सियासत
Horoscope 27 January 2024 : इन राशि वालों के नौकरी-व्यापार में तरक्की के मिलेंगे नए अवसर, पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल
पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…
मेष राशि – साथी से अनबन के संकेत हैं। पार्टनर के विचारों का सम्मान करें और उनका ख्याल रखें। ऑफिस की पॉलिटिक्स से दूर रहें और अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए निरंतर प्रयास करते रहें। आज कार्यं की अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। कुछ जातकों को अच्छे पैकेज के साथ नई जॉब का ऑफर मिलेगा। धन की तंगी से मुक्ति मिलेगी। पिछले निवेशों से अच्छा रिटर्न मिलेगा, लेकिन अपने खर्चों पर नजर रखें और सोच-समझकर खर्च करें। भाई-बहन से चल रहे आर्थिक विवादों से छुटाकारा मिलेगा। स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें भी दूर होंगी। हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं और कार्यों के तनाव से बचें।
वृषभ राशि : लव लाइफ में प्यार और रोमांस बढ़ेगा। रिश्तों की कड़वाहट दूर होगी। सिंगल जातकों की लाइफ में किसी खास व्यक्ति की एंट्री होगी। प्रोफेशनल लाइफ में धैर्यता बनाए रखें। ऑफिस में अपने इनोवेटिव आइडियाज को शेयर करने में संकोच न करें। आज आर्थिक मामलों में भी आप भाग्यशाली बने रहेंगे। आय के कई स्त्रोतों से पैसा आएगा। धन-संपत्ति में वृद्धि के योग बनेंगे। लाइफस्टाइल में सुधार आएगा। बिजनेसमेन को व्यापार में बढ़ोत्तरी का अवसर मिल सकता है। अपने स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें। आज कुछ जातकों को सर्दी-जुकाम की समस्या हो सकती है।
मिथुन राशि : मिथुन राशि : रिलेशनशिप की दिक्कतों को सुलझाने में सफल होंगे। पार्टनर के इमोशन्स को लेकर सेंसिटिव रहें। रिश्तों में गलतफहमियां ज्यादा बढ़ने न दें। प्रोफेशनल लाइफ की चुनौतियों से छुटकारा मिलेगा। कुछ जातकों को विदेश में जॉब करने का अवसर मिल सकता है। बिजनेसमेन को आंख मूंदकर किसी पर भरोसा नहीं करना चाहिए। इससे आपको व्यापार में नुकसान उठाना पड़ सकता है। कुछ लोगों को काम के सिलसिले में ज्यादा यात्रा करने के योग बनेंगे। धन आगमन के नए मार्ग प्रशस्त होंगे, लेकिन खर्चों के अधिकता के कारण मन परेशान भी रहेगा। इनवेस्टमेंट के फैसले बड़ी होशियारी से लें और धन बचत जरूर करें।
कर्क राशि : कार्यस्थल पर छोटी-मोटी दिक्कतें बनी रहेंगी। नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी संभालने के लिए तैयार रहें। उद्यमियों को व्यापार में बढ़ोत्तरी के नए अवसर मिलेंगे। शैक्षिक कार्यों में अच्छे परिणाम मिलेंगे। साथी से अनबन के संकेत हैं। इसलिए रिलेशनशिप में अतीत की बातों पर चर्चा करने से बचें। आज पार्टनर के साथ रोमांटिक डेट का प्लान कर सकते हैं। इससे रिश्तों में प्यार और रोमांस बढ़ेगा। आर्थिक मामलों में लकी रहेंगे। धन लाभ के नए अवसर मिलेंगे और आर्थिक दिक्कतों से छुटकारा मिलेगा। व्यापार में विस्तार होगा, लेकिन स्वास्थ्य पर ज्यादा ध्यान दें।
सिंह राशि : कार्यों की नई चुनौतियों के लिए तैयार रहें। आज ऑफिस में कार्यों की अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिलेंगी। लव लाइफ में नए रोमांचक मोड़ आएंगे। रिलेशनशिप की दिक्कतें दूर होंगी। पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करें। बिजनेस से जुड़े फैसले बड़ी होशियारी से लें। आर्थिक मामलों में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें और धन से जुड़े फैसले बड़ी होशियारी से लें। आज दोस्तों के सहयोग से कार्यों में आ रही बाधाओं से छुटकारा मिलेगा और धन लाभ के नए अवसर मिलेंगे। परिजनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
कन्या राशि : आज आपका दिन बेहद शुभ रहने वाला है। करियर में नई उपलब्धियां हासिल होंगी। नौकरी-व्यापार में तरक्की के नए अवसर मिलेंगे। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। हालांकि, बच्चों को सेहत को लेकर मन चिंतित रह सकता है। माता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत के बाद ही सफलता प्राप्त होगी। कुछ जातकों की आज पुराने मित्रों से मुलाकात होगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।
तुला राशि : प्रोफेशनल लाइफ में सफलता मिलेगी। वाणी में मधुरता आएगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। घरेलू दिक्कतों से छुटकारा मिलेगा । नौकरी और कारोबार में वातावरण अनुकूल रहेगा। मित्रों की मदद से कार्यों की बाधाएं दूर होंगी और धन लाभ के नए अवसर मिलेंगे। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बनेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। ऑफिस में वाद-विवाद से बचें। भावुक होकर कोई निर्णय न लें। परिजनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। मैरिड लाइफ में खुशियों का माहौल होगा। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। आनंददायक जीवन गुजारेंगे।
वृश्चिक राशि : लेखानादि और बौद्धिक कार्यों से आय में वृद्धि के नए अवसर मिलेंगे। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी, लेकिन जीवन में थोड़े उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। अज्ञात भय से मन परेशान रह सकता है। घरेलू सुख बाधित रहेगा। भावनाओं पर काबू रखें और पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। परिजनों से वाद-विवाद से बचें। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें।
धनु राशि : पूर्व-प्रेमी से मुलाकात संभव है। रिलेशनशिप में लंबे समय से चली आ रही परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। प्रोफेशनल लाइफ में तरक्की के नए अवसर मिलेंगे। कार्यों की बाधाएं दूर होंगी। शासन-सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। नौकरी-कारोबार में उन्नति करेंगे। शत्रुओं पर जीत हासिल होगी, लेकिन थोड़ी डिस्टर्बेंस बनी रहेगी। नौकरीपेशा वालों को आज नई जॉब का ऑफर मिल सकता है। काम के सिलसिले में यात्रा के योग बनेंगे। धन आगमन के नए मार्ग प्रशस्त होंगे। वाहन के रखरखाव के लिए धन खर्च करना पड़ सकता है।
