सियासत
बस्तर में नक्सली हमला - तीन जवान शहीद 14 घायल
'जस्ट लुकिंग लाइक ए वाउ' मीम के जरिए की इंडियन इकोनॉमी की तारीफ -आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला ने
आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला ने भारतीय अर्थव्यवस्था की जमकर तारीफ करते हुए वायरल मीम 'जस्ट लुकिंग लाइक ए वाउ' को भी मेंशन कर दिया है.
दिग्गज बिजनेसमैन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला ( Kumar Mangalam Birla) ने भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर कुछ ऐसी बात कह दी है जिसके बाद उनका बयान वायरल हो गया है. भारतीय इकोनॉमी की तारीफ करते हुए कुमार मंगलम बिड़ला ने भारतीय अर्थव्यवस्था की सराहना वायरल मीम 'जस्ट लुकिंग लाइक ए वाउ...' के जरिए की है. अपने नए साल के संदेश में उन्होंने भारतीय अर्थव्यवस्था की मौजूदा स्थिति की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि जहां पूरी दुनिया की इकोनॉमी अलग-अलग कारणों से कई तरह की परेशानियों में फंसी है, वहीं भारत ने इस दौरान एक शानदार उदाहरण पेश किया है.
केंद्र की मोदी सरकार की जमकर तारीफ करते हुए केएम बिड़ला ने कहा कि देश की इकोनॉमी की मौजूदा रफ्तार को बनाए रखने और इसे आगे बढ़ाने में सरकार को श्रेय देना चाहिए. उन्होंने कहा कि देश में यह भाव है कि देश प्रगति कर रहा है और देश अब स्वाभिमान, आशा और संभावनाओं से भरा हुआ है. यह आशा पैदा करने में सरकार का बहुत बड़ा रोल है जिसके लिए उसे श्रेय मिलना ही चाहिए.
Aaj ka Panchang 30 January 2024: आज बन रहे हैं ये शुभ और अशुभ योग, पढ़िए दैनिक पंचांग
Aaj ka Panchang 30 January 2024: आज यानी 30 जनवरी 2024, मंगलवार का दिन है। पंचांग के अनुसार, आज माघ महीने की चतुर्थी तिथि है। इस तिथि पर ज्योतिष शास्त्र में विशेष महत्व रखने वाले कुछ योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में आइए पढ़ते हैं आज का पंचांग।
माघ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि समाप्त- सुबह 08 बजकर 57 मिनट पर
नक्षत्र - उत्तरा फाल्गुनी
ऋतु - शिशिर
शुभ समय
ब्रह्म मुहूर्त - 05 बजकर 25 मिनट से 06 बजकर 18 मिनट तक
विजय मुहूर्त - दोपहर 02 बजकर 22 मिनट से 03 बजकर 06 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त - शाम 05 बजकर 56 मिनट से 06 बजकर 22 मिनट तक
अभिजीत मुहूर्त - दोपहर 12 बजकर 13 मिनट से 12 बजकर 56 मिनट तक
अशुभ समय
राहुकाल - दोपहर 03 बजकर 16 मिनट से 04 बजकर 37 मिनट तक
गुलिक काल - सुबह 01 बजकर 39 मिनट से 02 बजकर 22 मिनट तक
दिशा शूल - उत्तर
नक्षत्र के लिए उत्तम ताराबल - भरणी, कृत्तिका, रोहिणी, मृगशिरा, पुनर्वसु, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, विशाखा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती
चन्द्रबल
राशि के लिए उत्तम चन्द्रबलम - मेष, कर्क, कन्या, वृश्चिक, धनु, मीन
सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
सूर्योदय - सुबह 07 बजकर 10 मिनट पर
सूर्यास्त - शाम 05 बजकर 58 मिनट पर
चंद्रोदय - रात 10 बजे
चंद्रास्त - सुबह 09 बजकर 45 मिनट पर
चन्द्र राशि - कन्या
Aaj ka Rashifal 30 January 2024: मेष से मीन तक, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए आज का दिन?
Rashifal 30 January 2024: दैनिक राशिफल के इस भाग में हम बात करेंगे साल 2024 के प्रथम दिन 30 जनवरी 2024, मंगलवार के भविष्यफल की. राशिफल के अनुसार, आज के दिन कुछ राशियों को आर्थिक क्षेत्र में लाभ मिलेगा. वहीं कुछ राशियों को व्यापारिक क्षेत्र में सतर्क रहना होगा. पंचांग के अनुसार, माघ कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 30 जनवरी सुबह 08 बजकर 54 मिनट तक रहेगी और इसके बाद पंचमी तिथि शुरू हो जाएगी. आइए, पंडित जगन्नाथ गुरुजी से जानते हैं कि सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन और क्या है आपके सितारों की चाल?
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा व्यस्तपूर्ण रह सकता है. कार्यक्षेत्र में विशेष ध्यान रखें और गलतियों से बचने का प्रयास करें. व्यापार क्षेत्र में लाभ की संभावना है. स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें और बुरी आदतों को छोड़ने का प्रयास करें.
