सियासत
Aaj Ka Panchang: आज 26 नवंबर 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 26 नवंबर 2023
विक्रम संवत - 2080, अनला
शक सम्वत - 1945, शोभकृत
पूर्णिमांत - कार्तिक
अमांत - कार्तिक
तिथि
शुक्ल पक्ष चतुर्दशी - 03:53 पी एम तक
नक्षत्र
भरणी - 02:05 पी एम तक
योग
परिघ - 01:37 ए एम, नवम्बर 27 तक
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 6:51 AM
सूर्यास्त - 5:20 PM
चन्द्रोदय - 4:20 PM
चन्द्रास्त - 6:42 AM
अशुभ काल
राहू - 04:05 पी एम से 05:24 पी एम
यम गण्ड - 12:08 पी एम से 01:27 पी एम
कुलिक - 02:46 पी एम से 04:05 पी एम
दुर्मुहूर्त - 04:00 पी एम से 04:42 पी एम
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 11:47 ए एम से 12:29 पी एम
अमृत काल - 8:03 ए एम से 09:35 ए एम
ब्रह्म मुहूर्त - 05:04 ए एम से 05:58 ए एम
शुभ योग
रवि योग- 02:56 पी एम से 06:52 ए एम, नवम्बर 26
Aaj Ka Rashifal 26 November 2023: आज देव दीपावली के दिन इन 4 राशियों पर बरसेगी देवताओं की कृपा...जानें मेष से मीन वालों का पूरा राशिफल
Aaj Ka Panchang 26 November 2023: आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की उदया तिथि चतुर्दशी और रविवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि आज दोपहर बाद 3 बजकर 54 मिनट तक रहेगी। आज
व्रतादि की पूर्णिमा मनाई जाएगी। साथ ही आज देव दीपावली का त्यौहार भी मनाया जाएगा। आज देर रात 1 बजकर 26 मिनट तक परिघ योग रहेगा। इसके अलावा आज दोपहर 2 बजकर 5 मिनट तक भरणी नक्षत्र रहेगा।आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए रविवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय- सूर्यास्त का समय।
मेष राशि-
आज का दिन शानदार रहने वाला है। आज आप उल्लास और कुछ बेहतरीन कर गुजरने के मूड में रहेंगे। आपके सामने कुछ अच्छे अवसर आयेंगे आप उसका पूरा लाभ उठाने के लिए तैयार रहें ǀ आर्थिक पक्ष आज मजबूत रहेगा। परिवार के साथ आनंद के पल बीताएंगे। इस राशि के जो लोग वकालत के क्षेत्र से जुड़े हैं, उनके लिए दिन अच्छा रहेगा। करीबी आज आपसे मदद की मांग कर सकते हैं। इस राशि के छात्रों को आज मेहनत करने से अच्छी सफलता मिल सकती है। आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
शुभ रंग और अंक- हरा, 4
वृष राशि-
आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। आज आपके पहले किए गए प्रयासों का पॉजिटिव रिजल्ट मिलेगा। इस राशि के बिजनेसमैन को थोड़ी ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। आज आपका दिन परिवार वालो के साथ बितेगा। जिससें परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। छात्रों के लिए आज का दिन
ठीक है। आज आपको कुछ अच्छा सिखने को मिलेगा। शारीरिक दृष्टि से आज आपका हेल्थ बेहतर रहेगा। लवमेट्स आज अपने मन की बात एक दूसरे से शेयर करेंगे। आज व्यापार की गति बढ़ाने के लिए कुछ नया प्लान करेंगे।
शुभ रंग और अंक- पीला, 1
मिथुन राशि-
आज का दिन सामान्य रहने वाला है। ऑफिस के किसी काम को करने में थोड़ी रूकावट आ सकती है, लेकिन सहकर्मियों के सहयोग से समय से पूरा करने में सफल होंगे। आज कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। आज आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा। साझेदारी में किया गया काम फायदेमंद रहेगा। आज अपने उदार स्वाभाव से लोगों को अपनी ओर अट्रैक्ट कर पाएंगे। आज आपके मन में भावनात्मक उथल-पुथल रहेगी। आप अपनी छुपी ख़ासियत का इस्तेमाल कर दिन को बेहतरीन बनाने में सफल रहेंगे। आज कोई प्रॉपर्टी लेने का मन बनाएंगे।
शुभ रंग और अंक- बैंगनी, 9
कर्क राशि-
आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज आपको जरुरी कामों में सफलता मिलने वाली है। अगर आप कोई नया बिजनेस स्टार्ट करने की सोच रहे हैं तो थोड़ा रूक जायें। इस राशि के वकिल आज किसी पुराने केस की स्टडी करेंगें। दांपत्य जीवन में मधुरता आयेगी। साथी को समझनें का प्रयास करेंगें
जिससें रिश्तें मजबूत होंगे। घर के बुजुर्गों का आशिर्वाद मिलेगा। महिलाओं के लिए दिन राहतपूर्ण रहेगा। घर के कामो में बच्चो की मदद मिलेगी। जिससे आपका काम आसान हो जायेंगा। आज आपका स्वास्थ अच्छा रहेगा।
