क्राइम
India vs Australia 4th T20I Match भारत ने सीरीज पर किया कब्जा...चौथे टी20 में ऑस्ट्रेलिया को 20 रन से हराया
रायपुर : भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच चौथा टी20 रायपुर में खेला गया. इस मुकाबले में भारत ने शानदार जीत दर्ज की. इसी के साथ उन्होंने टी20 सीरीज पर कब्जा जमा लिया है. भारत ने 5 में से 3 मुकाबले जीत लिए हैं. जबकि, ऑस्ट्रेलिया ने अब तक सिर्फ एक मैच जीता है. भारत ने इस मुकाबले को 20 रनों से जीता. भारत अब इस टी20 सीरीज में 3-1 से आगे है.
ऑस्ट्रेलिया के सामने भारत ने 175 रन का रखा लक्ष्य, आखिरी दो ओवर में गंवाए पांच विकेट
India Vs Australia 4th T20I Cricket Match Live Score: रायपुर। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में है। फिलहाल टीम इंडिया सीरीज में 2-1 से आगे हैं। भारत की कोशिश यह मैच जीतकर सीरीज अपने नाम करने की होगी। वहीं, ऑस्ट्रेलिया लगातार दूसरा मैच जीतकर सीरीज में 2-2 की बराबरी करना चाहेगा। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
भारत का पहला विकेट गिरा
50 रन के स्कोर पर भारत का पहला विकेट गिरा है। यशस्वी जायसवाल 28 गेंद में 37 रन बनाकर पवेलियन लौट चुके हैं। एरोन हार्डी की गेंद पर बेन मैकडरमॉट ने उनका कैच पकड़ा। जायसवाल ने अपनी पारी में छह चौके और एक छक्का लगाया। अब ऋतुराज गायकवाड़ के साथ यशस्वी जायसवाल क्रीज पर हैं। सात ओवर के बाद भारत का स्कोर 55/1 है।
भारत का दूसरा विकेट गिरा
62 रन पर भारत का दूसरा विकेट गिरा है। श्रेयस अय्यर सात गेंद में आठ रन बनाकर आउट हो चुके हैं। तनवीर सांघा ने उन्हें क्रिस ग्रीन के हाथों कैच कराया। अब ऋतुराज गायकवाड़ के साथ सूर्यकुमार यादव क्रीज पर हैं।
भारत का तीसरा विकेट गिरा
63 रन पर भारत के तीन अहम विकेट गिर चुके हैं। यशस्वी जायसवाल के बाद उपकप्तान श्रेयस अय्यर और कप्तान सूर्यकुमार यादव छोटे स्कोर पर आउट हो चुके हैं। सूर्यकुमार ने दो गेंद में एक रन बनाया। ड्वारिसस ने उन्हें मैथ्यू वेड के हाथों कैच कराया। अब ऋतुराज गायकवाड़ के साथ रिंकू सिंह क्रीज पर हैं। टीम इंडिया मुश्किल में दिख रही है। 10 ओवर के बाद भारत का स्कोर 79/3 है।
भारत का स्कोर 100 रन के पार
तीन विकेट के नुकसान पर भारत का स्कोर 100 रन के पार जा चुका है। ऋतुराज गायकवाड़ और रिंकू सिंह क्रीज पर हैं। दोनों अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं और बड़ी साझेदारी कर टीम इंडिया को विशाल स्कोर तक ले जाना चाहेंगे।
भारत का चौथा विकेट गिरा
111 रन पर भारत का चौथा विकेट गिरा है। ऋतुराज गायकवाड़ 28 गेंद में 32 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। ड्वारिसस ने उन्हें तनवीर सांघा के हाथों कैच कराया। अब रिंकू सिंह के साथ जितेश शर्मा क्रीज पर हैं। 15 ओवर के बाद भारत का स्कोर 129/4 है।
भारत का स्कोर 150 रन के पार
चार विकेट के नुकसान पर भारत का स्कोर 150 रन के पार जा चुका है। रिंकू सिंह और जितेश शर्मा के बीच शानदार शतकीय साझेदारी हो चुकी है और टीम इंडिया अच्छे स्कोर की तरफ बढ़ रही है। 18 ओवर के बाद भारत का स्कोर 161/4 है।
भारत का पांचवां विकेट गिरा
167 रन पर भारत का पांचवां विकेट गिरा है। जितेश शर्मा 19 गेंद में 35 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। ड्वारिसस ने उन्हें ट्रेविस हेड के हाथों कैच कराया। अब रिंकू सिंह के साथ अक्षर पटेल क्रीज पर हैं।
भारत का छठा विकेट गिरा
168 रन पर भारत का छठा विकेट गिरा है। अक्षर पटेल पहली गेंद पर ही आउट हो चुके हैं। ड्वारिसस ने उन्हें तनवरी सांघा के हाथों कैच कराया। उन्होंने एक ओवर में दो विकेट लेकर भारत को बड़े स्कोर तक पहुंचने से रोका है। अब टीम इंडिया के लिए 200 रन के करीब पहुंचना मुश्किल होगा। इससे कम स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया के पास मैच जीतने का मौका रहेगा।
भारत के सात विकेट गिरे
168 रन पर भारत के सात विकेट गिर चुके हैं। रिंकू सिंह 29 गेंद में 46 रन बनाकर आउट हुए। जेसन बेहरनडॉर्फ ने उन्हें विकेटों के सामने फंसाया। अब दीपक चाहर के साथ रवि बिश्नोई क्रीज पर हैं।
भारत के आठ विकेट गिरे
169 रन पर भारत का आठवां विकेट गिरा है। टीम इंडिया ने आखिरी दो ओवरों में चार विकेट गंवा दिए हैं और अच्छे स्कोर तक नहीं पहुंच पाई है। भारत के पास अंत में विस्फोटक बल्लेबाजी कर 200 रन का स्कोर बनाने का मौका था, लेकिन आखिरी दो ओवर में कंगारू गेंदबाजों ने लगातार विकेट लिए और भारत को विशाल स्कोर तक पहुंचने से रोका है।
IND vs AUS 4th T20 Live : ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस, गेंदबाजी करने का लिया फैसला
रायपुर। IND vs AUS 4th T20 Live : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टी20 मुकाबला शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां टीम ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। यह मुकाबला दोनों टीम के लिए महत्वपूर्ण है। एक तरफ जहां टीम इंडिया के पास सीरीज जीतने का मौका है तो वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम बराबरी करना चाहेगी। पिछले मैच के हीरो ग्लेन मैक्सवेल के लौट जाने से जहां कंगारू टीम थोड़ी कमजोर हुई है तो वहीं श्रेयस अय्यर की वापसी से टीम इंडिया के मीडिल ऑर्डर को और बल मिलेगा। अय्यर के आने से तिलक वर्मा को बाहर बैठना पड़ेगा।5 मैच की टी20 सीरीज में टीम इंडिया फिलहाल 2-1 से आगे है। टीम इंडिया ने पहला मुकाबला 2 विकेट से जबकि दूसरा मुकाबला 44 रन के अंतर से जीता था। तीसरा मुकाबला ऑस्ट्रेलिया ने जीतकर सीरीज में जान फूंक दी है।
मैच को लेकर रायपुर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था और बेहतर आने जाने की व्यवस्था के लिए अपनी तैयारी पूरी कर ली है.
मैच को लेकर रायपुर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था और बेहतर आने जाने की व्यवस्था के लिए अपनी तैयारी पूरी कर ली है. पुलिस ने नया रायपुर के सभी प्रवेश मार्गो पर मालवाहक वाहनों का प्रवेश शाम 4 बजे से रात 12 बजे तक पूर्ण रूप से प्रतिबंधित कर दिया है.
नया रायपुर में शाम 4 बजे से रात 12 बजे तक ट्रकों को एंट्री बैन
दरअसल नया रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत और आस्ट्रेलिया के बीच मैच देखने के लिए प्रदेशभर से क्रिकेट प्रेमी आज स्टेडियम पहुंचने वाले है. इस लिए ट्रैफिक पुलिस ने रूट चार्ट बनाया है. इसके अनुसार सभी को आना जाना है. अगर इन गाइडलाइन को फॉलो नहीं किया तो लोगों को परेशानी हो सकती है. क्योंकि नया रायपुर में जगह जगह चेकिंग होगी. क्रिकेट मैच देखने वाले को अपने साथ क्या लेकर जाना है और क्या लेकर नहीं जाना है. इसकी सूची भी रायपुर पुलिस ने जारी कर दिया है.
मैच देखने जाने से पहले दर्शकों के लिए गाइडलाइन जारी की गई हैं. इसके अनुसार दर्शक मैच में क्या लेकर जा सकते हैं क्या नहीं, इसके बारे में बताया गया है. जो सामान लेकर नहीं जाया जा सकता, उनमें शराब, बीड़ी, सिगरेट, तम्बाकू, गुटखा, पान मसाला आदि शामिल हैं. माचिस, लाइटर, लेजर लाइट, पटाखा, अग्नि सामग्री, चाकू, कैंची, कटर, नेलकटर, पिन, सिक्के,ऑलपिन, पेचकस, पलाश, सेल्फी स्टिक,पानी का बोतल, कोल्ड ड्रिंक्स बोतल, कैन, सभी प्रकार के बोतलबंद पेय पदार्थ,लाउड हैलर, सिटी, हार्न रेडियो, भड़काउ व संकट पैदा करने वाले संकेत, महिलाएं पर्स के अलावा और कोई भी बैग,खाने पीने की वस्तुएं, टिफीन डिब्बा, थैला लेकर नहीं जा सकते है. वहीं दर्शक अपने साथ कैमरों के साथ फोन, छोटे निजी कैमरा, महिलाओं का मेकअप (लिपस्टिक, लीपग्लास, पाउडर, कॉम्पैक्ट,परफ्यूम, लिक्विड नेल पॉलिस और 3 0z (100 मिली) से कम होना चाहिए.
