सियासत

जंगल में मिला देवर-भाभी का शव, परिवार में पसरा मातम, पुलिस मामले जांच जुटी…

लखनऊ : लखनऊ में इटौंजा चांदपुर में रविवार सुबह खेत में महिला का शव पड़ा मिला। उससे कुछ दूर पर ही एक युवक का शव भी पेड़ से लटका हुआ मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। छानबीन करने पर शवों की पहचान विमला और उसके चचेरे देवर रमेश के तौर पर हुई। दोनों लोग शनिवार को मजदूरी के लिए घर से निकले थे। जिसके बाद वापस नहीं लौटे थे। ग्रामीणों ने पुलिस के सामने दावा किया है कि विमला की हत्या की गई है। वहीं, रमेश ने फांसी लगा कर खुदकुशी की है।

अहमदपुर निवासी नरेश की पत्नी विमला शनिवार सुबह मजदूरी के लिए घर से गई थी। वहीं, चचेरा भाई रमेश भी काम पर जाने की बात कह कर निकला था। शाम गुजरने के बाद भी दोनों लोग घर नहीं लौटे। पत्नी विमला को तलाश रहे नरेश को पता चला कि भाई रमेश भी घर नहीं आया है। दोनों के मोबाइल नम्बर भी नहीं मिल रहे थे। जिससे परिवार वाले घबरा गए। आस-पास तलाश करने पर भी कोई जानकारी नहीं मिल सकी। वहीं, रविवार सुबह ग्रामीणों ने नरेश को बताया कि विमला का शव चांदपुर के एक खेत में पड़ा हुआ है। कुछ दूर पर ही रमेश का शव भी फंदे से लटका हुआ है। यह जानकारी मिलने पर नरेश परिवार के साथ मौके पर पहुंचा। इस बीच इटौंजा पुलिस भी मौके पर आ गई थी। ग्रामीणों ने पुलिस के सामने रमेश और विमला की हत्या किए जाने का आरोप लगाया। वहीं, परिवार वाले कुछ भी कहने को तैयार नहीं है। रमेश ने पुलिस को बताया कि वह पत्नी को तलाश रहा था। जानकारी नहीं मिलने पर सुबह थाने जाकर गुमशुदगी दर्ज कराने की बात सोची थी। लेकिन उससे पहले ही विमला और रमेश के शव मिलने की सूचना आ गई।

डीसीपी उत्तरी अभिजीत आर शंकर ने बताया कि विमला का शव खेत में पड़ा हुआ था। कुछ दूर पर लगे पेड़ में रमेश का शव फंदे से लटकता मिला है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट का इंतजार है। वहीं, परिवार वालों के बयान भी लिए जाएंगे। जिसके आधार पर कार्रवाई होगी।

और पढ़ें ...

क्या CM Arvind Kejriwal जेल से चलाएंगे सरकार...हाईकोर्ट ने याचिका पर सुनवाई से किया इनकार

नई दिल्ली  : सीएम अरविंद केजरीवाल  को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका लगा है, दरअसल, हाई कोर्ट ने केजरीवाल की गिरफ्तारी और हिरासत को लेकर की गई चुनौती वाली याचिका को तत्काल सुनवाई करने से इनकार कर दिया. वहीं  केजरीवाल के गिरफ्तारी के बाद AAP पार्टी के नेताओं ने दावा किया है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री जेल से ही सरकार चलाएंगे.

याचिका पर 27 मार्च को होगी सुनवाई

बता दें कि हाईकोर्ट केजरीवाल की याचिका पर 27 मार्च को सुनवाई करेगा. अरविंद केजरीवाल के वकील की ओर से हाई कोर्ट से इस मामले में तत्काल सुनवाई करने का आग्रह किया गया था. इस मामले की लिस्टिंग अब बुधवार (27 मार्च) को होगी.

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवालने शनिवार (22 मार्च) को अपनी गिरफ्तारी और ईडी रिमांड को चुनौती देते हुए दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया था. उन्होंने 24 मार्च को तत्काल सुनवाई की मांग की थी.

दो घंटो की पूछताछ के बाद हुए थे गिरफ्तार

 ED की टीम ने 21 मार्च को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के दो घंटो की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था. दिल्ली हाई कोर्ट ने गुरुवार (21 मार्च) को अरविंद केजरीवाल की उस याचिका को खारिज कर दिया था, जिसमें दिल्ली शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच में ईडी को उनके खिलाफ कार्रवाई करने से रोकने की मांग की गई थी.

और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal 24 March 2024: होलिका दहन के दिन इन राशि वालों को मिलेगा शुभ समाचार...जानें क्या कहते है आपके जातक

Aaj Ka Rashifal :-पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…
 
मेष राशि : 
अपने जीवन लक्ष्यों पर फोकस करें। कार्यों में लापरवाही न बरतें। कुछ जातक आज परिजनों के साथ फैमिली फंक्शन या धार्मिक कार्यों में शामिल होंगे। ऑफिस में कार्यों की चुनौतियां बढ़ेंगी। तनाव से बचें। कार्यों की बाधाओं को दूर करने के लिए सहकर्मियों का सपोर्ट लेने में संकोच न करें। आज पुराने दोस्तों से मुलाकात संभव है। जिससे मन प्रसन्न रहेगा।

वृषभ राशि : प्रोफेशनल लाइफ में ऊर्जा और उत्साह का माहौल रहेगा। नए कार्यों की जिम्मेदारी लेने के लिए कॉन्फिडेंट नजर आएंगे। आज वाहन चलाते समय थोड़ी सावधानी बरतें। ट्रैफिक के नियमों का कड़ाई से पालन करें। पारिवारिक जीवन में चल रही दिक्कतों को सुलझाने की कोशिश करें। तरक्की के नए अवसरों पर नजर रखें और सफलता प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करते रहें।

मिथुन राशि : मिथुन राशि वालों को आज भाग्य का साथ मिलेगा। आर्थिक मामलों में लकी रहेंगे। धन का आवक बढ़ेगा। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति होगी। सभी कार्य बिना किसी विघ्न-बाधा के संपन्न होंगे। व्यापार में बढ़ोत्तरी के लिए नई जगहों से आसानी से फंड उपलब्ध होगा। घर की जरूरी चीजों की खरीदारी के लिए आज का दिन शुभ है। पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करें। उनका ख्याल रखें। इससे रिश्तों में प्यार और रोमांस बरकरार रहेगा।

