सियासत
प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज , एक दर्जन से जिलों में बारिश की चेतावनी, पढ़े पूरी अपडेट..
भोपाल। एक बार फिर से मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. पिछले 24 घंटों में कई जिलों में बादल छाए रहे और बूंदाबांदी हुई। आज सोमवार को भी ग्वालियर-चंबल, सागर और रीवा संभाग में हल्की बारिश की संभावनाएं जताई गई है। हालांकि मंगलवार बुधवार से फिर मौसम में परिवर्तन देखने को मिलेगा। तापमान में गिरावट के साथ ठंड बढ़ने के आसार है, वही 15-20 फरवरी के बाद वापस तापमान में वृद्धि होने लगेगी और गर्मी का अहसास होगा।
मध्य प्रदेश मौसम विभाग के मुताबिक,पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से सोमवार को ग्वालियर, निवाड़ी, भिंड, श्योपुर, मुरैना, अशोकनगर, गुना, शिवपुरी, टीकमगढ़, छतरपुर नीमच, मंदसौर , दतिया, और पन्ना जिले में हल्की गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।
रीवा संभाग के जिलों में, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, विदिशा, रायसेन, राजगढ़, रतलाम, उज्जैन, अगरमालवा, नीमच, अशोकनगर, मंदसौर, निवाड़ी, भिंड, श्योपुरकलां, मऊगंज, सतना, पन्ना, दमोह, अशोकनगर में ओलावृष्टि के आसार है।इन जिलों में हवाओं की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा रहने का अनुमान है।
आइए जानते हैं अगर आप भी अपने वैलेंटाइन डे के लिए कुछ अच्छा प्लान कर रेह हैं तो आप कहां जा सकते हैं.
ऊटी
इस पहाड़ी स्थल की शानदार दृश्यों और पहाड़ों की अद्भुत सुंदरता के कारण ऊटी वैलेंटाइन्स डे पर पार्टनर के लिए सबसे अच्छा स्थान है. इस शांत पहाड़ी स्थल पर ठंडी हवा का आनंद ले सकते हैं. ऊटी में टॉय ट्रेन में सवारी करें. ऊटी पहुँचने के लिए मेट्टुपलयम से ट्रेन लें.
आगरा
आगरा रोमैंटिक स्थलों की सूची में शामिल है. आगरा वैलेंटाइन्स डे पर यात्रा करने के लिए सबसे अच्छे स्थानों में से एक है. यहां मोमबत्ती की रोशनी में रोमैंटिक रात का आनंद लें और ताजमहल पर तस्वीरें खींचें. आगरा पहुँचने के लिए सड़क या रेलवे का उपयोग कर सकते हैं. आप नई दिल्ली से ट्रेन या कैब ले सकते हैं. ध्यान रखें कि आपको यहां जाने से पहले ट्रेन या कैब बुक करना चाहिए, क्योंकि वैलेंटाइन्स डे पर यहां बहुत भीड़ होती है.
शिमला
शिमला न केवल एक बहुत ज्यादा घूमने वाले हनीमून स्थलों में से एक है, बल्कि यह भारत में सबसे रोमैंटिक शहरों में से एक है. अपने साथी के साथ आइस-स्केटिंग, शॉपिंग, रोमैंटिक डिनर का आनंद ले सकते हैं. आप आसानी से शिमला पहुँच सकते हैं गाड़ी चलाकर, यहां से आप दिल्ली से वोल्वो बुक करके आप लगभग 8 घंटों में पहुँच सकते हैं.
मसूरी
रानी के नाम से मशहूर मसूरी अपने पार्टनर के साथ घूमने के लिए एक सही स्थान है. वैलेंटाइन्स डे के इस मौके पर, मसूरी के सुंदर घाटियों की यात्रा करें. यहां की खूबसूरत पहाड़ी, झीलें, झरने और रोमैंटिक दृश्य आपकी यात्रा को यादगार बना सकते हैं. यहां आप केम्प्टी फॉल्स, गन हिल्स, भट फॉल्स और लाल टिब्बा जैसी जगहें घूम सकते हैं.
Aaj ka Panchang 5 February 2024: जानें सोमवार का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय, यहां पढ़ें दैनिक पंचांग
Aaj ka Panchang 5 February 2024 : आज सोमवार का दिन है। यह दिन भगवान शंकर की पूजा के लिए समर्पित है। ऐसी मान्यता है कि जो साधक इस दिन भक्ति भाव के साथ भोलेनाथ की पूजा करते हैं, उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। आज के दिन की शुरुआत करने से पहले यहां दिए गए शुभ व अशुभ समय को अवश्य जान लें, जो इस प्रकार है-
Aaj ka Panchang 5 February 2024: आज का पंचांग -
पंचांग के अनुसार, आज दशमी तिथि शाम 05 बजकर 28 मिनट तक रहेगी।
ऋतु - शिशिर
चन्द्र राशि - वृश्चिक
सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
सूर्योदय - सुबह 07 बजकर 10 मिनट पर
सूर्यास्त - शाम 06 बजकर 05 मिनट पर
चंद्रोदय - सुबह 03 बजकर 51 मिनट पर
चंद्रास्त - दोपहर 01 : 03 बजे।
शुभ मुहूर्त
सर्वार्थ सिद्धि योग - सुबह 07 बजकर 07 मिनट से 07 बजकर 54 मिनट तक
ब्रह्म मुहूर्त - 05 बजकर 23 मिनट से 06 बजकर 15 मिनट तक
विजय मुहूर्त - दोपहर 02 बजकर 24 मिनट से 03 बजकर 08 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त - शाम 06 बजकर 00 मिनट से 06 बजकर 27 मिनट तक
निशिता मुहूर्त - रात्रि 12 बजकर 09 मिनट से 01 बजकर 01 मिनट तक।
अशुभ समय
राहुकाल - सुबह 08 बजकर 29 मिनट से 09 बजकर 51 मिनट तक
गुलिक काल - दोपहर 01 बजकर 57 मिनट से 03 बजकर 19 मिनट तक।
दिशा शूल - पूर्व
ताराबल
अश्विनी, कृत्तिका, मृगशिरा, पुनर्वसु, पुष्य, आश्लेषा, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, विशाखा, अनुराधा, ज्येष्ठा, मूल, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद, रेवती।
चन्द्रबल
वृषभ, मिथुन, कन्या, वृश्चिक, मकर, कुंभ।
Aaj Ka Rashifal 05 February 2024: आज किन राशियों का भाग्य होगा प्रबल? जानिए आपकी किस्मत के सितारे क्या कहते हैं
Aaj Ka Rashifal 05 February 2024: आज माघ कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और सोमवार का दिन है। दशमी तिथि आज शाम 5 बजकर 25 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 10 बजकर 51 मिनट ध्रुव योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 7 बजकर 54 मिनट तक अनुराधा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद ज्येष्ठा नक्षत्र लग जाएगा। आज रात 9 बजकर 42 मिनट पर मंगल मकर राशि में प्रवेश करेंगे। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 05 फरवरी 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
मेष राशि-
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपको घर के बड़ो से कुछ प्रेरणा मिलेगी। आज आप जो भी काम शुरू करेंगे, वो सफल होगा। आज आप का स्वास्थ्य पहले से उत्तम रहेगा। कोई रिश्तेदार आज आपको बिजनेस को बढ़ाने के लिए सुझाव देंगेग। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बड़े-बुजुर्ग आपके व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे, लोग आपकी तारीफ करेंगे।
- शुभ रंग- बैंगनी
- शुभ अंक- 3
वृष राशि-
आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज पूरा दिन खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आपके आस-पास सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। लोग आपके व्यवहार से खुश रहेंगे। आप किसी बड़े बिजनेस ग्रुप से पार्टनरशिप करने पर विचार करेंगे। आज आपको उम्मीद से ज्यादा धन लाभ होने वाला है। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों का समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा, आपकी क्रिएटिविटी की लोग सराहना करेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी।
- शुभ रंग- पीच
- शुभ अंक- 6
मिथुन राशि-
आज का दिन आपके लिए अच्छे परिणाम लाने वाला होगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलने के योग बने हुए हैं, लेकिन पढ़ाई में और मेहनत करने की जरूरत है। आज घरवालों के साथ अच्छा समय बिताने को मिलेगा, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। ऑफिस मे सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा, जूनियर आपसे काम सिखना चाहेंगे। लवमेट के साथ रिश्तों में सुधार आएगा। आज आपको अपने कार्यों में राजनीतिक रिश्ते का फायदा मिलेगा।
- शुभ रंग- गोल्डन
- शुभ अंक- 2
कर्क राशि-
आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। नवविवाहित दंपत्ति के बीच आज मीठी नोक-झोक होगी, इससे रिश्तों में और मिठास आएगी। आज पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। नौकरी कर रहे लोगों को आज अपना काम पूरा करने के लिए थोड़ा अधिक मेहनत करने की जरूरत है। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा का बेहतर परिणाम मिलेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 8
सिंह राशि-
आज पूरे दिन भाग्य आपके साथ रहेगा। आज किसी अनजान व्यक्ति के सहयोग से आपका मन प्रसन्न रहेगा। इस राशि के जातक कैमिस्ट शॉप वाले लोगों को अच्छा मुनाफा होगा। आज आप अपने खर्चों पर नियंत्रण बनाने की योजना बनाएंगे। महिलाएं आज रसोईघर में व्यस्त रहेंगी। दांपत्य जीवन में खुशियां बरकरार रहेगी। आज आपको वाहन चलाते समय खास सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
- शुभ रंग- पीच
- शुभ अंक- 1
कन्या राशि-
आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आपको सरकारी कामों में कुछ लोगों से राय मिलेगी, जिससे आपका काम आसान हो जाएगा। आपका कोई पुराना दोस्त आपको फोन करके आपको सरप्राइज देगा। आपकी किसी जरूरी बात पर घर वाले सहमति जताएंगे। तरक्की आज आपके कदम चूमेगी। आपको अपना कारोबार बढ़ाने के लिए आज कई मौके मिलेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को आज अच्छी खबर मिलेगी।
- शुभ रंग- ग्रे
- शुभ अंक- 5
तुला राशि-
आज का दिन मिली-जुली प्रतिक्रिया देने वाला रहेगा। आप सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे। घर पर ही परिवार वालों के साथ धार्मिक कार्यों का आयोजन करेंगे। आज आपकी तरक्की के कई रास्ते खुलेंगे। ऑफिस के काम को थोड़ा संभलकर करने की जरूरत है। कोई आपके काम की शिकायत कर सकता है। आज किसी से भी उलझनो से आपको बचना चाहिए। बच्चों का आज पढ़ाई में मन लगाने की जरूरत है।
- शुभ रंग- मैजेंटा
- शुभ अंक- 2
वृश्चिक राशि-
आज आपको किसी अपने से कोई अच्छी खबर मिलने के योग बने हुए हैं। आज आप अपने घरेलू कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। आज आपके सकारात्मक रवैये से जीवनसाथी प्रसन्न रहेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन करने जाएंगे। मार्केटिंग की जॉब कर रहे लोगों से आज कोई अच्छा क्लाइंट जुड़ेगा, जो भविष्य में अच्छा धन लाभ कराएगा। नए प्रॉजेक्ट को पूरा करने में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
- शुभ रंग- नारंगी
- शुभ अंक- 7
धनु राशि-
आज का दिन जीवन में मील का पत्थर साबित होगा। आज व्यापार में किसी ऐसी कंपनी के साथ डील फाइनल होगी, जो आपको उम्मीद से अधिक फायदा कराएगी। वकीलों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, कोई नया केस हाथ लगेगा। दांपत्य जीवन में खुशहाली आएगी, जीवनसाथी के साथ कोई अच्छी मूवी देखने का मन बनाएंगे। आज अपने दोस्त की किसी बात का बुरा ना माने, दोस्ती मजबूत होगी।
- शुभ रंग- लाल
- शुभ अंक- 4
मकर राशि-
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आपको किसी भी प्रकार के विवादों से दूर रहने की आवश्यकता है। आज बिना सोचे-समझे किसी अजनबी पर भरोसा ना करें। इस राशि के छात्रों को आज ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। किसी विषय को समझने में आपको अपने सहपाठियों से सहयोग मिलेगा। आज पड़ोसी आपके कार्यों को पूरा करने में आपकी सहायता करेंगे। इससे पड़ोसियों के साथ आपके रिश्ते और मजबूत होंगे। आपका स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 1
कुंभ राशि-
आज आपके हर परेशानी का हल चुटकियों में निकल जाएगा। ऑफिस में आप किसी प्रोजेक्ट के लिए अपनी बेहतरीन राए देंगे, बॉस आपके काम की तारीफ करेंगे। आज आप लेखन कार्यों में रुचि लेंगे आपका लेखन और अच्छा होगा। आज आपकी बातें दूसरों पर प्रभाव डालेगी। अगर आप कोई नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं, तो आपको परिवार का पूरा साथ मिलेगा। समाज में आपका नाम ऊंचा होगा।
- शुभ रंग- पीला
- शुभ अंक- 5
मीन राशि-
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। बड़े निर्णय लेने के लिए दिन अच्छा है। किसी नई बिजनेस डील के लिए ऑफर मिलेगा। आप जीवनसाथी के साथ घर के कार्यों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए दिन अच्छा है। बेटी के ससुराल पक्ष से कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। बच्चे आज अपने पढ़ाई के प्रति सीरियस रहेंगे। आज आपके घर नन्हें मेहमान के आगमन का योग बन रहा है। आज आपकी धन-धान्य में बढ़ोतरी होगी।
- शुभ रंग- गुलाबी
- शुभ अंक- 3
पिता ने लूटी अपनी 8 साल की मासूम बेटी की आबरू, चीख पुकार सुन कर पहुंची मां और फिर…
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. जहां, खोराबार थानाक्षेत्र इलाके में एक पिता ने अपनी 8 साल की बेटी से दुष्कर्म को अंजाम दिया है. घटना के वक्त बेटी की चीख-पुकार सुन जब वहां उसके पास पहुंची तो पिता मौके से फरार हो गया. आनन-फानन में मां ने पुलिस को घटना की जानकारी दी. पुलिस ने खून से लथपथ बच्ची को अस्पताल पहुंचाया और फिर मामले में केस दर्ज कर आरोपी पिता की तलाश शुरू कर दी है.
