सियासत
लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट...57 प्रत्याशियों के नाम शामिल, देखिए लिस्ट..
नई दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में आयोजित ‘केंद्रीय चुनाव समिति’ की बैठक में लोकसभा चुनाव, 2024 के लिए 57 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवारों के नाम की तीसरी लिस्ट जारी कर दी गई है।
आपको बता दें अपनी तीसरी सूची में कांग्रेस ने गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र, पुडुचेरी, राजस्थान, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल की लोकसभा सीटों के लिए कैंडिडेट्स का ऐलान किया है।


Aaj Ka Panchang: आज 22 मार्च 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 22 मार्च 2024
विक्रम संवत - 2080, अनला
शक सम्वत - 1945, शोभकृत
पूर्णिमांत - फाल्गुन
अमांत - फाल्गुन
तिथि
शुक्ल पक्ष त्रयोदशी- मार्च 22 04:44 AM- मार्च 23 07:17 AM
नक्षत्र
मघा - मार्च 22 01:27 AM- मार्च 23 04:28 AM
योग
धृति - मार्च 21 05:42 PM- मार्च 22 06:35 PM
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 6:33 AM
सूर्यास्त - 6:34 PM
चन्द्रोदय - मार्च 21 3:27 PM
चन्द्रास्त - मार्च 22 4:54 AM
अशुभ काल
राहू - 10:57 ए एम से 12:28 पी एम
यम गण्ड - 03:31 पी एम से 05:02 पी एम
कुलिक - 07:54 ए एम से 09:25 ए एम
दुर्मुहूर्त - 08:49 ए एम से 09:37 ए एम, 12:52 पी एम से 01:41 पी एम
वर्ज्यम् - 02:57 पी एम से 04:45 पी एम
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 12:09 PM- 12:57 PM
अमृत काल - 01:46 ए एम, मार्च 23 से 03:34 ए एम, मार्च 23
ब्रह्म मुहूर्त - 04:56 AM- 05:44 AM
शुभ योग
रवि योग- 04:28 ए एम, मार्च 23 से 06:21 ए एम, मार्च 23
Aaj Ka Rashifal 22 March 2024: आज शुक्रवार के दिन इन राशि के जातकों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, धन-धान्य से भर जाएगा घर का भंडार
Aaj Ka Panchang 22 March 2024: आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और शुक्रवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि आज का पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 7 बजकर 18 मिनट तक रहेगी। आज शाम 6 बजकर 35 मिनट तक धृति योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पार कर कल भोर 4 बजकर 28 मिनट तक मघा नक्षत्र रहेगा। आज प्रदोष व्रत किया जाएगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 21 मार्च 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
मेष राशि: आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आएगा। पारिवारिक मसलों को सुलझाने के लिए आज का दिन बहुत शुभ है। पारिवारिक माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। अविवाहित जातकों के लिए विवाह के योग बन रहे हैं। आपकी व्यवसायिक इच्छाएं पूरी होंगी। आप मनपसंद व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। इस दौरान आपको अपने खर्चे पर नजर रखने की जरूरत है। आप अपने काम पर फोकस रखते हुए अपने खान-पान पर भी ध्यान देंगे। लवमेट के साथ आप की आपसी समझ बेहतर होगी। छात्रों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। ऑफिस का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। घर की जिम्मेदारी आपके ऊपर आ सकती है।
- शुभ रंग- पिच
- शुभ अंक- 6
वृष राशि: आपके लिए आज का दिन फेवरेबल है। आप अपने सपनों को पूरा करने के लिए अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकलेंगे। अपनी जीवन शैली में बदलाव करेंगे। कठिन समय में सही निर्णय लेने की कोशिश करेंगे। प्रोफेशनल लाइफ में लोग आपसे प्रभावित होंगे। आज आई चुनौतियों से अपनी सूझबूझ और समझदारी से निपटने का प्रयास करेंगे। आज आप जीवनसाथी के साथ डिनर पर जाएंगे। नवविवाहित दम्पति आज कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे। आप कुछ खास काम को अच्छी तरीके से पूरा करने की कोशिश करेंगे। आपको तरक्की के कुछ नये साधन मिल सकते हैं।
- शुभ रंग- गुलाबी
- शुभ अंक- 4
मिथुन राशि: आज दिन आपके लिए आशा जनक रहेगा। विशेषकर आपके निजी जीवन में आप समृद्ध रहेंगे। आपका दांपत्य जीवन सकारात्मक रहेगा। बात-चीत के दौरान कुछ भी कहने से पहले शब्दों पर ध्यान दें। इस राशि के जातकों को उनके व्यवसाय में काफी लाभ मिलेगा लेकिन कोई व्यावसायिक निर्णय लेते समय सतर्क रहें। साझेदारी में व्यापार करने से बचें। आज परिवार में कुछ बदलाव देखने को मिलेगा। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आपके आस-पास मौजूद हर व्यक्ति भले ही आपका दोस्त हो उस पर निर्भर नहीं होना चाहिए। यह आपके लिए सही नहीं है। हर काम खुद करने का प्रयास करेंगे।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 9
कर्क राशि: आज आपको कुछ अच्छे अवसर मिलेंगे। आप कार्यक्षेत्र में नई योजनाएं बनाएंगे, उसके अनुसार काम करेंगें। आज कुछ लोग आपके लिए समस्याएं खड़ी करने का प्रयास करेंगे। आप उस पर ध्यान देने के बजाय अपने काम पर फोकस करेंगे। जो लोग बहुत दिनों से नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनके लिए आज का दिन अच्छा है, कोई अच्छी खबर मिलेगी। आप अगर अपने परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो अभी कुछ दिन रुक कर बनायें। आप अपने व्यक्तिगत, और पारिवारिक जरूरतों का ख्याल रखेंगे। पारिवारिक जीवन हर तरह से बेहतर रहेगा। आपको बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा।
- शुभ रंग- पीला
- शुभ अंक- 5
