सियासत
रिटायर्ड IAS अफसर के लॉकर से मिला 20 करोड़ का डायमंड, गोल्ड और कैश, दर्जन भर ठिकानों पर ED की रेड
ED Raid Today News: दिल्ली, मेरठ, नोएडा और चंडीगढ़ सहित देश की दर्जन भर ठिकानों पर गुरुवार सुबह से ED की रेड जारी है. छापेमारी के दौरान ईडी की अधिकारियों ने एक रिटायर्ड IAS अफसर और नोएडा अथॉरिटी के पूर्व सीईओ के घर से करोड़ों रुपये की डायमंड, गोल्ड, कैश और दस्तावेज बरामद किए हैं. इसमें एक पांच करोड़ का डायमंड भी शामिल है.
सूत्रों के मुताबिक लोटस 300 हाउसिंग प्रोजेक्ट के खिलाफ ED ने ये कार्रवाई की है. ईडी ने रिटायर्ड IAS एवं नोएडा अथॉरिटी के पूर्व CEO रहे मोहिंदर सिंह के चंडीगढ़ स्थित आवास पर छापेमारी की है. रेड में करीब एक करोड़ रुपये कैश, 12 करोड़ रुपये की डायमंड ज्वेलरी, सात करोड़ रुपये कीमत के सोने के जेवरात और केस से जुड़े दस्तावेज बरामद हुए हैं.
लोटस हाउसिंग प्रोजेक्ट घोटाले से जुड़ा है मामला
बता दें कि ईडी ने जिस मामले में कार्रवाई की है वह 300 करोड़ रुपये के घोटाले से संबंधित है. इस मामले में ED ने मनी लांड्रिंग का मामला दर्ज किया था. इसके तार पूर्व सीएम मायावती सरकार के दौरान हुए नौ हजार करोड़ रुपये के भूमि घोटाले से भी जुड़े हैं. उस समय भूमि आवंटन का इस्तेमाल अफसरों और राजनेताओं ने निजी लाभ के लिए किया था.
रियल एस्टेट कंपनियों को पहुंचाया था लाभ
यह नोएडा प्राधिकरण की भूमि आवंटन के लिए कुख्यात 10 प्रतिशत नीति पर आधारित है. रिटायर्ड आईएएस मोहिंदर सिंह पर आम्रपाली और सुपरटेक सहित कई बड़ी रियल एस्टेट कंपनियों की मदद करने का आरोप है. आरोप है कि डेवलपर्स ने जमीन को औने-पौने दामों पर खरीद लिया, जिससे राज्य के खजाने को भारी नुकसान हुआ.
भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) ने बताया है कि नोएडा प्राधिकरण ने 2005 से 2018 के बीच बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी की, जिससे सरकार को हजारों करोड़ का नुकसान हुआ.
Aaj Ka Panchang: आज 19 सितंबर 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 19 सितंबर 2024
विक्रम संवत - 2081, पिंगल
शक सम्वत - 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत - आश्विन
अमांत - भाद्रपद
तिथि
कृष्ण पक्ष द्वितीया- सितंबर 19 04:19 AM- सितंबर 20 12:40 AM
कृष्ण पक्ष तृतीया- सितंबर 20 12:40 AM- सितंबर 20 09:15 PM
नक्षत्र
उत्तरभाद्रपदा - सितंबर 18 11:00 AM- सितंबर 19 08:04 AM
रेवती - सितंबर 19 08:04 AM- सितंबर 20 05:15 AM
अश्विनी - सितंबर 20 05:15 AM- सितंबर 21 02:42 AM
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 6:18 AM
सूर्यास्त - 6:22 PM
चन्द्रोदय - सितंबर 19 7:22 PM
चन्द्रास्त - सितंबर 20 8:23 AM
अशुभ काल
राहू - 1:51 PM- 3:21 PM
यम गण्ड - 6:18 AM- 7:49 AM
कुलिक - 9:19 AM- 10:50 AM
दुर्मुहूर्त - 10:19 AM- 11:08 AM, 03:09 PM- 03:57 PM
वर्ज्यम् - 06:39 PM- 08:04 PM
Aaj Ka Rashifal 19 सितंबर 2024: जानें कैसा रहेगा आपका दिन, जानें मेष से लेकर मीन राशि तक का अपना राशिफल
19 September 2024 Ka Rashifal: आज अश्विन कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि और गुरुवार का दिन है। द्वितीया तिथि आज रात 12 बजकर 40 मिनट तक रहेगी। आज शाम 7 बजकर 19 मिनट तक वृद्धि योग रहेगा। आज सुबह 8 बजकर 4 मिनट तक उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा, उसके बाद रेवती नक्षत्र लग जायेगा, चंद्रमा आज मीन राशि में विराजमान रहेंगे। इसके अलावा आज द्वितीया तिथि वालों का श्राद्ध किया जायेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 19 सितंबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बन सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
Big Breaking : One Nation One Election प्रस्ताव को कैबिनेट की मिली मंजूरी
