सियासत

पीएम मोदी रामलला की प्रतिमा से पर्दा हटाएंगे, उनकी आंखों में काजल लगाएंगे

 चारों तरफ श्रीराम के जयकारे लग रहे हैं. तोरणद्वार बनाए जा रहे हैं और पुष्पवर्षा की भी तैयारी है. हो भी क्यों न सदियों पुराना इंतजार अब खत्म होने जा रहा है. 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव से राम भक्तों का इंतजार खत्म हो जाएगा. प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में खुद पीएम मोदी रामलला की प्रतिमा से पर्दा हटाएंगे, उनकी आंखों में काजल लगाएंगे और पूजन करेंगे.

और पढ़ें ...

रामलला की मूर्ति में प्रतिष्ठित करेंगे लक्ष्मीकांत दीक्षित वाराणसी के मीरघाट स्थित सांगवेद महाविद्यालय के वरिष्ठ आचार्य हैं.

लक्ष्मीकांत दीक्षित वाराणसी के मीरघाट स्थित सांगवेद महाविद्यालय के वरिष्ठ आचार्य हैं. सांगवेद महाविद्यालय की स्थापना काशी नरेश के सहयोग से की गई थी. पंडित लक्ष्मीकांत की गिनती काशी में यजुर्वेद के अच्छे विद्वानों में होती है. उन्हें पूजा पद्धति में भी महारत हासिल है. लक्ष्मीकांत दीक्षित ने वेद और अनुष्ठानों की दीक्षा अपने चाचा गणेश दीक्षित भट्ट से ली थी.

पंडित लक्ष्मीकांत के पूर्वज मशहूर पंडित गागा भट्ट भी हैं, जिन्होंने 17वीं शताब्दी में छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक कराया था. लक्ष्मीकांत दीक्षित की अध्यक्षता में 121 पंडितों की टीम 16 जनवरी से प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान करा रहे हैं. इस टीम में काशी के 40 से अधिक विद्वान शामिल हैं.

और पढ़ें ...

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में बॉलीवुड की हस्तियों के साथ ही तमाम नामचीन लोग पहुंचने लगे हैं. बस अब कुछ ही देर में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम शुरू होगा, जिसका साक्षी पूरा विश्व होगा.

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के भव्य कार्यक्रम में फिल्म जगत की कई हस्तियां शिरकत करने वाली हैं. इनमें से कुछ लोग रविवार शाम तक ही पहुंच गए. बॉलीवुड स्टार कंगना रनौत, साऊथ स्टार रजनीकांत, पवन कल्याण भी अयोध्या पहुंचे. इसके अलावा फिल्म निर्देशक सुभाष घई, सिंगर सोनू निगम भी राम नगरी पहुंच चुके हैं.

और पढ़ें ...

Ram Mandir Pran Pratishtha : मोबाइल पर कर सकेंगे लाइव स्ट्रीम, जानें- कब, कहां और कैसे देख सकेंगे प्राण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण

नई दिल्ली: अयोध्या में राम मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा सोमवार, 22 जनवरी को होगी. रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं.अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह में सभी लोग शामिल नहीं हो सकेंगे. आप इस कार्यक्रम को लाइव अपने टीवी, मोबाइल, लैपटॉप पर देख सकते हैं. केंद्र सरकार ने 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन को लेकर पूरे देश में केंद्रीय कर्मचारियों और स्कूलों में आधे दिन की छुट्टी की घोषणा की है.

अयोध्या में होने वाले समारोह को लेकर अलग-अलग राज्यों ने भी स्कूलों की छुट्टी का ऐलान किया है. 

अयोध्या के आयोजन में सिर्फ आमंत्रित लोग ही शामिल होंगे 

अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए चुनिंदा लोगों को आमंत्रित किया गया है. आम लोगों को फिलहाल अयोध्या पहुंचने के लिए मना किया गया है. लोगों से 22 जनवरी के बाद कभी भी आने के लिए कहा गया है. जो लोग अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को देखना चाहते हैं वह टीवी पर सीधा प्रसारण और मोबाइल पर लाइव स्ट्रीम कर सकते हैं.

कब, कहां कैसे देखें प्राण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दूदर्शन के सभी चैनलों पर किया जाएगा. साथ ही नरेंद्र मोदी के यूट्यूब चैनल से भी स्ट्रीम किया जाएगा. इसके अलावा श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र भी सोशल मीडिया सहित विभिन्न आधिकारिक माध्यमों से लाइव स्ट्रीमिंग करेगा.

आप अपने मोबाइल से लाइव स्ट्रीम कर सकते हैं-

 

और पढ़ें ...

