सियासत

2024 में कब है महावीर जयंती कैसे मनाते हैं, जानें इसका महत्व…

जैन समुदाय का सबसे बड़ा त्योहार महावीर जयंती है। इस दिन भगवान महावीर का जन्म हुआ था। वे जैन धर्म के चौबीसवें तीर्थंकर भगवान थे। जैन धर्म के अनुसार जो भावनाओं और इंद्रियों पर विजय प्राप्त कर सकते हैं, वही तीर्थंकर कहलाते है। भगवान महावीर ने अपने राज-पाट का त्याग कर के सन्यास का मार्ग अपना लिया था। राज परिवार में जन्म लेने का बावजूद महावीर स्वामी को उस जीवन में कोई रस नहीं था। 30 साल की उम्र में उन्होंने खुद को संसार से दूर कर लिया और आत्म कल्याण के रास्ते पर चल दिए थे। महावीर जयंती का पर्व भी जैन धर्म के अनुयायियों द्वारा जन कल्याण के उपलक्ष्य में मनाया जाता है ।

महावीर जयंती 2024 में रविवार, 21 अप्रैल 2024 को मनाया जाएगा।

 

ऐसे मनाई जाती है महावीर जयंती

महावीर जयंती के दिन जैन मंदिरों को सजाया जाता है। सजावट के साथ ध्वज लगाया जाता है। मंदिर मे पूजा-आराधना की जाती है। इसके साथ ही सोने और चांदी के कलश से महावीर स्वामी का अभिषेक किया जाता है। सभी जैन अनुयायियों द्वारा अहिंसा की शोभा यात्राएं निकाली जाती हैं, पालकी बनाई जाती है। भगवान महावीर के जन्मदिन की खुशियां और बधाइयां दी जाती है। भगवान महावीर को भोग लगाने के बाद दान किया जाता है। साथ ही सार्वजनिक अवकाश रखा जाता है।  

जैनियों के लिए सबसे शुभ दिनों में से एक, महावीर जयंती पर समारोह, दुनिया भर के समुदायों के बीच अलग-अलग होते हैं। आमतौर पर भगवान महावीर की मूर्ति को जुलूस या रथ यात्रा पर ले जाया जाता है। भक्त भगवान महावीर के योगदान की प्रशंसा में “भजन” का जाप करते हैं। फिर मूर्ति का औपचारिक स्नान या अभिषेक किया जाता है। भक्त समाज को वापस देने के प्रयास में धर्मार्थ कार्यों में भाग लेते हैं। वे उन मंदिरों में भी जाते हैं जो भगवान महावीर को समर्पित हैं और प्रार्थना सभाओं का आयोजन करते हैं। जैन समुदाय के पुजारी जैन धर्म को परिभाषित करने वाले पुण्य के मार्ग का प्रचार करने के लिए व्याख्यान देते हैं।

किसी भी अन्य त्योहार की तरह, महावीर जयंती समारोह में भोजन एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जैन सात्विक आहार का पालन करते हैं और प्याज और लहसुन से परहेज करते हैं। उनका केंद्रीय विचार प्राकृतिक उत्पादों से बने ताजा भोजन का उपभोग करना है जिससे जीवित प्राणियों को कम से कम नुकसान हो। भोजन के जैन दर्शन के अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं में सूर्यास्त से पहले भोजन करना, मुख्य रूप से अंधेरे में बाहर आने वाले जीवों को बचाना और ताजा और स्वस्थ भोजन करना शामिल है। जड़ वाली सब्जियों और कंदों से दूर रहने के अलावा, जैन अपने आहार में मशरूम और अन्य खाद्य कवक के साथ-साथ खाद्य खमीर भी शामिल नहीं करते हैं। उनका मानना है कि इन चीजों को खाने का मतलब उन पर पल रहे परजीवियों को मारना होगा, और यह बदले में बुरे कर्मों को आकर्षित करेंगे।

महावीर जयंती का महत्व

जैन समुदाय द्वारा भगवान महावीर जयंती के अवसर को जैन दिवाली के रूप मे मनाया जाता है। कहा जाता है कि यह दिन मोक्ष प्राप्ति का है, क्योंकि स्वयं महावीर स्वामी ने इस दिन जन्म लिया और दुनिया को जीवन जीने का मंत्र दिया। इसलिए इस दिन की मान्यता बहुत बढ़ जाती है। 

भगवान महावीर को जैन धर्म का संस्थापक माना जाता है। उनका जन्म 599 ईसा पूर्व बिहार के क्षत्रियकुंड में चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की 13वीं तिथि को हुआ था। वह 24वें और अंतिम तीर्थंकर (धर्म का उपदेश देने वाले देवता) थे।

उनका जन्म राजसी परिवार में हुआ था, राजा सिद्धार्थ और रानी त्रिशला उनके माता-पिता थे। महावीर का नाम उनके माता-पिता ने वर्धमान रखा था। उनका जन्म एक शाही परिवार में हुआ था, लेकिन राजपरिवार और विलासितापूर्ण जीवन ने उन्हें खुश नहीं किया। वह आंतरिक शांति और आध्यात्मिकता की निरंतर खोज में रहते थे। 

अपने प्रारंभिक वर्षों में, वर्धमान ने जैन धर्म की मूल मान्यताओं में गहरी रुचि विकसित की और ध्यान करना शुरू कर दिया। 30 वर्ष की आयु में, उन्होंने आध्यात्मिक सत्य की खोज के लिए सिंहासन और अपने परिवार को त्याग दिया। उन्होंने एक तपस्वी का जीवन व्यतीत किया और बारह वर्षों से अधिक समय तक उन्होंने “कैवल्य ज्ञान” या सर्वज्ञता प्राप्त करने से पहले कठोर तपस्या और गहन चिंतन-मनन किया।

भगवान महावीर के पंचशील सिद्धांत

भगवान महावीर द्वारा अच्छे और सच्चे जीवन के लिए पंचशील सिद्धांत का निर्माण किया गया, जो इस प्रकार है:

सत्य: भगवान महावीर के अनुसार हमेशा सत्य बोलें और अपने जीवन में सत्य को शामिल करें।

अहिंसा: भगवान महावीर ने हमेशा अहिंसा का संदेश दिया है । उनके अनुसार मनुष्य को जीवन में हमेशा अहिंसा के मार्ग पर चलना चाहिए। 

अपरिग्रह: भगवान महावीर कहते है कि मनुष्य को किसी भी प्रकार की वस्तु से लगाव नहीं रखना चाहिए, और समय पर त्याग करने के लिए तैयार रहना चाहिए, चाहे वह सजीव हो या निर्जीव। 

ब्रह्मचर्य: महावीर भगवान कहते है कि एक ब्रह्मचर्य का पालन करने वाले व्यक्ति को विलासिता से दूर रहना चाहिए और अगर कोई शादीशुदा है तो अपने साथी के प्रति वफादार होना चाहिए ।

क्षमा: जीवन में सभी लोगों को माफ कर देना चाहिए, सभी जीवों से मित्रता का भाव रखना चाहिए और किसी से कोई बैर भावना नहीं होनी चाहिए।

भगवान महावीर का जीवन परिचय

महावीर स्वामी का जन्म राजा सिद्धार्थ और माता त्रिशला की तीसरी संतान के रूप में हुआ था। जन्म के समय उनका नाम वर्धमान रखा गया था। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले का उनका जन्मस्थान तब वैशाली के नाम से जाना जाता था।

वे जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर पार्श्वनाथ (पार्श्वनाथ महावीर से 250 वर्ष पूर्व हुए थे) के अनुयायी थे। ऐसा माना जाता है कि भगवान महावीर जब शिशु अवस्था में थे, तब इन्द्रों और देवों ने उन्हें सुमेरू पर्वत पर ले जाकर उनका जन्मकल्याणक मनाया था। महावीर स्वामी का बचपन अपने राजमहल में ही बीता था और जब वे युवावस्था में पहुंचे तो यशोदा नामक राजकन्या से वर्धमान का विवाह हुआ। इस दम्पत्ति की एक पुत्री हुई जिसका नाम प्रियदर्शना था। 28 साल की उम्र में उनके माता-पिता का देहांत हो गया था। 

अपने बड़े भाई नंदीवर्धन के बहुत मनाने पर भगवान महावीर 2 वर्षों तक घर में रहें। महावीर स्वामी ने आत्मज्ञान की तलाश करने के लिए 30 साल की उम्र में ही अपना घर छोड़ दिया था और वन मे चले गए थे। वन में जाकर उन्होंने दीक्षा ग्रहण की और बारह सालों तक कठोर ताप किया। तप करने के बाद ही भगवान महावीर को ‘कैवल्य ज्ञान’ की प्राप्ति हुई और वो तीर्थंकर कहलाए।