नई दिल्ली : एक देश एक चुनाव प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी मिल गई हैं। इस बैठक में ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। बैठक में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में गठित कमेटी की रिपोर्ट पर चर्चा हुई। केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने देश में लोकसभा, विधानसभाओं और स्थानीय निकायों के चुनाव एक साथ कराने के मोदी सरकार के महत्वाकांक्षी लक्ष्य ‘एक राष्ट्र,एक चुनाव’ को लागू करने के संबंध में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए इस बारे में रामनाथ कोविंद समिति की सिफारिशों को बुधवार को मंजूरी दे दी। सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी देते हुए कहा, ‘कि मंत्रिमंडल ने आज एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है और एक राष्ट्र, एक चुनाव के संबंध में उच्चस्तरीय समिति की सिफारिशों को मंजूरी दे दी है। ’’
वैष्णव ने कहा कि सरकार इस व्यवस्था को दो चरणों में लागू करने पर विचार कर रही है। पहले चरण में लोकसभाओं और विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराने का प्रस्ताव है जबकि दूसरे चरण में इनके साथ ही स्थानीय निकायों के चुनाव भी कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि एक राष्ट्र,एक चुनाव के प्रस्ताव को देशभर में व्यापक समर्थन मिला है। इससे पहले संसद की कुछ समितियों तथा सामाजिक संगठनों ने भी इस प्रस्ताव की वकालत की है। उन्होंने कहा कि इससे आर्थिक वृद्धि को गति मिलेगी।
उल्लेखनीय है कि कोविंद समिति ने अपनी सिफारिश में कहा है कि बार बार चुनाव के कारण आदर्श आचार चुनाव संहिता लागू होने से सरकारों के योजना संबंधी फैसले प्रभावित होते हैं और विकास के कार्यों की गति बाधित होती है। उल्लेखनीय है कि कोविंद समिति को दिए गए ज्ञापन में भारतीय जनता पार्टी और उसके तमाम सहयोगी दलों ने इस अवधारणा का स्पष्ट समर्थन किया था जबकि कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी तथा तृणमूल कांग्रेस जैसे दलों ने इस पर अपनी अलग अलग आपत्तियां दर्ज कराई थी। जानकारों का कहना है कि सरकार को एक राष्ट्र एक चुनाव की व्यवस्था लागू करने के लिए संविधान में संशोधन का विधेयक लाना होगा।
गौरतलब है कि वन नेशन-वन इलेक्शन पर विचार करने के लिए 2 सितंबर 2023 को रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में एक समिति का गठन हुआ था। इस समिति ने 14 मार्च 2024 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपनी रिपोर्ट सौंप दी थी।
Pitru Paksha 2024:पितृ पक्ष आज से शुरू, जानिए इससे जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां
पितृपक्ष की हिंदू धर्म में विशेष धार्मिक मान्यता होती है. माना जाता है कि पितृपक्ष में पितरों की पूजा-आराधना करने पर पूर्वजों को मोक्ष की प्राप्ति होती है. पितृ पक्ष को श्राद्ध भी कहा जाता है और इन दिनों में पितरों का तर्पण, पिंडदान और श्राद्ध किया जाता है.पंचांग के अनुसार, आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होकर सर्वपितृ अमावस्या तक के समय को पितृपक्ष या श्राद्ध पक्ष (Shraddh Paksh) कहा जाता है. इस साल पितृ पक्ष की पूर्णिमा तिथि का प्रारंभ 17 सितंबर से हो चुका है परंतु श्राद्ध की प्रतिपदा तिथि को अत्यधिक महत्वपूर्ण माना जाता है जिस चलते पहला श्राद्ध 18 सितंबर, बुधवार से माना जा रहा है. जानिए पहले श्राद्ध पर किस तरह किया जा सकता है पितरों का तर्पण.
पूजा विधि | First Shraddh Puja Vidhi
पहले श्राद्ध पर 18 सितंबर के दिन कुतुप मुहूर्त सुबह 11 बजकर 50 मिनट से दोपहर 12 बजकर 19 मिनट तक रहेगा. इसके पश्चात रौहिण मुहूर्त दोपहर 12 बजे से शुरू होकर दोपहर 1 बजकर 28 मिनट तक रहने वाला है. अगला अपराह्न का मूहूर्त दोपहर 1 बजकर 28 मिनट से शुरू होकर दोपहर 3 बजकर 55 मिनट तक रहेगा.
