सियासत
Supreme Court ने रामदेव की कंपनी पतंजलि को लगाई फटकार...जारी किया नोटिस, ये है वजह
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने एलोपैथी दवाओं और टीकाकरण के खिलाफ पतंजलि आयुर्वेद के विज्ञापनों पर नाराजगी जताते हुए कड़ी फटकार लगाई है। ऐलोपैथी के खिलाफ विज्ञापनों पर सुप्रीम कोर्ट ने पतंजलि से कहा कि आखिर पतंजलि आयुर्वेद कैसे कह सकती है कि उसकी चीजें रसायन आधारित दवाओं से बेहतर है, आखिर कोर्ट के आदेश के बाद भी यह विज्ञापन लाने की हिम्मत कैसे हुई।
दरअसल, सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बावजूद पतंजलि आर्युवेद द्वारा विज्ञापन प्रकाशित करने पर सुप्रीम कोर्ट नाराज हो गया। सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्लाह खुद अखबार लेकर अदालत पहुंचे थे। इसके बाद अखबार का विज्ञापन दिखाते हुए उन्होंने पतंजलि आर्युवेद से कहा कि आखिर आपमें कोर्ट के आदेश के बाद भी यह विज्ञापन लाने का साहस और गट्स कैसे रहा। जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्लाह ने पतंजलि आर्युवेद से स्पष्ट कहा कि आप कोर्ट को उकसा रहे हैं।जस्टिस अमानुल्लाह ने कहा ने कहा, हम एक बहुत सख्त आदेश पारित करने जा रहे हैं। आप कैसे कह सकते हैं कि आप बीमारी को ठीक कर देंगे? हमारी चेतावनी के बावजूद आप कह रहे हैं कि हमारी चीजें रसायन आधारित दवाओं से बेहतर हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को भी इस पर एक्शन लेना चाहिए। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने पतंजलि आयुर्वेद के वकीलों से विज्ञापन देखने को कहा है। अब इस मामले में कुछ देर बाद सुनवाई होगी।
बड़ा हादसा: फैक्ट्री का बॉयलर फटने से दो लोगों की मौत, तीन घायल
मेरठ। मेरठ में मंगलवार की सुबह एक टायर फैक्ट्री के ब्वायलर में विस्फोट होने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन लोग बुरी तरह से घायल हो गए है। घटना मेरठ के इंचौली इलाके के एक गांव की है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और घायलों को अस्पताल तक पहुंचाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मारे गए लोगों की पहचान 30 वर्षीय शंकर और 22 वर्षीय प्रवीण कुमार के रूप में की गई है। वहीं इस विस्फोट में तीन कर्मी बुरी तरह से घायल हो गए। तीनों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। मारे गए दोनों लोग और घायल तीनों सभी मेरठ के इंचौली क्षेत्र के किशोरपुर गांव के रहने वाले बताए जाते हैं। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है।
अब एक ही WhatsApp में दो अकाउंट्स चलाना होगा आसान, बस करना होगा ये सेटिंग
WhatsApp Accounts: दोस्तों WhatsApp में हमेशा कोई ना कोई नया फीचर आते रहता है, जिसकी वजह से Users इस ऐप के प्रति काफी आकर्षित रहते हैं। इस बार व्हाट्सऐप ने एक ऐसे फीचर को रोलआउट करना शुरू किया है, जिसका इंतजार यूज़र्स पिछले काफी महीनों से कर रहे थे। दरअसल, अब यूज़र्स अपने एक ही फोन में बिना कोई थर्ड पार्टी ऐप डाउनलोड किए दो अलग-अलग व्हाट्सऐप अकाउंट चला सकते हैं।
व्हाट्सऐप में आया मल्टीपल अकाउंट्स फीचर
मल्टीपल अकाउंट्स वाले फीचर की चर्चाएं तो पिछले काफी महीनों से की जा रही थी, लेकिन व्हाट्सऐप ने अपने इस फीचर को बीटा यूज़र्स के लिए ही टेस्टिंग मोड में रखा था। अब इस फीचर को आम यूज़र्स के लिए भी रोलआउट करना शुरू कर दिया गया है। व्हाट्सऐप एक स्टेट्स अपडेट के जरिए भी लोगों को इस बात की सूचना दे रहा है कि वो अपने एक ही फोन में दो अलग-अलग व्हाट्सऐप अकाउंट को चला सकते हैं। आइए हम आपको इसके लिए फॉलो करना वाला प्रोसेस बताते हैं, लेकिन उससे पहले आप अपने व्हाट्सऐप को अपडेट कर लें।
व्हाट्सऐप अपडेट करने के बाद नीचे बताए गए प्रोसेस को फॉलो करें और उसके बाद भी अगर आपके फोन में दो व्हाट्सऐप यूज़ करने वाली सुविधा को विकल्प नहीं दिख रहा है, तो आपको अगले कुछ दिनों का इंतजार करना पड़ेगा। ऐसा हो सकता है कि व्हाट्सऐप आपके फोन में उस फीचर को कुछ दिनों बाद भेजे तो आप तब फिर से अपने फोन में व्हाट्सऐप अकाउंट को अपडेट करके इस प्रोसेसर को फॉलो कर सकते हैं।
इस प्रोसेस को फॉलो करें
स्टेप 1: सबसे पहले अपने फोन में अपना व्हाट्सऐप अकाउंट खोलें।
स्टेप 2: फोन की टॉप-राइट स्क्रीन पर दिख रही 3 डॉट वाले आइकन पर क्लिक करें।
स्टेप 3: उसके बाद सबसे नीचे दिख रहे Settings के ऑप्शन पर जाएं।
स्टेप 4: उसके बाद सबसे पहले ऑप्शन Account को क्लिक करें।
स्टेप 5: उसके बाद नीचे से दूसरे ऑप्शन पर Add Account का एक नया ऑप्शन आपको दिखाई देगा, उसे क्लिक करें।
स्टेप 6: उसके बाद पहले नंबर पर आपका अपना व्हाट्सऐप अकाउंट दिखाई देगा और दूसरे नंबर पर + साइन के साथ Add account का ऑप्शन दिखाई देगा। उसे क्लिक करें।
स्टेप 7: उसके बाद Agree and Continue को क्लिक करें।
स्टेप 8: अब वो दूसरे फोन नंबर डालें, जिसका व्हाट्सऐप अकाउंट आप इसी फोन में यूज़ करना चाहते हैं, और फिर Next पर क्लिक करें।
स्टेप 9: उसके बाद एक ओटीपी आएगा और फिर आप अपने फोन में ही दूसरा व्हाट्सऐप भी चला पाएंगे।
इस पूरे प्रोसेस को फॉलो करने के बाद आप दोनों व्हाट्सऐप अकाउंट में से किसी भी अकाउंट को क्लिक करके उसे यूज़ कर पाएंगे। यह ठीक वैसे ही काम करेगा, जैसे एक फोन में दो या उससे ज्यादा फेसबुक या इंस्टाग्राम अकाउंट्स यूज़ करने के लिए किया जाता है।
छत्तीसगढ़ की शराब नीति पर विधानसभा में हुआ हंगामा: मंत्री ने दिए जांच के आदेश
रायपुर। विधानसभा में आज देशी-अंग्रेज़ी शराब की आपूर्ति, ओवर रेट और अवैध विक्रय का मामला सदन में उठा। भाजपा विधायक राजेश मूणत ने मुद्दा उठाते हुए पूछा, किस नीति के आधार पर शराब की ख़रीदी की जाती है?