शुभ रंग और अंक- ग्रे, 2
सिंह राशि-
आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। जो भी काम आपके लिए खास हैं, उसे आज समय से पहले पूरा करने की कोशिश करेंगे, इसमे आपको सफलता भी मिलेगी। इस राशि के छात्रों को कम मेहनत करने से भी सफलता हासिल हो सकती है। नवविवाहित आज जीवनसाथी की भावनाओं को समझेगें और उनकी मन की बात जानने की कोशिश करेंगे, इससे रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। व्यापार में आ रही रूकावट से निजात पाने के लिए कोई महत्वपूर्ण सलाह मिलेगी, जिससे आपकी मुश्किल आसान हो सकती है। लवमेट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
शुभ रंग और अंक- सफेद, 3
कन्या राशि-
आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। किसी जरूरी काम को पूरा करने में कोई दोस्त अचानक काम आ सकता है। आज परिवार संग किसी धार्मिक कार्य में मन लगायेंगें, जिससे मन शांत रहेगा। व्यापार को बढ़ाने के नए तरीके सोचेंगे, जिससे भविष्य में आपको फायदा होगा। पैसों के क्षेत्र में कुछ नई
पहल भी आप कर सकते हैं। आपको हर कोशिश में अपने जीवनसाथी का साथ मिलेगा, उनके विचार भी आपके काम आयेंगें। स्वास्थ्य आज पहले से बेहतर रहेगा।
शुभ रंग और अंक- नारंगी, 7
तुला राशि-
आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज समझदारी के साथ काम करेंगे तो आपको कारोबार में आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त होगा। आज आपको जो भी काम दिया जाए उसे स्वीकार कर लें, क्योंकि आपको काफी धन लाभ होगा। आज जो भी करेंगे, उसके साथ कुछ एक्स्ट्रा जिम्मेदारी भी रहेगी।
लोग अपनी परेशानियां आपके सामने रखेंगे। जिसे आप आसानी से सुलझा देंगे। इस राशि के छात्र आज करियर में आगे बढने के लिए अपने गुरू की मदद लेंगें। सभी के साथ हंसी-खुशी दिन बीतेगा। आज दांपत्य जीवन शानदार रहने वाला है।
शुभ रंग और अंक- काला, 8
वृश्चिक राशि-
आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। कोर्ट-कचहरी के मामले पेपर पूरा न होने की वजह से कुछ देर के लिए रुक सकता है। कुछ लोगों का व्यवहार आज आपकी समझ से बाहर रहेगा। जरूरत पड़ने पर साथ के कुछ लोग आपकी मदद करेंगे। साथ ऐसी स्थितियों में जीवनसाथी का भी सहयोग प्राप्त होगा। बच्चों का समय घर पर दादा दादी के साथ बितेगा और उनसे कुछ बातें करेंगे। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। अचानक धनलाभ होने से आर्थिक स्थिति में सुधार आयेगा। छात्रों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है।
शुभ रंग और अंक- गोल्डन, 5
धनु राशि-
आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। बैंक से जुड़े लेन-देन में काफी सावधानी बरतने की जरूरत है। इस राशि के विवाहित अपने जीवनसाथी पर भरोसा बनायें रखें, गलतफहमियों से रिश्ते में उलझन बढ़ सकता है। इस राशी के मेडिकल स्टूडेंटस को कुछ अच्छा सिखने को मिलेगा, जो भविष्य में आपके
काम आयेंगा। छात्र आज कुछ नया सीखने का मन बनायेंगे। वेब-डिजाईनर्स के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। व्यापार में आज रोज की अपेक्षा ज्यादा मुनाफा होने के योग बने हुए है।
शुभ रंग और अंक- हरा, 9
मकर राशि-
आज का दिन व्यस्तता में बीतेगा। आज पारीवारिक जिम्मेदारियां पूरा करने में सफल होंगे। आज आपके सपने साकार होते हुए नजर आएंगे। खुद को आर्थिक रूप से मजबूत महसूस करेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। इस राशि के छात्रों के पढ़ाई में आ रही
रुकावटें आज किसी दोस्त की सहायता से सॉल्व हो जायेगी। दांपत्य जीवन में खुशियाँ आयेंगी। बच्चे आज का दिन खेल-कूद में व्यतीत करेंगे। मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है।
शुभ रंग और अंक- लाइट पीला, 6
कुंभ राशि-
आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। इस राशि के व्यापारी वर्ग के लोगों को फायदा होने के योग बन रहे है। साथ ही कार्य क्षेत्र में बढ़ोत्तरी भी होगी। आज आप कोई बड़ा फैसला ले सकते है। दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी। लवमेट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज
आपके सेहत में सुधार आयेगा। छात्रों को उनके मेहनत के अनुरूप सफलता मिलेगी। आज आप ऑफिस का कार्य समय पर पूरा करने में सफल होंगे। बॉस आपकी तारीफ करेंगे।
शुभ रंग और अंक- नीला, 7
मीन राशि-
आज अपनी सोच सकारात्मक रखें। भविष्य को और बेहतर बनाने के लिए प्लान बनायेंगे। जिसमें घरकी मदद मिलेगी। इस राशि के छात्रों को आज अपने लिए नए अवसरों की तलाश करनी होगी। इस राशि के जो लोग मैकनिकल की तैयारी कर रहे हैं आज उन्हें जल्द ही किसी अच्छी कम्पनी से जॉब के लिए कॉल आ सकती है। लवमेट्स एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करेंगे, जिससे रिश्तें में और मजबूती आएगी। दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी।
शुभ रंग और अंक- सिल्वर, 1
धूमधाम से मनाया गया प्रकाश पर्व: गुरु ग्रंथ साहिब का हुआ नगर भ्रमण,रैली का हुआ जगह- जगह स्वागत
प्रकाश पर्व गुरुनानक जयंती सोमवार को मनाई जाएगी। आज परासिया के गुरु सिंघ सभा गुरुद्वारे से नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन के लिए गुरु ग्रंथ साहब की शोभायात्रा के साथ पंच प्यारे भी शामिल हुए। बडी संख्या में सिक्ख समुदाय और अन्य धर्मों के लोग इस नगर कीर्तन में शामिल थे। दोपहर बाद गुरुद्वारा गुरु सिंध सभा से नगर कीर्तन शोभायात्रा प्रारंभ हुई।
भगवा वस्त्रों में सिक्खों के पांच प्रतीक को धारण किए पंज प्यारे नगर कीर्तन की शोभा बढा रहे थे। घोडों पर सवार नीले वस्त्रों में बालक आकर्षण का केंद्र थे। धार्मिक ग्रंथ के साथ कीर्तन करती महिलाओं का जत्था साथ चल रहा था। शोभायात्रा गुरुद्वारे से प्रारंभ होकर गुरु गोविंद सिंह चौक पहुंची। यहां से चौकी मोहल्ला होते हुए शोभायात्रा बांध मोहल्ला, बाबू लाईन, महाराष्ट्र बैंक, तहसील कार्यालय होते हुए अंबेडकर चौक से वापस गुरुद्वारे पहुंचकर समाप्त हुई।
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी… बढ़ा DA, इनकी सैलरी में होगी बढ़ोतरी
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में बड़ी बढ़ोतरी का ऐलान किया है। महंगाई भत्ते में ये बढ़ोतरी 1 जुलाई 2023 से प्रभावी होगी। यह लाभ उन कर्मचारियों को मिलेगा, जो 5वें और 6वें वेतन आयोग के तहत सैलरी मिलती है। इन कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 15 फीसदी से लेकर 18 फीसदी तक का इजाफा किया गया है।
वित्त मंत्रालय के बयान के मुताबिक, इन कर्मचारियों के डीए में इजाफा 6वें वेतन आयोग और 5वें वेतन आयोग के तहत किया गया है। 16 नवंबर को जारी ऑफिस मेमोरेडम में कहा गया है कि डिपॉर्टमेंट ऑफ पब्लिक इंटरप्राइसजेज के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में इजाफा हुआ है।
ऑफिस मेमोरेडम में कहा गया है कि छठे वेतन आयोग के पूर्व संशोधित वेतनमान या ग्रेड वेतन पाने वाले पब्लिक सेक्टर इंटरप्राइजेज के कर्मचारियों के लिए मौजूदा महंगाई भत्ता 212 फीसदी से बढ़ाकर 230 फीसदी कर दिया है, जिसका मतलब है कि कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 18 फीसदी का इजाफा किया गया है। यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2023 से प्रभावी होगी। 18 फीसदी डीए बढ़ोतरी से कर्मचारियों की सैलरी में 7 हजार रुपये तक का इजाफा हो सकता है।
5वें वेतन आयोग के तहत डीए
मेमोरेडम में कहा गया है कि CDA पैटर्न पे स्केल पर 5वें वेतन आयोग के तहत CPSEs कर्मचारियों के वेतन में इजाफा किया गया है। इन कर्मचारियों को दो पार्ट में बांटा गया है। पहले वे कर्मचारी, जिन्होंने 50 फीसदी डीए मर्जर का लाभ नहीं लिया है। उनके डीए को 462% से बढ़ाकर 477% कर दिया गया है। दूसरी कैटेगरी के तहत 50 फीसदी डीए मर्जर का लाभ लेने वाले कर्मचारियों का डीए 412 फीसदी से बढ़ाकर 427 फीसदी कर दिया गया है।
पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक का मामले में DGP ने SP को किया सस्पेंड