सिंह राशि: आपका दिन आज अच्छा बीतेगा। व्यवसाय के विस्तार में सफलता मिलेगी। रोजगार या व्यवसाय संबंधित कोई अतिरिक्त योजना बना रहे हैं, तो उसमें आपको सभी का सहयोग मिलने के योग हैं। धन लाभ के स्त्रोत मिलेंगे। आज बच्चों के किसी प्रोजेक्ट पर काफी पैसे खर्च करेंगे। यह खर्चा आपको अच्छा लगेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें भोजन में पौष्टिक चीजें शामिल करें। उच्चधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। ऑफिस में सीनियर्स आपके काम से प्रभावित होकर आपको कोई तोहफा देंगे।
- शुभ रंग- मैजेंटा
- शुभ अंक- 2
कन्या राशि: आज का दिन आपको सफलता दिलाने वाला रहेगा। आप व्यवसाय में अपना करियर बनाना चाह रहे हैं तो आपके लिए समय अच्छा है। जो जातक साझेदारी में व्यवसाय करते हैं उन्हें आज अचानक धन लाभ के योग बने हुए हैं। आपकी मेहनत से आय में वृद्धि होगी। आज बेवजह के विवादों से बचने की कोशिश करें। पहले किए गए किसी निवेश से आपको अच्छा रिटर्न मिलेगा। आपको परिवार का सहयोग मिलेगा। आप दोस्तों के साथ आज पार्टी इंजॉय करेंगे। आप अपने अच्छे स्वास्थ्य के लिए अपनी जीवनशैली में बदलाव करें।
- शुभ रंग- पिच
- शुभ अंक- 6
तुला राशि: आपके लिए आज का दिन उम्मीदों से भरा रहेगा। आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। आपकी पदोन्नति या नई नौकरी मिलने के योग हैं। आपके जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। आप किसी बड़ी कम्पनी में निवेश करने का मन बनायेंगे। आज आपको आलस्य से बचना चाहिए नहीं तो आपके कार्यों को पूरा होने में देरी हो सकती है। ड्राईफ्रूट्स का कारोबार कर रहे लोगों की इनकम में वृद्धि होगी, दिन लाभदायक गुजरेगा। शिक्षकों का ट्रान्सफर उनकी मनपसंद जगह पर होने के आसार हैं।
- शुभ रंग- ग्रे
- शुभ अंक- 7
वृश्चिक राशि: आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आप आज आशावादी बने रहेंगे। आज सोशल मीडिया पर आपके किसी पोस्ट को ज्यादा पसंद किया जायेगा। आज दूसरों के साथ बातचीत करने के कौशल में भी सुधार होगा। आप किसी सही जगह निवेश करेंगे, तो आपको अच्छा लाभ मिलेगा। जो नौकरी पाने के इच्छुक हैं उन्हें सफलता मिलेगी। तकनीकी से जुड़े हुए लोगों को नये अवसर मिलेंगे। इस राशि के प्रतियोगी परीक्षा देने वाले जातकों को नये अवसर मिलेंगे। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें।
- शुभ रंग- सफेद
- शुभ अंक- 9
धनु राशि: आज आपका दिन खास रहेगा। आज आप कुछ नया सिखने का प्रयास करेंगे। आज बड़ों की सलाह कार्य क्षेत्र में आपका मार्ग दर्शन करेगी। आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। जो लोग सिंगल है, उन्हें मनपसंद जीवनसाथी मिलेगा। आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। आज आप अपने कार्यों को पूरा करने में मन लगायेंगे। आपको लग्जरी चीजों का लाभ उठाने का भरपूर मौका मिलेगा। आज आपको अपने विरोधियों से सावधान रहने की जरुरत है। दाम्पत्य जीवन बेहतर बना रहेगा।
- शुभ रंग- पीला
- शुभ अंक- 9
मकर राशि: आज आपका दिन रोज से बेहतर रहेगा। आप जीवनसाथी के साथ किसी ट्रिप पर जाने का प्लान बनाएंगे। यह आपके रिश्ते को संजोए रखने के लिए आवश्यक कदम होगा। पारिवारिक जीवन खुशहाल रखने के लिए कम्युनिकेशन गैप न होनें दें। सबसे बातचीत अवश्य करें। व्यापार में मनचाहा लाभ मिलाने से आपके चेहरे पर प्रसन्नता दिखेगी। आज आप की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आप अपने सेहत का ख्याल रखें समय पर रुटीन चेकअप कराते रहें। कार्यक्षेत्र में आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। पैसों के मामले सुलझाने में कई लोग आपकी मदद कर सकते हैं। आपका काम समय पर पूरा हो सकता है।
- शुभ रंग- बैंगनी
- शुभ अंक- 3
कुंभ राशि: आपका दिन खुशहाल रहेगा। आज आप अपने परिवार के साथ समय व्यतीत करेंगे। आज आपको जीवन बदलाव सम्बन्धी कुछ नए अवसर मिलेंगे। आज व्यापार में चल रही समस्याओं का समाधान निकालने में सफल होंगे। आज आप किसी बड़े प्रोडक्ट की फ्रेंचाइजी लेने का मन बना सकते हैं। आज आपकी बनायीं गई योजनाएं सफल होंगी। आपका वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। एक दूसरे के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आज आपका पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। करियर के मामले में आपको सफलता मिल सकती है।
- शुभ रंग- पीला
- शुभ अंक- 3
मीन राशि: आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आप अपने व्यवसाय को बढ़ाने के लिए नई रणनीति बनाएंगे। इससे आपकी योजनाएं सफल होंगी। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आपके किसी प्रोजेक्ट की प्रशंसा भी होगी। आज ज्वेलरी का कारोबार कर रहे लोगों की अच्छी इनकम होगी। आज परिवार से किसी कार्य को करने में उनकी हर संभव मदद मिलेगी। उनके लिए दिन शुभ है। कोई अच्छी खबर मिलेगी। व्यावसायिक उद्देश्यों को पूरा करने के लिए कहीं की यात्रा लाभकारी सिद्ध होगी। इस दौरान आपको अतिरिक्त खर्चों से बचना चाहिए।
- शुभ रंग- केसरिया
- शुभ अंक- 3
BREAKING : मुख्यमंत्री के घर ईडी की टीम ने दी दबिश...जल्द हो सकते हैं गिरफ्तार?
नई दिल्ली : ईडी के अफसरों की टीम ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पर दबिश दी है। खबर है कि मुख्यमंत्री निवास में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। जानकारी है कि सर्चिंग के बाद पूछताछ भी मुख्यमंत्री से हो सकती है। अपुष्ट सूत्र ये भी बता रहे हैं कि मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी भी हो सकती है।
नॉर्थ जिला के डीसीपी मनोज कुमार मीणा अरविंद केजरीवाल के आवास पर मौजूद हैं. कई एसीपी रैंक के अधिकारी अरविंद केजरीवाल के घर पर पहुंचे हैं. दिल्ली पुलिस के तरफ से भारी पुलिस बल की तैनाती हुई है.