मुख्यमंत्री की अनुपस्थिति में मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अपने जवाब में कहा कि शराब नीति बनी हुई है। मांग के अनुपात में शराब कंपनियों से इसकी आपूर्ति की जाती है। टेंडर के माध्यम से ख़रीदी की जाती है।
राजेश मूणत ने पूछा- 2019 से 23 तक छत्तीसगढ़ में सिर्फ़ तीन कंपनी ही सप्लाई करती रही? देशी और विदेशी शराब में कितनी कंपनियों ने टेंडर में हिस्सा लिया।
श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा- राज्य में देशी शराब के तीन ही उत्पादक हैं। इसलिए तीन टेंडर ही आये।
राजेश मूणत ने कहा- 2018-19 में 37, 2019-20 में 67 और इसके बाद 21 फ़र्मों ने टेंडर में भाग लिया था। इसके बाद संख्या कम हो गई।
स्पीकर डॉक्टर रमन सिंह ने राजेश मूणत से कहा- आपको ना देशी से मतलब है और ना विदेशी से फिर क्यों सवाल कर रहे हैं।
मूणत ने कहा- मतलब इसलिए है क्योंकि शराब से ही छत्तीसगढ़ में ईडी की जांच शुरू हुई।
मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा- शासन की नीति थी कि देशी शराब के लिए छत्तीसगढ़ के डिस्टलरी ही टेंडर में शामिल होगी। जिलो को आठ ज़ोन में बाँटकर तीनों डिस्टलरी से सप्लाई की जाती थी।
राजेश मूणत ने कहा- पांच साल तक एक ही कंपनी ने सप्लाई की है। ये हाल अंधा बांटे रेवड़ी चुन चुन कर दे वाला मामला है। क्या पांच साल तक सप्लाई के लिए एक ही डिस्टलरी को काम दिया गया।
मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा- टेंडर में सबसे कम दर की वजह से एक ही कंपनी को सप्लाई का काम दिया गया। दर कम आएगी तो आगे भी कम देंगे।
राजेश मूणत ने कहा- सरकारी शराब दुकानों में दो तरह की शराब बेची जाती थी। एक वैध और दूसरा अवैध। अवैध बेचने वालों के ख़िलाफ़ प्रकरण दर्ज किए गए लेकिन एक भी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई। प्लेसमेंट एजेंसी के खिलाफ एक भी कार्रवाई नहीं हुई। पांच साल में 157 प्रकरण बने और सिर्फ़ दो व्यक्ति के ख़िलाफ़ कार्रवाई हुई। सरकारी दुकानों से अवैध शराब बेचने के पूरे राज्य में 567 प्रकरण बनाये गये लेकिन कार्रवाई पांच पर ही हुई। क्या इस मामले की जांच कराई जाएगी।
मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि सदस्य का आँकड़ा सही नहीं है। प्लेसमेंट एजेंसी के 500 कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई हुई है।
राजेश मूणत ने पूछा- जिन लोगों ने छत्तीसगढ़ के राजस्व में डाका डाला क्या उनके खिलाफ कार्रवाई होगी?
मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा- इस मामले में ईडी और एसीबी जांच कर रही है।
राजेश मूणत ने कहा- प्लेसमेंट एजेंसी ने सरकारी दुकानों से अवैध शराब खपाया। डुप्लीकेट होलोग्राम का इस्तेमाल किया गया। छत्तीसगढ़ के राजस्व में योजनाबद्ध तरीक़े से डाका डाला गया। क्या ये प्लेसमेंट एजेंसी आज भी काम कर रही है?
मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बताया कि प्लेसमेंट एजेंसी आज भी कार्य कर रही है। इस मामले की जांच अब भी चल रही है। जो जो दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
राजेश मूणत ने पूछा- क्या प्लेसमेंट एजेंसी के खिलाफ एफ़आईआर दर्ज होगी?
मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा- प्लेसमेंट एजेंसी ने अपने कर्मचारियों को बचाने का प्रयास नहीं किया। जब जब मामले आये कार्रवाई की जाती रही।
मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा- प्लेसमेंट एजेंसी के खिलाफ जांच की जाएगी। अनियमितता सामने आने पर आपराधिक प्रकरण दर्ज किया जायेगा।
Rajya Sabha Elections 2024: राज्यसभा की 3 राज्यों की 15 सीटों पर आज वोटिंग
राज्यसभा में आज 3 राज्यों की 15 सीटों के लिए सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक वोटिंग (Rajya Sabha Elections 2024) होगी. इनमें से यूपी की 10 सीटों में एक एक्स्ट्रा कैंडिडेट उतारकर बीजेपी ने सपा की मुश्किलें बढ़ा दी हैं
बीजेपी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह, पूर्व सांसद चौधरी तेजवीर सिंह, वरिष्ठ नेता अमरपाल मौर्य, पूर्व मंत्री संगीता बलवंत (बिंद) सुधांशु त्रिवेदी, पूर्व विधायक साधना सिंह और आगरा के पूर्व मेयर नवीन जैन को मैदान में उतारा है. पार्टी के आठवें उम्मीदवार सपा के पूर्व सदस्य संजय सेठ हैं.बीजेपी के 7 और सपा के 3 उम्मीदवार निर्विरोध चुनाव जीत सकते थे, लेकिन बीजेपी ने अपना 8वें उम्मीदवार के रूप में संजय सेठ को उतारकर दांव बढ़ा दिया है. बीजेपी को अपने 8वें उम्मीदवार को जिताने के लिए 19 वोटों की जरूरत होगी तो वहीं सपा को अपने तीसरे उम्मीदवार को जिताने के लिए 1 वोट की जरूरत है.सूत्रों के मुताबिक सपा MLA अभय सिंह और राकेश पांडेय एक साथ वोट करने जा रहे हैं. दोनों बीजेपी के फेवर में क्रॉस वोट कर सकते हैं.