जानकारी के अनुसार, शनिवार रात को यहां एक घर में नशे में धुत एक शख्स ने अपनी ही 8 साल बेटी को हैवानियत का शिकार बनाया. बच्ची मां के साथ सो रही थी. पिता ने बेटी को उठाया और दूसरे कमरे में ले गया. वहां उसने बच्ची से रेप किया. दर्द के कारण बच्ची जब जोर-जोर से चीखने-चिल्लाने लगी तो उसकी मां भी जाग गई. वो दौड़ कर कमरे में आई तो देखा कि उसका पति अपनी ही बेटी से रेप कर रहा है. मां को देख बच्ची उससे लिपटकर रोने लगी. मां को उस समय कुछ समझ नहीं आया कि वो क्या करे. एक तरफ पति तो दूसरी तरफ बेटी. फिर उसने ममता का फर्ज निभाते हुए तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी.
जैसे ही महिला के पति ने देखा कि पुलिस घर आ रही है तो वह वहां से भाग खड़ा हुआ. उधर बच्ची की हालत लगातार खराब हो रही थी. पुलिस जैसे ही मौके पर पहुंची, उन्होंने सबसे पहले बच्ची को अस्पताल पहुंचाया. बच्ची का फिलहाल इलाज चल रहा है. वहीं, बच्ची की मां की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी. जल्द ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया.
मां ने बताया कि उसका पति नशे का आदी है. वह अक्सर घर में शराब पीकर आता है. घर में गालीगलौच करता है और उससे मारपीट भी करता है, लेकिन उसने सपने में भी नहीं सोचा था कि वो अपनी ही बेटी के साथ ऐसी हैवानियत करेगा. मां ने बताया कि रोज की तरह उसका पति देर रात को शराब पीकर घर आया. तब तक वो और उसकी बेटी सो गए थे.
वह इतनी गहरी नींद में थी कि उसे पता ही नहीं लगा कि कब उसका पति उसकी बेटी को बेड से उठाकर दूसरे कमरे में ले गया. जब उसने बेटी के रोने और चीखने की आवाज सुनी तो उसकी नींद टूटी. जब वह दौड़कर कमरे में पहुंची तो वहां का मंजर देख वो हैरान रह गई. पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए आरोपी की तलाश के लिए टीमें गठित कीं और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ दुष्कर्म और POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है. इस संबंध में एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि फिलहाल इस मामले की जांच चल रही है. आस-पास के लोगों से जब पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि पति-पत्नी के संबंध आपस में अच्छे नहीं थे. पति नशे का आदी है. इस कारण दोनों के बीच हमेशा लड़ाई होती थी.
लोकसभा चुनाव के लिए BJP ने की लोकसभा प्रभारी, संयोजक और सह संयोजक की नियुक्ति, देखिए लिस्ट
भोपाल : भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव की दृष्टि से प्रदेश के सभी 29 सीटों के लोकसभा प्रभारी और संयोजक बनाए हैं। प्रदेश भाजपा कार्यालय में हुई बैठक के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की लोकसभा चुनाव में जिम्मेदारी तय है। इनमें भोपाल का संयोजक अलोक संजर को और इंदौर का रवि रावलिया को बनाया गया हैवंही भिंड सीट का संयोजक अवधेश कुशवाह, सह संयोजक मेघ सिंह गुर्जर और प्रभारी लोकेंद्र पाराशर को बनाया गया है।
इसी तरह कांग्रेस के कब्जे वाली संसदीय सीट छिंदवाड़ा का लोकसभा संयोजक शेषराव यादव और प्रभारी नरेश दिवाकर को बनाया गया है। 11 सीटें ऐसी है जहां लोकसभा प्रभारी और संयोजक के साथ सह संयोजक भी बनाए गए हैं। पार्टी ने यह कवायद भाजपा के शीर्ष और केन्द्रीय नेतृत्व के आदेश पर की है जिससे प्रदेश में भाजपा सभी 29 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल कर सके।

Aaj ka Panchang 4 February 2024: जानें रविवार का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय, यहां पढ़ें दैनिक पंचांग
Aaj ka Panchang 4 February 2024: आज रविवार का दिन है। यह दिन भगवान सूर्य की पूजा के लिए समर्पित है। ऐसा कहा जाता है, जो लोग इस दिन समर्पण भाव के साथ सूर्य देव की पूजा करते हैं, उनकी सभी इच्छाएं पूर्ण होती हैं। आज के दिन की शुरुआत करने से पहले यहां दिए गए शुभ व अशुभ समय को अवश्य जान लें, जो इस प्रकार है-
ऋतु - शिशिर
चन्द्र राशि - वृश्चिक
सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
सूर्योदय - सुबह 07 बजकर 07 मिनट पर
सूर्यास्त - शाम 06 बजकर 02 मिनट पर
चंद्रोदय - रात्रि 02 बजकर 45 मिनट पर
चंद्रास्त - दोपहर 12 : 18 बजे।
शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त - 05 बजकर 23 मिनट से 06 बजकर 16 मिनट तक
विजय मुहूर्त - दोपहर 02 बजकर 24 मिनट से 03 बजकर 08 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त - शाम 06 बजकर 00 मिनट से 06 बजकर 26 मिनट तक
निशिता मुहूर्त - रात्रि 12 बजकर 09 मिनट से 01 बजकर 01 मिनट तक।
अशुभ समय
राहुकाल - दोपहर 04 बजकर 40 मिनट से 06 बजकर 02 मिनट तक
गुलिक काल - दोपहर 03 बजकर 18 मिनट से 04 बजकर 40 मिनट तक।
दिशा शूल - पश्चिम
ताराबल
भरणी, रोहिणी, आर्द्रा, पुनर्वसु, पुष्य, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, स्वाति, विशाखा, अनुराधा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद, रेवती।
चन्द्रबल
वृषभ, मिथुन, कन्या, वृश्चिक, मकर, कुंभ।
Aaj Ka Rashifal 04 February 2024: मेष से मीन तक, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए आज का दिन?