इसके बाद शाम को ED की टीम सीएम केजरीवाल के घर पहुंच गई. ACP रैंक के कई अधिकारी सीएम आवास पर पहुंचे हुए हैं. सामने आया है कि 6 से 8 अधिकारी सीएम केजरीवाल के घर पहुंचे हैं और वे यहां समन देने के लिए पहुंचे हैं. बता दें कि ईडी इसके पहले भी सीएम केजरीवाल को 9 समन दे चुकी है. गुरुवार को 10वां समन सीएम केजरीवाल को दिया गया है.
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। हाई कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर कोई रोक नहीं लगाई है, यानी कि सबूतों के आधार पर अभी भी ईडी शराब घोटाले में दिल्ली सीएम को अरेस्ट कर सकती है।
जानकारी के लिए बता दें कि अपनी अर्जी में अरविंद केजरीवाल ने मांग की थी कि कोर्ट की ओर से प्रवर्तन निदेशालय (ED) को कोई भी दंडात्मक कार्रवाई न करने का निर्देश दिया जाए।
चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन, कई राज्यों में कलेक्टर-एसपी हटाये गये
दिल्ली । इलेक्शन कमीशन लोकसभा चुनाव को लेकर एक्शन मोड में है। आधा दर्जन गृह सचिव को हटाने के बाद अब चुनाव आयोग ने चार राज्यों में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है और नॉन कैडर वाले कलेक्टर-एसपी का तबादला कर दिया है। चुनाव आयोग ने गुजरात, पंजाब, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक (एसपी) के रूप में नेतृत्व पदों पर तैनात गैर-कैडर अधिकारियों के लिए स्थानांतरण आदेश जारी किया है।
बता दें कि जिले में डीएम और एसपी का पद क्रमशः भारतीय प्रशासनिक और भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों के लिए है। बीते कुछ दिनों से विकसित भारत नाम से भेजा जा रहा व्हाट्सएप मैसेज मोदी सरकार का चुनाव प्रचार कर रहा था। अब चुनाव आयोग ने इस मैसेज पर रोक लगा दी है। केंद्रीय चुनाव आयोग ने इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय को निर्देश देते हुए कहा की अगर आचार संहिता लगने के बाद भी लोगों के पास विकसित भारत से जुड़े संदेश जा रहे हैं तो उन पर फ़ौरन रोक लगे। साथ ही चुनाव आयोग को इस बाबत की गई कार्रवाई की जानकारी भी दी जाए।
इससे पहले, निर्वाचन आयोग को कई शिकायतें मिल रहीं थीं कि लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों की घोषणा और आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद भी नागरिकों के फोन पर इस तरह के मैसेज अभी भी जा रहे हैं. इतना ही नहीं, चुनाव आयोग ने असम और पंजाब में नेताओं के सगे-संबंधी आईपीएस का भी तबादला किया है. इस बाबत चुनाव आयोग ने आदेश जारी कर दिया है. आदेश के मुताबिक, पंजाब में बठिंडा के एसएसपी और असम में सोनितपुर के एसपी का तबादला कर दिया गया है. नेताओ के सगे-संबंधियों के अधिकारियों को सीधे चुनाव कार्यों में जुड़े होने की वजह से चुनाव आयोग ने यह फैसला लिया है।
जिन अधिकारियों के लिए ट्रांसफर ऑर्डर जारी हुआ है, उनमें गुजरात के छोटा उदयपुर और अहमदाबाद ग्रामीण जिलों के एसपी हैं. इतना ही नहीं, पंजाब में पठानकोट, फाजिल्का, जालंधर ग्रामीण और मलेरकोटला जिलों के एसएसपी भी शामिल हैं. वहीं, ढेंकनाल के डीएम और ओडिशा में देवगढ़ और कटक ग्रामीण के एसपी और पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर, झाड़ग्राम, पूर्व बर्धमान और बीरभूम जिलों के डीएम भी इसमें शामिल हैं. इसके अतिरिक्त, चुनाव आयोग ने पंजाब में एसएसपी बठिंडा और असम में एसपी सोनितपुर को ट्रांसफर करने का भी निर्देश दिया है।
बता दें कि इससे पहले मंगलवार को भारत निर्वाचन आयोग ने पंजाब में जालंधर के उपायुक्त, एक अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक और एक पुलिस उप महानिरीक्षक के स्थानांतरण का आदेश दिया था. एक अधिकारी ने बताया कि यह तबादले चुनाव आयोग द्वारा लोकसभा चुनावों की घोषणा के तीन दिन बाद किए गए हैं. बयान में कहा गया है कि यह कार्रवाई प्राप्त शिकायत के आधार पर की गई।
ऑनलाइन फूड ऑर्डर करने वाली एक महिला ने अपने साथ हुए यौन उत्पीड़न का चौंकाने वाला खुलासा किया है।
बेंगलुरु: ऑनलाइन फूड ऑर्डर करने वाली एक महिला ने अपने साथ हुए यौन उत्पीड़न का चौंकाने वाला खुलासा किया है। 30 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने एक प्रमुख ऑनलाइन एग्रीगेटर से खाना ऑर्डर किया था। लेकिन जो डिलीवरी बॉय उसका ऑर्डर लेकर आया था उसी ने महिला के साथ कथित तौर पर सेक्सुअल हैरेसमेंट किया। यह घटना 17 मार्च की है।
बेंगलुरु के ब्रुकफील्ड के पास AECS लेआउट महिला का घर है। लड़की ने कहा कि यह दर्दनाक घटना तब घटी जब उसने पास के एक रेस्तरां से डोसा ऑर्डर किया था। उस वक्त शाम के करीब 6.45 बजे थे। महिला ने कहा, “अपनी विनम्रता दिखाते हुए मैंने उससे (डिलीवरी बॉय से) पूछा कि क्या वह पानी पिएंगे। उसने हां में सिर हिलाया।"