CM योगी वोटिंग के लिए पहुंचे, सपा में भगदड़- केशव प्रसाद मौर्य बोले
सीएम योगी राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग करने पहुंचे. केशव प्रसाद मौर्य बोले, सपा में भगदड़ मची हुई है, सारे लोग भाग रहे हैं. हमारे 8 और सपा के 2 विधायक चुनाव जीत रहे हैं.
Aaj Ka Panchang: आज 27 फरवरी 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल...आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 27 फरवरी 2024
विक्रम संवत- 2080, अनला
शक सम्वत- 1945, शोभकृत
पूर्णिमांत- फाल्गुन
अमांत- माघ
तिथि
कृष्ण पक्ष द्वितीया- फरवरी 25 08:36 PM- फरवरी 26 11:16 PM
कृष्ण पक्ष तृतीया- फरवरी 26 11:16 PM- फरवरी 28 01:53 AM
नक्षत्र
उत्तर फाल्गुनी- फरवरी 26 01:24 AM- फरवरी 27 04:30 AM
हस्त- फरवरी 27 04:31 AM- फरवरी 28 07:33 AM
योग
धृति- फरवरी 25 02:28 PM- फरवरी 26 03:26 PM
शूल- फरवरी 26 03:26 PM- फरवरी 27 04:25 PM
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय- 6:55 AM
सूर्यास्त- 6:24 PM
चन्द्रोदय- फरवरी 26 8:03 PM
चन्द्रास्त- फरवरी 27 8:21 AM
अशुभ काल
राहू- 8:21 AM- 9:47 AM
यम गण्ड- 11:13 AM- 12:39 PM
कुलिक- 2:05 PM- 3:32 PM
दुर्मुहूर्त- 01:02 PM- 01:48 PM, 03:20 PM- 04:06 PM
वर्ज्यम्- 09:32 AM- 11:20 AM
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त- 12:16 PM- 01:02 PM
अमृत काल- 08:22 PM- 10:10 PM
ब्रह्म मुहूर्त- 05:18 AM- 06:06 AM
शुभ योग
सर्वार्थसिद्धि योग- फरवरी 28 06:53 AM- फरवरी 28 07:33 AM
सर्वार्थसिद्धि योग- फरवरी 26 01:24 AM- फरवरी 26 06:55 AM
त्रिपुष्कर योग- फरवरी 26 01:24 AM- फरवरी 26 06:55 AM
Aaj Ka Rashifal 27 February 2024: मेष समेत इन राशियों का होगा भाग्योदय, ये जातक बन सकते हैं धनवान, पढ़ें आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 27 February 2024: आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और मंगवार का दिन है। तृतीया तिथि आज देर रात 1 बजकर 54 मिनट तक रहेगी। आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 7 बजकर 33 मिनट तक हस्त नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 27 फरवरी 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
मेष राशि-
आज का दिन आपके लिए अच्छे परिणाम लेकर आया है। इस राशि के कॉमर्स स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। किसी विषय में आ रही समस्याएं आज दूर हो जाएंगी। घर वालों के साथ अच्छा टाईम स्पेंड करेंगे। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। ऑफिस में जूनियर आपकी मदद के लिए तैयार रहेंगे। लवमेट के साथ रिश्तों में सुधार आएगा। आप उनके साथ डीनर करने का प्लान बनाएंगे। आज आपका कोई काम बड़ी ही आसानी से पूरा हो जाएगा। बच्चे आज आपसे कॉपी की डिमांड कर सकते है। आज बड़ों से प्रेरणा लेकर काम की पहल करने की जरूरत है। अपना आर्थिक लक्ष्य पाने के लिए अपनी रचनात्मक क्षमता काम में लाएंगे तो आपको अच्छा खासा फायदा होगा।
- शुभ रंग- गोल्डन
- शुभ अंक- 2
वृष राशि-
आज आपको सरकारी कामों में कुछ लोगों से सहयोग मिलेगा, जिससे आपका काम समय पर पूरा होगा। आपको अपने कार्य में सफलता मिलेगी। साथ ही परिवार वालों का भी पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आपको तरक्की के नए रास्ते खुले नजर आएंगे। आप दोस्तों के साथ मूवी देखने का प्लान करेंगे। प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को कोई गुड न्यूज मिल सकती है। शादी-शुदा लोग आज के दिन कहीं घूमने जा सकते हैं। ए.सी. या फ्रीज से जुड़े कार्य करने वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपके काम में बढ़ोतरी होगी।
- शुभ रंग- ग्रे
- शुभ अंक- 5
कन्या राशि-
आज पूरा दिन खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। लोग आपसे खुश रहेंगे। आप किसी बड़े बिजनेस ग्रुप से पार्टनरशिप करने का विचार बनाएंगे। आपको उम्मीद से ज्यादा धन लाभ हो सकता है। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को किसी समारोह में जाने का मौका मिलेगा। आपकी क्रिएटिविटी की लोग सराहना करेंगे। आज आप परिवार के साथ देवी मां के मंदिर जाएंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज किसी दोस्त की वजह से जॉब मिलेगी। नवविवाहित दंपत्ति आज एक दूसरे को उपहार देंगे। लेखकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। आज आपके लेखन कार्यो की सराहना बड़े तौर पर होगी।
- शुभ रंग- पीला
- शुभ अंक- 6
मिथुन राशि-
आज ऑफिस में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। धन लाभ के योग बन रहे हैं। आज आपकी कार्य क्षमता भविष्य में आपको फायदा दिलाएगी। सामाजिक स्तर पर आपका रुतबा बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र को बढ़ाने के लिए किसी मित्र से आर्थिक मदद मिलेगी। आस-पास के माहौल का लुफ्त उठाएंगे। आपकी किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होने की संभावना बन रही है। कोई दोस्त बिजनेस के लिए आपको कुछ नए आइडिया दे सकता है। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बनी रहेगी। कुछ बड़े लोग आपके व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी।
- शुभ रंग- बैंगनी
- शुभ अंक- 3
कर्क राशि-
आज पैसों के मामले में आपको किसी तरह की टेंशन लेने से बचना चाहिए। कार्यक्षेत्र में ध्यान से कार्यों को करने की जरूरत है। इस राशि के छात्रों को भी अच्छे रिजल्ट्स पाने के लिए मेहनत करनी होगी। माता-पिता का आपको पूरा साथ मिलेगा। आज आपका स्वास्थ्य बेहतर रहने वाला हैं। आपको अपने साथ ही अपने बच्चों की सेहत का भी ख्याल रखना चाहिए। साथ ही अपने मन को शांत रखने की कोशिश करनी चाहिए। बच्चे आज कंप्यूटर इंस्टिट्यूट ज्वाइन करने का मन बनाएंगे। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 8
सिंह राशि-