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक के मामले में पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने कार्रवाई करते हुए फिरोजपुर के तत्कालीन एसपी ऑपरेशन गुरविंदर सिंह सांगा को सस्पेंड कर दिया है। वह फिलहाल बठिंडा में तैनात थे। जांच रिपोर्ट में गुरबिंदर सिंह सांगा को अपनी ड्यूटी में लापरवाही बरतने का दोषी ठहराया गया है।
यह घटना 5 जनवरी 2022 की है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बठिंडा से सड़क मार्ग से फिरोजपुर के हुसैनीवाला जा रहे थे। रास्ते में किसानों ने ट्रैक्टर खड़े कर हाइवे बंद कर दिया। कुछ प्रदर्शनकारी काले झंडे लेकर उनकी गाड़ी के काफी करीब पहुंच गए थे। पीएम मोदी का काफिला 20 मिनट तक फिरोजपुर में प्यारे आणा फ्लाईओवर पर रुका रहा। तब पीएम मोदी की सुरक्षा में तैनाम एसपीजी ने मोर्चा संभाला। जब रास्ता नहीं खुला तो पीएम मोदी के काफिले को वापस लौटना पड़ा। वह बठिंडा के भिसियाना एयरपोर्ट पहुंचे और वहां से वापस आ गए थे। भिसियाना एयरपोर्ट पर मौजूद अधिकारियों से पीएम मोदी ने कहा था, ‘अपने सीएम को धन्यवाद कहना, मैं जिंदा लौट आया हूं’।
उस समय गुरबिंदर सिंह सांगा फिरोजपुर एसपी (ऑपरेशन) के पद पर तैनात थे। इस घटना के बाद उनका बठिंडा तबादला कर दिया गया था। पंजाब गृह एवं न्याय विभाग के सचिव गुरकीरत कृपाल सिंह की ओर से जारी निर्देशों पर गुरबिंदर सिंह को निलंबित किया गया है। सस्पेंशन के दौरान वह डीजीपी कार्यालय चंडीगढ़ के साथ अटैच रहेंगे। बिना अनुमति प्राप्त वह डीजीपी मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे। बता दें कि इस मामले की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट ने एक कमिटी का गठन किया था। एक साल बाद इस मामले में पंजाब पुलिस की ओर से कार्रवाई हुई है
फिरोजपुर में पीएम की सुरक्षा में चूक के मामले में शीर्ष अदालत द्वारा गठित जांच कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में पंजाब के तत्कालीन मुख्य सचिव अनिरुद्ध तिवारी और डीजीपी सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय को दोषी ठहराया था। कमिटी ने अगस्त 2022 में अपनी जांच रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट और केंद्र सरकार को सौंपी दी थी। इस रिपोर्ट के आधार पर केंद्र ने दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए सितंबर 2022 में पंजाब सरकार को पत्र लिखा था।
क्या आप जानते हैं दुनिया का सबसे पतला होटल, चौड़ाई मात्र 2.8 मीटर है, जानिए क्या-क्या मिलेंगी सुविधाएं
नई दिल्ली: क्या आप जानते हैं दुनिया का सबसे पतला होटल के बारे में…जी हां आज हम ऐसे ही रोचक होटल के बारे में जानकारी देंगे जो एक मंजिल पर सिर्फ एक कमरा है। बता दें कि होटल की चौड़ाई मात्र 2.8 मीटर है। आर्किटेक्ट ने एक छोटे से टुकडे जमीन को पांच मंजिला बनाया गया है।
सबसे ऊपरी मंजिल पर एक बार और रेस्तरां भी
हर कमरे में एक डबल बेड, शॉवर के साथ एक छोटा बाथरूम और एक शौचालय बना हुआ है। प्रत्येक कमरे में स्थानीय कलाकृति बने हुई है जो अपने मेहमानों को एक अलग अनुभव महसूस करवाती हैं। होटल की सबसे ऊपरी मंजिल पर एक बार और रेस्तरां भी है। यह होटल इंडोनेशिया में मौजूद है।
होटल में कुल सात कमरे हैं
यह होटल मध्य जावा के सलाटिगा में स्थित है। इस होटल में कुल सात कमरे हैं, हर फ्लोर पर सिर्फ एक कमरा है। आर्किटेक्ट आर्य इंद्रा ने इस होटल को बनाया है। इस होटल के कमरे से सीधे राजसी पर्वत को देखा जा सकता है, यही इसकी खासियत है।
-पर्यटन को उत्पन्न करने के लिए मेरा नया मंच बन गया
आर्य इंद्रा ने ने जानकारी देते हुए बताया कि मैं चाहता हूं कि लोग सलाटिगा को एक नए तरीके से अनुभव करें। यह एक नए प्रकार के पर्यटन को उत्पन्न करने के लिए मेरा नया मंच बन गया है जिसमें स्थानीय समुदाय शामिल हैं। उन्होंने कहा, यह होटल सबसे पतला है।
छोटी जगह पर रहकर भी एक अच्छा अनुभव
उन्होंने बताया कि लोग इस होटल में रुकने के बाद हैरानी जताते हुए कहते हैं कि वास्तव में कहीं घूमने और रुकने के लिए कितने कम जगह की जरूरत पड़ती है, हमें बड़ी जगह की जरूरत नहीं है। छोटी जगह पर रहकर भी एक अच्छा अनुभव लिया जा सकता है।
व्हाट्सएप्प में हुआ बड़ा बदलाव….