देश में मनेगी दिवाली: थोड़ी देर में अयोध्या के लिए रवाना होंगे PM MODI, जानें हर पल का अपडेट

भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या आज दुल्हन की तरह सजकर तैयार है, क्योंकि आज भगवान राम आ रहे हैं. राम मंदिर के उद्घाटन और रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के साथ ही राम भक्तों का करीब 500 सालों का इंतजार खत्म हो जाएगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राम मंदिर का उद्घाटन करेंगे. साथ ही 12 बजकर 20 मिनट से राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा शुरू होगी

आरती के समय सभी अतिथियों के हाथ में घंटी रहेगी, जो आरती के समय सभी अतिथि बजाएंगे.
2. आरती के समय सेना के हेलीकॉप्टर अयोध्या में पुष्प वर्षा केरेंगे.
3. परिसर में 30 कलाकार अलग-अलग भारतीय वाद्यों का वादन करते रहेंगे. एक समय वे सभी एक साथ वादन करेंगे. ये सभी भारतीय वाद्य होंगे

अयोध्या नहीं आ रहे आडवाणी

राम मंदिर के निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता लाल कृष्ण आडवाणी अयोध्या नहीं आ रहे हैं. माना जा रहा है कि अत्यधिक ठंड की वजह से उन्होंने अपनी अयोध्या यात्रा रद्द कर दी है.

इजराइल ने हिंदी में ट्वीट कर भारत को दी शुभकामनाएं

इजराइल के भारत में एंबेस्डर नाओर गिलोन ने हिंदी में ट्वीट किया, ‘राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के इस शुभ अवसर पर भारत के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं. यह दुनिया भर के भक्तों के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है. मैं अयोध्या में राम मंदिर के जल्द दर्शन के लिए उत्सुक हूं. यकीनन वह मेरे पास मौजूद इस मॉडल से भी अधिक भव्य और सुंदर होगा.

राम चरण और चिरंजीवी अयोध्या आ रहे

तेलंगाना: अभिनेता राम चरण अयोध्या के लिए हैदराबाद से रवाना हो चुके हैं. एयरपोर्ट पर एक्टर राम चरण ने कहा कि यह बहुत लंबा इंतजार था. हम सभी वहां जाकर बहुत सम्मानित महसूस कर रहे हैं. वहीं, अयोध्या के लिए रवाना होने से पहले चिरंजीवी ने कहा कि यह वास्तव में काफी अच्छा और अभिभूत करने वाला है. हमें लगता है कि यह एक दुर्लभ अवसर है. मुझे लगता है कि मेरे भगवान हनुमान ने मुझे व्यक्तिगत तौर पर आमंत्रित किया है. हम भाग्यशाली हैं कि इस प्राण प्रतिष्ठा का गवाह बन रहे हैं.

और पढ़ें ...

देशभर में जश्न का माहौल: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा आज, क्या होगा शेड्यूल, प्रक्रिया समेत जानें सबकुछ

अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। अब हर किसी को प्रभु श्रीराम का इंतजार खत्म हुआ । 16 जनवरी को विशेष पूजा-अर्चना शुरू  और रामलला की मूर्ति भी गर्भगृह में रख दी गई है। 21 जनवरी तक हर दिन अलग-अलग विधि विधान से अनुष्ठान हुए  और  आज  भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए शुभ मुहूर्त 84 सेकेंड का है, जो 12 बजकर 29 मिनट 8 सेकंड से शुरू होकर 12 बजकर 30 मिनट 32 सेकंड तक रहेगा.

23 जनवरी से श्रद्धालुओं के लिए मंदिर दर्शन का समय सुबह 7 बजे 11:30 बजे तक और फिर दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक रहेगा.

राम मंदिर में सुबह की आरती 6:30 बजे होगी, जिसे श्रृंगार या जागरण आरती कहा जा रहा है. इसके बाद दोपहर में भोग आरती और शाम 7:30 बजे संध्या आरती होगी. आरती में शामिल होने के लिए पास की आवश्यकता होगी.

अयोध्या में होगी पुष्प वर्षा

शुरुआत उत्तर प्रदेश से करते हैं, जहां पर भव्य आयोजन की तैयारी की गई है. प्राण प्रतिष्ठा के दौरान 22 जनवरी को एयरफोर्स के हेलिकॉप्टर्स अयोध्या के राम मंदिर पर पुष्प वर्षा करेंगे.

 इस क्रम में होगा

सबसे पहले नित्य पूजन हवन पारायण, फिर देवप्रबोधन, उसके बाद प्रतिष्ठापूर्वकृत्य, फिर देवप्राण प्रतिष्ठा, महापूजा, आरती, प्रासादोत्सर्ग, उत्तरांगकर्म, पूर्णाहुति, आचार्य को गोदान, कर्मेश्वरार्पणम, ब्राह्मणभोजन, प्रैषात्मक पुण्याहवाचन, ब्राह्मण दक्षिणा दानादि संकल्प, आशीर्वाद और फिर कर्मसमाप्ति होगी.