कर्क राशि : आज आपका दिन सामान्य रहेगा। पारिवारिक दिक्कतों को सुलझाने की कोशिश करें। प्रोफेशनल लाइफ में उच्चाधिकारियों का सपोर्ट मिलेगा। घर-परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। कड़ी मेहनत का फल मिलेगा। नौकरी-व्यवसाय में तरक्की के योग बनेंगे। आज अपने खर्चों पर नजर रखें और व्यर्थ की चीजों पर पैसे खर्च न करें।

सिंह राशि : सिंह राशि वालों के वैवाहिक जीवन में खुशहाली आएगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे। सिंगल जातकों को प्रपोजल मिल सकता है। आज भाई-बहन के सपोर्ट से कार्यों की बाधाएं दूर होंगी। निवेश से जुड़े फैसलों में एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। इससे फ्यूचर में आपको प्रॉफिट होगा और आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। पारिवारिक जीवन में खुशनुमा माहौल होगा।

कन्या राशि : आज कन्या राशि वालों के जीवन में कई उतार-चढ़ाव आएंगे, लेकिन इसका असर रोमांटिक लाइफ पर नहीं होगा। रिश्तों में प्यार और रोमांस की कमी नहीं रहेगी। करियर में तरक्की के नए अवसरों पर नजर रखें। करियर से जुड़ा कोई भी फैसला लेते समय परिजनों की सलाह जरूर लें। जल्दबाजी में कोई डिसीजन न लें। आज आपका मन शांत रहेगा। पारिवारिक जीवन भी सुखमय रहेगा।

तुला राशि : तुला राशि वालों के आज सभी कार्य बिना किसी विघ्न-बाधा के संपन्न होंगे। नौकरी-व्यवसाय में तरक्की के भरपूर अवसर मिलेंगे। जीवन में कई महत्वपूर्ण फैसले लेंगे। संतान पक्ष से गुड न्यूज मिलेगी। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक राशि : आय और खर्च के बीच संतुलन बनाए रखें। आर्थिक स्थिरता लाने के लिए नए प्लान बनाएं। आज आपके सभी सपने साकार होंगे। ऑफिस में बॉस आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। ऑफिस में अपने परफॉर्मेंस पर ध्यान दें। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। करियर में नई उपलब्धियां हासिल करने के लिए निरंतर प्रयास करते रहें।

धनु राशि :  आज आपका मन अशांत रहेगा। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। घर में धार्मिक कार्यों का आयोजन संभव है। जीवनसाथी का सपोर्ट मिलेगा। आज कानूनी मामलों से दूर रहें। ऑफिस में प्रमोशन या अप्रेजल के चांसेस बढ़ेंगे। सरकारी कार्यों में देरी हो सकती है। कार्यस्थल पर नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार रहें। इससे करियर ग्रोथ के भरपूर अवसर मिलेंगे।

मकर राशि : आज आपका दिन बेहद शुभ रहना वाला है। घर में मांगलिक कार्यों का आयोजन हो सकता है। परिजनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करें। बिजनेस से जुड़े डिसीजन जल्दबाजी में न लें। आज पुराने निवेशों से धन लाभ होगा। कई सोर्स से रुपए-पैसे आएंगे। ऑफिस में बॉस आपके कार्यों से खुश रहेंगे। नौकरी में प्रमोशन या अप्रेजल के चांसेस बढ़ेंगे।

कुंभ राशि : कुंभ राशि वालों को जीवन में नए परिवर्तनों को स्वीकार करने के लिए तैयार रहना चाहिए। आज कार्यों में देरी आएंगी। कड़ी मेहनत के बाद ही सभी कार्य सफल होंगे। ऑफिस में चुनौतियां बढ़ेंगी। कार्यों में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। काम के सिलसिले में यात्रा के योग बनेंगे। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। फिट रहने के लिए रोजाना योग और मेडिटेशन करें।

मीन राशि : आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। आलस्य से बचें। कार्यों को लेकर लापरवाही न बरतें। ऑफिस पॉलिटिक्स से दूर रहें। वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी से ऐसी बात न कहें, जिससे उसके दिल को ठेस पहुंचे। साथ ही आप अपने स्वास्थ्य पर ज्यादा ध्यान दें। रिश्तों की परेशानियों को शांत दिमाग से सुलझाएं। साथी का सम्मान करें। साथ ही पार्टनर के इमोशन्स को लेकर थोड़ा सेंसिटिव रहें। 

और पढ़ें ...

सांसदों के बदले लहसुन 400 पार : बेसन 150 रु खाने का तेल 200 रु 50रु पार, कैसे मनाये त्यौहार?

**मोदी निर्मित महंगाई ने होली त्यौहार के रंग को फीका किया* * *मोदी सरकार की विदाई से ही महंगाई से राहत मिलेगी* *जनता कह रही हैं लहसुन 400रु बेसन 150 रु खाने का तेल 200 रु शक़्कर 50रु पार, कैसे मनाये त्यौहार?* रायपुर/ 23 मार्च 2024। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मोदी निर्मित महंगाई का असर होली के त्यौहार में भी दिख रहा है। रंग गुलाल पिचकारी के बाजार में रौनक नहीं है। वही होली के त्यौहार में घरों में बनने वाले पारंपरिक व्यंजन बनाने में भी कटौती कर दी गई है. 100 दिन में महंगाई कम करने का दावा करने वाली मोदी सरकार 10 साल में जनता को महंगाई से राहत नहीं दिला पाई है, बल्कि महंगाई की आड़ में जनता से खूब कमाई की गई है। अब जनता भी मान रही है कि महंगाई सिर्फ मोदी सरकार की कुनीतियों मुनाफाखोरी के चलते ही है, आज के स्थिति में लहसुन 400रु प्रति किलोग्राम बेसन 150 रु किलोग्राम खाने का तेल 200 रु प्रति किलोग्राम शक्कर 50 रु प्रति किलोग्राम पार हो चुकी हैं दूध दही घी एवं अन्य खाद्यान्न सामग्री के कीमत भी 2014 के मुकाबले दोगुना कीमत पर लेने जनता मजबूर है। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि यूपीए सरकार के दौरान रसोई गैस 410 रुपए में मिलता था और पेट्रोल डीजल की कीमत 55रु और 60 रु प्रति लीटर था मोदी सरकार में रसोई गैस 960 रु से ऊपर और पेट्रोल डीजल 100 रु लीटर पार कर चुका है. और इसका कोई अंतरराष्ट्रीय कारण नहीं है अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज भी क्रूड ऑयल की कीमत 2014 के मुकाबले 40 परसेंट कम है जिसका लाभ गरीब जनता को देने के बजाय मोदी सरकार चंद पेट्रोलियम कंपनियों और कुछ पूंजीपति अपने मित्रों को पहुंचा रही है। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार की विदाई से ही देश की जनता को महंगाई से राहत मिलेगा. मोदी सरकार निर्दयता से गरीब जनता के आवश्यक वस्तुओं के सामानों पर टैक्स बढ़ाकर महंगाई को बढ़ाने का काम किया है. विपक्ष और जनता जब महंगाई पर भाजपा नेता से सवाल पूछते हैं तब भाजपा नेता अमेरिका पाकिस्तान बांग्लादेश श्रीलंका जैसे देशों की महंगाई की तुलना करती है सच्चाई यह है कि देश के भीतर महंगाई के लिए सिर्फ मोदी सरकार की मुनाफाखोरी की नीतियां जिम्मेदार है. जिस प्रकार से मनमाना जीएसटी लिया जा रहा है खाद्य सामग्री में भी टैक्स वसूलने से मोदी सरकार बाज नहीं आयी है।
और पढ़ें ...