अगर किसी वजह से आपका फोन खो जाए या चोरी हो जाए तो दूसरे डिवाइस में WhatsApp लॉगिन करने का विकल्प भी नहीं रह जाता। दरअसल इसके लिए आपको वॉट्सऐप नंबर पर आने वाले OTP की जरूरत पड़ती है। आप अकाउंट से बाहर ना लॉक रह जाएं, इसके लिए प्लेटफॉर्म की ओर से नया ईमेल ऑथेंटिकेशन विकल्प दिया जा रहा है।
ईमेल ऑथेंटिकेशन विकल्प के साथ यूजर्स अपने वॉट्सऐप अकाउंट से ईमेल ID भी लिंक कर सकेंगे। इस तरह केवल मोबाइल नंबर ही इकलौता लॉगिन का तरीका नहीं बचेगा। इस फीचर की लंबे वक्त से टेस्टिंग के बाद अब iOS ऐप में इसका वाइड रोलआउट शुरू कर दिया गया है। जल्द ही Android यूजर्स को भी इसका फायदा दिया जाएगा।
नए वॉट्सऐप फीचर की टेस्टिंग अब तक बीटा वर्जन में चल रही थी और इसे iOS पर 23.24.70 वर्जन का हिस्सा बनाया गया था। वॉट्सऐप अपडेट्स और नए फीचर्स को मॉनीटर करने वाले प्लेटफॉर्म WABetaInfo ने इसकी जानकारी यूजर्स की दी और बताया कि SMS वेरिफिकेशन के बजाय अब ईमेल की मदद से भी अकाउंट में लॉगिन और उसे ऐक्सेस करने का विकल्प मिलने लगेगा।
मेटा की ओनरशिप वाले ऐप के प्रोफाइल पेज पर यूजर्स को इस फीचर का फायदा मिलेगा। वे अकाउंट मेन्यू में जाने के बाद अपना ईमेल एड्रेस अकाउंट से लिंक कर पाएंगे। वॉट्सऐप ने साफ किया है कि इस ईमेल ID को पूरी तरह प्राइवेट रखा जाएगा और बाकी यूजर्स या कॉन्टैक्ट्स इसे नहीं देख पाएंगे। इसका इस्तेमाल केवल अकाउंट ऑथेंटिकेशन के लिए किया जाएगा।
वॉट्सऐप अकाउंट में लॉगिन करते वक्त यूजर्स को दो विकल्प फोन नंबर और ईमेल ID के दिए जाएंगे। इनमें से ईमेल ID का चुनाव करने की स्थिति में OTP ईमेल पर भेजा जाएगा। इस तरह फोन नंबर का ऐक्सेस ना होने पर भी अकाउंट में लॉगिन किया जा सकेगा।
इंजीनियरिंग एक्सपो : रायपुर में तकनीक और इंजीनियरिंग का महासम्मेलन
RSS के इशारों पर चल रही मोदी सरकार : सोनिया गांधी
राष्ट्रीय सलाहकार परिषद (NAC) को लेकर सोनिया गांधी ने कहा है कि यह कोई दूसरा पावर सेंटर नहीं था बल्कि प्रधानमंत्री को सलाह देने वाली एक समिति मात्र थी। सोनिया गांधी ने एक आने वाली किताब के लेख में एनएसी को लेकर सफाई दी है तो वहीं मौजूदा एनडीए सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बता दें कि सोनिया गांधी पर आरोप लगते रहे हैं कि वह एनएसी की अध्यक्ष रहते हुए मनमोहन सिंह की सरकार के अहम निर्णय लेती थी। उन्होंने कहा कि एनडीए की सरकार खुल्लमखुल्ला आरएसएस से निर्देश लेकर काम कर रही है। आरएएस ना तो विश्वसनीय है और ना ही जनता ने उसे चुना है।
