सियासत

सिम कार्ड से लेकर क्रेडिट कार्ड तक… आज से बदल गए ये नियम, यहां जानें आप पर क्या होगा असर

नई दिल्ली। New Rules From 1st December 2023: साल का आखिरी महीना दिसंबर अपने साथ बहुत सारे बदलाव लेकर आया है, 01 दिसंबर से बहुत सारे नियम बदल गए हैं। पहली तारीख को एलपीजी प्राइस से लेकर सिम कार्ड तक बहुत सारी चीजें बदल गई हैं, आइए विस्तार से जानते हैं इस बारे में यहां पर।

निष्क्रिय UPI ID बंद होंगे

New Rules From 1st December 2023: नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने सभी पेमेंट एप को निर्देश दिया है कि जिनकी UPI ID सालभर से एक्टिव नहीं उन्हें तत्काल प्रभाव से बंद कर दें। ये आदेश आज से लागू हो गया है।

थोक SIM बेचने पर रोक

New Rules From 1st December 2023: सरकार ने आज से थोक सिम बेचने पर रोक लगा दी है। जो दुकानदार अपनी दुकान को KYC नहीं करेंगे वो थोक में सिम नहीं बेच पाएंगे। मतलब अब सिम बेचने के लिए रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी होगा।

जीवन प्रमाण पत्र कराना होगा जमा

New Rules From 1st December 2023: 80 साल से ज्यादा के रिटायर नागरिकों को 30 नवंबर तक अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा कराना था, अगर वो ऐसा नहीं कर पाए हैं तो आज से उनकी पेंशन बंद हो जाएगी।

आधार अपडेट के लिए देना होगा फीस

New Rules From 1st December 2023: जिन लोगों को आधार कार्ड पिछले दस साल से अपडेट नहीं है, वो 14 दिसंबर तक अपना आधार अपडेट करा लें , तब तक ये फ्री है वरना 14 दिसंबर के बाद ये इसके लिए आपको फीस देनी होगी।

LPG कमर्शियल सिलेंडर 21 रुपए महंगा

New Rules From 1st December 2023: सरकारी तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को दामों की समीक्षा करती हैं। 1 दिसंबर 2023 की समीक्षा के बाद 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 21 रुपए महंगा कर दिया गया है। अच्छी बात यह है कि 14.2 किलो वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं है।

बैंक को भी भरनी होगी पेनाल्टी

New Rules From 1st December 2023: आरबीआई ने आज से बड़ा नियम लागू किया है। जिसके तहत अगर किसी कस्टमर ने लोन के लिए अपने सभी जरूरी दस्तावेजों को बैंक में जमा करके सारे पेपर वर्क पूरे कर लिए हैं। लेकिन बैंक उसके कागजों को लौटाने में देरी कर रहा है तो फिर ऐसी स्थिति में बैंक को भी पेनाल्टी भरनी पड़ेगी।

और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang 1 December: आज का पंचांग, देखें तिथि, ग्रह, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj ka Panchang 1 December 2023: हिंदू कैलेंडर में पंचांग एक जरूरी हिस्सा होता है. यह महीने की तीस तिथियों और पांच अंगों (वार, योग, तिथि, नक्षत्र और करण) से मिलकर बनता है. दैनिक पंचांग में आपको शुभ समय, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदू माह और पहलू आदि के बारे में हर प्रकार की जानकारी प्रदान करता है. आइये जानते हैं 1 दिसंबर 2023 का पंचाग... 

सूर्योदय- 06:56 एएम
सूर्यास्त- 05:24 पीएम

वार- शुक्रवार
पक्ष- कृष्ण पक्ष 
तिथि- चतुर्थी, 03:31 पीएम तक
नक्षत्र- पुनर्वसु, 04:40 पीएम तक
योग- शुक्ल, 08:04 पीएम तक
करण- बालव, 03:31 पीएम तक

अशुभ मुहूर्त 
दुष्टमुहूर्त 09:01:32 से 09:43:24 तक, 12:30:49 से 13:12:40 तक
कुलिक 09:01:32 से 09:43:24 तक
कंटक 13:12:40 से 13:54:31 तक
राहु काल 10:51:24 से 12:09:53 तक
कालवेला/अर्द्धयाम 14:36:22 से 15:18:14 तक
यमघण्ट 16:00:05 से 16:41:56 तक
यमगण्ड 14:46:50 से 16:05:19 तक
गुलिक काल 08:14:27 से 09:32:56 तक

शुभ मुहूर्त
अभिजीत: 11:48:57 से 12:30:49 तक

ग्रेगोरियन कैलेंडर के हिसाब से किसी महीने में 31 और किसी महीने में 1 दिन होते हैं. अगर हम हिंदू कैलेंडर की बात करें तो उसके हिसाब से हर माह में 1 दिन ही होते हैं, जिन्हें तिथि कहा जाता है. ये तिथियां दो पक्षों में होती हैं. इनमें से एक पक्ष को शुक्ल और एक पक्ष को कृष्ण कहा जाता है. ये 15-15 दिन के होते हैं. हिंदू कैलेंडर के हिसाब से इन तिथियों को प्रतिप्रदा, द्वितीया, तृतीया, चतुर्थी, पंचमी, षष्ठी, सप्तमी, अष्टमी, नवमी, दशमी, एकादशी, द्वादशी, त्रयोदशी और एक पक्ष की आखिरी तिथि को अमावस्या और दूसरे पक्ष की अंतिम तिथि को पूर्णिमा कहा जाता है. इन्हीं सब के आधार पर पंचांग बनता है. 