मकर राशि : प्रोफेशनल लाइफ में काफी बिजी शेड्यूल रहेगा। कार्यों की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। अपने डेली रूटीन से थोड़ा ब्रेक लें और लाइफ में नई चीजों को एक्सप्लोर करने में संकोच न करें। धन के मामले में आज आपकी स्थिति अच्छी नहीं है। धन की तंगी का सामना करना पड़ सकता है। निवेश के फैसले बड़ी होशियारी से लें। सोच-समझकर धन खर्च करें। आज आय कम और खर्चों की अधिकता से मन परेशान रहेगा। कुछ जातकों को वायरल फीवर या सर्दी-जुकाम की समस्या हो सकती है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें और व्यर्थ के चिंतन से बचें।
कुंभ राशि : लव लाइफ के रोमांटिक पलों को एंजॉय करेंगे। अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकलें और सफलता प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करते रहें। जीवन की चुनौतियों से न घबराएं। प्रोफेशनल लाइफ में नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी लेने में रुचि दिखाएं। इससे तरक्की के नए अवसर मिलेंगे और ऑफस मैनेजमेंट में आपकी सकारात्मक छवि बरकरार रहेगी। आर्थिक मामलों में थोड़ी उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रह सकती है। आय में वृद्धि के नए मार्गों की तलाश करें।
मीन राशि : मन प्रसन्न रहेगा। अपने जीवन लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए महत्वकांक्षी नजर आएंगे। ऊर्जा और आत्मविश्वास की कमी नहीं रहेगी। सिंगल जातकों की आज किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी। ऑफिस मीटिंग में नए आइडियाज केो शेयर करने में संकोच न करें। आज ऑफिस में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखें और निवेश के फैसले बड़ी होशियारी से लें। साथ ही जरूरत पड़ने पर एक्सपर्ट की सलाह लेने में संकोच न करें।
कर्तव्य पथ पर निकली छत्तीसगढ़ की झांकी "बस्तर की आदिम जनसंसद : मुरिया दरबार"
नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल छत्तीसगढ़ की झांकी "बस्तर की आदिम जनसंसद : मुरिया दरबार" ने दर्शकों का मन मोह लिया। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित देश के अनेक शीर्षस्थ लोग, विशिष्ट अतिथिगण तथा आम-नागरिक दर्शक-दीर्घा में उपस्थिति थे। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मुख्य अतिथि थे।
प्रदेश की इस झांकी के विषय चयन एवं प्रस्तुतिकरण के लिए राज्य शासन ने जनसंपर्क विभाग को जिम्मेदारी दी थी। विषयों पर व्यापक शोध एवं अन्वेषण के बाद वरिष्ठ अधिकारियों एवं विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में झांकी को तैयार किया गया था।छत्तीसगढ़ की झांकी भारत सरकार की थीम 'भारत लोकतंत्र की जननी' पर आधारित थी। यह झांकी जनजातीय समाज में आदि-काल से उपस्थित लोकतांत्रिक चेतना और परंपराओं को दर्शाती है, जो आजादी के 75 साल बाद भी राज्य के बस्तर संभाग में जीवंत और प्रचलित है। इस झांकी में केंद्रीय विषय "आदिम जन-संसद" के अंतर्गत जगदलपुर के "मुरिया दरबार" और कोंडागांव जिले के बड़े डोंगर में स्थित "लिमऊ-राजा" को दर्शाया गया था। झांकी के प्रदर्शन के दौरान कर्तव्य पथ पर छत्तीसगढ़ के लोक कलाकारों ने परब नृत्य भी प्रस्तुत किया।
गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उज्जैन में किया ध्वजारोहण
MP NEWS : उज्जैन में पहली बार मुख्यमंत्री ने ध्वजारोहण किया। गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में ध्वजारोहण समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया जा गया। उज्जैन जिला मुख्यालय में पहली बार प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा ध्वजारोहण किया गया। गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के अवसर पर मुख्यमंत्री मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में दशहरा मैदान में आयोजित मुख्य समारोह कार्यक्रम में भाग लिया और ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली गई एवं बैण्ड द्वारा राष्ट्रीय धुन बजाई गई। इसके बाद मप्र गान हुआ। सीएम यादव द्वारा मुख्यमंत्री सन्देश का वाचन किया गया। इसके बाद हर्षफायर एवं मार्चपास्ट के बाद विभिन्न विभागों के द्वारा निकाली जाने वाली झांकियों का प्रदर्शन होगा।
छत्तीसगढ़ के जागेश्वर यादव और हेमचंद मांझी को मिलेगा पद्मश्री सम्मान, CM विष्णुदेव साय ने दी बधाई
रायपुर। छत्तीसगढ़ के जागेश्वर यादव और हेमचंद मांझी को भारत सरकार द्वारा पद्मश्री सम्मान मिलेगा। वहीं सीएम विष्णुदेव साय ने जागेश्वर यादव और हेमचंद मांझी को पद्मश्री सम्मान मिलने पर बधाई दी है। नारायणपुर के रहने वाले हेमचंद मांझी को वैद्यराज मांझी के नाम से अबूझमाड़ क्षेत्र में जाना जाता है। वे पारम्परिक आयुर्वेद से आदिवासियों का इलाज करते हैं।

स्वास्थ्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए उन्हें भारत सरकार यह सम्मान देने जा रही। वहीं बिरहोर आदिवासियों के उत्थान के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले जागेश्वर यादव को भी पद्मश्री सम्मान मिलेगा। जशपुर के रहने वाले बिरहोर के भाई के नाम से प्रसिद्ध जागेश्वर यादव को आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने फोन करके बधाई दी।
मुख्यमंत्री ने जागेश्वर दादा को खुद फोन करके बताया
आदिवासियों को बेहतर जिंदगी देने के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले जागेश्वर यादव, अब पद्मश्री जागेश्वर यादव कहलायेंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जागेश्वर दादा को खुद फोन करके बताया कि उन्हें भारत सरकार द्वारा #पद्मश्री पुरस्कार मिला है और राष्ट्रपति जी से पुरस्कार लेने उन्हें दिल्ली जाना है। यादव को आदिवासियों के उत्थान के लिए समर्पित भाव से कार्य करने के लिए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा शहीद वीर नारायण सिंह सम्मान भी प्रदान किया गया है।
Aaj Ka Panchang 26 January: आज का पंचांग, देखें तिथि, ग्रह, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
Aaj ka Panchang 26 January 2024: हिंदू कैलेंडर में पंचांग एक जरूरी हिस्सा होता है. यह महीने की तीस तिथियों और पांच अंगों (वार, योग, तिथि, नक्षत्र और करण) से मिलकर बनता है. दैनिक पंचांग में आपको शुभ समय, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदू माह और पहलू आदि के बारे में हर प्रकार की जानकारी प्रदान करता है. आइये जानते हैं 26 जनवरी 2024 का पंचाग...