‘एन्हैंसिंग पीपल्स राइट ऐंड फ्रीडम- NAC रीविजिटेड’ नाम के लेख में सोनिया गांधी ने लिखा, बड़ी विडंबना है कि एनएसी को अपमानित किया गया लेकिन मौजूदा एनडीए सरकार लगातार अपनी नीतियों को लेकर निर्देश आरएसएस से लेती है। 2015 में केंद्रीय मंत्रियों ने अपनी नीतियों का पूरा खाका प्रजेंट किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इसे मार्गदर्शन नाम दिया था। उन्होंने लिखा कि एनएसी की भूमिका बहुत ही सीमित थी। यह केवल प्रधानमंत्री को सुझाव दिया करती थी बाकी फाइनल फैसला प्रधानमंत्री और सरकार ही लिया करती थी।
उन्होंने कहा कि जब एससी और एसटी के लिए अलग से बजट बनाने और गैरसंगठित क्षेत्र के लिए सोशल सिक्योरिटी का फ्रेमवर्क बनाने का सुझाव एनएसी ने दिया था तो इसे लागू नहीं किया गया ता। उन्होंने लिखा, एनएसी कोई भी कार्यकारी फैसला लेने में शामिल नहीं रहता था। बहुत सारे ऐसे सुझाव दिए गए जिन्हें कभी लागू नहीं किया गया। यह केवल अडवाइजरी रोल में ही थी। सोनिया गांधी ने कहा कि एनएसी को लेकर इस तरह की बातें इसलिए भी की गईं क्योंकि इसकी अध्य़क्ष उस वक्त कांग्रेस की भी अध्यक्षी थीं।
राष्ट्रीय योजना आयोग की बात करते हुए गांधी ने कहा, 1038 में ही तब के कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चंद्र बोस ने फैसले लेने की संस्था का विकेंद्रीकरण करने के लिए एनएसी जैसी बॉडी बनाई ती। उन्होंने कहा कि अब की एनडीए सरकार में प्रधानमंत्री कार्यालय और मंत्रालय केवल रबर स्टैंप बनकर रह गए हैं। संसदीय लोकतंत्र का मजाक बनाया जा रहा है। उन्होंने एनएसी की सफलताओं की लिस्ट बता ते हुए कहा, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून, वन अध्कीर कानून 2006 जैसे कानून एनएसी की सलाह के बाद बने थे।
उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार ने 2014 से लेकर 2019 तक 186 बिल पेश किए जिनमें से 142 पर कोई सलाह नहीं ली गई। केवल 44 बिलों को जनता के सुझाव के लिए रखा गया। इसके लिए भी केवल 30दिनों का समय दिया गया था। जनता को फैसले लेने के अधिकार और सलाह देने के अधिकार से वंचित कर दिया गया है। नागरिकों और सरकार के बीच का संबंध एकतरफा हो गया है।
बैंक खाते से पैसा निकालने पर देना होगा टैक्स, जानिए क्या है नियम!