Rashifal 04 February 2024: दैनिक राशिफल के इस भाग में हम बात करेंगे साल 2024 के प्रथम दिन 04 फरवरी 2024, रविवार के भविष्यफल की. राशिफल के अनुसार, आज के दिन कुछ राशियों को आर्थिक क्षेत्र में लाभ मिलेगा. वहीं कुछ राशियों को व्यापार क्षेत्र में सतर्क रहने की आवश्यकता है.
मेष
आज, काम पर अपने शब्दों का ध्यान रखें – उद्देश्य के साथ बोलें और अनावश्यक गपशप से बचें. उन सहकर्मियों से सावधान रहें जो खाली वादे कर सकते हैं, खासकर पैसे के बारे में. भविष्य के बारे में ज्यादा तनाव न लें, युवा लोग – कड़ी मेहनत पर ध्यान दें और चीजें ठीक हो जाएंगी. अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें – आप मूत्र संक्रमण से ग्रस्त हो सकते हैं, और आपके साथी को अपने आहार और स्वच्छता के साथ कुछ अतिरिक्त टीएलसी की आवश्यकता हो सकती है. अभी के लिए बस इतना ही, कमाल बनाए रखें!
वृषभ
आज थोड़ा ऊबड़-खाबड़ लग रहा है? चिंता न करें, प्रियजन किसी भी चुनौती के माध्यम से आपका समर्थन करने के लिए यहां हैं. काम सुचारू नौकायन है, आप उन कार्यों को समय पर खटखटाएंगे. व्यापार मालिकों, अच्छी खबर! मुनाफा आपके रास्ते पर चल रहा है. बस सामान को संभालने में सावधानी बरतें, अनाड़ी गलतियाँ आपको महंगी पड़ सकती हैं. युवाओं, बोलने से पहले सोचें, आपकी बातें चुभ सकती हैं. पेट की परेशानियों से सावधान रहें, शायद मसालेदार भोजन पर इसे आसान बनाएं. एक जगह खरीदने की सोच रहे हैं? यह योजना शुरू करने का समय है.
मिथुन
सचेत! नकारात्मकता चारों ओर घूम सकती है लेकिन आध्यात्मिक प्रथाओं में अपना शांत पाएं. कड़ी मेहनत करें, अपने करियर पर ध्यान केंद्रित करें और स्लिप-अप से बचें. दैनिक वस्तुओं को बेचने वाले व्यवसाय के मालिक, संभावित धक्कों के लिए बाहर देखो. छात्रों, किताबों को मारो! युवाओं, अपने करियर पथ को बढ़ावा देने के लिए अनुभवी लोगों से मार्गदर्शन लें. गर्भवती माताएं, स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें, डॉक्टर की सलाह पर टिके रहें. कीमती सामान रखें पास, चोरी को लेकर अलर्ट! एक केंद्रित, सुरक्षित दिन है.
कर्क
सुस्त महसूस करना? अपने आप को धक्का मत दो, इसे आसान ले लो! अपने प्यारे दोस्तों को लाड़ प्यार करें – उन्हें भी प्यार की ज़रूरत है. काम पर, मदद करने वाले हाथ बनें, सहकर्मियों या जरूरतमंद लोगों की मदद करें. व्यापार मालिकों, अपने अच्छे नाम की रक्षा करें! कर्मचारियों को पेशेवर रखें, किसी भी ग्राहक संघर्ष की अनुमति नहीं है. स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है, अपने आप पर कोमल रहें. खरीदारी करते समय, जरूरतों को प्राथमिकता दें, न कि केवल फैंसी चीजों को. एक मददगार, स्वस्थ दिन है.
सिंह
एक गहरी सांस लें, भले ही किसी ने आपके पंखों को रफ किया हो. सुधार पर ध्यान दें, क्रोध पर नहीं. आपके प्रतिद्वंद्वी आज फ्लॉप हो गए, जीत आपकी है! काम का बोझ बढ़ जाता है, लंबे समय की उम्मीद है. मीडिया के लोग, रोमांचक अवसरों का इंतजार! उस जल्दबाजी में स्थानांतरण या पदोन्नति को रोकें – लालच फुसफुसाता है, ज्ञान नहीं. कपड़ों का कारोबार, मुनाफा खिलता है! उस पानी को चुभें, निर्जलीकरण दुबक जाता है. एक पूजा याद किया? भगवान श्रीकृष्ण कभी भी आपका स्वागत करते हैं. शांत रहें, कड़ी मेहनत करें, हाइड्रेट करें और समृद्ध हों.