आज आपको सबके साथ अपने स्वभाव को बेहतर बनाकर रखने चाहिए । खासकर कि अपने दोस्तों के साथ रिश्ते में मजबूती लाने की जरूरत है। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को जॉब का कोई अच्छा अवसर मिलेगा। आपको कोई भी अवसर हाथ से नहीं जाने देना चाहिए। वाहन आदि के संदर्भ में आपको थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए। इस राशि के बुक सेलर्स के लिए आज का दिन मुनाफा लेकर आया है। रोज की अपेक्षा अधिक सेल होगी। आज आप जीवनसाथी के व्यवहार को समझने की कोशिश करेंगे। किसी रेस्टोरेंट में डिनर करने भी जाएंगे।
- शुभ रंग- भूरा
- शुभ अंक- 1
तुला राशि-
आज का दिन आपके लिए मिली-जुली प्रतिक्रिया देने वाला रहेगा। आप किसी सामाजिक कार्य में रुचि ले सकते हैं। आपको किसी धार्मिक आयोजन से जुड़ने का मौका मिलेगा। कार्यस्थल पर आपको थोड़ा संभलकर चलने की जरूरत है। सहकर्मियों से सहयोग पाने के लिए आपको कोशिश करनी पड़ेगी। अपने काम को परफेक्ट करने के लिए आपको थोड़ा समय लग सकता है। परिवार में रिश्तों के बीच सामंजस्य बना रहेगा। बच्चों के साथ अपने व्यवहार को नार्मल रखें। घर पर आज कोई धार्मिक आयोजन का अनुष्ठान करने का मन बनाएंगे।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 2
वृश्चिक राशि-
आज आप अपने करियर के बारे में सोच-विचार करेंगे। किसी काम के लिए आप नए सिरे से शुरुआत कर सकते हैं। आज आप हर तरह के वाद-विवाद से दूर रहेंगे, तो आपके लिए बेहतर होगा। परिवार वालों के साथ प्रेम भाव बनाए रखने की कोशिश करेंगे, रिश्ते में मजबूती आएगी। स्पोर्ट से जुड़े लोग आज खेल में अच्छा प्रर्दशन करेंगे। महिलाएं आज किसी समारोह में जाएंगी साथ ही मीडिया से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर है। ऑनलाइन व्यापार कर रहे लोगों को आज कोई बड़ा ऑफर मिलेगा। आज के दिन आप किसी नई रचना की शुरुआत भी कर सकते हैं। आज ईमानदार लोगो की सहायता से आप बड़े से बड़े प्रोजेक्ट को आसानी से निपटा सकते हैं।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 1
धनु राशि-
आज बड़े-बुजुर्ग अपने दोस्तों से मिल सकते हैं। आप अपने किसी खास दोस्त के घर पूजा में भी शामिल हो सकते हैं। आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी। आज आपको लाभ के कई सारे मौके मिलेंगे। इस राशि के बच्चे आज कुछ क्रिएटिव कर सकते हैं। आपका कोई जरूरी काम आज समय पर पूरा हो जाएगा । दांपत्य जीवन में खुशहाली आएगी। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी ट्रिप पर जाने की योजना बनाएंगे। आप अपने दोस्त को घर में किसी धार्मिक आयोजन के लिए बुला सकते हैं। अगर आप कमर दर्द की समस्या से परेशान चल रहे थे, तो आज आपको उससे छुटकारा मिलेगा।
- शुभ रंग- लाल
- शुभ अंक- 4
मकर राशि-
आज आपको दोस्तों से कोई अच्छी खबर मिलने की उम्मीद है। ऑफिस में आपको अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। बिजनेस के क्षेत्र में भी बड़े-बड़े लोगों से मिलने में आपको किसी की मदद मिल सकती है। आपकी तरक्की सुनिश्चित है। दांपत्य जीवन में प्यार बना रहेगा। आज आस-पास की चीजों में आप आसानी से खुशी तलाश लेंगे। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद बना रहेगा। सेहत के मामले में भी सब बेहतर रहेगा । अपना कोर्स पूरा कर चुके छात्रों को आज किसी अच्छी कंपनी से जॉब का ऑफर आएगा। कुल मिलाकर आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
- शुभ रंग- नारंगी
- शुभ अंक- 7
कुंभ राशि-
आज आपके हर काम का हल चुटकियों में निकल जाएगा। ऑफिस में भी आपके काम की तारीफ होगी। किसी प्रोजेक्ट के लिए आपको अपनी राय देने का मौका मिलेगा। अधिकारियों को आपकी राय पसंद भी आएगी। आप लेखन कार्यों में रुचि लेंगे। आज आपके सुख-सौभाग्य में बढ़ोतरी होगी। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं, इससे आपके रिश्ते की मजबूती बरकरार रहेगी। माता-पिता आपकी मेहनत से खुश रहेंगे। आपको सभी काम में उनका सपोर्ट मिलेगा।
- शुभ रंग- मौजेंटा
- शुभ अंक- 5
मीन राशि-
आज आप कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। मित्रों से आपको सहयोग प्राप्त होगा। आपको किसी नए बिजनेस डील के लिए विदेश जाने का ऑफर मिल सकता है। आप जीवनसाथी के साथ शॉपिंग करने की प्लानिंग करेंगे। इस राशि के बच्चों की पढ़ाई बेहतर तरीके से चलेगी। परिवार में सबकी सेहत अच्छी बनी रहेगी। आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। जीवन में पॉजिटिविटी बरकरार रहेगी। आज अपने आस-पास हो रही गतिविधियों पर ध्यान रखने की जरूरत है। विरोधी पक्ष आज आपसे आगे निकलने का प्लान बना सकता है।
चाँदी जैसा रंग है तेरा सोने जैसे बाल, इक तू ही धनवान है गोरी बाक़ी सब कंगाल लेजेंडरी सिंगर पंकज उधास
मुंबई के ब्रीच क्रैंडी अस्पताल में ली आखिरी सांस
पंकज उधास पिछले कुछ समय से मुंबई के ब्रीच क्रैंडी अस्पताल में भर्ती थे. इसी अस्पताल में उन्होंने आज सुबह 11 बजे आखिरी सांस ली.
लेजेंडरी सिंगर पंकज उधास का निधन हो गया है. 72 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली. पंकज की बेटी नायाब उधास ने सिंगर की मौत की खबर शेयर की है. ये न्यूज पता चलने के बाद म्यूजिक जगत में मातम पसरा हुआ है
रिश्ते तार-तार : कलियुगी मामा ने भांजी को नशीले इंजेक्शन देकर किया बेहाेश...फिर दोस्तों के साथ मिलकर किया गैंगरेप
बरेली. यूपी के बरेली से रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. मामा ने भांजी को को नशीले इंजेक्शन देकर बेहोश कर दिया. इसके बाद अपने दोस्तों के साथ मिलकर गैंगरेप किया. गर्भवती होने पर गोलियां खिलाकर गर्भपात करा दिया. एसएसपी के निर्देश पर बारादरी पुलिस ने एक ही परिवार के चार सदस्यों समेत कई लोगों के खिलाफ बलवा, रेप, गर्भपात कराने, नशा देने, अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के आरोप में मामला दर्ज किया है.