और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal 01 December 2023: सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य...जानिए क्या कहते है आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal 01 December 2023: आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की उदया तिथि चतुर्थी और शुक्रवार का दिन है। चतुर्थी तिथि आज दोपहर 3 बजकर 32 मिनट तक रहेगी। आज रात 8 बजकर 3 मिनट शुक्ल योग रहेगा। साथ ही आज शाम 4 बजकर 40 मिनट तक सर्वार्थसिद्धि योग रहेगा।  इसके अलावा आज शाम 4 बजकर 40 मिनट तक पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 01 दिसंबर 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि-

इस राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन राहतपूर्ण रहेगा, वह ऑनलाइन शॉपिंग में समय बिता सकती है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज किसी मल्टीनेशनल कंपनी में जॉब के लिए आपको कॉल आ सकती है। दांपत्य जीवन में आज मधुरता बनी रहेगी। घर के कामों में परिवार के लोग सहायता करेंगें। इलेक्ट्रानिक सामान खरीदना चाहत हैं तो आज खरीद सकते हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा। किसी कोर्ट केस का फैसला आज आपके पक्ष में आएगा।

  1. शुभ रंग- ग्रे
  2. शुभ अंक- 4

वृष राशि- 

आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आपके चंचल स्वाभाव के कारण लोग आपसे प्रभावित होंगे। आज बेहतर होगा आप बड़ों की राय को सुने और उनको माने। अगर आप वाहन खरीदने का प्लान बना रहें तो थोड़ा रूक जाये। लम्बे समय से सोचा हुआ कार्य आज पूरा हो जाएगा। जिसके

प्रभाव से आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आएगा। आज बॉस आपके कार्यो को देखकर आपकी प्रशंसा कर सकते है। माता के साथ धार्मिक स्थल पर जायेंगे। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

  1. शुभ रंग- नीला
  2. शुभ अंक- 1

मिथुन राशि-

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है, पूराने किये गये कार्यो की प्रशंसा होगी। आज अपने उच्चाधिकारी के सामने बात रखने पर पॉजीटिव रिस्पॉन्स मिलेगा। महिलाएं अपने जीवनसाथी को आज कुछ मिठा बना कर खिला सकती है, दोनों के बीच
रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। स्वास्थ्य आज पहले से काफी अच्छा रहेगा। आर्किटेक से जुड़े लोगों को अच्छी जॉब का ऑफर मिल सकता है। पिता बच्चों के साथ समय बितायेंगे। आज आपको अपने सेहत का खास ज्याद ध्यान रखने की जरूरत है।

  1. शुभ रंग- बैंगनी
  2. शुभ अंक- 3

कर्क राशि-

आज आप परिवार के साथ समय बितायेंगें। घर में खुशी का महौल बना रहेगा। इस राशि के व्यापारी वर्ग को आज अचानक कोई बड़ा फायदा हो सकता है। टेन्ट हाउस  के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। पुराना रूका हुआ पैसा आज वापस मिलेगा। आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत रहेगा।
स्वास्थ्य फिट रखने के लिए फल खायें, फायदा मिलेगा। धार्मिक कार्यो में मन लगाने से आपको मानसिक शांति मिलेगी। घर के बढो का सहयोग आपको मिलता रहेगा। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। सफलता मिलने के योग बने हुए हैं।

  1. शुभ रंग- नारंगी
  2. शुभ अंक- 6

सिंह राशि-

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। आज आपके सारे काम आसानी से हो जाएंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। साइंस से जुड़े बच्चों को अच्छी जॉव का ऑफर मिल सकता है। बिजनेस के सिलसिले में दोस्त के साथ बाहर जा सकते है। लवमेट्स आज कहीं घूमने जायेंगे। आज आपका
दांपत्य जीवन शानदार रहने वाला है। जीवनसाथी प्रसन्न होने की वजह देंगे। नन्हें मेहमान के आने से घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। छात्र किसी प्रतियोगी परीक्षा का फॉर्म भरने का मन बनाएंगे।

  1. शुभ रंग- पीला
  2. शुभ अंक- 4

कन्या राशि-

आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। परिवार के सभी सदस्यों मिलकर आज मनोरंजक गतिविधियों का आनन्द उठायेंगे। इस राशि के व्यापारी वर्ग को आज अचानक कोई बड़ा फायदा हो सकता है। आज आपके व्यापार में वृद्धि होने के योग बने हुए है। आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत बना रहेगा। बिना वजह घर के किसी सदस्य पर गुस्सा न करें। आज भाई बहन के साथ गेम खेलने का प्लान करेंगे। आज आप कई दिनों से रुके हुये कार्य को पूरा करने में सफल होंगे।

  1. शुभ रंग- गुलाबी
  2. शुभ अंक- 9

तुला राशि-

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। बीजनेस में अचानक कहीं से धनलाभ होगा। इससे आपकी आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी। आज कोई भी काम माता-पिता का आर्शीवाद लेकर शुरू करेंगे, तो निश्चित ही आपको सफलता मिलेगी। आज जरूरतमंद की मदद करेंगे। लोग आपकी
प्रशंसा करेंगे, समाज में आपका नाम होगा। आज किसी काम को करने में जल्दबाजी न करें ,अन्यथा वह काम दोबारा करना पड़ सकता है। छात्र आज अपना प्रोजेक्ट पूरा करने में सफल होंगे।

  1. शुभ रंग- लाल
  2. शुभ अंक- 5

वृश्चिक राशि-

आज के दिन भाग्य आपका पूरा साथ देगा। अगर आप नई जमीन लेने का प्लान बना रहे हैं तो घर के बड़ों की राय जरूर लें। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत है, सफलता मिलने के योग बने हुए है। लवमेट्स आज एक दूसरे को उपहार देंगे,
इससे रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। शाम को परिवार के साथ किसी जरूरी मामले पर बात होगी। बाहर रहकर जॉब कर रहे लोगों को आज अपने परिवार  से मिलने का मौका मिलेगा।

  1. शुभ रंग- मैजेंटा
  2. शुभ अंक- 8

धनु राशि-  आज आपको मेहनत का फल जरूर मिलेगा। कई दिनों से चल रही कड़ी मेहनत आज रंग लाएगी। आज आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है जिन्हे आप बखूबी निभायेंगे। आज किसी कार्य को पूरा करने के लिए आस-पास के कई लोग आपको सलाह देगें। जीवनसाथी पर भरोसा बनायें रखें, रिश्ते मजबूत होंगे। सेहत के लिहाज से आज आप ठीक रहेंगे। आज कई दिनों से चल रही कोई पारिवारिक समस्या समाप्त होगी, घर में खुशहाली बनी आएगी। स्टेशनरी का कारोबार कर रहे लोगों को आज उम्मीद से अच्छा लाभ होगा।