10 बजे से होगा मंगल ध्वनि का भव्य वादन

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के अनुसार, भक्ति भाव से विभोर अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर होने वाली प्राण प्रतिष्ठा समारोह में प्रातःकाल 10 बजे से ‘मंगल ध्वनि’ का भव्य वादन होगा. 50 से ज्यादा मनोरम वाद्ययंत्र, विभिन्न राज्यों से लगभग 2 घंटे तक इस शुभ अवसर का साक्षी बनेंगे. अयोध्या के यतीन्द्र मिश्र इस भव्य मंगल वादन के परिकल्पनाकार और संयोजक हैं, जिसमें केंद्रीय संगीत नाटक अकादमी, नई दिल्ली ने सहयोग किया है.ट्रस्ट ने कहा है कि यह भव्य संगीत कार्यक्रम हर भारतीय के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर का प्रतीक है, जो प्रभु श्री राम के सम्मान में विविध परंपराओं को एकजुट करता है.

और पढ़ें ...

22 January 2024 Ka Panchang: जानिए सोमवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

Aaj Ka Panchang 22 January 2024: 22 जनवरी को पौष शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि और सोमवार का दिन है। सोमवार सुबह 8 बजकर 46 तक ब्रह्म योग रहेगा, उसके बाद इन्द्र योग लग जाएगा। इसके साथ ही 22 जनवरी को कुर्म द्वादशी का व्रत रखा जाएगा है। सोमवार को पूरा दिन पार कर भोर 4 बजकर 58 मिनट तक मृगशिरा नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए सोमवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

22 जनवरी 2024 का शुभ मुहूर्त

  • पौष शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि- 22 जनवरी 2024 को शाम 7 बजकर 51 मिनट तक। 
  • ब्रह्म योग- 22 जनवरी को सुबह 8 बजकर 46 मिनट तक रहेगा, शुक्ल योग रहेगा, उसके बाद इन्द्र लग जायेगा।
  • मृगशिरा नक्षत्र-  22 जनवरी को पूरा दिन पार कर भोर 4 बजकर 58 मिनट तक।
  • 22 जनवरी  2024 व्रत-त्योहार- कुर्म द्वादशी व्रत।

राहुकाल का समय

  • दिल्ली- सुबह 08:33 से सुबह 09:53 तक।
  • मुंबई- सुबह 08:38 से सुबह 10:02 तक ।
  • चंडीगढ़- सुबह 08:38 से सुबह 09:56 तक। 
  • लखनऊ- सुबह 08:16 से सुबह 09:36 तक।
  • भोपाल- सुबह 08:25 से सुबह 09:47 तक। 
  • कोलकाता- सुबह 07:41 से सुबह 09:03 तक। 
  • अहमदाबाद- सुबह 08:44 से सुबह 10:06 तक। 
  • चेन्नई- सुबह 08:02 से सुबह 09:28 तक। 

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- सुबह 7:14 am
  • सूर्यास्त- शाम 5:52 pm
और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal: कैसा रहेगा 22 जनवरी का दिन, पढ़ें राशिफल

आज का राशिफल 22 जनवरी 2024, सोमवार

मेष राशि

मेष राशि के जातकों को आज के दिन कुछ नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं. व्यापार में उतार-चढ़ाव की संभावना है. छात्रों को सलाह दी जाती है कि आज के दिन समय बर्बाद ना करें, इससे नुकसान हो सकता है.

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों को आज के दिन आर्थिक क्षेत्र में लाभ मिलेगा. निवेश के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है. मीडिया क्षेत्र से जुड़े हुए जातक आज के दिन अच्छा कार्य करेंगे. धार्मिक कार्य में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा.

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों को आज के दिन कार्य पर विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है. समय पर काम पूरा करने का प्रयास करें. न्यायिक क्षेत्र में सतर्क रहें. पीठ से संबंधित समस्या उत्पन्न हो सकती है. इसलिए समय-समय पर जांच जरूर कराएं.

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों को आज कार्यक्षेत्र में नया काम मिल सकता है. सलाह दी जाती है कि महत्वपूर्ण कार्य को समय पर पूरा करें. इसके साथ नया कार्य शुरू करने की योजना पर भी काम कर सकते हैं. आज के दिन माता-पिता की सेहत का विशेष ध्यान रखें.

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को आज के दिन कार्यक्षेत्र में सतर्क रहने की आवश्यकता है. व्यापार क्षेत्र में लाभ मिल सकता है. बाहर के खानपान से परहेज करें. यदि अस्वस्थ महसूस कर रहे हैं तो डॉक्टर की सलाह अवश्य लें.

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों को आज के दिन सफलता पाने के लिए अधिक परिश्रम करना होगा. किसी पर अधिक आश्रित रहने से बचें. निवेश के लिए सोच-विचार कर निर्णय लें और किसी जानकार की सलाह अवश्य लें. सलाह दी जाती है कि आज के दिन वाद-विवाद से दूर रहें.

