सियासत

Aaj ka Panchang 21 Nov 2023: आज अक्षय नवमी पर 'हर्षल' योग समेत बन रहे हैं ये 3 संयोग, पढ़ें पंचांग और राहुकाल

Aaj ka Panchang 21 November 2023: आज अक्षय नवमी है। इसे आंवला नवमी और इच्छा नवमी भी कहा जाता है। यह पर्व हर वर्ष कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है। आंवला नवमी पर भगवान विष्णु की पूजा-उपासना की जाती है। साथ ही आंवला पेड़ के नीचे भोजन पकाया जाता है। ज्योतिषियों की मानें तो आज अक्षय नवमी पर संध्याकाल से हर्षल योग का निर्माण हो रहा है। आइए, पंडित हर्षित जी से आज का पंचांग और राहुकाल का समय जानते हैं-

योग

कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की नवमी 22 नवंबर को देर रात 01 बजकर 09 मिनट तक है। इस शुभ दिन पर हर्षल योग का निर्माण हो रहा है। इस योग का निर्माण शाम 05 बजकर 41 मिनट से हो रहा है। वहीं, अक्षय नवमी पर बालव और कौलव करण का भी निर्माण हो रहा है। इन योग में भगवान विष्णु की पूजा करने से साधक को कई गुना फल प्राप्त होता है। साथ ही शुभ कार्य भी कर सकते हैं।

 

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय - सुबह 06 बजकर 48 मिनट पर

सूर्यास्त - शाम 17 बजकर 25 मिनट पर

चंद्रोदय- दोपहर 01 बजकर 38 मिनट पर

चंद्रास्त- देर रात 01 बजकर 20 मिनट पर

पंचांग

ब्रह्म मुहूर्त - 05 बजकर 01 मिनट से 05 बजकर 55 मिनट तक

विजय मुहूर्त - दोपहर 01 बजकर 53 मिनट से 02 बजकर 35 मिनट तक

गोधूलि मुहूर्त - शाम 05 बजकर 25 मिनट से 05 बजकर 52 मिनट तक

निशिता मुहूर्त - रात्रि 11 बजकर 40 मिनट से 12 बजकर 34 मिनट तक

अशुभ समय

राहुकाल - दोपहर 02 बजकर 46 मिनट से 04 बजकर 06 मिनट तक

गुलिक काल - दोपहर 12 बजकर 07 मिनट से 01 बजकर 26 मिनट तक

दुष्टमुहूर्त- सुबह 08 बजकर 55 मिनट से 09 बजकर 38 मिनट तक

कंटक- सुबह 07 बजकर 30 मिनट से 08 बजकर 13 मिनट तक

यमघण्ट - सुबह 10 बजकर 20 मिनट से 11 बजकर 03 मिनट तक

कुलिक- दोपहर 01 बजकर 10 मिनट से 01 बजकर 52 मिनट तक

कालवेला या अर्द्धयाम- सुबह 09 बजकर 27 मिनट से 10 बजकर 47 मिनट तक

यमगण्ड- सुबह 09 बजकर 27 मिनट से 10 बजकर 47 मिनट तक

दिशा शूल - उत्तर

ताराबल  

अश्विनी, कृत्तिका, मृगशिरा, आर्द्रा, पुनर्वसु, पुष्य, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, स्वाति, विशाखा, अनुराधा, मूल, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद  

चन्द्रबल  

मेष, वृषभ, सिंह, कन्या, धनु, कुंभ

और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal 21 November 2023: आज अक्षय नवमी के दिन बन रहा है शुभ योग! इन राशियों को मिलेगा महालाभ

Aaj Ka Rashifal 21 November 2023: आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और मंगलवार का दिन है। नवमी तिथि आज देर रात 1 बजकर 10 मिनट तक रहेगी। आज अक्षय नवमी का व्रत किया जायेगा। आज रात 8 बजकर 1 मिनट तक शतभिषा नक्षत्र रहेगा, वैसे शतभिषा एक पंचक नक्षत्र है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 21 नवंबर 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष-मेष राशि वालों आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है। आज आप किसी काम के बारे में नये सिरे से सोच सकते हैं । मार्किट में किसी तरह का निवेश करने जा रहे हैं, तो पूरी तरह से रिसर्च के बाद ही निवेश करें। इससे आपको फायदा मिलेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहने वाला है। लंबे समय के बाद खुद को तरो-ताजा महसूस करेंगे । दूसरों का सहयोग करने पर आज सबके बीच आपकी छवी अच्छी बनी रहेगी। हर कोई आपसे प्रसन्न रहेगा।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 3