  1. शुभ रंग- मैहरुन
  2. शुभ अंक- 6

मकर राशि-

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फायदा देने वाला है। करियर में आये उतार- चढ़ाव से आज आप निपटने में सक्षम होंगे। लेकिन किसी अनुभवी सीनियर्स की मदद से आपको थोड़ी राहत मिलेगी। आज घर में बच्चों के साथ आपका ज्यादा
टाइम बितेगा। माता पिता बच्चों को कोई अच्छी सलाह भी दे सकते है। छात्रों को आज ऑनलाईन कुछ नया सीखने को मिलेगा। व्यापार को आगे बढ़ाने में पिता का सहयोग आपको प्राप्त होगा। आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी।

  1. शुभ रंग- हरा
  2. शुभ अंक- 5

कुंभ राशि-

आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आपके सामने कई चुनौतियां भी आएंगी लेकिन आप इनका डटकर मुकाबला करने में सफल होंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला साबित होगा। करियर संबंधी चुनाव करने के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। सेहत के प्रति आज आपको सतर्क रहना होगा। लवमेट्स के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। नवविवाहित दंपत्ति के लिए आज का दिन अच्छा है मूवी देखने का प्लान बनाएंगे।

  1. शुभ रंग-भूरा
  2. शुभ अंक- 8

मीन राशि-

आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। नौकरी कर रहे लोगो को पदोन्नती के अवसर प्राप्त होंगे। ऑफिस में कार्यशीलता के लिए आपको सम्मानित किया जा सकता है। पहले से चल रही किसी दोस्त से अनबन आज समाप्त हो जायेंगी। आज परिवार के साथ घर पर स्वादिष्ट डीनर का प्लान बना सकते हैं। आज आपके जीवन में चल रही सारी समस्याओं का हल निकल जाएगा। महिलाए आज घर के कामो में बिजी हो सकती है, बच्चे उनकी मदद करेंगे। आज योगा करने से सेहत अच्छी रहेगी।

  1. शुभ रंग- पिच
  2. शुभ अंक- 9
और पढ़ें ...

Exit Poll 2023: देखिए 5 राज्यों को सबसे सटीक 'TARGET महापोल'

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना सहित 5 राज्यों में उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद हो चुकी है। अब विधानसभा चुनाव के माहा पोल सामने आए हैं। इनमें यह अनुमान सामने आया है कि किस राज्य में किसकी सरकार बनने की संभावना है। राजस्थान और छत्तीसगढ़ में अभी कांग्रेस की सरकार है, जबकि मध्य प्रदेश में भाजपा के हाथ में सत्ता है। इन तीनों ही राज्यों में भाजपा और कांग्रेस के बीच ही सीधी टक्कर है।

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कांग्रेस की सरकार बनती दिख रही है। EXIT POLL के मुताबिक राज्य में कांग्रेस को 50 से 55 सीटें मिल सकती हैं, जबकि भाजपा को 33 से 38 सीटों पर सिमटती दिख रही है। राज्य में कुल 90 सीटें हैं, जिनमें से 1 से 5 सीटें अन्य के खाते में जा सकती हैं।

तेलंगाना में BRS और कांग्रेस में जबरदस्त टक्कर दिख रही है। के चंद्रशेखर राव की पार्टी की हवा तो बहुत थी, लेकिन मतदान के बाद कांग्रेस की भी लहर दिखने लगी है। हालाँकि, BRS और AIMIM का गठबंधन अपने बल पर आसानी से बहुमत प्राप्त कर रहा है। लेकिन, 10 से 20 सीटें मिलती दिख रहीं हैं, वहीं TDP को 25 से 35 सीटें मिलती दिख रहीं हैं, यदि कांग्रेस और TDP हाथ मिला लें तो समीकरण बदल सकता है। भाजपा को यहाँ अधिक से अधिक 5 से 10 सीटें मिलती दिख रही है।

पूर्वोत्तर राज्य मिजोरम में स्थानीय दलों का दबदबा देखने को मिल रहा है। यहाँ सत्ताधारी MNF को राज्य की कुल 40 सीटों में से 20 -22 सीटें, ZPM को 16-18 सीटें मिलती दिख रही है। यहाँ बहुमत का आंकड़ा 21 है। कांग्रेस और भाजपा को यहाँ 2 से 5 सीटें मिलती दिखाई दे रहीं हैं।

मध्य प्रदेश में 230 सीटों पर मतदान हुआ था और बहुमत का आंकड़ा 116 है। यहाँ कांग्रेस को मध्य प्रदेश में 112 से 125 सीटें मिलती दिख रहीं हैं, यानी पार्टी बहुमत हासिल कर सकती है। वहीं, भाजपा भी ज्यादा पीछे नहीं है, उसे 110 से 122 सीटें मिलती दिख रही हैं। मध्य प्रदेश में 2 से 8 सीटें अन्य के खाते में जा सकती हैं।

राजस्थान में एग्जिट पोल के मुताबिक, यहां कांग्रेस और भाजपा में कांटे की टक्कर है। यहां कांग्रेस 95-105 सीटों के साथ बहुमत की लाइन पर दिख रही है, वहीं भाजपा भी 90 से 100 सीटों के अनुमान के साथ अधिक पीछे नहीं है। जबकि, अन्य को 5 से 15 सीटें मिलती दिख रहीं हैं, यदि राज्य में कोई दल बहुमत से थोड़ा पीछे रह जाता है, तो अन्य की भूमिका किंगमेकर की हो सकती है।

और पढ़ें ...

राहुल या नीतीश नहीं, खड़गे हो सकते हैं INDIA गठबंधन के PM कैंडिडेट…..