IND vs AUS T20I: रायपुर में खेला जाएगा आज भारत-ऑस्ट्रेलिया चौथा टी20 मैच
रायपुर । भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टी20 मुकाबला छत्तीसगढ़ के रायपुर में आज खेला जाएगा. इसके लिए ऑनलाइन टिकट बिक्री पहले से ही शुरू हो गई थी । दोनों टीम कोर्टयार्ड मैरिएट में ठहरे हुए है जहाँ उन्हें छत्तीसगढ़ पुलिस की तरह से अभूतपूर्व सुरक्षा दी गई है। वही कल शाम बीसीसीआई ने स्टेडियम में प्रैक्टिस करते हुए खिलाड़ियों की तस्वीर जारी की है।
बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाला यह चौथा मुकाबला कई मायनो में अहम होगा। भारत फिलहाल पांच मैचों की सीरीज में 2-0 से आगे है। भारतीय टीम अगर रायपुर में बाजी मार लेती है तो वह सीरीज भी अपने नाम कर लेगी। इसी तरह कंगारुओं के सामने करों या मरों के हालात होंगे। सीरीज बचाने के लिए ऑस्ट्रेलिया को यह मुकाबला हर हाल में जीतना होगा।
न्यूजीलैंड टीम भारत के खिलाफ 108 रनों पर ऑलआउट हो गई थी
रायपुर के स्टेडियम में अब तक 1 वनडे मैच खेला गया है। उस मुकाबले में न्यूजीलैंड टीम भारत के खिलाफ 108 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। इस मैदान में छह आईपीएल मैच खेले गए हैं। जिसमें एक बार ही टीम ने 200 से ज्यादा रन बनाए हैं। यहां गेंदबाजों को पूरी मदद मिलने की उम्मीद है। दूसरी पारी में पिच स्लो हो जाती है। ओस के कारण बॉलिंग करना मुश्किल होता है। मैच में टॉस अहम होगा।
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया चौथा टी20 संभावित प्लेइंग 11
भारत
यशस्वी जयसवाल, ऋतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, दीपक चाहर, आवेश खान, प्रसिद्ध कृष्णा।
ऑस्ट्रेलिया
ट्रेविस हेड, एरोन हार्डी, मैट शॉर्ट, बेन ड्वाइशुइस, मैथ्यू वेड (कप्तान/विकेटकीपर), क्रिस ग्रीन, टिम डेविड, नाथन एलिस, जेसन बेहरेनडॉर्फ, तनवीर सांघा, केन रिचर्डसन।
भारत- आस्ट्रेलिया क्रिकेट मैच 1 दिसंबर को, पुलिस ने जारी किया रोड मैप, आज से करेंगे प्रैक्टिस
रायपुर । शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, नवा रायपुर में भारत बनाम आस्ट्रेलिया टी-20 सीरिज के चौथे मैच का आयोजन 1 दिसम्बर 2023 को होना है।
इसी कड़ी में क्रिकेट मैच देखने के लिए राज्य के अलग-अलग जिलो से आने वाले दर्शकों तथा खिलाड़ियों के सुगम व सुरक्षित आवागमन हेतु यातायात पुलिस रायपुर द्वारा मार्ग एवं पार्किंग व्यवस्था निर्धारित किया गया है, जो निम्नानुसार हैः-
01. रायपुर शहर से होकर क्रिकेट स्टेडियम जाने हेतु मार्ग:-*
रायपुर शहर से होकर क्रिकेट स्टेडियम जाने के लिए तेलीबांधा थाना तिराहा नेशनल हाइवे क्र-53 होकर सेरीखेड़ी ओव्हरब्रीज से नया रायपुर मार्ग होकर स्टेडियम तिराहा से सांई अस्पताल रोड होकर सांई अस्पताल पार्किंग व सेंध तालाब पार्किग में अपना वाहन पार्क कर स्टेडियम पैदल पहुंचेगे।
*02. बिलासपुर- सिमगा की ओर से स्टेडियम आने वाले दर्शको के लिए मार्ग व्यवस्था:-*
बिलासपुर की ओर से होकर क्रिकेट स्टेडियम आने वाले दर्शकगण बिलासपुर-रायपुर मार्ग से होकर धनेली नाला से रिंग रोड नम्बर-03 होकर विधानसभा चौक, राजू ढाबा रिंग रोड नंम्बर-03 जंक्शन होकर नेशनल हाइवे क्र-53 से मंदिर हसौद होकर नवागांव से स्टेडियम टर्निग होकर स्टेडियम के पूर्व दिशा स्थित परसदा पार्किंग एवं कोसा पार्किंग में अपना वाहन पार्क कर पैदल स्टेडियम पहुचेंगे।
03. बलौदाबाजार-खरोरा की ओर से स्टेडियम आने वाले दर्शकों के लिए मार्ग व्यवस्थाः-*
बलौदा बाजार-खरोरा मार्ग से होकर स्टेडियम आने वाले दर्शक बलौदाबाजार-रायपुर मार्ग में विधानसभा ओव्हरब्रीज चौक से रिंग रोड नम्बर-03 होकर विधानसभा चौक, राजू ढाबा रिंग रोड नंम्बर-03 जंक्शन होकर नेशनल हाइवे क्र-53 से मंदिर हसौद होकर नवागांव से स्टेडियम टर्निग होकर स्टेडियम के पूर्व दिशा स्थित परसदा पार्किंग एवं कोसा पार्किंग में अपना वाहन पार्क कर पैदल स्टेडियम पहुचेंगे।
*04. बालोद, काँकेर व धमतरी की ओर से आने वाले दर्शकों के लिए मार्ग व्यवस्था:-*
धमतरी-जगदलपुर की ओर से आने वाले दर्शक अभनपुर से केन्द्री, उपरवारा, मंत्रायल चौक, कोटराभाठा, सेंध तालाब होकर सांई अस्पताल पार्किंग व सेंध तालाब पार्किग में अपना वाहन पार्क कर स्टेडियम पैदल पहुंचेगे।
05. राजनांदगाँव- दुर्गकी ओर से आने वाले दर्शकों के लिए मार्ग व्यवस्था:-*
दुर्ग व राजनांदगाँव की ओर से आने वाले दर्शक टाटीबंध से रिंग रोड 01 होकर पचपेढ़ीनाका- लालपुर- माना- तूता से नया रायपुर मार्ग होकर सत्यसांई अस्पताल पार्किंग व सेंध तालाब पार्किग में अपना वाहन पार्क कर स्टेडियम पैदल पहुंचेगे।
06. महासमुंद-सरायपाली की ओर से आने वाले दर्शकों के लिए मार्ग व्यवस्था:*
महासमुंद सरायपाली की ओर से आने वाले दर्शकों के लिए आरंग से सीधे स्टेडियम टर्निग होकर स्टेडियम के पूर्व दिशा स्थित परसदा पार्किंग एवं कोसा पार्किंग में अपना वाहन पार्क कर पैदल स्टेडियम पहुचेंगे।
*पासधारी वाहनों के लिए मार्ग एवं पार्किंग:-* पासधारी वाहन जिन्हे पार्किंग A, B, C, D, E व रिजर्व का पास जारी हुआ है वे सेरीखेड़ी ओव्हर ब्रीज होकर नया रायपुर प्रवेश मार्ग से स्टेडियम टर्निंग, डॉ खूबचंद बघेल चौक, कयाबांधा चौक (सेक्टर 15/21) कोटराभांठा चौक (सेक्टर-17/20) से ग्राम सेंध सेक्टर-04/10 होकर स्टेडियम पार्किंग A, B, C, D, E व रिजर्व में अपना वाहन पार्क कर सकेंगे।
*मध्यम/भारी माल वाहनों का आवागमन प्रतिबंध:-*
दिनांक 01.12.2023 को भारत बनाम आस्ट्रेलिया टी-20 क्रिकेट मैच आयोजन के दौरान सुगम सुरक्षित यातायात व्यवस्था हेतु नया रायपुर के सभी प्रवेश मार्गो पर मध्यम/भारी मालवाहक वाहनों का प्रवेश अपरान्ह 04:00 बजे से रात्रि 012:00 बजे तक पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। असुविधा से बचने हेतु इस मार्ग स्थान पर वैकल्पिक मार्गो का प्रयोग कर सकते है।

T-20 क्रिकेट मैच में आमजन को अपने साथ निम्न सामग्री ले जाना प्रतिबंधित है –
– शराब, बीड़ी, सिगरेट, तम्बाकू, गुटखा, पान मसाला इत्यादि।
– माचिस, लाइटर, लेजर लाईट, पटाखा, इत्यादि अग्नि सामग्री।
– चाकू, कैंची, कटर, नेलकटर, पिन, सिक्के,ऑलपिन, पेचकस, पलाश, सेल्फी स्टिक, एवं अन्य कोई भी धारदार वस्तुएं।
– पानी का बोतल, कोल्ड ड्रिंक्स बोतल, कैन, समस्त प्रकार के बोतलबंद पेय पदार्थ एवं ज्वलनशील सामग्री।
– लाउड हैलर, सिटी, हार्न रेडियो, भड़काउ व संकट पैदा करने वाले संकेत
– व्यक्तिगत महिला पर्स के अलावा और कोई भी बैग
– खाने पीने की वस्तुएं, टिफीन डिब्बा, थैला इत्यादि।
//स्टेडियम अन्दर अनुमत वस्तुओ की सूची//
– कैमरो के साथ फोन
– छोटे निजी कैमरा
– महिलाओं का मेकअप (लिपस्टिक, लीपग्लास, पाउडर, कॉम्पैक्ट, आदि)
– परफ्यूम, लिक्विड नेल पॉलिस और 3 0z (100 मिली) से कम ऐसे अन्य तरल
भारतीय टीम के इस दिग्गज को मिली Team India के हेड कोच की कमान, BCCI ने किया ऐलान
Head Coach Rahul Dravid : वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल के बाद से ही BCCI टीम इंडिया के हेडकोच की तलाश कर रही थी। आपको बता दें कि विश्व कप ख़त्म होने के बाद राहुल द्रविड़ के कार्यकाल की अवधि समाप्त हो गई थी। वहीं, अब BCCI ने भारतीय टीम के नए हेड कोच की घोषणा कर दी है।
दरअसल, पिछले हफ्ते बीसीसीआई ने राहुल द्रविड़ से हेड कोच के कॉन्ट्रैक्ट को आगे बढ़ाने की बात की थी, जिसको उन्होंने स्वीकार कर लिया है। इसलिए अब राहुल द्रविड़ के साथ टीम इंडिया के सपोर्ट स्टाफ (सीनियर पुरुष) के लिए भी कॉन्ट्रैक्ट बढ़ाया गया है।
राहुल द्रविड़ ने वापिस से हेड कोच बनने के बाद ख़ुशी जाहिर की है
राहुल द्रविड़ ने कहा, ‘‘टीम इंडिया के साथ पिछले दो साल बेहद यादगार रहे हैं. हमने एक साथ उतार-चढ़ाव देखे हैं और इस पूरी यात्रा के दौरान, टीम के भीतर समर्थन और माहौल शानदार रहा है. ड्रेसिंग रूम में हमने जो संस्कृति बनाई है उस पर मुझे में गर्व है. यह एक ऐसी संस्कृति है जो जीत या मुश्किल क्षणों में भी लचीली बनी रहती है. हमारी टीम के पास जो टैलंट है, वह अभूतपूर्व है, और हमने जिस चीज पर जोर दिया है वह है सही प्रोसेस (प्रक्रिया) का पालन करना और अपनी तैयारियों पर कायम रहना, जिसका टीम के रिजल्ट्स पर सीधा प्रभाव पड़ा है.’’