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, महिला ने कहा, "मैं अंदर गई और उसे एक गिलास पानी दिया जिसके बाद वह चला गया।'' हालांकि, कुछ सेकंड बाद, उस लड़के ने फिर से उसका दरवाजा खटखटाया। महिला ने कहा, "जैसे ही मैंने दरवाजा खोला तो सामने वही 20 साल डिलीवरी बॉय खड़ा था। उसने कहा, 'मैम क्या मैं आपका वॉशरूम इस्तेमाल कर सकता हूं? बहुत अर्जेंट है।' मैंने उसे वॉशरूम की ओर इशारा किया। जैसे ही वह वॉशरूम से बाहर आया, मैंने उससे जाने के लिए कहा। लेकिन वह फिर से पानी मांगने लगा। मैंने उसे फिर से पानी दिया। मैंने उससे कहा कि वह दरवाजे के पास इंतजार करे मैं पानी लेकर आती हूं।"
महिला ने आगे बताया, "मैं हैरान रह गई, वह मेरे पीछे-पीछे किचन में चला आया। उसने कुछ बुदबुदाया जो मुझे समझ नहीं आया और उसने मेरा हाथ पकड़ लिया। मैंने उस पर चिल्लाना शुरू कर दिया और पूछा कि यह क्या कर रहा है। किचन में क्यों घुस आया है। उसने अभी भी मेरा हाथ पकड़ा हुआ था, मैंने एक फ्राइंग पैन उठाया और उसकी पीठ पर मारा। वह घर से बाहर भाग गया। मैं उसके पीछे लिफ्ट तक भागी, लेकिन वह सीढ़ियां पकड़कर भाग गया।"
महिला ने कहा कि डिलीवरी बॉय ने ठुड्डी तक फेस मास्क पहना हुआ था और उसकी दाढ़ी भी थी। महिला ने 112 (पुलिस हेल्पलाइन) पर कॉल किया और व्हाइटफील्ड पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने महिला से एचएएल पुलिस में शिकायत दर्ज कराने का सुझाव दिया।
महिला ने कहा, "डिलीवरी बॉय ने मुझसे टूटी-फूटी हिंदी और अंग्रेजी में बात की, लेकिन मुझे पता नहीं है कि जब वह किचन में आया तो उसने कौन सी भाषा बोली।" घटना के बाद, जिस चार मंजिला इमारत में वह रहती है, वहां रहने वालों ने डिलीवरी बॉय को अंदर प्रवेश नहीं करने देने का फैसला लिया है। अब लोग गेट से ही डिलीवरी ले सकते हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि इमारत में लगे सीसीटीवी कैमरों ने डिलीवरी बॉय को कैद कर लिया है, जिसकी पहचान आकाश बी के रूप में हुई है और उसे पकड़ने के प्रयास जारी हैं।
पाम संडे या खजूर रविवार, ईसाई धर्म के लोगों के लिए क्या है इस दिन का महत्व, जानें
पाम संडे या खजूर रविवार से ईसाई धर्मावलंबियों के पर्व की शुरुआत होती है. बाइबल के अनुसार, यीशु के यरुशलम पहुंचने पर लोग उनके स्वागत के लिए खजूर की डालियां लहराते हुए एकत्रित हुए थे.
क्या है खजूर रविवार
यह रविवार अन्य दिनों की अपेक्षा बहुत खास होता है. साथ ही यह दिन ईसाई धर्म के लोगों के लिए धार्मिक दिन होता है. पाम संडे से ही पवित्र सप्ताह की शुरुआत हो जाती है और इसका समापन ईस्टर के दिन होता है. दक्षिण भारत में पाम संडे को ‘पैसन संडे’ भी कहा जाता है. इस मौके पर विशेष प्रार्थनाएं आयोजित की जाती हैं, गीत गाए जाते हैं, बाइबल का पाठ किया जाता है और लोग चर्च जाते हैं. इस दिन लोग ताड़ के पत्तों का उपयोग करते हैं.
पाम संडे का महत्व
पवित्र बाइबल में पाम संडे के बारे में कहा गया है कि, प्रभु यीशू जब यरुशलम पहुंचे थे तब उनके स्वागत के लिए बड़ी संख्या में लोग खजूर की डालियां हाथों में लहराते हुए स्वागत के लिए खड़े थे. इसलिए इस दिन की याद में हर साल पाम संडे या खजूर रविवार मनाया जाता है और यीशू को सलीब पर चढ़ाए जाने से पहले उनका स्वागत किया जाता है.
पाम संडे से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें
- पाम संडे से लेकर आगामी शुक्रवार और रविवार तक का दिन बहुत पवित्र माना जाता है. पाम संडे के बाद आने वाले शुक्रवार को गुड़ फ्राइडे और रविवार को ईस्टर का पर्व होता है.
- पाम संडे के दिन ईसाई धर्म के अनुयायी प्रभु के आगमन की खुशी में गीत गाकर इस दिन का स्वागत करते हैं.
- कहा जाता है कि प्रभु यीशू जब यरुशलम पहुंचे तो उन्होंने अपने शिष्यों से एक गधा लाने के लिए कहा, जिस पर बैठकर उन्होंने आगे की यात्रा की.
- पाम संडे के लिए लोग खजूर की डालियां चर्च लेकर जाते हैं और प्रभु के आगमन की खुशी में गीत गाते हैं. इसलिए इसे खजूर रविवार भी कहा जाता है.
- प्रभु यीशू का यरुशलम पहुंचना ईसाइयों के लिए खुशी का अवसर था. लेकिन उस समय उनके पास साज-सजावट के लिए कुछ खास चीजे नहीं थी. इसलिए लोगों ने खजूर के पत्तों और डालियों से यीशू का स्वागत किया. इसलिए इस दिन को खजूर रविवार कहा जाता है.
- पाम संडे के दिन से ही चर्च में प्रभु की आराधना, भक्ति और गीतों का सिलसिला शुरू हो जाता है, जोकि ईस्टर तक चलता है.
- खजूर रविवार में इस्तेमाल की गई खजूर की डालियों की पत्तियों को सालभर के लिए रख दिया जाता है और अगले साल इसे जलाकर इसकी राख बनाई जाती है, जिसका इस्तेमाल ऐश बुधवार या राख बुधवार पर किया जाता है.
