सियासत
लोकसभा चुनाव 2024 : समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए जारी की उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट
लखनऊ: लोकसभा चुनावों के लिए समाजवादी पार्टी ने तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। बदायूं से सपा ने धर्मेंद्र यादव का पत्ता काट दिया है और चाचा शिवपाल सिंह यादव को प्रत्याशी बनाया है। सपा ने वाराणसी से सुरेंद्र सिंह पटेल को टिकट दिया है। कैराना से इकरा हसन, बरेली से प्रवीण सिंह ऐरन और हमीरपुर से अजेंद्र सिंह राजपूत को उम्मीदवार बनाया गया है।
सपा ने अपनी लिस्ट में कुछ जिलों के लिए प्रभारियों की भी नियुक्ति की है। अमरोहा में महबूब अली, रामअवतार सैनी, कन्नौज और आजमगढ़ में धर्मेंद्र यादव और बागपत में मनोज चौधरी को प्रभारी बनाया गया है।
दूसरी लिस्ट में किसका नाम?
इससे पहले सपा ने दूसरी लिस्ट को सोमवार को जारी किया था। सपा ने गाजीपुर की सीट से अफजाल अंसारी को उम्मीदवार बनाया था। मुजफ्फरनगर से हरेंद्र मलिक, आंवला से नीरज मौर्य, शाहजहांपुर से राजेश कश्यप, हरदोई से उषा वर्मा, मिश्रिख से रामपाल राजवंशी, मोहनलालगंज से आरके चौधरी , प्रतापगढ़ से डॉ. एसपी सिंह पटेल, बहराइच से रमेश गौतम, गोंडा से श्रेया वर्मा, चंदौली से वीरेन्द्र सिंह को टिकट दिया गया था।
पहली लिस्ट में इनके नाम शामिल
समाजवादी पार्टी ने इससे पहले 30 जनवरी को लोकसभा उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। इस लिस्ट में कुल 16 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की गई थी। अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को मैनपुरी से टिकट मिला है।संभल से शफीकुर्रहमान बर्क, फिरोजाबाद से अक्षय यादव, एटा से देवेश शाक्य, लखीमपुर खीरी से उत्कर्ष वर्मा, धौरहरा से आनन्द भदौरिया, उन्नाव से अनु टंडन, लखनऊ से रविदास मेहरोत्रा, फर्रुखाबाद से डॉ. नवल किशोर शाक्य और अकबरपुर से राजाराम पाल को टिकट मिला था।
वहीं, बांदा से शिवशंकर सिंह पटेल और फैजाबाद से अवधेश प्रसाद और अम्बेडकर नगर से लालजी वर्मा को सपा ने अपना उम्मीदवार घोषित किया था। इसके अलावा बस्ती से रामप्रसाद चौधरी और गोरखपुर लोकसभा सीट से काजल निषाद को सपा ने अपना प्रत्याशी घोषित किया था।
बता दें कि पहली लिस्ट में बदायूं से धर्मेंद्र यादव को उम्मीदवार बनाया गया था लेकिन तीसरी लिस्ट में इसमें संशोधन किया गया और बदायूं से चाचा शिवपाल को टिकट दिया गया।
मंत्री श्री नेताम ने केन्द्रीय कृषि एवं जनजाति कार्य मंत्री अर्जुन मुण्डा से की सौजन्य मुलाकात
छत्तीसगढ़ के कृषि विकास और आदिम जाति कल्याण मंत्री राम विचार नेताम ने आज अपने दिल्ली प्रवास के दौरान केन्द्रीय कृषि एवं जनजाति कार्य मंत्री अर्जुन मुण्डा से सौजन्य मुलाकात की।
कृषि मंत्री श्री नेताम ने छत्तीसगढ़ के किसानों की भविष्य की चिन्ता करते हुए उनकी आय दोगुनी करने के लिए केन्द्रीय मंत्री श्री अर्जुन मुण्डा से तकनीकि पहलुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। प्रदेश में किसानों को धान के अलावा लघु धान्य फसलों के प्रति जागरूक करने पर भी चर्चा की गई। इस मौके पर मंत्रियों ने छत्तीसगढ़ में इथेनॉल तैयार करने के लिए मक्का की फसलों की संभावनाओं पर भी विस्तारपूर्वक चर्चा की।
कृषि मंत्री श्री नेताम के नेतृत्व में अधिकारियों के दल द्वारा केन्द्रीय मंत्री श्री अर्जुन मुण्डा और अधिकारियों से भी किसानों की आय बढ़ाने के संबंध में विचार-विमर्श किया गया। इस मौके पर ड्रोन पद्धति, सामुदायिक वानिकी, लघु उद्योग हेतु छोटे-छोटे यूनिट्स और मैक्नाईजेशन के लिए 1100 करोड़ रूपए के प्रस्ताव केन्द्रीय मंत्री को सौंपा गया। केन्द्रीय मंत्री द्वारा इन प्रस्तावों पर सैद्धांतिक सहमति प्रदान करते हुए आश्वस्त किया गया कि छत्तीसगढ़ के सभी प्रस्तावों पर सहमति है और जल्द से जल्द अनुमोदित करने हेतु निर्देश किया जाएगा। इन प्रस्तावों के स्वीकृत हो जाने से प्रदेश में मक्का के फसलों को बढ़ावा मिलेगा। प्रत्येक वर्ष मक्का के 50,000 हेक्टेयर क्षेत्रफल बढ़ने की संभावना है, इससे लगभग हर वर्ष 1,45,000 हेक्टेयर मिलेट की खेती कराया जा सकेगा। मुलाकात के दौरान पीएम प्रणाम योजना और नैनो उर्वरक, मैक्नाईजेशन को बढ़ावा देने पर भी चर्चा की गई।