महावीर ने अपने इस समय के दौरान मे तप, संयम और साम्य भाव की उपासना की और पंच महाव्रत धर्म चलाया था। वे पूरी दुनिया को अहिंसा का पाठ पढ़ाते थे। अहिंसा के प्रतीक भगवान महावीर स्वामी जीवन के मायाजाल से परे थे। त्याग और तपस्या को ही वे महत्व देते थे। हिंसा, जातियों का भेदभाव जिस युग में बढ़ गया था, उसी युग में ही भगवान महावीर ने जन्म लिया था। उन्होंने दुनिया को सत्य की राह पर चलने का पाठ पढ़ाया था। उन्होंने धर्म, सत्य, अहिंसा, ब्रह्मचर्य और अपरिग्रह, क्षमा पर सबसे अधिक जोर दिया। त्याग और संयम, प्रेम और करुणा, शील और सदाचार ही उनके प्रवचनों का सार था।

देश के कोने-कोने में भगवान महावीर ने भ्रमण किया और लोगों को अपने पवित्र ज्ञान का उपदेश दिया। चतुर्विध संघ की स्थापना भगवान महावीर ने ही की थी।

जैन धर्म के 24 तीर्थंकर के नाम

जैन धर्म में वर्णित 24 तीर्थंकरो के नाम इस प्रकार हैः

  1. ऋषभदेव
  2. अजितनाथ
  3. सम्भवनाथ
  4. अभिनंदन जी
  5. सुमतिनाथ जी
  6. पद्मप्रभु जी
  7. सुपार्श्वनाथ जी
  8. चंदाप्रभु जी
  9. सुविधिनाथ
  10. शीतलनाथ जी
  11. श्रेयांसनाथ
  12. वासुपूज्य जी
  13. विमलनाथ जी
  14. अनंतनाथ जी
  15. धर्मनाथ जी
  16. शांतिनाथ
  17. कुंथुनाथ
  18. अरनाथ जी
  19. मल्लिनाथ जी
  20. मुनिसुव्रत जी
  21. नमिनाथ जी
  22. अरिष्टनेमि जी
  23. पार्श्वनाथ
  24. वर्धमान महावीर

भगवान महावीर की आरती

जय महावीर प्रभो, स्वामी जय महावीर प्रभो।

कुंडलपुर अवतारी, त्रिशलानंद विभो॥ ॥ ॐ जय…..॥

सिद्धारथ घर जन्मे, वैभव था भारी, स्वामी वैभव था भारी।

बाल ब्रह्मचारी व्रत पाल्यौ तपधारी ॥ ॐ जय…..॥

आतम ज्ञान विरागी, सम दृष्टि धारी।

माया मोह विनाशक, ज्ञान ज्योति जारी ॥ ॐ जय…..॥

जग में पाठ अहिंसा, आपहि विस्तार्यो।

हिंसा पाप मिटाकर, सुधर्म परिचार्यो ॥ ॐ जय…..॥

इह विधि चांदनपुर में अतिशय दरशायौ।

ग्वाल मनोरथ पूर्‌यो दूध गाय पायौ ॥ ॐ जय…..॥

प्राणदान मन्त्री को तुमने प्रभु दीना।

मन्दिर तीन शिखर का, निर्मित है कीना ॥ ॐ जय…..॥

जयपुर नृप भी तेरे, अतिशय के सेवी।

एक ग्राम तिन दीनों, सेवा हित यह भी ॥ ॐ जय…..॥

जो कोई तेरे दर पर, इच्छा कर आवै।

होय मनोरथ पूरण, संकट मिट जावै ॥ ॐ जय…..॥

निशि दिन प्रभु मंदिर में, जगमग ज्योति जरै।

हरि प्रसाद चरणों में, आनंद मोद भरै ॥ ॐ जय…..॥

 

और पढ़ें ...

लोकतंत्र के महापर्व के बीच लोगों में जबरदस्त उत्साह, कहीं सात फेरे लेकर तो कहीं विदाई के बाद वोट देने पहुंचे दूल्हा दुल्हन

Lok Sabha Chunav Voting Update : लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पहले चरण के तहत मध्यप्रदेश की 6 सीटों पर भी चुनाव हो रहे हैं। सुबह से ही मतदान केन्द्रों पर वोटर्स की कतारें देखी जा रही हैं और इसी बीच ऐसी तस्वीरें भी देखने को मिली हैं जो लोकतंत्र के महापर्व के बीच लोगों के उत्साह को दिखाती है। छिंदवाड़ा, जुन्नारेदव और बालाघाट में शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंचे और सभी से वोट जरूर करने की अपील भी की।

छिंदवाड़ा में वोट डालने पहुंचे दूल्हा दुल्हन

मध्यप्रदेश की सबसे हॉट सीट कही जा रही छिंदवाड़ा लोकसभा सीट पर वोटिंग के दौरान मतदाताओं में गजब का उत्साह नजर आ रहा है। बड़ी संख्या में वोटर्स पोलिंग बूथों पर पहुंचकर अपना वोट दे रहे हैं। इसी बीच छिंदवाड़ा के जुन्नारदेव में नव दंपति ने विदाई के बाद पोलिंग बूथ पर पहुंचकर मतदान किया। दूल्हा सुरेश अपनी नई दुल्हन के साथ विदाई के बाद सीधे मतदान केन्द्र पहुंचे और वोट डालकर सभी से वोट करने की अपील की।

दुल्हन लेकर वोट डालने पहुंचे सरपंच

वहीं छिंदवाड़ा के रंगीन खापा गांव में भी दूल्हा दुल्हन ने वोट डाला। शादी के जोड़े में ही दूल्हा बने संजू गजभिए अपनी दुल्हनिया को लेकर पोलिंग बूथ पर पहुंचे और मतदान कर सभी लोगों से वोट जरूर करने की अपील की। संजू गजभिए रंगीन खापा गांव के सरपंच भी हैं और उनकी शादी 18 अप्रैल को हुई थी जो कि 19 तारीख को दुल्हन को विदा कर लाए और सबसे पहले मतदान किया।

डोली में बैठने से पहले डाला वोट

बालाघाट जिले के बूढ़ी पोलिंग बूथ पर एक दुल्हन विदाई से पहले अपने वोट का प्रयोग करने के लिए पहुंची और मतदान किया। वोट डालने पहुंची दुल्हन का नाम डॉली है। डॉली की शादी 18 अप्रैल को थी, पूरे रीति रिवाजों के साथ शादी की रस्में संपन्न हुईं और 19 अप्रैल को जब विदाई का वक्त आया तो डॉली ने विदाई से पहले वोट डालने की बात कही। जिसके बाद दूल्हा प्रदीप डॉली को साथ लेकर शासकीय उच्च माध्यमिक बूढ़ी पहुंचा और वहां पर डॉली ने अपना वोट डाला।

और पढ़ें ...

हेलीकॉप्टर क्रैश.. देश के सेना प्रमुख समेत 9 लोगों की दर्दनाक मौत...राष्ट्रपति ने दी जानकारी

केन्या: देश के सैन्य प्रमुख जनरल फ्रांसिस ओमोंडी ओगोला की देश के पश्चिम में एक सैन्य हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से मृत्यु हो गई है। राष्ट्रपति ने यह घोषणा की है। (Kenya army chief dies in chopper crash) जनरल ओगोला ग्यारह अन्य सैन्य कर्मियों के साथ हेलीकॉप्टर में सवार थे। दुर्घटना में केवल दो लोग जीवित बचे है।

बीबीसी ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि राष्ट्रपति विलियम रूटो ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि यह देश के लिए ”बड़े दुख का क्षण” है। उन्होंने इससे पहले उन्होंने सुरक्षा परिषद की आपात बैठक बुलाई थी।

रुटो ने बताया कि दुर्घटना स्थानीय समयानुसार 14:20 बजे हुई। राष्ट्रपति ने कहा कि केन्या वायु सेना ने दुर्घटना का कारणों का पता लगाने के लिए एक जांच दल भेजा है।हेलीकॉप्टर राजधानी नैरोबी से लगभग 400 किमी उत्तर-पश्चिम में एल्गेयो माराक्वेट काउंटी में गिरा। रुटो ने कहा, ”दुर्भाग्य से, विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया।” बचाव और राहत टीमों को दुर्घटनास्थल पर भेजा गया है।

वायु सेना के कमांडर और रक्षा बलों के उप प्रमुख के रूप में कार्य करने के बाद जनरल ओगोला को पिछले साल अप्रैल में रुटो द्वारा नियुक्त किया गया था। रूटो ने केन्या के सर्वोच्च रैंकिंग सैन्य अधिकारी और राष्ट्रपति के मुख्य सैन्य सलाहकार जनरल ओगोला को एक बहादुर अधिकारी बताया और कहा कि उन्होंने अपनी ड्यूटी के दौरान प्राण न्योछावर कर दिए। (Kenya army chief dies in chopper crash) रूटो ने राष्ट्र को बताया, ”हमारी मातृभूमि ने अपने सबसे बहादुर जनरलों, वीर अधिकारियों, सैन्य पुरुषों और महिलाओं में से एक को खो दिया है।” देश में शुक्रवार 19 अप्रैल से शुरू होने वाले तीन दिवसीय राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई है। रुटो ने कहा कि केन्या गणराज्य और विदेशों में केन्याई मिशनों में झंडे आधे झुके रहेंगे।

दुर्घटना में मारे गए नौ अन्य वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों में ब्रिगेडियर स्वाले सईदी, कर्नल डंकन केटनी, लेफ्टिनेंट कर्नल डेविड सावे, मेजर जॉर्ज बेन्सन मैगोंडु, कैप्टन सोरा मोहम्मद, कैप्टन हिलेरी लिटाली, सीनियर सार्जेंट जॉन किन्यूआ मुरेथी, सार्जेंट क्लिपहोंस ओमोंडी, और सार्जेंट रोज़ न्यावीरा शामिल है। जीवित बचे दो लोगों की भी हालत गंभीर है और उनका इलाज चल रहा है। इन अधिकारियों ने केन्या के दस्युता से ग्रस्त उत्तरी रिफ्ट क्षेत्र की यात्रा की थी और दस्यु हमलों के बाद बंद किए गए कुछ स्कूलों को फिर से खोलने के मिशन पर ये लोग वहां गये थे। उन्होंने क्षेत्र को स्थिरता बहाल करने के लिए तैनात सैन्य अधिकारियों से भी मुलाकात की थी।

 
 
 
और पढ़ें ...