सूर्योदय- 07:12 एएम
सूर्यास्त- 05:55 पीएम
वार- शुक्रवार
पक्ष- कृष्ण पक्ष
तिथि- प्रतिपदा, 01:19 एएम, जनवरी 27 तक
नक्षत्र- पुष्य, 10:28 एएम तक
योग- प्रीति, 07:42 एएम तक
करण- बालव, 12:18 पीएम तक
द्वितीय करण- कौलव, 01:19 एएम, जनवरी 27 तक
अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
दुष्टमुहूर्त 09:20:59 से 10:03:49 तक, 12:55:12 से 13:38:03 तक
कुलिक 09:20:59 से 10:03:49 तक
कंटक 13:38:03 से 14:20:54 तक
राहु काल 11:13:27 से 12:33:47 तक
कालवेला/अर्द्धयाम 15:03:45 से 15:46:35 तक
यमघण्ट 16:29:26 से 17:12:17 तक
यमगण्ड 15:14:27 से 16:34:47 तक
गुलिक काल 08:32:47 से 09:53:07 तक
शुभ मुहूर्त
अभिजीत मुहूर्त- 12:12:22 से 12:55:12 तक
ग्रेगोरियन कैलेंडर के हिसाब से किसी महीने में 31 और किसी महीने में 1 दिन होते हैं. अगर हम हिंदू कैलेंडर की बात करें तो उसके हिसाब से हर माह में 1 दिन ही होते हैं, जिन्हें तिथि कहा जाता है. ये तिथियां दो पक्षों में होती हैं. इनमें से एक पक्ष को शुक्ल और एक पक्ष को कृष्ण कहा जाता है. ये 15-15 दिन के होते हैं. हिंदू कैलेंडर के हिसाब से इन तिथियों को प्रतिप्रदा, द्वितीया, तृतीया, चतुर्थी, पंचमी, षष्ठी, सप्तमी, अष्टमी, नवमी, दशमी, एकादशी, द्वादशी, त्रयोदशी और एक पक्ष की आखिरी तिथि को अमावस्या और दूसरे पक्ष की अंतिम तिथि को पूर्णिमा कहा जाता है. इन्हीं सब के आधार पर पंचांग बनता है.
Horoscope 26 January 2024 : इन राशि वालों के आय में वृद्धि के बनेंगे नए स्त्रोत, जानें क्या कहते है आपके सितारें
पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…
मेष राशि– मन शांत रहेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे, लेकिन भावनाओं में उतार-चढ़ाव संभव है। सोच-समझकर फैसले लें। दोस्तों के सहयोग से कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होंगी। नौकरी और कारोबार में वातावरण अनुकूल रहेगा। आय में वृद्धि के नए स्त्रोत बनेंगे और धन से जुड़ी समस्याएं दूर होंगी।
वृषभ राशि- आत्मविश्वास में कमी आएगी। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। मैरिड लाइफ में खुशनुमा माहौल रहेगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। आय के नए साधनों से धन -दौलत में वृद्धि होगी। माता के सहयोग से धन लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
मिथुन राशि- मन प्रसन्न रहेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि जगेगी। कॉन्फिडेंट नजर आएंगे। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। यात्रा पर जाना हो सकता है। व्यापार में विस्तार के नए मौके मिलेंगे। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बने रहेगी। मन में नेगेटिविटी ज्यादा बढ़ने ना दें।
कर्क राशि- आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव के हैं संकेत। खर्चों पर नियंत्रण रखें। मन परेशान रहेगा। साथी से अनबन हो सकती है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। कार्यक्षेत्र में चुनौतियां आएंगी। जीवन में नए परिवर्तनों के लिए तैयार रहें। फ्रैंड्स और फैमिली के सहयोग से लाइफ की सभी प्रॉब्लम्स दूर होंगी। मैरिड लाइफ में खुशियां आएंगी।
सिंह राशि- आज सिंह वालों का दिन बेहद शुभ रहने वाला है। पैतृक संपत्ति से धन लाभ होगा, खर्चों की अधिकता से मन चिंतित रहेगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। किसी बात को लेकर मन परेशान रह सकता है। तनाव से बचें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। नौकरी और कारोबार में भी वातावरण अनुकूल रहेगा।
कन्या राशि- पुराने मित्र से मुलाकात होगी। जीवन में थोड़े उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। मान-सम्मान को ठेस पहुंच सकता है। करियर में बड़े बदलावों की संभावना है। एकाग्रता में कमी महसूस होगी। कार्यों में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। धैर्य बनाएं रखें और सफलता प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करते रहें। व्यापारिक स्थिति अच्छी रहेगी।
तुला राशि- आज से धन से जुड़े फैसलों में कोई रिस्क ना लें। आत्मसंयत रहें। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। क्रोध पर काबू रखें। वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी। बिजनेस में धन लाभ होगा। धन-दौलत में वृद्धि होगी। कड़ी मेहनत के बाद ही सफलता मिलेगी। सेहत पर ज्यादा ध्यान दें।
वृश्चिक राशि- शैक्षिक कार्यों में रुचि बढ़ेंगी। करियर में नई उपलब्धियां हासिल होगा। नौकरी और व्यापार में उन्नति के नए अवसर मिलेंगे। बच्चों के सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। मानसिक अशांति महसूस हो सकती है। क्रोध के अतिरेक से बचें। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे चेहर पर मुस्कान आएगी।
धनु राशि– कला या संगीत में रुचियां बढ़ेंगी। भावनाओं में उतार-चढ़ाव आएंगे। कभी बहुत खुश रहेंगे, तो कभी किसी बात को लेकर मन चिंतित रहेगा। व्यापार में धन लाभ होगा, लेकिन धन हानि के भी संकेत हैं। नौकरीपेशा से जुड़े लोगों को जॉब में प्रमोशन मिल सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
मकर राशि– साथी से अनबन के संकेत हैं। वाद-विवाद से बचें। आत्मसंयत रहें। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। धन का आवक बढ़ेगा, लेकिन खर्चों की अधिकता से मन परेशान रहेगा। नए कार्यों की शुरुआत करने से बचें। घरेलू सुख बाधित रहेगा। मां के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