मंत्री श्री नेताम ने इस दौरान केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुण्डा को बताया कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में किसानों की उन्नति के लिए प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। हमारी सरकार ने यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रदेश की जनता को किए गए वादों को पूरा करने का कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि हमारी सरकार विपणन वर्ष 2023-24 में किसानों से 145 लाख मीट्रिक टन धान प्रति एकड़ 21 क्विंटल के मान से धान खरीदी है। किसानों को समर्थन मूल्य के अलावा मोदी की गारंटी के अनुरूप अंतर की राशि जल्द प्रदाय किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की नेतृत्व वाली सरकार ने शासन में आते ही प्रदेश के 18 लाख परिवारों को प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास देने की स्वीकृति प्रदान कर उल्लेखनीय कार्य किया है।
अब नहीं कराना होगा बार-बार रिचार्ज, Airtel लाया सबसे सस्ता प्लान
Airtel Recharge Plan : क्या आप बार-बार रिचार्ज से परेशान हैं। और झंझट से छुटकारा पाना चाहते हैं। तो आपके लिए गोल्डन चांस है। अब देरी बिल्कुल मत करिये। आपकी दिल की बात एयरटेल ने सुन ली है। आपके लिए दमदार पावरफुल प्रीपेड रिचार्ज प्लान लेकर आयी है। इस प्लान की चर्चा सभी तरफ हो रही है। इस प्लान को अपना बनाने के बाद आपको एक साल तक रिचार्ज के झंझट से छुटकारा मिल जाएगा। इतना ही नहीं इस प्लान को एयरटेल का सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान के रूप में भी पेश किया जा रहा है।
यूं तो एयरटेल के पोर्टफोलियो में एक से बढ़कर एक प्रीपेड रिचार्ज प्लान मौजूद है। जो सस्ता, सुन्दर और पावरफुल है। आज हम ऐसे एक रिचार्ज प्लान की चर्चा करने जा रहे हैं। जो खूब धमाल मचा रही है। इस प्लान के लांच होने से दूसरी बड़ी कंपनियों के होश उड़ गये हैं। जिनमें जियो, बीएसएनएल जैसी कई कंपनियां शामिल हैं। इस प्लान की कीमत 1799 रुपये है। इस प्लान में पूरे 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। यानी पूरे एक साल तक इस प्लान की वैलिडिटी रहती है।
एयरटेल अपने इस प्लान को सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान के रूप में पेश कर रही है। इस प्लान में पूरे 365 दिनों की वैलिडिटी मिलने जा रही है। इस प्लान में यूजर को ढेरों बेनिफिट भी मिलने जा रही है। आज ही इस रिचार्ज प्लान को अपना बना लें।
नहीं तो पछताते रह जाएंगे। एयरटेल के 1799 रुपये वाले इस प्लान में यूजर को 24जीबी का डेटा पूरे वैलिडिटी के लिए मिलता है। इस डेटा लिमिट खत्म होने के बाद आप अलग से डेटा परचेस कर सकते हैं। कंपनी इस प्लान में यूजर को अनलिमिटेड काल और 3600 एसएमएस भेजने की सुविधा दे रहा है। हालांकि यूजर एक दिन में 100 एसएमएस ही भेज सकेगा। इस प्लान के साथ यूजर को एडिशनल बेनिफिट के रूप में Appollo 24×7 Ciecle का तीन महीने का एक्सेस भी मिल रहा है।
एयरटेल अपने सब्सक्राइबर को फ्री हैलो ट्यून की सुविधा भी देने जा रही है। इसकी मदद से कोई भी हैलो ट्यून सेट किया जा सकता है। इसके साथ ही ……म्यूजिक का भी फ्री एक्सेस मिलने जा रहा है। इतना ही नहीं कंपनी यूजर को इस प्लेटफार्म पर हैलो ट्यून और पॉडकास्ट एंजॉय की सुविधा भी देती है।
उन यूजर के लिए यह प्लान ज्यादा कारगर साबित हो रहा है। जो लांग टर्म प्लान चाहते हैं। या यूं कहें बार-बार रिचार्ज के झंझट से छूटकारा चाहते हैं। इस प्लान में यूजर का ज्यादा डेटा नहीं मिल रहा है। अगर आप भी ज्यादा डेटा नहीं चाहते हैं। तो यह प्लान आपके लिए बेस्ट हो सकता है।
अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा को मिली जान से मारने की धमकी...जानिए पत्र में क्या लिखा !