लोकसभा चुनाव के पहले चरण में बस्तर सहित 102 सीटों पर मतदान आज...कौन किसका उम्मीदवार? देखिए पूरी लिस्ट

Lok Sabha Elections 2024  :- केंद्र शासित प्रदेशों की कुल 102 सीटों पर मतदान होगा. 102 सीटों में अरुणाचल प्रदेश की दो, असम की पांच, बिहार की चार, छत्तीसगढ़ की एक, मध्य प्रदेश की छह, महाराष्ट्र की पांच, मणिपुर की दो, मेघालय की दो, मिजोरम की एक, नगालैंड की एक, राजस्थान की 12, सिक्किम की एक, तमिलनाडु की 39, त्रिपुरा की एक, यूपी की आठ, उत्तराखंड की पांच, पश्चिम बंगाल की तीन, अंडमान और निकोबार द्वीप की एक, जम्मू और कश्मीर की एक, लक्षद्वीप की एक और पुडुचेरी की एक सीट है

यहां देखें लिस्ट

राज्य/UTs का नाम सीट का नाम NDA उम्मीदवार I.N.D.I.A. उम्मीदवार
अंडमान और निकोबार द्वीप अंडमान और निकोबार द्वीप बिष्णु पद रे कुलदीप राय शर्मा
अरुणाचल प्रदेश अरुणाचल प्रदेश ईस्ट तापिर गाओ बोसीराम सीरम
अरुणाचल प्रदेश अरुणाचल प्रदेश वेस्ट किरेन रिजिजू नबम तुकी
असम डिब्रूगढ़ सर्बानंद सोनोवाल मनोज धनोवर
असम जोरहाट तपन कुमार गोगोई गौरव गोगोई
असम काजीरंगा कामाख्या प्रसाद तासा रोजलीना टिर्की
असम लखीमपुर प्रधान बरुआ उदय शंकर हजारिका
असम सोनितपुर रंजित दत्ता प्रेमलाल गंजू
बिहार औरंगाबाद सुशील कुमार सिंह अभय कुमार कुशवाहा
बिहार गया जीतन राम मांझी कुमार सर्वजीत पासवान
बिहार जमुई अरुण भारती अर्चना रविदास
बिहार नवादा विवेक ठाकुर श्रवण कुशवाहा
छत्तीसगढ़ बस्तर महेश कश्यप कवासी लखमा
जम्मू और कश्मीर उधमपुर जितेंद्र सिंह चौधरी लाल सिंह
मध्य प्रदेश छिंदवाड़ा विवेक बंटी साहू नकुल नाथ
मध्य प्रदेश बालाघाट भारती पारधी सम्राट सारस्वत
मध्य प्रदेश जबलपुर आशीष दुबे दिनेश यादव
मध्य प्रदेश मंडला फग्गन सिंह कुलस्ते ओमकार सिंह मारकम
मध्य प्रदेश सीधी राजेश मिश्रा कमलेश्वर पटेल
मध्य प्रदेश शहडोल हिमाद्री सिंह फुंदेलाल सिंह मारको
महाराष्ट्र नागपुर नितिन जयराम गडकरी विकास ठाकरे
महाराष्ट्र चंद्रपुर सुधीर मुंगंटीवार प्रतिभा सुरेश धानोरकर
महाराष्ट्र भंडारा-गोंदिया सुनीव बाबूराव मेंढे प्रशांत यादवराव पडोले
महाराष्ट्र गढ़चिरोली-चिमूर अशोक महादेव नेते नामदेव दसराम किरसन
महाराष्ट्र रामटेक सिद्धेश्वर आनंदराव बेले रश्मि श्यामकुमार बरवे
मणिपुर इनर मणिपुर थौनाओजम बसंत कुमार सिंह प्रो. अनगोमचा बिमोल अकोइजम
मणिपुर आउटर मणिपुर कचुई टिमोथी जिमिक अल्फ्रेड कनगम एस अर्थर
मेघालय शिलॉन्ग डॉ.मेजल अमपरीन लिंगदोह विनसेंट एच पाला
मेघालय तुरा अगाथा के संगमा सालेंग ए संग्मा
मिजोरम मिजोरम वनलालहमुअका लालबियाकजमा
नगालैंड नगालैंड डॉ.चुंबेन मुर्री एस सुपोंगमेरेन जमीर
पुडुचेरी पुडुचेरी ए नमासिवायम वी वैथिलिंगम
राजस्थान गंगानगर प्रियंका बालन कुलदीप इंदोरा
राजस्थान बीकानेर अर्जुन राम मेघवाल गोविंदराम मेघवाल
राजस्थान चूरू देवेंद्र झाझरिया राहुल कसवान
राजस्थान झुंझनू शुभकरण चौधरी बिजेंद्र ओला
राजस्थान सीकर स्वामी सुमेधानंद सरस्वती कॉमरेड अमराराम
राजस्थान जयपुर ग्रामीण राव राजेंद्र सिंह अनिल चोपड़ा
राजस्थान जयपुर मंजू शर्मा प्रताप सिंह खाचरियावास
राजस्थान अलवर भूपेंद्र यादव ललित यादव
राजस्थान भरतपुर रामस्वरूप कोली संजना जाटव
राजस्थान करौली-ढोलपुर इंदु देवी जाटव भजनलाल जाटव
राजस्थान दौसा कन्हैयालाल मीणा मुरारी लाल मीणा
राजस्थान नागौर ज्योति मिर्धा हनुमान बेनीवाल
सिक्किम सिक्किम दिनेश चंद नेपाल गोपाल छेत्री
तमिलनाडु तिरुवल्लूर पोन वी बालगणपति शशिकांत सेंथिल
तमिलनाडु चेन्नई नॉर्थ आरसी पॉल कनगराज डॉ.कालानिधि विरास्वामी
तमिलनाडु चेन्नई साउथ तमिलिसाई सुंदरराजन टी सुमाथी
तमिलनाडु चेन्नई सेंट्रल विनोज दयानिधि मारन
तमिलनाडु श्रीपेरुमबुदुर टीआर पारिवेंदर टीआर बालू
तमिलनाडु कांचीपुरम ज्योति वी सेल्वम जी
तमिलनाडु अराकोणम के बालू एस जगथरतचकन
तमिलनाडु वेल्लोर एसी षणमुगम डीएम कथिर आनंद
तमिलनाडु कृष्णागिरी सी. नरसिम्हन के गोपीनाथ
तमिलनाडु धर्मपुरी सौम्या अनबुमानी मणि ए
तमिलनाडु तिरुवन्नामलाई असुवथमन ए अन्नादुराई सीएन
तमिलनाडु अरणी डॉ गणेश कुमार ए एमई पीएचडी थरनीवेंथन एमएस
तमिलनाडु विल्लुपुरम मुरलीशंकर एस रविकुमार डी
तमिलनाडु कल्लाकुरिची देवदास रामसामी मलैयारसन डी
तमिलनाडु सलेम अन्नादुराई एन सेल्वागणपति टीएम
तमिलनाडु नमक्कल डॉ.रामलिंगम केपी मथेश्वरण वीएस
तमिलनाडु इरोड पी विजयकुमार के ई प्रकाश
तमिलनाडु तिरूप्पुर एपी मुरुगानंदम सुब्बारयण के
तमिलनाडु नीलगिरी एल मुरुगन राजा ए
तमिलनाडु कोयंबटूर के अन्नामलाई गणपति राजकुमार पी
तमिलनाडु पोलाची के वसंतराजन ईश्वरसामी के
तमिलनाडु डिंडीगुल थिलगबमा एम सचितहनंथम आर
तमिलनाडु करूर वीवी सेंथिलनंथन एस ज्योतिमणि
तमिलनाडु तिरुचिरापल्ली दुराई वाइको सेंथिलनंथन पी
तमिलनाडु पेरम्बलुर पारिवेंधर टीआर अरुण नेहरू
तमिलनाडु कुड्डालोर थंकर बचन डॉ. एमके विष्णुप्रसाद
तमिलनाडु चिदंबरम पी कार्थियायिनी थिरुमावलवन थोल
तमिलनाडु मयिलादुतुरई सुधा आर एडवोकेट आर सुधा
तमिलनाडु नागपट्टिनम रमेश गोविंद एसजीएम सेल्वराज वी
तमिलनाडु तंजावुर एम मुरुगानंथम मुरासोली एस
तमिलनाडु शिवगंगा देवनाथन यादव ए. कार्ति पी. चिदंबरम
तमिलनाडु मदुरै रामा श्रीनिवासन वेंकटेसन एस
तमिलनाडु थेनी टीटीवी दिनाकरण थांगा तमिलसेल्वन
तमिलनाडु विरुधुनगर राधिका सरथकुमार बी मणिकम टैगोर
तमिलनाडु रामनाथपुरम सेल्वाराज जी नवसकानी के
तमिलनाडु थूथुक्कुडी कनिमोझी करुणानिधि कलीरमुरुगपवेंथन आर
तमिलनाडु तेनकासी बी जॉन पांडियन डॉ रानी श्री कुमार
तमिलनाडु तिरुनेलवेली नैनार नागेंद्रन एडवोकेट सी रॉबर्ट ब्रूस
तमिलनाडु कन्याकुमारी राधाकृष्णन विजय वसंत
त्रिपुरा त्रिपुरा वेस्ट बिप्लब कुमार देब आशीष कुमार साहा
उत्तराखंड टिहरी गढ़वाल माला राज्य लक्ष्मी जोत सिंह गंटसोला
उत्तराखंड गढ़वाल अनिल बलूनी गणेश गोंडियाल
उत्तराखंड अलमोड़ा अजय टम्टा प्रदीप टमटा
उत्तराखंड नैनीताल-उधमसिंह नगर अजय भट्ट प्रकाश जोशी
उत्तराखंड हरिद्वार त्रिवेंद्र सिंह रावत वीरेंद्र रावत
उत्तर प्रदेश पीलीभीत जितिन प्रसाद भगवत शरण गंगवार
उत्तर प्रदेश सहारनपुर राघव लखनपाल इमरान मसूद
उत्तर प्रदेश कैराना प्रदीप कुमार इकरा चौधरी
उत्तर प्रदेश मुजफ्फरनगर संजीव बालियान हरेंद्र मलिक
उत्तर प्रदेश बिजनौर मलूक नागर दीपक सैनी
उत्तर प्रदेश नगीना ओम कुमार मनोज कुमार
उत्तर प्रदेश मुरादाबाद सर्वेश सिंह रुचि वीरा
उत्तर प्रदेश रामपुर घनश्याम लोधी मोहिबुल्ला नदवी
पश्चिम बंगाल कूचबिहार निसिथ प्रमाणिक पिया राय चौधरी
पश्चिम बंगाल अलीपुरद्वार मनोज तिग्गा मिली ओरन
पश्चिम बंगाल जलपाईगुड़ी जयंत रॉय देवराज बर्मन
लक्षद्वीप लक्षद्वीप टीपी यूसुफ मोहम्मद हमदुल्लाह सईद
और पढ़ें ...

