प्रदेश

TRANSFER : इस जिले में निरीक्षक व उप निरीक्षकों की नवीन पदस्थापना, देखें किसे मिली कहाँ की जिम्मेदारी, आदेश जारी

बलरामपुर।  छत्तीसगढ़ के पुलिस विभाग में तबादला का दौर जारी है, इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उम्मेद सिंह ने बलरामपुर के निरीक्षक व उप निरीक्षकों की नई स्थापना की है. जिसमें 5 उप निरीक्षक व 8 निरीक्षक सहित कुल 13 प्रभारियों को नई जिम्मेदारी दी गई. रघुनाथनगर प्रभारी निरीक्षक बाजी लाल सिंह को शंकरगढ़ थाना प्रभारी बनाया गया है. CG POLICE TRANSFER : देखे आदेश- 
और पढ़ें ...

निलजा निपुण ने बनाया राइस बाउल ब्रांड : एक दिन अंकल चिप्स को भी देगा टक्कर

निलजा निपुण ने बनाया राइस बाउल ब्रांड,

प्रोड्क्ट और प्रचार के तरीके की मुख्यमंत्री ने भी की है प्रशंसा, 2 लाख रुपए की दी है सहायता 

सपना एक दिन अंकल चिप्स को भी टक्कर देगा उनका प्रोडक्ट - रीपा से मिला सहयोग 
चावल के करौरी जैसे लोकप्रिय प्रोडक्ट गुणवत्ता के साथ आकर्षक पैकेजिंग में उपलब्ध करा रहे हैं निपुण 
प्रोड्क्ट और प्रचार के तरीके की मुख्यमंत्री ने भी की है प्रशंसा, 2 लाख रुपए की दी है सहायता 
रायपुर, 8 अगस्त 2023/ श्री निपुण रायपुर जिले के गांव निलजा निवासी हैं और वहीं रीपा में अपना छोटा सा उद्यम कर रहे हैं। उन्हें छत्तीसगढ़ शासन की रीपा योजना से सहयोग मिल रहा है। सबसे बड़ी बात यह है कि अपने प्रोडक्ट को प्रमोशन करने का और इसकी गुणवत्ता के लिए उनका काम बेहद खास है। वे सिर्फ छत्तीसगढ़ी व्यंजनों को प्रमोट कर रहें हैं और देश-विदेश के बाजारों में स्थापित करने की इच्छा रखते है।
 
निपुण ने ऐसे क्षेत्र में कदम रखा है जिसके बारे में कोई भी उद्यमी नहीं सोचता। उन्होंने विशेष कर करौरी तथा चावल से बने अन्य उत्पादों को लेकर अपना उद्यम शुरू किया है। करौरी लोग भोजन के साथ अथवा खाने के साथ बड़े शौक से खाते हैं लेकिन पहली बार किसी ने इसे आकर्षक पैकेजिंग में बाजार में लाने का निश्चय किया है। वे भात बड़ी मुरकू, चावल से बना मिक्चर और चावल और रागी से बने बिस्किट बना रहें है। विशेष रूप से मेक्सिकन डिस नाचोस जो बाजार में डारिटोस के नाम से बिकता है। उसका छत्तीसगढ़िया  चावल से निर्मित और हेल्दी रूप में प्रस्तुत कर रहें है।
   
निपुण को रायपुर जिले के निलजा रीपा में जगह और शेड सहित मशीन मिला है जिसमें उद्यम संचालित कर रहें है। निपुण एग्रीकल्चर इंजीनियर है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने युवा उदयमिता के लिए अच्छा माहौल बनाया है। रीपा में अधोसंरचना है। बिजली है। पानी है। बैंक से लिंकेज है। मैंने मुख्यमंत्री को अपने कार्य के बारे में बताया। उन्होंने मेरे कार्यों को सराहना करते हुए दो लाख रुपए की मदद की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री युवाओं को बहुत हौसला देते हैं। इससे सभी रीपा में युवा उद्यमी बहुत अच्छा कार्य कर रहे हैं। उन्होंने युवाओं के लिए उल्लेखनीय काम किए है। 
निपुण ने बताया कि हमारे यहां चावल के व्यंजन ही लोकप्रिय हैं। बिना चावल के भोजन होता ही नहीं। पहले लोग चावल के साथ करौरी भात बड़ी आदि चीजें भी खाते थे। अब बिजौरी जैसे उत्पाद तो बाजार में उपलब्ध हैं लेकिन करौरी, भात बड़ी जैसे व्यंजन नहीं मिलती इसलिए लोगों ने इसे खाना भी कम कर दिया है। 
हमने इसे विशेष रूप से बनाया है ताकि यह और भी स्वादिष्ट हो सकें। हाइजिन का ध्यान रखा है और इसे आकर्षक पैकेज में प्रस्तुत किया है। अपनी यूनिट का नाम उन्होंने राइस बाउल रखा है। निपुण ने इसके लिए वेबसाइट भी बनाई है और डिलीवरी पार्टनर भी तैयार किये हैं जिसके माध्यम से ग्राहकों तक प्रोडक्ट सप्लाई की जा रही है।