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक रहने वाला है. व्यापार क्षेत्र में सफलता के योग बन रहे हैं. छात्रों को विशेष रूप से सतर्क रहने की आवश्यकता है और पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए. इसके साथ आज के दिन अधिक तनाव लेने से बचें और समय पर काम पूरा करने का प्रयास करें.
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगार. चनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. व्यापार क्षेत्र में निवेशकों को विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है. छात्रों को आज के दिन कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा. सड़क पर चलते हुए विशेष ध्यान रखें. परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का प्रयास करें.
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों को आज के दिन कुछ नए बदलाव दिखाई दे सकते हैं. कार्यक्षेत्र में सावधानी के साथ काम करें. महत्वपूर्ण कार्यों को कुछ समय के लिए टाल दें. छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है. स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से आज के दिन खानपान पर विशेष ध्यान रखें और परिवार के साथ अच्छा समय बिताएं.
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक रहने वाला है. कार्यक्षेत्र में अपना व्यवहार दूसरों के साथ अच्छा रखें, इससे लाभ मिलेगा. किसी भी महत्वपूर्ण कार्य को करने से पहले सोच विचार जरूर करें और बड़ा निर्णय लेने से पहले किसी जानकार की सलाह अवश्य लें.
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों का आज का दिन सकारात्मक रहने वाला है. कार्यक्षेत्र में आपके कार्य की प्रशंसा हो सकती है. छात्रों को सतर्क होकर पढ़ाई करने की आवश्यकता है. स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें और परिवार का सहयोग करें, इससे भविष्य में लाभ मिलेगा.
तुला राशि
तुला राशि के जातकों को आज के दिन कुछ नए बदलाव देखने को मिल सकते हैं, जिससे लाभ प्राप्त होगा. व्यापार क्षेत्र में लाभ की संभावनाएं हैं. छात्रों को सलाह दी जाती है कि वह अपने गुरु या किसी जानकार की सलाह अवश्य मानेन. वजन का ध्यान रखें. परिवार के साथ यह समय अच्छा रहने वाला है.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा व्यस्त रहने वाला है. समय पर काम पूरा करने का प्रयास करें और बेकार के तनाव से दूर रहें. हो सके तो साथियों का सहयोग अवश्य लें. आज के दिन कान से संबंधित समस्या उत्पन्न हो सकती है. इसलिए सावधानी बरतें. सलाह दी जाती है कि आज के दिन किसी जरूरतमंद की सहायता जरुर करें.
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है. कार्यक्षेत्र में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे. किसी भी महत्वपूर्ण दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले उसे एक बार जरूर पढ़ लें. व्यापार क्षेत्र में अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं. आज के दिन परिवार का सहयोग करें. औ रवाद विवाद से दूर रहें.
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है. लेकिन आज के दिन सकारात्मक रहने का प्रयास करें. व्यापार क्षेत्र में लाभ की संभावनाएं हैं. साथ ही आकस्मिक धन लाभ के भी योग बन रहे हैं. परिवार से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले बातचीत अवश्य करें.
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातक कार्यक्षेत्र में आज के दिन कुछ तनाव महसूस कर सकते हैं. लेकिन सकारात्मक रहने का सुझाव दिया जाता है. कार्यक्षेत्र में पदोन्नति या स्थान परिवर्तन के भी योग बन रहे हैं. यात्रा करते समय सावधानी बरतें. परिवार में किसी बीमार व्यक्ति का अच्छे से देखभाल करें.
मीन राशि
मीन राशि के जातक आज के दिन कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे. न्यायिक क्षेत्र में सतर्कता बरतने की आवश्यकता है. व्यापार क्षेत्र में लाभ के संकेत मिल रहे हैं. आज के दिन स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. इस दौरान विवाह के लिए भी नए प्रस्ताव आ सकते हैं.
महिला SDM की मौत के मामले में सनसनीखेज खुलासा...पति ही निकला हत्यारा
मधयप्रदेश। डिंडौरी जिले के शहपुरा में पदस्थ महिला SDM निशा नापित शर्मा की मौत मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। महिला एसडीएम के पति मनीष शर्मा ने ही उसकी हत्या की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
बालाघाट रेंज के आईजी मुकेश श्रीवास्तव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले की जानकारी दी है। पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि एसडीएम निशा नापित शर्मा के पति मनीष शर्मा ने ही तकिए से मुंह दबाकर अपनी पत्नी को मार डाला था। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने सबूत छिपाने के लिए महिला के कपड़ों को वाशिंग मशीन में धोकर सुखाया भी था। मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने आरोपी को हत्या की धाराओं और सबूत छुपाने के मामले में गिरफ्तार कर लिया है।
रविवार को हुई थी मौत
बता दें कि डिंडौरी जिले के शाहपुरा में पदस्थ एसडीएम निशा नापित शर्मा का रविवार को निधन हो गया था। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के दौरान उनकी मौत हुई थी। घटना के वक्त आरोपी पति भी मौके पर मौजूद था। महिला एसडीएम निशा नापित शर्मा छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर जिले की रहने वाली थी, जहां सोमवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया।
सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार मोदी सरकार धर्मांतरण पर कानून क्यों नहीं बना रही?