Lok Sabha Election 2024 : 21 राज्यों की 102 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी...पीएम की अपील- वोट जरूर करें

आज सुबह 7 बजे से लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान शुरू हो गया है। वोटिंग के चलते सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद है।

पीएम की अपील- मतदन जरूर करें, वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मतदान को लेकर एक्‍स (ट्विटर) पर पोस्ट किया। पीएम मोदी ने लिखा, लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव आज से शुरू हो रहा है। लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में 21 राज्यों और संघ शासित प्रदेशों की 102 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। इन सभी सीटों के मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें और वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं। पहली बार वोट देने जा रहे अपने युवा साथियों से मेरी यह विशेष अपील है कि वे भारी संख्या में मतदान करें। लोकतंत्र में हर वोट कीमती है और हर आवाज का महत्त्व है।

अर्जुन राम मेघवाल बोले- प्रथम चरण से विकसित भारत की एक मजबूत नींव रखी जाएगी

केंद्रीय मंत्री और बीकानेर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार अर्जुन राम मेघवाल ने अपना वोट डालने से पहले कहा- आज लोकतंत्र का पर्व है। आज का दिन इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि आज प्रथम चरण के 102 सीटों पर मतदान है। राजस्थान की 12 सीटों पर मतदान है। बीकानेर उसमें शामिल है। प्रथम चरण से विकसित भारत की एक मजबूत नींव रखी जाएगी।

तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष अन्नामलाई ने वोट डाला

https://x.com/ANI/status/1781147742238048475

कांग्रेस नेता गौरव गोगोई बोले- आज लोकतंत्र बचाने का दिन

असम की जोरहाट लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार गौरव गोगोई ने अपने पिता को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा- आज एक महत्वपूर्ण दिन है। मैं लोगों से अपील करता हूं कि आज लोग घर से निकल कर अपना वोट दें। ये वोट लोकतंत्र को बचाने के लिए है और भारतीय गणतंत्र संस्कृति को बचाने के लिए है।

पी. चितंबरम बोले- I.N.D.I.A गठबंधन तमिलनाडु की सभी 39 सीटें जीतेगा

वोट डालने के बाद कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने कहा- मुझे बहुत खुशी और गर्व है कि मैं लोकसभा चुनाव में अपना वोट डाल सका। जहां तक तमिलनाडु का सवाल है, मुझे पूरा विश्वास है कि INDIA समूह तमिलनाडु की सभी 39 संसदीय सीटों पर जीत हासिल करेगा।

RSS प्रमुख बोले- मैंने पहला काम आज मतदान का किया, 100 प्रतिशत वोटिंग होनी चाहिए

RSS प्रमुख मोहन भागवत ने वोट डालने के बाद कहा- मतदान अपना कर्तव्य है, मतदान हमारा अधिकार है। 100 प्रतिशत मतदान होना चाहिए इसलिए पहला काम मैंने आज मतदान का किया है।

मेघालय के CM ने तुरा में वोटिंग की

वेस्ट गारो हिल्स से मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के संगमा वोट डालने पहुंचे। उन्होंने कहा- मैं यहां 6:30 पर आया तो मैंने देखा सुबह से मतदान केंद्र पर भीड़ लगी है। ये देख कर मुझे अच्छा लगा। मैंने अपने कर्मचारियों को भी वोट डालने के लिए भेज दिया है, मैं मतदान केंद्र तक खुद गाड़ी चला कर आया हूं।

कमलनाथ ने कहा- छिंदवाड़ा के लोग सच का साथ देंगे

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमलनाथ ने कहा- मुझे छिंदवाड़ा की जनता पर पूरा विश्वास है। वो पिछले 44 साल के इतिहास के सबसे बड़े गवाह हैं और मुझे उम्मीद है कि वे सच्चाई का साथ देंगे।

और पढ़ें ...

19 April 2024 Ka Panchang: जानिए शुक्रवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

Aaj Ka Panchang 19 April 2024: 19 अप्रैल को चैत्र शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि और शुक्रवार का दिन है। एकादशी तिथि शुक्रवार रात 8 बजकर 5 मिनट तक रहेगी। 19 अप्रैल को देर रात 1 बजकर 44 मिनट तक वृद्धि योग रहेगा। साथ ही शुक्रवार सुबह 10 बजकर 57 मिनट तक मघा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र लग जाएगा। इसके अलावा 19 अप्रैल को कामदा एकादशी व्रत है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए शुक्रवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

19 अप्रैल 2024 का शुभ मुहूर्त

  • चैत्र शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि- 19 अप्रैल 2024 को रात 8 बजकर 5 मिनट तक
  •  वृद्धि योग- 19 अप्रैल को देर रात 1 बजकर 44 मिनट तक 
  • मघा नक्षत्र- 19 अप्रैल 2024 को सुबह 10 बजकर 57 मिनट तक मघा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र लग जाएगा
  • 19 अप्रैल 2024 व्रत-त्यौहार- कामदा एकादशी व्रत

राहुकाल का समय

  1. दिल्ली- सुबह 10:43 से दोपहर 12:20 तक
  2. मुंबई- दोपहर पहले 11:03 से दोपहर 12:38 तक
  3. चंडीगढ़- सुबह 10:44 से दोपहर 12:22 तक
  4. लखनऊ- सुबह 10:29 से दोपहर 12:05 तक
  5. भोपाल- सुबह 10:43 से दोपहर 12:19 तक
  6. कोलकाता- सुबह 10:00 से दोपहर पहले 11:36 तक
  7. अहमदाबाद- दोपहर पहले 11:03 से दोपहर 12:38 तक
  8. चेन्नई- सुबह 10:35 से दोपहर 12:08 तक

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- सुबह 5:51 am
  • सूर्यास्त- शाम 6:49 pm
और पढ़ें ...

