्तेदार से मिलने, उनकेघर जायेंगे। महिलाओं के लिए आज का दिन बेहद खासरहने वाला है। आज आपके पास बिजनेस को आगे बढ़ाने का अच्छा मौका है। कॉम्पटिशन की तैयारी कर रहे छात्र तैयारी जारी रखेंगे और खूब मेहनत भी करेंगे। जिस व्यक्ति की आपने कभी मदद की थी वह आज आपके काम आएगा। इस राशि के राजनीति से जुड़े लोगों को आज कोई बड़ी सफलता मिलेगी। आपको किसी सामाजिक समारोह में जाने का मौका मिलेगा। लोग आपकी बातों से प्रभावित होकर आपसे जुड़ने की कोशिश भी करेंगे।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 2

मिथुन राशि-

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। बच्चे आज आपको कोई शुभ समाचार देंगे, जिससे परिवार के सभी सदस्य खुश होंगे। सेहत के मामले में आप खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे और घर के बुजुर्गों की सेवा भी करेंगे। आज आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा। किसी रचनात्मक काम में मन लगने से आपको मानसिक शांति भी मिलेगी और स्ट्रेस फ्री होकर काम भी करेंगे। अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नये कदम उठायेंगे।

  • शुभ रंग- गुलाबी
  • शुभ अंक- 6

कर्क राशि-

आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आप अपने खर्च पर कंट्रोल करने की कोशिश करेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स को शिक्षकों का सपोर्ट मिलेगा। आने वाले समय में आपकी महत्व कांक्षाएं बढ़ेगी, जिसे पूरा करने के लिए आप कड़ी मेहनत करेंगे। आज हर कोई आपकी बातों से प्रभावित होगा। राजनीति से जुड़े लोगो को आज कुछ नई जिम्मेदारियां मिलेगी। आज आप धार्मिक कार्यों में रूचि लेंगे। किसी व्यक्ति की बातों को सोचकर आपको ख़ुशी होगी और आप उसी बात को बार बार याद करके मुस्कुराएंगे।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 3

सिंह राशि-

आज आपका दिन आपके परिवार के लिए नई खुशियां लेकर आया है। आप ज्यादा समय परिवार वालों के साथ बिताएंगे और भविष्य की कुछ योजनाओं पर बात-चीत भी करेंगे। आपके लिए कोई फैसला करना थोड़ा मुश्किल होगा लेकिन आपको भाई का साथ मिलने से आसानी होगी। ऑफिस में काम ज्यादा होने के कारण जीवनसाथी के साथ कहीं जाने का प्लान कैंसिल हो जायेगा। किसी काम में अनुमान से ज्यादा धन लाभ होगा। आपको पैसों के लेन-देन में सावधान रहने की जरूरत है।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 5

कन्या राशि-

आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। धार्मिक कार्यों के प्रति आस्था व विश्वास से आगे बढ़ेंगे।आज आप अपने कामों में जल्दबाजी दिखाने से बचेंगे तो आप आगे आने वाली किसी समस्या से बच जायेंगे। आपको परिवार से जुड़ी कई जिम्मेदारियां निभानी पड़ेंगी, जो कि आप अच्छे से संभाल लेंगे। साथ काम करने वाले लोगों से आपको मदद मिलेगी। अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए आज का दिन बढ़िया है। साथ ही आज का दिन कम मेहनत में ज्यादा फल दिलाने वाला रहेगा।

  • शुभ रंग- केसरिया
  • शुभ अंक- 1

तुला राशि-

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज का दिन आपके लिए कामकाज के मामले में आलस्य की बजह से कमजोर रहेगा। आपके कामों की गति धीमी रहेगी, लेकिन मित्रों के साथ आपके संबंध बेहतर रहेंगे इसके साथ ही आप परिवार में सबको खुश रखने की कोशिश में लगे रहेंगे आपको अच्छा लगेगा। आज आपके अंदर त्याग और सहयोग की भावना रहेगी। आज आपको किसी महत्वपूर्ण चर्चा में शामिल होने का मौका मिलेगा, जिसमें आपकी सहभागिता अच्छी खासी रहेगी। कोई प्रिय मित्र आपसे किसी विशेष विषय को लेकर बातचीत कर सकता है।