वृष- वृष राशि वालों आज आपका दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। किसी जरुरी काम या मीटिंग की वजह से आपको ऑउट ऑफ स्टेशन या फिर विदेश यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। ऑफिस में आपको पहले की अपेक्षा ज्यादा काम मिल सकता है, लेकिन आप समय रहते सब कुछ अच्छे से निपटा लेंगे। इस राशि के जो लोग स्टेशनरी का बिजनेस करते हैं, उनके लिये दिन ज्यादा लाभकारी रहेगा। आपको काम में ज्यादा तरक्की मिलेगी। पुराने दोस्त से मुलाकात होने के भी संकेत बन रहे हैं। दोस्तों के साथ आप अच्छा समय बितायेंगे।

  • शुभ रंग- गुलाबी
  • शुभ अंक- 1

मिथुन- मिथुन राशि वालों आज आपका दिन अच्छा रहेगा। जो लोग लंबे समय से नौकरी की तलाश में हैं, उनकी तलाश आज पूरी हो सकती है। जो छात्र सरकारी नौकरी के लिये कॉम्पटीशन की तैयारी कर रहे हैं, उनको भी आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आज आप जो भी काम शुरु करेंगे, उसे समय रहते पूरा कर लें। ऑफिस में आपको किसी बड़े आधिकारी या सहकर्मी का सहयोग मिल सकता है। आज बैंकों से जुड़े कामों का निपटारा करने के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आपको सब लोगों का सहयोग मिलेगा।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 4

कर्क- कर्क राशि वालों आज आपका दिन मिली-जुली प्रतिक्रिया देने वाला रहेगा। शुरुआत में आपको लगेगा कि आपके काम पूरे हो रहे हैं, लेकिन शाम होते-होते कुछ काम पूरे होने से रह सकते है। आज कोई भी जरूरी काम करने से पहले घर के बड़ों या किसी अनुभवी व्यक्ति से राय जरुर ले लें। आपके दिमाग में खुद-ब- खुद नये-नये आडीयाज़ आते रहेंगे। जो लोग सरकारी नौकरी में हैं, उनके लिये दिन ठीक रहने वाला है। बिजनेस में आगे बढ़ने के लिये आपको किसी की मदद मिल सकती है।

  • शुभ रंग- सफेद
  • शुभ अंक- 2

सिंह- सिंह राशि वालों आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। इस राशि के जो छात्र विदेश में हॉयर एजुकेशन के लिये जाना चाहते हैं, वो किसी से इस बारे में राय ले सकते हैं। आज रुपये पैसों की लेन-देन में आपको थोड़ी सावधानी रखने की जरुरत है। किसी को पैसे उधार देने से पहले अच्छे से जांच-पड़ताल कर लें। बदलते मौसम में आपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरुरत है। व्यापार में आज अचानक आय के नये स्त्रोत मिलेंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहेगी।

  • शुभ रंग- आसमानी नीला
  • शुभ अंक- 7

कन्या- कन्या राशि वालों आज आपका दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज आपके काम जरुर सफल होंगे। जो लोग लंबे समय से अपनी कन्या के लिये वर की तलाश कर रहे हैं, उनकी तलाश आज पूरी हो सकती है, कन्या के लिये आपको सुयोग्य वर मिल सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में भी आपको अच्छी खबर मिल सकती है। आज आपको जीवनसाथी का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। दाम्पत्य रिश्ते में मधुरता आयेगी। आप उनके साथ किसी ट्रिप पर जाने की प्लानिंग भी बना सकते हैं।

  • शुभ रंग- बैगनी
  • शुभ अंक- 5

तुला- तुला राशि वालों आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है। आने वाले समय में वह आपके लिये बहुत ही उपयोगी साबित होगा। जो लोग टूर एंड ट्रैवल के बिजनेस से जुडे हैं, उनके लिये दिन अच्छा रहने वाला है। बिजनेस से जुड़े लोगों को कुछ बड़े प्रोजेक्ट मिल सकते हैं। आज अपनी वाणी पर संयम रखें। आपके मुंह से निकली हुयी एक गलत बात आपके रिश्तों को खराब कर सकती है। आज परिवार का माहौल ठीक रहेगा । लवमेट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

  • शुभ रंग- भूरा
  • शुभ अंक- 8

वृश्चिक- वृश्चिक राशि वालों आज आपका दिन थोड़ा अच्छा रहेगा। आज आपको मन मुताबिक परिणाम मिलेंगे। अगर आप अपने बिजनेस को किसी दूसरी जगह पर शिफ्ट करना चाह रहे हैं, तो एक बार जगह अच्छे से देख लें। किसी के साथ पार्टनरशिप के लिये दिन अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा महिलाओं के लिये भी दिन बढ़िया रहेगा, बॉस और अन्य सहयोगियों के साथ आपके रिश्ते बेहतर रहेंगे। ऑफिस में किसी काम के लिये आप खुद से जिम्मेदारी ले सकते हैं। दाम्पत्य जीवन आज बेहतरीन रहने वाला है।

