राशिफल

रागी से बनी डोसा, बड़ा एवं पिज्जा का उठाया लुत्फ की तारीफ मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने सेहत बाजार मिलेट कैफे का किया अवलोकन

मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन  अमिताभ जैन ने रविवार को जगदलपुर के दलपत सागर आइलैंड के समीप स्थित सेहत बाजार मिलेट कैफे का अवलोकन किया। वहीं उन्होंने बस्तर के पारंपरिक लघु धान्य फसल कोदो-कुटकी एवं रागी से बने व्यंजनों के बारे में जानकारी ली और रागी से निर्मित डोसा, बड़ा एवं पिज्जा का लुत्फ उठाया। उन्होंने इन व्यंजनों के स्वाद की बहुत तारीफ की।  जैन ने मिलेट कैफे संचालन करने वाले मोम्स फूड के सदस्यों से रूबरू चर्चा करते हुए, उनका उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर कलेक्टर  विजय दयाराम के. ने जिले में मिलेट मिशन के अंतर्गत मिलेट फसलों की खेती सहित मिलेट उत्पादों के सम्बंध में विस्तारपूर्वक अवगत कराया। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  जितेंद्र मीणा, जिला पंचायत सीईओ  प्रकाश सर्वे, अपर कलेक्टर एवं नगर निगम आयुक्त  हरेश मण्डावी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

और पढ़ें ...

राघव और परिणीति की शादी का कार्ड सोशल मीडिया में हो रहा वायरल, जानें कहां कर रहे हैं शादी

एंटरटेनमेंट डेस्क। इन दिनों परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा शादी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। जब से इस कपल ने सगाई की है तब से रोजाना कोई न कोई खबरें मीडिया में बनी रहती है। बता दें कि अक्सर ये कपल साथ में स्पॉट किया जाता है। अभी हाल ही में उनकी शादी की डेट फाइनल होने की खबरें सामने आई थी। अब उनकी शादी का कार्ड सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इस कार्ड में लिखा है कि ‘आशीर्वाद के साथ मिस्टर पीएन चड्ढा जी और मिसेज उषा और सचदेवा, अल्का और सुनील चड्ढा आपको अपन बेटे राघव और परिणीति के रिसेप्शन लंच के लिए इंवाइट करते हैं.’ कार्ड में रिसेप्शन की तारीख 30 सितंबर लिखी गई है. वहीं वेन्यू ताज चंडीगढ़ लिखा गया है. इस दिन होगी शादी परिणीति चोपड़ा या राघव चड्डा की ओर से वायरल हो रहे इस कार्ड को लेकर कोई ऑफिशियल पुष्टि नहीं की गई है। काफी टाइम से ये खबर थी कि ये कपल राजस्थान में शादी के बंधन में बंधेगा. राघव और परिणीति 23 और 24 सितंबर को पंजाबी रीति-रिवाज से शादी करेंगे। दिल्ली में की थी कपल ने सगाई नई दिल्ली के कपूरथला हाउस में इस कपल ने 13 मई को इंगेजमेंट का आयोजन किया गया। उसके बाद राघव और परिणीति को उदयपुर में वेडिंग डेस्टिनेशन्स का दौरा करते देखा गया.
और पढ़ें ...

बच्चों के लिए आसानी से बनाएं पूरन पोली, जानें विधि

पूरन पोली रेसिपी 

सामग्री

  • 1 कप- चना दाल
  • 3 कप- पानी
  • 2 छोटा कप-चीनी या गुड़
  • 1 टी स्पून- इलायची पाउडर
  • चुटकी भर-जायफल
  • 3 कप- गेहूं का आटा
  • 2  टी स्पून- सूजी
  • 2  टी स्पून- मैदा
  • 1 टी स्पून- नमक
  • तलने के लिए- घी

विधि

  • Step 1 :

    पूरन पोली बनाने के लिए सबसे पहले दाल को धोकर रात भर के लिए पानी में भिगोकर रख दें।

  • Step 2 :

    अब आप आटे में नमक, मैदा और सूजी डालकर अच्छी तरह से गूंथ लें और आधा घंटे के लिए अलग रख दें। 

  • Step 3 :

    अब आप कुकर में दाल और पानी डालें और सिटी आने तक अच्छी तरह से पका लें। 

  • Step 4 :

    जब दाल पक जाए तो उसे एक पैन में डालें और इसमें गुड़ या चीनी वा अन्य सभी सामग्रियों को डाल दें। फिर इसे अच्छी तरह से रका लें।

  • Step 5 :

    जब आटा सेट हो जाए, तो उससे लोइयां बना लें और पूरन का मिश्रण अच्छी तरह से भर दें।  

  • Step 6 :

    तवे में थोड़ा-सा घी लगाकर पोली डालें और फिर उसे दोनों तरफ से घी लगाकर सेक लें।

  • Step 7 :

    सफेद मक्खन और गरमा गरम कड़क चाय के साथ पूरन पोली का आनंद लें।

और पढ़ें ...

कैसे मनाते हैं दही हांडी उत्सव -दही हांडी उत्सव का महत्व

कैसे मनाते हैं दही हांडी उत्सव 

इस उत्सव को मनाने के लिए पहले एक मिट्टी के गोल बर्तन (हांडी) में दही या माखन भरकर उसे ऊंचाई में लटका दिया जाता है. इसके बाद गोविंदाओं की टोली पिरामिड बनाकर इस हांडी को तोड़ने का प्रयास करती है और जिन गोविदाओं की टीम इसे तोड़ देती है वो विजेता कहलाते हैं और इन्हें इनाम भी दिए जाते हैं. दही हांडी का उत्सव विशेषतौर पर गोकुल और महाराष्ट्र में मनाया जाता है. लेकिन अब दही हांडी पर्व की धूम हर जगह देखने को मिलती है. शहर से लेकर गांव और कस्बों में दही हांडी के उत्सव का आयोजन किया जाता है.

दही हांडी उत्सव का महत्व

जन्माष्टमी में दही हांडी उत्सव का विशेष महत्व है. क्योंकि यह भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का अभिन्न और प्रमुख हिस्सा है, जिसे प्रतीकात्मक रूप में दर्शाने के लिए दही हांडी का उत्सव मनाया जाता है. मान्यता है कि,  जिस घर में माखन चोरी के लिए मटकी फोड़ी जाती है वहां कभी दुखों का वास नहीं होता और घर खुशियों से भर जाता है.

और पढ़ें ...

हल छठ प्रतिवर्ष भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को किया जाता है.