पीड़िता ने बताया कि बारादरी क्षेत्र के बुखारापुर निवासी करन कुमार रिश्ते में उनका मामा लगता है. करन पहले से शादीशुदा है. यह बात उसने छुपाकर रखी. उसने अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और लिव-इन रिलेशनशिप में उनके साथ रहने लगा. 28 जुलाई 2023 से कई शहरों में घूमाता रहा और रेप करता रहा. युवती ने आरोप लगाया कि करन की असलियत तब सामने आई जब वह अपने दोस्तों से जबरन दुष्कर्म करवाने लगा. वह जब भी चीखती-चिल्लाती तो करन कुमार, उसका पिता और बहन व मां एक राय होकर खाने में नशे की दवा या नशीला इंजेक्शन लगा देते थे. तब युवती बेहोश हो जाती और इसी दौरान उसकी इज्जत के साथ आरोपी खेलते थे.
वह जब होश में आती तो खुद को कमरे में बंधक बना पाती. कई बार गिड़गिड़ाने के बाद भी आरोपियों ने युवती को आजाद नहीं किया. आरोपी तीन चार माह पहले पीड़िता को लेकर बारादरी के बुखारपुरा में आए. यहां भी उसके साथ करन और कुछ अज्ञात लोगों ने रेप किया. पीड़िता ने बताया कि नशे के इंजेक्शन और दवाई ने उसे मानसिक रूप से बीमार बना दिया. बताया कि वह तीन माह की गर्भवती थी. आरोपियों ने गोलियां खिलाकर गर्भपात करा दिया. इस कारण उसकी हालत काफी गंम्भीर हो गई
कांग्रेस अध्यक्ष का राष्ट्रपति को पत्र, कहा - सत्ता में आए तो Agnipath योजना खत्म कर बहाल करेंगे पुरानी व्यवस्था
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर आग्रह किया कि करीब दो लाख नौजवानों के साथ न्याय किया जाए जिनका चयन सेना की नियमित सेवा में होने की बावजूद उनकी भर्ती नहीं की गई। उन्होंने दावा किया कि सरकार द्वारा इनकी भर्ती रोककर ‘अग्निपथ’ योजना लाई गई जिसके कारण इन युवाओं को पीड़ा झेलनी पड़ रही है। कांग्रेस पार्टी ने कहा है कि अगर उनकी सरकार बनी तो अग्निपथ योजना को वापस लिया जाएगा और पुरानी व्यवस्था बहाल होगी।
खरगे ने पत्र में लिखा, ‘हाल ही में मैं इन नौजवानों से मिला। उन्होंने मुझे बताया कि 2019 और 2022 के बीच लगभग दो लाख अभ्यर्थियों को सूचित किया गया था कि उन्हें तीनों सशस्त्र सेवाओं- सेना, नौसेना और वायु सेना में चयनित कर लिया गया है। इन युवाओं ने कठिन मानसिक और शारीरिक परीक्षण तथा लिखित परीक्षा पास करने के लिए कड़ा संघर्ष किया था।’ खरगे ने लिखा , ’31 मई 2022 तक उन्हें विश्वास था कि उन्होंने अपने सपने पूरे कर लिए हैं और उन्हें केवल अपने नियुक्ति पत्र का इंतजार था। उस दिन भारत सरकार द्वारा इस भर्ती प्रक्रिया को समाप्त करने और इसके स्थान पर अग्निपथ योजना लागू करने के निर्णय से उनके सपने चकनाचूर हो गये।’
खरगे ने लिखा, ‘यह योजना सैनिकों के समानांतर कैडर बनाकर हमारे जवानों के बीच भेदभाव पैदा करने वाली है…चार साल की सेवा के बाद अधिकतर अग्निवीरों को नौकरी ढूंढने के लिए छोड़ दिया जाएगा। इसके बारे में कुछ लोगों का तर्क है कि इससे सामाजिक स्थिरता प्रभावित हो सकती है।’
कई ने खुदकुशी की
कांग्रेस अध्यक्ष ने दावा किया कि हताशा और निराशा के कारण कई ने खुदकुशी तक कर ली है। उन्होंने लिखा, ‘अपने सपने को पूरा करने में उन्हें (अभ्यर्थी) न केवल कई साल लग गए बल्कि 50 लाख आवेदकों में से प्रत्येक को 250 रुपये जमा करने पड़े, जो इन युवाओं से लिए गए 125 करोड़ रुपये की भारी भरकम राशि है। हमारे युवाओं को इस तरह से पीड़ा झेलने नहीं दिया जा सकता। मैं आपसे यह सुनिश्चित करने की अपील करता हूं कि न्याय हो।’
कांग्रेस का पुरानी व्यवस्था लागू करने का एलान
कांग्रेस ने दावा किया है कि अगर उनकी सरकार सत्ता में आई तो वे अग्निपथ योजना को वापस लेंगे और पुरानी भर्ती योजना को लागू करेंगे। कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कांग्रेस मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि ‘अग्निपथ योजना को लेकर कोई मांग नहीं थी और इससे कोई फायदा नहीं होगा, सिर्फ इससे सरकार के कुछ पैसे बचेंगे। हमारी पार्टी को लगता है कि पुरानी भर्ती योजना को लागू किया जाना चाहिए।’ पायलट ने कहा कि सैन्य बलों को आधुनिक बनाने के लिए कुछ बदलाव किए जा सकते थे, लेकिन पुरानी व्यवस्था को पूरी तरह से खत्म करना सही नहीं है।
क्या है अग्निपथ योजना
जून 2022 में सरकार ने अग्निपथ योजना पेश की थी। इसके तहत युवाओं को शॉर्ट टर्म के लिए सैन्य बलों में सेवा का मौका दिया जाता है। इस योजना का मकसद सेना की औसत उम्र को कम करना है। इस योजना के तहत 17 साल से 21 साल के युवाओं को चार साल के लिए सेना में भर्ती किया जाता है। चार साल के बाद सैन्य बलों में भर्ती किए गए अग्निवीरों में से 25 फीसदी को अगले 15 साल के लिए सेना में नियुक्ति दी जाती है और बाकी लोगों को एक तय रकम देकर रिटायर कर दिया जाता है।
Gyanvapi Case: ज्ञानवापी के तहखाने में जारी रहेगी पूजा...हाई कोर्ट ने मुस्लिम पक्ष को दिया झटका
उत्तरप्रदेश। वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद के व्यास तहखाने में पूजा जारी रहेगी। आज इस मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। पिछली सुनवाई 15 फरवरी को हुई थी, उसके बाद फैसला सुरक्षित कर लिया गया था। सुनवाई के बाद ऑर्डर में कोर्ट ने हिंदू पक्ष के वकील से लिखित में दलीलें दाखिल करने को कहा था। इसके लिए कोर्ट ने 48 घंटे का समय दिया था।