तुला राशि

तुला राशि के जातकों को आज के दिन क्रोध पर संयम रखने की आवश्यकता है. विरोधी पक्ष से सतर्क रहने की जरूरत है. कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों से संयम के साथ बात करें. स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें और परिवार में सुखद माहौल रखने का प्रयास करें.

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों को आज के दिन अच्छे कर्मों के फल प्राप्त होंगे. कार्य क्षेत्र में सहयोगी और उच्च अधिकारियों का साथ मिलेगा. उनसे अच्छा व्यवहार रखें. व्यापार क्षेत्र में कुछ नए बदलाव या नई योजना पर कार्य कर सकते हैं. बच्चों पर विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है. यात्रा करते समय स्वास्थ्य का ध्यान रखें.

धनु राशि

धनु राशि के जातकों को आज के दिन हनुमान जी की उपासना करने के साथ दिन की शुरुआत करनी चाहिए. इससे नकारात्मकता दूर रहेगी और कार्य में सफलता मिलेगी. बाहर के खानपान से परहेज करें, इससे पेट से संबंधित समस्या उत्पन्न हो सकती है,

मकर राशि

मकर राशि के जातकों को आज के दिन कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है. कार्य क्षेत्र में वाद-विवाद से दूर रहें और माता-पिता व जीवनसाथी के साथ चल रहे मतभेद को दूर करने का प्रयास करें. आर्थिक क्षेत्र में लाभ की संभावनाएं दिख रही हैं.

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों को सलाह दी जाती है कि आज के दिन समय पर कार्य पूरा करें. व्यापार क्षेत्र में लाभ की संभावनाएं हैं. अच्छे स्वास्थ्य के लिए खान-पान पर विशेष ध्यान रखें. सलाह दी जाती है कि आज के दिन वाद-विवाद से दूर रहें.

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुखद रहने वाला है. परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा, जिससे रिश्तो में मधुरता आएगी. कार्यक्षेत्र में गलती करने से बचें, अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता है.

और पढ़ें ...

BREAKING : रेल्वे कर्मचारी की गोली मारकर हत्या, कार में मिली लाश

रतलाम/मंदसौर। रेल मंडल रतलाम में पदस्थ रेलवे के जूनियर इंजीनियर 32 वर्षीय दीक्षांत पंड्या निवासी रेलवे कालोनी रतलाम का शव रतलाम जिले की सीमा से लगे मंदसौर जिले के भावगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम खोड़ाना के जंगल में कार के अंदर मिला। उन्हें गोलियां मारी गईं। उनके शरीर पर तीन गोलियां लगी हैं। वहीं कार के अंदर गोलियों के चार खाली खोखे भी मिले हैं। उनकी हत्या की खबर से रतलाम में सनसनी फैल गई। हत्या का कारण पता नहीं चला है। भावगढ़ पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार दीक्षांत पंड्या जूनियर इंजीनयर होकर रतलाम रेल मंडल के कैरेज एंड वैगन (सीएनडब्‍ल्यू) विभाग में पदस्थ थे। वे कर्मचारी नेता होकर वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन के विभिन्न पदों पर रहे हैं। वर्तमान में वे यूनियन की सीएनडब्ल्यू शाखा के उपाध्यक्ष थे।
रविवार सुबह किसी ने खोड़ाना के जंगल में लाल रंग की कार व उसके अंदर शव पड़ा देखकर पुलिस को सूचना दी। भावगढ़ थाना प्रभारी डामोर व अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। रतलाम सीमा के पास शव मिलने पर रतलाम की ढोढर चौकी के प्रभारी कन्हैया अवासा व रतलाम से एफएसएल अधिकारी डाॅ. अतुल मित्तल भी मौके पर पहुंचे। शव की शिनाख्त दीक्षांत पंड्या के रूप में होने की जानकारी मिली। इसके बाद रतलाम में खबर तेजी से फैली। पुलिस ने घटनास्थल की जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भिजवाया।उनके स्वजन व कई परिचित मंदसौर के लिए रवाना हुए।
कार में डैश बोर्ड व सीट के बीच पड़ा था शव
पुलिस सूत्रों के अनुसार दीक्षांत पंड्या का शव कार के अंदर डैश बोर्ड व सीट के बीच में पड़ा हुआ था। पुलिस ने शव बाहर निकलवाकर चेक किया तो उनके पेट पर बाईं ओर, कमर व हाथ में गोली लगी पाई गई। वहीं कार के अंदर चार खाली खोखे भी पड़े हुए थे। उनकी हत्या क्यों और किन लोगों ने की, उनका किससे विवाद था, यह अभी पता नहीं चल पाया है। भावगढ़ पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

 
और पढ़ें ...