*टी-20 मैच के मद्देनजर रायपुर पुलिस ने स्टेडियम में प्रतिबंधित व अनुमत सामान की सूची जारी किया*
आज रायपुर आएंगे टीम इंडिया-ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी, 30 से करेंगे प्रैक्टिस, होटल और स्टेडियम फोर्स के घेरे में
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक दिवसीय टी 20 मैच एक दिसंबर को खेला जाएगा। रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत-आस्ट्रेलिया के बीच शाम सात बजे से खेला जाएगा। इसके लिए टिकट बिक्री शुरू हो गई है। मैच की टिकट ऑनलाइन बुकिंग जा रही है।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच को देखने के लिए प्रदेशवासियों में काफी उत्साह है। वहीं इस मैच की टिकट बिक्री का समय 11 बजे से सरदार बालवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में शुरू हो गया है, लेकिन टिकट को लेकर क्रिकेट प्रेमियों ने सुबह 6 बजे से ही लाइन में लग गए। टिकट काउंटर में छात्रों की लंबी लाइन लगी हुई है। वही इंदौर स्टेडियम रायपुर में अभी भी टिकट बिक्री का सिलसिला जारी है।
होटल से स्टेडियम पहुंचने तक विशेष सुरक्षा के इंतजाम
वहीं, 30 नवंबर को मैच की प्रैक्टिस होगी। बता दें कि क्रिकेटरों के होटल से स्टेडियम पहुंचने तक विशेष सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। आज शाम टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी पहुंच रहे है।टिकट की दर महंगी होने के बाद भी बड़ी संख्या में क्रिकेट फैन्स ने टिकट खरीदी है। मैच के लिए ऑनलाईन बुक की गई टिकट के लिए कल से रायपुर के इंडोर स्टेडियम में काउंटर खोले गए, जहां से लोग फिजिकल टिकट ले सकते हैं। पहले ही दिन यहां पर अव्यवस्था देखने को मिली। टिकट एजेंसी ने सिर्फ 4 काउंटर खोले, जिसमें दो काउंटर सिर्फ स्टूडेंट्स के लिए और दो काउंटर जनरल टिकट के लिए थे।
रायपुर में होने वाले मैच के लिए इंडोर स्टेडियम में ऑफलाइन टिकट बिक्री शुरू, भारी संख्या में उमड़े स्टूडेंट्स
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 1 दिसंबर को खेले जाने वाले भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज (India and Australia T20 series) के चौथे मैच की टिकट की ऑनलाइन बुकिंग जारी है। आज मंगलवार 28 नवंबर से ऑफलाइन टिकट की बिक्री शुरू हो गई है। जिसमें स्टूडेंट्स को 1000 में टिकट मिलेगी। भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के मैच के लिए फैंस में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है,
विजय हजारे ट्रॉफी: छत्तीसगढ़ की सीनियर टीम ने 77 रनों से की जीत हासिल
रायपुर में 1 दिसंबर को इंडिया-ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला, आज से शुरू होगी टिकटों की बिक्री, बुकिंग सिर्फ ऑनलाइन
शहीद वीरनारायण सिंह स्टेडियम में भारत-आस्ट्रेलिया के बीच एक दिसंबर को होने वाले चौथे टी-20 मुकाबले के टिकट की बुकिंग शुक्रवार सुबह 11 बजे से पेटीएम और पेटीएम इनसाइडर एप पर शुरू हो जाएगी।
सात सौ पुलिस बल की तैनाती
भारत-आस्ट्रेलिया के बीच होने वाले मैच में पुलिस के 700 जवान तैनात रहंगे। गुरुवार को पुलिस के अधिकारियों ने क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों से स्टेडियम में मुलाकात की। इस दौरान सुरक्षा से संबंधित चर्चा की। स्टेडियम के सभी गेटों में जल्द ही बैरिकेड लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
इस प्रकार होगी टिकट की दर
स्टूडेंट्स- 1,000 रुपये
अपर स्टैंड- 3,500 रुपये
लोअर स्टैंड- 7,500, 5,000 और 4,000
सिल्वर– 10, 000
गोल्ड- 12, 500
प्लेटनियम 15, 000
कारपोरेट बाक्स- 25,000
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच टी 20 मैच - जाने क्या है टिकट के रेट ?
मैच को लेकर छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के पूर्व अध्यक्ष विजय शाह ली प्रेस वार्ता
24 नवंबर 11 बजे से ऑनलाइन मिलेगा टिकट
दर्शक Paytm के माध्यम से बुक कर सकेंगे टिकट
रायपुर के इन डोर स्टेडियम से कलेक्ट करना होगा टिकट
Payment के डिटेल्स ले कर जाना होगा जरूरी
शहीद वीरनारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भी मिलेगी ऑफलाइन टिकिट
अपर स्टैंड 3500, लोवर स्टैंड 7500, 5000 और
4000 रुपए,
सिल्वर स्टैंड 10,000, गोल्ड स्टैंड 12,500,
प्लेटिनम स्टैंड 15,000, कॉरपोरेट बॉक्स 25,000 रुपए,
स्टूडेंट्स को टिकट 1 हजार में मिलेगा
आज से शुरू होगी भारत-ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज, यहां देखें लाइव मैच बिल्कुल फ्री
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज आज (23 नवंबर) से शुरू हो रही है। सीरीज का पहला मैच विशाखापट्टनम के मैदान पर खेला जाएगा। ये सीरीज टीम इंडिया के लिए काफी अहम रहने वाली है।
पाकिस्तान – 135 जीत
भारत – 133 जीत
न्यूजीलैंड – 102 जीत
साउथ अफ्रीका – 95 जीत
ऑस्ट्रेलिया – 94 जीत
टी20 में हेड टू हेड आंकड़े
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अभी तक 26 टी20 मुकाबले खेले गए हैं जिसमें टीम इंडिया ने 15 मैचों में बाजी मारी है। वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम के नाम 10 मैच ही रहे हैं। एक मैच बेनतीजा भी रहा है। दूसरी ओर भारतीय टीम ने अपने घर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 10 टी20 खेले हैं जिसमें से उसे 6 में जीत मिली है और 4 मैच में हार का सामना करना पड़ा है।
दोनों टीमों का स्क्वॉड:
ऑस्ट्रेलिया: मैथ्यू वेड (कप्तान), आरोन हार्डी, जेसन बेहरेनडोर्फ, सीन एबॉट, टिम डेविड, नाथन एलिस, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, ग्लेन मैक्सवेल, तनवीर संघा, मैट शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, मार्कस स्टोइनिस, केन रिचर्डसन, एडम जम्पा।
भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़ (उपकप्तान), ईशान किशन, यशस्वी जयसवाल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, आवेश खान, मुकेश कुमार।
फाइनल में टीम इंडिया के हार के ये हैं 5 बड़े कारण, जानिए
Ind vs Aus World Cup 2023 Final : ऑस्ट्रेलियाई टीम ने वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया को हराकर इतिहास रच दिया है. ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में 6 विकेट से अपने नाम किया है. इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने रिकॉर्ड छठी बार वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया।
इस मुकाबले में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 241 रन का टारगेट दिया था. खिताबी मैच में 241 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने 43 ओवर में 4 विकेट खोकर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया. ऑस्ट्रेलिया की जीत में ट्रेविस हेड सबसे बड़े हीरो रहे उन्होंने 120 गेंदों में 137 और लाबुशेन ने नाबाद 58 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिला दी.
ये है टीम इंडिया की हार के 5 बड़े कारण-
खराब फील्डिंग
भारतीय बल्लेबाज 240 रन बना सके. ऐसे में भारतीय खिलाड़ियों से कसी हुई फील्डिंग की उम्मीद थी. लेकिन टीम इंडिया के फील्डरों ने बड़े मौके पर निराश किया. भारतीय फील्डरों ने रन आउट के कई मौके गवाएं
शमी, बुमराह, जडेजा- की निराशाजनक गेंदबाजी
भारतीय गेंदबाजों ने इस खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के सामने फ्लॉप साबित हुए. जसप्रीत बुमराह के अलावा मोहम्मद शमी, रवीन्द्र जडेजा, मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव ने निराश किया.
बल्लेबाज़ों ने लापरवाही भरे शॉट्स खेल कर विकेट गवांए
पहले बल्लेबाजी करने उतरे टीम इंडिया के बल्लेबाज नियमित अंतराल पर पवैलियन लौटते रहे. टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने कई लापरवाही भरे शॉट खेलकर अपने विकेट गवांए.
एक्सट्रा रन
भारतीय गेंदबाजों ने जमकर एक्सट्रा रन लुटाए. खासकर, शुरूआती ओवर में मोहम्मद शमी अपनी लाइन और लेंग्थ से भटके नजर आए. टीम इंडिया के गेंदबाज लगातार खराब लेंग्थ पर गेंदबाजी करते रहे, इसके अलावा विकेटकीपर केएल राहुल ने कई मिसफील्ड की. भारतीय गेंदबाजों ने 18 अतिरिक्त रन दिए. जिसमें 7 बाय और 11 वाईड शामिल हैं.
ट्रेविस हेड ने शानदार बल्लेबाजी
भारत के 240 रनों के जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 48 रनों पर 3 विकेट चुके थे, लेकिन ट्रेविस हेड ने 120 गेंदों पर 137 रन बनाकर मोहम्मद सिराज की गेंद पर पवेलियन लौटे, ऑस्ट्रेलिया के 3 विकेट आउट होने के बाद भारतीय फैंस की उम्मीदें जगी थीं, लेकिन ट्रेविस हेड ने कोई मौका नहीं दिया.
IND vs AUS : चैंपियन बनने का सपना टूटा : हार के बाद भावुक हुए रोहित शर्मा, आंखों से छलके आंसू
वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट से हराकर छठी बार चैंपियन बना। कंगारू टीम ने 2003 की ही तरह भारत के चैंपियन बनने का सपना तोड़ दिया। हार के बाद जहां फैंस मायूस दिखे तो कप्तान रोहित शर्मा भी अपनी भावनाओं को नहीं रोक पाए और उनकी आंखें नम हो गईं।
रोहित को मायूस होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रोहित के आलावा विराट कोहली, मोहम्मद सिराज की भी आंखे नम दिखी। सिराज को तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने दिलासा दिया। वहीं, विराट कोहली भी भावुक दिखे। विराट ने अपने चेहरे पर कैप रखकर मैदान से बाहर की तरफ जाते हुए दिखाई दिए।स्टेडियम में मौजूद सभी फैंस की उम्मीदों को झटका देकर भारत को चैंपियन बनते देखने का सपना चकनाचूर कर दिया। वापस ड्रेसिंग रूम की तरह जाते समय रोहित भी अपनी भावनाओं पर नहीं काबू पा सके और उनकी भी आंखें नम हो गईं। ड्रेसिंग रूम की तरफ जाते समय रोहित की आंखों में आंसू दिखे
ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट से हराया
बता करें मैच कि तो ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 240 रन बनाए। रोहित ने 47 रन की तेज पारी खेली। वहीं, कोहली ने 54 रन और केएल राहुल ने 66 रन की पारी खेली। मिचेल स्टार्क ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
Ind vs Aus: टूट गया करोड़ों फैंस का सपना, टीम इंडिया को हराकर ऑस्ट्रेलिया छठी बार बनी वर्ल्ड चैंपियन
वर्ल्ड कप-2023 के फाइनल में टीम इंडिया की हार हो गई है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने उसे 6 विकेट से हराया. टीम इंडिया के पास तीसरी बार वर्ल्ड कप चैंपियन बनने का मौका था. ऑस्ट्रेलिया ने छठी बार वर्ल्ड कप की ट्रॉफी पर कब्जा किया.
करोड़ों भारतीय क्रिकेट फैंस का सपना टूट गया है. टीम इंडिया की वर्ल्ड कप-2023 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार हो गई है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय टीम को 6 विकेट से शिकस्त दी. टीम इंडिया के पास 12 साल बाद वर्ल्ड कप जीतने का मौका था, लेकिन वो चूक गई. ऑस्ट्रेलिया छठी बार वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीती है.
मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर टीम इंडिया ने 50 ओवर में 240 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया ने 241 रनों के लक्ष्य को 43 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया. टीम इंडिया पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही थी. वो सभी 10 मुकाबले जीतकर फाइनल में पहुंची थी.
ऑस्ट्रेलिया ने सबसे पहले 1987 में वर्ल्ड कप की ट्रॉफी पर कब्जा किया था. इसके बाद वो 1999, 2003, 2007, 2015 में भी चैंपियन बनी.
फाइनल के महामुकाबले में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 241 का रन का लक्ष्य, राहुल-विराट ने लगाया अर्धशतक
Ind vs Aus World Cup 2023 Final : टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है, इस मुकाबले में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 240 रन बनाए है, इस महामुकाबले को जीतने के लिए ऑस्ट्रलियाई टीम को 241 रन का टारगेट मिला है. इस मैच में टीम इंडिया की बल्लेबाजी निराशाजनक रही, भारत के लिए केएल राहुल ने सबसे ज्यादा 66 और विराट कोहली ने 54 रनों की पारियां खेली. कप्तान रोहित शर्मा ने सिर्फ 31 गेंदों में 47 रन बनाए. वहीं ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल स्टार्क ने सबसे ज्यादा तीन विकेट झटके, जोश हेजलवुड और पैट कमिंस को दो-दो सफलता मिलीं.