सोमवार को इस मामले में हाई कोर्ट ने सुनवाई करते हुए मुस्लिम पक्ष की याचिका खारिज कर दी। इसमें हिंदू पक्ष को पूजा करने के अधिकार देने वाले जिला कोर्ट के आदेश को चुनौती दी गई थी। इलाहाबाद हाई कोर्ट के इस फैसले से मुस्लिम पक्ष को झटका लगा है।
15 फरवरी को इलाहाबाद हाईकोर्ट में जस्टिस रोहित रंजन अग्रवाल की कोर्ट में मुस्लिम पक्ष-अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी की तरफ से दाखिल याचिका पर सुनवाई हुई थी। हिंदू पक्ष को वाराणसी जिला जज ने अनुमति दे दी थी। इसी आदेश को मुस्लिम पक्ष ने चुनौती दी थी। इस मामले में 2 फरवरी को पहली सुनवाई हुई थी। इसमें कोर्ट ने अगली सुनवाई की डेट 6 फरवरी लगाई थी, फिर 7 फरवरी और आगे 12 फरवरी की डेट पर सुनवाई हुई। इसके बाद अगली सुनवाई की डेट 15 फरवरी लगी थी। कोर्ट ने 15 फरवरी को कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फैसला रिजर्व रख लिया था।
मार्च में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक...समय से काम करने के लिए चेक करें RBI की लिस्ट
Bank Holidays in March 2024: फरवरी का आखिरी हफ्ता चल रहा है और मार्च शुरू होने वाला है. मार्च में यदि आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो आपको अभी से छुट्टियों का कैलेंडर देखकर प्लानिंग कर लेनी चाहिए. अगले महीने यानी मार्च में देशभर में कम से कम 14 दिन बैंक बंद रहेंगे. इस महीने में शिवारात्रि के साथ ही होली का भी त्योहार है. राष्ट्रीय और क्षेत्रीय छुट्टियों के अलावा दूसरे और चौथे शनिवार को भी बैंक बंद रहेंगे. हर रविवार को भी बैंकों का अवकाश रहता है. बैंकों की छुट्टियों का कैलेंडर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की तरफ से जारी किया जाता है. आइए जानते हैं मार्च के महीने की छुट्टियों के बारे में-
1 मार्च: चपचार कुट (मिजोरम)
> 3 मार्च: रविवार के कारण अवकाश
> 8 मार्च: महाशिवरात्रि (त्रिपुरा, मिजोरम, तमिलनाडु, सिक्किम, असम, मणिपुर, ईटानगर, राजस्थान, नागालैंड, पश्चिम बंगाल, नई दिल्ली, गोवा, बिहार, मेघालय को छोड़कर)
> 9 मार्च: महीने का दूसरा शनिवार
> 10 मार्च: रविवार के कारण अवकाश
> 17 मार्च: रविवार के कारण अवकाश
> 22 मार्च: बिहार दिवस (बिहार)
> 23 मार्च: महीने का चौथा शनिवार
> 24 मार्च: रविवार के कारण अवकाश
> 25 मार्च: होली (कर्नाटक, ओडिशा, तमिलनाडु, मणिपुर, केरल, नागालैंड, बिहार, श्रीनगर को छोड़कर)
> 26 मार्च: याओसांग दूसरा दिन/होली (ओडिशा, मणिपुर, बिहार)
> 27 मार्च: होली (बिहार)
> 29 मार्च: गुड फ्राइडे (त्रिपुरा, असम, राजस्थान, जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश को छोड़कर)
> 31 मार्च: रविवार के कारण अवकाश
मार्च में भले ही 14 दिन बैंकों की छुट्टी रहेगी. लेकिन आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. जी हां, आप बैंक की छुट्टी के दिन भी ऑनलाइन बैंकिंग के जरिये अपना जरूरी कामकाज निपटा सकते हैं. हालांकि, बैंक बंद रहने की तारीखों को पहले से जानने से आपको यह फायदा होगा कि आप अपने काम की प्लानिंग आराम से कर सकेंगे. बैंक की छुट्टियों की ऊपर दी गई लिस्ट में आपको एक सामान्य जानकारी दी गई है. लेकिन कुछ राज्यों में अवकाश की तारीख को लेकर बदलाव हो सकता है. इसलिए यह भी जरूरी है कि बैंक बंद होने की सटीक जानकारी के लिए अपने बैंक की वेबसाइट या ब्रांच से संपर्क करना सही रहेगा.भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) सालभर की बैंक छुट्टियों की लिस्ट जारी करता है. यह लिस्ट कई बातों पर निर्भर करती है, जैसे राष्ट्रीय / राज्य की छुट्टियां, धार्मिक उत्सव, बैंकों की जरूरत और सरकारी घोषणाओं के साथ ही दूसरे बैंकों से तालमेल. आरबीआई की तरफ से छुट्टियों की लिस्ट को आधिकारिक रूप से जारी किया जाता है.
पीएम मोदी आज छत्तीसगढ़ को देंगे करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात
रायपुर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज छत्तीसगढ़ को करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की सौगात देंगे. पीएम आज छतीसगढ़ में लगभग 27 सौ करोड़ रुपये की लागत से अमृत भारत स्टेशन का शिलान्यास करेंगे. इसके अलावा 83 रोड ओवर ब्रिज/रोड अंडर ब्रिज का शिलान्यास भी करेंगे. दोपहर साढ़े 12 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पीएम नरेंद्र मोदी इन कार्यक्रमों में शामिल होंगे. कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ में पुनर्विकसित किए जा रहे 17 स्टेशनों का शिलान्यास किया जाएगा. जिसमें कोरबा, रायगढ़, राजनांदगांव, सरोना, भाटापारा, डोंगरगढ़, भिलाईनगर, हथबंध, बिल्हा, बैकुंठपुर रोड, अंबिकापुर, उसलापुर, पेंड्रारोड, जांजगीर नैला, चांपा, बाराद्वार, दल्लीराजहरा, भानुप्रतापपुर, निपनिया, मंदिरहसौद और भिलाई स्टेशन शामिल है.