Horoscope 19 April 2024 : इन राशि वालों को मिलेगा नई जॉब का ऑफर...पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि- आज आप धार्मिक कार्यों में शामिल होंगे। नौकरी-बिजनेस में वातावरण अनुकूल रहेगा। उच्चाधिकारियों के सपोर्ट से कार्यों की बाधाएं दूर होंगी। फैमिली के साथ टाइम स्पेंड करें। कार्यों का ज्यादा स्ट्रेस न लें। पास्ट की गलतियों को दोबारा न दोहराएं। ऑफिस की पॉलिटिक्स से दूर रहें और अपने सभी कार्यों को बेहतर ढंग से कंपलीट करने की कोशिश करें।

वृषभ राशि- आज आपका दिन बेहद शुभ है। प्रोफेशनल लाइफ में शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। नई जॉब का ऑफर मिलेगा। प्रमोशन या अप्रेजल के चांसेस बढ़ेंगे। कर्ज से मुक्ति मिलेगी। पारिवारिक जीवन में खुशियां बांटते रहें। अपनों के सेहत पर ध्यान दें। जीवनसाथी के भावनाओं का सम्मान करें। उनका सपोर्ट करें। इससे रिश्तों में प्यार और मिठास बरकरार रहेगा।

मिथुन राशि- आज पारिवारिक जीवन में खुशनुमा माहौल रहेगा। घर में धर्म-कर्म के कार्यों का आयोजन हो सकता है। नई प्रॉपर्टी या वाहन की खरीदारी के योग बनेंगे। आज आपके सभी सपने साकार होंगे। नौकरी-बिजनेस में तरक्की के कई सुनहरे अवसर मिलेंगे। व्यापार में विस्तार होगा। आय में वृद्धि के योग बनेंगे। 19 अप्रैल का दिन खुशियों की नई उमंग लेकर आएगा।

कर्क राशि- आज आपका दिन शानदार रहने वाला है, लेकिन व्यापार में उतार-चढ़ाव संभव है। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। फैमिली के साथ होली के मौज-मस्ती भरे पलों को एंजाय करें। निवेश से जुड़े फैसले बहुत सोच-समझकर लें। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। इनवेस्टमेंट को लेकर कनफ्यूजन होने पर एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। आज संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे। शत्रुओं से थोड़ा बचकर रहें।

सिंह राशि- सिंह राशि वालों के जीवन में कई चमत्कारिक बदलाव आएंगे। धन का आवक बढ़ेगा। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। लंबे समय से अटके हुए कार्य सफल होंगे। हालांकि, परिजनों के स्वास्थ्य को लेकर मन चिंतित रह सकका है। आज किसी को बड़े अमांउट में धन उधार न दें। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी।

कन्या राशि- कन्या राशि वाले जो चाहेंगे,उसकी उपलब्धता होगी। पार्टनर का सपोर्ट मिलेगा। लंबे समय से रुके हुए कार्यों में मनचाही सफलता मिलेगी। नई प्रॉपर्टी या वाहन की खरीदारी के योग बनेंगे। हालांकि, कुछ जातकों का परिजनों से वैचारिक मतभेद हो सकता है। पास्ट की गलतियों से सीख लेकर लाइफ में आगे बढ़े रहें। लाइफ को नए सिरे से शुरुआत करें और जीवन में हर छोटे-छोटे पलों को खूब एंजाय करें।

तुला राशि- आज तुला राशि वालों में ऊर्जा और आत्मविश्वास भरपूर होगा। जीवन में नए रोमांचक मोड़ आएंगे। हालांकि, आर्थिक मामलों में उतार-चढ़ाव के संकेत हैं। आय में वृद्धि के नए मार्गों की तलाश करें। धनार्जन के लिए निरंतर कड़ी मेहनत करते रहें। आज बिजनेस में चल रही प्रॉब्लम्स बातचीत के जरिए सुलझ जाएंगे। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। जल्दबाजी में किसी भी वस्तु की खरीदारी करने से बचें।

वृश्चिक राशि- प्रोफेशनल लाइफ में चुनौतियां बढ़ेंगी। विरोधी एक्टिव रहेंगे। जिससे ऑफिस में मुश्किलें बढ़ सकती हैं। आज ऑफिस में बॉस की सलाह को नजरअंदाज न करें। जरूरी कार्यों का ज्यादा महत्व दें। परिजनों से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। खर्चों पर नियंत्रण रखें। इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और धन-दौलत में वृद्धि के योग बनेंगे।

धनु राशि- जीवन में छोटी-मोटी परेशानियां बनी रहेंगी। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव के संकेत हैं। आज अपने हेल्थ पर ज्यादा ध्यान दें। पर्सनल ग्रोथ पर फोकस करें। अपने डेली रूटीन से थोड़ा ब्रेक लें। सेल्फकेयर एक्टिविटीज में शामिल होंगे। कार्यों की चुनौतियों को दूर करने के लिए सीनियर्स की सलाह लें। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में संतुलन बनाए रखें।

मकर राशि- आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। काम के सिलसिले में यात्रा के योग बनेंगे। आर्थिक मामलों में थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। धन से जुड़ा कोई भी फैसला लेते समय एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। व्यापार में बढ़ोत्तरी के नए अवसर मिलेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। ऑफिस पॉलिटिक्स से दूरी बनाएं और फैमिली के साथ ज्यादा टाइम स्पेंड करें।

कुंभ राशि- आज आपका दिन बेहद शुभ रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी। नए लोगों से मुलाकात होगी। आय के नए स्त्रोतों से धन लाभ होगा। सभी कार्य बिना किसी विघ्न-बाधा के आसानी से संपन्न होंगे। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार में बढ़ोत्तरी के नए अवसर मिलेंगे। प्रोफेशनल लाइफ में शुभ समाचार की प्राप्ति होगी।

मीन राशि- आज जीवन में कई उतार-चढ़ाव आएंगे। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें। धन का लेन-देन सावधानी से करें। किसी को बड़े अमाउंट में धन उधान न दें। वापस मिलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में कोई बड़ा रिस्क न लें। धन हानि हो सकता है। फैमिली के साथ ज्यादा टाइम स्पेंड करें। ऑफिस पॉलिटिक्स से दूर रहें। अपने परफॉर्मेंस पर फोकस करें। लाइफ की प्रॉब्लम्स को पार्टनर या पैरेंट्स से शेयर करें। इससे तनाव कम होगा और समस्या का समाधान निकालने में मदद मिलेगी।

 
और पढ़ें ...

ED का बड़ा एक्शन, शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की ₹98 करोड़ की संपत्ति अटैच

दिल्ली  :- बिटकॉइन पोंजी घोटाला मामले में अभिनेत्री Shilpa Shetty के पति Raj Kundra की 97.79 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी प्रवर्तन निदेशालय ED ने जब्त कर ली है। जब्त की गई प्रॉपर्टी में वर्तमान में जुहू स्थित शिल्पा शेट्टी के नाम पर लिखित एक फ्लैट भी है। इसके अलावा राज कुंद्रा का पुणे में स्थित बंगला और उनके नाम के शेयर्स भी जब्त कर लिये गये हैं।

ED ने X पर पोस्ट के माध्यम से यह जानकारी दी। कार्रवाई PMLA एक्ट 2002 के अंतर्गत की गई है। मनी लॉन्ड्रिंग के अलावा Raj Kundra पर अश्लील फिल्में बनाने और अपलोड करने का भी आरोप है। जुलाई 2021 में इस मामले में उन्हें गिरफ्तार किया गया था। मामले में राज कुंद्रा 2 महीने जेल में भी रहे थे। इसके बाद बाहर आने उन्हें हमेशा, Shilpa Shetty के साथ चेहरे पर कोई ना कोई मुखौटा लगाकर घूमते देखा गया है

महाराष्ट्र और दिल्ली पुलिस की FIR के आधार पर हुआ एक्शन

महाराष्ट्र पुलिस और दिल्ली पुलिस द्वारा दायर की गई FIR के आधार पर ED ने राज कुंद्रा की प्रॉपर्टी जब्त करने का एक्शन लिया। बिटकॉइन पोंजी घोटाले में  एम/एस वेरिएबल टेक प्रा. लिमिटेड, अमित भारद्वाज, अजय भारद्वाज, विवेक भारद्वाज, सिंपी भारद्वाज, महेंद्र भारद्वाज और कुछ एजेंट के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी। इन पर 2017 में 10 फीसदी रिटर्न का झूठा वादा कर, 6,600 करोड़ के बिटकॉइन हासिल करने का आरोप है। मामले में राज कुंद्रा पर स्कैम के मास्टरमाइंड अमित भारद्वाज से 285 बिटकॉइन खरीदने का आरोप ED द्वारा लगाया गया है। राज कुंद्रा के पास आज भी ये बिटकॉइन है। इनकी मौजूदा वैल्यू 150 करोड़ रुपये से ज्यादा है।

और पढ़ें ...