Harchat 2023 date: हल छठ प्रतिवर्ष भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को किया जाता है. इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण के बड़े बलराम की जयंती भी मनाई जाती है. प्राचीन किवदंतियों के अनुसार इसी तिथि को राजा जनक की पुत्री भगवान श्रीराम की पत्नी माता सीता का जन्म भी हुआ था. मूसल बलराम जी का मुख्य शस्त्र है. इसलिए उन्हें हलधर भी कहा जाता है.इस पर्व का नाम उन्हीं के नाम पर रखा गया है. हल छठ, ऊब छठ भी कहते हैं. साल 2023 में भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि 5 सितंबर दिन मंगलवार को हल छठ व्रत किया जाएगा. आइये पोस्ट के जरिए जानें हल छठ 2023 में कब हैं – 

हिंदू पंचाग के अनुसार 2023 में हलषष्ठी व्रत 5 सितंबर 2023, दिन मंगलवार को हल छठ व्रत किया जाएगा. इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की दीघार्यु और कुंवारी कन्याएं सुयोग्य वर की कामना के उद्देश्य से पूरा दिन खड़े रहकर व्रत करती है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन व्रत करने वाली उपासक पूरा दिन निर्जला व्रत रखती है. वहीं रात्रि को चंद्रोदय के बाद ही जल ग्रहण करती है. मध्य प्रदेश के मालवा प्रांत में व्रत करने वाली कन्याओं को उनके मामा द्वारा जल ग्रहण करवाकर व्रत तुड़वाया जाता है.

 

हल छठ व्रत 2023 का शुभ मुहूर्त – Harchat 2023 ka Shubh Muhurat

भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि 5 सितंबर 2023 दिन मंगलवार को शाम 6.50 बजे लगेगी. यह तिथि अगले दिन यानी 6 सितंबर 2023 को रात्रि 8.55 बजे तक रहेगी. हल षष्ठी के दिन व्रत करने वाली महिलाएं व कन्याओं को महुआ की दातुन और महुआ खाने का विधान है. इस व्रत में हल से जोते हुए बागों या खेतों के फल और अन्न खाना वर्जित माना गया है. इस दिन दूध, घी, सूखे मेवे, लाल चावल आदि का सेवन किया जाता है.

  • हल छठ व्रत में हल से जुती हुई अनाज और सब्जियों का इस्तेमाल नहीं किया जाता.
  • इस व्रत में वही चीजें खाई जाती हैं जो तालाब या मैदान में पैदा होती हैं. जैसे तिन्नी का चावल, केर्मुआ का साग, पसही के चावल खाकर आदि.
  • इस व्रत में गाय के किसी भी उत्पाद जैसे दूध, दही, गोबर आदि का इस्तेमाल नहीं किया जाता है.
  • हल छठ व्रत में भैंस का दूध, दही और घी का प्रयोग किया जाता है.
  • इस व्रत के दिन घर या बाहर कहीं भी दीवाल पर भैंस के गोबर से छठ माता का चित्र बनाते हैं.
  • जिसके बाद गणेश और माता गौरा की पूजा करते हैं.
  • महिलाएं घर में ही तालाब बनाकर, उसमें झरबेरी, पलाश और कांसी के पेड़ लगाती हैं और वहां पर बैठकर पूजा अर्चना करती हैं और हल षष्ठी की कथा सुनती हैं. उसके बाद प्रणाम करके पूजा समाप्त करती हैं.
और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: आज 3 सितंबर 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

आज का पंचांग- 3 सितंबर 2023 विक्रम संवत - 2080, नल शक सम्वत - 1945, शोभकृत पूर्णिमांत - भाद्रपद्र अमांत - श्रावण तिथि चतुर्थी - 06:24 पी एम तक नक्षत्र रेवती - 10:38 ए एम तक योग गण्ड - 06:01 ए एम तक सूर्य और चंद्रमा का समय सूर्योदय - 6:00 AM सूर्यास्त - 6:41 PM चन्द्रोदय - 8:57 PM चन्द्रास्त - 9:20 AM अशुभ काल राहू - 05:06 पी एम से 06:41 पी एम यम गण्ड - 12:20 पी एम से 01:55 पी एम गुलिक - 03:31 पी एम से 05:06 पी एम दुर्मुहूर्त - 04:59 पी एम से 05:50 पी एम वर्ज्यम् - 05:38 ए एम से 07:10 ए एम शुभ काल अभिजीत मुहूर्त - 11:55 ए एम से 12:46 पी एम अमृत काल - 08:25 ए एम से 09:54 ए एम, 02:36 ए एम से 04:07 ए एम ब्रह्म मुहूर्त - 04:29 ए एम से 05:14 ए एम शुभ योग सर्वार्थ सिद्धि योग- 10:38 ए एम से 06:00 ए एम