26 February 2024 Ka Panchang: जानिए सोमवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय
Aaj Ka Panchang 26 February 2024: 26 फरवरी को फाल्गुन कृष्ण पक्ष की द्वतीया तिथि और सोमवार का दिन है। द्वतीया तिथि सोमवार को रात 11 बजकर 16 मिनट तक रहेगी। 25 फरवरी को दोपहर बाद 3 बजकर 26 मिनट तक धृति योग रहेगा। साथ ही सोमवार को पूरा दिन पूरी रात पार कर के अगले दिन भोर 4 बजकर 31 मिनट तक उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए सोमवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।
26 फरवरी 2024 का शुभ मुहूर्त
- फाल्गुन कृष्ण पक्ष की द्वतीया तिथि- 26 फरवरी 2024 को रात 11 बजकर 16 मिनट तक।
- धृति योग- 26 फरवरी को दोपहर 3 बजकर 26 मिनट तक।
- उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र- 26 फरवरी को पूरा दिन पूरी रात पार कर के अगले दिन भोर 4 बजकर 31 मिनट तक।
राहुकाल का समय
- दिल्ली- सुबह 08:17 से सुबह 09:42 तक।
- मुंबई- सुबह 08:29 से सुबह 09:56 तक।
- चंडीगढ़- सुबह 08:19 से सुबह 09:45 तक।
- लखनऊ- सुबह 08:01 से सुबह 09:27 तक।
- भोपाल- सुबह 08:12 से सुबह 09:39 तक।
- कोलकाता- सुबह 07:28 से सुबह 08:55 तक।
- अहमदाबाद- सुबह 08:31 से सुबह 09:58 तक।
- चेन्नई- सुबह 07:56 से सुबह 09:24 तक।
सूर्योदय-सूर्यास्त का समय
- सूर्योदय- सुबह 6:50 am
- सूर्यास्त- शाम 6:18 pm
Rashifal : 26 फरवरी को सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल
Rashifal 26 February 2024: दैनिक राशिफल के इस भाग में हम बात करेंगे साल 2024 के प्रथम दिन 26 फरवरी 2024, सोमवार के भविष्यफल की. राशिफल के अनुसार, आज का दिन सभी राशियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है. आज के दिन कुछ राशियों को आर्थिक क्षेत्र में लाभ मिलेगा. वहीं कुछ राशि ऐसी है जिन्हें व्यापार क्षेत्र में सतर्क रहने की आवश्यकता है. आइए, पंडित जगन्नाथ गुरुजी से जानते हैं कि सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन?
मेष
सिर ऊपर, व्यस्त दिन आगे! अधिक काम और कम व्यक्तिगत समय की अपेक्षा करें. खर्च के प्रति सचेत रहें, जल्द ही कोई बड़ा खर्च आने वाला है. काम मांगलिक रहेगा, इसलिए मानसिक रूप से तैयार रहें. स्टेशनरी व्यवसायों के लिए अच्छी खबर है, बिक्री अच्छी लग रही है! यदि आपको उच्च रक्तचाप है, तो अपने स्वास्थ्य के बारे में अतिरिक्त सतर्क रहें. यात्रा के दौरान संभावित वाहन की परेशानी के लिए देखें, नियमित सर्विसिंग की सिफारिश की जाती है.
वृषभ
अनावश्यक चिंताएं आज आपके फैसले को बादल सकती हैं, संभावित रूप से आपकी भलाई को प्रभावित कर सकती हैं. काम पर जमकर ध्यान दें, क्योंकि बढ़ी हुई जिम्मेदारियां सटीकता की मांग करती हैं. लोहे के व्यापारी, आनन्दित! मुनाफे का इंतजार है. खुदरा और खाद्य विक्रेताओं, भाग्य भी आपके पक्ष में है. हालांकि, युवा कंपनी के बारे में सतर्क रहें. अच्छे स्वास्थ्य के लिए, चिकना भोजन छोड़ें और ताजा, हल्के भोजन को प्राथमिकता दें. पारिवारिक सद्भाव और शांति के लिए घर की पूजा पर विचार करें.
मिथुन
आज अपने शब्दों को देखो! स्पष्ट संचार महत्वपूर्ण है, या सरल कार्य मुश्किल हो सकते हैं. काम का तनाव कम हो जाता है, और व्यापार सुचारू रूप से चलता है. आपका आकर्षण और उत्पाद की गुणवत्ता दूसरों को प्रभावित करती है. वायरल बुखार से सावधान रहें, खासकर यदि आप अस्वस्थ हैं. अत्यधिक तापमान से बचें. उपहार के साथ परिवार के जन्मदिन मनाएं.
कर्क
सचेत! शर्मिंदगी से बचने के लिए आज महत्वपूर्ण बैठकों में अपने शब्दों का ध्यान रखें. सॉफ्टवेयर लोगों के लिए, यह एक अच्छा दिन है! खुदरा व्यापारी, नियमों से खेलते हैं और ग्राहकों के प्रति अतिरिक्त दयालु होते हैं. हार्डवेयर व्यवसाय, मुनाफा क्षितिज पर हैं! कब्ज से बचने के लिए अपने फाइबर का सेवन बढ़ाएं. अपने छोटे भाई-बहन की पढ़ाई पर नज़र रखें, खासकर अगर परीक्षा पास में हो. परिवार का समर्थन आज मजबूत है, इसका आनंद लें.
सिंह
आज सकारात्मक रहें, यह आपकी परेशानियों को दूर भगाएगा! खर्च में उतार-चढ़ाव के बारे में झल्लाहट न करें. अपनी दिनचर्या में सुधार करने का समय – ध्यान या सत्संग का प्रयास करें! नौकरी शिकार रखो, हार मत मानो! अपनी कमजोरियों का फायदा उठाने वाले व्यावसायिक शार्क से सावधान रहें. विदेशी वस्तुओं के व्यापारियों को बड़े मुनाफे का इंतजार! महिलाओं, हार्मोनल असंतुलन के लिए देखो. घर में चीजों को हल्का रखें, वाद-विवाद से बचें.
कन्या
आज प्रियजनों के साथ अपना गुस्सा देखें, पुल बनाएं, दीवारें नहीं! काम स्थिर रहता है. व्यवसाय, स्मार्ट मार्केटिंग के साथ चमकते हैं! युवा, ऊधम मचाते हैं, लेकिन प्रतिस्पर्धा के लिए बाहर देखते हैं. अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें, योग और श्वास व्यायाम के साथ ऑक्सीजन के स्तर को बनाए रखें. घर सामंजस्यपूर्ण है, सभी के साथ सम्मान से पेश आएं!