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा धर्मांतरण को लेकर दिये गये बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस पार्टी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को चुनौती देती है वह धर्मातरण को लेकर विशेष तौर पर छत्तीसगढ़ में धर्मातरण को लेकर श्वेत पत्र जारी करें। भारतीय जनता पार्टी की रमन सरकार में कितने चर्च बने थे और कांग्रेस के भूपेश बघेल सरकार के दौरान कितने चर्च बने थे, स्थितियों स्पष्ट हो जायेंगी। भाजपा जनता पार्टी की जब-जब प्रदेश में सरकार रहती है वे स्वयं धर्मातरण को बढ़ावा देती है ताकि इस मुद्दे पर बयानबाजी करके मता का ध्रुवीकरण कर सके। भारतीय जनता पार्टी को हिन्दुत्व से, सनातन से कोई मतलब नहीं है। वो अपनी राजनीति करने के उद्देश्य से इस प्रकार की चीजों को प्रचारित प्रसारित करती है। छत्तीसगढ़ में भी धर्मांतरण की जो बातें उसके पीछे भारतीय जनता पार्टी है, नहीं तो श्वेत पत्र जारी करके बतायें कि रमन सरकार के 15 साल के कार्यकाल में कितने चर्च बने थे और कांग्रेस सरकार के पांच साल में कितने चर्च बने? छत्तीसगढ़ में 90 फीसदी चर्च भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में बना है। 2004 के पहले जितनी चर्च थी उससे 100 गुना ज्यादा चर्च 2004-2018 तक बनी है। 2018 के बाद एक भी चर्च एक भी चर्च का निर्माण नहीं हुआ है। धर्मांतरण हुआ है तो इसके पीछे जिम्मेदार कौन है, तत्कालीन सरकार थी जो भारतीय जनता पार्टी की थी।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जब चुनाव आता है तब उसी समय पर धर्मांतरण की बातें क्यों करती है? लोकसभा चुनाव सामने है तो भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर से धर्मांतरण का अलाप रही है। सुप्रीम कोर्ट ने 6 महिना पहले केंद्र सरकार को निर्देश दिया था कि धर्मांतरण देशव्यापी समस्या है तो कानून क्यों नहीं बनाया जाना चाहिये? आज तक सुप्रीम कोर्ट के इस निर्देश का केंद्र सरकार ने कोई जवाब नहीं दिया है। केंद्र में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार है कानून बना देना चाहिये। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है, हमारी सरकार थी तब इस बात को बार-बार उठाते थे धर्मांतरण हो रहा है तब हमारे मुख्यमंत्री ने खुली चुनौती दी थी यदि छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण हुआ है तो आप उसको थाने में जाकर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाईये हम कार्यवाही करेंगे। भारतीय जनता पार्टी का एक भी नेता पहल करने सामने नहीं आये।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि मुख्यमंत्री का यह कहना कि मिशनरी स्कूलों एवं अस्पतालों के माध्यम से सेवा करके लोगों को आकर्षित करते है इसको रोकना होगा मुख्यमंत्री बताये इसको कैसे रोकेंगे? पुलिस भेज कर डंडा मरवाकर रोकेंगे सेवा करने से या लोगों को मिशनरी स्कूल में जाने से रोकेंगे? एक ही तरीका है आप गांव-गांव में अपनी स्वास्थ्य सेवा को मजबूत करिए, आप गांव-गांव में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करिए, आप इतने ज्यादा संकीर्ण मानसिकता है कि स्वामी आत्मानंद स्कूल बंद करने जा रहे है। मिशनरी स्कूल को टक्कर देने के लिये सरकारी स्कूल खड़ा कब करेंगे? कोरी बयानबाजी से बात नहीं चलेगा। भाजपा राजनैतिक लाभ के लिये धर्मांतरण की बातें कर रही है। यह दुर्भाग्यजनक है कि मुख्यमंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद पर बैठा हुआ व्यक्ति इस मामले में स्तरहीन बयानबाजी कर रही है।
मुख्यमंत्री से मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED करेगी पूछताछ, CM ने 31 जनवरी का दिया समय
झारखंड : झारखण्ड के मुख्यमंत्री और जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने कथित भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए ईडी को 31 जनवरी के लिए का समय दिया है.
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ED को उनकी उपलब्धता की सूचना देते हुए आज एक मेल भेजा गया है. पार्टी के सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी. ईडी ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर ये तय करने को कहा था कि 29 से 31 जनवरी के बीच कब पूछताछ की जाए.
जानिए क्या है पूरा मामला
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आरोप है कि बीजेपी की केंद्र सरकार झारखंड में उनकी सरकार को अस्थिर करने के लिए जांच एजेंसियों का उपयोग कर रही है. सोरेन को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की धारा 50 के तहत जमीन घोटाला मामले से संबंधित कथित धन शोधन की जांच के संबंध में 10 समन जारी किए गए. जांच एजेंसी दो प्रमुख मामलों की जांच की जा रही है, जिसमें राज्य की राजधानी में अवैध खनन और जमीन घोटाला शामिल है.