उन्होंने बताया कि अभी मेरी शुरूआत हुई है और अभी तो आठ दृदस हजार रुपए ही लाभ हो रहा है लेकिन यह बिल्कुल शुरूआत है और लंबे सफर की शुरूआत है। अंकल चिप्स बनाने वालों ने भी ऐसे ही शुरूआत की होगी। मेरा सपना है कि मैं इससे भी आगे जाऊं। मैंने यूट्यूब में और सोशल मीडिया के सभी माध्यमों में इसका प्रचार किया है। धान के कटोरे के निवासी देश-विदेश में बसे हैं उन तक भी प्रोडक्ट प्रमोशन हो रहा है। अच्छी चीजें रूकती नहीं, बढ़ती ही जाती हैं। उल्लेखनीय है कि महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क के माध्यम गावों में आत्मनिर्भरता आई है। राज्य सरकार की इस नवाचारी पहल से उद्यमियों को बड़ा सहारा मिला है। गावों के गौठानों में अब तक 300 रीपा का निर्माण हो चुका है, जहां लोगों को आजीविका की गतिविधियों के लिए पर्याप्त साधन और सुविधाएं मिली है। ग्रामीण उद्यमियों के अपने पसंद का उद्यम संचालित करना आसान हो गया है।

और पढ़ें ...

कैरेक्टर पर शक करता था पति, कलह से तंग आकर पत्नी ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत

दुर्ग। एक महिला ने अपने घर के झगड़े से तंग आकर चूहा मारने की दवा खा लिया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मोहन नगर पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

साकेत कॉलोनी कातुलबोर्ड दुर्ग निवासी नेहा सिंह (29) का पति दीनानाथ सिंह ऑटो चालक था। दोनों के दो बच्चे हैं। दीनानाथ नेहा के चरित्र पर शक करता था। इस बात को लेकर दोनों के बीच आए दिन पारिवारिक विवाद होता था। इससे तंग आकर नेहा ने एक अगस्त को चूहामार दवा खा लिया था। अधिक मात्रा में दवा खाने से उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। उसे आनन फानन में दुर्ग जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

वहां तबीयत में सुधार नहीं होने से उसे श्रीशंकराचार्य मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिलाई में भर्ती कराया गया। यहां उसका उपचार चल रहा था। इलाज के दौरान 4 अगस्त की रात उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल से भेजे गए मेमो रिपोर्ट के आधार पर स्मृति नगर पुलिस ने केस डायरी मोहन नगर थाने भेजी। मोहन नगर पुलिस ने 7 अगस्त को मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी।

और पढ़ें ...

कांग्रेस नेता के घर वन विभाग का छापा, अवैध साल चिरान लकड़ी जब्त

मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में एक कांग्रेस नेता के घर पर अवैध लकड़ी मिली है। इसे वन विभाग की टीम ने जब्त कर लिया है। मामला वन परिक्षेत्र कुंवारपुर का है।

बताया जा रहा है कि, जनकपुर के कांग्रेस नेता विक्की जगवानी के घर अवैध रूप से साल चिरान लकड़ी लाई जा रही थी। इसकी सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने पथले नदी के पास मालवाहक से 33 नग साल चिरान लकड़ी जब्त की है।

और पढ़ें ...