  • शुभ रंग- सिल्वर
  • शुभ अंक- 4

वृश्चिक राशि-

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज आपकी भावनाओं की कद्र होगी, लव मेट आज आपको कोई गिफ्ट भी दे सकते हैं। आपका कोई मित्र आपसे आर्थिक मदद मांग सकता है जिसकी आप अपनी क्षमता के अनुसार मदद करेंगे। संतान को यदि आप कोई जिम्मेदारी देंगे, तो भी वह उन पर खरा उतरेंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों को कोई बड़ी उपलब्धि मिलने से खुशी होगी। आज आप किसी बड़े लक्ष्य को पकड़कर चलेंगे और आप अपने धन का कुछ हिस्सा दान पुण्य में लगाएंगे।

  • शुभ रंग-मैजेंटा
  • शुभ अंक- 6

धनु राशि-

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप अपने कामों पर पूरा फोकस बनाए रखें और आपको एक से अधिक स्रोतों से `लाभ होने के योग बन रहे हैं। आज कार्यक्षेत्र में आप कुछ नया अनुभव करेंगे इससे आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। आप काम को पूरा करने के लिए नए आईडियाज शामिल कर सकते हैं। आपके धन प्राप्ति के मार्ग में यदि कुछ बाधाएं आ रही थी, तो वह आज दूर होगी। किसी काम में बहन का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा और मां की किसी इच्छा की पूरी होने से आप खुश रहेंगे।

  • शुभ रंग- गुलाबी
  • शुभ अंक- 9

मकर राशि-

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर ढंग से काम करने की कोशिश करेंगे। मेहनत से किये गये काम में आपको सफलता मिलेगी। इस राशि के स्टूडेंट्स को नये प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा। बड़ों का सहयोग आपके करियर को आगे बढ़ाने में मदद करेंगे। लम्बें समय से रूके हुए सरकारी कामों का आज निपटारा हो जायेगा। आज आप अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभायेंगे और शाम का समय आप अपने दादा-दादी के साथ बिताएंगे।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 1

कुंभ राशि-

आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। साझेदारी में किसी डील को फाइनल करना आपके लिए अच्छा रहेगा और आपके औद्योगिक मामले सुधरेंगे। आज आपके दांपत्य जीवन में सुख समृद्धि बनी रहेगी। आज आपके पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ आप किसी बड़ी डील को फाइनल करेंगे। लवमेट आज लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी।

  • शुभ रंग- आसमानी
  • शुभ अंक- 2

मीन राशि-

आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने व्यवसाय के कामों में कुछ कठिनाई तो होगी, लेकिन फिर भी आप पूरा करने की कोशिश में लगे रहेंगे। आज आपको संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा। आज आपका कोई सपना साकार हो सकता है जिसकी चाह आपको कई वर्षों से थी। आज परिवार का कोई संपत्ति संबंधित विवाद सुलझ सकता है, जिसमें आपको वरिष्ठ सदस्यों की मदद भी मिलेगी। आपका किसी नए वाहन तो खरीदने का सपना पूरा होगा।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 8
और पढ़ें ...