  • शुभ रंग- मैजेंटा
  • शुभ अंक- 4

धनु- धनु राशि वालों आज आपका दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आज आपके मन में नये-नये विचार आयेंगे, जिन्हें आप अपनी दिनचर्या में उतारने में कामयाब रहेंगे। जो लोग राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हैं, उनके लिये आज का दिन तरक्की दिलाने वाला रहेगा। आज आपकी पार्टी आपको कोई बड़ा पद भी दे सकती है। जनता के बीच आपका मान सम्मान भी बढ़ेगा। जो लोग लोहे के व्यापार से जुडे हैं, उनके व्यापार में वृद्धि होगी। फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स को कोई काम मिल सकता है। इससे आप खुद के सपनों को पूरा कर पायेंगे।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 2

मकर- मकर राशि वालों आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। किसी सरकारी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों को पहले से ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। आज स्वास्थ्य पर ध्यान देने की भी जरुरत है। आज किसी भी तरह की लापरवाही करने आपको बचना चाहिए। लवमेट्स के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। जो लोग थोक विक्रेता है, उनको आज विशेष लाभ होगा। किसी दूसरे शहर से सामान मंगवाना हो, तो आज इससे जुड़े निर्णय ले सकते हैं। संपत्ति से जुड़े मामलों में जीवनासाथी का सहयोग मिलेगा।

  • शुभ रंग- समुद्री हरा
  • शुभ अंक- 9

कुंभ- कुंभ राशि वालों आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज घर और बाहर हर जगह आपकी तारीफ़ होगी। हर कोई आपसे अच्छा व्यवहार करेगा। आज समाज से जुडे कार्यों को करने के लिये दिन उत्तम है। आप किसी एनजीओ की शुरुआत या किसी सामजिक संगठन से जुड़ सकते हैं। आज ऑफिस में काम करने में आपका कोई सानी नहीं होगा। आपके जूनियर भी आपसे काम सिखना चाहेंगे। किसी काम के लिये आपको ऑफिस में अवॉर्ड भी मिल सकता है। छात्रों को आज किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा।

  • शुभ रंग- नारंगी
  • शुभ अंक- 3

मीन- मीन राशि वालों आज आपका दिन अच्छा बितेगा। कला और साहित्य से जुड़े लोगों को आज सफलता मिलेगी। आपको किसी बड़े ग्रुप से जुड़ने का मौका मिलेगा। आज ज्यादा से ज्यादा समय आप अपने घर वालों के साथ गुजार सकते हैं। आप सबके साथ कहीं घूमने जाने का प्लॉन भी बना सकते हैं। आज धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी । आप किसी धार्मिक अनुष्ठान का हिस्सा बन सकते हैं। किसी प्रोडेक्ट की मार्किटिंग के लिये भी दिन अच्छा है। आपकी पदोन्नति के आसार भी बन रहे हैं।

  • शुभ रंग- सिलवर
  • शुभ अंक- 2
और पढ़ें ...

दुनिया का सबसे अनोखा देश, जहां होते हैं 72 मौसम, जानिए कौन-कौन से हैं ये मौसम…

दुनिया में प्रमुख तौर पर 4 मौसम होते हैं। वसंत, ग्रीष्म, शरद और सर्दी, भौगोलिक स्थिति की वजह से मौसमों में भी परिवर्तन आता रहता है। कहीं पर सिर्फ गर्मी या बरसात पड़ती है, वहीं किसी जगह पर सिर्फ ठंड पड़ती है। हिन्दी कैलेंडर में 6 मौसमों का जिक्र है- वसंत, ग्रीष्म, वर्षा, शरद, हेमंत, और शिशिर। चीनी कैलेंडर में 24 मौसम हैं, पर आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया में एक ऐसा भी देश है, जहां 1-2 नहीं, पूरे 72 मौसम हैं। सालभर ये अलग-अलग मौसम यहां के लोगों पर असर डालते हैं। चलिए आपको इस देश के बारे में बताते हैं।

इस देश का नाम है जापान। जापानी कैलेंडर 72 मौसमों में बंटा हुआ है। यूं तो जापानी कैलेंडर में वही 4 मौसम हैं, जिनके बारे में हम जानते हैं पर सारे मौसम 6 भागों में बंटे हुए हैं, जो 24 सेक्की बनाते हैं। ये सब-सीजन 15 दिन लंबे होते हैं। ये पीरियड प्राचीन चीनी ल्यूनीसोलर कैलेंडर पर आधारित है। ये समय नापने का एक तरीका था जिसमें साल को चांद के फेज पर और धरती के सूर्य के चक्कर लगाने के ऊपर आधारित है।