भारतीय टीम को बड़ा झटका, शुभमन के बाद रोहित और श्रेयस अय्यर आउट, X पर पनौती कर रहा ट्रेंड
ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस, बॉलिंग करने का लिया फैसला, खचाखच फैंस से भरा स्टेडियम
आज होगा भारत-आस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप का फाइनल मुकाबला, इंडोर स्टेडियम समेत कई जगहों पर लगेंगी बड़ी स्क्रीन, सीएम बघेल रहेंगे मौजूद
रायपुर। भारत-आस्ट्रेलिया के बीच आज यानी रविवार को होने वाले वनडे विश्व कप के फाइनल मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है। रायपुर में विभिन्न जगहों पर बड़ी एलइडी स्क्रीन पर विश्व कप फाइनल के प्रसारण की तैयारी है। वहीं राजधानी इंडोर स्टेडियम में भी सीएम भूपेश बघेल की मौजूदगी में आम जनता लिए एलइडी स्क्रीन पर दोपहर 1:30 बजे से मुकाबले का लाइव प्रसारण चलाया जाएगा। शहर के होटल व रेस्तरां में भी वनडे विश्व कप के प्रसारण के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।
आइसीसी वनडे विश्व कप में टीम इंडिया ने अपना दबदबा बरकरार रखते हुए लीग के सभी मैच व सेमीफाइनल मैच जीतकर फाइनल में जगह बना ली है। आज भारत और आस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
इसी ऐतिहासिक पल को यादगार बनाने के लिए मॉल, होटल व रेस्तरां संचालकों ने अपने-अपने प्रतिष्ठानों में बड़ी स्क्रीन पर मैच के प्रसारण की व्यवस्था की है। साथ ही शहर की कालोनियों में भी बड़ी स्क्रीन लगाई जाएंगी। साथ ही वनडे विश्व कप को देखने के लिए खेल प्रेमियों के खान-पान के विशेष पैकेज भी जारी किए हैं। वनडे विश्व कप फाइनल के परिणाम के बाद दून में कानून व्यवस्था बनाने रखने के लिए पुलिस बल भी मुस्तैद रहेगा।
कल विश्वकप फाइनल में भिड़ेंगी इंडिया और ऑस्ट्रेलिया की टीमें...विजेता टीम को मिलेंगे इतने करोड़ रूपये
World Cup Prize Money: विश्व कप अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। भारत में 46 दिन के इस बड़े आयोजन में 47 मैच हो चुके हैं। अब आखिरी और फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें आमने-सामने होंगी। भारत दो बार अब तक चैंपियन बना है और ऑस्ट्रेलिया पांच बार खिताब जीतने में सफल हुआ है। टीम इंडिया की नजर 12 साल बाद विजेता बनने पर है। इस मैच को जीतने वाली टीम पर पैसों की बारिश होगी।
विजेता टीम को मिलेंगे 33.31 करोड़ रुपये
आईसीसी ने टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही प्राइज मनी की घोषणा कर दी थी। उसने टूर्नामेंट में प्राइज मनी का बजट 83.29 करोड़ रुपये (10 मिलियन अमेरिकी डॉलर) रखा था। इसमें से विजेता बननी वाली टीम को 33.31 करोड़ रुपये (चार मिलियन अमेरिकी डॉलर) मिलेंगे। वहीं, फाइनल में हारनी वाली टीम को 16.65 करोड़ रुपये (दो मिलियन अमेरिकी डॉलर) से संतोष करना होगा।
सेमीफाइनल और ग्रुप दौर में हारने वाली टीमों को भी मिले रुपये
सेमीफाइनल में हारने वाली टीमों को 6.66 करोड़ रुपये (800,000 अमेरिकी डॉलर) मिले हैं। दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड को सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, ग्रुप दौर में बाहर होने वाली छह टीमों पाकिस्तान, अफगानिस्तान, इंग्लैंड, श्रीलंका, बांग्लादेश और नीदरलैंड को भी पैसे मिले हैं। इन छह टीमों को 83.29 लाख रुपये (100,000 अमेरिकी डॉलर) मिले।
भारत ने सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को हराया था
भारत ने सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर फाइनल का टिकट कटाया है। वहीं, कंगारू टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जीत हासिल की। अब 20 साल बाद खिताबी मुकाबले में दोनों टीमें एक बार फिर से आमने-सामने होंगी। तब ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 125 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया था।
बदला लेने पर टीम इंडिया की नजर
भारत की नजर 2003 में मिली हार का बदला लेने पर है। उसने सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर 2019 विश्व कप के सेमीफाइनल में मिली हार का बदला ले लिया था। अब उसकी नजर एक और बदले पर है। टीम इंडिया अहमदाबाद में ऑस्ट्रेलिया को पटखनी देकर 20 साल पहले फाइनल में मिली हार का बदला लेना चाहेगी।
न्यूज़ीलैंड को 70 रनों से हराकर फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, शमी ने झटके 7 विकेट
IND vs NZ World Cup Semifinal : वनडे वर्ल्ड कप 2023 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूज़ीलैंड को 70 रन से हरा दिया है, इसी जीत के साथ ही भारतीय टीम ने फाइनल में अपनी जगह बना ली है.
इस मुकाबले में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 4 विकेट खोकर 397 रन बनाए थे, इस लक्ष्य को पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की पूरी टीम 327 रन पर ही सिमट गई. और इस मैच को भारतीय टीम ने 70 रनों से जीत लिया है. न्यूजीलैंड के लिए डेरिल मिचेल ने 134 रनों की शानदार पारी खेली. हालांकि, वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके. टीम इंडिया के लिए शमी ने सात विकेट झटके.
भारत की ओर से विराट कोहली 117 रनों की पारी खेली. श्रेयस अय्ययर ने 105 रन बनाए. शानदार शतक लगाया. कप्तान रोहित शर्मा 47 रन बनाए, शुभमन गिल ने नाबाद 80 रनों की पारी खेली.
वर्ल्ड कप 2023 का पहला सेमीफाइनल आज, इंडिया और न्यूजीलैंड में होगी भिड़ंत
मुंबई।विश्व कप के पहले सेमीफाइनल के लिए मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में बुधवार को मेजबान टीम भारत का मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा। बता दें कि इससे पहले न्यूजीलैंड 2019 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को हराकर फाइनल राउंड में पहुंची थी। इसलिए रोहित शर्मा की भारतीय क्रिकेट टीम के पास आज वानखेड़े स्टेडियम में उस हार का बदला चुकता करने का मौका होगा।
IND vs NZ World Cup Semifinal: संभावित प्लेइंग इलेवन
इंडिया टीम :- रोहित शर्मा (Captain), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, रवींद्र जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, रविचंद्रन अश्विन, इशान किशन, सूर्यकुमार यादव, प्रसिद्ध कृष्णा शामिल हैं।
न्यूजीलैंड :- लैथम (Captain), डेवोन कॉनवे, विल यंग, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिशेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, ट्रेंट बोल्ट, लॉकी फर्ग्यूसन और मैट हेनरी शामिल हैं।
भारत-न्यूजीलैंड मैच के टिकट की हो रही कालाबाजारी...शख्स गिरफ्तार
भारत और न्यूजीलैंड के खिलाफ बुधवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेला जाना है। इससे पहले मुंबई पुलिस ने सेमीफाइनल के टिकट ब्लैक में बेचने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार शख्स की पहचान आकाश कोठारी के तौर पर हुई है। वह मुंबई के उत्तरी हिस्से में मलाड स्थित अपने घर से पकड़ा गया। पुलिस के मुताबिक, शख्स व्हाट्सएप में कई ग्रुप्स बनाकर 27,000 रुपये से 2.5 लाख रुपये तक के बीच में टिकट बेच रहा था। आकाश टिकटों की वास्तविक कीमत से चार गुना से 5 गुना कीमत में बेच रहा था।
पुलिस ने आरोपी पर भारतीय दंड संहिता की धारा 420 और 511 के तहत धोखाधड़ी और अन्य अपराधों के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस यह पता लगाने के लिए जांच कर रही है कि उसने ये टिकट कहां से खरीदे और क्या इस रैकेट में और भी लोग शामिल हैं। पुलिस यह पता लगाने में जुट गई है।
दीपावली का तोहफा : भारत ने दर्ज की लगातार 9वीं जीत, श्रेयस-केएल राहुल का शतक, नीदरलैंड्स को 160 रन से रौंदा
भारतीय क्रिकेट टीम ने आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में अपने लगातार 9 मैच को जीत कर विजय अभियान जारी रखते हुए कदम रखा. टॉस जीतकर नीदरलैंड्स के खिलाफ कप्तान रोहित शर्मा ने पहले बल्लेबाजी चुनी. श्रेयस अय्यर और केएल राहुल की शतकीय पारी के दम पर 4 विकेट पर भारत ने 410 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।
बंगलूरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम इंडिया ने 50 ओवर में चार विकेट पर 410 रन बनाए। जवाब में नीदरलैंड की टीम 47.4 ओवर में 250 रन पर सिमट गई। सभी नौ मैच जीतने के बाद भारत के 18 अंक हो गए। वह ग्रुप राउंड में अंक तालिका में शीर्ष पर रहा। दूसरी ओर, नीदरलैंड ने विश्व कप का समापन ग्रुप में सबसे नीचे 10वें स्थान के साथ किया। उसे नौ मैचों में दो जीत मिली। सात मुकाबलों में नीदरलैंड को हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद नीदरलैंड चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भाग नहीं ले सकेगा।
भारतीय गेंदबाजों ने इस मैच में शानदार प्रदर्शन किया। रोहित शर्मा ने 11 में से नौ खिलाड़ियों से गेंदबाजी कराई। केएल राहुल और श्रेयस अय्यर ने ही सिर्फ गेंदबाजी नहीं की। टीम के सीनियर खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा ने तो एक-एक विकेट भी लिया। शुभमन गिल और सूर्यकुमार यादव को भी गेंदबाजी का मौका मिला। भारत के लिए मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव ने दो-दो विकेट लिएअय्यर और राहुल ने खेली शतकीय पारी
भारत के लिए सबसे ज्यादा नाबाद 128 रन श्रेयस अय्यर ने बनाए। लोकेश राहुल ने 102 रन की पारी खेली। कप्तान रोहित ने 61 और गिल-कोहली ने 51 रन का योगदान दिया। इस मैच में भारत के शुरुआती पांच बल्लेबाजों ने 50 रन से ज्यादा का स्कोर बनाया। लोकेश राहुल और श्रेयस अय्यर ने चौथे विकेट के लिए 208 रन की साझेदारी की। विश्व कप में यह भारत का दूसरा सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। इससे पहले भारत ने 2007 में बरमुडा के खिलाफ 413 रन बनाए थे। राहुल ने 62 गेंद में अपना शतक पूरा किया और यह विश्व कप में देश के लिए सबसे तेज शतक था।
किस टीम के साथ हो सकता है भारत का सेमीफाइनल मुकाबला, जानें डिटेल्स