कोटा छात्रा अपहरण मामले में नया मोड़...विदेश जाना चाहती थी युवती इसलिए रची अपहरण की कहानी, पढ़ें पूरी खबर
मध्यप्रदेश : शिवपुरी की छात्रा का कोटा से अपहरण होने की खबर ने पूरे म.प्र को हिला दिया तो वहीं अब इस कहानी में एक दिलचस्प मोड़ ले लिया है। जिसमें यह सच्चाई सामने आई कि लड़की विदेश जाना चाहती थी… और इसी लालच में उसने अपनी अपहरण होने की कहानी रची।इस घटना से एक पल को मानो ऐसा सभी को लगा मध्यप्रदेश अब सुरक्षित नहीं रहा या म.प्र का कोई भी शहर अब सुरक्षित नहीं।आए दिन यहां लड़कियों के साथ जुल्म, मारपीट, दुष्कर्म होता है। लेकिन इन लड़कियों की ऊंची उड़ान और महत्वकांक्षा के चलते जो यह अपने पालकों के साथ साजिश रचती हैं उससे अन्य लड़कियों पर होने वाले प्रताडऩा व प्रताडि़त किए जाने वाली घटना पर आगे से कोई विश्वास या भरोसा नहीं करेगा।
Aaj Ka Panchang: आज 21 मार्च 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 21 मार्च 2024
विक्रम संवत - 2080, अनला
शक सम्वत - 1945, शोभकृत
पूर्णिमांत - फाल्गुन
अमांत - फाल्गुन
तिथि
शुक्ल पक्ष द्वादशी- मार्च 21 02:23 AM- मार्च 22 04:44 AM
शुक्ल पक्ष त्रयोदशी- मार्च 22 04:44 AM- मार्च 23 07:17 AM
नक्षत्र
आश्लेषा - मार्च 20 10:38 PM- मार्च 22 01:27 AM
मघा - मार्च 22 01:27 AM- मार्च 23 04:28 AM
योग
सुकर्मा - मार्च 20 05:00 PM- मार्च 21 05:42 PM
धृति - मार्च 21 05:42 PM- मार्च 22 06:35 PM
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 6:33 AM
सूर्यास्त - 6:34 PM
चन्द्रोदय - मार्च 21 3:27 PM
चन्द्रास्त - मार्च 22 4:54 AM
अशुभ काल
राहू - 2:04 PM- 3:34 PM
यम गण्ड - 6:33 AM- 8:03 AM
कुलिक - 9:33 AM- 11:03 AM
दुर्मुहूर्त - 10:33 AM- 11:21 AM, 03:22 PM- 04:10 PM
वर्ज्यम् - 12:56 PM- 02:43 PM
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 12:09 PM- 12:57 PM
अमृत काल - 11:39 PM- 01:26 AM
ब्रह्म मुहूर्त - 04:56 AM- 05:44 AM
Aaj Ka Rashifal 21 March 2024: आज इन राशि के जातकों की खुलेगी बंद किस्मत...होली से पहले घर में आएगी खुशियों की बहार
Aaj Ka Rashifal 21 March 2024: आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि और गुरूवार का दिन है। द्वादशी तिथि आज पूरा दिन पार कर कल भोर 4 बजकर 45 मिनट तक रहेगी। आज गोविंद द्वादशी का व्रत किया जाएगा। इसके अलावा फाल्गुन शुक्ल पक्ष की द्वादशी को नृसिंह द्वादशी भी मनाने का विधान है। आज शाम 5 बजकर 41 मिनट तक सुकर्मा योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 1 बजकर 27 मिनट तक आश्लेषा नक्षत्र रहेगा।आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 21 मार्च 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
मेष राशि
आज आपका मन आध्यात्म में अधिक लगा रहेगा। कोई नया काम शुरू करने का विचार आपके मन में आयेगा। किसी दोस्त से अचानक मुलाकात आपके भविष्य लिए फायदेमंद साबित होगी। अपने चारों ओर होने वाली गतिविधियों का ध्यान रखें, क्योंकि आपके काम का श्रेय कोई दूसरा ले सकता है। लवमेट के लिए आज का दिन खुशियां लेकर आयेगा। दम्पत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।
- शुभ रंग- मैहरुन
- शुभ अंक- 6
वृष राशि
आज कामकाज में सावधानी बरतने की जरूरत है। छोटे स्तर पर शुरू किया गया व्यापार आपके लिए लाभकारी रहेगा। आपने जो लक्ष्य निर्धारित कर रखें हैं, आज उनके काफी करीब पहुंच जायेंगे। विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे, लेकिन अपनी समझदारी से आप उन्हें कामयाब नहीं होने देंगे। जरूरी कामों को आज दूसरों के भरोसे न छोड़े। इस राशि के छात्रों को थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत है। घर से किसी विषय पर सलाह मिलेगी, जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद साबित होगी।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 5
मिथुन राशि
आज का दिन खुशियां लेकर आया है। जो लोग राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हैं, आज उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जो लोग उच्च शिक्षा पाने की इच्छा रखते हैं, उन्हें आज किसी अच्छे कॉलेज में दाखिला मिलेगा। आज आप मानसिक रूप से स्वस्थ बने रहेंगे। आज आप अपने विरोधियों पर हावी रहेंगे। अपने भाई-बहनों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने का प्लान बनाएंगे। आज आपको पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
- शुभ रंग- पीला
- शुभ अंक- 1
कर्क राशि
आज आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। आज आपको अपने वाणी पर संयम रखने की जरूरत हैं। इस राशि के जो लोग डॉक्टर हैं आज वो नई क्लीनिक की ओपनिंग करने का मन बनायेंगे, जिसमें परिवार का भरपूर
सहयोग मिलेगा। आज आपके बिजनेस में बढ़ोतरी होगी। आज समाज सेवा के लिए की गयी कोशिशें आपकी अलग पहचान बनायेंगी। इस राशि के छात्र आज किसी एकांत जगह पर जाकर पढ़ाई करें, तो पढ़ाई में मन लगेगा।
- शुभ रंग- गोल्डन
- शुभ अंक- 8
सिंह राशि
आज का दिन शानदार रहने वाला है। आज किसी सरकारी अधिकारी का सहयोग मिलने से कोई प्रसाशनिक कार्य पूरा होगा। जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन आज समाप्त हो जाएगी। आज आपके दिमाग में नये-नये विचार आयेंगे। लेखन का कार्य कर रहे लोगों की रचनाओं की लोग तारीफ करेंगे। आज व्यर्थ की बातों में उलझने से बचें। लवमेट एक दूसरे के भावनाओं की कद्र करेंगे। आज अचानक धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
- शुभ रंग- बैंगनी
- शुभ अंक- 7
कन्या राशि
आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला हैं। साइंस और रिसर्च की फिल्ड से जुड़े लोगो को आज कोई नया प्रोजेक्ट मिलेगा। पूराने कामों का निपटारा करने के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। लोग आपकी मदद के लिए भी तैयार रहेंगे। बड़ों का दिया हुआ सुझाव आज आपके काम आयेगा। बिजनेस सम्बन्धी मीटिंग में आज आप सही ढ़ग से अपनी बात रखेंगे। जीवनसाथी से कार्यों में सहयोग मिलेगा। छात्र आज कुछ ऑनलाइन सिखने की कोशिश करेंगे।