और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal 03 September 2023: जानें सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj Ka Rashifal 03 September 2023:  आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और रविवार का दिन है। चतुर्थी तिथि आज शाम 6 बजकर 25 मिनट तक रहेगी। आज देर रात 3 बजकर 11 मिनट तक वृद्धि योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 10 बजकर 38 मिनट तक रेवती नक्षत्र रहेगा। आज संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत किया जाएगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 3 सितंबर का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा। मेष राशि आज का दिन आपके लिए खास होने वाला है। ऑफिस के काम में आज आपके सामने कई चुनौतियां भी आएगी लेकिन आप उसे अपनी बुद्धिमत्ता से हल कर लेंगे। समाज में आपके अच्छे काम से आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। विद्यार्थी अपने प्रोजेक्ट को पूरा करने में सीनियर्स की मदद लेंगे। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से आज छुटकारा मिलेगा, जिससे आप ज्यादा एनर्जेटिक महसूस करेंगे। किसी बचपन के मित्र से मुलाकात होगी। पुरानी यादें ताजा होंगी। अचानक धन लाभ होने से आपका बैंक बैलेंस मजबूत होगा।  लकी रंग -  पिंक लकी नंबर - 5 वृष राशि आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। प्रॉपर्टी खरीदने का विचार बना रहे लोग आज किसी प्रॉपर्टी डीलर्स से बातचीत करेंगे। आपको बिजनेस के सिलसिले से राज्य से बाहर जाना पड़ सकता है। इंजीनियरिंग पूरा कर चुके छात्रों का प्लेसमेंट किसी अच्छी कंपनी में होगा। किसी से बात करते समय भाषा पर नियंत्रण रखें। आपका दिन हंसी-ख़ुशी में बीतेगा। आपके अन्दर कॉन्फिडेंस बना रहेगा। धार्मिक कार्य में रुचि बढ़ेगी। आपके खर्च में बढ़ोत्तरी हो सकती है। जीवनसाथी के साथ मिलकर घर के कार्यों को पूरा करने का प्लान बनाएंगे।  लकी रंग -  सिल्वर लकी नंबर - 8 मिथुन राशि आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपके सामने लाभ के कुछ नए अवसर आएंगे,जिन्हें आपको चूकना नहीं है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आपके कठिन परिश्रम का लाभ मिलने से मन में ख़ुशी का भाव बना रहेगा। धैर्य से निर्णय लेने पर सफलता के मार्ग खुलेंगे। आप अपने लक्ष्य से भटक भी सकते हैं, किन्तु अपनों का साथ आपको सही दिशा में ले जाएगा।  जॉब के कुछ अच्छे ऑफर भी आज आपको मिल सकते हैं।  जहां जरूरत होगी, वहां समझौता करने के लिए तैयार रहेंगे। लवमेट्स से आज आपको कुछ गिफ्ट मिलेगा,जिससे रिश्ते और बेहतर होंगे।  लकी रंग -  मैरून लकी नंबर - 3 कर्क राशि आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आपके घर में कोई मेहमान आ सकते हैं, जिससे घर में खुशियां ही खुशियां होगी। समाज के लोग आपके अच्छे व्यवहार से खुश होंगे, आपकी तारीफ भी करेंगे। काम अधिक होने के कारण मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है,आपका पेशेंस आपको सफलता दिलाएगा। जीवनसाथी का सहयोग कारगार हो सकती है।  आपके विरोधी भी आपके काम की सराहना करेंगे। धार्मिक कामों में आपका मन लगेगा।  आपके कॉन्फिडेंस से कोई काम बन जाएगा। मार्केट से कोई मनपसंद वस्तु खरीदने का मन बना सकते हैं। नयी कार्य योजनाओं को स्टार्ट करने के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।   लकी रंग -  गोल्डन लकी नंबर - 7 सिंह राशि आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। परिवार में चल रही अनबन आज सुलझ जाएगी। तालमेल अच्छा बना रहेगा। समाज में आपकी पहचान नए लोगों से होगी जो भविष्य में आपके किसी काम आएंगे। ऑफिस में आज किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा, जिससे उत्साह बढ़ेगा। आपका मन भगवान की आराधना में लगेगा आप मंदिर जाकर पूजा अर्चना करेंगे।  बिजनेस में आपको सफलता मिलेगी, आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।  इस राशि के मीडिया से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा, किसी किसी प्रभावशाली व्यक्ति का इंटरव्यू लेने का मौका मिलेगा।  लकी रंग - काला लकी नंबर - 2 कन्या राशि आज का दिन आपके लिए ठीक रहने वाला है। छात्रों का मन पढ़ाई में लगा रहेगा। आप जिस काम में काफी दिनों से व्यस्त थे वो काम आज पूरा हो जाएगा, आप काम करने के नए टारगेट बनाएंगे। ऑफिस में आपका काम देखकर जूनियर आपसे बहुत कुछ सीखेंगे। आपको इसका सकारात्मक परिणाम भी हासिल होगा। परिवार के साथ मिलकर कोई नया बिजनेस शुरू करने की चर्चा करेंगे।सामाजिक तथा राजनीतिक कार्यों में मन लगा रहेगा।  लकी रंग - ग्रे लकी नंबर - 6 तुला राशि आज का दिन आपके लिए नई उमंग से भरा रहने वाला है। किसी काम के लिए आपकी कोशिश सफल होंगी। संतान पक्ष से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। छात्रों को पढ़ाई या करियर से जुड़ी समस्याओं का समाधान मिलेगा, अपनी मेहनत जारी रखें, आपकी सफलता के अच्छे योग हैं। समाज में सम्मान और रुतबा बढ़ेगा, किसी सामाजिक समारोह में शामिल होने का मौका मिलेगा। लवमेट्स एक दूसरे पर विश्वास बनाये रखें,रिश्ते में मजबूती बनी रहेगी। लेखकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है,आपके द्वारा लिखी गई कविता की लोग तारीफ करेंगे।  लकी रंग - पीच लकी नंबर - 1 वृश्चिक राशि आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। काम को लेकर किसी तरह का डर मन में न रखें। ऑफिस में किसी से बेवजह उलझने से बचें। कोई आपकी बैक बाईटिंग कर सकता है। आपको थोड़ी थकावट महसूस हो सकती है, लेकिन जल्द ही रिलेक्स भी हो जाएंगे। माता-पिता के साथ किसी रिश्तेदार के घर जाएंगे जहां आपको काफी अच्छा लगेगा। आपका अच्छा स्वभाव लोगों का प्रिय बनाएगा। आपकी सुख-सुविधाएं बनी रहेगी। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा रहने वाला है। लकी रंग - ब्लू लकी नंबर - 6 धनु राशि आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। इस राशि के लोग आज किसी बड़ी योजना को शुरू कर सकते हैं, जिसका फायदा उन्हें आगे चलकर जरूर मिलेगा। किसी करीबी रिश्तेदार से अचानक मुलाकात हो सकती है। घर पर कोई मंगल कार्यक्रम कराएंगे, जिससे आपका दिन व्यस्तता और भाग-दौड़ में बीतेगा। आपके प्रोजेक्ट से खुश होकर बॉस आपका प्रमोशन भी कर सकते हैं। किसी जरूरतमंद की मदद करने का मौका मिलेगा। लवमेट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।  लकी रंग - सफेद लकी नंबर - 6 मकर राशि आज का दिन आपके लिए बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आप जो भी चाहेंगे वो सारे काम आपके मन-मुताबिक पूरे होंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कोई भी बड़ा कार्य करने से पहले अपने बड़ों की राय लेना न भूलें, इससे आपको आगे बढ़ने में आसानी होगी। आपका कोई रुका काम पूरा हो जाएगा। छात्रों का कॉन्फिडेंस बढ़ा रहेगा, किसी नए टॉपिक की शुरुआत होगी। घर में संतान के रुप में लक्ष्मी के आने से खुशियों भरा माहौल रहेगा।  लकी रंग - ऑरेंज लकी नंबर - 3 कुंभ राशि आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। राजनीति के क्षेत्र में आपकी छवि मजबूत बनेगी,ज्यादा लोगों से आप जुड़ेंगे। सहयोगियों से हर संभव मदद मिलती रहेगी। लवमेट्स के दिन खास रहेगा, आज मनपसंद उपहार मिलेगा। डायबिटीज की समस्या से आज कुछ हद तक आराम मिलेगा। किसी भी काम को करने से पहले माता-पिता का आशीर्वाद लेकर जाएं, काम में आने वाली बाधाएं दूर होंगी। नवविवाहित दंपत्ति के लिए आज का दिन खास रहने वाला है।  लकी रंग -  मैरून लकी नंबर - 1 मीन राशि आज का दिन आपके लिए खुशियां भरा रहने वाला है। ट्रांसपोर्ट के व्यापारी आज किसी बुकिंग से अच्छा लाभ कमाएंगे। आपके आसपास कोई धार्मिक कार्यक्रम होगा, जिसमें आपका परिवार शामिल होगा। परिवारजन आपसी सामजस्य द्वारा घर की किसी समस्या का समाधान निकालने में सफल होंगे। आप अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग बनाएंगे,जहां आप खूब एंजॉय करेंगे। विद्यार्थी आज काम और पढ़ाई में बैलेंस बनाकर चलेंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। लकी रंग -  हरा  लकी नंबर - 2

और पढ़ें ...