पांच राज्यों के चुनाव आज संपन्न होने वाले हैं। तीन दिसंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे। इसके बाद लोकसभा चुनाव की तैयारी में सभी पार्टियां जुट जाएंगी। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन नरेंद्र मोदी की अगुवाई में 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए तैयार है। वहीं, विपक्षी इंडिया गठबंधन ने अभी तक इसको लेकर कोई फैसला नहीं किया है।

विपक्ष की तरफ से पीएम कैंडिडेट के लिए राहुल गांधी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम सामने आ रहा था। लेकिन, इस बीच सोनिया गांधी ने खड़गे को बड़ी जिम्मेदारी सौंपने के संकेत दिए हैं।

पूर्व कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी सहित प्रमुख विपक्षी नेताओं ने 2024 के लोकसभा चुनाव में मल्लिकार्जुन खड़गे के लिए बड़ी भूमिका की वकालत की है। नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष पर लिखी किताब “Mallikarjun Kharge: Political Engagement with Compassion, Justice, and Inclusive Development” के मौके पर यह बात सामने निकलकर आई है।

इस दौरान विपक्षी नेताओं ने इंडिया गठबंधन की एकता को मजबूत करने का भी संकल्प लिया। कुछ लोगों ने यह विचार व्यक्त किया कि खड़गे को इस गुट का नेतृत्व करना चाहिए। पांच विधानसभा चुनावों के नतीजे आने से कुछ दिन पहले सोनिया गांधी ने कहा कि खड़गे भारत की आत्मा के लिए इस ऐतिहासिक लड़ाई में कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व करने के लिए सबसे उपयुक्त हैं।

अपने भाषण में सोनिया गांधी ने खड़गे की प्रतिबद्धता और विचारधारा की सराहना की। उन्होंने कहा, “उनका शानदार जीवन और कार्य उन मूल्यों का उदाहरण है जो आधुनिक भारत के संस्थापकों और वास्तुकारों ने अपनाए। अदम्य भारतीय भावना का प्रतीक होकर उन्होंने अपनी लंबी यात्रा में कई विपरीत परिस्थितियों का सामना किया।

आपको बता दें कि 81 वर्षीय मल्लिकार्जुन खड़गे को पिछले साल 26 अक्टूबर को कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया था। उनके शासन में कांग्रेस पार्टी ने कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश में दो विधानसभा चुनाव जीते हैं। इसके अलावा इंडिया गठबंधन के बैनर तले कम से कम 27 पार्टियों को साथ लाने में सफल रहे हैं। इन सभी दलों ने 2024 में लोकसभा चुनाव साथ लड़ने का संकल्प लिया है।

खड़गे ने अपने भाषण में कहा, ”लोकतंत्र और संविधान के कारण मैं एक सामान्य कार्यकर्ता से इस पद तक पहुंच सका। आज संविधान और संसदीय लोकतंत्र दोनों खतरे में हैं। सत्ता में बैठे लोग संविधान में विश्वास नहीं करते है।” उन्होंने कहा है कि वे इसे बदलने और अपना संविधान लाने के लिए सही समय का इंतजार कर रहे हैं।

सोनिया गांधी ने कहा, “उन्होंने दृढ़ साहस, अटूट दयालुता और तीक्ष्ण बुद्धि के साथ मेरे कई बोझों को साझा किया है। आज वह एक महत्वपूर्ण मोड़ पर कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व कर रहे हैं। सत्ता में बैठे लोग संवैधानिक और संस्थागत मूल्यों से बेपरवाह हैं।

उन सभी संस्थानों, प्रणालियों और सिद्धांतों को नष्ट कर रहे हैं जिनके द्वारा भारत आजादी के बाद से फला-फूला है। एक मजबूत संगठनात्मक नेता के रूप में मल्लिकार्जुन खड़गे भारत की आत्मा के लिए इस ऐतिहासिक लड़ाई में कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व करने के लिए सबसे उपयुक्त हैं। इसमें उन्हें मेरा और कांग्रेस पार्टी का दृढ़ समर्थन प्राप्त है।”

सोनिया गांधी से पहले कांग्रेस के सबसे पुराने सहयोगियों में से एक द्रमुक के टीआर बालू ने कहा, “यह अधिक महत्वपूर्ण है कि इंडिया गठबंधन के सबसे वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे बिना किसी समस्या के पार्टियों का एक साथ नेतृत्व करें ताकि हम 2024 का चुनाव जीत सकते हैं।”

वहीं, राजद के राज्यसभा नेता मनोज झा ने कांग्रेस विधायक अभिषेक मनु सिंघवी की भविष्यवाणी का हवाला देते हुए कहा कि खड़गे के लिए अभी तक कोई परिणति नहीं हुई है। वहीं, सीपीआईएम के सीताराम येचुरी ने कहा कि खड़गे पर बड़ी जिम्मेदारी है।

और पढ़ें ...

तेलंगाना में 119 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी

तेलंगाना में सभी 119 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान शुरू हो गया है। कहीं-कहीं से तकनीकी खामियों की खबर है, लेकिन उन्‍हें तुरंत ठीक कर लिया गया। 2014 में तेलंगाना राज्‍य के गठन के बाद वहां  तीसरी बार चुनाव हो रहा है। 

2 लाख 8 हजार से अधिक कर्मचारी चुनाव डयू्टी पर लगाए गए है। कुल 35 हजार 655 मतदान केंद्र बनाए गए है। 3 करोड़ 26 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। बडी संख्‍या में निर्दलीय उम्‍मीदवारों सहित, 120 से भी अधिक राजनीतिक दल चुनाव मैदान में है।

तेलंगाना में सत्तारूढ भारत राष्‍ट्र समिति, कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। भारत राष्ट्र समिति लगातार तीसरी बार सत्ता में आने के प्रयास में जुटी है जबकि कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी इस सिलसिले को तोड़ने की जी-तोड़ कोशिश कर रहे है। बीआरएस ने सभी 119 सीटों पर उम्‍मीदवार खडे किए हैं। भारतीय जनता पार्टी 111 और इसके सहयोगी आठ सीटों पर चुनाव मैदान में है जबकि कांग्रेस 118 निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव लड रही है, इनमें एक सीट पर वह भारतीय कम्‍युनिस्‍ट पार्टी के साथ है। असदुद्दीन ओवैसी की एआई-एमआईएम पार्टी ने 09 निर्वाचन क्षेत्रों में उम्‍मीदवार खड़े किए हैं। बहुजन समाज पार्टी 106 सीटों पर चुनाव लड रही है।