- शुभ रंग- मैजेंटा
- शुभ अंक- 6
तुला राशि
आज किस्मत आपके साथ रहेगी। आज समाज में आपकी एक अलग ही छवि निखर कर सामने आयेगी। ऑफिस में जो काम आपने किया है, उसका श्रेय किसी और को न ले जाने दें।बॉस आपको किसी जरुरी काम से दूसरे शहर की यात्रा पर भेज सकते हैं। आज आप कुछ ऐसे कार्यो को करने के लिए तैयार रहेंगे, जिन्हें करके आप प्रसन्न होंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली आएगी। नया व्यापार शुरू करने में बड़े भाई का सहयोग मिलेगा।
- शुभ रंग- लाल
- शुभ अंक- 2
वृश्चिक राशि
आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। महिलाए आज रसोई घर में काम करते हुए थोडी सावधानी जरूर बरते। आज आप में सफलता और उच्च पद पाने की इच्छा जागृत होगी, जिससे आप और अधिक मेहनत करेंगे । इस राशि के जो लोग एक्टिंग के क्षेत्र से जुड़े हैं आज उन्हें कोई बड़ा ऑफर मिलेगा। आज हर प्रकार की बिजनेस डील में सफलता मिलेगी। लवमेट एक दूसरे को उपहार देंगे, साथ ही कहीं घूमने भी जायेंगे। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
- शुभ रंग- गुलाबी
- शुभ अंक- 6
धनु राशि
भविष्य की योजनायें बनाने के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। इस राशि के जो लोग मार्केटिंग के क्षेत्र से जुड़े हैं आज उन्हें काफी धन लाभ होने वाला है। आज जीवन में चल रही समस्याओं का समाधान निकलेगा। कार्यक्षेत्र में आज आपके सामने कुछ ऐसी परिस्थितियां सामने आयेंगी, जिससे आप थोड़ा उलझन में पड़ सकते है। आज सामाजिक क्षेत्र में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। किसी काम में आपको सकारात्मक परिणाम मिलेगा, जिससे आपको खुशी महसूस होगी।
- शुभ रंग- ग्रे
- शुभ अंक- 4
मकर राशि
आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आज किसी कार्य में पड़ोसियों का सहयोग मिलेगा। आज समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आज सफलता में आ रहीं दिक्कते दूर होंगी। आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आप जिन कार्यों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको उम्मीद से ज़्यादा फ़ायदा देंगे। परिवार के सभी सदस्यों में आपसी सौहार्द बना रहेगा। लवमेट आज एक- दूसरों की भावनाओं को समझने की कोशिश करें, तो रिश्तों में मधुरता आयेगी।
- शुभ रंग- सिल्वर
- शुभ अंक- 9
कुंभ राशि
आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज कोर्ट कचहरी में चल रहे मुकदमों का फैसला आपके पक्ष में आयेगा। राजीनीति से जुड़े लोगों को आज किसी सामाजिक समरोह में जाने का मौका मिलेगा। आज आपको अचानक धन लाभ होने वाला है। अगर आप कोई नई जमीन खरीदना चाह रहे हैं तो पहले उसके बारे में ठीक से जानकारी कर लें। व्यापार में आज आपको खूब तरक्की मिलेगी। आज जीवनसाथी से उपहार मिलेगा।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 6
मीन राशि
आज का दिन मिला-जुली प्रतिक्रिया देने वाला है। आज कुछ नए मौके भी मिलेंगे, जो आपको आर्थिक लाभ कराएंगे। पहले किये गये प्रयासों का फल आज मिलने वाला है। किसी भी समस्या पर घबराने की बजाय अपनों की सलाह लें। आज आपको पूरानी बातों को भूलकर आगे बढ़ने की जरूरत हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में और मधुरता बढ़ेगी। आज आपकी सेहत में काफी सुधार आएगा। छात्रो को आज सफलता मिलने वाली है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज किसी दोस्त की मदद मिलेगी।
- शुभ रंग- बैंगनी
- शुभ अंक- 2
लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और झटका….विधायक ने दिया पार्टी से इस्तीफा
ओडिशा : कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। ओडिशा कांग्रेस विधायक अधिराज मोहन पाणीग्राही ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता के साथ विभिन्न पद से इस्तीफा दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा पत्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शरत पटनायक के पास भेज दिया है।वह 25 साल तक कांग्रेस से जुड़े रहे। माना जा रहा है कि विधायक अधिराज मोहन पाणीग्राही बीजद में शामिल होंगे।कांग्रेस छोड़ने के बाद अधिराज ने कहा है कि खड़ियाल विधानसभा क्षेत्र के लोगों के साथ चर्चा करने के बाद हमने कांग्रेस छोड़ने का निर्णय लिया है। किस पार्टी में जाएंगे, कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा करने के बाद अंतिम निर्णय लूंगा। हालांकि, उनके बीजद में शामिल होने की अटकलें लगायी जा रही है।
Aaj Ka Rashifal 20 March 2024: मेष से मीन तक, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए बुधवार का दिन?
Rashifal 20 March 2024: दैनिक राशिफल के इस भाग में हम बात करेंगे 20 मार्च 2024, बुधवार के भविष्यफल की. राशिफल के अनुसार, आज का दिन सभी राशियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है. आज के दिन कुछ राशियों को आर्थिक क्षेत्र में लाभ मिलेगा. वहीं कुछ राशि ऐसी है जिन्हें व्यापार क्षेत्र में सतर्क रहने की आवश्यकता है. आइए, पंडित जगन्नाथ गुरुजी से जानते हैं कि सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन?
मेष
आराम करें और अपने लक्ष्यों पर केंद्रित रहें. यह अनुसंधान के लिए एक महान दिन है और काम पर चीजें स्थिर हैं. भविष्य के लिए आपके प्रयास रंग लाएंगे, खासकर सरकारी कर्मचारियों के लिए जिन्हें पदोन्नति या वांछित पोस्टिंग मिल सकती है. बड़े व्यवसायों को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन धैर्य रखने और नियमों का पालन करने से सफलता मिलेगी. युवाओं के लिए, यह एक औसत दिन है, लेकिन अपने हाइड्रेशन को देखें.