PSEB 10th Result 2024: इंतजार की घड़ी खत्म.. जारी हुआ 10वीं बोर्ड का रिजल्ट, यहां देखें टाॅपर्स की लिस्ट

PSEB 10th Result 2024: पंजाब बोर्ड ने मैट्रिक का रिजल्ट जारी कर दिया है। पिछली बार की तरह इस साल भी 10वीं में लड़कियों ने बाजी मारी है। छात्र पंजाब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। बता दें कि लुधियाना की अदिति ने पूरे राज्य में टाॅप किया है। वहीं, इस बार 10वीं में कुल 3940 स्टूडेंट्स पास हुए हैं।

इस बार 10वीं में कुल 97.24 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं, जो पिछले वर्ष के 97.54 प्रतिशत से थोड़ा कम है। वहीं, मैट्रिक में इस बार कुल 394 स्टूडेट्स फेल हुए हैं, जो कुल छात्रों का 0.14 प्रतिशत है। लुधियाना की अदिति ने कक्षा 10वीं में टाॅप किया है। वहीं, लुधियाना की ही अलीशा शर्मा और अमृतसर की करमनप्रीत कौर राज्य में दूसरे स्थान पर हैं।

  • सबसे पहले पंजाब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं।
  • यहां, ‘Pubjab Board 10th Result (रिजल्ट जारी होने के बाद) लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना रोल नंबर और अन्य मांगी गई जरूरी डिटेल दर्ज करें।
  • आपका पंजाब बोर्ड रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • इसे चेक और डाउनलोड करें।
  • छात्र अपनी ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड करके उसकी प्रिंटआउट कॉपी भी अपने पास रख सकते हैं।
 
और पढ़ें ...

शर्मसार : चार दिन की दुधमुंही पोती को दादी ने दी दर्दनाक मौत...दिल दहला देगी वजह

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां चार दिन की दुधमुंही पोती को दादी ने गला घोंटकर मार डाला। बताया जा रहा है कि मासूम बच्ची दिव्यांग पैदा हुई थी।कहा जा रहा है, कि दादी को बेटे की चाह थी, जिसके चहते उसने ये कदम उठाया। पोस्टमार्टम से हत्या का राज खुला। वहीं, कंपू थाना पुलिस ने आरोपी महिला दादी को हिरासत में ले लिया है।

और पढ़ें ...

हनुमान जयंती पर बन रहा है विशेष संयोग...जानें कब है हनुमान जयंती

Hanuman Janmotsav 2024:  चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को हनुमान जयंती मनाई जाती है. इस साल हनुमान जयंती 23 अप्रैल दिन मंगलवार को है. हनुमान जयंती पर अद्भुत शुभ योग का संयोग बन रहा है. पौराणिक कथाओं के अनुसार, हनुमान जी का जन्म चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि दिन मंगलवार को हुआ था. इस साल हनुमान जयंती भी मंगलवार के दिन पड़ रही है.हनुमान जी राम भक्त हैं और इन्हें संकट मोचन भी कहा जाता है. इस बार 23 अप्रैल 2024 को हनुमान जयंती बहुत खास मानी जा रही है क्योंकि इस दिन कई शुभ योग का संयोग बन रहा है, इस दौरान बजरंगबली की पूजा का दोगुना फल प्राप्त होगा. आइए जानते हैं हनुमान जन्मोत्सव के शुभ योग, उपाय, मुहूर्त.

 हनुमान जन्मोत्सव 2024 शुभ योग 

इस साल 23 अप्रैल 2024 को हनुमान जयंती पर मंगलवार है. पौराणिक कथा के अनुसार हनुमान जी का जन्म मंगलवार को हुआ था, इसलिए बजरंगी की पूजा का इस दिन विशेष महत्व है. यही वजह है कि इस बार हनुमान जन्मोत्सव का महत्‍व और भी बढ़ गया है. इसके साथ ही हनुमान जयंती पर मीन राशि में पंचग्रही योग बनेगा. साथ ही मेष राशि में बुधादित्‍य राजयोग, कुंभ राशि में शनि शश राजयोग का संयोग बनेगा. इन खास योगों में हनुमान जी की पूजा सफल होगी.

  हनुमान जन्मोत्सव शुभ मुहूर्त 

चैत्र पूर्णिमा तिथि शुरू – 23 अप्रैल 2024, सुबह 03.25
चैत्र पूर्णिमा तिथि समाप्त – 24 अप्रैल 2024, सुबह 05.18
हनुमान पूजा का समय (सुबह) – सुबह 09.03 – दोपहर 01.58
पूजा का समय (रात) – रात 08.14 – रात 09.35

Hanuman Janmotsav 2024:  यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि newsplus21 किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें ...

'डेढ़ साल की बारिश' सिर्फ़ कुछ घंटों में - आखिर क्यों डूब गया दुबई...?

नई दिल्ली: दुनिया के कई देश जहां तेज गर्मी का सामना कर रहे हैं वहीं संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Emirates), ओमान (Oman) और बहरीन (Bahrain) में लोग भारी बारिश से परेशान हो गए.  ये दुनिया के वो इलाके हैं जो अपने सूखे रेगिस्तानों,  चिलचिलाती गर्मी और चमचमाती इमारतों और वैभवपूर्ण ज़िंदगी र्के लिए जाने जाते हैं. इन देशों का मौसम साल भर लगभग गर्म ही रहता है. और गर्मियों में तो बेहद गर्म हो जाता है. जहां आसमान में बादल देखने को आंखें तरस जाती हैं. इन्हीं इलाकों के ऊपर से मंगलवार को काले बादलों का काफ़िला जो निकला तो इतना पानी अपने साथ लाया कि कुछ ही घंटे में संयुक्त अरब अमीरात के शानो शौकत भरे और ऊंची इमारतों वाले शहर दुबई तक को पानी में डुबा दिया.

बारिश ने मचाया हाहाकार
तेल की दौलत से बने ईंट कंक्रीट के इस आधुनिक जंगल की सड़कों, गलियों से पानी ऐसे बहने लगा जैसे नदी बहती है. सड़कों पर चल रही बेशकीमती और आधुनिक गाड़ियां पानी में डूबने उतराने लगीं. दुबई में कुछ ही घंटों के अंदर इतना पानी बरस गया जितना डेढ़ साल में बहता है. मंगलवार को 142 मिलीमीटर बारिश दुबई में दर्ज की गई जबकि साल भर में औसतन 95 मिलीमीटर बारिश ही मुश्किल से यहां हो पाती है. UAE के अल-आइन अमीरात में तो सबसे ज़्यादा 250 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. इसी से अंदाज़ा लग सकता है कि कितना पानी अचानक बरस गया.

Latest and Breaking News on NDTV

Latest and Breaking News on NDTV

एयरपोर्ट पर भर गया पानी
इस बरसात के लिए दुबई जैसा आधुनिकतम शहरों का मॉडल तैयार नहीं था तो संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन और ओमान के बाकी इलाकों का तो क्या ही कहना. दुनिया के दूसरे सबसे व्यस्त हवाई अड्डे दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कई उड़ानें रद्द करनी पड़ीं. एयरपोर्ट पर पानी भर गया. शहर का ड्राइवरलेस मेट्रो सिस्टम तक भारी बारिश में नाकाम होने लगा. कई मेट्रो स्टेशन पानी में डूब गए.. सड़कों पर लोग अपनी गाड़ियों को छोड़कर बाहर निकल गए.. जिसे जहां शरण मिली, वो वहीं रुक गया... दुबई का आपदा राहत विभाग जो बहुत काबिल माना जाता है, वो भी कई घंटों तक राहत पहुंचाने में नाकाम रहा. 