जिला शिक्षा अधिकारी ने 2 सहायक शिक्षकों को दिखाया बाहर का रास्ता...अवैध वसूली और बदसलूकी का आरोप

जांजगीर चांपा।  अवैध वसूली और बदसलूकी के आरोप में जिला शिक्षा अधिकारी ने सक्ति दो सहायक शिक्षकों को विकास खंड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय से हटा दिया है।यह कार्यवाही शिकायत के आधार पर की गई है

जिला शिक्षा अधिकारी के अनुसार मनीष मिश्रा सहा. वि.ख. शिक्षा अधिकारी डभरा व अन्य 09 का आवेदन 14.07.2023 को एक शिकायती आवेदन दिया था। आवेदन में कार्यालय विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी डभरा में कार्यालयीन कार्यो के लिए अनिल बसंत सहा. शिक्षक प्राथमिक शाला बरभांठा, लम्बोदर भारद्वाज सहा. शिक्षक विज्ञान शास हाईस्कूल सुखदा को कार्यालय में महत्वपूर्ण प्रभार देकर कार्य लिया जा रहा है। बसंत द्वारा शिक्षको से अवैध वसूली और भारद्वाज द्वारा अधिकारी / कर्मचारियों से बदसलूकी की जाती है। संबंधितो की शिकायत इस कार्यालय को प्राप्त है।

और पढ़ें ...

आज का कार्यक्रम : मुख्यमंत्री बघेल राजधानी और बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर में आयोजित कार्यक्रमों में होंगे शामिल

मख्यमंत्री  भूपेश बघेल आज राजधानी रायपुर और बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री  बघेल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 12:05 बजे रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय ऑडिटोरियम में आयोजित ‘दास्तान ए आजादी’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री अपरान्ह 2:50 बजे रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से विमान द्वारा रवाना होकर 3:30 बजे जगदलपुर के मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पहुंचेंगे और विमानतल से सर्किट हाउस जाएंगे।  बघेल शाम 6:00 बजे जगदलपुर में जिला चिकित्सालय में नेत्र विभाग अंबका लोकार्पण करने के बाद ‘सेहत बाजार’ मिलेट कैफे का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद वे पुलिस कोऑर्डिनेट सेंटर लालबाग के शौर्य भवन में हरिभूमि / आईएनएच के ‘संवाद 2023’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम जगदलपुर में करेंगे।

और पढ़ें ...

सीमेंट प्लांट में हादसा : काम करते समय 35 फिट की ऊंचाई से गिरा श्रमिक…

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजर जिले के खपाराडीह स्थित श्री रायपुर सीमेंट संयंत्र में बड़ा हादसा हो गया। प्लांट में काम कर रहा कर्मचारी 35 फिट की ऊंचाई से गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। इतनी ऊंचाई से गिरने की वजह से उसके पैर की हड्डी टूट गई है। बताया जा रहा है कि सीमेंट प्लांट में सुरक्षा के नियमों को ताक पर रखकर श्रमिकों से कम लिया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, घायल कर्मचारी भवानी वर्मा चंडी गांव का रहने वाला है। वह संयंत्र में अटेंडर का काम करता है। जब युवक कन्वेयर बेल्ट की देखरेख कर रहा था, उसी वक्त 35 फिट की ऊंचाई से गिर गया। जिसे संयंत्र प्रबंधक ने बिना पुलिस को जानकारी दिए रायपुर के एक निजी अस्पताल में रिफर कर दिया। वहीं संयंत्र प्रबंधक घटना से संबंधित जानकारी देने से बचते नजर आ रहे हैं। एसएसपी दीपक झा ने घटना की पुष्टि की है।

और पढ़ें ...

किसान को हाथी ने उतारा मौत के घाट, टुकड़ों में मिली लाश, सदमे में परिजन

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर वन मंडल इलाको में हाथियों का उत्पात जारी है।इसी कड़ी में खबर मिली है की जिले के बगीचा वनपरिक्षेत्र में आज एक और किसान को हाथी ने मौत के घाट में उतार दिया है। किसान की लाश टुकड़ो में मिली है। वहीं घटनास्थल पर अभी भी हाथी मौजूद है, जिसकी वजह से मृत किसान के शव को नहीं निकाला जा सका है।घटना की सूचना वन विभाग को दे दी गई है।

जानकारी के अनुसार, बगीचा वनपरिक्षेत्र के खंताडांड़ में किसान खेत से काम कर घर लौट रहा था तभी हाथी ने उसपर हमला कर दिया। हाथी ने उसके शव के टुकड़े कर दिए। मृतक का नाम अब्राहम तिर्की उम्र 50 वर्ष बताया जा रहा है। बीते एक सप्ताह में बगीचा वनपरिक्षेत्र में हाथी के हमले में यह दूसरी मौत है। घटना स्थल पर अभी भी हाथी मौजूद हैं। जिसकी वजह से किसान के शव को नहीं निकाला जा सका है।

और पढ़ें ...