आज पूरे भारत में रात 8:30 से 9:30 तक 1 घंटे के लिए लाइट बंद, ये है कारण…

नई दिल्ली : आज रात को 8:30 से 9:30 तक पूरे भारत में 1 घंटे के लिए लाइट बंद रहेगी । अर्थ आवर डे (23 मार्च) पर शनिवार को राजभवन में रात्रि 8.30 बजे से 9.30 बजे तक सभी गैर-जरूरी विद्युत प्रकाश उपकरण बंद रखे जाएंगे।

राज्यपाल ने आम जन से भी अपील की है कि एक घंटे के लिए गैरजरूरी लाइट्स को बंद रखकर अर्थ आवर डे में सभी सहभागिता निभाएं। उन्होंने कहा कि इससे सामूहिक तौर पर ऊर्जा संरक्षण की दिशा में हम सार्थक पहल कर पाएंगे। पर्यावरण संरक्षण के लिए भी यह हम सबकी महती पहल होगी।

आपको बता दें कि बिजली बचाने के मकसद से दुनियाभर में विश्व भर में ‘अर्थ आवर डे’ मनाया जाता है। यह अर्थ ऑवर वर्ल्ड वाइड फंड (WWF) का एक अभियान है। इसका मकसद लोगों को बिजली के महत्व के प्रति और पर्यावरण सुरक्षा के प्रति जागरुक करना है।

और पढ़ें ...

चुनावी बांड में इन 10 कंपनियों ने दिया सबसे ज्यादा चंदा...किस पार्टी को कितना, देखिए आप !

भारतीय स्टेट बैंक ने चुनावी बॉन्ड से जुड़े सभी आंकड़े जारी किए

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भारतीय स्टेट बैंक ने चुनावी बॉन्ड से जुड़े सभी आंकड़े जारी कर दिए हैं। भारत निर्वाचन आयोग ने इस संबंध में सूची भी प्रकाशित की। इस बीच नए डेटा से पता चला है कि 487 दानदाताओं ने चुनावी बॉन्ड के जरिए भारतीय जनता पार्टी को चंदा दिया है।

भारतीय जनता पार्टी को चुनावी बांड (Electoral Bonds) के माध्यम से 6,060 करोड़ रुपये का भारी भरकम चंदा मिला। पार्टी को सबसे ज्यादा चंदा देने वाले टॉप 10 दानदाताओं ने 2,119 करोड़ रुपये का चंदा दिया है। बीजेपी को मिले कुल चंदे का करीब 35 फीसदी हिस्सा शीर्ष 10 दानदाताओं ने दिया है।

‘फ्यूचर गेमिंग एंड होटल सर्विसेज लिमिटेड’ ने सबसे ज्यादा चुनावी बॉन्ड खरीदे थे। कंपनी ने कुल 1,368 करोड़ रुपये के बॉन्ड जारी किये थे। एक रिपोर्ट के मुताबिक इस कंपनी ने बीजेपी को 100 करोड़ रुपये का फंड दिया था। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और डीएमके को भी चंदा दिया गया। फ्यूचर गेमिंग कंपनी ने तृणमूल कांग्रेस को 542 करोड़ रुपये और डीएमके को 503 करोड़ रुपये का चंदा दिया।

टॉप 10 में और कौन?

मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रा टॉप-10 लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। उन्होंने बीजेपी और कांग्रेस दोनों पार्टियों को चंदा दिया है। मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रा ने 1,192 करोड़ रुपये के चुनावी बॉन्ड खरीदे। उन्होंने कांग्रेस को 110 करोड़ रुपये और बीजेपी को करीब पांच गुना चंदा दिया। मेघा गु्रप से बीजेपी को 584 करोड़ रुपये का फंड मिला। इस कंपनी से बीजेपी को सबसे ज्यादा चंदा मिला है।

इलेक्टोरल बॉन्ड (Electoral Bonds) के जरिए सबसे ज्यादा चंदा देने वाली कंपनियों की लिस्ट में एमकेजे गु्रप तीसरे नंबर पर है। इस कंपनी का मुख्यालय कोलकाता में है। उन्होंने 617 करोड़ रुपये के बॉन्ड खरीदे थे। लेकिन इसका आधे से ज्यादा यानी 372 करोड़ रुपए बीजेपी को दे दिया गया। कांग्रेस को 161 करोड़ और तृणमूल कांग्रेस को 47 करोड़ रुपये का चंदा मिला।

टॉप 10 कंपनियों की लिस्ट में आरपीएसजी गु्रप चौथे स्थान पर है। इस ग्रुप की 8 कंपनियों ने 584 करोड़ रुपये के बॉन्ड खरीदे थे। इन समूहों में हल्दिया एनर्जी ने 377 करोड़ रुपये, धारीवाल इंफ्रास्ट्रक्चर ने 115 करोड़ रुपये, फिलिप्स कार्बन ने 35 करोड़ रुपये और क्रिसेंट पावर ने 34 करोड़ रुपये के बांड खरीदे। इन चारों कंपनियों ने मिलकर 561 करोड़ रुपये के बॉन्ड खरीदे। इनमें से टीएमसी को सबसे ज्यादा 419 करोड़ रुपये, बीजेपी को 126 करोड़ रुपये और कांग्रेस को 15 करोड़ रुपये मिले।

आदित्य बिड़ला गु्रप से 553 करोड़ रु

इस सूची में आदित्य बिड़ला गु्रप पांचवां सबसे बड़ा दानदाता है। इस ग्रुप की टॉप तीन कंपनियों ने 475 करोड़ रुपये के बॉन्ड (Electoral Bonds) खरीदे थे। एस्सेल माइनिंग ने 225 करोड़ रुपये के चुनावी बांड खरीदे, उत्कल एल्युमिना इंटरनेशनल ने 145 करोड़ रुपये के चुनावी बांड खरीदे और बिड़ला कार्बन ने 105 करोड़ रुपये के चुनावी बांड खरीदे।