क्‍या आपने कभी चखी है ककड़ी की सब्‍जी? देखें ये आसान राजस्‍थान स्‍टाइल रेसिपी

Kakdi ki sabji: गर्मियों के मौसम में ककड़ी का सेवन हमारे शरीर को ठंडक देता है. तपती धूप और लू से बचने के लिए आप ककड़ी का सेवन कर सकते हैं. यह बॉडी को हाइड्रेटेड रखने में मददगार है. ककड़ी में पाया जाने वाला भरपूर मात्रा में पानी हमारी सेहत के लिए काफी गुणकारी होता है. यह पोटेशियम के साथ मिलकर यूरिक एसिड और सभी विषाक्त पदार्थों को शरीर में बाहर निकाल देता है, जिससे किडनी स्वस्थ रहती है और पथरी आदि समस्याएं नहीं होतीं.

 
 

ककड़ी को नमक लगाकर आपने कई बार खाया होगा लेकिन क्या आपने कभी इसकी सब्जी ट्राई की है. राजस्थान में ककड़ी की बेहद टेस्टी सब्जी बनाई जाती है. आप अपनी रसोई में एक बार इस सब्जी को जरूर ट्राई करें. आइए जानते हैं रेसिपी-

Kakdi ki sabji ingredients: सामग्री

 

  • चम्मच कुटी लाल मिर्च
  • 2 चम्मच धनिया
  • 1 कटोरी दही
  • 4 टेबल स्पून तेल
  • 1 प्याज
  • 2 हरी मिर्च
  • 5-6 लहसुन की गांठ
  • आधा चम्मच जीरा
  • 1 चुटकी हींग
  • 2 चम्मच हरा धनिया
  • 2 ककड़ी

How to make kakdi ki sabji: ककड़ी की सब्जी बनाने की विधि:

ककड़ी की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले 2 ककड़ी को अच्छी तरह धोकर छोटे टुकड़ों में काट लें. इसके अलावा एक प्याज को बारीक काट लें, लहसुन को फाइन चॉप कर लें. साथ ही 2-3 हरी मिर्च को भी काटकर रख लें.

इसके बाद गैस पर कढ़ाही चढ़ाएं और तेल डालकर गर्म करें. जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें कटी हुई ककड़ी डालकर फ्राई कर लें. 2-3 मिनट बाद इसमें नमक, हल्दी डालकर ककड़ी को अच्छी तरह फ्राई करें. तब तक एक कटोरी में दही डालें फिर इसमें लाल मिर्च, धनिया पाउडर, आधा टेबल स्पून नमक, आधा टेबल स्पून हल्दी पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें. 

कढ़ाही में उबल रही ककड़ी जब थोड़ी नरम हो जाए तो गैस की फ्लेम को लो कर दें. 4-5 मिनट पकाने के बाद गैस बंद करके ककड़ी को एक प्लेट में निकाल लें. अब कढ़ाही में थोड़ा और तेल डालें फिर इसमें जीरा और हींग डालकर तड़काएं. इसके बाद लहसुन, हरी मिर्च फ्राई करें. कुछ सेकंड बाद इसमें कटी हुई प्याज डालकर फ्राई कर लें. प्याज के सुनहरा होने के बाद इसमें मसाले वाला दही डालकर अच्छी तरह मिक्स करें.

जब दही का मसाला तेल छोड़ने लगे तो इसमें फ्राई की हुई ककड़ी डालकर मिक्स कर लें. अब सब्जी में आधा गिलास पानी डालकर लो फ्लेम पर ढककर 7-8 मिनट तक अच्छी तरह पकाएं. अब ऊपर से कसूरी मेथी डालकर लो फ्लेम पर पकाएं. थोड़ी देर बाद हरा धनिया डालकर पका लें. आपकी ककड़ी की टेस्टी सब्जी तैयार है.

और पढ़ें ...

शोएब ने भाई-बहनों के साथ मनाई राखी-इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने राखी सेलिब्रेशन की तस्वीर शेयर की है

शोएब इब्राहिम ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने राखी सेलिब्रेशन की तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर में एक्टर अपनी बहन और फेमस यूट्यूबर सबा इब्राहिम के साथ काउच पर बैठकर पोज दे रहे हैं. तस्वीर में शोएब के साथ उनके कजिन रिजा और रेहान भी नजर दिखाई दे रहे हैं. शोएब और रेहान ने अपने हाथ पर राखी बांधी हुई है और वो उसे दिखाते हुए कैमरे के लिए पोज दे रहे हैं

और पढ़ें ...

रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं ये पांच तरह की मिठाई, झटपट हो जाएंगी तैयार

भारत में हर त्योहार काफी धूमधाम से मनाया जाता है। चाहे त्योहार किसी भी धर्म का हो, लोग उसे पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। त्योहारों पर घरों में कई तरह के पकवान बनाए जाते हैं। खासतौर पर जब बात पकवान की होती है तो त्योहारों पर मिठाई बनाने का क्रेज तो सभी को रहता है। अगर बात करें आगामी त्योहारों की तो बाजार में अब रक्षाबंधन की धूम दिखाई दे रही है। जगह-जगह राखियों की दुकानें लगी हैं और मिठाईयों की दुकानों पर स्वादिष्ट मिठाई बन रही हैं।

वैसे तो लोग बाजार से मिठाई खरीद लेते हैं, लेकिन त्योहार के समय बाजारों की मिठाई में मिलावट पाई जाती है। ऐसे में आप अपने घर पर ही अपने भाई के लिए मिठाईयां तैयार कर सकती हैं। आज के लेख में हम आपको पांच ऐसी मिठाईयों के बारे में बताएंगे, जिसे आप अपने भाई के लिए आसानी से घर में ही बना सकती हैं। 

मोतीचूर के लड्डू

ये एक ऐसी मिठाई है, जिसे आप कुछ दिन पहले भी तैयार करके रख सकती हैं। देसी घी में बने हुए मोतीचूर के लड्डू हर किसी को खाना पसंद होता है। ऐसे में आप अपने घर पर आसानी से मोतीचूर के लड्डू तैयार कर सकती हैं। 

छैना

वैसे तो छैना हर मिठाई की दुकानों पर आसानी से मिल जाता है लेकिन अगर आप इसे घर पर बनाएंगी तो इसका स्वाद कई गुना बढ़ जाएगा। इसे बनाते वक्त आप अपने और अपने भाई की पसंद का फ्लेवर भी एड कर सकती हैं। 

गुलाब जामुन

इस मौसम में गर्मागर्म गुलाब जामुन खाना किसे नहीं पसंद होता। ऐसे में आप रक्षाबंधन के दिन के लिए घर पर ही गुलाब जामुन तैयार कर सकती हैं। 

नारियल की बर्फी

जिन लोगों को ज्यादा मीठा खाना नहीं पसंद होता, उनके लिए नारियल की बर्फी काफी सही विकल्प है। इसमें चीनी की मात्रा कम डाल सकती हैं। ये खाने में काफी स्वादिष्ट लगती है। 

घेवर

रक्षाबंधन के त्योहार पर घेवर खाने का काफी महत्व होता है। अगर आप घर पर घेवर बनाएंगी तो इसे खाकर आपका भाई भी खुश हो जाएगा। 

और पढ़ें ...