जमीन घोटाले का मामला सेना के कब्जे वाली जमीन की खरीद-बिक्री से जुड़ा हुआ है. फर्जी नाम-पता के आधार पर झारखंड में सेना की जमीन की खरीद-बिक्री हुई. इस सिलसिले में रांची नगर निगम ने एफआईआर दर्ज करवाई गई थी. ईडी ने उसी एफआईआर के आधार पर प्रवर्तन मामले की सूचना रिपोर्ट (ECIR) दर्ज करके जांच शुरू की थी. दस्तावेज में जालसाजी कर जमीन की खरीद-बिक्री के अलावा आदिवासी जमीन पर अवैध कब्जे के सिलसिले में मुख्यमंत्री से पूछताछ के लिए ED की ओर से बार-बार समन भेजा जा रहा था.
जमीन घोटाला मामले में 2011 बैच के आईएएस अधिकारी छवि रंजन और दो व्यापारियों सहित 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है., जो राज्य के समाज कल्याण विभाग के निदेशक और रांची के उपायुक्त के रूप में कार्यरत रहे थे. इस महीने की शुरुआत में जांच एजेंसी ने राज्य में कथित अवैध खनन की मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत सोरेन के प्रेस सलाहकार, साहिबगंज जिले के अधिकारियों और एक पूर्व विधायक के परिसरों पर भी छापेमारी की थी. ईडी 2022 से राज्य में अवैध खनन से हुई आय के 100 करोड़ रुपए की जांच कर रही है.
दूसरों पर ध्यान केंद्रित करने के बजाय, खुद पर ध्यान केंद्रित करने का करें प्रयास : पीएम मोदी
नई दिल्ली/कटक: जब परीक्षा हॉल के अंदर की स्थिति काफी डरावनी हो तो कोई ठंडे दिमाग से परीक्षा का सामना कैसे कर सकता है? सोमवार को दिल्ली के भारत मंडपम में परीक्षा से संबंधित तनाव पर चर्चा करने और उसे दूर करने के लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई पहल ‘परीक्षा पे चर्चा’ के सातवें संस्करण के दौरान कटक में ओडिशा आदर्श विद्यालय की छात्रा राजलक्ष्मी आचार्य ने सबाल पूछा।प्रश्न का उत्तर देते हुए, पीएम ने कहा: “दूसरों पर ध्यान केंद्रित करने के बजाय, खुद पर ध्यान केंद्रित करने का प्रयास करें। यह आपको प्रश्न पत्र पर ध्यान केंद्रित करने में मदद करेगा, जिससे धीरे-धीरे उत्तर ढूंढने में मदद मिलेगी और अंततः सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।”
प्रधानमंत्री ने अभिभावकों के अति उत्साह या छात्रों की अति ईमानदारी के कारण होने वाली गलतियों से बचने की जरूरत पर भी जोर दिया। उन्होंने अभिभावकों से कहा कि वे नए कपड़े, अनुष्ठान या स्टेशनरी खरीदकर परीक्षा के दिन को बढ़ा-चढ़ाकर पेश न करें। उन्होंने छात्रों से यह भी कहा कि वे अंतिम समय तक तैयारी न करें और निश्चिंत होकर परीक्षा दें। उन्होंने उन्हें अंतिम क्षण में घबराहट से बचने के लिए प्रश्न पत्र पढ़ने और उसके अनुसार समय आवंटित करने की भी सलाह दी।
पीएम मोदी ने छात्रों को यह भी याद दिलाया कि ज्यादातर परीक्षाएं अभी भी लिखित होती हैं और कंप्यूटर और फोन के कारण लिखने की आदत कम हो रही है। उन्होंने उनसे लिखने की आदत बनाए रखने को कहा। उन्होंने उनसे अपने पढ़ने के समय का 50 प्रतिशत लिखने में समर्पित करने को कहा। उन्होंने कहा कि जब आप कुछ लिखते हैं तभी आप उसे सही मायने में समझते हैं। उन्होंने उनसे अन्य छात्रों की गति से न घबराने को कहा।
छात्रों को खुद से प्रतिस्पर्धा करने का सुझाव देते हुए, दूसरों से नहीं, उन्होंने माता-पिता को अपने बच्चे के रिपोर्ट कार्ड को अपना विजिटिंग कार्ड न मानने की भी सलाह दी। “यह कार्यक्रम मेरे लिए भी एक परीक्षा की तरह है। दबाव इतना भी नहीं होना चाहिए कि उसका असर किसी की क्षमताओं पर पड़े. हमें चरम स्तर तक नहीं बढ़ना चाहिए, बल्कि किसी भी प्रक्रिया में क्रमिक विकास होना चाहिए, ”उन्होंने आगे कहा।
पीएम ने इस बात पर भी जोर दिया कि चुनौतियों से ही छात्र मजबूत होकर उभर सकते हैं। उन्होंने न केवल अध्ययन के घंटों के दौरान बल्कि अन्य समय में भी स्क्रीन पर बिताए जाने वाले समय को कम करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा, “किसी को यह समझना चाहिए कि इंटरनेट के सकारात्मक फलों का लाभ कैसे उठाया जाए।”
उन्होंने आगे कहा कि शरीर को रिचार्ज करना बहुत जरूरी है. “स्वस्थ शरीर स्वस्थ मन का पर्याय है। सूरज की रोशनी आपके शरीर को रिचार्ज करने का सबसे आसान तरीका है। व्यक्ति को स्वस्थ नींद का शेड्यूल भी याद रखना चाहिए। हममें से ज्यादातर लोग लेटकर रील्स देखकर या सोशल मीडिया पर सर्फिंग करके अपना कीमती समय बर्बाद करते हैं। स्वस्थ जीवनशैली बनाए रखने के लिए अच्छी नींद बेहद ज़रूरी है। मैं यह सुनिश्चित करता हूं कि दिन के लिए मेरे शेड्यूल की परवाह किए बिना मुझे अच्छी नींद आए। पोषण शरीर को रिचार्ज करने का एक और तरीका है। छात्रों और अभिभावकों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उन्हें पौष्टिक आहार मिले। भारी भोजन करना पौष्टिक नहीं है। बल्कि उन्हें संतुलित आहार लेना चाहिए। इसका पालन करते हुए, छात्रों को कुछ प्रकार का व्यायाम भी करना चाहिए।
उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि विश्वास का रिश्ता बनाने के लिए बातचीत जरूरी है, जो छात्रों के सफल होने के लिए जरूरी है। “यह घर और स्कूल में मुक्त-प्रवाहित होना चाहिए। छात्रों को यह महसूस करना चाहिए कि उनकी बात सुनी जाती है और उन पर भरोसा किया जाता है क्योंकि इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ता है और सकारात्मक संबंध बनता है।” इस कार्यक्रम में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी मौजूद थे.
राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु से राज्यपाल श्री हरिचंदन ने भेंट की
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से सौजन्य मुलाकात की और प्रदेश हित से जुड़े विषयों पर जानकारी साझा की।
ईडी का 10वां समन मिलते ही सोरेन दिल्ली में
दिल्ली झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अचानक दिल्ली रवाना हो गए. उन्होंने एक चार्टर फ्लाइट से उड़ान भरी. रविवार को वे दिल्ली पहुंचे, जहां वे कानून के जानकारों से सलाह ले रहे हैं. ईडी ने उन्हें 10वां समन भेजा है और 29 जनवरी से 31 जनवरी के बीच पेश होने को कहा है. अगर वह ईडी के सामने पेश नहीं होते हैं तो एजेंसी उनके आवास पर जाकर पूछताछ करेगी.
गौरतलब है कि ईडी भूमि घोटाले से जुड़े मनी- लॉनडूंग मामले में पूछताछ के लिए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को एक नया समन भेजा है. सीएम से 29 या 31 जनवरी को पेश होने को कहा है.
पहले आवास पर की थी पूछताछ
इस बीच, 20 जनवरी को प्रवर्तन निदेशालय भूमि घोटाला मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री से पूछताछ करने के लिए रांची पहुंची थी. इस महीने की शुरुआत में, सोरेन ने केंद्रीय एजेंसी को पत्र लिखकर कहा था कि वह भूमि घोटाला मामले में उनका बयान उनके आधिकारिक आवास पर दर्ज कर सकती है. 20 जनवरी को ईडी ने सोरेन को 13 जनवरी को आठवां समन जारी कर 16 से 20 जनवरी के बीच मौजूद रहने को कहा था.
अगर वह पेश नहीं होंगे तो खुद ईडी की टीम उनसे पूछताछ के लिए पहुंचेगी. सीएम से आखिरी पूछताछ के लिए भी ईडी की टीम को उनके आवास पर जाना पड़ा था. इससे पहले 25 जनवरी को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रवर्तन निदेशालय द्वारा उन्हें जारी किए गए समन का जवाब दिया था.
हमें किसी भी तरह के प्रेशर को झेलने के लिए सामर्थ्यवान बनाना चाहिए.'परीक्षा पे चर्चा' कार्यक्रम पीएम ने दिया गुरु मंत्र
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 'परीक्षा पे चर्चा' का यह सातवां संस्करण होगा. यह एक ऐसा कार्यक्रम है, जिसका मैं हमेशा इंतजार करता हूं. इससे मुझे छात्रों के साथ बातचीत करने का मौका मिलता है और मैं उनके परीक्षा सबंधी तनाव को कम करने का भी प्रयास करता हूं.
समाजिक दबाव से कैसे निपटें? पीएम ने दिया गुरु मंत्र
पीएम मोदी ने कहा कि शायद मुझे बताया गया कि परीक्षा पे चर्चा का सातवां एपिसोड है, जितना मुझे याद है कि ये सवाल हर बार पूछा गया है. इसका मतलब ये है कि सात साल में सात अलग-अलग बैच इस परिस्थिति से गुजर रही है. हर नई बैच को भी इन्हीं समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. विद्यार्थियों की बैच बदलती है, लेकिन टीचर्स की बैच इतनी जल्दी नहीं बदलती है.
उन्होंने कहा कि टीचर्स ने अगर मेरे पुराने एपिसोड की बातों को छात्रों तक पहुंचाया हो तो इस समस्या को धीरे-धीरे कम किया जा सकता है. हर माता-पिता ने इस समस्या का सामना जरूर किया है. हमें किसी भी तरह के प्रेशर को झेलने के लिए सामर्थ्यवान बनाना चाहिए. रोते हुए बैठना नहीं चाहता है. जीवन में दबाव आता रहता है, लेकिन खुद को तैयार करना होता है. दबाव को हमें अपने तरीके से जीतने के तरीके का संकल्प लेना चाहिए.