आरपीएसजी गु्रप ने कुल 553 करोड़ रुपये के चुनावी बांड (Electoral Bonds:) खरीदे। इसमें से बीजेडी को 245 करोड़ रुपये और बीजेपी को 230 करोड़ रुपये मिले। इस समूह की शीर्ष तीन दानदाता कंपनियों ने 475 करोड़ रुपये के बांड खरीदे। एस्सेल माइनिंग ने 225 करोड़ रुपये के चुनावी बांड खरीदे, उत्कल एल्युमिना इंटरनेशनल ने 145 करोड़ रुपये के चुनावी बांड खरीदे और बिड़ला कार्बन ने 105 करोड़ रुपये के चुनावी बांड खरीदे।

वेदांता और भारती ग्रुप से भी दान

इस लिस्ट में अगला नाम है क्विक सप्लाई चेन प्राइवेट लिमिटेड का। यह रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की सहायक कंपनी है। इस कंपनी ने चुनावी बांड पर 410 करोड़ रुपये खर्च किये। इसमें से 375 करोड़ रुपये बीजेपी को और 25 करोड़ रुपये शिवसेना को दिए गए।

वेदांता लिमिटेड सबसे ज्यादा बांड (Electoral Bonds) खरीदने वालों की सूची में सातवें स्थान पर है। इस कंपनी ने 401 करोड़ रुपये के बॉन्ड लिये थे। इससे सबसे ज्यादा फायदा बीजेपी को हुआ और उन्हें 227 करोड़, कांग्रेस को 104 करोड़ और बीजेडी को 40 करोड़ मिले। भारती गु्रप की चार कंपनियों ने 247 करोड़ रुपये के बॉन्ड खरीदे थे। इसमें से बीजेपी को 197 करोड़ रुपये मिले। इस बीच गु्रप की कंपनी भारती एयरटेल लिमिटेड ने 183 करोड़ रुपये खर्च किये।

जिंदल और टोरेंट गु्रप से भी दान

जिंदल ग्रुप की चार कंपनियों ने 192 करोड़ रुपये के बॉन्ड दान किये। 192 करोड़ में से बीजेडी को सबसे ज्यादा 100 करोड़ रुपये मिले। कांग्रेस को 20 करोड़ रुपये और बीजेपी को 2 करोड़ रुपये मिले। इनमें सबसे बड़ा खरीदार जिंदल स्टील एंड पावर था। उन्होंने 123 करोड़ रुपए तक खर्च किए।

इस लिस्ट में टॉप 10 में 10वीं कंपनी अहमदाबाद की टोरेंट गु्रप है। इस ग्रुप की तीन कंपनियों ने 184 करोड़ रुपये के बॉन्ड दान किये। इसमें से बीजेपी को 107 करोड़, कांग्रेस को 17 करोड़ और आम आदमी पार्टी को 7 करोड़ मिले। गु्रप में टोरेंट पावर लिमिटेड ने सबसे ज्यादा 107 करोड़ रुपये के बॉन्ड खरीदे।

और पढ़ें ...

अदालत से नहीं मिली केजरीवाल को राहत...28 मार्च तक ED रिमांड में भेजा...जानिए दोनों पक्षों की दलीलें

नई दिल्ली: दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 में कथित घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अदालत ने शुक्रवार को 28 मार्च तक रिमांड पर भेज दिया। ईडी के अधिकारी दोपहर करीब पौने 2 बजे केजरीवाल को अदालत लेकर पहुंचे। स्पेशल जज कावेरी बावेजा के सामने उन्हें पेश किया। ईडी की ओर से एडिशनल सॉलिसिटर जनरल (एएसजी) एसवी राजू ने अदालत में अर्जी देते हुए केजरीवाल की 10 दिन की रिमांड मांगी। केजरीवाल की ओर से पेश सीनियर एडवोकेट अभिषेक मनु सिंघवी, विक्रम चौधरी और रमेश गुप्ता ने जांच एजेंसी की मांग का पुरजोर विरोध किया। दोनों पक्षों की विस्तार से दलीलें सुनने के बाद अदालत ने करीब सवा पांच बजे अपना आदेश सुरक्षित रखा, जो देर शाम सात बजे के बाद जारी हुआ।

अदालत के आदेश में क्या-क्या?

  • 28 मार्च दोपहर दो बजे तक अरविंद केजरीवाल को कोर्ट में पेश करना होगा।
  • अरविंद केजरीवाल से जो पूछताछ की जायेगी,वो सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगी और फुटेज को सुरक्षित रखा जाएगा।
  • सीआरपीसी के सेक्शन 41 D के तहत CM अरविंद केजरीवाल को अपने वकील मोहम्मद इरशाद और विवेक जैन से शाम 6 बजे से लेकर 7 बजे तक मिलने की इजाजत दी गई।
  • CM अरविंद केजरीवाल को हर रोज आधे घंटे उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल और निजी सचिव विभव कुमार से मिलने की इजाजत दी गई।
  • दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल की खराब सेहत को देखते हुए कोर्ट ने ED को आदेश दिया है कि वो डॉक्टर्स द्वारा सुझाई गई डाइट उन्हे मुहैया नही करवाते है तो उन्हे घर का खाना खाने की इजाजत है।