ऐसे बनते हैं 72 सीजन
ये 24 सेक्की यानी मौसम ‘3 को’ में बांटे जाते हैं, जो कुल ’72 को’ बनते हैं. यहां ‘को’ का अर्थ है माइक्रो सीजन. एक ‘को’ 5 दिनों का होता है। ये मौसम जापान के इकोसिस्टम को संगीत के लय की तरह दर्शाते हैं। ये प्रत्येक मौसम उस समय की प्राकृतिक दुनिया में होने वाली वास्तविक घटनाओं से संबंधित होते हैं, जैसे बांस के अंकुर फूटना, और गेहूं का पकना। ऐसे में जापान में ये माना जाता है कि कुछ ही दिन में नया मौसम आ जाता है जो नए मौके लेकर आता है।

छठी शताब्दी में पड़ा था नाम
जापानी के माइक्रो सीजन मूल रूप से छठी शताब्दी के मध्य में कोरिया से अपनाए गए थे। प्रत्येक माइक्रो सीजन को दिए गए नाम मूल रूप से उत्तरी चीन में जलवायु और प्राकृतिक परिवर्तनों से लिए गए थे। 1685 में, राज्य के एक खगोलशास्त्री शिबुकावा शुनकाई ने नामों को संशोधित करने और उन्हें अपने मूल जापान की स्थानीय जलवायु और प्रकृति के साथ अधिक सटीक रूप से संरेखित करने का बीड़ा उठाया। यह संशोधित कैलेंडर 1873 तक उपयोग में रहा, जब मीजी सरकार ने आधुनिकीकरण की खोज में पारंपरिक कैलेंडर प्रणाली को समाप्त कर दिया और पश्चिमी सौर-आधारित ग्रेगोरियन कैलेंडर को अपनाया। हालांकि, आज भी किसान, मछुआरे, जैसे लोग जापान में पुराने कैलेंडर को मानते हैं।

ये हैं 24 मौसमों के नाम, 3-3 माइक्रो सीजन में हैं बंटे
जापान के 24 सेक्की यानी मौसम इस प्रकार हैं- रिशुन, उसुई, केचिट्सु, शुनबुन, सेमी, कोकू, रिक्का, शोमन, बोशू, गेशी, शोशो (कम गर्मी), तायशो, रिशू, शोशो (पहले से अधिक गर्म), हाकुरो, शुबुन, कानरो, सोको, रिट्टो, शोशेट्सू, तायसेट्सू, तोजी, शोकान, दैकान. इन 24 मौसम को 3 भागों में बांटा गया है जिससे कुल 72 मौसम बनते हैं.

और पढ़ें ...

पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

जबलपुर/मध्यप्रदेश : जबलपुर में चरित्र संदेह में पति ने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया है, देर रात को पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ जिसके बाद आवेश में आकर पति ने पत्नी के सिर पर पत्थर पटक कर उसकी हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद पति मौके से फरार हो गया। सिविल लाइन थाना अंतर्गत छुई खदान का मामला।

मृतिका की आवाज सुनकर पड़ोसियो ने थाना सिविल लाइन थाना को इस घटना की सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति शारदा ठाकुर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक मृतिका, अंगूरी बाई अपने पति शारदा ठाकुर 19 वर्षीय बेटे और 20 वर्ष की बेटी के साथ रहा करती थी। आरोपी पति हमेशा ही अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह भी करता था जिसको लेकर दोनों के बीच कई बार विवाद हुआ था। इससे पहले भी कई बार पति-पत्नी का विवाद हुआ जिसकी सुलह बच्चों ने करवाई थी।

और पढ़ें ...

इलाज के दौरान दो बंदियों की मौत से मचा हड़कंप, पुलिस ने दर्ज किया मामला

जबलपुर : जबलपुर सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित केंद्रीय जेल में अलग-अलग मामलों में बंद दो बंदियों को इलाज के लिए मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। बंदियों की मौत से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है, जेल प्रशासन द्वारा सिविल लाइन थाने में सूचना दी जाने पर मर्ग कायम कर जाँच में लिया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार केंद्रीय जेल के प्रहरी अनुराग शर्मा ने सूचना देकर बताया कि गोहलपुर थाने में 4 प्रकरणों में आरोपी सुदीप चौधरी, उम्र 59 वर्ष, निवासी विजय नगर, अग्रसेन वार्ड, जेल में बंद था। उसकी तबीयत बिगड़ने पर 16 नवंबर को इलाज के लिए जेल से मेडिकल अस्पताल रिफर कर भर्ती कराया गया, जहाँ इलाज के दौरान रविवार की सुबह उसकी मौत हो गयी।
 
इसी प्रकार उमरिया जेल में विचाराधीन बंदी दयाराम सिंह, उम्र 55 वर्ष, निवासी उमरिया के ग्राम हिरौला उमरिया की तबीयत बिगड़ने पर 2 नवंबर को उमरिया के जेल बल की अभिरक्षा में मेडिकल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान बंदी की रविवार की सुबह मौत हो गयी। दोनों मामलों में मर्ग कायम कर जाँच में लिया गया है।
और पढ़ें ...