Aaj Ka Panchang: आज 29 जनवरी 2024 का शुभ मुहूर्त, पढ़ें दिशाशूल, तिथि और शुभ कार्य
29 जनवरी 2024 का पंचांगः
वारः सोमवार विक्रम संवतः 2080 शक संवतः 1945 माह/पक्ष: माघ मास – कृष्ण पक्ष तिथि: चतुर्थी रहेगी. चंद्र राशिः सिंह राशि रात्रि 1:43 मिनट तक तत्पश्चात कन्या राशि रहेगी . चंद्र नक्षत्रः पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र सायं 6:56 मिनिट तक तत्पश्चात उत्तरा फाल्गुनी रहेगा . योगः शोभन योग प्रातः 9:42 मिनट तक तत्पश्चात आतिगंड योग रहेगा.अभिजित मुहूर्तः प्रातः 11:45 से 12:30दुष्टमुहूर्तः चतुर्थी में कोई भी शुभ कार्य ना करें.सूर्योदयः प्रातः 7:11 सूर्यास्तः सायं 5:54 राहूकालः प्रातः 8:30 से 9:51 मिनट तक. तीज त्योहार : गणेश चतुर्थी (सकट चौथ ) भद्राः नहीं है. पंचकः नहीं है.
आज का दिशा शूल
सोमवार को पूर्व दिशा में दिशाशूल रहता है जिसमें यात्रा वर्जित रहती है यदि करनी आवश्यक हो तो दर्पण देखकर चौघड़िया मूहर्त में यात्रा प्रारंभ करें.
आज दिन के चौघड़िया मूहर्त:-
अमृत चौघड़िया- प्रातः 7:11 से 8:31 तक. शुभ चौघड़िया- प्रातः 9:51 से 11:11 तक . चर चौघड़िया- दोपहर 1:52 से 3:12 तक लाभ चौघड़िया- दोपहर 3:12 से 4:33 तक अमृत चौघड़िया- सायं 4:33 से सायं 5:54 तक
आज रात्रि के चौघड़िया मूहर्त
चर चौघड़िया- सायं 5:54 से रात्रि 7:32 तक लाभ चौघड़िया- रात्रि 10:51 से 12:31 तक शुभ चौघड़िया – रात्रि 2:11 से 3:51 तक अमृत चौघड़िया- रात्रि 3:51 से प्रातः 5:31 तक चर चौघड़िया – प्रातः 5:31 से 7:11 तक चौघड़िया मुहूर्त यात्रा के लिए विशेष रूप से शुभ है और अन्य शुभ कार्यों के लिए भी शुभ है .
Rashifal : 29 जनवरी 2024 को सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल
Rashifal 29 January 2024: दैनिक राशिफल के इस भाग में हम बात करेंगे साल 2024 के प्रथम दिन 29 जनवरी 2024, सोमवार के भविष्यफल की. राशिफल के अनुसार, आज का दिन सभी राशियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है. पंचांग के अनुसार, माघ कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 29 जनवरी पूर्ण रात्रि तक रहेगी और इसके बाद पंचमी तिथि शुरू हो जाएगी. आइए, पंडित जगन्नाथ गुरुजी से जानते हैं कि सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन और क्या है आपके सितारों की चाल?
मेष राशि
मेष राशि के जातकों का आज का दिन सामान्य रहेगा. अधिक तनाव लेने से बचें और शिक्षक व किसी जानकार की सलाह अवश्य लें. व्यवसाय में लाभ की संभावनाएं हैं, जातकों को स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहना होगा. इसके साथ परिवार को समय देने का प्रयास करें और उनके साथ सकारात्मक वार्ता जरूर करें.
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन भाग्यशाली रहने वाला है. आज के दिन सकारात्मक विचारों के साथ दिन की शुरुआत करें. किसी काम में यदि व्यवधान आ रहा है तो उसको बुद्धिमानी से सुलझाने का प्रयास करें. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. आज के दिन परिवार को समय देने का भरपूर प्रयास करें और उनके साथ अच्छा समय बिताएं.
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है. कार्यक्षेत्र में कुछ नई सफलताएं मिल सकती हैं. उच्च अधिकारियों से सलाह अवश्य लें, इससे भविष्य में लाभ मिलेगा. स्वास्थ्य के प्रति अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है. संक्रमण के शिकार हो सकते हैं. आज के दिन बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद जरूर लें और उनका सम्मान करें.
कर्क राशि
कर्क राशि के जातक आज के दिन अपने दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताएंगे. नकारात्मक विचारों को दूर रखने का प्रयास करें. कार्यक्षेत्र में सहयोगियों के साथ नई सफलताएं मिल सकती हैं. दवाइयों से जुड़े व्यापार में लाभ की संभावनाएं हैं. स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें और ठंडा या खट्टी चीजों से परहेज करें. आज के दिन वाद-विवाद से दूर रहने की आवश्यकता है.