मुख्‍य चुनाव अधिकारी विकास राज ने बताया कि राज्‍य में मतदान संपन्‍न होने तक धारा-144 लागू रहेगी। उन्‍होंने मतदाताओं से बड़ी संख्या में वोट डालने की अपील की है।

और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang, 30 November 2023: आज संकष्टी चतुर्थी व्रत, जानें पूजा के लिए शुभ मुहूर्त का समय

आज का पंचांग, 30 नवंबर 2023, गुरुवार
राष्ट्रीय मिति मार्गशीर्ष 09, शक संवत 1945, मार्गशीर्ष कृष्णा, तृतीया, बृहस्पतिवार, विक्रम संवत 2080। सौर मार्गशीर्ष मास प्रविष्टे 15, जमादि-उल्लावल-15, हिजरी 1445 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 30 नवम्बर सन् 2023 ई। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, हेमन्त ऋतु। राहुकाल अपराह्न 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक।

तृतीया तिथि अपराह्न 02 बजकर 26 मिनट तक उपरांत चतुर्थी तिथि का आरंभ। आद्र्रा नक्षत्र अपराह्न 03 बजकर 02 मिनट तक उपरांत पुनर्वसु नक्षत्र का आरंभ। शुभ योग रात्रि 08 बजकर 14 मिनट तक उपरांत शुक्ल योग का आरंभ। विष्टि करण अपराह्न 02 बजकर 26 मिनट तक उपरांत बालव करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात मिथुन राशि पर संचार करेगा।आज के व्रत त्योहार श्रीगणेश चतुर्थी व्रत।

सूर्योदय का समय 30 नवंबर 2023 : सुबह 6 बजकर 55 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 30 नवंबर 2023 : शाम में 5 बजकर 23 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 30 नवंबर 2023 :
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 7 मिनट से 6 बजकर 1 मिनट तक रहेगा। विजय मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 54 मिनट से दोपहर में 2 बजकर 36 मिनट तक। निशिथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 43 मिनट से 12 बजकर 37 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम में 5 बजकर 21 मिनट से 5 बजकर 48 मिनट तक। अमृत काल सुबह 6 बजकर 55 मिनट से 8 बजकर 14 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 30 नवंबर 2023 :

राहुकाल दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक। सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। सुबह 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 10 बजकर 25 मिनट से 11 बजकर 7 मिनट तक। इसके बाद दोपहर 2 बजकर 36 मिनट से 3 बजकर 18 मिनट तक। भद्राकाल का समय सुबह 6 बजकर 55 मिनट से दोपहर 2 बजकर 24 मिनट तक।
और पढ़ें ...

Horoscope 30 November 2023 : सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि- आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, परन्तु धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। सेहत का ध्यान रखें। विदेश यात्रा पर जा सकते हैं।रिश्तों में प्यार और मिठास बना रहेगा। साथी संग आरामदायक पलों को एंजॉय करेंगे। काम के सिलसिले में यात्रा आपकी लव लाइफ को थोड़ा प्रभावित कर सकती है। आर्थिक दिक्कतों को लेकर थोड़ा सावधानी बरतें और साथ मिलकर समस्या का समाधान निकालने की कोशिश करें। 

वृष राशि- मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति हो सकती है। कार्यस्थल पर व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। लंबे समय से रुके हुए कार्यों के पूरा होने के योग बन रहे हैं। रिलेशनशिप की दिक्कतों को सुलझाने के लिए परिजनों की सलाह को इग्नोर ना करें। साथी संग रिश्तों में समझ और तालमेल बढ़ाने में समय लग सकता है।

मिथुन राशि- पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। कारोबार के लिए विदेश यात्रा लाभप्रद रहेगी। तरक्की का मार्ग प्रशस्त होगा। आज पार्टनर के लिए टाइम जरूर निकालें और उनके साथ मौज-मस्ती भरे पलों का आनंद लें। लॉन्ग ड्राइव या मूवी देखने का प्लान बना सकते हैं। इससे रिश्तों में नजदीकियां बढ़ेंगी और लव लाइफ अच्छी रहेगी।

कर्क राशि- आत्मविश्वास तो बहुत रहेगा, परन्तु संयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। नौकरी में अफसरों का सहयोग तो मिलेगा, परन्तु कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। भाइयों का सहयोग रहेगा। साथी पर विश्वास करें, चाहे रिलेशनशिप में परिस्थितियां कितनी भी विपरीत क्यों ना हों। नहीं तो किसी तीसरे व्यक्ति के कारण रिश्तों में दरार बढ़ सकती है। रिश्तों में प्यार और स्थिरता लाने के लिए पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान बनाएं।

सिंह राशि- मन परेशान रहेगा। संयत रहें। क्रोध से बचें। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। बौद्धिक कार्यों से आय में वृद्धि के साधन बन सकते हैं। तरक्की के योग बन रहे हैं। अगर आप एक ऐसे रिलेशनशिप में हैं, जिसमें आपका पार्टनर आपके लिए अपशब्दों का इस्तेमाल करता है तो परिजनों की मदद लें। वह आपको सपोर्ट करने से पीछे नहीं हटेंगे।

कन्या राशि- आत्मविश्वास से लबरेज रहेगें। परन्तु अति उत्साही होने से बचें। संयत रहें। माता का साथ मिलेगा। नौकरी में कार्यभार में वृद्धि हो सकती है। आय भी बढ़ेगी। संतान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। पार्टनर के व्यवहार में थोड़ा परिवर्तन नजर आएगा। जिसके कारण आपको थोड़ी परेशानी महसूस हो सकती है, लेकिन शांति बनाए रखें और उनसे बातचीत कर समस्या का समाधान निकालने की कोशिश करें।

तुला राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के अवसर मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। खर्चों की अधिकता हो सकती है। नकारात्मक विचारों से दूर रहें और रिलेशनशिप की दिक्कतों के बारे में आज शाम तक साथी से चर्चा जरूर करें। एक-दूसरे को समझें और साथ मिलकर अपने सपनों को साकार करने के लिए आगे बढ़ें।