BIG NEWS : मध्यप्रदेश के सीहोर से अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा को एक धमकी भरा पत्र प्राप्त हुआ है, जिसमे जान से मारने की धमकी और बदनाम करने की बात लिखी है। जब इसकी जानकारी सामने आई तो महाराष्ट्र से निर्दलीय सांसद नवनीत कौर राणा ने पत्र लिखकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से सुरक्षा बढ़ाने की मांग करते हुए जांच कर दोषी पर कार्रवाई करने की मांग की है। लोकसभा सदस्य ने चर्चित कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की सुरक्षा लेकर गए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखा, जिसका जवाब भी आया है।
मिली जानकारी के अनुसार, रुद्राक्ष और अपनी कथाओं को लेकर देश और दुनिया में मशहूर अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा को जान से मारने की धमकी और बदनाम करने का पत्र मिला है. जिसको लेकर उनकी सुरक्षा की मांग की गई है. महाराष्ट्र से बीजेपी की लोकसभा सदस्य नवनीत कौर राणा ने सुरक्षा की मांग करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है. गृहमंत्री के ऑफिस की तरफ से इसका जवाब दिया गया है, जिसमें लिखा गया है कि श्रीमती नवनीत रवि राणा जी आपका 22 दिसंबर 2023 का पत्र प्राप्त हुआ है, जो कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा सीहोर वाले की सुरक्षा से संबंधित है।
जानकारी के लिए बता दें पंडित प्रदीप मिश्रा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी आगामी 7 मार्च से रुद्राक्ष महोत्सव करने जा रहे हैं जिसमें देशभर सहित विदेशों से भी श्रद्धालु रुद्राक्ष लेने लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है, ऐसे में प्रदीप मिश्रा को धमकी मिलना प्रशासन के लिए भी चुनौती भरा विषय है। वहीं, कथावाचक को पत्र मिलने की सूचना लगने पर श्रद्धालुओं में भी नाराजगी है।
9 मार्च के बाद लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, 7 चरणों में वोटिंग के आसार
नई दिल्ली। चुनाव आयोग लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान 9 मार्च के बाद कभी कर सकता है। ECI यानी भारत निर्वाचन आयोग मार्च के दूसरे सप्ताह में तारीखों का ऐलान कर सकता है। संभावनाएं जताई जा रही हैं कि अप्रैल-मई में चुनाव हो सकते हैं।
सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि आयोग 9 मार्च के बाद तारीखों का ऐलान कर सकता है। फिलहाल, चुनाव अधिकारी राज्यों का दौरा कर जानकारियां जुटा रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, संकेत ये भी मिल रहे हैं कि 2024 का चुनावी कैलेंडर 2019 जैसा ही हो सकता है।
2019 का चुनावी कार्यक्रम
साल 2019 में लोकसभा की 543 सीटों के लिए सात चरणों में चुनाव हुआ था। आयोग ने 10 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान किया था। उस दौरान निर्वाचन आयोग की तरफ से जारी कार्यक्रम के अनुसार, वोटिंग का पहला चरण 11 अप्रैल को हुआ था। दूसरे चरण में 18 अप्रैल, तीसरे चरण में 23 अप्रैल, चौथे चरण में 29 अप्रैल, पांचवे चरण में 6 मई, इसके बाद 12 मई और अंतिम चरण का मतदान 19 मई को हुआ था।
Aaj Ka Panchang: आज 20 फरवरी 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 20 फरवरी 2024
विक्रम संवत - 2200 नल
शक सम्वत - 1945 शोभकृत्
माघ- पूर्णिमान्त
पौष - अमान्त
तिथि
एकादशी - 09:55 ए एम तक
नक्षत्र
आर्द्रा - 12:13 पी एम तक
योग
प्रीति - 11:46 ए एम तक
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 06:56 ए एम
सूर्यास्त - 06:14 पी एम
चन्द्रोदय - 02:25 पी एम
चन्द्रास्त - 05:05 ए एम, फरवरी 21
अशुभ काल
राहूकाल- 03:25 पी एम से 04:50 पी एम
यम गण्ड - 09:45 ए एम से 11:10 ए एम
गुलिक - 12:35 पी एम से 02:00 पी एम
दुर्मुहूर्त - 09:11 ए एम से 09:57 ए एम, 11:19 पी एम से 12:09 ए एम, फरवरी 21
वर्ज्य - 01:15 ए एम, फरवरी 21 से 02:59 ए एम, फरवरी 21
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 12:12 पी एम से 12:58 पी एम
ब्रह्म मुहूर्त - 05:14 ए एम से 06:05 ए एम
Aaj Ka Rashifal 20 February 2024 : सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? जानें क्या कहते हैं आपके सितारें
पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…
मेष राशि- आज आप की नए लोगों से मुलाकात हो सकती हैं, जिसके साथ आपकी रिलेशनशिप की शुरुआत हो सकती है। कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, लेकिन आपको इससे बाहर निकलने की कोशिश करना पड़ेगा। आज निवेश के अच्छा दिन है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। हालांकि स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। आय के कई स्त्रोतों से धन लाभ हो सकता है। कुछ जातकों को पेमेंट से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
वृषभ राशि- अपने जीवन में नए व्यक्ति का स्वागत करने के लिए तैयार रहें। मिथुन राशि के सिंगल जातक की किसी खास व्यक्ति से मुलाकात संभव है। सप्ताह के मध्य तक आप प्रपोज कर सकते हैं। आपको अच्छा रिस्पॉन्स मिलेगा। प्रोफेशनल लाइफ में आप ऊर्जा और उत्साह से भरपूर रहेंगे। खुद को साबित करने के लिए आपको कुछ नई जिम्मेदारियां मिलेंगी और आप सभी काम को डेड लाइन से पहले पूरा करने में सक्षम होंगे। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। आय के कई स्त्रोंतो से धन लाभ होगा और यह सप्ताह सुख-समृद्धि से भरपूर होगा।