रक्षाबंधन पर पूरे दिन भद्राकाल का साया

पंचाग गणना के मुताबिक श्रावण शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि का आरंभ 30 अगस्त को सुबह 10 बजकर 59 मिनट से हो रही है और यह अगले दिन यानी 31 अगस्त को प्रात:काल 07 बजकर 05 मिनट तक रहेगी। इसके साथ 30 अगस्त को पूर्णिमा तिथि के प्रारंभ के साथ भद्रा की शुरुआत हो जाएगी जोकि 30 अगस्त को रात्रि 9 बजकर 1 मिनट तक रहेगी। इस तरह से 30 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा तिथि की शुरुआत होने के साथ भद्रा शुरू हो जाएगी। भद्रा के रहते 30 अगस्त 2023 पूरे दिन राखी नहीं बांधी जा सकती है। 30 अगस्त 2023 को भद्रा काल रात्रि 09 बजकर 01 मिनट तक रहेगी, ऐसे में भद्रा की समाप्ति के बाद राखी बांधी जा सकती है। हालांकि कुछ ज्योतिष शास्त्र के विद्वानों रात्रि के समय राखी बांधने को शुभ नहीं मनाते हैं। दरअसल भद्राकाल में राखी बांधना शुभ नहीं माना जाता है क्योंकि पौराणिक कथा के अनुसार रावण की बहन ने भद्रा काल में ही राखी बांधी थी जिस कारण से उसी वर्ष रावण का वध भगवान राम के हाथों से हुआ था।
 

 


सावन पूर्णिमा तिथि 2023
इस बार सावन पूर्णिमा तिथि 30 अगस्त 2023 को सुबह 10 बजकर 59 मिनट से होगी और पूर्णिमा तिथि का समापन 31 अगस्त 2023 को सुबह 07 बजकर 05 मिनट पर होगा। इसके बाद भाद्रपद की प्रतिपदा तिथि शुरू हो जाएगी। 30 अगस्त को पूर्णिमा तिथि लगने के साथ ही भद्रा शुरू हो जाएगी और यह रात्रि  09 बजकर 01 मिनट तक रहेगी। ऐसे में रात को भद्राकाल के समापन पर राखी बांधी जा सकती है। 

रक्षाबंधन शुभ मुहूर्त 
सावन पूर्णिमा तिथि पर भद्रा का साया होने के कारण इस वर्ष रक्षाबंधन का त्योहार 30 और 31 अगस्त दो दिन मनाया जा रहा है। 30 अगस्त को सावन महीने के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत सुबह 10 बजकर 59 मिनट से होगी। लेकिन पूर्णिमा तिथि के साथ ही भद्रा लग जाएगी। भद्रा 30 अगस्त को रात्रि 09 बजकर 01 मिनट तक रहेगी। लेकिन रात्रि में राखी नहीं बांधने की सलाह कुछ विद्वान नहीं देते हैं। ऐसे में  31 अगस्त को उदया पूर्णिमा में ही रक्षाबंधन मनाना उचित रहेगा। क्योंकि उदयातिथि की मान्यता सूर्यास्त तक रहती है इसलिए पूरे दिन रक्षाबंधन का पर्व मनाया जा सकता है। 

रक्षाबंधन भद्रा पूंछ - शाम 05:32 - शाम 06:32
रक्षाबंधन भद्रा मुख - शाम 06:32 - रात 08:11
रक्षाबंधन भद्रा का अंत समय - रात 09:01

और पढ़ें ...

स्पेशल वेज थाली-रक्षाबंधन पर इस बार बनायें ये स्वाद भरा खाना

इस रक्शाबंधन अपने भाई और परिवार के लिये कुछ खास बनाएं.  इस बार हम बनाने जा रहे हैं स्पेशल वेज थाली.  इसमें मटर पनीर, जीरा आलू, मिक्स वेज फ्राई, मटर पुलाव, रायता और पूरियां है.  इनके साथ मीठे में हम बनाएँगे सेवियां.  इन्हें बनाना बहुत ही आसान है, बस आपको प्लान करके बना लेना है.  तो आप भी इस राखी पर अपने परिवार और भाई के लिये ये स्पेशल थाली बनाएं और अपने परिवार के साथ इसके स्वाद का आनंद लें.

 

स्पेशल थाली के लिये आवश्यक सामग्री Ingredients for Special Thali

 

सेवियां के लिये For Sewai

 

घी - Ghee - 1 छोटी चम्मच

सेवियां - Vermicelli - 1/2 कप

दूध - Milk - 1/2 लीटर, फुल क्रीम

बादाम - Almond - 1 बड़े चम्मच, कटे हुए

काजू - Cashew - 1 बड़े चम्मच, कटे हुए

किशमिश - Raisins - 1 बड़े चम्मच

चिरौंजी - Charoli - 1 बड़े चम्मच

इलायची पाउडर - Cardamom powder - 1/4 छोटी चम्मच

चीनी - Sugar - 1/4 कप (50 ग्राम)

 

पूरी के लिये For Puri

 

गेहूं का आटा - Wheat flour - 2 कप (300 ग्राम)

नमक - Salt - 1/2 छोटी चम्मच

घी - Ghee - 1/2 छोटी चम्मच

तेल तलने के लिये - Oil for frying

 

मटर पनीर के लिये For Matar Paneer

 

पनीर - Paneer - 200 ग्राम

फ्रोजन मटर - Frozen peas - 1/2 कप

तेल - Oil - 2 बड़े चम्मच

जीरा - Cumin seeds - 1/2 छोटी चम्मच

हल्दी - Turmeric - 1/4 छोटी चम्मच

टमाटर - Tomato - 2

हरी मिर्च - Green chilli - 1

अदरक - Ginger - 1/2 इंच

धनिया पाउडर - Coriander powder - 1 छोटी चम्मच

लाल मिर्च पाउडर - Red chilli powder - 1 छोटी चम्मच

कसूरी मेथी - Dry fenugreek - 1 बड़े चम्मच

नमक - Salt - 3/4 छोटी चम्मच

गरम मसाला - Garam masala - 1/4 छोटी चम्मच

मलाई - Fresh malai - 2 बड़े चम्मच

हरा धनिया - Coriander leaves

 

जीरा आलू के लिये For Jeera Aloo

 

उबले आलू - Boiled potato - 4, मीडियम (350 ग्राम)