कन्या
क्रोध को अपना सबसे बड़ा दुश्मन न बनने दें, तेज रहें और साजिशों के बारे में जागरूक रहें. कौशल के साथ अपने प्रतिद्वंद्वियों की योजनाओं को कुचल दें और प्रतियोगिताओं में सफलता को खिलते हुए देखें. काम पर नौसिखिया, तेज रहें, सुस्त न हों! मिट्टी के बर्तनों के व्यवसाय आनन्दित होते हैं, मुनाफा आपके रास्ते में आ रहा है. धातु, सोना और चांदी व्यापारी, यह आपका सुनहरा क्षण है! पीठ दर्द आपको परेशान कर रहा है? इसकी जांच करवाएं. एकल घर, कुछ धक्कों के लिए संभालो. अपने परिवार के लिए वहां रहें, उनकी जरूरतों को पूरा करें और सद्भाव को बढ़ते हुए देखें.
तुला
अपनी अखंडता को उच्च रखें, मूल्य गैर-परक्राम्य हैं! सम्मान घर, काम और खेल में चमकता है. बॉस कुछ छाया फेंक सकता है लेकिन ऊपर उठ सकता है. खुदरा विक्रेताओं, आपूर्ति संघर्ष और कर्मचारियों की कमी करघा. युवा, बड़ों के चारों ओर पाइप करते हैं, बहस और नुकसान से बचते हैं. स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों को अनदेखा न करें, नियमित रूप से निगरानी करें. केवल दोस्ताना वाइब्स! दोस्तों का गुस्सा चुभ सकता था. सम्मान, सावधानी और आत्म-देखभाल की एक स्वस्थ खुराक के साथ नेविगेट करें.
वृश्चिक
आज का दिन एक्शन और मस्ती के बारे में है. काम पर कठिन कार्यों को गले लगाओ, उन्हें उत्साह के साथ निपटो! व्यवसाय के मालिक, आपके लिए लाभ की गूंज है, बस बड़े ऑर्डर के साथ अपने स्टॉक पर ध्यान दें. छात्रों, स्नूज़ बटन को खोदें, लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करें, उन परीक्षाओं में सफल हों! मामूली स्वास्थ्य niggles? उन्हें कली में डुबोएं. सिब्स के लिए, धैर्य महत्वपूर्ण है, बड़ों का सम्मान करें, सास से बचें. एक व्यस्त, उज्ज्वल और सम्मानजनक दिन है!
धनु
अटकी हुई नकदी अंततः आपके रास्ते में प्रवाहित हो सकती है! काम महत्वपूर्ण कार्यों को फेंकता है, लेकिन आपको यह मिल गया है! व्यावसायिक बाधाएं फीकी पड़ जाती हैं, सफलता संकेत देती है. दूरसंचार लोग, धक्कों के लिए बाहर देखो, ग्राहकों के साथ चिकनी चीजें. स्वास्थ्य अच्छा है, लेकिन वजन पर नजर रखें, भविष्य की परेशानियां दुबकी हुई हैं. ससुराल वाले आपको आमंत्रित करते हैं, उत्साह के साथ शामिल हों! बड़ी परियोजना? दोस्तों के समर्थन का इंतजार है, बस धैर्य रखें. एक भाग्यशाली, व्यस्त और मैत्रीपूर्ण दिन है!
मकर
थोड़ा बिखरा हुआ लग रहा है? धार्मिक प्रथाओं जैसे शास्त्रों या प्रार्थना को पढ़ने के साथ अपना केंद्र खोजें. याद रखें, स्वास्थ्य ही धन है – अच्छे भोजन और व्यायाम के साथ संतुलन का काम. खुदरा लोग, ऋण शार्क मत बनो! बड़ा निवेश आपको काट सकता है. एलर्जी या दवा प्रतिक्रियाएं भड़क सकती हैं, सतर्क रहें. परिवार की शादी की घंटी जल्द ही झंकार कर सकती है! काम पर, आप गोंद हैं जो चीजों को एक साथ रखते हैं.
कुंभ
आज का दिन डर को दूर करने और चुनौतियों का डटकर सामना करने का है. जुनून के साथ काम करें, और सफलता बैग में है! अपने बॉस की बात सुनें, नहीं तो चीजें ऊबड़-खाबड़ हो सकती हैं. फर्नीचर व्यवसाय, आनन्दित! अच्छा समय आगे है. योजना बनाते समय, विशेषज्ञ की सलाह लें, यह भुगतान करेगा. हड्डियों की परेशानी आपको परेशान कर सकती है, इसलिए आपके कैल्शियम का सेवन बढ़ाएं. पारिवारिक झगड़े? शांत रहें, चर्चा करें और एक साथ समाधान खोजें. आपका दिन शुभ हो!
मीन
कमर कस लें, आज आपका दिमाग मांग में है! स्नूज़ बटन को डिच करें और उन योजनाओं से निपटें. कैरियर संकट? वे लुप्त हो रहे हैं. काम पर चिल करें, नियमों का पालन करें और टीम के खिलाड़ी सर्वोच्च बनें. छात्रों, बड़े क्षितिज के लिए पुस्तकों को मारा. विदेशी नौकरी के सपने? उन अनुप्रयोगों को लॉन्च करें! थोड़ा कान का दर्द परेशान कर सकता है, लेकिन एक बुजुर्ग का स्वास्थ्य आपको अधिक चिंतित कर सकता है. शांत रहें, सहायक बनें, चीजें आसान हो जाएंगी.