*टीएस के बयान से सामने आई कांग्रेस की चिंता- कोमल हुपेंडी*

*टीएस सिंहदेव के बयान पर AAP का पलटवार* *टीएस के बयान से सामने आई कांग्रेस की चिंता- कोमल हुपेंडी* *काम न करने से खराब होता है वोट- कोमल हुपेंडी, प्रदेश अध्यक्ष, आप* *10 दिन में नियमितिकरण का वादा पूरा न करने से खराब हुआ कांग्रेस का वोट- कोमल हुपेंडी* *गोबर से आय की जगह भ्रष्टाचार से खराब हुआ कांग्रेस का वोट- कोमल हुपेंडी* *AAP के बढ़ते जनाधार से भयभीत और चिंतित है कांग्रेस- कोमल हुपेंडी* *घोषणापत्र के 36 वादों को पूरा न करने से खराब हुआ कांग्रेस का वोट- हुपेंडी* *तीन माह के लिए संविदा पर उप मुख्यमंत्री हैं टीएस सिंहदेव- हुपेंडी* *रायपुर, 07 अगस्त 2023* छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी की सक्रियता और बढ़ती जनाधार के कारण आप और कांग्रेस आमने-सामने हैं। इन दिनों दोनों पार्टियां के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शीर्ष पर है। इसी क्रम में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के बयान पर आप की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। टीएस के बयान पर पलटवार करते हुए आप प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने टीएस सिंहदेव और कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला है। जशपुर दौरे पर टीएस सिंह देव ने आप पर बयान देते हुए कहा कि प्रदेश की जनता समझदार है। आम आदमी पार्टी को वोट देकर जनता अपना वोट खराब नहीं करेगी। जिस पर सोमवार को प्रतिक्रिया देते हुए आप प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने कहा कि टीएस सिंहदेव हमारी चिंता नहीं कर रहे हैं। वो खुद तीन माह के संविदा पर उप मुख्यमंत्री बने हैं। उन्हें खुद की चिंता है। कोमल हुपेंडी ने कहा कि टीएस के बयान से आप को लेकर कांग्रेस की चिंता सामने आ गई है। उनको जनता की वोट खराब होने की नहीं खुद के घटते जनाधार की चिंता है। ज्यादा दिन नहीं हुए जब उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि वो आगामी चुनाव नहीं लड़ना चाहते हैं। उप मुख्यमंत्री जी भली-भांति जानते हैं कि काम न करने से वोट खराब होता है। मौके पर आरोप लगाते हुए आप प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने कहा कि टीएस सिंहदेव अच्छे से समझते हैं कि वोट कैसे खराब होता है। साथ ही उन्होंने कहा कि टीएस सिंहदेव जी जानते हैं कि वोट खराब होता है... 10 दिन में नियमितिकरण का वादा करके उसे पूरा न करने से और गोबर के नाम पर भ्रष्टाचार करने से वोट खराब होता है। कुल मिलाकर AAP के बढ़ते जनाधार से कांग्रेस भयभीत और चिंतित है।
और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ में रफ्तार का कहर.. बस ने मवेशियों के झुंड को रौंदा, 17 मवेशियों की मौत

महासमुंद। जिले में तेज रफ्तार बस ने सड़क किनारे बैठे गायों को रौंद दिया। NH-53 रोड पर वन काष्ठागार के पास एक बस ने 17 मवेशियों को रौंद दिया। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। तुमगांव थाना क्षेत्र की घटना है।

बताया जा रहा है कि महेंद्रा ट्रेवल्स की बस सरायपाली से रायपुर जा रही थी। रास्ते में तेज रफ्तार बस ने सड़क पर बैठे 17 मवेशियों रौंद डाला। बस चालक मौका देख वहां से फरार हो गया। जानकारी मिलते ही तुमगांव पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

और पढ़ें ...

JOB ALERT : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में निकली भर्ती, इतनी मिलेगी सैलरी

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने ट्रांसलेटर के 8 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप के तहत 31 अगस्त 2023 ऑफलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।

उम्मीदवारों ने मान्यता प्राप्त संस्थान से पीजी की डिग्री हासिल की होने चाहिए। विस्तृत जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट https://highcourt.cg.gov.in/ पर उपलब्ध है। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों की आयु 21 से 30 साल के बीच होनी चाहिए। जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इन पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों को 35,400 से 1,12,400 रुपए प्रति माह वेतन दिया जाएगा। इन पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन स्क्रीनिंग, लिखित परीक्षा तथा स्किल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।

और पढ़ें ...