सिंह राशि
सिंह राशि के जातक आज के दिन कुछ नया सीखेंगे. पुरानी गलतियों को वापस ना दोहराएं, इससे नुकसान हो सकता है. कार्यक्षेत्र में नई सफलताएं मिल सकती हैं. स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से आज का दिन सामान्य रहेगा. लेकिन सतर्कता बरतनी होगी. इसके साथ आज के दिन सकारात्मक रहें.
कन्या राशि
कन्या राशि के जातक कार्यक्षेत्र में काम का बोझ महसूस कर सकते हैं, उन्हें समय पर पूरा करने का प्रयास करें. क्षमता से अधिक कार्य करने से बचें. इससे व्यवधान उत्पन्न हो सकता है. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन पर से जुड़ी समस्याओं से सतर्क रहने की आवश्यकता है. आज के दिन बड़ों का आशीर्वाद जरूर लें.
तुला राशि
तुला राशि के जातक आज के दिन कुछ उतार-चढ़ाव का सामना कर सकते हैं. कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी में कोई गलती ना करें. इससे नुकसान हो सकता है. कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले सोच-विचार जरूर करें. परिवार के साथ आज के दिन अच्छा समय बिताएंगे. माता की सेहत का ध्यान जरूर रखें.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातक आज के दिन कुछ अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकते हैं. कार्यक्षेत्र में साथियों के साथ अच्छा व्यवहार करें और उनके अच्छे काम को प्रोत्साहन दें. व्यापार क्षेत्र में लाभ की संभावनाएं हैं. छात्रों को एकाग्र रहकर पढ़ाई करना होगा. आज के दिन स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा और परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे.
धनु राशि
धनु राशि के जातक आज के दिन कुछ नया निर्णय ले सकते हैं. जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें सकारात्मक रहना होगा. भविष्य में अच्छे परिणाम प्राप्त होने वाले हैं. निवेश के लिए आज का दिन उपयुक्त नहीं है. भविष्य के लिए तैयारी आज से ही शुरू कर दें और किसी जानकार से आर्थिक सलाह अवश्य लें. अच्छे स्वास्थ्य के लिए योग और ज्ञान की सहायता जरूर लें.
मकर राशि
मकर राशि के जातक आज के दिन कार्यक्षेत्र में कुछ तनाव महसूस कर सकते हैं. इससे बचने की आवश्यकता है अन्यथा स्वास्थ्य पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा. निवेशकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है और कुछ नए अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं. स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता है.
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा व्यस्त रहेगा. कार्यक्षेत्र में किसी भी प्रकार की गलती से बचें अन्यथा उच्च अधिकारी इस पर प्रश्न पूछ सकते हैं. राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े हुए जातकों को आज के दिन सोच-समझकर बोलने की आवश्यकता है. साथ ही तनाव न लें और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें.
मीन राशि
मीन राशि के जातक आज के दिन कार्यक्षेत्र में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें. कार्यक्षेत्र में साथियों का सहयोग मिलने से अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे. निवेश करने से पहले किसी जानकार की सलाह अवश्य लें. आज के दिन खान-पान का विशेष ध्यान रखें और परिवार में वाद-विवाद से बचें.
फर्ज़ी आईपीएस बनकर कर ली सगाई, लोगों पर खूब जमाया धौंस, बस ये गलती पड़ गई भारी
उदयपुर: उदयपुर से फर्जी आईपीएस का एक मामला सामने आया है. यहां एक युवक लोगों में धौंस ज़माने फर्ज़ी आईपीएस बन गया. आईपीएस बनने की झूठी कहानी सुनका कर गांववालों और पुलिस अधिकारीयों से खूब सम्मानित भी हुआ. इन सब के बीच युवक ने सगाई भी कर ली. बीते शनिवार को पुलिस ने इस फ़र्ज़ी आईपीएस को गिरफ्तार कर लिया हैं. बताया जा रहा है कि युवक बीते डेढ़ साल से फर्ज़ी आईपीएस बनकर सबको मुर्ख बना रहा था. लेकिन उसकी एक गलती ने पुरे मामले का पर्दाफाश कर दिया.एक समाचार पत्र के मुताबिक, युवक अपने होने वाले साले और समाज के प्रतिष्ठित लोगों के साथ उदयपुर घूमने पहुंचा था. तभी सर्किट हाउस के मैनेजर ने उसकी एक गलती पकड़ ली. मैनेजर ने इसकी सुचना तुरंत पुलिस को दी. पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक को सैल्यूट करने को कहा, युवक ने जैसे ही बाएं हाथसे सैल्यूट किया उसकी चोरी पकड़ी गई. जिसके बाद पुलिस ने उससे पूछताछ की. साथ ही उसके सोशल मीडिया अकाउंट भी छान मारे. पुलिस इस फर्ज़ी आईपीएस की प्रोफाइल देखकर दंग रह गई. उसने कई यू-ट्यूब चैनल को फर्जी इंटरव्यू भी दिए है.