03 February 2024 Ka Panchang: जानिए शनिवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय
Aaj Ka Panchang 03 February 2024: 03 फरवरी को माघ कृष्ण पक्ष की उदया तिथि अष्टमी और शनिवार का दिन है। अष्टमी तिथि शनिवार को शाम 5 बजकर 21 मिनट तक रहेगी। 03 जनवरी दोपहर 12 बजकर 52 मिनट से शुरू होकर अगले दिन दोपहर 12 बजकर 12 मिनट तक वृद्धि योग रहेगा। साथ ही शनिवार को पूरा दिन, पूरी रात पार कर के अगले दिन की सुबह 7 बजकर 21 मिनट तक विशाखा नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए शनिवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।
03 फरवरी 2024 का शुभ मुहूर्त
- माघ कृष्ण पक्ष की उदया तिथि अष्टमी- 03 फरवरी 2024 को शाम 5 बजकर 21 मिनट तक रहेगी।
- वृद्धि योग- 03 फरवरी 2024 को दोपहर 12 बजकर 52 मिनट से शुरू होकर अगले दिन दोपहर 12 बजकर 12 मिनट तक।
- विशाखा नक्षत्र- 03 फरवरी 2024 को पूरा दिन पूरी रात पार कर के अगले दिन सुबह 7 बजकर 21 मिनट तक।
राहुकाल का समय
- दिल्ली- सुबह 09:52 से दोपहर पहले 11:13 तक।
- मुंबई- सुबह 10:02 से दोपहर पहले 11:27 तक।
- चंडीगढ़- सुबह 09:55 से दोपहर पहले 11:15 तक।
- लखनऊ- सुबह 09:36 से सुबह 10:58 तक।
- भोपाल- सुबह 09:47 से दोपहर पहले 11:10 तक।
- कोलकाता- सुबह 09:03 से सुबह 10:26 तक।
- अहमदाबाद- सुबह 10:06 दोपहर पहले 11:29 तक।
- चेन्नई- सुबह 09:29 से सुबह 10:56 तक।
सूर्योदय-सूर्यास्त का समय
- सूर्योदय- सुबह 7:09 am
- सूर्यास्त- शाम 6:01 pm
Rashifal : 3 फरवरी 2024 को सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, पढ़ें मेष से लेकर मीन तक का हाल
Aaj Ka Rashifal 03 February 2024 Horoscope Today: राशिफल के अनुसार, आज यानी 03 फरवरी 2024, शनिवार का दिन का सभी राशियों के लिए मिलाजुला रह सकता है। जहां कुछ राशियों के लिए आज का दिन कुछ बढ़िया रहेगा, तो वहीं, कुछ राशियों को परिवार और मित्रों से सहयोग मिलेगा। आइए पढ़ते हैं आज का राशिफल और जानते हैं कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए आज का दिन।
मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। कोई महत्वपूर्ण कार्य आज आपका बन सकता है। आप कोई बड़ी साझेदारी व्यापार-व्यवसाय में कर सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में मान सम्मान बढ़ेगा। किसी विशिष्ट कार्य के लिए लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। आज रुका हुआ धन आपको प्राप्त होगा।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)
आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। परिवार में किसी अपने की चिंता बनी रहेगी। आप अत्यधिक कार्य के कारण शारीरिक थकावट और मानसिक चिंता से परेशान रह सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में घाटा लग सकता है। कोई नया कार्य शुरू न करें। परिवार में पत्नी से मतभेद बढ़ सकते हैं। किसी कार्य विशेष के लिए आपसी विवाद की स्थिति बन सकती है।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। पुराना रुका हुआ कार्य आज पूर्ण होगा। कोई विशेष कार्य के लिए किसी विशिष्ट व्यक्ति से मिलना होगा। मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ी साझेदारी या काम मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में अपनों का सहयोग मिलेगा। कोई नया वाहन आदि खरीद सकते हैं।
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)
आज आप कुछ परेशानियों में उलझ सकते हैं। शारीरिक थकावट और मानसिक परेशानियों से आप खुद को परेशान महसूस करेंगे। आज घर में या परिवार में कोई अप्रिय घटना घट सकती है। व्यापार-व्यवसाय में अपनों से धोखा मिल सकता है। कोई बड़ी रकम किसी अपरिचित व्यक्ति को न दें। नहीं तो हानि उठानी पड़ सकती है। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर मतभेद हो सकते हैं। वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी बरतें।भगवत गीता के इस श्लोक में भगवान श्रीकृष्ण कहते हैं कि किसी भी काल में कोई भी व्यक्ति बिना कर्म किए नहीं रह सकता। क्योंकि प्रकृति की रचना के अनुसार, व्यक्ति हर पल में कर्म करने के लिए बाध्य होता है।
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)
आज का दिन आपका अच्छा रहने वाला है। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। स्वास्थ्य में लाभ प्राप्त होगा। किसी अपने से मिलना होगा। परिवार में कोई सुख समाचार प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में रुका हुआ कार्य पूर्ण हो सकता है। कोई नया काम आज आप शुरू कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।
तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)
आज का दिन आपका अत्यधिक परिश्रम से भरा रहेगा। कार्य की अधिकता के कारण आप शारीरिक थकावट महसूस करेंगे। माता-पिता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आप किसी कार्य के लिए सोच रहे हैं। वह आज आपका का कार्य पूर्ण होगा। व्यापार-व्यवसाय में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। परिवार में आपसी मतभेद समाप्त होंगे। परिवार के साथ कहीं बाहर की यात्रा आदि पर जा सकते हैं।
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)
आज आपका मन अशांत रहेगा। किसी बात को लेकर पत्नी से मतभेद हो सकता है। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। किसी अपने के द्वारा आपका कोई कार्य बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में हानि उठानी पड़ सकती है। न्यायालय पक्ष में शत्रु पक्ष मजबूत होगा। परिवार में किसी विशिष्ट बात को लेकर आज आप कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं, जिसका असर आप पर और आपके परिवार के ऊपर पड़ेगा। नया वाहन आदि खरीद सकते हैं।
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)
आज के दिन आप किसी लंबी यात्रा आदि पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। परिवार में किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा। न्यायालय पक्ष में पराजय का मुंह देखना पड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में आज नुकसान होने की संभावना है। कार्य क्षेत्र में आज कोई परिवर्तन न करें। परिवार में किसी बात को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है। वाद-विवाद से दूर रहें और वाणी पर संयम रखें।
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। आप किसी धार्मिक यात्रा आदि पर जा सकते हैं। मन आध्यात्मिक भाव की तरफ झुका रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। आप व्यापार में कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं। न्यायालय पक्ष में विजय मिलेगी। परिवार में माहौल अच्छा रहेगा और मित्र व परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा। वाद-विवाद से दूर रहे और वाणी पर संयम रखें।