क्या यह ग्लोबल वॉर्मिग का है असर? 
कुल मिलाकर सीमेंट कंक्रीट  से पटा दुबई दिन भर इस एक्सट्रीम वेदर इवेंट से डरा सहमा रहा. जिस इलाके के लिए पीने का पानी ..तेल से कम क़ीमती न हो ..वहां इतना पानी बरस जाए तो सब हैरान होंगे ही. सवाल ये है कि संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन और ओमान में इतनी बारिश हुई क्यों. इसके कई कारण हैं. इसकी वजह एक बड़ा तूफ़ान है जो अरब पेनिनसुला यानी अरब प्रायद्वीप से ओमान की खाड़ी की ओर जा रहा था. इसी मौसमी चक्र के कारण हवाएं नमी से भारी बादलों को ओमान और दक्षिण पूर्व ईरान की ओर भी ले गईं और वहां भी भारी बारिश हुई.  मौसम के जानकार ग्लोबल वॉर्मिग को भी इस extreme weather event यानी चरम मौसमी घटना की वजह मान रहे हैं जो आने वाले दिनों में और बढ़ेंगी

क्लाउड सीडिंग को लेकर उठ रहे हैं सवाल
इस ग्लोबल  वॉर्मिग के लिए हम सभी मिलकर ज़िम्मेदार हैं. दुनिया के किसी भी इलाके में प्रकृति से हो रहे खिलवाड़ का असर हज़ारों किलोमीटर दूर तक दिखाई देता है. कुछ जानकार कह रहे हैं कि अचानक हुई इतनी बारिश के पीछे क्लाउड सीडिंग भी वजह हो सकती है. समाचार एजेंसी ब्लूमबर्ग ने अपनी रिपोर्ट में ऐसी संभावना जताई है. मौसम विभाग के एक विशेषज्ञ अहमद हबीब ने ब्लूमबर्ग को बताया कि क्लाउड सीडिंग के लिए बने विशेष विमानों ने बीते दो दिनों में संयुक्त अरब अमीरात के ऊपर क्लाउड सीडिंग के लिए छह बार उड़ान भरी.दरअसल पानी के लिए तरसने वाले संयुक्त अरब अमीरात में 2002 से क्लाउड सीडिंग ऑपरेशन किए जाते रहे हैं... क्लाउड सीडिंग दरअसल कृत्रिम बारिश कराने का तरीका है.

 संयुक्त अरब अमीरात ने क्लाउड सीडिंग से किया इनकार
इस प्रक्रियामें आम तौर पर एक कैमिकल सिल्वर आयोडाइड को विमानों के ज़रिए ऊपर बादलों के बीच स्प्रे किया जाता है. लेकिन इसके लिए बादलों में पर्याप्त मात्रा में नमी  होनी चाहिए. सिल्वर आयोडाइड के ये कण एक न्यूक्लियाई का काम करते हैं जिसके चारों और पानी के कण जमा होने लगते हैं और बूंदें बनती हैं जो भारी होने पर नीचे बारिश के तौर पर गिरती हैं. लेकिन संयुक्त अरब अमीरात सिल्वर आयोडाइड जैसे कैमिकल की जगह potassium chloride जैसे कुदरती सॉल्ट का इस्तेमाल करता है. लेकिन इस बार क्लाउड सीडिंग नहीं की गई ये संयुक्त अरब अमीरात ने साफ़ कर दिया है.

चलिए बारिश कुदरती वजहों से हुई लेकिन दुबई का ये हाल क्यों हो गया. जानकार बता रहे हैं कि दुबई के शहरी सिस्टम का बड़ा हिस्सा ऐसी बारिश के लिए कभी बना ही नहीं. दुबई जैसे आधुनिक शहर तक के बुनियादी ढांचे में ड्रेनेज का सिस्टम बहुत सीमित और नाकाफ़ी है जिससे होकर बारिश का पानी आगे निकल जाए और ये तो ऐसी बारिश रही जो अच्छे से अच्छे सिस्टम का इम्तिहान ले लेती. 

और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal 18 April 2024: इन राशि वालों के लिए सौभाग्य से भरा रहेगा गुरुवार का दिन, यहां पढ़िए आज का दैनिक राशिफल

Aaj Ka rashifal 18 April 2024: आज चैत्र शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और गुरुवार का दिन है। दशमी तिथि आज शाम 5 बजकर 32 मिनट तक रहेगी। आज पूरा दिन, पूरी रात सभी कार्योंमें सफलता दिलाने वाला रवि योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 7 बजकर 57 मिनट तक अश्लेषा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद मघा नक्षत्र लग जाएगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 18 अप्रैल 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि 

आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहने वाला है। अपना व्यवहार लचीला रखें और दूसरों की बातें समझने का मन बनाकर चलें। आज कोई बुजुर्ग या वरिष्ठ व्यक्ति आपको सही सलाह दे सकता है। व्यापारिक मामलों में जवाबदारी बढ़ सकती है। आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी होगी। आज खुद पर किसी तरह की उलझन को हावी न होने दें साथ ही आपको अपने व्यवहार पर कंट्रोल करना पड़ेगा। अन्यथा किसी मौके पर आपका व्यवहार ही आपके लिए समस्या पैदा कर सकता है।

  • शुभ रंग- बैंगनी
  • शुभ अंक- 7

वृष राशि 

आज व्यवसाय में आपको फायदा हो सकता है। ऑफिस में किसी जरूरी काम को पूरा करने के लिए सहकर्मी की मदद मिलेगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूर रहना आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको अपने स्वास्थ्य का खास ख्याल रखने की जरूरत है। लवमेट कहीं घूमने की प्लानिंग करेंगे। शाम को परिवार के सदस्यों के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर बातचीत कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति में कुछ बड़े बदलाव होने की संभावना है। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 6

मिथुन राशि 

आज कोई काम पूरा होने से आपको ख़ुशी मिलेगी। शाम तक आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा, जिससे घर का माहौल खुशियों से भर जाएगा। आसपास के लोग आपके व्यक्तित्व से प्रसन्न होंगे। आप ताजगी से परिपूर्ण रहेंगे। लवमेट के साथ आपका दिन बेहतर गुजरेगा। आपकी बातों से लोग प्रभावित होंगे। सोचे हुए कार्यों की गति मजबूत होगी। आपको धन लाभ के कई मौके मिलेंगे। बिजनेस में कुछ बदलाव होने के योग बन रहे हैं। ये बदलाव आपके फेवर में रहेंगे। आपके जीवन में खुशियों का आगमन होगा।

  • शुभ रंग- पिच
  • शुभ अंक- 8

कर्क राशि 

आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। परिवार  की सलाह आज आपके लिए फायदेमंद होगी। आज आपके कोई खास रिश्तेदार आपसे हेल्प लेंगे। आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगा रहेगा। परिवार के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने जायेंगे। इस राशि के सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फेवरेबल है। किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब के लिए कॉल आएगी। इस राशि के जो विद्यार्थी घर से दूर रहकर कॉम्टिशन की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें जल्द ही सफलता मिलेगी।

  • शुभ रंग- मैहरुन
  • शुभ अंक- 1

सिंह राशि

आज का दिन आपके लिए अच्छा होने वाला है। आज पास की किसी धार्मिक गतिविधि में शामिल होने के योग बन रहे हैं। आज किसी मामले में दूसरों के साथ बातचीत या सलाह करने से फायदा होगा। जरूरी काम और रिश्ते के बारे में विचार करेंगे और योजना बनाएंगे। परिवार से जुड़ी कोई परेशानी खत्म होने के योग हैं। आज नए सिरे से कोशिश करेंगे तो आप सफल हो सकते हैं। आज दूसरों की जरूरतों और भावनाओं को लेकर आप सेंसिटिव हो सकते हैं। आज काम में मन लगेगा। आज आपको किसी अनुभवी व्यक्ति का सहयोग मिल सकता है।

  • शुभ रंग- पिच
  • शुभ अंक- 7

कन्या राशि 

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आप जिस भी काम को पूरा करना चाहेंगे, वो काम पूरा हो जाएगा। किसी दोस्त से मिलने आप उसके घर जा सकते हैं। अधिकारी वर्ग आपके काम से प्रसन्न होंगे। आप किसी सोच-विचार में डूबे रह सकते हैं। आप नए लोगों के संपर्क में आने की कोशिश करेंगे, इससे आपको फायदा होगा। घर पर बच्चों के लिए पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। इस राशि के छात्रों को शिक्षक की तरफ से मार्गदर्शन मिलेगा। आप जीवन में खूब आगे बढ़ेंगे।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 2

तुला राशि 

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आज काम में माता-पिता की हेल्प मिलने से वह जल्दी ही पूरा होगा। नेगेटिव विचारों से दूरी बनाएं रखें। आपको आज उधार के लेन देन से बचना चाहिए। आज आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स का दिन आज अच्छा रहेगा। आप समाज सेवा से जुड़कर अच्छे कामों को गति देंगे। आपके सरकारी नौकरी में चयनित होने के योग बन रहे हैं। किसी अनजान व्यक्ति पर विश्वास करने से बचे। नवविवाहित आज कहीं घूमने जाएंगे।

  • शुभ रंग- ॉगोल्डन
  • शुभ अंक- 4

वृश्चिक राशि 

आज आपका दिन रोज की अपेक्षा लाभ देने वाला रहेगा। आपकी मुलाकात आज अपने बचपन के मित्र से होंगी। साथ ही बचपन की यादें ताजा हो जाएगी। आपका रुका हुआ कार्य आज पूरा होगा। इस राशि के जो युवा खेल कूद में इंटरेस्ट रखते है, उनका दिन आज अच्छा रहेगा। कोई शुभ समाचार मिलने से घर में उत्सव जैसा माहौल रहेगा। परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। आज आपके मन में किसी प्रकार का डर रहेगा लेकिन डरने की बात नहीं है यह आपकी ओवर थिन्किंग के कारण हो सकता है।