केजरीवाल की कथित भूमिका बताते हुए ईडी की दलीलें

  • एक्सपर्ट कमिटी गठित की गई लेकिन वह दिखावटी थी। नीति इस तरह बनाई गई थी कि यह रिश्वत लेने और रिश्वत देने वाले लोगों से वसूली करने में मददगार होगी।
  • सीएम के रूप में अरविंद केजरीवाल 'मुख्य साजिशकर्ता’ थे।
  • वह सीधे तौर पर नीति निर्माण में शामिल थे। वह गोवा चुनाव अभियान के साथ अपराध की आय के प्रबंधन में भी शामिल थे। केजरीवाल पार्टी के मुखिया हैं।
  • वह पूरे समय उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के संपर्क में थे।
  • एएसजी ने सरथ रेड्डी के बयान का हवाला दिया। रिश्वत के बदले में साउथ ग्रुप के कारोबारियों को दिल्ली में शराब कारोबार का नियंत्रण मिल गया।
  • अपराध की आय में न केवल 100 करोड़ रुपये की रिश्वत ली गई है, बल्कि रिश्वत देने वालों द्वारा कमाया गया मुनाफा भी शामिल है। यह 600 करोड़ रुपये से अधिक था।
  • सभी विक्रेताओं ने कुछ हद तक नकद भुगतान किया।
  • हवाला के जरिए 45 करोड़ रुपये चुनाव के दौरान गोवा ट्रांसफर किए गए।
  • अरविंद केजरीवाल ने एहसान के बदले ‘साउथ ग्रुप’ के कुछ आरोपियों 100 करोड़ रिश्वत के तौर पर मांगे । इस बात की पुष्टि बयानों से होती है।
  • मनी ट्रेल की भी जांच की है। गोवा में इस्तेमाल की गई 45 करोड़ रुपये चारा हवाला रास्तों से आता था।
  • भारी मात्रा में नकदी का आदान प्रदान हुआ।
  • मामले में सभी प्रमुख आरोपी नियमित तौर पर अपने संपर्क में हैं।
  • आरोपों की पुष्टि गोवा में आप के एक उम्मीदवार ने भी की है। इस व्यक्ति को नकद भुगतान भी किया गया। उन्हें नकदी कहां से मिली? यह इन रिश्वतों से किया गया था।
  • विजय नायर केजरीवाल के पास एक घर में रह रहे थे। वह दिल्ली सरकार के मंत्री कैलाश गहलोत को दिए गए घर में रह रहे थे। उन्होंने साउथ ग्रुप और AAP के बीच मध्यस्थ की भूमिका निभाई।
  • ‘आप’ एक व्यक्ति नहीं बल्कि संस्था है और संस्था के आचरण के लिए जिम्मेदार हर व्यक्ति को जिम्मेदार ठहराया जाएगा।

केजरीवाल की दलीलें

  • भारत के इतिहास में यह पहली बार है कि किसी मौजूदा मुख्यमंत्री को गिरफ्तार किया गया है। ऐसा पहली बार है जब एक सरकार के चार बड़े मंत्री हिरासत में हैं।
  • गिरफ्तारी का अधिकार, गिरफ्तारी की जरूरत दोनों एक समान नहीं है और केजरीवाल को गिरफ्तार किए जाने की जरूरत नहीं थी।
  • इस मामले में अहम न्यायिक विवेक के इस्तेमाल की जरूरत है, इसमें लोकतंत्र के बड़े मुद्दे शामिल हैं।
  • प्रवर्तन निदेशालय जज, जूरी, सजा की तामील करने वाला बन गया है।
  • वे कहते हैं कि उनके पास मेरे खिलाफ सारी सामग्री थी.. तो फिर आपने आचार संहिता लागू होने तक इंतजार क्यों किया? क्या आप इसका इंतजार कर रहे थे? चुनाव में भाग लेने का अधिकार एक राजनेता का अधिकार है।
  • ईडी को अपना “मुखौटा” हटाना चाहिए और बताना चाहिए कि वह वास्तव में किसका प्रतिनिधित्व करती है।
  • ईडी बताए कि उसे मेरे पास से क्या बरामद हुआ? ...कुछ भी नहीं।
और पढ़ें ...

Terrorist Attack : क्रोकस सिटी हॉल में आतंकी हमला...70 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा घायल

मॉस्को : रूस की राजधानी मॉस्को में बड़ा आतंकी हमला हुआ है. यहां क्रॉक्स सिटी हॉल में 5 हथियारबंद लोगों ने भीड़ पर गोलीबारी कर दी. इस हमले में 70 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 115 लोग घायल हो गए. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से कई की हालत नाजुक बताई जा रही है. रूसी स्वास्थ्य मंत्रायल के चीफ मुराशकों ने जानकारी देते हुए बताया कि अस्पताल में भर्ती 115 लोगों में से 60 की हालत काफी गंभीर है. जानकारी के अनुसार यह हमला एक म्यूजिक कॉन्सर्ट में हुआ है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार क्रॉक्स सिटी हॉल में जबह एक संगीत कार्यक्रम चल रहा था, तभी कुछ अज्ञात लोग जबरन घुस आए और भीड़ पर गोलीबारी शुरू कर दी. आतंकियों ने हॉल में गोलीबारी के साथ ही ग्रेनेड से हमला भी किया. स्थिति पर नियंत्रण के लिए रूसी नेशनल गार्ड्स को मौके पर लगाया गया है. नेशनल गार्ड्स ने आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए कैंपेन शुरू किया है. इस ऑपरेश में हेलीकॉप्टर्स की मदद भी ली गई है. इसके साथ ही मौके पर 50 से ज्यादा एंबुलेंस भी पहुंच गई हैं.

स्थानीय मीडिया की मानें तो गोलीबारी शुरू होने के कुछ ही देर बाद क्रोकस सिटी हॉल में एक धमाका भी हुआ।. कॉन्सर्ट हॉल में आग लगने की घटना के वीडियो और तस्वीरे सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. बता दें कि इस हमले के बाद रूस की सुरक्षा एजेंसी एफएसबी ने कहा कि मॉस्को क्रोकस सिटी हॉल में गोलीबारी के बीच कानून प्रवर्तन एजेंसिया जरूरी कदम उठा रही हैं. साथ ही वहां फंसे लोगों को रेस्क्यू करने का काम भी जारी है. बता दें कि सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें एक हमलावर भी दिखाई दे रहा है. हालांकि इस वीडियो की पुष्टि इंडिया टीवी नहीं करता है.

और पढ़ें ...

होली से पहले घरों में पसरा मातम...जहरीली शराब पीने से 21 लोगों की मौत, 40 लोग अभी भी अस्पताल में भर्ती…!!