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा नहीं रहने वाला है। आज आप स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय में आज नुकसान होने की संभावना है। किसी परिचित व्यक्ति के कारण आपको व्यापार व्यवसाय में हानि उठानी पड़ सकती है। परिवार में अपनों से मतभेद बढ़ सकते हैं। किसी बात को लेकर विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है। वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी बरतें।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप कहीं बाहर अपना नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। नौकरी के लिए यदि प्रयास कर रहे हैं, तो आज आपको लाभ प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में आज आप कार्यक्षेत्र में परिवर्तन कर सकते हैं, जिससे लाभ प्राप्त होगा। परिवार में मांगलिक कार्यों का योग बनेंगे। कोई नया सदस्य परिवार में आ सकता है।
पूर्व मुख्यमंत्री को बड़ा झटका, कोर्ट ने 5 दिन की ED रिमांड पर भेजा
झारखंड: कथित जमीन घोटाला मामले में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी ने उन्हें 5 दिन की रिमांड पर भेज दिया है। हेमंत सोरेन को ईडी ने 31 जनवरी को गिरफ्तार किया गया था। ईडी ने एमपीएमएलए कोर्ट उनकी 10 दिन की रिमांड मांगी थी। बता दें कि हेमंत सोरेन को ईडी ने लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था। इससे पहले वह राजभवन पहुंचे और राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया।
गिरफ्तारी के बाद सोरेन ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। कोर्ट ने इस मामले में सुनवाई के लिए 2 फरवरी का समय दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में उनसे सवाल किया कि आप इस मामले को लेकर सीधे सुप्रीम कोर्ट क्यों आए हैं।
सुप्रीम कोर्ट में मामले की सुनवाई के दौरान हेमंत सोरेने की ओर से पेश हुए वकील कपिल सिब्बल ने कहा कि यह मामला मुख्यमंत्री से जुड़ा है। इसलिए सीधे सुप्रीम कोर्ट आए हैं। कोर्ट ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि नियम सभी के लिए बराबर हैं। अगर एक के लिए ऐसा करेंगे तो सभी के लिए करना पड़ेगा। सुप्रीम कोर्ट ने सोरेन को हाईकोर्ट जाने के लिए कहा है।
झारखंड में चंपई सोरेने ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। झामुमो के उपाध्यक्ष चंपई सोरेन के अलावा शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी से आलमगीर आलम और राजद के सत्यानंद भोक्ता ने भी मंत्री के रूप में शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह के कुछ ही देर बाद ही झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन के विधायक हैदराबाद जाने के लिए हवाई अड्डे पर पहुंचे। राज्यपाल ने चंपई सोरेन को बहुमत साबित करने के लिए 10 दिन का समय दिया है।
BREAKING : कर्मचारी चयन मंडल का एक और परीक्षा परिणाम रद्द, जानिए क्या है वजह…
भोपाल: एमपी कर्मचारी चयन मंडल का एक और परीक्षा परिणाम रद्द कर दिया गया है। वरिष्ठ कृषि अधिकारी, वरिष्ठ उद्यान अधिकारी, ग्रामीण विस्तार अधिकारी का परिणाम होल्ड कर दिया गया है। चयन मंडल की ओर से कहा गया है कि तकनीकी कारणों से बोनस अंक नहीं दिया जा सका, इसलिए अभी परीक्षा परिणाम को विड्रा किया गया है। संशोधित परीक्षा परिणाम जल्द ही जारी होंगे।

2 दिन पहले 30 जनवरी को घोषित किया गया था रिजल्ट
बता दें कि कर्मचारी चयन मंडल ने 2 दिन पहले ग्रुप-1, सब ग्रुप-1 और ग्रुप-2, सब ग्रुप-1 के अंर्तगत पदों की भर्ती हेतु आयोजित संयुक्त भर्ती परीक्षा 2023 का रिजल्ट जारी किया था। 2 हजार पदों में से सिर्फ 1641 पदों पर यानी 87 फीसदी रिजल्ट घोषित किया था। बाकी ओबीसी आरक्षण के आधार पर जारी होना था। लेकिन बोनस अंक न जोड़ने की वजह से परिणाम को रद्द कर दिया गया है।
इस परीक्षा में 40 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। लेकिन 26 हजार अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। दो दिन पहले ही 1641 पदों का रिजल्ट आया था और बाकी रिजल्ट को ओबीसी आरक्षण के आधार के पर रोक दिया गया था।
सियासी सस्पेंस खत्म: चंपई सोरेन आज झारखंड के सीएम की शपथ लेंगे
हेमंत सोरेन की ईडी के हाथों गिरफ्तारी के बाद झारखंड में सियासी संकट के बादल देर शाम छंट गए जब राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने विधायक दल के नेता चम्पाई सोरेन को शपथ ग्रहण के लिए आमंत्रण दे दिया। चम्पाई नए मुख्यमंत्री के तौर पर आज शपथ लेंगे।
झारखंड में पूरे दिन सियासी उठापटक जारी रही। झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन की ओर से चम्पाई को नया नेता चुन लिया गया फिर भी राज्यपाल ने उन्हें सरकार बनाने के लिए आमंत्रित नहीं किया था। चम्पाई के शपथ ग्रहण पर असमंजस के बीच महागठबंधन के विधायकों को एकजुट रखने के लिए भी मशक्कत की जाती रही।
चम्पाई ने किया स्थिर सरकार का दावा
बुधवार रात को हेमंत के इस्तीफे के तत्काल बाद ही चम्पाई ने महागठबंधन के 47 विधायकों के समर्थन के साथ सरकार बनाने के लिए दावा पेश कर दिया था, लेकिन राज्यपाल ने उन्हें शपथ ग्रहण कराने को लेकर कोई स्पष्ट संकेत नहीं दिए। गुरुवार को देर रात तक राजभवन की चुप्पी बरकरार रही।इस बीच महागठबंधन के नेताओं की बैचेनी बढ़ी रही। दोपहर को चम्पाई ने दोबारा राज्यपाल को पत्र लिखकर कहा कि दो दिनों से सरकार के गठन को लेकर राज्यपाल द्वारा निर्णय नहीं लिए जाने से असमंजस की स्थिति है। इसके बाद शाम में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मिलकर उन्होंने दोबारा 43 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा। कहा कि कुछ और विधायकों के रांची पहुंचने से उनके पास 45-46 विधायक हो जाएंगे।
पर्सनल चैट को सुरक्षित रखने, WhatsApp Web पर मिलेगा ये जोरदार फीचर, जानें डिटेल
नए फीचर को वेब इंटरफेस के लिए उतारा जाएगा. ऐसे में जो लोग अपने डेस्कटॉप या लैपटॉप में WhatsApp Web को ओपन करके कहीं चले जाते हैं उन्हें अपनी चैट सुरक्षित रखने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगानया फीचर यूजर्स के लिए बेहद ही जरूरी माना जा रहा है, खासतौर पर ऐसे यूजर्स के लिए ये जरूरी है जो दफ्तर में काम करते हैं और अपना सिस्टम ओपन रखकर ब्रेक पर चले जाते हैं और कोई भी उनकी निजी चैट को देख सकता है. यदि चैट में व्यक्तिगत जानकारी, गोपनीय विवरण या संवेदनशील विषय शामिल हैं तो इससे यूजर्स को नुकसान हो सकता है. ऐसा किसी भी Web यूजर के साथ ना हो इस बात का ध्यान रखते हुए इस फीचर का आना बेहद ही जरूरी हो जाता है. नया चैट लॉक फीचर इस्तेमाल करके, यूजर्स को सुरक्षा की एक एक्स्ट्रा लेयर मिल सकती है
व्हाट्सएप अपने वेब क्लाइंट में एक लॉक्ड चैट फीचर जोड़ने की प्रक्रिया
रिपोर्ट के अनुसार, व्हाट्सएप अपने वेब क्लाइंट में एक लॉक्ड चैट फीचर जोड़ने की प्रक्रिया में है और निजी बातचीत को गोपनीयता और सुरक्षा की एक अतिरिक्त परत प्रदान करने के प्रयास में इन चैट में एक डेडिकेटेड टैब होने की उम्मीद है. रिपोर्ट में कहा गया है कि यह फीचर अभी डेवलपमेंट स्टेज में है. फीचर को अभी यूजर्स तक पहुंचने में कुछ समय लग सकता है. रिपोर्ट के अनुसार, व्हाट्सएप वेब पर चैट लॉक फीचर ऐप के एंड्रॉइड और आईओएस संस्करणों पर देखे गए इंटरफ़ेस के समान हो सकता है
Vivo Y27: 3000 सस्ते में मिल रहा ये 5G स्मार्टफोन, जानिए फीचर्स और कीमत
Vivo Y27: Vivo Smartphone कंपनी ने बजट सेगमेंट में मिलने वाले स्मार्टफोन Vivo Y27 की कीमत में कटौती कर दी है. Vivo Mobile फोन की कीमत 3 हजार रुपये कम की गई है. इस डिवाइस को नई कीमत के साथ Flipkart पर लिस्ट कर दिया गया है.