मिथुन राशि- सिंगल जातक किसी आकर्षक व्यक्ति के प्यार में पड़ सकते हैं। जो लोग रिलेशनशिप में हैं वह रिश्ते में एक नई गहराई महसूस करेंगे। बातचीत से साथी संग आपका रिश्ता बेहतर होगा। साथी से अपने सपनों के बारे में साझा करें। आपसी तालमेल से आप दोनों अपने भविष्य को सुनहरा बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कई उत्साह लाने वाले परिवर्तन आएंगे। अपने बौद्धिक कौशल और नवीन विचारों का उपयोग सहकर्मियों और उच्चाधिकारियों को इंप्रेस करने के लिए इस्तेमाल करें। निवेश करने का फैसला लेते समय खुद पर भरोसा रखें।
कर्क राशि- रोमांस से जुड़ी दिक्कतों को पॉजिटिविटी के साथ सुलझाने का प्रयास करें। आपको रिश्तों में काफी परिवर्तन देखने को मिलेगा। दिन के दूसरे भाग में शादी तय करने का अच्छा समय रहेगा। मिथुन राशि के सिंगल जातकों को किसी व्यक्ति के प्रति दिलचस्पी बढ़ सकती है, जिसके लिए आप सीरीयस हो सकते हैं। इंटरव्यू देने वालों को सफलता प्राप्त होगी।
सिंह राशि- आज आप आत्मविश्वास और पॉजिटिविटी से अच्छा काम करेंगे। तरक्की के नए अवसर मिलेंगे। हालांकि, प्रोफेशनल लाइफ में ज्यादा स्ट्रेस ना लें। कार्यक्षेत्र की चुनौतियों और बाधाओं को पार करने के लिए खुद पर भरोसा रखें। परिस्थिति में ढल जाना ही आपका एक विशेष गुण हैं। आज आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। तरक्की के नए अवसर मिलेंगे। ज्यादा खर्च करने की आदतों पर नियंत्रण रखें और भविष्य में आर्थिक रूप से मजबूत होने के लिए अच्छे प्लान बनाएं।
कन्या राशि- कुछ लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में तकरार बढ़ेगी, लेकिन आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। आपको जॉब इंटरव्यू में सफलता मिलेगी। बिजनेसमैन व्यापार के नए आइडियाज लॉन्च करेंगे। इस सप्ताह आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा और स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। धन के मामले में आप बहुत भाग्यशाली रहेंगे। धन का स्त्रोत खुले रहेंगे। कुछ जातकों की आय में बढ़ोत्तरी होगी। लाइफस्टाइल में सुधार होगा। हालांकि, उद्यमियों को सोच-समझकर आर्थिक फैसले लेने चाहिए। कुछ निर्णय गलत साबित हो सकते हैं और धन का नुकसान हो सकता है।
तुला राशि- अपने लाइफ में नए लोगों का स्वागत करने के लिए तैयार रहें। आज आपको किसी के प्रति प्यार का एहसास होगा। आज आप उन्हें प्रपोज भी कर सकते हैं और आपको पॉजिटिव फीडबैक भी मिलेगा। नवविवाहित जातक आज जीवनसाथी संग अच्छे पल बिता सकते हैं। आज आप आर्थिक रूप से संपन्न रहेंगे। इस धन का उपयोग आप म्यूचुअल फंड या स्टॉक मार्केट में निवेश कर सकते हैं। मिथुन राशि की कुछ महिलाएं आज गाड़ी खरीद सकती हैं।
वृश्चिक राशि- आपकी लव लाइफ प्यार और खुशियों से भरपूर रहेगी। साथी संग आपका बंधन मजबूत होगा। कार्यक्षेत्र में परिवर्तनों का सामना करना पड़ेगा, लेकिन यह बदलाव तरक्की के मार्ग सुनिश्चित करेंगे। आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहेगी। ऐसी एक्टिविटीज में शामिल हों, जो आपको मानसिक रूप से स्वस्थ रखने में मदद करें। धन-संपन्नता के अप्रत्याशित अवसर मिलेंगे। नए अवसरों की तलाश करें, जिससे आय में वृद्धि की संभावना हो।
धनु राशि- लव लाइफ में अधिक धैर्य रखने की जरूरत है। मिथुन राशि के कुछ जातक बातचीत के दौरान अपना आपा खो सकते हैं, जिससे मुश्किलें अधिक बढ़ सकती हैं। कार्यस्थल पर समझदारी से काम करें और ऑफिस पॉलिटिक्स से बचें। साथी ही किसी से ऑफिस गॉशिप डिस्कस ना करें। कुछ लोगों को फंड प्राप्त करने में संघर्ष करना पड़ेगा। हालांकि बिजनेसमैन को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा क्योंकि उन्हें बिजनेस पार्टनर्स का सहयोग मिलेगा। यह दिन निवेश के लिए अच्छा रहेगा।कुछ जातकों को सीने में दर्द या पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है।
मकर राशि- लव लाइफ में आ रही समस्याओं को सुलझाने की कोशिश करें। इससे आप दोनों रिश्ते में एक बेहतर सुधार देखेंगे। स्वास्थ्य और धन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, जिससे सावधानी से निपटने की जरूरत होगी। आपको प्रोफेशनल लाइफ में काफी तरक्की मिलेगी। इमरजेंसी में मिले कामों को सावधानी से हैंडल करें। सावधानी से धन खर्च करें। इस सप्ताह पैसों की थोड़ी तंगी हो सकती है। कुछ लोगों को भाई-बहन की दवाओं के लिए धन खर्च करने की आवश्यकता पड़ेगी।
कुंभ राशि- यह अपने टैलेंट, नई खोज करने और अपनी क्षमता का प्रदर्शन करने का समय है। अपने आप पर भरोसा रखें। यह समय आपको अप्रत्याशित अवसरों की ओर ले जाएंगी। यह दिन आपको आर्थिक उन्नति के रास्तों पर मार्गदर्शन करेगा। अपने स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान दें। ऐसी एक्टिविटीज में शामिल हों, जो मेंटल हेल्थ को बढ़ावा दें। आप मेडिटेनशन कर सकते हैं या डायरी लिख सकते हैं। यह भी सुनिश्चित करें कि आप फिजिकल एक्टीविटीज में भी शामिल होतें है, जो आपके शरीर और आत्मा दोनों को ऊर्जा प्रदान करती हो।
मीन राशि- मार्केटिंग, सेल्स पर्सन आज काम के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं और कुछ हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स को विदेश जाना पड़ सकता है। ऑफिस पॉलिटिक्स का प्रभाव आप पर भी पड़ सकता है, सुनिश्चित करें कि आप इससे खुद को दूर रखेंगे। आप गोल्ड और डायमंड में निवेश कर सकते हैं। कुछ जातक ऑनलाइन लॉटरी में अपनी रुचि दिखा सकते हैं। आपको अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ में संतुलन बनाए रखने का प्रयास करना चाहिए।
24 घंटे में बदलेगा मौसम : 14 राज्यों में बारिश का येलो अलर्ट...मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