कुंभ राशि– वाणी में मधुरता आएगी। उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। ऑफिस में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। अपने भावनाओं पर काबू रखें। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आय कम और खर्चे ज्यादा रहेंगे। जीवनसाथी से थोड़े अनबन के संकेत हैं। दोस्तों और परिजनों के सहयोग से मन प्रसन्न रहेगा और घर में खुशनुमा माहौल बना रहेगा।
मीन राशि– शैक्षिक कार्यों में चुनौतियां आ सकती हैं। बच्चों के सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा। व्यापार में धन लाभ होगा। घर में मेहमानों के आगमन से खुशनुमा माहौल होगा। मन प्रसन्न रहेगा। विवाद से बचें और क्रोध पर नियंत्रण रखें। आज शत्रु एक्टिव रहेंगे, जिससे डिस्टर्बेंस थोड़ी बढ़ सकती है।
छत्तीसगढ़ के 39 पुलिस अधिकारियों को गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति करेंगी पदक से सम्मानित
नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को वीरता पदक, विशिष्ट सेवा पदक एवं सराहनीय सेवा पदक से विभूषित किये जाने की घोषणा की गई है।
26 अधिकारियों, कर्मचारियों को पुलिस वीरता पदक
हेमन्त कुमार पटेल, उप निरीक्षक, बलौदाबाजार, मालिक राम, निरीक्षक, कांकेर, सुक्कू राम नाम, सउनि, नारायणपुर, संतोष चंदन, प्रधान आरक्षक, नारायणपुर, साकेत कुमार बंजारे, उप निरीक्षक हाल निरीक्षक बीजापुर, भुवन सिंह बोरा, प्लाटून कमाण्डर हाल कंपनी कमाण्डर 21वीं वाहिनी, छसबल, बालोद, संजय पाल, उप निरीक्षक, बीजापुर, धरम सिंह तुलावी, उप निरीक्षक, बीजापुर, विरेन्द्र कंवर, उप निरीक्षक, बीजापुर, पतिराम पोड़ियामी, उप निरीक्षक, बीजापुर, दिलीप कुमार वासनिक, प्लाटून कमाण्डर, एसटीएफ, शहीद रमेश जुर्री, प्रधान आरक्षक, बीजापुर, शहीद रमेश कोरसा, आरक्षक, बीजापुर, शहीद सुभाष नायक, आरक्षक, बीजापुर, शहीद रामदास कोर्राम, आरक्षक, एसटीएफ, शहीद जगतराम कंवर, आरक्षक, एसटीएफ, शहीद सुख सिंह, आरक्षक, एसटीएफ, शहीद रमाशंकर सिंह, आरक्षक, एसटीएफ, शहीद शंकर नाग, आरक्षक, एसटीएफ, शहीद किशोर एण्ड्रिक, सहायक आरक्षक, बीजापुर, शहीद सनकूराम सोढ़ी, सहायक आरक्षक, बीजापुर, शहीद बोसाराम करटामी, सहायक आरक्षक, बीजापुर, धरम सिंह तुलावी, उप निरीक्षक, बीजापुर, शिव कुमार रामटेके, प्रधान आरक्षक, बीजापुर, छन्नू राम पोयाम, आरक्षक, बीजापुर, गौतम कोरसा, आरक्षक बीजापुर।
2 को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक
अमित कुमार, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, गुप्तवार्ता, पु.मु नवा रायपुर, कन्हैया लाल ध्रुव, पुलिस उप महानिरीक्षक, नक्सल अभियान, मुमु नवा रायपुर।
11 को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक
डी.आर. आंचला, सेनानी, 14वीं वाहिनी, छसबल, धनोरा, जिला बालोद, नेहा पाण्डेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, येशेश्वरी येरेवार, उप पुलिस अधीक्षक, एसबी, पु.मु. रायपुर, टीकाराम कुर्रे, सहायक सेनानी, 22वीं वाहिनी, भीरागांव, कांकेर, महेश शुक्ला, एपीसी, 6वीं वाहिनी, छसबल, रायगढ़, जेम्स लकड़ा, कंपनी कमाण्डर, 2री वाहिनी, छसबल, सकरी-बिलासपुर, ओम प्रकाश साहू, उप निरीक्षक-अ, पु.मु. नवा रायपुर, उदय सिंह सिदार, प्रधान आरक्षक, 15वीं वाहिनी, बीजापुर, महेन्द्र कुमार पाठक, उप निरीक्षक, हाल जिला नारायणपुर, मनोज कुमार साहू, सहायक उप निरीक्षक, जिला बस्तर, देवी शरण सिंह, प्रधान आरक्षक, विआशा, पु.मु. नवा रायपुर। पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने पदक से विभूषित सभी पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
Aaj Ka Panchang 25 January: आज का पंचांग, देखें तिथि, ग्रह, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
Aaj ka Panchang 25 January 2024: हिंदू कैलेंडर में पंचांग एक जरूरी हिस्सा होता है. यह महीने की तीस तिथियों और पांच अंगों (वार, योग, तिथि, नक्षत्र और करण) से मिलकर बनता है. दैनिक पंचांग में आपको शुभ समय, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदू माह और पहलू आदि के बारे में हर प्रकार की जानकारी प्रदान करता है. आइये जानते हैं 25 जनवरी 2024 का पंचाग...
सूर्योदय- 07:13 एएम
सूर्यास्त- 05:54 पीएम
वार- गुरुवार
पक्ष- शुक्ल पक्ष
तिथि- पूर्णिमा, 11:23 पीएम तक
नक्षत्र- पुनर्वसु, 08:16 एएम तक
योग- विष्कम्भ, 07:32 एएम तक
करण- विष्टि, 10:33 एएम तक
द्वितीय करण- बव, 11:23 पीएम तक
अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
दुष्टमुहूर्त 10:46:38 से 11:29:24 तक, 15:03:14 से 15:46:00 तक
कुलिक 10:46:38 से 11:29:24 तक
कंटक 15:03:14 से 15:46:00 तक
राहु काल 13:53:44 से 15:13:55 तक
कालवेला / अर्द्धयाम 16:28:46 से 17:11:32 तक
यमघण्ट 07:55:34 से 08:38:20 तक
यमगण्ड 07:12:49 से 08:33:00 तक
गुलिक काल 09:53:11 से 11:13:22 तक
शुभ मुहूर्त
अभिजीत मुहूर्त- 12:12:10 से 12:54:56 तक
ग्रेगोरियन कैलेंडर के हिसाब से किसी महीने में 31 और किसी महीने में 1 दिन होते हैं. अगर हम हिंदू कैलेंडर की बात करें तो उसके हिसाब से हर माह में 1 दिन ही होते हैं, जिन्हें तिथि कहा जाता है. ये तिथियां दो पक्षों में होती हैं. इनमें से एक पक्ष को शुक्ल और एक पक्ष को कृष्ण कहा जाता है. ये 15-15 दिन के होते हैं. हिंदू कैलेंडर के हिसाब से इन तिथियों को प्रतिप्रदा, द्वितीया, तृतीया, चतुर्थी, पंचमी, षष्ठी, सप्तमी, अष्टमी, नवमी, दशमी, एकादशी, द्वादशी, त्रयोदशी और एक पक्ष की आखिरी तिथि को अमावस्या और दूसरे पक्ष की अंतिम तिथि को पूर्णिमा कहा जाता है. इन्हीं सब के आधार पर पंचांग बनता है.