वंदे भारत एक्सप्रेस: अब 5 घंटे में तय होगा रायपुर से विशाखापट्टनम का सफर

रायपुर : छत्तीसगढ़ से नागपुर जाने वाली वंदेभारत ट्रेन के बाद, रेलवे अब राज्य में दूसरी वंदेभारत एक्सप्रेस शुरू करने जा रहा है, जो दुर्ग से रायपुर होकर विशाखापट्टनम तक चलेगी। इस नई ट्रेन की खासियत यह है कि रायपुर से विशाखापट्टनम का सफर केवल 5 घंटे में पूरा हो सकेगा। इस सुविधा से यात्री एक ही दिन में विशाखापट्टनम जाकर वापस लौट सकेंगे, जिससे ट्रैवलर्स के लिए एक नया, तेज़ और सुविधाजनक विकल्प उपलब्ध होगा।

नई वंदेभारत ट्रेन की शुरुआत दुर्ग से की जाएगी, क्योंकि कोचिंग यार्ड वहीं स्थित है। अनुमान है कि ट्रेन की बोगियां और इंजन 10 सितंबर के आसपास दुर्ग पहुंचेंगे। इसके बाद, ट्रेन 12 सितंबर को दुर्ग से रायपुर होकर विशाखापट्टनम के लिए रवाना हो सकती है, हालांकि तारीख में थोड़ा बदलाव भी संभव है।

यह वंदेभारत ट्रेन दुर्ग से रायपुर, महासमुंद, खरियार रोड, कांटाभांजी, टिटलागढ़, रायगढ़ा, पार्वतीपुरम और विजयानगरम होते हुए विशाखापट्टनम पहुंचेगी। 300 किलोमीटर की दूरी महज 5 घंटे में तय की जाएगी। इस ट्रेन के टिकट नागपुर वंदेभारत एक्सप्रेस की तर्ज पर होंगे, जो यात्रियों को सुलभ और किफायती सफर का अनुभव प्रदान करेंगे।

रायपुर डीआरएम संजीवन कुमार और वाणिज्य प्रबंधक एके त्रिपाठी ने दुर्ग स्टेशन का निरीक्षण कर लिया है। माना जा रहा है कि यह निरीक्षण विशेष रूप से वंदेभारत ट्रेन की शुरुआत की तैयारी के लिए किया गया था। दुर्ग और रायपुर के बीच यात्रियों की भारी मांग के चलते यह नई ट्रेन एक बड़ा आकर्षण बन सकती है।

और पढ़ें ...