श्राद्ध के दिनों में पितरों की तस्वीर के समक्ष रोजाना नियमित रूप से जल अर्पित करना शुभ माना जाता है. तर्पण (Tarpan) करने के लिए सूर्योदय से पहले जूड़ी लेकर पीपल के वृक्ष के नीचे स्थापित की जाती है. इसके बाद लोटे में थोड़ा गंगाजल, सादा जल और दूध लेकर उसमें बूरा, जौ और काले तिल डाले जाते हैं और कुशी की जूड़ी पर 108 बार जल चढ़ाया जाता है. जब भी चम्मच से जल चढ़ाया जा रहा हो तब-तब मंत्रों का उच्चारण किया जाता है.
इन बातों का रखें ध्यान
- श्राद्ध के दिनों में मान्यतानुसार कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है.
- घर के सबसे वरिष्ठ पुरुष के द्वारा ही नित्य तर्पण यानी पितरों को जल चढ़ाने की विधि पूरी की जाती है. घर पर वरिष्ठ पुरुष सदस्य ना हो तो पौत्र या नाती से तर्पण करवाया जा सकता है.
- पितृपक्ष में सुबह और शाम स्नान करके पितरों (PItra) को याद किया जाता है.
- पितरों का तर्पण करते हुए तीखी सुगंध वाले फूलों का इस्तेमाल ना करने की सलाह दी जाती है और मद्धम सुगंध वाले फूलों का इस्तेमाल किया जाता है.
- इसके अलावा पितृपक्ष में गीता का पाठ करना शुभ माना जाता है.
- पितृपक्ष में श्राद्ध कार्य किसी से कर्ज लेकर करना सही नहीं माना जाता है.
- किसी के दबाव में भी पितरों का तर्पण या श्राद्ध आदि नहीं करना चाहिए बल्कि यह कार्य स्वेच्छा से होना चाहिए.
Chandra Grahan 2024: साल का अंतिम चंद्र ग्रहण आज,जानें सूतक काल, समापन समय
साल 2024 का अंतिम चंद्र ग्रहण आज 18 सितंबर को सुबह 6 बजकर 12 मिनट पर लगा है. यह एक आंशिक चंद्र ग्रहण है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, चंद्र ग्रहण पूर्णिमा तिथि को लगा है. आज चंद्र ग्रहण के दिन भाद्रपद की पूर्णिमा तिथि है. आज चंद्रमा मीन राशि में हैं, इसलिए यह चंद्र ग्रहण मीन राशि में लगा है. मीन राशि पाप ग्रह राहु और चंद्रमा की युति भी हुई है. इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर भी है.
चंद्र ग्रहण के समापन का समय: आज, सुबह 10 बजकर 17 मिनट पर.
चंद्र ग्रहण का परमग्रास का समय: आज, सुबह 8 बजकर 14 मिनट पर.
चंद्र ग्रहण की कुल अवधि: यह चंद्र ग्रहण कुल 4 घंटे 5 मिनट तक लगेगा.
चंद्र ग्रहण का सूतक काल नहीं है. इस कारण यह है कि यह चंद्र ग्रहण भारत में नहीं देखा जा सकता है. जो ग्रहण अपने अपने देश में दृश्य होता है, उसका ही सूतक काल मान्य होता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, चंद्र ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पहले और सूर्य ग्रहण का सूतक काल 12 घंटे पहले प्रारंभ होता है.
चंद्र ग्रहण पर क्या न करें
1. चंद्र ग्रहण के समय में पूजा पाठ नहीं करते हैं.
2. इस समय में सोना मना होता है.
3. ग्रहण काल के समय भोजन करना और बनाना दोनों वर्जित है.
4. ग्रहण के समय में मंदिरों के कपाट बंद कर देते हैं.
5. चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं नुकुली वस्तुओं जैसे सुई, चाकू आदि का इस्तेमाल नहीं करती हैं.
चंद्र ग्रहण के बाद क्या करें
चंद्र ग्रहण के खत्म होने पर घर की सफाई करें. स्नान करके साफ कपड़े पहनें. उसके बाद पूजा पाठ करें. अपनी क्षमता के अनुसार, अन्न, फल, सब्जी आदि का दान करें.