19 February Weather : देश में मौसम अभी सामान्य बना हुआ है। हालांकि एक बार फिर से बारिश और ओलावृष्टि अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग द्वारा अपने पूर्व अनुमान में स्पष्ट किया गया कि जल्दी मौसम में बदलाव आएगा। 20 से 22 फरवरी तक तेज हवा के साथ बारिश और वज्रपात की संभावना जताई गई है।
आगामी 5 से 7 दिनों तक भारी बारिश
इसके साथ ही किसानों को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। यूपी, एमपी, बिहार, झारखण्ड, हरियाणा, राजस्थान सहित पंजाब में आंधी तूफान की चेतावनी है जबकि पश्चिमी प्रदेश में ओलावृष्टि की संभावना जताई जा रही है।
मौसम विभाग के मुताबिक 20 फरवरी से मौसम में बदलाव आएगा। इसके साथ ही कई इलाकों में बारिश देखी जाएगी।18 से फरवरी पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में बारिश होगा। पर्वतीय क्षेत्रों की बात करें तो जम्मू कश्मीर, लेह, लद्दाख, गिलगित, हिमाचल और उत्तराखंड में भी आगामी 5 से 7 दिनों तक भारी बारिश देखी जाएगी। पर्वतों के ऊंची चोटियों पर बर्फबारी का भी अलर्ट जारी किया गया है।
मैदानी इलाकों में 25 फरवरी तक बारिश की संभावना
20 से 22 फरवरी के बीच तेज हवा के साथ मध्यम बारिश
- पूर्वी उत्तर प्रदेश, पंजाब बिहार झारखण्ड, असम, मेघालय, मणिपुर आदि राज्यों में आंधी और बारिश जारी रहेगी जबकि उत्तरी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी मौसम बदलेगा।
- 22 फरवरी के बाद इसका असर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ पर देखा जाएगा। हालांकि उत्तर प्रदेश, बिहार झारखण्ड, राजस्थान में ओलावृष्टि की संभावना है।
- 20 से 22 फरवरी के बीच तेज हवा के साथ मध्यम बारिश से फसलों को नुकसान पहुंच सकता है।
- UP के 24 जिले में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। ओले गिरने की संभावना जताई गई है।
- 4 से 5 दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवा भी चलेगी।
धर्मेन्द्र प्रधान पीएम श्री योजना के शुभारंभ समारोह में शामिल*
BREAKING : लोकसभा चुनाव को लेकर सपा ने जारी की 11 नए उम्मीदवारों की लिस्ट
BREAKING NEWS : समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव को लेकर अपनी एक और लिस्ट जारी कर दी है. अपनी दूसरी लिस्ट में 11 उम्मीदवारों के नाम शामिल किए गए हैं. मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी को गाजीपुर सीट से तो पूर्व केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा की पोती श्रेया वर्मा को गोंडा सीट से उतारा गया है. अब तक 27 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया जा चुका है।

कमलनाथ के BJP में जाने की अटकलों पर लगा विराम? पूर्व सीएम की चुप्पी से उठ रहे सवाल
MP News: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ को लेकर अटकलें जारी है कि उनका अगला रुख क्या होगा? क्या वे छिंदवाड़ा से सांसद बेटे नकुलनाथ के साथ बीजेपी में जाएंगे? इस बीच प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी, दिग्विजय सिंह और उनके करीबी सज्जन कुमार वर्मा ने इतिहास की याद दिलाते हुए कहा है कि कमलनाथ कांग्रेस में हैं, कहीं नहीं जा रहे हैं. हालांकि कमलनाथ ने अब तक चुप्पी साध रखी है और वो दिल्ली में हैं.
कमलनाथ शनिवार दोपहर दिल्ली पहुंचे थे. इस बीच उनके बेटे नकुलनाथ ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से कांग्रेस का चिह्न हटा लिया था. इसी के बाद दोनों नेताओं के बीजेपी में शामिल होने की अटकलें लगाई जाने लगी. कमलनाथ के दिल्ली पहुंचने पर जब उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने इससे इनकार नहीं किया लेकिन यह जरूर कहा कि अगर ऐसी कोई बात होगी, तो वह पहले मीडिया को बताएंगे.
जीतू पटवारी ने क्या कहा?
रविवार को भी पूरे दिन कमलनाथ को लेकर अटकलें लगाई जाती रही. इस बीच मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने दावा किया कि कमलनाथ से बात हुई है और उन्होंने मुझसे कहा कि मीडिया में आ रही खबरें एक साजिश का हिस्सा हैं. उन्होंने मुझसे कहा कि वह कांग्रेसी हैं और कांग्रेस में ही रहेंगे.
इसी तरह के दावे दिग्विजय सिंह ने किए. पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ''मैं कमलनाथ के लगातार संपूर्क में हूं. कांग्रेस आलाकमान ने भी उनसे चर्चा की है. उनके जैसे व्यक्ति जिन्होंने कांग्रेस से शुरुआत की जिन्हें हम सभी इंदिरा गांधी का तीसरा बेटा मानते थे, उन्होंने हमेशा कांग्रेस का समर्थन किया और वह कांग्रेस पार्टी के स्तंभ रहे हैं.''
करीबी नेता का बयान
वहीं पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि कमलनाथ से मोबाइल पर तीन चार बार बात हो चुकी है. कमलनाथ ने कोई निर्णय नहीं लिया है, ऐसा उन्होंने अभी कही कुछ नहीं कहा है. 40 साल से कांग्रेस में हैं.गांधी नेहरू परिवार के साथ पारिवारिक संबंध रहा है. कोई भी निर्णय इस तरीके का उन्होंने नहीं लिया हैं.राहुल गांधी की कमलनाथ से बातचीत हुई है.
समर्थक विधायक की अपील
राजनीतिक अटकलों के बीच छिंदवाड़ा के परासिया क्षेत्र से कांग्रेस से दूसरी बार के विधायक सोहनलाल वाल्मिकि ने सोशल मीडिया पर विडियो जारी करते हुए अपील की है. उन्होंने कहा कि आपने पूरी जिंदगी में कांग्रेस के लिए काम किया है. छिंदवाड़ा के परासिया विधायक सोहन वाल्मीकि ने कमलनाथ और नकुलनाथ के बीजेपी में जाने की अटकलों के बीच दोनो से कांग्रेस नहीं छोड़ने की अपील करते हुए कहा कि आपने सदा कांग्रेस की मजबूती के लिए काम किया है, देश में आपके लाखों समर्थक हैं, छिंदवाड़ा की जनता हमेशा आपके साथ खड़ी है, मैं आपसे आग्रह करता हूं कि आगे भी आप कांग्रेस का नेतृत्व संभालें और लोकसभा में कांग्रेस को जीतने के लिए सदैव काम करें.