अगर करना चाहते हैं तगड़ी कमाई, तो खरीदें SBI Life Insurance का ये प्लान

SBI Life Insurance : क्या आप भी जल्दी और तगड़ी कमाई करना चाहते हैं। तो आपके लिए अच्छी खबर आ रही है। देश की सबसे बड़ी बैंक सब्सिडियरी एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस बेहतर साबित होने जा रही है। इस स्टॉक में ब्रेकआउट सिंग्नल आने वाली है। ब्रेकआउट सिग्नल 200 से 250 रुपये की तेजी की ओर जाते दिख रही है।

एक्सपर्ट लगातार निवेशकों को इस स्टॉक को खरीदने की सलाह दे रहे हैं। इसमें 0.6 फीसदी की तेजी के साथ 1432 पर कारोबार कर रहा है।आने वाले दो -तीन महीनो में SBI Life के Share में अच्छी उछाल आने वाली है. इसलिए इसके शेयर खरीदना फायदे का सौदा होने जा रहा है. वर्तमान में जो सिचवेशन नजर आ रहा है. उससे 1575 रुपए पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है.

सितंबर में यह शेयर 1325 रुपये में कारोबार कर रही थी. तब भी एक्सपर्ट ने शेयर खरीदने के सलाह दिये थे. जिन्होंने इस दौरान शेयर ख़रीदे थे. उन्होंने अच्छी कमाई किये हैं. ब्रोकरेज ने केवल स्टॉपलॉस को 1235 रुपए से बढ़ाकर 1374 रुपए कर दिया है. इसलिए इस शेयर में बढ़-चढ़ कर इन्वेस्ट कर सकते हैं और लाभ कमा सकते हैं. इस शेयर को जिस किसी ने भी ख़रीदा है. वे मालामाल हो गये हैं.

और पढ़ें ...

22 जनवरी को बंद नहीं रहेगी OPD सेवाएं, अस्पताल प्रशासन ने वापस लिया फैसला

नई दिल्ली: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन दिल्ली एम्स ने ओपीडी सेवाएं बंद रखने का फैसला वापस ले लिया है. 22 जनवरी यानी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन दिल्ली के सभी केंद्रीय अस्तपतालों में भी आधे दिन की छुट्टी (हाफ डे) की घोषणा की गई थी. इस फैसले का पुरजोर विरोध किया गया था. जिसके बाद ओपीडी सेवाएं बंद करने का फैसला वापस लिया गया है. जानकारी हो कि, राम लला प्राण प्रतिष्ठा के दिन देश के कई राज्यों में शराब और मांस की दुकाने बंद रहेगी. उत्तर प्रदेश, राजस्थान, असम, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और हरियाणा में 22 जनवरी को शराब की दुकानें बंद होगी.

और पढ़ें ...

22 जनवरी को नहीं रहेंगे स्कूल बंद, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश, पढ़े पूरी खबर…

School Holiday : 22 जनवरी के दिन अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। यह दिन इतिहास के पन्नों पर सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा। इस दिन को लेकर बच्चों से लेकर बड़ों तक में खूब उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी के चलते बच्चों को इस दिन का आनंद लेने में किसी प्रकार की कोई कमी ना रहे इसलिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने 22 जनवरी को स्कूलों में छुट्टी की मांग की थी। वे चाहते थे कि बच्चे इस ऐतिहासिक दिन का आनंद ले सकें। लेकिन कर्नाटक सरकार ने इस मांग को खारिज कर दिया है।

अयोध्या में होने जा रहे राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए 22 जनवरी को छुट्टी की मांग को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं के आह्वान के बीच कर्नाटक सरकार ने इस बात की प्राथमिकता दी है, राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का दिन पूरे देश के लिए बहुत बड़ा दिन है, लेकिन इस दिन स्कूलों की छुट्टी रखने की वजह बच्चों को इस दिन के बारे में समझाना चाहिए। यह स्कूलों के लिए एक कार्य दिवस होना चाहिए ना कि इस दिन स्कूलों में छुट्टी होनी चाहिए। यहां तक की निजी स्कूल प्रबंधकों को छात्रों के लिए समारोह को लाइव स्ट्रीम करने की योजना बनानी चाहिए। इससे बच्चों को एक साथ बैठकर राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा देखने का अवसर प्राप्त होगा और बच्चे इस कार्यक्रम से बहुत कुछ सीख सकेंगे।