इंटरनेशनल क्विज शो "आओ बनिए गुरसिख प्यारा का ऑडिशन" राजधानी में

रायपुर में होगा इंटरनेशनल क्विज शो "आओ बनिए गुरसिख प्यारा का ऑडिशन" " कौन बनेगा करोड़पति " के तर्ज पर इंटरनेशनल क्विज शो "आओ बनिए गुरसिख प्यारा" जो की हर रविवार सुबह 10:30 बजे पंजाबी टीवी चैनल चढ़‌दिकला टाइम टीवी पर विश्व के 110 देशों में प्रसारित होता है और बच्चे-बड़े सभी में विख्यात है। इस क्विज़ शो में सिक्ख इतिहास, गुरबाणी की जानकारी और विश्व भर के सिक्खों की उपलब्धियों पर आधारित प्रश्न किए जाते हैं। इस क्विज़ कंपटीशन में 10 साल से लेकर 70 80 साल तक के गुरु नानक नाम लेवी संगत (लोग) भाग ले सकते है और यह पूर्णतः निःशुल्क है। बहुत ही हर्ष का विषय है कि इसके 35वें सीजन का सिलेक्शन (ऑडिशन) टेस्ट रायपुर में रविवार 8 सितंबर को शाम 6:00 बजे श्याम नगर, गुरु नानक नगर गुरु‌द्वारा साहिब में होने जा रहा है। इस क्विज काम्पिटीशन का ऑडिशन छत्तीसगढ़ में 8 सितंबर 2024 को रायपुर एवं बिलासपुर तथा 9 सितंबर को राजनांदगांव एवं डोंगरगढ़ में आयोजित होगा। इस क्विज काम्पिटीशन के ऑडिशन एग्जाम को लेने के लिए विशेष रूप से आओ बनिए गुरुसिख प्यारा एवं गुरमत ज्ञान मिशन प्रतापगढ़ यूपी के मनजीत सिंह गोबिंद जी के नेतृत्व में छः सदस्यी टीम जिसमें बृजेश सिंह जी, सौरभ सिंह साहनी जी एवं अन्य सदस्य शामिल है। इस एग्जाम की तैयारी के लिए रायपुर की सहयोगी संस्था शाहिद भाई तारु सिंह फाउंडेशन एवं त्रिलोचन सिंह काले वीर जी एवं रायपुर की पूरी टीम जिसमें सुरजीत सिंह छाबड़ा, श्रीमती अरमीत कौर छाबड़ा, डॉ सुप्रीत कौर गुलाटी, जसप्रीत कौर अजमानी, सिमरप्रीत कौर छाबड़ा एवं नवनीत कौर छाबड़ा भी शामिल है, ने लगातार विद्यार्थियों को विगत 2 माह से इस एग्जाम की औनलाइन व औफलाइन तैयारी कराई है और बच्चे-बड़े सभी बहुत ही उत्साह के साथ इस काम्पिटीशन में भाग लेने के लिए तैयारी कर रहे है। इस ऑडिशन राउंड के बाद जो विद्यार्थी यहां सिलेक्ट होते हैं तो उन्हें चढ़दिकला टाइम टीवी में प्रसारित होने वाले एपिसोड में भाग लेने का मौका मिल सकता है। छत्तीसगढ़ की संगत (लोगों) के लिए बहुत ही बड़ा मौका आओ बनिए गुरसिख प्यारा की अंतरराष्ट्रीय टीम ने दिया है जिसके लिए यहां की संगत (लोग) उनका बहुत शुक्रिया, आभार व्यक्त करते हैं और आगे भी ऐसे आयोजन करने की अपेक्षा रखते हैं। कार्यक्रम से संबंधित और अधिक जानकारी के लिए स. सुरजीत सिंह छाबड़ा 7828330780 एवं स. त्रिलोचन सिंह काले वीरजी से 9425209858 पर संपर्क किया जा सकता है।
और पढ़ें ...

कंगना रनौत ने भारी मन से किया ट्वीट : फिल्म इमरजेंसी के बारे में कही यह बात

6 सितंबर को रिलीज होने वाली कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी रिलीज नहीं हो पाई v| 6 सितंबर को रिलीज होने वाली फिल्म इमरजेंसी का प्रदर्शन आज नहीं हो सका | की फिल्म रिलीज न होने के कारण कंगना रनौत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपना संदेश दिया है | कंगना रनौत ने अपने संदेश में कहा कि भारी मन से मैं घोषणा करती हूं कि मेरे निर्देशित फिल्म इमरजेंसी को स्थगित कर दिया गया है, हम अभी भी सेंसर बोर्ड से प्रमाणन की प्रतीक्षा कर रहे हैं, नई रिलीज की तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी | Kangana Ranaut
और पढ़ें ...

भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए मां पार्वती ने रखा था ये खास व्रत

भगवान शिव और माता पार्वती  की विधि-विधान के साथ विवाहित महिलाएं व्रत रखते हुए पूजा-पाठ करती हैं। हरतालिका तीज पर सुहागिन महिलाएं दिनभर निर्जला व्रत रखती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार माता पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए पहली बार हरतालिका तीज का व्रत किया था। आइए जानते हैं हरतालिका व्रत का महत्व, तिथि, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त।

वैदिक पंचांग के अनुसार इस वर्ष हरतालिका तीज की तिथि भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 5 सितंबर को दोपहर 12 बजकर 22 मिनट से शुरू हो जाएगी और इस तिथि का समापन 06 सितंबर को दोपहर 03 बजकर 01 मिनट पर होगा। इस तरह से उदयातिथि के आधार पर हरतालिका तीज का व्रत 06 सितंबर को रखा जाएगा।