कमलनाथ कांग्रेस में ही रहेंगे और नकुलनाथ बीजेपी में?
इन बयानों के बीच कमलनाथ की चुप्पी से तस्वीर साफ नहीं हो पाई है. सूत्रों के मुतबिक, कुछ ऐसी अड़चने हैं कि कमलनाथ अब एंटनी फॉर्मूला को चुन सकते हैं. यानी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ए के एंटनी की तरह कमलनाथ कांग्रेस में रहेंगे और उनके बेटे नकुल नाथ बीजेपी में जा सकते हैं, क्योंकि सिख दंगों को लेकर कमलनाथ पर कुछ बीजेपी नेता सवाल उठा रहे हैं. जिसके बाद से कमलनाथ पर सस्पेंस बना हुआ है कि उनका अगला कमद क्या होगा?
क्या फिर अमेठी से चुनाव लड़ेंगे राहुल गांधी? कांग्रेस नेता जयराम रमेश कही ये बड़ी बात
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव में भाजपा 370 प्लस सीटें जीतने का दावा कर रही है। विपक्षी पार्टियां भी मिलकर सत्ता में आने की बात कर रही है। मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस के नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर हैं और भाजपा पर जमकर हमला बोल रहे हैं
इस बीच राहुल गांधी किस लोकसभा से चुनाव लड़ सकते हैं इसे लेकर पार्टी के नेता जयराम रमेश ने मीडिया से कहा है कि अमेठी से कौन चुनाव लड़ेगा इसका फैसला सीईसी करेगा। हालांकि, उन्होंने राहुल के चुनाव न लड़ने की बात नहीं कही।
जयराम ने कहा कि राहुल गांधी तीन बार अमेठी से सांसद रह चुके हैं। उनके पिता राजीव गांधी भी इसी सीट से चुनाव लड़ते थे, इसलिए यह कांग्रेस पार्टी के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण निर्वाचन क्षेत्र है।
बता दें कि आज भारत जोड़ो न्याय यात्रा का 37वां दिन है और राहुल समेत कई बड़े नेता इसमें शामिल हो रहे हैं। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी बाबूगंज में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करेंगे।
उन्होंने कहा कि हम आज रात अमेठी में रुकेंगे और कल सुबह रायबरेली पहुंचेंगे। हम कल लखनऊ में और परसों कानपुर में रहेंगे। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश के भारत जोड़ो नया यात्रा में शामिल होने के बारे में पूछे जाने पर, जयराम रमेश ने कहा, ”मुझे उम्मीद है कि वह कल यात्रा में शामिल होंगे।
इससे पहले, अपना दल नेता पल्लवी पटेल भी यात्रा में शामिल हुईं। इससे पहले समाजवादी पार्टी प्रमुख ने यात्रा में शामिल होने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के निमंत्रण को स्वीकार करते हुए कहा था कि वह अमेठी या रायबरेली में यात्रा में भाग लेंगे।
हालांकि, दोनों दलों के बीच सीट बंटवारे पर बातचीत में कोई प्रगति नहीं होने के कारण ऐसी खबरें आई हैं कि सपा प्रमुख यात्रा से दूर रहेंगे, क्योंकि यह यात्रा उत्तर प्रदेश से होकर गुजरेगी।
कमलनाथ बीजेपी में शामिल होंगे या नहीं ? आज खत्म होगा सस्पेंस
भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और सांसद नकुलनाथ के बीजेपी में जाने पर सस्पेंस बरकरार है। सूत्रों के मुताबिक, कमलनाथ आज भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले सकते हैं। बताया जा रहा है कि सांसद नकुनलाथ, विधायक, महापौर और पूर्व विधायक बीजेपी ज्वाइन कर सकते है। हालांकि कल सज्जन सिंह वर्मा और पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने पार्टी छोड़ने की अटकलों को खारिज किया था।
राम मंदिर के दर्शन करने अयोध्या जा सकते हैं कमलनाथ
मध्य प्रदेश की राजनीति में सियासी उठा पटक जारी है। पूर्व सीएम कमलनाथ के बीजेपी में शामिल होने की अटकलें हैं। हालांकि कमलनाथ बीजेपी में जाएंगे या नहीं ? इस पर सस्पेंस अब भी बरकरार है। बताया जा रहा है कि आज सोमवार को कमलनाथ राम मंदिर के दर्शन करने अयोध्या जा सकते हैं। बताया जा रहा है कि श्री रामलला के दर्शन के बाद वे बीजेपी पार्टी ज्वाइन कर सकते हैं।
कमलनाथ से मुलाकात के बात सज्जन वर्मा ने कही ये बात
कमलनाथ के भाजपा में शामिल होने की अटकलों पर पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि उनका फिलहाल कांग्रेस छोड़ने का कोई प्लान नहीं है। ऐसे फैसले सामूहिक रूप से होते हैं। कमलनाथ की राहुल गांधी से आगामी न्याय यात्रा को लेकर चर्चा हुई है।
पीसीसी चीफ ने किया खंडन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कमलनाथ के बीजेपी में शामिल होने की बात का खंडन किया। उन्होंने कहा कि मीडिया के हर प्लेटफार्म पर भाजपा ने अफवाहों का कुचक्र चलाया है। PCC चीफ ने दावा किया कि मेरी कमलनाथ से बात हुई है और कमलनाथ ने BJP में जाने की तमाम खबरों गलत बताया है।
कमलनाथ ने कही थी ये बात