World Cup 2023: टॉप रैंक के साथ भारतीय क्रिकेट टीम ने वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है। भारतीय टीम का सेमीफाइनल मैच खेलना तो तय है, मगर कब, कहां और किस टीम के खिलाफ होगा यह एक बड़ा सवाल है।
भारतीय टीम ने 16 अंकों के साथ वर्ल्ड कप 2023 की अंक तालिका में नंबर-1 का स्थान फिक्स कर लिया है। ऐसे में अब टीम इंडिया का सेमीफाइनल मैच 15 नवंबर को दोपहर 2 बजे मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा। बता दें कि ये वही ग्राउंड है जहां टीम इंडिया ने 2011 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच जीता था। अब ऐसे में सवाल यह उठता है कि आखि टीम इंडिया का सेमीफाइनल मैच किस टीम के खिलाफ खेला जा सकता है।
ऐसे में पहले नंबर पर आती है न्यूज़ीलैंड की टीम है। जिसके पास अभी 8 अंक हैं। अगर उनकी टीम आखिरी लीग मैच में श्रीलंका को हरा देती है, तो इस ऐसी संभावना है कि मुंबई में भारत बनाम न्यूज़ीलैंड सेमीफाइनल मैच हो सकता है।
वहीं अगर पाकिस्तान टीम की बात करें तो उसके पास भी 8 अंक हैं, लेकिन उनका नेट रन रेट न्यूज़ीलैंड से कम है। ऐसे में सेमीफाइनल में खेलने के चांस तो कम हैं लेकिन अगर पाकिस्तान अपने आखिरी लीग मैच में इंग्लैंड को हरा देती है तो मुंबई में दर्शक भारत और पाकिस्तान का रोचक मुकाबला देख सकते हैं।
इस मैच की तीसरी प्रबल दावेदार टीम में अफगानिस्तान भी शामिल है। टीम के पास भी 8 अंक है, लेकिन नेट रन रेट के मामले में अफगानी टीम ऊपरी दोनों टीमों से काफी पीछे है। हालांकि, अगर अफगानिस्तान अपने आखिरी लीग मैच में साउथ अफ्रीका को हरा देती है तो मुंबई में भारत बनाम अफगानिस्तान मैच देखने मिल सकता है।
पुणे में आज भिडेंगे इंग्लैंड और नीदरलैंड्स, जानिए पिच का हाल और दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
2023 का 40वां मैच इंग्लैंड और नीदरलैंड्स की टीमों के बीच खेला जाएगा। ये मैच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम पर होगा। इंग्लैंड की टीम 7 में से 6 मैच हार कर टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। हालांकि नीदरलैंड्स की टीम अभी भी सेमीफाइनल की रेस में बनी हुई है
पुणे में इस मैच के दौरान मौसम की बात की जाए तो अधिकतम तामपान 31 डिग्री सेल्सियस तो वहीं न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की उम्मीद है, दूसरी पारी के दौरान ओस पड़ने की संभावना है। वहीं इस मैच के दौरान बारिश की संभावना बिल्कुल भी नहीं है।
एमसीए स्टेडियम के आंकड़े
एमसीए स्टेडियम में अभी तक कुल 10 वनडे मैच खेले गए हैं, जिसमें 5 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीत दर्ज की और 5 बार ही दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने बाजी मारी है। पुणे में पहली पारी का औसत स्कोर 300 रन रहता है। वहीं, पुणे में दूसरी पारी का औसत स्कोर 274 रन है। वनडे में एमसीए स्टेडियम में किसी टीम का सर्वोच्च स्कोर 357 रन हैं, जो साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया था।
वर्ल्ड कप 2023 के लिए दोनों टीमें:
इंग्लैंड: जोस बटलर (कप्तान), मोइन अली, गस एटकिंसन, जॉनी बेयरस्टो, सैम करन, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मलान, आदिल राशिद, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स, ब्रायडन कार्स, डेविड विली, मार्क वुड और क्रिस वोक्स।
नीदरलैंड्स: स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान और विकेटकीपर), कोलिन एकरमैन, वेस्ले बारेसी (विकेटकीपर), बास डी लीडे, आर्यन दत्त, साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट, रेयान क्लेन, तेजा निदामानुरु, मैक्स ओडोड, साकिब जुल्फिकार, शारिज अहमद, लोगान वान बीक, रोल्फ वान डर मर्वे, पॉल वान मीकेरेन और विक्रमजीत सिंह।
वर्ल्ड कप में भारतीय टीम को बड़ा झटका, Hardik Pandya के रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान
नई दिल्ली। वर्ल्ड कप में भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। हार्दिक पंड्या वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं। हार्दिक चोट से रिकवर नहीं हो पाए हैं और इस वजह से उन्हें विश्व कप से बाहर होना पड़ा है। प्रसिद्ध कृष्णा को हार्दिक के रिप्लेसमेंट के तौर पर चुना गया है। वह रविवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए उपलब्ध होंगे। यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डंस पर खेला जाएगा।
हार्दिक को बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले के दौरान चोट लग गई थी। पुणे में खेले गए इस मैच में उनके टखने में चोट लगी थी। इसके बाद वह न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में नहीं खेले थे। श्रीलंका के खिलाफ मैच में भी हार्दिक टीम का हिस्सा नहीं थे। हार्दिक के स्थान पर सूर्यकुमार यादव को टीम में चुना गया था। और गेंदबाजी को मजबूत करने के लिए मोहम्मद शमी को टीम का हिस्सा बनाया गया था। हार्दिक बेंगलुरु के नैशनल क्रिकेट अकादमी में रीहैब के लिए भी गए थे।
प्रसिद्ध कृष्णा ने भारत के लिए सिर्फ 19 सीमित ओवरों के मुकाबले खेले हैं। उन्होंने वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में अपना पिछला मुकाबला खेला था। इस मैच में उन्होंने 45 रन देकर एक विकेट लिया था। उन्होंने डेविड वॉर्नर को आउट किया था। उनके नाम सीमित ओवरों में 33 विकेट हैं। लेकिन दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज को प्लेइंग इलेवन में जगह मिलना थोड़ा मुश्किल नजर आ रहा है। भारतीय पेस बैटरी में जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज की तिकड़ी बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इवेंट तकनीकी कमिटी ने भारत की प्लेयर रिप्लेसमेंट को मंजूरी दे दी है। ऐसे में कृष्णा रविवार को होने वाले मैच के लिए उपलब्ध होंगे। साउथ अफ्रीका से भारत का यह मैच कोलकाता में होगा।
भारत और श्रीलंका का मुकाबला आज, भारतीय टीम का पलड़ा भारी
CWC 23 खेल डेस्क : विश्व कप 2023 का आज 33वां मुकाबला होगा खेला जायेगा। भारत और श्रीलंका आमने सामने होंगे। मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच आज दोपहर दो बजे से शुरू होगा। इसी मैदान पर भारत ने 12 साल पहले श्रीलंका को विश्व कप के फाइनल में हराकर वर्ल्डकप उठाया था। विश्व कप 2011 के फाइनल में भारत ने श्रीलंका को सात विकेट से हराया था।
अब तक भारतीय टीम छः मैच जीत चुकी है वहीँ सातवां मैच जीतकर सेमीफाइनल की राहें आसान करना चाहेगा, जबकि श्रीलंका को इस विश्वकप में बने रहने के लिए भी जीत दर्ज करना जरूरी है।
ICC टूर्नामेंट्स में दोनों टीमों का रिकॉर्ड
आईसीसी टूर्नामेंट्स में दोनों टीमें कुल 14 भीड़ चुकी हैं। भारत का रिकॉर्ड श्रीलंका के खिलाफ आईसीसी टूर्नामेंट्स में खराब रहा है। 14 मैचों में से सात मैच श्रीलंका ने अपने नाम किये है, जबकि भारत ने पांच मुकाबले जीते हैं। दो मैच ड्रा हुए थे।
इस वर्ल्ड कप में भारतीय टीम विजय रथ पर सवार है। भारतीय टीम हर विभाग बेहतरीन प्रदर्शन किया है। कप्तान रोहित की टीम को हराने के लिए विपक्षी टीम को भरसक प्रयास करना होगा।
शमी का जादू
तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी दो मैचों में नौ विकेट लेकर सभी को अचंभित कर दिया है। उनके आने से भारत का तेज गेंदबाजी आक्रमण बेहद मजबूत हो गया है। विपक्षी टीमों के बल्लेबाज शमी को आसानी से नहीं खेल पा रहे हैं और श्रीलंकाई बल्लेबाजों के लिए भी उन्हें खेलना आसान नहीं रहेगा।
संभावित प्लेइंग इलेवन –
भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, लोकेश राहुल, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, रविचंद्रन अश्विन, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव।
श्रीलंका : कुसल मेंडिस (कप्तान), कुसल परेरा, पथुम निसांका, दुशमंथा चमीरा, दिमुथ करुणारत्ने, सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलंका, धनंजय डिसिल्वा, महीश तीक्ष्णा, दुनिथ वेलालागे, कासुन रजिथा, एंजेलो मैथ्यूज, दिलशान मदुशंका, दुशान हेमंथा, चमिका करुणारत्ने।
World Cup 2023 Aus vs NZ: ऑस्ट्रेलिया ने रोमांचक मुकाबले में न्यूजीलैंड को 5 रनों से हराया
धर्मशाला। World Cup 2023 Aus vs NZ: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप के एक रोमांचक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 5 रनों से हरा दिया। धर्मशाला में खेले गए इस मैच में न्यूजीलैंड को 389 रनों का टारगेट मिला था, लेकिन वह नौ विकेट पर 382 रन ही बना सकी। मौजूदा वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलियाई टीम की यह लगातार चौथी जीत रही। वहीं न्यूजीलैंड की यह छह मैचों में दूसरी हार रही।
मैच के आखिरी ओवर में न्यूजीलैंड को जीत के लिए 19 रन बनाने थे। मिचेल स्टार्क की पहली गेंद पर ट्रेंट बोल्ट ने एक रन लिया। वहीं मिचेल स्टार्क ने दूसरी गेंद पर पांच रन दिए। अगली तीन गेंदों पर नीशम 2-2 रन बना सके। पांचवीं गेंद पर नीशम दो रन लेने के चक्कर में रनआउट हो गए और कीवी टीम की उम्मीदें टूट गईं।
IND vs NZ :आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच घमासान, जानें पिच का पूरा मिजाज
वर्ल्ड कप 2023 में आज (22 अक्टूबर) भारत और न्यूजीलैंड के बीच घमासान है. यह मुकाबला धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा
वर्ल्ड कप में भी धर्मशाला में तीन मुकाबले खेले जा चुके हैं. इन तीनों मुकाबलों में पिच का मिला-जुला रूप सामने आया है. पहले मुकाबले में यहां अफगानिस्तान की पारी 156 पर सिमट गई थी. जवाब में बांग्लादेश ने 4 विकेट खोते हुए आसान जीत हासिल की थी. दूसरे मैच में यहां इंग्लैंड ने 364 रन जड़ डाले थे और बांग्लादेश को 137 रन से हरा दिया था. तीसरे मैच में नीदरलैंड्स ने यहां 245 रन बनाए और दक्षिण अफ्रीका को 207 पर समेट कर उलटफेर किया था. इन तीनों मुकाबलों में तेज गेंदबाजों ने जमकर विकेट चटकाए हैं. हालांकि यहां स्पिनर्स भी प्रभावी रहे हैं. बता दें कि इस मैदान पर सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले टॉप-5 गेंदबाजों में सभी फास्टर्स हैं.
आज कैसा होगा पिच का मिजाज?