खुशखबरी; सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, जानिए क्या है ताजा भाव…

आज यानी सोमवार 20 नवंबर को सोने-चांदी के दामों में गिरावट देखने को मिल रही है। त्योहारों के बाद से सोने – चांदी में ज्यादा गिरावट देखने को मिल रही है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA)  के मुताबिक, सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने के दाम 169 रुपए गिरकर 61,001 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया हैं। वहीं 18 कैरेट सोने की कीमत 45,751 रुपए हो गई है।

इसके अलावा चांदी के दाम में भी आज बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। ये 827 रुपए फिसलकर 72,920 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है। इससे पहले चांदी 73,747 रुपए पर चल रही थी।

इस महीने त्योहारों के चलते सोने-चांदी के दाम में मामूली बढ़त देखने को मिली है। 1 नवंबर को सोने के दाम 60,896 रुपए थे, जो अब 61,001 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। वहीं चांदी की कीमत अब तक इस महीने 2,095 रुपए बढ़ी है। यह नवंबर के पहले दिन 70,825 रुपए पर थी, जो अब 72,920 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है।

62 हजार तक जा सकता है सोना

अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजार में भी सोने-चांदी की कीमतों में तेजी जारी रहने के आसार हैं। HDFC सिक्योरिटीज के कमोडिटी और करंसी हेड अनुज गुप्ता ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में बॉन्ड यील्ड घट रही है और डॉलर कमजोर हो रहा है। इससे गोल्ड को सपोर्ट जारी रहेगी।

इसके अलावा शादियों का सीजन भी शुरू होने वाला है। ऐसे में डिमांड बढ़ने का असर कीमतों पर दिखाई देगा। इससे आने वाले दिनों में सोना 62 हजार और चांदी 75 हजार तक जा सकती है।

और पढ़ें ...

देवउठनी एकादशी 23 को, मांगलिक कार्य होंगे शुरू, जानिए शुभ मुहूर्त से लेकर सबकुछ

दिवाली के 11 वें दिन देवउठनी एकादशी (Dev Uthani Ekadashi) मनाई जाती है. कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि के दिन देवउठनी एकादशी का व्रत रखा जाता है. कहते हैं कि इसी दिन भगवान विष्णु 4 महीने के बाद योग निद्रा से जागते हैं. इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु (Goddess Lakshmi And Lord Vishnu) की आराधना करने का विधान है

देवउठनी एकादशी व्रत का महत्व

हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का बहुत ज्यादा महत्व है.  इस एकादशी को देवउठनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है. कहते हैं कि इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की उपासना करने से व्यक्ति की समस्याओं का निराकरण होता है और पाप दूर हो जाते हैं.  कहा तो यह भी जाता है कि ऐसा करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है.  इस खास दिन दान करने से घर में सुख समृद्धि ऐश्वर्य बल बुद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है

शुभ योग 

एकादशी के शुभ योग की बात करें तो ये दिन पूजा पाठ के लिए उत्तम माना जाता है.  आपको बता दें कि इस बार तीन योग बनने जा रहे हैं. रवि योग सिद्धि योग और सर्वार्थ सिद्धि योग.  सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 11:55 से शुरू होगा. वहीं रवि योग सुबह 6:50 से शाम 5:16 तक रहेगा.इसके बाद सर्वार्थ सिद्धि योग शुरू हो जाएगावैदिक पंचांग के मुताबिक  कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 22 नवंबर को रात 11:03 से शुरू होगी और इसका समापन 23 नवंबर रात 9:01 पर होगा. उदया तिथि के अनुसार देवउठन एकादशी व्रत 23 नवंबर को रखा जाएगा. वहीं व्रत का पारण 24 नवंबर की सुबह 6:51 से सुबह 8:57 तक किया जाएगा

और पढ़ें ...