रविवार को दिल्ली में कमलनाथ ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि अगर ऐसी कोई बात होगी तो मैं सबसे पहले आपको बताउंगा, ये इनकार करने की बात नहीं है, आप ये कह रहे हैं, आप लोग उत्साहित हो रहे हैं। मैं उत्साहित नहीं हो रहा हूं, इस तरफ या उस तरफ, अगर ऐसी कोई बात होगी तो मैं आपको सबसे पहले सूचित करूंगा।
19 February 2024 Ka Panchang: जानिए सोमवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय
Aaj Ka Panchang 19 February 2024: 19 फरवरी को माघ शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और सोमवार का दिन है। दशमी तिथि सोमवार को सुबह 8 बजकर 50 मिनट तक रहेगी, उसके बाद एकादशी तिथि लग जाएगी। 19 फरवरी को सुबह 10 बजकर 33 मिनट तक सवार्थसिद्धि योग रहेगा। साथ ही सोमवार सुबह 10 बजकर 33 मिनट तक मृगाशिरा नक्षत्र रहेगा , उसके बाद आर्द्रा नक्षत्र लग जाएगा। इसके आलावा 19 फरवरी को पूरा दिन पूरी रात पार कर के अगले दिन सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर बुध कुंभ राशि में गोचर करेंगे। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए सोमवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।
19 फरवरी 2024 का शुभ मुहूर्त
- माघ शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि- 19 फरवरी को सुबह 8 बजकर 50 मिनट तक रहेगी, उसके बाद एकादशी तिथि लग जाएगी।
- सवार्थसिद्धि योग- 19 फरवरी को सुबह 10 बजकर 33 मिनट तक।
- मृगाशिरा नक्षत्र- 19 फरवरी को सुबह 10 बजकर 33 मिनट तक मृगाशिरा नक्षत्र रहेगा , उसके बाद आर्द्रा नक्षत्र लग जाएगा।
राहुकाल का समय
- दिल्ली- सुबह 08:22 से सुबह 09:46 तक।
- मुंबई- सुबह 08:32 से सुबह 09:59 तक।
- चंडीगढ़- सुबह 08:25 से सुबह 09:48 तक।
- लखनऊ- सुबह 08:06 से सुबह 09:30 तक।
- भोपाल- सुबह 08:17 से सुबह 09:42 तक।
- कोलकाता- सुबह 07:33 से सुबह 08:58 तक।
- अहमदाबाद- सुबह 08:36 से सुबह 10:01 तक।
- चेन्नई- सुबह 07:58 से सुबह 09:27 तक।
सूर्योदय-सूर्यास्त का समय
- सूर्योदय- सुबह 6:57 am
- सूर्यास्त- शाम 6:14 pm
Aaj Ka Rashifal, 19 February 2024 : सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य...पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल
Aaj Ka Rashifal, 19 February 2024: सोमवार को किसके भाग्य में क्या है? किसे मिलेंगी खुशियां, किसे मिलेगा अवसाद? कई राशि वालों को प्रेम, धन और तरक्की के मामले में भी अच्छा गुजरेगा दिन। जानिए 19 फरवरी का राशिफल।
मेष राशि (Today's Aries Horoscope)
आज के दिन नौकरी के क्षेत्र में प्रमोशन प्रशंसा मिलेगी। नवीन वस्त्र खरीदने का मौका मिलेगा। यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। लाटरी के चक्कर में धन फंस सकता है। किसी बड़ी समस्या का समाधान मिलेगा। दिन को शुभ बनाने के लिए शिव आराधना करें।
लकी नंबर: 4, शुभ रंग: लाल
वृषभ राशि (Today's Taurus Horoscope)
आज के दिन पैसे के लेन-देन में सावधानी रखें। धन हानि हो सकती है। टेंशन व चिंता बनी रहेगी। फालतू खर्च होगा। जीवन में सावधानी आवश्यक है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। किसी भी निर्णय को जल्दबाजी में न करें। दिन को शुभ बनाने के लिए शिव चालीसा का पाठ करें।
लकी नंबर: 5, शुभ रंग: पीला
मिथुन राशि (Today's Gemini Horoscope)
आज के दिन गुस्सा बढ़ेगा लेकिन उत्साह बना रहेगा। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। परिवार के सदस्यों की हेल्प मिलेगी। बेचैनी बनी रहेगी। टेंशन हो सकती है। कोई भी निर्णय समझ कर लें। जल्दबाजी ना करें। दिन को शुभ बनाने के लिए सूर्य को जल अर्पित करें।
शुभ नंबर: 52, शुभ रंग: सफेद
कर्क राशि (Today's Cancer Horoscope)
आज के दिन दौड़ धूप अधिक रह सकती है। व्यवसाय में हानि होगी। नौकरी में कार्य अधिक करना पड़ेगा। दूसरे के झगड़े से संबंध ना रखें। कार्य की अधिकता बढ़ेगी। कानूनी अड़चन आ सकती हैं। दिन को शुभ बनाने के लिए दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
लकी नंबर: 63, शुभ रंग: हरा
सिंह राशि (Today's Leo Horoscope)
आज के दिन प्रेम प्रसंग के मामले में झगड़ा हो सकता है। स्वास्थ कमजोर रहेगा। घर बाहर के लोग आपकी सेवा से प्रसन्न रहेंगे। किसी यात्रा पर जा सकते हैं। मनपसंद भोजन प्राप्त होने से आनंद मिलेगा। दिन को शुभ बनाने के लिए शिव आराधना करें।
लकी नंबर: 45, शुभ रंग: पीला
कन्या राशि (Today's Virgo Horoscope)
आज के दिन लब लाइफ में अनुकूलता रहेगी। कोर्ट कचहरी के कामों से दूरी बनाए रखें। काफी समय से अटके हुए कार्य पूरे होंगे। आय में वृद्धि होगी। दुर्घटना का भय बना रहेगा। लेन-देन में सावधानी रखें। दिन को शुभ बनाने के लिए शिव भगवान का दर्शन करें।
लकी नंबर: 11, शुभ रंग: काला
तुला राशि (Today's Libra Horoscope)