धर्मशाला की पिच पर मैच के एक दिन पहले खूब घास नजर आई थी. हालांकि आज ज्यादातर घास हटा दी जाएगी. इसके बावजूद भी यहां पिच पर स्पीड और मूवमेंट रहेगा. आज धर्मशाला का मौसम ठंडा और बादलों से घिरा रहने वाला है. मौसम भी तेज गेंदबाजों को कुछ मदद देगा. हालांकि यहां बल्लेबाजों और स्पिनर्स के लिए भी मौके होंगे।
पहली पारी में केवल तीन बार 250+ स्कोर बना है. तीन बार तो यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम 200 का आंकड़ा भी नहीं छू पाई है. इन सातों मैचों में टॉस जीतने वाली टीम ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया है
स्वीप क्रिकेट मैच के रोमांचक मुकाबले में की गई वोट की अपील विधानसभा आम निर्वाचन-2023
उत्तर बस्तर कांकेर 21 अक्टूबर 2023/मतदाता जागरूकता अभियान के तहत स्थानीय नरहरदेव शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में आज सुबह स्वीप क्रिकेट मैच का आयोजन यूथ वोटर्स बनाम सीनियर वोटर्स किया गया। उक्त रोमांचक मुकाबले में सीनियर वोटर्स के टीम ने जीत हासिल की। स्वीप के नोडल अधिकारी एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुमित अग्रवाल ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रयुक्त होने वाले बैट, बॉल, ग्लव्स, स्टम्प आदि उपकरणों में मतदाता जागरूकता से संबंधित स्टिकर का उपयोग किया गया। इस दौरान सभी उपस्थितजनों से आगामी 07 नवम्बर को मतदान अवश्य करने की अपील भी की गई।
उल्लेखनीय है कि मतदाता विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत् विगत 02 अगस्त से नये मतदाताओं के नाम जोड़ने एवं संशोधित करने का कार्य किया गया। इसके अंतर्गत सूची में शामिल हुए नये मतदाताओं को अनिवार्य रूप से वोट करने की सतत् अपील की जा रही है। इसी क्रम में आज यूथ वोटर्स और सीनियर वोटर्स के बीच क्रिकेट मैच आयोजित कर उन्हें आगामी 07 नवम्बर को संबंधित मतदान केन्द्र में जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करने प्रेरित एवं प्रोत्साहित किया गया।
NED vs SL Live Score: वर्ल्ड कप 2023 का 19वां मैच: नीदरलैंड छह विकेट पर 173, सायब्रांड और लॉगन वान के बीच अर्धशतकीय साझेदारी
नीदरलैंड्स और श्रीलंका के बीच आज वर्ल्ड कप 2023 का 19वां मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जा रहा है। नीदरलैंड्स की टीम आज अपनी दूसरी जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान संभालेगी।
नीदरलैंड्स की टीम आज अपनी दूसरी जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान संभालेगी। वहीं, श्रीलंकाई टीम अपनी जीत का खाता खोलने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। नीदरलैंड्स की टीम वर्ल्ड कप 2023 की प्वाइंट्स टेबल में आठवें स्थान पर है। श्रीलंका आखिरी स्थान पर है। पता हो कि दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 5 वनडे खेले गए हैं, जिसमें श्रीलंका ने सभी मैच जीते हैं।
NED vs SL Playing 11
नीदरलैंड्स की प्लेइंग 11 – विक्रमजीत सिंह, मैक्स ओ डाउड, कॉलिन एकरमैन, बास डी लीड, तेजा निडामनुरु, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान), सीब्रांड एंजेलब्रेच्ट, रोएलफ वान डर मर्व, लोगान वान बीक, आर्यन दत्त और पॉल वान मीकेरन।
श्रीलंका की प्लेइंग 11 – पाथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (कप्तान), सदीरा समरविक्रमा, चरित असलंका, धनंजय डी सिल्वा, दुशान हेमंत, चमिका करुणारत्ने, महीश थीक्षणा, कसुन रजित और दिलशान मदुशंका।
नीदरलैंड्स को जिस साझेदारी की जरुरत थी वो सीब्रांड एंजेलब्रेच्ट और लोगान वान बीक के बीच होती हुई नजर आ रही है। दोनों बल्लेबाज क्रीज पर जम चुके हैं। इन दोनों के बीच अब तक 30 रन की साझेदारी हो चुकी है। 20 ओवर का खेल बचा है, देखना दिलचस्प रहेगा कि नीदरलैंड्स किस स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रहेगीदिलशान मदुशंका ने अपने स्पेल के छठे और पारी के 19वें ओवर में नीदरलैंड्स को पांचवां झटका दिया। मदुशंका ने ओवर की चौथी गेंद पर तेजा निडामनुरु को एलबीडब्ल्यू आउट किया। मदुशंका ने एलबीडब्ल्यू आउट किया, लेकिन अंपायर ने नॉटआउट किया। मेंडिस ने रिव्यु लिया और थर्ड अंपायर ने श्रीलंका के पक्ष में फैसला सुनाया। तेजा निडामनुरु ने 16 गेंदों में 9 रन बनाए।
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, उपकप्तान हार्दिक पांड्या वर्ल्ड कप से बाहर!
आईसीसी विश्व कप 2023 में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को हराने के बाद अब अपने अगले मैच में न्यूजीलैंड से भिड़ेगी, लेकिन इस मुकाबले से पहले ही भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के मैच विनर खिलाड़ी हार्दिक पंड्या (hardik pandya injured) बीच विश्व कप से बाहर हो गया है।
भारत और बांग्लादेश के बीच खेले गए मुकाबले में कप्तान रोहित शर्मा ने नौवें ओवर में गेंदबाजी थमाई हार्दिक पांड्या को, वे अभी तीन ही बॉल फेंक पाए थे कि इसी बीच उनके पैर में मोच आ गई। आनन फानन में फिजियो मैदान पर आए, काफी कोशिश की गई कि वे जल्द ठीक होकर फिर से बची हुई गेंदबाजी कर पाएं, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। आखिरकार उन्हें मैदान छोड़कर जाना पड़ा।भारतीय टीम ने इस मैच को सात विकेट से जीत लिया, बीसीसीआई की ओर से कहा गया है कि हार्दिक पांड्या टीम इंडिया के साथ अगले मुकाबले के लिए धर्मशाला नहीं जा रहे हैं। वे इसके बाद होने वाले मैच के लिए सीधे लखनऊ पहुंचेंगे। हार्दिक पांड्या 22 अक्टूबर को होने वाले न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में नहीं खेलेंगे।
IND vs BAN : वर्ल्डकप में भारत की लगातार चौथी जीत, बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया
India vs Bangladesh, ICC world Cup 2023 : भारत और बांग्लादेश के बीच वर्ल्ड कप का मुकाबला पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेला गया। जहां टॉस जीतकर बांग्लादेश के कप्तान ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बांग्लादेश की तरफ से काफी अच्छी शुरुआत हुई, लेकिन बीच में भारतीय गेंदबाजों ने कम बैक करते हुए बांग्लादेश को एक के बाद एक झटके दिए और पूरी टीम 256 रन ही बना सकी।
भारत के सामने बांग्लादेश ने 257 रन का स्कोर रखा भारत की तरफ से ओपनिंग करने आए कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने काफी शानदार टीम को शुरुआत दी। रोहित शर्मा ने आते ही बड़े-बड़े शॉट लगना शुरू कर दिए और उन्होंने 40 गेंद पर 48 रन की धमाकेदार पारी खेली।
इसके बाद मैदान पर पारी संभालने के लिए आए विराट कोहली ने भी काफी शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जमाया शुभमन गिल ने भी अर्धशतकीय पारी खेली उनके बल्ले से भी काफी अच्छे शॉट देखने को मिले। शुभ्मन गिल के आउट होने के बाद मैदान पर आए श्रेयस अय्यर ने भी 19 रन की पारी खेली।
इसके बाद विराट कोहली और केएल राहुल ने टीम को संभाला। विराट कोहली छक्के के साथ मैच को जिताया और बांग्लादेश के सामने उन्होंने शानदार 103 रन की पारी खेली वर्ल्ड कप में अब भारत भी शीर्ष पर बना हुआ है चार मुकाबले में चारों ही भारत ने जीते हैं और अच्छे अंतराल से जीते हैं। केएल राहुल ने 34 रन की पारी खेली।
IND vs PAK: भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया, रोहित शर्मा ने खेली कप्तानी पारी
वर्ल्ड कप : भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया
IND vs PAK: पाकिस्तान ने भारतीय गेंदबाजों के सामने टेके घुटने, अहमदाबाद में 191 रनों के स्कोर पर ढेर हुई टीम
India vs Pakistan World Cup 2023: पाकिस्तान की क्रिकेट टीम भारत के खिलाफ विश्व कप 2023 के मुकाबले में 191 रनों के स्कोर पर ढेर हो गई. टीम इंडिया के गेंदबाजों ने अहमदाबाद में शानदार प्रदर्शन किया. जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा ने 2-2 विकेट लिए. पाकिस्तान के लिए कप्तान बाबर आजम ने अर्धशतक लगाया. मोहम्मद रिजवान ने 49 रनों की पारी खेली.
अच्छी शुरुआत को भुना नहीं पाई पाक टीम -
पाकिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए 42.5 ओवरों में 191 रन बनाए. टीम का पहला 41 रनों के स्कोर पर गिरा. शफीक 20 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद इमाम उल हक 36 रन बनाकर आउट हुए. इमाम और शफीक के आउट होने के बाद कप्तान बाबर आजम और रिजवान ने दीवार की तरह डटने की नाकाम कोशिश की. हालांकि दोनों ने टीम को अच्छे स्कोर तक पहुंचा दिया. लेकिन टीम इसे भुना नहीं सकी. बाबर ने 58 गेंदों में 50 रन बनाए. रिजवान ने 49 रन बनाए. रिजवान ने 7 चौके लगाए.
ताश के पत्तों की तरह बिखरी पाकिस्तान की पारी -
बाबर और रिजवान के आउट होने के बाद टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई. इफ्तिखार अहमद 4 रन बनाकर आउट हुए. शादाब खान 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे. मोहम्मद रिजवान 4 रन बनाकर पवेलियन लौटे. हसन अली 12 रन बनाकर आउट हुए, शाहीन अफरीदी 2 रन बनाकर नाबाद रहे. इस तरह पूरी टीम ऑल आउट हो गई.
भारतीय गेंदबाजों ने किया घातक प्रदर्शन -
भारतीय गेंदबाज अहमदाबाद में पाकिस्तान पर हावी हो गए. जसप्रीत बुमराह ने 7 ओवरों में 19 रन देकर 2 विकेट लिए. उन्होंने एक मेडन ओवर निकाला. मोहम्मद सिराज ने 8 ओवरों में 50 रन देकर 2 विकेट लिए. हार्दिक पांड्या ने 6 ओवरों में 34 रन देकर 2 विकेट लिए. कुलदीप यादव ने 10 ओवरों में 35 रन देकर 2 विकेट लिए. रवींद्र जडेजा ने 9.5 ओवरों में 38 रन देकर 2 विकेट लिए.