‘हम 22 जनवरी को स्कूलों के लिए छुट्टी की घोषणा नहीं कर रहे हैं।’ यह बात शिक्षा विभाग के एक अधिकारी ने गुरुवार को कहीं। एसोसिएटेड मैनेजमेंट ऑफ स्कूल इन कर्नाटक (KAMS) ने अपने सभी सदस्य स्कूलों को छात्रों के लिए छुट्टी की घोषणा नहीं करने और इसकी वजह प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लाइव स्ट्रीम करने का निर्देश जारी किया है। दरअसल, ऐसा इसलिए कहा गया है क्योंकि अगर 22 जनवरी के दिन सभी स्कूलों की छुट्टी का ऐलान कर दिया जाए, तो इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि सभी बच्चे अपने घर पर प्राण प्रतिष्ठा को लाइव देख सकेंगे। लेकिन अगर उस दिन स्कूल में बच्चों को साथ में बिठाकर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का लाइव दर्शाया जाए, तो बच्चे जरूर उसे समझेंगे और उससे जुड़ी कई बातें जानेंगे। इसलिए प्राण प्रतिष्ठा के दिन स्कूलों की छुट्टी रखना अच्छा निर्णय नहीं है।

और पढ़ें ...

Ajab-Gajab : जौहरी ने 38 ग्राम गोल्ड की अंगूठी पर बनाया श्रीराम मंदिर, जाने कितनी है कीमत…

सूरत : अयोध्या के मंदिर में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा होनी है. पूरा देश इन दिनों राममय है। आभूषण विक्रेताओं में भी इसे लेकर क्रेज है। लोग अपने-अपने तरीके से जश्न मनाने की तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में सूरत के एक जौहरी ने रोझ गोल्ड की अंगूठी बनाई है, जिस पर अयोध्या के श्रीराम मंदिर की जीवंत प्रतिकृति बनाई गई है. यह अंगूठी 22 जनवरी को लॉन्च की जाएगी. दो कारीगरों ने इस अंगूठी को बनाने के लिए एक सप्ताह तक मेहनत की है।

सूरत के जौहरी ने 38 ग्राम रोझ गोल्ड की अंगूठी पर बहुत सुंदर श्रीराम मंदिर बनाया है। रोझ गोल्ड अंगूठियां 22 तारीख को बेंगलुरु, चेन्नई, मुंबई के ज्वैलर्स एक साथ लॉन्च करेंगे। रोज़ गोल्ड अंगूठी के शीर्ष पर राम मंदिर बनाया गया है, जो सबको आकर्षित कर रहा है। इस अंगूठी को बनाने की बात करे तो इसे दो कारीगरों ने एक सप्ताह की कड़ी मेहनत से बनाया. कीमत की बात करें तो 1.25 लाख से 3 लाख तक है। अब तक ज्वैलर्स को 178 अंगूठियों के ऑर्डर मिल चुके है। लोगों में श्रीराम मंदिर की अंगूठी आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।

और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang 21 January 2024: पढ़ें रविवार का संपूर्ण पंचांग, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल व दिन को बनाएं शानदार

Aaj Ka Panchang 21 January 2024: जानें रविवार का पंचांग, जिसमें दिन का शुभ मुहूर्त, दिशाशूल की स्थिति, राहुकाल व गुलिक काल की वास्तविक स्थिति विस्‍तार से ज्ञात होगी।
21 जनवरी 2024 दिन- रविवार का पंचाग
सूर्योदयः- प्रातः 06:40:00
सूर्यास्तः- सायं 05:20:00

विशेषः- रविवार को भगवान सूर्य को प्रातः ताम्बे के बर्तन में लाल चन्दन, गुड़ और लाल पुष्प डाल कर अर्घ्य देना चाहिए।
विक्रम संवतः- 2080
शक संवतः- 1945
आयनः- दक्षिणायन
ऋतुः- शीत ऋतु
मासः- पौष माह
पक्षः- शुक्ल पक्ष

तिथिः- एकादशी 19:28:18 P.M तक तदोपरान्त द्वादशी तिथि
तिथि स्वामीः- एकादशी तिथि के स्वामी विश्वदेव जी हैं तथा द्वादशी तिथि के स्वामी भगवान विष्णु जी हैं।
नक्षत्रः- रोहिणी 27:52:59 A.M तक तदोपरान्त मृगशिरा नक्षत्र
नक्षत्र स्वामीः- रोहिणी नक्षत्र के स्वामी चन्द्र देव हैं। तथा मृगशिरा नक्षत्र के स्वामी मंगल देव हैं।
योगः- शुक्ल 09:46:04 A.M तक तदोपरान्त ब्रह्म

दिशाशूलः- रविवार को पश्चिम दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए यदि यात्रा करना आवश्यक हो तो घर से पान या घी खाकर निकलें।
गुलिक कालः- शुभ गुलिक काल 03:11:00 P.M से 04:31:00 P.M बजे तक।
राहुकालः- राहुकाल 04:31:00 P.M से 05:50:00 P.M बजे तक।
तिथि का महत्वः- एकादशी तिथि में चावल एवं सेम नहीं खाना चाहिए यह तिथि उपवास, धार्मिक कृत्य उद्यापन तथा कथा एकादशी में शुभ है।
“हे तिथि स्वामी, योग स्वामी, नक्षत्र स्वामी, आप पंचांग का पाठन करने वालों का कल्याण करें एवं उन पर अपनी कृपा दृष्टि बनाये रखना।”

और पढ़ें ...