पत्नी और दो बेटियों की हथौड़ा मारकर की हत्या, फिर फरार हुआ आरोपी

राजस्थान। जयपुर में एक शख्स ने अपनी पत्नी और दो बेटियों की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने हथौड़े से सिर पर वार कर तीनों को मौत के घाट उतारा। हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने FSL टीम की मदद से सबूत जुटाए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार सरना एरिया के पास कर्ज से परेशान एक व्यक्ति ने अपनी दो बेटियों और पत्नी की हथौड़े से सिर फोड़कर हत्या कर दी। आरोपी उत्तरप्रदेश के हसनगंज का रहने वाला है। आरोपी अमित कुमार उर्फ करण ने पत्नी किरण और 11 साल की बेटी प्रिया को मार डाला। फिर रविवार को 6 साल की बेटी रिया की भी हथौड़े से सिर फोड़कर हत्या कर दी। तीनों के शव मकान में बंद कर अमित कुमार भाग निकला।

पड़ोसियो की सूचना पर करधनी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस कनकपुर रेलवे स्टेशन के पास से फरार आरोपी को पकड़ लिया है। पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने पत्नी किरण यादव (32) और बड़ी बेटी प्रिया (11) की हत्या 17 नवंबर को कर दी थी। अगले दिन छोटी बेटी रिया (06) की हत्या कर दी। उसके बाद आरोपी घर पर ताला लगाकर भाग गया।

और पढ़ें ...

भूकंप : सुबह-सुबह भूकंप के तेज झटके से हिली धरती , रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.5 मापी गई

 महाराष्ट्र|सोमवार की सुबह-सुबह महाराष्ट्र में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए हैं. नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी की मानें तो भूकंप का केंद्र महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में था और इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.5 मापी गई है. हालांकि भूकंप से किसी भी तरह के जान माल के नुकसान की कोई जानकारी अभी तक नहीं मिली है.

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक ये भूकंप सुबह 5 बजकर 9 मिनट पर आया और इसका केंद्र धरती की सतह के 5 किलो मीटर नीचे रहा. इससे किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन झटके महाराष्ट्र के अलावा तेलंगाना और कर्नाटक तक महसूस हुए. मालूम हो कि भूकंप का केंद्र रहा हिंगोली जिला पूर्वी महाराष्ट्र में है. भूकंप का केंद्र तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से 255 किलोमीटर और नागपुर से 265 किलोमीटर दूर बताया जा रहा है.

अरब सागर में आया खतरनाक भूकंप!

 महाराष्ट्र के हिंगोली से पहले 19 नवंबर की शाम को अरब साग में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे. नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी की मानें तो रविवार शाम 6 बजकर 36 मिनट पर अरब सागर में आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.5 मापी गई थी. रविवार को नेपाल और जम्मू कश्मीर के डोडा में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. नेपाल में रविवार दोपहर पौने तीन बजे 3.9 और जम्मू कश्मीर के डोडा में रविवार को सुबह साढ़े 11 बजे 2.6 की तीव्रता वाला भूकंप आया था.

और पढ़ें ...

23 नवंबर को ही तुलसी विवाह मनाया जाएगा। इसी दिन भगवान शालिग्राम और माता तुलसी का विवाह किया जाएगा।

दिवाली के 11 वें दिन देवउठनी एकादशी (Dev Uthani Ekadashi) मनाई जाती है. कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि के दिन देवउठनी एकादशी का व्रत रखा जाता है. कहते हैं कि इसी दिन भगवान विष्णु 4 महीने के बाद योग निद्रा से जागते हैं. इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु (Goddess Lakshmi And Lord Vishnu) की आराधना करने का विधान है

 

हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का बहुत ज्यादा महत्व है.  इस एकादशी को देवउठनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है. कहते हैं कि इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की उपासना करने से व्यक्ति की समस्याओं का निराकरण होता है और पाप दूर हो जाते हैं.  कहा तो यह भी जाता है कि ऐसा करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है.  इस खास दिन दान करने से घर में सुख समृद्धि ऐश्वर्य बल बुद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है

शुभ योग 

एकादशी के शुभ योग की बात करें तो ये दिन पूजा पाठ के लिए उत्तम माना जाता है.  आपको बता दें कि इस बार तीन योग बनने जा रहे हैं. रवि योग सिद्धि योग और सर्वार्थ सिद्धि योग.  सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 11:55 से शुरू होगा. वहीं रवि योग सुबह 6:50 से शाम 5:16 तक रहेगा.इसके बाद सर्वार्थ सिद्धि योग शुरू हो जाएगावैदिक पंचांग के मुताबिक  कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 22 नवंबर को रात 11:03 से शुरू होगी और इसका समापन 23 नवंबर रात 9:01 पर होगा. उदया तिथि के अनुसार देवउठन एकादशी व्रत 23 नवंबर को रखा जाएगा. वहीं व्रत का पारण 24 नवंबर की सुबह 6:51 से सुबह 8:57 तक किया जाएगा

और पढ़ें ...