Horoscope 25 January 2024 : धन के मामले में आज इस राशि के लोग होंगे भाग्यशाली, पढ़ें अपना राशिफल
पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…
मेष राशि- बिजी प्रोग्राम के बावजूद आप सभी सौंपे गए कार्य पूरे करेंगे। लव लाइफ में मुद्दों को सुलझाएं, जबकि आर्थिक रूप से आप अच्छे रहेंगे। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं आज चिंता का विषय हो सकती हैं।व्यवसायियों को सफलता मिलेगी। जो चीजें घाटे में चल रही थीं, वे भी लाभ कमाने वाली बन जाएंगी। आज आप नए सौदों पर साइन करेंगे जिसमें विदेशी स्थानों सहित नए स्थानों पर व्यापार का विस्तार भी शामिल है।धन के मामले में आज आप भाग्यशाली हैं। कुछ लोगों को पिछले निवेशों से रिटर्न के रूप में भाग्य का साथ मिलेगा।
वृषभ राशि- आपका प्रेमी चाहेगा कि आप ज्यादा रोमांटिक बनें। आपको यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि आपके और प्रेमी के बीच अच्छा तालमेल बना रहे और रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए सब कुछ सुचारू रूप से चलता रहे। आज, डिजाइनर, कॉपीराइटर, शेफ, सिविल इंजीनियर, मैकेनिक, ऑटोमोबाइल विशेषज्ञ और शिक्षाविद ज्यादा प्रोडक्टिव होंगे। धन के मामले में आज आपकी स्थिति अच्छी नहीं है। आज धन की कमी रहेगी, जिससे बड़े निवेश रुकेंगे। हो सकता है कि आपको पिछले निवेशों से अपेक्षित रिटर्न न मिले, इसलिए आगे की रकम निवेश करते समय सावधान रहें।
मिथुन राशि- आज आप स्कूटर या कार खरीद सकते हैं। आप घर का नवीनीकरण भी कर सकते हैं या नया खरीद सकते हैं। कुछ जातकों को आज मेडिकल ट्रीटमेंट की आवश्यकता होगी। वरिष्ठ जातकों को पेट दर्द या नींद संबंधी समस्याओं की शिकायत रहेगी।अपमानजनक रिश्तों से दूर रहें और सुनिश्चित करें कि प्रेम जीवन में आपके साथ सम्मानपूर्वक व्यवहार किया जाए। आपके प्यार को माता-पिता का समर्थन मिलेगा और यह शादी तक पहुंच जाएगा। मार्केट का रिसर्च करें क्योंकि आपको आंख मूंद कर निवेश करने और पैसा खोने की जरूरत नहीं है।
कर्क राशि- प्रमुख जिम्मेदारियां आपको दिन भर व्यस्त रखेंगी, आपको मीटिंग्स में सुझाव और राय देने की जरूरत है। जब भी जरूरत हो प्लान बी के साथ तैयार रहें। कस्टमर्स विशेषकर विदेशी ग्राहकों को संभालते समय कूटनीतिक बनें। कोई कस्टमर आज आपके प्रयासों की सराहना करते हुए एक ईमेल भेजेगा जो पदोन्नति चर्चा के दौरान आपके पक्ष में काम करेगा। नौकरी चाहने वालों को दिन के दूसरे भाग में बेहतरीन अवसर मिलेंगे। कोई बड़ी वित्तीय समस्या नहीं होगी और आप अपने सपनों को पूरा करने के लिए अच्छी स्थिति में होंगे।
सिंह राशि- आज खुश रहें क्योंकि आपकी लव लाइफ शानदार रहेगी। आज अपनी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए पैसों का इस्तेमाल करें। व्यावसायिक तौर पर आज आप अच्छे हैं। हालांकि छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याएं आपकी नींद हराम रखेंगी। अपने रिश्ते में खुश रहें। आज कोई बड़ी परेशानी नहीं होगी। आपका देखभाल करने वाला रवैया दिन का प्लस पॉइंट होगा। कुंभ राशि के कुछ सिंगल जातक नया प्यार पाने में भाग्यशाली रहेंगे।
कन्या राशि- आज आप स्वतंत्रता और आजादी की प्रबल भावना महसूस कर रहे हैं और आप किसी के लिए या किसी भी चीज के लिए इससे समझौता करने को तैयार नहीं हैं। आप थोड़ा बेचैन महसूस कर सकते हैं, लेकिन ऐसा इसलिए है क्योंकि आप नई चीजों को आजमाने और अलग-अलग रास्ते तलाशने के इच्छुक हैं।. यह आपके कंफर्ट जोन से बाहर निकलने के लिए एक शानदार दिन है। आज आप जोखिम लेने और नए अवसरों में निवेश करने की इच्छा महसूस कर सकते हैं। आय के नए रास्ते तलाशने के लिए यह एक बेहतरीन दिन है।
तुला राशि- आज अपने दिमाग को तेज चलाने के लिए तैयार हो जाइए। आप दूरदर्शी होने के लिए जाने जाते हैं और आज उन गुणों को चमकाने का सबसे अच्छा दिन है। रास्ते में कुछ चुनौतियों के बावजूद आप अपने रास्ते में आने वाली किसी भी बाधा पर विजय पाने के लिए सही दिशा में हैं। याद रखें कि अपने प्रति सच्चे रहें और किसी को भी अपनी चमक कम न करने दें। चाहे वह कोई नया शौक अपनाना हो, कोई नया प्रोजेक्ट शुरू करना हो या बस हाथ में काम निपटाना हो, अपनी बुद्धि पर भरोसा रखें और उसे आपको सफलता की ओर ले जाने की अनुमति दें।
वृश्चिक राशि- आपकी बौद्धिक क्षमता उच्च स्तर पर है और आप सबसे जटिल कार्यों को भी आसानी से निपटाने में सक्षम हैं। चुनौतीपूर्ण प्रोजेक्ट को अपनाकर और अपने सहकर्मियों और सीनियर्स के सामने अपनी योग्यता साबित करके इसका लाभ उठाएं। यह नए विचारों पर विचार-मंथन करने और उन्हें अपने बॉस तक पहुंचाने का भी एक अच्छा समय है। आपका अनोखा दृष्टिकोण निश्चित रूप से हिट होगा। आज अपने रोमांटिक जीवन पर ध्यान केंद्रित करने का एक अच्छा दिन है।