Horoscope 21 January 2024 : सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि- आप बड़े होंगे और अपने जीवन की सभी समस्याओं को सुलझाने में सक्षम होंगे। इस महीने, आप अपने उत्साही रवैये के साथ बने रहेंगे। आप अपनी कड़ी मेहनत के कारण अपने वरिष्ठों का सम्मान अर्जित करेंगे। आपकी वर्तमान वित्तीय स्थिति स्थिर है। जितना हो सके उतना पैसा बचाएं जितना आप अभी कर सकते हैं। आपका साथी इस समय प्रोत्साहन और धैर्य का एक उत्कृष्ट स्रोत होगा। अपने भाग्यशाली सितारों को धन्यवाद दें कि आपको यह व्यक्ति आपके जीवन में मिला है।

वृषभ राशि- अपने दैनिक कार्यों में विविधता बनाए रखें। किसी ऐसे दोस्त के साथ घूमें, जिसे आपने कुछ समय से नहीं देखा है, या किसी नए व्यक्ति से मिलें। आपको आश्चर्य होगा कि कैसे एक छोटा सा समायोजन भी आपको जीवन पर एक नया पट्टा दे सकता है। यह आपके आवागमन को बदलने और रास्ते में दृश्यों का आनंद लेने जितना आसान हो सकता है। इसके अतिरिक्त, व्यावसायिक अवसर का पीछा करने के लिए अब एक अच्छा क्षण है। आपकी वित्तीय स्थिति में नाटकीय सुधार होना तय है।

मिथुन राशि- आप बरसात के दिनों के लिए बचत कर रहे हैं, और यह एक अच्छा विचार है, लेकिन अब समय है कि आप अपने दिलकश आवेगों के आगे झुकें और अपने लिए या किसी ऐसे व्यक्ति के लिए एक अच्छा उपहार खरीदें, जिसकी आप परवाह किए बिना खेद महसूस करें। जब आप गुस्से में हों, तो इसे उन लोगों पर न निकालें, जिन्होंने आपके साथ थोड़ा ही अन्याय किया है। हर समय उचित सम्मान और विनय दिखाएं। आपका अच्छा व्यवहार उन्हें आपकी ओर आकर्षित करेगा। खुद को प्रस्तुत करने के बेहतर अवसरों की प्रतीक्षा करें।

कर्क राशि- जब आप अपने सभी प्रयासों को फलते हुए देखते हैं तो आपने आराम और विश्राम का क्षण अर्जित किया है। आपकी रचनात्मक सोच को काम पर अधिक बार पुरस्कृत किया जाएगा। आप आत्म-आश्वासन में वृद्धि करेंगे और राजस्व उत्पन्न करने का एक नया तरीका सीखेंगे। संपत्ति को लेकर कोई विवाद सुलझ जाएगा। नए घर में निवेश करने का यह एक अच्छा समय है। यदि आप वास्तव में प्यार में हैं, तो आप चुनौतियों के बावजूद अपने रिश्ते को बेहतर बनाने और अपनी आकांक्षाओं को साझा करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे।

सिंह राशि- नया दृष्टिकोण आजमाने के लिए यह समय अच्छा है। आपको कोई बड़ा बदलाव करने की जरूरत नहीं है। यहां तक ​​​​कि दिनचर्या में बदलाव भी दैनिक जीवन की एकरसता से एक स्वागत योग्य व्याकुलता प्रदान कर सकता है और आपको उस मानसिक रग से मुक्त होने में मदद कर सकता है जिसमें आप खुद को पाते हैं। आपको लोगों को यह बताने की आवश्यकता हो सकती है कि दूसरों के साथ जुड़ने और अन्य दृष्टिकोणों को स्वीकार करने की आपकी इच्छा उन्हें आपके साथ बुरा व्यवहार करने का लाइसेंस नहीं देती है।

कन्या राशि- आपको अपने करियर के विकास को प्राथमिकता देनी होगी क्योंकि काम की मात्रा आपको जल्द ही पूरी करने की उम्मीद होगी। अपने व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन में जबरदस्त विकास के लिए इस अद्भुत अवसर को न गँवाएँ। पार्टनर को समय दें। जब आप गुस्सा महसूस कर रहे हों, तो आप परिस्थितियों पर ज्यादा विचार किए बिना जल्दबाजी में कार्य करना चाह सकते हैं। दिमाग शांत रखो। एक खेल खेलना आपको आराम करने और बेहतर महसूस करने में मदद कर सकता है।