SBI ने निकाली बंपर भर्ती, 8283 पदों के लिए मंगाए आवेदन

वेकेंसी :  बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। SBI ने 8283 पदों के लिए आवेदन मंगाएं है। रिक्त पदों में 3515 अनारक्षित के लिए। 1284 एससी, 748 एसटी, 1919 ओबीसी और 817 ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आरक्षित हैं। ऑनलाइन आवेदन की तिथि 17 नवंबर 2023 से शुरू होगी और 7 दिसंबर तक आवेदन भरे जा सकेंगे। नोटिफिकेशन के अनुसार परीक्षा जनवरी 2024 में और मुख्य परीक्षा फरवरी 2024 में कराया जाएगा।

– कहां कितनी वैकेंसी

मध्य प्रदेश 288, छत्तीसगढ़ 212, चंडीगढ़ 267, जम्मू कश्मीर 88, हिमाचल 180, पंजाब 180, राजस्थान 940, उत्तर प्रदेश 1781, दिल्ली 437, उत्तराखंड 215, बिहार 415, गुजरात 820, वहीँ झारखंड के लिए 165 वैकेंसी हैं।

– क्या चाहिए योग्यता

आवेदन करने के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या उच्च शिक्षा संस्थान से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री चाहिए। इन पदों के लिए फाइनल ईयर के छात्र छात्राएं भी आवेदन कर सकते हैं। आयु सीमा 20 वर्ष से 28 वर्ष होनी चाहिए। एससी व एसटी वर्ग को आयु में पांच वर्ष और ओबीसी की तीन वर्ष की छूट दी जाएगी।

– सैलर

17,900 रुपये – 47,920 रुपये। बेसिक पे 19,900 रुपये

चयन प्रक्रिया –

– पहले ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा होगी। इसमें पास उम्मीदवारों को ऑनलाइन मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। मुख्य परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवार को स्थानीय भाषा के टेस्ट से देना होगा।

– आवेदन फीस

– सामान्य, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी – 750 रुपये, एससी, एसटी, दिव्यांग वर्ग – कोई फीस नहीं। इच्छुक उम्मीदवार sbi.co.in पर जाकर 7 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं।

और पढ़ें ...

नदी में डूबे पिता सहित 3 बच्चे, दो मासूमों की मौत, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

खरगोन। मध्यप्रदेश के खरगोन जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहाँ दो मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई है। घटना के बाद से इलाके में मातम पसरा हुआ है। सुचना पर पहुंची पुलिस की टीम ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार संतोषी माता मंदिर के पास कुंदा नदी में एक पिता सहित तीन बच्चे डूबे थे, जिसके बाद बेटी और पिता सुरक्षित बाहर आ गए। वहीं डूबने से 2 बच्चों की मौत हो गई है। मृतकों में शामिल 6 वर्षीय फैजल, 4 वर्षीय अरहान की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया है, वहीँ पिता से पूछताछ जारी है, इस दर्दनाक हादसे के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। पुलिस मामले की विवेचना में जुटी हुई है।

और पढ़ें ...

फिल्म डायरेक्टर की हार्ट अटैक से मौत

Sanjay Gadhvi Passed Away: ‘धूम’ और ‘धूम 2’ जैसी सुपरहिट फिल्मों के डायरेक्टर संजय गढ़वी (Sanjay Gadhvi) का रविवार को 57 साल की उम्र में निधन हो गया. बताया जाता है कि, रविवार सुबह तकरीबन 8.45 बजे घर पर चाय पीते हुए वो अचानक जमीन पर गिर गए थे और हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई.

घर में बेहोश हो जाने के बाद संजय गढ़वी को तत्काल अंधेरी स्थित कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

इन फिल्मो को किया था डायरेक्ट 

संजय को पहली बार फेम 2004 में मिला था. उन्होंने एक्शन थ्रिलर फिल्म धूम डायरेक्ट की थी. फिल्म धूम में अभिषेक बच्चन, उदय चोपड़ा, जॉन अब्राहम, ईशा देओल और रिमी सेन जैसे स्टार्स नजर आए थे. मूवी सुपरहिट रही थी. संजय ने धूम 2, ‘मेरे यार की शादी है’, ‘किडनैप’ को भी डायरेक्ट किया है. इसके अलावा 2012 में उन्होंने ‘अजब गजब लव’ डायरेक्ट की थी. फिल्म’ऑपरेशन परिंदे’ को भी उन्होंने ही डायरेक्ट किया है.

और पढ़ें ...