वृषभ
आज कुछ जयकार फैलाओ! दूसरों की मदद करने से आपको ब्राउनी अंक मिलते हैं, और आपका मजाकिया मजाक अपना आकर्षण काम करता है. उत्साह के साथ काम पर नए कार्यों को करें और अपनी टीम को एकजुट करें, लेकिन विभाजन पैदा करने से बचें. दूरसंचार में सक्रिय रहें और व्यवसाय शुरू करते समय कागजी कार्रवाई की दोबारा जांच करें. बड़े व्यापारी, रचनात्मक परिवर्तनों पर विचार करें. यदि अस्वस्थ हैं, तो आराम करें और घर पर अग्नि-सुरक्षित रहें!
मिथुन
अपने दिमाग को शक्ति दें! सकारात्मक वाइब्स के साथ अपनी टू-डू सूची से निपटें और अनुसंधान पर ध्यान केंद्रित करें. सहकर्मियों के साथ मित्रवत रहें और महामारी के दौरान सहयोग करें. थोक मुनाफा अधिक है, खासकर चिकित्सा आपूर्ति के लिए. नए व्यवसाय, विस्तार पर रोक लगाएं. युवाओं, घर पर रहो! अपने पेट को देखें, जंक फूड से बचें. घर का माहौल खुशनुमा और हल्का रखें.
कर्क
अपने कौशल का स्तर! विशेषज्ञों से सीखें और काम पर या व्यवसाय में अपनी टू-डू सूची से निपटें. बड़े लोन से बचें, लेकिन छोटे लोन जल्दी चुकाने से ठीक हैं. युवाओं, तकनीक-प्रेमी बनें! अपने दिल के स्वास्थ्य को देखें और अपने पिता की देखभाल करें. प्रियजनों के साथ वस्तुतः जुड़े रहें. अभी के लिए बड़ी घर खरीद पर रोक लगाएं.
सिंह
अहंकार को छोड़ दो! जरूरतमंद लोगों के साथ कुछ खाना साझा करें. सरकारी कर्मचारी, हस्ताक्षर करने से पहले दस्तावेजों की दोबारा जांच करें. लकड़ी व्यापारियों, आपका मुनाफा बढ़ रहा है! युवा, फिटनेस पर ध्यान देते हैं, और एथलीट, व्यायाम करते रहते हैं. छात्रों, किताबों को मारो! हाथ की चोटों के लिए बाहर देखो और घर पर किसी भी पानी के मुद्दों को ठीक करें.
कन्या
अपने कार्यों के लिए अपना सब कुछ दे दो, आवेग खर्च से बचें, और अदालत के मामलों में सावधान रहें (अपने वकील के साथ स्पष्ट रूप से संवाद करें!). काम पर सुस्त मत करो; आपको वह ऋण भी चुकाया जा सकता है. छात्र, कमजोर विषयों को सुधारने पर ध्यान दें. पाचन संबंधी समस्याओं से सावधान रहें. अपने भाई के साथ अलग-अलग राय की अपेक्षा करें. संपत्ति खरीदने या बेचने से पहले पारिवारिक निर्णयों पर चर्चा करें.
तुला
जन्मदिन के दोस्तों, परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताएं! अपनी माँ या एक माँ का सम्मान करें. जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए हाथ बढ़ाएं. नई नौकरी घबराती है? चिंता मत करो, यह सामान्य है. व्यापार नौसिखिया, बड़े निर्णय लेने से पहले अनुभवी लोगों से मार्गदर्शन लें. पिछली गलतियों को दोहराना महंगा पड़ सकता है. निवेश करते समय परिचित उपक्रमों से चिपके रहें. अपनी सेहत पर नजर रखें, लापरवाही से बचें.
वृश्चिक
अप्रत्याशित लाभ क्षितिज पर हैं! काम के बोझ को लेकर तनाव न लें बल्कि प्रदर्शन पर ध्यान केंद्रित करें. घर्षण से बचने के लिए काम पर वरिष्ठों के साथ अपना स्वर देखें. खुदरा व्यापारी, कुछ असफलताओं के लिए तैयार रहें. युवा, कानून का पालन करें या परेशानी का सामना करें. यदि बीमार हैं, तो व्यायाम या योग न छोड़ें.
धनु
चुनौतियां आपकी परीक्षा लेंगी लेकिन आगे बढ़ते रहें. असफलताओं को आप परिभाषित न करने दें. प्रेरणा के लिए पिछली सफलताओं पर चिंतन करें. व्यवसाय, एक नया सौदा आपके रास्ते में आ सकता है, लेकिन हस्ताक्षर करने से पहले लाभ/हानि की शर्तों को स्पष्ट करें. युवा, करियर की बाधाएं अस्थायी हैं, केंद्रित रहें. छात्रों, सुस्त खाई और किताबों मारा! अच्छी सेहत के लिए जंक फूड से परहेज करें.
मकर
अपने गुस्से का ध्यान रखें! क्रोध रिश्तों में तनाव डाल सकता है. तकनीकी कार्यों में सावधानी बरतें. लेखक, प्रेरणा हमले, सफलता का इंतजार है! बॉस आपके काम की नैतिकता से प्यार करते हैं. युवाओं, अति आत्मविश्वास को कम करें, दूसरों से अपनी तुलना करने से बचें. अपनी क्षमताओं के बारे में यथार्थवादी बनें. यदि अस्वस्थ हैं, तो आराम करें और परिवार के भीतर बाड़ लगाएं. आपको सभी का समर्थन मिलेगा.
कुंभ
प्रश्न हैं? आज आपको जवाब मिल जाएगा! सहकर्मियों और व्यापार भागीदारों के साथ मित्रवत रहें, शांति पाएं. नई परियोजनाओं को शुरू करने से पहले विशेषज्ञ की सलाह लें, खासकर विदेशों में. छात्र, कठिन विषयों पर ध्यान दें. गठिया और थायरॉयड पीड़ितों, अपने डॉक्टर के आदेशों से चिपके रहें. जीवनसाथी को आपके मार्गदर्शन की आवश्यकता हो सकती है.
मीन
शांत और एकत्रित रहें! ठंडे दिमाग से बड़े निर्णय लें और छायादार ऋणों से बचें. सरकारी कर्मचारी, कुछ भी हस्ताक्षर करने से पहले नियमों की दोबारा जांच करें. नौकरी चाहने वालों, अच्छी खबर आ रही है! व्यापारी, कानूनी मुद्दों से सावधान रहें और प्रक्रियाओं का बारीकी से पालन करें. युवाओं, घर पर रहें और अपने माता-पिता की बात सुनें. स्वास्थ्य में आज सुधार हुआ है.