धनु राशि- आज वित्तीय सफलता क्षितिज पर है। अपनी खर्च करने की आदतों का सावधानीपूर्वक मूल्यांकन करने और उन क्षेत्रों की पहचान करने के लिए अपनी बुद्धि का उपयोग करें जहां आप कटौती कर सकते हैं। यह स्टॉक या अन्य प्रकार के निवेश में निवेश करने का भी एक अच्छा समय है, क्योंकि सितारे आपके पक्ष में हैं। आपको नई फिजिकल एक्टिविटी या डाइट आजमाने की भी इच्छा हो सकती है।
मकर राशि- आपका सकारात्मक रवैया आज रोमांस संबंधी परेशानियों को सुलझाने में काम आएगा। लंबे समय तक प्यार में बने रहने के लिए हर समस्या को लगन से संभालें। अभिनेताओं और संगीतकारों सहित कलाकार अपने पेशेवर विकास को दर्शाते हुए अवसरों का सर्वोत्तम उपयोग करने में सफल होंगे। कुछ जातक नौकरी संबंधी कारणों से विदेश भी जाएंगे। जरूरत पड़ने पर आपको वित्तीय सहायता प्राप्त होगी। हालांकि किसी को बड़ी रकम उधार देने से बचें क्योंकि आपकी आर्थिक स्थिति इसके लिए अच्छी नहीं है।
कुंभ राशि- कुछ पुराने रिश्ते फिर से शुरू होंगे। चुनौतियों के बावजूद आप कस्टमर्स को खुश करेंगे। कुछ वकील महत्वपूर्ण मामले जीतते हैं। अगर आप नौकरी बदलने की योजना बना रहे हैं तो दिन का पहला भाग अच्छा विकल्प है। प्रतियोगी परीक्षाओं में बैठने वाले छात्रों को भी सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। बच्चे वायरल बुखार और पेट की समस्याओं से पीड़ित हो सकते हैं।
मीन राशि- आज अपने दिमाग को तेज चलाने के लिए तैयार हो जाइए। आप दूरदर्शी होने के लिए जाने जाते हैं और आज उन गुणों को चमकाने का सबसे अच्छा दिन है। रास्ते में कुछ चुनौतियों के बावजूद, आप अपने रास्ते में आने वाली किसी भी बाधा पर सफलता पाने के लिए सही दिशा में हैं। ध्यान रहे कि अपने प्रति सच्चे रहें और किसी को भी अपनी चमक कम न करने दें। चाहे वह कोई नया शौक अपनाना हो, कोई नया प्रोजेक्ट शुरू करना हो या काम निपटाना हो अपने दिमाग पर भरोसा रखें और उसे आपको सफलता की ओर ले जाने की अनुमति दें।
प्रदेश के 3 लाख से ज्यादा नवयुवकों से प्रधानमंत्री मोदी करेंगे सीधा संवाद : भाजयुमो
रायपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा कल 25 जनवरी को नमो नव मतदाता सम्मेलन किया जा रहा है। इस अभियान से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पूरे देशभर के 5 हजार एवं छत्तीसगढ़ के 176 स्थानों के नव मतदाताओं से लाइव कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जुड़ेंगे। भाजयुमो को प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने बताया कि इसमें 3 लाख से ज्यादा नवयुवकों से प्रधानमंत्री श्री मोदी सुबह 11 बजे सीधा संवाद करेंगे।
भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्री भगत ने कहा कि भाजयुमो द्वारा नव मतदाता सम्मेलन के लिए संपर्क अभियान चलाया गया था जिसमें प्रदेश के पूरे 90 विधानसभाओं में प्रदेश भाजयुमो के पदाधिकारियों का तीन दिवसीय आवासीय प्रवास हुआ। प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़ के सभी कॉलेज, शिक्षा संस्थानों, कोचिंग सेंटर आदि में नमो नव मतदाता सम्मेलन के लिए ऑनलाइन पंजीयन भी हो चुका है। नव मतदाता सम्मेलन “नमो नव मतदाता सम्मेलन“ के लिए बार कोड व फोन नंबर 7820078200 जारी किया गया था जिसमें मिसकॉल के माध्यम से भी नव मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर पंजीयन कराया। प्रधानमंत्री श्री मोदी नव मतदाताओं से दोपहर 12 बजे तक संवाद करेंगे।
अयोध्या में रामलला की मूर्ति ने झपकाई पलकें? वीडियो हुआ वायरल, ये है सच!
अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न होने के बाद, इंटरनेट पर रामलला की मूर्ति द्वारा पलकें झपकाए जाने का एक वीडियो वायरल हुआ है। लेकिन उस वीडियो के पीछे की सच्चाई के बारे में जानना है तो पूरा लेख पढ़ सकते हैं।
अयोध्या का प्राण प्रतिष्ठा समारोह संपन्न होने के कुछ ही घंटों बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें प्रभु श्री राम के मंदिर में स्थापित की गई रामलला की मूर्ति अपनी आँखें या पलकें झपकाती (Ayodhya Ram Lalla Murti Blinks Eyes) नजर आ रही है। यकीन मानिए यह दृश्य बहुत ही मनमोहक है और एक पल को सच्चे ‘राम-भक्त’ मंत्रमुग्ध हो जा रहे हैं।
चेहरे अब शांत भाव, मनमोहक सी मंद मुस्कान के साथ झपकती पलकें भगवान राम की इस मूर्ति को मानों के जीवंत स्वरूप प्रदान करती हैं। इतना ही नहीं बल्कि प्रभु की मूर्त जिस तरह वीडियो में मुस्कुराहट बिखेरती और दोनों ओर गर्दन फेरती दिखाई पड़ रही है, वह ऐसा एहसास दे रही है मानों श्री राम अपने भक्तों पर कृपा दृष्टि डाल रहे हों!
ऐसे में इस वीडियो का इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो लाजमी ही था। जिसने भी इस वीडियो को पहली बार देखा वह हैरान ही रह गया। लेकिन सभी के सामने यह सवाल है कि ‘प्राण प्रतिष्ठा‘ कार्यक्रम के ठीक एक दिन पहले अयोध्या में प्रभु राम की जिस मूर्ति का अनावरण किया गया, क्या वाकई वह मूर्ति अपनी पलक झपका रही है?