शिवनाथ नदी में बहे युवक की लाश 15 घंटे बाद मिली, फ्रेंडशिप डे के दिन हुआ था हादसा

दुर्ग। शिवनाथ नदी के जेवरा सिरसा घाट में बहे युवक का शव करीब 15 घंटे बाद आज सुबह मिल गया है। गांव वालों ने सुबह घटनास्थल से 500 मीटर की दूरी पर सिरसा गांव में शिवनाथ नदी के किनारे पर शव को पानी में देखा। लोगों ने शव खींचकर नदी के किनारे किया और पुलिस को सूचना दी।

कांट्रैक्टर कॉलोनी सुपेला वार्ड-17 निवासी विकास यादव रविवार को अपने दोस्तों के साथ फ्रेंडशिप-डे की पार्टी करने जेवरा सिरसा खमरिया भाटा के शिवनाथ नदी के घाट पर गया था। तभी पैर फिसलने से वो तेज बहाव में बह गया। रविवार शाम को 4 से 5 बजे हुए इस हादसे के बाद दुर्ग पुलिस और एसडीआरएफ की टीम तलाश में जुटी रही। लेकिन युवक का कहीं पता नहीं चला था। लेकिन आज उसकी लाश पानी के उपर आ गई।

और पढ़ें ...

5 लाख के इनामी नक्सली ने छोड़ा लाल आतंक का साथ, पुलिस के सामने किया आत्मसमर्पण

कांकेर। जिले में 5 लाख के इनामी नक्सली ने आत्मसमर्पण कर दिया है। आत्मसमर्पित नक्सली पर 5 लाख का इनाम था। नक्सली महासमुंद डिविजन में सक्रिय था और ये कई बड़ी वारदातों में शामिल था। नक्सली ने सरकार की विचारधारा से प्रभावित होकर हथियार छोड़ सामान्य जीवन जीने के लिए सरेंडर किया।

छत्तीसगढ़ सरकार पुर्नवास नीति से प्रभावित होकर नक्सली चंदन दर्रो उर्फ जीवन ने आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पित नक्सली सीपीआई माओवादी संगठन अंतर्गत प्रतिबंधित माओवादी संगठन बरगढ़, बलांगीर, महासमुन्द डिवीजन अंतर्गत महासमुन्द पीपीसीएम संगठन में वर्ष 2008 से सक्रिय था।

और पढ़ें ...

ACCIDENT : सड़क पर खून ही खून : तेज रफ्तार बस 17 मवेशियों को रौंदा, हुई मौत, मौके पर पहुंची पुलिस

महासमुंद।जिले से इस वक्त बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है जहा NH-53 रोड पर वन काष्ठागार के पास एक बस ने 17 मवेशियों को रौंद दिया। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। तुमगांव थाना क्षेत्र की घटना है।

  

बताया जा रहा है कि महेंद्रा ट्रेवल्स की बस सरायपाली से रायपुर जा रही थी।17 मवेशी बैठे हुए थे। तभी महिंद्रा ट्रेवल्स की तेज रफ्तार बस ने सड़क पर बैठे 17 मवेशियों रौंद डाला। बस चालक मौका देख वहा से फरार हो गया। जानकारी मिलते ही तुमगांव पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

और पढ़ें ...