इस वर्ष हरतालिका तीज पर बहुत ही अच्छा शुभ संयोग बन रहा है। पंचांग गणना के मुताबिक 06 सितंबर को हरतालिका पर रवि और शुक्ल योग के साथ चित्रा नक्षत्र का संयोग बन रहा है।
 

 

 

 

 


हरतालिका तीज 2024 पूजा मुहूर्त ( Hartalika Teej 2024 Puja Muhurat)
हरतालिका तीज पर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा विशेष रूप से होती है। इस पूजा को सुबह ही करनी चाहिए लेकिन शिव-पार्वती के पूजन के लिए प्रदोष काल का समय सबसे सही माना जाता है। प्रदोष काल यानी सूर्यास्त के बाद का जो समय होता है वह प्रदोष काल कहलाता है। 06 सितंबर को सुबह के लिए पूजा का मुहूर्त 06 बजकर 2 मिनट से लेकर 08 बजकर 33 मिनट तक रहेगा, वहीं प्रदोष काल 06 सितंबर को शाम 06 बजकर 36 मिनट से आरंभ हो जाएगा। 

हरतालिका तीज पूजन सामग्री
- भगवान शिव, देवी पार्वती और भगवान गणेश की मिट्टी की प्रतिमा
- पीले रंग का कपड़ा
- जनेऊ, सुपारी, बेलपत्र, कलश, अक्षत, दूर्वा, घी, दही और गंगाजल
- देवी पार्वती के लिए श्रृंगार के लिए सिंदूर, बिंदी, चूड़ी, कंघा, मेंहदी और कुमकुम

हरतालिका तीज पूजन विधि 
हरतालिका पूजन के लिए भगवान शिव, माता पार्वती और भगवान गणेश की बालू रेत व काली मिट्टी की प्रतिमा हाथों से बनाएं। पूजा स्थल को फूलों से सजाकर एक चौकी रखें और उस चौकी पर केले के पत्ते रखकर भगवान शंकर, माता पार्वती और भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित करें। इसके बाद देवताओं का आह्वान करते हुए भगवान शिव, माता पार्वती और भगवान गणेश का पूजन करें। सुहाग की सारी वस्तु रखकर माता पार्वती को चढ़ाना इस व्रत की मुख्य परंपरा है। इसमें शिवजी को धोती और अंगोछा चढ़ाया जाता है। यह सुहाग की सामग्री को सास के चरण स्पर्श करने के बाद दान कर दें।

और पढ़ें ...

आज कांग्रेस में शामिल होंगे विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया, जानिए किस सीट से मिल सकता है मौका…

हरियाणा :- आज कांग्रेस में शामिल होंगे विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया, जानिए किस सीट से मिल सकता है मौका में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी जोर आजमाइश तेज हो गई है। 90 सीटों वाली विधानसभा के लिए 5 अक्तूबर को लोग मतदान करेंगे। इस बीच खबर आ रही है कि कुश्ती के दो धाकड़ खिलाड़ी विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया आज कांग्रेस पार्टी में शामिल होगे. बता दें कि पिछले काफी समय से ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि कुश्ती के दोनों धाकड़ पहलवान कांग्रेस पार्टी में शामिल हो सकते हैं. इससे पहले दोनों ने राहुल गांधी से मुलाकात भी की थी. वही दोनों खिलाडियों के कांग्रेस में शामिल होने को लेकर बीजेपी के कई नेताओं ने उन पर तंज कसा है, हरियाणा बीजेपी के वरिष्ठ नेता अनिल विज ने विनेश फोगाट को लेकर कहा कि अगर विनेश देश की बेटी से कांग्रेस की बेटी बनना चाहती है, तो हमें क्या ऐतराज होगा. उन्होंने पहलवानों के विरोध प्रदर्शन का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस पहले दिन से ही पहलवानों के बैक में थी और कांग्रेस के उकसाने से ही वो आंदोलन चल रहा था, नहीं तो उसका फैसला भी हो जाता.
वही इससे पहले बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने भी विनेश फोगाट को लेकर कहा था कि विनेश को जल्द यह समझ में आ जाएगा कि कांग्रेस उनकी प्रतिष्ठा को भुनाना चाहती है. क्या विनेश फोगाट 370 लगाना चाहती हैं, दलितों पर अत्याचार करना चाहती हैं? इसलिए यह थोड़ी देर की बात है, सबको वक्त पर समझ में आ जाएगा.
सियासी गलियारों में चल रहे कयास के मुताबिक, विनेश फोगाट को दादरी से टिकट दिया जा सकता है. वहीं, बजरंग पूनिया बादली से टिकट मांग रहे हैं लेकिन कांग्रेस इस सीट की जगह उन्हेंं किसी जाट बहुल सीट से उतारने का प्लान कर रही है.