Ayodhya Ram Lalla Murti Blinks Eyes
पहली नजर में यह वीडियो भगवान की लीला के लिहाज से किसी जादुई करिश्में से कम नहीं लगता और बिल्कुल प्रामाणिक-सा मालूम होता है। लेकिन हकीकत यह है कि इस वीडियो को ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ (एआई) तकनीक के सहारे तैयार किया गया है।
ऐसे कई एआई ऐप्स बाजार में उपलब्ध हैं, जिनकी मदद से किसी तस्वीर को वीडियो में परिवर्तित कर उसे हकीकत की तरह पेश किया जा सकता है। लेकिन जो लोग इस तकनीक से अनजान हैं, वह इसे पहली बार देखनें पर किसी चमत्कार से कम नहीं समझ रहे।
ऐसे समय जब लगभग 500 वर्षों के इंतजार के बाद इतने भव्य तरीके से एक दिन पहले ही रामलला की इस प्रतिमा को अयोध्या मंदिर में स्थापित किया गया हो, यह वीडियो भक्तों को और भाव-विभोर कर देता है।
Balak Ram: बालक राम होगा मूर्ति का नाम
इस बीच आज आधिकारिक रूप से अयोध्या के राम जन्मभूमि मंदिर में स्थापित इस मूर्ति को ‘बालक राम’ (Balak Ram) नाम दे दिया गया है। मंदिर के पुजारियों के हवाले से कहा जा रहा है कि यह रामलला की मूर्ति किसी 5 वर्षीय बच्चे के समान ही प्रतीत होती है, इसलिए इसे बालक राम का नाम दिया गया है।
खरगे ने अमित शाह को लिखा पत्र, राहुल गांधी को सुरक्षा दो, वो Z+ सुरक्षा के हकदार, असम पुलिस कुछ नहीं कर रही
नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर राहुल गांधी और उनके भारत जोड़ो न्याय यात्रा के अन्य साथियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हस्तक्षेप की मांग की है।
उन्होंने कहा कि राहुल गांर्धी Z+ सुरक्षा के हकदार हैं। इसके अलावा, उन्होंने कांग्रेस के पोस्टरों को फाड़ने और 21 जनवरी को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस की यात्रा को रोकने और राज्य पार्टी प्रमुख भूपेन बोरा पर हमला करने का जिक्र किया है।
खरगे ने आरोप लगाया कि ये काम पुलिस की देख-रेख में हुआ। पुलिस खड़ी रही और उसने भाजपा कार्यकर्ताओं को राहुल गांधी के काफिले के करीब आने दिया। इससे राहुल गांधी का सुरक्षा घेरा टूट गया और उनकी तथा उनकी टीम की शारीरिक सुरक्षा खतरे में पड़ गई।
बता दें कि कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के दौरान मंगलवार को पार्टी और असम की भारतीय जनता पार्टी सरकार में उस वक्त टकराव की स्थिति देखने को मिली जब कांग्रेस कार्यकर्ता बैरिकेड्स को हटाते हुए गुवाहवाटी में दाखिल हुए।
मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने राज्य पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) जी पी सिंह को अवरोधक तोड़ने के लिए भीड़ को उकसाने के आरोप में राहुल गांधी के खिलाफ मामला दर्ज करने का निर्देश दिया। जिसके बाद राहुल सहित कई कांग्रेसियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया।
Aaj Ka Panchang 24 January: आज का पंचांग, देखें तिथि, ग्रह, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
Aaj ka Panchang 24 January 2024: हिंदू कैलेंडर में पंचांग एक जरूरी हिस्सा होता है. यह महीने की तीस तिथियों और पांच अंगों (वार, योग, तिथि, नक्षत्र और करण) से मिलकर बनता है. दैनिक पंचांग में आपको शुभ समय, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदू माह और पहलू आदि के बारे में हर प्रकार की जानकारी प्रदान करता है. आइये जानते हैं 24 जनवरी 2024 का पंचाग...
सूर्योदय- 07:13 एएम
सूर्यास्त- 05:53 पीएम
वार- बुधवार
पक्ष- शुक्ल पक्ष
तिथि- चतुर्दशी, 09:49 पीएम तक
नक्षत्र- पुनर्वसु, पूर्ण रात्रि तक
योग- वैधृति, 07:40 एएम तक
करण- गर, 09:11 एएम तक
द्वितीय करण- वणिज, 09:49 पीएम तक
अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
दुष्टमुहूर्त 12:11:58 से 12:54:39 तक
कुलिक 12:11:58 से 12:54:39 तक
कंटक 16:28:05 से 17:10:46 तक
राहु काल 12:33:19 से 13:53:21 तक
कालवेला/अर्द्धयाम 07:55:51 से 08:38:32 तक
यमघण्ट 09:21:13 से 10:03:54 तक
यमगण्ड 08:33:12 से 09:53:14 तक
गुलिक काल 11:13:16 से 12:33:19 तक
शुभ मुहूर्त
अभिजीत मुहूर्त- कोई नहीं
ग्रेगोरियन कैलेंडर के हिसाब से किसी महीने में 31 और किसी महीने में 1 दिन होते हैं. अगर हम हिंदू कैलेंडर की बात करें तो उसके हिसाब से हर माह में 1 दिन ही होते हैं, जिन्हें तिथि कहा जाता है. ये तिथियां दो पक्षों में होती हैं. इनमें से एक पक्ष को शुक्ल और एक पक्ष को कृष्ण कहा जाता है. ये 15-15 दिन के होते हैं. हिंदू कैलेंडर के हिसाब से इन तिथियों को प्रतिप्रदा, द्वितीया, तृतीया, चतुर्थी, पंचमी, षष्ठी, सप्तमी, अष्टमी, नवमी, दशमी, एकादशी, द्वादशी, त्रयोदशी और एक पक्ष की आखिरी तिथि को अमावस्या और दूसरे पक्ष की अंतिम तिथि को पूर्णिमा कहा जाता है. इन्हीं सब के आधार पर पंचांग बनता है.