तुला
अच्छे वाइब्स के लिए अपने दिन की शुरुआत सूर्य नमस्कार से करें. कार्यालय में, गपशप पर अपने पेट पर भरोसा करें. निर्णय लेने से पहले इस बारे में सोचें. मीडिया झांकता है, यह आपका समय है. भूमि या धातु/खाद्य व्यवसायों में निवेशक, लाभ क्षितिज पर हैं! पेट की समस्याओं से बचने के लिए हाइड्रेटेड रहें. बढ़ी हुई पारिवारिक जिम्मेदारियों के लिए तैयार रहें – आप इसे संभाल सकते हैं!
वृश्चिक
आज सीखने में गहराई से गोता लगाएँ – शोध करें, पढ़ें, यह सब सोखें! कार्यक्षेत्र में शुभ समाचार का इंतजार हो सकता है. व्यवसाय, धैर्य रखें, ऊबड़-खाबड़ पैच के बाद बेहतर समय आ रहा है. युवाओं, परेशानी से दूर रहें, कानूनी मुद्दों में कोई मज़ा नहीं है. बाधित दिनचर्या आपको थका सकती है, आराम करो! पारिवारिक सौहार्द मजबूत होता है. दोस्तों के साथ अनावश्यक बहस के लिए बाहर देखो.
धनु
आज अतिरिक्त काम पर आसान, सहकर्मियों! प्रतिस्पर्धा? अपने प्रयासों पर दोगुना करें, अंतिम-मिनट क्रैमिंग भुगतान कर सकता है! कार्यालय में, सावधानी बरतें, गलतियाँ डंक मार सकती हैं. व्यवसाय, नई विस्तार योजनाओं के लिए समय! सोच-समझकर निर्णय लें, लाभ-हानि पर ध्यान से विचार करें. युवाओं, सर्द, यह एक औसत दिन है. पेट और पीठ की समस्याओं से सावधान रहें. कार्रवाई के लिए सामाजिक कॉल! अच्छे कामों में सक्रिय रूप से शामिल रहें.
मकर
सचेत! आज काम का बोझ बढ़ सकता है, काम और आराम संतुलन बना सकता है. अनाज व्यवसाय के मालिक, मुनाफा ऊपर है, गुणवत्ता और आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत रखें! व्यवसाय, बेहतर लाभ के लिए निवेश में विविधता लाते हैं. युवाओं, बड़ों का मार्गदर्शन आपकी सफलता का मार्ग प्रशस्त करता है. स्वास्थ्य के लिहाज से अपनी दिनचर्या से चिपके रहें. अपने पिता की बात सुनें, बड़े फैसलों से पहले उनकी सलाह सुनहरी होती है.
कुंभ
आज अतिरिक्त प्रयास करें और आपको पुरस्कृत किया जाएगा. सॉफ्टवेयर और वित्त में उन लोगों के लिए यह एक महान दिन है, जिनके पास सोने और चांदी के व्यापार में लाभ के अवसर हैं. यदि आप एक छात्र या एथलीट हैं, तो सुस्त न हों – केंद्रित रहें और आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करेंगे. याद रखें, कड़ी मेहनत का भुगतान मिलता है!
मीन
छोटे व्यवसाय के मालिकों, आनन्दित! आज के सितारे सफलता के लिए संरेखित हैं. स्वास्थ्य बिंदु पर है, लेकिन अपने साथी को मत भूलना – वे नीचे महसूस कर रहे होंगे. उन्हें कुछ अतिरिक्त ध्यान दें. छात्रों, यह एक स्थिर शैक्षणिक दिन है, अपनी सामान्य दिनचर्या पर ध्यान दें. कुल मिलाकर, अपने प्रियजन के लिए आवश्यक थोड़ी अतिरिक्त देखभाल के साथ एक सकारात्मक दिन.
फरवरी के आखिर में जारी हो सकती है बीजेपी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, 5 राज्यों में बैक-टू-बैक बैठक में बनी 400 सीटों पर रणनीति, इनमें छत्तीसगढ़ की 4 सीटें
नई दिल्ली/रायपुर। लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक 29 फरवरी को होने की संभावना है, इसके बाद उम्मीदवारों की पहली सूची की घोषणा की जा सकती है। पहली सूची में इस सूची में पार्टी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के उन मंत्रियों के नाम शामिल होने की उम्मीद है जिन्हें पार्टी की ओर लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाया जाएगा।
Lok Sabha elcetion 2024: इसके अलावा उन 100 सीटों पर भी फोकस होगा जिन सीटों पर बीजेपी का प्रदर्शन कमजोर रहा है। इनमें छत्तीसगढ़ की चार सीटों को शामिल किया गया है।बता दें कि सत्तारूढ़ बीजेपी ने 543 लोकसभा सीटों में से 370 सीटें जीतने का विशाल लक्ष्य रखा है और एनडीए के लिए 400 सीटें हासिल करने की दिशा में काम कर रही है। इस लिहाज से पहली सूची महत्वपूर्ण होगी।

Lok Sabha elcetion 2024: छत्तीसगढ़ सहित इन 5 राज्यों में की बैठक
Lok Sabha elcetion 2024: इससे पहले शनिवार को हुई बैठक में भाजपा उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों के लिए चुनावी रणनीति तय मंथन हुआ। उत्तर प्रदेश पर बैठक में गृह मंत्री अमित शाह ने भाग लिया और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक और मंत्री धर्मपाल सिंह सहित अन्य लोगों ने भाग लिया। 2019 के चुनाव में बीजेपी ने राज्य की 80 में से 62 सीटों पर जीत हासिल की थी।उत्तर प्रदेश की बैठक के बाद पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, राजस्थान और छत्तीसगढ़ पर चर्चा हुई। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बैठक में शामिल हुए। बैठक में छत्तीसगढ़ की डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा के अलावा पार्टी के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष किरण सिंहदेव भी मौजूद रहे।
पार्टी के राष्ट्रीय सम्मेलन में पीएम मोदी ने कहा कि अगले 100 दिनों में, हम सभी को हर नए मतदाता, हर लाभार्थी, हर समुदाय तक पहुंचना होगा। हमें हर किसी का विश्वास जीतना होगा। एनडीए को 400 तक ले जाने के लिए, बीजेपी को 370 सीटों का आंकड़ा पार करना होगा।
400 सीटें जीतने का लक्ष्य: सीएम विष्णुदेव साय

बीजेपी की बैठक में शामिल होकर सीएम विष्णुदेव साय ने माना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में कहा कि, बीजेपी की अहम बैठक हुई है। लोकसभा चुनाव नजदीक हैं। इस बार पीएम नरेंद्र मोदी ने 400 सीटें जीतने की बात कही है। लोकसभा चुनाव को लेकर बैठकें भी की जा रही है। हर वर्ग को साधने को प्रयास किया जा रहा है।