मुख्य न्यायाधीश ने सेंट्रल जेल का किया औचक निरीक्षण*

*मुख्य न्यायाधीश ने सेंट्रल जेल का किया औचक निरीक्षण* *मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने व्यवस्था पर जताया संतोष* *छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय एवं अधीनस्थ न्यायालयों के शासन स्तर पर लंबित विषयों पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से भी की औपचारिक मुलाकात* रायपुर, 05 अगस्त 2023/ छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा आज प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से पहुना गेस्ट हाउस में मिले। मुलाकात के दौरान शासन स्तर पर लंबित छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय एवं अधीनस्थ न्यायालयों के विभिन्न विषयों पर औपचारिक चर्चा हुई। बैठक के पश्चात मुख्य न्यायाधीश औचक निरीक्षण हेतु केंद्रीय जेल रायपुर पहुंचे। यहां उन्होंने पुरूष बंदीगृह के सभी बैरकों का निरीक्षण किया तथा महिला बंदीगृह का भी निरीक्षण किया। उन्होंने जेल के अस्पताल का भी निरीक्षण किया। जेल में स्थायी रूप से चिकित्सक की नियुक्ति के बारे में जानकारी ली और इसकी पुष्टि की । चिकित्सक से उन्होंने बंदियों को दी जा रही चिकित्सा सुविधा व दवाईयों की जानकारी ली तथा बंदियों से भी इस संबंध में पूछताछ की। उन्होंने जेल में वीडियो कान्फ्रेसिंग रूम, विधिक प्रकोष्ठ का निरीक्षण कर जानकारी प्राप्त की। जेल में केन्टिन, बंदियों द्वारा संचालित प्रिंटिंग प्रेस, सिलाई-बुनाई कक्ष, शिक्षा केन्द्र इत्यादि का भी निरीक्षण किया। बंदियों से बातचीत करते हुए जानकारी प्राप्त की कि उन्हें जेल मेन्युअल के अनुरूप सुविधाएँ मिल रही है या नहीं। बच्चों के साथ रहने वाले महिला बंदियों के बारे में उन्होंने जेल अधीक्षक से महिला बंदियों के बच्चों को मिलने वाली सुविधाएँ जैसे कि स्वास्थ्य, शिक्षा और उनके सर्वांगीण विकास हेतु व्यवस्था की जानकारी ली। जेल अधीक्षक के द्वारा बताया गया कि जेल में पहली कक्षा से लेकर बारहवीं कक्षा तक की पढ़ाई हेतु शासन से मान्यता प्राप्त स्कूल संचालित है जिसमें संस्कृत की शिक्षा भी दी जा रही है। मुख्य न्यायाधीश द्वारा स्कूल का भी निरीक्षण किया गया। जेल में शिक्षा, स्वास्थ्य व साफ-सफाई की सुविधा पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया। निरीक्षण के समय वहां जेल अदालत चल रही थी। भूपेन्द्र कुमार वासनीकर, मु. न्या. मजिस्ट्रेट, रायपुर द्वारा प्रकरणों में सुनवाई की जा रही थी। उन्होने जेल अधिकारियों को निर्देशित किया कि यदि किसी बंदी की अपील न्यायालय के समक्ष दो बार प्रस्तुत की गई है तो उस विषय की जानकारी त्वरित रूप से संबंधित न्यायालय को अवगत कराये। साथ ही उनके द्वारा यह भी जानकारी ली गयी कि कितने बंदियों को विधिक सेवा प्रदान की जा रही है। वर्तमान में जेल की क्षमता कुल 1586 बंदियों की है जबकि जेल में बंदियों की कुल संख्या 3267 है जिसमें से पुरूष बंदियों की संख्या 3117 तथा महिला बंदियों की संख्या 150 है। निरीक्षण के समय संभागायुक्त डॉ. संजय कुमार अलंग, आईजी रतनलाल डांगी, डीआईजी जेल सह केन्द्रीय जेल अधीक्षक एस. एस. तिग्गा, एसएसपी प्रशांत अग्रवाल, जेलर एमएन प्रधान मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल अरविन्द कुमार वर्मा, विधि विभाग, रायपुर के प्रमुख सचिव रजनीश श्रीवास्तव एवं एडिशनल रजिस्ट्रार सह पीपीएस एम. वी. एल.एन. सुब्रहमन्यम भी उपस्थित थे। ज्ञात हो कि मुख्य न्यायाधिपति रमेश सिन्हा मात्र 03 माह के कार्यकाल में ही अनेक न्यायालयों व जेलों का औचक निरीक्षण करते हुए व्यवस्था में सुधार हेतु आवश्यक निर्देश जारी कर चुके हैं जिसके सकारात्मक परिणाम भी मिलने शुरू हो गये हैं।
और पढ़ें ...

पर्यटकों को चेतवानी: आज ना जाए चिंगरा पगार और गजपल्ला वाटर फ़ॉल, गजराज की है धमक, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

गरियाबंद: गजराज के विचरण के चलते चिंगरा पगार वाटरफ़ॉल को प्रयटको के सुरक्षा के दृष्टि से बंद कर दिया गया है वही गजपल्ला वाटरफाल में भी प्रयटकों को फ़िलहाल नहीं जाने की चेतवानी दी गई है,

चिंगरा पगार वाटरफाल के पास के ग्रामों में इन दिनों दो दंतैल हथियो के विचरण के चलते लोगो के सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फ़िलहाल चिंगरा पगार और गजपल्ला वाटरफाल को पर्यटकों के आवाजाही को पूर्ण तरीक़ा से पर्तिबंधित कर दिया गया है साथ ही ही पुलिस की तैनाती की गई है , ग्रैंड न्यूज़ से बात करते हुए पुलिस प्रशासन ने कहाँ की लोगो के सुरक्षा को देखते हुए पुलिस की तैनाती की गई ताकि पर्यटको को जान माल का नुक़सान ना हो

और पढ़ें ...