मामले का पर्दाफाश होने के बाद पुलिस ने फ़र्ज़ी आईपीएस सुनील सांखला के साथ उसके तीन दोस्तों को भी गिरफ्तार किया है. पूछताछ में सामने आया कि सुनील ने 2020 की भर्ती में यूपीएससी की तैयारी की थी, लेकिन उसका इसमें सिलेक्शन नहीं हुआ. युवक ने गांव वालो के सामने रौब ज़माने ये झूठी कहानी गढ़ी थी. उसने गांव वालों को बताया था कि उसने 263वीं रैंक हासिल की है.
गिरफ्तार युवक ने गांव और परिवार के लोगों को ये भी बताया था कि, उसकी राज्य पुलिस और इनकम टैक्स में क्लर्क की नौकरी लगी है, जबकि ये बात भी झूठ निकली. गांव और परिवार के लोग यही समझ रहे थे कि दोनों सरकारी नौकरी छोड़ कर उसने यूपीएससी की परीक्षा पास की है. एक साल पहले उसने सगाई की थी. पूछताछ में सामने आया कि यहां भी उसने लड़की वालों को झूठी जानकारी दी. पुलिस ने इस फ़र्ज़ी आईपीएस को गिरफ्तार कर लिया हैं.
BREAKING: प्रशासनिक सर्जरी; 18 IAS अफसरों का हुआ तबादला, संजय शुक्ला बने राज्यपाल के प्रमुख सचिव, देखिए पूरी लिस्ट
भोपाल। मध्य प्रदेश में आज रविवार को बड़ी प्रशासनिक सर्जरी हुई है। प्रदेश के 18 आईएएस अफसरों को इधर से उधर किया गया है। संजय कुमार शुक्ला प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी को राज्यपाल के प्रमुख सचिव की जिम्मेदारी दी है।
मनोज मनु अपर मुख्य सचिव, तकनीकी शिक्षा कौशल विकास एवं रोजगार विभाग को अपर मुख्य सचिव ऊर्जा विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। मनीष रस्तोगी प्रमुख सचिव को जेल विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। राज्यपाल के मुख्य सचिव डीपी आहूजा को पीडब्ल्यूडी की जिम्मेदारी मिली है। सुखबीर सिंह प्रमुख सचिव पीडी और उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण को मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।







व्हाट्सऐप पर अब कॉल करने का मजा होगा दोगुना, स्क्रीन शेयरिंग फीचर हुआ रोलआउट, ऐसे करें फीचर का इस्तेमाल..
WhatsApp Screen Sharing: वॉट्सऐप ने सालों के लंबे इंतजार के बाद इंस्टाग्राम में आने वाला वीडियो कॉल स्क्रीन शेयर फीचर रोलआउट कर दिया है. वॉट्सऐप में इस फीचर का इंतजार काफी समय से किया जा रहा था. वीडियो कॉल स्क्रीन शेयर फीचर में आप वीडियो कॉलिंग के दौरान अपने स्मार्टफोन की स्क्रीन को सामने वाले के साथ शेयर कर सकेंगे. वॉट्सऐप के इस फीचर के रोलआउट होने के बाद ऑफिस मीटिंग और अपनों से बात करने के तरीकों में काफी बदलाव आएगा. अगर आप भी वॉट्सऐप के स्क्रीन शेयर फीचर के बारे में जानना चाहते हैं, तो यहां हम इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं.
वीडियो कॉल के दौरान शेयर करने के लिए आपको बस बॉटम में दिख रहे ऑप्शन में क्लिक करना है. हाल ही में कंपनी ने इसमें ये ऑप्शन भी जोड़ा है कि आप अपने डिवाइस की ऑडियो दूसरे के साथ भी ग्रुप कॉल्स में शेयर कर सकते हैं. उदाहरण के लिए अगर आप कोई लेक्चर वीडियो दोस्तों के साथ देखना चाहते हैं तो अब आप वीडियो के साथ-साथ उन्हें ऑडियो भी शेयर कर सकते हैं. पहले सिर्फ स्क्रीन शेयर का ऑप्शन था. दूसरे तरीके से कहें तो आप एकसाथ ऐप में मूवीज आदि एंजॉय कर सकते हैं.
वॉट्सऐप स्क्रीन शेयर फीचर यूज करने के टिप्स
इसके लिए सबसे पहले WhatsApp पर जाएं, और नीचे मौजूद टैब पर टैप करें. अब यहां पर कैमरा स्विच ऑप्शन को तलाश करें.इसके बाद screen-share फीचर आइकन पर टैप करें.
अब आपके सामने एक पॉप-अप आएगा, जिसमें चेतावनी होगी कि आपका फोन कास्ट हो रहा है. अब आपको स्क्रीन शेयर करने के लिए ‘Start Now’ पर टैप करें. फीचर एक्टिवेट हो गया है, ये कंफर्म करने के लिए आपके सामने मैसेज आएगा, ‘You’re sharing your screen’.
अगर आपको कोई कंफ्यूजन है कि आखिर इस स्क्रीन शेयरिंग फीचर से होगा क्या तो सबसे पहले तो बता दें कि ये फीचर गूगल मीट और जूम में दिए गए स्क्रीन शेयर की तरह काम करेगा. इस फीचर की मदद से आप वीडियो कॉल के दौरान जुड़े शख्स को अपने फोन में मौजूद चीज़ों को अपने हिसाब से दिखा सकेंगे.