Bank Transaction Rule: दोस्तों, अगर आपके बैंक अकाउंट (Bank Account) में अच्छा खासा पैसा पड़ा हुआ है और आप इस पैसे की निकासी (withdrawal of money) करने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए आज बहुत बड़ी जानकारी हम लेकर आए हैं।
अगर आप लोग बैंक से पैसा निकालने (withdraw money from the bank) के बारे में सोच रहे हैं तो इसके लिए आपको एक प्रॉपर प्लान तैयार करना होगा। आप लोग ऐसा नहीं करते हैं तो आपको टैक्स भी देना पड़ सकता है।
आप लोग टैक्स (Tax) से बचना चाहते हैं तो आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि आप हर साल बैंक से कितना पैसा निकाल सकते हैं। ऐसा नहीं है कि केवल एटीएम से ट्रांजैक्शन (ATM Transaction) करने पर ही आपको अतिरिक्त शुल्क देना होता है।
इसके अलावा अगर आप लोग बैंक से भी एक लिमिट से ज्यादा पैसा निकालते हैं तो उस पर आपको टैक्स देना होता है, जिसके बारे में बहुत कम लोगों को पता होगा।कुछ लोगों को लग रहा होगा कि बैंक से आप जितना चाहे उतना पैसा निकाल सकते हैं, लेकिन दोस्तों ऐसा बिल्कुल भी नहीं है।
अगर आप लोगों ने पिछले 3 साल से कोई भी इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल नहीं किया है तो 20 लाख रुपए से अधिक बैंक से निकलने पर आपको टीडीएस (TDS) देना होगा।
वहीं अगर जो लोग आरटीआर फाइल (ITR File) किए हुए हैं और हर साल टैक्स भरते हैं उनको इस चीज में रहता देखने को मिल सकती है । क्योंकि उन लोगों के लिए अलग नियम निर्धारित किया गया है।
ऐसे लोग हर साल बैंक, पोस्ट ऑफिस या कोऑपरेटिव बैंक (Cooperative Bank) से एक करोड़ तक का कैश बड़ी आसानी से withdraw कर सकते हैं।अमाउंट के हिसाब से आपको टीडीएस देना होता है। अगर आप लोग 20 लाख रुपए कैश निकाल रहे हैं तो उस पर आपको दो परसेंट TDS देना होगा। वही जो व्यक्ति एक करोड़ से अधिक निकाल रहा है उसे 5 फ़ीसदी का टीडीएस (TDS) देना होगा।
पीएम मोदी बने पायलट, फाइटर जेट तेजस में भरी उड़ान, कहा- हम आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में विश्व में किसी से कम नहीं हैं
बेंगलुरु। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के बेंगलुरु में तेजस विमान से भ्रमण किया। भारतीय वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी स्वदेशी मेड इन इंडिया लड़ाकू विमान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहली उड़ान की तैयारियों की निगरानी के लिए मौके पर मौजूद थे। दरअसल, वह शनिवार को बेंगलुरु में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) की फैसिलिटी के दौरे पर गए थे।

शेयर की तस्वीरें
इस उड़ान का अनुभव साझा करते हुए पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा कि –
मैं आज तेजस में उड़ान भरते हुए अत्यंत गर्व के साथ कह सकता हूं कि हमारी मेहनत और लगन के कारण हम आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में विश्व में किसी से कम नहीं हैं। भारतीय वायुसेना, DRDO और HAL के साथ ही समस्त भारतवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।

शॉपिंग मॉल में लगी भीषण आग, 11 की दर्दनाक मौत
पाकिस्तान के कराची शहर में एक शॉपिंग मॉल में भीषण आग लगने से 11 लोगों की मौत हो गई और छह घायल हो गए। यहां एक शॉपिंग मॉल में सुबह करीब सात बजे दूसरी मंजिल पर लगी आग ने शॉपिंग मॉल की चौथी, पांचवीं और छठी मंजिल को भी अपनी चपेट में ले लिया।
आग में 11 लोगों की मौत हो गई और छह घायल हो गए। ज्यादातर मौतें धुएं के कारण सांस लेने और घबराहट के कारण हुई है। 42 लोगों को रेस्क्यू किया गया, जिनमें से सभी पुरुष थे। नौ लोगों को जिन्ना अस्पताल लाया गया जबकि दो अन्य को सिविल अस्पताल ले जाया गया। लोगों में से छह की हालत गंभीर है।
सौम्या विश्वनाथन हत्याकांड मामले में 4 आरोपियों को उम्रकैद की सजा
नई दिल्ली। टीवी पत्रकार सौम्या विश्वनाथन की हत्या मामले में दिल्ली की साकेत कोर्ट ने चार आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। सभी आरोपियों रवि कपूर, अमित शुक्ला, बलबीर मलिक और अजय कुमार को मकोका के तहत उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। पांचवें दोषी को तीन साल की सजा सुनाई गई है। कोर्ट ने पांचों दोषियों पर जुर्माना भी लगाया है।