चंडीगढ़: पंजाब के संगरूर में जहरीली शराब पीने से होने वाली मौतों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। संगरूर के दिड़बा और सुनाम में जहरीली शराब की वजह से 21 लोगों की जान जा चुकी है। बता दें कि सुनाम में सात लोगों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिसमें से 6 की जान चली गई। संगरूर से सीएमओ के मुताबिक अस्पताल में 40 लोगों को भर्ती कराया गया था। उनकी शराब में एथेनॉल था।

20 मार्च यानी बुधवार को जहरीली शराब की वजह से 4 लोगों की मौत हो गई थी। इसके अलावा कई लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इसके अगले ही दिन यानी गुरुवार को चार अन्य की मौत हो गई। पटियाला के राजिंदर अस्पताल में चार की मौत हो गई। शुक्रवार को आठ अन्य लोगों की मौत हो ई। 22 मार्च को ही मरने वालों का आंकड़ा 16 हो गया था। शनिवार को पांच की मौत हो गई और कुल संख्या 21 पहुंच गई।

पुलिस का कहना है कि अब तक इस मामले में 6 की गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि एक घर में जहरीली शराब तैयार की गई थी। जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने छापा मारा तो 200 लीटर एथेनॉल बरामद किया गया। यह एक तरह का जहरीला केमिकल होता है। पंजाब सरकार ने मामले की जांच केलिए एक उच्चस्तरीय समिय स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम का गठन किया है। पुलिस का कहना है कि एसआईटी इस नेक्सस के पीछे के सारे लिंक को खंगालेगी। चार सदस्यीय एसआईटी की अगुआई एडीजीपी लॉ ऐंड ऑर्डर आईपीएस गुरिंदर ढिल्लों करेंगे। इसमें डीआईजी पटियाला रेंज हरचरन भुल्लर आईपीएस, एसएसपी संगरूर सरताज चहल और अडिशनल कमिश्नर एक्साइज नरेश दुबे शामिल होंगे।

और पढ़ें ...

Holika Dahan 2024 : कल होलिका दहन पर रहेगा भद्रा का साया...क्या करें और क्या ना करें ? जानिए नियम

दिल्ली  : - होलिका दहन आमतौर पर होली से एक दिन पहले मनाया जाता है. होलिका दहन में राक्षसी होलिका को जलाने का जश्न मनाने के लिए अलाव जलाया जाता है, इसलिए इसे बुराई पर अच्छाई की जीत का एक प्रतीक कहा जाता है. होली हिंदू कैलेंडर के फाल्गुन महीने की पूर्णिमा के दिन पड़ती है. होलिका दहन, जिसे छोटी होली भी कहा जाता है जो कि एक दिन पहले मनाई जाती है

होलिका दहन के दिन क्या करें? 

  • होलिका दहन से पहले सुबह के समय होलिका का पूजन करने का विधान है और यह पूजा हमेशा शुभ मुहूर्त में ही करनी चाहिए.
  • फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि के दिन होलिका दहन का त्योहार मनाया जाता है और इस दिन व्रत या उपवास रखने की भी परंपरा है. इसलिए इस दिन आप व्रत रख सकते हैं.
  • ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर आप अपने घर में सुख-समृद्धि और शांति चाहते हैं तो होलिका दहन के दिन घर की उत्तर दिशा में घी का दीपक जलाएं. ऐसा करना बहुत शुभ माना जाता है.
  • होलिका दहन की सुबह होलिका की पूजा में सरसों, तिल, 11 गोबर के उपले, अक्षत, चीनी और गेहूं के दाने व गेहूं की 7 बालियों का उपयोग किया जाता है.
  • होलिका की पूजा करने के बाद होलिका की 7 बार परिक्रमा लगाते हुए जल अर्पित करना चाहिए. इसके बाद दान करना बेहद शुभ माना जाता है.

होलिका दहन के दिन क्या न करें?

  • हो​लिका दहन के दिन भूल से भी किसी को उधार नहीं देना चाहिए. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ऐसा करने से घर में आने वाली बरकत रुकती है. इसलिए इस दिन पैसे के लेन-देन से बचने की कोशिश करें.
  • होलिका दहन की पूजा करते समय काले व सफेद रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए. पूजा के समय इन रंगों को पहनना अशुभ माना गया है. आप पूजा के समय पीले, लाग, गुलाबी आदि रंग के कपड़े पहन सकते हैं.
  • होलिका दहन की पूजा में महिलाओं को बाल नहीं बांधने चाहिए यानी खुले बालों से होलिका की पूजा की जाती है. इसके बाद किसी भी समय महिलाएं बाल बांध सकती हैं.
  • ध्यान रहे कि होलिका दहन की रात को सड़क पर पड़ी किसी चीज को हाथ या पैर लगाएं. इस दौरान टोटके का खतरा अधिक रहता है.
  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नवविवाहित लड़की को अपने ससुराल में पहली होली पर होलिका दहन की अग्नि नहीं देखनी चाहिए. इसे शुभ नहीं माना जाता है.
और पढ़ें ...

BREAKING : CBSE ने 20 स्कूलों की मान्यता की रद्द, जानिए क्या है वजह…?

 दिल्ली : सीबीएसई (CBSE) ने 20 स्कूलों की मान्यता रद्द कर दी है. सचिव हिमांशु गुप्ता ने बताया कि ये स्कूल फर्जी छात्रों, अयोग्य उम्मीदवारों को प्रस्तुत करने और रिकॉर्ड ठीक से नहीं रखने जैसी विभिन्न गलतफहमियां कर रहे थे.

इस लिस्ट में दिल्ली, यूपी, राजस्थान से लेकर केरल तक के स्कूल शामिल हैं. डमी स्टूडेंट, अयोग्य छात्र और रिकॉर्ड ठीक से नहीं रखने जैसी प्रैक्टस फॉलो कर रहे थे. जिसके बाद CBSE ने एक्शन लेते हुए इन स्कूलों की मान्यता रद्द कर दी. इसके अलावा तीन स्कूलों को डिग्रेड भी किया गया है.

सीबीएसई ने कहा है कि उनकी टीम ने इन स्‍कूलों पर सरप्राइज इंस्‍पेक्‍शन किया था. जांच के दौरान यह पाया गया कि कुछ स्कूल डमी छात्रों के नाम पर चलाए जा रहे हैं. यहां वास्‍तव में बच्‍चे पढ़ने के लिए आते ही नहीं है. सीबीएसई का दावा है कि अयोग्य छात्रों को प्रस्तुत करने के विभिन्न मिस्‍कंडक्‍ट (कदाचार) इस जांच के दौरान सामने आए. ये स्‍कूल अभ्यर्थियों और अभिलेखों का रख-रखाव ठीक से नहीं कर रहे थे. गहन जांच के बाद स्कूलों की मान्यता रद्द करने और उनका दर्जा कम करने का निर्णय लिया गया है.