तुला राशि- आपके निजी और कार्य जीवन के बीच एक स्वस्थ संतुलन रहेगा। साथ ही, आपको अपने आप से अपनेपन का गहरा अहसास होगा। आपका पेशेवर प्रदर्शन रैंक में वृद्धि की गारंटी देगा। वरिष्ठों और अधिकारियों के साथ व्यवहार करते समय भरोसेमंद रहें। किसी भी तरह के वाद-विवाद में पड़ने से बचें। आपके प्रियजन अभी उनकी देखभाल करने के लिए आप पर भरोसा कर रहे हैं। अपने परिवार के हर सदस्य के साथ सार्थक बातचीत में शामिल हों।

वृश्चिक राशि- नौकरीपेशा लोगों के लिए आने वाला महीना सुखद रहने वाला है। फिर भी, यदि आपको लगता है कि आप अपनी जिम्मेदारियों के बोझ तले दब रहे हैं, तो अपने वरिष्ठों से बात करना महत्वपूर्ण है। आप इस महीने एक स्पर्श आत्मकेंद्रित होने का जोखिम उठा सकते हैं। रिश्तेदारों के बीच मतभेद के कारण आप में से कुछ लोग पारिवारिक विवाद में फंस सकते हैं। याद रखें कि आप शांत रहें और अपने विचारों को व्यवस्थित करें।

धनु राशि- अपनी टीम को खोजने और अपने नए प्रयासों को शुरू करने का समय आ गया है। अब पहले से कहीं अधिक, व्यवसाय के स्वामी अपनी कंपनी के भविष्य में निवेश के महत्व को पहचानेंगे। आपके पास मनोरंजन और डायवर्जन के लिए भी समय होगा। आपकी लव पार्टनरशिप पर भी जोर रहेगा। इस चरण के तहत सामाजिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। रोमांटिक संबंध शुरू करने की चाहत रखने वाले लोगों का रुझान नए लोगों से मिलने का होगा।

मकर राशि- करियर की नई राह तलाशने का मौका मिल सकता है। कभी-कभी, आपको किसी निश्चित परियोजना के लिए दूसरों के साथ प्रतिस्पर्धा करनी पड़ सकती है। इसी तरह, आपको अपने सहकर्मियों के साथ अच्छा व्यवहार करने का प्रयास करना चाहिए। अब आपके वित्त को पुनर्गठित करने का समय है, और ऐसा करने के लिए आपको कुछ सहायता की आवश्यकता हो सकती है। भाई-बहनों और पड़ोसियों के साथ आपके संबंध सुधारने के लिए यह महीना आदर्श है। आपका निचला पेट काफी नाजुक होता है, इसलिए इसका पूरा ख्याल रखें।

कुंभ राशि- कई काम आपकी प्रतीक्षा में हो सकते हैं। कुछ मामलों में, यह उन लोगों के लिए एक अच्छा समय हो सकता है जो पारिवारिक व्यवसाय के प्रभारी हैं, अपनी आय बढ़ाने के लिए। गहन विचार-मंथन के बाद आप अपनी योजना के विवरण को हैश कर सकते हैं। यदि आप नौकरी करते हैं तो हो सकता है कि आप अपने काम में अपना सर्वश्रेष्ठ न दे पाएं। रोमांटिक रिश्ते में आपको सुकून और खुशी मिल सकती है। छात्रों के लिए यह एक उत्पादक महीना होना चाहिए।

मीन राशि- जीवन में अपने लक्ष्यों को प्रतिबिंबित करने के लिए यह एक अच्छा क्षण है। यह आपको एक प्रभावी, आत्मनिर्भर व्यक्ति के रूप में विकसित होने में मदद करेगा जो आपके जीवन में किसी भी समय महान चीजें कर सकता है। आपके प्रियजन आपको बहुत ध्यान और देखभाल देंगे। नौकरी पर अधिक प्रयास और समर्पण की आवश्यकता होगी। सुनिश्चित करें कि आपने इसे वह सब कुछ दिया है जो आपको मिला है। स्थिर प्रेम जीवन सुनिश्चित करने के लिए, अपने साथी के साथ अपने संचार को ईमानदार और पारदर्शी रखें।

और पढ़ें ...

दिनदहाड़े विधवा महिला पर एसिड अटैक, बाइक सवार दो युवकों ने दिया घटना को अंजाम

CRIME NEWS : राजस्थान के ब्यावर शहर के स्टेशन रोड पर मिशन ग्राउंड के सामने एक महिला पर मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने एसिड फेंक दिया। इससे महिला का हाथ झुलस गया। पीड़िता को राजकीय अमृतकौर चिकित्सालय में भर्ती करा उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। जबकि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। पुलिस ने संदिग्धों को पकड़ने के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया है। पुलिस आरोपियों के संभावित ठिकानों पर नजर रखे हुए है।

और पढ़ें ...