  • शुभ रंग- काला
  • शुभ अंक- 5

धनु राशि 

आपके लिए दिन शुभ कहा जा सकता है। आज आप जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निभाएंगे। कामकाज निपटाने में आप बहुत हद तक सफल भी रहेंगे। अपनी तरफ से हर मामले पर आपको सकारात्मक रहना होगा। धैर्य और विनम्रता रखें। आज किसी पुरानी समस्याओं पर दोस्तों से बातचीत हो सकती है, इससे आपको अच्छा समाधान भी मिल सकता है। आपकी सलाह से दूसरों को फायदा होगा। आज आपको नए इनकम सोर्स मिल सकते हैं। कामकाज में आपकी रुचि बढ़ सकती है। बिजनेस अच्छा रहेगा। फालतू खर्चे कम हो सकते हैं। लवमेट आज कहीं बाहर घूमने जाने की प्लानिंग करेंगे।

  • शुभ रंग- नारंगी
  • शुभ अंक- 2

मकर राशि

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज शांति से कामकाज निपटाने की कोशिश करें। आज पुरानी देनदारी भी निपटा सकते हैं। आज जीवनसाथी की भावनाओं को समझने में बहुत हद तक आपको सफलता मिल सकती है। धैर्य और समझदारी रखें। आज परिवार के कामों में आपका पैसा लग सकता है। बड़े लोगों से मुलाकात के योग बन रहे हैं। आज आप कोई नया काम शुरू करने का प्लान बनायेंगे। आज नई चीजें सीखने में आपका मन लगेगा। संतान की उन्नति से खुशी मिलेगी।

  • शुभ रंग- ग्रे
  • शुभ अंक- 3

कुंभ राशि 

आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। अपने से बड़े या किसी अनुभवी से सलाह लेकर ही आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे। आज किसी कठिन काम को मेहनत, धैर्य और समझदारी से निपटा लेंगे। आज आपके पास बहुत-सी जिम्मेदारियां हो सकती हैं। संतान, परिवार के सदस्य और दोस्तों के साथ समय बीत सकता है। आज रोजगार में स्थितियां पहले से ठीक होने की संभावना है आपको नए ऑफर मिल सकते हैं। परिवार में मांगलिक कामों की योजना बन सकती है।

  • शुभ रंग- गोल्डन
  • शुभ अंक- 5

मीन राशि

आज का दिन आपके लिए अच्छा है। ट्रांसफर या प्रमोशन के लिए किसी से बात हो सकती है इसमें आपको सफलता मिलेगी। काम पूरे होने के योग हैं। आज आप करियर में सक्सेस होने के लिए प्लानिंग करेंगे जिसका फायदा आपको आने वाले दिनों में देखने को मिलेगा। आपको आज नई नौकरी का ऑफर मिल सकता है। पैसों की स्थिति में सुधार होने के योग हैं। कोई व्यक्ति कार्यक्षेत्र या बिजनेस में चुनौती दे तो धैर्य पूर्वक काम लें। लवमेट के साथ आपके रिश्ते अच्छे होंगे। आज अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। आज आपको वाहन सुख भी मिलेगा।

  • शुभ रंग- सफेद
  • शुभ अंक- 1
और पढ़ें ...

रामलला को लगाया गया छप्पन भोग धनिया की पंजीरी है महत्वपूर्ण

मंदिर ट्रस्ट द्वारा लगभग 100 और सरकार द्वारा 50 एलईडी लगाई जा रही हैं, जो रामनवमी समारोह को दिखाएंगी। लोग मंदिरों के बाहर से भी समारोह देख सकेंगे। इस अवसर पर रामलला को 56 प्रकार का भोग प्रसाद भी लगाया जाएगा।

राम जन्मोत्सव के साथ धनिया की महत्ता भी विवेचित है। सामान्य तौर पर आटे की पंजीरी की परंपरा है, किंतु राम जन्मोत्सव के अवसर पर सूखी धनिया को पीस कर उसकी पंजीरी का प्रसाद वितरित किया जाता है। जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी रत्नेश प्रपन्नाचार्य के अनुसार इसमें राम जन्मोत्सव की मिठास घुली है। प्रसव के उपरांत शिशु और मां के लिए औषधीय गुणों से युक्त धनिया की पंजीरी सोंठौरा की तरह लाभकारी मानी जाती है।

और पढ़ें ...

रामनवमी आज, प्रभु श्रीराम का किया गया महा अभिषेक, आप भी करें दिव्य दर्शन, देखें वीडियों…

अयोध्या: आज देशभर में धूमधाम से रामनवमी का पर्व मनाया जा रहा है. इस बार की रामनवमी बहुत विशेष है क्योंकि अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के बाद रामलला की ये पहली रामनवमी है. इस दौरान रामलला की विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी. रामलला का सूर्याभिषेक होगा. इस मौके पर राम मंदिर का विशेष श्रृंगार किया गया है. रामनवमी के मौके पर राम मंदिर के कपाट भक्तों के लिए सुबह 3.30 बजे खोल दिए गए हैं. कहा जा रहा है कि रात 11 बजे तक भक्त रामलला के दर्शन कर सकेंगे. ऐसे में मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लग गई है. दोपहर 12.16 बजे रामलला का सूर्यतिलक किया जाएगा.

राम भक्तों में रामलला के दर्शन को लेकर खासा उत्साह है. भक्त बड़े पैमाने पर रामनवमी के मौके पर सरयू नदी में आस्था और श्रद्धा की डुबकी लगा रहे हैं. रामनवमी के मौके पर भक्तों ने बुधवार तड़के ही राम मंदिर पहुंचना शुरू कर दिया था. इस दौरान जयश्रीराम के जयकारे से आसमान गूंज उठा है. अयोध्या नगरी रामधुन से सराबोर हो चुकी है. इसे लेकर पुलिस ने सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए हैं. भक्तों ने रात में ही अयोध्या नगरी पहुंचकर स्नान और पूजा अर्चना की तैयारियां शुरू कर दी थी. यहां सबसे पहले सरयू घाट पर सरयू आरती की गई थी, जिसमें बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे. राम नवमी के अवसर पर श्री राम जन्मभूमि मंदिर में पूजा की गई. रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली बार अयोध्या के राम मंदिर में रामनवमी मनाई जा रही है.

और पढ़ें ...

देश भर में राम नवमी की धूम,रवि योग में करें पूजा...जानें विधि, मंत्र और शुभ मुहूर्त

Ram Navami 2024: देशभर में आज  धूमधाम के साथ राम नवमी का उत्सव मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के दिन ही प्रभु श्री राम का जन्म हुआ था।  धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, प्रभु श्री राम भगवान विष्णु के सातवें अवतार माने जाते हैं।

  • चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि आरंभ- 16 अप्रैल को दोपहर में 1 बजकर 23 मिनट से
  • चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि समाप्त- 17 अप्रैल को दोपहर में 3 बजकर 14 मिनट पर
  • राम नवमी 2024 तिथि- 17 अप्रैल 2024
  • राम नवमी की पूजा का शुभ मुहूर्त – 17 अप्रैल को 11 बजकर 50 मिनट से 12 बजकर 21 मिनट तक

Ram Navami 2024: राम नवमी का महत्व

राम नवमी के दिन भगवान राम के आने से मां कौशल्या और राजा दशरथ के आंगन समेत पूरी अयोध्या खिल उठी थी। राम नवमी के दिन मंदिर और घरों में रघुनंदन की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की जाती है। राम नवमी के दिन प्रभु श्री राम के साथ मां सीता , लक्ष्मण जी और बजरंगबली की भी पूजा करने से कई गुना अधिक शुभ फलों की प्राप्ति होती है। राम नवमी के दिन राम का नाम कागज पर लिखने से कई गुना शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

राम दरबार की करें पूजा
जीवन में सुख-शांति बनाए रखने के लिए राम दरबार के सामने घी का दीपक जलाएं और रोली, मोली, कुमकुम, पुष्प, धूप-दीप आदि से भक्ति भाव से पूजा करें। कुछ मीठा बनाकर भोग लगाएं । इसके बाद ‘श्री राम जय राम जय जय राम’का 108 बार जाप करें। धर्म शास्त्रों के अनुसार राम का नाम अमोघ है। इसमें ऐसी शक्ति है जो इस संसार के तो क्या, परलोकों के संकट काटने में भी सक्षम है। भगवान श्री रामचंद्र जी का नाम इस कलयुग में कल्पवृक्ष अर्थात मनचाहा फल प्रदान करने और कल्याण करने वाला है।

राम नाम लिखें
दुर्भाग्य को दूर करने के लिए रामनवमी से शुरू करके नित्य लाल स्याही से राम का नाम लिखना चाहिए, जिसके पुण्य प्रताप से सौभाग्य का सृजन होने लगता है। राम नाम लिखने में समय,स्थान की कोई पाबंदी नहीं होती है। राम को जपने वाले स्वयं राम का रूप हो जाते हैं यह बात स्वयं श्रीराम जी ने हनुमान से कही है।

और पढ़ें ...