तेल - Oil - 2 बड़े चम्मच

जीरा - Cumin seeds - 1.5 छोटी चम्मच

हरी मिर्च अदरक पेस्ट - Ginger-green chilli paste - 1 छोटी चम्मच

हल्दी - Turmeric - 1/2 छोटी चम्मच

धनिया पाउडर - Coriander powder - 1 छोटी चम्मच

हींग - Asafoetida - 1/2 पिंच

नमक - Salt - 3/4 छोटी चम्मच

लाल मिर्च - Red chilli - 3/4 छोटी चम्मच, कुटी हुई

अमचूर पाउडर - Dry mango powder - 1/4 छोटी चम्मच

कसूरी मेथी - Dry fenugreek - 1 बड़े चम्मच

हरा धनिया - Coriander leaves

 

मिक्स वेज फ्राई के लिये For Mixed veg fry

 

शिमला मिर्च - Capsicum - 125 ग्राम, कटी हुई

गाजार - Carrot - 125 ग्राम, कटी हुई

फूल गोभी - Cauliflower - 125 ग्राम, कटी हुई

बीन्स - French Beans - 125 ग्राम, कटी हुई

तेल - Oil - 2 बड़े चम्मच

जीरा - Cumin seeds - 1/2 छोटी चम्मच

हींग - Asafoetida - 1/2 पिंच

धनिया पाउडर - Coriander powder - 1 छोटी चम्मच

हल्दी - Turmeric - 1/2 छोटी चम्मच

टमाटर - Tomato - 2

हरी मिर्च - Green chilli - 1

अदरक - Ginger - 1/2 इंच

कशमीरी लाल मिर्च पाउडर - Kashmiri red chilli powder - 1 छोटी चम्मच

कसूरी मेथी - Dry fenugreek - 1 बड़े चम्मच

नमक - Salt - 3/4 छोटी चम्मच

गरम मसाला - Garam masala - 1/4 छोटी चम्मच

हरा धनिया - Coriander leaves

तेल तलने के लिये - Oil for frying

 

मटर पुलाव के लिये For Matar pulao

 

घी - Ghee - 2 बड़े चम्मच

जीरा - Cumin seeds - 1/2 छोटी चम्मच

बड़ी इलायची - Big cardamom - 1, छील कर

दालचीनी - Cinnamon - 1

लौंग - Clove - 2

तेज पत्ता - Bay leaf - 1

काली मिर्च - Black pepper - 5-6

फ्रोजन मटर - Frozen peas - 1/2 कप

नमक - Salt - 3/4 छोटी चम्मच

नींबू का जूस - Lemon juice - 1 छोटी चम्मच

 

रायता के लिये For Raita

 

दही - Curd - 1.5 कप

फ्रोजन पाइनएपल पल्प - Frozen pineapple pulp - 2 बड़े चम्मच

काला नमक - Black salt - 1/2 छोटी चम्मच से कम

जीरा पाउडर - Cumin powder - 1/2 छोटी चम्मच से कम

 

सेवियां बनाने की विधि Process of making Sewai

 

पेन में 1 छोटी चम्मच घी डाल कर पिघलाएं.  फिर इसमें 1/2 कप सेवियां डाल कर लगातार चलाते हुए मीडियम फ्लेम पर हल्का ब्राउन होने तक भूनिये.  भुन जाने पर इन्हें निकाल कर एक भगोने में 1 लीटर दूध डाल कर उबालिये.

 

दूध में उबाल आने पर फ्लेम धीमी करके इसमें भुनी हुई सेवियां डालिये.  इन्हें अच्छे से चला कर लो-मीडियम फ्लेम थोड़ी-थोड़ी देर में चलाते हुए पकाएं.  सेवियां के फूलने पर इसमें 1 बड़े चम्मच कटे हुए बादाम, 1 बड़े चम्मच कटे हुए काजू, 1 बड़े चम्मच किशमिश और 1 छोटी चम्मच चिरौंजी डालिये.

 

इन्हें अच्छे से मिला कर 2-3 मिनट पकाएं.  फिर इसमें 1/4 कप चीनी डाल कर अच्छे से मिलाएं.  चीनी के पूरी तरह घुल जाने पर सेवियां बनकर तैयार हो जाएँगी.  इन्हें बाउल में निकाल कर ढक कर रख दीजिये.

 

मटर पनीर बनाने की विधि Process of making Matar Paneer

 

पेन में 2 बड़े चम्मच तेल डाल कर गरम कीजिये.  फ्लेम धीमा करके गरम तेल में 1/2 छोटी चम्मच जीरा, 1/4 छोटी चम्मच हल्दी पाउडर और टमाटर-हरी मिर्च-अदरक पेस्ट (2 टमाटर, 1 हरी मिर्च और 1/2 इंच अदरक) डालिये.  इन्हें मिला कर फ्लेम को मीडियम कर दीजिये.

 

फिर इसमें 1 छोटी चम्मच धनिया पाउडर और 1 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर डाल कर मिला दीजिये.  इन्हें थोड़ी-थोड़ी देर में चलाते हुए तेल अलग होने तक भूनिये.  मसाले से हल्का तेल अलग होने पर इसमें 1/2 कप फ्रोजन मटर डाल कर अच्छे से मिला कर पकाएं.

 

साथ ही इसमें 1 बड़े चम्मच कसूरी मेथी (क्रश करके) डाल कर थोड़ी-थोड़ी देर में चलाते हुए पकाएं.  मसाले से तेल अलग होने पर इसमें 1/2 कप पानी, 3/4 छोटी चम्मच नमक और 1/4 छोटी चम्मच गरम मसाला डाल कर मिलाएं.

 

ग्रेवी में उबाल आने पर इसमें पनीर के क्यूब्स (200 ग्राम पनीर को काट कर) और 2 बड़े चम्मच मलाई डाल कर अच्छे से मिलाएं.  फिर इसे ढक कर 2-3 मिनट मीडियम फ्लेम पर पकाएं.  समय पूरा होने पर इसमें थोड़ा हरा धनिया डाल कर मिलाएं, मटर पनीर बनकर तैयार हो जाएगी.  इसे बाउल में निकाल कर ढक कर रख दीजिये.

 

जीरा आलू बनाने की विधि Process of making Jeera Aloo

 

पेन में 2 बड़े चम्मच तेल डाल कर गरम कीजिये.  फ्लेम धीमा करके गरम तेल में 1.5 छोटी चम्मच जीरा डाल कर हल्का भूनिये.  फिर इसमें 1 छोटी चम्मच अदरक हरी मिर्च का पेस्ट, 1/2 छोटी चम्मच हल्दी पाउडर और 1 छोटी चम्मच धनिया पाउडर डाल कर हल्का भूनिये.

 

भुन जाने पर इसमें 4 मीडियम उबले आलू काट कर डाल कर मसाले के साथ मिलाएं.  फिर इसमें 1/2 पिंच हींग को तेल में भून कर इन्हें मिलाएं.  इसमें 3/4 छोटी चम्मच नमक, 3/4 छोटी चम्मच कुटी हुई लाल मिर्च, 1/4 छोटी चम्मच अमचूर पाउडर और 1 बड़े चम्मच कसूरी मेथी डालिये.