IND vs PAK : भारत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का किया फैसला, गिल की वापसी
भारत-पाकिस्तान का ब्लॉकबस्टर मुकाबला आज, जानिए कब और कहां देखें लाइव मैच, ये होगी पॉसिबल प्लेइंग-11
टीम इंडिया (team india )ने वर्ल्ड कप 2023 में जीत के साथ आगाज किया है। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम ने पहले ऑस्ट्रेलिया को फिर अफगानिस्तान को मात दी. अब भारतीय टीम आज पाकिस्तान से अहमदाबाद में भिड़ेगी। लेकिन मैदान का रिकॉर्ड पाकिस्तान(pakistan ) के पक्ष में है । इतना ही नहीं पाक टीम का रिकॉर्ड भारत में भी वनडे में बेहतरीन है. ऐसे में भारत को जीत के लिए जाेर लगाना होगा। बाबर आजम की अगुआई में पाकिस्तान ने भी अपने दोनों शुरुआती मैच जीत लिए हैं. पाकिस्तान ने नीदरलैंड्स और श्रीलंका को हराया है।
बता दे पाकिस्तान ने भारत में अब तक 30 वनडे के मुकाबले खेले हैं। 19 में उसे जीत मिली है. दूसरी ओर भारतीय टीम घर में पाकिस्तान को सिर्फ 11 ही वनडे में हरा सकी है. यानी रोहित शर्मा पाकिस्तान के रिकॉर्ड को देखकर थोड़ा सावधान जरूर रहेंगे.। लेकिन पिछले दिनों एशिया कप 2023 में टीम इंडिया ने पाकिस्तान पर 228 रन से बड़ी जीत दर्ज की थी. विराट कोहली और केएल राहुल के शतक के दम पर भारत ने पहले खेलते हुए 356 रन बनाए थे।
कब और कहा देखे मैच (match )
भारत पाक विश्वकप महामुकाबले का लाइव टेलिकास्ट स्टार स्पोर्ट्स के चैनल स्टार स्पोर्ट्स, स्टार स्पोर्ट्स एचडी 1, स्टार स्पोर्ट्स एचडी 2 में देख सकते हैं. इसके अलावा आप डीडी स्पोर्ट्स और डीटीएच में भारत बनाम पाक का लाइव टेलिकास्ट देख सकते हैं. वहीं, यदि आप ओटीटी में इस मैच को देखना चाहते हैं तो आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं. इसके लिए आपको कोई सब्सक्रिप्शन की जरूरत नहीं होगी. दोपहर 1.30 बजे टॉस होगा. वहीं, दोपहर दो बजे मैच शुरू होगा।
सबसे ज्यादा टर्न अहमदाबाद की पिच पर देखने को मिला
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विश्व कप 2023 में अब तक जितने मैदानों पर मैच खेले गए हैं, उनमें सबसे ज्यादा टर्न अहमदाबाद की पिच पर देखने को मिला है. मोटेरा की पिच पर तेज गेंदबाजों को स्विंग न के बराबर मिला है. धर्मशाला, दिल्ली और चेन्नई की पिचें तेज गेंदबाजों के लिए मददगार रही हैं. अगर अहमदाबाद में स्पिन फ्रैंडली पिच हुई तो पाकिस्तान को दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है।
कुलदीप और जडेजा ने पिछले मैचों में शानदार गेंदबाजी की
टीम इंडिया के पास कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन जैसे दिग्गज स्पिन गेंदबाज हैं। कुलदीप और जडेजा ने पिछले मैचों में शानदार गेंदबाजी की है। पाक टीम नए प्लान के साथ मैदान पर उतरेगी. लेकिन अगर वे शाहीन अफरीदी और हसन अली के भरोसे रही तो उसके लिए दिक्कत खड़ी हो सकती है. पाकिस्तान के बल्लेबाजों की बात करें तो उन्हें कुलदीप और जडेजा के खिलाफ दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है।
टीम इंडिया स्क्वाड
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, के.एल.राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, आर.अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, सूर्यकुमार यादव।
पाकिस्तान टीम
बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, फखर जमान, इमाम-उल-हक, अब्दुल्ला शफीक, मोहम्मद रिजवान, सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, सलमान अली आगा, मोहम्मद नवाज, उसामा मीर, हारिस रऊफ, हसन अली, शाहीन अफरीदी, मोहम्मद वसीम ।
World Cup 2023: आज भारत-अफगानिस्तान का मुकाबला...कोहली और रोहित उड़ाएंगे चौके-छक्के
दिल्ली: वर्ल्ड कप 2023 का 9वां मैच आज दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच में भारत और अफगानिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी. भारत-अफगानिस्तान के बीच अब तक सिर्फ 3 वनडे मैच खेले गए हैं. इस दौरान भारत ने दो मैच जीते हैं जबकि एक मैच टाई रहा है. टीम इंडिया अपने जीत के सिलसिले को बरकरार रखने के लिए मैदान पर उतरेगी. क्रिकेट फैंस को दिल्ली में होने वाले इस मैच में चौके छक्कों की बारिश देखने को मिल सकती है. ये मैदान अपने हाई स्कोरिंग मैचों के लिए जाना जाता है, और दिल्ली वालों का यही इच्छा है कि भारतीय टीम इस मैदान पर खूब रन बरसाए.गुजरात से आए क्रिकेट फैंस विधि ने बताया कि मेरा फेवरेट प्लेयर रविंद्र जडेजा है, उन्होंने पिछले मुकाबले में अपनी गेंदबाजी से ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों की कमर तोड़ दी थी, और आज के मुकाबले में भी रविंद्र जडेजा अच्छा प्रदर्शन करेंगे. वहीं हितेश ने बताया कि आज के मुकाबले में लोकल बाय विराट कोहली शतक मारेंगे और भारतीय टीम मैच जीतेगी. वहीं रोहित शर्मा के फैंस अतुल ने कहां की आज के मुकाबले में रोहित शर्मा एक बार फिर दोहरा शतक लगाएंगे.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
भारत- रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज.
अफगानिस्तान- रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेट कीपर), इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहीदी (कप्तान), नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नवीन उल हक, फजलहक फारूकी.
टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई में मुकाबला आज, शुभमन की जगह खेल सकते हैं ये खिलाड़ी
चेन्नई। ODI World Cup 2023: वनडे वर्ल्ड कप 2023 में रविवार 8 अक्टूबर को टीम इंडिया अपना पहला मैच खेलेगी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में दोपहर 2 बजे शुरू होगा। मैच के पहले टीम इंडिया के ओपनर शुभमन गिल डेंगू से जूझ रहे हैं। अगर गिल नहीं खेले तो उनकी जगह ईशान किशन को मौका दिया जा सकता है। बता दें कि दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 149 वनडे खेले गए हैं। ऑस्ट्रेलिया ने 83 और भारत ने 56 मैच जीते। 10 मैच बेनतीजा रहे। वनडे वर्ल्ड कप में भी ऑस्ट्रेलिया का ही पलड़ा भारी है। दोनों टीमों के बीच 12 मैच खेले गए। 8 में ऑस्ट्रेलिया और महज 4 में भारत को जीत मिली। हालांकि 2019 में पिछला मुकाबला भारत ने ही जीता था।
50 वे निःशुल्क नियमित योगाभ्यास केंद्र का शुभारंभ लाल बहादुर नगर डोंगरगांव में हुआ।
छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा निःशुल्क नियमित योगाभ्यास कार्यक्रम के अंतर्गत बहुउद्देशीय भवन, लाल बहादुर नगर, जिला राजनांदगांव में 50 वें नि:शुल्क नियमित योगाभ्यास केन्द्र का शुभारंभ ज्ञानेश शर्मा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ योग आयोग के मुख्य आतिथ्य तथा श्री दलेश्वर साहू मान. विधायक डोंगरगांव व अध्यक्ष अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्षता में किया गया।
इस अवसर पर अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा ने कहा कि शहरी परिवेश के साथ-साथ ग्रामीण अंचल के लोगों के दिनचर्या में भी परिवर्तन हो रहा है जिससे मनुष्य में अनेक व्याधियाँ भी उत्पन्न हो रही हैं इसके बचाव का सरल और सहज उपाय योग है इसके लिए छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा राज्य में आमजनों के स्वस्थ को सुदृढ़ बनाने की दिशा में निरन्तर प्रयास करते हुए निःशुल्क नियमित योगाभ्यास केंद्र प्रारंभ किया जा रहा है।
माननीय विधायक महोदय ने कहा कि ज्ञानेश शर्मा के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ योग आयोग राज्य के आमजनों को शारीरिक और मानसिक रूप स्वस्थ रखने का महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में जनपद पंचायत डोंगरगढ़ के अध्यक्ष भावेश सिंह, एम एल पाण्डेय, सचिव छत्तीसगढ़ योग आयोग, हीरा सोनी उप-सरपंच ग्राम पंचायत लाल बहादुर नगर, बी एल ठाकुर उप-संचालक समाज कल्याण विभाग जिला-राजनंदगांव, रविकांत कुम्भकार प्रभारी अधिकारी, नितिन साहू, नोवल कुमार साहू, सुदर्शन लाल सेन, एन डी गोरी, खुजू लाल निषाद, भुनेश्वर साहू, दीपक यादव मानसिंग निषाद, योग साधक नेत राम निषाद सहित बड़ी संख्या में ग्राम पंचायत के गणमान्य नागरिक गण उपस्थित रहे।
इस निःशुल्क नियमित योगाभ्यास के संचालन योग प्रशिक्षक नेत राम निषाद द्वारा प्रतिदिन प्रातः 06:00 से 07:30 बजे स्थान:- बहुउद्देशीय भवन, लाल बहादुर नगर, जिला राजनांदगांव में किया जाएगा।
आज से वर्ल्ड कप का आगाज, फ्री में कब, कहां और कैसे देख सकेंगे, यहां जानें पूरी डिटेल
वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत आज से होने वाली है. सभी टीमें भारत पहुंच चुकी है और इस मेगा टूर्नामेंट में अपनी किस्मत आजमाने के लिए तैयार है. पहला मैच इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा
आपको बता दे वर्ल्ड कप 2023 के सभी मैच अगर आपको फ्री में देखना है तो इसके लिए आपको डिज्नी प्लस हॉटस्टार एप अपने फोन पर इंस्टाल करना होगा. हॉटस्टार पर आप वर्ल्ड कप 2023 के सभी मैच फ्री में देख सकेंगे. लैपटॉप या फिर स्मार्ट टीवी पर अगर आप हॉटस्टार के जरिए मैच देखना चाहते हैं तो इसके लिए आपको कुछ पैसे देने पड़ सकते हैं. ओटीटी के अलावा अगर आप इन मैचों का लुत्फ टीवी पर उठाना चाहते हैं तो आपको स्टार स्पोर्ट्स के चैनल नंबर 1 पर जाना होगा. जहां आप कॉमेंट्री के साथ मैच का मजा ले पाएंगे
भारतीय टीम का पूरा शेड्यूल
8 अक्टूबर: भारत vs ऑस्ट्रेलिया, चेन्नई
11 अक्टूबर: भारत vs अफगानिस्तान, दिल्ली
14 अक्टूबर: भारत vs पाकिस्तान, अहमदाबाद
19 अक्टूबर: भारत vs बांग्लादेश, पुणे
22 अक्टूबर: भारत vs न्यूजीलैंड, धर्मशाला
29 अक्टूबर: भारत vs इंग्लैंड, लखनऊ
2 नवंबर: भारत vs श्रीलंका, मुंबई
5 नवंबर: भारत vs साउथ अफ्रीका, कोलकाता
12 नवंबर: भारत vs नीदरलैंड्स, बेंगलुरु
कल से शुरू हो रहा वर्ल्ड कप का महामुकाबला, यहां जानें पूरी डिटेल्स
World Cup 2023 : आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 5 अक्टूबर से लेकर 19 नवंबर तक भारत में खेला जाएगा. चंद घंटों में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के साथ वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत हो जाएगी. वनडे वर्ल्ड कप का यह 13वां संस्करण होगा. यह टूर्नामेंट देश के अलग-अलग शहरों के 10 स्टेडियम में खेला जाएगा.
1. कितनी टीमें ले रही हैं हिस्सा?
वर्ल्ड कप में 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं. इनमें भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और नीदरलैंड्स की टीमें शामिल हैं.
2. कितने मुकाबले खेले जाएंगे?
पूरे वर्ल्ड कप में कुल 48 मुकाबले खेले जाएंगे. सबसे पहले राउंड रॉबिन मुकाबले होंगे. इस स्टेज में एक टीम बाकी सभी 9 टीमों के साथ एक-एक मुकाबला खेलेगी. जिन चार टीमों के पास सबसे ज्यादा अंक होंगे, वे टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेगी. दो सेमीफाइनल मुकाबलों के बाद फाइनल मुकाबला खेला जाएगा.
3. कब तक खेले जाएंगे मुकाबले?