वृश्चिक राशि- मन अशान्त रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। बातचीत में सन्तुलन बनाये रखें। मित्रों का सहयोग भी मिलेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भाग-दौड़ अधिक रहेगी। यात्रा के योग हैं। आप में रिश्ते को हेल्दी और सक्सेसफुल बनाए रखने की क्षमता है, लेकिन दूसरे के विचारों का असर रिश्तों पर ना पड़ने दें। यह साथी से आर्थिक स्थिति को लेकर चर्चा करने का उत्तम समय है।

धनु राशि- आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मन प्रसन्न रहेगा, परन्तु बातचीत में सन्तुलित रहें। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। तरक्की भी हो सकती है। आय बढ़ेगी। किसी नए कारोबार की शुरुआत कर सकते हैं।आज पार्टनर से सार्थक बातचीत का उत्तम दिन है। साथी से अपने भावनाओं को व्यक्त करें और काम के बाद एक साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करें। इससे रिश्तों में गलतफहमी नहीं होगी।

मकर राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। वाणी में मधुरता रहेगी। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती है। परिश्रम भी अधिक रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। खर्चों की अधिकता रहेगी। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद रहेंगे। साथी का ख्याल रखें और उन्हें जताएं कि आप उनकी कितनी परवाह करते हैं। इससे साथी संग रिश्ता मजबूत होगा और लव लाइफ में प्यार और रोमांस बना रहेगा।

कुंभ राशि- संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। किसी मित्र से वस्त्र उपहार में प्राप्त हो सकते हैं। नौकरी में कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। माता से धन की प्राप्ति होगी।रिलेशनशिप में साथी से अपनी चिंताओं को विनम्रता के साथ व्यक्त करने की कोशिश करें। दूसरों के नकारात्मक विचारों का असर रिश्तों पर ना पड़ने दें। पार्टनर संग रेगुलर एक्सरसाइज करें।

मीन राशि- किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। माता के सानिध्य मिलेगा। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में लाभ के अवसर मिल सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। अपना काम जल्दी खत्म करें और साथी के साथ कुछ स्पेशल प्लान करें। अगर आप रिलेशनशिप में सीरीयस हैं तो आज पार्टनर को अपने घर वालों से मिलाने का सबसे अच्छा समय रहेगा। अपने बच्चों के साथ अच्छे पल बिताएं।

और पढ़ें ...

PMGKAY योजना के तहत अब 5 साल तक मिलेगा फ्री राशन, मोदी सरकार ने लिया बड़ा फैसला

BIG NEWS : केंद्र की मोदी सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए PMGKAY योजना के तहत मुफ्त राशन स्कीम को फिर से आगे बढ़ा दिया है। अब लोगों को 5 सालों तक मुफ्त राशन योजना का लाभ मिलेगा।

बता दें प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY ) योजना के तहत गरीब लोगों को हर महीने 5 किलो चावल या गेंहूं बिना किसी शुल्क के मिलता है। इस योजना को गरीबों की मदद के लिए आगे बढ़ाई गई है। सरकार के इस फैसले से देशभर के 81 करोड़ लोग लाभान्वित होने जा रहे हैं, जिन्हें 5 किलोग्राम अनाज मुफ्त में मिलेगा।

 30 जून 2020 को शुरू हुई थी योजना

केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना की शुरुआत 30 जून 2020 को की गई थी। केंद्र सरकार समय-समय पर इस योजना को आगे बढ़ाती रही है। इससे पहले इस योजना को साल 2023 तक के लिए बढ़ाया गया था, लेकिन इस योजना को अब और पांच सालों तक बढ़ा दिया है, इसका आधिकारिक ऐलान भी हो गया है।

और पढ़ें ...

कांग्रेस विधायक को कोर्ट ने सुनाई 1 साल की सजा, 55 लाख का जुर्माना भी, जानें क्या है पूरा मामला

राजस्थान। कोटपुतली बहरोड़ जिले की बहरोड़ एसीजेएम-3 कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में चाकसू विधायक वेदप्रकाश सोलंकी को एक साल की सजा और 55 लाख रुपये का जुर्माना की सजा सुनाई है। इसमें 54 लाख रुपये परिवादी मोहर सिंह यादव को दिए जायेंगे, जबकि एक लाख का जुर्माना कोर्ट में जमा होगा।

एसीजेएम कोर्ट बहरोड़ के न्यायाधीश निखिल सिंह ने चेक बाउंस मामले में दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद बुधवार को इस पर अपना फैसला सुनाया। परिवादी के वकील भूप्रेंद्र प्रजापत ने बताया की मोहर सिंह यादव रिटायर्ड पीटीआई की ओर से 2015 में 35 लाख रुपये चाकसू के विधायक वेद प्रकाश सोलंकी को जयपुर में किसी जमीन के पेटे दिए गए थे। लेकिन वेद प्रकाश सोलंकी ने उनको जयपुर में ना तो कोई प्लॉट दिलाया और ना ही उनकी रकम लौटाई।

उसके बाद सोलंकी ने मोहर सिंह यादव को एक चेक दिया था। वह चेक बैंक में लगाने के बाद बाउंस हो गया। इसके बाद पीड़ित मोहर सिंह यादव ने कोर्ट की शरण ली थी। कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए आज फैसला सुनाया है। इसमें कोर्ट ने विधायक वेद प्रकाश सोलंकी को एक साल की सजा सुनाई है। इसके साथ ही उन पर 55 लाख रुपये के आर्थिक दंड भी लगाया गया है।

और पढ़ें ...

फेसबुक पोस्ट के जरिए मिली धमकी, एक्टर की सुरक्षा व्यवस्था की नए सिरे से समीक्षा की गई है.

सोशल मीडिया पर सलमान खान (Salman Khan) को धमकी देने वाला एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है. इसके बाद मुंबई पुलिस अलर्ट हो गई है और एक्टर की सुरक्षा व्यवस्था  की नए सिरे से समीक्षा की गई है. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई (gangster Lawrence Bishnoi) की धमकी के बाद सलमान को पहले से ही मुंबई पुलिस ने वाई-प्लस सुरक्षा (Salman Khan Y+ security) दी है. हालांकि पहली बार नहीं है जब एक्टर को बिश्नोई ने धमकी दी है.