 

अब फ्लेम को मीडियम करके इन्हें अच्छे से मिलाते हुए 2-3 मिनट भूनिये.  भुन जाने पर इसमें थोड़ा हरा धनिया डाल कर मिला दीजिये.  जीरा आलू बनकर तैयार हो जाएँगे.  इन्हें बाउल में निकाल कर ढक कर रख दीजिये.

 

मिक्स वेज फ्राई बनाने की विधि Process of making Mixed Veg Fry

 

125 ग्राम बीन्स, 125 ग्राम गाजर, 125 ग्राम फूल गोभी और 125 ग्राम शिमला मिर्च अच्छे से धो कर सुखा कर काट लीजिये.  अब पेन में तेल डाल कर गरम कीजिये.  गरम तेल में कटी हुई गोभी डाल कर हल्का ब्राउन होने पर तल कर निकाल लीजिये.  फिर इसी तेल में कटी हुई गाजर डाल कर इसी तरह तल कर निकाल लीजिये.

 

अब पेन में से तेल निकाल कर बस 2 बड़े चम्मच तेल बचे रहने दीजिये.  फ्लेम धीमी करके गरम तेल में 1/2 छोटी चम्मच जीरा, 1/2 पिंच हींग, 1 छोटी चम्मच धनिया पाउडर और 1/2 छोटी चम्मच हल्दी पाउडर डाल कर हल्का भून लीजिये.

 

फिर इसमें टमाटर-हरी मिर्च-अदरक पेस्ट (2 टमाटर, 1 हरी मिर्च और 1/2 इंच अदरक) डाल कर इन्हें मिला दीजिये.  फिर इसमें 1 छोटी चम्मच कशमीरी लाल मिर्च पाउडर और 1 बड़े चम्मच कसूरी मेथी (क्रश करके) डालिये.  इन्हें मिला कर थोड़ी-थोड़ी देर में चलाते हुए मसाले से तेल अलग होने तक भूनिये.

 

तेल के हल्का अलग होने पर इसमें कटी हुई शिमला मिर्च और बीन्स डाल कर अच्छे से मिलाएं.  फिर इसे ढक कर मीडियम फ्लेम पर 3-4 मिनट ढक कर पकाएं.  समय पूरा होने पर इसमें तली हुई गोभी और गाजर डाल कर अच्छे से मिलाएं.  फिर इसमें 3/4 छोटी चम्मच नमक और 1/4 छोटी चम्मच गरम मसाला डाल कर मिलाएं.

 

इसमें 3-4 बड़े चम्मच पानी डाल कर मिलाएं.  फिर इन्हें वापस ढक कर 4-5 मिनट लो-मीडियम फ्लेम पर पकाएं.  5 मिनट के बाद इसमें थोड़ा हरा धनिया डाल कर मिला दीजिये.  इस तरह मिक्स वेज फ्राई बनकर तैयार हो जाएगी.  इसे बाउल में निकाल कर ढक कर रख दीजिये.

 

मटर पुलाव बनाने की विधि Process of making Matar Pulao

 

कुकर में 2 बड़े चम्मच घी डाल कर गरम कीजिये.  गरम घी में 1/2 छोटी चम्मच जीरा, 1 बड़ी इलायची छील कर उसके दाने, 1 दालचीनी, 2 लौंग, 1 तेज पत्ता और 5-6 काली मिर्च डालिये.  इन्हें हल्का भूनिये, फिर इसमें 1/2 कप फ्रोजन मटर डाल कर हल्का भूनिये.

 

अब फ्लेम लो करके इसमें 1 कटोरी चावल (अधे घंटे पानी में भिगो कर पानी हटा कर) डालिये.  इन्हें मिलाते हुए हल्का भूनिये.  फ्लेम को मीडियम करके इसमें 1.5 कटोरी पानी, 3/4 छोटी चम्मच नमक और 1 छोटी चम्मच नींबू का रस डालिये.  इन्हें मिला कर कुकर बंद कर तेज़ फ्लेम पर एक सीटी आने तक पकाएं.

 

सीटी आने पर फ्लेम बंद करके कुकर को ठंडा होने दीजिये.  कुकर के ठंडा होने पर, इसे खोल कर चावल को चला कर बाउल में निकाल लीजिये.  इस तरह मटर पुलाव बनकर तैयार हो जाएँगे.  इन्हें ढक कर रख दीजिये.

 

पाइनएपल रायता बनाने की विधि Process of making Pineapple Raita

 

बाउल में 1.5 कप दही को मथ के स्मूद कीजिये.  फिर इसमें 2 बड़े चम्मच फ्रोजन पाइनएपल डाल कर अच्छे से मिलाएं.  फिर इसमें 1/2 छोटी चम्मच से थोड़ा कम काला नमक और 1/2 छोटी चम्मच से थोड़ा कम भुना जीरा पाउडर डाल कर अच्छे से मिला दीजिये.  इस तरह पाइनएपल रायता बनकर तैयार हो जाएगा.  इसे ढक कर रख दीजिये.

 

डो बनाने की विधि Process of making the Dough

 

बाउल में 2 कप आटा और 1/2 छोटी चम्मच नमक डाल कर अच्छे से मिला दीजिये.  अब थोड़ा-थोड़ा पानी डाल कर सख्त आटा गूंधिये.  इसमें 1/2 छोटी चम्मच घी डाल कर अच्छे से मसलिये.  गुंध जाने पर आटे को ढक कर कुछ देर रख दीजिये.

 

पूरी बनाने की विधि Process of making Puri

 

हाथ में थोड़ा घी लेकर डो को अच्छे से मसलिये.  फिर इसकी लोईयां तोड़िये.  एक लोई उठा कर गोल करके पेडे जैसा बनाएं, सभी लोईयां इसी तरह बना लीजिये.  अब चकले पर थोड़ा तेल लगाकर पूरी बेलिये.  कढ़ाही में आधा घी और आधा तेल डाल कर गरम कीजिये.  तेल तेज़ गरम होना चाहिये और फ्लेम भी तेज़ होनी चाहिये.

 

गरम तेल में पूरी तलने के लिये डालिये.  इसे दबा कर फूलाएं, फिर पलट कर दोनों ओर से गोल्डन ब्राउन होने तक तल कर निकाल लीजिये.  बाकी पूरियां भी इसी तरह तल लीजिये.  अब थाली में सभी सब्जी, मटर पुलाव, रायता और पूरी रख कर परोसिये.  अपने भाई और परिवार के साथ इस स्वादिष्ट भोजन का आनंद लीजिये.

 

और पढ़ें ...