और पढ़ें ...

कांग्रेस ने J-K विधानसभा चुनाव के लिए जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, राहुल, प्रियंका गांधी समेत 40 बड़े नाम शामिल

जम्मू-कश्मीर: कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव (J-K assembly elections) के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इस लिस्ट में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत 40 बड़े नाम शामिल हैं। कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट में अमेठी से सांसद किशोरी लाल शर्मा को भी शामिल किया है। लोकसभा चुनाव में शर्मा की जीत के बाद पार्टी में उनका कद काफी बढ़ गया है।

BREAKING : कांग्रेस ने J-K  विधानसभा चुनाव के लिए जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, राहुल, प्रियंका गांधी समेत 40 बड़े नाम शामिल

और पढ़ें ...

इंडियन नेवी ज्वॉइन करने का शानदार मौका, 250 पदों के लिए अप्लाई, पढ़ें डिटेल्स

भारतीय नौसेना ज्वॉइन करना चाहते हैं और जरूरी योग्यता भी रखते हैं तो ये मौका हाथ से जाने न दें. इंडियन नेवी ने शॉर्ट सर्विस कमीशन के तहत 250 अलग-अलग पदों पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं

इंडियन नेवी के इन पदों पर आवेदन अभी नहीं शुरू हुए हैं. अप्लाई करने के लिए लिंक खुलेगा 14 सितंबर 2024 के दिन और फॉर्म भरने की आखिरी तारीख है 29 सितंबर 2024. इस समय सीमा के अंदर ही बताए गए प्रारूप में फॉर्म भर दें.

केवल ऑनलाइन करना है अप्लाई

भारतीय नौसेना, शॉर्ट सर्विस कमीशन के तहत निकले इन पदों पर आवेदन केवल ऑनलाइन किया जा सकता है. ऐसा करने के लिए आपको इंडियन नेवी के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा जिसका पता है – joinindiannavy.gov.in. इस वेबसाइट से आप न केवल आवेदन कर सकते हैं बल्कि इन भर्तियों के बारे में डिटेल भी जान सकते हैं और आगे के अपडेट भी पता कर सकते हैं.

कौन कर सकता है आवेदन

इन पदों पर आवेदन करने के लिए जरूरी है कि कैंडिडेट ने किस मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से कम से कम 60 प्रतिशत अंकों के साथ बीई, बीटेक, एमएससी, एमसीए या एमबीए की डिग्री ली हो. इसके अलावा जरूरी है कि कैंडिडेट के 10वीं और 12वीं में इंग्लिश में कम से कम 60% मार्क्स हों. अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग डिग्री चाहिए होगी, जिसका डिटेल आपको वेबसाइट पर देखना पड़ेगा. आयु सीमा भी पद के मुताबिक अलग है जैसे पायलट पद के लिए एज लिमिट 18 से 23 साल रखी गई है.