Aaj Ka Panchang: आज 18 सितंबर 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 18 सितंबर 2024
विक्रम संवत- 2081, पिंगल
शक सम्वत- 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत- भाद्रपद
अमांत- भाद्रपद
तिथि
शुक्ल पक्ष पूर्णिमा- सितंबर 17 11:44 AM- सितंबर 18 08:04 AM
कृष्ण पक्ष प्रतिपदा [ क्षय तिथि ]- सितंबर 18 08:04 AM- सितंबर 19 04:19 AM
कृष्ण पक्ष द्वितीया- सितंबर 19 04:19 AM- सितंबर 20 12:40 AM
नक्षत्र
पूर्वभाद्रपदा- सितंबर 17 01:53 PM- सितंबर 18 11:00 AM
उत्तरभाद्रपदा- सितंबर 18 11:00 AM- सितंबर 19 08:04 AM
योग
गण्ड- सितंबर 18 03:41 AM- सितंबर 18 11:28 PM
वृद्धि- सितंबर 18 11:28 PM- सितंबर 19 07:18 PM
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय- 6:18 AM
सूर्यास्त- 6:23 PM
चन्द्रोदय- सितंबर 18 6:44 PM
चन्द्रास्त- सितंबर 19 7:17 AM
अशुभ काल
राहू- 12:20 PM- 1:51 PM
यम गण्ड- 7:48 AM- 9:19 AM
कुलिक- 10:50 AM- 12:20 PM
दुर्मुहूर्त- 11:56 AM- 12:44 PM
वर्ज्यम्- 07:25 PM- 08:49 PM
Aaj Ka Rashifal: 18 सितंबर का दिन आप के लिए कैसा रहेगा, पढ़ें मेष से मीन राशि का राशिफल
Aaj Ka Rashifal:ग्रहों की स्थिति- गुरु वृषभ राशि में। मंगल मिथुन राशि में। बुध सिंह राशि में। सूर्य, शुक्र और केतु कन्या राशि में। शनि वक्री होकर के कुंभ राशि में। चंद्रमा और राहु का ग्रहण योग मीन राशि में चल रहे है।
मेष राशि- अनावश्यक खर्च होंगे, रोग व्याधि, अनाब शनाब खर्चे, चोरी होना या पैसा कहीं खो जाना इत्यादि मतलब लॉस के चांसेस हैं। प्रेम संतान मध्यम, व्यापार लगभग ठीक है। काली वस्तु का दान करें।
वृषभ राशि- यात्रा में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। स्वास्थ्य आपका मध्यम है। प्रेम, संतान ठीक-ठाक, व्यापार ठीक-ठाक। हरी वस्तु पास रखें।
मिथुन राशि- व्यापार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। कोर्ट-कचहरी में हार का संकेत दिख रहा है या असमंजस की स्थिति रहेगी। पिता का स्वास्थ्य प्रभावित है। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार मध्यम लग रहा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।
कर्क राशि- कार्यों में विघ्न बाधा रहेगी। भाग्य में रोड़े रहेंगे। अपमानित होने का भय रहेगा। यात्रा में कष्ट संभव है। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार खराब दिख रहा है। काली वस्तु का दान करें।
सिंह राशि- बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू-तू मैं-मैं के संकेत हैं। स्वास्थ्य खराब स्थिति में दिख रहा है। चोट चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। कोई रिस्क न लें। पीली वस्तु पास रखें। काली वस्तु का दान करें।
कन्या राशि- कन्या राशि की स्थिति 1 तरीके से ठीक-ठाक कही जाएगी लेकिन जीवनसाथी के साथ और स्वास्थ्य दोनों पर ध्यान दें। नौकरी-चाकरी में थोड़ी मुश्किल का सामना करना पड़ेगा। गुदा रोग से परेशान हो सकते हैं। प्रेम, संतान की स्थिति भी बहुत अच्छी नहीं है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।
तुला राशि- शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। कार्यों की विघ्न बाधा खत्म होगी। राह के रोड़े हटेंगे। स्वास्थ्य प्रभावित होगा। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु का दान करें।
वृश्चिक राशि- बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू-तू मैं-मैं से बचें। महत्वपूर्ण निर्णय अभी न लें। भावुक बने रहेंगे। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार ठीक रहेगा। हरी वस्तु का दान करें।
धनु राशि- घरेलू सुख बाधित। गृह कलह के संकेत। स्वास्थ्य मध्यम क्योंकि रक्तचाप ऊपर नीचे होता रहेगा। मां का स्वास्थ्य गड़बड़। नकारात्मक ऊर्जा का घर में संचार होगा। प्रेम, संतान फिर भी ठीक रहेगा। व्यापार भी लगभग ठीक रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।
मकर राशि- नाक, कान, गले की परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान मध्यम, व्यापार मध्यम। काली जी को प्रणाम करते रहें।
कुंभ राशि- मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। गंदी जुबान से बचें। धन हानि के संकेत हैं। प्रेम संतान ठीक है, व्यापार भी लगभग ठीक रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।
मीन राशि- नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। बच्चों का स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा। प्रेम में तू-तू मैं-मैं। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।
BREAKING : कांग्रेस ने J-K विधानसभा चुनावों के लिए की पर्यवेक्षकों की नियुक्ति
जम्मू-कश्मीर : कांग्रेस अध्यक्ष ने जम्मू और कश्मीर में चल रहे विधानसभा चुनावों के लिए AICC के वरिष्ठ पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है.