साईबर सुरक्षा कैरियर के लिए एक अच्छा विकल्प - माता सुन्दरी पब्लिक स्कूल में साईबर सुरक्षा पर हुई कार्यशाला

माता सुन्दरी पब्लिक स्कूल में साईबर सुरक्षा पर हुई कार्यशाला साईबर सुरक्षा कैरियर के लिए एक अच्छा विकल्प _ हैकिंग से बचने के लिए जानकारी जरूरी_ रायपुर,27 अगस्त 2023/ ऑनलाईन उपकरणों को हैकिंग से बचाना आज बेहद जरुरी हो गया है अन्यथा हमारी व्यक्तिगत निजी जानकारियों सहित हमारा बैंक में पड़ा पैसा भी चोरी हो सकता है। इस कारण सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में आज साईबर सिक्युरिटी का महत्व काफी बढ़ गया है। माता सुन्दरी पब्लिक स्कूल में हाईस्कूल के विद्यार्थियों को साईबर सिक्युरिटी के संबंध में जानकारी देने के लिए कल स्कूल में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें एमिटी विश्वविद्यालय रायपुर के कम्प्यूटर के सीनियर छात्र मेराज मीर और सान्या शेख ने विद्यार्थियों को मोबाईल फोन और कम्प्यूटर को सुरक्षित रखने के बारे में काफी जानकारियां दी। हैंकिग और इथिकल हैकिंग के जानकार मेराज मीर ने विद्यार्थियों को बताया कि साईबर सुरक्षा के क्षेत्र में कैरियर बनाना आज एक बेहतर विकल्पों में से एक है, इसमें अच्छी कंपनियों में वेतन भी अच्छा मिलता है और नई तकनीक से काम करने हेतु विदेशों में भी नौकरी करने के अवसर मिलते हैं। उन्होनें बताया गया कि मोबाईल फोन और कम्प्यूटर का उपयोग दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। मोबाईल फोन के माध्यम से हम अपने दिन प्रतिदिन के बैंकिग के कार्यों के साथ ही राशि का भुगतान इसके माध्यम से ही कर रहे हैं। किन्तु हमारी अज्ञानता के कारण बदमाश लोग इसमें सेंध (हैकिंग) लगा कर हमारी महत्वपूर्ण जानकारियां और पैसे चोरी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि हमें अपने फोन, कम्प्यूटर को हैंकिग से बचाने के लिए हमें न सिर्फ इसकी जानकारी होना जरूरी है वरन हमें सतर्क रहना भी जरूरी है। हमें हमेशा अपना पासवर्ड तथा लिंक शेयर करने से बचना होगा। कार्यशाला में यह भी बताया गया की स्रार्वजनिक स्थानों के वाई-फाई का उपयोग भी हमें नहीं करना चाहिए। वरना इससे हम हैकिंग का शिकार हो सकते हैं। इस अवसर पर माता सुन्दरी पब्लिक स्कूल की वाईस प्रिसिंपल श्रीमती श्वेता तिवारी, अन्य शिक्षक व कक्षा 10वी, 11वी व 12वीं कक्षा के छात्र - छात्राएं उपस्थित थी। कार्याशाला का आयोजन कैरियर डोम के सहयोग से आयोजित किया गया।
और पढ़ें ...

भद्रा काल के दौरान राखी बांधना शुभ नहीं होता है.

ज्योतिषाचार्य ने बताया कि, हिंदू पंचांग के मुताबिक रक्षाबंधन सावन महीने की पूर्णिमा को हर साल मनाया जाता है. भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का यह त्योहार पूरे भारत में उत्साह के साथ मनाया जाता है और बहनें अपने भाई की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर भाई की लंबी उम्र की कामना करती है. वहीं भाई भी बहन की रक्षा करने का संकल्प लेता है. धार्मिक ग्रंथों के मुताबिक रक्षाबंधन का पर्व भद्रा काल में नहीं मनाना चाहिए. धार्मिक मान्यता है कि, भद्रा काल के दौरान राखी बांधना शुभ नहीं होता है.

पौराणिक कथा के अनुसार लंकापति रावण को उसकी बहन ने भद्रा काल में राखी बांधी थी और उसी साल प्रभु राम के हाथों रावण का वध हुआ था. इस कारण से भद्रा काल में कभी भी राखी नहीं बांधी जाती है.

और पढ़ें ...

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री का हुआ निधन, 81 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

सिनेमाजगत से बेहद दुखद खबर सामने आई है। आनंद और कोरा कागज जैसी फिल्मों में काम करने वाली मशहूर एक्ट्रेस सीमा देव का निधन हो गया है। 90 से ज्यादा हिंदी और मराठी फिल्मों में काम कर चुकी 81 साल की सीमा देव ने गुरुवार सुबह अपने बांद्रा वाले घर में आखिरी सांस लीं। वह बीते 3 साल से अल्जाइमर से पीड़ित थीं और उनका मुंबई के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था।

और पढ़ें ...

आलिया-कृति को मिला सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार, अल्लू अर्जुन बने बेस्ट एक्टर

नई दिल्ली। दिल्ली में आज 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की घोषणा हुई, जिसमें देशभर के कलाकारों को सम्मानित किया गया है। कार्यक्रम में बेस्ट एक्टर से लेकर सिंगर तक को सम्मानित किया गया। इस साल बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड आलिया भट्ट और कृति सेनन ने अपने नाम किया। वहीं बेस्ट एक्टर का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार अल्लू अर्जुन ने जीता।

इस साल बेस्ट एक्ट्रेस का पुरस्कार दो अभिनेत्रियों को मिला है। आलिया भट्ट और कृति सेनन ने बेस्ट एक्ट्रेस का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार अपने नाम किया है। आलिया भट्ट को जहां फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में किए गए शानदार अभिनय के लिए पुरस्कृत किया गया, वहीं कृति सेनन ने फिल्म ‘मिमी’ के लिए यह अवॉर्ड अपने नाम किया। बेस्ट एक्टर की बात करें तो यह अवॉर्ड इस साल साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने ‘पुष्पा: द राइज’ में अपने दमदार और शानदार अभिनय के लिए जीता। विक्की कौशल अभिनीत फिल्म ‘सरदार उधम’ ने पांच अवॉर्ड अपने नाम किए, जिनमें सबसे प्रमुख ‘बेस्ट हिंदी फीचर फिल्म’ का अवॉर्ड रहा। फिल्म का निर्देशन शूजित सरकार ने किया था।

बेस्ट प्लेबैक मेल का अवॉर्ड ‘आरआरआर’ के ‘कोमुराम भीमुडो’ गाने के सिंगर काला भैरव को मिला, वहीं बेस्ट प्लेबैक फीमेल का अवॉर्ड श्रेया घोषाल ने अपने नाम किया। सर्वश्रेष्ठ सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड पंकज त्रिपाठी ने फिल्म ‘मिमी’ के लिए जीता और बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस ‘द कश्मीर फाइल्स’ के लिए पल्लवी जोशी को मिला। जहां एक तरफ ‘सरदार उधम’ ने बेस्ट हिंदी फीचर फिल्म का अवॉर्ड जीता और दूसरी ओर, आर माधवन की ‘रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट’ को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म श्रेणी में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला है।

और पढ़ें ...