वर्ल्ड कप के मुकाबले 5 अक्टूबर से शुरू होंगे और 19 अक्टूबर को फाइनल होगा. यानी कुल 46 दिन तक यह टूर्नामेंट चलता रहेगा. सभी मुकाबलों के लिए दो समय निर्धारित हैं. दिन में होने वाले मुकाबले सुबह 10.30 बजे शुरू होंगे और डे-नाइट मुकाबलों की शुरुआत दोपहर 2 बजे से होगी.
4. किन-किन वेन्यू पर खेले जाएंगे मैच?
भारत के 10 शहरों में मैच आयोजित किए जाएंगे. इनमें अहमदाबाद, दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, लखनऊ, पुणे, बेंगलुरु, हैदराबाद और धर्मशाला, शामिल हैं।
5. कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग और टेलीकास्ट?
वर्ल्ड कप 2023 मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी+हॉटस्टार पर देखी जा सकती है. वहीं मैचों का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर देख सकते हैं.
6. क्या रिजर्व डे भी रखे गए हैं?
दोनों सेमीफाइनल और फाइनल मैच के लिए रिजर्व डे रखा गया है. निर्धारित मैच की तारीख के अगले दिन रिजर्व डे रखे गए हैं.
8.कहां खेले जाएंगे सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले ?
फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. वहीं, सेमीफाइनल मुकाबले वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई और ईडन गार्डंस, कोलकाता में खेले जाएंगे.
9. इसदिन होगी भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत?
यह महामुकाबला 14 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे शुरू होगा. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में यह मुकाबला आयोजित होगा.
रायपुर : छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में हर वर्ग की प्रतिभा निखर कर आ रही सामने
राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आगाज हो गया। रोमांच से भरपूर छत्तीसगढ़ी संस्कृति में रची-बसी पारंपरिक खेलों की इस प्रतियोगिता में खिलाड़ी एक-दूसरे से पूरी जोर आजमाईश करते हुए नजर आए। गरियाबंद जिले के बेद बाई, गोमती ध्रुव, मीरा कंवर और चम्पा कंवर ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल परम्परागत खेलों को बढ़ावा दे रहे हैं। बचपन की यादे ताजा हो गई। उन्होंने बताया कि जिला स्तर से चयनित होकर संभाग स्तर पर पहुंचे और अब राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में शामिल हुए। मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि यहां खिलाड़ियों को रहने और खाने की अच्छी व्यवस्था की गई है।
छत्तीसगढ़िया ओलंपिक राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने आए बिलासपुर के विक्रम यादव, दुर्गेश साहू, लवकेश यादव, संजय कैवर्त ने बताया कि छत्तीसगढ़ ने पारम्परिक खेल को बढ़ावा देकर सभी वर्ग के खिलाड़ियों को आगे बढ़ा रहे हैं और इससे खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला है। 40 वर्ष की अधिक उम्र की महिला एवं पुरूष भी खेल प्रतियोगिता में शामिल हुए है।
राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के तहत नेताजी सुभाष स्टेडियम रायपुर में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया हैै। जिला स्तर के पश्चात् संभाग स्तर से चयनित होकर खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग लिए है। इनमें प्रदेश के 360 खिलाड़ी और 12 कोच मैनेजर शामिल है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के मैदान प्रभारी श्री चेतन कुमार श्रीवास ने बताया कि प्रतियोगिता को तीन आयु वर्ग में बांटा गया है। इनमें अंडर-18 बालक-बालिका, 18 से 40 वर्ष की महिला-पुरूष और 40 वर्ष से अधिक महिला-पुरूष के लिए कुल 30 खो-खो प्रतियोगिता रखी गई है। इनमें से चयनित प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय खिलाड़ी को अंतिम दिवस पुरस्कृत किया जाएगा।
दर्शकों ने भी आज के खेल का पूरा आनंद लिया और खिलाड़ियों की भरपूर हौसला अफजाई की। 5 चरणों में अपनी खेल प्रतिभा का उम्दा प्रदर्शन कर खिलाड़ी 6 वें चरण राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में प्रवेश किए हैं। 27 सितंबर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में खिलाड़ी 5 संभाग रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, बस्तर और सरगुजा का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। प्रशासन ने इस खेल आयोजन के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए हैं।
रायपुर : राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का हुआ आगाज
राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आज आगाज हो गया। रोमांच से भरपूर छत्तीसगढ़ी संस्कृति में रची-बसी पारंपरिक खेलों की इस प्रतियोगिता में खिलाड़ी एक-दूसरे से पूरी जोर आजमाईश करते हुए नजर आए। दर्शकों ने भी आज के खेल का पूरा आनंद लिया और खिलाड़ियों की भरपूर हौसला अफजाई की। 5 चरणों में अपनी खेल प्रतिभा का उम्दा प्रदर्शन कर खिलाड़ी 6 वें चरण राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में प्रवेश किए हैं। 27 सितंबर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में खिलाड़ी 5 संभाग रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, बस्तर और सरगुजा का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। प्रशासन ने इस खेल आयोजन के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए हैं। आज के खेल में रायपुर संभाग का दबदबा रहा।
राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में पुरूष एवं महिला वर्ग दोनों को मिलाकर कुल 1901 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। जिसमें पुरूष प्रतिभागियों की संख्या 955 एवं महिला प्रतिभागियों की संख्या 944 हैं। इन प्रतिभागियों में रायपुर संभाग से 188 पुरूष एवं 195 महिला खिलाड़ी, बिलासपुर संभाग से 192 पुरूष एवं 191 महिला खिलाड़ी, दुर्ग संभाग से 191 पुरूष एवं 188 महिला खिलाड़ी, बस्तर संभाग से 195 पुरूष एवं 190 महिला खिलाड़ी और सरगुजा संभाग से 189 पुरूष एवं 180 महिला खिलाड़ी 16 खेलों में अपना दमखम दिखा रहे हैं।
राज्य स्तरीय छत्तीसढ़िया ओलंपिक प्रतियोगिता रायपुर के 4 खेल मैदानों में चल रहा है। सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम बुढ़ापारा में फुगड़ी, बिल्लस, भंवरा, बांटी (कांचा), रस्सीकूद एवं कबड्डी का आयोजन हो रहा है। इसी तरह संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण रायपुर परिसर के खुला मैदान में संखली, रस्साकसी, लंगड़ी, गिल्ली डंडा, पिट्ठुल एवं गेेड़ी दौड़, स्वामी विवेकानंद स्टेडियम कोटा में 100 मीटर दौड़, लंबी कूद एवं कुश्ती और नेताजी सुभाष स्टेडियम में खो-खो की स्पर्धाएं चल रही है। हैं। आज के खेलों में परिणाम इस प्रकार हैं।
महासमुंद : राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2023-24
राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलों का आयोजन रायपुर में दिनांक 25 से 27 सितंबर तक आयोजित किया जा रहा हैं। जिसमें सभी संभाग के विजेता खिलाड़ी शामिल होंगे। महासमुंद जिले से 13 खेलों में संभाग स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में प्रथम स्थान प्राप्त खिलाडी रायपुर संभाग की दल से प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे ने बताया कि भंवरा में अभिषेक नेहरू, बिल्लस में साधुराम ध्रुव ने प्रथम स्थान एवं तुलसी राजपूत ने फुगड़ी में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। जिले से खो- खो, कबड्डी, लंगड़ी दौड़, रस्साकसी, पिट्टूल, गिल्ली डंडा, बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भंवरा, लंबीकूद, कुश्ती, रस्सीकूद में शामिल हैं। खो खो 18 से कम महिला वर्ग में जान्हवी कैवर्त्य, उमा साहू, अंजना निषाद, जमुना कैवर्त्य, रानू कैवर्त्य, खुशबू कैवर्त्य, तनुजा राणा, गीताजंली, कुमुदनी, मनीषा राणा, गीता कैवर्त्य, किरण कैवर्त्य शामिल हैं, खो खो 40 वर्ष से अधिक पुरुष वर्ग में हेमसागार कैवर्त्य, क्षीरसागर कैवर्त्य, रति राम, भागीरथी, दुखीश्याम, मदन राणा, गंगाधर, संजय, ताराचंद, दिलीप, लक्ष्मीधर, नंद किशोर शामिल हैं। कबड्डी 18 से 40 वर्ष महिला वर्ग में प्रीति सवर, डिगेश्वरी ध्रुव, अंजली ध्रुव, सीमा सवर, तामेश्वरी, ललिता सवर, धनेश्वरी ध्रुव, चांदनी सवर, रामेश्वरी ध्रुव, ऋतु सवर शामिल हैं। रस्साकसी 40 वर्ष से अधिक पुरुष वर्ग में बिहारी लाल पटेल, गजेंद्र बरिहा, प्रमोद चौधरी, शिवकुमार चौधरी, चैन कुमार पटेल, मदन चौधरी, हरिराम पटेल, केशव कुमार पटेल, चंद्र कुमार चौधरी शामिल है। रस्साकसी 18 से 40 पुरुष वर्ग में घनश्याम पटेल, पुरषोत्तम पटेल, शिवकुमार ठाकुर, लकेश्वर ठाकुर, मोहन लाल पटेल, तिरीत पटेल, महेंद्र ठाकुर, हृदय लाल बरीहा, सेवक राम ठाकुर शामिल हैं।
इसी प्रकार गिल्ली डंडा 18 वर्ष से कम पुरुष वर्ग में एवन बंजारे, मानव सेन, टाकेश साहू, तुषार निर्मलकर, पुष्कर साहू शामिल हैं, पिट्टूल 18 से 40 वर्ष महिला वर्ग में दिव्या साहू, लक्ष्मी निषाद, प्रमिला दीवान शामिल हैं, लंगड़ी दौड़ 18 वर्ष से कम पुरुष वर्ग में देवेंद्र नेताम, करण धृतलहरे शामिल हैं, लंगड़ी दौड़ 40 वर्ष से अधिक पुरुष वर्ग में केशव राम, शशिभूषण शामिल हैं। बिल्लस 40 वर्ष से अधिक पुरुष वर्ग में साधुराम ध्रुव, फुगड़ी 18 वर्ष से कम महिला वर्ग में तुलसी, गेड़ी दौड़ 18 वर्ष से कम महिला वर्ग में तिर्ती बारिहा, भंवरा 18 से 40 वर्ष पुरुष वर्ग में अभिषेक नेहरू, लम्बी कूद 40 वर्ष से अधिक पुरुष वर्ग में ज्योतिष साहू, रस्सीकूद 18 वर्ष से कम महिला वर्ग में कुसुम चौधरी व कुश्ती 40 वर्ष से अधिक पुरुष वर्ग में चंद्रकांत सेन 80 किलो से अधिक भार वर्ग में शामिल हैं।
टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 99 रन से हराया, सीरीज पर 2-0 से बनाई बढ़त, अश्विन और जडेजा ने झटके तीन-तीन विकेट
IND vs AUS 2nd ODI : टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच इंदौर में खेले जा रहे बारिश से बाधित दूसरे वनडे में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 99 रनों से हरा दिया है. भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 50 ओवर में 5 विकेट पर 399 रन बनाए थे. भारत के लिए श्रेयस अय्यर (105), शुभमन गिल (104) और सूर्यकुमार यादव (नाबाद 72) की शानदार पारी खेली.
इस विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रलियाई टीम के 9 ओवर के बाद बारिश आ गई और फिर ऑस्ट्रेलिया को 33 ओवर में 317 रनों का रिवाइज्ड टारगेट मिला. इसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 217 रन ही बना सकी. भारत के लिए गेंदबाजी में अश्विन और जडेजा ने तीन-तीन विकेट चटकाए.