Aaj Ka Rashifal 24 January 2024: परिवार का मिलेगा सहयोग, करेंगे नए काम की शुरुआत, पढ़िए दैनिक राशिफल
Aaj Ka Rashifal 24 January 2024 Horoscope Today: राशिफल के अनुसार, आज यानी 24 जनवरी 2024, बुधवार का दिन का सभी राशियों के लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। आज कुछ राशियों के जातकों के लिए व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं, तो वहीं, कुछ जातक परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। आइए पढ़ते हैं आज का राशिफल और जानते हैं कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए आज का दिन।
मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)
आज का दिन आपका उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशान रह सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। विरोधी वर्ग सक्रिय होंगे, परिवार में आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं। पत्नी से वाद-विवाद हो सकता है।
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)
आज का दिन आपका सामान्य रहेगा सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य का योग बनेंगे। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। किसी बात को लेकर परिवार में मतभेद की स्थिति निर्मित होगी।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)
आज का दिन आपका अच्छा रहेगा, स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में कोई नया कार्य शुरू करेंगे, रुका हुआ धन प्राप्त होगा। परिवार समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार में पैतृक संपत्ति मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)
आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है, स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पत्नी से चल रहे हैं मतभेद दूर होंगे। व्यापार-व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। किसी विशेष व्यक्ति के संपर्क में आने से कोई बड़ा कार्य आपको आज मिल सकता है। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा, कोई सुखद समाचार परिवार में प्राप्त होगा।
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)
आज के दिन आप किसी विवाद में फंस सकते हैं। आपका कोई विशेष कार्य में रुकावट आ सकती है। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। किसी लंबी यात्रा आदि पर जाने का योग बनेगा। वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें। पैतृक संपत्ति को लेकर परिवार में मतभेद बढ़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में हानि उठानी पड़ सकती है।
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)
आज के दिन आप किसी मानसिक तनाव से गुजर सकते हैं। किन्हीं बातों को लेकर अपने मित्रों या रिश्तेदारों से वाद-विवाद हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय में आज आपको हानि उठानी पड़ेगी। आर्थिक स्थिति में गिरावट महसूस होगी। परिवार में अपनों से मनमुटाव की स्थिति बनेगी। किसी अपने का दुखद समाचार आज प्राप्त होगा।
तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)
आज के दिनआप अपने स्वास्थ्य के कारण कुछ परेशान रह सकते हैं। किसी लंबी यात्रा पर जाने का योग बनेगा। किसी कार्य विशेष के लिए आज आपको अपने विरोधियों के सामने झुकना पड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। परिवार में अपनों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)
आज के दिन आपको अपनों के विरोध का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। व्यापार-व्यवसाय में अपने साथियों से धोखा उठाना पड़ सकता है। कोई नया कार्य शुरू न करें। किसी अपरिचित व्यक्ति को उधार न दें, नहीं तो हानि उठानी पड़ सकती है। परिवार में अपनों से मतभेद बढ़ेंगे, पत्नी से विवाद हो सकता है।
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)
आज के दिन आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आप किसी षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में हानि उठाना पड़ेगी। कोई नया कार्य यदि शुरू करना चाहते हैं, तो यह समय उपयुक्त नहीं है। परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद का माहौल बनेगा। आप अपने मान-सम्मान में गिरावट महसूस करेंगे। वाहन आदि के चलाने में सतर्कता रखें, दुर्घटना हो सकती है।
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)
आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य में लाभ महसूस करेंगे। किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में हानि उठाना पड़ सकती है। कोई नया वाहन आदि आज न लें, नया कार्य शुरू न करें। परिवार में मतभेद की स्थिति पर वाद-विवाद से दूर रहें, वाणी पर संयम रखें।
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)
आज का दिन आपका अच्छा रहने वाला है, सोचेंगे कार्य पूर्ण होंगे। किसी विशेष व्यक्ति के मिलने से व्यापार क्षेत्र में नया कार्य मिल सकता है, जिससे लाभ होगा। परिवार में मांगलिक कार्य का योग बनेगा। परिवार में सभी आपका सम्मान करेंगे। आप अपने परिवार के साथ किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं, कोई नया मकान या वाहन खरीद सकते हैं।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)
आज का दिन आपका कुछ समस्याओं से भरा रहेगा। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। कोई नया कार्य जो शुरू करना चाह रहे हैं, उसमें अवरोध उत्पन्न होगा। किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में हानि उठाना पड़ सकती है। वाणी पर संयम रखें, वाद-विवाद से दूर रहें।
हनुमंत कथावाचक व दिव्य दरबार लगाने वाले बागेश्वर धाम सरकार रायपुर पहुंच गए
राजधानी में आयोजित हनुमंत कथा के लिए पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री रायपुर पहुंच गए है। माना एयरपोर्ट पर उनका भक्तों ने जोरदार स्वागत किया।
पंडित शास्त्री राजधानी में आयोजित हनुमंत कथा करेंगे। जो 27 जनवरी तक चलेगी। यह कार्यक्रम रायपुर के विवेकानंद विद्यापीठ के सामने, कोटा गुढ़ियारी में आयोजित है।
आपको बता दें कि इस कार्यक्रम में सैकड़ों परिवारों का घर वापसी, भारतीय सैनिकों का सम्मान, और पं धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की गरिमामय उपस्थिति में निर्धन कन्याओं का विवाह समिति के विख्यात पंडितों के द्वारा हिन्दू रीति-रिवाज वैदिक परंपरा अनुसार संपन्न कराया जाएगा।इस दौरान भव्य आतिशबाजी भी की गई। भव्य आतिशबाजी को हर कोई देखते ही रह गए। बता दे कि 23 से 27 जनवरी तक बाबा का दिव्य दरबार लगेगा। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी होगा। इस कथा में सैकड़ों परिवारों की घर वापसी, भारतीय सैनिकों का सम्मान और पं धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की उपस्थिति में निर्धन कन्याओं का विवाह समिति के विख्यात पंडितों की ओर से हिन्दू रीति-रिवाज वैदिक परंपरा अनुसार कराया जाएगा। हनुमंत कथा को देखते हुए हिन्दू सनातन धर्मप्रेमियों की के लिए हर प्रकार की सुविधा की व्यवस्था की गई है। तीन भव्य पंडाल बनाए गए हैं।
कूनो नेशनल से आई फिर खुशखबरी, मादा चीता ज्वाला ने तीन शावकों को दिया जन्म
मध्यप्रदेश। कूनो नेशनल पार्क में मंगलवार को तीन चीता शावकों का जन्म हुआ है। मादा चीता ज्वाला ने तीन शावकों को जन्म दिया है। तीनों शावक पूरी तरह स्वस्थ हैं। इससे पहले मार्च 2023 में ज्वाला चीता ने चार शावकों को जन्म दिया था। इनमें से तीन शावकों की मौत हो चुकी है।
कूनो नेशनल पार्क में मंगलवार को चीता शावकों के जन्म के बाद चीतों की संख्या बढ़कर 17 हो गई है। इसमें सात शावक शामिल है। करीब एक महीने पहले ही नामीबिया से लाई गई मादा चीता आशा ने तीन शावकों को जन्म दिया था। इससे पहले मार्च 2023 में मादा चीता ज्वाला ने ही चार शावकों को जन्म दिया था। उनमें से तीन की मौत कुछ ही महीनों में हो गई थी।
कूनो प्रबंधन ने शावकों की मौत की वजह भीषण गर्मी को बताया था। इस मादा चीता को पहले सियाया के नाम से जाना जाता था, बाद में उसका नाम ज्वाला रखा गया था। ज्वाला को भी नामीबिया से कूनो नेशनल पार्क लाया गया है।