फिशिंग हार्बर में बड़ा हादसा, बोट पर फटा सिलिंडर, 25 नावें जलकर राख

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम शहर में बड़ा हादसा हुआ है. यहां फिशिंग हार्बर पर भीषण आग लग गई, जिसकी वजह से बंदरगाह पर खड़ी 25 मैकेनाइज्ड फिशिंग बोट्स जलकर राख हो गईं. आग लगने की शुरुआत रविवार देर रात हुई, जो सोमवार तड़के तक जारी रही है ।

दरअसल, आग लगने की इस घटना के पीछे एलपीजी सिलिंडर का हाथ है. नावों पर रखे एलपीजी सिलिंडरों में जोरदार धमाका हुआ. इसकी वजह से अफरा-तफरी मच गई. सिलिंडरों के फटने की आवाज काफी दूर तक सुनी गई. सिलिंडरों के फटने के बाद आग लगने की शुरुआत हुई, जो देखते ही देखते 25 नावों को राख करके चली गई. हालांकि, अभी भी ये समझने की कोशिश की जा रही है कि आखिर एलपीजी सिलिंडर में धमाके किस वजह से हुए.

हर एक नाव की कीमत 40 लाख रुपये

रिपोर्ट के मुताबिक, डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस के आनंद रेड्डी ने कहा है कि आग पर काबू पाने के लिए चार से अधिक दमकल गाड़ियों को लगाया गया है. उन्होंने बताया कि अभी तक जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है. मछुआरों ने कहा कि आग की वजह से मछली पकड़ने वाली लगभग 40 नावें क्षतिग्रस्त हो गईं हैं. हर नाव की कीमत कम से कम 40 लाख रुपये थी.
आग लगने की शुरुआत एक नाव से हुई

बंदरगाह पर मौजूद स्थानीय मछुआरों ने आग लगने के बाद तुरंत स्थानीय पुलिस को फोन किया और घटना की जानकारी दी. मछुआरों ने बताया कि आग लगने की शुरुआत एक नाव से हुई, जो देखते ही देखते अन्य नावों तक फैल गई. आग इतनी तेजी से इसलिए फैली, क्योंकि जिस नाव पर आग लगी, उसके आस-पास अन्य नावों ने लंगर डाला हुआ था. इसने आग को तेजी से फैलने में मदद की.

और पढ़ें ...

कच्चे देल के दामों में गिरावट, जानिए क्या है देश में पेट्रोल की कीमत?

देश में तेल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए हैं. भारत में हर सुबह 6 बजे ईंधन के दामों में संशोधन किया जाता है. जून 2017 से पहले कीमतों में संशोधन हर 15 दिन के बाद किया जाता था

दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 90.08 रुपये प्रति लीटर
– मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर
– कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर
– चेन्नई में पेट्रोल 102.74 रुपये और डीजल 94.33 रुपये प्रति लीटर
– नोएडा में पेट्रोल 96.64 रुपये और डीजल 89.82 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– गाजियाबाद में 96.58 रुपये और डीजल 89.75 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– पटना में पेट्रोल 107.48 रुपये और डीजल 94.26 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपये और डीजल 79.74 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

कच्चे तेल की कीमतों में आज कोई खास बदलाव नहीं दिख रहा

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आज कोई खास बदलाव नहीं दिख रहा है. सोमवार सुबह 6 बजे के करीब WTI क्रूड 75.95 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है. वहीं, ब्रेंट क्रू़ड 80.64 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है

और पढ़ें ...

लखीसराय में अर्घ्य देकर लौट रहे एक ही परिवार के 6 लोगों को मारी गोली, 2 की मौत, 4 घायल

बिहार के लखीसराय में आपसी रंजिश के चलते दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सुबह छठ का अर्घ्य देकर लौट रहे एक परिवार पर एक युवक ने गोली चला दी। इस घटना में दो भाइयों की मौत हो गई, जबकि 4 घायल हो गए। घायलों को इलाज के पटना रेफर किया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, घटना लखीसराय जिले के कबैया थाना क्षेत्र के पंजाबी मोहल्ले की है। बताया जाता है कि छठ पर अर्घ्य देकर एक परिवार के सदस्य अपने घर लौट रहे थे। अभी वे सभी घर के पास पहुंचे ही थे कि कुछ अपराधियों ने उनके ऊपर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। फायरिंग क्यों की गई, इसकी जानकारी खबर लिखे जाने तक सामने नहीं आई है।

तफ्तीश में जुटी पुलिस

फायरिंग में गोली लगने से 6 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक व्यक्ति के सिर में गोली लगी है। फिलहाल सूचना मिलते ही कबैया थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंच कर तफ्तीश में जुट गई है। मामले की जांच जारी है। इधर घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

और पढ़ें ...