आपको बता दें जम्मू-कश्मीर में पहले चरण के लिए प्रचार का शोर सोमवार (16 सितंबर) शाम थम गया. अब यहां प्रत्याशियों को 18 सितंबर का इंतजार है, जब 24 सीटों पर मतदान कराया जाएगा. जम्मू-कश्मीर में बीजेपी, पीडीपी, नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस के अलावा भी छोटी-छोटी पार्टियों ने अपने प्रत्याशी उतारे हैं.
बुलडोजर एक्शन पर सुप्रीम कोर्ट ने पूरे देश में लगाई रोक, कहा -बिना हमारी अनुमति एक्शन न लें
बुलडोजर एक्शन पर सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार रोक लगा दी। सुप्रीम कोर्ट की ओर से कहा गया कि बिना हमारी अनुमति एक्शन न लें। इस मामले की अगली सुनवाई 1 अक्टूबर को होगी। सुप्रीम कोर्ट ने हालांकि यह भी कहा कि यह निर्देश अवैध निर्माण पर लागू नहीं होगा।
कोर्ट ने कहा कि 1 अक्टूबर तक बिना उसकी अनुमति के कहीं भी बुलडोजर से किसी प्रॉपर्टी को नहीं गिराया जाएगा। कोर्ट ने साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि यह आदेश सार्वजनिक सड़क, फुटपाथ और किसी भी अनधिकृति निर्माण पर लागू नहीं होगा। इससे पहले हुई सुनवाई के दौरान भी सुप्रीम कोर्ट की ओर से बुलडोजर एक्शन पर सवाल खड़े किए गए थे।आज हुई सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को निर्देश देते हुए कहा कि बुलडोजर जस्टिस का महिमामंडन बंद होना चाहिए। कानूनी प्रक्रिया के तहत ही अतिक्रमण हटाएं। इससे पहले भी सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने बुलडोजर जस्टिस पर कड़ी टिप्पणी की थी।
‘कानून को ध्वस्त करने जैसा’
सरकारी अधिकारियों का ऐसा करना देश के ‘कानून को ध्वस्त करने जैसा’ है। सर्वोच्च अदालत की ओर से कहा गया कि अपराध में शामिल होना किसी की संपत्ति को ढहाने का आधार नहीं हो सकता। आरोपी का दोष बनता है या नहीं ये तय करना कोर्ट का काम है। 2 सितंबर को भी सुप्रीम कोर्ट ने कुछ ऐसी ही टिप्पणी की थी और बुलडोजर एक्शन रोकने के लिए दिशानिर्देश बनाने की बात कही थी।
BREAKING : सीएम अरविंद केजरीवाल ने उप राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा...इन्हें बनाया गया दिल्ली के नई मुख्यमंत्री
दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने LG को अपना इस्तीफा (CM Arvind Kejriwal resigned) सौंप दिया. इसके साथ ही आतिशी ने सरकार बनाने का दावा पेश किया. बता दें विधायक दल के बैठक में लंबी चर्चा और विधायकों की सहमति के बाद आतिशी को मुख्यमंत्री पद के लिए चुना गया है. बैठक के बाद मंत्री गोपाल राय ने ऐलान किया कि अगले चुनाव तक आतिशी की मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी संभालेंगी.
एक लोटा जल चढ़ा दो और जीवन में कुछ काम मत करो - भाजपा द्वारा फैलाया गया अंधविश्वास - भूपेश बघेल पूर्व मुख्यमंत्री
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार को सनातन धर्म को लेकर एक ऐसा बयान दे दिया, जिस पर बीजेपी हमलावर हो सकती है. कांग्रेस नेता ने सनातन धर्म को लेकर कहा, "एक लोटा जल चढ़ा दो और जीवन में कुछ काम मत करो, बच्चों को मत पढ़ाओ, खेत में काम मत करो, बस एक लोटा जल चढ़ा दो, तो सब कुछ ठीक हो जाएगा. इस तरह की धारणा लोगों में बनी हुई है."
उन्होंने आगे कहा, "इसे हम आस्था नहीं कह सकते हैं. यह आस्था नहीं, बल्कि भाजपा द्वारा फैलाया गया अंधविश्वास है." बता दें कि भूपेश बघेल ने यह बयान बालोद जिले के गुरुर ब्लाक के ग्राम जेवरतला में एक कार्यक्रम को संबोधित करने के दौरान दिया.
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के इस बयान के बाद सवाल या उठना है कि जब प्रदेश के मुख्यमंत्री थे तब इन्हीं एक लोटा वाले पंडित की शिव महापुराण कथा स्थल पर जाकर उनका अभिनंदन करते थे और उनसे आशीर्वाद लेते थे तब प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक लोटा जल के खिलाफ अभियान क्यों नहीं चलाया, पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा स्थल पर जाकर इसका खंडन क्यों नहीं किया ?