और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: आज 23 मार्च 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग- 23 मार्च 2024

विक्रम संवत - 2080, अनला
शक सम्वत - 1945, शोभकृत
पूर्णिमांत - फाल्गुन
अमांत - फाल्गुन

तिथि
शुक्ल पक्ष त्रयोदशी - 07:17 ए एम तक

नक्षत्र
पूर्वाफाल्गुनी - पूर्ण रात्रि तक

योग
शूल - 07:35 पी एम तक

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 6:21 AM
सूर्यास्त - 6:34 PM
चन्द्रोदय - 5:00 PM
चन्द्रास्त - 5:53 AM

अशुभ काल
राहू - 09:24 ए एम से 10:56 ए एम
यम गण्ड - 01:59 पी एम से 03:31 पी एम
कुलिक - 06:21 ए एम से 07:53 ए एम    
दुर्मुहूर्त - 06:21 ए एम से 07:10 ए एम, 07:10 ए एम से 07:59 ए एम
वर्ज्यम् - 01:30 पी एम से 03:18 पी एम

शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 12:09 PM- 12:57 PM
अमृत काल - 12:20 ए एम, मार्च 24 से 02:08 ए एम, मार्च 24
ब्रह्म मुहूर्त - 04:56 AM- 05:44 AM

शुभ योग
रवि योग- पूरे दिन

और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal 23 March 2024: मेष से मीन तक, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए शनिवार का दिन?

Rashifal 23 March 2024: दैनिक राशिफल के इस भाग में हम बात करेंगे 23 मार्च 2024, शनिवार के भविष्यफल की. राशिफल के अनुसार, आज का दिन सभी राशियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है. आज के दिन कुछ राशियों को आर्थिक क्षेत्र में लाभ मिलेगा. वहीं कुछ राशि ऐसी है जिन्हें व्यापार क्षेत्र में सतर्क रहने की आवश्यकता है. आइए, पंडित जगन्नाथ गुरुजी से जानते हैं कि सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन?

मेष 

आज सफलता की उम्मीद है! पिछले अनुभव आपको काम पर और सामाजिक रूप से बढ़त देते हैं. आध्यात्मिक लग रहा है? घर की रस्म की योजना बनाएं. काम बहुत अच्छा है, फोकस परिणाम लाता है और आपका बॉस आपके पक्ष में है. लकड़ी का कारोबार फलता-फूलता है. छात्रों और युवा वयस्कों को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन वे केंद्रित रहें. सख्त स्वास्थ्य नियम आपको ठीक रखेंगे. परिवार के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, सावधानी बरतने की सलाह दें.

वृषभ 

आज सकारात्मकता फैलाएं! खुश दिल से दूसरों की मदद करें. सार्वजनिक आंकड़े, यह आपके चमकने का समय है! नौकरीपेशा लोग, काम के बोझ के बावजूद ऊर्जावान रहें. महत्वपूर्ण जानकारी के लिए मीडिया प्रेमी बनें. व्यवसाय, भविष्य के लाभ के लिए नए उद्यम तलाशें. युवाओं, अपने कौशल को सुधारो. ऊर्जा कम लग रही है? आपके पति आपके लिए बैक सपोर्ट साबित होंगे.

मिथुन 

आज केवल सकारात्मक वाइब्स! अपने आप को अच्छे लोगों के साथ घेरें और अपने काम को सुचारू रूप से प्रवाहित होते देखें. टीमवर्क? निर्णय लेने से पहले सभी पक्षों को सुनें. व्यवसाय, पिछले निवेश का भुगतान होता है, खुदरा विक्रेता स्टॉक प्रवाहित करते रहते हैं. सफर? सतर्क रहें, अपने सामान को सुरक्षित रखें. युवा, दुर्घटनाओं से सावधान रहें. नुकीली वस्तुओं से सावधान रहें. पारिवारिक जिम्मेदारियां आपके कंधों पर आ सकती हैं. स्वस्थ रहें और जोखिम से बचें.

कर्क 

आज बड़ों और बॉस का सम्मान करें, टकराव से बचें. स्वास्थ्य में निवेश करें! क्रोधी मालिकों से सावधान रहें, कार्यों को सौंपने से बचें, उन्हें सही करें. युवा नौकरी चाहने वालों, झल्लाहट नहीं! शांत मन से कार्य करें. नए व्यावसायिक निर्णयों पर रोक लगाएं. सुस्त महसूस कर रहे हैं? देखें कि आप क्या खाते हैं, अपनी दिनचर्या को अच्छे से फॉलो करें. दोस्तों और परिवार को ऋण वापस करने का समय है.

सिंह 

आज संगठित हो जाओ! काम चुनौतियां देता है लेकिन एक जिम्मेदार नागरिक बनें और नियमों का पालन करें. कर्मचारी? आपके कौशल चमकते हैं, बॉस आप पर भरोसा करते हैं. बड़े व्यवसाय, आश्चर्यजनक लाभ की संभावना! छोटे लाभ के लिए कानून न तोड़ें. युवा वयस्क, सामाजिक भलाई में शामिल हों. निर्णय लेने से पहले सुनें, गलतफहमी से बचें. बीमार होने पर दवा लेने में भलाई है. शादी की चाह रखने वालों के लिए मजबूत संबंध.

कन्या 

आज चारों ओर सकारात्मक वाइब्स! जन्मदिन दोस्तों, दूसरों की मदद करके अपनी खुशी साझा करें. प्रियजनों के साथ गुणवत्तापूर्ण समय इंतजार कर रहा है और आपको वह विशेष उपहार मिल सकता है! काम पर चिंताएं कम हो जाती हैं, सहकर्मियों के साथ आराम से काम करने का समय है- बस परियोजनाओं को जल्दी करने से बचें. व्यवसाय, प्रगति के अवसर देखें. स्वस्थ भोजन और हर्बल पेय के साथ प्रतिरक्षा को बढ़ावा दें.

तुला 

आज बुद्धिमान दिमाग से सीखें! एक परियोजना पर पिछले प्रयास रंग लाते हैं. सरकारी योजनाओं से लाभ. कागजी कार्रवाई में अतिरिक्त सावधानी बरतें, हस्ताक्षर या मुहरें गायब होने से बचें. काम कल के पैटर्न का अनुसरण करता है. परिवहन व्यवसाय फलते-फूलते हैं. युवाओं, अपने कौशल को सुधारो! छात्र, कठिन विषयों को गंभीरता से लें. आप जो प्यार से करते हैं उसे करने से सफलता मिलती है.

वृश्चिक 

आज अपने शब्दों पर ध्यान दें! चुटकुले काम और घर पर चोट पहुंचा सकते हैं. ढिलाई न बरतें, जिम्मेदारियां इंतजार कर रही हैं. अपने बॉस को अपना समर्पण दिखाएं. खुदरा विक्रेताओं, अपने नेटवर्क का विस्तार करें, ऑनलाइन विकल्पों पर विचार करें। युवाओं, अजनबियों से सावधान रहें। अच्छी नींद लें, बेहतर स्वास्थ्य के लिए देर रात फोन के उपयोग से बचें.