Bank Holiday : होली पर इतने दिन बैंक रहेंगे बंद...जल्द निपटा लें जरूरी काम, चेक करें छुट्टियों की लिस्ट
दिल्ली :- इस बार होली 25 मार्च को मनाई जा रही है. इस मौके पर देश के विभिन्न राज्यों में सरकारी और प्राइवेट बैंक 25 मार्च को बंद रहेंगे. मार्च 2024 में कुल मिलाकर 14 बैंक छुट्टियां हैं
आरबीआई कैलेंडर के अनुसार, चौथे शनिवार और रविवार की छुट्टी के बाद 25 मार्च को होली/धुलेटी/डोल जात्रा/धुलंडी के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे. होली 2024 के मौके पर अगरतला, अहमदाबाद, आइजोल, बेलापुर, भोपाल, चंडीगढ़, देहरादून, गंगटोक, गुवाहाटी, हैदराबाद (एपी और तेलंगाना), ईटानगर, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पणजी, रायपुर, रांची, शिलांग और शिमला में होली मनाई जाएगी. इस मौके पर बैंक बंद रहेंगे.
मार्च 2024 में बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट
22 मार्च, शुक्रवार, बिहार दिवस (बिहार)
23 मार्च, शनिवार, पूरे भारत में महीने का चौथा शनिवार
24 मार्च, रविवार, पूरे भारत में सप्ताहांत बैंक अवकाश
25 मार्च, सोमवार, होली (दूसरा दिन) – धुलेटी/डोल जात्रा/धुलंडी कई राज्य
26 मार्च, मंगलवार, दूसरा दिन/होली ओडिशा, मणिपुर और बिहार
27 मार्च, बुधवार, होली बिहार
29 मार्च, शुक्रवार, गुड फ्राइडे कई राज्य
31 मार्च, रविवार, पूरे भारत में सप्ताहांत बैंक अवकाश
मुख्यमंत्री को लोकसभा चुनाव पहले लगा बड़ा झटका….राष्ट्रीय महासचिव ने दिया पार्टी से इस्तीफा
बिहार :- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लोकसभा चुनाव पहले बड़ा झटका लगा है। जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव मो. अली अशरफ फातमी ने नीतीश कुमार का साथ छोड़ने की घोषणा कर दी है। उन्होंने मंगलवार (19 मार्च) को पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव अली अशरफ फातमी केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं. उन्होंने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दिया है. ऐसी खबर है कि अली अशरफ फातमी कल (20 मार्च) आरजेडी जॉइन कर सकते हैं. पहले भी आरजेडी के टिकट से दरभंगा सीट से सांसद रहे हैं. मिथिलांचल की दरभंगा या मधुबनी लोकसभा सीट चाह रहे हैं.
BREAKING: आरएलजेपी अध्यक्ष ने मोदी कैबिनेट से दिया इस्तीफा, कहा- मेरे साथ नाइंसाफी हुई है
पटना : राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (RLJP) के अध्यक्ष पशुपति पारस ने केंद्रीय मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है। वे खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री थे और उन्होंने 2021 में ये पद संभाला था। पारस ने बिहार में भाजपा और उसके सहयोगियों के बीच सीट बंटवारे का ऐलान होने के बाद इस्तीफा दिया है। इस सीट बंटवारे में उनकी पार्टी को एक भी सीट नहीं दी गई है, जिससे वे नाराज हैं।
बता दें दिल्ली में पत्रकारों से बात करते हुए पशुपति कुमार पारस ने कहा कि मैंने बिहार में सीटों को लेकर इंतजार किया. कल सीटों को लेकर घोषणा हो गई. मैंने ईमानदारी के साथ एनडीए की सेवा की. मैं पीएम का शुक्रगुजार हूं. मैं कैबिनेट मंत्री से त्याग पत्र देता हूं. पारस किस खेमे का रूख करेंगे इसको लेकर उन्होंने कुछ नहीं कहा.
इससे पहले राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण अग्रवाल ने कहा कि हमारी पीठ में छूरा घोंपा गया है. हमारे साथ अन्याय हुआ है. आरजेडी से संपर्क में होने के सवाल पर पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि हमलोग राजनीति में भजन कीर्तन करने नहीं आए हैं. सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर ये भी है कि हाजीपुर से पशुपति कुमार पारस चुनाव लड़ेंगे. पशुपति कुमार पारस इस सीट से अपने भतीजे चिराग पासवान के खिलाफ लड़ेंगे. चुनाव से ठीक पहले महागठबंधन का दरवाजा खटखटा रहे पारस ने महागठबंधन में समस्तीपुर और नवादा सीटें भी मांगी हैं लेकिन उनकी महागठबंधन में एंट्री आसान नहीं दिख रही हैं.

राज्यपाल ने दिया इस्तीफा: चुनाव के ठीक पहले इस्तीफे से सियासी हलचल तेज, लोकसभा में भाजपा बना सकती है उम्मीदवार
नयी दिल्ली। तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन ने इस्तीफा दे दिया है. वो लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं। पिछली बार बीजेपी ने उनको कनिमोझी के खिलाफ चुनावी मैदान में उतारा था। तमिलिसै सौंदरराजन बीजेपी के टिकट से तमिलनाडु से चुनाव लड़ सकती हैं। वह साल 2019 में चुनाव लड़ चुकी हैं लेकिन वह हार गई थीं। वह 2009 में भी चेन्नई उत्तर से चुनाव लड़ चुकी हैं, लेकिन यहां भी उन्हें डीएमके के टीकेएस एलंगोवन के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।।
इससे पहले फरवरी में, तमिलिसाई ने पुडुचेरी से लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छा व्यक्त की थी, लेकिन कहा था कि इस पर फैसला पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को करना है। तमिलिसाई ने उपराज्यपाल के रूप में अपना तीन साल का कार्यकाल पूरा होने पर पुडुचेरी में कहा था, “मेरी इच्छा एक जन प्रतिनिधि बनने की है, लेकिन मैं प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के फैसले का पालन करूंगी।”
तमिलिसाई ने कहा कि वह पुडुचेरी से चुनाव लड़ना पसंद करेंगी, क्योंकि उन्हें हमेशा यह उनका गृह नगर लगता है। राजभवन ने एक बयान में कहा गया कि इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को सौंप दिया गया है। तमिलिसाई सौंदर्यराजन का इस्तीफा उस दिन आया है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तेलंगाना के जगतियाल में एक चुनावी रैली और तमिलनाडु के कोयंबटूर में एक रोड शो करने वाले हैं।