ABP News 13 Nov 2022
छत्तीसगढ़ में पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा सुनने के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालु रायपुर पहुंच रहे हैं. शिव महापुराण के आखिरी दिन रविवार को भी लाखों की संख्या में श्रद्धालु मौजुद थे. इस दौरान छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी पहुंचे. मुख्यमंत्री ने पंडित प्रदीप मिश्रा का आशीर्वाद लिया है. इसके बाद मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं को संबोधित किया है.मुख्यमंत्री बघेल ने हर हर महादेव का जयकारा लगाते हुए कही ये बात
मुख्यमंत्री बघेल ने हर हर महादेव का जयकारा लगाते हुए श्रद्धालुओं से कहा कि आप सभी पिछले एक सप्ताह से बहुत अच्छा शिवकथा महापुराण सुन रहे है. यहां लाखों लोग रोज आ रहे हैं, मैं आप सब को नमन करता हूं. उन्होंने कहा कि आप सभी देवाधिदेव महादेव के बारे में प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी से कथा सुन कर रहे है. महादेव सबसे बड़े अवघड़ दानी, ज्ञानी और ध्यानी है. महादेव ने ही दुनिया में सबसे पहले विवाह नाम की संस्था को स्थापित किया, सबसे पहले संगीत की रचना की और सबसे पहले नृत्य की रचना की, जिनके तांडव नृत्य से हम सभी बखूबी परिचित है.
बिना शिव के ना तो राम की कथा हो सकती है और ना ही कृष्ण की
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि भगवान शिव सभी दिशाओं में स्थित है. भगवान राम ने जहां उत्तर से दक्षिण की ओर यात्रा की भगवान कृष्ण ने उत्तर से पश्चिम की ओर यात्रा की है. लेकिन एकमात्र शिव देश के हर प्रत्येक कोने में विराजमान है. गांव गांव में शिव विराजमान है कोई उन्हें शिव कहते हैं.
कोई शंकर, कोई महादेव, कोई बूढ़ादेव तो कोई बड़ा देव लेकिन प्रत्येक रूप में शिव की ही पूजा करते है. बिना शिव के ना तो राम की कथा हो सकती है और ना ही कृष्ण की. शिव के बिना किसी का गुजारा संभव नहीं है, इसीलिए आज कथा सुनने लाखों की तादाद में आप सभी यहां उपस्थित है.
नंदी को आज आवारा पशु के रूप में छोड़ दिया जाता है
मुख्यमंत्री बघेल ने आगे कहा कि भगवान शिव के हाथों में जहां डमरु है, त्रिशूल है, वहीं गले में सांप की माला और नंदी का भी विशेष स्थान है.
PM मोदी 74 के हुए पीएम, राष्ट्रपति मुर्मू और शाह समेत तमाम दिग्गजों ने दी शुभकामनाएं
NEW DELHI. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 74 साल के हो गए हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पीएम के दीर्घायु होने की प्रार्थना की है तो केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री को शांति, करुणा व संवेदना की प्रेरणा बताया है। राष्ट्रपति मुर्मू ने एक्स के जरिए बधाई संदेश दिया है। लिखा, प्रधानमंत्री जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपने अपने व्यक्तित्व एवं कृतित्व के बल पर असाधारण नेतृत्व प्रदान किया है तथा देश की समृद्धि और प्रतिष्ठा में वृद्धि की है। मेरी कामना है कि आपके द्वारा राष्ट्र प्रथम की भावना से किए जा रहे अभिनव प्रयासों से भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का मार्ग प्रशस्त हो। मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि आप दीर्घायु हों तथा सदैव स्वस्थ और सानंद रहें।
देश के गृहमंत्री अमित शाह ने ताबड़तोड़ ट्वीट के जरिए अपनी भावनाएं प्रेषित कीं। कहा, मोदी जी ने ‘नए भारत’ के विजन के साथ विरासत से लेकर विज्ञान तक को जोड़ा है। उन्होंने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति व जनकल्याण के संकल्प से अनेक असंभव से लगने वाले कार्यों को संभव बनाकर गरीब कल्याण के नए कीर्तिमान रचे हैं।