और पढ़ें ...

हाईवे पर भीषण हादसा….बारातियों से भरी ट्रेवलर ट्रक में घुसी, चार लोगों की मौत

आगरा-दिल्ली हाईवे पर मंगलवार देर रात दर्दनाक हादसा हुआ। पलवल से छाता क्षेत्र में एक बरात आई थी। बराती रात में वापस ट्रेवलर से लौट रहे थे, कोसीकलां के पास पीछे से ट्रेवलर एक ट्रक में घुस गई। इसमें चार लोगों की मृत्यु हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए।हादसा रात करीब 12 बजे हुआ। पलवल के मुड़कटी से एक बरात छाता के उमराया गांव आई थी। हाईवे पर कोसीकलां के पास ट्रेवलर पीछे से ट्रक में घुसने से ट्रेवलर सवार आठ लोग घायल हो गए।

इनमें उपचार के दौरान पलवल के औरंगाबाद गोपालगढ़ निवासी ध्रुव, चुन्नीलाल, श्याम तथा दलवीर सिंह की मृत्यु हो गई। ट्रेवलर सवार मोहित, रोहन, उनके पिता रोहताश, और नवीन घायल हो गए। पुलिस ने वाहनों को किनारे कर आवागमन सुचारू कराया।

और पढ़ें ...

चंद्रयान-3 के बाद भारत एक और सफलता के करीब, NASA देगा बड़ा तोहफा

चांद के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग का कीर्तिमान पहले ही स्थापित कर चुका भारत अब अंतरिक्ष में रफ्तार बढ़ाने के लिए तैयार है। इस काम में NASA यानी नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन का भी साथ मिलने जा रहा है। खबर है कि नासा ने भारतीय यात्री को अंतरिक्ष में भेजने की योजना बनाई है।

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के प्रशासक बिल नेल्सन ने मंगलवार को यहां कहा कि भारत के खुद के अंतरिक्ष स्टेशन निर्माण में नयी दिल्ली का सहयोग करने के लिए वॉशिंगटन तैयार है। भारत यात्रा पर आए नेल्सन ने कहा कि अमेरिका और भारत अगले साल के अंत तक एक भारतीय अंतरिक्ष यात्री को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन भेजने की योजना पर काम कर रहे हैं।

नेल्सन ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘अंतरिक्ष यात्री का चयन इसरो द्वारा किया जाएगा। नासा चयन नहीं करेगा।’ उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि अगर भारत चाहे तो अंतरिक्ष स्टेशन के निर्माण में नई दिल्ली के साथ सहयोग करने के लिए वॉशिंगटन तैयार होगा।

नेल्सन ने कहा, ‘हमें उम्मीद है कि उस समय तक एक वाणिज्यिक अंतरिक्ष स्टेशन होगा। मुझे लगता है कि भारत 2040 तक एक वाणिज्यिक अंतरिक्ष स्टेशन चाहता है। अगर भारत चाहता है कि हम उसके साथ सहयोग करें, तो निश्चित रूप से हम उपलब्ध होंगे। लेकिन यह भारत पर निर्भर है।’ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसरो से 2035 तक एक भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन बनाने और 2040 तक चंद्रमा पर अंतरिक्ष यात्रियों को उतारने का लक्ष्य रखने को कहा है।

नेल्सन ने मंगलवार को विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह से मुलाकात की तथा उनका अंतरिक्ष क्षेत्र के व्यापारिक दिग्गजों के साथ बैठक के लिए मुंबई जाने का कार्यक्रम है। उनका बेंगलुरु में इसरो मुख्यालय का दौरा करने और भारतीय अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा से भी मिलने का कार्यक्रम है।

खास बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसरो को 2035 तक ‘भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन’ के निर्माण का लक्ष्य बनाने का निर्देश दिया है। इसके अलावा भारत 2040 तक चांद पर मानव की लैंडिंग की तैयारी भी कर रहा है।

और पढ़ें ...

न पदों पर निकली भर्ती, मिलेगा 2 लाख तक का वेतन, जानें कैसे करें अप्लाई

नई दिल्ली। बेरोजगार युवाओं के लिए भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय ने नौकरी पाने का सुनहरा अवसर दिया है। शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग के अधीन राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (NIOS) ने ग्रुप A, B और C के पदों पर भर्ती के लिए वैकेंसी निकाली है। इसके लिए एक नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 21 दिसंबर, 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 30 नवंबर से nios.ac.in पर शुरू होगी। इस भर्ती अभियान के माध्यम से मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS), जूनियर असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर, जनसंपर्क अधिकारी, शैक्षणिक अधिकारी, सहायक निदेशक और अन्य सहित कुल 62 पद भरे जाने वाले हैं। अगर आप भी इन पदों पर नौकरी पाने की तैयारी में हैं, तो नीचे दिए गए इन बातों को पढ़ें।

इन पदों पर होगी बहाली

डिप्टी डायरेक्टर (कैपेसिटी बिल्डिंग सेल)-01
डिप्टी डायरेक्टर (एकेडमिक)-01
असिस्टेंट डायरेक्टर (प्रशासन)-02
शैक्षणिक अधिकारी-04
अनुभाग अधिकारी-02
जनसंपर्क अधिकारी-01
ईडीपी पर्यवेक्षक-21
ग्राफिक आर्टिस्ट-01जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल)-01
सहायक-04
स्टेनोग्राफर-03
जूनियर असिस्टेंट-10
मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस)-11

फॉर्म भरने के लिए क्या है योग्यता

शैक्षणिक अधिकारी (पैरामेडिकल पाठ्यक्रम)-

कम से कम 55% अंक (बी+) या इसके समकक्ष ग्रेड और अच्छे अकादमिक रिकॉर्ड के साथ मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से प्रासंगिक विषय में मास्टर डिग्री या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।
कंप्यूटर ऑपरेशन का नॉलेज होना चाहिए।
अंग्रेजी और हिंदी भाषा का वर्किंग नॉलेज होना चाहिए।