वीवो इंडिया के ऑफिशियल X अकाउंट से कंपनी ने एक पोस्ट शेयर कर Vivo Y27 की कीमत में कटौती के बारे में जानकारी दी है.
Vivo Y27 Price in India ; जानिए कीमत
स्मार्टफोन को पिछले साल जुलाई में 14 हजार 999 रुपये में लॉन्च किया गया था, लेकिन अब इस फोन की कीमत में 3 हजार रुपये की कटौती के बाद 11999 रुपये में खरीदा जा सकता है. ये दाम फोन के 6 जीबी रैम/128 जीबी वेरिएंट का है.
Vivo Y27 Specifications
- डिस्प्ले: इस फोन में 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 600 निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट के साथ 6.64 इंच की फुल-एचडी प्लस डिस्प्ले मिलती है जो1080×2388 पिक्सल रिजॉल्यूशन ऑफर करती है.
- चिपसेट: स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए वीवो वाई27 में मीडियाटेक हीलियो जी85 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है.
- रैम:ये फोन 6 जीबी रैम के साथ आता है लेकिन इस बजट फोन में 6 जीबी वर्चुअल रैम का भी फायदा मिलता है, इसका मतलब कि इस फोन में 12 जीबी तक रैम का फायदा मिलता है.
- स्टोरेज: वीवो वाई27 में 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ा सकते हैं.
- कैमरा सेटअप: वीवो वाई27 के 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा सेंसर के साथ 2 मेगापिक्सल डेप्थ कैमरा सेंसर दिया गया है. फोन के फ्रटं में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सेंसर मिलता है.
- बैटरी क्षमता: 44 वॉट फास्ट चार्ज सपोर्ट के साथ 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है.
Aaj Ka Panchang 2 Feburary: आज का पंचांग, देखें तिथि, ग्रह, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
Aaj ka Panchang 2 Feburary 2024: हिंदू कैलेंडर में पंचांग एक जरूरी हिस्सा होता है. यह महीने की तीस तिथियों और पांच अंगों (वार, योग, तिथि, नक्षत्र और करण) से मिलकर बनता है. दैनिक पंचांग में आपको शुभ समय, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदू माह और पहलू आदि के बारे में हर प्रकार की जानकारी प्रदान करता है. आइये जानते हैं 2 फरवरी 2024 का पंचाग...
सूर्योदय- 07:09 एएम
सूर्यास्त- 06:01 पीएम
वार- शुक्रवार
पक्ष- कृष्ण पक्ष
तिथि- सप्तमी, 04:02 पीएम तक
नक्षत्र- स्वाती, 05:57 एएम, फरवरी 03 तक
योग- शूल, 12:55 पीएम तक
करण- बव, 04:02 पीएम तक
द्वितीय करण- बालव, 04:47 एएम, फरवरी 03 तक
अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
दुष्टमुहूर्त 09:19:28 से 10:02:55 तक, 12:56:44 से 13:40:11 तक
कुलिक 09:19:28 से 10:02:55 तक
कंटक 13:40:11 से 14:23:38 तक
राहु काल 11:13:32 से 12:35:00 तक
कालवेला / अर्द्धयाम 15:07:05 से 15:50:32 तक
यमघण्ट 16:33:59 से 17:17:26 तक
यमगण्ड 15:17:57 से 16:39:25 तक
गुलिक काल 08:30:35 से 09:52:03 तक
शुभ मुहूर्त
अभिजीत मुहूर्त-12:13:16 से 12:56:44 तक
ग्रेगोरियन कैलेंडर के हिसाब से किसी महीने में 31 और किसी महीने में 1 दिन होते हैं. अगर हम हिंदू कैलेंडर की बात करें तो उसके हिसाब से हर माह में 1 दिन ही होते हैं, जिन्हें तिथि कहा जाता है. ये तिथियां दो पक्षों में होती हैं. इनमें से एक पक्ष को शुक्ल और एक पक्ष को कृष्ण कहा जाता है. ये 15-15 दिन के होते हैं. हिंदू कैलेंडर के हिसाब से इन तिथियों को प्रतिप्रदा, द्वितीया, तृतीया, चतुर्थी, पंचमी, षष्ठी, सप्तमी, अष्टमी, नवमी, दशमी, एकादशी, द्वादशी, त्रयोदशी और एक पक्ष की आखिरी तिथि को अमावस्या और दूसरे पक्ष की अंतिम तिथि को पूर्णिमा कहा जाता है. इन्हीं सब के आधार पर पंचांग बनता है.