आगे लिखा है, प्रधानमंत्री जी के रूप में देश को एक ऐसे निर्णायक नेता मिले हैं, जिन्होंने देश की सुरक्षा से लेकर वंचितों के जीवन में बदलाव लाकर उन्हें मुख्यधारा में लाने के काम किये। देशवासियों का आत्मगौरव बढ़ाने के साथ-साथ उनके नेतृत्व में भारत के प्रति वैश्विक दृष्टिकोण भी बदला है। समुद्र की गहराई से लेकर अंतरिक्ष की ऊँचाई तक देश का मान बढ़ाने वाले मोदी जी दुनिया भर में शांति, करुणा व संवेदना की प्रेरणा हैं।
रक्षा मंत्री ने पीएम के बुलंद हौसलों की प्रशंसा की। पोस्ट में लिखा, पिछले दस वर्षों में भारत ने जो कदम आगे बढ़ाये हैं, आज उनकी मज़बूती के बल पर भारत नई बुलंदियों को छूने का आकांक्षी है। यह हौसला और विश्वास मोदीजी के अथक परिश्रम और उनके प्रयासों का सुपरिणाम है।
मैं उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की ईश्वर से कामना करता हूँ। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी ‘हृदयतल’ से पीएम को बधाई दी। कहा, 140 करोड़ देश वासियों के जीवन को सुखमय बनाने के लिए अविराम साधनारत, विश्व के सबसे लोकप्रिय राजनेता, ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के स्वप्न दृष्टा, हम सभी के मार्गदर्शक, यशस्वी प्रधानमंत्री जी को जन्मदिन की हृदयतल से बधाई! हर साल बीजेपी इस दिवस को खास तरीके से मनाती है।
इस बार जन्मदिवस को और अविस्मरणीय बनाने के लिए नमो ऐप के जरिए आम लोगों को एआई जेनरेटेड ग्रीटिंग भेजने का मौका दिया है। इसके जरिए पीएम तक लोगों की शुभकामनाएं सीधी पहुंचेगी, ऐसा दावा किया जा रहा है। रील्स, ग्रीटिंग कार्ड और अन्य ऑनलाइन तरीकों से मैसेज भेजे जा सकते हैं।
दिल्ली को मिलेगा नया सीएम, आज शाम 4:30 बजे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे अरविंद केजरीवाल
दिल्ली :- दिल्ली में गर्माए राजनीतिक माहौल के बीच अरविंद केजरीवाल आज मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे। उन्होंने इस्तीफा देने के लिए एलजी वी के सक्सेना से समय मांगा है।केजरीवाल शाम के समय एलजी को इस्तीफा सौंपेंगे। इससे पहले मंगलवार को सुबह मुख्यमंत्री आवास पर विधायक दल की बैठक होने जा रही है। जिसमें नए मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगेगी। पार्टी के 59 विधायक नए मुख्यमंत्री के नाम पर अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में फैसला लेंगे।
अरविंद केजरीवाल के पास कितनी संपत्ति?
अरविंद केजरीवाल की कमाई की बात करें तो सबसे पहले उनकी सैलरी की जानकारी देते हैं. दिल्ली के सीएम को बतौर सैलरी हर महीने 4 लाख रुपये मिलते हैं. इसके रहने के लिए सरकारी बंगला, गाड़ी और ड्राइवर सहित अन्य सुविधाएं भी दी जाती हैं. इन खर्चों के लिए भत्ता भी मिलता है, जिसमें सिक्योरिटी, ट्रैवल भी शामिल है. जैसा कि केजरीवाल ने ऐलान किया है तो सीएम पद छोड़ने के बाद उन्हें सिर्फ विधायक की सैलरी और भत्ते ही दिए जाएंगे.
दिल्ली के सीएम पद की रेस में कौन-कौन नाम?
दिल्ली में नया मुख्यमंत्री कौन होगा, इस पर अब भी सस्पेंस कायम है. अरविंद केजरीवाल ने अब तक इसे लेकर अपना पत्ता नहीं खोला है. मगर मुख्यमंत्री की रेस में कुछ नाम ऐसे हैं, जिन्हें लेकर अटकलों का बाजार गर्म है. चलिए जानते हैं सीएम पद की रेस में कौन-कौन नाम हैं.
1. सुनीता केजरीवाल
2. राखी बिड़ला
3. आतिशी मार्लेना
4. सौरभ भारद्वाज
5. कैलाश गहलोत
6. गोपाल राय
आतिशी बनीं दिल्ली की नई मुख्यमंत्री
आतिशी बनीं दिल्ली की नई मुख्यमंत्री
आम आदमी पार्टी को करीब से जानने वाले कहते हैं कि फिलहाल मुख्यमंत्री की दौड़ में आतिशी सबसे आगे नजर आ रही हैं. उनके पास अभी रेवेन्यू से लेकर एजुकेशन, सर्विसेज, विजिलेंस और पीडब्ल्यूडी जैसे 13 पोर्टफोलियो हैं. केजरीवाल और सिसोदिया के जेल जाने के बाद आतिशी हर मोर्चे पर आगे बढ़कर पार्टी और सरकार को डिफेंड करती नजर आईं. वह केजरीवाल की भरोसेमंद भी मानी जाती हैं, इसलिए कुर्सी पर उनका दावा मजबूत नजर आता है.