ग्राफिक आर्टिस्ट

1 किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से फाइन आर्ट में डिप्लोमा के साथ सेकेंड क्लास में ग्रेजुएट होना चाहिए।
2 मान्यता प्राप्त किसी प्रतिष्ठित संस्थान से मल्टीमीडिया में सर्टिफिकेट होना चाहिए।
3 कंप्यूटर एनिमेशन/मल्टीमीडिया पैकेज तैयार करने में प्रोफिशिएंसी होनी चाहिए।
4 हिंदी और अंग्रेजी का वर्किंग नॉलेज होना चाहिए।

असिस्टेंट-

1 किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से सीनियर सेकेंडरी पास होने का सर्टिफिकेट होना चाहिए।
2 कार्यालय प्रक्रिया, टिप्पण, प्रारूपण में प्रवीणता, सरकारी नियमों और विनियमों का ज्ञान
3 कम से कम 8000 की-डिप्रेशन प्रति घंटे की स्पीड से कंप्यूटर पर काम करने का अनुभव
4 हिंदी और अंग्रेजी का वर्किंग नॉलेज होना चाहिए।

यहां देखें नोटिफिकेशन और आवेदन लिंक

NIOS Recruitment 2023 नोटिफिकेशन
NIOS Recruitment 2023 अप्लाई करने का लिंक

चयन होने पर मिलेगी सैलरी

डिप्टी डायरेक्टर (कैपेसिटी बिल्डिंग सेल)-लेवल-12 (78800-209200)
डिप्टी डायरेक्टर (शैक्षणिक)-स्तर-12 (78800-209200)
असिस्टेंट डायरेक्टर (प्रशासन)-लेवल-11 (67700-208700)एकेडे
माइक अधिकारी-स्तर-10 (56100-177500)
अनुभाग अधिकारी-स्तर-7 (44900-142400)
जनसंपर्क अधिकारी-स्तर-7 (44900-142400)
ईडीपी पर्यवेक्षक-स्तर-6 (35400-112400)
ग्राफिक कलाकार-स्तर-6 (35400-112400)
जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल)-लेवल-6 (35400-112400)
असिस्टेंट-स्तर-4 (25500-81100)
स्टेनो-स्तर-4 (25500-81100)
जूनियर असिस्टेंट-स्तर-2 (19900-63200)
मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस)-लेवल-1 (18000-56900)

 
और पढ़ें ...

SBI खाताधारकों के लिए खुशखबरी, बैंक ने शुरू की ये नई सुविधा, लाखों ग्राहकों को मिलेगा फायदा

SBI Without ATM Cash: दोस्तों, आज के समय में भले ही यूपीआई (UPI) से सभी काम होने लगे हैं, लेकिन आज भी कैश (Cash) की बहुत आवश्यकता पड़ती है। जब कैश की बात आती है तो लोग एटीएम (ATM) से ही कैश निकलवाना पसंद करते हैं। आमतौर पर लोगों के सामने समस्या यह आती है कि वह अपने एटीएम को अपने साथ नहीं रखना चाहते हैं। उन्हें यह डर रहता है कि अगर एटीएम कहीं गुम गया तो उनका बैंक अकाउंट साफ हो सकता है।

अब प्रश्न यह उठता है कि आपके पास एटीएम नहीं है और आपको केश की इमरजेंसी में जरूरत पड़ जाती है, तो उस स्थिति में आप क्या करेंगे? तो दोस्तों, आज हम आपको इसी परेशानी का सॉल्यूशन बताने वाले हैं। अगर आप लोगों का एसबीआई (SBI) में अकाउंट (Account) है तो आप लोगों के लिए बहुत ही बड़ी खुशखबरी की बात है। अब आप लोग बिना एटीएम के भी एटीएम मशीन (ATM Machine) से पैसा निकाल पाएंगे।

इसके लिए जरूरी है कि आपको योनो एप्लीकेशन (Yono Application) में अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा और इस एप्लीकेशन की मदद से आप बिना एटीएम कार्ड (ATM Card) के भी एटीएम से पैसे निकलवा सकते है। बिना एटीएम कार्ड के पैसे निकालने के लिए सबसे पहले आपको योनो एप्लीकेशन (SBI Yono Application) को अपने यूपीआई से ऐड करना होगा।

एसबीआई बैंक (SBI Bank) ने पहली बार इस सर्विस को शुरू किया है और इसका नाम इंटर पेएबल कार्डलेस कैश विथड्रावल (ICCW) दिया है। एसबीआई बैंक की तरफ से यह बड़ा फैसला इसलिए लिया गया है क्योंकि लगातार फ्रॉड के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इन्हीं को रोकने के लिए कॉर्डलेस विथड्रॉ (Cordless Withdrawal) की सुविधा शुरू की है।

बिना एटीएम ऐसे निकालें पैसे

अपने मोबाइल फोन पर SBI YONO ऐप डाउनलोड करें और इंस्टॉल करें।
ऐप में लॉग इन करें और अपने बैंक खाते को लिंक करें।
बिना कार्ड के एटीएम से पैसे निकलवाने के लिए सबसे पहले आपको एटीएम बूथ पर जाना होगा।
वहां मशीन पर आपको योनो का ऑप्शन देखने को मिल जायेगा।

अब SBI YONO ऐप में “कैश निकासी” विकल्प चुनें।
आप जितना अमाउंट निकालना चाहते हैं उस राशि को दर्ज करें।
अब आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी सेंड किया जाएगा।
अपने मोबाइल नंबर पर भेजे गए ओटीपी को दर्ज करें।
कैश निकालने के लिए “निष्कासित करें” बटन पर क्लिक करें।

और पढ़ें ...

केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर

गुजरात। सूरत सचिन GIDC क्षेत्र में एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है. आगजनी की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हुई है.

सूरत के सचिन गिडक Gidc में एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. आग पर काबू पाने दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद है. इस घटना में किसी के आहात होने की खबर नहीं है. फैक्ट्री में आग कैसे लगी इसकी भी जानकारी सामने नहीं आई है. फिलहाल दमकल की टीम आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटी हुई है. उसके बाद ही आग लगने का कारण सामने आ पाएगा.

और पढ़ें ...