धनु

आज अपने मन की सुनो! बहस से बचें, बस केंद्रित रहें और कड़ी मेहनत करें. नौकरीपेशा लोग, बैठकों में अपने शब्दों को देखें. व्यवसाय, सफलता के लिए अतिरिक्त सतर्क रहें. मेडिकल और जनरल स्टोर में अच्छा मुनाफा देखने को मिल रहा है. युवा, परेशान न हों, अवसर इंतजार कर रहे हैं. अस्थमा के मरीज, ध्यान रखें, सांस लेने में परेशानी होने पर डॉक्टर को देखें.

मकर 

आज पुरानी यादों की यात्रा! प्रियजन आपके आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं. आत्म-देखभाल के लिए काम से रचनात्मक ब्रेक लें. आय में उतार-चढ़ाव हो सकता है, समझदारी से बचत करें. खाद्य व्यवसाय, स्वच्छता को प्राथमिकता दें! कम गुणवत्ता वाले सामान बिक्री को नुकसान पहुंचा सकते हैं. हड्डी या तंत्रिका दर्द? डॉक्टरी सलाह लें. शांति के लिए परिवार के साथ हनुमान चालीसा का पाठ करें.

कुंभ 

ध्यान केंद्रित रखें लेकिन ब्रेक लें! नौकरी चाहने वाले, अवसरों के लिए नेटवर्क, अपने कौशल को अपडेट करें. विक्रेता, जुड़े रहें! चिकित्सा व्यवसाय, कानूनी बनें और स्टॉक को अच्छी तरह से प्रबंधित करें. युवा, बड़ों से सीखें. बीमार लोग बेहतर महसूस कर सकते हैं. प्रियजनों की देखभाल करें, बहस से बचें.

मीन 

आज से सीखें और बढ़ें! काम से संबंधित विषयों का अन्वेषण करें और पीछे छोड़े गए टीम प्रोजेक्ट को पूरा करें. अपने बॉस द्वारा दिए गए किसी भी गोपनीय कार्य के लिए जिम्मेदारी दिखाएं. व्यवसाय, लाभ के लिए पिछले ग्राहकों के साथ फिर से जुड़ें. युवा, कमजोरियों पर कड़ी मेहनत करते हैं, शोध अध्ययन पर विचार करते हैं। माता-पिता, बच्चों के साथ शांत और मैत्रीपूर्ण रहें. स्किन एलर्जी के लिए बताए अनुसार दवाएं लें.

और पढ़ें ...

इन लोगों को नहीं देखना चाहिए होलिका दहन...रिश्ते में आ सकती है खटास

Holika Dahan 2024: होली का त्योहार भारतीय सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराओं में महत्वपूर्ण है। यह त्योहार उत्साह, खुशी, और सामाजिक एकता का प्रतीक है। कई कहानियां और परंपराएं होली के पीछे हैं, लेकिन सबसे प्रमुख कहानी है प्रहलाद और हिरण्यकश्यप की। प्रहलाद नामक बच्चे को उनके पिता हिरण्यकश्यप के प्रति भक्ति की शिक्षा नहीं पसंद थी, और हिरण्यकश्यप ने अपनी बहन होलिका की सहायता से प्रहलाद को आग में डालने की कोशिश की थी। हालांकि, भगवान विष्णु की कृपा से प्रहलाद को कुछ नहीं हुआ, और होली के नाम पर इस घटना को स्मरण करते हुए होली का त्योहार मनाया जाता है।

होली में रंगों का उपयोग किया जाता है, लोग एक-दूसरे पर अद्भुत रंगों के गुलाल फेंकते हैं, और मिठाईयाँ खाते हैं। इसके अलावा, होली में सभी के बीच सामाजिक बंधन बढ़ते हैं और वास्तविकता में भ्रातृभाव और सामरस्य का अनुभव होता है। होली के एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता हैं. लेकिन कुछ लोगों को होलिका दहन नहीं देखना चाहिए।

अस्थिमित्रों (ऑस्टियोपोरोसिस) जैसी हड्डी संबंधी बीमारीओं से पीड़ित लोग।श्वासनली और हृदय संबंधी बीमारीओं (अस्थमा, दिल की बीमारी) से प्रभावित लोग। चर्म रोग (एक्जिमा, प्सोराइसिस) के मरीज़। यहां तक कि बच्चों और गर्भवती महिलाओं को भी धूप और धूल से बचाना चाहिए। और यही नहीं बल्कि सदियों से चली आ रही परम्परा के अनुसार, नव विवाहिता को अपनी सास के साथ होलिका दहन नहीं देखना चाहिए। क्योंकि ऐसा माना जाता है कि सास और बहू द्वारा होलिका दहन साथ में देखने से उनके रिश्तों में खटास आ सकती है। ऐसे में नव विवाहिता द्वारा अपनी पहली होली मायके में मनाने की प्रथा चली आ रही है।

और पढ़ें ...

BREAKING : लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की चौथी सूची

 पुडुचेरी :- भाजपा ने पुडुचेरी और तमिलनाडु से लोकसभा उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी कर दी है। पुडुचेरी से एक तो तमिलनाडु से 14 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है।

और पढ़ें ...

बहुजन समाज पार्टी ने अपनी 7 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की...देखें सूची…!!

भोपाल। लोकसभा चुनाव का बिगुल बज गया है। चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद राजनैतिक दलों ने अपना प्रचार शुरु कर दिया है। एमपी में बीजेपी ने अपने सभी प्रत्याशियों को मैदान में उतार दिया है, जबकि कांग्रेस ने अभी 10 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है। इसी बीच बहुजन समाज पार्टी ने भी एमपी में अपने 7 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दिया है।

जारी लिस्ट के अनुसार पार्टी में आज ही बसपा में शामिल हुए मैहर से पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी को सतना संसदीय क्षेत्र से टिकट दिया है। जबकि खजुराहों से कमलेश पटेल, सीधी से पूजन राम साकेत, मंडला से इंदर सिंह उइके, छिंदवाड़ा से उमाकांत बन्देवार, मंदसौर से कन्हैया लाल मालवीय जबकि बैतूल से अशोक भलावी को टिकट दिया है।

बता दें कि मैहर से पूर्व भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी भी आज ही बहुजन समाज पार्टी में शामिल हुए। बसपा प्रदेश अध्यक्ष रमाकांत पिप्पल ने नारायण त्रिपाठी को सदस्यता दिलाई। हालांकि वे जरूर बसपा में शामिल हुए हैं, लेकिन अपनी पार्टी विंध्य जनता पार्टी को बसपा में विलय नहीं किया है।

और पढ़ें ...