कौन हैं आतिशी? दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री होंगी
आतिशी के प्रारंभिक वर्ष
आतिशी का जन्म दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर विजय कुमार सिंह और त्रिप्ता वाही के घर हुआ था। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा नई दिल्ली के स्प्रिंगडेल स्कूल से की। उन्होंने सेंट स्टीफंस कॉलेज में इतिहास का अध्ययन किया और ऑक्सफ़ोर्ड विश्वविद्यालय में शेवनिंग छात्रवृत्ति पर मास्टर की डिग्री हासिल की। कुछ साल बाद, उन्होंने शैक्षिक अनुसंधान में रोड्स स्कॉलर के रूप में ऑक्सफ़ोर्ड से अपनी दूसरी मास्टर डिग्री हासिल की।
आप ने आतिशी को "प्रतिबद्ध कार्यकर्ता" बताया है। उन्होंने मध्य प्रदेश के एक छोटे से गांव में सात साल बिताए, जहां वे जैविक खेती और प्रगतिशील शिक्षा प्रणालियों से जुड़ीं। उन्होंने वहां कई गैर-लाभकारी संगठनों के साथ काम किया, जहां उनकी पहली बार आप के कुछ सदस्यों से मुलाकात हुई।
राजनीतिक कैरियर
आतिशी आप की स्थापना के समय ही पार्टी में शामिल हो गई थीं। वह 2013 के विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की घोषणापत्र मसौदा समिति की प्रमुख सदस्य थीं। आप का कहना है कि उन्होंने "पार्टी के गठन के शुरुआती दौर में इसकी नीतियों को आकार देने" में अहम भूमिका निभाई थी। आतिशी ने आप प्रवक्ता के तौर पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।
आतिशी दिल्ली के कालकाजी निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करती हैं। वह आप की राजनीतिक मामलों की समिति (PAC) की सदस्य हैं। उन्हें पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र इकाई का प्रभारी बनाया गया है।आप की वेबसाइट पर उनके प्रोफाइल के अनुसार, आतिशी ने अप्रैल 2018 तक तत्कालीन शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया के सलाहकार के रूप में काम किया था। पार्टी का कहना है, "उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी में सरकारी स्कूलों में शिक्षा की स्थिति को सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।"
आतिशी दिल्ली की मंत्री बनीं
आतिशी मार्लेना आम आदमी पार्टी की नेता हैं और उन्होंने 9 मार्च 2023 को कैबिनेट फेरबदल के बाद अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री के रूप में शपथ ली थी। वह दिल्ली कैबिनेट में एकमात्र महिला मंत्री हैं और उनके पास सबसे ज़्यादा मंत्रालय हैं।
कांग्रेस ने जारी किया घोषणापत्र, 3500₹ बेरोजगारी भत्ता, 1 लाख सरकारी नौकरी, किसानों को MSP समेत किए कई वादे, पढ़िए
J-K assembly elections 2024 : कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। कांग्रेस ने घोषणा पत्र में किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए एक लाख सरकारी के साथ ही कल्याणकारी योजनाओं में फायदा दिए जाने का वादा किया है।
जम्मू-कश्मीर के चुनावी घोषणापत्र में कहा गया है कि सभी फसलों के लिए प्राकृतिक आपदाओं से बचाव के लिए बीमा और सेब के लिए 72 रुपये प्रति किलोग्राम का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) है।
भूमिहीन किसानों को पट्टे की व्यवस्था का वादा
कांग्रेस ने इस घोषणा पत्र में भूमिहीन, पट्टेदार और भूमि-स्वामित्व वाले कृषक परिवारों को प्रति साल 4,000 रुपये की अतिरिक्त वित्तीय सहायता प्रदान करने की बात कही है। राज्य की भूमि पर खेती करने वाले भूमिहीन किसानों को 99 साल के पट्टे की व्यवस्था किए जाने का वादा किया है।
किसानों को 100 प्रतिशत मिलेगी सिंचाई की सुविधा
कांग्रेस ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में किसानों के लिए 100 प्रतिशत सिंचाई सुनिश्चित करने के लिए सभी जिला-स्तरीय सिंचाई परियोजनाओं के लिए 2,500 करोड़ रुपये का कोष स्थापित किया जाएगा
1 लाख सरकारी पद भरे जाने का वादा
जम्मू-कश्मीर के युवाओं के लिए पार्टी ने योग्य युवाओं को एक साल तक 3,500 रुपये प्रति माह तक बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया है। पार्टी ने 30 दिनों के भीतर नौकरी कैलेंडर जारी करके एक लाख खाली सरकारी पदों को भरने का भी वादा किया है।
कश्मीर में 3 चरणों में होगा चुनाव
बता दें कि जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में विधानसभा चुनाव हो रहे है। चुनावी परिणामों की घोषणा 8 अक्टूबर की जाएगी। बीजेपी, कांग्रेस, नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीफी समेत अन्य दलों ने अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। राज्य में कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस पार्टी गठबंधन के साथ चुनाव लड़ रही है।