आज के दिन मन को प्रसन्न करने वाली सूचना मिलेगी। जोखिम उठाने की कोशिश ना करें। नौकरी में लाभ मिलेगा। विवाद को बढ़ावा ना दें। चिंता तथा टेंशन बनी रहेगी। वरिष्ठ लोगों से मार्गदर्शन जरूर लें। दिन को शुभ बनाने के लिए पक्षियों को दाना डालें।
लकी नंबर: 40, शुभ रंग: पीला
वृश्चिक राशि (Today's Scorpio Horoscope)
आज के दिन अचल संपत्ति की प्राप्ति होगी। बेरोजगारी दूर करने के उपाय सफल रहेंगे। पार्टनर से मतभेद हो सकते हैं। शत्रु को मौका ना दें। जोखिम उठाने का साहस आप कर पाएंगे। दुकान फैक्ट्री के कार्यों में सफलता मिलेगी। दिन को शुभ बनाने के लिए शिवजी को विल्वपत्र अर्पित करें।
लकी नंबर: 4, शुभ रंग: नीला
धनु राशि ( Today's Sagittarius Horoscope)
आज के दिन पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। किसी बड़े काम के होने से मन प्रसन्न रहेगा। परिवार की किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। काफी समय से अच्छे काम में तेजी आएगी। लक का साथ मिलता रहेगा। आज के दिन को शुभ बनाने के लिए गौ माता की सेवा करें।
लकी नंबर: 40, शुभ रंग: हरा
मकर राशि (Today's Capricorn Horoscope)
आज के दिन धैर्य बना कर रखें। किसी बाहरी व्यक्ति की हेल्प मिलेगी। जल्दबाजी लापरवाही से बड़ी हानि की संभावना है। दुष्ट जन आपको हानि पहुंचा सकते हैं। दिन को शुभ बनाने के लिए हनुमान जी का दर्शन करें।
लकी नंबर: 50, शुभ रंग: केसरी
कुम्भ राशि (Today's Aquarius Horoscope)
आज के दिन व्यापार में वृद्धि होगी। नौकरी में सफलता प्राप्त होगी। प्रॉपर्टी में निवेश शुभ रहेगा। अध्यात्म की ओर जाएंगे। जल्दबाजी में पैसे का लेन-देन ना करें। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बाणी पर नियंत्रण बनाए रखें। टेंशन रहेगी। दिन को शुभ बनाने के लिए शिव चालीसा का पाठ करें।
लकी नंबर: 50, शुभ रंग: पिंक
मीन राशि (Today's Pisces Horoscope)
आज के दिन नौकरी में लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे। उत्साह आस्था प्रसन्नता में बढ़ोतरी होगी। यात्रा से लाभ प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। दिवस शुभ कारक रहेगा। परिवार की हेल्प मिलेगी। आय वृद्धि की संभावना है। दिन को शुभ बनाने के लिए लिए शिव जी को जल अर्पित करें।
लकी नंबर: 96, शुभ रंग: चैती
देह व्यापार का भंडाफोड़ : फ्लैट में छापेमारी करने पहुंची पुलिस...अंदर का नजारा देख शर्म से झुके सिर...जानिए फिर....
ठाणे. पुलिस रोजाना अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाने की कोशिश में जुटी रहती है. उनके लिए दिन और रात में कोई फर्क शेष नहीं रहता है. पुलिस हमेशा ही क्राइम को रोकने के प्रयास में रहती है, ताकि लोग चैन से अपने घरों में चैन की नींद सो सकें. साथ ही समाज में भी चहुंओर शांति हो. महाराष्ट्र की ठाणे पुलिस ने कुछ ऐसा ही कारनामा कर दिखाया है. पुलिस ने ठाणे की एक सोसाइटी में स्थित एक फ्लैट पर छापा मारकर ऐसे रैकेट का खुलासा किया जिसे सुनकर हर कोई चौंक उठेगा. इस रैकेट में बांग्लादेश की एक नाबालिग बच्ची को बचाया गया है.
जानकारी के अनुसार, नवी मुंबई के तलोजा इलाके में पुलिस ने दो लोगों की गिरफ्तारी के साथ देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ किया और बांग्लादेश की एक नाबालिग लड़की को बचाया है. पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. पुलिस के खुलासे के बाद आसपास के लोग भी चौंक उठे. स्थानीय लोगों को भरोसा ही नहीं हुआ कि उसके पास ही इस तरह का घिनौना खेल चल रहा था और उन्हें इसके बारे में मालूम ही नहीं था. पुलिस अब इस बात का पता लगाने में जुटी है कि इस रैकेट का जाल कहां तक फैला हुआ है. पुलिस का कहना है कि रैकेट की तह तक जाकर इसमें शामिल अन्य लोगों को पकड़ा जा सके.
फ्लैट पर छापेमारी
तलोजा पुलिस थाने के उप निरीक्षक सुरेश कुरहाडे ने बताया कि एक गुप्त सूचना के बाद शनिवार को एक आवासीय सोसायटी में एक फ्लैट पर छापेमारी की गई. उन्होंने बताया कि सामोन शेख और मोहिनूर मंडल नाम के दो लोगों को गिरफ्तार किया गया. इस छापेमारी में पुलिस ने बांग्लादेश की रहने वाली 14 वर्षीय लड़की को बचाया है. आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.
पुणे में भी हुई थी कार्रवाई
पुणे पुलिस को शहर के साउथ मेन रोड पर स्थित एक हाई-फाई अपार्टमेंट में संदिग्ध गतिविधियां संचालित होने की सूचना मिली थी. इसके बाद पुलिस ने एक टीम का गठन किया और बेहद ही गोपनीय तरीके से ऑपरेशन की प्लानिंग की. पुलिस टीम ने रात के 10 बजे अपार्टमेंट पर छापा मारा. कोरेगांव पार्क एरिया में स्थित इस अपार्टमेंट में कुछ महिलाओं द्वारा देह व्यापार का रैकेट चलाने की सूचना मिली थी. पुलिस ने जब रेड डाली तो वहां से थाईलैंड की महिला को हिरासत में लिया गया.