और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: आज 06 सितंबर 2024 का शुभ मुहूर्त, पढ़ें दिशाशूल, तिथि और शुभ कार्य

Aaj Ka Panchang 06 September 2024: हिंदू धर्म में किसी भी काम को शुभ दिन, शुभ तिथि, शुभ मुहूर्त देखकर शुरू किया जाता है. इन सबके बारे में जानने के लिए पंचांग की जरूरत पड़ती है. जिसकी मदद से आप आने वाले दिनों के शुभ और अशुभ समय के साथ सूर्योदय, सूर्यास्त, चन्द्रोदय, चन्द्रास्त, ग्रह, नक्षत्र आदि के बारे में सारी जानकारी ले सकें. आइए इस पंचांग की मदद से आज 06 सितंबर 2024, दिन शुक्रवार के उस समय की जानकारी लेते हैं. जिसमें आपके काम बिना परेशानी के पूरे हो सकते हैं.

वारः शुक्रवार

विक्रम संवतः 2081

शक संवतः 1946

माह/पक्ष: भाद्रपद मास – शुक्ल पक्ष

तिथि: तृतीया रहेगी दोपहर 3 बजकर 01 मिनट तक तत्पश्चात चतुर्थी रहेगी.

चंद्र राशिः कन्या राशि रात 10 बजकर 58 मिनट तक तत्पश्चात तुला राशि रहेगी.

चंद्र नक्षत्र : हस्त नक्षत्र सुबह 09 बजकर 24 मिनिट तक तत्पश्चात चित्रा नक्षत्र रहेगा .

योगः शुक्ल योग रात 10 बजकर 14 मिनट तक तत्पश्चात ब्रह्म योग रहेगा .

अभिजित मुहूर्तः दोपहर 11 बजकर 40 मिनट से 12 बजकर 25 मिनट तक रहेगा.

दुष्टमुहूर्त: कोई नहीं .

सूर्योदयः सुबह 6 बजकर 04 मिनट पर होगा.

सूर्यास्तः 6 बजकर 31 मिनट पर होगा.

राहूकालः सुबह 10 बजकर 44 मिनट से 12 बजकर 18 मिनट तक रहेगा.

तीज त्योहारः हरितालिका तीज, वराह जयंती .

भद्राः नहीं है.

पंचकः नहीं है .

आज का दिशा शूल

शुक्रवार को पश्चिम दिशा में दिशाशूल रहेगा (यात्रा वर्जित रहती है) यदि यात्रा करना आवश्यक हो तो थोड़ा अदरक खाकर चौघड़िया मुहूर्त में यात्रा प्रारंभ करें .

आज के चौघड़िया मुहूर्त

  • चर चौघड़िया – 6 बजकर 04 मिनट से 7 बजकर 37 मिनट तक .
  • लाभ चौघड़िया- सुबह 7 बजकर 37 मिनट से 9 बजकर 11 मिनट तक.
  • अमृत चौघड़िया – सुबह 9 बजकर 11 मिनट से 10 बजकर 44 मिनट तक.
  • शुभ चौघड़िया – दोपहर 1 बजकर 51 मिनट से 3 बजकर 25 मिनट तक .
  • चर चौघड़िया – शाम 4 बजकर 58 मिनट से 6 बजकर 32 मिनट तक .

रात्रि के चौघड़िया मुहूर्त

  • लाभ चौघड़िया- रात 9 बजकर 25 मिनट से 10 बजकर 51 मिनट तक.
  • शुभ चौघड़िया – रात 12 बजकर 18 मिनट से 1 बजकर 44 मिनट तक .
  • अमृत चौघड़िया – रात 1 बजकर 44 मिनट से 3 बजकर 11 मिनट तक .
  • चर चौघड़िया – रात 3 बजकर 11 मिनट से सुबह 4 बजकर 37 मिनट तक.

चौघड़िया मुहूर्त यात्रा के लिए विशेष रूप से एवं अन्य शुभ कार्यों को करने के लिए शुभ एवं श्रेष्ठ माना गया है.

और पढ़ें ...