बता दें, पत्रकार सौम्या विश्वनाथन की साल 2008 में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वह उस समय अपनी कार से घर लौट रही थीं। इस हत्याकांड में पांच लोगों को आरोपी बनाया गया था, जिनमें चार को उम्रकैद की सजा सुनाई गई।
वीमेंस प्रीमियर लीग के ऑक्शन की तारीख का ऐलान, इस दिन होगी नीलामी
मुंबई। Women Premier League Auction 2024: बीसीसीआई ने वीमेंस प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन को लेकर बड़ी जानकारी दी है। डब्ल्यूपीएल 2024 ऑक्शन 9 दिसंबर को मुंबई में होगा। इस टूर्नामेंट का आयोजन फरवरी से मार्च के दौरान हो सकता है। इसमें पांच टीमें हिस्सा लेंगी। सभी फ्रेंचाइजी ने रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है। जिसमें 60 खिलाड़ियों को रिटेन और 29 को रिलीज किया गया।
Women Premier League Auction 2024: गुजराज जायंट्स ने सबसे ज्यादा खिलाड़ियों को किया रिलीज
वीमेंस प्रीमियर लीग में यूपी वॉरियर्स, मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स की टीम खेलती है। खिलाड़ियों को रिलीज करने में गुजरात सबसे आगे है। उसके बाद 5.95 करोड़ रुपए पर्स में आ गए हैं। मुंबई ने कम खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया है। उसके पास 2.1 करोड़ रुपए आए हैं।
Women Premier League Auction 2024: ऑक्शन में ये महिला क्रिकेट खिलाड़ी शामिल
यूपी वॉरियर्स
देविका वैद्य, शबनम इस्माइल, शिवली शिंदे और सिमरन शेख।
गुजरात जायंट्स
एनाबेल सदरलैंड, अश्विनी कुमारी, जॉर्जिया वेयरहैम, हर्ली गाला, किम गार्थ, मानसी जोशी, मोनिका पटेल, परुनिका सिसोदिया, एस मेघना, सोफिया डंकली, और सुषमा वर्मा।
दिल्ली कैपिटल्स
अपर्णा मंडल, जसिया अख्तर और तारा नॉरिस।
मुंबई इंडियंस
धारा गुज्जर, हेदर ग्राहम, नीलम बिष्ट और सोनम यादव।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
डेन वान नीकर्क, एरिन बर्न्स, कोमल जांजड़, मेगन शूट, पूनम खेमनार, प्रीति बोस, सहाना पवार।
महंगे इलाज से मुक्ति : भारत बनेगा दवाओं की दुनिया का गेम चेंजर, करोड़ों की दवा हजारों में होगी तैयार
सरकारी एजेंसियों की सहायता से भारतीय दवा कंपनियों ने एक साल में चार दुर्लभ बीमारियों के इलाज के लिए दवाएं विकसित करने में कामयाब हुई है।
उदाहरण के लिए, टाइरोसेमिया टाइप-1 के इलाज के लिए 2.2 करोड़ से 6.5 करोड़ वार्षिक खर्च होता था, लेकिन अब वही खर्च घटकर 2.5 लाख तक हो गया है। यह बच्चों में होने वाली वह बीमारी है, जिसका इलाज नहीं किया जाए तो करीबन 10 वर्ष की उम्र तक बच्चों की मौत हो जाती है। तीन अन्य दुर्लभ बीमारियों में गौचर भी शामिल है, जिसके कारण यकृत बढ़ना और हड्डियों में दर्द होता है। गौचर के इलाज के लिए प्रति वर्ष 1.8 से 3.6 करोड़ रुपये खर्च बैठता था, लेकिन अब यही खर्च घटकर 3.6 लाख रुपये तक हो गया है।
सुरंग में फंसे 41 मजदूर, मशीन ने दिया धोखा अब टनल में बाकी खुदाई हाथ से होगी
उत्तरकाशी की सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 मजदूरों को निकालने की जद्दोजहद लगातार जारी है. आज रेस्क्यू ऑपरेशन का 14वां दिन है. रेस्क्यू में आर रही दिक्कतें के चलते मजदूरों के परिजनों के सब्र का बांध टूटता जा रहा है
उत्तरकाशी सुरंग में फंसे 41 मजदूरों को बाहर निकालने की जद्दोजहद जारी है. राहत और बचावकर्मी अपनी पूरी मेहनत के साथ मजदूरों को बाहर निकालने में जुटे हैं. एनडीएमए के अधिकारी ने एक बयान में कहा कि आज शाम तक रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा होने की उम्मीद है. मजदूरों तक पहुंचने के लिए 15 मीटर का फासला रह गया है.
हमें अभी 12-14 मीटर और जाना है- PMO के पूर्व सलाहकार
प्रधानमंत्री कार्यालय के पूर्व सलाहकार भास्कर खुल्बे ने शुक्रवार को बताया था कि हमें अभी 12-14 मीटर और जाना है. मुझे उम्मीद है कि यदि सब कुछ ठीक रहा तो शुक्रवार शाम तक अभियान समाप्त हो जाएगा है. लेकिन शुक्रवार शाम तक ड्रिलिंग ही नहीं शुरू हो सकी थी.
टनल में फंसे हैं 8 राज्यों के 41 मजदूर
बता दें कि उत्तराखंड की उत्तरकाशी टनल में आठ राज्यों के 41 मजदूर फंसे हुए हैं. इनमें से सबसे ज्यादा 15 मजदूर झारखंड के हैं. इसके अलावा उत्तर प्रदेश (8), ओडिशा के 5, बिहार के 5, पश्चिम बंगाल के तीन, उत्तराखंड और असम के 2-2 जबकि हिमाचल प्रदेश के एक मजदूर सुरंग में फंसे हुए हैं.
